LATEST NEWS

नितेश राणे ने कहा- मैं बिगड़ा नहीं हूं कि मुझे सुधारा जाए, धर्म की बात करने वाले कभी बिगड़ते नहीं

नागपुर महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता नितेश राणे ने रविवार को कहा कि धर्म की बात करने वाले कभी बिगड़ते नहीं हैं। नितेश राणे ने नागपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए विपक्षी नेताओं के उस बयान पर पलटवार किया जिसमें उन्होंने राणे को मंत्री बनने के बाद धार्मिक मामलों में टिप्पणी नहीं करने और सुधरने की नसीहत दी थी। नितेश राणे ने कहा, “मैं बिगड़ा नहीं हूं कि मुझे सुधारा जाए। धर्म की बात करने वाले कभी बिगड़ते नहीं हैं। हम लोग सुधरे हुए हैं।” उन्होंने कहा, “उल्टे जो बिगड़े हैं, जिनको इस्लाम अभी तक समझ नहीं आया। उनको यह समझ में नहीं आया कि कुरान में क्या लिखा है? उन लोगों को सुधारने का वक्त आ गया है।” शिवसेना नेता और कैबिनेट मंत्री संजय शिरसाट की शिवसेना के दोनों गुटों – उद्धव और शिंदे गुट – को एक होने की सलाह पर नितेश राणे ने कहा, यह उनका व्यक्तिगत मत है। उनको इस मत के बारे में कभी जाकर एकनाथ शिंदे से पूछना चाहिए कि शिंदे साहब क्या चाहते हैं? उल्लेखनीय है कि शिवसेना के विभाजन पर संजय शिरसाट ने कहा था कि उन्हें शिवसेना के टूटने का आज भी दुख है और वह चाहते हैं कि दोनों शिवसेना एक साथ आ जाए। शिरसाट ने कहा था, “अगर दोनों शिवसेना एक साथ आ जाती है तो यह बहुत खुशी की बात होगी। शिवसेना के दो टुकड़े मंजूर नहीं है। विभाजन क्यों हुआ इसका कारण सबको पता है।” उन्होंने कहा था, “अगर साथ आते हैं तो खुशी की बात है, लेकिन मैं इसके लिए अलग से प्रयास करूंगा ऐसा नहीं है। उनको एक साथ आना है या नहीं, शिंदे साहब क्या निर्णय लेंगे और उद्धव साहब क्या निर्णय लेंगे, मैं कोई विद्वान नहीं हूं जो कहूंगा।”  

एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु को तलाक के बाद फिर से मिल गया प्यार

मुंबई सामंथा रुथ प्रभु इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस हैं। खूबसूरत सामंथा ने अपनी एक्टिंग और सुंदरता से फैंस का दिल लगातार जीता है। प्रोफेशनल लाइफ के अलावा सामंथा की पर्सनल लाइफ भी हमेशा सुर्खियों में रही। सामंथा की पहली शादी नागा चैतन्य से हुई थी। बाद में दोनों अलग हो गए और अब चैतन्य ने शोभिता धूलिपाला से शादी कर ली है। खैर, पिछले कुछ महीनों से ऐसी खबरें आ रही हैं कि सामंथा को राज निदिमोरु की बाहों में फिर से प्यार मिल गया है। हाल ही में, सामंथा रुथ प्रभु ने अपने इंस्टा पर वर्ल्ड पिकलबॉल लीग मैच की तस्वीरें शेयर कीं। बता दें कि सामंथा पिकलबॉल टीम चेन्नई सुपर चैंप्स की मालकिन हैं। फोटोज में, सैम जर्सी पहने हुए ग्लैमरस लग रही थीं, जबकि कुछ तस्वीरों में वह काला कोट पहने हुए देखी गईं। उनके साथ राज निदिमोरू की मौजूदगी ने ध्यान खींचा। एक तस्वीर में सामंथा को राज के साथ चलते हुए देखा गया, जबकि एक में वो एक्ट्रेस को देख रहे थे। सामंथा रुथ प्रभु को फिर मिला प्यार? जैसे ही सामंथा रुथ प्रभु ने राज निदिमोरु के साथ तस्वीरें शेयर कीं, ये वायरल हो गईं और नेटिज़न्स ने उस पर रिएक्शन देना शुरू कर दिया। जहां कुछ लोगों ने सामंथा के लिए खुशी दिखाई, वहीं कुछ ने राज के साथ उनकी तस्वीरों को गलत बताया क्योंकि उनका उनकी पत्नी के साथ अभी तलाक नहीं हुआ है। लेकिन ये प्रोसेस में जरूर है। दूसरी ओर, कुछ लोगों ने शेयर किया कि राज और सामंथा केवल दोस्त हैं। लोगों ने कहा- घर तोड़ने वाली एक यूजर ने कमेंट किया- अगर वे डेटिंग कर रहे हैं, तो बता दें वह अभी भी शादीशुदा हैं तो उसने उसके साथ पोस्ट क्यों किया? एक यूजर ने लिखा- उसके लिए अच्छा है??? सच में??? तीसरे यूजर ने लिखा- तो कोई आपका घर तोड़ता है और आप दूसरे का घर तोड़ते हैं। शरमा गई थीं सामंथा लहरें की रिपोर्ट के अनुसार, गैलाटा इंडिया के साथ एक बातचीत के दौरान सामंथा रूथ प्रभु को कथित तौर पर राज निदिमोरू से एक ऑडियो टेक्स्ट मिला था। निदिमोरु ‘सिटाडेल: हनी बनी’ के डायरेक्टर हैं। जब राज ने ऑडियो में उनकी तारीफ की, तो सामंथा शर्म से लाल हो गईं। तभी से दोनों के रिश्ते को और हवा मिल गई।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल से अंबेडकर की प्रतिमा तोड़े जाने को लेकर माफ़ी मांगने की मांग की, किया प्रदर्शन

नई दिल्ली पूर्व सांसद उदित राज के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के घर से बाहर प्रदर्शन किया और पंजाब के अमृतसर में बाबा साहब डॉ़ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तोड़े जाने को लेकर उनसे माफी मांगने की मांग की। इस दौरान श्री उदित राज ने कहा, ‘श्री केजरीवाल को डॉ. अंबेडकर का सम्मान करना सीखना चाहिए। अमृतसर में डॉ. अंबेडकर की मूर्ति को तोड़ा गया है। वहां उनकी सरकार है। मैं यहां कोई बाधा डालने नहीं आया हूं। हमारा कोई राजनीतिक मकसद नहीं है। मैं यहां सिर्फ उन्हें बाबा साहब अंबेडकर की मूर्ति भेंट करने आया हूं…उन्हें अमृतसर में राज्य के अपमान के लिए माफी मांगनी चाहिए।’ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस ने श्री केजरीवाल के घर से सामने सुरक्षा बढ़ा दी है। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेड लगाये हैं। गौरतलब है कि 26 जनवरी को एक वीडियो सोशल मीडिया में सामने आया था जिसमें एक व्यक्ति पंजाब के अमृतसर में सीढ़ी लगाकर बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर चढ़ते और हथौड़े से उसे क्षतिग्रस्त करते हुए नजर आ रहा था। इस घटना को लेकर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आम आदमी पार्टी, पंजाब सरकार और श्री केजरीवाल की तीखी आलोचना की थी।  

क्रिस मार्टिन और डकोटा जॉनसन ने महाकुंभ में लगाई आस्था की डुबकी

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ 2025 जारी है। इसमें कई जाने-माने सेलेब्स भी जा रहे हैं और संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। विदेश से अपने कॉन्सर्ट ‘कोल्डप्ले’ के लिए भारत आए क्रिस मार्टिन भी अपनी गर्लफ्रेंड डकोटा जॉनसन के साथ महाकुंभ पहुंचे। उन्होंने स्नान किया। हाथ जोड़कर नमस्कार किया। उनका वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो को जिस यूजर ने शेयर किया है, वो खुद त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाने के लिए प्रयागराज गए थे, लेकिन उन्हें सामने Dakota Johnson और Chris Martin नजर आ गए। उन्होंने भी अन्य श्रद्धालुओं की तरह महाकुंभ में संगम में डुबकी लगाई। यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘जब आप कॉन्सर्ट में नहीं जा पाते, तो कलाकार आपके पास आता है – कुंभ मेले में! कोल्डप्ले के क्रिस मार्टिन और डकोटा के साथ संगम स्नान किया, जिन्होंने हर अनुष्ठान का गहन सम्मान के साथ पालन किया। संगीत जोड़ता है, लेकिन आस्था सर्वोपरि है। हर हर महादेव!’ ‘फिल्मी स्टाइल में मन की मुराद पूरी’ इस वीडियो पर लोगों के खूब रिएक्शन हैं। एक ने लिखा, ‘कॉन्सर्ट तो बहाना था, कोल्डप्ले को महाकुंभ आना था।’ दूसरे ने लिखा, ‘वाह.. बिना 15 हजार की टिकट के एकदम नजदीक से हो गए क्रिस मार्टिन के दर्शन, भोलेनाथ आपको प्यार करते हैं। पूरा फिल्मी स्टाइल मन की मुराद पूरी हो गई।’ मुंबई में सिद्धि विनायक मंदिर के दर्शन इससे पहले क्रिस और डकोटा ने मुंबई के सिद्धि विनायक मंदिर के दर्शन किए थे। वहां से उनका वीडियो खूब वायरल हुआ था।

‘देश और प्रदेश की उन्नति में युवाओं का अहम योगदान: भजनलाल शर्मा’, राजस्थान-मुख्यमंत्री ने 16वीं जयपुर मैराथन को दिखाई हरी झंडी

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान शक्ति, भक्ति और स्वाभिमान का प्रदेश है। यहां का युवा विश्वास और कड़ी मेहनत से आगे बढ़ रहा है। राजस्थान को देश का अग्रणी प्रदेश बनाने के संकल्प में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है।राज्य सरकार भी युवाओं के सपनों को साकार करने का पूर्ण प्रयास कर रही है। शर्मा ने रविवार को जयपुर में आयोजित 16वीं जयपुर मैराथन को झंडी दिखाकर रवाना किया।उन्होंने कहा कि इस तरह की मैराथन का आयोजन बहुत आवश्यक है। इससे स्वस्थ रहने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कियुवाओं का देश और प्रदेश की उन्नति में अहम योगदान है। राजस्थान में विकास की अपार संभावनाएं हैं। प्रदेश शिक्षा, चिकित्सा, खनिज एवं पर्यटन सहित विभिन्न क्षेत्रों में निरन्तर प्रगति कर रहा है। राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को दे रही बढ़ावा मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश अगले वर्ष खेलो इंडिया गेम्स की मेजबानी करेगा, जिसमें युवाओं की सहभागिता महत्वपूर्ण होगी। राज्य सरकार ने खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी और संभाग स्तर पर खेल महाविद्यालय खोलने का मार्ग भी प्रशस्त किया है। उन्होंने कहा कि राइजिंग राजस्थान समिट के सफल आयोजन से जिलों में औद्योगिक निवेश आ रहा है। इससे प्रदेश के युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलेगा। साथ ही, राज्य सरकार 4 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी के अवसर भी उपलब्ध कराएगी।श्री शर्मा ने मैराथन विजेताओं को चैक प्रदान कर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर विधायक श्री शत्रुघ्न गौतम, उपमहापौर जयपुर नगर निगम ग्रेटर श्री पुनीत कर्णावट,जयपुर मैराथन के आयोजक श्री सुरेश मिश्रा, श्रीमती नीलम मिश्रा, वर्ल्ड ट्रेड पार्क के चैयरमेन श्री अनूप बरतरिया, कार्यकारी निदेशक एयू बैंक श्री उत्तम टिबरेवाल सहित बड़ी संख्या में अंतरराष्ट्रीय-राष्ट्रीय धावक और शहरवासी उपस्थित रहे।

सीसीटीवी में कैद हुए फुटेज, राजस्थान-बीकानेर में भूकंप के झटकों से घबराए लोग

बीकानेर। बीकानेर में ठीक एक बजे भूकंप का तगड़ा झटका महसूस हुआ। भूकंप के कारण जमीन हिलने का अहसास होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए। नोखा और लूणकरनसर में भी भूकंप का एहसास हुआ। घरों में लगे सीसीटीवी में भूकंप के झटकों के कारण हिलते हुए वाहनों के फुटेज दर्ज हुए हैं। मौसम विभाग ने बीकानेर में आए इस भूकंप की पुष्टि की है। राहत की बात यह है कि भूकंप के कारण किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन दल स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सतर्क हैं। भूकंप की तीव्रता और इसका केंद्र बिंदु अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। विशेषज्ञों का कहना है कि भूकंप के झटकों के बाद लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। अगर दोबारा झटके महसूस हों, तो तुरंत खुले स्थानों पर चले जाएं और इमारतों, पेड़ों तथा बिजली के खंभों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। जिला प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और धैर्य बनाए रखने की अपील की है। किसी भी अप्रत्याशित स्थिति में स्थानीय अधिकारियों से संपर्क करने और सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

सीएम साय जशपुर के लिए नहीं हो पाए रवाना, हेलीकॉप्टर में आई खराबी

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के हेलीकॉप्टर में खराबी आने से वे जशपुर के लिए रवाना नहीं हो पाए. सीएम साय 20 मिनट तक हेलीकॉप्टर के उड़ने का इंतजार करते रहे, लेकिन उड़ान नहीं भर पाया. बताया जा रहा कि टेक्निकल समस्या के चलते हेलीकॉप्टर नहीं उड़ पाया. इसकी सूचना मिलते ही एसएसपी लाल उम्मेद सिंह समेत सुरक्षा बल के अधिकारी पुलिस लाइन हेलीपेड पहुंचे हैं. मुख्यमंत्री विष्णु साय डेढ़ घंटे से ज्यादा वक्त तक पुलिस लाइन हेलीपैड में बैठकर हेलीकॉप्टर के ठीक होने का इंतजार करते रहे. तकनीकी खराबी ठीक हो पाने पर सीएम एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए, जहां से वे दूसरे हेलीकॉप्टर से जशपुर रवाना होंगे. बता दें कि सीएम साय आज दोपहर 12 बजे जशपुर दौरे पर जाने वाले थे, जहां दुलदुला विकासखंड के जामटोली में आयोजित मां शारदा धाम मेला में शामिल होने का शेड्यूल है. इसके बाद वहां से शाम 4 बजे वापस रायपुर लौटने वाले थे.

नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के आरोप में को उतार मौत के घाट

कांकेर  नक्सलवाद के खात्मे के लिए बड़े एंटी नक्सल अभियान चलाए जा रहे हैं. जिसमें लगातार जवानों को सफलता भी मिल रही है. इसकी बौखलाहट में नक्सली ग्रामीणों को निशाना बना रहे हैं. नक्सलियों ने आज एक और ग्रामीण को पुलिस मुखबिरी के आरोप में मौत के घाट उतार दिया. दरअसल, महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिला के कियर गांव में आज नक्सलियों ने खूनी खेल खेला. गला घोंटकर और पीट-पीटकर एक ग्रामीण की हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद माओवादियों ने पर्चा भी फेंका है. जिसमें पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाया है. क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है. सरहदी इलाकों में एक्शन प्लान के बाद सुरक्षबल के जवान लगातार एंटी नक्सल ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं. जिसमें बड़ी संख्या में नक्सली मारे जा रहे हैं. साथ ही नक्सलियों की डंप सामग्री भी बरामद की जा रही है.

जगदलपुर में आवारा कुत्तों आतंक : मासूम बच्चे के चबा डाले सिर, हाथ और पैर

जगदलपुर शहर में डॉग बाइट का मामला सामने आया है. हिकमीपारा इलाके में आवारा कुत्तों के झुंड ने 10 वर्ष के बच्चे पर अचानक हमला कर दिया. खूंखार कुत्तों ने बच्चे के शरीर के कई हिस्सों को काट लिया. घायल बच्चे को देर रात अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालात को देखते हुए रायपुर रेफर कर दिया. जानकारी के मुताबिक, कोतवाली थाना क्षेत्र में 10 साल के बच्चे को आवारा कुत्तों ने घेरकर हमला कर दिया. हादसा उस वक्त हुआ जब बच्चा घर के बहार खेल रहा था. कुत्तों के झुंड ने बच्चे के खोपड़ी, दाएं पैर और बांए हाथ को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. किसी तरह बच्चे की जान बची. परिजन देर रात बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचे. लेकिन डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रायपुर रेफर कर दिया. प्रशासन से कड़े कदम उठाने की मांग शहरवासी काफी समय से आवारा कुत्तों के कारण परेशान है. लोगों में खूंखार कुत्तों को लेकर भय है. स्थानीय प्रशासन से आवारा कुत्तों के रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे हैं.

उत्तराखंड के सरकारी कॉलेज में नौकरी का मौका, 250+ पदों पर टीचिंग-नॉन टीचिंग की वैकेंसी

उत्तराखंड टीचिंग और नॉन टीचिंग पदों पर सरकारी नौकरी ढूंढ रहे उम्मीदवारों के लिए नई वैकेंसी का अपडेट आ गया है। उत्तराखंड के गोविंद बल्लभ पंत यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी (GBPUAT) में प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, असिस्टेंट लाइब्रेरियन समेत अन्य पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए यूनिवर्सिटी ने योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 28 फरवरी 2025 है। इस दौरान अभ्यर्थी कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट www.gbpuat.ac.in की मदद से आवेदन पत्र भर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स गोविंद बल्लभ पंत यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी ने किस पद के लिए कितनी रिक्तियों के लिए फॉर्म निकाले हैं? इसकी जानकारी अभ्यर्थी नीचे विस्तार से देख सकते हैं। योग्यता इस भर्ती में फॉर्म अप्लाई करने के लिए पदानुसार अलग-अलग योग्यता निर्धारित की गई है। प्रोफेसर के पद के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय से पीएचडी और 10 साल का टीचिंग/रिसर्च का अनुभव होना जरूरी है। वहीं एसोसिएट प्रोफेसर के लिए पीएचडी के साथ 8 साल का टीचिंग/रिसर्च अनुभव एंड रिसर्च पब्लिकेशन का अनुभव होना चाहिए। असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए मास्टर्स की डिग्री NET/Ph.D, असिस्टेंट लाइब्रेरियन के लिए लाइब्रेरी साइंस में मास्टर्स डिग्री, असिस्टेंट डायरेक्टर (PE) के लिए फिजिकल एजुकेशन और स्पोर्ट्स के साथ NET/Ph.D की डिग्री होनी जरूरी है। योग्यता से जुड़ी अन्य डिटेल्स अभ्यर्थी नोटिफिकेशन से भी चेक कर सकते हैं। डाउनलोड करें- GBPUAT Recruitment 2025 Official Notification Download PDF     आयुसीमा- एज लिमिट नियमानुसार तय की गई है। जिसकी स्थिति फिल्हाल जारी नहीं की गई है।     सैलरी- इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सैलरी पदानुसार 57,000-1,44,200 रुपये तक मिलेगी।     चयन प्रक्रिया- अभ्यर्थियों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू या लिखित परीक्षा के जरिए किया जाएगा।     आवेदन शुल्क- फॉर्म अप्लाई करते समय सामान्य, ओबीसी अभ्यर्थियों को 1500 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं ईडब्ल्यूएस को 1000 रुपये और एससी/एसटी अभ्यर्थियों को 750 रुपये एप्लिकेशन फीस सब्मिट करनी होगी। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा। सभी जानकारी भरने के बाद जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ स्पीड/रजिस्टर्ड पोस्ट के जरिए निर्धारित पते पर भेजना होगा। पता है- “चीफ पर्सनल ऑफिसर (रिक्रूटमेंट सेक्शन), जीबीपीयूएटी, पंतनगर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड (263145)।” इस भर्ती से संबंधित अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।

जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर और घाटी के अन्य हिस्सों में रुक-रुक कर हल्की बारिश, और हल्की बर्फबारी

श्रीनगर जम्मू-कश्मीर के मैदानी इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है जबकि गुलमर्ग और पहलगाम जैसे पर्यटन स्थलों सहित कुछ ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर और घाटी के अन्य हिस्सों में रुक-रुक कर हल्की बारिश हुई। जम्मू के कुछ हिस्सों में भी रात भर हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग श्रीनगर ने बताया कि इस दौरान उत्तरी कश्मीर के बारामुल्ला जिले के स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में 5.1 सेमी , पहलगाम में 2.8 सेमी और कुपवाड़ा में 2.5 सेमी बर्फबारी हुई। दक्षिण कश्मीर में पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला सहित कश्मीर घाटी के कुछ ऊंचे इलाकों में भी हल्की बर्फबारी हुई। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी, गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना के साथ आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। विभाग ने कहा ‘तीन फरवरी की शाम से अलग-अलग स्थानों पर हल्की बर्फबारी और बारिश की संभावना है जबकि चार फरवरी को आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और जम्मू-कश्मीर में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी हाेने की संभावना है।’ विभाग ने कहा पांच फरवरी को सुबह या दोपहर के समय छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश एवं बर्फबारी का एक और दौर भी होने का अनुमान है। गुलमर्ग को छोड़कर बर्फबारी के बाद अधिकांश मौसम केंद्रों पर रात का तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि में श्रीनगर में दर्ज न्यूनतम तापमान में सुधार हुआ और यह पिछली रात के 0.8 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 2.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया और इस अवधि के दौरान यह औसत से 3.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। उत्तरी कश्मीर के बारामुल्ला जिले में गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट में तापमान में कुछ डिग्री की गिरावट आई और यहां न्यूनतम तापमान माइनस 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि पिछले साल यह माइनस 7.4 डिग्री सेल्सियस था। यह इस समय मैदानी इलाकों की घाटी के औसत तापमान से 0.2 डिग्री सेल्सियस कम था। मौसम विभाग ने कहा कि पहलगाम के पर्यटक रिसॉर्ट में भी बर्फबारी के बाद गिरावट देखी गई और रविवार को यहां तापमान माइनस 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि यहां तापमान माइनस 0.4 डिग्री सेल्सियस था जबकि कोकरनाग में तापमान शून्य से नीचे था जबकि पिछली रात यह माइनस 0.8 डिग्री सेल्सियस था।  

भारतीय कप्तान निकी प्रसाद ने अंडर-19 विश्व कप जीतकर खोला राज, हमने ‘सफलता का खुमार हावी नहीं होने दिया’

कुआलालंपुर भारतीय कप्तान निकी प्रसाद ने महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप की खिताबी जीत को ‘विशेष क्षण’ करार देते हुए रविवार को कहा कि टीम को यह सफलता खिलाड़ियों के धैर्य और काम के प्रति समर्पण से मिली है। भारत ने टूर्नामेंट में अपना दबदबा बरकरार रखते हुए एकतरफा मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट से रौंदकर लगातार दूसरी बार अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप खिताब जीत लिया। टीम ने 83 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 52 गेंद शेष रहते प्रभावशाली जीत दर्ज की। गोंगाडी त्रिशा 33 गेंद में नाबाद 44 रन बनाकर भारत की ओर से शीर्ष स्कोरर रहीं जबकि सानिका चाल्के ने भी 22 गेंद में नाबाद 26 रन की पारी खेली। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 48 रन की अटूट साझेदारी भी की। निकी ने मैच के बाद पुरस्कार समारोह में कहा, ‘हम सभी ने धैर्य बनाए रखने की कोशिश की। टूर्नामेंट की शुरुआती मैच में जीत दर्ज करने के बाद भी सफलता का खुमार हावी नहीं होने दिया और अपना काम करते रहे। हम फाइनल जीत कर अपनी क्षमता को दिखाना चाहते थे। हमें बेहतरीन सुविधाएं देने के लिए बीसीसीआई को धन्यवाद। मुझे खुशी है कि मैं यहां खड़ी हूं और यह सुनिश्चित कर रही हूं कि भारत शीर्ष पर रहे। यह एक विशेष क्षण है।’ त्रिशा ने इससे पहले गेंदबाजी में भी कमाल करते हुए 15 रन पर तीन विकेट चटकाए। टीम के लिए पारुनिका सिसोदिया (छह रन पर दो विकेट), आयुषी शुक्ला (नौ रन पर दो विकेट) और वैष्णवी शर्मा (23 रन पर दो विकेट) ने भी शानदार गेंदबाजी की जिससे दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में 82 रन पर सिमट गई। भारतीय कप्तान ने कहा, ‘टूर्नामेंट की शुरुआत में, मैंने कहा था कि हम यहां दबदबा बनाने के लिए आए हैं, यह सुनिश्चित करने के लिए कि भारत यहां शीर्ष पर बना रहे।’ उन्होंने कहा, ‘दक्षिण अफ्रीका की टीम भी टूर्नामेंट में वास्तव में अच्छा खेल रही। हम लंबे समय से उनके खिलाफ खेल रहे हैं, उन्होंने मजबूत जज्बा दिखाया। उनके खिलाफ प्रतिस्पर्धा करना वास्तव में अच्छा है।’

धन और ज्ञान मात्र संग्रह ही नहीं, सदुपयोग भी जरूरी है

एक गांव में धर्मदास नामक एक व्यक्ति रहता था। बातें तो बड़ी ही अच्छी-अच्छी करता था पर था एकदम कंजूस। कंजूस भी ऐसा वैसा नहीं बिल्कुल मक्खीचूस। चाय की बात तो छोड़ो, वह किसी को पानी तक के लिये नहीं पूछता था। साधु-संतों और भिखारियों को देखकर तो उसके प्राण ही सूख जाते थे कि कहीं कोई कुछ मांग न बैठे। एक दिन उसके दरवाजे पर एक महात्मा आए और धर्मदास से सिर्फ एक रोटी मांगी। पहले तो धर्मदास ने महात्मा को कुछ भी देने से मना कर दिया लेकिन तब वह वहीं खड़ा रहा तो उसे आधी रोटी देने लगा। आधी रोटी देखकर महात्मा ने कहा कि अब तो मैं आधी रोटी नहीं, पेट भरकर खाना खाऊंगा। इस पर धर्मदास ने कहा कि अब वह कुछ नहीं देगा। महात्मा रातभर चुपचाप भूखा-प्यासा धर्मदास के दरवाजे पर खड़ा रहा। सुबह जब धर्मदास ने महात्मा को अपने दरवाजे पर खड़ा देखा तो सोचा कि अगर मैंने इसे भरपेट खाना नहीं खिलाया और यह भूख-प्यास से यहीं पर मर गया तो मेरी बदनामी होगी। बिना कारण साधु की हत्या का दोष लगेगा। धर्मदास ने महात्मा से कहा कि बाबा तुम भी क्या याद करोगे, आओ पेट भरकर खाना खा लो। महात्मा भी कोई ऐसा वैसा नहीं था। धर्मदास की बात सुनकर महात्मा ने कहा कि अब मुझे खाना नहीं खाना। मुझे तो एक कुआं खुदवा दो। लो अब कुआं कहां से बीच में आ गया धर्मदास ने साधु महाराज से कहा। धर्मदास ने कुंआ खुदवाने से साफ मना कर दिया। साधु महाराज अगले दिन फिर रातभर चुपचाप भूखा-प्यासा धर्मदास के दरवाजे पर खड़ा रहा। अगले दिन सुबह भी जब धर्मदास ने साधु महात्मा को भूखा-प्यासा अपने दरवाजे पर ही खड़ा पाया तो सोचा कि अगर मैंने कुआं नहीं खुदवाया तो यह महात्मा इस बार जरूर भूखा-प्यासा मर जाएगा और मेरी बदनामी होगी। धर्मदास ने काफी सोच-विचार किया और महात्मा से कहा कि साधु बाबा, मैं तुम्हारे लिये एक कुआं खुदवा देता हूं और इससे आगे अब कुछ मत बोलना। नहीं, एक नहीं अब तो दो कुएं खुदवाने पड़ेंगे, महात्मा की फरमाइशें बढ़ती ही जा रही थी। धर्मदास कंजूस जरूर था, बेवकूफ नहीं। उसने सोचा कि अगर मैंने दो कुएं खुदवाने से मना कर दिया तो यह चार कुएं खुदवाने की बात करने लगेगा इसलिए रामदयाल ने चुपचाप दो कुएं खुदवाने में ही अपनी भलाई समझीं। कुएं खुदकर तैयार हुए तो उनमें पानी भरने लगा। जब कुओं में पानी भर गया तो महात्मा ने धर्मदास से कहा, दो कुओं में से एक कुआं में तुम्हे देता हूं और एक अपने पास रख लेता हूं। मैं कुछ दिनों के लिये कहीं जा रहा हूं लेकिन ध्यान रहे, मेरे कुओं में से तुम्हें एक बूंद पानी भी नहीं निकालना है। साथ ही अपने कुएं में से गांव वालों को रोज पानी निकालने देना है। मैं वापस आकर अपने कुएं से पानी पीकर प्यास बुझाऊंगा। धर्मदास ने महात्मा वाले कुएं के मुंह पर एक मजबूत ढक्कर लगवा दिया। सब गांव वाले रोज धर्मदास वाले कुएं से पानी भरने लगे। लोग खूब पानी निकालते पर कुएं में पानी कम न होता। शुध्द-शीतल जल पाकर गांव वाले निहाल हो गये थे और महात्माजी का गुणगान करते न थकते थे। एक वर्ष के बाद महात्मा पुन:- उस गांव में आए और धर्मदास से बोले कि उसका कुआं खोल दिया जाए। धर्मदास ने कुएं का ढक्कन हटवा दिया। लोग यह देखकर हैरान रह गये कि कुएं में एक बूंद भी पानी नहीं था। महात्मा ने कहा, कुएं से कितना भी पानी क्यों न निकाला जाए, वह कभी खत्म नहीं होता अपितु बढ़ता जाता है। कुएं का पानी न निकालने पर कुआं सूख जाता है, इसका स्पष्ट प्रमाण तुम्हारे सामने है। और यदि किसी कारण से कुएं का पानी न निकालने पर पानी नहीं भी सूखेगा तो वह सड़ अवश्य जायेगा और किसी काम में नहीं आयेगा। महात्मा ने आगे कहा, कुएं के पानी की तरह ही धन-दौलत की भी तीन गतियां होती हैं उपयोग, नाश अथवा दुरुपयोग। धन-दौलत का जितना इस्तेमाल करोगे, वह उतना ही बढ़ता जाएगा। धन-दौलत का इस्तेमाल न करने पर कुएं के पानी की तरह ही सूख जायेगा, समाप्त हो जाएगा और अगर इसके बावजूद बचा रहा तो वह धन-दौलत निरर्थक पड़ा रहेगा। उसका उपयोग संभव नहीं रहेगा या अन्य कोई उसका दुरुपयोग कर सकता है। अत:- अर्जित धन-दौलत का समय रहते सदुपयोग करना अनिवार्य है।  

श्रद्धालुयो को सत्ता रहा भगदड़ का भय!, प्रयागराज में करीब 25 फीसदी होटलों की बुकिंग कैंसिल

प्रयागराज मौनी अमावस्या पर हुई भगदड़ के बाद तीर्थयात्रियों ने होटलों से बुकिंग कैंसिल कराई. एडवांस पेमेंट करने वाले श्रद्धालु अब आगे की डेट मांग रहे हैं. बताया जा रहा है कि प्रयागराज में करीब 25 फीसदी बुकिंग कैंसिल करा दी गई है. पहले दिन से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. इस वक्त प्रयागराज में 200 होटल संचालित हो रहे हैं. बता दें कि मौनी अमावस्या से ठीक पहली रात को संगम क्षेत्र में भगदड़ मच गई थी. जिसमें 30 लोगों की मौत की पुष्टि हुई. साथ ही बड़ी संख्या में लोग घायल भी हुए. इस हादसे के चलते उस दिन का अमृत स्नान स्थगित कर दिया गया था. हालांकि बाद में अखाड़ों के केवल गिनती के सन्यासी स्नान के लिए आए थे. वो भी बिना किसी शोभायात्रा या गाजे-बाजे के. साधारण तरीके से परंपरा के निर्वहन के लिए अखाड़ों ने उस दिन स्नान किया था. अलर्ट मोड पर प्रशासन हालांकि इधर भगदड़ से सबक लेते हुए शासन-प्रशासन ने व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया है. वहीं 3 फरवरी यानी कल होने वाले बसंत पंचमी के अमृत स्नान के लिए श्रद्धालु अभी से महाकुंभ नगर पहुंच चुके हैं. प्रशासन ने स्नान की तैयारी पूरी कर ली है. मेला क्षेत्र में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है. स्नान घाटों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. साथ ही डीप वाटर बैरिकेडिंग लगाई गई है. श्रद्धालुओं के आने-जाने का मार्ग निर्धारित किया गया है. पुलिस के जवानों को चप्पे-चप्पे पर तैनात किया गया है. पूरे मेले की सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है. बसंत पंचमी पर करोड़ों श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है.

मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास की कथित मनमानी से नाराज कांग्रेस पार्टी के 10 विधायकों ने गुप्त बैठक की, रेवंत रेड्डी की चिंता बढ़ी

तेलंगाना तेलंगाना में रेवंत रेड्डी की चिंता बढ़ गई है। कांग्रेस पार्टी के 10 विधायकों ने गुप्त बैठक की है। ऐसा कहा जा रहा है कि उनमें असंतोष है। ये सभी विधायक मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास की कथित मनमानी से नाराज हैं। इन्होंने पार्टी आलाकमान से भी इसकी शिकायत की है। इसके बाद मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी हरकत में आ गए हैं। रेवंत रेड्डी ने अपने मंत्री श्रीनिवास को बैठक के लिए बुलाया है। इस बैठक से अधिकारियों को दूर रहने के लिए भी कहा गया है। आपको बता दें कि हाल ही में तेलंगाना में विधान परिषद और स्थानीय निकाय चुनाव होने वाले हैं। कांग्रेस के दस विधायकों में नैनी राजेंदर रेड्डी, भूपति रेड्डी, येनम श्रीनिवास रेड्डी, मुरली नाइक, कुचुकुल्ला राजेश रेड्डी, संजीव रेड्डी, अनिरुद्ध रेड्डी, लक्ष्मीकांत, दोंती माधव रेड्डी और बीरला इलैय्या शामिल हैं। इन्होंने कांग्रेस नेता अनिरुद्ध रेड्डी के फार्महाउस पर यह बैठक की थी। आपको बता दें कि अगर ये 10 विधायक बगावत करते हैं तो रेवंत रेड्डी की सरकार अल्पमत में आ सकती है। फिलहाल कांग्रेस के पास तेलंगाना में 64 विधायक हैं। विधानसभा में जरूरी बहुमत से सिर्फ 4 अधिक है। वहीं, बीआरएस के 39 विधायक हैं। भाजपा के 8 और एआईएमआईएम के 7 विधायक हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet