LATEST NEWS

1500 किलो गांजा डिंडौरी में शिकारियों के घरों के नीचे से बरामद, जेसीबी से हुई खुदाई

डिंडौरी वाइल्ड लाइफ के मोस्ट वांटेड शिकारियों को गिरफ्तार करने पहुंची एसटीएफ और वन विभाग शहपुरा की टीम को भारी मात्रा में गांजा मिला है। आरोपियों ने अपने घरों के नीचे गांजे को छिपाकर रखा था, जिसे जेसीबी की मदद से खुदाई कर जब्त किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी तक तीन करोड़ रुपये से अधिक का गांजा बरामद किया जा चुका है। इस खबर के संबंध में शहपुरा रेंजर जगदीश वास्पे ने बताया कि, सूचना मिली थी कि तीन मोस्ट वांटेड आरोपी गांव में छिपे हुए हैं। शहपुरा थाना अंतर्गत ग्राम पड़रिया धनगांव में टीम ने सूचना के आधार पर सर्चिंग अभियान चलाया, जहां पैकेट में भरे गांजे मिलना शुरू हुआ। गांजे के साथ-साथ मिली 13 रेसर बाइकें बताया गया कि, पड़रिया धनगांव में लगभग 12 साल पहले बहेलिया जनजाति के लोग आकर बसे थे। उन्होंने इस गांव में ना सिर्फ घर बनाया, बल्कि साठगांठ करके आधार कार्ड और सरकारी दस्तावेज भी बनवा लिए। अब सभी आरोपियों के घर से गांजे का जखीरा मिल रहा है। इस तलाशी अभियान के दौरान टीम को आरोपियों के घरों से देसी बम, शिकार के लिए उपयोग होने वाला फंदा सहित धारदार हथियार और आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है। टीम ने 13 रेसर बाइकें भी जब्त की है। शहपुरा थाना प्रभारी किए गए निलंबित हालांकि, अब सवाल ये उठ रहा है कि थाना मुख्यालय से सिर्फ 10 किलोमीटर की दूरी पर इस तरह का गिरोह चल रहा था, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। इस मामले पर थाना प्रभारी शिवलाल मरकाम की भूमिका संदिग्ध मिलने पर पुलिस अधीक्षक वाहिनी सिंह ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच करने की बात कही है। बताया जा रहा है कि, इलाके में अभी भी जेसीबी से खुदाई जारी है और लगातार गांजा मिल रहा है। 1500 किलो से अधिक गांजा अभी तक जब्त किया जा चुका है। इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है और साथ ही पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंच चुकी हैं। उन्होंने कहा कि, इस मामले को लेकर दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सेना और जनता के बीच हालिया वर्षों में भरोसा कम हो रहा है, जो बड़ा खतरा बन सकता है, दी बड़ी चेतावनी: इमरान खान

इस्लामाबाद पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान ने जेल से देश के सेना प्रमुख असीम मुनीर को चिट्ठी लिखी है। लंबे समय से जेल में बंद इमरान ने अपने इस खुले खत में अपने साथ दुर्व्यवहार होने की बात कही है। साथ ही उन्होंने सेना की राजनीति में दखल को गलत बताते हुए इसे रोकने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सेना और जनता के बीच हालिया वर्षों में भरोसा कम हो रहा है, जो बड़ा खतरा बन सकता है। ऐसे में जरूरी है कि सेना अपनी संवैधानिक सीमाओं में काम करे। इमरान खान एक हफ्ते में दो चिट्ठी लिख चुके हैं। खान ने 9 फरवरी से पहले 3 फरवरी को भी खुला खत लिखा था।   इमरान खान ने अपनी चिट्ठी में कहा है कि उनकी चिंता सशस्त्र बलों की प्रतिष्ठा, सेना और जनता के बीच बढ़ती खाई के खतरनाक नतीजों के लिए है। इमरान का कहना है कि उनकी ओर से उठाए छह बिंदुओं पर जनमत संग्रह कराया जाए तो 90 प्रतिशत पाकिस्तानी उनका समर्थन करेंगे। ये बिंदु चुनाव धांधली, 26वें संवैधानिक संशोधन के जरिए न्यायपालिका पर कब्जा, PECA जैसे कठोर कानून बनाकर जनता का उत्पीड़न, राजनीतिक अस्थिरता और पाकिस्तान की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी पर कार्रवाई शामिल है। इससे सिर्फ सियासी लोगों को ही परेशानी नही हो रही है बल्कि अवाम और सेना के बीच की खाई भी बढ़ रही है। मेरे साथ जेल में खराब बर्ताव: इमरान इमरान खान ने अडियाला जेल में तैनात एक सैन्य अधिकारी पर उत्पीड़न और उनके अधिकारों के हनन का आरोप भी लगाया है। खान का कहना है कि यह अफसर अदालत के आदेशों की अनदेखी करते हुए खराब बर्ताव करता है। इमरान का कहना है कि उन्हें 20 दिनों तक जेल की ऐसी बैरक में रखा गया, जहां सूरज की रोशनी तक नहीं पहुंचती थी। इतना ही नहीं उनके सेल की बिजली भी पांच दिनों तक काट दी गई। अदालत के आदेश के बावजूद उनको छह महीने में केवल तीन फोन कॉल करने की अनुमति दी गई। इमरान ने आगे आरोप लगाया कि बंदूक की नोक पर पारित 26वें संशोधन का उपयोग करके ‘पॉकेट जज’ नियुक्त किए जा रहे हैं। खान ने कहा कि एक न्यायाधीश को उनके खिलाफ फैसला सुनाने के दबाव के कारण स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ा। खान ने इस बात पर भी जोर दिया कि सोशल मीडिया और इंटरनेट को प्रतिबंधित करने के लिए PECA जैसे कठोर कानूनों का इस्तेमाल किया गया है। इंटरनेट में व्यवधान ने देश के आईटी उद्योग को अरबों डॉलर का नुकसान पहुंचा है। लोग सेना से खुश नहीं: खान इमरान खान ने कहा कि पीटीआई के खिलाफ जारी कार्रवाइयों से सेना के प्रति जनता की नाराजगी बढ़ रही है। यह चिंताजनक है कि प्रतिष्ठान की नीतियों और गैरकानूनी कार्रवाइयों के कारण सेना के प्रति जनता की नाराजगी लगातार बढ़ रही है। यह सेना की शपथ का उल्लंघन है। कोई भी राष्ट्रीय सेना अपने नागरिकों के साथ ऐसा व्यवहार नहीं करती है। खान ने कहा कि पाकिस्तान की स्थिरता और सुरक्षा के लिए सेना और जनता के बीच बढ़ती खाई को पाटना अनिवार्य है। इसे हासिल करने का एकमात्र तरीका यह है कि सेना अपनी संवैधानिक सीमाओं पर लौट आए। सेना राजनीति से अलग हो जाए और अपनी निर्धारित जिम्मेदारियों को पूरा करे। यह एक ऐसा कदम है, जो सेना को खुद उठाना चाहिए, वरना यह बढ़ती खाई राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से एक खतरनाक फॉल्ट लाइन बन जाएगी।

पुतिन से फोन पर रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की बात

अमेरिका अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने की वकालत करते रहे हैं। हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर इस युद्ध को खत्म करने के बारे में बात की है। ट्रंप ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति भी यही चाहते हैं कि लोगों का मरना बंद हो जाए। साल 2022 में युद्ध शुरू होने के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति और रूस के राष्ट्रपति के बीच यह पहली ज्ञात बातचीत है। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हमारे साथ-साथ पुतिन भी युद्ध में मर रहे लोगों को लेकर चिंतित हैं। वहां जो लोग मर रहे हैं, वह हमारे और आपके बच्चों की तरह हैं। मैं चाहता हू्ं कि लोगों का यह मरना जल्दी से जल्दी बंद हो जाए। ट्रंप ने कहा कि पिछले लगभग तीन सालों से यह युद्ध चल रहा है, अगर मैं राष्ट्रपति होता तो यह युद्ध कभी भी शुरू नहीं होता। पुतिन के साथ मेरे अच्छे संबंध हैं। बाइडन पर हमला बोलते हुए कहा कि बाइडेन ने हमारे देश के लिए शर्मिंदगी वाली स्थिति को पैदा कर दिया है। हमें फिलहाल इसे समेटने में थोड़ा समय लगेगा। हम वही कर रहे हैं। रूस शांति चाहता है क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव से जब ट्रंप के इस बयान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच में संचार के अलग-अलग माध्यम काम करते हैं। मैं व्यक्तिगत रूप से इसके बारे में नहीं जानता। न तो मैं इसकी पुष्टि कर सकता हूं न ही इससे इंकार कर सकता हूं। इससे पहले क्रेमलिन की तरफ से कहा गया था कि रूस शांति चाहता है और वह शांति के लिए अमेरिका से बातचीत करने के लिए तैयार है। जल्द ही होगी ट्रंप-पुतिन समिट? अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कई बार कह चुके हैं कि वह इस युद्ध को जल्द से जल्द खत्म कराना चाहते हैं। इस मामले में वह जल्द ही पुतिन से मिलेंगे। हालांकि इन दोनों वैश्विक नेताओं की मुलाकात कब होगी इसको लेकर अभी कोई तारीख सार्वजनिक नहीं है। रॉयटर्स ने इस महीने की शुरुआत में रिपोर्ट दी थी कि रूस सऊदी अरब या संयुक्त अरब अमीरात में दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों की मुलाकात करवाना चाहता है।

पंचायती राज विभाग की नई भर्ती, 2400 से अधिक पदों पर निकाली भर्ती

बिहार में नई भर्ती के फॉर्म निकल गए हैं। बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग ने न्याय मित्र ग्राम कचहरी सचिव के 2400 से अधिक पदों पर भर्ती निकाल दी है। इस भर्ती के लिए 1 फरवरी से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिसमें इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 15 फरवरी 2025 तक आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। इस दौरान उम्मीदवारों को पंचायती राज विभाग की आधिकारिक वेबसाइट gp.bihar.gov.in पर जाना होगा। लास्ट डेट नजदीक है, ऐसे में अभ्यर्थी बिना देरी के तुरंत आवेदन फॉर्म भर दें। बिहार ग्राम कचहरी न्यायमित्र सरकारी नौकरी की यह भर्ती विभिन्न ग्राम कचहरियों और उसकी न्यायपीठ को सहायता देने के लिए है। वैकेंसी डिटेल्स के साथ भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन लिंक अभ्यर्थी नीचे टेबल से प्राप्त कर सकते हैं। पद का नाम                     वैकेंसी        नोटिफिकेशन ग्राम कचहरी न्याय मित्र      2436        Bihar Nyaya Mitra Recruitment 2025 Notification PDF योग्यता बिहार न्याय मित्र की इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से विधि यानी लॉ (LLB) की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवारों का बिहार राज्य के संबंधित जिले का निवासी होना भी जरूरी है। उम्मीदवारों की उम्र की बात करें तो अभ्यर्थियों की न्यूनतम उम्र 25 वर्ष और अधिकतम उम्र 65 वर्ष होनी चाहिए। आवेदकों की उम्र की गणना 1 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी। आवेदन शुल्क     सैलरी- इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 7000 रुपये वेतन मिलेगा।     चयन प्रक्रिया- यह भर्ती संविदा के आधार पर की जा रही है। जिसमें उम्मीदवारों का चयन मेधा अंकों के आधार पर किया जाएगा। मेरिट लिस्ट एलएलबी के अंकों के आधार पर बनाई जाएगी।     आवेदन शुल्क- पंचायती राज विभाग की इस भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवारों को किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना होगा। यानी अभ्यर्थी इसमें निशुल्क फॉर्म भर सकते हैं। अभ्यर्थियों को आवेदन के दौरान यह आश्वस्त होना जरूरी है कि जिस पंचायत से वह आवेदन कर रहे हैं, उस पंचायत में रिक्ति है या नहीं। इस भर्ती से संबंधित अन्य किसी जानकारी के लिए उम्मीदवारों को पंचायती राज विभाग की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करने की सलाह दी जाती है।

माता वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए जरूरी खबर, 2 महीने तक शराब और मांसाहार पर पाबंदी

जम्मू-कश्मीर जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए जरूरी खबर है। आधार शिविर कटरा में शराब और मांसाहार की बिक्री और इस्तेमाल पर लगे प्रतिबंध को 2 महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कटरा से त्रिकुटा पर्वत स्थित मंदिर तक जाने वाले 12 किलोमीटर लंबे मार्ग और आसपास के क्षेत्रों में यह प्रतिबंध लागू रहेगा। आदेश जारी होने की तारीख से दो महीने तक यह पाबंदी प्रभावी रहेगी। कटरा के उप-मंडलीय मजिस्ट्रेट पियूष धोतरा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNS) की धारा 163 के तहत यह प्रतिबंध लागू किया है। अधिकारियों ने बताया कि कटरा से मंदिर मार्ग तक के अलावा मार्ग के दोनों ओर 2 किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांवों जैसे अरली, हंसाली और मटयाल में शराब और मांसाहार पर रोक रहेगी। इसी तरह, कटरा-टिकरी रोड के दोनों ओर 200 मीटर के दायरे में स्थित चंबा, सेरली और भगता गांवों में पाबंदी लागू रहेगी। कटरा-जम्मू रोड के दोनों ओर 200 मीटर तक के क्षेत्र में स्थित कुंद्रोरियन, कोटली बजालियान, नोमाइन और मघाल गांवों में भी यह प्रतिबंध लागू रहेगा। तीर्थयात्रियों के लिए हेलीकॉप्टर कोटा की सुविधा गौरतलब है कि श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने वैष्णो देवी मंदिर में वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग तीर्थयात्रियों के लिए हेलीकॉप्टर कोटा सुविधा की घोषणा की है। एसएमवीडीएसबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंशुल गर्ग ने बताया कि तीर्थयात्री सेवाओं को बढ़ाने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया। उन्होंने बताया कि बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर कोटा उपलब्ध होगा। गर्ग ने कहा कि बोर्ड समय-समय पर नई सुविधाएं शुरू करके और मौजूदा बुनियादी ढांचे को उन्नत करके तीर्थयात्रा के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहा है। उन्होंने कहा, ‘वरिष्ठ नागरिक मंच की ओर से लंबे समय से की जा रही मांग के जवाब में यह सुविधा शुरू की गई है। मंच ने हाल ही में उच्च स्तरीय समिति के साथ बैठक करके अलग हेलीकॉप्टर बुकिंग कोटा की मांग की थी।’

साड़ी वॉकथान आयोजन में करीब 5 हजार महिलाओं ने लिया भाग, यात्रा निकाल कर कई संदेश दिए

जबलपुर मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में साड़ी वॉकथान का आयोजन किया गया। इस वॉकथान में करीब 5 हजार महिलाओं ने भाग लिया। लगभग 2 किलोमीटर की यात्रा निकाल कर कई संदेश दिए। दरअसल भारतीय परिधान साड़ी को बढ़ावा देने के लिए साड़ी वॉकथान का आयोजन किया गया। आयोजन के तहत पर्यावरण संरक्षण, सनातन बचाने, पेड़ लगाने जैसे संदेश के साथ यात्रा निकली गई। यात्रा के दौरान महिला सशक्तिकरण, फिटनेस और सामाजिक समरसता का भी संदेश दिया गया। आयोजन में खासकर जैन समाज की महिलाओं के साथ शहर के सभी समाजों की महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में महापौर जगत बहादुर अन्नू सहित कई गणमान्य लोग शामिल थे।

Ed Sheeran started performing on Church Street in Bangalore, police stopped him

ब्रिटिश सिंगर एड शीरन इस वक्त भारत में हैं। ‘शेप ऑफ यू’ और ‘परफेक्ट’ जैसे गानों के लिए फेमस सिंगर के कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वो बेंगलुरु के चर्च स्ट्रीट पर अचानक एक जैमिंग सेशन में शामिल हुए। उन्होंने गान शुरू किया, पर तुरंत ही वहां पुलिस आ गई और माइक बंद कर दिया, प्रोग्राम रोक दिया। ये वीडियो देख सिंगर के फैंस भड़क रहे हैं और पुलिस के इस रवैये को गलत बता रहे हैं। एड शीरन की बेंगलुरु के NICE ग्राउंड्स में लाइव कॉन्सर्ट था। इससे पहले उन्होंने चर्च स्ट्रीट पर आम जनता के सामने परफॉर्म करना शुरू किया। इस तरह के आयोजन के लिए उनके पास अनुमति नहीं थी। इसलिए लोकल पुलिस ने फौरन आकर इसे बंद कर दिया। फैंस हुए अपसेट इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों के रिएक्शन भी आ रहे हैं। कई लोगों ने इस पर निराशा व्यक्त की है। एक ने लिखा, ‘इस तरह के उत्साह को कम होते देखना निराशाजनक है।’ एक और फैन ने कॉमेंट किया, ‘फैंस के लिए एड शीरन संग एक सामने से एक पल था, जिसे छीन लिया गया।’ पुलिस ने कहा- सुरक्षा है जरूरी बेंगलुरु सिटी पुलिस ने अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि वे कलाकारों और उनके योगदान के प्रति बहुत सम्मान रखते हैं, लेकिन सार्वजनिक प्रदर्शन, खासकर बड़ी भीड़ को आकर्षित करने वाले प्रदर्शनों के लिए सुरक्षा और व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पूर्व अनुमति की आवश्यकता होती है। एक अधिकारी ने कहा, ‘हमारी प्राथमिक चिंता कलाकार और जनता दोनों की सुरक्षा है। बिना अनुमति के सभाएं, भीड़ और सुरक्षा में बड़ी चुनौतियां पैदा कर सकती हैं।’ 15 फरवरी को होगा फाइनल कॉन्सर्ट एड शीरन अपने ट+-=÷x टूर’ (मैथमेटिक्स टूर) के लिए बेंगलुरु में हैं। 8 और 9 फरवरी को NICE ग्राउंड्स में परफॉर्मेंस रही। 15 फरवरी को दिल्ली में उनका भारत में फाइनल परफॉर्मेंस होगा।

मध्यप्रदेश के बालाघाट में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दोनों तरफ से हुई जमकर फायरिंग

बालाघाट छत्तीसगढ़ में चल रही एंटी नक्सल ऑपरेशन के बीच मध्य प्रदेश के सरहदी जिले बालाघाट में भी पुलिस और नक्सलियों के बीच भयंकर मुठभेड़ हुई है। हालांकि, इस मुठभेड़ के बाद नक्सली मौके पर भारी तादाद में हथियारों का जखीरा और खाने-पीने का सामान छोड़कर फरार हो गए हैं। फिलहाल, हॉक फोर्स नक्सलियों के खिलाफ सर्चिंग ऑपरेशन चला रही है। एमपी में पटवारियों पर बड़ा एक्शन, मचा हड़कंप बता दें कि बालाघाट जिले के हट्टा थाना इलाके के राजा डेरा केकेडेवाड़ा के जंगल में पुलिस और नक्सलियों का आमना सामना हुआ है। मुठभेड़ तड़के की बताई जा रही है। मामले की पुष्टि करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के.के बंजारे ने बताया कि, नक्सल उन्नमूलन में लगी स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीजी) की टीम जंगल क्षेत्र में सर्चिंग कर रही थी। इस दौरान लाल सलाम के नारे लगाते हुए 18 से 20 सशस्त्र वर्दी धारी नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरु कर दी। आत्मरक्षा के लिए एसटीजी टीम के जवानों ने भी संतुलित जवाबी फायरिंग की। जवाबी फायरिंग के बाद जंगल का फायदा उठाकर नक्सली भाग निकले। सर्चिंग ऑपरेशन जारी काफी देर मौके पर कोई मूवमेंट न दिखाई देने पर क्षेत्र में सर्चिंग ऑपरेशन शुरु किया गया। इस दौरान मुठभेड़ वाले क्षेत्र में एक ग्रेनेड लांचर, एक मैगजीन, 07 जिंदा राउंड, खाने पीने के खाद्य सामग्री में चांवल, शक्कर, सोयाबीन बड़ी, तेल चाय पत्ती, जैसे खाद्य पदार्थ भी बरामद हुए हैं। बंजारे के अनुसार एसटीजी द्वारा 90 राउंड फायर किए गए। प्रभारी राम पदम शर्मा के रिपोर्ट करेन पर बीएनएस एवं विधि विरुद्ध क्रियाकलाप अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।

मैं कपिल शर्मा जितना मशहूर हो गया तो पागल हो जाऊंगा : राजीव ठाकुर

मुंबई कपिल शर्मा के  व्यवहार पर अकसर ही सवाल उठते रहे हैं। उन्हें घमंडी और रूड बताया जाता रहा है। खासकर सुनील ग्रोवर के साथ हुए झगड़े के बाद से तो कपिल पर घमंडी हो जाने के आरोप लगते रहे हैं। लेकिन राजीव ठाकुर ऐसा नहीं मानते। वह हाल ही कपिल के बचाव में उतरे। उन्होंने कहा कि कपिल शर्मा काफी दबाव से जूझ रहे हैं। राजीव ठाकुर, जो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का हिस्सा हैं, उन्होंने राजीव के घमंडी होने के साथ-साथ सुनील ग्रोवर संग उनके झगड़े के बारे में भी बात की। राजीव ने कहा कि अगर वह उनके जितने सफल हो गए तो पागल ही हो जाएंगे। राजीव ठाकुर ने कहा कि शो पिछले 10-12 साल से कपिल की मेहनत की वजह से चल रहा है ना कि उनके घमंड के कारण। राजीव ठाकुर ने सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘वह बहुत दबाव में है और लोग इसे नहीं समझते हैं। दो से ढाई घंटे लंबी स्क्रिप्ट कौन याद कर सकता है? वह कभी भी लड़खड़ाए नहीं। कभी फंबल नहीं किया, एक बार भी नहीं। वह अपनी हर एंट्री में पंच जोड़ते हैं।’ राजीव ठाकुर ने आगे कहा, ‘परफॉर्म करने के अलावा उन्हें (कपिल शर्मा) को मेहमानों का स्वागत करना होता है, उन्हें कंफर्टेबल महसूस करवाना होता है। यही नहीं, शो पर काम करने के लिए चैनल की क्रिएटिव टीम के साथ बैठना होता है। अगर यह शो 10-12 साल से सफलतापूर्वक चल रहा है तो यह उनकी कोशिश और कड़ी मेहनत का नतीजा है। यह अहंकार की वजह से नहीं चल रहा। अगर मैं उनके जितना प्रसिद्ध हो गया, तो मेरा दिमाग खराब हो जाएगा।’ राजीव ठाकुर ने फिर कपिल शर्मा की तारीफ करते हुए कहा कि जिस तरह से वह शोहरत को हैंडल करते हैं, वैसे कोई और नहीं कर सकता। राजीव बोले, ‘मेरे पास कपिल शर्मा की सक्सेस का 5% भी नहीं है, फिर भी मैं कई बार फैंस से इरिटेट हो जाता हूं। आपको देखना चाहिए कि कपिल शर्मा फैंस से कितनी गर्मजोशी के साथ मिलते हैं।’

यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में एक नोटिस में यह कहा गया था कि खाने में बीफ बिरयानी परोसी जाएगी, मचा बवाल

अलीगढ़ अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के एक हॉस्टल में 9 फरवरी के दिन खाने के मेन्यू को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया। दरअसल, सुलेमान हॉल के एक नोटिस में यह कहा गया था कि रविवार के खाने में चिकन बिरयानी की जगह बीफ बिरयानी परोसी जाएगी। इस निर्णय को लेकर छात्रों में मिली-जुली प्रतिक्रियाएँ सामने आईं, लेकिन कुछ हिंदूवादी नेताओं ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई और इसे हिंदू आस्थाओं के खिलाफ बताया। नोटिस में लिखा था, “इस रविवार यानी 9 फरवरी के दिन लोकप्रिय मांग के आधार पर चिकन बिरयानी की जगह बीफ बिरयानी परोसी जाएगी। यह बदलाव कई बार की मांगों के बाद किया जा रहा है। हम उम्मीद करते हैं कि आप हमारे मेन्यू में इस नए बदलाव का आनंद लेंगे।” इस नोटिस में सीनियर फूड डाइनिंग हॉल के मोहम्मद फ़ैयाज़ुल्लाह और मुजस्सिम अहमद भाटी के नाम भी थे और तारीख 9 फरवरी का उल्लेख किया गया था। यह नोटिस सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और इसके बाद अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में हलचल मच गई। कुछ लोग इसे एक सामान्य बदलाव मान रहे थे, जबकि कई लोगों ने इसे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाला कदम बताया।   हिंदू नेताओं का विरोध बीफ बिरयानी के मेन्यू में शामिल किए जाने को लेकर हिंदू नेताओं ने जमकर विरोध किया। भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के महानगर मंत्री हर्षद हिंदू ने इस कदम को शांति और सद्भावना के लिए खतरे का संकेत बताया। उनका कहना था, “यह कदम हिंदू आस्थाओं के खिलाफ है और यह धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करता है।” उन्होंने विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर से इस मुद्दे पर स्पष्टीकरण देने की मांग की और यह भी कहा कि इस मुद्दे पर ठोस कार्रवाई की जाए। प्रॉक्टर की सफाई इस विवाद के बाद, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के प्रॉक्टर वसीम अहमद ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि यह एक टाइपिंग मिस्टेक थी। उनका कहना था कि सुलेमान हॉल के मेन्यू में कोई बदलाव नहीं किया गया है। प्रॉक्टर ने यह भी कहा कि नोटिस में लिखा गया बदलाव गलती से प्रकाशित हुआ था और खाने के मेन्यू में कोई भी परिवर्तन नहीं किया गया है। अब, जैसे पहले खाना परोसा जाता था, वही उसी प्रकार से परोसा जाएगा। क्या था वजह? इस पूरे विवाद का एक कारण हो सकता है छात्र समुदाय में अलग-अलग खाद्य प्राथमिकताएँ और धार्मिक भावनाएँ। AMU जैसी यूनिवर्सिटी में जहां विविधता का समावेश है, वहां छात्रों की सांस्कृतिक और धार्मिक संवेदनाएँ बहुत महत्वपूर्ण हो जाती हैं। हालांकि, प्रॉक्टर की सफाई के बाद स्थिति को थोड़ी राहत मिली है, लेकिन इस विवाद ने एक नई बहस को जन्म दे दिया है।

भाजपा ने मिल्कीपुर उपचुनाव में जीत पर फैजाबाद के सांसद अवधेश प्रसाद ने चौंकाने वाला बयान दिया, डेल गए फर्जी वोट

अयोध्या मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद को मिली हार पर फैजाबाद के सांसद अवधेश प्रसाद ने चौंकाने वाला बयान दिया है। सपा सांसद ने दावा किया कि भाजपा ने इस सीट पर जीत दर्ज करने के लिए 78 हजार फर्जी वोट डलवाए हैं। सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा, “इस पूरे मामले को मैं लोकसभा में उजागर करूंगा। सपा सांसद ने कहा कि इस मामले को उठाया जाएगा। आगे रणनीति क्या होगी, इसका खुलासा नहीं किया जाता है। जो रणनीति बननी है, वह सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद बनाएंगे।” सपा सांसद ने आरोप लगाया कि जीत के लिए संवैधानिक मूल्यों को ताक पर रखा गया। उन्होंने आगे कहा, “इस उपचुनाव में जीत के लिए भाजपा ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर द्वारा दिए गए संविधान को रौंद दिया है। मर्यादा पुरूषोतम राम की मर्यादा को खत्म किया गया है। पीठासीन अधिकारियों द्वारा कम से कम 78 हजार वोट फर्जी डाले गए हैं। लोकतंत्र की हत्या की गई है। हम समाजवादी पार्टी के लोग संघर्ष करेंगे और जो संविधान का अपमान किया गया है, इसका खुलासा करेंगे।” बता दें कि मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद को भाजपा के चंद्रभानु पासवान ने 61 हजार से भी ज्यादा मतों से शिकस्त दी है। इस हार के बाद समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट डाला। उन्होंने दावा किया कि ये जीत झूठी है। पोस्ट में उन्होंने लिखा, “पीडीए की बढ़ती शक्ति का सामना भाजपा वोट के बल पर नहीं कर सकती है, इसलिए वो चुनावी तंत्र का दुरुपयोग करके जीतने की कोशिश करती है। ऐसी चुनावी धांधली करने के लिए जिस स्तर पर अधिकारियों की हेराफेरी करनी होती है, वो 1 विधानसभा में तो भले किसी तरह संभव है, लेकिन 403 विधानसभाओं में ये ‘चार सौ बीसी’ नहीं चलेगी। इस बात को भाजपावाले भी जानते हैं, इसीलिए भाजपाइयों ने मिल्कीपुर का उपचुनाव टाला था। पीडीए मतलब 90 प्रतिशत जनता ने खुद अपनी आंखों से ये धांधली देखी है। ये झूठी जीत है, जिसका जश्न भाजपाई कभी भी आईने में अपनी आंखों में आंखें डालकर नहीं मना पाएंगे। उनका अपराधबोध और भविष्य में हार का डर उनकी नींद उड़ा देगा। जिन अधिकारियों ने चुनावी घपलेबाजी का अपराध किया है, वो आज नहीं तो कल अपने लोकतांत्रिक अपराध की सजा पाएंगे। एक-एक करके सबका सच सामने आएगा। न कुदरत उन्हें बख्शेगी, न कानून। भाजपाई उनका इस्तेमाल करके छोड़ देंगे, उनकी ढाल नहीं बनेंगे। जब उनकी नौकरी और पेंशन जाएगी, तो वो अपने बच्चों, परिवार और समाज के बीच अपमान की जिंदगी की सजा अकेले भुगतेंगे। लोकसभा चुनावों में अयोध्या में हुई पीडीए की सच्ची जीत, उनके मिल्कीपुर के विधानसभा की झूठी जीत पर कई गुना भारी है और हमेशा रहेगी।”

महाकुंभ में शिवांगी जोशी, संगम में लगाई डुबकी

प्रयागराज उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जारी महाकुंभ में सितारों का भी मेला लगा है। राजकुमार राव से लेकर पंकज त्रिपाठी तक संगम में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। अब टीवी की फेमस एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने भी सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए हैं, जिनमें वो फैमिली संग नजर आ रही हैं। उन्होंने महाकुंभ में डांस भी किया और घाट पर बैठकर आरती भी देखी। शिवांगी जोशी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- महाकुंभ 2025। उनके पोस्ट पर फैंस रिएक्ट कर रहे हैं। एक ने लिखा, ‘नायरा की याद आ गई।’ दूसरे ने कॉमेंट किया, ‘हर हर महादेव।’ शिवांगी ने महाकुंभ में दी परफॉर्मेंस एक फोटो में शिवांगी संगम में डुबकी लगा रही हैं। दूसरे में वो स्वामी कैलाशानंद गिरी का आशीर्वाद ले रही हैं। अन्य पोस्ट में उन्होंने अपनी पूरी फैमिली संग पोज दिया। उन्होंने घाट पर आरती देखी और महाकुंभ में डांस परफॉर्म भी किया। सेलेब्स ने संगम में लगाई डुबकी हाल ही में पंकज त्रिपाठी ने अपनी पूरी फैमिली के साथ संगम में स्नान किया। इनके अलावा राजकुमार राव अपनी वाइफ पत्रलेखा संग प्रयागराज पहुंचे थे। उन्होंने ये भी कहा था कि अगर कोई कहानी मिलती है तो वो फिल्म भी जरूर बनाएंगे। हिना खान बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल ने भी संगम में डुबकी लगाई। इनके अलावा हेमा मालिनी, साउथ एक्ट्रेस श्रीनिधि शेट्टी, भोजपुरी स्टार्स दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दुबे, नीना गुप्ता,संजय मिश्रा, अनुपम खेर भी संगम में डुबकी लगा चुके हैं। हॉलीवुड के फेमस सिंगर क्रिस मार्टिन भी गर्लफ्रेंड डकोटा जॉनसन के साथ महाकुंभ पहुंचे थे।

बुलडोजर ऐक्‍शन: अवैध निर्माण किया जमींदोज, मदनी मस्जिद के नाम पर कब्‍जाई जमीन कराई खाली

कुशीनगर  उत्‍तर प्रदेश के कुशीनगर में बुलडोजर ऐक्‍शन हुआ है। लंबे विवाद और कानूनी प्रक्रियाओं के बाद प्रशासन ने मदनी मस्जिद के नाम पर कब्‍जाई जमीन खाली करानी शुरू की है। मौके पर छह बुलडोजर पहुंचे। भारी सुरक्षा व्‍यवस्‍था और पुलिस की तैनाती के बीच अवैध निर्माण को जमींदोज किया जा रहा है। इस मामले में पिछले साल 18 दिसम्‍बर से जांच चल रही थी। प्रशासन का कहना है कि इस मामले में पक्षकारों को तीन बार नोटिस जारी किया गया लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद अवैध निर्माण के ध्‍वस्‍तीकरण का ऐक्‍शन लिया जा रहा है। कुशीनगर के हाटा नगर के नगर के वार्ड नंबर 21 गांधी नगर में नगरपालिका कार्यालय के पीछे सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर यह अवैध निर्माण किया गया था। रविवार को एसडीएम हाटा योगेश्वर सिंह, सीओ कसया कुंदन सिंह, ईओ हाटा मीनू सिंह की देखरेख में दोपहर से बुलडोजर ऐक्‍शन शुरू हुआ। प्रशासन का कहना है कि मस्जिद के नाम से कोई जमीन नहीं है। उनके पक्षकार के नाम 15 डिस्मिल जमीन है। बाकी 23 एअर नगरपालिका की जमीन पर अतिक्रमण कर मस्जिद के नाम पर अवैध निर्माण कराया जा रहा था। अधिकारियों का कहना है कि नगरपालिका द्वारा बार-बार मना करने यहां तक कि तीन नोटिस देने के बाद भी पक्षकार ने अवैध कब्जे को नहीं हटाया। एसडीएम योगेश्वर सिंह का कहना है कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर यह बेदखली की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, ईओ मीनू सिंह ने बताया कि जिस निर्माण के खिलाफ ऐक्‍शन लिया गया है उसका नक्शा पास नहीं है। कार्रवाई के दौरान कोतवाल सुशील कुमार शुक्ल के अलावा भारी संख्‍या में पुलिस बल और पीएसी मौजूद रही। पूरे हाटा नगर में पुलिस अलर्ट पर है। बुलडोजर ऐक्‍शन के दौरान चप्‍पे-चप्‍पे पर फोर्स मुस्‍तैद रही। हिन्दूवादी नेता ने सीएम पोर्टल पर की थी शिकायत पिछले साल दिसम्बर महीने की 17 तारीख को हिंदूवादी नेता रामबचन सिंह ने सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि हाटा में मस्जिद बनाने के नाम पर कब्‍जे की जमीन पर अवैध निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने निर्माण में हुई फंडिंग पर भी सवाल उठाया था। इसके बाद जिला प्रशासन हरकत में आया। 5 दिन की जांच-पड़ताल के बाद अपनी जिला प्रशासन ने अपनी रिपोर्ट शासन को भेज दी थी इसी आधार पर नगरपालिका प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की। नगर पालिका ने मस्जिद प्रबंधन को नक्‍शा और अन्‍य दस्‍तावेज प्रस्‍तुत करने के लिए तीन बार नोटिस जारी किया था। लेकिन पक्षकारों की ओर से तय समय में कागजात न प्रस्‍तुत करने पर नगर पालिका ने इसे अवैध निर्माण मानते हुए कार्रवाई का फैसला लिया। इसके बाद पक्षकारों ने हाईकोर्ट का रुख किया। हाईकोर्ट से इस पर 8 फरवरी तक का स्‍टे मिला था। 9 फरवरी को स्‍टे की मियाद खत्‍म होते ही प्रशासन ने अवैध निर्माण ध्‍वस्‍तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी। प्रशासन का कहना है कि सिर्फ अवैध निर्माण पर ऐक्‍शन लिया गया है।

बीजापुर में भीषण मुठभेड़ में जवानों ने 31 नक्सलियों को मार गिराया

बीजापुर नक्सलवाद के खिलाफ चल रही आखिरी जंग में सुरक्षा के जवानों को बहुत बड़ी कामयाबी मिली है। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में भीषण मुठभेड़ के दौरान एक साथ 31 नक्सलियों को मार गिराया गया है। डीआरजी और एसटीएफ के ऑपरेशन के दौरान 2 जवान भी शहीद हो गए, जबकि 2 अन्य जख्मी हैं। हाल के समय में यह सबसे बड़ा ऑपरेशन बताया जा रहा है, जिसमें इतनी बड़ी संख्या में नक्सली खत्म कर दिए गए। केंद्र सरकार 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म करने का ऐलान कर चुकी है। हाल के दिनों में छत्तीसगढ़ में दर्जनों नक्सलवादी मारे जा चुके हैं। बताया जा रहा है कि बीजापुर-नारायणपुर सीमा के पास यह मुठभेड़ हुई है। दोनों तरफ से भीषण गोलीबारी हुई जिसमें बड़ी संख्या में नक्सलियों को मार गिराया गया। आईजी बस्तर पी सुंदरराज ने बताया कि अभी तक 31 शव बरामद किए जा चुके हैं। मारे गए नक्सलियों की संख्या में इजाफा हो सकती है। मुठभेड़ के दौरान 2 जवान भी शहीद हो गए, जबकि दो अन्य घायल हैं। मौके से ऑटोमैटेकि हथियार भी बरामद किए गए हैं। बस्तर पुलिस के मुताबिक नक्सलियों के साथ सुरक्षाबलों का आमना-सामना बीजापुर के राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र के जंगल में हुआ। रविवार सुबह इस मुठभेड़ में बड़ी संख्या में नक्सलियों को घेर लिया गया। घंटों तक दोनों तरफ से भीषण गोलीबारी होती रही। शुरुआत में 12 नक्सलियों के मारे जाने की सूचना मिली पर तलाशी अभियान के साथ जंगल में लाश मिलते चले गए। कुल 31 नक्सलियों को मार गिराया गया। पिछले दिनों छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर हुए एक अन्य एनकाउंटर में 16 नक्सली मारे गए थे, जिनमें 90 लाख रुपए का इनामी चलपति भी शामिल था।

38वें राष्ट्रीय खेलों में भोपाल रेल मंडल के कर्मचारी ने जीता रजत पदक

  भोपाल भोपाल मंडल रेल प्रबंधक श्री देवाशीष त्रिपाठी के मार्गदर्शन में रेलवे कर्मचारी न केवल अपने कार्य क्षेत्र में बल्कि खेल के मैदान में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। भोपाल मंडल के वाणिज्य विभाग में कार्यरत जूनियर क्लर्क सुश्री नित्या गंधे ने भारतीय रेलवे का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। उन्होंने उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में 100 मीटर दौड़ में 11.79 सेकंड के समय के साथ रजत पदक जीतकर एक और उपलब्धि अपने नाम की। यह पहला मौका नहीं है जब सुश्री नित्या गंधे ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। उन्होंने इससे पहले 09 अगस्त 2024 को रायबरेली में आयोजित इंटर रेलवे प्रतियोगिता में 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीते थे। उस प्रतियोगिता में उन्होंने 100 मीटर दौड़ में 11.44 सेकंड का सर्वश्रेष्ठ समय दर्ज किया था।इसके बाद, सितम्बर में बेंगलुरु में आयोजित ओपन नेशनल प्रतियोगिता में भी सुश्री नित्या गंधे ने 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर भारतीय रेलवे और भोपाल मंडल का नाम रोशन किया। इस मौके पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया ने कहा, “रेलवे अपने कर्मचारियों को खेलों में भाग लेने के लिए सुविधाएं और अवसर प्रदान कर रहा है, जिससे वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। सुश्री नित्या गंधे जैसे खिलाड़ी रेलवे का गौरव बढ़ा रहे हैं। हमें उनकी इस उपलब्धि पर गर्व है।”

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet