LATEST NEWS

सीएमएचओ डॉ प्रभाकर तिवारी की बढ़ने लगी मुश्किलें , NSUI ने खोला मोर्चा

सीएमएचओ डॉ प्रभाकर तिवारी की बढ़ने लगी मुश्किलें , NSUI ने खोला मोर्चा सीएमएचओ डॉ प्रभाकर तिवारी द्वारा करोड़ों का किया भ्रष्टाचार , NSUI जाएंगी हाईकोर्ट भोपाल  प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की पारदर्शिता पर एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने गंभीर सवाल खड़े करते हुए कहा कि भोपाल के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. प्रभाकर तिवारी के खिलाफ उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला से उनके भ्रष्टाचार की शिकायत किए जाने के बावजूद , उन्हीं से जवाब मांगा जाना प्रशासनिक प्रक्रियाओं पर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है वहीं प्रभाकर तिवारी के खिलाफ एनएसयूआई ने मोर्चा खोल दिया हैं । रवि परमार ने कहा कि गौरतलब है कि यह पत्र मध्यप्रदेश शासन के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी की पत्नी एवं संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं, भोपाल संभाग, डॉ. नीरा चौधरी द्वारा जारी किया गया है। इससे यह संदेह उत्पन्न होता है कि कहीं किसी प्रकार का राजनीतिक दबाव तो नहीं बनाया जा रहा? आखिर क्या मजबूरी है कि शिकायतकर्ता की मांग के अनुरूप निष्पक्ष जांच के बजाय आरोपी अधिकारी से ही जवाब मांगा जा रहा है ? रवि ने कहा कि डॉ प्रभाकर तिवारी और डॉ प्रज्ञा तिवारी के काले कारनामों की अधिकारियों को जानकारी होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रहीं जबकि डॉ तिवारी द्वारा करोड़ों रुपए का भ्रष्टाचार किया गया हैं एनएसयूआई साक्ष्यों के साथ हाईकोर्ट जाएंगी सीएमएचओ कार्यालय के सब इंजीनियर हेमंत पटेरिया और अन्य डॉ और कर्मचारी फर्जी अस्पतालों से वसूली करके सीएमएचओ सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पहुंचाने का कार्य करते हैं वहीं परमार ने ये भी कहा कि मध्य प्रदेश में पारदर्शिता और सुशासन की बात करने वाली सरकार को इस मामले में त्वरित संज्ञान लेना चाहिए और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करनी चाहिए , ताकि आमजन का सरकारी तंत्र पर विश्वास बना रहे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव जनपद पंचायत उज्जैन की नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती भंवरबाई के पद ग्रहण में वर्चुअली हुए शामिल

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सिहंस्थ: 2028 का व्यवस्थित और सफल आयोजन राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सिंहस्थ की व्यवस्थाओं का विस्तार उज्जैन जिले के ग्रामीण क्षेत्रों तक होगा, अत: इसमें पंचायत प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। सिंहस्थ के आयोजन में श्रद्धालुओं के आवागमन की दृष्टि से उज्जैन जनपद विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, इंडस्ट्रियल बेल्ट भी इसी क्षेत्र में विद्यमान है। यह सब बिंदु, क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। पंचायत प्रतिनिधि, जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। जनपद क्षेत्र में सुव्यवस्थित विकास गतिविधियां संचालित की जाएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव, उज्जैन जनपद पंचायत की नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती भंवरबाई दुले सिंह जी चौधरी के उज्जैन जनपद में हुए पद ग्रहण समारोह को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन से वर्चुअली संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पंचकोशी यात्रा की व्यवस्था के लिए एक करोड़ रुपए, क्षेत्र के विकास के लिए 5 करोड़ रुपए तथा उज्जैन जनपद में जिन पंचायतों के भवन नहीं हैं, वहां पंचायत भवनों के निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपए उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनपद पंचायत उज्जैन द्वारा ग्राम पंचायत भवनों के सौंदर्यीकरण के लिए किए गए कार्य की सराहना की, उन्होंने कहा कि इससे अधिकारी कर्मचारियों के ग्रामीण क्षेत्र में रात्रि विश्राम में सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वृद्ध जनों को आयुष्मान कार्ड तथा प्रधानमंत्री आवास के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने जनपद पंचायत उज्जैन द्वारा मैरिज गार्डन, गौशाला को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने, पारधी समुदाय की महिलाओं के लिए सिलाई केंद्र संचालित करने और शासकीय भवनों में वाटर हार्वेस्टिंग तथा सोलर लाइट लगाने जैसे नवाचार के लिए पंचायत प्रतिनिधियों की सराहना की। जनपद पंचायत उज्जैन में हुए कार्यक्रम में जिलाधिकारी तथा पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से हास्य कलाकार एवं अभिनेता कपिल शर्मा ने भेंट की

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सोमवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में प्रख्यात हास्य कलाकार और अभिनेता कपिल शर्मा ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को कपिल शर्मा ने बताया कि वे एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में कुछ सप्ताह भोपाल में रहेंगे। अभिनेता शर्मा ने कहा कि न सिर्फ भोपाल खूबसूरत शहर है बल्कि पूरा मध्यप्रदेश प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण है। यहाँ फिल्म निर्माण के लिए शासन-प्रशासन और सामाजिक स्तर पर अनुकूल वातावरण है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कपिल शर्मा को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कपिल शर्मा के साथी कलाकार भी उपस्थित थे।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा- अंग दान की पूर्व सूचना देने वालों को राष्ट्रीय पर्व पर किया जाएगा सम्मानित

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एम्स भोपाल में हुए मध्य भारत के पहले हार्ट ट्रांसप्लांट से पुनर्जीवन प्राप्त करने वाले मरीज श्री दिनेश मालवीय से उनकी कुशलक्षेम पूछी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस उपलब्धि के लिए एम्स भोपाल की टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि गत दो वर्ष से श्री मालवीय हृदय रोग से पीड़ित थे। उपचार से मिली राहत से श्री मालवीय प्रसन्न है। अंगदान किस प्रकार लोगों को जीवन देने का माध्यम बनता है, यह ट्रांसप्लांट इस तथ्य को स्पष्टत: दर्शाता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि नर्मदापुरम निवासी श्री मालवीय 22 जनवरी को एम्स भोपाल में भर्ती हुए और 23 जनवरी को उनका हार्ट ट्रांसप्लांट किया गया। अब वे पूर्णत: स्वस्थ है, संभवत: कल तक उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एम्स के डॉक्टरों व संपूर्ण टीम को उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई देते हुए कहा कि मानवता की सेवा के लिए टीम द्वारा किया गया कार्य प्रदेश को गौरवांवित करने वाला है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वर्तमान युग में अंग प्रत्यारोपण, अंग दान, देह दान जैसी गतिविधियों को प्रोत्साहित करना आवश्यक है। एक देह दान से लगभग 9 डॉक्टर्स को चिकित्सा संबंधी कई बारीकियों को व्यावहारिक रूप से सीखने में सहायता मिलती है। चिकित्सा शिक्षा के उद्देश्य से मेडिकल कॉलेजों के साथ आयुर्वेदिक महाविद्यालयों में भी पार्थिक देह की आवश्यकता होती है। राज्य शासन द्वारा देह दान के लिए परिवारों में जागरूकता लाने और उन्हें इस पुनीत कार्य के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा रहे हैं। देह दान की पूर्व सूचना देने वालों को राज्य शासन की ओर से सम्मानित किया जाएगा। अंतिम संस्कार के लिए गृह विभाग से समन्वय कर उपयुक्त व्यवस्था की जाएगी। अंग दान की पूर्व सूचना देने वाले व्यक्तियों को 15 अगस्त और 26 जनवरी जैसे राष्ट्रीय पर्वों पर सम्मानित किया जाएगा। ऐसे जिन व्यक्तियों के पास अनुष्मान कार्ड नहीं हैं, उनके आयुष्मान कार्ड बनवाए जाएंगे। प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज में अंग दान और अंग प्रत्यारोपण की स्थिति बने इस उद्देश्य से आवश्यक प्रयास किए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लोक स्वास्थ्य, राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इस उद्देश्य से ही लोक स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग का एकीकरण किया गया। प्रदेश के विस्तृत भौगोलिक क्षेत्र को देखते हुए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के समान ही राज्य शासन द्वारा भी आयुर्विज्ञान संस्थान विकसित किया जाएगा। राज्य शासन द्वारा रोगियों को तत्काल स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए पीएमश्री एयर एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। जिन स्थानों पर हवाई पट्टियां हैं वहाँ विमान से और जहाँ हवाई पट्टियां नहीं है वहाँ हेलीकॉप्टर के माध्यम से मरीजों को चिकित्सा संस्थानों में भेजने की व्यवस्था की जा रही है। गंभीर स्थिति के मरीजों के उपचार में समय महत्वपूर्ण होता है, एयर एंबुलेंस सेवा से कम से कम समय में मरीज को उपयुक्त इलाज उपलब्ध कराना संभव हुआ है। एयर एंबुलेंस से प्रतिदिन जीवन रक्षा के उदाहरण सामने आ रहे हैं। एयर एंबुलेंस से एयर लिफ्ट करने में सामान्यतः 5 से 8 लाख रुपए का व्यय होता है। राज्य सरकार द्वारा लोगों की जीवन रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आयुष्मान योजना के माध्यम से आवश्यक प्रबंध किये गय हैं।  

26 फरवरी को मनाई जाएगी महाशिवरात्रि, इस बार महाशिवरात्रि उनके पुत्र गणेश के प्रिय दिन बुधवार को पड़ेगी

इंदौर शिव आराधना का पर्व महाशिवरात्रि इस वर्ष 26 फरवरी को त्रिग्रही युति योग में मनाया जाएगा। इस बार महाशिवरात्रि उनके पुत्र गणेश के प्रिय दिन बुधवार को पड़ेगी। इसका पूजन शताब्दी में एक बार बनने वाले खास योग में होगी। ज्योर्तिविद् आचार्य शिवप्रसाद तिवारी के अनुसार महाशिवरात्रि पर्व इस दिन पुत्र गणेश के पूजन के दिन बुधवार को श्रवण के बाद घनिष्ठा नक्षत्र में परिध योग में मकर राशि में चंद्रमा की मौजूदगी में मनाया जाएगा। इस दिन मकर राशि में चंद्रमा की मौजूदगी में सूर्य, बुध व शनि की युति कुंभ राशि में रहेगी। ऐसे समय जब कोई पर्व आता है, तो उस समय ग्रह, योग, नक्षत्र को देखा जाता है। इस अवसर पर ग्रहों के परिभ्रमण का असर भू मंडल पर पढ़ता है। 25 हजार लोगों के लिए गुटकेश्वर महादेव फरियाली भंडारा श्री गुटकेश्वर धाम सद्गुरु परिवार न्यास द्वारा किला मैदान स्थित गुटकेश्वर महादेव मंदिर रानी लक्ष्मीबाई चौराहा पर नगर फरियाली भंडारा का आयोजन किया गया है, जिसमें 25 हजार से अधिक भक्त सम्मिलित होंगे। भजनों की प्रस्तुतियां एवं वृंदावन के कलाकारों द्वारा नृत्य नाटिका की प्रस्तुति भी दी जाएगी। सुबह गुटकेश्वर महादेव का वेद मंत्रों के बीच अभिषेक होगा और शाम को श्रृंगार किया जाएगा। 25 हजार रुद्राक्ष को वितरित करेंगे। बाणेश्वर कुंड से निकलेगी भगवान की बारात शहर के प्राचीन शिव मंदिर में से एक बाणेश्वरी कुंड स्थित शिव मंदिर पर भी तीन दिनी आयोजन होगा। इसमें 24 को सुबह 8 बजे बाणेश्वरी महादेव का अभिषेक, दोपहर 1 बजे महादेव को हल्दी व मेहंदी लगाई जाएगी। इसके बाद भजनों की प्रस्तुति होगी। इसके लिए आसपास की 100 बस्तियों की महिलाओं को आमंत्रण दिया जा रहा है। 25 फरवरी को पांच हजार रुद्वाक्ष का वितरण होगा। 26 फरवरी को शृंगार दर्शन एवं महाआरती निकलेगी। शिवधाम में विवाह उत्सव की तैयारी शुरु शहर के श्रमिक क्षेत्र के परदेशीपुरा स्थित शिवधाम में विवाह उत्सव की तैयारी शुरु हो गई है।पांच दिनी महोत्सव में सैकड़ों महिलाएं भगवान के तल-हल्दी लगाएगी। इसके साथ ही भगवान का शृंगार दुल्हे स्वरूप में होंगे। कपलेश्वर महादेव मंदिर काटजू कालोनी में भगवान शिव-पार्वती का दुल्हे-दुल्हन रूप में शृंगार किया जाएगा।नौलखा स्थित मनकामेश्वर मंदिर में हर वर्ष की तरह झांकी सजाई जाएगी। दिनभर में सैकड़ों लोग पहुंचकर दर्शन-पूजन करेंगे।  

शहर के टॉप 20 बकायादारों की सूची नगरपालिका परिसर के अलावा चौराहों पर टांगी, नहीं चुकाए टैक्‍स

विदिशा नगरपालिका ने अपने बकायादारों की सूची अब सार्वजनिक करना शुरू कर दिया है। सबसे पहले शहर के टॉप 20 बकायादारों की सूची नगरपालिका परिसर के अलावा माधवगंज चौराहा, पुरानी नगरपालिका परिसर और गांधी चौक पर लगाई गई है। सीएमओ दुर्गेश सिंह ठाकुर का कहना है कि 20 हजार से अधिक संपत्तिकर के करीब 400 बकायादार हैं। बता दें कि नगरपालिका को जलकर, संपत्तिकर, दुकान किराया आदि सभी तरह के करों की करीब 32 करोड़ रुपये की राशि उपभोक्ताओं पर बकाया है। यदि यह राशि मिल जाती है तो नगरपालिका इस राशि से शहर में विकास कार्य करा सकती है। जतरापुरा स्थित शिव शक्ति पेपर मिल पर सबसे अधिक एक करोड़ से अधिक की राशि बकाया है। इसके अलावा अन्य बकायादारों में सेठ शिताबराय लख्मीचंद जैन पारमार्थिक ट्रस्ट, उपभोक्त केन्द्र बीएसएनएल कार्यालय, बड़जात्या जैन शिशु मंदिर अस्पताल रोड, बीएसएनएल टॉवर शेरपुरा, वार्ड 21 निवासी बीएम श्रीवास्तव, (दुकान) जैन मंदिर बड़ा बाजार, राजमल बडजात्या अस्पताल रोड, व्यवस्थापक माहेश्वरी धर्मशाला तलैया, सेठ शितावराय लक्ष्मीचंद जैन ट्रस्ट, शक्ति फूड्स यूनिकल पेस्टीसाइड्स प्रायवेट लिमिटेड, वार्ड क्रमांक आठ कोसाबाई प्रेमसिंह कुशवाह, बेतवा वेयर हाउस मिर्जापुर, ओंमप्रकाश अरोरा सोंठिया रोड, बेयर हाउस, युवराज क्लब शेरपुरा, श्रीराम केशव शास्त्री, जैन मंदिर माधवगंज, निर्भय सिंह सांची रोड शामिल है।

पोलैंड की विदेशी मामलों की समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहां उनके निवास कार्यालय में पोलैंड की विदेशी मामलों की संसदीय समिति के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रतिनिधिमंडल का छत्तीसगढ़ में स्वागत करते हुए उन्हें बस्तर आर्ट का प्रतीक चिन्ह और राजकीय गमछा भेंट किया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत,खनिज भंडार, वन संपदा व पर्यटन सहित अन्य विशेषताओं की जानकारी देते हुए राज्य में आर्थिक निवेश के विषय में चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ तेजी से आर्थिक विकास के पथ पर अग्रसर है। हमारे द्वार निवेशकों के लिए खुले हैं, यहां उद्योगों को सभी प्रकार की सुविधाएं दी जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने पोलैंड सहित अन्य यूरोपीय देशों के निवेशकों को भी छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश के लिए आमंत्रित किया। छत्तीसगढ़ के नैसर्गिक सौंदर्य एवं समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की जानकारी से पोलैंड का संसदीय दल बहुत प्रभावित हुआ।   पोलैंड की विदेशी मामलों की संसदीय समिति के अध्यक्ष श्री पावेल कोवल ने कहा कि उन्हें छत्तीसगढ़ में आकर बहुत अच्छा लगा। वे कल पुरखौती मुक्तांगन गए, जहां छत्तीसगढ़ की संस्कृति की झलक देखने को मिली। पिछले साल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पोलैंड की यात्रा की थी। लगभग 45 वर्षों के बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री पोलैंड आये। इस यात्रा के बाद पोलैंड और भारत के रिश्ते और मजबूत हुए हैं। इसी तारतम्य में हम भारत के विभिन्न राज्यों की यात्रा कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ और पोलैंड के मध्य आपसी सहयोग की बहुत संभावनाएं हैं। इस लिहाज से छत्तीसगढ़ की यह यात्रा हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने छत्तीसगढ़ में दल के आत्मीय स्वागत के लिए सभी का आभार जताया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल से चर्चा के दौरान कहा कि पिछले वर्ष प्रधानमंत्री श्री मोदी ने पोलैंड की यात्रा की थी। यह 45 वर्ष बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पोलैंड यात्रा थी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सभी देशों से अच्छे सम्बंध कायम कर रहे हैं। यह बहुत खुशी की बात है कि पोलैंड की विदेशी मामलों की संसदीय समिति ने छत्तीसगढ़ यात्रा कर यहां निवेश की संभावनाओं में रुचि दिखाई है। हम आप सभी का राज्य में स्वागत करते हैं। पोलैंड के जो निवेशक छत्तीसगढ़ में आर्थिक निवेश करना चाहते हैं उन्हें हम सभी प्रकार की सहयोग और सहूलियत प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को छत्तीसगढ़ के विषय में जानकारी देते हुए कहा कि राज्य निर्माण के बाद अभी तक 25 वर्षों की यात्रा में छत्तीसगढ़ ने अभूतपूर्व उन्नति की है। छत्तीसगढ़ देश का नौवां सबसे बड़ा राज्य है। देश के विकास में छत्तीसगढ़ महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। यहां प्रचुर मात्रा में खनिज भंडार और वन संपदा है। उद्योग विभाग के सचिव श्री रजत कुमार ने प्रदेश में लागू की गई नवीन औद्योगिक नीति के बारे में जानकारी दी। इस दौरान छत्तीसगढ़ की अधोसंरचना और सांस्कृतिक विरासत तथा पर्यटन पर  संक्षिप्त पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन दिया गया।      इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिवद्वय श्री पी दयानंद, श्री मुकेश बंसल, संस्कृति विभाग के संचालक श्री विवेक आचार्य उपस्थित थे।

अनूपपुर में तीन दिवसीय दौरा पर जीतू पटवारी, पार्टी को मजबूत करने की कवायद

अनूपपुर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी 11, 12 और 13 फरवरी को अनूपपुर जिले के तीन दिवसीय दौरा करेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रमेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी संगठनात्मक दौरे पर 11, 12 एवं 13 फरवरी  को अनूपपुर जिले के दौरे पर रहेंगे।             उन्होंने समस्त कांग्रेस जनों से अपील की है कि अधिक संख्या में सभी स्थानों पर पहुंचकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का स्वागत करें एवं संगठन के मजबूती के लिए उनके द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करें। उन्होंने कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी 11 फरवरी को प्रातः  5.30 बजे भोपाल से प्रस्थान कर 11.30 बजे शाहपुरा जिला डिंडोरी पहुंचेंगे। वहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक एवं पत्रकारों से चर्चा करेंगे। इसके पश्चात डिंडोरी आगमन होगा यहां कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के पश्चात डिंडोरी से रात्रि 8.00 बजे प्रस्थान कर 9.30 बजे अनूपपुर जिले के अमरकंटक आगमन होगा।जहां रात्रि विश्राम करेंगे। 12 फरवरी को प्रातः 10,00 बजे अमरकंटक से प्रस्थान कर 11.00 बजे पुष्पराजगढ़ आगमन होगा। वहां पर विधानसभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के पश्चात दोपहर 3.00 बजे अनूपपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 4.00 बजे अनूपपुर विधानसभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक लेंगे एवं रात्रि विश्राम अनूपपुर में करेंगे। 13 फरवरी को प्रातः 10.00 बजे अनूपपुर में पत्रकार वार्ता का आयोजन करेंगे। 11.00 बजे अनूपपुर से कोतमा के लिए प्रस्थान करेंगे। 12.00 बजे कोतमा विधानसभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक लेंगे। कोतमा से दोपहर 3.00 बजे प्रस्थान कर 4 00 बजे शहडोल पहुंचेंगे। शहडोल में 4.00 बजे पत्रकार बंधुओं से चर्चा करने के पश्चात 4.30 बजे जयसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक लेंगे। रात्रि 8.00 बजे शहडोल से कटनी के लिए प्रस्थान करेंगे एवं कटनी से रेवांचल एक्सप्रेस द्वारा भोपाल प्रस्थान करेंगे। उन्होंने अनूपपुर जिला सहित शहडोल जिले के सभी कांग्रेस जनों से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के सभी कार्यक्रमों में सहभागिता की अपील की है।

12 फरवरी से राजिम कुंभ कल्प 2025 का होगा शुभारंभ, 20 सालों बाद बदला मेला स्थल

राजिम छत्तीसगढ़ के पवित्र तीर्थ त्रिवेणी संगम राजिम में 12 फरवरी से माघ पूर्णिमा के अवसर पर राजिम कुंभ कल्प 2025 का शुभारंभ होने जा रहा है। 20 वर्षों बाद पहली बार इस महाकुंभ के स्थान और स्वरूप में बड़ा बदलाव किया गया है। मेला अब संगम स्थल में नहीं, बल्कि वहां से 750 मीटर दूर लक्ष्मण झूला और चौबे बांधा के बीच लगेगा, जहां 54 एकड़ भूमि पर भव्य मंच तैयार किया गया है। पंचकोशी धाम थीम पर विशेष आयोजन इस वर्ष मेले की थीम “पंचकोशी धाम” पर आधारित होगी, जो श्रद्धालुओं को आध्यात्मिकता और संस्कृति का भव्य अनुभव प्रदान करेगी। इस आयोजन के तहत धार्मिक अनुष्ठान, प्रवचन, संत समागम और आध्यात्मिक संगोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। भक्तों और संतों का महासंगम राजिम कुंभ कल्प मेले में देशभर से साधु-संतों, कथा वाचकों और श्रद्धालुओं का आगमन होगा। धार्मिक कार्यक्रमों के साथ-साथ स्थानीय संस्कृति, लोककला और आध्यात्मिक संगोष्ठियों का आयोजन इस बार के कुंभ कल्प मेले को विशेष बनाएगा। मेला प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, शौचालय, पार्किंग, रुकने और खाने-पीने की विशेष व्यवस्था की गई है। राजिम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब राजिम कुंभ कल्प को इस वर्ष नए भव्य स्वरूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। यह आयोजन छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को वैश्विक पहचान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। राजिम कुंभ कल्प के इस महापर्व में देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। 12 फरवरी से शुरू होने वाला यह मेला आस्था, आध्यात्म और संस्कृति का संगम साबित होगा।

भारत के विभिन्न हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ बर्फबारी का अलर्ट, 11 से 13 फरवरी के बीच भारी बारिश

नई दिल्ली भारत के विभिन्न हिस्सों में आगामी 4-5 दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मणिपुर, असम, पश्चिम बंगाल, हिमालयी क्षेत्र और दिल्ली में हल्की बारिश और बर्फबारी के साथ-साथ तापमान में गिरावट आ सकती है। पूर्वोत्तर भारत में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का प्रभाव अरुणाचल प्रदेश में 9 से 15 फरवरी तक हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है, जो 11 से 13 फरवरी के बीच बढ़कर भारी बारिश और आंधी-तूफान के साथ बर्फबारी में बदल सकती है। सब-हिमालयन पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का प्रभाव पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 10 से 11 फरवरी के बीच हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में 2-3°C तक वृद्धि हो सकती है। दक्षिणी भारत में अधिकतम तापमान सामान्य से 2-3°C अधिक रह सकता है। घना कोहरा: 9 और 10 फरवरी को पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में घना कोहरा होने की संभावना है। वहीं 10-11 फरवरी को गंगेतिक पश्चिम बंगाल और दक्षिण ओडिशा में भी कोहरा रहेगा। दिल्ली का मौसम: दिल्ली में पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 2°C तक गिर चुका है। आगामी दिनों में दिल्ली का अधिकतम तापमान 24-26°C और न्यूनतम तापमान 8-9°C के बीच रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में मुख्य रूप से साफ आकाश रहेगा और हल्की हवाएं चलेंगी। दिल्ली का 3 दिनों का विस्तृत मौसम पूर्वानुमान: 10 फरवरी 2025: आंशिक रूप से बादल रह सकते हैं, सुबह हल्की धुंध या कोहरा हो सकता है। दोपहर में हवाएं 10-12 km/h तक बढ़ेंगी और फिर शाम तक कम हो जाएंगी। 11 फरवरी 2025: मुख्य रूप से साफ आकाश रहेगा, सुबह हल्की धुंध हो सकती है। दोपहर में हवाएं 10-12 km/h तक बढ़ेंगी और फिर शाम को कम हो जाएंगी। 12 फरवरी 2025: मुख्य रूप से साफ आकाश रहेगा, सुबह हल्का कोहरा हो सकता है। दोपहर में हवाएं 16-18 km/h तक तेज होंगी, जो रात में कम हो जाएंगी।  

मुंबई के एक कपल 5 लाख की बाइक से पहुंचा प्रयागराज, जाने के लिए फ्लाइट को किया रिजेक्ट, तय किया 1200 KM का सफर!

प्रयागराज महाकुंभ 2025 अपनी भव्यता, दिव्यता और आध्यात्मिकता के कारण दुनियाभर में चर्चा का केंद्र बन चुका है। इस महाकुंभ में लाखों लोग अपनी आस्था और विश्वास के साथ पहुंचे हैं। मुंबई के एक कपल ने इस आस्था का अद्भुत उदाहरण पेश किया। उन्होंने 5 लाख की बाइक से लगभग 1200 किलोमीटर की यात्रा करके प्रयागराज के संगम तक पहुंचने का निर्णय लिया। राजेश और साधना मेहता का रोमांचक सफर महाराष्ट्र के भायंदर से अपने सफर की शुरुआत करने वाले राजेश मेहता और उनकी पत्नी साधना मेहता ने 3 दिन में करीब 1200 किलोमीटर की दूरी तय की। उनका मार्ग झांसी, चित्रकूट होते हुए प्रयागराज तक था। इस यात्रा के दौरान, उन्हें उत्तर प्रदेश को करीब से देखने का भी मौका मिला और उनका सफर बहुत ही रोमांचक रहा। फ्लाइट और ट्रेन के किराए में भारी अंतर राजेश मेहता ने बताया कि उन्होंने महाकुंभ में जाने के लिए ट्रेन और फ्लाइट दोनों के टिकट चेक किए थे, लेकिन इन दोनों ही विकल्पों में टिकट फुल थे और किराया 20,000 से 30,000 रुपए तक था। इस कारण उन्होंने बाइक से यात्रा करने का निर्णय लिया। महाकुंभ की भव्यता और प्रमुख दर्शनीय स्थल साधना मेहता ने महाकुंभ की भव्यता का अनुभव किया और बताया कि वे प्रयागराज में लगभग 24 घंटे रुकीं। इस दौरान, उन्होंने त्रिवेणी घाट, अखाड़े और रुद्राक्ष मंदिर जैसे प्रमुख स्थानों के दर्शन किए। उन्होंने यह भी कहा कि महाकुंभ एक अद्भुत अनुभव था और वे इस आस्था और आध्यात्मिकता से अभिभूत थीं। प्रयागराज के स्थानीय लोगों का प्यार साधना मेहता ने बताया कि वे एक स्थानीय व्यक्ति से मिलीं, जिन्होंने उनका बहुत सम्मान किया, हालांकि उनकी उनसे कोई पहचान नहीं थी। उन्होंने प्रयागराज और उत्तर प्रदेश के सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्थानीय लोगों का प्यार और स्वागत अद्वितीय था। यूपी के बाइक सवारों के लिए सलाह राजेश मेहता ने उत्तर प्रदेश में बाइक चलाने वालों को एक महत्वपूर्ण सलाह दी। उन्होंने कहा कि यहां के लोग ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करें, खासकर हेलमेट पहनने की आदत डालें। उन्होंने यह भी बताया कि कई बार चार पहिया वाहन वाले लोग बाइक सवारों के सामने आकर कट मार देते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ता है। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना न सिर्फ समय बचाता है, बल्कि जीवन को भी सुरक्षित रखता है। सीएम योगी को धन्यवाद राजेश मेहता ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ की व्यवस्था बहुत ही उत्तम रही, और इससे उन्हें यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या नहीं हुई। इस अद्वितीय यात्रा से यह साबित होता है कि आस्था और श्रद्धा किसी भी मुश्किल को पार करने की ताकत रखती है, और हर किसी को अपने सफर पर निकलने का साहस होना चाहिए।  

2024 से अब तक 10 से ज्यादा बड़े नक्सली एनकाउंटर, 326 नक्सलियों को किया ढेर, 925 ने किया आत्मसमर्पण

रायपुर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 2026 तक नक्सलियों के सफाए का लक्ष्य दिया है। इसको लेकर छत्तीसगढ़ में फोर्स तेजी से नक्सलियों खत्म करने के लिए डटी हुई है। 9 जनवरी को सुबह बीजापुर में सुरक्षाबल ने 31 नक्सलियों को मार गिराया। इस साल अब तक 87 नक्सलियों को तो पिछले साल 239 को खत्म किया गया था। गृहमंत्री अमित शाह ने सख्त चेतावनी दी थी कि नक्सली आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौट आएं, वरना उन्हें पाताल से भी खोजकर मारा जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने बस्तर में चार हजार अतिरिक्त सुरक्षाबल तैनात किए हैं। 2024 में सुरक्षाबलों ने 1033 नक्सलियों को गिरफ्तार किया, जबकि 925 ने आत्मसमर्पण किया। 2025 में अब तक मारे गए नक्सली 3 नक्सली तीन जनवरी को गरियाबंद में मारे गए 5 नक्सली दो जनवरी को बीजापुर में मारे गए 5 नक्सली पांच जनवरी को अबूझमाड़ में ढेर 18 नक्सली बीजापुर-सुकमा में 16 जनवरी को ढेर 16 नक्सली गरियाबंद में 20 जनवरी को मारे गए 8 नक्सली एक फरवरी को बीजापुर के कोरचोली में ढेर 1 नक्सली दो फरवरी को कांकेर के पानीडोबिर में मारा गया 31 नक्सली नौ फरवरी को बीजापुर में मोर गए 2024 में बड़े नक्सली एनकाउंटर 38 नक्सली चार अक्टूबर को दंतेवाड़ा के थुलथुली में ढेर 29 नक्सली मारे गए 16 अप्रैल को कांकेर के छोटेबेठिया में 13 नक्सली दो अप्रैल को ढेर बीजापुर के कोराचोली में 12 नक्सली मारे गए 10 मई को बीजापुर के पीड़िया में 10 नक्सली 30 अप्रैल को ढेर नारायणपुर के टेकामेटा में 10 नक्सली मारे गए 22 अप्रैल को सुकमा के भेज्जी में 9 नक्सली तीस सितंबर को दंतेवाड़ा के पुरंगेल में ढेर 2024 में मारे गए 9.24 करोड़ रुपये के इनामी नक्सली पिछले साल 2024 में सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच 124 आमना-सामना हुआ था। एनकाउंटर में फोर्स ने 9 करोड़ 24 लाख रुपये के इनामी बड़े नक्सलियों को मार गिराया था। सबसे खास बात यह है कि इनमें 25-25 लाख रुपये के इनामी नक्सली रुपेश, नीति और रणधीर भी शामिल हैं। ठिकानों जमाने से पहले ही कर देते हैं ढेर नक्सली अब छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर अबूझमाड़ में सक्रिय हो गए हैं, जबकि कुछ बड़े नक्सली नेता गरियाबंद और ओडिशा सीमा में नया ठिकाना बना रहे हैं। इसी तरह अन्य राज्यों की सीमाओं में भी वे शरण लेने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सुरक्षा बल उन्हें ठिकाना जमाने से पहले ही कार्रवाई कर ढेर कर दे रहे हैं।

प्रयागराज संगम स्टेशन 14 फरवरी की मध्य रात्रि तक यात्रा आवागमन के लिये बंद रहेगा: रेलवे

महाकुंभ नगर रेल प्रशासन ने सूचित किया है कि प्रयाग जिला प्रशासन के आदेश अनुसार उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल का प्रयाग राज संगम स्टेशन आज से 14 फरवरी की मध्य रात्रि तक यात्रा आवागमन के लिये बंद रहेगा। रेल विभाग के सूत्रों ने बताया कि कुछ मीडिया रिपोर्ट में यह प्रचारित किया जा रहा है कि प्रयागराज जंक्शन को बंद कर दिया गया है। इस संबंध में यह अवगत कराना है कि प्रयाग जिला प्रशासन के आदेशानुसार प्रयाग राज संगम स्टेशन नौ फरवरी को अपरान्हे डेढ़ बजेसे 14 फरवरी की रात 12 बजे तक यात्री आवागमन के लिए बंद रहेगा। उन्होने बताया कि महाकुंभ क्षेत्र में आने वाले अन्य आठ स्टेशनों प्रयागराज छिवकी, नैनी, प्रयागराज जंक्शन, सूबेदारगंज, प्रयाग, फाफामऊ, प्रयागराज रामबाग एवं झूसी से नियमित और स्पेशल ट्रेनों का परिचालन नियमित रूप से चल रहा है।  

प्रदेश के लोगों को भारत सरकार के ‘112 इंडिया’ एप से भी मिलेंगी डायल-100 सहित अन्य आपातकालीन सेवाएं

भोपाल प्रदेश के लोगों को अब पुलिस व अन्य विभागों से जुड़ी वे सभी आपातकालीन सुविधाएं मिल सकेंगी, जो ‘112 इंडिया’ एप में उपलब्ध हैं। उदाहरण के रूप में एप के माध्यम से कोई व्यक्ति पैनिक बटन को क्लिक करता है, तो इसकी सूचना उस क्षेत्र के 112 कंट्रोल रूम में मिल जाएगी। पुलिस मुख्यालय इस एप को डायल-100 के साथ एकीकृत करने जा रहा है। इसके लिए एजेंसी चयन की प्रक्रिया चल रही है। अभी हेल्पलाइन नंबर 112 पर कोई काल करता है, तो प्रदेश में डायल-100 के कंट्रोल रूम से कॉल जुड़ जाती है, पर इस एप के माध्यम से सुविधा नहीं मिल पा रही थी। एप में आमजन की सुरक्षा से जुड़े 12 तरह के फीचर हैं। चिकित्सा और आपातकालीन सेवाएं, एंबुलेंस, फयर ब्रिगेड जैसी सुविधाएं इस एप से प्राप्त की जा सकती हैं। इसमें आपातकालीन सेवा प्राप्त करने के लिए फोटो और वीडियो अपलोड करने की सुविधा भी है। आपातकाली हेल्पलाइन नंबरों को 112 से जोड़ा बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों को एकीकृत कर 112 से जोड़ दिया है। एप से भी सभी सुविधाएं प्राप्त की जा सकती हैं। रेडियो दूरसंचार मुख्यालय ने एप को डायल-100 सेवा से एकीकृत करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। एजेंसी चयन होने में लगभग दो माह लगेंगे। इसके बाद एक माह दोनों सेवाओं को एकीकृत करने में लगेंगे। बता दें कि कॉल करने की तुलना में एप में ज्यादा सुविधाएं हैं। सबसे बड़ा लाभ यह कि सहायता मांगने वाले की लोकेशन भी एप के माध्यम से नियंत्रण कक्ष तक पहुंच जाती है। इसी तरह ट्रेन में यात्रा करते समय कोई समस्या आती है, तो उसके लिए भी एप के माध्यम से सहायता ली जा सकती है। अधिकारियों ने बताया कि सहायता के लिए 100 या 112 नंबर डायल करने सबसे पहले सूचना डायल-100 के नियंत्रण कक्ष में आती है। इसके बाद उस कॉल को संबंधित काल सेंटर से जोड़ा जाता है, जैसे रेलवे में सुरक्षा संबंधी सहायता मांगने पर उसे आरपीएफ व जीआरपी के कंट्रोल रूम से तत्काल जोड़ दिया जाता है।  

जबलपुर में एक निजी कॉलेज ने 12 छात्रों को फीस नहीं देने पर किया फेल

जबलपुर मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक निजी कॉलेज का कारनामा सामने आया है। मात्र फीस नहीं देने पर 12 छात्रों को फेल कर दिया है। इसमें एमबीए के फोर्थ सेमेस्टर के 12 छात्र शामिल है। मामले को लेकर छात्र संगठन एनएसयूआई ने कॉलेज के सामने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। दरअसल मामला विजय नगर स्थित श्री आत्माराम इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी का है। सैफ मंसूरी, छात्र नेता, एनएसयूआई का कहना है कि एक विषय में सिर्फ एक नंबर देकर दुश्मनी निकाली गई है। स्कॉलर के एवरेज में पढ़ाई करने का आश्वासन देकर एडमिशन कराया था। छात्रों के सवाल करने पर उनके साथ भी बदतमीजी करने का आरोप है।एनएसयूआई ने कॉलेज में प्रदर्शन कर छात्रों को पास करने की मांग की है। एनएसयूआई ने छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी है। मामले में चंद्रप्रकाश चतुर्वेदी, प्रिंसिपल ,श्री आत्माराम इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज ने भी अपनी बातें रखी है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet