LATEST NEWS

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि कल से बदलेगा मौसम का मिजाज, आ रहा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस, 6 दिनों तक होगी बारिश

नई दिल्ली उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में कल से मौसम में बदलाव आने वाला है। एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस दस्तक देगा, जिसकी वजह से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में 9-14 मार्च यानी कि छह दिनों तक बारिश होगी। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में भी 10 मार्च को भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं, गर्मी की बात करें तो गुजरात के कच्छ इलाके में आज से हीटवेव की शुरुआत होगी और फिर 9-12 मार्च के बीच यह गुजरात के अन्य और कोंकण इलाके में फैल जाएगी। पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश हुई। वहीं, मेघालय, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, केरल और माहे में भी बरसात हुई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 9 मार्च से नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस अपना असर दिखाएगा। इसकी वजह से जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 9-14 मार्च के बीच बारिश होने वाली है। वहीं, पंजाब में 12-14 मार्च, हरियाणा में 13 और 14 मार्च, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 14 मार्च को बरसात होगी। इसमें जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में 10 मार्च को तेज बारिश, आंधी तूफान की चेतावनी जारी की गई है। पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, सिक्किम में आठ मार्च, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल में 8 और 9 मार्च को बारिश का अलर्ट है। वहीं, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में 10 और 11 मार्च, केरल, माहे, लक्षद्वीप, साउथ इंटीरियर कर्नाटक में 11 और 12 मार्च, तमिलनाडु, केरल और माहे में 11 मार्च को तेज बारिश होगी। उत्तर पश्चिम भारत में अगले चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने जा रही है। इतना ही नहीं, मध्य और पूर्वी भारत, महाराष्ट्र में अगले पांच दिनों के बीच अधिकतम तापमान दो से चार डिग्री के बीच बढ़ जाएगा। गुजरात में अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री की बढ़ोतरी का अलर्ट है। कोंकण, गोवा में आठ और 12 मार्च, गुजरात, तटीय कर्नाटक, केरल, माहे में 8 और 9 मार्च को हॉट एंड ह्यूमिड वेदर रहने वाला है।

ट्रंप ने कहा कि भारत अमेरिका पर काफी टैरिफ लगाता है, इस बयान से राजनीति तेज, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

वाशिंगटन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा टैरिफ के मामले में भारत पर दिए बयान से राजनीति तेज हो गई है। शनिवार को कांग्रेस की तरफ से कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस मामले में बयान देना चाहिए और 10 मार्च से शुरू हो रहे संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण के दौरान संसद को विश्वास में लेना चाहिए। यह पूरा मामला ट्रंप के उस बयान के बाद शुरू हुआ, जिसमें डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत अमेरिका पर काफी टैरिफ लगाता है। लेकिन हमारे कहने के बाद भारत सरकार टैरिफ में काफी कटौती करेन पर सहमत हो गया है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्रंप के बयान का हवाला देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल इस समय अमेरिका के साथ व्यापार वार्ता करने क लिए वाशिंगटन डीसी गए हुए हैं। इसी दौरान राष्ट्रपति ट्रंप यह बयान देते हैं कि भारत शुल्क कटौती के लिए तैयार हो गया है। आखिर भारत ने यह सहमति क्यों दी है? क्या भारतीय किसानों और उद्योग क्षेत्र के हितों के साथ समझौता किया जा रहा है? वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि इस मामले पर देश की जनता को जानकारी होनी चाहिए। जब संसद का सत्र 10 मार्च को फिर से शुरू होगा, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस पूरे मामले के संबंध में संसद को विश्वास में लेना चाहिए। आपको बता दें कि अमेरिका में राष्ट्रपति पद पर बैठने के बाद ट्रंप लगातार दूसरे देशों में अमेरिकी सामानों के ऊपर लगाए जाने वाले टैरिफ की आलोचना कर रहे हैं। वह कई बार भारत का नाम लेते हुए कह चुके हैं कि भारत हमारे सामानों के ऊपर बहुत ज्यादा टैक्स लगाता है। यह इतना ज्यादा है कि हमारा भारत के बाजार में व्यापार कर पाना लगभग नामुमकिन हो जाता है। शुक्रवार को दिए ताजा बयान में ट्रंप ने कहा कि भारत सरकार टैरिफ घटाने के लिए तैयार हो गई है। यह तब हुआ है जब किसी (हमने) उनसे इसके बारे में सवाल पूछा।

पारिवारिक मूल्यों और युवा पीढ़ी की जिम्मेदारियों को छूती है वनवास : अनिल शर्मा

मुंबई, बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार अनिल शर्मा का कहना है कि उनकी फिल्म वनवास पारिवारिक मूल्यों और युवा पीढ़ी की जिम्मेदारियों को छूती है। अनिल शर्मा इन दिनों अपनी फिल्म वनवास को लेकर चर्चा में हैं। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म वनवास हाल ही में रिलीज हुयी है। इस फिल्म में नाना पाटेकर, उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर ने अहम भूमिका निभायी है। फिल्म वनवास आज ज़ी सिनेमा पर प्रीमियर हो रही है। अनिल शर्मा ने फिल्म वनवास की चर्चा करते हुये कहा, फिल्म वनवास एक धार्मिक सभा में माता-पिता को छोड़े जाने के बारे में बात करता है। इस साल भी, महाकुंभ में हम ऐसी ही घटनाएँ सुन रहे हैं। यह नहीं होनी चाहिए। यह हो रहा है और यह मुझे बहुत प्रभावित कर रहा है। इतना बड़ा महाकुंभ का पर्व हुआ और लोगों ने इतनी घटिया हरकतें की जो सही नहीं है। कहते हैं ना संसार में कहीं भगवान है जीते जगते तो वह माता पिता ही है। वनवास के जरिये हमने यह कहने की कोशिश की है कि माता-पिता जब बुर्जुग हो जाते हैं तो वनवासी की तरह रह घर में रह जाते हैं। उनका ख्याल रखना चाहिये। यह बेहद आवश्यक है। अनिल शर्मा ने कहा, फिल्म वनवास पारिवारिक मूल्यों और युवा पीढ़ी की जिम्मेदारियों को छूती है। माता पिता का करम है बच्चों को पालना और बच्चों का धर्म है माता पिता को संभालना बस इतनी सी बात है। कम से कम हम अपने माता पिता को गले लगाये। ये तो हम कर ही सकते हैं ना, क्योंकि माता-पिता से ज्यादा कीमती कुछ भी नहीं। इसी वैल्यू को हमने ख्याल रखना है। हमें उनकी वैल्यू करनी चाहिए क्योंकि एक दिन हम भी माता-पिता बनेंगे, उस दिन हमें पता लगेगा कि उन्होंने हमारे लिए कितना दुख लम्हा सहा होगा।  

विधान सभा अध्‍यक्ष श्री देवनानी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दी शुभकामनाएं

जयपुर, राजस्‍थान विधान सभा अध्‍यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्‍या पर राजस्‍थान विधान सभा में महिला विधायकगण का सम्‍मान किया। श्री देवनानी ने महिला विधायकों के साथ ही प्रदेश की महिलाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। विधान सभा अध्‍यक्ष श्री देवनानी ने कहा कि महिलाएं मूलत: भारतीय संस्‍कृति की रक्षक है। उन्‍होंने कहा कि महिलाएं सकारात्‍मक सोच और अपनी योग्‍यताओं को व्‍यवहार में लाए तथा सामाजिक विसंगतियों को दूर करने में सक्रिय भूमिका निभाएं। श्री देवनानी ने कहा कि महिलाएं प्रोफेशनल के साथ ईमोशनल बने। महिलाएं ही महिलाओं की भावनाओं को अच्‍छी तरह समझ सकती है। श्री देवनानी ने कहा कि महिलाएं बेटियों के साथ बेटों को भी संस्‍कारित करें। श्री देवनानी ने कहा कि भारतीय संस्‍कृति में नारी को पूरा सम्‍मान दिया जाता है। श्री देवनानी ने कहा कि बच्‍चों के साथ अधिक से अधिक समय व्‍यतीत करने का प्रयास करें। प्रात: और सांयकाल में तो आवश्‍यक रूप से बच्‍चों के साथ बैठें, उनसे बाते करें और उनकी भावनाओं को समझने का प्रयास करें। उन्‍होंने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में बच्‍चा हो या बडा सभी मन ही मन अपनी समस्‍याओं से जूझते रहते हैं। बच्‍चों को अवसाद से बचाने के लिए उनके मन की बातों को समझना आवश्‍यक है। श्री देवनानी ने इस मौके पर राजस्‍थान विधान सभा की महिला विधायकों को सम्‍मानित किया। इस मौके पर सरकारी मुख्‍य सचेतक श्री जोगेश्‍वर गर्ग और प्रमुख सचिव श्री भारत भूषण शर्मा सहित राजस्‍थान विधान सभा की महिला अधिकारीगण मौजूद थी।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दी शुभकामनाएं

जयपुर, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के अवसर पर प्रदेश की सभी माताओं, बहनों और बेटियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि यह दिन महिलाओं के अधिकारों, उनके सशक्तिकरण और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मान देने का अवसर है। महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक स्वावलंबन और सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह संकल्पित है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘विकसित राजस्थान’ के संकल्प को साकार करने के लिए महिलाओं की सहभागिता सबसे महत्वपूर्ण है। इसी को ध्यान में रखते हुए केंद्र और राज्य सरकार कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं। जिससे प्रदेश की लाखों महिलाओं को आर्थिक संबल मिला है और वे आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो रही हैं। इन योजनाओं का महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं के लिए बजट 2025-26 में कई विशेष प्रावधान किए गए हैं। सरकार महिलाओं को हर क्षेत्र में समान अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर राज्य और देश की प्रगति में भागीदार बन सकें। उन्होंने कहा कि एक सशक्त महिला ही सशक्त परिवार, समाज और राष्ट्र का निर्माण कर सकती है।

मणिपुर में महीनों से जारी अशांति थमने का नाम नहीं ले रही, हर बार हालात संभलने की उम्मीद होती है, फिर नया बवाल

इम्फाल मणिपुर में महीनों से जारी अशांति थमने का नाम नहीं ले रही है। हर बार हालात संभलने की उम्मीद जागती है, मगर फिर नया बवाल खड़ा हो जाता है। अब ताजा मामला तब गरमा गया जब सुरक्षा बलों की निगरानी में सिविलियन बसों ने जिलों के बीच सफर करना शुरू किया। इस कदम का कूकी समुदाय ने जोरदार विरोध किया और सड़कों पर जाम लगा दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, आज मणिपुर में सुरक्षा बलों के संरक्षण में यात्री बसों का आवागमन फिर से शुरू हुआ, लेकिन कूकी समुदाय के विरोध के कारण हालात तनावपूर्ण हो गए। कांगपोकपी जिले में सुरक्षा बलों को सड़कों पर लगे बैरिकेड हटाने के लिए माइन-रेसिस्टेंट गाड़ियों का सहारा लेना पड़ा। प्रदर्शन के दौरान पुलिस के लाठीचार्ज में कई कूकी महिलाएं घायल हुईं। राष्ट्रपति शासन के बाद भी कई जगहों पर हिंसा मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू होने के बाद केंद्र सरकार ने साफ कर दिया कि आज से किसी भी सड़क पर ब्लॉकेड नहीं रहने दिया जाएगा। इसके बावजूद कई कूकी-बहुल इलाकों में हिंसा की खबरें आई हैं। सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में प्रदर्शनकारियों को पत्थरबाजी करते, सड़कों को खोदते, टायर जलाते और बैरिकेड लगाते देखा गया। मणिपुर में मेइती और कूकी समुदायों के बीच संघर्ष मई 2023 से जारी है, जिसमें अब तक 250 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है और करीब 50,000 लोग विस्थापित हो चुके हैं। कूकी नेताओं और उनके समर्थित संगठनों ने मांग की है कि जब तक उन्हें अलग प्रशासन नहीं मिलता, तब तक वे स्वतंत्र आवागमन की अनुमति नहीं देंगे। मेइती संगठनों की अलग मांग दूसरी तरफ, मेइती संगठनों ने सवाल उठाया है कि जब बातचीत जारी रह सकती है, तो राहत शिविरों में फंसे हजारों विस्थापितों को घर लौटने से क्यों रोका जा रहा है? कूकी नेताओं का कहना है कि मई 2023 में भड़की हिंसा के कारण उनकी मांगें पहले से अधिक सख्त हो गई हैं और अब वे एक स्वायत्त परिषद की जगह एक अलग प्रशासन या केंद्र शासित प्रदेश चाहते हैं। वहीं, मेइती नेताओं ने इस मांग को ‘कुकीलैंड’ बनाने की पुरानी योजना का हिस्सा बताया है। इस बीच, वर्ल्ड कूकी-जो इंटेलेक्चुअल काउंसिल ने मणिपुर के नए राज्यपाल को 15 जनवरी को एक ज्ञापन सौंपकर दावा किया कि कूकी समुदाय 1946-47 से ही अलग राज्य की मांग कर रहा है। गौरतलब है कि बीते वर्षों में कूकी समुदाय के कई विरोध प्रदर्शनों और चर्चाओं में इस मुद्दे को उठाया जाता रहा है।

जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव के दौरान मचा हंगामा, एक वोट के अंतर से जीते भाजपा प्रत्याशी

बिलासपुर जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव के दौरान हंगामा मच गया. बस बात केवल इतनी थी कि जिला पंचायत सभा कक्ष के लिए पीछे का दरवाजा खोलने दिया गया था. इस पर कांग्रेसियों ने विरोध जताते हुए जमकर हंगामा मचाया. बता दें कि जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के लिए कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशियों के बीच कांटे का मुकाबला था. कुर्सी हासिल करने के लिए एक-एक वोट के लिए संघर्ष था. आखिरकार भाजपा के राजेश सूर्यवंशी ने कांग्रेस समर्थित सतकली बावरे को एक वोट से पराजित कर अध्यक्ष पद पर काबिज हुए. जिला पंचायत के 17 सदस्यों में बीजेपी के 9 और कांग्रेस व निर्दलीय के साथ 8 सदस्य थे. वोट भी इसी संख्या के हिसाब से हुआ. अध्यक्ष पद की तरह उपाध्यक्ष पद पर भी कांटे की टक्कर हुई. बीजेपी की ललिता कश्यप कांग्रेस की स्मृति त्रिलोक श्रीवास को महज एक वोट से पराजित कर उपाध्यक्ष बनीं. ललिता कश्यप को 9 वोट मिले, वहीं स्मृति श्रीवास को 8 सदस्यों का ही समर्थन मिला.

विधान सभा में स्वर्गीय महारावल को पुष्पांजलि

जयपुर, राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को यहां पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. श्री लक्ष्‍मण सिंह महारावल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी जयन्ती पर पुष्‍पाजंलि अर्पित की। नेता प्रतिपक्ष श्री टीकाराम जूली, संसदीय कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल, सरकारी मुख्‍य सचेतक श्री जोगेश्‍वर गर्ग, प्रतिपक्ष के मुख्‍य सचेतक श्री रफीक खान, पूर्व विधायक श्री नवरंग सिंह, प्रमुख सचिव श्री भारत भूषण शर्मा, विशिष्ट सहायक श्री के. के. शर्मा, वरिष्‍ठ उप सचिव श्री पुरूषोत्‍तम शर्मा, विधान सभा अधिकारी परिषद् अध्‍यक्ष श्री लोकेश जैन स्व. महारावल के परिजन सहित विधान सभा के अधिकारीगण एवं कर्मचारियों ने पूर्व विधान सभा अध्‍यक्ष के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित की। उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय विश्‍नोई 18 जुलाई 1977 से 20 जून 1979 तक विधान सभा अध्‍यक्ष रहे।  

ए.आर. मुरुगदॉस ने फिल्म सिकंदर को बताया पूरी तरह से ओरिजिनल

मुंबई, दक्षिण भारतीय फिल्मों के जानेमाने निर्देशक ए.आर. मुरुगदॉस ने फिल्म सिकंदर के बारे में कहा कि फ़िल्म की स्टोरी पूरी तरह से ओरिजिनल है और फ़िल्म का हर सीन हर सीक्वेंस ऑथेंटिक तरीक़े से डिज़ाइन किया गया है। सलमान खान और रश्मिका मंदाना अभिनीत फिल्म सिकंदर का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है और इस फ़िल्म का निर्देशन ए.आर. मुरुगदॉस ने किया है। ए.आर. मुरुगदॉस ने कहा, सिकंदर पूरी तरह ओरिजिनल स्टोरी है। सिकंदर का हर सीन, हर फ्रेम ऑथेंटिक तरीके से डिज़ाइन और एक्सीक्यूट किया गया है, जिससे दर्शकों को एक फ्रेश एक्सपीरियंस मिले। यह किसी फिल्म का रीमेक या अडैप्टेशन नहीं है। फिल्म की ओरिजिनैलिटी का एक बड़ा हिस्सा है इसका दमदार बैकग्राउंड स्कोर, जिसे बेहद टैलेंटेड संतोष नारायणन ने तैयार किया है। उनकी म्यूजिक इस फिल्म के एनर्जी से भरे टोन और धमाकेदार विजुअल्स को परफेक्टली मैच करती है, जिससे हर सीन का इमोशनल इम्पैक्ट और भी बढ़ जाता है। फिल्म सिकंदर आगामी ईद पर सिनेमाघरों में अपनी रिलीज होगी।  

खरहरा पिकनिक स्पॉट पर युवती के साथ दरिंदगी, घंटेभर के भीतर किया आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर मुंहबोले भाइयों और बहन के साथ पिकनिक स्पॉट घूमने गई युवती के साथ दरिंदों ने दुष्कर्म किया. इतने पर भी मन नहीं भरा तो युवती को उसके भाई के साथ घर में बंधक बना लिया. किसी तरह भागने में कामयाब रहे भाई ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घंटेभर के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया. घटना वाड्रफ नगर के खरहरा पिकनिक स्पॉट की है. जानकारी के अनुसार, पिकनिक मनाने पहुंचे युवक-युवतियों के साथ पहले तो आरोपियों ने मारपीट की. इसके बाद एक जोड़े के भागने पर दूसरे जोड़े को घर में बंधक बनाकर रखा. इसके पहले आरोपी कुछ और घटना को अंजाम देते युवक मौके से भागने में कामयाब रहा, और पुलिस को सूचना दी. वाड्रफनगर पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुये तत्काल आरोपियों को पकड़ा. घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी सुनील है, जिसकी क्रिस्टोफर और राजपाल ने मदद की. फिलहाल, पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है. इस घटना ने कई सवालों को जन्म दिया है, जिसका जवाब मिलना बाकी है. मामले में पुलिस चौकी प्रभारी धीरेन्द्र तिवारी ने बताया कि घटना में युवती के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया गया जिसके बाद आरोपी सुनील व उसके दो अन्य सहयोगी साथी अगवा करके अपने घर ले आए थे. किसी प्रकार मुंहबोला भाई वहां से बचकर निकला, और पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस नेएक घंटे के भीतर आरोपियों को पकड़कर आगे की कार्रवाई कर रही है.

गुजरात में कांग्रेस के कुछ नेता भाजपा से मिले हुए हैं, 30-40 को निकालना पड़ेगा: राहुल गांधी

अहमदाबाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को गुजरात में वर्कर्स डायलॉग कार्यक्रेम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि गुजरात में कांग्रेस के कुछ नेता भाजपा से मिले हुए हैं। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि इन लोगों को निकालना पड़ेगा। उन्होंने कहा, गुजरात कांग्रेस में दो तरह के लोग हैं। एक जो जनता के साथ खड़े हैं, जनता के लिए लड़ते हैं और जिसके दिल में कांग्रेस की विचारधारा है। दूसरे वे हैं जो जनता से कटे हुए हैं, जनता से दूर बैठता है, जनता की इज्जत नहीं करता और उसमें से आधे बीजेपी से मिले हुए हैं। राहुल गांधी ने कहा, जब तक हम इन दोनों को अलग नहीं करेंगे तब तक गुजरात की जनता हम पर विश्वास नहीं करेगी। उन्होंने कहा, गुजरात के व्यापारी से लेकर छात्र तक विकल्प चाहते हैं, बी टीम नहीं चाहते। मेरी जिम्मेदारी इन दोनों समुहों को छानने की है। कांग्रेस पार्टी में नेताओं की कमी नहीं है। पार्टी में बब्बरशेर हैं लेकिन पीछे से चेन लगी हुई है। राहुल गांधी ने आगे कहा, गुजरात की जनता देख रही है कि कांग्रेस ने रेस में बारात का घोड़ा डाल दिया। अगर में जनता से रिश्ता बनाना है तो दो काम करने हैं। पहला काम यह कि दो ग्रुप को अलग करना है। अगर हमें सख्त कार्रवाई करनीपड़ी, 10, 20, 30 , 30 लोगों को निकालना पड़ा तो निकाल दीजिए। बीजेपी के लिए अंदर से काम कर रहे हो, चलो जाकर देखते हैं बाहर से करो। राहुल गांधी ने कहा, कांग्रेस के जितने भी नेता है उनके दिल में कांग्रेस होनी चाहिए। जीतने हारने की बात छोड़ दीजिए। अगर हाथ भी कटे तो उसमें से कांग्रेस का खून निकलना चाहिए।

फिल्मी अभिनेता शाहरुख, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को नोटिस, 19 मार्च को कोर्ट में पेश होने के लिए आदेश जारी, यह है वजह?

 जयपुर  जिला उपभोक्ता आयोग-जयपुर द्वितीय ने गुटखे में केसर का दम बताने संबंधी विज्ञापन को लेकर फिल्म अभिनेता शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ तथा गुटखा कंपनी के चेयरमैन को नोटिस जारी कर 19 मार्च तक जवाब मांगा है। आयोग अध्यक्ष ग्यारसीलाल मीणा और सदस्य हेमलता अग्रवाल ने योगेन्द्र सिंह बडियाल के परिवाद पर यह आदेश दिया। विज्ञापन में गुटखे के दाने-दाने में केसर के मिश्रण होने का दावा परिवाद में कहा कि जेबी इंडस्ट्रीज गुटखे का निर्माण कर उसे बाजार में सप्लाई करती है। तीनों अभिनेता इसकी बिक्री बढ़ाने के लिए विज्ञापन करते हैं। विज्ञापन में गुटखे के दाने-दाने में केसर का मिश्रण होने का दावा किया जाता है, जबकि केसर की कीमत करीब चार लाख रुपए प्रति किलो है और गुटखा पांच रुपए में बिकता है। ऐसे में इसमें केसर मिलाना तो दूर उसकी खुशबू भी नहीं होती। भ्रामक विज्ञापन दिखाकर गुटखे की बिक्री बढ़ाकर निर्माता को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, आयोग के अध्यक्ष ग्यारसीलाल मीना और सदस्य हेमलता अग्रवाल ने जयपुर निवासी योगेंद्र सिंह बडियाल द्वारा दायर एक शिकायत की समीक्षा करते हुए यह आदेश जारी किया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि जेबी इंडस्ट्रीज विमल पान मसाला का उत्पादन करती है और इसे बिक्री के लिए पूरे देश में वितरित करती है। याचिकाकर्ता ने कहा, “शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ समेत तीनों अभिनेता इसकी बिक्री बढ़ाने के लिए इसका विज्ञापन करते हैं। विज्ञापन में दावा किया जाता है कि इसमें केसर है। जबकि सच्चाई यह है कि केसर की कीमत करीब 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम है और उनका पान मसाला विद टोबैको पाउच 5 रुपये का आता है। ऐसे में केसर डालना तो दूर, इसकी खुशबू भी इसमें नहीं डाली जा सकती। कैंसर जैसी बीमारियों को करता है आमंत्रित शिकायत में आरोप लगाया गया है कि भ्रामक विज्ञापन अधिक लोगों को पान मसाला और तंबाकू का कॉम्बो खरीदने के लिए प्रोत्साहित करता है, जिससे अंततः निर्माता को लाभ होता है। इसमें आगे कहा गया है कि अभिनेता यह कहकर झूठे दावों को बढ़ावा देते हैं कि पान मसाला के हर दाने में केसर होता है। याचिकाकर्ता ने कहा, “निर्माता कंपनी करोड़ों रुपये का कारोबार कर रही है और दूसरी ओर आम लोग पान मसाला और तंबाकू के हानिकारक और जानलेवा मिश्रण गुटखा का सेवन कर कैंसर जैसी बीमारियों को आमंत्रित कर रहे हैं। परिवाद में विज्ञापन पर रोक लगाने का आग्रह अभिनेताओं की ओर से इस पान मसाले में दाने-दाने में केसर का दम दिखाकर भ्रामक प्रचार किया जा रहा है। इससे कंपनी करोड़ों का व्यापार कर रही है, वहीं आमजन को गुटखे के सेवन से बीमारी की चुनौती मिल रही है। परिवाद में विज्ञापन पर रोक लगाने का आग्रह किया है। झूठा प्रचार करने का लगाया आरोप शिकायतकर्ता ने बताया कि जेबी इंडस्ट्रीज विमल पान मसाला बनाती है और पूरे देश में इसकी बिक्री करती है. याचिकाकर्ता ने कहा, ‘शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ समेत तीनों सितारे इसकी बिक्री बढ़ाने के लिए इसका ऐड करते हैं. ऐड में दावा किया जाता है कि इसमें केसर है. जबकि सच्चाई यह है कि केसर की कीमत करीब 4 लाख रुपये प्रति किलो है और उनका पान मसाला तंबाकू पाउच के साथ 5 रुपये में आता है. ऐसे में केसर डालना तो दूर, इसकी खुशबू भी इसमें नहीं डाली जा सकती.’  यह भ्रामक ऐड इसलिए दिखाया जाता है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग पान मसाला और तंबाकू पाउच का यह कॉम्बो खरीदें और इसके निर्माता को मुनाफा हो. शिकायत में कहा गया है कि एक्टर इस पान मसाले के हर दाने में केसर की मौजूदगी दिखाकर झूठा प्रचार कर रहे हैं.  ऐड पर रोक लगाने की कि मांग शिकायतकर्ता ने कहा कि,’निर्माता कंपनी करोड़ों रुपए का कारोबार कर रही है और दूसरी ओर आम लोग पान मसाला और तंबाकू के हानिकारक और जानलेवा मिश्रण गुटखा का सेवन कर कैंसर जैसी बीमारियों को न्योता दे रहे हैं. गुटखा के नाम से जाना जाने वाला यह मिश्रण स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है और निर्माता कंपनी को भी इस बात की जानकारी है. ऐसे में वह आम लोगों को गुमराह करने के लिए जानबूझकर इसमें केसर होने का दावा कर इसका विज्ञापन कर रही है. ऐसे में इसके ऐड पर रोक लगाई जानी चाहिए.’

आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी ने वानुआतु की नागरिकता ली

नई दिल्ली  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष और आईपीएल के संस्थापक ललित मोदी ने अपना भारतीय पासपोर्ट जमा करने के लिए लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग में आवेदन किया है। विदेश मंत्रालय ने  इसकी पुष्टि की। मोदी ने वानुअतु की नागरिकता प्राप्त कर ली है। उनके कानूनी सलाहकार मेहबूब अबदी ने इस खबर की पुष्टि की। मेहबूब अबदी ने बताया कि ललित मोदी ने भारतीय पासपोर्ट को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सकारात्मक रूप से सरेंडर करने के सभी आवश्यक कदम उठाए हैं। उन्होंने ओशियनियाई देश वानुआतु की नागरिकता ले ली है. भारत की अपनी नागरिकता छोड़ने के लिए लंदन स्थित भारतीय हाई कमिशन में उन्होंने एक एप्लिकेशन दिया है. आइए आपको बताते हैं उस देश वानुआतु की खासियत, जहां कि ललित मोदी ने नागरिकता ली है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने बताया कि ललित मोदी ने हाई कमिशन में अपना पासपोर्ट सरेंडर करने के लिए अप्लाई किया है. उन्होंने कहा, “ललित मोदी ने अपना भारतीय पासपोर्ट जमा करने के लिए एक एप्लिकेशन दिया है. इसकी नियमों के मुताबिक जांच होगी. हमें यह भी पता चला है कि उन्होंने वानुआतु की नागरिकता ले ली है. उनके खिलाफ चल रहे मामले कानून के मुताबिक जारी रहेंगे.” ललित मोदी ने क्यों ली वानुआतु की नागरिकता? वानुआतु की आबादी तीन लाख की है, और यहां गोल्डन पासपोर्ट स्कीम चलता है, जिससे अमीर लोग पैसे देकर आसानी से नागरिकता हासिल कर सकते हैं. इसकी कीमत 1.3 करोड़ रुपये है. दिलचस्प बात ये है कि इसमें ज्यादा डाक्यूमेंटेशन भी नहीं है, और इसे आनलाइन ही सबमिट किया जा सकता है. इस प्रोसेस में एक महीने से भी कम का समय लगता है, और देश में कदम रखने से पहले ही सबकुछ हो जाता है. वानुआतु की नागरिकता लेने में एक बड़ा फायदा ये होता है कि इस देश के पासपोर्ट के साथ 120 देशों में वीजा फ्री एंट्री मिलती है, जिसमें ब्रिटेन और यूरोपीय देश भी शामिल हैं. एक और दिलचस्प बात ये है कि वानुआतु एक टैक्स हेवेन है, जहां आपको ना तो इनकम, संपत्ति या किसी तरह का कार्पोरेट टैक्स ही लगता है. पिछले दो सालों में 30 अमीर भारतीयों ने यहां की नागरिकता हासिल की है, और यहां नागरिकता लेने वालों में चीनी सबसे आगे है. कहां है वानुआतु? वानुआतु गणराज्य, दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित एक द्वीप राष्ट्र है. यह द्वीपसमूह ज्वालामुखीय मूल का है और उत्तरी ऑस्ट्रेलिया से लगभग 1,750 किलोमीटर पूर्व में स्थित है. इसके अतिरिक्त, वानुआतु न्यू कैलेडोनिया के 500 किलोमीटर पूर्वोत्तर में, फिजी के पश्चिम में और सोलोमन द्वीपों के निकट न्यू गिनी के दक्षिण-पूर्व में स्थित है. यह देश खासतौर से अपनी प्राकृतिक सुंदरता, वन्य जीवन और सांस्कृतिक धरोहर के लिए मशहूर है. ललित मोदी 2010 में भाग गए थे ब्रिटेन आईपीएल की शुरुआत करने वाले ललित मोदी 15 साल पहले भारत से ब्रिटेन भाग गए थे. भारत लगातार उनके प्रत्यर्पण की मांग करता रहा है, और कानूनी लड़ाई भी चल रही है लेकिन अब उन्होंने भारत की नागरिकता त्यागने का फैसला किया है, और जिस देश वानुआतु की नागरिकता उन्होंने ली है, वहां की आबादी पुडुचेरी से भी कम है, जिससे मामले में एक फ्रेश ट्विस्ट आया है. हालांकि, वह अपने ऊपर लगे तमाम मनी लान्ड्रिंग और टैक्स चोरी के आरोपों को खारिज करते हैं. करोड़ों रुपये के गबन के आरोपी आईपीएल के शीर्ष अधिकारी के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान करोड़ों रुपये के गबन के आरोप में ललित मोदी भारतीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों की वांछित सूची में शामिल है। विदेश मंत्रालय की प्रतिक्रिया आई सामने विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘ललित मोदी ने लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग में अपना पासपोर्ट जमा करने के लिए आवेदन किया है। मौजूदा नियमों और प्रक्रियाओं के तहत इसकी जांच की जाएगी। हमें यह भी बताया गया है कि उन्होंने वानुअतु की नागरिकता हासिल कर ली है। हम कानून के तहत उनके खिलाफ मामले को आगे बढ़ा रहे हैं।’ वहीं ललित मोदी के सलाहकार मेहबूब अबदी ने बताया कि मोदी के खिलाफ किसी भारतीय एजेंसी द्वारा किसी भी अदालत में कभी भी चार्जशीट या शिकायत नहीं दायर की गई है और न ही किसी भारतीय अदालत में उनके खिलाफ कोई आरोप तय किए गए हैं। ललित मोदी को वापस भारत लाने में बढ़ेंगी मुश्किलें ललित मोदी की नागरिकता का यह कदम कई साल बाद सामने आया है। आईपीएल के संस्थापक के रूप में ललित मोदी के ऊपर कई तरह के आरोप लग चुके हैं। वानुआतु एक दक्षिणी प्रशांत द्वीप राष्ट्र है और अब ललित मोदी यहां के नागरिक बन गए हैं। भारत सरकार को अब ललित मोदी को वापस लाने में मुश्किलें और बढ़ेंगी।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भोपाल रेल मंडल का अनूठा प्रयास: पूरी तरह महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित ट्रेन का सफल संचालन

भोपाल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के सम्मान एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु भोपाल रेल मंडल द्वारा विशेष पहल की गई। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पावन अवसर पर भोपाल रेलवे मंडल ने महिलाओं के सम्मान और उनके समर्पण को उजागर करने के लिए एक प्रेरणादायक कदम उठाया। इस विशेष दिन पर ट्रेन संख्या 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस को पूरी तरह महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित कर रवाना किया गया, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में रेलवे के सकारात्मक प्रयासों का प्रतीक है। यह ट्रेन आज सुबह 10:15 बजे भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 5 से हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रश्मि दिवाकर ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और महिला क्रू सदस्यों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। उन्होंने सभी महिला कर्मचारियों को पुष्पमाला पहनाकर एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया और उनके उत्कृष्ट कार्य के प्रति अपनी शुभकामनाएं दीं। इस विशेष ट्रेन का संचालन कुशल महिला क्रू ने किया, जिसमें लोको पायलट के रूप में श्रीमती कु. नूतन, सहायक लोको पायलट के रूप में श्रीमती नेहा श्रीवास्तव, ट्रेन मैनेजर के रूप में श्रीमती अक्षिता काले तथा ट्रेन टिकट परीक्षक के रूप में श्रीमती रीता यादव एवं श्रीमती रश्मि मगरदे ने अपनी जिम्मेदारी संभाली। महिला कर्मचारियों द्वारा ट्रेन संचालन का यह प्रयास न केवल रेलवे में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को दर्शाता है, बल्कि यह महिला सशक्तिकरण का जीवंत उदाहरण भी है। इस अवसर पर एडीआरएम  श्रीमती रश्मि दिवाकर के साथ वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर(कर्षण परिचालन) श्री सचिन शर्मा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया, मुख्य लोको इंस्पेक्टर, मंडल वाणिज्य प्रबंधक, स्टेशन प्रबंधक (वाणिज्य) सहित अन्य पर्यवेक्षकगण उपस्थित रहे। भोपाल मंडल का महिला सशक्तिकरण में योगदान भोपाल रेलवे मंडल महिलाओं को उनके कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने और उनकी भागीदारी को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। मंडल में वर्तमान में 41 महिला लोको पायलट कार्यरत हैं, जो रेल संचालन के क्षेत्र में अपनी दक्षता का परिचय दे रही हैं। इसके अलावा, भोपाल मंडल में कुल 1100 महिला कर्मचारी विभिन्न विभागों में कार्यरत हैं, जो रेलवे के विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपना योगदान दे रही हैं। इनमें वाणिज्य विभाग में 164, यांत्रिक विभाग में 156, संचालन विभाग में 109, विद्युत विभाग में 216, इंजीनियरिंग विभाग में 164, सुरक्षा विभाग में 45, संकेत एवं दूरसंचार विभाग में 87, चिकित्सा विभाग में 64, लेखा विभाग में 24, कार्मिक विभाग में 44, सामान्य प्रशासन में 20, गति शक्ति/निर्माण विभाग में 3 और भंडार विभाग में 4 महिलाएँ कार्यरत हैं। इन सभी महिलाओं ने अपने-अपने कार्यक्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया है, जिससे भोपाल मंडल का प्रदर्शन लगातार बेहतर हो रहा है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया ने इस अवसर पर कहा कि, “महिला कर्मचारियों की कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण के कारण रेलवे के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाएं सफलता पूर्वक कार्य कर रही हैं। भोपाल मंडल महिलाओं को सशक्त बनाने एवं उनकी कार्यक्षमता को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। महिलाओं को कार्यक्षेत्र में हरसंभव सहयोग देने के लिए मंडल द्वारा सुविधाजनक कार्य वातावरण, आवश्यक प्रशिक्षण एवं प्रोत्साहन प्रदान किया जाता है, जिससे वे अपने कार्य में दक्षता के साथ आगे बढ़ सकें।” अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के इस अवसर पर भोपाल मंडल का यह कदम नारी शक्ति को समर्पित है, जो समाज में महिलाओं की भूमिका को और अधिक सशक्त एवं प्रेरणादायक बनाता है।  

भारतीय वायु सेना प्रमुख एपी सिंह ने अमेरिका के F-35 विमानों पर दिया बड़ा बयान, अब तक औपचारिक प्रस्ताव नहीं

नई दिल्ली हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को एफ-35 स्टील्थ फाइटर जेट बेचने की पेशकश की थी। अब इसको लेकर भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर मार्शल एपी सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने इस विमान पर अब तक कोई औपचारिक प्रस्ताव नहीं दिया है। उन्होंने भारत को लेटेस्ट टेक्नोलॉजी को अपनाने और अपनी पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान कार्यक्रम को तेज करने की जरूरत पर जोर दिया। मीडिया से बोलते हुए एयर मार्शल एपी सिंह ने कहा कि भारतीय वायु सेना ने अभी तक एफ-35 विमान का विश्लेषण नहीं किया है और इसकी लागत भी एक महत्वपूर्ण पहलू है। उन्होंने कहा, “हमें इसे सावधानीपूर्वक विश्लेषण करना होगा कि हमारी आवश्यकताएं क्या हैं और इस विमान के साथ क्या मिलता है। लागत भी इसका एक हिस्सा है। यह कोई वॉशिंग मशीन या रेफ्रिजरेटर नहीं है कि जिसे सिर्फ दिखा औरअच्छा लगा तो खरीद लिया। हमने अभी इस पर कोई विचार नहीं किया है। अब तक कोई प्रस्ताव नहीं आया है।” भारत को तैयार लड़ाकू विमान खरीदने पड़ सकते हैं 14 फरवरी को भारत और अमेरिका ने नई 10-वर्षीय रक्षा साझेदारी पर हस्ताक्षर किए थे। इस दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की थी कि अमेरिका ‘एफ-35 स्टील्थ लड़ाकू जेट’ विमान की संभावित आपूर्ति सहित भारत को सैन्य हार्डवेयर की बिक्री में वृद्धि करेगा। हालांकि, एयर मार्शल एपी सिंह ने इस बात पर जोर दिया कि चीन द्वारा छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमानों के प्रदर्शन के बीच भारत को अपने तात्कालिक जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार किए गए लड़ाकू विमान खरीदने पड़ सकते हैं। भारत का पांचवीं पीढ़ी का लड़ाकू विमान कार्यक्रम एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) अभी विकास के चरण में है और इसके पहले विमान के 2035 तक शामिल होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, “हमें तब तक तैयार लड़ाकू विमान खरीदने पड़ सकते हैं, जब तक कि एएमसीए विकसित नहीं हो जाता। या फिर हमें एएमसीए के विकास को तेज करना होगा।” भारतीय वायु सेना को लड़ाकू विमानों की जरूरत भारत के पास वर्तमान में 30 लड़ाकू स्क्वाड्रन हैं, जबकि स्वीकृत क्षमता 42 स्क्वाड्रन की है। एक स्क्वाड्रन में 18 लड़ाकू विमान होते हैं। चीन द्वारा छठी पीढ़ी के विमान विकसित करने और अमेरिका द्वारा पाकिस्तान को उसके एफ-16 लड़ाकू विमानों के रखरखाव के लिए वित्तीय सहायता दिए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए, एयर मार्शल एपी सिंह ने नवीनतम तकनीक अपनाने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “इससे उन्हें बढ़त मिलेगी। यह बिल्ली और चूहे का खेल है जो लगातार चलता रहेगा। फिलहाल, हम नई तकनीक के पीछे दौड़ रहे हैं। हमें एक ऐसी स्थिति में पहुंचना होगा, जहां दुनिया हमारी तकनीक को फॉलो करे और हम वैश्विक रक्षा क्षेत्र में नेतृत्व करें।” तेजस जेट की देरी पर ‘मित्रवत वार्तालाप’ वायु सेना प्रमुख ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के अधिकारियों को तेजस लड़ाकू विमानों की डिलीवरी में देरी पर फटकार लगाने के वायरल वीडियो पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे “फ्रेंडली बातचीत” करार देते हुए कहा, “किसी निजी बातचीत को लीक करना गलत है। मैं एचएएल के अपने सहयोगियों से बात कर रहा था। हम साथ प्रशिक्षित हुए हैं। यह टेस्टिंग टीम और इंजीनियरों के साथ एक फ्रेंडली चर्चा थी, जिनके साथ मैंने काम किया है।” बता दें कि पीएम मोदी के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में ट्रंप ने कहा था, ‘‘इस साल से हम भारत को सैन्य बिक्री में कई अरब डॉलर का इजाफा करेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम भारत को अंततः ‘एफ-35 स्टील्थ लड़ाकू लड़ाकू विमान’ देने का रास्ता भी साफ कर रहे हैं।’’ एफ-35 लड़ाकू विमान को दुनिया के सबसे घातक, टिकाऊ और कनेक्टेड लड़ाकू विमानों के रूप में जाना जाता है। संवाददाता सम्मेलन में यह पूछे जाने पर कि क्या भारत, अमेरिका से एफ-35 लड़ाकू जेट विमान खरीदने की योजना बना रहा है, इस पर विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि यह अभी प्रस्ताव के स्तर पर है। उन्होंने कहा, ‘‘यह अभी प्रस्ताव के स्तर पर है। लेकिन मुझे नहीं लगता कि इस संबंध में औपचारिक प्रक्रिया अभी शुरू हुई है।’’

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet