LATEST NEWS

विधायक के हस्तक्षेप के बाद महाविद्यालय प्राचार्य बयान से विवादों में आए, एनएसयूआई ने कॉलेज गेट पर दिया धरना, मचा हड़कंप..!

भाजपा मंडल अध्यक्ष सागर  शिवहरे की मौजूदगी और प्राचार्य के बयान पर मचा बवाल, DVR जप्त नहीं..? नर्मदापुरम प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय नर्मदा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रामकुमार चौकसे का मीडिया में बयान आने के बाद एनएसयूआई संगठन ने कांग्रेस जुझारू युवा नेता रोहन जैन के नेतृत्व में शनिवार दोपहर कॉलेज गेट पर धरना देते हुए प्राचार्य के बयान पर आपत्ति दर्ज कराते हुए जमकर नारेबाजी की। इस दौरान प्राचार्य के पुतला दहन की भी घोषणा की गई थी परंतु बाद में बातचीत को लेकर पुतला दहन स्थगित कर दिया गया। इस दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा। अवगत हो कि 27 जनवरी को कॉलेज कैंपस में एनएसयूआई के प्रदेश सचिव आफरीद खान के साथ मारपीट की घटना हुई थी। जिसके बाद एनएसयूआई और एबीवीपी छात्र संगठन आमने-सामने हो गए और दोनों ही संगठन एक दूसरे पर मारपीट के आरोप लगा रहे हैं। यह मामला वर्तमान में पुलिस  जांच में लंबित है। वही पुलिस ने कॉलेज प्राचार्य को सीसीटीवी फुटेज देने के लिए नोटिस जारी किया हुआ है। क्योंकि पूरी घटना कॉलेज कैंपस की होने से सीसीटीवी में कैद है। सीसीटीवी फुटेज सामने आने से ही पूरी घटना की वास्तविकता सामने आ जाएगी। यही कारण है कि पुलिस निरंतर सीसीटीवी फुटेज की मांग कर रही है। क्योंकि घटना में भाजपा मंडल अध्यक्ष सागर शिवहरे के भाई कृतिक शिवहरे का नाम आने से मामला गर्मा गया है। दूसरी तरफ शुक्रवार को विधायक डॉ सीतासरन शर्मा  छात्रों के विवाद की जानकारी पर कॉलेज पहुंचे और उन्होंने दोनों ही पक्षों से चर्चा कर समझाइश देकर मामले को शांत कराया था हालांकि चर्चा के दौरान मौजूद मंडल अध्यक्ष सागर शिवहरे की मौजूदगी को लेकर एनएसयूआई ने आपत्ति ली है। साथ ही प्राचार्य द्वारा मीडिया में दिए बयान पर भी आपत्ति दर्ज कराते हुए आक्रोश व्यक्त किया। शनिवार दोपहर एनएसयूआई सहित छात्र नेताओं ने पूरी घटना को लेकर अपना विरोध दर्ज कराते हुए कॉलेज गेट पर बैठ गए। इसके बाद प्राचार्य ने युवा नेता रोहन जैन से चर्चा की। तब युवा नेता रोहन जैन ने कहा कि छात्र जमीन पर बैठा है तो आपको भी बैठने में कैसा संकोच ? बैठ जाइए, कपड़ों की चिंता मत करिए और फिर प्राचार्य भी बैठ गए। उसके बाद उन्होंने उनको बैठने में तकलीफ का हवाला दिया तो युवा नेता ने कहा कि कुर्सी बुलवा के बैठ जाइए लेकिन बात पूरी स्पष्ट होगी। एनएसयूआई ने अपनी बात सुनाना शुरू की , उन्होंने प्राचार्य के बयान पर आपत्ति दर्ज करवायी कि हमने ना तो आपसे मुलाकात की और ना ही विधायक से, फिर समझाइश जैसी बात कैसे आ रही है? जिस मंडल अध्यक्ष का भाई मारपीट में शामिल है उसकी खातिरदारी क्यों हो रही है ? और पक्षपात की बात कही। अवगत हो कि युवा नेता रोहन जैन और एनएसयूआई प्रदेश सचिव अफरीद खान वह कार्यकर्ता है, जिन्होंने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व विधायक गिरजाशंकर शर्मा का झंडा उठाकर चुनाव प्रचार में दिन रात एक किया था। फिलहाल महाविद्यालय में मारपीट की घटना में सीसीटीवी फुटेज के DVR को लेकर बवाल मचा हुआ है यदि सीसीटीवी फुटेज सामने आ जाते हैं तो पूरी घटना साफ हो जाएगी। वही मामले को लेकर एसडीओपी पराग सैनी ने बताया कि पुलिस ने कालेज प्राचार्य को सीसीटीवी फुटेज और DVR उपलब्ध कराने के लिए नोटिस जारी किया है। उनके द्वारा जवाब दिया गया है कि वह गज़िटेड अधिकारी है और बार-बार थाने नहीं आ सकते हैं। सीसीटीवी फुटेज के लिए उनके पास टेक्नीशियन नहीं होने का हवाला दिया है।

गोमेज के निर्वासन वाले वीडियो पर व्हाइट हाउस की दो टूक, ‘अमेरिका में अवैध अप्रवासी एलियंस ने की हमारे बच्चों की हत्या’

वॉशिंगटन। अमेरिका में ट्रंप प्रशासन द्वारा अवैध अप्रवासियों के सामूहिक निर्वासन पर हॉलीवुड गायिका सेलेना गोमेज का एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में उन्हें अवैध अप्रवासियों के निर्वासन पर रोते हुए देखा गया। सेलेना के इस वीडियो पर व्हाइट हाउस ने प्रतिक्रिया दी। व्हाइट हाउस ने तीन महिलाओं की एक क्लिप साझा की, जिनके बच्चों की हत्या कर दी गई थी। ट्रंप प्रशासन ने बताया कि इन बच्चों की हत्या अवैध अप्रवासियों ने की थी। उन्होंने अवैध दस्तावेज वाले अप्रवासियों को अवैध एलियंस का नाम दिया। सेलेना गोमेज पर पीड़ित माताओं का फूटा गुस्सा कायला हैमिल्टन की मां टैमी नोबल्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए व्हाइट हाउस ने कहा, “आपको नहीं मालूम कि आप किसके लिए रो रहे हैं। हमारे बच्चों का क्या, जिनकी इन अवैध अप्रवासियों ने बुरी तरह से हत्या कर कर दी।” उन्होंने आगे कहा, “आपको हमारी बेटियों के लिए रोना नहीं आया?”व्हाइट हाउस ने अपने कैप्शन में कहा, “कायला हैमिल्टन, जॉक्लिन नुंगारे, और राचेल मोरिन की अवैध एलियंस द्वारा हत्या कर दी गई थी। उनकी साहसी माताओं को सेलेना गोमेज और उन लोगों से कुछ कहना था जो हमारी सीमाओं को सुरक्षित करने का विरोध करते हैं। अपने एक इंस्टाग्राम वीडियो में सेलेना गोमेज ने अवैध अप्रवासियों को मेरे सभी लोगों से संबोधित किया। बता दें कि सेलेना के पिता मैक्सिकन हैं। हालांकि, इस वीडियो को बाद में हटा लिया गया था।

‘जनता द्वारा, जनता के लिए’ आयकर में कटौती वाला है बजट, वित्त मंत्री निर्मला बोलीं

नई दिल्ली। व्यक्तिगत आयकरदाताओं को कर में सबसे बड़ी छूट देने के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, हमने मध्यम वर्ग के लोगों की आवाज सुनी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को अब्राहम लिंकन को उद्धृत करते हुए आम बजट 2025-26 को ‘लोगों द्वारा, लोगों के लिए, लोगों का’ बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करों में कटौती के विचार के पूरी तरह समर्थन में थे, लेकिन नौकरशाहों को समझाने में समय लगा। सीतारमण ने एक साक्षात्कार में कहा, हमने मध्यम वर्ग की आवाज सुनी है, जो ईमानदार करदाता होने के बावजूद अपनी आकांक्षाओं की पूर्ति न होने की शिकायत कर रहे थे।

भारतीय अर्थव्यवस्था को मिलेगा नया आयाम : CA आयुष गर्ग

रायपुर  राजधानी के जानेमाने आयकर सलाहकार एवं CA आयुष गर्ग ने केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किये गए वर्ष 2025-26 के आम बजट को सभी वर्गों के लिए फायदेमंद बताते हुए कहा कि इस बार बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। श्री गर्ग ने कहा कि बजट भारतीय अर्थव्यवस्था को गति देने वाला है। गरीब, युवा और महिलाओं के लिए कई योजनाओं के जरिए सरकार ने यह संकेत दिया है कि उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने की दिशा में यह बजट एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है। यह बजट विशेष रूप से मध्यम वर्ग, किसान, छोटे व्यवसाय और छात्रों के लिए आशा की किरण है, वो इसे अपनी उम्मीदों को पूरा करने का एक अवसर मान रहे हैं। CA आयुष गर्ग ने कहा कि वित्त मंत्री ने जिस तरह से सामाजिक कल्याण, बुनियादी ढांचा और आर्थिक समावेशन पर जोर दिया है, उससे यह स्पष्ट होता है कि सरकार का उद्देश्य केवल आर्थिक वृद्धि नहीं, बल्कि समग्र समृद्धि है। आयकर में सुधार, कृषि क्षेत्र में निवेश, और स्वास्थ्य-शिक्षा जैसी योजनाओं के जरिए सरकार ने आम आदमी की उम्मीदों को नई दिशा दी है। इस बजट के जरिए भारत अपनी दीर्घकालिक विकास की यात्रा में और मजबूत कदम उठाएगा। कैंसर की दवाएं सस्ती करना केन्द्र सरकार का बड़ा कदम श्री गर्ग ने कहा कि केन्द्र सरकार ने बजट में कैंसर की दवाएं सस्ती करने का ऐलान किया। इसका सीधा लाभ देश-प्रदेश की जनता को मिलेगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने आयकरदाताओं को भी बड़ी राहत दी है। नई घोषणा के अनुसार अब सालाना 12.75 लाख रुपए तक की आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। वहीं अब पिछले 4 साल का आयकर रिटर्न एक साथ फाइल कर सकेंगे। इसके साथ ही सीनियर सिटीजन के लिए टीडीएस की सीमा 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख करने को भी राहत भरा कदम बताया है।

प्रधानमंत्री जी देश के विकास में रिकॉर्ड स्थापित कर रहे, केजरीवाल झूठ बोलने में रिकॉर्ड बना रहे : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन

नई दिल्ली मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को दिल्ली की त्रिनगर विधानसभा क्षेत्र के शकूर विलेज में पार्टी प्रत्याशी श्री तिलक राम गुप्ता के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पांच फरवरी को दिल्ली की आपदा को समाप्त करने और विकास की शुरूआत करने के लिए दिल्ली की जनता मतदान करे। यह चुनाव दिल्ली और दिल्ली की शान के लिए और यह चुनाव कमल के निशान के लिए है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द मोदी जी देश के विकास में कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं, वहीं आम आदमी पार्टी और केजरीवाल झूठ बोलने में रिकॉर्ड बना रहे हैं। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की भोली-भाली जनता से झूठ बोलकर सत्ता में आए और मुख्यमंत्री बनने के बाद उसी जनता को ठगने लगे। अरविंद केजवरीवाल और उनकी पार्टी के कई नेता, मंत्री, सांसद भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल जा चुके हैं। दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को सबक सिखाने के लिए पांच फरवरी को मतदान करेगी। भाजपा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में दिल्ली में सुशासन स्थापित करने और विकास के पथ पर आगे ले जाने का कार्य करेगी। केंद्रीय बजट में हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रावधान, दुनिया भारत की तरफ देख रही है मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में आज शनिवार को केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्माला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट में हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रावधान किया गया है। केंद्रीय बजट में किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा बढ़ाने के साथ मछली पालन सहित कई कल्याणकारी घोषणाएं की गई हैं। युवाओं के लिए आईआईटी में इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने के साथ मेडिकल की सीटें पांच साल में 75 हजार बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। महिलाओं को भी ऋण देने के लिए अलग से बजट में प्रावधान किया गया है। आज ही मैं जापान से आ रहा हूं। जापान सहित दुनिया भर के देश प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत की ओर देख रहे हैं। प्रधानमंत्री जी भारत के मान-सम्मान को वैश्विक स्तर पर ऊंचा उठाने के लिए कार्य कर रहे हैं। यह चुनाव दिल्ली और दिल्ली की शान के लिए, यह चुनाव कमल के निशान के लिए है। रंगा सियार कभी शेर नहीं हो सकता है। केजरीवाल इतने झूठे हैं कि यहां से मध्यप्रदेश में महिलाओं के लिए चलाई जा रही लाड़ली बहना को लेकर भी झूठ बोल दिया। केजरीवाल ने कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार लाड़ली बहना योजना को बंद कर रही है। मैंने उन्हें सख्त चेतावनी दी और भोपाल में झूठ बोलकर भ्रम फैलाने की एफआईआर कराई है। केजरीवाल ने आयुष्मान भारत योजना से जनता को वंचित कर विश्वासघात किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने आयुष्मान भारत योजना लागू करके देशभर के गरीबों को पांच लाख रूपए तक के मुफ्त इलाज की गारंटी दी है। इस योजना में अब 70 वर्ष से अधिक के बुजुर्गों को भी शामिल करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे आप पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना लागू नहीं होने दी। केजरीवाल और आप पार्टी की सरकार ने दिल्ली की 51 लाख जनता को आयुष्मान भारत योजना से वंचित रखकर जनता के साथ विश्वासघात किया है। इस तरह के व्यक्ति को भारतीय राजनति में कोई स्थान नहीं है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केजरीवाल ने मोहल्ला क्लीनिक के नाम पर दवाइयों और फर्जी लैब टेस्ट में घोटाला कर मानवता को शर्मसार किया है। भाजपा की सरकार बनाकर केजरीवाल के भ्रष्टाचार को समाप्त करे जनता   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आप पार्टी और उसके मुखिया अरविंद केजरीवाल ने झूठ बोलकर दस वर्ष तक दिल्ली की जनता को छलने का कार्य किया है। दिल्ली की जनता के लिए आप पार्टी की सरकार किसी आपदा से कम नहीं है। फ्री का नारा देकर जनता को सड़क, पानी और स्वच्छ हवा के लिए अरविंद केजरीवाल ने तरसा दिया है। अब दिल्ली की जनता ने इस आपदा को हटाने का मन बना लिया है। दिल्ली की जनता आपदा को उखाड़ फेंके और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा की विकास करने वाली सरकार बनाइए। भाजपा दिल्ली को विकास के रास्ते पर आगे ले जाने का कार्य करेगी। भाजपा की सरकार ही दिल्ली के रूके हुए विकास और अनवरत हो रहे घोटालों पर लगाम लगाने का कार्य करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आप पार्टी और कांग्रेस दोनों एक ही हैं, दोनों बहुरूपिए हैं। चुनाव के समय जनता से झूठे वादे करते हैं, चुनाव संपन्न हो जाने के बाद जनता का हाल तक पूछने नहीं आते। गरीबों का कल्याण प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार कर रही है। आप पार्टी के मुखिया जैसा झूठा व्यक्ति भारतीय राजनीति में नहीं मिलेगा। उन्होंने झूठ बोलने में कीर्तिमान रच दिया है। केजरीवाल को सत्ता का इतना लालच है कि भ्रष्टाचार के आरोप में जेल जाने के बाद भी मुख्यमंत्री का पद नहीं छोड़ा। दिल्ली की जनता ने केजरीवाल के कुशासन को समाप्त करने का मन बना लिया है। आप नेताओं की असली जगह जेल में, भ्रष्टाचार कर दिल्ली को खोखला कर दिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आप पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल सहित उनकी पार्टी के आधा दर्जन बड़े नेता जेल जा चुके हैं। जेल से छूटने के बाद फिर षड्यंत्र में लग जाते हैं। आप पार्टी के इन भ्रष्टाचारी नेताओं की असली जगह जेल में है। जमानत पर बाहर घूम रहे नेताओं का असली चेहरा दिल्ली की जनता देख चुकी है। भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन कर सत्ता तक पहुंचने वाले केजरीवाल और उनकी पार्टी ने इतना भ्रष्टाचार किया कि दिल्ली को खोखला कर दिया। महिला सुरक्षा के लिए पैनिक बटन लगाने के नाम पर भी कई सौ करोड़ का फर्जीवाड़ा कर दिया। यमुना नदी को जहरीला बना दिया। दिल्ली की जनता को स्वच्छ पानी के लिए आप की सरकार तरसा रही है। उन्होंने पूरी दिल्ली … Read more

भिंड आनंद ज्वेलर्स मे अज्ञात बदमाशों ने की लूट, तीन हथियारबंद बदमाशों ने की वारदात सीसीटीवी में कैद

भिंड पुराना सराफा बाजार स्थित आनंद ज्वेलर्स की दुकान पर शनिवार शाम करीब 7 बजे तीन हथियारबंद बदमाशों ने एक सनसनीखेज लूट की घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने पहले दो फायर किए, फिर दुकान के मालिक आनंद सोनी को कट्टा दिखाकर सोने की ज्वेलरी लूट ली और मौके से फरार हो गए। घटना के वक्त आनंद सोनी लक्ष्मी जी की पूजा में व्यस्त थे। जैसे ही वह पूजा की तैयारी कर रहे थे, तीन नकाबपोश बदमाश दुकान में घुसे और सबसे पहले हवाई फायर किए। एक गोली दुकान की शटर में लगी, जबकि दूसरे बदमाश ने कट्टे से हवा में फायर किया। इसके बाद बदमाशों ने आनंद सोनी और उनके साथी को हथियार दिखाकर धमकाया और दुकान के लॉकर से सोने के आभूषण समेट लिए। वारदात के बाद बदमाश तेजी से बाइक पर सवार होकर भाग निकले। जाते वक्त उन्होंने धमकाते हुए कहा, “पुलिस से कह देना। मुंबई में बहुत लूट की है। ये माया गैंग है।” फिलहाल, यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि लूट की कुल राशि कितनी थी। घटना के बाद बाजार में हलचल मच गई और व्यापारी सड़क पर आ गए। पुलिस को सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली और देहात पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसपी असित यादव समेत पुलिस के अन्य अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर जब्त कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, बदमाशों ने वारदात को महज दस मिनट के भीतर अंजाम दिया। वे घटना के बाद बजरिया की ओर भागे, हालांकि उनके जाने के बाद कहां गए, इसकी जानकारी पुलिस जुटा रही है। इस वारदात के बाद बाजार के व्यापारी अपनी दुकानों की शटर गिराकर घर लौट गए। व्यापारी आनंद सोनी का स्वास्थ्य खराब हो गया और उन्हें परिजनों ने घर ले जाकर आराम करने को कहा। कोतवाली टीआई प्रवीण चौहान ने बताया कि घटना शाम सात बजकर पांच मिनट की है और पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरी जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस वारदात के पीछे के बदमाशों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

बसंत पंचमी पर अयोध्या में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का रेला

अयोध्या बसंत पंचमी को लेकर अभी से रामनगरी में श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा है। 10 लाख से अधिक श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे हैं और सरयू में डुबकी लगाकर मठ मंदिरों में दर्शन पूजन कर रहे हैं। ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालुओं के जय घोष से रामनगरी गूंजने लगी थी। श्रद्धालुओं ने सरयू के घाटों पर डुबकी लगाई और दान पुण्य किया। इसके बाद श्रद्धालुओं का रेला राम की पैड़ी परिसर स्थित प्राचीन नागेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए उमड़ा। यहां से श्रद्धालु राम मंदिर व हनुमानगढ़ी के लिए प्रस्थान कर रहे हैं। हनुमानगढ़ी में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है। करीब डेढ़ किलोमीटर तक कतार लगी हुई है। वहीं रामलला के दरबार में भी जयकारे गूंज रहे हैं। राम मंदिर सुबह 5:00 बजे से ही खोल दिया गया था ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर सकें। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अयोध्या धाम में चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। प्रयागराज महाकुंभ के श्रद्धालुओं का पलट प्रवाह रामनगरी में निरंतर जारी है। शुक्रवार को भी आठ लाख से अधिक श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे और सरयू स्नान कर मठ-मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। वसंत पंचमी के दिन अयोध्या में 20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के उमड़ने की संभावना है। सुरक्षा कड़ी करते हुए अयोध्याधाम में यातायात डायवर्जन लागू है। देश के हर राज्य से आ रहे हैं श्रद्धालु अयोध्या में पूरा देश उमड़ रहा है। प्रयागराज से अयोध्या आ रहे श्रद्धालुओं में तकरीबन देश के हर राज्य के श्रद्धालु शामिल होते हैं। कुछ विदेशी व एनआरआई श्रद्धालु भी आ रहे हैं। भीड़ नियंत्रण के लिए की गई व्यवस्था के चलते सरयू घाट, राम मंदिर व हनुमानगढ़ी में स्नान, दर्शन-पूजन करने के लिए पांच से आठ किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ रहा है। रामलला के दरबार में श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन की व्यवस्था की गई है। ट्रस्ट की ओर से श्रद्धालुओं को नि:शुल्क भोग प्रसाद भी वितरित किया जा रहा है। प्रसाद पाकर भक्त तृप्त नजर आते हैं।

सानिया हॉस्पिटल की जिला स्तरीय जांच होगी , मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने 6 सदस्यी जांच दल का किया गठन

आष्टा भोपाल – इंदौर हाईवे आष्टा बायपास स्थित निजी सानिया हॉस्पिटल में एक महिला मरीज का गलत आपरेशन कर उसकी जिंदगी से खिलवाड़ करने के मामले में पहले एसडीएम ने जांच समिति का गठन का जांच कराई थी। उक्त जांच से एसडीएम संतुष्ट नहीं थी। अपने कार्यालय में उन्होंने नोटिस देकर उक्त हॉस्पिटल के संचालक एवं ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर को तलब किया था, उन्होंने अपना पक्ष रखा। लेकिन एसडीएम श्रीमती स्वाति उपाध्याय मिश्रा डॉक्टर एवं संचालक के जवाब से संतुष्ट नहीं थी, उन्होंने हॉस्पिटल संचालक को फटकार भी लगाई। हॉस्पिटल संचालक कोई भी दस्तावेज लेकर नहीं पहुंचे थे।वहीं दूसरी ओर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुधीर कुमार डेहरिया ने 6 सदस्यी जांच समिति का गठन किया है, जो तीन दिनों में उक्त चर्चित हॉस्पिटल की समाचार पत्रों में छपी खबरों एवं प्राप्त शिकायत पर निरीक्षण कर जांच प्रतिवेदन स्पष्ट अभिमत सहित प्रस्तुत करेंगे। सानिया हॉस्पिटल में ग्राम ढाबला घोसी और वर्तमान में आष्टा अलीपुर निवासी संतोष पिता कन्हैयालाल मालवीय ने अपनी पत्नी सुगन बाई मालवीय का 8 दिसंबर को अपेंडिक्स का ऑपरेशन करवाने हेतु गया था। लेकिन हॉस्पिटल संचालक ने इंदौर से बुलाएगा चिकित्सक से ऑपरेशन कराया तो वहां बच्चेदानी का कर दिया ।उसकी पत्नी की हालत खराब होने पर इंदौर रेफर किया गया था ,उसकी हालत बिगड़ती गई और आज संतोष अपने गांव वाले मकान को बेचकर अपनी पत्नी को बचाने के लिए उपचार कराने के लिए परेशान हो रहा है। पत्नी की डायलिसिस करना पड़ रही है। इस संबंध में संतोष मालवीय ने एसडीएम श्रीमती स्वाति उपाध्याय मिश्रा को शिकायत कर आरोप लगाकर बताया था कि उसकी पत्नी सुगनबाई की 8 दिसंबर को गलत सर्जरी करने से तबियत बिगड़ गई। वहीं दूसरी ओर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुधीर कुमार डेहरिया ने दैनिक समाचार पत्र एवं कलेक्टर महोदय के संज्ञान में आने पर दिए गए निर्देश अनुसार सानिया हॉस्पिटल के मनमाने तरीके से गलत इलाज करने की शिकायत पर जिला स्तरीय जांच समिति का गठन किया है। जो उक्त सानिया हॉस्पिटल के खिलाफ नर्सिंग होम अधिनियम के तहत शिकायत अनुसार जांच आयुष्मान योजना के तहत जांच करेंगे । जिला स्तरीय जांच समिति में डॉक्टर मेहरबान सिंह जिला टीकाकरण अधिकारी सीहोर ,डॉक्टर पुष्पा कन्नौजिया स्त्री रोग विशेषज्ञ जिला चिकित्सालय सीहोर ,श्रीमती क्षमता बर्वे नोडल अधिकारी आयुष्मान जिला सीहोर, डॉक्टर भूपेंद्र परमार सर्जिकल विशेषज्ञ सिविल अस्पताल आष्टा ,अर्जुन सुखेजा संगणक स्थानीय कार्यालय सीहोर एवं नरेश मेवाडा रेडियोग्राफर स्थानीय कार्यालय सीहोर को नियुक्त किया है।उक्त जांच टीम शासन द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुसार उपरोक्त अनुसार संस्था का निरीक्षण कर तीन दिवस में निरीक्षण एवं जांच प्रतिवेदन स्पष्ट अभिमत सहित पेश करेंगे। शिकायत पर एसडीएम ने बीएमओ डॉ. जीडी सोनी, तहसीलदार पंकज पवैया को जांच के निर्देश दिए थे। 18 जनवरी को बीएमओ डॉ जीडी सोनी एवं तहसीलदार पंकज पवैया ने उक्त हॉस्पिटल में जांच हेतु पहुंचे थे। जिनको अनुबंधित डॉक्टर गायब मिले थे ,तो वही एक्सायरी डेट का अग्निशमन यंत्र और मेडिकल फ्रीज में एक्सपायरी डेट का इंजेक्शन मिला था। जांच टीम के अधिकारियों ने मौके पर ही पंचनामा बनाया था। प्रतिवेदन बनाकर एसडीएम श्रीमती स्वाति उपाध्याय मिश्रा और सीएमएचओ डॉक्टर सुधीर कुमार डेहरिया को दिया था। एसडीएम ने सानिया हॉस्पिटल के संचालक एवं डॉ हेमंत कंसल निवासी इंदौर को सूचना पत्र देकर अपने कार्यालय में दोनों के विरुद्ध आवेदक संतोष मालवीय की शिकायत पर मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी सिविल अस्पताल के प्रतिवेदन पर सुनवाई हेतु 31 जनवरी को अपना पक्ष समर्थन में तथ्य प्रस्तुत करने बुलाया था ,लेकिन अस्पताल संचालक बगैर दस्तावेज लिए पहुंच गए थे ,जिस पर एसडीम श्रीमती स्वाति उपाध्याय मिश्रा ने उन्हें फटकार भी लगाई थी तथा ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर भी एसडीएम के समक्ष संतोषजनक जबाब नहीं दे पाए, उन्हें 2 दिन का समय दिया गया था अपने दस्तावेज लाकर बताने हेतु।

वित्त सचिव को लिखा पत्र, मस्क के DOGE आयोग को संवेदनशील वित्तीय भुगतान पर नेताओं ने जताई चिंता

वाशिंगटन। टेस्ला के सीईओ एलन मस्क द्वारा संचालित सरकारी दक्षता विभाग (DOGE) को सामाजिक सुरक्षा और मेडिकेयर ग्राहक भुगतान प्रणालियों सहित संवेदनशील वित्तीय डेटा तक पहुंच मिल गई है। कई नेताओं ने इस पर गहरी चिंता जाहिर की है। बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने सरकारी खर्च को नियंत्रित करने, संघीय कर्मचारियों की छंटनी करने, सरकार के खर्च में कटौती करने और संघीय नियम-कानूनों को कम करने के लिए सरकारी दक्षता विभाग का गठन किया था और इसकी कमान एलन मस्क को सौंपी गई थी। सीनेट की वित्तीय समिति के प्रमुख ने जताई चिंता अब मस्क के नेतृत्व वाले सरकारी दक्षता विभाग को संवेदनशील करदाता डेटा तक व्यापक छूट मिल गई है। इसे लेकर सीनेट की वित्तीय समिति के प्रमुख डेमोक्रेट सांसद रॉन विडेन ने इस पर गहरी चिंता जताई है और उन्होंने इस मुद्दे पर वित्त सचिव स्कॉट बेसेंट को पत्र भी लिखा है। पत्र में उन्होंने मस्क और उनकी टास्क फोर्स के सदस्यों की भुगतान प्रणाली तक पहुंच से किसी भी कार्यक्रम में भुगतान को अवैध रूप से रोका जा सकता है। इनमें किसी भी तरह की राजनीतिक दखलअंदाजी हमारे देश की अर्थव्यवस्था को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है। वित्त विभाग के शीर्ष अधिकारी ने दिया इस्तीफा उल्लेखनीय है कि यह खबर ऐसे समय आई है, जब वित्त विभाग के कार्यवाहक उप-सचिव डेविड लेब्रिक ने 30 साल की सेवा के बाद हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। शुक्रवार को ट्रेजरी कर्मचारियों को भेजे गए पत्र में लेब्रिक ने कहा, ‘वित्तीय सेवा सरकार में कुछ सबसे महत्वपूर्ण काम करती है। हमारा काम अधिकांश लोगों के लिए अज्ञात हो सकता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि यह असाधारण रूप से महत्वपूर्ण नहीं है। मैं देश के कुछ सबसे बेहतरीन और सबसे प्रतिभाशाली संचालन कर्मचारियों के साथ काम करने में सक्षम होने के लिए आभारी हूं।’ लेब्रिक के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए मस्क ने सोशल मीडिया पर लिखा कि वित्तीय विभाग के अधिकारियों ने कभी भी किसी भुगतान को मंजूरी देने से इनकार नहीं किया है, फिर चाहे ये धोखाधड़ी या आतंकवाद समूहों के लिए ही क्यों न हो।

सत्संग से हृदय में प्रकाश होता है जो भवसागर से पार लगा देता है : कथावाचक

ब्यावरा सत्संग करने से मन मे शांति का संचार होता है, प्रभु से प्रेम बढ़ता है, आत्मकल्याण का रास्ता खुलता है, हृदय में ज्ञान का प्रकाश होता है, जो मनुष्य को भवसागर से पार कर देता है। मनुष्य जन्म जन्मांतर के चक्कर मे भटक रहा है, जब सत्संग में जायेगा तो उसे आत्मकल्याण का बोध हो जाएगा जिससे वे इस असत्य संसार को छोड़ ईश्वर रुपी सत्य की ओर गमन करेगा। इससे उसका कल्याण होंना तय हो जाएगा। संसार असत्य है, यदि आप इस असत्यता में भगवान सत्यनारायण को पाना चाहते है तो ये असंभव है। क्योंकि ये दुनियादारी सपने है, केवल भगवान ही अपने ही अपने है। उक्त बात बामलाबे जोड़ पर चल रही श्री मद भागवत कथा के प्रथम सौपान में कथावाचक गुरुदेव प्रेमनारायण जी ने कही। कथा में मध्यप्रदेश शासन के मंत्री नारायण सिंह पंवार, पूर्व विधायक रामचंद्र दांगी, महेंद्र यादव, जगदीश पंवार सहित हजारों की संख्या में कथा श्रवण करने वाले भक्त उपस्थित रहे। कथा शुरू होने से पूर्व परिसर स्थित शिवालय से करीब 300 महिलाओं ने अपने सिर पर कलश धारण कर यात्रा निकाली। विधवाओं की उपेक्षा मत करो उनपर करुणा बरसाओ  व्यासपीठ से अपील करते हुए कथावाचक ने कहा कि, कम उम्र में विधवा होने वाली बहनों की उपेक्षा समाज को छोड़ना होगा, विधवाएं उपेक्षा नही बल्कि करुणा के लिए है। उन्होंने महाभारत का उदाहरण देते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र के युद्ध मे जब 17 साल के अभिमन्यु की मृत्यु हुई तो उनकी पत्नी उत्तरा पर धर्मराज युधिष्ठिर का विशेष स्नेह था। वे हर काम उनकी सलाह पर करते थे। वर्तमान में हम देखते है कि विधवा महिलाओं को घृणा की दृष्टि से देखा जाता जो बेहद ही निंदनीय है। अब इस सोंच को बदलना होगा, इस दौरान उन्होंने इसका संकल्प भी दिलवाया।

सोनिया के बयान पर भड़कीं ओडिशा की डिप्टी सीएम, ‘कांग्रेस अभी तक ‘साहेबजादा’ से बाहर नहीं निकली’

भुवनेश्वर/नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर टिप्पणी को लेकर सोनिया गांधी और कांग्रेस पार्टी भाजपा के निशाने पर है। अब ओडिशा की डिप्टी सीएम प्रावती परिदा ने सोनिया गांधी की टिप्पणी पर दुख जताते हुए कहा कि यह न सिर्फ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बल्कि सभी देशवासियों का अपमान है। परिदा ने कहा कि लोकतंत्र में राष्ट्रपति का पद सर्वोच्च होता है। ऐसे में उन पर टिप्पणी किया जाना बेहद दुखद है। ओडिशा की डिप्टी सीएम प्रावती परिदा ने कहा कि यह बहुत दुखद है। वह (सोनिया गांधी) भी एक महिला हैं और लंबे समय से एक राष्ट्रीय पार्टी की अध्यक्ष हैं। वह एक सांसद भी हैं। एक आदिवासी महिला हमारी राष्ट्रपति हैं और लोकतंत्र में सर्वोच्च पद पर आसीन हैं, उन्हें ‘बेचारी’ कहना बहुत गलत है। कांग्रेस अभी भी अपनी ‘साहेबजादा’ वाली मानसिकता से मुक्त नहीं हो पाई है। यह सोनिया गांधी के शब्दों से स्पष्ट है। मुझे नहीं लगता कि राष्ट्रपति का इस तरह मजाक उड़ाया जाना चाहिए। उन्होंने (सोनिया गांधी) देश की महिलाओं को निराश किया है।’ सोनिया गांधी से माफी मांगने की मांग परिदा ने कहा, ‘उन्हें (सोनिया गांधी) देश से माफी मांगनी चाहिए। यह न केवल राष्ट्रपति का बल्कि इस देश के सभी लोगों का अपमान है। शायद कांग्रेस, लोकतंत्र और संविधान में विश्वास नहीं करती है।’ सोनिया गांधी ने संसद के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी, जिस पर विवाद हो गया। सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति को बेचारी बताया था। उन्होंने कहा था कि ‘अंत तक राष्ट्रपति बहुत थक गई थीं। वह मुश्किल से बोल पा रही थीं। बेचारी।’ कांग्रेस नेता की टिप्पणी की भाजपा ने कड़ी आलोचना की थी। सोनिया गांधी की टिप्पणी की आलोचना जारी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सोनिया गांधी की टिप्पणी की कड़ी आलोचना की और कहा कि यह ‘आदिवासी गौरव’ पर हमला है। एक्स पर साझा एक पोस्ट में सीएम धामी ने कहा, ‘सोनिया गांधी द्वारा भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए इस्तेमाल किए गए शब्द बेहद निंदनीय हैं। देश के सर्वोच्च पद पर आसीन माननीय राष्ट्रपति के खिलाफ इस्तेमाल की गई भाषा ‘आदिवासी गौरव’ पर हमला है। एक बार फिर कांग्रेस ने अपनी विभाजनकारी मानसिकता का परिचय दिया है और आदिवासी विरोधी, दलित विरोधी और गरीब विरोधी मानसिकता को दर्शाया है।’केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने भी सोनिया गांधी की टिप्पणी की निंदा की और कहा, ‘सोनिया गांधी बहुत वरिष्ठ नेता हैं और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष रह चुकी हैं और अभी भी संसद सदस्य हैं। राष्ट्रपति के लिए ‘बेचारी’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल करना बेहद निंदनीय है। एक वरिष्ठ सांसद और नेता के मुंह से ऐसी बातें अच्छी नहीं लगतीं। मैं इसकी निंदा करती हूं।’

चार दिवसीय जापान यात्रा से लोटे मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नई दिल्ली में की प्रेस वार्ता

भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव चार दिवसीय जापान यात्रा (28-31 जनवरी) पूरी कर शनिवार (1 फरवरी) की शाम स्वदेश लौट आए। उन्होंने नई दिल्ली में प्रेस प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस यात्रा के दौरान उन्होंने जापानी निवेशकों और उद्योगपतियों को भोपाल में 24-25 फरवरी को होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जापानी कंपनियों ने मध्यप्रदेश में निवेश करने की गहरी रुचि दिखाई है और कई प्रमुख कंपनियां आगामी समिट में भाग लेंगी। इस दौरान उन्होंने जापान के विभिन्न उद्योगपतियों, निवेशकों के साथ बिजनेस टू बिजनेस (बी-टू-बी) और जापान सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से गवर्नमेंट टू गवर्नमेंट (जी-टू-जी) मुलाकात की और प्रदेश में निवेश की व्यापक संभावनाओं पर विस्तार से बात की। जापान होगा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का पार्टनर कंट्री मुख्यमंत्री ने बताया कि इस बार जापान, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में पार्टनर कंट्री के रूप में शामिल होगा। इससे दोनों देशों के बीच आर्थिक और औद्योगिक सहयोग को बढ़ावा मिलेगा। डॉ. यादव ने बताया कि जापानी कंपनियों ने मध्यप्रदेश में मेडिकल डिवाइस, ऑटोमोबाइल्स, मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और टेक्सटाइल (रेडिमेड गारमेन्ट्स) सेक्टर में निवेश करने की इच्छा जताई है। जापानी कंपनियों का निवेश मध्यप्रदेश के औद्योगिक विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सहायक होगा। जापानी कंपनियों के सहयोग से हम प्रदेश को इन्वेस्टमेंट के लिए एक ‘आइडियल डेस्टिनेशन’ और ‘इंडस्ट्री फ्रेंडली स्टेट’ बनाने की ओर आगे बढ़ रहे हैं। मध्यप्रदेश में निवेश के लिए अनुकूल वातावरण मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि हमारी सरकार उद्योगों के विकास के लिए बेहतर अद्योसंरचनाएं, सरल निवेश नीतियां और निवेशकों को एक बेहद अनुकूल वातावरण उपलब्ध करा रही है। उन्होंने जापानी निवेशकों को भरोसा दिलाया कि वे बेहिचक यहां निवेश करें, राज्य सरकार उन्हें हर संभव सहयोग प्रदान करेगी। इस सफल यात्रा से जापानी कंपनियों का मध्यप्रदेश में निवेश यहां रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा और औद्योगिक विकास को भी गति देगा। जापान यात्रा मध्यप्रदेश को “निवेश का हब” बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 का आयोजन भोपाल के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में होगा, जहां विभिन्न देशों के निवेशक और उद्योगपति भाग लेंगे। जापान भारत का पांचवा सबसे बड़ा निवेशक मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि वर्तमान में जापान भारत का पांचवां सबसे बड़ा निवेशक है, जिसने पिछले दो दशकों में भारत में 38 बिलियन डॉलर से अधिक का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश किया है। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार लगभग 20 बिलियन डॉलर का है, जो निरंतर बढ़ रहा है। मध्य प्रदेश में पहले से ही कई प्रमुख जापानी कंपनियां सफलतापूर्वक कार्यरत हैं। ब्रिजस्टोन ने पीथमपुर में अपना विश्वस्तरीय टायर उत्पादन संयंत्र स्थापित किया है, जो रोजगार सृजन और निर्यात में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। पैनासोनिक जैसी दिग्गज कंपनी ने मध्य प्रदेश में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। NSK, सानोह और कामात्सु जैसी जापानी कंपनियां भी प्रदेश में कार्यरत हैं, जो ऑटोमोटिव और मशीनरी क्षेत्र में अपना योगदान दे रही हैं। व्यापार के क्षेत्र में मध्य प्रदेश से जापान को होने वाला निर्यात निरंतर बढ़ रहा है। यह दोनों क्षेत्रों के बीच बढ़त व्यापारिक संबंधों का प्रमाण है। जापान यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण बैठकें – टोक्यो की गवर्नर श्रीमती युरिको कोइके के साथ ऐतिहासिक बैठक हुई     मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि टोक्यो विश्व की सबसे विकसित महानगरीय अर्थव्यवस्थाओं में से एक है, जिसका सकल घरेलू उत्पाद लगभग 1 ट्रिलियन डॉलर है। श्रीमती कोइके के साथ हमारी बैठक में शहरी विकास के नए आयामों पर चर्चा हुई। टोक्यो मेट्रोपॉलिटन गवर्नमेंट की विशेषज्ञता का लाभ मध्य प्रदेश के शहरों को मिलेगा। भोपाल और इंदौर के लिए मेट्रो रेल प्रौद्योगिकी, स्मार्ट सिटी समाधान, जल प्रबंधन और कचरा प्रबंधन में विशेष सहयोग प्राप्त होगा। टोक्यो के विकास मॉडल को मध्य प्रदेश में अपनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। जापान के विदेश मंत्रालय में उच्च-स्तरीय वार्ता:     उन्होंने बताया कि जापान के विदेश मंत्रालय में संसदीय उप-मंत्री श्री हिसाशी मात्सुमोतो के साथ हमारी बैठक विशेष रूप से महत्वपूर्ण रही। विदेश मंत्रालय जापान की विदेश नीति और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार का प्रमुख स्तंभ है। बैठक में मध्य प्रदेश में जापानी निवेश को सुगम बनाने के लिए एक विशेष प्रयास करने पर सहमति बनी। व्यापार मिशन का आदान-प्रदान, कौशल विकास में जापानी विशेषज्ञों की भागीदारी, और एक जापान-मध्य प्रदेश औद्योगिक सहयोग फोरम की स्थापना के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। जापान के भूमि एवं बुनियादी ढांचा मंत्रालय (MLIT) में रणनीतिक वार्ता:     उन्होंने बताया कि MLIT जापान में बुनियादी ढांचा विकास का सर्वोच्च निकाय है। इसके मंत्री श्री यासुशी फुरुकावा के साथ बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मध्य प्रदेश में हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की संभावनाओं का अध्ययन किया जाएगा। स्मार्ट ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम के विकास और लॉजिस्टिक्स में जापानी मॉडल को अपनाने पर सहमति बनी है। ग्रीन इन्फ्रास्ट्रक्चर में विशेष सहयोग से प्रदेश में सतत विकास को बढ़ावा मिलेगा। जेट्रो (JETRO) के साथ व्यापार सुविधाओं पर चर्चा:     मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि जेट्रो के अध्यक्ष श्री सुसुमु काताओका के साथ बैठक में व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के लिए विशेष फ्रेमवर्क पर सहमति बनी। जेट्रो मध्य प्रदेश में अपना कार्यालय स्थापित करे यह हमने अनुरोध किया है जिससे जापानी कंपनियों को प्रदेश में निवेश के लिए मार्गदर्शन मिलेगा । जाइका (JICA)के साथ बैठक :     मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि जाइका (JICA) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री शोहेई हारा के साथ बैठक में विकास परियोजनाओं पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। श्री हारा ने 1996-99 में भारत में अपने कार्यकाल का उल्लेख करते हुए मध्यप्रदेश में सिल्क उत्पादन, स्वास्थ्य परियोजनाओं और बिजली पारेषण में JICA के योगदान को याद किया। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने बताया कि भोपाल-इंदौर-उज्जैन शहरी परिवहन, जापानी औद्योगिक पार्क, जल संरक्षण, शहरी नवीनीकरण, कौशल विकास, और कृषि तकनीक में नई परियोजनाओं का प्रस्ताव रखा। प्रमुख कॉर्पोरेट बैठकें     उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान जापान में विश्व की कई प्रमुख कंपनी से बैठक की गई इन बैठकों से मध्यप्रदेश में निवेश का एक नया दौर शुरू होगा। यह साझेदारियां न केवल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश लाएंगी, बल्कि प्रदेश में तकनीकी क्षमता, कौशल विकास और रोजगार सृजन को भी बढ़ावा देंगी। जापान की विश्वस्तरीय कंपनियों का यह विश्वास प्रदेश … Read more

सर्वोत्तम आचरण बने जिला सहकारी बैंक की पहचान : मंत्री श्री सारंग

  समन्वय भवन में जिला सहकारी बैंकों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों की बैठक भोपाल सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा है कि अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सर्वोत्तम आचरण जिला सहकारी बैंक की पहचान बने। उसके अच्छे कार्यों की मार्केटिंग की जाये। हर बैंक के कर्मचारियों की आचरण और व्यवहार की ऑनलाइन ट्रेनिंग करवाई जाये। उन्होंने कहा कि नवाचार और अच्छा काम करने के लिये बैंक के हर स्तर पर प्रतिस्पर्धा हो तथा साल के अंत में उत्कृष्ट कर्मी को सम्मानित भी किया जाये। मंत्री श्री सारंग शनिवार को अपेक्स बैंक के समन्वय भवन में जिला सहकारी बैंकों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। सहकारी बैंक के सुदृढ़ीकरण पर दें ध्यान मंत्री श्री सारंग ने कहा कि सहकारी बैंकों को अपनी साख के लिये काम करना होगा। उसमें पारदर्शिता लानी होगी और सुनिश्चित करना होगा कि बैंक में डिपॉजिट पूरी तरह से सुरक्षित रहे। बैंक को वसूली आदि नियमित कार्य के साथ सुदृढ़ीकरण पर ध्यान देना होगा। डिपॉजिट, टर्म लोन, सेफ लोन देने के मामलों काम करना होगा। उन्होंने कहा कि बैंक के कर्मचारियों का कार्य-व्यवहार, संवाद और बैंक का माहौल सकारात्मक हो। काम को चैलेन्ज के रूप में लें। कमजोर बैंकों को अच्छे पर लाने और अच्छे को कमजोर न होने देने की दिशा में काम कर आगे बढ़ना होगा। सहकारी बैंक प्रोफेशनल एप्रोच के साथ करें काम मंत्री श्री सारंग ने कहा कि डिफाल्ट किसानों के बारे में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को अवगत करवायें, ताकि वे लोन चुकाने के लिये उन्हें मोटिवेट कर सकें। कलेक्टर के साथ राजस्व अमले से भी संवाद स्थापित करें, जिससे को-आर्डिनेशन और को-आपरेशन के जरिए सहकारी बैंक से सरकारी अमला भी जुड़ सके। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि बैंक प्रोफेशनल एप्रोच के साथ काम करें। हरेक पेक्स 2-3 कर्मियों की ऑनलाइन ट्रेनिंग करवाई जाये। उन्होंने कहा कि 2-3 माह में वसूली के प्रकरणों का निराकरण करें। इसके लिये लम्बी प्रक्रिया न हो, काम को स्पीड-अप करें। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि कमजोर पेक्स के उन्नयन एवं उत्थान के लिये काम किया जाये। वर्गीकरण कर उसे मजबूत बनाया जाये। प्रत्येक पंचायत में पेक्स हो, नई पेक्स को बहुउद्देशीय बनाया जाये। सहकारिता से जुड़े विभागों का सहयोग लिया जाये। उन्होंने कहा कि नई सोसायटी के लिये फेडरेशन भी बनाया जा रहा है। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि सहकार- सभा के माध्यम से कॉलेजों में सहकारिता को लेकर ओरिएंटेशन प्रोग्राम हों। बैंकों में 100 प्रतिशत ऑडिट हों, एक भी बैकलॉक नहीं रहे। हरेक बैंक के नवाचार एवं अच्छे कामों का प्रचार-प्रसार हो, इसके लिये व्हाटसएप ग्रुप के माध्यम से सफलता की कहानी मुख्यालय पर प्रेषित की जाये, ताकि सोशल- मीडिया जैसे माध्यम से लोग अवगत हों। कृषि विकास को अग्रणीय बनाने में सहकारी बैंक की महत्वपूर्ण भूमिका अपर मुख्य सचिव सहकारिता अशोक बर्णवाल ने कहा कि कृषि विकास को अगले स्तर पर ले जाने के लिये सहकारी बैंक की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके लिये पेक्स को मजबूत कर बिजनेस बढ़ाने पर ध्यान देना होगा। पेक्स को मल्टीपर्पस बनाया जाना होगा। बिजनेस अवसर के डेवलपमेंट प्लान डिजाइन करने होंगे। माइक्रो एटीएम का उपयोग बढ़ाया जाना होगा। सहकारी बैंक अपनी सर्विसेस बढ़ाये जिससे आसान ट्रॉजेक्शन से ग्राहकों को सुविधा हो। आयुक्त सहकारिता व पंजीयक  मनोज पुष्प ने बैठक के उद्देश्यों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि बैठक हर माह होती है और डिस्ट्रिक लेवल की मॉनिटरिंग के साथ क्रेडिट मूवमेंट पर भी ध्यान दिया जाता है। अपेक्स बैंक के प्रबंध संचालक मनोज गुप्ता ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष पर सहकारिता मंत्री की मंशानुरूप प्रत्येक पंचायत को समिति का सदस्य बनायें एवं “सहकार-सभा” का हर पंचायत में आयोजन कर जनप्रतिनिधियों को इनमें आमंत्रित कर उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाये। इससे अधिक से अधिक लोगों का सहकारी बैंकों से जुड़ाव होगा और केंद्र शासन का “सहकार से समृद्धि” का संकल्प भी क्रियान्वित होगा। उप सचिव सहकारिता मनोज सिन्हा ने कहा कि पैक्स से वही किसान खाद ले सकेगा जो सदस्य होगा। उप महाप्रबंधक आर.एस.चंदेल ने माइक्रो एटीएम के उपयोग पर प्रकाश डाला। चार्टर्ड एकाउंटेंट अमूल्य रांहणेकर ने रिजर्व बैंक और नाबार्ड की गाइड लाइन के तहत अपेक्स बैंक, जिला बैंक व समितियों की वित्तीय कार्यप्रणाली में सावधानी रखने के लिये विभिन्न तकनीकी जानकारी पर मार्गदर्शन दिया। बैठक का संचालन उप महाप्रबंधक के.टी.सज्जन एवं प्रबंधक करुण यादव ने किया। बैठक में अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर सर्वश्री अम्बरीष वैद्य, अरुण मिश्र, अरविन्द बौद्ध, आर.एम. मिश्र और सुश्री कृति सक्सेना ने भी मार्गदर्शन दिया। बैठक में नवाचार के अनेक विषयों पर कुछ वीडियो क्लिपिंग भी दिखाई गईं। बैठक में सहकारिता विभाग, अपेक्स बैंक एवं 38 जिला बैंकों के अधिकारी उपस्थित हुए।

मैक्सिको ने भी ट्रंप को दिया जवाब, कनाडा का एलान- अमेरिकी सामान पर लगाएंगे 25 फीसदी टैरिफ

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एलान के बाद 25 फीसदी टैरिफ लगने पर कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने जवाब दिया है। पीएम ट्रूडो ने कहा कि हम भी अमेरिका को जवाब देंगे। हम 155 बिलियन डॉलर मूल्य के अमेरिकी सामान पर 25 फीसदी टैरिफ लगाएंगे। मंगलवार से  30 बिलियन डॉलर मूल्य के सामान पर यह टैरिफ लागू किया जाएगा। जबकि आने वाले 21 दिन में 125 बिलियन डॉलर मूल्य के सामानों पर और टैरिफ लगाए जाएंगे। वहीं, मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम ने भी डोनाल्ड ट्रंप को जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि टैरिफ लगाने से समस्याएं हल नहीं होती हैं। मैक्सिको टकराव नहीं चाहता है। हम पड़ोसी देशों के बीच सहयोग से शुरुआत करते हैं। जस्टिन ट्रूडो ने यह एलान किया कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि मैं सीधे अमेरिकियों हमारे सबसे करीबी दोस्तों और पड़ोसियों से बात करना चाहता हूं। यह ऐसा विकल्प है जो कनाडाई लोगों को नुकसान पहुंचाएगा, लेकिन इस फैसले के अमेरिकी लोगों के लिए वास्तविक परिणाम होंगे। जैसा कि मैंने लगातार कहा है कि कनाडा के खिलाफ टैरिफ आपकी नौकरियों को खतरे में डाल देगा। पीएम ट्रूडो ने कहा कि राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी ने कई वर्ष पहले कहा था कि भूगोल ने हमें पड़ोसी बनाया है। इतिहास ने हमें मित्र बनाया है। अर्थशास्त्र ने हमें साझेदार बनाया है और आवश्यकता ने हमें मित्र बनाया है। यदि राष्ट्रपति ट्रंप संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए एक नए स्वर्ण युग की शुरुआत करना चाहते हैं, तो बेहतर रास्ता कनाडा के साथ साझेदारी करना है, न कि हम पर टैरिफ लगाना। इससे पहले ट्रूडो ने एक्स पर लिखा कि कनाडाई लोग ऐसा नहीं चाहते थे, लेकिन वे इसके लिए तैयार हैं। ट्रूडो ने इस मामले को लेकर पहले मंत्रिमंडल से चर्चा की थी। अब वे मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम से बात करेंगे। अमेरिका ने 4 फरवरी से अधिकांश कनाडाई वस्तुओं पर 25 प्रतिशत टैरिफ और ऊर्जा पर 10 प्रतिशत टैरिफ लगाने की बात कही है। मैंने आज शीर्ष नेताओं और हमारे मंत्रिमंडल से मुलाकात की है। मैं जल्द ही मैक्सिको की राष्ट्रपति शीनबाम से बात करूंगा। यह बोलीं मैक्सिको की राष्ट्रपति शीनबाम मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम ने कहा कि नशीली दवाओं की तस्करी में शामिल आपराधिक संगठनों से मैक्सिको का कोई संबंध नहीं है। अगर अमेरिका इन संगठनों से निपटना चाहता है तो हमें मिलकर काम करना चाहिए। लेकिन हमेशा साझा जिम्मेदारी, आपसी विश्वास, सहयोग और सबसे बढ़कर संप्रभुता के सम्मान के सिद्धांतों से समझौता नहीं किया जा सकता। मैं समन्वय को हां कहती हूं और अधीनता को ना कहती हूं। उन्होंने साझा चिंताओं को दूर करने के लिए दोनों देशों की शीर्ष सार्वजनिक स्वास्थ्य और सुरक्षा टीमों के साथ समूह बनाने का प्रस्ताव रखा। शीनबाम ने एक्स पर लिखा कि मैं राष्ट्रपति ट्रंप को प्रस्ताव देती हूं कि हम अपनी सार्वजनिक स्वास्थ्य और सुरक्षा टीमों के साथ कार्य समूह स्थापित करें। समस्याएं टैरिफ लगाने से हल नहीं होती हैं बल्कि बातचीत और संवाद से हल नहीं होती हैं। जैसा कि हमने हाल ही में अमेरिकी विदेश विभाग के साथ मिलकर अप्रवासियों के मुद्दे पर काम किया। मैक्सिको की टीम प्रवासियों से संबंधित मामलों में अमेरिका के साथ लगातार संपर्क में थी। राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रवासियों की गिरावट में का जो ग्राफ सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, वह मेरी ही टीम ने बनाया था। टीम लगातार उनके साथ संवाद में थी। उन्होंने कहा कि मैं अर्थव्यवस्था सचिव को प्लान बी बनाने का निर्देश देती हूं, जिस पर हम काम कर रहे हैं। इसमें मैक्सिको के हितों की रक्षा के लिए टैरिफ और गैर टैरिफ उपाय शामिल हैं। बलपूर्वक नहीं सब कुछ तर्क और सही तरीके से होगा। मैक्सिको की राष्ट्रपति शीनबाम ने अमेरिका की ओर से लगाए गए आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने मैक्सिको के आपराधिक संगठनों के साथ संबंध के आरोप लगाए हैं। हम इसे खारिज करते हैं। चार महीनों में हमारी सरकार ने 40 टन से अधिक ड्रग्स जब्त किए हैं। 10 हजार से अधिक लोगों को पकड़ा है।

पांच लोग गिरफ्तार, महाराष्ट्र-ठाणे में 31.75 लाख रुपये का प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद

मुंबई/ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने दो प्रतिबंधित कफ सिरप की 31.75 लाख रुपये मूल्य की बोतलें अवैध रूप से रखने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मादक पदार्थों से युक्त इन कफ सिरप का अक्सर नशे के लिए इस्तेमाल किया जाता है, जिससे जन स्वास्थ्य को गंभीर खतरा पैदा होता है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को पता था कि बिना उचित अनुमति के इन सिरप की बिक्री प्रतिबंधित है फिर भी वे मादक पदार्थ युक्त सिरप अपने पास रखे हुए थे। नारपोली पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर 31 जनवरी को भिवंडी कस्बे से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। अपराध शाखा के अधिकारियों ने 17,640 बोतलें जब्त कीं, जिनमें कोडीन फॉस्फेट (एक प्रकार का अफीम) और अन्य रसायन थे। उन्होंने बताया कि इन्हें 147 बक्सों में रखा गया था और ये अवैध बिक्री के लिए थीं। अधिकारी ने कहा, ‘‘हम जांच कर रहे हैं कि आरोपियों ने ये बोतलें कहां से प्राप्त कीं और वे इसे किसे बेचना चाहते थे। बड़ी आपूर्ति श्रृंखला का पता लगने पर और गिरफ्तारियां की जा सकती हैं।’’ उन्होंने बताया कि 24-45 वर्ष के पांच लोगों के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम तथा औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने कहा, ‘‘हम जांच कर रहे हैं कि आरोपियों ने ये बोतलें कहां से प्राप्त कीं और वे इसे किसे बेचना चाहते थे। बड़ी आपूर्ति श्रृंखला का पता लगने पर और गिरफ्तारियां की जा सकती हैं।’’

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet