LATEST NEWS

शक्कर कारखाने द्वारा अब तक किसानों को कुल 50.21 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

कवर्धा होली त्योहार के पहले गन्ना किसानों को बड़ी सौगात मिली है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर होली के त्योहार से पहले गन्ना किसानों के चेहरे पर खुशी लाने के लिए भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने 7 मार्च 2025 को 5.22 करोड़ रुपये का भुगतान जारी किया।         पेराई सत्र 2024-25 के दौरान गन्ना किसानों को 315.10 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया गया है। अब तक कारखाने द्वारा कुल 50.21 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है, जिससे क्षेत्र के हजारों किसानों को सीधा लाभ मिला है। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में लगातार यह सुनिश्चित किया जा रहा कि गन्ना किसानों को भुगतान समय पर मिले।भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना द्वारा इस सत्र में कुल 2.78 लाख मीट्रिक टन गन्ने की पेराई की गई, जिससे 2.59 लाख क्विंटल शक्कर का उत्पादन हुआ। यह सफलता क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूत बनाएगी।        उप मुख्यमंत्रीविजय शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार किसानों के हक और सम्मान को सर्वोपरि मानती है। हमने सुनिश्चित किया कि होली से पहले किसानों को उनका मेहनताना मिले, ताकि वे खुशी और आत्मनिर्भरता के साथ त्योहार मना सकें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने और उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। सरकार के इस कदम से गन्ना किसानों में उत्साह देखने को मिल रहा है। किसान परिवार अब होली को और हर्षोल्लास के साथ मना सकेंगे।       उप मुख्यमंत्री शर्मा ने किसानों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गन्ना किसान हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। उनके परिश्रम से मिठास घर-घर तक पहुंचती है। सरकार उनकी समृद्धि के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसानों को उनके परिश्रम का पूरा मूल्य मिले और वे आर्थिक रूप से सशक्त बनें। भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने द्वारा किसानों के हित में किए जा रहे प्रयासों से उनकी आर्थिक स्थिरता सुनिश्चित हो रही है। यह भुगतान किसानों के लिए न केवल एक आर्थिक राहत है, बल्कि होली के त्यौहार की मिठास को और बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण कदम भी है।

भजनलाल शर्मा ने सितारों, प्रोड्यूसर्स और फिल्ममेकर्स को राजस्थान में फिल्मों की शूटिंग के लिए खुला न्योता दिया

जयपुर राजस्थान की धरती पर एक ऐतिहासिक लम्हा! आईफा अवॉर्ड्स 2025 की भव्यता गुलाबी नगरी जयपुर में बिखरने को तैयार है। इस शानदार मौके पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बॉलीवुड के सितारों, प्रोड्यूसर्स और फिल्ममेकर्स को राजस्थान में फिल्मों की शूटिंग के लिए खुला न्योता दिया। यहां आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में तमाम सितारों के बीच सीएम शर्मा ने कहा, “यह सिर्फ एक अवॉर्ड शो नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा और संस्कृति के वैश्विक विस्तार का प्रतीक है। राजस्थान को इंटरनेशनल फिल्म और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक नई पहचान मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को ग्लोबल एंटरटेनमेंट हब बनाने की दिशा में हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं, और आईफा का यह आयोजन उसी का प्रतिबिंब है।” राजस्थान : बॉलीवुड का परफेक्ट शूटिंग डेस्टिनेशन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा-बॉलीवुड और राजस्थान का रिश्ता दशकों पुराना है। ‘पद्मावत’, ‘बजरंगी भाईजान’, ‘जोधा अकबर’, ‘कच्चे धागे’, और ‘रेस 3’ जैसी दर्जनों फिल्में यहां की ऐतिहासिक लोकेशंस पर शूट हुई हैं। सीएम शर्मा ने इस मौके पर जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, बीकानेर, जैसलमेर और शेखावाटी को प्रमुख फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन बताया। उन्होंने कहा, “यहां के भव्य महल, सुनहरी रेत के टीले, विशाल किले और समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर किसी भी फिल्म के लिए परफेक्ट बैकड्रॉप देते हैं।” उन्होंने एक दिलचस्प किस्सा भी शेयर किया कि कैसे कोरिया के बड़े उद्योगपति राजस्थान में शादी करना चाहते थे, लेकिन बुकिंग दो साल तक फुल थी। यह दिखाता है कि राजस्थान डेस्टिनेशन वेडिंग और मेगा इवेंट्स के लिए कितनी बड़ी पसंद बन चुका है। बॉलीवुड स्टार्स के लिए ‘सपनों की भूमि’ राजस्थान राजस्थान की खूबसूरती सिर्फ ऐतिहासिक स्थलों तक सीमित नहीं, बल्कि यहां का वाइल्डलाइफ, पहाड़, झीलें और ग्रामीण जीवन भी अनोखा आकर्षण रखते हैं। रणथंभौर और सरिस्का में शूट होने वाली वाइल्डलाइफ डॉक्यूमेंट्रीज़ इंटरनेशनल लेवल पर सराही गई हैं। केवलादेव नेशनल पार्क और चंबल घाटी नेचर लवर्स के लिए परफेक्ट हैं। बॉलीवुड सितारे यहां के ब्रांड एंबेसडर हैं! जब वे राजस्थान में कदम रखते हैं, तो ‘पधारो म्हारे देश’ की गूंज ग्लोबल लेवल तक सुनाई देती है। फिल्ममेकर्स के लिए आसान प्रक्रिया राजस्थान सरकार फिल्म इंडस्ट्री को हर संभव सुविधा देने के लिए तैयार है। सिंगल विंडो सिस्टम के तहत 15 दिनों के अंदर फिल्म शूटिंग की परमिशन दी जाती है। हवाई, सड़क और रेल कनेक्टिविटी भी शानदार है। जयपुर बना ग्लोबल एंटरटेनमेंट हब डिप्टी सीएम दीया कुमारी और सीएम शर्मा ने इस अवसर पर कहा, “आईफा सिर्फ अवॉर्ड शो नहीं, बल्कि राजस्थान के लिए एक ऐतिहासिक कदम है। यह प्रदेश को ग्लोबल इवेंट्स, डेस्टिनेशन वेडिंग और फिल्म शूटिंग के सबसे बड़े हब के रूप में स्थापित करेगा।”

सर्वे के अनुसार-अमेरिकी प्रशासन के साथ बढ़ते तनाव के बीच जेलेंस्की की अप्रवल रेटिंग में हुआ इजाफा

कीव अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ व्हाइट हाउस में हुई तीखी बहस के बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति के लिए देश में समर्थन बढ़ा है। जारी एक सर्वे के अनुसार, अमेरिकी प्रशासन के साथ बढ़ते तनाव के बीच जेलेंस्की की अप्रवल रेटिंग में इजाफा हुआ है। कीव इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सोशियोलॉजी (केआईआईएस) के सर्वे में पाया गया कि मार्च की शुरुआत में जेलेंस्की की अप्रूवल रेटिंग बढ़कर 68 प्रतिशत हो गई, जो एक महीने पहले 57 प्रतिशत थी। इस बीच, उनकी डिसअप्रूवल रेटिंग 37 प्रतिशत से गिरकर 27 प्रतिशत हो गई। सर्वे के नतीजों पर टिप्पणी करते हुए, केआईआईएस के कार्यकारी निदेशक एंटोन ह्रुशेत्स्की ने कहा, “यूक्रेन के लोग नई अमेरिकी सरकार की बयानबाजी को पूरे यूक्रेन और सभी यूक्रेनवासियों पर हमला मानते हैं।” 28 फरवरी को व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के साथ जेलेंस्की की बैठक एक तीखी बहस में बदल गई। दो देशों के नेताओं के बीच बहस को पूरी दुनिया ने देखा। इस घटनाक्रम के कारण निर्धारित प्रेस कॉन्फ्रेंस और एक प्रत्याशित द्विपक्षीय कच्चे माल समझौते को रद्द करना पड़ा। ट्रंप प्रशासन लगातार यूक्रेन पर रूस के साथ जारी युद्ध को समाप्त करने का दबाव डाल रहा है। अमेरिका ने अब सैटेलाइट तस्वीरों तक यूक्रेन की पहुंच को रोक दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी एयरोस्पेस फर्म मैक्सार द्वारा ली गई युद्ध के मैदान की तस्वीरें अब यूक्रेन के लिए उपलब्ध नहीं होंगी। कीव इन तस्वीरों का इस्तेमाल रूसी सेना की गतिविधियों पर नजर रखने और हवाई हमलों के बाद नुकसान का आकलन करने के लिए कर रहा था। मैक्सार ने एक बयान में कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की इच्छा के अनुरूप, अब यूक्रेन में यूजर्स के लिए इन तस्वीरों तक पहुंच को ब्लॉक किया जा रहा है। अंतरिक्ष से प्राप्त तस्वीरें कीव के टूलबॉक्स में एक महत्वपूर्ण हथियार रही हैं। इनका इस्तेमाल टोही ड्रोन मिशन की योजना बनाने, टैंकों-वाहनों के रूसी भंडार को खोजने और रूसी नियंत्रित क्षेत्रों में हमलों के परिणामों का आकलन करने के लिए किया जाता है। अमेरिका यूक्रेन को पहले ही सैन्य सहायता रोक चुका है और फिर उसने खुफिया जानकारी साझा करना बंद कर दिया। कीव को दी जाने वाली महत्वपूर्ण सहायता में इस नवीनतम कटौती को यूक्रेन पर रूस के साथ शांति वार्ता के लिए दबाव बनाने के एक और प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

रिपोर्ट में दी जानकारी, पुलिस के खिलाफ हिंसा के मामलों में बढ़ोतरी, कानून व्यवस्था का बुरा हाल

ढाका बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के तहत कानून प्रवर्तन एजेंसियों के खिलाफ हिंसा में बढ़ोतरी देखी गई। देश की मीडिया ने शनिवार को पुलिस रिपोर्ट के हवाले से यह जानकारी दी। आंकड़ों से पता चला कि बांग्लादेशी पुलिसकर्मी भीड़ के हमलों का शिकार हो रहे हैं। देश में पिछले छह महीनों में कानून प्रवर्तन एजेंसियों पर 225 हमले हुए। पुलिस मुख्यालय की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस पर सितंबर 2024 में 24, अक्टूबर में 34, नवंबर में 49, दिसंबर में 43, जनवरी में 38 और फरवरी 2025 में 37 हमले हुए। इसके अलावा, स्थानीय पुलिसकर्मियों को नियमित रूप से सड़कों पर अभद्र व्यवहार का सामना करना पड़ रहा है। बांग्लादेश के प्रमुख बंगाली दैनिक ‘प्रोथोम अलो’ ने शनिवार को बताया कि आरोपियों को छुड़ाने के लिए पुलिस पर हमले की भी कई खबरें हैं। पिछले कुछ महीनों में बांग्लादेशी सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल हुए है जिसमें छात्र कार्यकर्ता और असामाजिक तत्व ढाका समेत पूरे देश में पुलिसकर्मियों की पिटाई करते दिख रहे हैं। इस सप्ताह की शुरुआत में, एक बांग्लादेशी पुलिस सब-इंस्पेक्टर का वीडियो व्यापक रूप से वायरल हुआ। इसमें सब-इंस्पेक्टर को 10-15 लोग पीट रहे थे। पुलिसकर्मी ने पुलिस चौकी पर मोटरसाइकिल सवारों को रुकने का संकेत दिया था। हमलावरों ने न केवल असहाय एसआई के कपड़े फाड़ दिए, बल्कि उसका बटुआ, मोबाइल और सरकारी वॉकी-टॉकी भी छीन लिया। अगस्त 2024 में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग सरकार के पतन के बाद मुहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार के सत्ता में आने के बाद बांग्लादेश में भीड़ द्वारा हिंसा की घटनाएं आम बात हो गई हैं। देश में अराजकता चरम पर पहुंच गई है, जिसका खामियाजा अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदुओं समेत कई पुलिसकर्मियों को भी भुगतना पड़ रहा है। संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार उच्चायुक्त कार्यालय (ओएचसीएचआर) की एक रिपोर्ट में कहा गया कि बांग्लादेश में हिंसक भीड़ ने ‘बदले की हिंसा के गंभीर कृत्यों’ में भाग लिया, [खासकर अगस्त 2024 से] जिसमें हत्याएं, पुलिस और अवामी लीग के अधिकारियों को निशाना बनाना शामिल है। हसीना सरकार के सत्ता से बाहर होने के बाद पूरे बांग्लादेश में बड़े पैमाने पर हिंसा देखी गई। भीड़ ने न केवल अवामी लीग के कार्यालयों पर हमला किया और उन्हें जला दिया, बल्कि कई पुलिस स्टेशन में भी आग लगा दी। बांग्लादेश पुलिस के आंकड़ों से पता चला है कि हसीना के सत्ता से हटने के बाद, 639 पुलिस स्टेशनों में से 450 नष्ट हो गए या क्षतिग्रस्त हो गए। कई मामलों में, पुलिस अधिकारी भाग गए या उन्हें उनके वरिष्ठों ने जाने दिया। कुछ अधिकारियों को पीट-पीटकर मार डाला गया या किसी और तरह से मार दिया गया। बांग्लादेश के प्रमुख दैनिक ‘डेली स्टार’ की रिपोर्ट के मुताबिक कई पुलिस अधिकारी काम पर आने से डरते थे, और पुलिस ने कई जगहों पर प्रभावी रूप से काम करना बंद कर दिया।

सीएम साय और मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वृहद महतारी वंदन सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ

रायपुर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को रायपुर स्थित साइंस कॉलेज मैदान में वृहद महतारी वंदन सम्मेलन और राज्य स्तरीय महिला मड़ई का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कार्यक्रम स्थल पहुंच चुके हैं। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सहित सभी कैबिनेट मंत्री, सांसद, विधायक, रायपुर महापौर एवं अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस मौके पर सभी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख महिलाओं को 13वीं किस्त जारी की गई है। सम्मान सुविधा प्रणाली के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अब ऑनलाइन मानदेय दिया जा रहा है, जो पहले नगद मिलता था। प्रदेश में लगातार सुशासन स्थापित किया जा रहा है। CM साय ने बताया कि महिला मड़ई में 100 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं, जहां अब तक 20 लाख रुपये का व्यवसाय हुआ है। हमारी माताएं-बहनें अब किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। हालिया चुनावों में महिलाओं ने अपनी शक्ति साबित की है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 33% आरक्षण दिया जाएगा। इस आयोजन के लिए मैं महिला एवं बाल विकास विभाग के मंत्री और विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई देता हूं। उल्लेखनीय है कि 10 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वर्चुअल उपस्थिति में महतारी वंदन योजना की प्रथम किश्त विवाहित महिलाओं के बैंक खातों में अंतरित की गई थी। अब तक 12 किश्तों में 7,838 करोड़ रुपये की राशि प्रदेश की माताओं-बहनों को वितरित की जा चुकी है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए ‘सम्मान सुविधा प्रणाली’ का शुभारंभ बता दें कि मुख्यमंत्री साय इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय भुगतान के लिए “सम्मान सुविधा प्रणाली” का शुभारंभ करेंगे। यह पहली बार होगा जब मुख्यमंत्री स्वयं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को डिजिटल और केंद्रीकृत प्रणाली के माध्यम से सीधे मानदेय का भुगतान करेंगे। इस प्रणाली में फेशियल रिकग्निशन सिस्टम के माध्यम से कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की नियमित उपस्थिति दर्ज होगी, जिसके आधार पर उन्हें सीधे राज्य सरकार से मानदेय का भुगतान किया जाएगा। यह प्रणाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय भुगतान में सटीकता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करेगी। छत्तीसगढ़ बनेगा ‘सखी वन स्टॉप सेंटर’ की मानक संचालन प्रक्रिया निर्धारित करने वाला पहला राज्य मुख्यमंत्री साय इस अवसर पर उत्पीड़ित एवं संकटग्रस्त महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण डिजिटल सुविधा की शुरुआत करेंगे, जिसके तहत वे ऑनलाइन एवं मोबाइल ऐप के माध्यम से शिकायत दर्ज कर सकेंगी। इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री साय बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के पोर्टल, इंफ्रा पोर्टल तथा स्थापना पोर्टल का भी शुभारंभ करेंगे। साथ ही, बिलासपुर स्थित क्षेत्रीय महिला प्रशिक्षण संस्थान के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण भी किया जाएगा। महिला सुरक्षा को और प्रभावी बनाने के लिए “सखी वन स्टॉप सेंटर” की मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) का विमोचन भी किया जाएगा। इसके साथ ही, छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य बन जाएगा जो सखी वन स्टॉप सेंटर के सुचारू संचालन हेतु एक निर्धारित SOP लागू करेगा। महिला सशक्तिकरण में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को मिलेगा सम्मान कार्यक्रम में राज्य की 32 उत्कृष्ट आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, 3 सर्वश्रेष्ठ सखी वन स्टॉप सेंटर, 2 नवा बिहान योजना के महिला संरक्षण अधिकारी सहित अन्य महिला सशक्तिकरण में विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। राज्य स्तरीय महिला मड़ई: महिला उद्यमिता और स्वावलंबन का मंच महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 4 से 8 मार्च 2025 तक राज्य स्तरीय महिला मड़ई का आयोजन किया जा रहा है। इस मड़ई में महिला स्व-सहायता समूहों और महिला उद्यमियों द्वारा निर्मित उत्पादों के प्रदर्शन और विक्रय के लिए 100 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं। राज्य के विभिन्न जिलों से आईं महिला स्व-सहायता समूह की महिलाएं अपनी उत्पादित सामग्रियों का प्रदर्शन और विक्रय कर रही हैं। इसके साथ ही, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु विशेष स्टॉल भी लगाए गए हैं। इस आयोजन के अंतर्गत प्रदेशभर से नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों और महिला समूहों के प्रतिनिधियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है, ताकि वे महिला उद्यमिता और स्वावलंबन से जुड़े विभिन्न प्रयासों को नजदीक से देख और समझ सकें। महिला सशक्तिकरण का महाकुंभ: 50,000 से अधिक महिलाओं की सहभागिता वृहद महतारी वंदन सम्मेलन और राज्य स्तरीय महिला मड़ई में पूरे प्रदेश से 50,000 से अधिक माताएं, बहनें और बेटियां शामिल होंगी। इस भव्य आयोजन के माध्यम से महिला सशक्तिकरण, सामाजिक उत्थान और आर्थिक स्वावलंबन को एक नई दिशा देने का प्रयास किया जा रहा है। नारी शक्ति के सम्मान का महोत्सव यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ की माताओं, बहनों और बेटियों के सम्मान और सशक्तिकरण का महोत्सव होगा। सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक महिलाओं तक पहुंचे, इसके लिए इस अवसर पर महिला समृद्धि संबंधित शासकीय योजनाओं के व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाएगा।

आइसक्रीम खोली, तो उसकी रूह कांप गई, अंदर एक असली सांप जमी हुई हालत में मौजूद था, सोशल मीडिया पर खौफ

थाईलैंड आइसक्रीम खाना किसे पसंद नहीं? बच्चे हों या बड़े, गर्मी में ठंडी मिठास का मजा सब लेना चाहते हैं। लेकिन सोचिए, अगर आपकी आइसक्रीम में ठंडे-ठंडे क्रीम और फ्लेवर के साथ एक सांप भी हो तो? सुनकर ही रूह कांप जाए, लेकिन थाईलैंड में एक युवक के साथ सच में ऐसा हुआ। थाईलैंड के मुवांग रट्चाबुरी इलाके के रहने वाले रेबान नक्लियांगबून नामक युवक ने एक दुकान से ब्लैक बीन आइस फ्रूट खरीदी, जो वहां के लोगों में बेहद मशहूर है। लेकिन जब उसने अपनी आइसक्रीम खोली, तो उसकी रूह कांप गई। अंदर एक असली सांप जमी हुई हालत में मौजूद था। ये कोई साधारण सांप नहीं था, बल्कि गोल्डन ट्री स्नेक था, जिसकी लंबाई आमतौर पर 70 से 130 सेंटीमीटर तक होती है। हालांकि, आइसक्रीम में जमी हुई इस सांप की लंबाई 20 से 40 सेंटीमीटर ही थी, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह कोई सांप का बच्चा होगा। सोशल मीडिया पर जब इस घटना की तस्वीरें वायरल हुईं, तो लोग दंग रह गए। वायरल हो रही तस्वीर पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ ने इसे फ्री प्रोटीन सप्लीमेंट बताया, तो कुछ ने सड़क किनारे मिलने वाले खाने को लेकर चेतावनी दी। एक यूजर ने मज़ाक में कहा, “चिंता मत करो, सांप पहले ही जम चुका होगा!”

ट्रेडिंग ऐप से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो युवतियों सहित छह आरोपित गिरफ्तार

रतलाम पुलिस ने ट्रेडिंग करने के लिए 55 हजार रुपये में प्रायवेट एप खरीदकर लोगों से करीब पांच करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इंदौर व देवास में रहने वाले गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें दो युवतियां भी शामिल हैं। साफ्टवेयर डेवलपर, सर्वर एफ कंट्रोलर सहित गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। प्रारंभिक जांच में आरोपितों द्वारा मध्यप्रदेश के अलावा बिहार, झारखंड सहित अन्य प्रदेशों के लोगों के साथ करीब पांच करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने की बात सामने आई है। टीम ने जांच की तो पता चला कि गिरोह बनाकर कुछ लोगों ने धोखाधड़ी की है। इसके बाद आरोपितों को पता लगाकर 35 वर्षीय फिरोज पठान पुत्र सनावर पठान निवासी एमजी रोड देवास व 21 वर्षीय मोईन खान पुत्र अंसार खान निवासी नई आबादी देवास, 32 वर्षीय सोनम परदेशी पुत्री अशोक परदेशी (पत्नी अशोक चौहान) निवासी शफीनगर हाउसिंग बोर्ड कालोनी भानपुरा थाना शाहजनाबाद जिला भोपाल हालमुकाम सेक्टर नंबर 136 इंदौर, 24 वर्षीय आरती सोनकर पुत्री महेश सोनकर निवासी रेदास नगर इटारसी हालमुकाम इंदौर, 30 वर्षीय दिनेश शर्मा पुत्र तेजप्रताप शर्मा निवासी गराम साबोली थाना नरवरजला शिवपुरी हालमुकाम इंदौर व 23 वर्षीय राज जोशी पुत्र शंकर जोशी निवासी ग्राम पेची थाना बीनागंज जिला गुना हालमुकाम संजय गांधी नगर इंदौर को गिरफ्तार किया गया। आरोपितों को आलोट लाकर शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपित राज व मोईन को जेल भेज दिया तथा शेष चार आरोपितों को 11 मार्च तक पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश दिए है। आरोपितों पूछताच तथा उनके खातों की जांच की जा रही है। एक लाख लोगों का डाटा कई लोगों से की धोखाधड़ी     एसपी अमित कुमार के अनुसार पूछताछ में एप की मुख्य सरगना सोनम परदेशी पाई गई। सोनम ने बताया कि उसने अपनी मौसी की पुत्री आरती सोनकर व साथी फिरोज पठान के साथ मिलकर फिरोज के बताये अनुसार एप डेवलपर से 55 हजार रुपये में मेटा ट्रेडस 5 पीआरओ सर्वर एप खरीदा।     फिरोज ने अपने अंडर में काम करने वाले मोईन, सोनम व अन्य के द्वारा दिए गए डाटा के अनुसार लोगों को फोन लगाकर फीसिंग की तथा उनके डीमेट खाते खुलवाए।     इसके बाद ट्रेडिंग एप की लिंक वाट्सएप पर भेजकर निवेशकों को झांसा दिया तथा धोखाधड़ीपूर्वक शेयर खरीदवाकर रुपये अलग-अलग खातों में डलवाए गए।     फर्जी खातों की व्यवस्था दिनेश शर्मा ने कराई थी। बैंक खाते मजदूरों गरीबों को हजार-डेढ़ हजार रुपये देकर खुलवाए गए थे। सोनम, आरती, फिरोज पहले किसी ट्रेडिंग कंपनी में काम करते थे।     उक्त कंपनी बंद हो गई। सोनम व आरती ने गिरोह को ग्राहकों का डाटा उपलब्ध कराया गया। डाटा कंपनी से चुराया गया या किसी अन्य से लिया गया, इसकी भी जांच की जा रही है। साथ ही यह भी पता किया जा रहा है कि आरोपितों ने कितने लोगों को ठगा है। मुनाफा देने का झांसा देकर फंसाते थे     पुलिस ने साॅफ्टवेयर डेवलपर, सर्वर एप कंट्रोलर, फिशिंग करने वाले के साथ ही उन लोगों को भी आरोपित बनाया है, जिनके खातों में धोखाधड़ी के रुपये ट्रांसफर कराए गए हैं।     आरोपित लोगों को अच्छा मुनाफा देने का झांसा देकर जाल में फंसाते थे।वे शेयर की वेल्यू अपनी मर्जी के अनुसार घटाते-बढ़ाते थे।     किसी भी ग्राहक द्वारा मुनाफे के रुपये निकालने की बात करने पर उसके शेयर की वेल्यू सर्वर एप से कम कर शेयर होल्ड पर रखने या अधिक निवेश करने का दबाव बनाते थे।     जिस ग्राहक द्वारा रुपये निकालने का दबाव बनाया जाता उसकी आइडी एप से हटाकर मोबाइल फोन बंद कर देते थे।  

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा- राज्य में मासूम बेटियों के साथ दुराचार पर दोषी को फांसी की सजा का प्रावधान किया गया है

भोपाल बहला-फुसला कर या फिर डरा-धमका कर, किसी भी तरीके से बेटियों के धर्मांतरण कराने वालों की अब खैर नहीं। मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार ऐसे मामलों के दोषियों के लिए फांसी की सजा का प्रावधान करने जा रही है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज महिला दिवस के अवसर पर घोषणा की कि मासूम बेटियों के साथ दुराचार के दोषियों को फांसी की सजा के प्रावधान के बाद अब राज्य में धर्मांतरण के दोषियों को भी फांसी की सजा का प्रावधान किया जाएगा। डॉ यादव यहां अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित ‘लाड़ली बहना राशि अंतरण कार्यक्रम’ में भाग ले रहे थे। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और लोकसभा सांसद विष्णुदत्त शर्मा भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि राज्य में मासूम बेटियों के साथ दुराचार पर दोषी को फांसी की सजा का प्रावधान किया गया है। जोर जबर्दस्ती से या बहला-फुसला कर बच्चियों के साथ दुराचार करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। अब राज्य सरकार द्वारा धर्मांतरण कराए जाने पर भी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के माध्यम से फांसी की सजा का प्रावधान किया जा रहा है। दुराचरण और धर्मांतरण, दोनों के खिलाफ सरकार ने संकल्प लिया है कि समाज की इन कुरीतियों के खिलाफ सरकार कठोरता से पेश आएगी। मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम में सहभागिता कर सिंगल क्लिक के माध्यम से 1.27 करोड़ से अधिक लाड़ली बहना योजना हितग्राहियों के खातों में 1552.73 करोड़ रुपए की राशि जारी की। इसके अलावा 450 रुपए में गैस सिलेंडर रीफिल योजना की 26 लाख से अधिक पात्र हितग्राही बहनों को 55.95 करोड़ रुपए की अनुदान राशि जारी कर उन्हें महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं।

पत्रकार की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, 10 दिन पहले मिली थी धमकी

सीतापुर  इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. शनिवार दोपहर लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर हेमपुर रेलवे क्रासिंग के पास बने ओवर ब्रिज पर बाइक सवार हमलावारों ने पहले राघवेंद्र बाजपेई की बाइक को टक्कर गिराया. फिर उन पर तीन राउंड फायरिंग कर दी. गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हुए. पुलिस ने राघवेंद्र को अस्पताल पहुंचाया, यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए नाकेबंदी की गई है. पुलिस के अधिकारी अस्पताल पर मौजूद हैं. घटना से लोगों में रोष है. पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई महोली कस्बे के रहने वाले थे. वे एक राष्ट्रीय अखबार में महोली तहसील के पत्रकार थे. 10 दिन पहले मिली थी धमकी पुलिस के मुताबिक तीन गोली उनके कंधे और सीने में लगी है. वहीं एक बुलेट कपड़ों में फंसी मिली है. अभी तक हत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है. परिजनों के मुताबिक राघवेंद्र को शनिवार दोपहर किसी व्यक्ति का फोन आया. बात करने के बाद राघवेंद्र घर से निकला था. जिसके कुछ देर बार राघवेंद्र को गोली मारे जाने की सूचना मिली. परिजनों का कहना है कि राघवेंद्र की खबर को लेकर उन्हें करीब 10 दिन पहले उन्हें जान से मारने की धमकी मिली थी.

कठुआ में जलाशय में मिले 3 शव, दो दिन से थे लापता, घटना आतंकवाद प्रभावित इलाके की बताई जा रही है, मचा हड़कंप

कठुआ जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में तीन लोगों के शव जलाशय में मिलने से हड़कंप मच गया। ये दो दिन पहले लापता हुए थे। मृतकों में 14 वर्षीय बच्चा भी शामिल है। यह घटना आतंकवाद प्रभावित इलाके की बताई जा रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि योगेश सिंह, दर्शन सिंह और नाबालिग लड़का वरुण सिंह बुधवार शाम को बिल्लावर इलाके में शादी समारोह में शामिल होने निकले थे। इसके बाद से ही उनका कुछ पता नहीं चल रहा था। तीनों के लापता होने की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों की ओर से बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इसके बाद लोहाई मल्हार इलाके के पास एक जलाशय में तीनों लोगों के शव मिले। सूत्रों ने बताया कि इस इलाके में आतंकवादियों की भारी मौजूदगी है। पिछले 2 साल में यहां कई आतंकी हमले हो चुके हैं। पिछले महीने भी इसी इलाके से दो नागरिकों के शव बरामद किए गए थे। आतंकवादियों के 2 मददगार हिरासत में दूसरी ओर, जम्मू-कश्मीर के कठुआ और रामबन जिलों में कड़े सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम के तहत आतंकवादियों के 2 मददगारों को हिरासत में लिया गया है। PSA एक प्रशासनिक कानून है जो कुछ मामलों में बिना आरोप या सुनवाई के दो साल तक हिरासत में रखने की अनुमति देता है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कठुआ की बिलावर तहसील के धनोपरोले निवासी भुट्टू को जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर पीएसए के तहत हिरासत में लिया गया और उधमपुर जिला जेल में बंद कर दिया गया। उन्होंने कहा कि आरोपी एक कट्टर ओजीडब्ल्यू था जो पिछले कुछ वर्षों से अवैध गतिविधियों में शामिल था। रामबन के दलवाह-गुल निवासी मंजूर अहमद उर्फ ​​फुरकान को भी राष्ट्र विरोधी और असामाजिक गतिविधियों में संलिप्तता के लिए पीएसए के तहत हिरासत में लिया गया है। पिछले वर्ष अगस्त में पीएसए के तहत हिरासत में लेने के लिए आवश्यक मंजूरी प्राप्त होने के बाद से अहमद गिरफ्तारी से बच रहा था।

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा- सूक्ष्म सिंचाई परियोजनाओं से अब किसान वर्ष में तीन बार फसलें पैदा करेंगे

भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने शनिवार को मंदसौर जिले के ग्राम रठाना और भावता में 26 करोड़ 63 लाख 76 हजार की लागत से निर्मित होने वाली 6 सड़कों का भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में सूक्ष्म सिंचाई परियोजनाओं से अब किसान एक वर्ष में 3 बार फसल पैदा कर सकेंगे। उप मुख्यमंत्री श्री देवडा ने कहा कि, 2047 में देश विश्व की सबसे बड़ी ताकत होगी। 2047 में आजादी के 100 वर्ष पूर्ण होंगे। इसके लिए सरकार ने आगामी 25 साल का रोड मैप तैयार किया है। उन्होंने कहा कि देश की जनता की ताकत को आधार बनाकर देश को विश्व गुरु के स्थान पर लाने का संकल्प सरकार ने लिया है। आर्थिक रूप से देश संपन्न होगा विश्व की तीसरी सबसे बड़ी शक्ति होगी। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने मंदसौर में औद्योगिक निवेश हो इस पर लगातार कोशिश की जा रही है। कोई भी परिवार बिना पक्के मकान के नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार युवा, गरीब, किसान, महिलाओं के उत्थान के लिये काम कर रही हैं। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि हर जिले में मेडिकल कॉलेज बनाए जा रहे हैं। जिससे आसानी से गरीब व्यक्ति को स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके। आयुष्मान कार्ड ने गरीबों को नई जिंदगी प्रदान की है। उनके जीवन को बचाया है। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा शनिवार को ग्राम रठाना में 11 करोड़ 26 लाख 21 हजार रुपए से निर्मित होने वाले सड़कों का भूमि-पूजन किया। भूमि पूजन के अंतर्गत 1 करोड़ 26 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाली पिपलिया कराडिया गांव से शासकीय हाई स्कूल तक सड़क मार्ग, 7 करोड़ 91 लाख 77 हजार रुपए की लागत से निर्मित होने वाली लच्छाखेड़ी से रठाना होते हुए नेतावली तक सड़क मार्ग, 2 करोड़ 8 लाख 39 हजार रुपए की लागत से निर्मित होने वाली खंडेरिया मारू से नावन खेड़ी तक सड़क मार्ग शामिल है। ग्राम भावता में 15 करोड़ 37 लाख से निर्मित होने वाले सड़कों का किया भूमि-पूजन उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने ग्राम भावता में 15 करोड़ 37 लाख 55 हजार रुपए से निर्मित होने वाले सड़कों का भूमि-पूजन किया। भूमि पूजन के अंतर्गत 4 करोड़ 42 लाख 64 हजार रुपए की लागत से निर्मित होने वाली कुचड़ोद से झावल तक सड़क मार्ग, 4 करोड़ 31 लाख 95 हजार रुपए की लागत से निर्मित होने वाली भावता से कांकरवा बालाजी सड़क मार्ग, 6 करोड़ 62 लाख 96 हजार की लागत से निर्मित होने वाली लसुड़ावन से भाटरेवास सड़क शामिल है।  

गेम चेंजर का हिंदी वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर जी5 पर हुआ

मुंबई, राजनीतिक एक्शन थ्रिलर गेम चेंजर का हिंदी वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर जी5 पर आज किया गया। तमिल सिनेमा के प्रसिद्ध निर्देशक शंकर निर्देशित गेमचेंजर में राम चरण ने आईएएस अधिकारी राम नंदन और उनके पिता अप्पन्ना के रूप में दोहरी भूमिका निभायी है। इस फिल्म में कियारा आडवाणी राम की प्रेमिका के रूप में है। साथ ही अंजलि, एसजे सूर्या, प्रकाश राज और कई अन्य कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म में एसजे सूर्या मुख्य खलनायक की भूमिका में हैं। श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस के तहत दिल राजू द्वारा निर्मित, गेम चेंजर की कहानी राम नंदन (राम चरण द्वारा निभाई गई भूमिका) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी परिवार पर आए त्रासदीपूर्ण हादसे के बाद राजनीतिक तंत्र में फैले भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। राम के पिता, अप्पन्ना ने एक ऐसे समाज का सपना देखा था जहाँ भ्रष्टाचार का नामोनिशान न हो। अपने पिता के इस सपने को साकार करने के लिए राम पूरी तरह से समर्पित है, भले ही उसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री बोबिल मोपीदेवी (जिसकी भूमिका एसजे सूर्या ने निभाई है) के कड़े विरोध का सामना करना पड़ रहा हो।  

अब ट्रंप सरकार के एक मंत्री ने भारत द्वारा रूस से हथियार खरीदने पर भी आपत्ति जताई

नई दिल्ली टैरिफ को लेकर अमेरिका का कई देशों से विवाद चल रहा है। डोनाल्ड ट्रंप रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने पर अड़े हुए हैं। इसके चलते कई देशों से संबंधों में खटास आई है। उन्होंने भारत के साथ भी खुलकर टैरिफ को लेकर नाराजगी व्यक्त की है। अब ट्रंप सरकार के एक मंत्री ने भारत द्वारा रूस से हथियार खरीदने पर भी आपत्ति जता दी है। अमेरिकी वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक ने भारत से रूसी सैन्य हथियारों पर अपनी निर्भरता समाप्त करने को कहा है और तर्क दिया है कि ऐसा कदम भारत और अमेरिका के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए जरूरी है। बातचीत में लुटनिक ने कहा, “भारत ने ऐतिहासिक रूप से रूस से अपने सैन्य उपकरणों की काफी अधिक मात्रा खरीदी है और हमें लगता है कि यह ऐसी चीज है जिसे खत्म करने की जरूरत है।” उल्लेखनीय है कि भारत और रूस की दोस्ती दशकों पुरानी है और भारत पेट्रोलियम के साथ-साथ हथियारों की भी खरीद करता रहता है। लुटनिक ने कहा कि अमेरिका विकल्प के तौर पर मॉर्डर हथियार भारत को देने के लिए तैयार है। इससे साफ है कि अमेरिका चाहता है कि भारत रूस के बजाए उससे हथियार खरीदे। इतना ही नहीं, ब्रिक्स में भारत की मौजूदगी पर भी अमेरिकी मंत्री ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि ब्रिक्स डॉलर के विकल्प के रूप में वैश्विक मुद्रा बनाने की कोशिश कर रहा है। इसी ब्रिक्स (BRICS) में I भारत है। यह अमेरिका-भारत संबंधों को कमजोर करता है। उन्होंने कहा, ”इस तरह की चीजें प्यार और स्नेह पैदा नहीं करती हैं। हम चाहते हैं कि ये चीजें खत्म हो जाएं। हम चाहते हैं कि व्यापार अधिक निष्पक्ष हो।” वहीं, रूस से हथियारों को खरीदना अमेरिका को काफी समय से पसंद नहीं आ रहा है। ट्रंप ने इस साल की शुरुआत में पीएम मोदी से फोन पर बातचीत के दौरान भी इस मुद्दे को उठाया था। इसके बाद जब पीएम वॉशिंगटन दौरे पर गए, तब भी यह मुद्दा उठा था। ट्रंप ने भारत को फाइटर जेट एफ-35 भी खरीदने का ऑफर दिया है। भारत शुल्क में कटौती करने पर सहमत हुआ: ट्रंप इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत अपने शुल्क में ‘पर्याप्त’ कटौती करने के लिए सहमत हो गया है, क्योंकि भारत अमेरिका पर बहुत अधिक शुल्क लगाता है, जिससे वहां उत्पाद बेचना मुश्किल हो जाता है। हालांकि, भारत सरकार की ओर से अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की गई है। ट्रंप ने शुक्रवार को ओवल ऑफिस (अमेरिका के राष्ट्रपति का आधिकारिक कार्यालय) से दिए बयान में कहा, ”आर्थिक, वित्तीय और व्यापारिक दृष्टिकोण से हमारे देश को दुनिया के लगभग हर देश ने पूरी तरह से ठगा है।” उन्होंने कहा, ”कनाडा, मेक्सिको और फिर आप सीधे लाइन में चले जाइए। भारत हम पर बहुत ज्यादा शुल्क लगाता है, बहुत ज्यादा। आप भारत में कुछ भी नहीं बेच सकते। यह लगभग, यह लगभग प्रतिबंधात्मक है। यह प्रतिबंधात्मक है। हम अंदर बहुत कम व्यापार करते हैं।”

मध्यप्रदेश में खेल, खिलाड़ी व खेल मैदान के उन्नयन और युवाओं के समग्र विकास के लिए हो रहे अनवरत प्रयास- मंत्री सारंग

भोपाल मध्यप्रदेश में खेल और युवा कल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे अभिनव प्रयासों ने प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। खेलों के प्रति युवाओं का रुझान बढ़ाने और उनके समग्र विकास के लिए प्रदेश सरकार ने ‘फिट इंडिया क्लब’, ‘पार्थ योजना’, ‘खेलों बढ़ों अभियान’ और (एमपीवायपी) (मध्यप्रदेश युवा प्रेरक अभियान’ जैसे महत्वपूर्ण नवाचारों की शुरुआत की है। इन योजनाओं के माध्यम से प्रदेश के खेल मैदानों, खिलाड़ियों और खेल गतिविधियों को नया आयाम मिला है। सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने यह विचार तेलंगाना के हैदराबाद में आयोजित खेल चिंतन शिविर में साझा किए। मंत्री श्री सारंग ने मध्यप्रदेश में उपलब्ध खेल अधोसंरचनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश में 18 खेलों के लिए 11 खेल अकादमियां स्थापित की गई हैं। प्रदेश सरकार का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़कर उन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना है। इसके लिए मध्यप्रदेश में विश्वस्तरीय उच्च गुणवत्ता वाली खेल अधोसंरचना तैयार की गई है। इन 11 खेल अकादमियों में अंतर्राराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप प्रशिक्षण, अत्याधुनिक उपकरण और सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि “मध्यप्रदेश को खेल हब के रूप में विकसित करने के लिए हम निरंतर प्रयासरत हैं। हमारा संकल्प है कि हर युवा को खेल के क्षेत्र में अपने सपने पूरे करने का अवसर मिले और वे देश-विदेश में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें।” मध्यप्रदेश के नवाचारों को मिली राष्ट्रीय स्तर पर सराहना खेल चिंतन शिविर के द्वितीय दिवस के तृतीय सत्र में मध्यप्रदेश के खेल मॉडल पर विशेष प्रस्तुतिकरण दिया गया। इसमें प्रदेश में खेल अधोसंरचना के विकास, खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने और युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए किए गए नवाचारों की जानकारी साझा की गई। प्रदेश में खेलों के प्रति युवाओं के बढ़ते रुझान, आधुनिक खेल अकादमियों की स्थापना और खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए किए जा रहे सतत प्रयासों की केंद्रीय मंत्री डॉ. मंडाविया ने सराहना की। मध्यप्रदेश मॉडल ने शिविर में भाग ले रहे विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों, खेल विशेषज्ञों और नीति निर्माताओं का ध्यान विशेष रूप से आकर्षित किया। खेल भर्ती नीति को और मजबूत करने पर जोर मंत्री श्री सारंग ने ‘खेल चिंतन शिविर’ के द्वितीय दिवस के तृतीय सत्र “वेलफेयर ऑफ स्पोर्टस पर्सन्स एंड कोचेस एंड स्पोर्टस रिक्रूटमेंट पॉलिसी” में केंद्रीय मंत्री डॉ. मंडाविया के साथ सहभागिता की। इस सत्र में खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के कल्याण तथा खेल भर्ती नीति को और सुदृढ़ बनाने पर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श हुआ। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय श्रीमती रक्षा निखिल खडसे, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री, मिजोरम श्री पु लालनघिंगलोवा हमार भी उपस्थित रहे। भारत को वैश्विक खेल महाशक्ति के रूप में स्थापित करने पर हुआ मंथन केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मंडाविया की अध्यक्षता में संपन्न हुए खेल चिंतन शिविर में भारत के खेल भविष्य और वैश्विक स्तर पर भारत के खेल दबदबे को बढ़ाने के लिए एक विस्तृत रोडमैप तैयार किया गया। शिविर के दौरान विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के खेल मंत्रियों, खेल प्रशासकों और विशेषज्ञों ने अपने-अपने राज्यों में खेलों के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों को साझा किया। साथ ही, भारत को वैश्विक खेल महाशक्ति के रूप में स्थापित करने के लिए आवश्यक नीतिगत सुधारों, अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण, खिलाड़ियों के कल्याण और प्रशिक्षकों के प्रोत्साहन के लिए विस्तृत चर्चा की गई।  

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एम.पी. ट्रांसको की मातृशक्ति का किया गया सम्मान

भोपाल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर तरंग ऑडीटोरियम रामपुर में मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (एम.पी. ट्रांसको) की मातृशक्ति का सम्मान कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें मुख्यालय जबलपुर स्थित सभी नियमित, संविदा एवं आउटसोर्स महिला कार्मिकों को सम्मानित किया गया। मातृशक्ति की उपलब्धियों का सम्मान करने का अवसरः एम.डी. इंजी. तिवारी मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध संचालक इंजी. सुनील तिवारी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सिर्फ महिलाओं के प्रति आदर व्यक्त करने का दिन नहीं है बल्कि यह उन तमाम मातृशक्ति की उपलब्धियों का सम्मान करने का अवसर है। इनके कारण समाज में महिलाओं ने बदलाव लाया है। महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण जरूरी: एम.डी. श्री द्विवेदी मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक श्री अनय द्विवेदी ने कहा कि देश एवं समाज के सर्वांगीण विकास के लिये महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी और उनका प्रोत्साहन आवश्यक है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त होने के लिये नौकरी या व्यवसाय करना चाहिये। पॉवर सेक्टर में भी मातृ शक्ति विद्यमान – जेनको एम.डी. श्री मंजीत सिंह मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी के प्रबंध संचालक श्री मंजीत सिंह ने कहा कि मातृशक्ति के कारण हम सबका अस्तित्व है। आज पॉवर सेक्टर में भी महिलाओं का बोलबाला है और जनरेशन जैसी कंपनी में भी मातृ शक्ति पॉवर हाउस जैसी कठिन जगह पर कार्य कर रही है। भारत में प्रारंभ से ही महिला रही है सशक्त: सी.जी.एम. राठौर मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की सी.जी.एम. श्रीमति नीता राठौर ने अपने उदबोधन मे कहा कि भारत में महिला प्रारंभ से ही शक्ति के रूप में पूजी जाती रहीं है। वह पहले भी सशक्त थीं और अभी भी पुरूषों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर हर क्षेत्र में कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि विद्युत परिवार महिला कार्मिकों के लिये सुरक्षित एवं साफ-सुथरा कार्यस्थल है। जबलपुर के मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय मिश्रा ने कहा कि हालांकि स्वास्थ्य विभाग में महिलाओं की ज्यादा भागीदारी रहती है लेकिन उन्होंने पहली बार विद्युत क्षेत्र में महिलाओं को इस तरह के चुनौती भरे कार्य निष्पादित करते हुये जाना। मुख्य अभियंता श्री देवाशीष चक्रवर्ती के संयोजन में नारी के प्रति बदलते सकारात्मक रवैये को परिलक्षित करती एम.पी. ट्रांसको के कार्मिकों द्वारा एक लघु नाटिका का मंचन भी किया गया।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet