LATEST NEWS

ऐसे पता करें कहीं हैक तो नहीं हुआ आपका जीमेल खाता

हाल में ही याहू मेल इस्तेमाल करने वाले कुछ लोगों के यूजरनेम और पासवर्ड हैक हो गए हैं। पिछले दो महीने में याहू की ई-मेल सेवा में सेंधमारी की यह दूसरी घटना है। किसी का मेल अकाउंट के हैक होने की खबर नई नहीं है। ऐसे में हर किसी के लिए यह जानना जरूरी है कि अपने ई-मेल खाते को सेफ कैसे रखा जाए। दुनिया में ईमेल के लिए गूगल का जीमेल सबसे ज्यादा यूज किया जाता है। जीमेल पर विश्व में लगभग 500 मिलियन से ज्यादा यूजर्स हैं जो डेली 100 बिलियन ईमेल करते हैं। अगर आप भी जीमेल यूज करते हैं तो आपको यह पता होना चाहिए कि उसे कैसे सुरक्षित रखा जा सकता है। अकाउंट की सुरक्षा के लिए उपाय तो अलग बात हैं लेकिन आप को कैसे पता चलेगा कि किसी और ने आपका अकाउंट हैक कर लिया है। आइए आपको बताते हैं एक आसान तरीका जिससे जिससे आपको पता चल जाएगा कि कहीं आपका अकाउंट कोई और तो नहीं यूज कर रहा। गूगल ने जीमेल में कुछ ऐसे टूल्स दिए है जिनकी सहायता से आप अपने अकाउंट को लॉक कर सकते हैं। यह आपको बताएगा किस समय, किस ब्राउजर और किस आईपी एड्रेस से आपको जीमेल अकाउंट को खोला गया है। इस तरह आप अपने अकाउंट को सेफ रख सकते हैं। -सबसे पहले अपना जीमेल अकाउंट खोलें, स्क्राल डाउन करें और सबसे नीचे की तरफ आफको डिटेल्स का एक आइकन दिखाई देगा। -डिटेल्स पर क्लिक क्लिक करेंगे तो एक पॉप अप विंडो खुलेगी जिस पर ‘एक्टीविटी ईफोरमेशन’ दिखेगी। इस में आपको बताया जाएगा कि आपके अकाउंट को किस लोकेशन से, किस समय और कितने समय तक यूज किया गया है। साथ ही ब्राउजर और प्च् पता भी दिखेगा। आप अपने ऑफिस और घर के आईपी से मिलाकर देखा सकते हैं कि कहीं और से आपका अकाउंट यूज तो नहीं हुआ। -एक्टीविटी ईफोरमेशन विंडो में आपको एक और विकल्प मिलेगा जिसमें लिखा होगा कि ‘साईन आउट ऑल अदर सेशन’ (अगर आपका जीमेल कहीं और भी खुला है तो उसे लॉग आउट करें)। इसे यूज करके आप सभी डिवाइस से आप तुरंत ही लॉग आउट हो जाएंगे। -इस तरह से आपको पता चल जाएगा कि आपका अकाउंट कोई और व्यक्ति भी यूज कर रहा है। अगर ऐसा है तो तुरंत अपना पासवर्ड बदल लें।  

देश को महान बनाने भाजपा को प्रचंड बहुमत से जिताएं: डॉ. मोहन यादव

नई दिल्ली मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को दिल्ली की विकासपुरी, उत्तम नगर, नजफगढ़, एवं मालवीय नगर विधानसभाओं में जनसभा व प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित कर नांगलोई विधानसभा में रोड शो कर भाजपा प्रत्याशियों के लिए समर्थन मांगा। डॉ. मोहन यादव ने कहा कि चुनाव में अब लगभग 48 घंटों का समय बाकी है। लेकिन इस दौरान हमें सतर्क रहना है। रावण की तरह सोच रखने वाले लोग फिर नाटक करने आएंगे। ये सोने का मृग दिखाएंगे। इनकी नीयत खराब है। ये चुनाव जीतने के लिए कई तरह के प्रपंच रचेंगे। लेकिन ये कितने ही षडयंत्र रच लें, आपको इनके झांसे में नहीं आना है। यहां मौजूद हर व्यक्ति ये संकल्प ले कि जब तक आखिरी वोट न पड़ जाए, कमल सिपाही बनकर तैनात रहना है। हर व्यक्ति अपने आपको नरेंद्र मोदी मानते हुए तब तक सक्रिय रहे, जब तक अंतिम वोट न डाल दिया जाए। हमारे देवताओं के खिलाफ राक्षसी ताकतें फिर माया फैला रही हैं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारे बीच में दो देवता हुए हैं, भगवान श्री राम और भगवान श्री कृष्ण। इन दोनों ने ही अपने जीवन में अन्याय के खिलाफ संघर्ष किया। इनके खिलाफ आसुरी शक्तियों ने खूब झूठी माया फैलाई। एक के तो दस सिर थे, जो हर बार अलग मुंह से नया झूठ बोलता था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान राम और भगवान कृष्ण के बीच लाखों सालों का अंतर था और वह समय हमने नहीं देखा है। आज फिर राक्षसी ताकतें वैसी ही माया फैला रही हैं। लेकिन हमें भगवान राम और कृष्ण के लिए, सत्य के लिए, मानवता के लिए, सबकी बेहतरी के लिए, सबको साथ लेकर चलने के लिए और देश को महान बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी को जिताना है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में दुनिया में भारत का मान सम्मान बढ़ा है। भारत एक विशाल देश है और दुनिया का सबसे युवा देश भी है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश भी है, जहां जनता अपने वोट से सरकार बनाती है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ऐसे पहले गैर कांग्रेसी नेता हैं, जिनके नेतृत्व में तीसरी बार कोई गैर कांग्रेसी सरकार केन्द्र में बनी है और ये हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा की सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास की भावना से काम करती है, सबको साथ लेकर चलने वाली सरकार है। उन्होंने कहा कि मेरे परिवार से आज तक कोई मुख्यमंत्री तो छोड़िये, सांसद-विधायक भी नहीं बना, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने मुझ जैसे कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री बना दिया। सबको साथ लेकर चलती है भाजपा सरकार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि शहीद चंद्रशेखर आजाद ने अपने जीवन का सबसे कीमती समय अंग्रेजों के खिलाफ लड़ते हुए बिता दिया। उन्होंने कहा कि मैं आजाद ही जीया हूं और आजाद ही मरूंगा। उन्होंने खुद को गोली मारकर अपना जीवन बलिदान कर दिया। इसी तरह सरदार भगत सिंह ने देश में जनतंत्र की स्थापना और राजशाही सत्ता के प्रतीक अंग्रेजों को देश से बाहर निकालने के लिए अपना बलिदान दे दिया। चंद्रशेखर आजाद, सरदार भगत सिंह, सुभाषचंद्र बोस जैसे क्रांतिकारियों ने देश की आजादी, लोकतंत्र की स्थापना के लिए अपने आप को भारतमाता के चरणों में समर्पित कर दिया। दुर्भाग्य से जैसे ही अंग्रेज गए, तो कांग्रेस आ गई। देश की सत्ता एक घर में ही केंद्रित हो गई। इसका दुष्परिणाम यह हुआ कि देश में जब भी प्रधानमंत्री बनता था, वो कांग्रेस के इसी परिवार से बनता था। आम जनता के बीच से कोई व्यक्ति प्रधानमंत्री नहीं बना। हमारे क्रांतिकारियों ने अपना बलिदान इसलिए दिया था ताकि जनता का ही कोई व्यक्ति, जनता के वोट से शासन कर सके। लेकिन दुर्भाग्य से किसी आम व्यक्ति को इस पद तक पहुंचने नहीं दिया गया। यह कांग्रेस का चरित्र है। दुर्भाग्य से कांग्रेस के बाद अब आम आदमी पार्टी भी आ गई।   रावण की तरह प्रपंच रच रहे केजरीवाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि माता सीता जब भगवान राम के साथ वनवास काट रही थी, तब रावण ने माता सीता के हरण के लिए षडयंत्र रचा। उसने स्वर्ण मृग का रूप रखकर भोली-भाली माता सीता को अपनी माया में फंसाया। अपनी माया से भगवान राम और लक्ष्मण जी को कहीं और भिजवा दिया और स्वयं भिक्षा मांगने पहुंच गया। केजरीवाल भी वर्तमान समय का रावण है। इसकी निगाह सत्ता प्राप्ति पर है और इसके लिए ये कई तरह के प्रपंच रच रहा है। अपनी जिद पूरी करने के लिए इसने दिल्ली को कहां से कहां पहुंचा दिया। पहले कहता था मैं दो कमरे में रह लूंगा, फ्लैट में रह लूंगा। फिर कहा मैं कोई राजनीतिक दल नहीं बनाउंगा। कुर्सी हासिल करने के लिए इसने दिल्ली को गर्त में गिरा दिया। आज हर तरफ कचरे के पहाड़ खड़े हो रहे हैं। पानी के अभाव में यमुना जी के आंसू बह रहे हैं। लेकिन ये इतनी मोटी चमड़ी वाले हैं कि इनको कोई फर्क नहीं पड़ता। लेकिन अब दिल्ली की जनता ने तय कर लिया है कि यहां भी कमल खिलाना है। दिल्ली को दुनिया की सबसे अच्छी राजधानी बनाना है। दिल्ली के विकास के लिए भाजपा की डबल इंजन सरकार बनाना है। प्रधानमंत्री जी लोकतंत्र व संविधान को और मजबूत कर रहे हैं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली के मालवीय नगर विधानसभा में पार्टी प्रत्याशी व मध्यप्रदेश के प्रदेश सह प्रभारी श्री सतीश उपाध्याय के समर्थन में प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट में हर वर्ग के लिए प्रावधान किया गया है। प्रधानमंत्री जी कहते हैं कि सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास, यह केवल कहने की बात नहीं, केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट में स्पष्ट दिख रहा है। प्रधानमंत्री जी लोकतंत्र को गौरवान्वित करने के साथ संविधान को और मजबूती प्रदान कर रहे हैं। संविधान का अपमान और लोकतंत्र की हत्या करने वालों को जनता सबक सिखा रही … Read more

पचरी पंचायत के नामांकन भरने गए प्रत्याशी, दौरान हुआ अपहरण, एफआईआर दर्ज

रायपुर तिल्दा के जनपद कार्यालय से एक प्रत्याशी का फिल्मी स्टाइल में अपहरण कर लिया गया। यह घटना पचरी पंचायत के नामांकन के दौरान हुई, जहां प्रत्याशी योगेश दास गुरु गोसाई नामांकन भरने आए थे। अचानक, कुछ लोगों ने उन्हें जनपद कार्यालय से अगवा कर लिया और फरार हो गए। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। यह घटना लंबे समय से चली आ रही पंचायत राजनीति से जुड़ी हुई है। लंबे समय से नहीं हुआ नामांकन पचरी पंचायत में कई सालों से कोई नामांकन नहीं हुआ था, लेकिन इस बार योगेश दास ने नामांकन दाखिल करने का फैसला लिया था। अपहरण के बाद, आरोप है कि जनपद उपाध्यक्ष टिकेश्वर मनहरे ने इस घटना में किसी प्रकार से संलिप्तता दिखाई है, जो राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। भाजपा नेता पहुंचे घटना की जानकारी मिलने के बाद भाजपा के आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने तिल्दा पहुंचकर थाने में धरना दिया और एफआईआर दर्ज करने के लिए दबाव डाला। हालांकि, शुरुआती तौर पर एफआईआर दर्ज नहीं करने की कोशिश की, लेकिन जब दबाव बढ़ा, तो अपहृत योगेश दास को रायपुर में छोड़कर अपहरणकर्ता फरार हो गए। फिलहाल, तिल्दा थाना पुलिस ने अपहरण समेत अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

भाजपा शासित राज्य विकास में कीतिमान स्थापित कर रहे, केजरीवाल भ्रष्टाचार का रिकॉर्ड बना रहे : विष्णुदत्त शर्मा

नई दिल्ली मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने दिल्ली के मटियाला विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी श्री संदीप सहरावत के समर्थन में द्वारका-ए मंडल में शक्ति केंद्र प्रभारी व बूथ अध्यक्षों की बैठक एवं घर-घर जनंसपर्क कर भाजपा प्रत्याशी को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाने की अपील की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने दो दर्जन से अधिक कॉलोनियों में घर-घर संपर्क कर कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार आपदा बनकर आई है। जिस तरह आपदा आने पर लोगों को बिजली, पानी, सड़क, समुचित इलाज और अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ता है, उसी तरह से दिल्ली की केजरीवाल की सरकार ने भी जनता को परेशान करके रखा है। आप-दा की सरकार से त्रस्त दिल्ली की जनता इस बार सबक सिखाने को तैयार है। भाजपा शासित राज्य विकास में कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं, वहीं केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली की सरकार भ्रष्टाचार में रिकॉर्ड बना रही है। दिल्ली की जनता पांच फरवरी को भाजपा को अपना आशीर्वाद देकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में दिल्ली में भी भाजपा की सरकार बनाने जा रही है। इस अवसर पर सांसद श्री रोडमल नागर भी उपस्थित रहे। दिल्ली की जनता भाजपा को सेवा का मौका देने का मन बना चुकी है भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की इस आप-दा सरकार को दिल्ली की जनता हटाने का मन बना चुकी है। दिल्ली की जनता ने केजरीवाल के झूठ के झांसे में आकर वोट दे दिया था, लेकिन अब वही जनता खुद को असहाय महसूस कर रही है। दिल्ली की जनता इस विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक बहुमत से सरकार बनाने के लिए तैयार है। आप सभी भाजपा को अपना आशीर्वाद देकर दिल्ली के विकास को गति देने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि केजरीवाल दिल्ली के विकास को अवरूद्ध करने के साथ भ्रष्टाचार के नित नए रिकॉर्ड कायम कर रहे हैं। आप सभी इस भ्रष्टाचार वाली आप-दा सरकार को हटाकर सुशासन और विकासवादी भाजपा की सरकार बनाएं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने सुशासन और विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। जनता अपने और दिल्ली के स्वर्णिम भविष्य के लिए भाजपा को आशीर्वाद दें भाजपा प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने युवाओं से संवाद और शक्ति केंद्र प्रभारी व बूथ अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली की जनता समझदार है, वह भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी आम आदमी पार्टी की सरकार को हटाने के लिए तैयार है। दिल्ली की जनता अपने और राज्य के स्वर्णिम भविष्य के लिए भाजपा को आशीर्वाद दे रही है। यहां की जनता का उत्साह बता रहा है कि दिल्ली में प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनने जा रही है। युवा भारत के भाग्य विधाता हैं, वे अपने और दिल्ली के भविष्य के लिए भाजपा को वोट दें। भाजपा दिल्ली में सुशासन और विकास की गंगा बहाने के लिए कार्य करेगी। श्री शर्मा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें अथक मेहनत व परिश्रम कर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के कल्याणकारी कार्य जनता को बताएं।

कांग्रेस ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए जारी की प्रभारियों की सूची

रायपुर नगरीय निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने 49 नगर पालिकाओं के लिए चुनाव प्रभारियों की लिस्ट जारी की है, जिसमें वरिष्ठ नेताओं से लेकर सक्रिय कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है. चुनाव प्रभारी अपने-अपने इलाके में कांग्रेस की पॉलिसी और सरकार की नाकामियों को जनता तक पहुंचाकर पार्टी को जीत दिलाने की कोशिश करेंगे.

सच्ची प्रशंसा पाने का सही तरीका

लोगों के हाथों अपनी प्रसन्नता-अप्रसन्नता बेच नहीं देनी चाहिए। कोई प्रशंसा करे तो हम प्रसन्न हों और निंदा करने लगे तो दुखी हो चलें। यह तो पूरी पराधीनता हुई। हमें इस संबंध में पूर्णतया अपने ही ऊपर निर्भर रहना चाहिए और निष्पक्ष होकर अपनी समीक्षा आप करने की हिम्मत इकट्ठी करनी चाहिए। निंदा से दुःख लगता हो तो अपनी नजर में अपने कामों को ऐसे घटिया स्तर का साबित न होने दें। जिसकी निंदा करनी पड़े। यदि प्रशंसा चाहते हैं तो अपने कार्यों को प्रशंसनीय बनाएं। सच्ची प्रशंसा पाने का सही तरीका एक ही है की अपने को दिन-दिन सुधारते चले जाएं और भावना तथा क्रिया की दृष्टि से उस स्तर पर जा पहुंचे जिस पर पहुंचने में आत्मसंतोष प्राप्त होता है और आतंरिक उल्लास प्रस्फुटित होता है। अपनी दृष्टि में अपना प्रशंसित होना सारे संसार के मुंह से गाई जाने वाली प्रशंसा की अपेक्षा कहीं बेहतर है। जीवन की यात्रा के दौरान यदि व्यक्ति को प्रशंसा मिलती है तो उसका अपने कार्य के प्रति उत्साह बढ़ जाता है और वे अधिक ऊर्जा से अपने कर्तव्य का निर्वाह करता है। निंदा जहां होती है, खुशी वहां से पलायन कर जाती है। जिनका स्वभाव है निंदा करना, वे किसी भी परिस्थिति में निंदा प्रवृत्ति का त्याग नहीं कर सकते हैं इसलिए समझदार इंसान वही है जो ऐसे लोगों द्वारा की गई विपरीत टिप्पणियों की उपेक्षा कर अपने काम में मस्त रहता है।  

भजनलाल शर्मा ने उन्नति में युवाओं का अहम योगदान बताते हुए कहा-युवाओं की उम्मीदों को पूरा करेगी राज्य सरकार

जयपुर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश और प्रदेश की उन्नति में युवाओं का अहम योगदान बताते हुए कहा है कि राजस्थान के युवाओं की उम्मीदों को राज्य सरकार पूरा करेगी। श्री शर्मा ने रविवार को जयपुर में आयोजित 16वीं जयपुर मैराथन को झंडी दिखाकर रवाना किया और इस अवसर पर यह बात कही। उन्होंने कहा कि राजस्थान शक्ति, भक्ति और स्वाभिमान का प्रदेश है। यहां का युवा विश्वास और कड़ी मेहनत से आगे बढ़ रहा है और राजस्थान को देश का अग्रणी प्रदेश बनाने के संकल्प में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। राज्य सरकार भी युवाओं के सपनों को साकार करने का पूर्ण प्रयास कर रही है। उन्होंने इस तरह की मैराथन के आयोजन आवश्यक बताते हुए कहा कि इससे स्वस्थ रहने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि युवाओं का देश और प्रदेश की उन्नति में अहम योगदान है। राजस्थान में विकास की अपार संभावनाएं हैं। प्रदेश शिक्षा, चिकित्सा, खनिज एवं पर्यटन सहित विभिन्न क्षेत्रों में निरन्तर प्रगति कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश अगले वर्ष खेलो इंडिया गेम्स की मेजबानी करेगा, जिसमें युवाओं की सहभागिता महत्वपूर्ण होगी। राज्य सरकार ने खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी और संभाग स्तर पर खेल महाविद्यालय खोलने का मार्ग भी प्रशस्त किया है। उन्होंने कहा कि राइजिंग राजस्थान समिट के सफल आयोजन से जिलों में औद्योगिक निवेश आ रहा है। इससे प्रदेश के युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलेगा। साथ ही राज्य सरकार चार लाख युवाओं को सरकारी नौकरी के अवसर भी उपलब्ध कराएगी। श्री शर्मा ने मैराथन विजेताओं को चैक प्रदान कर सम्मानित भी किया।  

81 वर्ष की आयु में जर्मनी के पूर्व राष्ट्रपति होर्स्ट कोहलर का निधन

बर्लिन जर्मनी के पूर्व राष्ट्रपति होर्स्ट कोहलर का 81 वर्ष की आयु में बीमारी के बाद निधन हो गया। यह जानकारी जर्मनी के संघीय राष्ट्रपति कार्यालय ने दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, जुलाई 2004 से मई 2010 तक जर्मनी के राष्ट्रपति रहे कोहलर ने जर्मनी के सशस्त्र बलों के विदेशी अभियानों के संबंध में टिप्पणी की थी। इस पर आलोचना होने के बाद उन्होंने अप्रत्याशित रूप से अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। जर्मन राष्ट्रपति फ्रैंक-वाल्टर स्टीनमीयर ने शनिवार को ईवा लुईस कोहलर से बात की और उनके पति की मृत्यु पर अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने देश के लिए कोहलर की सेवा और योगदान की सराहना की। राष्ट्रपति बनने से पहले होर्स्ट कोहलर 2000 से 2004 तक वाशिंगटन में आईएमएफ के प्रमुख थे। उन्होंने सिविल सेवा और बैंकिंग में अन्य भूमिकाएं भी निभाईं। तत्कालीन विपक्षी नेता एंजेला मर्केल द्वारा उन्हें आगे बढ़ाने के बाद वे जर्मनी के राष्ट्राध्यक्ष बने, जो कि एक औपचारिक भूमिका थी। मार्केल बाद में चांसलर बनीं। स्टीनमीयर को 2009 में दूसरे कार्यकाल के लिए फिर से चुना गया, लेकिन अगले वर्ष मई में उन्होंने अप्रत्याशित रूप से इस्तीफा देकर देश को चौंका दिया था। उनका यह निर्णय एक इंटरव्यू में विवादास्पद टिप्पणी के बाद आया, जिसमें उन्होंने अफगानिस्तान में जर्मनी की सैन्य उपस्थिति को आर्थिक हितों की रक्षा से जोड़ा था। इन टिप्पणियों ने महत्वपूर्ण बहस को जन्म दिया था, क्योंकि जर्मनी में विदेशों में सैन्य अभियानों के बारे में संवेदनशीलता बनी हुई है। ये नाजी युग की दर्दनाक यादों से आकार लेती है। अपने भाषणों के दौरान, कोहलर ने अक्सर जर्मनी की ताकत और उसके लोगों की क्रिएटिविटी और रचनात्मकता में विश्वास रखने के महत्व पर जोर दिया।

‘राष्ट्र हित को दें सर्वोच्च प्राथमिकता’, राजस्थान-राज्यपाल ने बीकानेर में हरखचंद नाहटा स्मृति स्मारक सिक्के का किया अनावरण

जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने  राष्ट्र हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विकसित भारत के लिए सभी को मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक  देश को श्रेष्ठतर बनाने में अपनी भागीदारी निभाए। राज्यपाल रविवार को बीकानेर में श्री हरखचंद नाहटा की 25वीं पुण्यतिथि के अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा उनकी स्मृति में जारी 25 रुपए मूल्य के 40 ग्राम वजनी स्मारक सिक्के के अनावरण समारोह में संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल ने कहा कि श्री नाहटा ने व्यापार और वाणिज्य के क्षेत्र के साथ जन सेवा तथा धर्म सेवा के कार्यों में भी अतुल्यनीय योगदान दिया। देश की कई सुप्रतिष्ठित संस्थाओं से संबंध रखकर वे लोक मंगल कार्यों में निरंतर आर्थिक सहयोग के अलावा सक्रिय सहभागिता निभाते थे। जैनाचार्य श्री जिनपीयूष सागर सूरिश्वर जी महाराज के सान्निध्य में आयोजित समारोह के दौरान राज्यपाल ने कहा कि भारत सरकार द्वारा श्री हरखचंद नाहटा की स्मृति में स्मारक रजत सिक्का जारी करना जीवन को आलोक देने वाले महापुरूषों के सम्मान की परम्परा है। उन्होंने कहा कि समय तथा इतिहास की कसौटी पर ही किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व का मूल्यांकन होता है। श्री हरखचंद नाहटा के जीवट व्यक्तित्व, आत्मविश्वास, दूरदर्शिता तथा लोक मंगल की बलवती भावना ने उन्हें विशेष स्थान दिलाया। उन्होंने दानदाता भामाशाह, सेठ घनश्याम दास बिड़ला और समर्थ रामदास के व्यक्तित्व से जुड़े उदाहरण दिए और कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार दान देने की आदत डालनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राजस्थान के लोग धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। ऐसे लोग अपनी संस्कृति को संरक्षित रखने में भी भागीदारी निभाएं। इस दौरान राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने स्मारक सिक्के का अनावरण किया तथा यह सिक्का नाहटा परिवार के छोटे बच्चों को आशीर्वाद के साथ सौंपा।

‘शिविर में प्रत्येक किसान का रजिस्ट्रेशन हो सुनिश्चित’, राजस्थान-जयपुर कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार ने अधिकारियों को दिये दिशा निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में किसानों को सशक्त करने के लिए उन्हें डिजिटल रूप से सक्षम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। एग्रीस्टैक योजना में किसान रजिस्ट्री प्रोजेक्ट को आगामी 5 फरवरी से सम्पूर्ण राजस्थान में लागू किया जाएगा। इस योजना के तहत जयपुर सहित राज्य के सभी जिलों में शिविर आयोजित किये जायेंगे, जहाँ किसानों को फार्मर रजिस्ट्री आई.डी. बनवाने में सहयोग प्रदान किया जायेगा। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को जयपुर जिले में किसान रजिस्ट्री शिविरों के सफल आयोजन एवं जिले के समस्त किसानों का एग्रीस्टैक पर रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने शिविरों के व्यापक प्रचार प्रसार के भी निर्देश दिये हैं ताकि जिले के प्रत्येक किसान को ना केवल शिविरों के आयोजन की जानकारी हो बल्कि शिविरों में किसान फार्मर आर्डडी बनाने के साथ-साथ अन्य विभागीय योजनाओं से लाभांवित हों सकें। प्रातः 9ः30 बजे से सायं 5ः30 बजे तक होगा शिविरों का आयोजन- अतिरिक्त जिला कलक्टर श्रीमती सुमन पंवार ने बताया कि एग्रीस्टैक योजनांतर्गत जयपुर में किसान रजिस्ट्री अभियान का आयोजन ग्राम स्तर पर 5 फरवरी से 31 मार्च 2025 तक किया जायेगा। इसके तहत ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित शिविरों में किसानों की विशिष्ट किसान आईडी बनाई जायेगी। शिविरों का आयोजन प्रातः 9ः30 बजे से सायं 5ः30 बजे तक किया जाएगा। शिविर में किसान आईडी तैयार करने के साथ साथ प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, मुख्यमंत्री आरोग्य आयुष्मान योजना, किसान क्रेडिट कार्ड मंगला पशु बीमा योजना, पशु टीकाकरण, पशु चिकित्सा एवं उपचार सहित पशु पालन विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सहित अन्य विभागों की योजनाओं से भी किसानों को लाभांवित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत प्रत्येक किसान को विशिष्ट फार्मर आईडी 11 अंकों की प्रदान की जायेगी। किसानों द्वारा आईडी बनवाने के लिये आधार कार्ड, जमाबंदी, मोबाईल नम्बर की जरूरत होगी। भविष्य में किसानों को सरकारी योजनाओं व सेवाओं तक आसान पहुंच करने, प्रधानमंत्री किसान/मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, कृषि विभाग की अन्य योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिये फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से प्राप्त आईडी उपयोगी होगी। बेहद सरल है किसान आईडी बनवाने की प्रक्रिया – शिविर कार्यक्रमानुसार 05 फरवरी 2025 से राज्य में सभी ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर शिविर आयोजित करवाये जा रहे है। आपकी कृषि भूमि से संबंधित ग्राम पंचायत के शिविर में जाकर फार्मर आईडी बनवा सकते है। फार्मर आईडी बनाने के लिए किसान को महज अपना आधार कार्ड, आधार से लिंक्ड मोबाइल नम्बर वाला फोन और नवीनतम जमाबंदी लेकर शिविर में आना होगा। अपनी ग्राम पंचायत में शिवर कार्यक्रम की जानकारी www.rjfr.agristack.gov.in पोर्टल पर जाकर प्राप्त की जा सकती है। हर किसान को मिलेगी 11 अंकों की एक विशिष्ट पहचान – किसान रजिस्ट्री, एग्रीस्टैक परियोजना के तहत कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार की एक पहल है। कृषक विवरण (कृषक का जनसांख्यिकीय विवरण, उसके द्वारा धारित कृषि भूमि का विवरण, प्रत्येक कृषि भूखण्ड के जीपीएस निर्देशांक, उस पर बोई गई फसलों का विवरण आदि) को डिजिटल इंफास्ट्रक्चर में संकलित किया जाकर, प्रदेश के प्रत्येक किसान को ’आधार’ आधारित एक 11 अंकों की एक यूनिक आईडी (विशिष्ट किसान आईडी) आवंटित की जाएगी, जिससे किसान डिजिटल रूप से अपनी पहचान प्रमाणित कर सकेंगे। किसान आईडी डिजिटली सत्यापन योग्य पहचान है, जिसे -www.rjfr.agristack.gov.in पोर्टल पर जाकर प्राप्त कर सकते है। फार्मर आईडी जनरेट होने के बाद भूमि संशोधन (खसरा जोड़ने या हटाने) के लिए पटवारी, भू-अभि. निरीक्षक या तहसीलदार से सम्पर्क किया जा सकता है। इस हेतु मोबाइल एप/वेबसाइट द्वारा प्रदेश के समस्त कृषकों के स्वामित्व वाले सभी खसरों को सम्मिलित करते हुए कृषक के ’आधार’ से लिंक कराया जायेगा, तत्पश्चात कृषक से ऑनलाइन सहमति प्राप्त करते हए ई-हस्ताक्षर की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। इसलिए उपयोगी है किसान रजिस्ट्री – भविष्य में प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि, कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए फार्मर आईडी आवश्यक है। राज्य एवं भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ सीधे पात्र किसानों को प्रदान करने के लिए फार्मर आईडी आवश्यक होगी। भविष्य में नामांतरणकरण एवं क्रय-विक्रय पंजीयन की प्रक्रिया में भी फार्मर आईडी आवश्यक होगी। किसान रजिस्ट्री से किसानों को लाभ – किसान आईडी (बिना अतिरिक्त दस्तावेज) के माध्यम से सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं तक पहुंच आसान हो सकेगी। पात्र किसान का प्रधानमंत्री-किसान/मुख्यमंत्री-किसान सम्मान निधि योजना, अन्य योजनाओं में स्वतः जुड़ना सम्भव होगा। किसानों से फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्यों एवं अन्य योजनाओं में त्वरित (बिना किसी अतिरिक्त दस्तावेज के) खरीद संभव हो सकेगी। किसान की फसल के अनुसार डिजिटल तरीके से फसलों का बीमा संभव होगा।

करण और विवियन की दोस्ती में आई दरार, करण वीर बोले- कुछ लोग ऐसे ही होते हैं

मुंबई ‘बिग बॉस 18’ भले ही करण वीर मेहरा ने जीता, लेकिन इससे ज्यादा चर्चा विवियन डीसेना की पार्टी की हो रही है। इसमें विवियन ने न तो करण वीर को बुलाया था और ना ही चुम दरांग और शिल्पा शिरोडकर को। तीनों को ही इस बात से काफी शॉक लगा था। करण को भी थोड़ा बुरा लगा। वह वैसे तो कई बार विवियन द्वारा पार्टी में न बुलाए जाने पर रिएक्ट कर चुके हैं, पर अब लेटेस्ट इंटरव्यू में एक बार फिर अपनी भावनाएं जाहिर कीं। करण वीर ने विवियन डीसेना को घमंडी कहा और बताया कि उन्हें उनसे थोड़ी जलन होती है। सिद्धार्थ कनन ने करण वीर से पूछा था कि क्या उन्हें लगता है कि विवियन अपने प्रोफेशनल स्टेटस को लेकर घमंडी हैं, तो करण ने कहा कि उनमें खुद को लेकर थोड़ी हवा भरी है। घमंड है। करण वीर ने कहा, ‘विवियन को वैसे ही घमंड है। पता नहीं किस चीज़ का, पर वो है। उसके अंदर खुद को लेकर एक हवा भरी हुई है। अगर वो इस प्रोफेशन में नहीं होता, तो भी वो ऐसा ही होता। कुछ लोग ऐसे होते हैं। उनमें थोड़ी हवा भरी होती है। इसीलिए वो लोग ऐसे होते हैं और इसमें कुछ गलत नहीं है।’ ‘मैंने विवियन से कहा कि तुझे काफी कुछ आसानी से मिल गया’ यह पूछे जाने पर कि क्या विवियन के अंदर इस वजह से हवा भरी है क्योंकि उन्हें लगता है कि वह करण से ज्यादा सफल हैं, तो एक्टर बोले, ‘उनका परसेप्शन तो नहीं पता, लेकिन मेरेको तो ये था ना। मेरे अंदर जलन थी। और मैंने उससे कहा है कि तुझे काफी कुछ आसानी से मिल गया। तू लाडला है। तुझे टॉप 2 में घोषित किया गया। और जो गया भी वो टॉप 2 में। तुझे चीजें आसानी से मिल गईं।’ ‘विवियन से थोड़ी जलन है’ करण वीर ने आगे कहा, ‘हम दोनों की पर्सनल लाइफ ऊपर नीचे हुई है, लेकिन तुम बेहतर पर्सनल स्पेस में हो। इसलिए मेरे मन में थोड़ी जलन है।’ करण और विवियन की दोस्ती में दरार करण वीर मेहरा और विवियन डीसेना की 12 साल पुरानी दोस्ती थी, पर इस दोस्ती में ‘बिग बॉस 18’ में दरार आ गई। करण ने कहा कि वह और विवियन बिग बॉस के घर में और अच्छे दोस्त बन सकते थे। लेकिन विवियन आगे निकल गए और अविनाश मिश्रा के साथ हाथ मिला लिया। इस कारण उनके बीच दूरियां बढ़ती चली गईं।

पीएम मोदी ने कहा- अगर आज इंदिरा जी का जमाना होता तो 12 लाख रुपये तक की आय पर 10 लाख रुपये टैक्स में चले जाते

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बजट के बाद रविवार को कांग्रेस पर टैक्स को लेकर हमला बोला। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्रियों जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी का हवाला देते हुए दावा किया कि उनकी सरकारों ने लोगों की कमाई पर भारी टैक्स लगाया, जबकि मोदी सरकार ने टैक्स का बोझ कम किया और मध्यम वर्ग को अधिक राहत प्रदान की। दिल्ली चुनाव के लिए आरके पुरम में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ”अगर नेहरू जी के जमाने में आप 12 लाख रुपये कमाते तो 12 लाख रुपये की आय पर आपकी एक चौथाई सैलरी सरकार वापस ले लेती। अगर आज इंदिरा जी का जमाना होता तो 12 लाख रुपये तक की आय पर आपके 10 लाख रुपये टैक्स में चले जाते। 10-12 साल पहले तक, कांग्रेस की सरकार में अगर आप 12 लाख रुपये कमाते तो आपको 2 लाख 60 हजार रुपया टैक्स देना होता। भाजपा सरकार के कल के बजट के बाद, साल में 12 लाख कमाने वाले को एक रुपया भी टैक्स नहीं देना पड़ेगा।” पीएम मोदी ने कहा कि देश के विकास में हमारे मिडिल क्लास का बहुत बड़ा योगदान है। यह बीजेपी ही है, जो मिडिल क्लास को सम्मान देती है, ईमानदार टैक्सपेयर्स को पुरस्कार देती है। बजट का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मैंने विकसित भारत के निर्माण के लिए चार स्तंभों को मजबूत करने की गारंटी देश को दी थी। ये स्तंभ हैं- गरीब, किसान, नौजवान और नारीशक्ति। कल जो बजट आया है, वो मोदी की ऐसी ही गारंटियों को पूरा करने की गारंटी है। केंद्रीय बजट 2025 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को घोषणा की कि सालाना 12 लाख रुपये तक की आय वाले लोगों को आयकर नहीं देना होगा। उन्होंने कहा कि यह मध्यम वर्ग की मदद के लिए उठाया गया कदम है। 75,000 रुपये की मानक कटौती के साथ, कर-मुक्त आय सीमा प्रभावी रूप से 12.75 लाख रुपये होगी। उन्होंने कहा, “मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि नई व्यवस्था के तहत 12 लाख रुपये तक की आय पर कोई आयकर नहीं लगेगा।” वहीं, बजट के बाद पीटीआई को दिए गए एक इंटरव्यू में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टैक्स में कटौती के विचार के पूरी तरह से समर्थन में थे, लेकिन नौकरशाहों को समझाने में समय लगा। निर्मला सीतारमण ने कहा, ”…पीएम बहुत स्पष्ट थे कि वह कुछ करना चाहते हैं। मंत्रालय को सहजता से काम करना है और फिर प्रस्ताव पर आगे बढ़ना है। इसलिए, जितना अधिक काम करने की आवश्यकता थी, बोर्ड को यह समझाने की आवश्यकता थी कि संग्रह में दक्षता और ईमानदार करदाताओं की आवाज… यह सब मंत्रालय का काम था, पीएम का नहीं।” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तरह उनकी सरकार ने भी हमेशा विभिन्न क्षेत्रों के लोगों की आवाज सुनी है।

कूल सीजन का हॉट स्टाइल

सर्दी अपने शबाब पर है, इसलिए यह मौसम फैशन के अंदाज से बेहद हॉट होता है, परंतु ऐसे बहुत से युवा हैं जो इस मौसम में लगभग एक जैसे कपड़े पहन कर इसे बोर बना देते हैं। सर्दी से बचने के लिए वे एक ही जैकेट या कोट को इस्तेमाल करते हैं और स्टाइल मानो उनसे कहीं छूट जाता है। इसके लिए जरूरी है कि आप कुछ छोटी-छोटी बातों से अपना अंदाज बदल लें। मफलर, स्कार्फ या शॉल मैच्योर नहीं बल्कि आपको स्टाइलिश लुक भी दे सकते हैं। बस इन्हें अलग अंदाज में कैरी करने के स्टाइल सीख लें, क्योंकि कभी आऊटडेटिड मानी जाने वाली ये चीजें एक बार फिर से फैशन में लौट आई हैं… स्कार्फ से प्रोफैशनल लुक:- स्कार्फ अब स्वयं को ठंड से बचाने के लिए नहीं पहना जाता, बल्कि स्टाइलिश लुक के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। कहीं घूमने जाना है या फिर प्रोफैशनल गैटअप के लिए स्कार्फ इस सीजन में बैस्ट ऑप्शन माना जाता है। यही कारण है कि हर दिन बदलते फैशन में स्कार्फ ने अपनी एक खास जगह बना ली है, क्योंकि यह हर ड्रैस के साथ खूबसूरत लगता है। देखा जाए तो कैजुअल और प्रोफैशनल वियर दोनों के साथ यह परफैक्ट लुक देता है, इसीलिए कॉलेज गोइंग गल्र्ज से लेकर वर्किंग गल्र्ज को भी इस स्टाइल ने आकर्षित किया है। मफलर:- बॉलीवुड में शाहिद कपूर से लेकर रणबीर कपूर तक ने अपनी फिल्मों में खूबसूरत अंदाज में मफलर पहना तो युवाओं ने भी इसे अपना लिया। इनकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह आपकी ड्रैस को नोटिसेबल फ्लेयर देते हुए काफी स्टाइलिश दिखते हैं। यही नहीं, ज्यादा सर्दी में ये आपके कानों और गर्दन को भी ठंड से बचाते हैं। आप अपनी पसंद के फैब्रिक्स, कलर्स और पैटन्र्स का मफलर चुन सकते हैं। इसे आप पुलोवर या कार्डिगन के साथ ही नहीं, बल्कि कोट, टी-शर्ट एवं जैकेट के साथ भी पहन सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि मफलर आऊटफिट के साथ कंट्रास्ट में हो या फिर लाइनिंग और चैक में हो तो ज्यादा हॉट लुक देगा। यदि ब्लैक ड्रैस पहन रही हैं तो उसके साथ रैड, पिंक या अन्य कलर का मफलर यूज करें। यूं तो आप इसे दोनों साइड सेम लैंथ पर पहन सकती हैं, जो काफी कॉमन स्टाइल होने के बावजूद अच्छा लगता है। इसके अलावा आप इसे क्रॉस करके टाई की तरह भी ट्राई कर सकती हैं। मफलर में एक गांठ लगा कर भी आप इसे खूबसूरत लुक दे सकती हैं तथा लांग मफलर को आप गले में दो बार लपेट कर भी पहन सकती हैं। युवकों को भी भाया:- स्कार्फ का स्टाइल युवतियों को ही नहीं, बल्कि युवकों को भी भाने लगा है। वे इसे जींस और टी-शर्ट के साथ पहनने लगे हैं, परंतु प्रोफैशनल लुक के हिसाब से यह परफैक्ट नहीं माना जा सकता। युवकों को मफलर के कलर का चुनाव करते समय ज्यादा अलर्ट रहने की जरूरत है। उन्हें अपनी ड्रैस के साथ मैच करके ही स्कार्फ का चयन करना चाहिए। कलर मैचिंग ध्यान से:- भले ही आप इसे मिसमैच का दौर मानें, परंतु डिजाइनर्स के अनुसार गुड लुकिंग के लिए सारा खेल मिसमैचिंग में मैचिंग का है, क्योंकि इसके लिए भी उसी कलर का चयन किया जाता है, जो एक-दूसरे के बिल्कुल अपोजिट होते हुए भी बेमेल न लगते हुए आपको गुड लुक दे। इसलिए स्कार्फ भी ड्रैस के कलर के अनुसार ही चुनें। यदि कुछ समझ न आए तो आप ब्लैक कलर का स्कार्फ भी यूज कर सकती हैं, क्योंकि यह जहां हर कलर की ड्रैस के साथ चलेगा, वहीं यह आपको परफैक्ट लुक भी देगा। इसके अलावा आप व्हाइट और रैड स्कार्फ को भी बिंदास अंदाज में यूज कर सकती हैं। शॉल ड्रेपिंग का बदल दें अंदाज:- कभी ट्रैडिशनल वियरर्स के साथ पै्रफर की जाने वाली शॉल अमूमन मां-दादी को ही भाती थीं, परंतु अपने डिफरैंट ड्रेपिंग स्टाइल के कारण यह मैच्योर लोगों के वार्डरोब से निकल कर यंगस्टर्स के वार्डरोब का भी हिस्सा बनने लगी है। यह उनके लिए स्टाइल स्टेटमैंट बन गई है। आप इसके लिए डिफरैंट साइज, फैब्रिक और डिजाइन की शॉल्स ट्राई कर सकती हैं। केवल कंधों पर पूरी तरह से ओढ़ लेना ही अब शॉल का स्टाइल नहीं रहा, बल्कि इसकी डिफरैंट ड्रेपिंग स्टाइल ने भी इन्हें ट्रैंडी बना दिया है। इसके लिए सिल्क और पश्मीना शॉल विशेष तौर पर पसंद की जाती है, क्योंकि सॉफ्ट फैब्रिक होने के कारण इसे ड्रेप करना आसान होता है।  

लक्जरी बस गहरी खाई में गिरी, दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत, 17 घायल

डांग (गुजरात) गुजरात के डांग जिले में सापुतारा हिल स्टेशन के निकट रविवार तड़के तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक निजी लक्जरी बस गहरी खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य 17 घायल हो गए। प्रभारी पुलिस अधीक्षक एसजी पाटिल ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब 4-4:30 बजे के आसपास सापुतारा हिल स्टेशन के पास हुई। चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और बस गहरी खाई में जा गिरी। उन्होंने बताया कि बस में 40 से अधिक तीर्थयात्री सवार थे। बस क्रैश बैरियर तोड़कर करीब 35 फीट गहरी खाई में जा गिरी। अधिकारी ने बताया कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिसमें दो महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। अधिकारी ने बताया, “पांच तीर्थयात्रियों की मौत के अलावा 17 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को अहवा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ अन्य को मामूली चोटें आई हैं। बचाव अभियान लगभग पूरा हो चुका है।” उन्होंने बताया कि बस दुर्घटना उस समय हुई, जब ये महाराष्ट्र के त्र्यंबकेश्वर से 40 तीर्थयात्रियों को लेकर गुजरात के द्वारका जा रही थी। वे 23 दिसंबर से धार्मिक यात्रा पर थे। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “उत्तर प्रदेश में विभिन्न स्थानों का दौरा करने के बाद, पिछली बार कल या परसों वे शिरडी, त्यंरदबकेश्वर, नासिक का दौरा करके आ रहे थे। रविवार सुबह गुजरात के हिल स्टेशन सापुतारा में रुके। उन्होंने चाय पी और फिर 10 मिनट के बाद तीन से चार किलोमीटर के अंदर ही उनकी बस एक गहरी खाई में जा गिरी।” अधिकारी ने बताया कि तीर्थयात्री मध्य प्रदेश के गुना, शिवपुरी और अशोक नगर जिलों के थे।  

मुन्ना मानकर ने अपने जन्मदिन पर केक काटने के बदले रचनात्मक कार्यों को बढ़ावा देने की पहल की

बैतूल इन दोनों समाज में और खास तौर से युवा वर्ग में अपने जन्मदिन पर केक काटने का प्रचलन तेजी से बढ़ रहा है और इसका दुष्प्रभाव भी यदा कदा देखने को मिल रहा है। जिसे रोकने की दिशा में नवाचार अपनाते हुए एक महत्त्व पुर्ण उद्देश्य को लेकर बैतूल के क्षत्रिण लोणारी कुंबी समाज सेवा संगठन के जिलाध्यक्ष और मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग कारपोरेशन के अध्यक्ष समाजसेवी मुन्ना मानकर ने अपने जन्मदिन पर केक काटने के बजाय विभिन्न स्थलों पर पौधारोपण करना ज्यादा उचित समझा और वे अपने साथियों के साथ पौधारोपण ही नहीं किया बल्कि त्रिवेणी गौशाला में पहुंचकर गौ माता की सेवा की और वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों के बीच अपना जन्मदिन मनाया। श्री मानकर ने इस संबंध में बताया कि युवा वर्ग में केक काटने के बढ़ते प्रचलन और परम्परा को धीरे धीरे परिवर्तन करने के उद्देश्य को लेकर मैं अपने जन्मदिन पर अपने साथियों के साथ पौधारोपण करना उचित समझा और आज सबसे पहले ग्रीन टाइगर में पौधारोपण किया उसके बाद केरपानी एवं ताप्ती जी में पूजन अर्चन किया गया। वहीं ताप्ती सूर्य मंदिर में पौधारोपण किया, शिवाजी पार्क बडोरा में पौधारोपण किया। इसके पश्चात्  त्रिवेणी गौशाला पहुंचकर जहां गौ माता की सेवा की उसके बाद वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों के बीच अपना जन्मदिन मनाया। श्री मानकर का मानना है कि आजकल युवा वर्ग अपने युवा साथियों के साथ केक काटने में मशगूल हो जाते हैं । जबकि बाजार में केमिकल युक्त केक का उपयोग किया जा रहा है जो कि स्वास्थ्य के लिए जहां हानिकारक है वहीं समाज में भी अच्छा प्रभाव नहीं पड़ता । इसलिए वे आज अपने जन्मदिन पर केक काटने की पश्चिमी प्रचलन को परिवर्तन करने के उद्देश्य को लेकर वृक्षारोपण , गौ सेवा और वृद्धजनों की सेवा कर जन्मदिन मनाया है ।  श्री मानकर का मानना है कि युवा वर्ग अगर अपने परिवार में और अपने परिवार के वृद्धजनों के बीच जन्मदिन उत्सव मनाते हैं तो उनका अलग ही आनंद आएगा और इससे समाज में बेहतर वातावरण का निर्माण होगा वही समाज मेंअच्छा संदेश जाएगा। गौरतलब है कि इस पुनीत कार्य में उनके साथ उनके सभी मित्रगण मौजूद थे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet