LATEST NEWS

सर्वोत्तम आचरण बने जिला सहकारी बैंक की पहचान : मंत्री सारंग

भोपाल सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा है कि अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सर्वोत्तम आचरण जिला सहकारी बैंक की पहचान बने। उसके अच्छे कार्यों की मार्केटिंग की जाये। हर बैंक के कर्मचारियों की आचरण और व्यवहार की ऑनलाइन ट्रेनिंग करवाई जाये। उन्होंने कहा कि नवाचार और अच्छा काम करने के लिये बैंक के हर स्तर पर प्रतिस्पर्धा हो तथा साल के अंत में उत्कृष्ट कर्मी को सम्मानित भी किया जाये। मंत्री श्री सारंग शनिवार को समन्वय भवन में जिला सहकारी बैंकों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। सहकारी बैंक के सुदृढ़ीकरण पर दें ध्यान मंत्री श्री सारंग ने कहा कि सहकारी बैंकों को अपनी साख के लिये काम करना होगा। उसमें पारदर्शिता लानी होगी और सुनिश्चित करना होगा कि बैंक में डिपॉजिट पूरी तरह से सुरक्षित है। बैंक को वसूली आदि नियमित कार्य के साथ सुदृढ़ीकरण पर ध्यान देना होगा। डिपॉजिट, टर्म लोन, सेफ लोन देने के मामलों काम करना होगा। उन्होंने कहा कि बैंक के कर्मचारियों का कार्य-व्यवहार, संवाद और बैंक का माहौल सकारात्मक हो। काम को चैलेन्ज के रूप में लें। कमजोर बैंकों को अच्छे पर लाने और अच्छे को कमजोर न होने की दिशा में काम कर आगे बढ़ना होगा। सहकारी बैंक प्रोफेशनल एप्रोच के साथ करें काम मंत्री श्री सारंग ने कहा कि डिफाल्ट किसानों के बारे में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को अवगत करवाये ताकि वे लोन चुकाने के लिये उन्हें मोटिवेट कर सकें। कलेक्टर के साथ राजस्व अमले से भी संवाद स्थापित करे, जिससे कोआर्डिनेशन और कोआपरेशन के जरिए सहकारी बैंक से सरकारी अमला भी जुड़ सकें। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि बैंक प्रोफेशनल एप्रोच के साथ काम करे। हरेक पेक्स 2-3 कर्मियों की ऑनलाइन ट्रेनिंग करवाई जाये। उन्होंने कहा कि 2-3 माह में वसूली के प्रकरणों का निराकरण करे। इसके लिये लम्बी प्रक्रिया न हो, काम को स्पीड-अप करें। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि कमजोर पेक्स के उन्नयन एवं उत्थान के लिये काम किया जाये। वर्गीकरण कर उसे मजबूत बनाया जाये। प्रत्येक पंचायत में पेक्स हो, नई पेक्स को बहुउद्देशीय बनाया जाये। सहकारिता से जुड़े विभागों का सहयोग लिया जाये। उन्होंने कहा कि नई सोसायटी के लिये फेडरेशन भी बनाया जा रहा है। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि सहकार सभा के माध्यम से कॉलेजों में सहकारिता को लेकर ओरिएंटेशन प्रोग्राम हो। बैंकों में 100 प्रतिशत ऑडिट हो, एक भी बैकलॉक नहीं रहे। हरेक बैंक के नवाचार एवं अच्छे कामों का प्रचार-प्रसार हो, इसके लिये वाहटसेप ग्रुप के माध्यम से सफलता की कहानी मुख्यालय पर प्रेषित की जाये, ताकि सोशल मीडिया जैसे माध्यम से लोग अवगत हो। कृषि विकास को अग्रणीय बनाने में सहकारी बैंक की महत्वपूर्ण भूमिका अपर मुख्य सचिव सहकारिता श्री अशोक बर्णवाल ने कहा कि कृषि विकास को अगले स्तर पर ले जाने के लिये सहकारी बैंक की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके लिये पेक्स को मजबूत कर बिजनेस बढ़ाने पर ध्यान देना होगा। पेक्स को मल्टीपर्पस बनाया जाना होगा। बिजनेस अवसर के डेवलपमेंट प्लान डिजाइन करने होंगे। माइक्रो एटीएम का उपयोग बढ़ाया जाना होगा। सहकारी बैंक अपनी सर्विसेस बढ़ाये जिससे आसान ट्रॉजेक्शन से ग्राहकों को सुविधा हो। आयुक्त सहकारिता व पंजीयक श्री मनोज पुष्प ने बैठक के उद्देश्यों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि बैठक हर माह होती है और डिस्ट्रिक लेवल की मॉनिटरिंग के साथ क्रेडिट मूवमेंट पर भी ध्यान दिया जाता है। अपेक्स बैंक के प्रबंध संचालक श्री मनोज गुप्ता ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष पर सहकारिता मंत्री की मंशानुरूप प्रत्येक पंचायत को समिति का सदस्य बनायें एवं “सहकार-सभा” का हर पंचायत में आयोजन कर जनप्रतिनिधियों को इनमें आमंत्रित कर उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाये। इससे अधिक से अधिक लोगों का सहकारी बैंकों से जुड़ाव होगा और केंद्र शासन का “सहकार से समृद्धि” का संकल्प भी क्रियान्वित होगा। उप सचिव सहकारिता श्री मनोज सिन्हा ने कहा कि पैक्स से वही किसान खाद ले सकेगा जो सदस्य होगा। उप महाप्रबंधक श्री आर.एस.चंदेल ने माइक्रो एटीएम के उपयोग पर प्रकाश डाला। चार्टर्ड एकाउंटेंट श्री अमूल्य रांहणेकर ने रिजर्व बैंक और नाबार्ड की गाइड लाइन के तहत अपेक्स बैंक, जिला बैंक व समितियों की वित्तीय कार्यप्रणाली में सावधानी रखने के लिये विभिन्न तकनीकी जानकारी पर मार्गदर्शन दिया। बैठक का संचालन उप महाप्रबंधक श्री के.टी.सज्जन एवं प्रबंधक श्री करुण यादव ने किया। बैठक में अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर सर्वश्री अम्बरीष वैद्य, अरुण मिश्र, अरविन्द बौद्ध, आर.एम. मिश्र और सुश्री कृति सक्सेना ने भी मार्गदर्शन दिया। बैठक में नवाचार के अनेक विषयों पर कुछ वीडियो क्लिपिंग भी दिखाई गईं। बैठक में सहकारिता विभाग, अपेक्स बैंक एवं 38 जिला बैंकों के अधिकारी उपस्थित हुए।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा- जैव विविधता संरक्षण एवं पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने गोविंदगढ़, रीवा में प्रस्तावित व्हाइट टाइगर ब्रीडिंग सेंटर को मिली मंजूरी पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने केन्द्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि यह परियोजना प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के विजन के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। व्हाइट टाइगर ब्रीडिंग सेंटर की स्थापना न केवल बाघों की संख्या को बढ़ाने में सहायक होगी बल्कि पर्यटन को भी प्रोत्साहन देगी। यह पहल बाघ संरक्षण और प्रकृति के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करेगी। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार जैव विविधता के संरक्षण, वन्यजीव सुरक्षा और पर्यटन के विकास के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। गोविंदगढ़, रीवा में प्रस्तावित व्हाइट टाइगर ब्रीडिंग सेंटर को मिली मंजूरी इस दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि मध्यप्रदेश वन्य-जीव संरक्षण के क्षेत्र में आदर्श राज्य बने। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि मध्यप्रदेश वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट उपलब्धियों के कारण न केवल “टाइगर स्टेट” बल्कि “लेपर्ड स्टेट” और “चीता स्टेट” के रूप में भी प्रतिष्ठित है। राज्य में देश की सबसे अधिक तेंदुआ आबादी दर्ज की गई है, जो यहां के समृद्ध वन्य आवासों का प्रमाण है। मध्यप्रदेश ने चीता पुनर्वास परियोजना के तहत नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से लाए गए चीतों का सफल पुनर्स्थापन करके “चीता स्टेट” का गौरव भी प्राप्त किया है। कान्हा नेशनल पार्क, बांधवगढ़, सतपुड़ा और पन्ना टाइगर रिजर्व जैसे क्षेत्रों में वन्य-जीव संरक्षण के लिए अभिनव प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य की इस उपलब्धि को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय वन्य-जीव विशेषज्ञों ने भी सराहा है। उन्होंने कहा कि वन्य-जीव संरक्षण के लिए राज्य की प्रतिबद्धता देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। बाघ संरक्षण में ऐतिहासिक पहल उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि गोविंदगढ़ में व्हाइट टाइगर ब्रीडिंग सेंटर की स्थापना से व्हाइट टाइगर की सुरक्षा और संख्या में वृद्धि सुनिश्चित की जाएगी। केन्द्र राज्य में वन्य-जीव पर्यटन को भी नई दिशा देगा। मध्यप्रदेश बाघों की संख्या में भी अग्रणी है और इस पहल से राज्य की इस प्रतिष्ठा को और मजबूती मिलेगी। पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि व्हाइट टाइगर ब्रीडिंग सेंटर के माध्यम से स्थानीय समुदायों के लिए रोजगार के नए अवसर उत्पन्न होंगे। देश-विदेश से पर्यटकों को आकर्षित कर रीवा और सतना क्षेत्र को पर्यटन मानचित्र पर एक नई पहचान मिलेगी। रीवा में सेटेलाइट फैसिलिटी के रूप में व्हाइट टाइगर ब्रीडिंग सेंटर की होगी स्थापना महाराजा मार्तंड सिंह जूदेव व्हाइट टाइगर सफारी और चिड़ियाघर, मुकुंदपुर, सतना के संशोधित मास्टर (ले-आउट) प्लान के तहत गोविंदगढ़, रीवा में सेटेलाइट फैसिलिटी के रूप में व्हाइट टाइगर ब्रीडिंग सेंटर की स्थापना के प्रस्ताव को केन्द्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण की विशेषज्ञ समिति द्वारा तकनीकी समिति की अनुशंसा पर स्वीकृति प्रदान की गई है। यह स्वीकृति 9 एवं 17 दिसंबर, 2024 को आयोजित विशेषज्ञ समिति की 114वीं बैठक और 19 दिसंबर, 2024 को तकनीकी समिति की 112वीं बैठक के निर्णय के अनुक्रम में प्रदान की गई है।  

गोंड समुदाय की युवा चित्रकार सुश्री सुशीला श्याम के चित्रों की प्रदर्शनी सह-विक्रय का संयोजन किया गया

खजुराहो आदिवर्त जनजातीय संग्रहालय द्वारा प्रदेश के जनजातीय चित्रकारों को चित्र प्रदर्शनी और चित्रों की बिक्री के लिये सार्थक मंच उपलब्ध कराने की दृष्टि से प्रतिमाह ‘लिखन्दरा प्रदर्शनी दीर्घा’ में किसी एक जनजातीय चित्रकार की प्रदर्शनी सह विक्रय का संयोजन शलाका नाम से किया जाता है। इसी क्रम में 03 फरवरी, 2025 से गोंड समुदाय की युवा चित्रकार सुश्री सुशीला श्याम के चित्रों की प्रदर्शनी सह-विक्रय का संयोजन किया गया है। 23वीं शलाका चित्र प्रदर्शनी 28 फरवरी, 2025 (मंगलवार से रविवार) तक निरंतर रहेगी।     32 वर्षीय गोण्ड जनजाति की युवा चित्रकार सुशीला श्याम का जन्म मध्यप्रदेश के जनजातीय बहुल डिण्डौरी जिले के ग्राम सोनपुरी (पाटनगढ़) में हुआ। आपके पिता श्री तुलाराम कृषि कार्य करते हैं। आपकी माता पार्वती श्याम भी गोण्ड चित्रकार थीं, जिनका कुछ वर्षों पूर्व देहावसान हो चुका है। चित्रकारी के प्रारंभिक संस्कार आपको अपनी माता से ही मिले हैं। पाँच भाई-बहनों में आप सबसे बड़ी हैं। आपका बचपन जंगल-पहाड़ों से घिरे वातावरण और प्रकृति के सान्निध्य में गुजरा और गाँव के निकट कस्बे से ही ग्यारहवीं तक की शिक्षा हासिल की है। वर्ष 2010 से आपने वरिष्ठ गोण्ड चित्रकार स्व. नर्मदाप्रसाद तेकाम के मार्गदर्शन और सान्निध्य में रहकर परम्परागत गोण्ड चित्रकला की बारीकी को सीखा-समझा और उनके चित्रकर्म में सहायक की तरह कार्य भी किया। वे रिश्ते में आपके मौसा भी लगते थे। आपका विवाह युवा गोंड चित्रकार शैलेन्द्र तेकाम से वर्ष 2016 में हुआ। आप दोनों ही वर्तमान में स्वतंत्र रूप से चित्रकला का कार्य करते हैं और समय-समय पर एक-दूसरे के चित्रकला कार्य में सहायता भी करते हैं।     आपने दिल्ली, पूणे, विशाखापट्टनम सहित कुछ जगहों पर एकल एवं संयुक्त चित्रकला प्रदर्शनियों में भाग लिया है। आपने मानव संग्रहालय, जनजातीय संग्रहालय, ललित कला अकादमी आदि संस्थाओं द्वारा आयोजित वर्कशाप में भी सक्रिय भागीदारी की है। आप अपनी सफलता का श्रेय अपने कला-गुरु स्व. नर्मदाप्रसाद तेकाम को देती हैं, जिनकी सतत् प्रेरणा ने ही आपकी चित्रकला को सुघड़ बनाया। आपके चित्रों में प्रकृति, परिवेश के साथ ही देहातों का स्त्री जीवन प्रमुखता से प्रकट होता है।

संदिग्ध परिस्थितियों में लापता युवती का शव सूखे नाले में नग्न अवस्था में मिला, रेप के बाद हत्या की आशंका

अयोध्या अयोध्या में शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता युवती का शव सूखे नाले में मिला। शव नग्न अवस्था में था। परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है, लेकिन इसकी पुष्टि के लिए पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने की प्रतीक्षा है। युवती का शव लावारिस अवस्था में मिला था, जिसकी कुछ देरबाद पहचान हो सकी। मृतका की आयु करीब 21 वर्ष बताई जा रही है। युवती गुरुवार की रात घर से बाहर निकली थी, तभी से वह लापता थी। बहन ने अपहरण की आशंका व्यक्त करते हुए शुक्रवार को कोतवाली अयोध्या में मुकदमा पंजीकृत कराया था। पुलिस एवं स्वजन उसकी तलाश कर रहे थे कि इसी बीच शनिवार सुबह गांव के बाहर सूखे नाले में युवती का नग्न अवस्था में शव मिला। हाथ बंधे हुए थे। शव के चेहरे पर कई चोट के निशान थे उसके कपड़ों पर रक्त के धब्बे भी पाए गए हैं। शव के चेहरे पर भी गंभीर चोट के निशान मिले हैं। स्थानीय लोगों की मानें तो शव इतना विभित्स हो चुका था कि देखते नहीं बन रहा था। सूचना पाकर पुलिस एवं फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की।  

विकसित भारत की संकल्पना को साकार करता बजट: राधा तिवारी

उमरिया भारत की वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी ने बजट प्रस्तुत किया है जिस पर भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीमती राधा तिवारी  ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बजट बहुत ही संतुलित, समावेशी और विकास को तरक्की देने वाला है। यह बजट विकसित भारत के संकल्प को गति देने वाला है। इस बजट में गरीब और किसान का कल्याण है, वंचितों का सम्मान है और नारी शक्ति व मध्यम वर्ग का उत्थान समाहित है। ये आम व्यक्ति को समर्पित बजट है। ऐसे सर्वस्पर्शी और हर क्षेत्र के विकास को गति देने हेतु समर्पित बजट के लिए मैं पीएम श्री नरेन्द्र मोदी जी का हार्दिक अभिनंदन करती हूं, वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी व उनकी पूरी टीम को हार्दिक बधाई देती हूं। आमतौर पर बजट का फोकस इस बात पर रहता है कि सरकार का खजाना कैसे भरेगा, लेकिन ये बजट उससे बिलकुल उल्टा है। ये बजट, देश के नागरिकों की जेब कैसे भरेगा, देश के नागरिकों की बचत कैसे बढ़ेगी और देश के नागरिक विकास के भागीदार कैसे बनेंगे ये बजट इसकी एक बहुत मजबूत नींव रखता है। राधा तिवारी ने कहा कि बेहतर आज, उज्ज्वल कल मिडिल क्लास का जीवन बेहतर की ओर जाएगा नई कर व्यवस्था के तहत ₹12 लाख की आय पर अब कोई टैक्स देय नहीं होगा। ₹75,000 की मानक कटौती के साथ वेतनभोगी करदाताओं के लिए ₹12.75 लाख तक की आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा।पीएम-स्वनिधि योजना के माध्यम से 68 लाख से अधिक स्ट्रीट वेंडर्स को फायदा पहुंचा है। इस योजना को बैंक द्वारा ऋण सुविधा एवं ₹30 हजार की सीमा के साथ यूपी आई लिंक कार्ड और क्षमता निर्माण में सहायता देने के लिए पीएम स्वनिधि योजना को बेहतर बनाया जाएगा। किसानों के क्रेडिट कार्ड की लिमिट अब ₹3 लाख से बढ़ाकर ₹5 लाख की गई। किसान क्रेडिट से 7 करोड़ से अधिक किसानों को आसान लोन की सुविधा मिलेगी। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान की क्षमता में वृद्धि छात्रों की सुविधा हेतु वर्ष 2014 के बाद प्रारंभ हुए  आई आई टी में अतिरिक्त अवसंरचना का निर्माण किया जाएगा। इसमें छात्रावास एवं अन्य व्यवस्थाओं का विकास शामिल है। 36 जीवन रक्षक दवाओं पर पूरी तरह से ड्यूटी टैक्स खत्म किया जाएगा। घातक बीमारी कैंसर के इलाज की दवाएं सस्ती होंगी। 6 जीवन रक्षक दवाओं पर कस्टम ड्यूटी 5% की जाएगी।किसानों के लिए प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना चलाई जाएगी। योजना से देश के करीब 1.7 करोड़ किसानों को मदद मिलेगी। इसके तहत 100 ऐसे जिलों को कवर किया जाएगा, जहां उत्पादन कम है।  ग्रामीण इलाकों की समृद्धि के लिए राज्यों के साथ नीतियां बनाएंगे। सरकार दालों के उत्पादन के लिए भी कमर कस रही है। दालों के उत्पादन में आत्मनिर्भरता के लिए मिशन मोड़ पर कार्य किया जाएगा।   यह 6 वर्षों में पूरा किया जाएगा। इसमें तुअर, उड़द और मसूर की दाल पर मुख्य फोकस होगा। केन्द्रीय एजेंसियाँ इन दालों की पूरी उपज की खरीद करेंगी।सरकार बिहार में मखाना पैदावार के लिए मखाना बोर्ड का गठन करेगी। इस क्षेत्र के किसानों को संगठित करेगी और उन्हें ट्रेनिंग भी देगी। माननीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणजी  ने ऐलान किया है कि कंपनियों के लिए काम करने वाले डिलीवरी बॉय  को सरकार श्रमिक का दर्जा देगी। उनके लिए E-श्रम पोर्टल में रजिस्ट्रेशन का विकल्प खोला जाएगा।इन्हें पहचान पत्र जारी किए जाएँगे। इसके अलावा इन्हें पीएम आरोग्य योजना के अंतर्गत बीमा दिया जाएगा। सरकार के इन क़दमों से 1 करोड़ से अधिक गिग वर्कर्स को फायदा होगा। सरकार इसके अलावा इन गिग वर्कर्स की सुरक्षा के लिए भी कदम उठाएगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी ने बजट में MSME क्षेत्र के लिए भी कई बड़े ऐलान किए हैं। बजट में ऐलान किया गया है कि सरकार अब माइक्रो स्तर के कारोबारियों के लिए क्रेडिट कार्ड जारी करेगी। इसमें ₹5 लाख तक की लिमिट होगी। सरकार इस तरह के 10 लाख कार्ड जारी करने जा रही है। सरकार ने MSME की श्रेणियाँ भी बदलने का फैसला किया है।अब सरकार माइक्रो उद्यमी उन्हें मानेगी जिनका निवेश ₹2.5 करोड़ होगा। पहले यह ₹1 करोड़ था। इसके अलावा स्माल उद्यमी की सीमा बढ़ा कर ₹10 करोड़ से ₹25 करोड़ और मध्यम उद्योग की सीमा बढ़ा कर ₹50 करोड़ से ₹125 करोड़ कर है। सरकार इनकी कर्ज गारंटी भी बढ़ाने जा रही है।अब जल जीवन मिशन को भी 2028 तक बढ़ा दिया है। इससे 100% नल से जल का मिशन पूरा किया जाएगा।

भारत नए बजट से बनेगा क्लीन एनर्जी का सिरमौर : मंत्री राकेश शुक्ला

भोपाल नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ल ने बताया कि बजट 2025-26 प्रावधानों से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के भारत को नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में विश्व का सिरमौर बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करने का मार्ग प्रशस्त होगा। मंत्री श्री शुक्ल ने बजट में स्थानीय विनिर्माण को बढ़ावा और सोलर मॉड्यूल पर कस्टम ड्यूटी में कटौती के लिए केन्द्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया है। श्री शुक्ल ने कहा कि “मैन्युफैक्चरिंग मिशन” के अंतर्गत सोलर पीवी सेल, ईवी बैटरीज, मोटर्स एंड कंट्रोलर्स, इलेक्ट्रोलाइजर, विंड टरबाइंस, हाई वोल्टेज ट्रांसमिशन उपकरण एवं ग्रिड स्केल बैटरी को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि सोलर मॉड्यूल पर लगाई जा रही कस्टम ड्यूटी को मौजूदा 40% से घटाकर 20% किया गया है। इससे सौर ऊर्जा के घरेलू उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा। मंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि न्यूक्लियर एनर्जी मिशन के गठन के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इससे क्लीन एनर्जी के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित होंगे।  

दिल्ली में विश्व पुस्तक मेले का हुआ शुभारंभ, आगंतुकों को पसंद आ रही मध्य प्रदेश की पुस्तकें

दिल्ली/ भोपाल दिल्ली के भारत मंडपम में शनिवार को विश्व पुस्तक मेले का शुभारंभ किया गया । 1 फरवरी से 9 फरवरी तक चलने वाले इस मेले में मध्य प्रदेश के पर्यटन विभाग, संस्कृति विभाग, पुरातत्व विभाग और स्वराज संस्थान द्वारा पुस्तकों और प्रकाशनों को भी विक्रय हेतु उपलब्ध किया जा रहा है। इस मौके पर पर्यटन, संस्कृति एवं धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग के प्रमुख सचिव एवं मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक श्री शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि इस पुस्तक मेले में मध्य प्रदेश की सहभागिता से प्रदेश की समृद्ध विरासत, ऐतिहासिक धरोहरों और पर्यटन स्थलों को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि पुस्तकों के माध्यम से पाठकों को प्रदेश के पर्यटक केंद्र, सांस्कृतिक, और ऐतिहासिक धरोहरों की गहरी जानकारी मिलेगी, जिससे भविष्य में मध्य प्रदेश में पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होने की संभावना है। विश्व पुस्तक मेला में मध्य प्रदेश की स्टॉल पर विभिन्न विभागों की कई अनूठी और दुर्लभ पुस्तकें उपलब्ध हैं, जिन्हें पाठक और शोधार्थी काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें इस विश्व पुस्तक मेला से प्रदेश के पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी। साथ ही, इन पुस्तकों के माध्यम से पर्यटक मध्य प्रदेश के धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों के बारे में और जानेंगे, जिससे पर्यटन क्षेत्र को भी फायदा होगा। ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों से जुड़ी पुस्तकों के अलावा, राज्य के प्रसिद्ध साहित्यकारों की रचनाएं भी विश्व पुस्तक मेला की मध्य प्रदेश की स्टॉल पर उपलब्ध है । यहाँ खासतौर पर वन्यजीव अभ्यारण्य, उज्जैन, बुंदेलखंड, सतपुड़ा, भोपाल, इंदौर, दमोह जैसे पर्यटक गंतव्यों से जुडी पुस्तकें एवं मध्यप्रदेश पर्यटक मैप भी उपलब्ध है।

विकसित भारत का रोड़मैप है केंद्रीय बजट : उप मुख्यमंत्री देवड़ा

भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने कहा है कि केन्द्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2025-26 का बजट प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के विजन को साकार करने का रोड़मैप है। उप मुख्यमंत्री श्री देवडा ने कहा कि 12 लाख रूपये तक की सालाना आय पर आयकर न लगाकर एक बड़े वर्ग को राहत दी है। यह प्रधानमंत्री श्री मोदी की सरकार का क्रांतिकारी कदम है। आज प्रस्तुत केंद्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि यह बजट हर नागरिक के सपनों का बजट है। यह पूरी तरह प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के ज्ञान के मंत्र पर आधारित बजट है, जो गरीब कल्याण, युवा कल्याण, नारी शक्ति और किसानों की समृद्धि पर केंद्रित है। उन्होंने कहा कि बजट में कई ऐसे अनूठे प्रावधान किए गए हैं, जिससे मध्यप्रदेश जैसे तेजी से आगे बढ़ते राज्य को मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि बजट से विकास की प्रक्रियाओं में तेजी आएगी और समावेशी विकास मजबूत होगा। निजी क्षेत्र को नई ऊर्जा मिलेगी। उप मुख्यमंत्री श्री देवडा ने विशेष पूंजीगत सहायता को 1.50 लाख करोड़ रूपये से निरंतर रखने का स्वागत करते हुए कहा कि इससे मध्यप्रदेश को विशेष लाभ होगा। पूंजीगत सहायता का रचनात्मक उपयोग करने में मध्यप्रदेश का अच्छा प्रदर्शन रहा है। उप मुख्यमंत्री श्री देवडा ने कहा कि यह बजट मुख्य रूप से कृषि, एमएसएमई, निवेश और निर्यात को मजबूती देने वाला बजट है। भारत की विकास यात्रा के यही चार मुख्य स्तंभ है। इससे मध्यप्रदेश को भारत की अर्थव्यवस्था में योगदान देने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि इन चारों क्षेत्रों में मध्यप्रदेश ने अभूतपूर्व काम किया है। उप मुख्यमंत्री श्री देवडा ने प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना का स्वागत करते हुए कहा कि इससे उन जिलों में कृषि क्षेत्र का विस्तार होगा, जो कई कारणों से पीछे रह गए हैं। उप मुख्यमंत्री श्री देवडा ने दलहन में आत्म-निर्भरता मिशन प्रारंभ करने की पहल का भी स्वागत करते हुए कहा कि दलहन उत्पादन में मध्यप्रदेश देश में आगे है। इसका फायदा मध्यप्रदेश को मिलेगा। उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड में ऋण की सीमा 3 लाख रूपये से बढ़कर 5 लाख रूपये करने का भी स्वागत करते हुए कहा कि इससे लाखों किसानों को मदद मिलेगी। उप मुख्यमंत्री श्री देवडा ने सूक्ष्म और लघु उद्योगों के लिए ऋण गारंटी कवर 5 करोड़ रूपये से बढ़ाकर 10 करोड़ रूपये करने और स्टार्ट-अप के लिए 10 से 20 करोड़ रूपये बढ़ाने का स्वागत करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में सूक्ष्म और लघु उद्योगों का निरंतर विस्तार हो रहा है। स्टार्ट-अप बढ़ रहे हैं। उन्हें इस पहल से फायदा होगा। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने चिकित्सा शिक्षा के विस्तार के लिए चिकित्सा शिक्षा सीटों को 1.1 लाख तक बढ़ाने की पहल का स्वागत करते हुए कहा कि अगले 5 सालों में 75 हजार सीटों को जोड़ने से मध्यप्रदेश में भी चिकित्सा शिक्षा का परिदृश्य बदल जाएगा। प्रदेश में मेडिकल कॉलेज की संख्या बढ़ रही है। उन्होंने 36 जीवन रक्षक औषधीय और दवाइयां को बुनियादी सीमा शुल्क से पूरी तरह छूट प्राप्त दावों की सूची में शामिल करने के प्रस्ताव का स्वागत किया है और कहा है कि इससे गंभीर रोग से जुड़े लोगों को राहत मिलेगी।  

मध्य प्रदेश टूरिज्म को मुंबई में मिला दोहरा सम्मान, सर्वश्रेष्ठ राज्य की दो केटेगरी में मिला अवार्ड

भोपाल/ मुंबई मध्य प्रदेश ने एक बार फिर अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयासों में शानदार प्रदर्शन किया है। शुक्रवार को मुंबई में आयोजित 8वें “ट्रैवल एंड हॉस्पिटेलिटी अवार्ड्स 2025” में मध्य प्रदेश को ‘मेलों और उत्सवों को बढ़ावा देने वाले सर्वश्रेष्ठ राज्य’ और ‘प्रचार-प्रसार के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य’ के प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर प्रमुख सचिव, पर्यटन, संस्कृति एवं धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग तथा प्रबंध संचालक, मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड श्री. शिव शेखर शुक्ला ने कहा की “मध्य प्रदेश के मेले और उत्सव सिर्फ आयोजन नहीं हैं, बल्कि वे हमारे इतिहास, परंपराओं और जनमानस की भावनाओं का उत्सव हैं। हमारा प्रयास है कि मध्य प्रदेश को विश्व के प्रमुख सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पर्यटन स्थलों में स्थापित किया जाए।” गौरतलब है की यह पुरस्कार मध्य प्रदेश के प्रतिष्ठित सांस्कृतिक आयोजनों को बढ़ावा देने के लिए दिया गया है, जिनमें खजुराहो नृत्य महोत्सव, तानसेन समारोह, उस्ताद अलाउद्दीन खान संगीत समारोह, लोकरंग महोत्सव, अखिल भारतीय कालिदास समारोह आदि शामिल है। साथ ही, गांधी सागर, चंदेरी और हनवंतिया में संचालित लक्जरी टेंट सिटीज और अन्य प्रचार अभियानों ने राज्य को पर्यटन के क्षेत्र में एक अग्रणी स्थान दिलाया है। मध्य प्रदेश को यह सम्मान यात्रा और पर्यटन उद्योग में सर्वश्रेष्ठ प्रचार-प्रसार अभियानों की प्रभावशीलता, मीडिया रणनीति, रचनात्मकता और तकनीक संचार में उत्कृष्टता के लिए भी प्रदान किया गया। इस दोहरे सम्मान के साथ, मध्य प्रदेश पर्यटन अपनी योजनाओं को और मजबूती से आगे बढ़ाएगा, जिससे न केवल देश बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी राज्य का नाम और प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

रेल मंत्रालय ने जारी किया परीक्षण के लिए ‘स्वरेल ऐप’, अब एक मंच पर मिलेंगी कई सेवाएं

नई दिल्ली रेल मंत्रालय ने शुक्रवार को परीक्षण के लिए गूगल प्ले स्टोर पर स्वरेल नामक एक एप्लीकेशन जारी किया है, जिसमें एक साथ कई सेवाओं की पेशकश की गई है। बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा, “केवल 1,000 उपयोगकर्ता इसे डाउनलोड कर सकते हैं। हम प्रतिक्रिया और फीडबैक का आकलन करेंगे। इसके बाद, इसे 10,000 लोगों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।” उन्होंने कहा कि यह ऐप आरक्षित और अनारक्षित टिकट बुकिंग, प्लेटफॉर्म और पार्सल बुकिंग, ट्रेन पूछताछ, पीएनआर पूछताछ आदि सेवाओं तक आसान पहुंच प्रदान करता है। रेलवे बोर्ड में सूचना एवं प्रचार विभाग के कार्यकारी निदेशक दिलीप कुमार ने कहा, ‘ऐप में मुख्य जोर एक सहज और स्पष्ट यूजर इंटरफेस के माध्यम से उपयोगकर्ताओं के अनुभवों को बेहतर बनाने पर है।” उन्होंने कहा, “रेल मंत्रालय की ओर से रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र (सीआरआईएस) ने 31-01-2025 को बीटा परीक्षण के लिए सुपरऐप (स्वरेल) जारी कर दिया है। उपयोगकर्ता ऐप को प्ले स्टोर/ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।’  

दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित डेविस कप की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए महासचिव होरा

नई दिल्ली छत्तीसगढ़ टेनिस एसोसिएशन के महासचिव व डेविस कप में भारतीय टीम के मैनेजर गुरुचरण सिंह होरा ने दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित डेविस कप की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों की तैयारियों और आगामी मुकाबलों पर चर्चा की. गुरुचरण सिंह होरा ने बताया कि डेविस कप भारतीय टेनिस के लिए एक महत्वपूर्ण टूर्नामेंट है और इसमें भारतीय टीम की तैयारियों को लेकर गहन विचार-विमर्श हुआ. हमारे खिलाड़ी शानदार फॉर्म में हैं और टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं. प्रेस कॉन्फ्रेंस में खेल के तकनीकी पहलुओं, रणनीतियों और भारतीय टेनिस के भविष्य को लेकर भी चर्चा हुई. गुरुचरण होरा ने छत्तीसगढ़ में टेनिस के विकास को लेकर भी अपनी प्रतिबद्धता दोहराई. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में राज्य से भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी उभरेंगे. डेविस कप में भारत की संभावनाओं को लेकर खेलप्रेमियों में उत्साह बना हुआ है. इस प्रतिष्ठित आयोजन को लेकर सभी की निगाहें अब भारतीय टीम के प्रदर्शन पर टिकी हैं. हाई-टेक टेनिस स्टेडियम से निकलेंगे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी होरा ने कहा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश में टेनिस के विकास को गति देने के लिए 14 पदों की भी स्वीकृति प्रदान की है. उन्होंने भरोसा जताया है कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ से भी होनहार खिलाड़ी निकलेंगे और डेविस कप जैसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे. सीएम साय ने छत्तीसगढ़ में आधुनिक तकनीकों से लैस हाई-टेक टेनिस स्टेडियम बनाया है, जो प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के लिए एक बेहतरीन मंच साबित होगा. इस पहल से राज्य में टेनिस को नई ऊंचाइयां मिलेंगी और खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा. विक्रम सिसोदिया के कार्यकाल को किया गया याद इस मौके पर विक्रम सीसोदिया, जो छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के अध्यक्ष रह चुके हैं, को भी याद किया गया. उनके कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिससे टेनिस खिलाड़ियों को बेहतर अवसर और सुविधाएं मिलीं. उनके योगदान से छत्तीसगढ़ में टेनिस खेल को नई दिशा मिली और आज यह प्रदेश इस खेल में अपनी अलग पहचान बनाने की ओर अग्रसर है.

विदेशों में बढ़ रहा सनातन धर्म का क्रेज, इस वर्ष 150 से अधिक विदेशी नागरिकों के सनातन धर्म की दीक्षा ली

महाकुंभ नगर सनातन धर्म की आध्यात्मिक शक्ति और जीवनशैली से प्रभावित होकर दुनिया भर के लोग भारतीय संस्कृति की ओर आकर्षित हो रहे हैं। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण इस वर्ष 150 से अधिक विदेशी नागरिकों के सनातन धर्म की दीक्षा लेना है। शक्तिधाम आश्रम में मकर संक्रांति के अवसर पर 62 विदेशी नागरिकों ने दीक्षा ग्रहण की थी। इसके बाद से यह संख्या लगातार बढ़ रही है और अभी यह क्रम जारी है। सनातन धर्म की ओर झुकाव केवल आध्यात्मिक साधकों तक सीमित नहीं है बल्कि विज्ञान, कला और संगीत से जुड़े लोग भी इसे अपनाने में रुचि दिखा रहे हैं। सनातन परंपराओं को अपना रहे व‍िदेशी इस वर्ष दीक्षा लेने वालों में इंजीनियर, शोधार्थी, संगीतकार और कलाकार शामिल हैं, जो भारत के प्राचीन ज्ञान और संस्कृति से प्रभावित होकर सनातन परंपराओं को अपना रहे हैं। वसंत पंचमी के अमृत स्नान के लिए एक फरवरी को 60 विदेशी नागरिकों का एक दल शक्तिधाम आश्रम पहुंचेगा। इन देशों के नागर‍िकों ने ली दीक्षा इनमें 20 इजरायल, 14 अमेरिका सहित फ्रांस, स्विटजरलैंड के नागरिक शामिल हैं। इसमें भी कई लोग सनातन धर्म की दीक्षा लेंगे और आध्यात्मिक जीवन को अपनाने का संकल्प लेंगे। वसंत पंचमी पर तीसरे अमृत स्नान की तैयारियों में जुटा शक्तिधाम आश्रम वसंत पंचमी पर महाकुंभ के तीसरे अमृत स्नान की तैयारियां जोरों पर हैं। सेक्टर 17 स्थित शक्तिधाम आश्रम में वसंत पंचमी पर भव्य अमृत स्नान के लिए तैयारी हो रही है। जगद्गुरु साईं मां लक्ष्मी देवी रजत सिंहासन पर विराजमान होकर भक्तों को आशीर्वाद देंगी। पूरी भव्‍यता के साथ होगा स्‍नान आश्रम के महामंडलेश्वर अनंत दास ने बताया कि इस बार शक्तिधाम आश्रम अपनी पूरी भव्यता और दिव्यता के साथ अमृत स्नान करेगा। वसंत पंचमी स्नान के दौरान जगद्गुरु साईं मां लक्ष्मी देवी का रथ और रजत सिंहासन विशेष रूप से फूलों की लड़ियों से सजाया जाएगा। नजदीकी घाटों पर स्नान की अपील शंख, घंटों और गाजे-बाजे के बीच महामंडलेश्वर और भक्तगण श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाएंगे। साईं मां ने श्रद्धालुओं को संगम तट पर आने के स्थान पर नजदीकी स्नान घाटों पर स्नान की अपील की है।

भारतीय तटरक्षक बल के जवानों का साहस, त्याग और समर्पण है वंदनीय: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय तटरक्षक दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि सामुदायिक तटों और महत्वपूर्ण आर्थिक केंद्रों को सुरक्षा प्रदान कर भारतीय तट रक्षक देश की समृद्धि में अद्वितीय योगदान दे रहे हैं। “वयम् रक्षाम:” के ध्येय वाक्य को आत्मसात कर देश की तटीय सीमाओं की रक्षा के लिए समर्पित भारतीय तटरक्षक बल (इंडिया कोस्ट गार्ड) के जवानों का साहस, त्याग और समर्पण वंदनीय है।  

गरीब, युवा, किसान और महिलाओं के लिए कल्याणकारी बजट – कृषि मंत्री कंषाना

भोपाल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र निर्माण एवं विकास के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है। गरीब, युवा, किसान और महिलाओं के कल्याण के लिए केन्द्रीय बजट 2025-26 में कई प्रावधान किए गए हैं। किसानों के हित में विभिन्न कल्याणकारी सौगातें देकर सराहनीय कार्य किया गया है। केन्द्रीय बजट में किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 लाख रूपये से बढ़ाकर 5 लाख कर दी गई है। अब किसानों को 5 लाख तक का ऋण क्रेडिट कार्ड से मिल सकेगा। यह बात किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री एदल सिंह कंषाना ने केन्द्रीय बजट 2025-26 पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कही। कृषि मंत्री श्री कंषाना ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के मार्गदर्शन में केन्द्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट 2025-26 विकसित भारत के संकल्पों को सिद्ध करने वाला है। यह कल्याकारी, सर्वस्पर्शी और समावेशी बजट देश के युवा, गरीब, अन्नदाता और नारी शक्ति के समग्र विकास के लिए उपयोगी सिद्ध होगा। बजट में किसानों के लिए महत्वपूर्ण प्रावधान प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना शुरू की जायेगी। इस योजना में कम उत्पादकता, मध्यम फसल सघनता और औसत से कम मानकों वाले जिले शामिल होंगे। किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट को 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख किया गया। डेयरी और मत्स्य पालन के लिए 5 लाख तक की ऋण सुविधा मिलेगी। कपास उत्पादन के लिए 5 साल में प्राथमिकता से कार्य होगा। दलहन में “आत्मनिर्भरता मिशन” शुरू होगा जो 6 साल तक जारी रहेगा। खाद्य तेल और बीज के लिए राष्ट्रीय मिशन का लक्ष्य आत्मनिर्भरता लाना। केंद्रीय एजेंसियां अगले 4 सालों में तुअर, उड़द, मसूर की खरीद करेंगी।  

मेक इन इंडिया जो फेक इन इंडिया बन गया था, अब उसका नया नाम राष्ट्रीय विनिर्माण मिशन है: कांग्रेस

नई दिल्ली कांग्रेस ने शनिवार को आरोप लगाया कि ‘मेक इन इंडिया’ अब ‘फेक इन इंडिया’ बन गया है और उसका नया नाम राष्ट्रीय विनिर्माण मिशन हैं। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण का हवाला देते हुए यह दावा भी किया कि वह किसानों की मांगों और कृषि संबंधी संसद की स्थायी समिति की सिफारिशों पर पूरी तरह चुप रहीं। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘मेक इन इंडिया जो फेक इन इंडिया बन गया था, अब उसका नया नाम राष्ट्रीय विनिर्माण मिशन है।’’ रमेश ने दावा किया, ‘‘वित्त मंत्री ने बजट की शुरुआत कृषि से की हैं, लेकिन किसानों की मांगों और कृषि पर संसदीय स्थायी समिति की सिफारिशों पर पूरी तरह से वो चुप हैं।’’ उन्होंने संसदीय समिति की सिफारिशों का उल्लेख किया जिनमें न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को कानूनी गारंटी के रूप में लागू करने, कृषि ऋण माफी, पीएम किसान भुगतान का मुद्रास्फीति सूचकांकीकरण और पीएम फसल बीमा योजना में सुधार की पैरवी की गई है। सीतारमण ने शनिवार को ‘प्रधानमंत्री धन ध्यान कृषि योजना’ की घोषणा की। इसके तहत कम पैदावार, आधुनिक फसल गहनता और औसत से कम ऋण मानदंडों वाले 100 जिलों को शामिल किया जाएगा। वित्त मंत्री ने अपना लगातार आठवां बजट पेश करते हुए कहा कि इस योजना से 1.7 करोड़ किसानों को लाभ मिलेगा।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet