LATEST NEWS

करीला मेले में आया छप्पर फाड़ चढ़ावा, नोट गिनते-गिनते हालत पस्त हो गई, जबकि अभी सिक्कों की गिनती बाकी

अशोकनगर  करीला मेले के समापन के बाद मंदिर की दान पेटी में आए श्रद्धालुओं के दान की गिनती हो रही है। श्रद्धालुओं ने मां जानकी के दरबार में दिल खोल के दान किया है। करीला मंदिर में तीन दिन के मेले में श्रद्धालुओं ने 26 लाख 11 हजार 100 रुपए नगद दान किया है तो वहीं विदेशी करेंसी भी मां जानकी के लिए श्रद्धालुओं ने अर्पित की है। सोने- चांदी के जेवर भी मां जानकी के दरबार में श्रद्धालुओं ने चढ़ाए हैं। तीन दिन तक चलता है मेला उल्लेखनीय की रंग पंचमी पर करीला में मां जानकी के दरबार में लाखों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर दर्शन किए। इस दौरान तीन दिवसीय इस मेले में दान पेटियों में आए दान के चढ़ावे की गिनती प्रशासन की देखरेख में की गई। इस दौरान दो दर्जन से अधिक सरकारी कर्मचारियों ने मंदिर के दान पात्रों से निकले पैसों की गिनती की। जिन्हें गिनते- गिनते कर्मचारियों की हालत खराब हो गई। दान के पैसों की गिनती करने में 7 घंटे का समय लगा। निकले विदेशी सिक्के, मन्नत के पत्र भी करीला मेले में मां जानकी के दरबार में न केवल लोगों ने विदेशी मुद्रा वाले नोट और ब्रिटिश कालीन सिक्के चढ़ाए हैं, बल्कि अपनी मन्नत के पत्र भी मां जानकी को अर्पित किए हैं। साथ ही दान पात्रों में सोने व चांदी के आभूषण भी मिले हैं। जिन्हें बैंकों के लॉकर में रखा जाएगा। मंदिर में चढ़ाए गए नारियल की नीलामी से भी मंदिर को लगभग 3 लाख की आमदनी हुई है। 11 बोरियों में रखे गए सिक्के मंदिर के दान पात्रों से कर्मचारियों के द्वारा केवल 500, 200, 100, 50, 20, 10 के नोटों की ही गिनती की गई है। सिक्कों की गिनती अभी बाकी है। ऐसे में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए सिक्कों को अभी प्रशासन ने 11 बोरियों में भर कर रख दिया है। इसका वजन क्विटंलों में है। टूटे पिछले रिकॉर्ड रंग पंचमी के मेले में आने वाले दान की राशि को देखा जाए तो 2012 से अब तक की सबसे ज्यादा राशि अभी दान में आई है। इस राशि ने मेले के पिछले रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

आईपीएल 2025 का आगाज कल से, इस बार फैंस फ्री में नहीं उठा पाएंगे लुत्फ, चुकानी होगी इतनी कीमत

नई दिल्ली आईपीएल 2025 का आगाज शनिवार, 22 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स वर्सेस रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेले जाने वाले मुकाबले से होने जा रहा है। यह मैच कोलकाता के एतिहासिक ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जाएगा। केकेआर वर्सेस आरसीबी मैच भारतीय समयानुसार साढ़े 7 बजे शुरू होना है, मगर ओपनिंग सेरेमनी के चलते में मैच शुरू होने में थोड़ी देरी हो सकती है। भारतीय फैंस इस बार आईपीएल का लुत्फ फ्री में नहीं उठा पाएंगे, आईपीएल देखने के लिए उन्हें कीमत चुकानी होगी। बता दें, पिछले 2 साल फैंस ने जियो सिनेमा पर इस रंगारंग लीग का आनंद बिल्कुल फ्री में उठाया था। आईए आईपीएल 2025 के ओपनिंग केकेआर वर्सेस आरसीबी मुकाबले से जुड़ी कुछ अहम जानकारियों पर एक नजर डालते हैं- कोलकाता नाइट राइडर्स वर्सेस रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आईपीएल 2025 का पहला मैच कब खेला जाएगा। केकेआर वर्सेस आरसीबी आईपीएल 2025 का पहला मैच कहां खेला जाएगा? KKR vs RCB IPL 2025 का पहला मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जाएगा। कोलकाता नाइट राइडर्स वर्सेस रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आईपीएल 2025 का पहला मैच कितने बजे शुरू होगा?  

श्रीमद् भागवत कथाः छठवें दिन भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का वर्णन

Shrimad Bhagwat Katha: Description of the pastimes of Lord Shri Krishna on the sixth day हरिप्रसाद गोहे  आमला । ग्राम जंबाड़ी में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा अमृत महोत्सव के छठवें दिन भगवान श्री कृष्ण द्वारा कंस वध, जरासंध युद्ध और श्री कृष्ण रुकमणी विवाह का वर्णन किया गया। कथा वाचक पंडित श्याम मनावत ने भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का वर्णन करते हुए श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। पंडित श्याम मनावत ने बताया कि जब भगवान श्री कृष्ण बड़े हो जाते हैं तो वह कंस की जेल में बंद अपने माता-पिता देवकी वासुदेव को छुड़ाने के लिए कंस का वध कर छुड़ा लाए। कंस वध से नाराज़ कंस के ससुर मगध के राजा जरासंध श्री कृष्ण से बदला लेने के लिए मथुरा पर सत्रह बार हमला किया। हर बार श्रीकृष्ण भगवान और बलराम पराजित कर छोड़ देते थे लेकिन मारते नहीं थे। पंडित श्याम मनावत ने श्री कृष्ण विवाह का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के विवाह के लिए जब कोई नंदगांव आता तो उनकी बाल लीलाओं को सुना वापस कर देते थे। जब विदर्भ देश के राजा की बेटी रुक्मिणी को लेकर भगवान श्रीकृष्ण द्वारकाधीश गए जहां आधे द्वारकावासी बाराती बने वहीं आधे जनाती बने और श्रीकृष्ण और रुक्मणी विवाह संपन्न हुआ। कथा में श्री कृष्ण रुक्मणी की आरती  सानतराव देशमुख ललिता देशमुख ने की। इस अवसर पर रामकिशोर देशमुख अध्यक्ष भाजपा नगर मंडल आमला, हितेश देशमुख, राहुल देशमुख, लोकेश देशमुख तथा बड़ी संख्या में महिलाएं पुरुष, श्रद्धालु मौजूद रहे। आगामी दिनों में भी कथा के विभिन्न प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा। सभी श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया जाता है कि वे इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का आनंद लें। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं और सहयोगियों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन सफल बनाने में सभी का सहयोग बहुत महत्वपूर्ण था। श्रीमद् भागवत कथा भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का वर्णन करती है। यह कथा श्रद्धालुओं को भगवान श्री कृष्ण के जीवन और उनकी लीलाओं के बारे में जानने का अवसर प्रदान करती है ।

मंदसौर में 18 महीने पहले हत्या, अब जिंदा लौटी महिला, मर्डर में 4 लोग काट रहे जेल

मंदसौर के मंदसौर में करीब डेढ़ साल पहले मृत घोषित की गई दो बच्चों की मां अचानक फिर से प्रकट होने से उसका परिवार और पुलिस दोनों ही हैरान हैं। महिला की कथित ‘हत्या’ के लिए चार लोग पहले से ही जेल में हैं। पुलिस को अब इस एक हत्या और इस महिला के गुम होने की गुत्थी सुलझानी है। वहीं यह भी पता लगाना होगा कि वह महिला कौन थी जिसकी पहचान परिवार ने कर अंतिम संस्कार किया था? द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, सितंबर 2023 में महिला के परिवार ने पुलिस को मंदसौर राजस्थान बॉर्डर के करीब गांधी सागर से महिला के लापता होने की सूचना दी थी। कुछ दिन बाद झाबुआ जिले के थांदला में मंदसौर से 150 किमी दूर मुंबई-दिल्ली हाईवे के किनारे एक महिला का क्षत-विक्षत शव मिला था। थांदला थाना प्रभारी बृजेश मालवीय ने गुरुवार को बताया कि मृतक महिला का चेहरा और सिर भारी पत्थर से कुचला हुआ था। महिला की पहचान करने के लिए पुलिस ने उसकी फोटो सोशल मीडिया पर सर्कुलेट करने के साथ ही क्राइम ट्रैकिंग सिस्टम सीसीटीएनएस पर अपलोड की थी। एसएचओ मालवीय ने कहा, ”हमें गांधी सागर से एक कॉल आया। कुछ परिवार के सदस्य आए और महिला के टखने पर टैटू और धागे से उसकी पहचान अपनी बेटी के रूप में की। उन्होंने यह भी बयान दिया कि उनकी बेटी शाहरुख नाम के एक व्यक्ति के साथ भाग गई थी। उनके बयानों के आधार पर शाहरुख और उसके साथियों को हिरासत में लेकर अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया था।” इसके बाद उस शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया और थांदला पुलिस ने चार संदिग्धों शाहरुख, इमरान, सोनू और एजाज के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था, जो गांधी सागर से 30 किलोमीटर दूर भानपुरा के रहने वाले हैं। मालवीय ने कहा, ”हमारे पास यह साबित करने के लिए पर्याप्त सबूत थे कि उन्होंने अपराध किया है, इसलिए चार्जशीट पेश की गई। मामला अब अदालत में है और मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता।” कुछ दिन पहले जब महिला घर लौटी तो उसका परिवार हैरान रह गया। उसके दो बच्चे, जो यह मानते थे कि उनकी मां मर चुकी है, खुशी से झूम उठे। उसका परिवार तुरंत उसे पहचान साबित करने के लिए आधार कार्ड, वोटर आईडी और अन्य दस्तावेजों के साथ गांधी सागर थाने ले गया। गांधी सागर थाना प्रभारी तरुणा भारद्वाज ने पुष्टि की कि जिस महिला को मृत माना जा रहा था, वह कुछ दिन पहले उनके पास आई थी और उसने बताया कि वह जीवित है। पुलिस ने ग्रामीणों और परिवार के सदस्यों से उसकी पहचान की पुष्टि कराई है। महिला के पिता ने कहा, ”हमारी बेटी लापता थी। पुलिस ने हमें एक शव दिखाया, जिसके बारे में हमें लगा कि वह उसी का है। हमने कभी नहीं सोचा था कि वह जिंदा होगी और वापस लौटेगी।” पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पिछले 18 महीनों में क्या हुआ था और किसके शव का अंतिम संस्कार परिवार द्वारा किया गया था। महिला ने पुलिस को बताया कि वह शाहरुख के साथ अपनी मर्जी से भानपुरा गई थी, लेकिन दो दिन बाद ही उसने कथित तौर पर उसे शाहरुख नाम के एक अन्य व्यक्ति को 5 लाख रुपये में बेच दिया। उसने पुलिस को बताया कि वह 18 महीने तक कोटा में दूसरे शाहरुख के साथ रही और हमेशा भागने का मौका तलाशती रही। कुछ दिन पहले वह किसी तरह से वहां से निकलकर घर पहुंची। उसने बताया, ”मैंने अपने गांव पहुंचने के लिए स्थानीय लोगों की मदद ली। मेरे पास फोन नहीं था और मुझे कहीं जाने की इजाजत नहीं थी, इसलिए मैं इस दौरान अपने परिवार से संपर्क नहीं कर पाई।” गांधी सागर थाना प्रभारी तरुणा भारद्वाज ने कहा, “हमने अपने वरिष्ठ अधिकारियों और थांदला थाना के अधिकारियों को इस घटनाक्रम के बारे में सूचित कर दिया है। मामले की दोबारा जांच या आगे की जांच थांदला पुलिस द्वारा की जाएगी।”

इंदौर शहर के राजवाड़ा चौक पर रंगपंचमी के दिन कई चेन हुई चोरी, 100 से ज्यादा लोगों बने शिकार

इंदौर  राजवाड़ा चौक पर रंगपंचमी पर बुधवार को चोर सौ से ज्यादा महिला-पुरुषों की चेन लेकर फरार हो गए। पीड़ितों ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। जेब काटने की तो पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। एमजी रोड पुलिस के मुताबिक बंसू दिलीप व्यास निवासी गणेशधाम कालोनी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। वे दोपहर को गेर देखने आई थीं। दिलीप के साथ कृष्णपुरा छत्री के पास खड़ी थी। गले में दो चेन थीं। घर जाने पर पता चला चेन गायब है। थाने पहुंची तो पता चला पूरा थाना शिकायतियों से भरा था। बंसू के साथ नीतेश देवकरण गुप्ता निवासी जूना रिसाला, नयनीश विजय अग्रवाल निवासी मियाग्रा एवेन्यु विद्यानगर, पवन सत्यनारायण सोलंकी निवासी अनुराधा नगर की भी चेन चोरी हुई है। घर पहुंचे तब पता चला चेन चली गई टीआई विजय सिसोदिया के मुताबिक इसी तरह संकेत अनिल कुमार जैन निवासी बर्फानीधाम कॉलोनी, आरती राय निवासी सुखलिया की शिकायत पर भी केस दर्ज किया है। होली के कारण पीड़ितों को शुरू में घटना का पता ही नहीं चला। घर जाने पर चेन-पैंडल गायब देख कर थाने पहुंचे हैं। घेरा बनाकर की वारदात नयनीश के मुताबिक चोरी शातिर बदमाशों की गैंग ने की है। टारगेट करने के बाद टोली ने चारों तरफ से घेरा और धक्का-मुक्की कर कटर से चेन काट ली। रात तक थाने में शिकायतकर्ताओं का तांता लगा रहा। पुलिस ने एक एफआइआर में कई आवेदक जोड़े हैं। टीआई के मुताबिक अभी तक तीन केस दर्ज हुए हैं। करीब 10 लोगों की चेन गायब होने की जानकारी मिली है। अपराध शाखा ने बुधवार को ही दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के गिरोह को पकड़ा है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ की सुरक्षा लेकर नई SOP जारी

जयपुर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राज्य सरकार ने डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ की सुरक्षा को लेकर नई SOP (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) जारी की है। यह कदम उन घटनाओं के मद्देनजर उठाया गया है, जहां मरीजों के परिजन आधी-अधूरी जानकारी के आधार पर डॉक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज करवा देते हैं, जिससे चिकित्साकर्मियों को मानसिक उत्पीड़न झेलना पड़ता है और उनकी कार्यक्षमता तथा प्रतिष्ठा प्रभावित होती है। गृह विभाग की नई SOP के तहत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग उन संस्थानों को चिन्हित करेगा, जहां सुरक्षा की आवश्यकता है। इसके बाद संबंधित संस्थान स्थानीय पुलिस स्टेशन के साथ समन्वय स्थापित करेंगे और संबंधित थानाधिकारी नियमित रूप से पेट्रोलिंग कर सुरक्षा निगरानी रखेंगे। यदि किसी संस्थान में हिंसा की सूचना मिलती है तो 6 घंटे के भीतर एफआईआर दर्ज करना अनिवार्य होगा। अगर घटना संबंधित पुलिस स्टेशन की सीमा में नहीं आती, तो जीरो एफआईआर दर्ज की जाएगी। ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई होगी और शीघ्र अनुसंधान किया जाएगा। एफआईआर को सीसीटीएनएस और आईसीजेएस सिस्टम पर दर्ज किया जाएगा। नई गाइडलाइन के तहत जिला स्तर पर DCP/SP और राज्य स्तर पर ADG (अपराध) द्वारा नामित अधिकारी इन मामलों की निगरानी करेंगे। इसके अलावा, डॉक्टरों और चिकित्साकर्मियों द्वारा दर्ज कराए गए परिवादों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। अगर आवश्यक हुआ तो डॉक्टर्स और उनके परिवार की सुरक्षा के लिए विधि अनुसार उचित कदम उठाए जाएंगे। राज्य सरकार की इस नई पहल से चिकित्सा जगत को राहत मिलने की उम्मीद है, जिससे वे निर्भीक होकर मरीजों की सेवा कर सकें।

ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने न्यूजीलैंड को पहले टी-20 मैच में आठ विकेट से हराया

ऑकलैंड ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने न्यूजीलैंड को पहले टी-20 मैच में आठ विकेट से हरा दिया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बेथ मूनी (75) और जॉर्जिया वोल (नाबाद 50) ने तूफानी अर्धशतक बनाए। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। 138 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया के लिए बेथ मूनी और जॉर्जिया वोल की सलामी जोड़ी ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करने हुए पहले विकेट के लिए 123 रन जोड़े। ली ताहुहु ने 11वें ओवर में बेथ मूनी को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। बेथ मूनी ने 42 गेंदों में 10 चौके और एक छक्का लगाते हुए (75) रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। इसके बाद 13वें ओवर में ली ताहुहु ने फोबे लिचफील्ड (दो) को आउट कर पवेलियन भेज दिया। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने 13.3 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर (138) रन बनाकर मुकाबला आठ विकेट से जीत लिया। जॉर्जिया वोल ने 31 गेंदों में नौ चौके लगाते हुए (नाबाद 50) रन बनाये। एलिस पेरी (तीन) रन बनाकर नाबाद रही। न्यूजीलैंड की ओर से ली ताहुहु ने दो बल्लेबाजों को आउट किया। इससे पहले आज यहां न्यूजीलैंड की महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 47के स्कोर तक अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गवां दिए। कप्तान सूजी बेट्स (14) और जॉर्जिया प्लिमर (27) के विकेट गंवा दिए। इसके बाद अमेलिया केर और सोफी डिवाइन ने मोर्चा संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने संभलकर खेलते हुए तेजी के साथ रन बनाये। अमेलिया केर ने 46 गेंदों में पांच चौकों की मदद से (नाबाद 51) रनों की पारी खेली। सोफी डिवाइन ने 36 गेंदों में पांच चौके लगाते हुए (नाबाद 39) रन बनाए। न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में दो 137 रन का स्कोर खड़ा किया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से डार्सी ब्राउन और ताहलिया मैकग्राथ ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

कलेक्टर के आदेश पर गांव पहुंचे तहसीलदार, फसल कटने पर खेत का सीमांकन भी होगा

नीमच  मंगलवार को जनसुनवाई में एक बुजुर्ग ने एसडीएम संजीव साहू को ऊंची आवाज में अपनी पीड़ा सुना दी थी। इसके बाद बुजुर्ग जगदीशदास बैरागी को दो पुलिसकर्मी थाने उठाकर ले गए थे। उसे थाने पर करीब 6 घंटे भूखा-प्‍यासा बैठाए रखा। दोपहर करीब 1 बजे थाने लाने के बाद शाम 6 बजे उसे छोड़ा। इस तरह बुजुर्ग देर रात करीब 10 बजे अपने घर पहुंचा। इस पूरी प्रक्रिया और हर एक मूवमेंट पर एनबीटी ने नजर रखी। बुजुर्ग के साथ हुए अन्‍याय के खिलाफ अधिकारियों से आवश्‍यक बात करने के बाद खबर पब्लिश की। इससे यह मामला सुर्खियों में आया।  कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने तुरंत मामले पर संज्ञान लिया। दूसरे दिन कलेक्‍टर ने बुजुर्ग को बुलाया व तसल्ली से उसकी बात सुनी। कलेक्टर के आदेश पर गांव पहुंचे तहसीलदार इसके बाद  तहसीलदार संजय मालवीय व प्रेमशंकर पटेल को बुजुर्ग किसान की समस्‍या का समाधान करने के निर्देश दिए। इसके बाद दो तहसीलदार, आरआई व पटवारियों सहित अन्‍य प्रशासनिक अधिकारियों की टीम किसान के खेत पर पहुंची। वहां जिस जमीन का विवाद था, उस पर दोनों पक्षों को बुलाया। बटांकन करवाया। इसके बाद तय हुआ कि 15 दिन बाद गेहूं की फसल कटने पर खेत का सीमांकन भी होगा। इस पर दोनों पक्ष राजी हो गए। कार्रवाई से खुश नजर आए बुजुर्ग इस कार्रवाई से बुजुर्ग जगदीश बैरागी संतुष्‍ट नजर आए। इस तरह  बुजुर्ग किसान को न्‍याय मिला। आपको बता दें कि किसान मंगलवार की जनसुनवाई में कलेक्टर कार्यालय में गुहार लगाने पहुंचा था, जहां उसने एसडीएम से ऊंची आवाज में बात की थी। इस पर पुलिसकर्मियों ने बुजुर्ग को थाने में 6 घंटे भूखा-प्‍यासा बैठाए रखा।

आईपीएल 2025 के ऑक्शन में अनसोल्ड रहे शार्दुल ठाकुर की टूर्नामेंट शुरू होने से पहले किस्मत चमक सकती है

नई दिल्ली आईपीएल 2025 के ऑक्शन में अनसोल्ड रहे भारतीय ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर की टूर्नामेंट शुरू होने से पहले किस्मत चमक सकती है। दरअसल, उन्हें ऋषभ पंत की अगुवाई वाली लखनऊ सुपर जाएंट्स की ओर से सीजन 18 में खेलने का मौका मिल सकता है। मिडिया रिपोर्ट के अनुसार, शार्दुल बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहसिन खान की जगह लेंगे, जो एसीएल की चोट और उसके बाद पिंडली में खिंचाव के कारण बाहर हो गए हैं। ना तो टीम की ओर से और ना ही आईपीएल की ओर से इसके पुष्टि की गई है, मगर रिपोर्ट में कहा गया है कि शार्दुल को पहले ही इस फैसले के बारे में सूचित कर दिया गया है और वह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने शुरुआती मैच के लिए टीम के साथ विशाखापत्तनम जाएंगे। शार्दुल ठाकुर के एलएसजी में शामिल होने से टीम के बॉलिंग अटैक को मजबूती मिलेगी। लखनऊ की टीम फिलहाल अपने चोटिल गेंदबाजों से परेशान चल रही है। फ्रैंचाइजी के पास अभी तक पूरी तरह से फिट तेज गेंदबाजों का ग्रुप नहीं है। घुटने की चोट से उबरने के बाद से आवेश खान टीम से नहीं जुड़े हैं, जबकि आकाश दीप और मयंक यादव बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में बने हुए हैं। विशेषकर मयंक को लगातार चोटों से जूझना पड़ रहा है, जिसके कारण वह पिछले साल अक्टूबर से किसी भी प्रतिस्पर्धी मैच में भाग नहीं ले पाए हैं। मयंक के रिहैब में कई तरह की परेशानियां रही हैं, जिसमें साइड स्ट्रेन से लेकर हैमस्ट्रिंग की समस्या, उसके बाद बाईं ओर की पीठ की चोट और अब दाईं ओर की समस्या शामिल है। हालांकि उन्होंने नेट्स में कम गति से गेंदबाजी करना फिर से शुरू कर दिया है, लेकिन उनकी मैच फिटनेस एक बड़ी चिंता बनी हुई है। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि भले ही मयंक को आईपीएल टीम में शामिल होने के लिए सीओई से मंजूरी मिल जाए, लेकिन पूरे टूर्नामेंट का वर्कलोड संभालना एक बड़ी चुनौती होगी।

331 खतरनाक ऐप्स Google ने Play Store से हटाए

नई दिल्ली Google Play Store ने हाल ही में 331 खतरनाक ऐप्स को अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया है, जो यूजर्स की निजी जानकारी चुराने और फर्जी विज्ञापन दिखाने में शामिल थीं. ये ऐप्स अब तक 60 मिलियन (6 करोड़) से अधिक बार डाउनलोड किए जा चुके थे. IAS Threat Lab और Bitdefender की रिपोर्ट साइबर सुरक्षा फर्म IAS Threat Lab ने 2024 की शुरुआत में “Vapor” ऑपरेशन का खुलासा किया था, जिसमें 180 ऐप्स के ज़रिए 200 मिलियन से अधिक फर्जी विज्ञापन अनुरोध भेजे गए थे. बाद में, Bitdefender ने इन ऐप्स की संख्या बढ़ाकर 331 बताई और चेतावनी दी कि ये ऐप्स यूजर्स को फिशिंग अटैक (phishing attack) के ज़रिए संवेदनशील जानकारी, जैसे कि लॉगिन क्रेडेंशियल्स और क्रेडिट कार्ड डिटेल्स साझा करने के लिए मजबूर कर रहे थे. कैसे काम कर रहे थे ये खतरनाक ऐप्स? इन मैलिशियस ऐप्स में कई ख़तरनाक फीचर्स थे:     सेटिंग्स में खुद को छिपाना: कुछ ऐप्स खुद को Google Voice जैसी विश्वसनीय ऐप्स के रूप में दिखाने के लिए अपना नाम और आइकन बदल लेते थे.     बैकग्राउंड में चोरी-छुपे काम करना: बिना यूजर की अनुमति के ये ऐप्स बैकग्राउंड में अपने आप शुरू हो जाते थे और हाल ही में खुले ऐप्स की लिस्ट से गायब हो जाते थे.     फुल-स्क्रीन विज्ञापन और फेक लॉगिन पेज: कुछ ऐप्स फुल-स्क्रीन एड्स दिखाते थे और Facebook, YouTube जैसी लोकप्रिय साइट्स के नकली लॉगिन पेज बनाकर यूजर्स से पासवर्ड और क्रेडिट कार्ड डिटेल्स मांगते थे. Google ने हटाए सभी संदिग्ध ऐप्स Google ने इस खतरे को गंभीरता से लेते हुए सभी 331 खतरनाक ऐप्स को Play Store से हटा दिया है. Bleeping Computer से बात करते हुए Google के प्रवक्ता ने पुष्टि की कि “इस रिपोर्ट में पहचाने गए सभी ऐप्स को हटा दिया गया है.” किन ऐप्स से था खतरा? Bitdefender की रिपोर्ट के अनुसार, ये खतरनाक ऐप्स सामान्य उपयोगी ऐप्स के रूप में Play Store पर लिस्टेड थे, जैसे:      AquaTracker      ClickSave Downloader      Scan Hawk      Water Time Tracker      Be More      TranslateScan इनमें से हर ऐप के 10 लाख से अधिक डाउनलोड थे. कैसे बचें ऐसे खतरनाक ऐप्स से?     किसी भी ऐप को डाउनलोड करने से पहले डेवलपर की विश्वसनीयता जांचें.     ऐप इंस्टॉल करने के बाद अनावश्यक अनुमतियां (Permissions) देने से बचें.     अगर कोई ऐप संदिग्ध व्यवहार करता है, तो उसे तुरंत अनइंस्टॉल करें.      Play Store के रिव्यू और यूजर कमेंट्स को ध्यान से पढ़ें.  अपने फोन में एंटीवायरस सॉफ़्टवेयर का इस्तेमाल करें.     Google Play Store पर सुरक्षा को लेकर बार-बार सवाल उठते रहे हैं, और इस घटना से साफ है कि साइबर अपराधी नए-नए तरीके अपनाकर यूजर्स को ठगने की कोशिश कर रहे हैं. इसलिए सतर्क रहना और जागरूक रहना ही सबसे बड़ा बचाव है.  

बांसवाड़ा में मक्का की फसल की आड़ में गांजे की खेती

बांसवाड़ा जिले की सदर थाना पुलिस ने सामरिया गांव के सुभाष नगर में मक्का की फसल की आड़ में गांजे की खेती करने का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो अलग-अलग खेतों से कुल 94 किलो गांजा बरामद किया है। सदर थाना अधिकारी बुधराम बिश्नोई ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला की ओर से एनडीपीएस एक्ट के तहत मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश भारद्वाज और उप अधीक्षक गोपीचंद मीणा के निर्देशन में सदर थाना पुलिस की विशेष टीम गठित की गई है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को मुखबिर से सूचना मिली कि सामरिया गांव के सुभाष नगर में हेमचन्द पुत्र हकरू मईडा व ईश्वर पुत्र कानजी मईडा ने अपने खेत में गेहूं और मक्का की फसल में हरे गांजे के पौधे बोए हैं, जिस पर फूल आये हुए हैं, जिस पर टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई की। ग्राम पंचायत के सरपंच व पटवारी की उपस्थिति में हेमचंद के खेत से 32 किलो 315 ग्राम और ईश्वर के खेत से 62 किलो 230 ग्राम गांजे के हरे पौधे जब्त किए गए। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। 18 कार्टन अंग्रेजी शराब भी बरामद एक अन्य कार्रवाई में सदर थाना पुलिस ने चिड़ियावासा गांव में पवन पुत्र अमर कलाल के मकान से 18 कार्टन शराब बरामद की है। उसने मकान के पीछे बने कमरो में अवैध शराब का भंडारण कर रखा था। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

एमपी में बदला मौसम, अगले दो दिनों तक बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि के आसार, इन जिलों में अलर्ट जारी

भोपाल मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में गर्मी वाले दिनों में बारिश आंधी और ओले गिरने वाला मौसम है। आज शुक्रवार को 30 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। ग्वालियर, जबलपुर, शहडोल और सागर संभाग में वर्षा होने के आसार है। मौसम विभाग के मुताबिक, मध्यप्रदेश में 3 सिस्टम एक्टिव है, जिसकी वजह से मौसम का मिजाज बदल गया है। गुरुवार को भोपाल, सागर, सीहोर, रीवा समेत 20 से अधिक जिलों में कहीं ओले गिरे तो कहीं तेज आंधी चली। कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हुई। 21, 22 और 23 मार्च को भी ऐसा मौसम बना रहेगा। मौसम बदलने से कई शहरों में दिन के तापमान में गिरावट आई है। सीधी में 27.8 डिग्री, रीवा में 28.8 डिग्री, सतना में 31.4 डिग्री और नौगांव में पारा 32.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सिंगरौली और मंडला में आज शुक्रवार को गरज-चमक के साथ बारिश हुई। 24 घंटों के दौरान मंडला में 1 मिमी बारिश दर्ज की गई है। डिंडौरी में बूंदाबांदी हो रही है। मौसम विभाग ने 30 जिलों में अलर्ट जारी किया है। जबलपुर, ग्वालियर, सागर और शहडोल संभाग में ज्यादा असर रहेगा। भोपाल की सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया- 21, 22 और 23 मार्च को भी ऐसा मौसम बना रहेगा। मौसम बदलने से कई शहरों में दिन के तापमान में खासी गिरावट हुई है। सीधी में 27.8 डिग्री, रीवा में 28.8 डिग्री, सतना में 31.4 डिग्री और नौगांव में पारा 32.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दमोह-कटनी में गिरेंगे ओले मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान दमोह, कटनी, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी और अनूपपुर में ओले गिर सकते हैं। मुरैना, ग्वालियर, भिंड और दतिया में तेज आंधी चलने का ऑरेंज अलर्ट है। शिवपुरी, अशोकनगर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, जबलपुर, मंडला, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, नर्मदापुरम, बैतूल और हरदा में गरज-चमक, तेज आंधी चलने की संभावना है। मार्च के आखिरी दिनों में गर्मी का असर, अप्रैल-मई में हीट वेव प्रदेश में मार्च के आखिरी दिनों में फिर से गर्मी का असर देखने को मिलेगा। कुछ इलाकों में लू भी चल सकती है। कई शहरों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। वहीं मौसम विभाग ने मार्च से मई तक 15 से 20 दिन हीट वेव चलने का अनुमान जताया है। अप्रैल-मई में हीट वेव का असर ज्यादा हो सकता है। अगले 2 दिन ऐसा रहेगा मौसम 22 मार्च: कटनी, डिंडौरी, मंडला, सिवनी और बालाघाट में आंधी और ओले का ऑरेंज अलर्ट है। रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, उमरिया, शहडोल और अनूपपुर में गरज-चमक और आंधी चल सकती है। 23 मार्च: शहडोल, अनूपपुर और बालाघाट में गरज-चमक और हल्की बारिश होने का अनुमान है। 24 मार्च से फिर नया सिस्टम डॉ. सुरेंद्रन ने बताया, मौजूदा सिस्टम का असर 23 मार्च तक रहेगा। 24 मार्च से एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो सकता है। इसका असर भी प्रदेश में देखने को मिलेगा। भोपाल में बूंदाबांदी, रीवा में ओले गिरे इससे पहले गुरुवार को भोपाल, सीहोर और सागर समेत कई जिलों में हल्की बारिश हुई। भोपाल में हल्की बूंदाबांदी हुई। इस दौरान बादल छाए रहे और हवाएं भी चली। सागर के बंडा में अचानक बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली‌। हालांकि किसानों की चिंता बढ़ गई। किसानों को खेतों में रखी फसलें खराब होने का डर सता रहा है। रीवा जिले के सिरमौर, गुढ़, जवा, त्योंथर और रायपुर कर्चुलियान में तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई। बेमौसम बारिश और ओले गिरने से रबी फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका है। दमोह, सिवनी, कटनी, सीधी, सिंगरौली, शिवपुरी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, रायसेन, नर्मदापुरम, राजगढ़, अशोकनगर, विदिशा, सिवनी, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, मंड, नरसिंहपुर, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और जबलपुर में भी मौसम बदला रहा।

आईपीएल में वाइड गेंदों को लेकर कई बार विवाद की स्थिति आई, IPL 2025 में क्या-क्या बदल गया, इड के लिए हॉक आई

नई दिल्ली आईपीएल के नए सीजन का आगाज बस एक दिन बाद ही हो जाएगा। इससे पहले आईपीएल के नियमों में काफी बदलाव भी हुआ है। अब गेंदबाज गेंद पर लार लगा सकते हैं। इसके अलावा दूसरी पारी में नई गेंद का इस्तेमाल और वाइड गेंदों के लिए हॉक आई का इस्तेमाल शामिल हैं।   वाइड बॉल के लिए हॉकआई आईपीएल में वाइड गेंदों को लेकर कई बार विवाद की स्थिति आई है। अगर आपको याद है मुंबई और चेन्नई के मैच में कीरेन पोलार्ड ने जमकर विरोध किया था। तब अंपायरों से भी उनकी बहस हुई है। अब ऐसी नौबत न आए, इसके लिए वाइड बॉल के लिए हॉक आई टेक्नीक का यूज होगा। इसका इस्तेमाल करके अंपायर खिलाड़ी के ऊपर से जाने वाली गेंद और ऑफ स्टंप के बाहर जाने वाली गेंद के बारे में फैसला कर सकेंगे। हट गया साल्विया बैन आईपीएल 2025 में एक और अहम बदलाव जो आया है वह है साल्विया बैन से प्रतिबंध हटना। असल में गेंदबाज गेंद को चमकाने के लिए थूक का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कोरोना आने के बाद साल 2022 में आईसीसी ने ऐसा करना प्रतिबंधित कर दिया। इसके पीछे वजह क्रिकेटरों को कोरोना संक्रमण से बचाना था। अब सभी कप्तानों की सहमति मिलने के बाद बीसीसीआई ने आईपीएल में इस नियम को हटा दिया है। दूसरी पारी में दूसरी नई गेंद आईपीएल के कई मैचों में ओस एक अहम भूमिका निभाती है। इसके चलते कई बार दूसरी पारी में गेंदबाजी करने वाली टीम को नुकसान उठाना पड़ता है। गेंद ओस से गीली हो जाने के चलते गेंदबाजों का इस पर नियंत्रण नहीं रह जाता है और बल्लेबाज रन जुटा लेते हैं। आईपीएल में इस फैक्टर से निपटने के लिए दूसरी पारी के 11वें ओवर में नई गेंद के इस्तेमाल का प्रावधान किया जा रहा है। एक बीसीसीआई अधिकारी के मुताबिक यह नियमों में बदलाव नहीं हैं। यह मैच खेल रही दोनों टीमों और अंपायरों की सहमति से लिया जाने वाला फैसला होगा। दूसरी गेंद बिल्कुल नई नहीं होगी, बल्कि इसे घिसकर पुराना बनाया जाएगा। यह नियम भी रात वाले मैचों में लागू होगा। ओवर रेट के लिए कप्तानों पर बैन नहीं अभी तक ओवर रेट के लिए कप्तानों पर प्रतिबंध लगता था। लेकिन इस आईपीएल सीजन में ओवर रेट के लिए कप्तानों पर प्रतिबंध नहीं लगेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी जगह कप्तानों को डिमेरिट प्वॉइंट्स दिए जाएंगे। हां, बहुत ज्यादा स्थिति खराब होने पर बैन भी लगाया जा सकता है। 2024 के सीजन में ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या को इस तरह के बैन का सामना करना पड़ा था। पंत तो आरसीबी के खिलाफ एक बेहद अहम मुकाबला खेलने से चूक गए थे।

हाई स्कूल शिक्षक भर्ती को लेकर HC का बड़ा फैसला, 2 महीने के अंदर होगी टीचरों की भर्ती!

जबलपुर  मध्य प्रदेश में हाई स्कूल शिक्षक भर्ती परीक्षा 2018 को दोबारा कराने के निर्देश हाईकोर्ट ने दिए हैं। हाईकोर्ट की जबलपुर बेंच ने यह अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने सरकार को नियमों को संशोधन कर दोबारा भर्ती करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने कहा कि पद नहीं है तो अतिरिक्त पद क्रिएट कर याचिकाकर्ताओं की भर्ती की जाए। 2 महीने के अंदर भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश बता दें कि हाईकोर्ट ने स्कूल शिक्षा विभाग को 2 महीने के अंदर भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए। दरअसल,हाई स्कूल शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में SC, ST, OBC और हैंडिकैप्ड को कोई भी छूट नहीं दी गई थी। जबकि ऐसा प्रावधान नियमों में था। इसी को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी। नियमों का उल्लंघन इसके अलावा याचिका में ये भी आरोप लगाया गया था कि SC, ST और OBC उम्मीदवारों को शैक्षणिक योग्यता में छूट नहीं दी गई थी जो कि संविधान और संबंधित नियमों के उल्लंघन की श्रेणी में आता है। याचिका में यह भी कहा गया कि NCT के नियमों का उल्लंघन किया गया है। जिनके अनुसार 2011 से पहले पास होने वाले उम्मीदवारों के लिए 45% अंक का प्रावधान है जबकि SC, ST और OBC उम्मीदवारों को 5% की छूट दी जानी चाहिए।

सीएम योगी ने साहित्य उत्सव टाइमलेस अयोध्या का किया शुभारंभ

अयोध्या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या दौरे पर हैं। सुबह करीब सवा 10 बजे उनका हेलीकॉप्टर अयोध्या के रामकथा पार्क में लैंड हुआ। यहां से वह रामलला का दर्शन करने के लिए रवाना हो गए। उन्होंने पहले हनुमानगढ़ी के दर्शन किए और फिर रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। आज करीब साढ़े चार घंटे अयोध्या में रहेंगे। मुख्यमंत्री योगी ने महाराजा पैलेस राज सदन में दो दिनों तक चलने वाले साहित्य उत्सव टाइमलेस अयोध्या का शुभारंभ किया। यहां पर उनके साथ प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, प्रख्यात लोक गायिका मालिनी अवस्थी, संगीत अध्येता और आयोजक यतींद्र मिश्र भी मौजूद रहे। सीएम योगी ने राज सदन में अशोक के वृक्ष को जल अर्पण कर टाइमलेस अय्योध्या कार्यक्रम उद्घाटन किया। उनके स्वागत के लिए सपा के बागी विधायक अभय सिंह भी पहुंचे हैं। सपा विधायक के खिलाफ जानलेवा हमले के मामले में जल्द ही फैसला आने वाला है। 20 अप्रैल 2024 को आए फैसले में दो जजों की बेंच में से एक जज ने उन्हें दोषी करार देते हुए तीन साल की सजा सुनाई थी।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88