LATEST NEWS

सीएम योगी बोले – प्रदेश के युवाओं को उद्यमी बनाने के लिए मिलेगा भरपूर लोन

लखनऊ प्रदेश के युवाओं को उद्यमी बनाने के लिए भरपूर लोन मिलेगा। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत ज्यादा से ज्यादा युवाओं को लोन देने के लिए हर बैंक शाखा का लक्ष्य तय होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को ऋण जमानुपात (सीडी रेशियो) और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की समीक्षा बैठक में ये निर्देश दिए। सीएम ने नए वित्तीय वर्ष 2025-26 में सीडी रेशियो 67 से 70 प्रतिशत करने का लक्ष्य तय किया। सीडी रेशियो बढ़ने से बैंक अधिक से अधिक लोन देंगे। पूंजी संकट होने से इसका सबसे ज्यादा लाभ छोटी इकाइयों और नए उद्यमियों को मिलेगा। लोन के लिए आवेदन करने वालों की स्क्रीनिंग होगी। जिस व्यावसायिक क्षेत्र में युवा ने प्रशिक्षण लिया होगा, उस क्षेत्र के लिए लोन प्राथमिकता पर दिया जाएगा। इसके साथ ही युवाओं को मार्केटिंग, डिजाइनिंग, पैकेजिंग व तकनीक से भी जोड़ा जाएगा। युवा उद्यमी विकास अभियान से जुड़ेंगी महिलाएं मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के पास विजन और इनोवेशन के साथ आगे बढ़ने का सामर्थ्य है। बैंकों के सहयोग से राज्य सरकार युवाओं को पूंजी उपलब्ध करा रही है ताकि यूपी के युवा नए भारत के नए उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा को और आगे बढ़ा सकें। उन्होंने सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान के लाभार्थियों को ऋण देने में तेजी के निर्देश दिए। इसके लिए सभी 18 मंडलों में लोन कैंप लगाए जाएंगे। इस योजना में महिलाओं, एससी-एसटी, दिव्यांगों को भी जोड़ा जाएगा। सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान को लिया हाथों हाथ मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की शुरुआत यूपी दिवस पर 24 जनवरी 2025 को की गई थी। इसके अंतर्गत एक वर्ष में कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कम से कम एक लाख युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ना है। पहले चरण में प्रत्येक लाभार्थी युवा को पांच लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण दिया जा रहा है। दूसरे चरण में यह धनराशि 10 लाख रुपये होगी। इस योजना को युवाओं ने हाथोंहाथ लिया है। एक महीने में लगभग ढाई लाख पंजीकरण हो चुके हैं। 93 हजार से अधिक आवेदन बैंकों को भेजे जा चुके हैं। बैंकों ने 9013 युवाओं को 348 करोड़ रुपये का लोन भी दे दिया है। महाकुंभ में बैंकों के योगदान की सराहना मुख्यमंत्री ने कहा कि बैंकिंग सेक्टर ने महाकुम्भ सफल बनाने में सराहनीय योगदान दिया है। विभिन्न बैंकों द्वारा मेला क्षेत्र में शाखाएं खोली गईं। उन्होंने राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक मुख्य सचिव की अध्यक्षता में दो से तीन महीने और जनपद स्तर पर प्रतिमाह आयोजित कराने के निर्देश दिए। बैंकों ने सीएम को बताया कि प्रदेश का कुल बैंकिंग व्यवसाय मार्च 2017 में 12.80 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर दिसंबर 2024 में 29.67 लाख करोड़ रुपये हो गया है। प्रदेश में बैंकों द्वारा मार्च 2017 तक 4.05 लाख करोड़ रुपये का ऋण दिया गया जो दिसंबर 2024 में बढ़कर 11.08 लाख करोड़ रुपये हो गया। मार्च 2017 से सीडी रेशियो में 13.43 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

भारतीय टीम जब न्यूजीलैंड का मुकाबला करने उतरेगी तो एक पुराना जख्म भी ताजा होगा, अब मैच जीतकर पुराना हिसाब चुकता करेगा

नई दिल्ली चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम जब न्यूजीलैंड का मुकाबला करने उतरेगी तो एक पुराना जख्म भी ताजा होगा। वाकया साल 2000 में खेली गई चैंपियंस ट्रॉफी का है। तब न्यूजीलैंड और भारत की टीमें फाइनल मुकाबले में आमने-सामने थीं। उस मैच में कीवी टीम ने भारत के अरमानों पर पानी फेरते हुए चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब पर कब्जा जमाया था। अब भारत चाहेगा कि आज का मैच जीतकर 24 साल पुराना वह हिसाब चुकता कर ले। क्या हुआ था 2000 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में साल 2000 में चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला नैरोबी में खेला गया था। तब इसका नाम आईसीसी नॉकआउट टूर्नामेंट था। उस वक्त भारत के कप्तान थे सौरव गांगुली और न्यूजीलैंड की कमान स्टीफन फ्लेमिंग के हाथ में थी। न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। भारत के लिए ओपनिंग करते हुए सचिन और गांगुली की जोड़ी ने अच्छी शुरुआत दी थी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 141 रन जोड़े थे। लेकिन सचिन के रनआउट होने के बाद टीम इंडिया लड़खड़ा गई। सौरव गांगुली के शतक के बावजूद भारत छह विकेट पर 264 के स्कोर तक ही पहुंच सका था। कीवी टीम ने क्या किया 265 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। कीवी टीम को मात्र छह के स्कोर पर पहला झटका लगा। इसके बाद 82 रन तक पहुंचते-पहुंचते वह अपने तीन प्रमुख बल्लेबाजों को खो चुकी थी। लग रहा था कि भारतीय टीम चैंपियन बन जाएगी। लेकिन उसके दो प्रमुख ऑलराउंडर क्रिस क्रेन्स और क्रिस हैरिस मैदान में जम गए। क्रिस क्रेन्स ने नाबाद रहते हुए 102 रनों की शतकीय पारी खेली। वहीं, क्रिस हैरिस ने भी 46 रन बनाए थे। भारत की तरफ से वेंकटेश प्रसाद ने तीन, अनिल कुंबले ने दो और सचिन तेंदुलकर ने एक विकेट झटका था। जहीर खान और अजीत अगरकर को कोई सफलता नहीं मिली थी। वनडे में हालिया मुकाबले अगर भारत और न्यूजीलैंड के हालिया मुकाबलों की बात करें तो वनडे में दोनों टीमें 2023 विश्वकप के सेमीफाइनल में भिड़ी थीं। तब भारत ने न्यूजीलैंड को आसानी से शिकस्त दे डाली थी। मुंबई में खेले गए इस मैच में भारतीय टीम के विशाल स्कोर को न्यूजीलैंड की टीम हासिल नहीं कर सकी थी। हालांकि उससे पहले 2019 में वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में कीवी टीम ने भारत का दिल तोड़ दिया था। इंग्लैंड में खेले गए इस मुकाबले में हार ने भारत की हसरत तोड़ दी थी।

महिला समृद्धि योजना के दौरान आगामी 8 मार्च को ही खाते में पैसे भेजने को लेकर योजना बना रही दिल्ली सरकार

नई दिल्ली दिल्ली सरकार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आठ मार्च को महिला सम्मान योजना की शुरुआत कर सकती है। उसी दिन कुछ महिलाओं के खाते में पैसे भी ट्रांसफर किए जा सकते हैं। भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान अपने घोषणा पत्र में योजना के तहत महिलाओं को ढाई हजार रुपये प्रतिमाह देने का वादा किया था। सूत्रों के अनुसार, आठ मार्च को इस योजना के लिए महिलाओं के पंजीकरण की शुरुआत के साथ कुछ महिलाओं को यह राशि जारी भी की जा सकती है। हालांकि, दिल्ली सरकार की ओर से अभी तक इसपर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली सरकार आगामी 8 मार्च को इस योजना को लेकर एक बड़ा आयोजन दिल्ली में करने की योजना बना रही है। इस दौरान भाजपा का शीर्ष नेतृत्व भी मौजूद रह सकता है। इस कार्यक्रम में अलग-अलग विधानसभाओं से महिलाओं को आमंत्रित किया जाएगा। दिल्ली की सत्ता पर काबिज होने के बाद से भाजपा महिला सम्मान योजना को तय समय पर पूरा करने की कवायद में जुट गई है। इसे लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक भी हो चुकी है। इस बैठक में योजना की योग्यता और शर्तों पर चर्चा हुई थी। अधिकारियों को उसके आधार पर प्रस्ताव बनाने को कहा गया था। इसके साथ ही दूसरे राज्यों में जहां पहले से इस तरह की योजनाएं चल रही हैं उनका भी अध्ययन करने का निर्देश दिया गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता कई मौके पर कह चुकी हैं कि पिछली सरकार ने राज्य की वित्तीय स्थिति को खराब कर रखा है, लेकिन हमने जो वादा किया है उसे पूरा करेंगे। किसे और कैसे मिलेगा लाभ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को इस योजना का लाभ देने की तैयारी है। संभावना है कि जो महिलाएं करदाता हैं या पेंशन पा रही हैं या सरकारी योजना के तहत उन्हें आर्थिक लाभ मिल रहा है वो इसके दायरे में नहीं आएंगी। योजना की पात्र महिलाओं से इससे जुड़े दस्तावेज मांगे जाएंगे और सत्यापन के बाद भी उन्हें इसका लाभ मिलेगा।

डीके शिवकुमार का शिंदे से तुलना पर जोरदार पलटवार, कहा- भाजपा के कई विधायक मेरे संपर्क में

बेंगलुरु कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कांग्रेस सरकार में विभाजन की अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है। साथ ही उन्होंने दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कई विधायक उनके संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को पहले अपनी पार्टी को व्यवस्थित करने का काम करना चाहिए। शिवकुमार ने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में कहा, “भाजपा को पहले अपना घर ठीक करना चाहिए। जैसा कि मेरे कुछ मंत्रियों ने कहा है, कई BJP विधायक हमसे संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं। मेरे मंत्री ने यह पहले ही कह दिया है। मैं इस बारे में अधिक नहीं चर्चा करना चाहता। भाजपा टूटे हुए घर की तरह है, जबकि कांग्रेस एकजुट है।” कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा 26 फरवरी को शिवरात्रि उत्सव के दौरान धर्म गुरु जग्गी वासुदेव और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मंच साझा करने के बाद विवाद उत्पन्न हो गया। कांग्रेस के कई नेताओं ने इस कदम पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सद्गुरु और अमिक शाह ने कांग्रेस पर खुलेआम हमला किया था। इसके बाद पार्टी में आंतरिक कलह की अफवाहें फैलने लगीं। विपक्षी भाजपा ने दावा किया कि शिवकुमार कांग्रेस छोड़ सकते हैं और भाजपा की मदद से वैकल्पिक सरकार बना सकते हैं। हालांकि, शिवकुमार ने अपने इस निर्णय को धार्मिक यात्रा बताते हुए राजनीतिक नहीं होने की बात कही। उन्होंने कहा, “सद्गुरु कर्नाटक के हैं और वे कावेरी जल के मुद्दे पर संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने मुझे व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित किया था। उनका बड़ा अनुयायी वर्ग है और वे महान काम कर रहे हैं। वहां विभिन्न राजनीतिक दलों के विधायक और नेता थे, इसलिए मैं वहां गया।” सीएम पद को लेकर तकरार कर्नाटक में कांग्रेस की सत्ता में वापसी के बाद उपमुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार ने बार-बार दिल्ली में पार्टी के नेताओं से यह मांग की है कि उन्हें मुख्यमंत्री बनाया जाए। विधानसभा चुनावों के बाद एक शक्ति-विभाजन समझौता हुआ था। हालांकि, सिद्धारमैया खेमे ने ऐसे समझौतों को नकारते हुए दावा किया है कि वह पांच साल का कार्यकाल पूरा करेंगे। मुख्यमंत्री के करीब दर्जनों मंत्रियों ने पिछले कुछ हफ्तों में शिवकुमार के दावों पर खुलकर सवाल उठाए हैं। शिवकुमार की तुलना एकनाथ शिंदे से कर्नाटक भाजपा ने शिवकुमार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से तुलना करते हुए यह कयास लगाए कि वे कांग्रेस में विभाजन उत्पन्न कर सकते हैं। विपक्ष के नेता आर अशोक ने कहा, “कांग्रेस में कई नेता एकनाथ शिंदे की तरह हो सकते हैं। डीके शिवकुमार उनमें से एक हो सकते हैं।” कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने भी कांग्रेस पार्टी में आंतरिक कलह बढ़ने की बात कही। हालांकि, शिवकुमार ने इन सभी राजनीतिक अफवाहों को निराधार और बेबुनियाद बताते हुए खारिज कर दिया है।

वैज्ञानिक अध्ययन के लिए उपयुक्त स्थान का चयन करने के बाद चांद पर उतरने जा रहा NASA का ‘चंद्रयान’

नई दिल्ली नासा का ‘चंद्रयान’ एयरोस्पेस ब्लू घोस्ट आज ही चांद पर लैंड हो सकता है। अमेरिकी कंपनी इंटुएटिव मशीन्स ने चंद्रमा पर यूएस नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) के विज्ञान पेलोड पहुंचाने के लिए यह मिशन लॉन्च किया था। मिशन, जिसका कोडनेम आईएम-2 है, बुधवार शाम को फ्लोरिडा में नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से स्पेसएक्स फाल्कन 9 रॉकेट पर रवाना हुआ था। नासा के अर्टेमिस प्रोग्राम के तहत इंसानों को चांद पर बसाने के लिए जरूरी स्थिति की जानकारी जुटाने के लिए यह मिशन लॉन्च किया गया है। ऐसे में नासा ने इसे ऐतिहासिक मिशन बताया है। ब्लू घोस्ट की लैंडिंग चांद पर दूर तक फैले मैदानी इलाके मेयर क्रिसियम में होनी है। वैज्ञानिक अध्ययन के लिए उपयुक्त स्थान का चयन करने के बाद इसकी लैंडिंग का प्रयास किया जा रहा है। सतह पर उतरने के बाद यह लैंडर 14 दिनों तक काम करेगा। यह जो भी प्रयोग करेगा उससे नासा को वहां के पर्यावरण के बारे में जानकारी जुटाने में मदद मिलेगी। इस मिशन पर नासा के 10 पेलोड भेजे गए हैं। लैंडर यह भी पता लगाएगा कि चांद के अंदर से कितना हीट फ्लो होता है। इसके अलावा पता लगाने का प्रयास होगा कि चांद पर आसानी से लैंडिंग के लिए क्या किया जा सकता है और यह किन जगहों पर आसान साबित होगा। इसके अलावा एक्स रे इमेजिंग के जरिए पृथ्वी की भी मैग्नेटोस्फेयर का अध्ययन किया जाएगा। चांद की मिट्टी किस तरह से सतह पर व्यवहार करती है इसका अध्ययन भी नासा करने का प्रयास करेगा। आईएम-2 चंद्र गतिशीलता, संसाधन पूर्वेक्षण और उप-सतह सामग्री से अस्थिर पदार्थों के विश्लेषण को प्रदर्शित करने के लिए तैयार है, जो पृथ्वी से परे जल स्रोतों को उजागर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इंटुएटिव मशीनों के अनुसार, चंद्र सतह और अंतरिक्ष दोनों पर स्थायी बुनियादी ढांचे की स्थापना के लिए एक प्रमुख घटक है। गौरतलब है कि पिछले साल, इंटुएटिव मशीन्स ने इतिहास रचा जब इसके पहले चंद्र लैंडर ओडीसियस ने चंद्र सतह पर एक नरम टचडाउन किया, जो 50 से अधिक वर्षों में चंद्र सतह पर उतरने वाला पहला अमेरिकी अंतरिक्ष यान था। यह मिशन इसलिए भी खास है क्योंकि प्राइवेट कंपनी के लैंडर को चांद पर भेजा गया है। ऐसे में चाहे आगे के मंगल मिशन हों या फिर लूनर मिशन, प्राइवेट कंपनियों के सहयोग से स्पेस मिशन आसान हो जाएंगे। इस बार इसकी शुरूआत हो रही है। अगर ब्लू घोस्ट सफल होता है तो कमर्शल लूनर प्रोग्राम के रास्ते खुल जाएंगे।

अमेरिका में बड़े निवेश की तैयारी में अडानी, ट्रंप ने दी बड़ी राहत!

नई दिल्ली अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने दूसरे और आखिरी कार्यकाल में ताबड़तोड़ फैसले ले रहे हैं। इससे दुनिया में काफी उथलपुथल देखी जा रही है। लेकिन भारत के दूसरे सबसे बड़े रईस गौतम अडानी को उन्होंने काफी राहत दी है। एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि अडानी ग्रुप अमेरिका में बड़ा निवेश करने की अपनी योजनाओं को फिर से शुरू कर रहा है। अडानी पर लगे आरोपों के बीच इसे काफी अहम माना जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, अडानी ग्रुप अमेरिका में कई सेक्टरों में फंडिंग में फिर से दिलचस्पी दिखा रहा है। इनमें न्यूक्लियर एनर्जी, यूटिलिटीज और पूर्वी तट पर एक बंदरगाह शामिल है। पिछले साल ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद अडानी ने अमेरिका में 10 अरब डॉलर का निवेश करने का वादा किया था। इससे करीब 15,000 नौकरियां पैदा होने की उम्मीद थी। लेकिन इसके कुछ समय बाद ही अडानी और ग्रुप के सात अन्य टॉप अधिकारियों के खिलाफ अमेरिका में मुकदमा दर्ज हो गया। इन लोगों पर  भारत में सोलर एनर्जी से जुड़े ठेके हासिल करने के लिए 26.5 करोड़ डॉलर की रिश्वत देने और यह बात अमेरिकी निवेशकों से छिपाने के आरोप हैं। इसके बाद अडानी ग्रुप की अमेरिका में निवेश की योजना ठंडे बस्ते में चली गई थी। अमेरिका में निवेश अडानी से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि फरवरी की शुरुआत में ट्रंप फॉरेन करप्ट प्रैक्टिसेज एक्ट (FCPA) पर रोक लगा दी थी। इससे अडानी ग्रुप बड़ी राहत मिली है। इससे यह उम्मीद जगी है कि उनके खिलाफ कानूनी चुनौतियां खत्म हो सकती हैं। हालांकि अमेरिकी नागरिक नहीं होने के कारण अडानी सीधे तौर पर इस कानून के तहत आरोपित नहीं थे। यह कानून उन अन्य लोगों के खिलाफ आरोपों का आधार है जो कथित तौर पर इसमें शामिल थे। अडानी ग्रुप ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है। एक अन्य सूत्र ने कहा कि ट्रंप के आने के साथ हमने कुछ योजनाओं को फिर से सक्रिय कर दिया है। लेकिन उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि अडानी पर अब भी तलवार लटकी हुई है। साथ ही इस बात को लेकर भी चिंता है कि यह जांच लंबे समय तक चल सकती है। अडानी के एक और करीबी ने बताया कि हम अपने इरादों के बारे में स्पष्ट हैं, लेकिन जब तक यह मामला सुलझ नहीं जाता, हम इंतजार करेंगे। सूत्रों के अनुसार अडानी ग्रुप पहले अमेरिकी कंपनियों के साथ संभावित सहयोग के बारे में बातचीत कर रहा था और टेक्सस में पेट्रोकेमिकल निवेश के अवसरों की तलाश कर रहा था। अभी ग्रुप का अमेरिका में कोई बड़ा निवेश या प्रोजेक्ट नहीं है। क्या कहते हैं जानकार अमेरिका में मुकदमेबाजी अडानी ग्रुप के लिए बड़ा जोखिम हो सकती है। वॉशिंगटन में विल्सन सेंटर में साउथ एशिया इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर माइकल कुगेलमैन ने कहा कि अगर अडानी के खिलाफ आरोप खारिज हो जाते हैं, तो ग्रुप अमेरिका में अपने निवेश को आगे बढ़ा सकता है। उन्होंने कहा कि अडानी के पास काफी वेल्थ है और मोदी सरकार के साथ उनके मजबूत संबंध हैं। इसे देखते हुए ट्रंप उन्हें हाथोंहाथ ले सकते हैं। इस बारे में अडानी ग्रुप ने टिप्पणी के अनुरोध का जवाब नहीं दिया।

देशज समारोह में बुंदेलखंड की लोक कला की जीवंत प्रस्तुति, खजुराहो में हुआ रंगारंग आयोजन

खजुराहो,  मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग द्वारा संचालित ‘आदिवर्त’ जनजातीय लोककला राज्य संग्रहालय, खजुराहो में शनिवार, 01 मार्च को आयोजित ‘देशज’ समारोह में बुंदेलखंड की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर की एक अद्भुत झलक देखने को मिली। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन और कलाकारों के स्वागत से हुई, और फिर सायं 5 बजे विभिन्न कलाकारों ने बुंदेली लोकगीतों और बधाई नृत्य की प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दिन की विशेष आकर्षण थी बुंदेलखंड के प्रसिद्ध लोकगीतों की गायन और नृत्य की अद्भुत प्रस्तुतियाँ। कार्यक्रम में प्रमुख कलाकारों के रूप में  रूपराम पटेल, नवल किशोर, रामरती चौरसिया, सरोज कुमार रावत,  नीतू चोरासिया और  हरप्रसाद रैकवार ने अपनी कला से समां बांध दिया। इस समारोह में  शशी कुशवाहा ने शानदार बधाई नृत्य पेश किया, जिसे दर्शकों ने काफी सराहा। इन प्रस्तुतियों में संगीत की संगत के लिए  धीरज अहिरवार (ढोलक),  रज्जू विश्वकर्मा (बेन्जो),  अस्वनी कुशवाहा (हारमोनियम),  घनश्याम प्रजापति (नगड़िया),  पट्टू अहिरवार (झीका), नन्द किशोर कुशवाहा (मजीरा),  और श्री रोहित मिश्रा (आर्गन पेड) ने भी अपनी प्रस्तुति से माहौल को और जीवंत बना दिया। समारोह का अगला दिन, 02 मार्च 2025 को भी अपनी रंगीन और सांस्कृतिक विविधताओं के साथ प्रस्तुत किया जाएगा। इस दिन केवल कुमार एवं उनके साथी डिंडोरी द्वारा गुदुम्बजा नृत्य,   गायत्री देवी द्वारा बुंदेली लोकगीत और   कल्याणी मिश्रा एवं उनके साथी रीवा द्वारा बघेली लोकगीतों की प्रस्तुति होगी। ‘आदिवर्त’ जनजातीय लोककला राज्य संग्रहालय खजुराहो में यह अनोखा आयोजन हर शनिवार और रविवार को आयोजित किया जाता है, जिसमें नृत्य, नाट्य, गायन और वादन जैसी विधाओं का समावेश होता है। यह कार्यक्रम लोक कला को सहेजने और बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है, जिससे न केवल बुंदेलखंड की कला को प्रमोट किया जाता है, बल्कि इसे नई पीढ़ी तक पहुँचाने का एक सुनहरा अवसर मिलता है।

कार दुर्घटना में ग्रैमी नॉमिनेटेड गायिका एंजी स्टोन की मौत

अटलांटा ग्रैमी नॉमिनेटेड आर एंड बी गायिका एंजी स्टोन की शनिवार सुबह एक कार दुर्घटना में मौत हो गई। वह 63 वर्ष की थीं। स्टोन ऑल-फीमेल हिप-हॉप ट्रायो द सीक्वेंस की सदस्य थीं। वह अपने गाने ‘विश आई डिड नॉट मिस यू’ के लिए जानी जाती थीं। कब और कैसे हुई दुर्घटना? मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संगीत निर्माता और स्टोन के मैनेजर वाल्टर मिल्सैप तृतीय ने एक ईमेल में एसोसिएटेड प्रेस को बताया, “सुबह लगभग 4 बजे गायिका जिस वाहन से अलबामा से अटलांटा वापस जा रही थीं, वह पलट गई और एक बड़े ट्रक से टकरा गई।” उन्होंने कहा कि कार्गो वैन में स्टोन को छोड़कर बाकी सभी लोग बच गए। मौके पर ही गायिका की हुई मौत अलबामा हाईवे पेट्रोल ने एक प्रेस रिलीज में कहा कि 2021 मर्सिडीज-बेंज स्प्रिंटर वैन शनिवार सुबह लगभग 4:25 बजे इंटरस्टेट 65 पर पलट गई और फिर टेक्सास के 33 वर्षीय व्यक्ति द्वारा चलाए जा रहे 2021 फ्रेटलाइनर कैस्केडिया ट्रक से टकरा गई। हाईवे पेट्रोल ने कहा कि एंजी स्टोन को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया। दुर्घटना मोंटगोमरी शहर की सीमा से लगभग 8 किलोमीटर दक्षिण में हुई। स्प्रिंटर चालक और वैन में सवार सात अन्य लोगों को उपचार के लिए बैपटिस्ट मेडिकल सेंटर ले जाया गया। अधिकारी दुर्घटना के कारण की जांच कर रहे हैं। गायिका के मौत से छाया मातम गायिका के मैनेजर ने कहा कि उन्हें एंजी स्टोन की बेटी, डायमंड और लंबे समय से ‘द सीक्वेंस’ के सदस्य ब्लोंडी से यह खबर मिली। “हमें कभी भी इस भयानक खबर की उम्मीद नहीं थी,” एंजी स्टोन के बच्चों, डायमंड और माइकल आर्चर ने एसआरजी ग्रुप द्वारा साझा किए गए एक बयान में कहा। “हम अभी भी इसे समझने की कोशिश कर रहे हैं और पूरी तरह से दुखी हैं।” उन्होंने आगे कहा, “हम जो महसूस कर रहे हैं उसे व्यक्त करने के लिए हमारे पास शब्द नहीं हैं।” वहीं, एंजी स्टोन को शनिवार को सेंट्रल इंटरकॉलेजिएट एथलेटिक एसोसिएशन पुरुष चैंपियनशिप बास्केटबॉल खेल के हाफ टाइम शो में प्रदर्शन करना था। सीआईएए के पादरी जेरोम बार्बर ने खेल में कुछ पलों के मौन रखने को कहा।  

अवैध अतिक्रमण पर निगम की बड़ी कार्यवाही

सिंगरौली नगर निगम आयुक्त के नेतृत्व में बिलौजी में 6 अवैध आवासो को ध्वस्त कर निगम की बेशकीमती जमीन को कराया गया अतिक्रमण मुक्त सिंगरौली-नगर पालिक निगम सिंगरौली के आयुक्त डी.के शर्मा के अगुवाई में एवं उपखण्ड अधिकारी सिंगरौली सृजन बर्मा के उपस्थिति में आज निगम अमले के द्वारा सुबह सुबह बिलौजी तिराहे के समीप निगम के बेशकीमती जमीन पर अतिक्रमरण कर बनाए गए 6 आवासो को ध्वस्त कर जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।    विदित हो कि निगमायुक्त शर्मा के नेतृत्व में शहरी क्षेत्र के ऐसे स्थल जहा पर अतिक्रमण किया गया उन्हे चिन्हित कर कर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही किया जा रहा है। इसी क्रम आज निगम के अतिक्रमण दस्ते के द्वारा निगम की जमीन पर अतिक्रमण कर निर्माण करायें गये  6 पक्के मकानों को जेसीबी से गिरा  जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है।। इस दौरान निगमायुक्त ने बताया कि ये आवास बेलौंजी तिराहे के पास नगर निगम की बेशकीमती जमीन पर अवैध रूप से बने हुए थे। इन आवासो का निर्माण निगम की खाली पड़ी जमीन पर किया गया था।   लोगों के द्वारा  जमीन पर कब्जा कर धीरे-धीरे  पक्के मकान बना लिए गए थे। उन्होने बताया कि कई बार अतिक्रमणकारियो को नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए किंतु उनके द्वारा अतिक्रमण नही हटाये जाने पर आज निगम द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही कर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। कार्यवाही के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक पीएस परस्ते, तहसीलदार अभिषेक यादव, नगर  निगम के कार्यपालन यंत्री व्हीपी उपाध्याय, डिप्टी कमिश्नर आरपी बैस, अतिक्रमण प्रभारी प्रवीण गोस्वामी, एस.एन द्विवेदी, अनुज सिंह सहित निगम का अतिक्रमण दस्ता पुलिस बल उपस्थित रहा।

पंजाब नेशनल बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सीए आयुष गर्ग का सम्मान

रायपुर एक प्रतिष्ठित कार्यक्रम के दौरान, Punjab National Bank के Executive Director श्री एम. परमशिवम ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) आयुष गर्ग को उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया। CA आयुष गर्ग ने एक प्रमुख राइस मिल के लिए उच्च-मूल्य के ऋण को स्वीकृत कराने में अहम भूमिका निभाई, जिससे व्यवसाय के विस्तार और विकास को गति मिलेगी।   कार्यक्रम के दौरान, श्री परमशिवम ने स्वयं CA आयुष गर्ग को ऋण स्वीकृति पत्र सौंपा और उनके पेशेवर समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि बैंक हमेशा व्यवसायों के विकास में सहायक भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में योग्य पेशेवरों का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है।   इस अवसर पर बैंक के वरिष्ठ अधिकारी, उद्योग जगत के प्रतिनिधि और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। यह सम्मान न केवल CA आयुष गर्ग के लिए बल्कि वित्तीय और बैंकिंग क्षेत्र में कार्य कर रहे सभी पेशेवरों के लिए प्रेरणादायक है।

पहली महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष बना सकती है भाजपा, रेस में दक्षिण से दो महिला नेताओं के नाम

अमरावती कौन बनेगा बीजेपी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष? इस सवाल का जवाब मार्च महीने में मिल जाने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात दौरे के बाद नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान होने की उम्मीद जताई जा रही है। बीजेपी ने अभी कुल 36 प्रदेश अध्यक्षों में 12 के नाम तय किए हैं। पार्टी के संविधान के अनुसार राष्ट्रीय प्रमुख की नियुक्ति के लिए आधे प्रदेश अध्यक्ष बने जरूरी हैं। बीजेपी के ‘मिशन साउथ’ की चर्चा के बीच आश्चर्यजनक तौर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष की रेस में दो और नाम शामिल हुए हैं। ऐसे में चर्चा शुरू हो गई है कि वाकई में बीजेपी सबको चौंकाने जा रही है। ये दोनों नाम महिला नेताओं के हैं। इनमें आंध्र प्रदेश से आने वाली डी पुरंदेश्वरी का नाम शामिल है। उन्हें बीजेपी में दक्षिण का ‘सुषमा स्वराज’ कहा जाता है। दूसरा नाम वनथी श्रीनिवासन है। ज्यादा संभावना डी पुरंदेश्वरी को लेकर है। दक्षिण से अब कुल पांच नाम डी पुरंदेश्वरी और वनथी श्रीनिवासन के नामों की चर्चा से पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर राजस्थान की पूर्व सीएम वंसुधरा राजे का नाम भी चल चुका है। वनथी श्रीनिवासन अभी बीजेपी के राष्ट्रीय महिला मोर्चा की प्रमुख हैं। वह काेयंबटूर से विधायक हैं। पिछले दिनों दक्षिण से तीन बीजेपी नेताओं के नाम राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए सुर्खियों में आए थे। इनमें कोयला मंत्री जी किशन रेड्‌डी, गृह राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार और कर्नाटक से आने वाले केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी का नाम शामिल था। इन नेताओं के नाम के पीछे हवाला दिया गया था कि बीजेपी अब दक्षिण की तरफ आक्रामक तरीके से रुख करना चाहती है। ऐसे में दक्षिण को तवज्जो मिल सकती है। अभी तक कुल 11 राष्ट्रीय अध्यक्षों में तीन दक्षिण से आए हैं। इनमें बंगारू लक्ष्मण, जे कृष्णमूर्ति और वेंकैया नायडू का नाम शामिल है। क्या महिला को मिलेगी सर्वोच्च कुर्सी? बीजेपी की स्थापना से लेकर अभी तक कोई भी महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बनी है। लेकिन इस बीच इस पद के लिए भाजपा की ओर से पहली बार किसी महिला का नाम भी अंतिम पैनल में रखने की बात सामने आ रही है। इसमें सबसे प्रमुख नाम केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और दक्षिण की सुषमा स्वराज कही जाने वाली डी पुरंदेश्वरी का है। डी पुरंदेश्वरी साल 2014 में बीजेपी में आई थी। वह समय आंध्र प्रदेश भाजपा की अध्यक्ष भी हैं। बीजेपी के सूत्रों का कहना है कि अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष 50 से 70 की आयु वर्ग से होगा। बीजेपी ने देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं की है। प्रयागराज महाकुंभ खत्म होने के बाद अब अगले हफ्ते नाम के ऐलान की संभावना है। क्या विनोद तावड़े मारेंगे बाजी? पहले हरियाणा फिर महाराष्ट्र और इसके बाद दिल्ली जीतने के बाद बीजेपी अब राष्ट्रीय अध्यक्ष की तलाश में जुटी है। दक्षिण के पांच नामों के साथ उत्तर से भी पहले कई नामों की चर्चा सामने आई थी, लेकिन इस सब के बीच पार्टी महासचिव विनोद तावड़े का भी है। उन्हें बीजेपी शीर्ष नेतृत्व का विश्वासपात्र माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि वह मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य में अकेले ऐसे नेता हैं। जो प्रमोद महाजन शैली के नेता हैं। जिससे मतलब है कि वह किसी को भी अपने साथ लाने में सक्षम हैं। उनको विषम परिस्थिति में उचित कदम उठाने में सक्षम माना जाता है। बीजेपी ने दिल्ली में जिस तरह से प्रवेश वर्मा के दौड़ में आगे होने के बाद शालीमार से विधायक रेखा गुप्ता को राजधानी की कमान सौंपी और सीएम बनाया। उसके बाद से राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर सस्पेंस बढ़ गया है।

कांग्रेस किसानों की लाशों पर रोटी सेंकने का कार्य करती है, भाजपा खुशहाल बना रही: दर्शन सिंह चौधरी

भोपाल भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने शनिवर को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की सरकार किसानों के हित में लगातार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के किसानों को बड़ा तोहफा देते हुए समर्थन मूल्य पर 2600 रूपए प्रति क्विंटल गेहूं खरीदने का निर्णय लिया है। इसको लेकर 2 मार्च को मध्यप्रदेश के लाखों किसानों की तरफ से भाजपा किसान मोर्चा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का मुख्यमंत्री निवास में अभिनंदन किया जाएगा। कांग्रेस किसानों की लाश पर रोटी सेंकने का कार्य करती है, भाजपा किसानों को खुशहाल बना रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेती में क्रांतिकारी परिवर्तन किया हैं। कांग्रेस के शासनकाल में किसान खेती के प्रति उदासीन हो गया था। प्रधानमंत्री जी कि किसान हितैषी नीतियों के चलते अब किसान उन्नत खेती कर रहे हैं। युवाओं में खेती के प्रति रूझान बढ़ा है। आईआईटी पास युवा भी अब खेती कर रहे हैं। दो हजार प्रति हेक्टेयर बोनस किसानों को आर्थिक सशक्त बनाएगा भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) माध्यम के जरिए किसानों के खाते में राशि भेजकर योजना को धरातल पर उतारने का कार्य किया है। इस योजना का मध्यप्रदेश के 82 लाख किसानों को प्रत्यक्ष रूप से लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के गेहूं के किसानों को नुकसान होने की स्थिति में दो हजार रूपए प्रति हेक्टेयर बोनस देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किसानों को लेकर लिए गए इस ऐतिहासिक निर्णय से प्रदेश के किसानों में खुशी की लहर है। मध्यप्रदेश भाजपा सरकार का यह निर्णय किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का कार्य करेगा। श्रद्धेय अटल जी ने किसानों को केसीसी का तोहफा देकर उनका जीवन संवारने का कार्य किया भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी स्व. जवाहरलाल नेहरू के समय से किसानों की लाशों पर रोटियां सेकने का कार्य कर रही है। कांग्रेस आज भी यही कार्य कर रही है, उन्हें किसानों के हित में लिए जा रहे निर्णय अच्छे नहीं लगते। कांग्रेस वर्षों तक देश और मध्यप्रदेश में सत्ता में रही, लेकिन किसानों के हितों को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया। श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी जब प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने किसानों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना लागू करके किसानों को बहुत कम ब्याज दर पर खेती के लिए ऋण दिलाने का कार्य किया। श्रद्धेय अटल जी ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना लागू करके देश के गांवों में रहने वाले करोड़ों किसानों को सड़क मार्ग से जोड़ा। इसका फायदा यह हुआ कि किसान आसानी से अपना उपज बाजार तक पहुंचाने लगा और उसे उपज का अच्छा दाम मिलने लगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार किसानों का जीवन संवारने का कार्य कर रही है। भाजपा सरकार ने किसानों को असली आजादी देने का कार्य किया है भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकारें कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने का कार्य किया है। हाल ही में प्रस्तुत केंद्रीय बजट में मध्यप्रदेश को एक लाख 11 हजार 661 करोड़ मिलने जा रहा है। इसके साथ ही 45 हजार करोड़ रूपए केंद्रीय योजनाओं के लिए मिलेंगे, इससे मध्यप्रदेश के अंतिम पंक्ति तक के व्यक्तियों के जीवन में खुशहाली आएगी। मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार किसानों को खाद, बिजली में भारी सब्सिडी दे रही है। फसल बीमा योजना में भी किसानों को बहुत कम प्रीमियम पर बीमा का लाभ दिया जा रहा है। सब्सिडी मिलने से किसानों का आत्मबल जागा है। मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार ने किसानों को भारी सब्सिडी देकर किसानों को असली आजादी देने का कार्य किया है। भाजपा खेती को लाभ का धंधा बनाने का कार्य  कर रही है। इसीलिए 2 मार्च को दोपहर 12 बजे मध्यप्रदेश के किसानों की तरफ से भाजपा किसान मोर्चा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का अभिनंदन करने जा रहा है। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता  मिलन भार्गव, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष   राजेन्द्र सिंह राजपूत,   भगवान सिंह मीणा, महामंत्री  दिलीप पटौदिया,   पुरूषोत्तम शर्मा, मोर्चा के कार्यालय मंत्री  प्रयाग रघुवंशी उपस्थित रहे।

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 : आज का मुकाबला विराट कोहली का 300वां वनडे इंटरनेशनल मैच

 नई दिल्ली जब टीम इंडिया आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के अपने अंतिम लीग चरण के मैच में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी, तो यह मुकाबला विराट कोहली का 300वां वनडे इंटरनेशनल मैच होगा। वे ऐसा करने वाले सातवें भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में शतक जड़ने वाले विराट कोहली फॉर्म में हैं और ऐसे में वे अपने 300वें इंटरनेशनल मैच को भी यादगार बनाना चाहेंगे, लेकिन इससे पहले जान लीजिए कि उन्होंने इस फॉर्मेट में कौन-कौन सी उपलब्धि अपने नाम की हुई है। विराट कोहली ने 18 अगस्त 2008 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था और इसके साथ ही उन्होंने 50 ओवर के प्रारूप में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भी विराट कोहली ने दमदार प्रदर्शन किया है, लेकिन उनके वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट के आंकड़ों को देखकर हर कोई यही कहता है कि विराट को यह फॉर्मेट सबसे ज्यादा पसंद आता है। इस फॉर्मेट में विराट ने कई सालों तक ना टूटने वाले रिकॉर्ड बनाए हैं और वे चेजमास्टर कहे जाते हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाज विराट कोहली अब तक खेले 299 वनडे मैचों में 58.20 की औसत और 93.41 की स्ट्राइक रेट से 14,085 रन बनाए हैं, जिसमें 51 शतक और 73 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 183 है। वह कुमार संगकारा (404 मैचों में 25 शतकों के साथ 14,234 रन) और सचिन तेंदुलकर (463 मैचों में 18,426 रन) के बाद इस प्रारूप में तीसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं और भारत के दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में हैं। दिल्ली में जन्मे विराट कोहली 51 शतकों के साथ वनडे इंटरनेशल क्रिकेट में सबसे अधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किए हुए हैं। उन्होंने 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल के दौरान अपने आदर्श सचिन को पीछे छोड़ा था। उस मैच को देखने के लिए सचिन भी पहुंचे थे। 100 से अधिक वनडे पारी खेलने वाले बल्लेबाजों में विराट का बल्लेबाजी औसत अब तक का सबसे बेहतरीन है। अगर वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 30 से ज्यादा पारियों के हिसाब से देखा जाए तो वे नीदरलैंड के रेयान टेन डोशेट (32 पारियों में 67.00 की औसत से 1,541 रन) और शुभमन गिल (52 पारियों में 62.13 की औसत से 2,734 रन) उनसे आगे हैं। इतना ही नहीं, विराट ने लगातार अच्छे स्कोर बनाने की आदत बना ली है और अपने करियर के मील के पत्थर की ओर बढ़ रहे हैं और वह वनडे में 8,000 रन (175 पारी), 9,000 रन (194 पारी), 10,000 रन (205 पारी), 11,000 रन (222 पारी), 12,000 रन (242 पारी), 13,000 रन (287 पारी) और 14,000 (299 पारी) रन तक पहुंचने वाले सबसे तेज खिलाड़ी हैं। विराट कोहली को चेज मास्टर कहा जाता है, क्योंकि वह सफल रन-चेज के दौरान 105 मैचों में की 99 पारियों में 89.59 की शानदार औसत और 96.74 की स्ट्राइक रेट से 24 शतक और 25 अर्धशतक के साथ 5,913 रन बना चुके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 2012 के एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ आया था, जब उन्होंने 183 रनों की पारी खेली थी। लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत की ओर बढ़ते हुए यह किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सबसे ज़्यादा रन और सबसे ज्यादा शतक हैं। उन्होंने 50 ओवर के विश्व कप के एक संस्करण में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया हुआ है, जिसमें उन्होंने 2023 में ब्रैडमैन की तरह 95.62 की औसत और 90.31 की स्ट्राइक रेट से 765 रन बनाए थे, जिसमें 11 पारियों में तीन शतक और छह अर्धशतक शामिल थे। उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का अवॉर्ड भी मिला था। विराट ने 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ छह पारियों में 186 की औसत, तीन शतक और एक अर्धशतक के साथ 558 रन बनाकर एकदिवसीय द्विपक्षीय सीरीज में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। एकदिवसीय मैचों में अपने अपार योगदान के लिए विराट कोहली को 2011-20 में ICC ODI प्लेयर ऑफ द डिकेड और 2012, 2017, 2018 और 2023 में ODI क्रिकेटर ऑफ द ईयर का पुरस्कार भी मिला है, जो किसी भी खिलाड़ी द्वारा जीत गए सबसे अधिक आईसीसी अवॉर्ड हैं। कप्तान के रूप में 95 एकदिवसीय मैचों में विराट ने टीम इंडिया को 65 मैचों में जीत दिलाई है। 27 मैच भारत हारा था, एक मैच टाई रहा था और दो मैच बेनतीजा रहे थे।

ग्रहों की अनुकूलता का सरल माध्यम गौसेवा है:स्वामी रामस्वरूपाचार्य जी ।

The simplest means of achieving the favourable position of the planets is cow service: Swami Ram Swarupacharya. हरिप्रसाद गोहेआमला। जनसहयोग से निर्मित और संचालित श्री महावीर हनुमान गौशाला के लिए आज विशिष्ट दिन रहा क्योंकि आज महान कथा वाचक और संत का आगमन गौशाला में हुआ।कथाचार्य अनंत श्री श्री विभूषित जगतगुरु रामानंदाचार्य कामदगिरि पीठाधीश्वर स्वामी रामस्वरूपाचार्य जी महाराज चित्रकूट धाम आज गौशाला पधारे।गौशाला के कार्यों को देखकर स्वामी जी प्रसन्न हुए और गौशाला के कार्यों की प्रशंसा की सर्वप्रथम गौशाला परिवार द्वारा महाराज जी का चरण पखार कर अभिनंदन किया।स्वयं महाराज जी ने गौशाला में गौपूजन किया गौमाता को गुण मिष्ठान खिलाया।इस अवसर पर आशीर्वाद स्वरूप अपनी बात कहते हुए कहा कि एक मात्र गाय की सेवा करने से ही मन, वाणी, कर्म और शरीर की पवित्रता संभव है। और तो और गौ सेवा से व्यक्ति अपने सम्पूर्ण कुल की रक्षा कर सकता है, सम्पूर्ण सृष्टि की सुरक्षा केवल गौमाता की रक्षा से ही संभव है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपने समय एवं सामर्थ्य के अनुसार गाय की सेवा करनी चाहिए । इस अवसर पर उन्होंने गौशाला को इक्कावन सौ रुपए की राशि भेंट की।यह क्षण गौशाला परिवार के लिए गौरव का क्षण था क्योंकि देश के इतने बड़े संत और जगत गुरु का गौशाला में आगमन हुआ और उनके द्वारा आशीर्वाद स्वरूप सहयोग राशि भेंट करना अद्वितीय था।जगतगुरु महाराज जी विश्व प्रसिद्ध कथा वाचक है श्री राम मंदिर अयोध्या में मंदिर निर्माण के बाद पहली कथा इनके ही मुखार बिंद से प्रवाहित हुई थी । उल्लेखनीय है कि ससाबड़ के प्रतिष्ठित पुंडे परिवार द्वारा रामकथा करवाई जा रही जिसके निमित्त महाराज जी का आगमन हुआ है और आज वे गौशाला पहुंचे।महाराज जी ने कहा कि गौशाला का कार्य उत्तम है निराश्रित बीमार और घायल गौवंश के आश्रय के रूप में ये गौशाला का कार्य श्रेष्ठतम है।उन्होंने सभी से आग्रह किया कि गौशाला में सभी सहयोग करे तन मन और धन से जिससे जो संभव हो सहयोग करे।गौ सेवा करके अपने जीवन को धन्य करे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सूर्यवंशी ढोलेवार कुंबी समाज के युवा प्रमुख अजय गंगारे,नरेंद्र आसोले सहित सुखदेव नारे समेत गौशाला परिवार के समस्त सदस्य उपस्थित थे ।

डोनाल्ड ट्रंप और जेलेंस्की की अनबन से रूस की होगी चांदी!

 अमेरिका अमेरिका के ओवल ऑफिस में शुक्रवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। यह चर्चा पूरी दुनिया में गर्म है। इस घटना पर रूस के विदेश मंत्रालय का बयान सामने आया है। विदेश मंत्रालय की तरफ से कहा गया कि उसे आश्चर्य है आखिर जेडी वेंस ने जेलेंस्की को थप्पड़ मारने से खुद को कैसे रोक लिया। वहीं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एकदम शांत हैं। उन्होंने इस मामले पर कोई बयान भी नहीं दया है। जानकारों का कहना है कि पुतिन की चांदी ही चांदी है औ उन्हें कुछ बोलने की जरूरत ही नहीं है। उनकी तरफ से तो डोनाल्ड ट्रंप खुद ही यूक्रेन पर आक्रामक हैं। डोनाल्ड ट्रंप पहले से ही यूक्रेनी राष्ट्रपति को लताड़ने की फिराक में थे। उन्होंने कहा था कि उनकी जेलेंस्की से होने वाली मुलाकात पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन जाएगी। इसके पीछे वजह भी मिनरल डील थी। मिनरल डील को लेकर यूक्रेन अपने कदम पीछे खींच रहा है। यूक्रेनी राष्ट्रपति का कहना है कि अगर वह अमेरिका के साथ मिनरल डील करते भी हैं तो उसके बदले में उन्हें रूसी हमले से सुरक्षा की गारंटी चाहिए। वहीं डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि अब तक यूक्रेन के लिए अमेरिका ने जो कुछ किया है उसकी कीमत उसे मिनरल डील करके चुकानी होगी। जानकारों का कहना है कि शुक्रवार को ओवल हाउस में जो भी तमाशा हुआ, निश्चित है कि व्लादिमीर पुतिन ने उसकी जानकारी भी ली होगी और मजे भी लिए होंगे। रूस के पूर्व राष्ट्रपति और मौजूदा सुरक्षा काउंसिल के डिप्टी चीफ दिमित्री मेद्वदेव ने कहा कि ओवल हाउस में जेलेंस्की को तमाचा लगा है। उन्होने कहा कि अमेरिका को कड़ा कदम उठाते हुए यूक्रेन की मदद एकदम बंद कर देनी चाहिए। फोन पर बात करते रहे हैं ट्रंप और पुतिन राष्ट्रपति बनने के बाद डोनाल्ड ट्रंप जाहिर तौर पर व्लादिमीर पुतिन के साथ बेहद नरमी से पेश आ रहे हैं। चर्चा है कि सऊदी अरब में दोनों की मुलाकात भी हो सकती है। वहीं फोन पर भी उनके बीच कई बार बात हो चुकी है और दोनों नेताओं ने मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई है। आर्थिक सहयोग को लेकर दोनों देशों के अधिकारियों का मिलना और बातचीत शुरू भी हो गई है। इसके अलावा रूस ने अमेरिका के सामने नया ऑफर भी रख दिया है। जेलेंस्की और ट्रंप के बीच हुई नोकझोंक के बाद रूस का ऑफर अमेरिका स्वीकार भी कर सकता है। रूस का कहना है कि यूक्रेन में खनिज जहां प्रचुर मात्रा में हैं, वे स्थान रूस के कब्जे में हैं। ऐसे में अगर अमेरिका रूस का साथ देता है और यूक्रेन का साथ छोड़ देता है तो उन जगहों पर अमेरिका को खनन का अधिकार भी दिया जा सकता है और रूस खुद खनन करवाकर भी अमेरिका को लाभ दे सकता है। डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद से ही रूस का मानना है कि अब इस युद्ध में उसका पलड़ा भारी हो गया है।गौर करने वाली बात यह है कि ओवल हाउस में ट्रंप और जेलेंस्की में बहस के दौरान ट्रंप ने बार-बार जोर देकर कहा कि वह अभी सौदा करने की स्थिति में नहीं है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि कार्ड जेलेंस्की के पास नहीं है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet