LATEST NEWS

योगी आदित्यनाथ के विमान में तकनीकी खराबी की वजह से उड़ान में बाधा, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

आगरा आगरा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. तकनीकी खराबी के चलते उड़ान के बाद विमान वापस लौट आया. दिल्ली से दूसरा विमान सीएम योगी के लिए बुलाया गया और फिर वह उस विमान से रवाना हुए. बता दें कि सीएम आज आगरा के दौरे पर थे. प्राप्त जानकारी के अनुसारआगरा में टेकऑफ के बाद सीएम योगी के चार्टर्ड प्लेन में तकनीकी खराबी आ गई. उस वक्त उनका प्लेन आसमान में था. पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग खेरिया एयरपोर्ट पर कराई. सीएम योगी का आगरा में कार्यक्रम खत्म होने के बाद उनके राजकीय प्लेन ने बुधवार दोपहर 3.40 बजे उड़ान भरी थी. 20 मिनट बाद प्लेन वापस लौट आया. इसके बाद दिल्ली से शाम 5.42 बजे दूसरा चार्टर प्लेन आया. आगरा एयरपोर्ट लाउंज में इंतजार करते रहे सीएम फिर सीएम लखनऊ के लिए रवाना हुए. लगभग 1.50 घंटे मुख्यमंत्री आगरा एयरपोर्ट लाउंज में इंतजार करते रहे. स्थिति पर नजर रखने के लिए पुलिस आयुक्त (सीपी) और जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) सहित वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे. बता दें कि आगरा के कार्यक्रम के बाद सीएम को लखनऊ लौटना था. लखनऊ के लिए उड़ान भरने के बाद सीएम के विमान में खराब आई थी. दूसरे विमान से रवाना हुए सीएम योगी सीएम की यात्रा के लिए दिल्ली से दूसरा विमान भेजा गया. पूरी सुरक्षा जांच के बाद सीएम योगी दूसरे विमान से लखनऊ के लिए रवाना हुए.विलंब के कारण लखनऊ में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आठ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाला कार्यक्रम रद्द करना पड़ा. सीएम योगी पहले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आगरा से लखनऊ जा रहे थे.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बेंगलुरु में आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट मीट में उद्योगपतियों और निवेशकों से किया संवाद

बेंगलुरू, देश की सिलिकॉन वैली के रूप में प्रसिद्ध बेंगलुरु की कई बड़ी टेक कंपनियों ने छत्तीसगढ़ में निवेश को लेकर रूचि दिखाई है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बेंगलुरु में आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट मीट में देश के शीर्ष उद्योगपतियों और बिजनेस लीडर्स से संवाद कर राज्य में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की। इस दौरान इंजीनियरिंग, टेक्सटाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी/आईटीईएस, खाद्य प्रसंस्करण और ग्रीन फ्यूल जैसे क्षेत्रों के कई बड़ी कम्पनियों ने 3700 करोड़ के निवेश प्रस्ताव सौंपें हैं। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार ने आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नैसकॉम, इंडिया इलेक्ट्रॉनिक्स एंड सेमीकंडक्टर एसोसिएशन (IESA) और द इंडस एंटरप्रेन्योर्स (TiE) बैंगलोर के साथ महत्वपूर्ण एमओयू भी साइन किया है। सम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ निवेश और उद्योगों के लिए देश के सबसे उभरते हुए राज्यों में से एक है। देश के सबसे समृद्ध खनिज संसाधन, सेंट्रल इंडिया की शानदार लोकेशन और कनेक्टिविटी के लाभ के साथ ही छत्तीसगढ़ में भरपूर बिजली-पानी, मानव संसाधन जैसी बुनियादी सुविधाएं हैं। मुख्यमंत्री ने कहा डिजिटल टेक्नोलॉजी से छत्तीसगढ़ सुशासन का मॉडल स्टेट बन रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार ने अब निवेश के लिए कागजी झंझट खत्म कर दिया गया है। बस एक क्लिक में एनओसी मिलेगी और फैसला भी डिजिटल तरीके से होगा। नई औद्योगिक नीति से निवेश प्रक्रिया को आसान और पारदर्शी बनाया गया है। उन्होंने बताया नई उद्योग नीति में निवेश एवं रोजगार के अवसरों में वृद्धि के लिए 1 हजार करोड़ रुपए अथवा एक हजार लोगों को रोजगार देने वाले उद्योगों को बी-स्पोक नीति का अवसर प्रदान किया गया है। इस नीति में 30 से 50 प्रतिशत तक एवं 200 से 450 करोड़ रुपए तक स्थायी पूंजी निवेश की प्रतिपूर्ति का प्रावधान किया गया है। 5 से 12 वर्ष तक नेट एसजीएसटी प्रतिपूर्ति, रोजगार एवं ईपीएफ प्रतिपूर्ति तथा प्रशिक्षण व्यय की प्रतिपूर्ति के लिए आकर्षक प्रावधान किये गये हैं। उन्होंने कहा कि नई औद्योगिक नीति में हमने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, रोबोटिक्स, कंप्यूटिंग, ग्रीन हाइड्रोजन जैसे क्षेत्रों में निवेश के लिए आकर्षक प्रावधान रखे गये हैं। इसके साथ ही इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रानिक्स, फार्मा, टैक्सटाइल, फूड एंड एग्रो प्रोसेसिंग जैसे क्षेत्रों में भी विशेष रियायत दी गई है। हम नवा रायपुर में फार्मास्यूटिकल पार्क भी स्थापित कर रहे हैं जो सेंट्रल इंडिया का सबसे बड़ा फार्मास्यूटिकल पार्क होगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि रायपुर को हम मध्य भारत के सबसे बड़े आईटी हब के रूप में विकसित कर रहे हैं। यहाँ 1.6 बिलियन डालर का निवेश किया गया है जिससे यहां की अधोसंरचना देश के सबसे शानदार शहरों जैसी है। नवा रायपुर ग्रीनफील्ड शहर भी हैं जिससे आईटी इंडस्ट्री के विकास के लिए यहां भरपूर संभावनाएं हैं। इस मीट में उद्योग विभाग के मंत्री श्री लखन लाल देवांगन,  मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह, सचिव श्री राहुल भगत, उद्योग विभाग के सचिव श्री रजत कुमार, नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ की इन्वेस्टमेंट कमिश्नर सुश्री ऋतु सैन, सचिव एस भारतीदासन, उद्योग और वाणिज्य विभाग के सचिव सौरभ कुमार, संचालक श्री प्रभात मलिक और सीएसआईडीसी के प्रबंध संचालक श्री विश्वेश कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। बस्तर में निवेशकों के लिए अपार संभावनाएं मुख्यमंत्री ने बताया कि बस्तर और सरगुजा को हमने सर्वाधिक औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन क्षेत्र के रूप में रखा है। यहां कोर सेक्टर प्रोत्साहन,  आयरन और कोल रायल्टी में 50 से 100 प्रतिशत तक छूट है। सेस की प्रतिपूर्ति 150 प्रतिशत तक किये जाने का प्रावधान है। बस्तर में नगरनार स्टील प्लांट के पास ग्राम नियानार में हम 118 एकड़ में नये औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना करने जा रहे हैं इससे यहां बड़े पैमाने पर लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यमों को स्थापना के अवसर मिलेंगे। देश की अग्रणी कंपनियां करेंगी छत्तीसगढ़ में निवेश सम्मेलन में बीईएमएल, क्लेन पैक्स, कीन्स टेक्नोलॉजी, नैसकॉम, गोकुलदास एक्सपोर्ट्स, ब्रिटानिया, टाई बैंगलोर और कर्नाटक चैंबर ऑफ कॉमर्स जैसी प्रमुख कंपनियों व औद्योगिक समूहों ने भाग लिया। इन कंपनियों ने छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति, अनुकूल नीतिगत वातावरण और मजबूत आधारभूत ढांचे की सराहना की। छत्तीसगढ़ को मिले निवेश प्रस्तावों की झलक – GPSR आर्या प्राइवेट लिमिटेड (CBG ग्रीन फ्यूल सेक्टर) – ₹1350 करोड़ का निवेश कर यह कंपनी बायोगैस और हरित ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देगी, जिससे राज्य में स्वच्छ ऊर्जा क्रांति आएगी। – क्लेन पैक्स (टेक्सटाइल सेक्टर) – ₹500 करोड़ के निवेश से यह कंपनी कपड़ा उद्योग को बढ़ावा देगी और स्थानीय युवाओं के लिए रोज़गार के अवसर बढ़ाएगी। – ब्रिटानिया (फूड प्रोसेसिंग सेक्टर) – ₹200 करोड़ का निवेश कर यह कंपनी खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को मजबूत करेगी, जिससे स्थानीय किसानों और छोटे उद्यमियों को लाभ होगा। – कीन्स टेक्नोलॉजी (आईटी/आईटीईएस सेक्टर) – ₹1000 करोड़ के निवेश से छत्तीसगढ़ के आईटी सेक्टर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे युवाओं को बड़े पैमाने पर रोज़गार मिलेगा। – गोकुलदास एक्सपोर्ट्स और SRV निट टेक प्राइवेट लिमिटेड – दोनों कंपनियां 200 करोड़ का निवेश कर टेक्सटाइल सेक्टर को मजबूती देंगी, जिससे राज्य के कपड़ा उद्योग को नई पहचान मिलेगी। – BEML (भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड) ने छत्तीसगढ़ में 200 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की है। यह निवेश राज्य में इंजीनियरिंग और निर्माण क्षेत्र को मजबूती देगा, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। – पुनीत क्रिएशन, श्याम टेक्सटाइल एवं वूल रिसर्च एसोसिशन ने भी छत्तीसगढ़ में रूचि दिखाते हुए निवेश प्रस्ताव सौंपे हैं।

महादेव सट्टा एप : छत्तीसगढ़ समेत दिल्ली, कोलकाता और भोपाल सीबीआई ने मारा छापा, कई अहम दस्तावेज जब्त

नई दिल्ली केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने महादेव बुक ऑनलाइन सट्टेबाजी घोटाले की जांच में आज केवल छत्तीसगढ़ में ही नहीं बल्कि भोपाल, कोलकाता और दिल्ली में 60 स्थानों पर छापेमारी की है. इनमें संदेह के दायरे में आए राजनेताओं, वरिष्ठ नौकरशाहों, पुलिस अधिकारियों और प्रमुख पदाधिकारियों से जुड़े परिसर शामिल हैं. सीबीआई की ओर से जारी आधिकारिक बयान में बताया गया कि छापेमारी महादेव बुक के अवैध संचालन से संबंधित है, जो रवि उप्पल और सौरभ चंद्रकर द्वारा प्रचारित एक ऑनलाइन सट्टेबाजी मंच है, जो दोनों वर्तमान में दुबई में स्थित हैं. जांच से पता चला है कि प्रमोटरों ने कथित तौर पर अपने अवैध सट्टेबाजी नेटवर्क के सुचारू और निर्बाध कामकाज को सुनिश्चित करने के लिए लोक सेवकों को “सुरक्षा धन” के रूप में पर्याप्त मात्रा में भुगतान किया है. प्रारंभ में आर्थिक अपराध विंग (EOW) रायपुर द्वारा पंजीकृत, इस मामले को बाद में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा वरिष्ठ सार्वजनिक अधिकारियों और अन्य आरोपी व्यक्तियों की भूमिका की व्यापक जांच के लिए CBI को स्थानांतरित कर दिया गया. डिजिटल और डॉक्यूमेंट्री सबूतों को बढ़ाने वाले खोजों के दौरान पाया गया और जब्त किया गया है. इसके साथ ही खोज जारी है. छत्तीसगढ़ में दो दर्जन ठिकानों पर छापेमारी CBI की टीम ने आज तड़के रायपुर, भिलाई समेत दो दर्जन से अधिक स्थानों पर छापेमारी की. जिन प्रमुख लोगों के ठिकानों पर कार्रवाई हुई, उनमें पूर्व सीएम भूपेश बघेल और उनके राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा, सीएम सचिवालय में उप सचिव रहीं सौम्या चौरसिया, विधायक देवेंद्र यादव, पूर्व IAS अनिल टुटेजा, IPS अधिकारी आनंद छाबड़ा, अभिषेक पल्लव, आरिफ शेख, प्रशांत अग्रवाल, एडिशनल एसपी अभिषेक महेश्वरी, एडिशनल एसपी संजय ध्रुव, KPS ग्रुप के निशांत त्रिपाठी, पूर्व OSD मनीष बंछोर व आशीष वर्मा, निरीक्षक गिरीश तिवारी समेत अन्य के ठिकानों पर छापे की खबर है. ASP अभिषेक महेश्वरी का घर सील राजनांदगांव के VIP कॉलोनी सन सिटी में स्थित बघेल सरकार में प्रभावशाली अधिकारी रहे अतिरिक्त पुलिस अधिकारी अभिषेक महेश्वरी के घर पर CBI की टीम पहुंची, जहां उनके घर को सील कर दिया गया है. सीबीआई की टीम जब महेश्वरी के घर पहुंची तो वहां वे मौजूद नहीं थे. चैतन्य बघेल से की पूछताछ भिलाई स्थित आवास में पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल से टीम पूछताछ कर रही है. वहीं बघेल केंद्रीय सुरक्षा बल की कड़ी निगरानी के बीच परिवार के साथ अपने निवास पर मौजूद हैं. वहीं बघेल सरकार में सीएम सचिवालय में उप सचिव रहीं सौम्या चौरसिया के भिलाई स्थित घर पर सीबीआई की टीम छान-बीन कर रही है. कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज घर से बरामद किए जाने की चर्चा है. जानिए पूरा मामला छत्तीसगढ़ सरकार ने अगस्त 2024 में महादेव बेटिंग एप घोटाले की जांच आधिकारिक तौर पर सीबीआई को सौंप दी थी. ईडी ने पिछले साल जनवरी में इस पूरे मामले की जांच शुरू की थी, जिसके बाद इसका जिम्मा एसीबी और आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) को भी सौंप दिया गया था. इस साल लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले 4 मार्च को एसीबी द्वारा दायर चार्जशीट में भूपेश बघेल को आरोपी बनाया गया था. भूपेश बघेल के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश, विश्वासघात और जालसाजी से संबंधित विभिन्न धाराओं और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और 11 के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी. कई अन्य भी आरोपी बनाए गए थे.

श्रद्धा कपूर का X अकाउंट हैक!, अजीब पोस्ट से फैंस परेशान

मुंबई क्या श्रद्धा कपूर का ट्विटर यानी X अकाउंट हैक हो गया है? यह सवाल एक्ट्रेस के हर फैन के मन में उमड़ रहा है। इसकी वजह है श्रद्धा का एक अजीब सा पोस्ट यानी ट्वीट। श्रद्धा ने 25 मार्च की रात एक अजीब सा पोस्ट किया, जिसे देख फैंस परेशान हो गए हैं, क्योंकि उन्होंने जो लिखा, उसका किसी को कोई मतलब ही समझ नहीं आ रहा है। श्रद्धा कपूर ने रात 10 बजकर 18 मिनट पर पोस्ट किया- Easy $28. GG!…उनके ट्वीट पर यूजर्स के ढेरों कमेंट आ रहे हैं। वो पूछ रहे हैं कि क्या अकाउंट हैक हो गया है? वहीं कुछ ने पूछा कि आखिर ऐसा अजीब पोस्ट क्यों कर रही हो। श्रद्धा कपूर के पोस्ट का कहीं ये मतलब तो नहीं? कुछ यूजर्स ने AI Grok से श्रद्धा कपूर के इस मैसेज का मतलब पूछा गया तो जवाब मिला, ‘श्रद्धा कपूर के Easy $28. GG का मतलब है कि उन्होंने किसी गेम या रिवॉर्ड ऐप से $28 कमाए हैं, जबकि GG का मतलब है गुड गेम यानी उन्होंने गेम में जीत हासिल की है। अधिक जानकारी के बिना संदर्भ स्पष्ट नहीं है, लेकिन गेमिंग रिवॉर्ड सबसे उपयुक्त है।’ उधर X पर स्कूल के दिनों की श्रद्धा कपूर की तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे देख फैंस भी हैरान हैं। उनका कहना है कि श्रद्धा इतने साल में बिल्कुल भी नहीं बदलीं। वह आज भी वैसी दिखती हैं, जैसे स्कूल के दिनों दिखती थीं। वहीं, कुछ ने श्रद्धा का स्किन रुटीन और जवां रहने का राज पूछना शुरू कर दिया। कुछ ने कहा कि लगता है मानो श्रद्धा को ‘फाउंटेन ऑफ यूथ’ मिल गया। हालांकि, श्रद्धा ने अपने X अकाउंट पर इस बारे में कुछ रिएक्ट नहीं किया है।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का लिया फैसला, सुनील नरेन बाहर

गुवाहाटी आज आईपीएल 2025 का छठा मैच राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा। दोनों टीम गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने हैं। केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर राजस्थान को बैटिंग का न्योता दिया है। कोलकाता के ऑलराउंडर सुनील नरेन मैच नहीं खेल रहे हैं। उनकी तबीयत ठीक नहीं हैं। उनकी जगह मोईन अली को मौका मिला है। आरआर और केकेआर को 18वें सीजन के अपने पहले मैच में हार का मुंह देखना पड़ा था। राजस्थान को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के हाथों 44 रन से शिकस्त मिली जबकि कोलकाता को रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु (आरसीबी) ने सात विकेट से मात दी। दोनों टीमों की नजर बुधवार को जीत का खाता खोलने पर होगी। बारसापारा में भी रियान पराग राजस्थान की कमान संभाल रहे हैं। हालांकि, उंगली की सर्जरी से उबर रहे नियमित कप्तान संजू सैमसन खेल रहे हैं। कोलकाता टीम ने जीता टॉस कोलकाता ने राजस्थान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। आरआर-केकेआर की प्लेइंग इलेनन राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन, नितीश राणा, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन): क्विंटन डी कॉक (डब्ल्यू), वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे (सी), रिंकू सिंह, मोइन अली, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, स्पेंसर जॉनसन, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती  

भारत सरकार ने रिपोर्ट को पक्षपातपूर्ण और राजनीति से प्रेरित बताया, विदेश मंत्रालय ने USCIRF के एजेंडे पर सवाल उठाए

नई दिल्ली अमेरिका की अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग ने भारत की जासूसी एजेंसी रॉ पर प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की है। आयोग ने एक रिपोर्ट पेश की है जिसमें कहा है कि भारत में अल्पसंख्यकों के साथ बुरा व्यवहार होता है। इसके साथ ही भारत को विशेष चिंता वाला देश घोषित करने की भी सिफारिश की है। भारत ने रिपोर्ट को किया खारिज भारत ने इस रिपोर्ट के सिरे से खारिज कर दिया है। विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “हमने हाल ही में जारी की गई अमेरिकी अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग (USCIRF) की 2025 की वार्षिक रिपोर्ट देखी है, जिसमें एक बार फिर पक्षपातपूर्ण और राजनीति से प्रेरित आकलन जारी करने का अपना तरीका जारी रखा गया है।”

रुबीना ने सुनाई आपबीती, पहला घर और जमापूंजी गंवाई

मुंबई रुबीना दिलैक ने हाल ही खुलासा किया है कि कैसे एक धोखेबाज ने उन्हें फ्लैट दिलवाने का वादा किया था, और फिर तीन साल के लिए गायब हो गया। रुबीना मुंबई में अपना पहला घर खरीदने के चक्कर में अपनी पूरी जमापूंजी गंवा बैठी थीं। इस बारे में उन्होंने भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में बताया। रुबीना ने कहा कि इसी वजह से उन्होंने पिछले 10 साल में मुंबई में कहीं कोई निवेश नहीं किया है। रुबीना दिलैक आज टीवी की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में शुमार हैं, और करोड़ों में कमा रही हैं। पर कभी उन्हें काफी स्ट्रगल करना पड़ा था। उन्हें न तो ढंग से पैसे निवेश करने आते थे और ना ही बचत। लेकिन पति अभिनव शुक्ला के आने के बाद से उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई। उन्होंने एक्ट्रेस को बताया कि कैसे कहां बचत और निवेश करना है। रुबीना दिलैक ने बताया कि जब वह मुंबई आई थीं, तो उन्होंने एक घर में निवेश किया था, पर वह पैसे गंवा बैठीं। इस बारे में उन्होंने बताया, ‘मैंने पिछले 10 सालों से मुंबई में कुछ भी निवेश नहीं किया है। जब मैंने अपना पहला घर खरीदा, तो वह गलत हाथों में चला गया। 90 दिनों से भी कम समय में मुझे घर में शिफ्ट होना था। जिस आदमी को पैसे दिए थे, वो फरार हो गया।’ रुबीना ने आगे बताया, ‘ न तो मुझे घर मिला और ना ही वो आदमी। मुझे उसे ढूंढने और पैसे वापस लेने में 3 साल लग गए। लेकिन वो कभी मिले ही नहीं। मैंने घर गंवा दिया, पैसे और बाकी सब भी।’ रुबीना ने बताया कि पहले वह सारे पैसे खर्च कर देती थीं और कुछ मैनेजमेंट नहीं था। इस वजह से वह एक रुपये की भी बचत नहीं कर पाईं। लेकिन अभिनव शुक्ला से मिलने के बाद सब बदल गया। रुबीना के मुताबिक, टीवी शो ‘छोटी बहू’ से उन्होंने खूब नोट कमाए, पर उन्होंने सारे पैसे खर्च कर दिए। पर पति अभिनव शुक्ला ने उन्हें सेविंग करनी सिखाई।

राणा सांगा पर टिप्पणी करने वाले सपा सांसद के घर करणी सेना का हमला, पुलिस के साथ झड़प, मची भगदड़, लाठियां भांजी

लखनऊ राणा सांगा पर विवादित बयान को लेकर सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के घर करणी सेना ने बवाल मचा दिया। इस दौरान पुलिस के साथ भी झड़प हुई। लाठियां भांजी गईं, तो भगदड़ मच गई। इस दौरान पथराव हो गया। अचानक हुए पथराव से पुलिस के पसीने छूट गए। पथराव में इंस्पेक्टर के साथ कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है। सूचना मिलते ही अतरिक्त पुलिसबल मौके पर बुला लिया गया। पुलिस ने बल प्रयोग कर बवालियों को खदेड़ा। राणा सांगा पर विवादित बयान देने वाले सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के आवास पर करणी सेना घेराव करने पहुंची थी। यहां पर पहले ही पुलिस तैनात थी। करणी सेना के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए आवास के मुख्य द्वार से प्रवेश करने लगे। इस दौरान पुलिस ने जब रोकने का प्रयास किया, तो वे उग्र हो गए। पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस दौरान वहां रखीं कुर्सियां फेंकी गईं। डंडों के साथ तोड़फोड़ कर दी गई। हमले में इंस्पेक्टर घायल हो गए।   सुबह से चल रही थी तैयारी सूचना मिलते ही थाना हरीपर्वत से अतिरिक्त पुलिसबल आ गया। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शन करने वालों को लाठियां फटकारते हुए खदेड़ना शुरू कर दिया। इस दौरान कई लोगों को हिरासत में लिए जाने की सूचना है। बता दें सांसद से घर पर घेराव की तैयारी सुबह से ही की जा रही थी। एत्मादपुर में करणी सेना से पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्र हुए थे। वहां भी पुलिस के द्वारा इन्हें रोका गया था। इस बीच दोपहर को बड़ी संख्या में ये लोग सपा सांसद के हरीपर्वत क्षेत्र स्थित आवास तक पहुंच गए। दिल्ला हाईवे कर दिया जाम राणा सांगा पर सपा के राज्यसभा सांसद द्वारा दिए गए विवादित बयान को लेकर आगरा में हंगामा मचा हुआ है। एक तरफ सांसद के आवास पर हमला बोल दिया गया, तो वहीं दूसरी ओर दिल्ली हाईवे पर करणी सेना ने जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गए। पुलिस के साथ यहां जमकर धक्का-मुक्की हुई। पुलिस ने बमुश्किल स्थिति पर काबू पाया।     जानें क्या है पूरा मामल रामजीलाल सुमन ने संसद में कहा था कि अगर मुसलमानों को बाबर का वंशज कहा जाता है, तो हिंदू गद्दार राणा सांगा के वंशज होने चाहिए। हम बाबर की आलोचना करते हैं। लेकिन, हम राणा सांगा की आलोचना क्यों नहीं करते? रामजीलाल के बयान पर जमकर हंगामा हुआ। दरअसल, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद रामजी लाल सुमन ने कहा कि भाजपा के लोगों का तकिया कलाम हो गया है कि मुसलमानों में बाबर का डीएनए है। आखिर, बाबर को लाया कौन। इब्राहिम लोधी को हराने के लिए बाबर को राणा सांगा हिंदुस्तान में लाया था। अगर मुसलमान बाबर की औलाद हैं तो फिर तुम गद्दार राणा सांगा की औलाद हो। सुमन शुक्रवार को राज्यसभा में गृह मंत्रालय के कामकाज की समीक्षा पर बोल रहे थे। हंगामे के बाद सुमन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सूर्यवंशी राजपूतों के सिसोदिया वंश के राणा सांगा 1508 से 1528 तक मेवाड़ के शासक थे। हर कोई इतिहास के पन्नों को पलट रहा है। भाजपा नेताओं से पूछिए कि वे कौन से पन्ने पलट रहे हैं। वे किस बारे में बहस कर रहे हैं? वे औरंगजेब के बारे में बात करना चाहते हैं।  

महिला वनडे विश्‍व कप 2025: 8 टीमों के बीच होगी खिताब की जंग, इसका आगाज 29 सितंबर से होगा

नई दिल्ली महिला वनडे विश्‍व कप 2025 का फाइनल मुकाबला मुल्‍लांपुर के महाराज यादवेंद्र सिंह स्‍टेडियम में खेला जाएगा। टूर्नामेंट का आगाज 29 सितंबर से होगा और यह 26 अक्‍टूबर तक खेला जाएगा। इस दौरान 8 टीमों के बीच खिताब के लिए टक्‍कर होगी। महिला वनडे विश्‍व कप 2025 का आयोजन भारत में होगा। सभी मुकाबले विशाखापट्टनम, तिरुवनंतपुरम, रायपुर और इंदौर के साथ-साथ मुल्लांपुर में भी खेले जाएंगे। मुल्लांपुर चंडीगढ़ के पास एक ओपन-एयर स्टेडियम है। इन मैदानों पर अब तक नहीं हुआ कोई मैच मुल्लांपुर, तिरुवनंतपुरम और रायपुर में अभी तक कोई महिला इंटरनेशनल मुकाबला नहीं हुआ है। इंदौर के नेहरू स्टेडियम ने दो महिला वनडे मैच खेले जा चुके हैं। 1997 के विश्‍व कप का एक मैच भी यहीं हुआ था। हालांकि, महिला वनडे विश्‍व कप 2025 का मैच होल्‍कर स्‍टेडियम में होने की संभावना है। विशाखापट्टनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में छह महिला T20I और पांच महिला वनडे मैच खेले जा चुके हैं। इस मैदान पर आखिरी विमंस मैच 214 में हुआ था। 6 टीमें अब तक हो चुकीं तय महिला वनडे विश्‍व कप 2025 के लिए ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के अलावा मेजबान भारत क्‍वालिफाई कर लिया है। आखिरी दो टीमें महिला विश्‍व कप क्वालिफायर के जरिए तय की जाएंगी। यह 9 अप्रैल से लाहौर में खेले जाएंगे। अगर पाकिस्तान क्वालिफाई करता है, तो विश्‍व कप हाइब्रिड मॉडल में होगा। इसमें पाकिस्तान के मुकाबले यूएई और श्रीलंका में से किसी एक जगह खेले जाने की संभावना है। BCCI और PCB के बीच 2025 के मेंस चैंपियंस ट्रॉफी के लिए एक आपसी समझौता हुआ था। 5वीं बार मेजबानी करने जा रहा भारत बता दें कि भारत पांचवीं बार महिला वनडे विश्‍व कप की मेजबानी करने जा रहा है। भारत ने पिछली बार महिला टूर्नामेंट की मेजबानी 2016 में T20 विश्‍व कप के दौरान की थी। इस दौरान टीम को निराशा हाथ लगी थी। भारतीय टीम ग्रुप स्‍टेज में ही बाहर हो गई थी। महिला वनडे विश्‍व कप 2025 का के फॉर्मेट की बात करें तो यह 2022 के जैसा ही होगा। आगामी टूर्नामेंट में 8 टीमों के बीच 31 मैच खेले जाएंगे।

सोनारिका भदौरिया इंटरनेट पर लगाई आग

मुंबई ‘देवों के देव महादेव’ में पार्वती का किरदार निभाकर घर-घर मशहूर हुईं सोनारिका भदौरिया ने हाल ही ऐसी तस्वीरें शेयर कीं, जिन्होंने इंटरनेट पर आग लगा दी। लाल चूड़ियां पहन, मांग में सुर्ख लाल सिंदूर, बालों में गजरा और माथे पर बिंदी लगाए सोनारिका ने क्रीम कलर की साड़ी में हसीन तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें सोनारिका भदौरिया की अदाएं देख फैंस के दिलों पर छुरियां चलने लगीं, और वो अपना दिल हार बैठे। सोनारिका भदौरिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 17 तस्वीरें शेयर की हैं। हर तस्वीर में उनकी अदा एकदम निराली है। फैंस सोनारिका की तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। एक्ट्रेस की तस्वीरों को सात दिन में साढ़े तीन लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है, और कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। यूजर्स बोले- चांद भी फीका आपके सामने एक यूजर ने सोनारिका भदौरिया के लिए लिखा है, ‘आपके सामने को चांद भी फीका है।’ एक और कमेंट है, ‘अति सुंदर मां पार्वती।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘कितनी खूबसूरत, एकदम बेदाग।’ एक का कमेंट है, ‘भगवान ने सारी खूबसूरती आपके पास दे दी।’ यूजर्स यहीं नहीं रुके। उन्होंने एक्ट्रेस की नजर उतारते हुए लिखा, ‘किसी की नजर ना लगे।’ सोनारिका के झुमकों पर अटकी नजरें लेकिन एक यूजर की नजर सोनारिका भदौरिया के झुमकों पर अटक गई, और उसने दिलचस्प कनेक्शन बताया। यूजर ने लिखा, ‘आपके गोल्ड के झुमके बहुत सुंदर है जो आपने अपनी शादी के बाद पहली रसोई के वक्त पहने थे।’ मालूम हो कि सोनारिका ने विकास से साल 2024 में शादी की थी। इसी साल एक्ट्रेस ने अपनी पहली वेडिंग एनिवर्सरी मनाई थी। सोनारिका इस साल महाकुंभ भी गई थीं और वहां त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई थी। एक्ट्रेस ने वहां पूजा और सेवा भी की थी। जो तस्वीरें शेयर की थीं, वो मिनटों में ही वायरल हो गई थीं, और फैंस ने तब भी खूब प्यार लुटाया था। 2019 से एक्टिंग से दूर हैं सोनारिका करियर की बात करें, तो सोनारिका भदौरिया साल 2019 से टीवी से दूर हैं। उनका पिछला टीवी शो ‘इश्क में मरजावां’ था। इसके बाद वह 2021 में कुछ म्यूजिक वीडियोज में नजर आई थीं।  

छत्तीसगढ़ बनेगा टेक्सटाइल हब, Punit Creations का बड़ा निवेश प्रस्ताव

बेंगलुरु/रायपुर छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने के लिए प्रमुख उद्योगपति मनोज अग्रवाल, जो Punit Creations के प्रमुख हैं, ने राज्य में निवेश का प्रस्ताव दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ को टेक्सटाइल हब के रूप में विकसित करने की संभावनाओं पर चर्चा की। * मनोज अग्रवाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ में श्रमशक्ति (लेबर) और अनुकूल औद्योगिक माहौल की वजह से टेक्सटाइल उद्योग के लिए अपार संभावनाएं हैं। राज्य सरकार की नीतियों के तहत यदि किसी उद्योग में 1,000 से अधिक लोगों को रोजगार मिलता है, तो सरकार अतिरिक्त सब्सिडी भी प्रदान करेगी। इस पहल से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और राज्य के युवाओं को अपने ही प्रदेश में काम करने के बेहतर अवसर मिलेंगे।

मध्य प्रदेश का ऋण बोझ 4.3 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया, अब सिर्फ 2500 करोड़ का लोन ले सकती है सरकार

भोपाल  मध्य प्रदेश सरकार पर कर्ज का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को यह बोझ राज्य के सालाना बजट से भी 10,000 करोड़ रुपये ज्यादा हो गया। सरकार ने मंगलवार को 4,400 करोड़ रुपये का एक और लोन लिया। इसके बाद राज्य पर कुल कर्ज 4.3 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। यह आंकड़ा राज्य के 4.2 लाख करोड़ रुपये के बजट से भी ज्यादा है, जिसे दो हफ्ते पहले ही पेश किया गया था। फिजूलखर्ची करने का आरोप सरकार का कहना है कि वह विकास कार्यों के लिए लोन लेती है। विपक्ष का आरोप है कि सरकार फिजूलखर्ची कर रही है। इसमें मंत्रियों के लिए नई कारें खरीदना और बंगलों का नवीनीकरण कराना शामिल है। राज्य सरकार को हर महीने लाडली बहना योजना के लिए 1,550 करोड़ रुपये से ज्यादा की जरूरत होती है। अब सिर्फ 2500 करोड़ का लोन ले सकती है सरकार इस महीने की शुरुआत में सरकार ने अलग-अलग तारीखों पर 10,000 करोड़ रुपये का लोन लिया था। सरकार इस वित्तीय वर्ष में 64,000 करोड़ रुपये तक का लोन ले सकती थी। उसने 61,400 करोड़ रुपये का लोन ले लिया है। अब सिर्फ 2,500 करोड़ रुपये का लोन लेने की गुंजाइश बची है। लेकिन अधिकारियों का कहना है कि इसकी जरूरत नहीं होगी। इसे अगले वित्तीय वर्ष के लिए आगे बढ़ाया जाएगा। ‘विकास के लिए लेते हैं कर्ज’ 31 मार्च, 2024 को मध्य प्रदेश पर 3.75 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज था। सरकार का कहना है कि वह नियमित रूप से लोन लेती है। इन पैसों का इस्तेमाल विकास योजनाओं और परियोजनाओं को पूरा करने में किया जाता है। राज्य सरकार का कहना है कि केंद्र सरकार और अन्य स्रोतों से लिए गए लोन का इस्तेमाल राज्य के विकास जैसे सिंचाई के लिए बांध, बेहतर परिवहन सेवाएं, किसानों और स्थानीय निकायों को लोन देना और बिजली उत्पादन जैसे कामों के लिए किया गया है। एमपी पर देश के कुल कर्ज का 5% से ज्यादा कर्ज मध्य प्रदेश पर देश के कुल कर्ज का 5% से ज्यादा कर्ज है। देश पर कुल 93,93,317.5 करोड़ रुपये का कर्ज है, जिसमें से मध्य प्रदेश पर 4,80,976 करोड़ रुपये का कर्ज है। कर्ज के मामले में मध्य प्रदेश नौवें स्थान पर है। कर्ज बढ़ने के बाद भी खर्चे     कर्ज बढ़ने के बावजूद सरकार ने एक राज्य विमान खरीदा है। मंत्रियों के लिए नई कारें खरीदी हैं और मंत्रियों के बंगलों का नवीनीकरण कराया है।     10 जुलाई को मध्य प्रदेश सरकार ने 230 करोड़ रुपये से ज्यादा का एक जेट विमान खरीदने का प्रस्ताव पास किया था।     पिछले साल मंत्रियों के बंगलों के नवीनीकरण पर 18 करोड़ रुपये से कम खर्च नहीं किए गए थे।     मई 2024 में सरकार ने मंत्रियों के लिए लगभग 5 करोड़ रुपये की एसयूवी (SUV) खरीदने का ऑर्डर दिया था.     सरकार की बड़ी वित्तीय जिम्मेदारियों में लाडली बहना योजना के लिए हर महीने 1,550 करोड़ रुपये से ज्यादा की जरूरत होती है।

Vivo X200 Ultra इस महीने लॉन्च होने की उम्मीद

 नई दिल्ली Vivo के प्रीमियम स्मार्टफोन्स ट्रेंड में रहते हैं। कुछ समय पहले ही ने Vivo X200 को बाजार में उतारा गया था। अब कंपनी की तरफ से Vivo X200 Ultra लाने की तैयारी की जा रही है। इस फोन को कंपनी बेहतर फोटोग्राफी के लिए डिजाइन करेगी। इसमें यूजर्स को काफी मदद मिलने वाली है। साथ ही इसकी खासियत है कि फोटोग्राफी के साथ वीडियोग्राफी का एक्स्ट्रीम लेवल ऑप्शन दिया जाएगा। Vivo ने Boao Forum for Asia में इसकी घोषणा की है। वह चीन में Vivo X200 Ultra स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। यह लॉन्च अप्रैल 2025 में होगा। चीन में पहले ही Vivo X200, Vivo X200 Pro, और Vivo X200 Mini लॉन्च हो चुके हैं। इसके अलावा, Vivo X200s को भी चीन में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। Vivo ने अभी तक लॉन्च की सटीक तारीख का खुलासा नहीं किया है। Vivo X200 Ultra में कंपनी की नई इमेजिंग टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी। इसे ‘Boao Forum for Asia के ऑफिशियल स्मार्टफोन’ का दर्जा दिया गया है। बॉक्सियाओ के अनुसार, Vivo X200 Ultra में 200MP Samsung HP9 प्राइमरी सेंसर होगा, जिसमें 85mm पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर के साथ 50MP 1/1.28-इंच Sony LYT-818 सेंसर दिया जाएगा। यह 35mm और 14mm अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर के साथ आएगा। फ्रंट में 50MP सेल्फी कैमरा मिलने की संभावना है। Vivo X200 Ultra को Qualcomm Snapdragon 8 Elite SoC से लैस किया जाएगा, जिसमें 6000mAh बैटरी होगी और यह 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। लॉन्च के करीब आते ही इस डिवाइस से जुड़ी और अधिक जानकारियां सामने आएंगी। लेकिन एक बात तो साफ है कि इस डिवाइस में नेक्स्ट लेवल फोटोग्राफी एक्सपीरियंस मिलने वाला है। अभी तक Vivo X200 में भी कई शानदार फीचर्स दिए जा रहे हैं। ऐसा ही फोन ये भी साबित होता है। Vivo X200 5G की कीमत और खासियत अभी मार्केट में Vivo X200 उपलब्ध है। इस फोन की 12GB RAM और 256GB स्टोरेज की कीमत 65,999 रुपए है। हालांकि अभी डिस्काउंट के साथ फोन इतना सस्ता मिल रहा है। फोटोग्राफी एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए Vivo ने इस फोन में 50MP का मेन कैमरा दिया है। साथ ही दूसरा कैमरा भी 50MP का मिलता है। ऐसे में ये फोन हर लिहाज से पॉजिटिव साउंड करता है। खासकर फोटोग्राफी के शौकीन यूजर्स के लिए ये स्पेशल होने वाला है। बैटरी भी 5800 mAh की दी जाती है जो 90W फ्लैश चार्ज के साथ आती है। वजन भी X100 की तुलना में काफी कम देखने को मिलता है।

माता वैष्णो देवी जाने वाले ध्यान दें !, फिरोजपुर मंडल ने जालंधर से जम्मू जाने वाली 7 ट्रेनों को किया रद्द

जम्मू जम्मू में नए जम्मू मंडल के निर्माण के कारण जम्मूतवी रेलवे स्टेशन का रीडिवेल्पमेंट का काम चल रहा है जिसके चलते फिरोजपुर मंडल ने जालंधर से जम्मू जाने वाली 7 ट्रेनों को  रद्द कर दिय गया है । आप को बता दें कि इस निर्माण कार्य के चलते यात्रियों को भारी परेशान होने वाली है क्योंकि ट्रेनों के रद्द रहने की अवधि बहुत ज्यादा है जो कि 30 अप्रैल 2024 तक है। इससे जम्मू व पंजाब के बीच आने जाने लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा खासतौर पर सबसे अधिक परेशानी माता वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों  को होगी । रद्द की जाने वाली ट्रेनों की सूची इस प्रकार  है : कानपुर सेंट्रल-जम्मू तवी (12469): 30 अप्रैल तक रद्द जम्मूतवी-कानपुर सेंट्रल (12470): 29 अप्रैल तक रद्द बरौनी-जम्मूतवी (14691): 28 अप्रैल तक रद्द योग नगरी ऋषिकेश-जम्मूतवी (14605): 28 अप्रैल तक रद्द ऋषिकेश-जम्मूतवी योग नगरी (14606): 27 अप्रैल तक रद्द दिल्ली सराए रोहिल्ला-जम्मूतवी (12265): 29 अप्रैल तक रद्द जम्मूतवी-सराए रोहिल्ला (12260): 30 अप्रैल तक रद्द यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा की योजनाओं में बदलाव करें और आवश्यक जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन से संपर्क करें।

पराली से बनेगा हरित ईंधन, छत्तीसगढ़ में बढ़ेगा ग्रीन एनर्जी निवेश

बेंगलुरु,  छत्तीसगढ़ में हरित ईंधन के क्षेत्र में निवेश को लेकर उद्योग जगत की दिलचस्पी बढ़ रही है। बेंगलुरु में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से GPRS Arya Pvt. Ltd. के दीपक अग्रवाल ने मुलाकात कर बताया कि उनकी कंपनी राज्य में पराली से Compressed Bio-Gas (CBG) बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में CBG प्लांट लगाने की योजना है, जिससे किसानों को फसल अवशेषों से अतिरिक्त आमदनी मिलेगी और प्रदूषण में भी कमी आएगी। कंपनी ने हाल ही में बेमेतरा जिले में इंडियन ऑयल के साथ मिलकर एक CBG प्लांट स्थापित किया है, जो अब पूरी तरह से कार्य करने की दिशा में है। दीपक अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस परियोजना के सफल होने के बाद वे छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों में भी इसी मॉडल को अपनाना चाहते हैं। इस पहल से जैविक ईंधन उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा और पर्यावरण अनुकूल ऊर्जा के क्षेत्र में राज्य की भागीदारी मजबूत होगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सरकार हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति के तहत जैविक ईंधन और पर्यावरण अनुकूल परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन दिया जा रहा है। इस बैठक में उद्योग जगत के अन्य प्रतिनिधियों ने भी छत्तीसगढ़ में निवेश को लेकर उत्सुकता जताई।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet