LATEST NEWS

भाजपा ऐसे बयानों को तोड़-मरोड़कर मीडिया के सामने पेश करती है, ताकि हमारी छवि खराब की जा सके: राशिद अल्वी

नई दिल्ली कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने बुधवार को शमा मोहम्मद द्वारा रोहित शर्मा को लेकर दिए बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी उनके बयान से बिल्कुल भी इत्तेफाक नहीं रखती है। लेकिन, इस बात को भी खारिज नहीं किया जा सकता है कि भाजपा इस बात के इंतजार में बैठी रहती है कि कांग्रेस और ममता बनर्जी की पार्टी का कोई नेता ऐसा बयान दे, जिससे उन्हें विरोध का मौका मिले। राशिद अल्वी ने बुधवार को कहा कि भाजपा ऐसे बयानों को तोड़-मरोड़कर मीडिया के सामने पेश करती है, ताकि हमारी छवि खराब की जा सके। मेरे साथ भी कई बार ऐसा हो चुका है। उन्होंने भाजपा को मुस्लिम विरोधी पार्टी बताते हुए कहा कि वह अपने वोट बैंक को खुश करने में लगी हुई है। यह अपने-आप में तुष्टिकरण की राजनीति है। कांग्रेस नेता ने स्वीकार किया कि मौजूदा समय में देश में मुसलमान पूरी तरह से सुरक्षित हैं, उन्हें किसी भी प्रकार का खतरा नहीं है। लेकिन, “कुछ जगह ऐसे जरूर हैं, जहां पर मुसलमानों को परेशान किया जा रहा है”। कहीं पर उन्हें गाय की वजह से हमलों का सामना करना पड़ रहा है, तो कहीं जबरन “जय श्री राम” बोलने के लिए कहा जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि देश का मुसलमान मौजूदा समय में भाजपा के खिलाफ है। ऐसी स्थिति में अगर मुसलमानों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय होगा, तो सबसे पहले हिंदू समुदाय के लोग आगे आएंगे। वही अपनी आवाज बुलंद करेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रमजान की बधाई दिए जाने पर कहा कि प्रधानमंत्री हमें रमजान की बधाई दें या न दें, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। मैं उन्हें सुझाव देना चाहूंगा कि अगर वह मुसलमानों के लिए कुछ अच्छा करना चाहते हैं, तो सबसे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की भाषा में सुधारवाएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक सूची देनी चाहिए, जिसमें यह स्पष्ट हो कि किस-किस मस्जिद के नीचे मंदिर है। आज से 600 साल पहले क्या हुआ था, उसे अब कैसे साबित किया जाएगा। देश में वर्शिप एक्ट है, उसका पालन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ अगर एक योगी की तरह व्यवहार करना चाहते हैं, तो सबसे पहले मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दें। इसके बाद वह योगी की तरह व्यवहार करने के लिए पूरी तरह से स्वतंत्र हैं। मुजफ्फरनगर का नाम लक्ष्मी नगर किए जाने को लेकर भी राशिद अल्वी ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग नाम बदलने को ही सबसे बड़े काम के रूप में प्रस्तुत करने की कोशिश करते हैं, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा को लगता है कि किसी भी शहर का नाम बदलने से वहां विकास हो जाएगा। लेकिन, यह विकास नहीं है।

दिल्ली के बजट के मद्देनजर सीएम रेखा गुप्ता ने की महिला संगठनों से मुलाकात, कई विषयो पर हुई चर्चा

नई दिल्ली दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को दिल्ली के विभिन्न महिला संगठनों के साथ विचार-विमर्श किया। इस बैठक में दिल्ली के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई, जिसमें सुरक्षा, आर्थिक अवसर, स्वास्थ्य सेवाएं और शिक्षा जैसे विषय शामिल थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित दिल्ली बजट के लिए दिल्ली के विभिन्न महिला संगठनों के साथ विचार-विमर्श क‍िया। दिल्ली सरकार से उनकी अपेक्षाएं और उनके सुझाव को हमने सुना। महिलाओं ने जो अपेक्षाएं और सुझाव दिए, वह बेहद महत्वपूर्ण हैं। चाहे वह सुरक्षा हो, स्वास्थ्य हो या शिक्षा, दिल्ली की महिलाओं की असल जरूरतों पर चर्चा हुई, और यह मेरे लिए बहुत ही सार्थक था। दिल्ली को लेकर मैं विश्वास दिलाती हूं कि आपकी मुख्यमंत्री बहन जरूर उन सभी क्षेत्रों में काम करेगी, जहां अभी तक पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया है। मैं दिल्ली की बहनों की सभी अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। उन्होंने आगे कहा कि इसी कड़ी में अगले तीन दिन तक लगातार समाज के अलग-अलग वर्गों में जाकर हम उनके सुझाव लेकर आने वाले हैं। कल व्यापार और उद्योग से जुड़े हुए संगठनों को बुलाया गया है, आज शाम को शिक्षा से जुड़े हुए बहुत ही महत्वपूर्ण वर्ग के लोगों को बुलाया गया है। मैं खुद झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाली माताओं-बहनों से से मिलने जाऊंगी। उनको इस सरकार से जो अपेक्षाएं हैं, उसे पूरा करने की कोशिश करूंगी। सीएम रेखा गुप्ता ने आगे कहा कि युवाओं और प्रोफेशनल्स का जो कार्यक्षेत्र है, उनसे बातचीत करते हुए दिल्ली का बजट तैयार किया जाएगा। यह एक ऐसा बजट होगा, जो जनता की उम्मीदों को पूरा पूरा करेंगा। महिलाओं की सम्मान निधि हो या फिर लोगों को मिलने वाला सिलेंडर, जो हमने जनता से वादे किए हैं, उसे पूरा किया जाएगा। दिल्ली का विकास हमारी प्राथमिकता है।

प्रति वर्ष पांच लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान करने के लिए अप्रैल से एक योजना लेकर आएगी: मुख्यमंत्री लालदुहोमा

आइजोल मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 15,198.76 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। इसमें किसानों एवं छोटे उद्यमियों के लिए संचालित ‘बाना कैह’ योजना का वित्तीय आवंटन 75 प्रतिशत बढ़ाने की घोषणा की गई। मुख्यमंत्री ने राज्य विधानसभा में अगले वित्त वर्ष का बजट पेश करते हुए कहा कि सरकार लाभार्थियों को प्रति वर्ष पांच लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान करने के लिए अप्रैल से एक योजना लेकर आएगी। बजट में नया कर लगाने का कोई प्रस्ताव नहीं रखा गया है। यह बजट 15,198.76 करोड़ रुपये का है, जो पिछले वर्ष के 14,412.12 करोड़ रुपये से 5.4 प्रतिशत अधिक है। वित्त मंत्रालय का भी प्रभार रखने वाले लालदुहोमा ने चालू वित्त वर्ष (2024-25) के लिए 3,512.33 करोड़ रुपये के अनुदान की अनुपूरक मांगें भी पेश कीं। उन्होंने अपने भाषण में कहा कि राज्य सरकार के प्रमुख कार्यक्रम ‘बाना कैह’ योजना के लिए बजट में 350 करोड़ रुपये आवंटित किए जा रहे हैं, जो चालू वित्त वर्ष में निर्धारित 200 करोड़ रुपये से 75 प्रतिशत अधिक है। पिछले साल सितंबर में शुरू की गई बाना कैह योजना का उद्देश्य उद्यमियों और किसानों की आर्थिक वृद्धि और आत्मनिर्भरता के लिए तैयार कार्यक्रमों के जरिए वित्तीय सहायता और समर्थन देना है। इस योजना में राज्य सरकार ने प्रमुख फसलों- अदरक, हल्दी, मिजो मिर्च और झाड़ू के लिए समर्थन मूल्य पेश किए। लालदुहोमा ने कहा कि उनकी सरकार अगले वित्त वर्ष में किसानों से चार कृषि फसलों की खरीद जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अप्रैल से एक योजना शुरू करेगी जिसमें लाभार्थियों को प्रति वर्ष पांच लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा कवर दिया जाएगा। लालदुहोमा ने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 के लिए राजस्व प्राप्ति और पूंजीगत प्राप्ति के तहत अनुमानित कुल राशि 15,198.76 करोड़ रुपए है। इसके साथ राजस्व व्यय 12,540.20 रुपए रहने का अनुमान है। मुख्यमंत्री ने मिजोरम की विकास यात्रा को ‘विकसित भारत’ पहल के साथ जोड़ने का संकल्प व्यक्त किया, यह सुनिश्चित करते हुए कि पेंशन लाभ समय पर वितरित किए जाएं, बिजली खरीद के बकाए का निपटान किया जाए, और मिजोरम स्वास्थ्य योजना के तहत स्वास्थ्य बिलों का 80 प्रतिशत निपटान किया जाए। क्षेत्रवार बजट आवंटन सामान्य सेवाएं: 14.95% की वृद्धि आर्थिक सेवाएं: 7.27% की वृद्धि पूंजीगत व्यय: 8.29% की वृद्धि सामाजिक सेवाएं: 4.4% की गिरावट मुख्य घोषणाएं और व्यय योजनाएं – कराधान आधुनिकीकरण: कर संग्रह बढ़ाने के लिए कराधान विभाग को अतिरिक्त कर्मचारियों की नियुक्ति द्वारा सुदृढ़ किया जाएगा। – खाद्य सब्सिडी का अनुकूलन: खर्चों को सुव्यवस्थित करने के लिए राशन चावल की खरीद में ₹20 करोड़ की कमी की जाएगी। – रेशम उद्योग को बढ़ावा: रेशम की कीमतों में प्रति किलोग्राम 16% की वृद्धि की जाएगी। – स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार: मिजोरम राज्य स्वास्थ्य योजना (एमएसएमएस ) के लिए ₹20 करोड़ से बढ़ाकर ₹50 करोड़ की राशि आवंटित की जाएगी, ताकि अस्पतालों के बिलों का समय पर भुगतान और सुविधाओं का उन्नयन सुनिश्चित किया जा सके। 2025-26 के लिए मुख्य आवंटन – 350 करोड़ रुपये को हैंड-होल्डिंग योजनाओं के लिए आवंटित किया गया है, जो पिछले वर्ष के 200 करोड़ से 75% अधिक है। – 500 करोड़ रुपये बिजली खरीद के लिए, पिछले वर्ष की तुलना में ₹50 करोड़ की वृद्धि, साथ ही 20 करोड़ रुपये बिजली ढांचे के विकास के लिए। – 100 करोड़ रुपये सड़क निर्माण और सुधार के लिए आवंटित किए गए हैं। – 55 करोड़ रुपए सड़क निधि बोर्ड के लिए, साथ ही सड़क रखरखाव सेस से ₹15 करोड़ अतिरिक्त। – 5 करोड़ रुपए अंतिम संस्कार खर्च के लिए निर्धारित किए गए हैं। – विधायक निधि अपरिवर्तित रखी गई है। यह बजट मिजोरम सरकार की वित्तीय विवेकशीलता, अवसंरचनात्मक विकास और सार्वजनिक सेवाओं में सुधार की प्रतिबद्धता को उजागर करता है, साथ ही ऋण कम करने और राजस्व संग्रह पर भी ध्यान केंद्रित करता है।

अभिनेता बने कमल हासन ने कहा- देश को इंडिया की बजाय हिंदिया बनाने की कोशिश की जा रही है

चेन्नै नेता से अभिनेता बने कमल हासन भी भाषा पर राजनीति करने में जुट गए हैं। उन्होंने बुधवार को कहा कि देश को इंडिया की बजाय हिंदिया बनाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु समेत कई राज्यों पर हिंदी थोपने का प्रयास केंद्र सरकार द्वारा किया जा रहा है, जिसमें भाजपा का नेतृत्व है। एमके स्टालिन की ओर से परिसीमन और हिंदी भाषा थोपने को लेकर बुलाई गई मीटिंग के दौरान कमल हासन ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार चाहती है कि सभी राज्यों में हिंदी बोली जाए और वह बहुमत से चुनाव जीतें। हमारा सपना इंडिया का है, लेकिन उनका हिंदिया का है। इस मीटिंग में परिसीमन को लेकर प्रस्ताव पारित हुआ है, जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी को भेजा जाएगा। हिंदिया शब्द पहली बार एमके स्टालिन ने ही इस्तेमाल किया था। 2019 में होम मिनिस्टर अमित शाह ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में हिंदी दिवस की बधाई दी थी। इसमें उन्होंने कहा था कि हिंदी वह भाषा है, जिससे दुनिया में भारत की पहचान होती है। इस पर एमके स्टालिन बिफर गए थे। उनका कहना था कि यह इंडिया है, हिंदिया नहीं। कई अन्य तमिल राजनेताओं की तरह कमल हासन भी हिंदी भाषा थोपने का आरोप केंद्र सरकार पर लगाते रहे हैं। तमिलनाडु में 1960 के दशक में भाषा को लेकर लंबा आंदोलन चला था। अब लंबे समय बाद एक बार फिर से वहां भाषा को लेकर विवाद पैदा करने की कोशिश की जा रही है। तमिलनाडु में इस बार पूरा विवाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के बयान को लेकर शुरू हुआ है। उन्होंने कहा था कि यदि किसी प्रदेश में त्रिभाषा फॉर्मूले के लागू नहीं किया जाता तो फिर केंद्र सरकार फंड रोक लेगी। एमके स्टालिन ने शिक्षा मंत्री के बयान पर आपत्ति जताते हुए पीएम मोदी को पत्र लिखा था। उनका कहना कि यह तो राज्यों को ब्लैकमेल करने जैसा है। वहीं उनके बेटे उदयनिधि स्टालिन ने कहा कि यदि जरूरत हुई तो तमिलनाडु एक और भाषा युद्ध के लिए तैयार है। कमल हासन ने भी ऐसी ही बात करते हुए कहा कि तमिलों ने भाषा के लिए अपनी जिंदगी भी दी है। इसलिए इस मामले में उनसे खेलने की कोशिश न करें। कमल हासन ने अपने भाषण में परिसीमन को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि यह तय किया जाए कि दक्षिण भारत और तमिलनाडु का सीटों के मामले में नुकसान नहीं होना चाहिए। दरअसल तमिलनाडु समेत कई राज्यों ने चिंता जताई है। उनका कहना है कि परिसीमन में यदि नई जनगणना के आंकड़ों का इस्तेमाल किया गया तो उनकी लोकसभा सीटों में कमी आएगी। ऐसे में 1971 के आंकड़ों को आधार बनाकर ही परिसीमन किया जाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को सभी राज्यों के विधायकों की संख्या भी बढ़ा देनी चाहिए। तमिलनाडु में फिलहाल 234 विधायक ही हैं। ऐसे में देखना होगा कि यदि राज्य में असेंबली सीटों में इजाफा हुआ तो वह कितने का होगा।

कलेक्टर की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई आयोजित

अनूपपुर जिले की गौरवशाली परंपरा के अनुरूप होली, ईद-उल-फितर, चैत्र नवरात्रि, रामनवमी, हनुमान जयंती त्यौहारों को शांतिपूर्ण, भाईचारे की भावना और हर्षाेल्लास, उमंग, सौहार्दपूर्ण वातावरण में मिलजुल कर मनाया जाएगा। इस आशय की अपील कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हर्षल पंचोली की अध्यक्षता में संपन्न शांति समिति की बैठक में की गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री दिलीप पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री इसरार मंसूरी, एसडीएम अनूपपुर श्री सुधाकर सिंह बघेल, एसडीओपी अनूपपुर, यातायात प्रभारी श्रीमती ज्योति दुबे, सीएमओ अनूपपुर श्री भूपेन्द्र सिंह सहित अन्य सर्व संबंधित अधिकारी व शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे।   शांति समिति की बैठक में आगामी त्यौहार होली, ईद-उल-फितर, चैत्र नवरात्रि, रामनवमी, हनुमान जयंती को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मजिस्ट्रेटियल ड्यिूटी लगाए जाने तथा विभिन्न स्थानों पर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के साथ राजस्व निरीक्षक, पटवारी की ड्यिूटी लगाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने नदियों के स्थानों को चिन्हित करते हुए होमगार्ड के गोताखोर, पटवारी, सचिव, रोजगार सहायक तथा नगरीय क्षेत्रों में नगरीय प्रशासन के अमले की तैनातगी के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बैठक में जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों तथा नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने थाने के बल के साथ कोटवारों की भी ड्यिूटी लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बैठक में त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए प्रमुख स्थानों पर आवश्यक अमले की तैनातगी तथा आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में सर्व संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने अनुविभागीय दण्डाधिकारियों को आयोजन समिति से आवेदन प्राप्त कर अनुमति प्रदान करने संबंधी कार्यवाही के निर्देश दिए। शांति समिति के सदस्यों ने जिले के विभिन्न स्थानों में आयोजित कार्यक्रमों के संबंध में जानकारी दी। बैठक में आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रख साफ-सफाई, जल आपूर्ति की समुचित व्यवस्था, आकस्मिक घटनाओं को दृष्टिगत रख सभी नगरीय क्षेत्रों में फायर ब्रिगेड एवं एम्बुलेंस की तैनातगी, बिजली के तार के नीचे सड़कों पर होली न जलाई जावे, इसका पालन करने तथा आवश्यकतानुसार पानी के टैंकर की व्यवस्था, होली के दिन शराब दुकानों में ड्राई डे पर शराब की बिक्री न हो इसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने थाना स्तर पर शांति समिति की बैठक करने पर भी निर्णय लिया गया। त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए जिले के स्वास्थ्य केन्द्रों में आवश्यक चिकित्सा व्यवस्था तथा जिला चिकित्सालय में आकस्मिक चिकित्सा स्टॉफ की ड्यिूटी लगाए जाने के भी निर्देश दिए।

अजय राय ने आगामी विधानसभा चुनाव में सपा से गठबंधन होगा अथवा नहीं यह राष्ट्रीय नेतृत्व तय करेगा

इटावा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर अपनी तैयारी कर रही है। ब्लॉक से लेकर जिला व प्रदेश स्तर तक संगठन को मजबूत किया जा रहा है। यह बात कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने ग्राम राहतपुर में पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव के आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में सपा से गठबंधन होगा अथवा नहीं यह राष्ट्रीय नेतृत्व तय करेगा और भविष्य में विधान सभा चुनाव राष्ट्रीय नेतृत्व के आदेश पर उसी हिसाब से तैयारी करके लड़ा जाएगा। उन्होंने महाकुंभ के आयोजन पर कहा कि कुंभ में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर्वाेच्च पद पर आसीन मोहन भागवत नहीं आए जिसका जवाब मुख्यमंत्री को देना चाहिए कि आखिर वे सबसे बड़े हिंदूवादी संगठन के मुखिया हैं फिर वे इस आयोजन में क्यों नहीं आए। प्रदेश अध्यक्ष ने अनिल यादव के चाचा मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक जताया और श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि ईश्वर परिवार को सहनशक्ति प्रदान करे। उनका जिला कांग्रेस महासचिव सतीश नागर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव, प्रांतीय नेता आशुतोष दीक्षित, शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे, प्रशांत तिवारी, प्रेम किशोर द्विवेदी आदि मौजूद रहे। कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया था बयान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी के कठमुल्ला वाले बयान पर घेरा था। कहा था कि योगी को पता होना चाहिए कि यह देश सिर्फ योगी का नहीं, यह देश राम का, रहीम का, गुरुनानक का है। यह देश डा. आंबेडकर के बनाए कानून से ही चलेगा। इस देश की आजादी में सभी वर्ग का योगदान था, यह देश सभी का है। विविधता में एकता ही यहां की पहचान है। कुंभ पर भी योगी को घेरा था उन्होंने महाकुंभ में अव्यवस्था को लेकर योगी सरकार को निशाने पर लिया था। कहा था कि अव्यवस्था पर आस्था भारी पड़ी। महाकुंभ में आस्था के साथ लोग गए, लेकिन सरकार का सबसे अधिक फोकस वीआईपी की सेवा पर पर रही। जन को उनके हाल पर छोड़ दिया गया। महाकुंभ में मरे लोगों के बारे भी अनर्गल बाते सरकार की ओर से की जा रही है। गाजीपुर के मृत दारोगा की पत्नी को भी सम्मान मिलना चाहिए। महाकुंभ में ड्यूटी के दौरान उनकी मौत हुई थी।

स्थानीय निकायों को आय में वृद्धि पर मिलेगी प्रोत्साहन राशि, विभागीय बजट में 29 करोड़ से अधिक का प्रावधान

भोपाल प्रदेश में नगरीय निकायों को अपनी आय में वृद्धि करने के लिये नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा लगातार निर्देश दिये जा रहे हैं। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी विभिन्न बैठकों में नगर निगम महापौर और स्थानीय निकायों के अध्यक्षों को अपनी निकायों को आर्थिक रूप से आत्म-निर्भर बनाने के लिये निर्देश दिये हैं। इस वर्ष राजस्व आय में श्रेष्ठ कार्य करने वाली स्थानीय निकायों को पुरस्कृत करने के‍लिये विभागीय बजट में 29 करोड़ 4 लाख रूपये का प्रावधान किया गया है। प्रोत्साहन योजना में आय में वृद्धि करने वाली नगरीय निकायों को पिछले 2 वित्तीय वर्षों में राजस्व और गैर राजस्व आय में हुई वृद्धि के प्रतिशत के अनुसार प्रोत्साहन राशि दी जायेगी। नगरीय निकायों को संपत्ति कर, समेकित कर, नगरीय विकास उप कर एवं शिक्षा उप कर से प्रमुख रूप से आय होती है। इसके अलावा नगरीय निकायों को जल उपभोक्ता प्रभार, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्रभार, भूमि भवन किराया, बिल्डिंग परमिशन फीस से भी आय होती है। आबादी के अनुसार प्रोत्साहन राशि विभाग ने नगरीय निकायों को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि उनकी आबादी के हिसाब से निर्धारित की है। प्रदेश के ऐसे नगर पालिक निगम, जिनकी जनसंख्या 5 लाख से अधिक है, उन्हें प्रथम स्थान पर रहने पर 4 करोड़, द्वितीय पर 2 करोड़ 50 लाख और तृतीय स्थान पाने पर 1 करोड़ 50 लाख रूपये की राशि प्रोत्साहन स्वरूप दी जायेगी। प्रदेश के जिन नगर पालिक निगम की जनसंख्या 5 लाख से कम है, उन्हें प्रथम स्थान पर आने पर 3 करोड़ रूपये, द्वितीय पर 2 करोड़ रूपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने पर एक करोड़ रूपये की राशि दी जायेगी। प्रदेश की ऐसी नगर पालिका परिषद, जिनकी जनसंख्या एक लाख से कम है, उन नगर पालिका परिषद को आय वृद्धि पर पहले स्थान के लिये 2 करोड़ रूपये, द्वितीय स्थान के लिये 1 करोड़ 25 लाख रूपये, तृतीय स्थान के लिये 75 लाख रूपये की राशि दी जायेगी। प्रदेश की ऐसी नगर परिषद जिनकी आबादी 25 हजार से अधिक है, उन्हें प्रथम स्थान पर रहने पर एक करोड़ 25 लाख रूपये, द्वितीय स्थान पर 75 लाख रूपये और तृतीय स्थान पर रहने पर 50 लाख रूपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जायेगी। प्रदेश की 25 हजार से कम आबादी वाली नगर परिषदों को राजस्व आय वृद्धि में प्रथम स्थान पर आने के लिये 75 लाख रूपये, द्वितीय स्थान पर आने के लिये 50 लाख रूपये और तृतीय स्थान पर आने के लिये 29 लाख रूपये की राशि दी जायेगी। प्रत्येक वर्ग में राजस्व आय के आधार पर 3-3 नगरीय निकायों का चयन किया जायेगा। ई-नगर पालिका से प्राप्त आकड़ों का किया जायेगा परीक्षण नगरीय निकायों की राजस्व एवं गैर राजस्व आय का निर्धारित मापदंडों के अनुसार संचालनालय स्तर पर ई-नगर पालिका के विश्लेषण के बाद पुरस्कृत किया जायेगा। पुरस्कृत राशि का उपयोग नगरीय निकायों के आधारभूत संरचना के विकास पर खर्च किया जायेगा।  

स्पेशल ओलंपिक विश्व शीतकालीन खेलों में भारत ने 49 सदस्यीय दल किया रवाना

नई दिल्ली स्पेशल ओलंपिक भारत ने इटली के ट्यूरिन में होने वाले स्पेशल ओलंपिक विश्व शीतकालीन खेलों 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार 49 सदस्यीय दल (जिसमें 30 एथलीट और 19 सहायक कर्मचारी शामिल हैं) के लिए बुधवार को एक भव्य विदाई समारोह आयोजित किया। मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में हुए इस समारोह में युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया, स्पेशल ओलंपिक भारत की अध्यक्ष मल्लिका नड्डा और स्पेशल ओलंपिक भारत के कार्यकारी निदेशक वी.के. महेंद्रू मौजूद थे। मांडविया ने इस अवसर पर कहा, “स्पेशल ओलंपिक विश्व खेलों में भाग लेने वाले हमारे अविश्वसनीय भारतीय एथलीट दृढ़ संकल्प, लचीलापन और उत्कृष्टता की भावना को दर्शाते हैं। आपका समर्पण और जुनून देश को प्रेरित करता है, यह साबित करता है कि असली ताकत सीमाओं को लांघने के साहस में निहित है। पूरा देश आप सभी को एक्शन में देखने के लिए बेहद उत्साहित है। अपनी सफलता से तिरंगा ऊंचा फहराएं, पूरा देश आपका समर्थन कर रहा है।” 8 से 15 मार्च तक इटली में होने वाले स्पेशल ओलंपिक विंटर वर्ल्ड गेम्स में टीम इंडिया के 30 खिलाड़ी 6 खेल विधाओं – अल्पाइन स्कीइंग, क्रॉस कंट्री स्कीइंग, फ्लोरबॉल, शॉर्ट-ट्रैक स्पीड स्केटिंग, स्नोबोर्डिंग और स्नोशूइंग में भाग लेंगे। स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड विंटर गेम्स में 102 देशों के 1500 एथलीट हिस्सा लेंगे, जो आठ खेल विधाओं में प्रतिस्पर्धा करेंगे। उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने भारतीय एथलीटों को शुभकामनाएं दीं और वैश्विक मंच पर अपनी सफलता से देश को गौरवान्वित करने के लिए तैयार होने पर उन्हें अपने शब्दों से प्रेरित किया। एथलीटों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया और समारोह के अंत में उन्हें सौभाग्य के प्रतीक के रूप में पारंपरिक हिमाचली ऊनी कैप भेंट किए गए। “हमारे एथलीट देश के लिए प्रेरणा हैं, जो दृढ़ संकल्प और खेल कौशल की शक्ति का प्रदर्शन करते हैं। हमने आपकी पूरी यात्रा देखी है और आपने कैसे हर संघर्ष और चुनौती को पार किया है । इन खेलों के लिए चुने जाने पर आपको बहुत-बहुत बधाई। मल्लिका ने कहा, “कठिन समय में अपने अंदर मौजूद लचीलेपन को याद रखें और आप हर बाधा को पार कर सकेंगे। इतिहास की किताबों में अपना नाम दर्ज कराने की कोशिश में हमारी शुभकामनाएं आपके साथ हैं।”

एम.पी. ट्रांसको ऑपरेशनल एक्सीलेंस के लिये प्रतिष्ठित 11वें गवर्नेंस-नाउ पी.एस.यू. अवार्ड से पुरस्कृत

भोपाल मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (एम.पी. ट्रांसको) को अपने ट्रांसमिशन नेटवर्क में ऑपरेशनल एक्सीलेंस के लिये राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित 11वें गवर्नेंस-नाउ पी.एस.यू. अवार्ड से पुरस्कृत किया गया है। देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पी.एस.यू.) के प्रभावशाली योगदान को मान्यता देने के लिए समर्पित यह पुरस्कार मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (एम.पी. ट्रांसको) को ऑपरेशनल एक्सीलेंस-‘‘ऑटोमेशन एंड डिजीटल टेक्नॉलाजी‘‘ केटेगरी में नवाचार एवं अत्याधुनिक तकनीकों के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिये प्रदान किया गया है। दिल्ली में एम.पी. ट्रांसको को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार भारत सरकार के मानव संसाधन विकास और जल संसाधन, नदी विकास और गंगा कायाकल्प मंत्रालय के पूर्व राज्य मंत्री श्री सत्यपाल सिंह ने प्रदान किया, जिसे मुख्य अभियंता श्री संदीप गायकवाड़ ने प्राप्त किया। यह आयोजन प्रतिष्ठित संस्था गवर्नेंस-नाउ द्वारा आयोजित किया गया। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युमन सिंह तोमर एवं अपर मुख्य सचिव श्री नीरज मंडलोई ने एम.पी. ट्रांसको को इस उपलब्धि पर बधाई दी है। ट्रांसमिशन लाइनों की ड्रोन से सघन पेट्रोलिंग करने वाला देश का शुरूआती राज्य उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री आर.एस. बघेल के विशिष्ट प्रयासों से ट्रांसमिशन लाइनों की ड्रोन से सघन पेट्रोलिंग करने वाला देश का शुरूआती राज्य है। मध्यप्रदेश के इस मॉडल को देश की अन्य विद्युत यूटिलिटी ने भी अपनाया। मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी ने ड्रोन पेट्रोलिंग से प्राप्त डाटा का व्यापक विश्लेषण एवं अन्वेषण कर ट्रांसमिशन लाइनों का मेंटेनेन्स सटीकता से किया, जिससे एम.पी. ट्रांसको की लाइनों के ब्रेकडाउन में कमी लाई जा सकी है।  

मध्‍य प्रदेश में ठंड का यू-टर्न, कई शहरों में सर्द हवाएं चली, कई शहरों में सर्द हवाएं चली

भोपाल वर्तमान में किसी मौसम प्रणाली के सक्रिय नहीं रहने के साथ ही हवाओं का रुख भी उत्तरी एवं उत्तर-पश्चिमी हो गया है। लगातार सर्द हवाओं के चलने से मध्य प्रदेश में एक बार फिर रात के तापमान में काफी गिरावट हुई है। इसी क्रम में बुधवार को प्रदेश में सबसे कम आठ डिग्री सेल्सियस तापमान राजगढ़ में दर्ज किया गया। गुना में रात का तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस पर रहा। हिल स्टेशन पचमढ़ी में रात का पारा 10.3 डिग्री सेल्सियस पर रहा। दिन का सबसे कम 26.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रीवा में रिकार्ड किया गया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक गुरुवार को ठंड का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। शुक्रवार से तापमान में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने बताया कि लगातार आए पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर भारत के पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी और वर्षा हुई थी। इससे वहां का तापमान काफी कम बना हुआ है। उत्तर भारत की तरफ से आ रही सर्द हवाओं के कारण मध्य प्रदेश में रात के समय ठंड बढ़ गई है। गुरुवार को भी रात का तापमान इसी तरह बना रह सकता है। नौ मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में पहुंचने वाला है। उसके बाद एक बार फिर धूप में तल्खी बढ़ने लगेगी।

हमें इस बात से बहुत दुख होता है कि वे (पिछली सरकारें) महापुरुषों के बारे में क्या पढ़ाते थे: शिक्षा मंत्री

जयपुर राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने मुगल बादशाह अकबर को रेपिस्ट, आक्रमणकारी और लुटेरा करार दिया है। दिलावर ने  विधानसभा में शिक्षा विभाग के लिए अनुदान मांगों पर चर्चा का जवाब देते हुए यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि हमें इस बात से बहुत दुख होता है कि वे (पिछली सरकारें) महापुरुषों के बारे में क्या पढ़ाते थे। उन्होंने महाराणा प्रताप के शौर्य को छोटा करने की कोशिश की। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने आगे कहा कि अकबर जो ‘मीना बाजार’ लगाता था, दुष्कर्म, आक्रमणकारी और लुटेरा था, उसको महान कहा गया। यह देश का और हमारे महापुरुषों का अपमान था। इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। राजस्थान के शिक्षा मंत्री के इस बयान पर जब कुछ विधायकों ने आपत्ति जताई तो दिलावर ने सवाल किया कि अकबर आपका क्या लगता है? औरंगजेब ने अनगिनत हिंदुओं को मारा, सैकड़ों मंदिरों को ध्वस्त किया और हिंदुओं पर जजिया टैक्स लगाया। इस बर्बरता को देश के छात्रों से छिपाया गया। इसे कई वर्षों तक पाठ्यपुस्तकों में पढ़ाया गया। आक्रमणकारी और क्रूर शासक तैमूर को महान बताया गया। यह पूरी तरह से गलत था। वैसे पहली बार नहीं है जब मदन दिलावर ने मुगल बादशाह अकबर पर हमला बोला है। पिछले साल फरवरी में भी मदन दिलावर ने अकबर को रेपिस्ट करार दिया था। उन्होंने तब कहा था कि अकबर रेपिस्ट था। भारत में उसका नाम लेना भी पाप है। दिलावर ने कहा था कि हमें स्कूल में पढ़ाया गया था कि अकबर महान था लेकिन मैंने सुना है कि वह ‘मीना बाजार’ लगाता था, सुंदर लड़कियों और महिलाओं को उठाता था।

लाइनमैन दिवस पर नई दिल्ली में मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के तीन लाइनमैन हुए सम्मानित

भोपाल मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्य क्षेत्र में निर्धारित मापदंडों पर उच्च प्रदर्शन करने वाले तीन लाइनमैन का सम्मान केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण, विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा नई दिल्ली में आयोजित लाइनमैन दिवस समारोह में किया गया। सम्मानित होने वालों में कंपनी के जूनियर इंजीनियर श्री संतोष कुमार अहिरवार को नोडल अधिकारी के रूप में सम्मानित किया गया है। साथ ही कंपनी कार्य क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हरदा वृत्त में कार्यरत वरिष्ठ लाईन अटेंडेंट श्री रामदीन सेजकर, ग्वालियर शहर वृत्त अंतर्गत कार्यरत श्री अशोक बुनकर एवं श्री अर्जुन बिनजावे को सम्मानित किया गया। केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण, विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा इंडिया हैबिटेट सेंटर नई दिल्ली में आयोजित लाइनमैन दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सम्मान समारोह -2025 में मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के चार कार्मिकों को अवार्ड मिनले पर ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर तथा मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक श्री क्षितिज सिंघल ने सभी कार्मिकों को बधाई दी है।   गौरतलब है कि समारोह में देश की लगभग 70 डिस्कॉम, 28 ट्रांसमिशन कंपनियों तथा 25 जनरेशन कंपनियों ने भाग लिया। इसमें से मप्र मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के चार कार्मिकों को हाई परफार्मिंग डिस्कॉम का अवार्ड मिला। कंपनी के कार्मिकों को यह अवॉर्ड हमेशा सुरक्षा किट प्रयोग किए जाने, निरन्तर सुरक्षा का ध्यान रखते हुए कार्य करने, तनाव रहित सेवा कार्य करते हुए सुरक्षा मानकों को बेहतरीन ढंग से अपनाने के लिये मिला है।  

टैरिफ वॉर के बीच भारत ने फिक्स किया रूस दौरा, समकक्ष के साथ चर्चा और शीर्ष नेतृत्व से भी मुलाकात कर सकते हैं

नई दिल्ली अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी कांग्रेस में अपने पहले संबोधन में कई बड़ी घोषणाएं की। इसमें भारत, जापान और साउथ कोरिया पर रिसेप्रोकल टैरिफ शामिल है। ट्रंप ने कहा कि यह 2 अप्रैल से लागू हो जाएगा। उन्होंने बाहरी सामानों को घृषित और गंदा कहा, जो बिना टेस्टिंग के अमेरिका आ रहे हैं। अमेरिका के इस झटके के बीच भारत ने रूस दौरा फिक्स किया है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री 7 मार्च को रूस की यात्रा पर जा रहे हैं। भारत के लिए यह दौरा अहम होने वाला है। भारत और रूस के बीच व्यापक द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, वे अपने रूसी समकक्ष के साथ चर्चा करेंगे और शीर्ष रूसी नेतृत्व से भी मुलाकात कर सकते हैं। व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति प्रमुख विषय इस बैठक में व्यापार और निवेश के विस्तार, खासतौर पर भारतीय निर्यात को बढ़ावा देकर द्विपक्षीय व्यापार संतुलित करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। साथ ही, पश्चिमी प्रतिबंधों के बीच रूस से भारत को ऊर्जा आपूर्ति बनाए रखने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी बातचीत होगी। 56 अरब डॉलर तक द्विपक्षीय व्यापार भारत-रूस द्विपक्षीय व्यापार वर्तमान में लगभग 66 अरब डॉलर तक पहुंच चुका है, लेकिन यह रूस के पक्ष में झुका हुआ है, क्योंकि 2022 से भारत द्वारा रूसी कच्चे तेल की भारी खरीद की गई है। भारत लंबे समय से रूस से अधिक व्यापारिक पहुंच की मांग कर रहा है ताकि व्यापार संतुलित किया जा सके। दोनों देशों ने 2030 तक 100 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार लक्ष्य को प्राप्त करने का संकल्प लिया है। रूस-यूक्रेन युद्ध और वैश्विक परिदृश्य पर चर्चा इस यात्रा के दौरान रूस यूक्रेन युद्ध समाप्त करने के हालिया प्रयासों पर भारत को जानकारी देगा। यह वार्ता अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रति नरम रुख और यूरोप को दी जाने वाली सुरक्षा गारंटियों से अमेरिका के पीछे हटने की पृष्ठभूमि में हो रही है। यूरोपीय देशों ने रूस के तेल निर्यात को रोकने के लिए प्रतिबंधों को कड़ा कर दिया है, जिससे रूस की वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित हो रही है। हाल ही में, रूस के ‘शैडो फ्लीट’ पर नए प्रतिबंधों ने उसकी तेल आपूर्ति क्षमता को और सीमित कर दिया है। भारत-रूस संबंधों को नई दिशा विदेश सचिव की यह यात्रा दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने और व्यापारिक संतुलन बनाने का एक महत्वपूर्ण अवसर होगी। साथ ही, भारत और रूस वैश्विक चुनौतियों और यूक्रेन युद्ध के भविष्य पर आपसी दृष्टिकोण साझा करेंगे। बता दें कि भारत और रूस के बीच लंबे समय से मजबूत रक्षा, व्यापार और ऊर्जा सहयोग रहा है, और यह यात्रा दोनों देशों के संबंधों को नई दिशा देने में अहम भूमिका निभा सकती है।

सैंटनर ने खत्म की क्लासेन की पारी, एक के बाद एक दिए दो बड़े झटके, बीच भंवर में फंसी दक्षिण अफ्रीका की नौका

लाहौर ICC चैम्प‍ियंस ट्रॉफी 2025 में दूसरा सेमीफाइनल न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है. यह मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में हो रहा है. इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 363 रनों का टारगेट दिया है. टारगेट का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका ने 4 विकेट के नुकसान पर 180 से ज्यादा रन बना लिए हैं. एडेन मार्करम और डेविड मिलर क्रीज पर हैं. यह मैच जीतने वाली टीम फाइनल में एंट्री करेगी, जहां उसका मुकाबला रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम से होगा. चैम्प‍ियंस ट्रॉफी का यह खिताबी मुकाबला 9 मार्च को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. बता दें कि भारतीय टीम ने पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराकर फाइनल में एंट्री की. टारगेट का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की शुरुआत खराब रही. उसने 5वें ही ओवर में रयान रिकेल्टन का विकेट गंवा दिया, जो मैट हेनरी की बॉल पर माइकल ब्रेसवले के हाथों कैच आउट हुए. इसके बाद कप्तान टेम्बा बावुमा और रासी वैन डुर डुसेन ने मिलकर साउथ अफ्रीका को संभाला. बावुमा-डुसेन के बीच दूसरे विकेट के लिए 105 रनों की पार्टनरशिप हुई. बावुमा ने चार चौके और एक सिक्स की मदद से 71 गेंदों पर 56 रन बनाए. बावुमा को कीवी कप्तान मिचेल सेंटनर ने चलता किया.

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने किया मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक का लोकार्पण, विभिन्न विकास कार्यों का भी किया भूमि-पूजन

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि निरोगी काया भगवान का सबसे बड़ा आशीर्वाद है। राज्यमंत्री श्रीमती गौर निर्मल पैलेस अवधपुरी में मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी। क्लिनिक की लागत लगभग 23 लाख रुपए है। क्लीनिक का निर्माण निरोगी काया अभियान के तहत किया गया है। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि क्लीनिक पर मरीजों के लिए डायबिटीज, खून और ब्लड प्रेशर आदि की जांच की सुविधा उपलब्ध होगी। 38 लाख रूपये के निर्माण कार्यों का हुआ भूमि-पूजन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती गौर ने वार्ड 61 के रामजानकी मंदिर पार्क अवधपुरी में 7 लाख रूपये के स्लेव एवं प्लेटफार्म, अवधपुरी के टैगोर नगर, भावना परिसर फेज-1 में 4 लाख रुपए के सीसी रोड निर्माण कार्य, वार्ड 61 के इंदिरा नगर में 17 लाख रुपए लागत का सीवेज नेटवर्क कार्य तथा अवधपुरी के गोपाल नगर बी-सेक्टर में 10 लाख रुपए लागत के सीसी रोड के निर्माण का भूमि-पूजन किया। इस अवसर पर पार्षद श्रीमती मधु शिवनानी, श्री वी शक्ति राव, श्री संजय शिवनानी, मंडल अध्यक्ष श्री सुरेंद्र धोटे, श्री गणेश राम नागर सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet