LATEST NEWS

मंत्री मार्को रुबियो ने पोस्ट का जिक्र करते हुए कहा, ‘राष्ट्रपति एकदम स्पष्ट थे, हमास को अब सभी बंधकों को रिहा करना होगा!’

वाशिंगटन अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने हमास की ओर से बनाए गए बंधकों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रुख को दोहराते कहा कि हमास सभी बंधकों को तुरंत रिहा कर दे। रुबियो ने एक्स पर व्हाइट हाउस की पोस्ट का जिक्र करते हुए कहा, ‘राष्ट्रपति एकदम स्पष्ट थे। हमास को अब सभी बंधकों को रिहा करना होगा!’ अमेरिकी विदेश मंत्री की यह टिप्पणी बंधकों की रिहाई को लेकर काफी अहम मानी जा रही है। जानकारों का कहना है कि यूएस अब इस मामले को लेकर बेहद गंभीर है। इससे पहले, इजरायल ने पुष्टि कर दी कि गाजा पट्टी में संघर्षविराम के तहत हमास की ओर से रिहा किए गए 3 इजरायली बंधक उनकी सेना को मिल गए हैं। अब इजरायल को भी दर्जनों फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करना है। हमास ने तीनों बंधकों को शनिवार को गाजा में रेड क्रॉस को सौंप दिया। रिहा हुए बंधकों को मेडिकल के लिए ले जाया जाएगा और 16 महीने की कैद के बाद उनके परिवार से मिलाया जाएगा। जिन बंधकों को हमास की ओर से रिहा किया गया उनके नाम एली शरबी, ओहद बेन अमी और ओर लेवी हैं। इन सभी को 7 अक्टूबर 2023 को हमास की ओर से किए गए हमले में बंधक बना लिया गया था। 183 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा इजरायल इजरायल रिहा किए गए बंधकों के बदले में 183 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा। रेड क्रॉस को सौंपने से पहले हमास के लड़ाके तीनों बंधकों को सैकड़ों लोगों की भीड़ के सामने ले गए और एक-एक करके तीनों को बोलने के लिए माइक दिया गया। तीनों ने सार्वजनिक रूप से अपना बयान दिया। बंधकों को सार्वजनिक रूप से बयान दिलवाने के संबंध में इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा, ‘हम शनिवार को हुए चौंकाने वाले दृश्यों को स्वीकार नहीं करेंगे।’ हालांकि, बयान में किसी दंडात्मक उपाय की बात नहीं की गई है। यह पहली बार है, जब युद्ध विराम के इस चरण के दौरान मुक्त किये गए बंधकों को उनकी रिहाई के दौरान सार्वजनिक रूप से बयान देने के लिए कहा गया। इजरायल और हमास के बीच 19 जनवरी को संघर्षविराम शुरू होने के बाद से यह बंधकों के बदले कैदियों की 5वीं अदला-बदली है।

बेटी के अंतिम संस्कार का इंतजार कर रहे श्रद्धा वाकर के पिता विकास वाकर का निधन

नई दिल्ली श्रद्धा वाकर के पिता विकास वाकर का मुंबई में निधन को गया है। जानकारी के मुताबिक उन्हें दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद मुंबई के वसई में उन्होंने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि विकास वाकर बेटी की मौत के बाद काफी उदास रहते थे और उसका अंतिम संस्कार करने के लिए शव के नाम पर बचे टुकड़े पाने का इंतजार कर रहे थे। उनकी बेटी श्रद्धा वाकर की उसी के लिव इन पार्टनर आफताब पूनावाला से बेहरमी से हत्या कर दी थी। इसके बाद उसके शव के कई टुकड़े कर कई दिनों फ्रिंज में बंद रखा था। बाद में उन टुकड़ों को महरौली में किस्तों में ठिकाने लगाने लगा। आफताब फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में है लेकिन श्रद्धा के शव के टुकड़े अब भी पुलिस के कब्जे में हैं। उसके पिता को बेटी का अंतिम संस्कार करने के लिए शव के नाम पर बचे कुछ टुकड़े भी नसीब नहीं हुए। श्रद्धा वाकर मर्डर केस का खुलासा 12 नवंबर 2022 को उस वक्त हुआ था जब आफताब महरौली में लाश के टुकड़े ठिकाने लगाते हुए पकड़ा गया था। बाद में पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने तो श्रद्धा को 18 मई को मार डाला था। इसके बाद शव को कई टुकड़ों में काट धीरे-धीरे उन्हें महरौली के जंगल में फेंकता रहा। वक्त बहुत ज्यादा बीत चुका था, ऐसे में पुलिस को भी श्रद्दा के शव के नाम पर कुछ टुकड़े ही मिले जिनका डीएनए टेस्ट करने पर साबित हुआ कि यह श्रद्धा के हैं। श्रद्धा के पिता को ही सबसे पहले नवंबर में पता चला था कि उनकी बेटी इस दुनिया में नहीं रही।

चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन, तमाम दिग्गज नेता अपने-अपने क्षेत्रों में झोंकेंगे ताक, कम साय दुर्ग में तो पूर्व मुख्यमंत्री बघेल पाटन में करेंगे रोड शो और सभाएं

दुर्ग नगरीय निकाय चुनाव प्रचार-प्रसार के अंतिम दिन आज तमाम दिग्गज नेता अपने-अपने क्षेत्रों ताक झोंकेंगे. इस कड़ी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दुर्ग में रोड शो करने के साथ सभाएं करेंगे. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दुर्ग में दोपहर 2:30 बजे से शाम 6:00 तक रहेंगे. इस दौरान महापौर प्रत्याशी अलका बाघमार एवं पार्षद प्रत्याशियों के लिए बस स्टैंड से महाराजा चौक तक रोड शो करेंगे. वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने विधानसभा क्षेत्र के कुम्हारी में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रामप्यारी थनेश पटेल और नगर पंचायत पाटन में लक्ष्मी नारायण पटेल के लिए रोड शो एवं सभाएं करेंगे.  

बोलेरो और पिकअप लोडर वाहन में जोरदार भिड़ंत, मां-बेटे समेत तीन की मौत, 10 घायल

सतना मध्य प्रदेश के सतना जिले में सतना-चित्रकूट स्टेट हाईवे पर एक दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, 10 लोग घायल हो गए। हादसा शनिवार देर रात करीब 1:30 बजे बड़े हनुमानजी मंदिर के पास हुआ, जहां बोलेरो और पिकअप लोडर वाहन में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि टक्कर के बाद पिकअप लोडर वाहन सड़क पर पलट गया। जिससे जाम भी लग गया। हादसे की सूचना पर मझगवां टीआई आदित्य नारायण धुर्वे और कोठी थाना प्रभारी श्वेता मौर्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने घायलों को इलाज के लिए तत्काल सतना जिला अस्पताल भेजा। टीआई आदित्य नारायण धुर्वे ने बताया कि बोलेरो सवार सभी लोग दमोह के रहने वाले है। वे प्रयागराज महाकुंभ में स्नान कर चित्रकूट होते वापस दमोह लौट रहे थे। जबकि, पिकअप लोडर वाहन में सवार लोग जबलपुर से प्रयागराज महाकुंभ जा रहे थे। दोनों वाहनों की टक्कर में पिकअप लोडर वाहन में सवार मां और बेटे समेत तीन की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप वाहन पलट गया, जिससे उसमें लोड फल समेत अन्य सामान सड़क पर बिखर गया। इससे लंबा जाम लग गया, पुलिस ने क्रेन बुलाकर वापस को रास्ते से हटाया। जिसके बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हुई।   हादसे में इनकी हुई थी    महेंद्र पटेल (52), मनीषा पटेल पति जितेंद्र पटेल (31), विवेक पटेल पिता जितेंद्र पटेल (11) की मौत हो गइ्र। मनीषा और विवेक आपस में मां बेटे थे। हादसे में यह गंभीर रूप से घायल ब्रजेंद्र यादव पिता गया प्रसाद यादव  (35) निवासी पिपरवार अमानगंज पन्ना, अरुण द्विवेदी पिता राजेन्द्र द्विवेदी (26) निवासी गैसाबाद दमोह, भरत राठौर पिता प्रेमलाल राठौर (33) निवासी गैसाबाद दमोह, राजभान यादव पिता बाबू सिंह (26) निवासी खमरिया कला दमोह, जितेंद्र पटेल पिता रामगुलाब पटेल (30) जुरमनिया नई गढ़ी रीवा, श्रीराम दाहिया पिता भरत दाहिया (32) निवासी गैसाबाद दमोह, ब्रजेश पटेल पिता प्रीतम पटेल (34) निवासी गैसाबाद दमोह, नेपाल पटेल पिता रामस्वरूप पटेल (28) निवासी गैसाबाद दमोह, चिंटू पटेल पिता आश्रम पटेल (32) गैसाबाद दमोह और एक अन्य घायल को रात में ही जबलपुर रेफर कर दिया गया।

जापुर में भीषण मुठभेड़ के दौरान 12 नक्सलियों ढेर, दो जवान हुए शहीद

बीजापुर नक्सलवाद के खिलाफ चल रही आखिरी जंग में सुरक्षाबलों को एक बार फिर बड़ी कामयाबी मिली है। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में भीषण मुठभेड़ के दौरान 12 नक्सलियों को मार गिराया गया है। ऑपरेशन के दौरान 2 जवान भी शहीद हो गए, जबकि 2 अन्य जख्मी हैं। केंद्र सरकार 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म करने का ऐलान कर चुकी है। हाल के दिनों में छत्तीसगढ़ में दर्जनों नक्सलवादी मारे जा चुके हैं। बताया जा रहा है कि बीजापुर-नारायणपुर सीमा के पास यह मुठभेड़ हुई है। दोनों तरफ से भीषण गोलीबारी हुई जिसमें बड़ी संख्या में नक्सलियों को मार गिराया गया। अभी 12 शव बरामद किए जा चुके हैं। मारे गए नक्सलियों की संख्या में इजाफा हो सकती है। मुठभेड़ के दौरान 2 जवान भी शहीद हो गए, जबकि दो अन्य घायल हैं। मौके से ऑटोमैटेकि हथियार भी बरामद किए गए हैं। बस्तर पुलिस के मुताबिक नक्सलियों के साथ सुरक्षाबलों का आमना-सामना बीजापुर के राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र के जंगल में हुआ। रविवार सुबह इस मुठभेड़ में बड़ी संख्या में नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है। खबर लिखे जाने तक दोनों तरफ से गोलीबारी जारी थी। पिछले दिनों छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर हुए एक अन्य एनकाउंटर में 16 नक्सली मारे गए थे, जिनमें 90 लाख रुपए का इनामी चलपति भी शामिल था।

मुख्यमंत्री साय बोले- भाजपा को जिताएं, रायपुर में कमल खिलाएं

रायपुर नगरीय निकाय चुनाव में कमल का बटन दबा कर महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे सहित सभी 70 वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाएं और ट्रिपल इंजन सरकार का लाभ रायपुर को दिलाएं। रायपुर शहर के विकास की जिम्मेदारी हमारे कंधों पर छोड़िए। हम रायपुर नगर निगम को नए सिरे से संवारेंगे और जनता को उत्कृष्ट सुविधाएं मुहैया कराएंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आज रायपुर में भारतीय जनता पार्टी का भव्य और ऐतिहासिक रोड शो आयोजित हुआ, जिसमें जनसैलाब उमड़ पड़ा। भनपुरी से शुरू हुए इस भव्य रोड शो में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। सड़कों के दोनों ओर हाथ में कमल का झंडा थामे भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम जनों द्वारा पुष्पवर्षा के माध्यम से रोड शो का जगह-जगह स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री श्री साय ने भी जनता का अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने रोड शो में उमड़ी भारी भीड़ के लिए जनता का आभार भी जताया। सीएम साय ने कहा कि भाजपा सरकार ने नगरीय निकायों के विकास के लिए ₹7,000-8,000 करोड़ से अधिक की राशि जारी की है, जिससे शहरों का समग्र विकास सुनिश्चित होगा। उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि आने वाले वर्षों में 3 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास बनाए जाएंगे, नजूल भूमि पर बसे परिवारों को मालिकाना हक देने के लिए नया कानून लाया जाएगा, महिलाओं के नाम पर संपत्ति कर में 25% की छूट मिलेगी, समय पर बिजली बिल और संपत्ति कर भरने वालों को पीएम आवास योजना का लाभ मिलेगा, स्व-सहायता समूह की महिलाओं को ₹2.5 लाख तक का बिना गारंटी लोन, स्ट्रीट वेंडर्स को ₹30,000 की आर्थिक सहायता और यूपीएससी पास करने वाले छात्रों को महापौर सम्मान निधि के तहत ₹1 लाख की सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के तहत प्रदेश में अभूतपूर्व योजनाएं लागू की गई हैं, जिनका लाभ जनता को सीधे मिल रहा है। 18 लाख परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है, धान का समर्थन मूल्य ₹3100 प्रति क्विंटल तय किया गया है और प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी हो रही है। किसानों को दो साल का बकाया बोनस, 70 लाख माताओं-बहनों को ‘महतारी वंदन योजना’ का लाभ, तेंदूपत्ता संग्रहण दर ₹5500 प्रति मानक बोरा, 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को श्रीरामलला दर्शन और काशी यात्रा का लाभ तथा भूमिहीन कृषि मजदूरों को ‘पं. दीनदयाल उपाध्याय योजना’ के तहत हर साल ₹10,000 की आर्थिक सहायता दी जा रही है। रोड शो में कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम जी, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल जी, विधायक राजेश मूणत जी, सुनील सोनी जी, पुरंदर मिश्रा जी, मोतीलाल साहू जी, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव जी, महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे जी, जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर जी सहित अन्य वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

रेल्वे स्टेशन अनूपपुर में थाना कोतवाली अनूपपुर द्वारा सायबर क्राईम सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान जी के द्वारा सायबर क्राईम सुरक्षा जागरूकता हेतु चलाये जा रहे सेफ क्लिक अभियान के अंतर्गत रविवार की सुबह रेल्वे स्टेशन अनूपपुर में थाना कोतवाली अनूपपुर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रेल्वे स्टेशन अनूपपुर में प्लेटफार्म नम्बर 01 पर आर.पी.एफ. पोस्ट के प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में चीफ स्टेशन मास्टर अनूपपुर एम.पी. शर्मा. सी.टी.आई.  एस. के तातवाड़ी, स्टेशन सुपरीडेन्ट (कमर्शियल) जयन्तो दास गुप्ता, आर.पी.एफ. पोस्ट अनूपपुर प्रभारी इन्सपेक्टर मधुबाला पात्र, टी.आई. कोतवाली अरविन्द जैन, प्रधान आरक्षक  महेंद्र सिंह राठौर, आरक्षक प्रकाश तिवारी एवं अब्दुल कलाम  के द्वारा सैकड़ों की संख्या में उपस्थित लोगो को सायबर क्राईम से सुरक्षित रहने हेतु जागरूक किया गया। कार्यक्रम में रेल्वे विभाग अनूपपुर के कर्मचारीगण,रेल्वे स्टेशन पर काम करने वाले वेण्डर, कुली, आर.पी.एफ. पुलिस बल, जी.आर. पी. पुलिस बल, रेल यात्रीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बताया गया कि इंटरनेट बैकिंग एवं आनलाईन ट्राजेक्शन के बढ़ते चलन के कारण आये दिन आम नागरिको के साथ सायबर फ्राड के अपराध घटित हो रहे है जिनसे बचने के लिए सतर्कता एवं सावधानी ही एक मात्र उपाय है। आज हर हाथ में इनंटरनेट युक्त मोबाईल डिवाइस है जिससे हर व्यक्ति पर सायबर फ्राड का खतरा संभव रहता है। आवश्यकता है कि किसी भी अनजान व्यक्ति  के फोन काल अथवा एसएमएस अथवा सोशल मीडिया पोस्ट पर भरोसा  ना करते हुए किसी भी प्रकार का ट्रांजेक्शन या लेन देन न करें। अनजान व्यक्ति द्वारा मांगे जाने पर ओ.टी.पी. हरगिज न दें, अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे गये लिंक एवं अनजान नम्बर के वीडियो काल को अटेन्ड न करें। यदि सायबर अपराध घटित हो जाये तो बिना देर किये गोल्डन अवर में तत्काल 1930 राष्ट्रीय सायबर क्राईम टोल फ्री हेल्पलाईन नम्बर अथवा www.cybercrime.gov.in वेबसाईट पर अथवा नजदीकी पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करायें जिससे  फ्राड करके आपके बैंक खाते से दूसरे बैंक खाते में ट्रांसफर की गई रकम को अपराधियों द्वारा खाते से निकाले जाने के पूर्व ही उन खातो का लेनदेन फ्रीज कर आपकी धनराशि वापस दिलायी जा सके। यह तभी संभव है जब किसी भी प्रकार का आनलाईन धोखाधड़ी होने पर हम अपनी शिकायत को तुरन्त दर्ज करायें। कार्यक्रम के दौरान सायबर क्राईम से बचने के लिए  “क्या करें एवं क्या न करें  “के संबंध में पम्पलेट वितरण किया गया उक्त अवधि में रेल्वे स्टेशन अनूपपुर में आई ट्रेन के यात्रियो को भी पाम्पलेट बांटा जाकर सायबर क्राईम से बचने हेतु जागरूक किया गया।

खोंगापानी वार्ड क्रमांक 11 एवं 12 खोंगापानी में मतदाताओं को ईवीएम का दिया गया प्रशिक्षण

एमसीबी आगामी नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 को देखते हुए नगर पंचायत खोंगापानी के वार्ड क्रमांक 11 एवं 12 की पुराना नगर पंचायत कार्यालय खोंगापानी में मतदाताओं के लिए ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया और मतदान प्रक्रिया की बारीकियों को समझा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर ने ईवीएम की कार्यप्रणाली को विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने के लिए मतदाताओं को ईवीएम का सही उपयोग करना आवश्यक है। प्रशिक्षण के दौरान ईवीएम के संचालन की पूरी प्रक्रिया का लाइव प्रदर्शन किया गया, जिससे नागरिक किसी भी प्रकार की भ्रांति से मुक्त होकर अपने मताधिकार का सही तरीके से उपयोग कर सकें। मास्टर ट्रेनर ने मतदाताओं से अपील की कि वे बिना किसी दबाव के स्वतंत्र रूप से मतदान करें और लोकतंत्र को सशक्त बनाएं। इस अवसर पर नोडल अधिकारी सहित वार्ड के कई गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। उन्होंने प्रशिक्षण सत्र में सक्रिय भागीदारी निभाई और मतदान प्रक्रिया से जुड़े अपने संदेहों का समाधान प्राप्त किया।

पांच सौ रुपये रोजाना कमाने वाला व्यक्ति को नहीं मिलेगा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ

इंदौर केंद्र सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले बेघर परिवारों की आवास आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) को पांच साल के लिए बढ़ा दिया है। इसकी प्रतीक्षा सूची तैयार करने का कार्य जिले की 334 पंचायतों में 31 मार्च तक किया जाएगा। कच्चे मकान और बगैर छत वाले परिवारों का नाम सूची में जोड़ने के लिए 10 मापदंड तय किए गए हैं। किसी भी मापदंड को पूरा करने वाले सूची से बाहर होंगे। पहली बार इस सर्वे में दोपहिया रखने वाले परिवारों को शामिल किया जा रहा है, लेकिन यदि परिवार के किसी भी व्यक्ति की आमदनी 15 हजार प्रतिमाह से अधिक है, तो वह योजना के लिए पात्र नहीं होगा। यानी पांच सौ रुपये रोजाना कमाने वाला व्यक्ति योजना से बाहर होगा। सर्वेयर नियुक्त किया गया प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में आवासहीन परिवारों की सूची का काम पंचायत स्तर पर सर्वेयर के माध्यम से शुरू किया है। इंदौर जिले में प्रत्येक पंचायत में एक सर्वेयर नियुक्त किया गया है। आवास प्लस पोर्टल पर सर्वे का कार्य राज्य स्तर से अप्रूवल प्राप्त व्यक्ति ही कर सकेगा। सभी हितग्राहियों की जानकारी ऑनलाइन अपलोड करनी होगी। इसमें पक्के मकान, पक्की छत और दो कमरों से अधिक में रहने वाले परिवार योजना में शामिल नहीं होंगे। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) को 2024-25 से 2028-29 तक बढ़ाया गया है। इसके लिए स्थायी प्रतीक्षा सूची तैयार की जा रही है। 2018 में हुआ था सर्वे जिले में आवासहीन लोगों की सूची तैयार करने का सर्वे 2018 में किया गया था। इस सूची के आधार पर प्रथम चरण में 2022 तक 12 हजार लोगों को आवास उपलब्ध कराए गए हैं। 2024 में 2200 आवास का लक्ष्य जिला पंचायत को मिला था और इसके आदेश जारी किए जा चुके हैं। जनवरी 2025 में नौ हजार आवास का लक्ष्य फिर मिला है। इसकी प्रक्रिया की जा रही है। स्वयं भी कर सकेंगे आवेदन प्रत्येक पंचायत में सर्वेयर द्वारा हितग्राही की जानकारी आनलाइन आवास प्लस एप पर दर्ज करनी होगी। सर्वेयर स्वयं के आधार पर वेरिफिकेशन के बाद ही हितग्राही की जानकारी अपलोड कर सकेगा। यदि सर्वेयर जानकारी अपलोड करने में आनाकानी करता है, तो हितग्राही भी पोर्टल पर फेस वेरिफिकेशन कर स्वयं अपनी जानकारी अपलोड कर सकेंगे। यह सूची अलग से प्रदर्शित होगी। यह दस मापदंड पूरे करने वाले नहीं होंगे पात्र मोटर चलित तीन-चार पहिया वाहन। मशीनीकृत तीन-चार पहिया कृषि उपकरण। 50 हजार से अधिक का किसान क्रेडिट कार्ड। परिवार का कोई सदस्य सरकारी कर्मचारी हो। सरकार के पास पंजीकृत गैर-कृषि उद्यम वाले परिवार। परिवार का कोई भी सदस्य 15 हजार रुपये प्रतिमाह से अधिक कमाता हो। आयकर भुगतान करता हो। व्यावसायिक कर का भुगतान करना। 2.5 एकड़ या अधिक सिंचित भूमि का स्वामी होना। पांच एकड़ या अधिक असंचित भूमि का स्वामी होना।  

भाजपा की बड़ी जीत के बाद सीएम पद की दौड़ शुरू, सबसे आगे चल रहे 3 बड़े नाम, अंतिम फैसला भाजपा आलाकमान करेगा

नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत के बाद सीएम पद की दौड़ शुरू हो गई है। समर्थकों ने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं, लेकिन अंतिम फैसला भाजपा आलाकमान करेगा। अलग अलग फैक्टर के हिसाब से भाजपा में सीएम पद के कई दावेदार हैं। अभी कोई भी खुलकर अपनी दावेदारी नहीं कर रहा है। सीएम चेहरा तय होने में कुछ समय लग सकता है। इस लिस्ट में परवेश वर्मा की दावेदारी सबसे पुख्ता मानी जा रही है। हालांकि, 2 ऐसे नाम भी दावेदारों में हैं, जो विधायक भी नहीं हैं। भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में कोई सीएम पद का चेहरा तय नहीं किया था। दिल्ली का चुनाव पीएम मोदी के नाम पर लड़ा गया। जीत के बाद अब सभी को सीएम पद के ऐलान का इंतजार है। भाजपा में अलग अलग फैक्टर के चलते कई सीएम पद के दावेदार हैं। पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को हराकर बड़ा उलटफेर करने वाले प्रवेश वर्मा का नाम इस दौड़ में सबसे आगे है। प्रवेश दो बार सांसद रह चुके हैं। नई दिल्ली सीट जीतने के बाद प्रवेश ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात भी की। दिल्ली देहात में मिली बड़ी सफलता भी प्रवेश की दावेदारी को पुख्ता करती है। 2 सांसदों का भी चल रहा नाम भाजपा सूत्रों का कहना है कि सीएम पद का ऐलान विधायकों के बीच से ही होना है। इसके चलते किसी विधायक को ही इस पद पर चुना जाएगा। अगर विधायकों के बाहर सीएम चुना गया तो सांसद मनोज तिवारी और बांसुरी स्वराज भी भाजपा का सीएम फेस हो सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि भाजपा बड़े बहुमत के साथ सत्ता में आई है। ऐसे में दिल्ली के विकास और सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखकर सीएम चुना जाएगा। रोहिणी से चुनाव जीते नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता का नाम भी इस दौड़ में शामिल है। विजेंद्र भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके है। वह 2015 से 2020 तक नेता प्रतिपक्ष रहे। इसके बाद रामवीर सिंह बिधूड़ी नेता प्रतिपक्ष बने थे। बिधूड़ी के सांसद बनने के बाद विजेंद्र को दोबारा नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। संगठन से जुड़े सतीश उपाध्याय, जितेंद्र महाजन और अजय महावर का नाम भी इस सूची में शामिल है।

दिल्ली चुनाव में हार के बाद अब कांग्रेस की नजर पश्चिम बंगाल पर है, ममता बनर्जी की TMC से मुकाबला करने के लिए तैयार

नई दिल्ली कांग्रेस नेता राहुल गांधी अंततः अपनी राजनीति की राह पर चलने लगे हैं। दिल्ली चुनाव में हार के बाद अब कांग्रेस की नजर पश्चिम बंगाल पर है। पार्टी वहां ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) से मुकाबला करने के लिए तैयार है। राहुल गांधी ने 2004 में सक्रिय राजनीति में कदम रखा था और उन्हें युवाओं के मामलों का प्रभारी नियुक्त किया गया था। तब उन्होंने ‘एकला चलो रे’ के सिद्धांत पर विश्वास किया था, यानी पार्टी को अकेले ही खड़ा होना चाहिए। यह सिद्धांत सोनिया गांधी के नेतृत्व में बने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) से बिल्कुल अलग था। हालांकि यह कांग्रेस के लिए गठबंधन राजनीति का एक प्रयोग था। राहुल का हमेशा मानना ​​था कि पार्टी तब ही बढ़ सकती है जब वह अकेले चुनाव लड़े। राहुल गांधी ने अपनी पार्टी के नेताओं से यह अक्सर कहा था कि अकेले खड़े होने से लंबी अवधि में फायदा होगा, भले ही चुनाव हार जाएं। लेकिन कई चुनावी विफलताओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हराने की इच्छा ने उन्हें गठबंधन राजनीति को स्वीकार करने के लिए मजबूर किया। हालांकि, 2024 के लोकसभा चुनावों के बाद राहुल गांधी को यह एहसास हुआ कि जहां INDIA गठबंधन के अन्य दल मजबूत हो रहे हैं, वहीं कांग्रेस पिछड़ती जा रही है। सीधे मुकाबले में बीजेपी के साथ कांग्रेस का जीतना अब संभव नहीं लग रहा था। हरियाणा और महाराष्ट्र में हार के बाद राहुल गांधी ने यह विचार किया कि अब कांग्रेस को अकेले ही चुनावी मैदान में उतरना होगा और अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली AAP को चुनौती देने का इरादा बनाना पड़ा। दिल्ली विधानसभा चुनाव में AAP की हार के बाद और समाजवादी पार्टी तथा नेशनल कांफ्रेंस द्वारा कांग्रेस पर आरोप लगाए जाने के बाद कांग्रेस ने भी अपनी रणनीति में बदलाव किया है। अब पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) को चुनौती देने की योजना बनाई जा रही है। यहां ममता बनर्जी की पार्टी ने कांग्रेस को बार-बार नजरअंदाज किया है। सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी बंगाल में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलकर उन्हें यह विश्वास दिलाना चाहते हैं कि ममता बनर्जी के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी। कांग्रेस ने यह स्पष्ट किया है कि राज्य स्तर पर सहयोगियों के खिलाफ संघर्ष का मतलब राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन खत्म करना नहीं है, बल्कि यह सिर्फ पार्टी की महत्त्वाकांक्षाओं का हिस्सा है। इसे उसके अन्य सहयोगी आसानी से पचा नहीं पा रहे हैं। राहुल गांधी ने इस विचार को स्वीकार किया कि अगर कांग्रेस ने राज्य दर राज्य हार मान ली, तो इसका राष्ट्रीय स्तर पर असर पड़ेगा और बीजेपी के खिलाफ कांग्रेस एक ठोस विकल्प नहीं बन पाएगी। इस समय राहुल गांधी का मानना है कि कांग्रेस के सभी राज्य इकाइयों को एक नई दिशा की आवश्यकता है और यही उनके अगले कदम का उद्देश्य है।

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ऊपर हमला करने वालों की मांगी जानकारी, सीक्रेट सर्विस से मांगा जवाब, कोई बहाना नहीं

वॉशिंगटन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीक्रेट सर्विस को एक खास आदेश जारी किया है। इस आदेश में उन्होंने अपने ऊपर हमला करने वालों की जानकारी मांगी है। ट्रंप ने कहा है कि उन्हें उन दो लोगों के बारे में पूरी जानकारी चाहिए, जिन्होंने पिछले साल चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें मारने का प्रयास किया था। न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक ट्रंप ने बताया कि मैं दोनों हत्यारों के बारे में पता लगाना चाहता हूं। एक आदमी के पास छह सेलफोन क्यों थे और दूसरे आदमी के पास विदेशी ऐप्स क्यों थे? ट्रंप का कहना है कि वह जानने के हकदार हैं। बाइडेन पर यह बोले डोनाल्ड ट्रंप ने कहाकि जो बाइडेन के चलते मैं अब और पीछे नहीं हटूंगा। मैं जानने का हकदार हूं। और उन्होंने इसे काफी समय तक छुपाए रखा। बता दें कि ट्रंप पर पहली हत्या का प्रयास 13 जुलाई, 2024 को पेंसिल्वेनिया में उनके अभियान भाषण के दौरान हुआ। ट्रंप को कान में गोली मारी गई थी। इस हमले में एक दर्शक की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने बताया था कि उन्होंने एक संदिग्ध 20 वर्षीय थॉमस मैथ्यू क्रुक्स को मार डाला है, जिसने मंच की ओर कई गोलियां चलाई थीं। वह उस मंच से लगभग 100 मीटर दूर एक औद्योगिक भवन की छत पर छुपा हुआ था। दो बार हुआ था हमला ट्रंप की हत्या का दूसरा प्रयास 15 सितंबर, 2024 को फ्लोरिडा में उनके गोल्फ क्लब के पास हुआ। कानूनी एजेंसियों के मुताबिक, सीक्रेट सर्विस अधिकारियों ने हमलावर पर गोलियां चलाईं, जो झाड़ियों में छिपा हुआ था। उस व्यक्ति ने कार में बैठकर भागने की कोशिश की, लेकिन उसे हिरासत में ले लिया गया। जिस स्थान पर उसे देखा गया था, वहां दूरबीन लगी एक एके-47 असॉल्ट राइफल, दो बैकपैक और एक गोप्रो एक्शन कैमरा मिला था। अक्टूबर 2024 में, ट्रंप पर जुलाई में हत्या के प्रयास की जांच करने वाले एक स्वतंत्र आयोग ने यूएस सीक्रेट सर्विस के काम में कई विफलताएं पाईं। इसके चलते हमलों को रोका नहीं जा सका।

स्टीव स्मिथ श्रीलंका के खिलाफ जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज में अब फील्डर के तौर पर पूरी की डबल सेंचुरी

नई दिल्ली स्टीव स्मिथ श्रीलंका के खिलाफ जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज में बल्ले से तो कमाल कर ही रहे थे और अब फील्डर के तौर पर उन्होंने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वे फील्डर के तौर पर टेस्ट क्रिकेट में एक डबल सेंचुरी पूरी करने में सफल हो गए हैं। स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में 200 कैच पकड़ने वाले पहले फील्डर बन गए हैं। अन्य कोई ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ऐसा नहीं कर पाया है। ऑस्ट्रेलिया के लिए अब तक टेस्ट क्रिकेट में 196 कैच पकड़ने का रिकॉर्ड रिकी पोंटिंग के नाम दर्ज था, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में जैसे ही दूसरा कैच पकड़ा था तो उन्होंने रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया था। इसी मैच की दूसरी पारी में स्टीव स्मिथ ने जैसे ही तीसरा कैच पकड़ा तो वे ऑस्ट्रेलिया के लिए पहले क्रिकेटर बन गए, जिन्होंने टेस्ट में 200 कैच पकड़े। 200 या इससे ज्यादा कैच पकड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में स्टीव स्मिथ चौथे नंबर पर आ गए हैं। 200 कैच जैक कैलिस ने भी पकड़े थे, लेकिन उन्होंने 166 मैचों में ये कमाल किया था, लेकिन स्मिथ ने 116 मैचों में ही 200 कैच पकड़ लिए हैं। राहुल द्रविड़ लिस्ट में पहले स्थान पर हैं। उन्होंने 210 कैच टेस्ट क्रिकेट में पकड़े हैं, जबकि जो रूट 207 कैच पकड़ चुके हैं। श्रीलंका के महेला जयवर्धने ने 205 कैच टेस्ट क्रिकेट में पकड़े हैं। वे इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं। स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया के लिए श्रीलंका में बल्ले से कमाल कर रहे थे। वे दो शतक दो पारियों में जड़ चुके हैं। इस सीरीज में वे कप्तान हैं, क्योंकि पैट कमिंस चोटिल थे। पहला मैच वे जीत चुके हैं और दूसरा मैच भी ऑस्ट्रेलिया की मुठ्ठी में है। ऑस्ट्रेलिया को 75 रनों का लक्ष्य मिला है, जिसे टीम आसानी से हासिल कर सकती है, क्योंकि अभी मैच में काफी समय बाकी है।

अमेरिका के अलास्का में विमान दुर्घटना में मारे गए सभी 10 लोगों के शव बरामद कर लिए गए, अधिकारियों ने दी जानकारी

वाशिंगटन अमेरिका के अलास्का में विमान दुर्घटना में मारे गए सभी 10 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह विमान दुर्घटनाग्रस्त हो कर बेरिंग सागर में गिर गया था। नोम वालंटियर दमकल विभाग ने शनिवार दोपहर अपने फेसबुक पेज पर यह जानकारी दी। क्षेत्र में बर्फीली आंधी आने से पहले ही बचाव दलों ने शवों को निकालने के प्रयास शुरू कर दिए थे। दमकल विभाग ने दोपहर करीब तीन बजे सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “बेरिंग विमान हादसे में मारे गए सभी 10 लोगों के शव निकाल लिए गए हैं।” विभाग ने कहा कि विमान को निकालने के प्रयास जारी हैं। अलास्का के नागरिक सुरक्षा विभाग के अनुसार ‘बेरिंग एयर’ के विमान ने गुरुवार दोपहर को उनालाक्लीट से उड़ान भरी थी और यह नोम जा रहा था। विमान का मलबा शुक्रवार को बर्फ से ढके समुद्र में मिला था। ‘बेरिंग एयर’ के संचालन निदेशक डेविड ओल्सन ने बताया था कि ‘सेसना कारवां’ ने अपराह्न दो बजकर 37 मिनट पर उनालाक्लीट से उड़ान भरी थी और एक घंटे से भी कम समय बाद उसका संपर्क टूट गया था। ‘नेशनल वेदर सर्विस’ के अनुसार उस समय हल्का हिमपात हो रहा था और कोहरा छाया हुआ था, साथ ही तापमान शून्य से नीचे 8.3 डिग्री सेल्सियस था। अमेरिकी कोस्ट गार्ड के मुताबिक इस विमान में कुल 10 लोग ही सवार हो सकते थे। रडार के फरेंसिक डेटा से पता चला कि विमान की रफ्तार अचानक बढ़ गई थी और यह ऊपर की ओर जाने लगा था। विमान दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया। विमान का मलबा आखिरी लोकेशन के जरिए खोजा गया। इसके बाद समुद्री बर्फ में शवों को तलाशने का अभियान चलाया गया। विमान में एक इमर्जेंसी ट्रांसमीटर भी था। किसी भी गड़बड़ी के दौरान यह ट्रांसमीटर सैटलाइट को सिग्नल भेज सकता था। हालांकि ट्रांसमीटर से किसी तरह का सिग्नल भी नहीं भेजा गया था।

फाउंडर मेंबर प्रशांत भूषण ने कहा- शीशमहल बनवा लिया, लग्जरी कार में घूमने लगे, यह AAP के अंत की शुरुआत

नई दिल्ली दिल्ली में लगातार दो बार रिकॉर्ड बहुमत हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी (आप) को इस बार बड़ी शिकस्त का सामना करना पड़ा। पार्टी 70 में से महज 22 पर जीत हासिल कर पाई। ना सिर्फ पार्टी हारी बल्कि इसके मुखिया अरविंद केजरीवाल, उनके दाएं-बाएं हाथ मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन समेत कई बड़े चेहरे अपनी सीट भी नहीं बचा पाए। आप के इस हाल पर जहां भाजपा-कांग्रेस की ओर से तंज कसा जा रहा है तो कभी अरविंद केजरीवाल के बेहद करीबी रहे लोग भी उन पर सवाल उठा रहे हैं। आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे प्रशांत भूषण ने तो इस हार को पार्टी के अंत की शुरुआत बताया है। सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण और उनके पिता शांति भूषण की आम आदमी पार्टी के गठन में अहम भूमिका था। लेकिन कुछ ही सालों में मतभेद के बाद उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया गया था। प्रशांत भूषण ने अब दिल्ली चुनाव नतीजों को लेकर अरविंद केजरीवाल को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की हार के लिए केजरीवाल ही मुख्यतौर पर जिम्मेदार हैं। प्रशांत भूषण ने गठन के समय पार्टी के उद्देश्यों और मौजूदा स्थिति का जिक्र करते हुए एक्स पर लिखा, ‘एक पार्टी जो वैकल्पिक राजनीति के लिए बनी और जिससे पारदर्शी, जवाबदेह और लोकतांत्रिक होने की उम्मीद थी, जल्द ही अरविंद ने उसे सुप्रीमो के दबदबे वाली, गैर पारदर्शी और भ्रष्ट पार्टी में बदल दिया, जिसने लोकपाल को आगे नहीं बढ़ाया और अपना ही लोकपाल हटा दिया।’ प्राशंत भूषण ने कथित शीशमहल और लग्जरी कारों में घूमने का आरोप लगाकर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘उन्होंने (केजरीवाल) अपने लिए 45 करोड़ रुपए का शीशमहल बनाया और लग्जरी कारों में सफर करने लगे। आम आदमी पार्टी की तरफ से गठित एक्सपर्ट कमिटी की 33 डिटेल पॉलिसी रिपोर्ट को यह कहते हुए कूड़ेदान में डाल दिया कि समय पर नीतिया अपनाई जाएंगी। उन्होंने लगा कि झूठ और प्रोपेगेंडा से राजनीति की जा सकती है। यह आप के अंत की शुरुआत है।’

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet