LATEST NEWS

किम जोंग उन ने ऐसा क्यो कहा- दक्षिण कोरिया और जापान से अमेरिका की दोस्ती हमारे सामने गंभीर खतरा

सियोल उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने कहा कि दक्षिण कोरिया और जापान से अमेरिका की सुरक्षा साझेदारी बढ़ने से उत्तर कोरिया के सामने गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। किम ने साथ ही अपने परमाणु कार्यक्रम को आगे बढ़ाने का संकल्प जताया है। सरकारी मीडिया में रविवार को आईं खबरों में यह जानकारी दी गई। किम पहले भी ऐसी चेतावानियां दे चुके हैं। उनके ताजा बयान से यह संकेत मिलता है कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उनसे मुलाकात करने और कूटनीति को पुनर्जीवित करने की पेशकश को निकट भविष्य में स्वीकार नहीं करेंगे। सरकारी ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ (केसीएनए) के अनुसार शनिवार को कोरियाई पीपुल्स आर्मी की 77वीं स्थापना दिवस के अवसर पर दिए गए भाषण में किम ने कहा कि उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) की तरह क्षेत्रीय सैन्य संगठन बनाने की अमेरिकी साजिश के तहत स्थापित अमेरिका-जापान-दक्षिण कोरिया त्रिपक्षीय सुरक्षा साझेदारी कोरियाई प्रायद्वीप में सैन्य असंतुलन पैदा कर रही है। उन्होंने कहाकि यह साझेदारी हमारे देश के सुरक्षा हालात के लिए गंभीर चुनौती खड़ी कर रही है। केसीएनए के मुताबिक, उन्होंने परमाणु शक्तियों समेत सभी प्रतिरोध प्रणालियों को तेजी से मजबूत बनाने के लिए नयी योजनाओं उल्लेख करते हुए, एक बार फिर परमाणु कार्यक्रम पर आगे बढ़ने की नीति स्पष्ट की। शुक्रवार को जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में ट्रंप ने कहा था कि हम उत्तर कोरिया और किम जोंग उन के साथ संबंध बनाए रखेंगे। जैसा कि आप जानते हैं, मेरा उनसे बहुत अच्छा रिश्ता रहा। मुझे लगता है कि मैंने युद्ध रोक दिया है। गौरतलब है कि 23 जनवरी को ‘फॉक्स न्यूज’ पर प्रसारित एक साक्षात्कार के दौरान ट्रंप ने किम को एक बुद्धिमान व्यक्ति बताते हुए कहा था कि वह धार्मिक कट्टरपंथी नहीं हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या वह किम से फिर से संपर्क करेंगे, तो ट्रंप ने जवाब दिया था कि हां, मैं करूंगा। ट्रंप ने 2018-19 में तीन बार किम से मुलाकात कर उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम को समाप्त करने पर चर्चा की थी।

पारिवारिक रंजिश के चलते युवक का अपहरण, पुलिस ने 4 घंटे में अपह्रत को बरामद कर दो किया गिरफ्तार

जालौर जालौर जिले के सरवाना थाना क्षेत्र में पारिवारिक रंजिश के चलते एक युवक का अपहरण कर लिया गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज चार घंटे में अपह्रत युवक को सुरक्षित बरामद कर लिया और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त पिकअप ट्रॉला भी जब्त कर लिया है। सरवाना थाना पुलिस के अनुसार, 7 फरवरी को सुरेश कुमार पुत्र बाबूलाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसका भाई गेनाराम सुथार (निवासी सरवाना) अपने घर से गांव में सामान लेने निकला था। दोपहर करीब 2 बजे, एक पिकअप वाहन में सवार चार लोगों ने रास्ता पूछने के बहाने गेनाराम को रोका और जबरदस्ती वाहन में डालकर अपहरण कर लिया। पुलिस के मुताबिक मोहन भाई पुत्र करसन भाई सुथार (निवासी रड़का, गुजरात), विक्रम भाई पुत्र करसन भाई सुथार (निवासी रड़का, गुजरात) सहित दो अन्य अज्ञात व्यक्ति आरोपी हैं। रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि गेनाराम के भाई मांगीलाल ने पहले विनोद भाई पुत्र करसन भाई सुथार (निवासी रड़का, गुजरात) की सगाई की हुई लड़की से शादी कर ली थी। इसी बात से नाराज होकर आरोपियों ने बदला लेने की नीयत से गेनाराम का अपहरण किया। तेजी से पुलिस कार्रवाई, 4 घंटे में बरामदगी मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ज्ञानचंद यादव के निर्देशन में थानाधिकारी सूरजभान सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की। 4 घंटे के भीतर अपह्रत गेनाराम को सरहद रड़का, गुजरात से बरामद कर लिया गया और उसे परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहन भाई (निवासी रड़का, गुजरात) और दशरथ कुमार पुत्र वगताराम कोली (निवासी सावलसी, बाखासर) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से पूछताछ जारी है। उनकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त पिकअप ट्रॉला जब्त कर लिया गया। अन्य दो आरोपियों की तलाश जारी है, जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

भारत के अभ्यास सत्र के लिए बाराबती स्टेडियम में भारी भीड़ देखकर हैरान रह गए केएल राहुल

कटक भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने शनिवार को बाराबती स्टेडियम में घरेलू टीम के अभ्यास सत्र के लिए भारी भीड़ देखकर दिन का हिसाब नहीं रखा और मान लिया कि आज खेल का दिन है। भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा वनडे रविवार को इसी मैदान पर खेला जाना है। रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम नागपुर में चार विकेट से जीत के बाद 1-0 की बढ़त के साथ ओडिशा पहुंची। भारतीय टीम शुक्रवार सुबह भुवनेश्वर पहुंची और दूसरे मुकाबले की पूर्व संध्या पर बाराबती स्टेडियम में अपना पहला अभ्यास सत्र किया। राहुल ने बीसीसीआई द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, “हमें इसकी उम्मीद नहीं थी। ड्रेसिंग रूम में आकर अचानक लगा कि हम दिनों का हिसाब भूल गए हैं और भूल गए हैं कि आज मैच का दिन है। ऊर्जा और उत्साह ऐसा ही था। यह अच्छा मज़ा है। यह हमारे सामान्य अभ्यास से बहुत अलग है। सिर्फ़ अभ्यास सत्र होने के बावजूद इतने सारे लोगों का आना कुछ अलग था।” एक प्रशंसक ने कहा कि वह रोहित शर्मा का अभ्यास सत्र देखने आई थी। शनिवार को, भारत के बल्लेबाजी कोच सीतांशु कोटक ने दूसरे वनडे के लिए विराट कोहली की उपलब्धता की पुष्टि की, क्योंकि पूर्व कप्तान अपने दाहिने घुटने में थोड़ी तकलीफ़ के कारण सीरीज़ के पहले मैच से चूक गए थे। कोहली की वापसी ने भारतीय टीम प्रबंधन के लिए दुविधा पैदा कर दी है कि अनुभवी दाएं हाथ के बल्लेबाज़ को शामिल करने के लिए प्लेइंग इलेवन में से किसे बाहर रखा जाए। नागपुर में श्रेयस अय्यर आखिरी समय में कोहली की जगह आए और उन्होंने 36 गेंदों में 59 रनों की शानदार पारी खेली। अय्यर ने अर्धशतक बनाया और भारत की शुरुआती वनडे सीरीज जीत में अहम भूमिका निभाई, इसलिए उन्हें निश्चित रूप से बाहर नहीं किया जा सकता। अगर भारत नागपुर में अपना वनडे डेब्यू करने वाले यशस्वी जायसवाल को बेंच पर बैठाता है, तो शुभमन गिल कप्तान रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने के लिए वापस आ सकते हैं, जिससे कोहली के लिए नंबर 3 की जगह खाली हो जाएगी। पिछले साल अगस्त में श्रीलंका दौरे पर खेलने के बाद यह कोहली का पहला वनडे होगा, जहां भारत 2-0 से हार गया था। चैंपियंस ट्रॉफी में जाने से पहले कोहली के लिए रन बनाना महत्वपूर्ण है, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में औसत दर्जे के प्रदर्शन के बाद उनका फॉर्म काफी जांच के दायरे में है। भारत और इंग्लैंड बाराबती स्टेडियम में वनडे में पांच बार भिड़ चुके हैं, जिसमें से तीन में इंग्लैंड ने जीत दर्ज की है और दो बार भारत ने जीत हासिल की है। फरवरी 2025 तक, बाराबती स्टेडियम ने 21 वनडे मैचों की मेजबानी की है, जिनमें से 19 में भारत शामिल था। भारत ने इनमें से 12 मैच जीते हैं और सात हारे हैं।  

कभी ठंड का प्रकोप बढ़ जाता है तो कभी तापमान में कुछ बढ़ोतरी हो जाती है, बारिश और बर्फबारी भी हो सकती है: मौसम विभाग

नई दिल्ली फरवरी में आए दिन मौसम का मिजाज बदल रहा है। कभी ठंड का प्रकोप बढ़ जाता है तो कभी तापमान में कुछ बढ़ोतरी हो जाती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, ताजा पश्चिमी विक्षोभ एक बार से अपना असर दिखाने वाला है। इससे उत्तर-पश्चिम भारत के इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। हवाओं की रफ्तार बढ़ जाएगी, जिससे सर्दी आपकी कंपकंपी भी छुड़ा सकती है। साथ ही, 9 फरवरी से लेकर 12 तारीख तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर बर्फबारी के भी आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और असम में बदरा बरसने वाले हैं। आईएमडी की ओर से इसे लेकर पहले ही अलर्ट जारी कर दिया गया है। राजस्थान में शुष्क बना हुआ है मौसम राजस्थान में मौसम शुष्क बना हुआ है। सीकर जिले का फतेहपुर 3.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा। मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार, शनिवार को करौली में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री, दौसा में 4.6 डिग्री, माउंट आबू में 5.2 डिग्री, चूरू में 5.6 डिग्री और लूणकरणसर में 5.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि सीकर में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री, डबोक में 6.6 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 6.7 डिग्री, अंता में 6.9 डिग्री, नागौर में 7.1 डिग्री, वनस्थली में 7.3 डिग्री और राजधानी जयपुर में 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि आगामी 48 घंटों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। जम्मू-कश्मीर में अगले तीन दिनों तक बारिश जम्मू-कश्मीर में अगले तीन दिनों तक छिटपुट बारिश और हिमपात का अनुमान है। मौसम विभाग ने रविवार को यह जानकारी दी। इस वर्ष सर्दी काफी असामान्य रही है। रातें सामान्य से अधिक ठंडी और दिन गर्म हैं। सर्दियों में वर्षा की कमी भी देखी गई है। अधिकारियों ने कहा कि जम्मू -कश्मीर में जनवरी में बारिश की भारी कमी देखी गई है। आंकड़ों के अनुसार एक जनवरी से 29 जनवरी तक 87 प्रतिशत से कम बारिश हुई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, रविवार को अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश और हिमपात के आसार हैं। 10-11 फरवरी को मौसम थोड़ा सक्रिय हो सकता है, जिससे कश्मीर में छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश और हिमपात का अनुमान जताया गया है।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा-गरीब परिवारों के लिए वरदान है मुख्यमंत्री कन्यादान योजना

भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना गरीब परिवारों के लिए वरदान है। गरीब परिवार की बेटियों की शादी की समस्त जिम्मेदारी सरकार की है, प्रशासन द्वारा सभी व्यवस्थाएं की जाती हैं और धूमधाम से कन्याओं का विवाह/निकाह होता है। रीवा में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 362 जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधे। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सभी को सुखद दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि यह सरकार गरीबों, किसानों, बेटियों और युवाओं की सरकार है। हर वर्ग की भलाई के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। खाद्यान्न और नि:शुल्क इलाज की सुविधा के साथ ही पक्के आवास तथा हर घर में जल पहुंचाने का कार्य प्राथमिकता से किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि आज के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में प्रदेश सरकार द्वारा 18 लाख रुपए खर्च किए गए हैं तथा प्रत्येक जोड़े को 49 हजार रुपए के मान से लगभग एक करोड़ 75 लाख रुपए बेटियों को दिए जा रहे हैं। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि प्रदेश में मातृ व शिशु मृत्यु दर को कम किए जाने में सभी को सहभागी बनना होगा। सभी लोग नियमित स्वास्थ्य की जाँच कराएं। अल्ट्रा साउंड जाँच कराकर माँ व बच्चे सुरक्षित रहें। उन्होंने अपेक्षा की कि एएनएम और आशा कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें और हम सभी स्वस्थ रीवा, स्वस्थ मध्यप्रदेश और स्वस्थ देश बनाने में सहभागी बनें। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, अध्यक्ष नगर निगम श्री व्यंकटेश पाण्डेय, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, नवविवाहित जोड़े और उनके परिजन उपस्थित रहे।  

चित्तौड़गढ़ में ट्रेलर में आग लगने से जिंदा जला चालक

चित्तौड़गढ़ चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा नगरपालिका क्षेत्र में वंडर चौराहा अंडरब्रिज के पास हुए हादसे में ट्रेलर चालक जिंदा जल गया। ट्रेलर असंतुलित होकर डिवाइडर से जा टकराया। इसके बाद केबिन में आग लग गई और चालक अंदर ही फंस गया। पुलिस ने चालक के शव की शिनाख्तगी कर परिजनों को सूचना दी है।  जानकारी के अनुसार निंबाहेड़ा में चित्तौड़गढ़ बाईपास पर यह हादसा हुआ है। इसमें तेलंगाना से ब्लैक ग्रेनाइट लेकर किशनगढ़ जा रहा ट्रेलर एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में डिवाइडर से टकरा गया। इसके बाद ट्रेलर में आग लग गई। धुंआ देख कर मौके कर राहगीरों की भीड़ लग गई। लोगों ने संबंधित थाना पुलिस को सूचना दी। हादसे में चालक अजमेर निवासी शराबुद्दीन (50) की मौके पर ही जल कर मौत हो गई। सदर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और नगरपालिका की दमकल को मौके पर बुलाया गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से चालक को बाहर निकाला गया। सदर थाना निम्बाहेड़ा के एएसआई संतोष कुमार ने बताया कि हादसे के समय ट्रेलर में ग्रेनाइट ब्लैक मार्बल भरा हुआ था। आस पास के लोगों से जानकारी ली है। इसमें सामने से आया कि बाइक को बचाने के प्रयास में ट्रेलर डिवाइडर पर चढ़ गया और तुरंत आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि चालक को बचाने का मौका ही नहीं मिला। पुलिस ने मृतक के परिवार को अजमेर में सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इधर, हादसे के तत्काल बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। कोई भी ट्रेलर के आस पास जाने तक की हिम्मत नहीं जुटा पाया। बाद में दमकल की सहायता से आग बुझाने के बाद लोग केबिन में पहुंचे तब तक चालक की जल कर मौत हो गई थी। वाहन मालिक से संपर्क करने के बाद चालक के शव की शिनाख्त हो पाई। परिजनों के आने के बाद पुलिस शव के पोस्टमार्टम की कार्यवाही करेगी।

डबरा में आदिवासी महिला से कट्टे की नोंक पर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

डबरा मध्य प्रदेश में महिलाओं से दुष्कर्म की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच डबरा में एक आदिवासी महिला से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि होटल मालिक ने पीड़िता के झोपड़े में घुसकर कट्टे की नोंक पर उसे हवस का शिकार बनाया। वारदात सिटी थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि आदिवासी परिवार के कुछ लोग कच्चे झोपड़ा बनाकर रहते थे। वहीं NH 44 हाईवे पर महेंद्र बाथम नाम का युवक होटल चलाता है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी शनिवार देर रात शराब के नशे में झोपडी में घुसा और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने यह भी बताया कि आरोपी ने उसका मुंह बंद कर जान से मारने की धमकी देते हुए कट्टा अड़ा दिया। विरोध करने पर गोली मारने की धमकी दी जिससे वह डर गई। पीड़िता ने बताया कि वह लंबे समय तक थाने में बैठी रही। काफी देर बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर बयान लेने के बाद आरोपी महेंद्र बाथम को हिरासत में लिया। थाना प्रभारी यशवंत गोयल ने बताया कि रिपोर्ट में कट्टा जैसी कोई बात नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि ज्यादा देर इंतजार नहीं कराया गया। मेडिकल और प्रक्रिया पूरी कराने में कुछ समय जरूर लगा है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जल्द न्यायालय में पेश किया जाएगा।

माघ पूर्णिमा के दिन न करे ये चीजें दान

माघ पूर्णिमा के दिन गंगा, यमुना और सरस्वती नदी के संगम स्थल त्रिवेणी पर स्नान करना बहुत पुण्यदायी माना जाता है. इसके अलावा, माघ पूर्णिमा के दिन दान करना भी शुभ माना जाता है. लेकिन माघ पूर्णिमा के दिन कुछ चीजों को दान करना वर्जित माना जाता है. माघ माह की पूर्णिमा को माघी पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है. यह दिन स्नान-दान के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है. इस बार की माघी पूर्णिमा बेहद खास मानी जा रही है, क्योंकि इस दिन महाकुंभ में पवित्र स्नान किया जाएगा. यह दिन माघ स्नान का आखिरी दिन होता है और इसी दिन कल्पवास का भी समाप्त जाता है. इस बार माघ पूर्णिमा 12 फरवरी को मनाई जाएगी. माघ महीने के दौरान कुछ भक्त एक महीने तक प्रयाग स्थित गंगा तट पर निवास करते हैं और इसे ही कल्पवास कहा जाता है. धार्मिक दृष्टि से माघ पूर्णिमा पर स्नान, दान और जाप करना अत्यंत फलदायी माना गया है. ऐसा कहा जाता है कि माघ पूर्णिमा के दिन देवी-देवता गंगा स्नान के लिए धरती पर आते हैं. माघ पूर्णिमा के दिन कुछ चीजों का दान करना बहुत पुण्यदायी भी माना जाता है. लेकिन इस दिन कुछ विशेष चीजों का दान करने की मनाही होती है. अगर आप माघ पूर्णिमा के दिन इन चीजों का दान करते हैं, तो आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं कि माघ पूर्णिमा के दिन क्या दान नहीं करना चाहिए. माघ पूर्णिमा के दिन नीचे बताई गई कुछ खास चीजों का दान करने से शनिदोष या चंद्रदोष लग सकता है और व्यक्ति को कई प्रकार की परेशानियां हो सकती हैं.     माघ पूर्णिमा के दिन लोहे से बनी चीजों का दान नहीं करना चाहिए.     माघ पूर्णिमा के दिन काले रंग के कपड़े का दान नहीं करना चाहिए.     माघ पूर्णिमा के दिन चांदी से बनी चीजों का दान नहीं करना चाहिए.     माघ पूर्णिमा के दिन दूध का दान भी नहीं करना चाहिए.     माघ पूर्णिमा के दिन नमक का दान नहीं करना चाहिए.     माघ पूर्णिमा के दिन चाकू, सुई या कैंची का दान नहीं करना चाहिए. माघ पूर्णिमा के दिन नीचे बताई गई चीजों का दान करने से जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली का आगमन होता है.     अनाज जैसे चावल, दाल और गेहूं     घी     कंबल और गर्म कपड़े     फल और सब्जियां     मिठाई     दूध और दही     सफ़ेद चावल     चंदन     गुड़     दीपक  

पंजाब में पैदा हो सकते हैं दिल्ली जैसे हालात, आप पार्टी को लड़नी होगी अस्तित्व की लड़ाई

नई दिल्ली दिल्ली में करारी हार के बाद पंजाब में भी आम आदमी पार्टी (AAP) के लिए बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। 10 साल राजधानी में काबिज रहने के बाद अरविंद केजरीवाल ने भी कभी नहीं सोचा होगा कि चुनाव में जनता उन्हे इस तरह का झटका देगी। केजरीवाल खुद अपनी सीट पर हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से हार गए। वहीं पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और मंत्री सौरभ भारद्वाज को भी कड़ी शिकस्त झेलनी पड़ी। 2013 के बाद दिल्ली में पहली बार AAP को हार का मुंह देखना पड़ा। इसमें बड़ा फैक्टर एंटी इनकंबेंसी भी है जिसका सामना पंजाब में भी करना पड़ेगा। ऐसे में आम आदमी पार्टी को अब अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़नी है। 62 से सीधे 22 पर AAP आम आदमी पार्टी ने पिछले विधानसभा चुनाव में 62 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं इस बार उसे मात्र 22 सीटों पर संतष करना पड़ा है। पार्टी का वोट शेयर भी 10 फीसदी कम होकर 43.57 प्रतिशत हो गया है। दिल्ली में ऐसी भी 14 सीटें थीं जिनपर जीत हार का फैसला बेहद कम अंतर से हुआ। इन सीटों पर 5 हजार से कम के अंतर से जीत हार हुई। वहीं अरविंद केजरीवाल ने दोपहर में ही अपनी हार स्वीकार कर ली। इसके बाद रविवार को आतिशी ने भी मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। मिडिल क्लास की नाराजगी पड़ी भारी जानकारों का कहना है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी को मिडिल क्लास की नाराजगी का सामना करना पड़ा। वहीं बीजेपी ने ‘शीश महल’ का नाम लेकर चुनाव प्रचार किया जो कि मिडल क्लास का मुद्दा बन गया। वहीं दिल्ली के लोगों ने उपराज्यपाल और दिल्ली सरकार के बीच खींचतान को भी देखा है। ऐसे में डबल इंजन की सरकार के प्रति लोगों ने भरोसा जता दिया। इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि आम आदमी पार्टी ने गरीबों के वोट से पकड़ खो दी है। इस चुनाव में भी गरीबों ने आम आदमी पार्टी का खुलकर साथ दिया है। आम आदमी पार्टी अब भी एमसीडी पर काबिज है। 250 मे से 134 सीटें आम आदमी पार्टी के पास हैं। ऐसे में दिल्ली के लोगों के साथ AAP का जुड़ाव खत्म नहीं होने वाला है। वहीं आम आदमी पार्टी की हालत बीजेपी जैसी नहीं हुआ है। अब भी विधानसभा में उसके 22 सदस्य होंगे। आम आदमी पार्टी विधानसभा में सक्रिय विपक्ष की भूमिका निभा सकती है। वहीं पंजाब की बात करें तो वहां आम आदमी पार्टी के लिए लोकसभा चुनाव के दौरान ही खतरे की घंटी बज गई थी। वहीं दिल्ली का चुनाव आम आदमी पार्टी को फिर सावधान कर रहा है। यह भी चर्चा है कि पंजाब में भी कई AAP विधायक असंतुष्ट हैं। ऐसे में पंजाब पर पकड़ बनाए रखने के लिए आम आदमी पार्टी को जमीन पर उतरना पड़ेगा। पार्टी के सामने सबसे बड़ी चुनौती भ्रष्टाचार के आरोपों से पार पाने की है। पीएम मोदी ने साफ कह दिया है कि दिल्ली में भ्रष्टाचार की चांज करवाई जाएगी।

दिल्ली विधानसभा चुनावों में केजरीवाल के हारते ही टेंशन में उद्धव और शरद पवार, जानें महाराष्ट्र में आप की हार का क्या असर

नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी (AAP) की हार ने महाराष्ट्र में शिवसेना (UBT) और राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (NCP) को भी तगड़ा झटका दिया है। दिल्ली चुनाव में भाजपा की जीत ने न केवल राजधानी में बल्कि महाराष्ट्र में भी उत्सव का माहौल बना दिया। महाराष्ट्र में हालांकि आप का कभी बड़ा चुनावी आधार नहीं रहा, लेकिन शिवसेना (UBT) और NCP (एसपी) ने केजरीवाल में एक मजबूत और प्रतिबद्ध नेता देखा था। जो BJP के केंद्रीय नेतृत्व के खिलाफ आवाज उठाने का साहस रखते थे। उद्धव ठाकरे, शरद पवार और AAP के नेता अक्सर INDIA गठबंधन में एक साथ दिखते थे, ताकि अपने-अपने राज्यों में भाजपा का मुकाबला किया जा सके। अरविंद केजरीवाल का महाराष्ट्र से जुड़ाव 2011-12 में देशव्यापी भ्रष्टाचार विरोधी अभियान से जुड़ा हुआ है। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने पुणे जिले के रालेगांव से इसका नेतृत्व किया था। उस समय अरविंद केजरीवाल, शांति भूषण, प्रशांत भूषण, किरण बेदी, मेधा पाटकर, स्वामी अग्निवेश, और अन्य सामाजिक कार्यकर्ता भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष कर रहे थे और लोकपाल विधेयक को पारित करने की मांग कर रहे थे। अब अन्ना हजारे और अरविंद केजरीवाल के बीच मतभेद बढ़ चुके हैं। अन्ना ने दिल्ली विधानसभा चुनावों में AAP के खिलाफ वोट डालने की अपील की थी। उन्होंने कहा था, “एक नेता को हमेशा निस्वार्थ और ईमानदार होना चाहिए। अगर आपको लोगों का समर्थन चाहिए तो ये आवश्यक गुण हैं।” केजरीवाल को शिवसेना और NCP ने एक मजबूत और प्रतिबद्ध नेता के रूप में देखा था। कई मौके पर शरद पवार और उद्धव ठाकरे ने AAP की मदद की और इसके नेताओं ने भी BJP के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और रैलियों में भाग लिया। जब बीजेपी ने ‘ऑपरेशन लोटस’ के तहत शिवसेना और NCP को तोड़ा, AAP के नेता केंद्र और महाराष्ट्र दोनों जगहों पर BJP के खिलाफ मोर्चा खोलने में आगे थे। केजरीवाल ने जब केंद्र द्वारा एक कानून लाकर ग्रुप A अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग को नियंत्रित करने की कोशिश की तब वह उद्धव ठाकरे से समर्थन मांगने के लिए मातोश्री गए थे। AAP की दिल्ली विधानसभा चुनावों में हार ने शिवसेना (UBT) और NCP (SP) को न केवल चौंका दिया, बल्कि यह उन दोनों दलों के लिए एक बड़ा निराशा का कारण बन गया। शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कहा, “BJP ने दिल्ली विधानसभा चुनावों में वही रणनीति अपनाई जो उसने महाराष्ट्र में अपनाई थी, जैसे केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से केजरीवाल को परेशान करना, पार्टी नेताओं को गिरफ्तार करना और फर्जी मतदाता सूची बनाना।” शिवसेना और NCP का अगला कदम? महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में हार के बाद क्षेत्रीय दलों ने उम्मीद जताई थी कि AAP BJP के खिलाफ मजबूत रहेगी, लेकिन दिल्ली में हार के बाद वह उम्मीद टूट गई। अब मुंबई और महाराष्ट्र में आगामी स्थानीय चुनावों, विशेष रूप से बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) चुनावों को लेकर उद्धव ठाकरे के लिए बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। यह चुनाव उनके राजनीतिक नेतृत्व और पार्टी की पहचान के लिए एक ‘करो या मरो’ स्थिति होगी। BJP की विजय पर आत्मविश्वास बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुधीर मुनगंटीवार ने कहा, “बीजेपी एक जीत की लकीर पर है। हरियाणा और महाराष्ट्र में सफलता के बाद दिल्ली में भी जीत हासिल हुई है। यह साफ संकेत है कि लोग पार्टी और नरेंद्र मोदी तथा अमित शाह के नेतृत्व में विश्वास करते हैं। हम बिहार विधानसभा चुनाव भी जीतेंगे।”

छत्तीसगढ़ के 4 श्रद्धालुओं की मौत पर मुख्यमंत्री साय ने संवेदना की व्यक्त, दुर्घटना में घायलों के बेहतर इलाज के लिए रायगढ़ प्रशासन को दिए निर्देश

रायपुर  प्रयागराज महाकुंभ से लौट रहे छत्तीसगढ़ के 4 श्रद्धालुओं की सड़क दुर्घटना में मौत पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संवेदना व्यक्त की है. इसके साथ ही दुर्घटना में घायल श्रद्धालुओं के बेहतर इलाज के लिए रायगढ़ जिला प्रशासन को स्थानीय प्रशासन से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया एक्स पर किए अपने पोस्ट में कहा कि प्रयागराज महाकुम्भ से स्नान कर लौट रहे रायगढ़ जिले के श्रद्धालुओं की वाहन के उत्तरप्रदेश के सोनभद्र में दुर्घनाग्रस्त होने के कारण 4 श्रद्धालुओं के निधन की खबर से मन व्यथित है. इस दुःखद हादसे में 6 श्रद्धालुओं के घायल होने की भी खबर है. रायगढ़ जिला प्रशासन को सोनभद्र जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित कर घायल श्रद्धालुओं के इलाज की बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं. ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने व घायल श्रद्धालुओं के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.

नदी किनारे बनाई जा रही थी कच्ची महुआ शराब, मजदूर बनकर पुलिस ने दी दबिश, 1575 लीटर शराब जब्त

बिलासपुर नगरीय निकाय चुनाव की गहमागहमी के बीच सीपत पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए नदी किनारे अवैध कच्ची महुआ शराब का जखीरा बरामद किया है. ग्राम धौराकोना उडांगी में की गई कार्रवाई में 4,72,500 रुपए कीमत की 1575 लीटर शराब जब्त किया है. जानकारी के अनुसार, गांव में अवैध कच्ची महुआ शराब बनाए जाने की जानकारी मिलने पर सीपत पुलिस की टीम एनटीपीसी के कर्मचारी व मजदूर बनकर जंगल में पहुंची थी. मामले में पकड़े गए आठ आरोपियों के खिलाफ धारा 34 (2), 34 (1) (च), आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है. बताया गया कि आरोपियों के द्वारा सरहदी जिला जांजगीर और कोरबा में महुआ शराब खपाई जाती थी. नगरीय निकाय के साथ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी शराब को खपाने की तैयारी थी. मौके से बरामद 8 क्विंटल महुआ लहान लीलागर नदी में नष्ट किया गया. वहीं शराब बनाने का उपकरण एवं बर्तन को जप्त किया गया.

महाकुंभ से लौट रही बोलेरो को ट्रेलर ने मारी टक्कर, 4 की मौत, 6 घायल

सोनभद्र बभनी के दरनखाड़ के पास भीषण सड़क हादसा हो गया है. जहां श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो को ट्रेलर ने टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई है. वहीं 6 गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक बोलेरो सवार श्रद्धालु महाकुंभ स्नानकर छत्तीसगढ़ के रायपुर लौट रहे थे. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए. मरने वालों की पहचान रायपुर निवासी लक्ष्मीबाई (30) अनिल प्रधान (37), ठाकुर राम यादव (58) और रुक्मणी यादव (56) के रूप में हुई है. वहीं रामकुमार (33), दिलीप देवी (58), अभिषेक, अहान (4), योगी लाल (36), हर्षित (ढाई वर्ष), सुरेंद्री देवी (32) गंभीर रूप से घायल हुए हैं. सीएम योगी ने जताया दुख हादसे को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की और अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. साथ ही, सीएम योगी ने घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा है.

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनकपुर एवं झगराखाण्ड की ईवीएम कमीशनिंग प्रक्रिया पूरी

एमसीबी मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में नगरीय निकाय चुनाव 2025 के लिए जनकपुर एवं  झगराखाण्ड  की ईवीएम कमीशनिंग प्रक्रिया पूरी कर ली गई। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय स्थित वेयरहाउस गोदाम, पानी टंकी के पास स्थित पुराने बालक प्राथमिक शाला मनेंद्रगढ़ में बनाए गए ईवीएम गोदाम को प्रवेक्षक एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तथा ईवीएम नोडल अधिकारी की उपस्थिति में 07 फरवरी को सुबह 10:30 बजे खोला गया। नगर पालिका और नगर पंचायत चुनावों की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए यह प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों के अनुरूप पूरी की गई। इस दौरान सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को ईवीएम संचालन की विस्तृत जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनरों द्वारा ईवीएम की बैलेट यूनिट और कंट्रोल यूनिट की कार्यप्रणाली को विस्तार से समझाया गया, ताकि मतदान प्रक्रिया में कोई तकनीकी बाधा न आए। कमीशनिंग और रेंडमाइजेशन के बाद नगर पंचायत जनकपुर के 15 मतदान केंद्रों के लिए 50 बैलेट यूनिट और 30 कंट्रोल यूनिट आवंटित किए गए, इसके साथ ही झगराखण्ड की 15 मतदान केन्द्रों के लिए 48 बैलेट यूनिट और 27 कंट्रोल यूनिट आवंटित किए गए, जिन्हें निर्धारित स्थल पर भेजा गया। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान रिटर्निंग अधिकारी, सेक्टर अधिकारी, राजस्व निरीक्षक (आरआई), पटवारी और अन्य संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।

केंद्र सरकार ने बताया- अमेरिकी अधिकारियों ने 487 संभावित भारतीय नागरिकों के खिलाफ अंतिम निर्वासन आदेश जारी किए गए

नई दिल्ली केंद्र सरकार ने आज घोषणा की कि अमेरिकी अधिकारियों ने उन्हें सूचित किया है कि 487 संभावित भारतीय नागरिकों के खिलाफ “फाइनल रिमूवल ऑर्डर” (अंतिम निर्वासन आदेश) जारी किए गए हैं। यह घोषणा ऐसे समय में आई है जब 104 भारतीय प्रवासियों को अमेरिका से निर्वासित कर एक C-17 अमेरिकी सैन्य विमान के जरिए भारत भेजा गया, जहां उनके हाथ-पैर जंजीरों में जकड़े हुए थे। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, “हमें सूचित किया गया है कि 487 संभावित भारतीय नागरिकों के खिलाफ अंतिम निर्वासन आदेश जारी किए गए हैं। उनके कानूनी दर्जे और स्थिति के बारे में हमें कुछ जानकारी मिली है, और हम इन उपलब्ध आंकड़ों पर काम कर रहे हैं।” अमेरिकी सैन्य विमान से भारत भेजे गए प्रवासी 104 भारतीय प्रवासियों को लेकर अमेरिकी सैन्य विमान जब अमृतसर पहुंचा, तो यह डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के तहत पहली सामूहिक निर्वासन प्रक्रिया बन गई। ये प्रवासी अवैध तरीके से अमेरिका में घुसने की कोशिश कर रहे थे, जिसके बाद उन्हें हिरासत में लेकर निर्वासित किया गया। रिपोर्टों के अनुसार, पूरी उड़ान के दौरान उन्हें हथकड़ियों और बेड़ियों से जकड़कर रखा गया था, और भारत पहुंचने के बाद ही उन्हें मुक्त किया गया। अमेरिका द्वारा सैन्य विमान के इस्तेमाल पर विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, “यह निर्वासन प्रक्रिया पहले की उड़ानों की तुलना में थोड़ी अलग थी। अमेरिकी प्रणाली में इसे राष्ट्रीय सुरक्षा अभियान के रूप में वर्णित किया गया है।” निर्वासन पर केंद्र बनाम विपक्ष निर्वासन और उसे लागू करने के तरीके को लेकर भारत में राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। विपक्ष ने सवाल उठाया कि सरकार ने अपने नागरिकों को वापस लाने के लिए अपनी शर्तों पर कोई प्रयास क्यों नहीं किया। सरकार ने अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं का हवाला देते हुए अपने रुख का बचाव किया, लेकिन विपक्ष ने तर्क दिया कि सरकार ने पहले संकटग्रस्त क्षेत्रों से भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए विशेष उड़ानों की व्यवस्था की थी। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने राज्यसभा में इस मुद्दे पर जवाब देते हुए कहा, “हर देश को अवैध रूप से रहने वाले अपने नागरिकों को वापस लेने की जिम्मेदारी निभानी होती है। अमेरिका में यह निर्वासन प्रक्रिया 2012 से लागू मानकों के तहत की गई है। ICE (यूएस इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एन्फोर्समेंट) के नियमों के अनुसार, निर्वासन के दौरान हथकड़ी लगाने का प्रावधान है, लेकिन हमें सूचित किया गया है कि महिलाओं और बच्चों को नहीं बांधा गया।” उन्होंने आगे कहा कि सरकार अमेरिकी अधिकारियों से लगातार संपर्क में है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि निर्वासित भारतीयों के साथ दुर्व्यवहार न हो। उन्होंने कहा,”हम सभी के हित में वैध प्रवास को बढ़ावा देना और अवैध प्रवास को हतोत्साहित करना जरूरी है।” प्रवासी भारतीयों के लिए नया कानून लाने की तैयारी भारत सरकार नए प्रवास कानून पर गंभीरता से विचार कर रही है, जिससे वैध, सुव्यवस्थित और सुरक्षित प्रवासन को बढ़ावा दिया जा सके। लोकसभा में सोमवार को विदेश मामलों पर संसदीय स्थायी समिति, जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस सांसद शशि थरूर कर रहे हैं, ने एक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस रिपोर्ट में ‘ओवरसीज मोबिलिटी (सुविधा और कल्याण) विधेयक, 2024’ लाने की सिफारिश की गई है। अमेरिका का पक्ष अमेरिका ने भारतीय प्रवासियों को सैन्य विमान से निर्वासित करने के अपने फैसले का बचाव किया है। नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास ने कहा, “हमारे देश के आप्रवासन कानूनों को लागू करना अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।” अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता ने कहा, “मैं उड़ान के विवरण में नहीं जा सकता, लेकिन मैं यह साझा कर सकता हूं कि अमेरिका के आप्रवासन कानूनों को निष्पक्ष रूप से लागू करना हमारी नीति है। हमारा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी अवैध प्रवासियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।”

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet