LATEST NEWS

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने क्रांतिकारी बजट के लिए प्रधानमंत्री मोदी तथा केन्द्रीय वित्त मंत्री का माना आभार

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में केन्द्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केन्द्रीय बजट 2025-26 विकसित भारत के संकल्पों की सिद्धि की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है। यह कल्याणकारी, सर्व-स्पर्शी और समावेशी बजट देश के गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति के समग्र विकास के साथ स्टार्ट-अप्स, इनोवेशन तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विभिन्न क्षेत्रों को समाहित करते हुए, अंत्योदय की भावना और नवोन्मेष की नव-दृष्टि से परिपूर्ण है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि केन्द्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केन्द्रीय बजट में 2025-26 में 12 लाख रुपए तक की वार्षिक आय को कर मुक्त करने का निर्णय अभिनंदनीय है। बीते एक दशक में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने समृद्धि के जो नए आयाम स्थापित किए हैं, उनमें देश के मध्यम वर्ग का परिश्रम और सामर्थ्य सम्मिलित है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के मार्गदर्शन में लिया गया यह निर्णय मध्यम वर्ग की आशाओं और आकांक्षाओं को उड़ान देने के साथ उन्हें सशक्त बनाने में निर्णायक सिद्ध होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने देशवासियों के कल्याण और भारत को आत्मनिर्भर बनाने और मध्यम वर्ग को आयकर में राहत देने वाले क्रांतिकारी बजट के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री का प्रदेशवासियों की ओर से आभार माना।

सिलेंडर से भरे ट्रक में अचानक लगी आग, दूर तक सुनाई दी धमाकों की आवाज, धमाकों की आवाज से सहमे लोग

गाजियाबाद उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में आज एलपीजी गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में भीषण आग लग गई। इससे धमाका होने लगा। ब्लास्ट की आवाज दूर तक सुनी जा रही है। आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। धमाका थाना टीला मोड़ क्षेत्र में दिल्ली-वजीराबाद रोड पर भोपुरा चौक के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सिलेंडर से भरे ट्रक में अचानक ही आग लग गई। इसके बाद विस्फोट होने लगा। आवाज दो-तीन किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। धमाके की आवाज सुन इलाके के लोग सहम गए और घरों से बाहर निकल आए। इस घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गई और आग को बुझाने का काम शुरू हो गया। जानकारी के अनुसार ट्रक में 150 से 200 तक सिलेंडर हो सकते हैं। मौके पर पहुंचे अग्निशमन अधिकारी सीएफओ राहुल पाल सिंह ने बताया, “आज सुबह करीब 4:35 बजे साहिबाबाद स्टेशन के पास भोपुरा में एलपीजी सिलेंडर से भरे ट्रक में आग लग गई। दमकल विभाग द्वारा आग पर काबू पाया जा रहा है। आग सुबह करीब 4:35 बजे लगी थी और एलपीजी सिलेंडर भरा ट्रक जल रहा है।”  

खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत और लगन से बढ़ाया प्रदेश का गौरव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में प्रदेश के खिलाड़ियों द्वारा अर्जित उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत और लगन से प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 81 कि.ग्रा. पुरूष वर्ग में वेटलिफ्टिंग में वल्लूरी अजय बाबू, एक्वेटिक खेल के हाई बोर्ड प्लेटफार्म डाइविंग इवेंट में पलक शर्मा और डुएथलॉन महिला कैटेगरी में आध्या सिंह को स्वर्ण पदक अर्जित करने पर बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एक्वेटिक खेल के 3 मीटर स्प्रिंग बोर्ड इवेंट में पलक शर्मा, 1500 मीटर फ्री स्टाइल मेन्स इवेंट में अद्वैत पागे, दाओशु इवेंट में रोहित जाधव और वुशु के क्विंगशु महिला इवेंट में भूरक्षा दुबे को रजत पदक प्राप्त करने पर बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारोत्तोलन के 45 कि.ग्रा. भार वर्ग में रानी नायक, एक्वेटिक के 400 मीटर इवेंट में अद्वैत पागे तथा वुशु के शानशू इवेंट में संयोगिता सिंह को कांस्य पदक प्राप्त करने पर बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खिलाड़ियों को सफलता के पथ पर निरंतर अग्रसर होने और नित नए कीर्तिमान रचने के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की कि प्रदेश के खिलाड़ी अपनी प्रतिबद्धता और समर्पण से मध्यप्रदेश को खेल जगत में नव शिखर पर प्रतिष्ठित करेंगे।  

एयरपोर्ट रोड पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बीडी शर्मा के काफिले में शामिल एक गाड़ी में ट्रक ने मारी टक्कर

भोपाल एयरपोर्ट रोड पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बीडी शर्मा के काफिले में शामिल एक गाड़ी में टक्कर मारने के बाद भागे ट्रक चालक ने फिल्मी स्टाइल में सौ किलोमीटर तक जमकर उत्पात मचाया। रोकने की कोशिश के दौरान उसने रास्ते में पड़ने वाले सभी थानों के सामने सड़क पर रखे स्टापर रौंद दिए, पुलिस के वाहनों को टक्कर मारी। टोल नाके पर भी स्टापर और बैरियर तोड़ दिया। पुलिस लगाातार उसका पीछा करती रही। अंतत: पचौर क्षेत्र में किसी तरह ट्रक को रोककर उसके चालक को हिरासत में ले लिया गया। उसका साथी ट्रक से उतरकर भाग निकला।   स्टापर तोड़ते हुए भागा ट्रक ड्राइवर इस दौरान गांधीनगर थाने के एएसआई सहित दो पुलिसकर्मी घायल भी हो गए। गांधी नगर थाना पुलिस के मुताबिक तेजी और लापरवाही से चल रहे ट्रक को रोकने का प्वाइंट मिला था। पुलिस ने थाने के सामने स्टापर लगा दिए थे। रात 9:20 बजे तेज रफ्तार ट्रक स्टापर तोड़ते हुए भाग निकला। इस दौरान वहां खड़े एएसआई नीरज चौपड़ा के पैर में चोट लग गई।   पुलिस की गाड़ी को मारी टक्कर घटना की सूचना मिलने पर परवलिया थाना पुलिस ने ट्रक को रोकने की कोशिश की, तो ट्रक पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारते हुए आगे निकल गया। पुलिस ने ट्रक का पीछा करना जारी रखा। राजगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार राजगढ़ पुलिस कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के बाद थाना प्रभारी देहात ब्यावरा स्वयं बल सहित टोल नाके पर पहुंचे। उनके साथ सहायक उपनिरीक्षक रामदीन कीर, प्रधान आरक्षक संतोष वर्मा, कपिल यादव, फूल सिंह व चालक प्रधान आरक्षक अरविंद शर्मा भी मौजूद थे। इसी दौरान नरसिंहगढ़ की ओर से उक्त ट्रक का ड्राइवर वाहन को तेज गति से चलाकर टोल नाके पर लाया।   वाहनों को कुचलने का प्रयास किया पुलिस स्टाफ व टोल कर्मचारियों ने उसे रोकने का हरसंभव प्रयास किया, लेकिन ट्रक चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए प्रधान आरक्षक संतोष वर्मा को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद उसने पीछे खड़ी पुलिस की गाड़ियों और अन्य वाहनों को कुचलने का प्रयास किया।   पुलिस के वाहन हो गए क्षतिग्रस्त इसमें थाना देहात ब्यावरा की मोबाइल, डायल 100 वाहन और अन्य गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिस ने ट्रक का पीछा कर पचोर के पास उसे पकड़ लिया। ट्रक ड्राइवर अजय मालवीय पिता बाबूलाल, निवासी शुजालपुर को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी श्रीराम उर्फ करण परमार पिता चंदर सिंह परमार, निवासी शुजालपुर मौके से फरार हो गया। ट्रक का मालिक शकील उर्फ गोलू शेख, निवासी शुजालपुर है।

महाराष्ट्र में स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए ताजा आंकड़े, लगातार बढ़ते जा रहे हैं जीबीएस के मामले

मुंबई महाराष्ट्र में गिलियन-बैरे सिंड्रोम (जीबीएस) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इससे लोगों के बीच में डर और चिंता का माहौल है। अब इसी को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने गिलियन-बैरे सिंड्रोम (जीबीएस) से संबंधित एक आंकड़ा जारी किया है। विभाग के अनुसार, अब तक 140 संदिग्ध मरीज पाए गए हैं, जिनमें से 98 मामलों में जीबीएस की पुष्टि हुई है। इस दौरान 4 संदिग्ध मौतें भी हुई हैं। पुणे नगर निगम (एमसी) से 26, पुणे नगर निगम क्षेत्र के नए जोड़े गए गांवों से 78, पिंपरी चिंचवड़ एमसी से 15, पुणे ग्रामीण क्षेत्र से 10 और अन्य जिलों से 11 मरीज हैं। अभी 18 मरीज वेंटिलेटर पर हैं, जिन्हें विशेष देखरेख में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग मरीजों का इलाज और निगरानी लगातार कर रहा है। इससे पहले 31 जनवरी को महाराष्ट्र के पुणे में भी जीबीएस के कई मामलों की पुष्टि हुई थी। इस संबंध में महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने आंकड़े भी जारी किए थे। महाराष्ट्र राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 30 जनवरी तक गिलियन बैरे सिंड्रोम (जीबीएस) के 130 संदिग्ध मामलों की पहचान की गई है। इनमें से 73 मामलों में जीबीएस की पुष्टि हो चुकी है। 3 मरीजों की मौत हो चुकी है। इन प्रभावित मरीजों में से 25 पुणे नगर निगम क्षेत्र से, 74 नए जोड़े गए गांवों से, 13 पिंपरी चिंचवड़ नगर निगम से, 9 पुणे ग्रामीण क्षेत्र से और 9 अन्य जिलों से हैं।वर्तमान में 20 मरीजों की हालत गंभीर है और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग मरीजों की देखभाल में जुटा है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। इससे पहले 29 जनवरी को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रशासन से मरीजों के इलाज के लिए सरकारी अस्पतालों में विशेष व्यवस्था करने को कहा था। कैबिनेट बैठक में जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा दिए गए प्रेजेंटेशन के दौरान उन्होंने जीबीएस के बारे में मौजूदा जमीनी स्तर की स्थिति की समीक्षा की थी। मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा था कि जीबीएस के मरीजों का इलाज किया जा रहा है, लेकिन उन्होंने निर्देश दिया है कि मरीजों को उचित इलाज मिले, इसके लिए सरकारी अस्पतालों में विशेष व्यवस्था की जाए। इस बीमारी का इलाज राज्य स्वास्थ्य बीमा योजना महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना में शामिल है। अगर कोई और प्रक्रिया की जरूरत है, तो वह जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा की जानी चाहिए।  

आचार्य विद्यासागर महाराज की प्रथम पुण्यतिथि पर डोंगरगढ़ स्थित चंद्रगिरी तीर्थ में महोत्सव, उप मुख्यमंत्री शर्मा और साव ने श्रद्धांजलि की अर्पित

डोंगरगढ़ आचार्य विद्यासागर महाराज की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर डोंगरगढ़ स्थित चंद्रगिरी तीर्थ में छह दिवसीय महा महोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ की गई. इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने श्रद्धांजलि अर्पित की और आचार्य विद्यासागर महाराज को नमन किया. उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर छह दिवसीय महा महोत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आज पहुंचे हैं. यह तीर्थ क्षेत्र धार्मिक आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि यहां शिक्षा, शिल्पकला और गौसेवा के माध्यम से समाजहित के कार्य भी हो रहे हैं, जिससे यह स्थल न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि देश-विदेश में प्रसिद्ध हो रहा है. उन्होंने आचार्य विद्यासागर जी महाराज के समाधि स्थल को प्रेरणा का केंद्र बताया. कार्यक्रम में देशभर से बड़ी संख्या में जैन मुनि, आचार्यगण और श्रद्धालु पहुंचे हैं. आगामी दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चंद्रगिरी तीर्थ में आचार्य विद्यासागर के आशीर्वाद लेने का उल्लेखनीय वृतांत भी है, जो 5 नवंबर 2023 को हुआ था. इस आयोजन में प्रदेश और देश के कई प्रमुख राजनेताओं के भी शिरकत करने की संभावना जताई जा रही है. यह महा महोत्सव 6 फरवरी तक चलेगा, जिसमें धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी.

10 साल प्यार, संघर्ष और जादू से भरे रहे : सान्या मल्होत्रा

मुंबई,  मुंबई के प्रतिष्ठित काला घोड़ा आर्ट फेस्टिवल में अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ने अपनी नई फिल्म मिसेज का ट्रेलर रिलीज किया। इसी के साथ सान्या ने बॉलीवुड में उनके 10 वर्षों के असाधारण सफर का जश्न भी था। अपनी भावनाएं साझा करते हुए सान्या ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “10 साल पहले, मैं अपने नए रूममेट्स और पड़ोसियों के साथ पहली बार काला घोड़ा आर्ट फेस्टिवल में गई थी। तब मैंने कभी नहीं सोचा था कि एक दिन मैं यहां अपनी फिल्म का ट्रेलर लॉन्च करूंगी। ये 10 साल प्यार, संघर्ष और जादू से भरे रहे। सपने देखो और उन्हें जीने की हिम्मत रखो।” फिल्म मिसेज 7 फरवरी, 2025 को ज़ी5 पर रिलीज़ होगी। यह कहानी एक साधारण महिला की असाधारण यात्रा को दर्शाती है, जो अपनी घरेलू जिम्मेदारियों के साथ संतुलन बनाते हुए डांसर बनने के अपने सपने को पूरा करने का प्रयास करती है। यह फिल्म सान्या की खुद की कहानी से प्रेरित लगती है, जिन्होंने बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत की और सफलता की पारंपरिक परिभाषाओं को चुनौती दी। काला घोड़ा आर्ट फेस्टिवल में मिसेज के ट्रेलर को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली। सान्या ने ट्रेलर को मिले प्यार के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, मैं इस फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हूं और इसे दर्शकों के साथ साझा करने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं। यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है, यह संघर्ष, जुनून और सपनों की ताकत की कहानी है। फिल्म मिसेज के अलावा, सान्या की आगामी प्रोजेक्ट्स भी चर्चा में हैं। उनका हाल ही में रिलीज़ हुआ म्यूजिक वीडियो आंखे पहले ही ट्रेंड कर रहा है। इसके साथ ही, वह धर्मा प्रोडक्शंस की सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में नजर आएंगी। इसके अलावा, वह अनुराग कश्यप के साथ एक नई परियोजना पर भी काम कर रही हैं। सान्या मल्होत्रा ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2016 में आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म दंगल से की थी। उसके बाद उन्होंने बधाई हो, पटाखा और मीनाक्षी सुंदरेश्वर जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीता। अब मिसेज के जरिए वह एक और प्रेरणादायक कहानी दर्शकों के सामने लेकर आ रही हैं।  

लॉस एंजेलिस में लगी आग पर पाया गया काबू, इस आग ने हजारों घरों को किया नष्ट, 30 जिंदगियां भी थमीं

नई दिल्ली दक्षिण कैलिफोर्निया के शहर में लॉस एंजेलिस में लगी आग पर पूरी तरीके से काबू पा लिया गया है। इस बात की जानकारी राज्य की अग्निशमन एजेंसी कैल फायर ने शुक्रवार को दी। कैल फायर ने शुक्रवार को अपनी वेबसाइट पर आंकड़े अपडेट करते हुए बताया कि दोनों आग पर 100 प्रतिशत नियंत्रण पा लिया गया है, जिसका अर्थ है कि उनकी परिधि पूरी तरह नियंत्रण में है। इतिहास की सबसे विनाशकारी आग पर काबू दरअसल, लॉस एंजेलिस में दो जंगलों में लगी भीषण आग पर शुक्रवार को पूरी तरीके से काबू पा लिया गया। ये आग तीन सप्ताह से अधिक समय तक जलती रही, जिसमें लगभग 30 लोगों की मौत हो गई और हजारों लोग विस्थापित हो गए।     बता दें कि दक्षिणी कैलिफोर्निया के लॉस एंजिल्स काउंटी में पैलिसेड्स और ईटन की आग अमेरिका के दूसरे सबसे बड़े शहर के इतिहास में सबसे विनाशकारी थी। इस आग ने 37,000 एकड़ (150 वर्ग किलोमीटर) से अधिक क्षेत्र और 10,000 से अधिक घरों को नष्ट कर दिया। इसमें सैकड़ों अरब डॉलर का नुकसान हुआ।     राज्य की अग्निशमन एजेंसी कैल फायर ने शुक्रवार को अपनी वेबसाइट पर आंकड़े अपडेट किए, जिसमें दिखाया गया कि दोनों आग पर 100 प्रतिशत नियंत्रण पा लिया गया है, जिसका मतलब है कि उनकी परिधि पूरी तरह से नियंत्रण में है। पहले ही जारी किए गए ये आदेश बता दें कि आग के कई दिनों तक गंभीर खतरा न होने के कारण, लोगों को निकालने के आदेश पहले ही हटा लिए गए थे। शुक्रवार को राज्य की अग्निशमन एजेंसी कैल फायर ने कहा कि दोनों आग पर 100 प्रतिशत नियंत्रण पा लिया गया है। दोनों आग 7 जनवरी को लगी थीं और उनके सटीक कारण की जांच की जा रही है। आग लगने के करीब 1 हफ्ते बाद शक्तिशाली सांता एना हवा के कारण आग ने भयानक रूप ले लिया।

केजरीवाल ने अब भाजपा समर्थकों से वोट देने की अपील की, कहा- आप बेशक मत छोड़ो लेकिन वोट झाड़ू पर ही दो

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस के बाद अब भाजपा समर्थकों से वोट देने की अपील की और कहा है कि आप बेशक अपनी पार्टी मत छोड़ो लेकिन वोट झाड़ू पर ही दो, नहीं तो आपकी जेब पर 25,000 अतिरिक्त खर्चों का भार पड़ेगा और अगर भाजपा आ गई तो सारी योजनाएं बंद कर दी जाएंगी। अरविंद केजरीवाल ने अपना वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा कि आज मैं भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों से एक बेहद जरूरी बात करना चाहता हूं। कुछ दिन पहले एक भाजपा का कट्टर समर्थक मिला था। बड़ी हल्की सी गंदी सी स्माइल लेकर बोला, “अरविंद जी, अगर आप हार गए तो क्या होगा?” उस पर मैंने कहा था कि यह बताओ कि अगर मैं हार गया तो तुम्हारा क्या होगा। इस पर वो सकपका गया था। मैंने पूछा कि तुम्हारे बच्चे कहां पढ़ते हैं, बोला सरकारी स्कूल में, अच्छी पढ़ाई होती है।” अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा के जितने भी राज्यों में सरकार है, वहां के सरकारी स्कूलों का हाल बेहाल है। इसलिए अगर मैं हार गया तो दिल्ली के बच्चों का क्या होगा। दिल्ली के सरकारी स्कूल फिर से कबाड़ा हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि किस राज्य में 24 घंटे बिजली आती है। दिल्ली में फ्री बिजली, फ्री पानी, फ्री इलाज, अच्छे स्कूल, 24 घंटे बिजली, महिलाओं की फ्री बस यात्रा, कम से कम हर महीने 25,000 की चपत लगेगी। केजरीवाल ने कहा कि जब एक मिडिल क्लास का 1 लाख रुपये महीने में गुजारा नहीं होता है, तो 25,000 महीना कहां से लाएगा। इसलिए मैं भाजपा के समर्थकों से कहना चाहता हूं कि भूल जाओ राजनीति, अपने और अपने परिवार की सोचो। यह सोचो कि अगर केजरीवाल हार गया तो तुम्हारा क्या होगा। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मेरी सभी भाजपा समर्थकों से अपील है, भाजपा आ गई तो सारी सुविधाएं बंद हो जाएंगी। आपको सलाह दे रहा हूं, झाड़ू पर वोट दो, आप चाहे अपनी पार्टी मत छोड़ो लेकिन इस चुनाव में झाड़ू पर वोट दे दो। इसी में आपका और आपके परिवार का फायदा है।  

कोटा में 16 वर्षीय छात्र की अचानक हुई मौत

कोटा कोटा के महावीर नगर स्थित परिजात कॉलोनी में 16 वर्षीय केशव चौधरी की अचानक हुई मौत ने सभी को हिला दिया है. भीलवाड़ा निवासी केशव, जो कोटा में 10वीं कक्षा की पढ़ाई कर रहा था, मोबाइल से पढ़ाई कर रहा था, जब अचानक उसने जोर से चीखा और इसके बाद बेहोश हो गया. उसे तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. यह घटना गुरुवार रात की है. उस समय केशव का बड़ा भाई उसके साथ था और उनकी मां बाजार में सब्जी लेने गई थी. महावीर नगर थानाधिकारी रमेश कविया ने बताया कि केशव अपनी मां और बड़े भाई के साथ परिजात कॉलोनी में रह रहा था. उसका बड़ा भाई इंजीनियरिंग एंट्रेस एग्जाम (जेईई) की तैयारी कर रहा था. घटना के दौरान केशव के बड़े भाई ने देखा कि वह मोबाइल पर कुछ देख रहा था, तभी अचानक उसने जोर से चीखा और गिरकर बेहोश हो गया. यह देख उसका भाई घबरा गया और उसने पड़ोसियों को मदद के लिए बुलाया. केशव को सुभाष नगर स्थित निजी अस्पताल में तुरंत ले जाया गया, जहां उसे सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) दिया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी. डॉक्टरों के अनुसार उसकी मौत का कारण हार्ट अटैक हो सकता है. परिवार इस घटना से गहरे सदमे में है और उन्होंने पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया था. इसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया और वे उसे लेकर भीलवाड़ा गए, जहां अंतिम संस्कार किया गया.

मस्तिष्क शांत रखता है शशांकासन

अभी जिस अवस्था में आप सब हैं, उस अवस्था में शरीर में बहुत-से रासायनिक  परिवर्तन होते हैं। ये रासायनिक परिवर्तन हमारे शरीर व मन के विकास को बाधित करते हैं, इसलिए बालपन में ही हमलोग शारीरिक या मानसिक या भावनात्मक रूप से अधिक चंचल हो जाते हैं। अपने आपको केंद्रित व एकाग्र नहीं कर पाते। आप लोगों ने अनुभव किया होगा कि पढ़ाई, तो हम खूब करते हैं, लेकिन जैसे-जैसे परीक्षा के दिन निकट आते हैं, दिल में घबराहट बढ़ती है। रात को भी पढ़ाई के पश्चात सबेरे हमको याद नहीं रहता कि हमने क्या पढ़ा था। हमारे माता-पिता व शिक्षक कहते हैं कि बच्चे की बुद्धि ठीक तरह से विकसित नहीं हुई है। लेकिन अगर सच पूछा जाये, तो बच्च कभी पढ़ाई-लिखाई में कमजोर नहीं होता। बच्चे के शरीर के भीतर अनेक प्रकार की ग्रंथियां होती हैं। इन ग्रंथियों से जो हार्मोन या रसायन निकलता है, वह उसके शरीर व मन के विकास में या तो सहायक होता है या बाधक बनता है। जब उसके शरीर के भीतर उत्पन्न होनेवाले ये रसायन सहायक होते हैं, तब उसकी स्मृति, उसकी मेधाशक्ति, उसकी प्रतिभा बहुत तीव्र हो जाती है। थोड़ी-सी पढ़ाई करने पर वह अच्छे अंक भी ले आता है। लेकिन जब यही रसायन बाधा के रूप में आते हैं, तब अभिभावक बच्चों को चाहे कितने ही चिकित्सकों, हकीमों, वैद्यों या महात्माओं के पास ले जायें, बच्च ठीक नहीं हो सकता।  इन्हीं ग्रंथियों को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए योग में विविध आसनों के अभ्यास हैं। इनमें पहला अभ्यास है शशांकासन। यह अभ्यास अगर तुम सब रोज सबेरे उठ कर दस बार कर सकते हो, तो बहुत उत्तम होगा, क्योंकि इस अभ्यास में हम अपने मस्तिष्क को शांत करते हैं। इसके साथ-साथ हमारे शरीर में विशेष ग्रंथि है, जिसको एड्रीनल ग्रंथि कहते हैं। इससे जब रस निकलता है, जिसे एड्रिनलिन कहते हैं, तो शारीरिक व मानसिक उत्तेजना बहुत बढ़ जाती है। उस रस को नियंत्रित करने में यह आसन बहुत सहायक होता है। दूसरा अभ्यास है उष्ट्रासन। उष्ट्रासन का मतलब होता है, ऊंट के समान आकृति। उष्ट्रासन का अभ्यास मेरु दंड व पीठ के लिए उपयोगी है, क्योंकि विज्ञान ने शोध के द्वारा देखा है कि जब बहुत देर तक सिर झुका कर पढ़ते हैं, तो हमारे कंधे आगे की ओर झुक जाते हैं। यह अभ्यास पीठ को सीधा रखने के लिए बहुत उपयोगी है। एक और आसन है, जिसको सर्वागासन कहते हैं। यह शरीर के लिए बहुत उपयोगी अभ्यास है। इस आसन का प्रभाव गले की ग्रंथि पर पड़ता है, जिसे थायराइड ग्रंथि कहते हैं। यह थाइराइड ग्रंथि शरीर के विकास में अत्यंत उपयोगी व महत्वपूर्ण है। बचपन में कुछ लोग नाटे रहते हैं। कुछ लोग मोटे रहते हैं। नाटेपन व मोटेपन को दूर करने के लिए सर्वागासन व हलासन का अभ्यास होना चाहिए। ये तीन आसन हैं, जिनका अभ्यास तुम लोग रोज करोगे, तो अच्छे मानव के रूप में समाज को सही दिशा दे पाओगे।  

MP के 66 लाख से अधिक किसानों को बजट में मिली सौगात, तीन की जगह पांच लाख रुपये का लोन मिल सकेगा

भोपाल केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन द्वारा प्रस्तुत बजट किसानों के सशक्तीकरण का माध्यम बनेगा। एक ओर जहां खेती में लागत लगाने के लिए किसानों को राशि की व्यवस्था करने किसी का मुंह नहीं देखना पड़ेगा तो दलहन और कपास उत्पादक किसानों को उत्पादकता बढ़ाने के लिए मदद मिलेगी। किसानों को ऐसे होगा फायदा उच्च पैदावार वाले बीज तैयार करने के साथ उसका प्रसार किया जाएगा। नई किस्में आएंगी, जिससे उत्पादन बढ़ेगा और खेती लाभकारी बनेगी मध्य प्रदेश में 65 लाख 83 हजार 726 किसानों को क्रेडिट कार्ड बनाए गए हैं। अभी इन्हें तीन लाख रुपये तक ऋण मिलता है। सहकारी बैंकों के माध्यम से सरकार बिना ब्याज का ऋण उपलब्ध कराती है। इसका उपयोग खाद-बीज खेत तैयार करने से लेकर अन्य कार्यों में किया जाता है। अब ऋण की यह सीमा पांच लाख रुपये होगी यानी दो लाख रुपये अधिक मिलेंगे। निश्चित तौर पर इससे अधिक किसान सहकारिता की व्यवस्था से जुड़ेंगे। इससे खेती का लागत भी कम होगी। दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर बनने के लिए सरकार ने मिशन घोषित किया है। दरअसल, प्रमुख दलहन उत्पादक राज्य मध्य प्रदेश में लगातार तुअर और उड़द का क्षेत्र घट रहा है। लागत अधिक होने और अन्य उपज कही तुलना में उचित मूल्य न मिलने के कारण किसान दलहन फसलों से दूर हो रहे हैं। आर्थिक सर्वेक्षण 2023-24 के अनुसार, तुअर की बात करें तो वर्ष 2022-23 की तुलना में 2023-24 में 6.63 प्रतिशत की कमी देखने को मिली थी। यही स्थिति उड़द की भी रही। इसका क्षेत्र 34 प्रतिशत घटा, जबकि, मसूर के क्षेत्र 5.80 प्रतिशत की वृद्धि हुई। हालांकि, संतोष की बात यह है कि उत्पादन अधिक प्रभावित नहीं हुआ। इस योजना में वर्तमान योजनाओं का अभिसरण के माध्यम से कम उत्पादकता, कम उपज और औसत से कम ऋण मानदंड वाले जिले शामिल किया जाएगा। ग्रामीण समृद्धि और लचीला निर्माण नामक कार्यक्रम में कौशल, निवेश, प्रौद्योगिकी के माध्यम से कृषि क्षेत्र में रोजगार के अवसर बनेंगे, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था में गति आएगी। इस योजना के पहले चरण में 100 विकासशील कृषि जिलों को शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रदेश की प्रमुख वाणिज्यिक फसल में शामिल कपास का क्षेत्र मालवांचल है। इसका क्षेत्र लगभग साढ़े छह लाख हजार हेक्टेयर और उत्पादन 9.17 लाख टन हो गया है। केंद्र सरकार द्वारा घोषित मिशन का लाभ मालवा और निमाड़ के किसानों को मिलेगा। किसानों की आय बढ़ाने कृषि से जुड़े क्षेत्रों पर फोकस किसानों की आय बढ़ाने के लिए बजट में कृषि से संबद्ध क्षेत्रों पर फोकस किया गया है। सब्जियों और फलों की खेती को बढ़ावा देने के साथ प्रसंस्करण, कोल्ड स्टोरेज और लाभकारी मूल्य दिलाने के लिए कार्यक्रम चलाया जाएगा। प्रदेश में भी किसानों को परंपरागत खेती के साथ-साथ उद्यानिकी फसलों के लिए प्रेरित किया जा रहा है। सब्जियों का क्षेत्र 11.88 लाख से बढ़कर 12.19 लाख हेक्टेयर हो चुका है। उत्पादन भी 242.62 लाख टन पहुंच गया है। आलू, टमाटर और प्याज का उत्पादन बढ़ा है। इसी तरह फलों की खेती को देखा जाए तो यह साढ़े चार लाख हेक्टेयर है और उत्पादन लगभग सौ लाख टन हो गया है। प्रमुख फसलों में केला, आम और नारंगी है। क्रियान्वयन पर ध्यान दे सरकार बजट में कृषि क्षेत्र को लेकर किए गए प्रविधानों पर पूर्व कृषि संचालक जीएस कौशल का कहना है कि योजनाएं तो पहले से भी हैं लेकिन क्रियान्वयन नहीं हो पाता है। दलहल का उत्पादन बढ़ाने के लिए कार्यक्रम पहले भी लागू किए जा चुके हैं पर इसका वैसा लाभ किसानों को नहीं मिली, जिस मंशा के साथ ये प्रारंभ किए गए थे।यही स्थिति कपास को लेकर भी है। उद्यानिकी फसलें निश्चित तौर पर लाभदायक होती हैं लेकिन यह तब जब उचित मूल्य मिले। अभी समस्या बाजार की है। इसके अभाव में बिचौलिए लाभ उठाते हैं। किसान क्रेडिट कार्ड योजना में भले ही ऋण लेने की सीमा तीन से बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दी गई है पर इससे किसानों पर कर्ज का बोझ बढ़ेगा। इसके स्थान पर न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाने की गारंटी, प्रसंस्करण और भंडारण की सुविधा का विस्तार किया जाना चाहिए ताकि किसान जब उसे उचित मूल्य तब उपज बेच सके।  

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस प्रत्याशियों के नामांकन वापस लेने या नामांकन दाखिल ही नहीं करने की वजह से सात वार्डों में निर्विरोध जीत भाजपा

रायपुर  नगरीय निकायों में भाजपा के अध्यक्ष प्रत्याशी और पार्षद प्रत्याशियों की निर्विरोध जीत हो रही है। इसे लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि ये अच्छा संकेत है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को राजधानी में आयोजित भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को खूब उत्साह जगाया। प्रदेश के सात वार्डों में भाजपा की निर्विरोध जीत हुई है। इनमें बिलासपुर निगम वार्ड 13 में कांग्रेस प्रत्याशी ने नामांकन वापस ले लिया है। कटघोरा नगर पालिका वार्ड 13 में कांग्रेस प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल ही नहीं किया। कटघोरा नगर पालिका के वार्ड 18 में कांग्रेस प्रत्याशी ने नामांकन वापस ले लिया। दुर्ग नगर निगम के वार्ड नंबर 21 में किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। रायगढ़ नगर निगम के वार्ड नंबर 45 में कांग्रेस के प्रत्याशी ने नाम वापस किया, तो भाजपा के प्रत्याशी की निर्विरोध जीत हुई। इसी तरह भिलाई नगर निगम के वार्ड नंबर 35 में भी भाजपा के प्रत्याशी की निर्विरोध जीत हुई है। कांग्रेस राज में हर तरफ था भ्रष्टाचार- CM कांग्रेस को घेरते हुए सीएम साय ने कहा कि कांग्रेस सरकार में छत्तीसगढ़ में हर तरफ भ्रष्टाचार था। शराब, कोयला, बालू, डीएमएफ, महादेव एप घोटाला ये सब कांग्रेस ने किया। छत्तीसगढ़ के युवाओं के भविष्य को खराब किया, पीएससी जैसी संस्था को बदनाम किया। इससे जनता का विश्वास कांग्रेस सरकार से उठ गया था। आज पीएससी घोटाले की जांच सीबीआइ कर रही है, जिसके दोषी जेल के अंदर है, उनकी बेल नहीं हो रही है। कोयला और शराब के घोटालेबाज भी जेल के अंदर हैं। इस सम्मेलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह, विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे व अन्य मौजूद रहे। धमतरी के मेयर प्रत्याशी पर आरोप निराधार- कांग्रेस राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह से कांग्रेस के पूर्व विधायक सत्यनारायण शर्मा के नेतृत्व में नेताओं ने शुक्रवार को मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही धमतरी से महापौर प्रत्याशी विजय गोलछा के चुनाव में भाग लेने की अनुमति मांगी है। राज्य निर्वाचन आयुक्त को दिए गए शिकायती पत्र में कहा गया है कि धमतरी से महापौर प्रत्याशी विजय गोलछा का नामांकन फार्म निरस्त किया गया है। नगर निगम के कार्य में ठेकेदार के रूप में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष हित रखने का आरोप लगाया गया है। यह भ्रामक, बेबुनियाद और विधि के खिलाफ है, क्योंकि आपत्तिकर्ता की ओर से कोई भी दस्तावेज साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत नही किया गया है। अभ्यर्थी पूर्व में ठेकेदार रहा है, जिसका कार्य पूर्णता का प्रमाण-पत्र भी नगर पालिक निगम धमतरी की ओर से जारी किया गया है। उन्हें चुनाव में भाग लेने की अनुमति का यथाशीघ्र आदेश प्रदान किया जाए। दीक्षा समारोह पर भी जताई आपत्ति कांग्रेस ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में शनिवार को होने वाले दीक्षा समारोह पर आपत्ति जताते हुए निर्वाचन आयुक्त से रोक लगाने की मांग की है। आदर्श आचार संहिता प्रभावशील है। ऐसी स्थिति में दीक्षा समारोह का आयोजन किया गया है, जिसमें मुख्य अतिथि सीएम विष्णु देव साय और विशिष्ट अतिथि मंत्री रामविचार नेताम हैं। यह आदर्श आचार संहिता के नियमों के विरुद्ध है।

मध्यप्रदेश हाइकोर्ट ने सिंगरौली जिले के 4 अधिकारियों को अवमानना का नोटिस थमाया

सिंगरौली मध्यप्रदेश हाइकोर्ट ने सिंगरौली जिले के 4 अधिकारियों को अवमानना का नोटिस थमाया है। इनमें सिंगरौली कलेक्टर, SDM देवसर, सरई तहसीलदार और नायब तहसीलदार (सर्किल खनुआ) शामिल हैं। हाइकोर्ट ने एक सप्ताह में सभी अधिकारियों से हलफनामा पेश करने को कहा है। अधिवक्ता ब्रहमेन्द्र पाठक के माध्यम से दायर जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए जबलपुर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सुरेश कुमार कैत और न्यायाधीश विवेक जैन की डिवीजन बेंच ने यह फैसला सुनाया है। ये है पूरा मामला इस मामले में याचिकाकर्ता की ओर से उच्च न्यायालय में पैरवी कर रहे अधिवक्ता ब्रहमेन्द्र पाठक ने बताया कि ईएमआईएल बंधा कोल माइंस ने पचौर बंधा सहित कुछ अन्य गांवों के विस्थापितों के पुनर्वास के लिए लामीदह में जिस शासकीय भूमि को चिन्हित किया है उस भूमि पर कई दर्जन आदिवासी समाज के लोग निवासरत हैं जिन्हें  प्रशासन के द्वारा बिना मुआवजा दिए जबरन हटाया जा रहा है। अधिवक्ता ब्रहमेंद्र पाठक की ओर से पूर्व में इस मामले में दायर जनहित याचिका में दिए गए तर्क को सही मानते हुए उच्च न्यायालय ने विस्थापितों के पुनर्वास के लिए चिन्हित की गई सिंगरौली जिले की लामीदह गांव की शासकीय भूमि में निवासरत लोगों को हटाने की कार्यवाही पर रोक लगाते हुए कलेक्टर को 4 सप्ताह के भीतर मामले का निराकरण करने के लिए निर्देशित किया था।

लगातार शो-स्टॉपिंग लुक पेश कर रही है राशि खन्ना

मुंबई,  हाल ही में अभिनेत्री राशी खन्ना लगातार एक शो-स्टॉपिंग लुक पेश कर रही हैं। उनके थ्री-पीस टक्सीडो आधुनिक रूप ने हर किसी का ध्यान आकर्षित किया है। संपूर्ण रूप से स्टाइल किए गए इस लुक में उनका टक्सीडो लुक एन्ड्रोजिनस परिष्कार के साथ एक नोक वाली टिविस्ट को मिश्रित करता है, जो फैशनेबल गॉथिक वाइब्स को व्यक्त करता है जैसा कि अभिनेत्री ने खुद एक हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा था। क्वा ऑउटफिट में गहरे मूडी टोन के साथ साफ और तेज सिलाई की सुविधा है, जिससे एक ड्रामेटिक फ्लेयर जोड़ता है जो फैशन के लिए उसके प्रयोगात्मक दृष्टिकोण के साथ पूरी तरह से मेल खाता है। स्टेटमेंट एक्सेसरीज़ और न्यूनतम मेकअप का साहसिक उपयोग लुक की बहुमुखी प्रतिभा को उजागर करता है, स्त्रीत्व के स्पर्श के साथ पावर ड्रेसिंग को सहजता से संतुलित करता है। रेड कार्पेट से लेकर प्रचार कार्यक्रमों तक, राशी ने निडर फैशन विकल्प चुनने की कला में महारत हासिल की है जिससे वो हमेशा अलग दिखती हैं। क्लासिक सिल्हूट को समकालीन रुझानों के साथ सहजता से मिलाने की उनकी क्षमता प्रशंसकों और फैशन प्रेमियों को समान रूप से प्रेरित करती रहती है।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet