LATEST NEWS

ट्रंप के बढ़ते दबदबे से निपटने की चुनौती, अमेरिकी डेमोक्रेटिक पार्टी के नए अध्यक्ष बने केन मार्टिन

वाशिंगटन। अमेरिका की डेमोक्रेटिक पार्टी ने शनिवार को मिनेसोटा में पार्टी के नेता केन मार्टिन को अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया। इसके बाद अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बढ़ते दबदबे को रोकने और डेमोक्रेटिक पार्टी में फिर से मतदाताओं का विश्वास कायम करने की जिम्मेदारी केन मार्टिन के कंधों पर आ गई है। केन मार्टिन, डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी के अध्यक्ष पद पर जैमी हैरिसन की जगह लेंगे, जिन्होंने राष्ट्रपति चुनाव के बाद फिर से इस पद की जिम्मेदारी संभालने से इनकार कर दिया था। मार्टिन ने पार्टी में बड़े बदलावों के दिए संकेत डेमोक्रेट पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद केन मार्टिन ने ट्रंप और सत्ताधारी रिपब्लिकन पार्टी को चुनौती देते हुए कहा कि ‘हम आ रहे हैं। यह एक नई डेमोक्रेटिक पार्टी है।’ केन मार्टिन ने पार्टी में बड़े बदलाव करने का संकेत दिया है। साथ ही उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव में पार्टी की हार की समीक्षा करने की भी बात कही। डेमोक्रेट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव वॉशिंगटन में हुआ, जहां डेमोक्रेट नेशनल कमेटी के 400 से ज्यादा सदस्य इकट्ठा हुए। कामकाजी वर्ग पर फोकस करने का किया वादा केन मार्टिन ऐसे समय डेमोक्रेटिक पार्टी के अध्यक्ष चुने गए हैं, जब पार्टी की लोकप्रियता में लगातार कमी आ रही है। हाल ही में हुए एक सर्वेक्षण के अनुसार, सिर्फ 31 फीसदी मतदाता ही डेमोक्रेट पार्टी को पसंद करते हैं, जबकि 43 प्रतिशत ने रिपब्लिकन पार्टी को अपनी पसंद बताया। अध्यक्ष पद के चुनाव में केन मार्टिन ने विस्कॉन्सिन से अध्यक्ष पद के दावेदार बेन विकलर को आसानी से हरा दिया। केन मार्टिन ने देश के कामकाजी वर्ग को फिर से पार्टी के साथ जोड़ने, देशभर में डेमोक्रेटिक पार्टी के संगठन को मजबूत करने का वादा किया है। साथ ही अल्पसंख्यक समूहों के प्रति डेमोक्रेट पार्टी के समर्पण से पीछे न हटने की बात भी कही। गौरतलब है कि साल 2011 के बाद डेमोक्रेट पार्टी का नेतृत्व करने वाले केन मार्टिन पहले श्वेत नेता बन गए हैं।

मध्य प्रदेश के पांच तीर्थयात्रियों की मौत, गुजरात में बस खाई में गिरी

अहमदाबाद/डांग। गुजरात में एक बड़ा हादसा हुआ है। दरअसल श्रद्धालुओं को लेकर जा रही एक बस खाई में गिर गई, जिसमें पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। घटना गुजरात के डांग की है। पुलिस ने बताया कि मरने वाले लोग मध्य प्रदेश के निवासी थे। बचाव और राहत कार्य पूरा हो चुका है। पुलिस ने बताया कि गुजरात के डांग जिले में रविवार सुबह तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक निजी बस के गहरी खाई में गिर जाने से पांच लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रभारी पुलिस अधीक्षक एसजी पाटिल ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब 4.15 बजे हुई, जब सापुतारा हिल स्टेशन के पास बस के चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया। उन्होंने बताया कि बस में 48 तीर्थयात्री सवार थे और हादसे में बस क्रैश बैरियर को तोड़ते हुए करीब 35 फीट गहरी खाई में गिर गई। पुलिस ने बताया कि बस महाराष्ट्र के त्र्यंबकेश्वर से श्रद्धालुओं को लेकर गुजरात के द्वारका जा रही थी। पुलिस ने बताया कि बस में श्रद्धालु मध्य प्रदेश के गुना, शिवपुरी और अशोक नगर जिलों के थे। अधिकारी ने बताया कि हादसे में मरने वाले पांच लोगों में से दो महिलाएं और तीन पुरुष हैं। इन पांचों की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को आहवा के एक सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ट्रंप का बड़ा दावा, ‘सोमालिया की गुफाओं में छिपे कई आतंकी अमेरिकी एयर स्ट्राइक में ढेर’

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार को घोषणा की कि अमेरिकी सेना ने सोमालिया में ISIS के ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं, जिसके परिणामस्वरूप कई आतंकवादी मारे गए हैं. ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा कि आज सुबह मैंने ISIS के सीनियर अटैकर और उसके द्वारा सोमालिया में भर्ती किए गए आतंकवादियों पर सटीक सैन्य एयर स्ट्राइक का आदेश दिया था. ये हत्यारे गुफाओं में छिपे हुए थे, लेकिन हमने इन पर सटीक हमला किया. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और हमारे सहयोगियों के लिए ये खतरा थे. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने हवाई हमलों से उन गुफाओं को तबाह कर दिया है. जिनमें आतंक छिपे हुए थे और नागरिकों को किसी भी तरह से नुकसान पहुंचाए बिना कई आतंकवादियों को मार गिराया. हम तुम्हें ढूंढ लेंगे और मार देंगे: ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि हमारी सेना ISIS हमले की योजना बनाने वाले आतंकी को कई साल से टारगेट कर रही थी. लेकिन बाइडेन और उनके साथी काम को पूरा करने के लिए इतनी जल्दी एक्शन नहीं लेते, लेकिन मैंने इसे कर दिखाया. ISIS और अमेरिकियों पर हमला करने वाले अन्य सभी लोगों के लिए संदेश ये है कि हम तुम्हें ढूंढ लेंगे, और हम तुम्हें मार देंगे. सत्ता में लौटने के बाद से अमेरिकी सेना द्वारा की गई पहली सैन्य कार्रवाई थी. ‘हमलों में किसी भी नागरिक को नुकसान नहीं पहुंचा’ वहीं, रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने कहा कि अमेरिकी सेना की अफ्रीका कमान द्वारा किए गए हमलों का निर्देशन ट्रंप ने किया था और सोमालिया की सरकार के साथ समन्वय किया गया था. पेंटागन द्वारा किए गए शुरुआती आकलन से पता चलता है कि कई आतंकी इस हवाई हमले में मारे गए हैं. पेंटागन ने कहा कि हमलों में किसी भी नागरिक को नुकसान नहीं पहुंचा है. कैल मिस्काट पहाड़ों में छिपे हैं आतंकी दरअसल, ISIS-सोमालिया अफ्रीकी देश में कई हमलों के लिए जिम्मेदार रहा है. अंतरराष्ट्रीय ग्रुप्स के अनुसार सोमालिया में ISIS आतंकवादियों की संख्या सैकड़ों में होने का अनुमान है, जो ज्यादातर पुंटलैंड के बारी क्षेत्र में कैल मिस्काट पहाड़ों में बिखरे हुए हैं.

केजरीवाल ने EC को पत्र लिख रखी 4 मांगें, दिल्ली विधानसभा: ‘हमला करने वाले BJP कार्यकर्ताओं की हो गिरफ्तारी’

नई दिल्ली। विधानसभा में आम आदमी पार्टी (आप) कार्यकर्ताओं पर हो रहे हमले को लेकर अरविंद केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखी है। चिट्ठी में केजरीवाल ने आप कार्यकर्ताओं पर हुए कई हमलों का जिक्र किया है। केजरीवाल ने चिट्ठी में मांग रखी है कि नई दिल्ली विधानसभा में स्वतंत्र पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाएं। चुनाव आयोग AAP कार्यकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करे। ऐसी घटनाओं के लिए जिम्मेदार पुलिसवालें तुरंत सस्पेंड किया जाए और हमला करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।  writes to CEC Rajiv Kumar regarding repeated attacks and intimidation of AAP volunteers in the New Delhi assembly at the hands of BJP workers and Delhi Police. – .@ArvindKejriwal Key Demands: 1.Independent election observers to be deployed in the New Delhi… pic. — AAP (@AamAadmiParty) February 2, 2025

सबसे तेजी से बढ़ रही भारत इकॉनमी, इनकम जेनरेट करने के मामले में अब भी चीन से काफी पीछे

नई दिल्ली दुनिया के बड़े देशों में भारत की इकॉनमी सबसे तेजी से दौड़ रही है। लेकिन इनकम जेनरेट करने के मामले में भारत अब भी चीन से काफी पीछे है। आईएमएफ के अनुमान के मुताबिक साल 2025 में भारत की जीडीपी में 383 अरब डॉलर की बढ़ोतरी होगी। यह 2021 को छोड़कर अब तक किसी भी एक साल में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी होगी। कोरोना काल के बाद साल 2021 में जीडीपी में भारी बढ़ोतरी हुई थी। लेकिन चीन की जीडीपी में इस साल 1.26 ट्रिलियन डॉलर का इजाफा होने का अनुमान है। यह स्थिति तब है जब भारत की जीडीपी ग्रोथ 6.5% रहने का अनुमान है जबकि चीन की इकॉनमी के 4.5% की रफ्तार से बढ़ने की बात कही जा रही है। सवाल उठता है कि चीन से ज्यादा ग्रोथ के बाद भी भारत की इनकम चीन से कम क्यों है? इसकी वजह यह है कि चीन की इकॉनमी का आकार बहुत बड़ा है। चीन की इकॉनमी $19.53 ट्रिलियन है जबकि $4.27 ट्रिलियन डॉलर है। दुनिया की दूसरी बड़ी इकॉनमी वाले देश चीन ने 1980 के बाद 15 बार 10 फीसदी से अधिक जीडीपी ग्रोथ हासिल की है। 1980 में भारत और चीन की इकॉनमी का साइज लगभग बराबर था। लेकिन 2029 में चीन की इकॉनमी के भारत से चार गुना पहुंचने का अनुमान है। तब भारत की इकॉनमी 6.3 ट्रिलियन डॉलर की होगी जबकि चीन की इकॉनमी 24.6 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गई होगी। भारत को इस साल अपनी इकॉनमी में 1.26 ट्रिलियन डॉलर जोड़ने के लिए डॉलर टर्म में 32 फीसदी की ग्रोथ हासिल करनी होगी। जीडीपी ग्रोथ का अंतर 1983 से 1995 के दौरान चीन ने 13 में से 9 बार डबल डिजिट ग्रोथ हासिल की थी। भारत अब तक किसी भी साल डबल डिजिट ग्रोथ हासिल नहीं कर पाया है। 2021 के पोस्ट कोविड ईयर को छोड़ दिया जाए तो भारत ने सबसे बड़ी ग्रोथ 1988 में हासिल की थी। तब देश की इकॉनमी 9.6 फीसदी बढ़ी थी। 2021 में इसकी रफ्तार 9.7 फीसदी थी। 2022 में भारत की इकॉनमी 7% बढ़ी थी जबकि चीन की जीडीपी में 3% तेजी आई थी। लेकिन चीन ने 2020 में अपनी इकॉनमी को कोरोना की लहर में डूबने से बचा लिया था। तब चीन की जीडीपी ग्रोथ 2.2 फीसदी रही जबकि भारत की -5.8 फीसदी। घटती आबादी का फायदा भारत दुनिया में सबसे अधिक आबादी वाला देश है जबकि चीन की जनसंख्या घटती जा रही है। माना जा रहा है कि इस सदी के अंत तक चीन की आबादी मौजूदा संख्या से आधी रह जाएगी। आबादी घटने से चीन की प्रति व्यक्ति आय बढ़ रही है। 1981 में चीन की प्रति व्यक्ति आय 288 डॉलर थी जबकि भारत की 271 डॉलर थी। लेकिन आज चीन हमसे बहुत आगे निकल गया है। चीन की प्रति व्यक्ति आय 13,873 डॉलर है जबकि भारत की 2,937 डॉलर।

28 से 31 जनवरी के बीच इन विमानों से 28,990 लोगों ने की यात्रा, मात्र चार दिन में 229 विमानों का आवागमन हुआ

महाकुंभ नगर मौनी अमावस्या के दौरान प्रयागराज एयरपोर्ट पर मात्र चार दिन में 229 विमानों का आवागमन हुआ। 28 से 31 जनवरी के बीच इन विमानों से 28,990 लोगों ने यात्रा की। जबकि 2019 में यह संख्या मात्र 50 थी। इतनी बड़ी संख्या में विमानों के आवागमन का यह नया कीर्तिमान है। 2019 में शुरू हुए सिविल एयरपोर्ट पर इतनी बड़ी संख्या में न तो कभी विमानों का आवागमन हुआ और न ही यात्रियों का आवागमन हुआ है। बसंत पंचमी पर विमानों के आवागमन की संख्या फिर से बढ़ेगी। अभी औसतन प्रतिदिन 30-35 विमानों का आवागमन हो रहा है। 28 जनवरी को 28 विमान शेड्यूल होकर, जबकि तीन बिना समयसारिणी के अनुसार यहां आए। इससे 4336 यात्री प्रयागराज आए। जबकि इतने ही विमान प्रयागराज से रवाना हुए, जिससे 4042 यात्रियों ने उड़ान भरी। 29 जनवरी को 21 विमान समय सारिणी के अनुक्रम में और तीन विमान बिना बिना समय सारिणी के आए। इससे कुल 3278 यात्रियों का प्रयागराज आना हुआ। जबकि वापस में 24 विमान गए जिससे 2931 यात्रियों ने उड़ान भरी। 30 जनवरी को 29 विमानों से 3779 यात्री आए, इसमें पांच उड़ानें नान शेड्यूल रही। जबकि यहां से 29 उड़ानें रवाना हुई, इससे 3762 यात्री यहां से गए। जबकि 31 जनवरी को पुन: 62 विमानों का आवागमन हुआ। इसमें 21 विमान शेड्यूल और नौ विमान नान शेड्यूल रहे। इससे 3380 यात्री यहां आए। जबकि 32 विमानों से 3482 यात्रियों ने उड़ान भरी। इसमें 10 विमान नान शेड्यूल रहे।   231 करोड़ रुपये से बना नया टर्मिनल प्रयागराज एयरपोर्ट से इन विमानों का संचालन इंडिगो, एलाइंस एयर, अकासा एयर, स्पाइसजेट, एयर इंडिया ने किया। एयरपोर्ट के नए टर्मिनल से विमानों का संचालन शुरू हो जाने से अब आवागमन आसान हो गया है। इसे बनाने में 231 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इसकी कुल क्षमता 1200 यात्रियों की हैं। यहां नया एयरो ब्रिज, नया टैक्सी, नए चेक इन काउंटरों की भी संख्या बढ़ी है। प्रयागराज से अभी अहमदाबाद, मुंबई, बेंगलुरु, दिल्ली, कोलकाता, भुवनेश्वर, रायपुर, लखनऊ, पुणे, भोपाल, नागपुर, चेन्नई, गुवाहाटी, चंडीगढ़, देहरादून, बिलासपुर, लखनऊ, बिलासपुर, इंदौर, अमृतसर, जम्मू, श्रीनगर, हैदराबाद आदि के लिए सीधी अथवा कनेक्टिंग उड़ान उपलब्ध है।

माध्‍यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किए दिशा-निर्देश, शिक्षक नहीं जा पाएंगे महाकुम्भ, 15 मई तक नहीं मिलेगी छुट्टी

भोपाल अब मप्र बोर्ड 10वीं व 12वीं की परीक्षा में 20 दिन का समय शेष है।ऐसे में अब शिक्षक प्रयागराज में लगे महाकुंभ हो या संतान पालन अवकाश (सीसीएलई) के लिए अवकाश नहीं ले पाएंगे। इसका कारण यह है कि बोर्ड परीक्षाओं को लेकर शासन ने एसेंशियल सर्विस एंड मेंटेनेंस (एस्मा) लगाने का आदेश जारी कर दिया है। शासन ने 15 फरवरी से 15 मई तक के लिए एस्मा लागू कर दिया है।   इस अवधि में परीक्षाओं में नियुक्त कर्मचारी, अधिकारी और अन्य स्टाफ अवकाश नहीं ले पाएंगे और हड़ताल भी नहीं कर सकेगा। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए है। मप्र बोर्ड की परीक्षा अति आवश्यक सेवा घोषित की गई है। इस वजह से परीक्षा की पूरी अवधि में एस्मा एक्ट लागू रहेगा। इस कारण अब शिक्षक छुट्टी पर नहीं जा सकेंगे। हालांकि महाकुंभ में जाने के लिए और संतान पालन अवकाश के लिए जिला स्तर पर शिक्षकों के काफी आवेदन आ रहे हैं। अब तक करीब 150 आवेदन जिला शिक्षा अधिकारी(डीईओ) के पास आए हैं। स्कूल शिक्षा विभाग ने भी शिक्षकों के अवकाश को स्वीकृत नहीं करने का आदेश जारी किए हैं।  मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की 24 फरवरी से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षा अति आवश्यक सेवा घोषित की गई है। इस वजह से परीक्षा की पूरी अवधि में एस्मा एक्ट लागू रहेगा। सीसीएल के कई आवेदन आए परीक्षा के पहले कई शिक्षक व शिक्षिकाओं ने सीसीएल व अन्य तरह की छुट्टी के लिए आवेदन लगा रहे हैं। डीईओ कार्यालयों में कई शिक्षकों के आवेदन पेंडिंग हैं। कमिश्नर व कलेक्टर की पांच फरवरी को होगी बैठक मप्र बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर प्रदेश के सभी संभाग कमिश्नर व कलेक्टरों की वीडियाे कांफ्रेसिंग पांच फरवरी को आयोजित की जा रही है। इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं कि माशिमं द्वारा आयोजित परीक्षाएं वर्ष 2024-25 की व्यवस्थाओं के संबंध में पांच फरवरी को दोपहर 12 से दो बजे तक वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गई है।  

महाकुंभ आ रहे श्रद्धालुओं के लिए वसंत पंचमी स्‍नान पर भीड़ नियंत्रण को रेलवे ने बदली व्यवस्था

महाकुंभ नगर प्रयागराज जंक्शन समेत छिवकी, नैनी जंक्शन, प्रयाग जंक्शन, फाफामऊ, सूबेदारगंज व रामबाग रेलवे स्टेशन पर एक ओर से यात्रियों को प्रवेश मिलेगा और दूसरे ओर से निकास होगा। भीड़ प्रबंधन के लिए यह नियम दो फरवरी से पांच फरवरी लागू रहेगा। सभी रेलवे स्टेशनों पर यह नियम लागू महाकुंभ के चौथे स्नान पर्व वसंत पंचमी पर इस बदली व्यवस्था के तहत ही आवागमन होगा। झूंसी के अलावा प्रयागराज के सभी रेलवे स्टेशनों पर यह नियम लागू किया गया है। सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि यात्रियों के सुगम, सुरक्षित आवागमन के लिए यह बदलाव किया गया है। सभी रेलवे स्टेशन पर अनारक्षित यात्रियों के लिए यात्री आश्रय मिलेगा। अनारक्षित यात्रियों कों दिशावार यात्रा के अनुरूप प्रवेश दिया जाएगा। अनारक्षित यात्रियों के लिए यात्री आश्रय खुले हैं। टिकट के लिए अनारक्षित टिकट काउंटर, एटीवीएम और मोबाइल टिकटिंग आदि की सुविधा उपलब्ध होगी।   प्रयागराज जंक्शन प्रवेश केवल सिटी साइड (प्लेटफार्म नंबर नंबर-1 की ओर) से दिया जाएगा। निकास केवल सिविल लाइंस साइड की ओर से मिलेगा आरक्षित श्रेणी के यात्रियों को सिटी साइड स्थित गेट नंबर पांच से प्रवेश दिया जाएगा। प्रयागराज छिवकी स्टेशन प्रवेश केवल प्रयागराज-मीरजापुर राजमार्ग को जोड़ने वाले सीओडी मार्ग से दिया जाएगा।-निकास केवल जीईसी नैनी रोड (प्रथम प्रवेश द्वार) की ओर से दिया जाएगा। आरक्षित यात्रियों को गेट नंबर दो से प्रवेश दिया जाएगा। नैनी जंक्शन प्रवेश केवल स्टेशन रोड से दिया जाएगा। निकास केवल मालगोदाम की ओर (द्वितीय प्रवेश द्वार) से दिया जाएगा। आरक्षित श्रेणी के यात्रियों को गेट नंबर दो से प्रवेश दिया जाएगा। सूबेदारगंज स्टेशन प्रवेश केवल झलवा (कौशांबी रोड) की ओर से दिया जाएगा। निकास केवल जीटी रोड की ओर दिया जाएगा। आरक्षित श्रेणी के यात्रियों को गेट नंबर तीन से प्रवेश दिया जाएगा। फाफामऊ स्टेशन प्रवेश केवल प्लेटफार्म नंबर चार की ओर से (रंगपुरा की ओर से टाटा मोटर्स वर्कशाप की ढलान से) दिया जाएगा। स्नान कर आने वाले लोग 23 नंबर पांटून पुल से यहां आएंगे। निकास केवल एक नंबर की ओर से बनारस रोड की ओर दिया जाएगा। अनारक्षित यात्रियों के लिए भी प्रवेश वैशाली गेस्ट हाउस के सामने फ्लाई ओवर के माध्यम से चार नंबर की ओर होगा। प्रयाग स्टेशन प्रवेश केवल यूनिवर्सिटी रोड की ओर से दिया जाएगा। जौनपुर और बनारस के लिए गेट नंबर दो से, लखनऊ और अयोध्या के लिए गेट नंबर तीन से प्रवेश मिलेगा। निकास केवल रामप्रिया रोड(आइइआरटी के पहले से) की ओर दिया जाएगा। आरक्षित श्रेणी के यात्रियों को गेट नंबर एक से प्रवेश दिया जाएगा। रामबाग स्टेशन प्रवेश केवल स्टेशन रोड लल्लू एंड संस की ओर से दिया जाएगा। निकास केवल लाउदर रोड से गेट नंबर एक दो तीन की ओर से होगा । आरक्षित श्रेणी के यात्री आश्रय स्थल संख्या चार में जाना होगा। वहां से उन्हें मुख्य द्वारा से प्लेटफार्म पर ले जाया जाएगा।  

इस माह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते है वाशिंगटन यात्रा, तैयारियां जारी

नई दिल्ली/वाशिंगटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने वाशिंगटन यात्रा पर जा सकते हैं। यह दौरा 10 और 11 फरवरी को पेरिस के ग्रैंड पैलेस में होने वाली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) एक्शन समिट में उनकी भागीदारी के तुरंत बाद हो सकता है। 27 जनवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ पीएम मोदी की फोन पर बातचीत के दौरान जिन मुद्दों पर चर्चा हुई उनमें व्हाइट हाउस का दौरा भी शामिल था। इस दौरान दोनों देशों के बीच ‘दोस्ती और रणनीतिक संबंधों की मजबूती’ को लेकर बात हुई। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को नियमित मीडिया ब्रीफिंग के दौरान कहा, “दोनों पक्ष भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने के लिए पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा पर काम कर रहे हैं। इस यात्रा के तारीखों पर काम किया जा रहा है और उचित समय पर इसकी घोषणा की जाएगी।” उम्मीद जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री पेरिस में एआई शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद द्विपक्षीय यात्रा के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका जाएंगे। यह यात्रा दोनों देशों के बीच मित्रता और रणनीतिक संबंधों को मजबूत करेगी। पीएम मोदी राष्ट्रपति ट्रंप के ऐतिहासिक दूसरे राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान व्हाइट हाउस का दौरा करने वाले पहले विदेशी नेताओं में शामिल होंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति ने पहले ही भारत और प्रधानमंत्री मोदी के साथ ‘महान साझेदारी’ को मजबूत करने का वादा किया है। पूर्व विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने आईएएनएस को बताया, “हमने राष्ट्रपति ट्रंप के पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री मोदी को अमेरिका यात्रा के लिए भेजे गए निमंत्रण के संदर्भ में जमीनी स्तर पर काम शुरू कर दिया है।” श्रृंगला ने कहा कि इस यात्रा से सभी आगामी निर्णयों के लिए मंच तैयार हो जाएगा। इससे वर्ष के अंत में भारत में आयोजित होने वाले क्वाड शिखर सम्मेलन के लिए राष्ट्रपति ट्रंप की यात्रा से पहले संबंधों में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

दुनिया का सबसे बड़ा थिएटर फेस्टिवल ‘भारत रंग महोत्सव’ इस बार छत्तीसगढ़ में

खैरागढ़ छत्तीसगढ़ के कला प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. दुनिया के सबसे बड़े थिएटर फेस्टिवल ‘भारत रंग महोत्सव’ (भारंगम) के 25वें संस्करण का आयोजन इस बार पहले से भी ज्यादा भव्य हो रहा है. 28 जनवरी से 16 फरवरी 2025 तक यह उत्सव भारत के 10 प्रमुख शहरों के साथ-साथ नेपाल और श्रीलंका में भी आयोजित किया जा रहा है. खास बात यह है कि इस बार छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ को भी इस प्रतिष्ठित आयोजन की मेजबानी का अवसर मिला है. कला और संगीत की विरासत के लिए प्रसिद्ध इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ पहली बार इस ऐतिहासिक महोत्सव का हिस्सा बनने जा रहा है. देश-विदेश के नामचीन थिएटर समूह यहां अपनी कला का जादू बिखेरेंगे, जिससे यह आयोजन न केवल खैरागढ़ बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय बनेगा. खैरागढ़ में 4 से 9 फरवरी तक होगा भारत रंग महोत्सव खैरागढ़ स्थित इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के मंच पर 4 से 9 फरवरी 2025 तक थिएटर महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भारत और विदेशों के प्रमुख थिएटर ग्रुप्स अपने नाटकों का मंचन करेंगे. राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD) द्वारा पहली बार छत्तीसगढ़ को इस प्रतिष्ठित फेस्टिवल की मेजबानी का अवसर दिया गया है. इस महोत्सव में रूस, इटली, जर्मनी, नॉर्वे, चेक गणराज्य, नेपाल, ताइवान, स्पेन और श्रीलंका सहित कई देशों के नाट्य दल भाग लेंगे. भारत के भोपाल, कोलकाता, असम, पुडुचेरी, मुंबई और पुणे से भी प्रसिद्ध थिएटर ग्रुप्स खैरागढ़ पहुंचेंगे, जिससे यह आयोजन और भी भव्य हो जाएगा. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो सकता है आयोजन इस बार भारत रंग महोत्सव 2025 को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज कराने की भी योजना बनाई गई है. इससे पहले 2024 में ‘जन भारत रंग परियोजना’ ने एक समान विषय पर सबसे अधिक नाट्य प्रस्तुतियां देकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाई थी. इस बार भी दुनियाभर के सात महाद्वीपों में बसे भारतीय कलाकार ऑनलाइन लघु नाट्य प्रस्तुतियां देंगे, जिससे यह महोत्सव वैश्विक स्तर पर ऐतिहासिक बन जाएगा. NSD की ओर से खैरागढ़ को इस आयोजन का हिस्सा बनाए जाने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन पूरी तैयारियों में जुट गया है. विश्वविद्यालय का थिएटर विभाग इस महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार है. 4 से 9 फरवरी तक चलने वाले इस महोत्सव में हर शाम देश-विदेश के थिएटर ग्रुप्स विभिन्न नाटकों का मंचन करेंगे, जिससे खैरागढ़ एक नए सांस्कृतिक केंद्र के रूप में उभरेगा. यह महोत्सव न केवल थिएटर प्रेमियों के लिए, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए एक ऐतिहासिक अवसर साबित होगा.

विशाखापट्टनम-गोरखपुर के बीच महाकुंभ मेला के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

रायपुर प्रयागराज महाकुंभ मेला जाने वाले यात्रियों के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे विशेष ट्रेनों का संचालन कर रही है. इसी कड़ी में 08588/08587 विशाखापट्टनम-गोरखपुर–विशाखापट्टनम कुम्भ स्पेशल ट्रेन का संचालन भी शुरू किया जा रहा है. यह ट्रेन यात्रियों को कुम्भ स्नान के लिए प्रयागराज तक सुरक्षित और आरामदायक यात्रा की सुविधा प्रदान करेगी. यह ट्रेन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायगढ़, चांपा, बिलासपुर, पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल, और उमरिया स्टेशनों पर ठहरते हुए गोरखपुर तक जाएगी. ट्रेन के संचालन की पूरी जानकारी इस प्रकार है: गाड़ी संख्या 08588 (विशाखापट्टनम-गोरखपुर कुम्भ स्पेशल)     विशाखापट्टनम से 04 फरवरी 2025 (मंगलवार) को रात 10:20 बजे प्रस्थान करेगी और दूसरे दिन सुबह 13:55 बजे रायगढ़, 15:00 बजे चांपा, 16:00 बजे बिलासपुर, 18:00 बजे पेंड्रारोड, 18:45 बजे अनूपपुर, 19:35 बजे शहडोल, 20:42 बजे उमरिया और अन्य मार्ग स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन शाम 7:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी. गाड़ी संख्या 08587 (गोरखपुर-विशाखापट्टनम कुम्भ स्पेशल)     गोरखपुर से 07 फरवरी 2025 (शुक्रवार) को शाम 5:45 बजे प्रस्थान करेगी और दूसरे दिन सुबह 15:05 बजे उमरिया, 16:30 बजे शहडोल, 17:20 बजे अनूपपुर, 18:15 बजे पेंड्रारोड, 21:15 बजे बिलासपुर, 22:18 बजे चांपा, 23:23 बजे रायगढ़ और अन्य मार्ग स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन दोपहर 3:55 बजे विशाखापट्टनम पहुंचेगी. ट्रेन में उपलब्ध कोचों की जानकारी: इस ट्रेन में कुल 21 एलएचबी कोच होंगे, जिनमें 01 एसएलआरडी, 04 सामान्य, 08 शयनयान, 03 एसी थ्री इकोनॉमिक, 04 एसी टू और 01 जनरेटर कार शामिल है. यह विशेष ट्रेन श्रद्धालुओं को कुम्भ मेला के दौरान आरामदायक यात्रा का अनुभव प्रदान करेगी और उन्हें अपने गंतव्य तक जल्दी और सुरक्षित पहुंचने का अवसर मिलेगा.

आज अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल, भारत की नजरें लगातार दूसरे खिताब पर होगी, कहां और कैसे देखें लाइव

नई दिल्ली अंडर-19 वर्ल्ड कप 2025 में जीत की डबल हैट्रिक लगाकर फाइनल में पहुंची टीम इंडिया की नजरें खिताब को डिफेंड करने पर होगी। भारत ने पिछला अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप शेफाली वर्मा की अगुवाई में जीता था। इस बार भी भारत की नजरें लगातार दूसरे खिताब पर होगी। वहीं साउथ अफ्रीका की टीम भी खिताब को अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी। प्रोटियाज टीम का भी इस वर्ल्ड कप में विजय रथ जारी है, उन्होंने भी अभी तक टूर्नामेंट में एक भी हार का स्वाद नहीं चखा है। भारत सेमीफाइनल में इंग्लैंड को तो साउथ अफ्रीका ऑस्ट्रेलिया को हराकर यहां पहुंचा है। आइए इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से जुड़ी कुछ अहम जानकारियों पर एक नजर डालते हैं- फाइनल में रविवार, 2 फरवरी को खेला जाएगा। कहां खेला जाएगा? इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका आईसीसी अंडर-19 वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल कुआलालंपुर के बयूमास ओवल में खेला जाएगा। कितने बजे शुरू होगा? भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कैप्टन आधा घंटे पहले मैदान पर उतरेंगी। इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका आईसीसी अंडर-19 वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

बजट में सरकार ने ST SC women उद्यमियों के लिए विशेष लोन योजना लाने की घोषणा

भोपाल  मध्यप्रदेश में महिलाओं को कई महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। साथ ही एमएसएमई के तहत लाखों महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। राज्य सभा में पेश की गई एक रिपोर्ट के मुताबिक, मध्यप्रदेश में साल 2021 से 2024 तक उद्यम पंजीकरण पोर्टल पर पंजीकृत महिलाओं की भागीदारी 1,62,314 रही। ये लाडली बहने(Ladli Behna) छोटे उद्योग स्थापित कर बड़ा मुनाफा कमा रही हैं। अब प्रदेश की लाखों महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। लोकसभा में पेश किए गए केंद्रीय बजट 2025 में एमएसएमई(MSME) महिला उद्यमियों के लिए विशेष लोन की बात कही गई है। साथ ही पहली बार उद्यमी बनने वाली महिला को 2 करोड़ का टर्म लोन मिलेगा। इन महिलाओं को मिलेगा फायदा 1 फरवरी शनिवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में केंद्रीय बजट 2025(Union Budget 2025) पेश किए। पेश किये गए बजट में महिलाओं के लिए दो बड़े ऐलान किए गए हैं। सरकार ने विशेष अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की एमएसएमई महिला(New Scheme for ST SC women) उद्यमियों के लिए विशेष लोन योजना लाने की घोषणा की है। इसके अलावा पहली वार उद्यमी बनने वाली महिलाओं को 2 करोड़ का टर्म लोन देने की भी घोषणा की गई है। इस घोषणा से प्रदेश की लाखों महिला उद्यमियों को फायदा मिलेगा। मध्यप्रदेश में MSME में पंजीकृत महिलाएं साल 2021-22 में 30,240 साल 2022-23 में 53,002 साल 2023-24 में 79,072 कुल पंजीकृत महिलाएं – 1,62,314 मध्यप्रदेश को आदिवासी राज्य के नाम से देशभर में पहचान मिली ही। प्रदेश में देश की सबसे ज्यादा जनजातीय जनसंख्या है। 2011 की जनगणना के अनुसार मध्यप्रदेश में इनकी आबादी का प्रतिशत 21.1% है। जनजातियों और उपजातियों को मिलाकर इनकी कुल संख्या 90 है। ये जनजातियां मध्प्रदेश के लगभग सभी जिलों में निवास करती हैं। इनमें लाखों महिलाएं(New Scheme for ST SC women) शामिल हैं। देखें आकड़ें 15316784 -कुल आदिवासी 7719404 -पुरुष 7597380 -महिला 21.09 – प्रतिशत प्रदेश की आबादी में  

SSC GD परीक्षा 4 फरवरी से शुरू, एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें लिंक और स्टेप्स

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा (SSC GD Exam 2025) की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। कर्मचारी चयन आयोग ने एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। कैंडीडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट https://ssc.gov.in/ पर जाकर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र की अतिरिक्त कॉपी प्रिन्ट करके रखने की सलाह दी है। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, अभिभावकों का नाम, कैरेगरी, फोटोग्राफ, एप्लीकेशन नंबर, विषय और बारकोड जैसी जानकारी उपलब्ध होती है। इसके अलावा एग्जाम से संबंधित गाइडलाइंस भी मौजूद होती है। परीक्षा केंद्र पर दिशानिर्देशों का अनुपालन जरूरी होता है। कब होगी परीक्षा? एसएससी जीडी भर्ती परीक्षा 4, 5, 6, 7, 10, 11, 12, 13, 17, 18, 19, 21 और 25 फरवरी को देशभर के विभिन्न शहरों में आयोजित होगी। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक एग्जाम से 4 दिन पहले प्रवेश पत्र जारी होंगे। वहीं सिटी स्लिप 10 दिन पहले जारी होंगे। कुल 39,481 पदों पर भर्ती होगी।  परीक्षा का पैटर्न एसएससी जीडी भर्ती परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रत्येक सही उत्तर पर 2 अंक मिलते हैं। इसमें 4 सेक्शन शामिल होंगे हैं। 0.25 अंक की कटौती होगी। एग्जाम कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में आयोजित होगा। ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड     सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.gov.in/ पर जाएं।     होमपेज पर Log in/Register के टैब पर क्लिक करें।     लॉग इन मॉड्यूल खुलेगा। रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।     होमपेज पर एडमिट कार्ड दिखेगा। इसे अच्छे से चेक करें और डाउनलोड करें।     भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार एडमिट कार्ड का प्रिन्ट आउट निकाल कर अपने पास रख लें।

प्रदेश में अब कड़ाके की ठंड के आसार नहीं, हो सकती है बूंदाबांदी, दिन-रात का तापमान बढ़ेगा

भोपाल फरवरी का महीना लगते ही ठंड का असर कम हो गया है, इस पूरे हफ्ते मध्य प्रदेश में बादल बारिश की स्थिति बनने वाली है। हवाओं का रूख बदलने और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 2 से 4 फरवरी तक पूर्वी और दक्षिणी हिस्से में बादल छाएंगे और बारिश होगी। 2 दिन बाद तापमान में 1 से 2 डिग्री तक वृद्धि और फिर 2 से 3 डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी। एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिम विक्षोभ के एक्टिव होने से 2 से 4 फरवरी तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बादल छाने के साथ गरज चमक के साथ बौछार पड़ने की संभावना है। बारिश के शुरू होते ही सर्द हवाएं चलेंगी और तापमान में एक बार फिर से गिरावट दर्ज की जाएगी। क्या कहता है एमपी मौसम विभाग का पूर्वानुमान वर्तमान में नया पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के पास द्रोणिका के रूप , पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप और हरियाणा एवं उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में प्रेरित चक्रवात मौजूद है। उत्तर भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम बना हुआ है। इसके अतिरिक्त एक प्रति चक्रवात तेलंगाना पर बना हुआ है। हवाओं का रुख भी दक्षिणी एवं दक्षिण-पश्चिमी हो गया है। अभी दो दिन तक रात के तापमान में वृद्धि की संभावना कम है लेकिन दो तीन फरवरी को एक प्रभावी पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने पर बादल छाने के आसार हैं।  4 फरवरी तक बादल बारिश     फरवरी के पहले सप्ताह में रीवा, शहडोल, जबलपुर, सागर, ग्वालियर, चंबल और नर्मदापुरम में बादल छाने के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, लेकिन इंदौर, भोपाल और उज्जैन संभाग में मौसम साफ रहेगा।     2 फरवरी को शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, देवास और आगरमालवा में बारिश के आसार है।     2 फरवरी से ठंड का असर बढ़ेगा, तापमान 2 से 3 डिग्री तक नीचे जा सकता है।     3 फरवरी को कई जिलों बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं।कहीं कहीं घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। इस दौरान कई शहरों का तापमान 7 डिग्री से नीचे जा सकता है। 10 साल का ट्रेंड…दिन गर्म, रातें ठंडी और बारिश भी प्रदेश में पिछले 10 साल के आंकड़ों पर नजर डालें, तो फरवरी महीने में रातें ठंडी और दिन गर्म रहते हैं। इस दौरान बारिश का ट्रेंड भी देखा गया है। इस बार भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। भोपाल, इंदौर और उज्जैन में दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार रहेगा। जबकि रात का तापमान 10 से 14 डिग्री के बीच रह सकता है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet