LATEST NEWS

मिशेल हे ने वनडे में रचा इतिहास, 47 पारियों में 2000 वनडे रन बनाये

माउंट माउंगानुई  न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज डेरिल मिशेल ने शनिवार को इतिहास की किताबों में अपना नाम दर्ज करा लिया. वह न्यूजीलैंड के सबसे तेज 2000 वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने शनिवार को पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में 43 रन की पारी खेलकर यह उपलब्धि हासिल की. ​​मिशेल ने महज 47 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की. ​​उन्होंने एंड्रयू जोन्स के 52 पारियों में यह उपलब्धि हासिल करने के रिकॉर्ड को तोड़ा. मिशेल ने पूरे किए 2000 वनडे रन इसके अलावा, मिशेल सबसे तेज 2000 वनडे रन बनाने वाले दुनिया के 8वें बल्लेबाज बन गए हैं. वह इंग्लैंड के जोनाथन ट्रॉट और वेस्टइंडीज के शाई होप के साथ इस मुकाम पर हैं. इन दोनों ने भी 47 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी. बता दें कि, भारत के उपकप्तान शुभमन गिल सबसे तेज 2000 वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने महज 38 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी. पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में रचा इतिहास मिशेल ने पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में फहीम अशरफ का सामना करते हुए 20वें ओवर की पहली गेंद पर अपनी पारी का दूसरा रन बनाते हुए यह उपलब्धि हासिल की. ​​उन्होंने गेंद को मिडिल और लेग के आसपास मिड-ऑन की ओर मारा और एक रन लिया. मिचेल ने अब तक 47 पारियों में 48.59 की औसत से 2041 रन बनाए हैं. न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को दिया 265 का लक्ष्य न्यूजीलैंड ने बारिश से प्रभावित तीसरे वनडे में पाकिस्तान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी की. मैच को 42 ओवर का कर दिया गया और मेजबान टीम ने कुल (264/8) का स्कोर बनाया. राइस मारियू और माइकल ब्रेसवेल ने अर्धशतक बनाए और अपनी टीम की 250 से अधिक का स्कोर बनाने में मदद की. पाकिस्तान की ओर से आकिफ जावेद ने 4 विकेट लिए. न्यूजीलैंड ने जीती टी20I और वनडे सीरीज बता दें कि, न्यूजीलैंड ने सीरीज के पहले दो वनडे जीते हैं और 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है. मेजबान टीम क्लीन स्वीप करने का लक्ष्य बना रही है, जबकि पाकिस्तान की नजरें दौरे के अंतिम मैच को जीतकर अपनी लाज बचाने पर है. इससे पहले, न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को टी-20 सीरीज में 4-1 से हराया था.

बैतूल में कलेक्टर आकस्मिक निरीक्षण से कर्मचारियों में हड़कंप, काम छोड़ ताश खेलते मिला कर्मचारी

बैतूल  सरकारी दफ्तर अपने आराम से काम करने वाले वर्क कल्चर के फेमस तो हैं ही इसी बीच में कई कर्मचारी जनता का काम करने की जगह ताश भी खेलने लगते हैं। ऐसा करते हुए बैतूल में कुछ कर्मचारी कलेक्टर के हाथ चढ़ गए। फिर क्या नाप दिए गए। कलेक्टर के अचानक निरीक्षण में एक कर्मचारी ताश खेलते पकड़ा गया। उसे सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही, तीन अन्य कर्मचारियों का वेतन भी काटा गया है। बैतूल के कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को हड़कंप मच गया। कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी अचानक कार्यालयों का निरीक्षण करने निकल गए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ट्राइबल ऑफिस में एक कर्मचारी को कंप्यूटर पर ताश खेलते हुए पाया। ऑफिस के समय में ताश खेलते देखकर कलेक्टर ने उन पर कार्रवाई की। इसके बाद उन्होंने तुरंत कर्मचारी को सस्पेंड करने का आदेश दे दिया। तीन कर्मचारियों के वेतन कटे कलेक्टर के अचानक पहुंचने से कर्मचारी चौंक गए। लापरवाही मिलने पर तीन कर्मचारियों का वेतन काटने का भी आदेश दिया गया। कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी दोपहर में सरकारी कार्यालयों में ई-ऑफिस के काम का निरीक्षण करने पहुंचे थे। वे कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित अलग-अलग कार्यालयों में गए। ताश खेलते मिला कर्मचारी निरीक्षण के दौरान, कलेक्टर आदिम जाति कार्य विभाग के कार्यालय में पहुंचे। वहां उन्होंने कर्मचारी जगदीश कुबड़े को कंप्यूटर पर ताश खेलते हुए पाया। यह देखकर कलेक्टर ने सीधा एक्शन लिया और तुरंत कर्मचारी को सस्पेंड करने का आदेश दे दिया। कलेक्टर ने ऑफिस टाइम में काम की जगह ताश खेलने पर कर्मचारी की जमकर क्लास ली। उन्होंने कहा कि ऑफिस टाइम में काम करना चाहिए, ताश नहीं।

केंद्रीय गृह मंत्री शाह बोले – मां दंतेश्वरी से आशीर्वाद लेकर आया हूं, अगले चैत्र नवरात्र तक लाल आतंक समाप्त हो जाए

रायपुर बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति से देश-दुनिया को परिचित कराने के लिए आयोजित बस्तर पंडुम के समापन समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिना लाग-लपेट के सीधे नक्सलवाद पर प्रहार किया. उन्होंने कहा कि आज मैं मां दंतेश्वरी से आशीर्वाद लेकर आया हूं कि अगले चैत्र नवरात्रि तक यहां से लाल आतंक समाप्त हो जाए, और हमारा बस्तर खुशहाल हो. आयोजन में बड़ी संख्या में जुटे आदिवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस साल ‘बस्तर पंडुम’ बस्तर के उत्सव के रूप में मनाया गया है. लेकिन मैं मोदी जी का संदेश लेकर आया हूं. अगले साल बस्तर पंडुम – यही नाम के साथ देश के हर आदिवासी जिले से कलाकारों को हम यहां लाएंगे. यही नहीं हम बस्तर पंडुम को अंतरराष्ट्रीय दर्जा देने के लिए दुनियाभर के राजदूत जो राजधानी में हैं, उनको बस्तर में लाकर हमारी परंपराओं को, संस्कृति को और आदिवासी बच्चों की कला को पूरे विश्व में पहुंचाने का काम भाजपा की सरकार करेगी. अमित शाह ने कहा कि 12 मार्च से लेकर आज तक जिला प्रशासन और संस्कृति विभाग ने पांच करोड़ का आवंटन किया है, जो सबसे पहला इतना बड़ा संस्कृतिक आयोजन है. स्थानीय कला और संस्कृति, पारंपरिक लोककलाएं, शिल्प, तीज-त्योहार, खान-पान, बोली-भाषा, रीति-रिवाज, वेशभूषा, आभूषण, वाद्य यंत्र, पारंपरिक गीत-संगीत, व्यंजन, पेय पदार्थ – इन सभी को मूल रूप में संवंर्धित और संरक्षित करने का काम यह पंडुम करेगा. गृह मंत्री ने कहा कि हम चाहते हैं कि हमारे बस्तर का युवा सबसे आधुनिक शिक्षा प्राप्त करे. विश्व के युवाओं के साथ हर मंच पर दो-दो हाथ करे. दुनियाभर की समृद्धि प्राप्त करे, परंतु अपनी संस्कृति को कभी न भूले, अपनी भाषा को कभी न भूले, अपनी परंपराओं को कभी न भूले. यह बस्तर की संस्कृति, बस्तर की बोलियां, यहां के गान, यहां के वाद्य, पेय पदार्थ, भोजन… यह केवल छत्तीसगढ़ के लिए महत्वपूर्ण नहीं है. यह भारत की संस्कृति का गहना है, इसको हमें संजो कर रखना है. तेंदूपत्ता के लिए मिलेगा अब 5500 रुपए उन्होंने कहा कि इस बार बस्तर पंडुम 7 श्रेणियों में मनाया गया है, अगली बार 12 श्रेणियों में मनाएंगे, और देशभर के आदिवासी यहां पर आएंगे. आयोजन में शामिल सभी लोगों को बधाई देना चाहता हूं. प्रदेश के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री के तौर पर विष्णु देव साय को मंच पर आमंत्रित करते हुए कहा कि तेंदूपत्ता अब 5500 रुपए पर अब सीधे सरकार खरीदेगी. कोई दलाल के पास आपको नहीं जाना पड़ेगा. जो लाल आतंक फैलाने वालों के डर से वो ले जाते थे, विष्णु देव सीधे आपके बैंक अकाउंट में डालने का काम करेंगे. नक्सलियों से मुख्य धारा में जुड़ने की अपील गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सलियों से मुख्य धारा में जुड़ने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि आप हमारे अपने हैं. कोई भी नक्सली मारा जाता है, तो किसी को आनंद नहीं होता है. लेकिन इस क्षेत्र को विकास चाहिए. जो पचास साल में विकास नहीं हुआ वह हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन पांच साल में इस बस्तर को सबकुछ देना चाहते हैं. लेकिन यह तभी हो सकता है, जब बस्तर के अंदर शांति हो. बच्चे स्कूल जाएं. माताओं की स्वास्थ्य की चिंता हो. आदिवासी युवा कुपोषण से पीड़ित न हो, पढ़ाई-लिखाई से वंचित न हो, तहसील में छोटी से अस्पताल हो. जिला केंद्र में हर रोग का इलाज हो. और हर घर में सात किलो चावल मुफ्त में पहुंचे. नक्सल मुक्त गांव को मिलेगा एक करोड़ रुपए अमित शाह ने कहा कि बस्तर में तभी शांति आ सकती है, वो तभी हो सकता है, जब बस्तर के लोग तय करें कि हर गांव को नक्सल मुक्त कराएं. विष्णु देव और विजय शर्मा ने घोषणा किया है, जो गांव हर नक्सली को सरेंडर कराएगा, उस गांव को नक्सल मुक्त घोषित कर एक करोड़ रुपए का राशि देंगे. विकास की प्रक्रिया में भागीदारी बनिए गृह मंत्री ने कहा कि ये जो दुष्प्रचार करते हैं कि हमारे युवाओं को मारते हैं. किसी को कोई मारना नहीं चाहता. कितने भी काम किए हो हथियार डाल दो, मुख्य धारा में आ जाओ. आपका पूरा संरक्षण भारत सरकार और छत्तीसगढ़ सरकार करेगी. लेकिन अब आप हथियार उठाकर, पूरे बस्तर को बैन कर आदिवासियों का विकास नहीं रोक सकते. हथियार डालकर शरण में आ जाइए. आप भी विकास की प्रक्रिया में भागीदार बनिए. अगले बस्तर में आएं महामहिम द्रोपदी मुर्मू 75 साल हो गए थे, कोई आदिवासी देश का राष्ट्रपति नहीं बना था. नरेंद्र मोदी ने ओडिशा की गरीब आदिवासी बेटी द्रोपदी मुर्मू को महामहिम द्रोपदी मुर्मू बनाने का काम किया. आज वे राष्ट्रपति भवन में शोभायमान हैं. अगली बार जब बस्तर पंडुम मनाया जाएगा, मैं और विष्णु देव जी विनती करना चाहता हूं कि राष्ट्रपति महोदया आएं, और शोभा बढ़ाएं. अब विकास के लिए हथियार की जरूरत नहीं गृह मंत्री ने कहा कि आज जब हम नक्सलवाद के खिलाफ हम दोनों तरह से आगे बढ़ रहे हैं. जो समझ गए हैं कि अब विकास के लिए हाथ में बंदूक की जरूरत नहीं है, अब कंप्यूटर की जरूरत है. विकास के लिए हाथ में आईईडी और हथगोला नहीं चाहिए, कलम चाहिए, वे सभी सरेंडर हो गए हैं. 2025 के चौथे महीने के दौरान 521 नक्सली सरेंडर कर चुके हैं. 2024 में 881 नक्सली सरेंडर कर चुके हैं. और मैं आपको विश्वास दिलाया हूं, जो सरेंडर होंगे, वे मेन स्ट्रीम में आएंगे. जो हथियार ले आएंगे, उनके खिलाफ सुरक्षाकर्मी मोर्चा संभालेंगे. जो भी होगा, अगले साल मार्च तक पूरे देश को इस लाल आतंक से मुक्त करने का काम भाजपा की सरकार करेगी. बस्तर भय का नहीं भविष्य का पर्याय बनेगा बस्तर अब भय का नहीं भविष्य का पर्याय बनेगा. मैं पहले भी आया था, सभाएं करने के लिए, लेकिन रोक लिया जाता था. मुख्यमंत्री कहते थे आप मत जाइए. आज धड़ल्ले के साथ 50 हजार आदिवासियों के सामने राम नवमीं और अष्टमी का उत्सव मना रहे हैं. बस्तर पंडुम में हम सब शामिल हो रहे हैं. यह शुरुआत हुई है यह हमारे मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने बहुत परिश्रम कर विकास लाने का प्रयास किया है. यहां कभी गोलियों की गूंज थी, वहां मशीनों की आवाज आती है. जहां गांव विरान थे, वहां स्कूलों … Read more

दिग्वेश राठी को मिली इस करतूत की सजा, ऋषभ पंत पर BCCI ने ठोका लाखों का फाइन

नई दिल्ली मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत दर्ज करने वाली लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम के कप्तान ऋषभ पंत पर मोटा जुर्माना बीसीसीआई ने ठोका है। इसके अलावा लखनऊ की टीम के गेंदबाज दिग्वेश सिंह राठी भी फाइन लगा है। स्लो ओवर रेट के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स को मैच के दौरान भी सजा मिली थी और अब कप्तान ऋषभ पंत पर 12 लाख रुपये का फाइन लगा है। वहीं, दिग्वेश राठी पर मैच फीस का 50 फीसदी जुर्माना लगा है। उन्होंने गेंदबाजी के दौरान बल्लेबाज को आउट करने के बाद अभद्र इशारा किया था। पिछले मैच में भी उनको इसी करतूत की वजह से सजा मिली थी। वे विकेट लेने के बाद बल्लेबाज की तरफ ऐसे इशारा करते हैं, जैसे उनका हिसाब-किताब निपटा रहे हैं। आईपीएल की ओर से जारी मीडिया रिलीज में बताया गया है कि लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत पर शुक्रवार को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में मुंबई इंडियंस के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 16वें मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए जुर्माना लगाया गया है। चूंकि यह आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत उनकी टीम का इस सीजन का पहला अपराध था, जो न्यूनतम ओवर गति अपराधों से संबंधित है, इसलिए ऋषभ पंत पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज दिग्वेश सिंह राठी पर भी भारी जुर्माना लगा है। शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स वर्सेस मुंबई इंडियंस मैच के दौरान आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन किया। इसके लिए उन पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। यह इस सीजन में अनुच्छेद 2.5 के तहत उनका दूसरा लेवल 1 अपराध था और इसलिए उन्होंने दो डिमेरिट अंक अर्जित किए हैं। इससे पहले एक डिमेरिट अंक भी वे उनके खाते में जुड़ चुका है, जो उनको 1 अप्रैल 2025 को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए एलएसजी के मैच के दौरान मिला था। आचार संहिता के लेवल 1 उल्लंघन के लिए, मैच रेफरी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होता है।

तीन उपार्जन केंद्रों से 3 करोड़ 36 लाख का धान गायब, खरीदी प्रभारियों को नोटिस

कवर्धा कबीरधाम जिले के पंडरिया ब्लॉक में तीन करोड़ छत्तीस लाख रुपए मूल्य का धान कम पाया गया है. इस गड़बड़झाले पर पंडरिया एसडीएम संदीप ठाकुर ने संबंधित तीन उपार्जन केंद्र के खरीदी प्रभारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. मामला कोदवागोड़ान, सरईसेत और बघर्रा उपार्जन केंद्र से जुड़ा हुआ है. राजस्व, खाद्य और मंडी विभाग की संयुक्त जांच में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं सामने आई हैं. रिपोर्ट के अनुसार, कोदवागोड़ान में 8440 क्विंटल, सरईसेत में 497 क्विंटल और बघर्रा में 1906 क्विंटल धान की कमी पाई गई है. इस गंभीर अनियमितता पर पंडरिया एसडीएम ने खरीदी प्रभारियों को नोटिस जारी किया था, लेकिन 20 दिन बीत जाने के बाद भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है. बताया जा रहा है कि प्रशासन इस मामले में जल्द कड़ी कार्रवाई की तैयारी में है. हालांकि, इस गंभीर मामले में सभी जिम्मेदार अधिकारी कुछ भी नहीं कह रहे हैं.

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के साथ मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना की

रायपुर केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर अपने एक दिवसीय दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के साथ बस्तर अंचल की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश एवं प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव एवं श्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, विधायक श्री किरण देव सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

भोपाल स्टेशन पर खुला MP का पहला और देश का दूसरा होटल, सिर्फ 200 रुपए में मिलेगी AC रूम की सुविधा

भोपाल  रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए एक नई सुविधा शुरू हो गई है। अब यहां यात्री कम दाम में आराम से ठहर सकेंगे। स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर प्रदेश का पहला पॉड होटल खुल गया है। इस होटल में यात्रियों को 200 रुपए प्रति घंटे से ठहरने की सुविधा मिलेगी। यह होटल जापान से प्रेरित है और इसमें छोटे-छोटे कैप्सूल जैसे कमरे बने हैं। IRCTC की वेबसाइट और स्टेशन पर ही इसकी बुकिंग की जा सकती है। देश का दूसरा सबसे बड़ा होटल यह पॉड होटल उन यात्रियों के लिए बहुत अच्छा है जो कम पैसे में आरामदायक जगह ढूंढ रहे हैं। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इससे भोपाल स्टेशन पर यात्रियों का अनुभव बेहतर होगा। मुंबई सेंट्रल के बाद यह देश का दूसरा सबसे बड़ा पॉड होटल है। मुंबई में यह होटल 2021 में शुरू हुआ था। पॉड होटल क्या होता है? पॉड होटल को कैप्सूल होटल भी कहते हैं। यह जापान से आया ट्रेंड है। इसमें छोटे-छोटे कैप्सूल जैसे कमरे होते हैं। इन कमरों में यात्रियों को ठहरने की सुविधा मिलती है। कम जगह में भी यहां अच्छी सुविधाएं दी जाती हैं। भोपाल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। इसे देखते हुए यह सुविधा शुरू की गई है। इसकी योजना 20 अक्टूबर 2019 को बनी थी। लगभग 6 साल बाद यह यात्रियों के लिए उपलब्ध हो रहा है। बुकिंग के लिए यात्री के पास पीएनआर नंबर होना जरूरी है। कमरों का किराया हुआ तय रेलवे ने उद्घाटन से पहले होटल को पूरी तरह से तैयार कर लिया है। कमरों का किराया भी तय कर दिया गया है। भोपाल रेलवे स्टेशन पर दो तरह के पॉड रूम हैं: सिंगल और फैमिली पॉड। पहले खबर आई थी कि इसका उद्घाटन अप्रैल में होगा। उस समय रेलवे के जीएम शोभना बंदोपाध्याय और डीआरएम देवाशीष त्रिपाठी भी आने वाले थे। क्या क्या मिलेंगी सुविधाएं रेलवे अधिकारियों ने बताया कि पॉड होटल में यात्रियों की सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा गया है। पूरे होटम में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और सुरक्षाकर्मी भी तैनात रहेंगे। गर्मी से बचने के लिए AC लगा है। इंटरनेट के लिए हाई-स्पीड वाई-फाई भी है। पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग शौचालय हैं। सर्दियों में गर्म पानी के लिए गीजर भी लगा है। सामान रखने के लिए लॉकर और लगेज रूम भी हैं। मोबाइल और दूसरे डिवाइस चार्ज करने के लिए चार्जिंग पॉइंट भी दिए गए हैं। किसी भी खतरे से निपटने के लिए होटल में फायर फाइटिंग सिस्टम भी है। मनोरंजन के लिए हर पॉड में टीवी भी लगा है। तैयार होने के लिए मेकअप मिरर भी है।

कोठागुडेम जिले में 86 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

कोठागुडेम केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बस्तर दौरे के बीच नक्सल मोर्चे से एक बड़ी खबर सामने आई है। तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम जिले में 86 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। इनमें से अधिकांश छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने कोठागुडेम के हेमचंद्रपुरम पुलिस मुख्यालय पहुंचकर मल्टी जोन-1 के आईजी चंद्रशेखर रेड्डी के समक्ष आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण करने वालों में 66 पुरुष और 20 महिलाएं शामिल हैं। ये सभी माओवादी लंबे समय से आईईडी ब्लास्ट, फायरिंग, हत्या और ठेकेदारों से वसूली जैसी गंभीर वारदातों में शामिल रहे हैं। आईजी चंद्रशेखर रेड्डी ने बताया कि इन सभी ने तेलंगाना सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन चेयुथा’ के तहत आत्मसमर्पण किया है। सरकार ने आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को पुनर्वास योजना के तहत तत्काल 25 हजार रुपये की सहायता राशि भी प्रदान की है। बताया जा रहा है कि यह आत्मसमर्पण ऐसे समय पर हुआ है जब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बस्तर में नक्सल विरोधी गतिविधियों की समीक्षा कर रहे हैं। यह घटनाक्रम सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है, जिससे क्षेत्र में शांति बहाली की उम्मीद और भी मजबूत हो गई है। इससे पहले बीते शुक्रवार को लाखों रुपयों के इनामी तीन पुरुष और एक महिला नक्सली ने आत्मसमर्पण किया था।

भोपाल रेलवे स्टेशन पर मध्यप्रदेश के पहले ‘पॉड कॉन्सेप्ट रिटायरिंग रूम’ का हुआ भव्य शुभारंभ

भोपाल रेलवे स्टेशन पर मध्यप्रदेश के पहले ‘पॉड कॉन्सेप्ट रिटायरिंग रूम’ का हुआ भव्य शुभारंभ यात्रियों को मिलेगी आधुनिक, सुरक्षित और किफायती ठहराव की सुविधा भोपाल  आज भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 6 पर मध्यप्रदेश के पहले  ‘पॉड कॉन्सेप्ट रिटायरिंग रूम’ का भव्य शुभारंभ माननीय सांसद भोपाल श्री आलोक शर्मा के द्वारा किया गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया ने बताया कि यह सुविधा भोपाल रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन गुजरने वाले लगभग 70,000 यात्रियों की विश्राम की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है। पॉड स्टाइल होटल यात्रियों को कम खर्च में उच्चस्तरीय आराम, सुरक्षा और सुविधा उपलब्ध कराएगा। इस अत्याधुनिक होटल का संचालन भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) द्वारा किया जाएगा। क्या है पॉड स्टाइल होटल? यह एक आधुनिक अवधारणा है जिसमें यात्रियों को एक छोटे केबिन (पॉड) के रूप में निजी स्थान दिया जाता है। हर पॉड में सोने, सामान रखने, चार्जिंग, मनोरंजन (टीवी), वाई-फाई, मेकअप मिरर, और एसी जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। यह विशेष रूप से उन यात्रियों के लिए उपयोगी है जो कुछ घंटों के लिए रुकना चाहते हैं या ट्रेन बदलने के इंतजार में हैं। इस पॉड होटल में उपलब्ध सुविधाएं – एसी युक्त पॉड हाई-स्पीड वाई-फाई चार्जिंग पॉइंट टॉयलेट (पुरुष व महिला अलग-अलग) गीजर युक्त गर्म पानी टीवी और मेकअप मिरर सीसीटीवी निगरानी लॉकर व लगेज रूम दमकल सुरक्षा व्यवस्था कुल पॉड्स की संख्या: 78 फैमिली पॉड्स: 20 मल्टी बेड पॉड (पुरुष): 40 मल्टी बेड पॉड (महिला): 18 चार्जेज:  पॉड होटल की दरें यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए काफी किफायती रखी गई हैं। मल्टी बेड पॉड्स की शुरुआती दरें मात्र ₹200 से शुरू होती हैं, जबकि फैमिली पॉड्स के लिए शुरुआती दर ₹400 निर्धारित की गई है। समय के अनुसार दरें बढ़ती हैं, जिससे यात्री अपनी आवश्यकता अनुसार समय और पॉड का चयन कर सकते हैं। बुकिंग की सुविधा: यात्रियों के लिए ऑनलाइन (IRCTC वेबसाइट) और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है। बुकिंग के लिए पीएनआर नंबर अनिवार्य होगा। यह सुविधा किन यात्रियों के लिए है उपयोगी? कुछ घंटे रुकने वाले यात्रियों के लिए ट्रेन बदलने या लेट ट्रेन की स्थिति में परिवार सहित यात्रा कर रहे लोगों के लिए किफायती और सुरक्षित विश्राम की तलाश करने वालों के लिए भोपाल रेलवे स्टेशन पर पॉड कॉन्सेप्ट होटल की यह शुरुआत भारतीय रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर की गई एक सराहनीय पहल है, जो भविष्य में अन्य स्टेशनों के लिए भी एक उदाहरण बनेगी। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक भोपाल श्री देवाशीष त्रिपाठी , अपर मंडल रेल प्रबंधक द्वय श्रीमती रश्मि दिवाकर एवं श्री योगेन्द्र बघेल,वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, भोपाल श्री सौरभ कटारिया, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता, भोपाल श्री संजय मनोरिया, मंडल अभियंता (मुख्यालय) श्री श्याम नागर,क्षेत्रीय प्रबंधक, IRCTC श्री आर. भट्टाचार्य, संयुक्त महाप्रबंधक / पर्यटन, IRCTC श्री राजेन्द्र बोरबन मौजूद रहे।

बाइक सवार अपराधियों ने शूटर शाहनवाज की गोली मारकर की हत्या

पटना बिहार की राजधानी पटना में सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के जेपी गंगा पथ पर शुक्रवार की दोपहर बाइक सवार अपराधियों ने बहुचर्चित नीलेश मुखिया हत्याकांड में शामिल शूटर सैयद शाहनवाज (28) को गोली मार दी। अपराधियों ने शाहनवाज को तीन गोलियां मारी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर दोनों बदमाश फरार होने में सफल हो गए। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल से तीन खोखे बरामद किए हैं। पुलिस फिलहाल सभी बिंदुओं से मामले की छानबीन कर रही है। खाजेकलां थाना क्षेत्र के सोनारटोली का रहने वाला सैयद शाहनवाज शुक्रवार की दोपहर अपने दोस्त मोहम्मद कैश के साथ स्कूटी पर सवार होकर जेपी गंगा पथ के रास्ते पीरबहोर थाना क्षेत्र स्थित सिविल कोर्ट जा रहा था। स्कूटी उसका साथी चला रहा था। मोहम्मद कैश ने बताया कि दोपहर करीब 12.30 बजे वे सुल्तानगंज थाना क्षेत्र स्थित जेपी गंगा पथ पर खानामिर्जा, मस्जिद घाट के समीप से गुजर रहे थे। तभी पीछे से बाइक सवार दो बदमाश पीछे से आए और उन्होंने शाहनवाज पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। गोली लगते ही स्कूटी पर पीछे बैठा शाहनवाज जख्मी होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना के बाद दोनों बदमाश हथियार लहराते हुए बाइक से गांधी मैदान की तरफ फरार हो गए। मो. कैश किसी तरह घायल शाहनवाज को इलाज के लिए पीएमसीएच ले गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एएसपी अतुलेश झा ने बताया कि प्रथम दृष्या घटना का कारण आपसी रंजिश अथवा आपराधिक विवाद लग रहा है। शाहनवाज का पुराना आपराधिक इतिहास है। पुलिस गोली मारने वाले अपराधियों की पहचान के लिए जेपी गंगा पथ पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल रही है।

UPSRTC में महिला कंडक्टरों को उनके अपने जिले में ही कंडक्टर की नौकरी दी जाएगी

लखनऊ उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. सरकार राज्य की रोडवेज बसों में अब 5000 महिलाएं कंडक्टर की भर्ती करने का फैसला लिया है. यह भर्ती उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) के तहत संविदा के आधार पर होगी. इस फैसले से न सिर्फ महिलाओं को रोजगार मिलेगा, बल्कि यह महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी एक मिसाल बनेगा. महिलाओं को मिलेगी गृह जनपद में नियुक्ति महिलाओं की सुविधा के लिए सरकार ने खास इंतजाम किया है. इन महिला कंडक्टरों को उनके अपने जिले में ही नौकरी दी जाएगी. इससे उन्हें घर से दूर नहीं जाना पड़ेगा और वे अपने परिवार के साथ रहकर काम कर सकेंगी. यह कदम महिलाओं को सुरक्षित माहौल में नौकरी करने का मौका देगा और उनके लिए काम व घर के बीच तालमेल बनाना आसान होगा. यूपी परिवहन निगम के नियमों के हिसाब से मिलेगा वेतन इन कंडक्टरों को यूपी परिवहन निगम के नियमों के हिसाब से वेतन मिलेगा. साथ ही, उन्हें काम करने के लिए जरूरी सारी सुविधाएं भी दी जाएंगी. सरकार का मकसद है कि महिलाएं सम्मान और सुरक्षा के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभा सकें. 8 अप्रैल से शुरू होंगे रोजगार मेले भर्ती प्रक्रिया को तेजी और पारदर्शिता से पूरा करने के उद्देश्य से, राज्य के विभिन्न जिलों में रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है. परिवहन मंत्री ने बताया कि ये मेले निम्नलिखित तिथियों और स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे: 08 अप्रैल 2025: गाजियाबाद, अलीगढ़, बरेली, अयोध्या, वाराणसी 11 अप्रैल 2025: मेरठ, इटावा, हरदोई, देवीपाटन, आजमगढ़ 15 अप्रैल 2025: सहारनपुर, झांसी, कानपुर, चित्रकूटधाम, बांदा, प्रयागराज 17 अप्रैल 2025: नोएडा, आगरा, मुरादाबाद, लखनऊ, गोरखपुर वहां मौके पर ही शुरुआती प्रक्रिया पूरी होगी. इसके अलावा, ऑनलाइन आवेदन का भी ऑप्शन है. महिलाएं यूपीएसआरटीसी की वेबसाइट www.upsrtc.com पर जाकर फॉर्म भर सकती हैं. सरकार उठाएगी ट्रेनिंग का पूरा खर्च चयन के बाद महिलाओं को काम सीखने के लिए ट्रेनिंग भी दी जाएगी. यह ट्रेनिंग यूपी कौशल विकास मिशन के तहत होगी. अगर कोई खास ट्रेनिंग चाहिए होगी, तो परिवहन निगम उसका इंतजाम करेगा. ट्रेनिंग से संबंधित सभी खर्चे राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) और उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (UPSDM) द्वारा उठाए जाएंगे. यह कदम महिलाओं को नौकरी के लिए तैयार करेगा और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा.

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने सीएसके के खिलाफ टॉस जीता, चुनी बल्लेबाज़ी

नई दिल्ली आईपीएल 2025 में आज चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला होगा। यह मैच चेन्नई में खेला जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। चेन्नई सुपर किंग्स ने टीम में दो बदलाव किए हैं। डेवन कॉन्वे को जेमी ओवरटन और राहुल त्रिपाठी की जगह मुकेश कुमार को मौका दिया गया है। वहीं, दिल्ली की टीम को बड़ा झटका लगा है क्योंकि फाफ डु प्लेसी आज मैच नहीं खेल रहे हैं। चेन्नई की टीम अभी तक आईपीएल में बहुत प्रभावशाली नजर नहीं आई है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की टीम बिल्कुल बदले हुए अंदाज में दिख रही है। चेन्नई के बल्लेबाज अभी तक चल नहीं पाए हैं। वहीं, इस मैच में उसके कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की उपलब्धता भी संदिग्ध है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या महेंद्र सिंह धोनी इस मैच में चेन्नई की कप्तानी संभालेंगे? DC की प्लेइंग इलेवन 1. केएल राहुल 2. जैक फ्रेजर मैक्गर्क 3. अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर) 4. अक्षर पटेल (कप्तान) 5. ट्रिस्टन स्टब्स 6. समीर रिजवी 7. आशुतोष शर्मा 8. विपराज निगम 9. कुलदीप यादव 10 मिचेल स्टार्क 11. मोहित शर्मा इंपैक्ट प्लेयर्स: मुकेश कुमार, करुण नायर, दर्शन नालकंडे, डोनोवाना फरेरा, त्रिपूर्ण विजय CSK की प्लेइंग इलेवन 1. डेवन कॉन्वे 2. रचिन रविंद्र 3. ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान) 4. विजय शंकर 5. रविंद्र जडेजा 6. एमएस धोनी (विकेटकीपर) 7. आर अश्विन 8. नूर अहमद 9. मुकेश चौधरी 10 खलील अहमद 11. मथीशा पथिराना इंपैक्ट प्लेयर्स: शिवम दुबे, कमलेश नागरकोटि, जेमी ओवरटन, शेख रशीद, नाथन एलिस दिल्ली को झटका, चेन्नई के लिए गुड न्यूज चेन्नई सुपर किंग्स ने टीम में दो बदलाव किए हैं। डेवन कॉन्वे को जेमी ओवरटन और राहुल त्रिपाठी की जगह मुकेश कुमार को मौका दिया गया है। वहीं, दिल्ली की टीम को बड़ा झटका लगा है क्योंकि फाफ डु प्लेसी आज मैच नहीं खेल रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने सीएसके के खिलाफ टॉस जीत लिया है। अक्षर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है।

वक्फ विधेयक पर इंडिया ब्लॉक में शामिल दलों के बीच ही एक राय नहीं बन पा रही,शिवसेना-यूबीटी नहीं जाएगी SC

मुंबई वक्फ (संशोधन) विधेयक पर इंडिया ब्लॉक में शामिल दलों के बीच ही एक राय नहीं बन पा रही कि उन्हें इसका विरोध करना है या समर्थन. जहां एक ओर कांग्रेस और डीएमके ने संसद से पारित इस विधेयक को असंवैधानिक बताते हुए इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है, वहीं इंडिया ब्लॉक में शामिल उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना-यूबीटी ने विधेयक के खिलाफ सर्वोच्च अदालत नहीं जाने की बात कही है. हालांकि, उद्धव सेना ने इस बिल का लोकसभा और राज्यसभा में पुरजोर विरोध किया था. लेकिन अब पार्टी का कहना है कि उसके लिए यह फाइल अब बंद हो चुकी है. बिहार के किशनगंज से कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद ने वक्फ (संशोधन) विधेयक की संवैधानिकता को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. वह इस बिल को लेकर बनीं जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी (JPC) के सदस्य भी थे. इस बारे में पूछे जाने पर शिवसेना-यूबीटी के प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा, ‘हम सुप्रीम कोर्ट नहीं जाएंगे. हमने हमारा काम कर दिया है. जो कहना था, जो बोलना था वो सब संसद के दोनों सदनों में हो गया. हमारे लिए ये फाइल अब बंद हो गई है.’ वक्फ बिल उद्योगपतियों के फायदे के लिए: राउत शिवसेना-यूबीटी नेता संजय राउत ने वक्त बिल को लेकर भाजपा की आलोचना की थी और इसे उद्योगपतियों के फायदे के लिए बनाया गया एजेंडा बताया था. अपना पक्ष रखते हुए संजय राउत ने कहा था, ‘वक्फ बिल का हिंदुत्व से कोई लेना-देना नहीं है. यह एक सामान्य बिल है. अगर कोई इसे हिंदुत्व से जोड़ रहा है तो वह मूर्ख है. अगर इस बिल से कोई संबंध है तो इसका साफ मकसद है कि भविष्य में कुछ उद्योगपतियों के लिए वक्फ बोर्ड की संपत्ति पर कब्जा करना आसान हो जाए.’ बता दें कि वक्फ (संशोधन) विधेयक को लोकसभा और राज्यसभा की मंजूरी मिल गई है और इसे राष्ट्रपति के पास उनके अनुमोदन के लिए भेजा गया है. राष्ट्रपति की मुहर लगने के बाद यह विधेयक कानून बन जाएगा और केंद्र सरकार द्वारा गजट अधिसूचना जारी होने के साथ ही यह पूरे देश में लागू हो जाएगा. लोकसभा में वक्फ बिल के समर्थन में 288 वोट पड़े, जबकि विपक्ष में 232 वोट. वहीं, राज्यसभा में इस बिल के समर्थन में 128 वोट पड़े, जबकि विरोध में 95 वोट. राज्यसभा में वक्फ बिल के विरोध में बोलने को लेकर एनसीपी सांसद प्रफुल्ल पटेल ने शिवसेना-यूबीटी सांसद संजय राउत पर कटाक्ष भी किया था. प्रफुल्ल पटेल ने किया था संजय राउत पर कटाक्ष प्रफुल्ल पटेल जब वक्फ बिल पर राज्यसभा में भाषण दे रहे थे, उस वक्त संजय राउत सदन में नहीं थे. एनसीपी सांसद की बात पर शिवसेना-यूबीटी सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कुछ कहना चाहा तो उन्होंने कहा-यूबीटी आप मत बोलिए, क्योंकि आप दूसरी पार्टी में थीं. तब तक संजय राउत सदन में आ गए. उनके आते ही प्रफुल्ल पटेल ने बाबरी मस्जिद विध्वंस और बंबई धमाकों का जिक्र करके उन पर तंज कसा. प्रफुल्ल पटेल ने संजय राउत की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘…आ गए, हमारे दोस्त आ गए. बाला साहेब ठाकरे  कहते थे कि उन्हें अभिमान है कि शिव सैनिकों ने बाबरी मस्जिद गिराई….और 92-93 के मुंबई दंगों में मेरे शिव सैनिकों ने हिंदुओं की रक्षा की. हमारे संजय भैया पहले टक…टक…टक…टक बोलते थे, लेकिन आज उन्हें समझ नहीं आ रहा है क्या बोलूं क्या नहीं.’ उनके इस बयान पर संजय राउत ने संसद के बाहर मीडिया से बातचीत में पलटवार किया. राउत ने कहा कि प्रफुल्ल पटेल को बाबा साहेब की याद आनी नहीं चाहिए. अपने पिता समान शरद पवार को खंजर घोंप कर भाग गए और अब निष्ठा की बात करते हैं. उन्होंने कहा, ‘प्रफुल्ल पटेल के किसके साथ संबंध थे, इकबाल मिर्ची और दाउद से…? ये आरोप मैं नहीं लगा रहा हूं, नरेंद्र मोदी ने ये आरोप लगाए थे और आप नहीं मानते तो ईडी की चार्जशीट पढ़ लें. ये चाटुकारिता करके वहां चले गए और बच गए, पर हम लोग डरने वाले नहीं हैं. इस तरह के लोगों को मैं वॉर्न करना चाहता हूं कि फिर से हमारे साथ कुछ करेंगे तो हमारे पास भी आपका पूरा कच्चा चिट्ठा है. ये लोग हमको क्लीन चिट दे रहे हैं. आप बीजेपी में जाइए और क्लीन चिट खरीद लीजिए.’ उनके इस बयान के बाद प्रफुल्ल पटेल ने संजय राउत को एक्स पर टैग करते हुए लिखा, ‘अंगूर खट्टे हैं…’. उन्होंने एक अन्य पोस्ट में लिखा, ‘बेहतर होता कि मेरे चरित्र और इतिहास के बारे में बात करने से पहले पवार साहब से जानकारी ले लेते.’  

न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 43 रनो से हराया, फिर हुई इंटरनेशनल बेइज्जती, न्यूजीलैंड ने किया वनडे सीरीज में सूपड़ा साफ

माउंट माउंगानुई न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को बुरी तरह हराया। पहले टी20 सीरीज में 4-1 से हराया। फिर वनडे सीरीज में 3-0 से हराया। इस तरह न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर दिया। बारिश के कारण तीसरा वनडे 42-42 ओवर का हुआ। न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 264/8 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान 40 ओवर में 221 रन पर ऑल आउट हो गई। न्यूजीलैंड ने यह मैच 43 रन से जीत लिया। माइकल ब्रेसवेल को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। खराब रही पाकिस्तान की बल्लेबाजी पाकिस्तान की बैटिंग अच्छी नहीं रही। बाबर आजम के अलावा कोई और बल्लेबाज नहीं चला। इमाम-उल-हक चोट के कारण मैदान से बाहर चले गए। अब्दुल्लाह शफीक और बाबर आजम ने मिलकर स्कोर को 73 तक पहुंचाया। शफीक ने 56 गेंदों में 33 रन बनाए। उस्मान खान ने सिर्फ 12 रन बनाए। बाबर ने अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 58 गेंदों में 50 रन बनाए। कप्तान मोहम्मद रिजवान ने 37 और तैय्यब ताहिर ने 33 रन बनाए। बाकी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए। पाकिस्तान की टीम 2 ओवर पहले ही ऑल आउट हो गई। न्यूजीलैंड के बेन सियर्स ने सबसे ज्यादा पांच विकेट लिए। जैकब डफी को दो विकेट मिले। माइकल ब्रेसवेल समेत तीन गेंदबाजों को एक-एक विकेट मिला। पाकिस्तान का घटिया प्रदर्शन पाकिस्तान के लिए यह दौरा बहुत निराशाजनक रहा। टीम टी20 और वनडे दोनों सीरीज हार गई। बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों ने निराश किया। टीम को अपनी गलतियों से सीखना होगा। न्यूजीलैंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने हर विभाग में पाकिस्तान को हराया। टीम ने दिखाया कि वे कितने मजबूत हैं। इस हार के बाद पाकिस्तान टीम की काफी आलोचना हो रही है। न्यूजीलैंड की शानदार बल्लेबाजी इससे पहले, मैच में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 264 रन का स्कोर बनाया। राइस मारियू ने अपना पहला अर्धशतक बनाया और माइकल ब्रेसवेल ने भी अर्धशतक जड़ा। डेरिल मिचेल ने 2,000 रन पूरे किए। बारिश के कारण मैच को 42 ओवर का कर दिया गया था। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन न्यूजीलैंड ने मजबूत स्कोर खड़ा किया। बारिश की वजह से मैच थोड़ा देर से शुरू हुआ। मैदान गीला होने के कारण खेल 90 मिनट की देरी से शुरू हुआ। पाकिस्तान ने टॉस जीता और न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी करने के लिए कहा। राइस मारियू ने शानदार शुरुआत की। उन्होंने 61 गेंदों में 58 रन बनाए। यह उनके वनडे करियर का पहला अर्धशतक था। डेरिल मिचेल ने भी अच्छी बल्लेबाजी की और 43 रन बनाए। इस मैच में उन्होंने वनडे क्रिकेट में 2,000 रन भी पूरे किए। अब उनके 52 मैचों में 2,041 रन हो गए हैं, जिसमें उनका औसत 49.7 है। माइकल ब्रेसवेल ने तेजी से बनाए रन कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने अंत में तेजी से रन बनाए। उन्होंने 40 गेंदों में 59 रन बनाए। उनकी पारी की मदद से न्यूजीलैंड ने आखिरी 19 ओवरों में 99 रन जोड़े। ब्रेसवेल ने 6 छक्के लगाए। पाकिस्तान के गेंदबाजों ने शुरुआत में अच्छी गेंदबाजी की। उन्होंने न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने नहीं दिया। लेकिन ब्रेसवेल ने तेजी से रन बनाकर न्यूजीलैंड को एक अच्छा स्कोर तक पहुंचाया। मारियू ने निक केली के साथ पारी की शुरुआत की, लेकिन केली जल्दी आउट हो गए। इसके बाद मारियू ने हेनरी निकोल्स के साथ 74 रनों की साझेदारी की। मारियू को सुफियान मुकीम ने LBW आउट किया। मुकीम ने अपनी फिरकी से मारियू को चकमा दिया। पाकिस्तान के आकिफ जावेद ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। मिचेल ने टिम सीफर्ट के साथ मिलकर 61 रनों की साझेदारी की। न्यूजीलैंड ने 32 ओवरों में 165 रन बनाए थे। ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तान के गेंदबाज न्यूजीलैंड को कम स्कोर पर रोक देंगे। लेकिन ब्रेसवेल ने तेजी से रन बनाकर मैच का रुख बदल दिया। पाकिस्तान ने इस सीरीज में तीसरी बार टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। लेकिन यह रणनीति उनके लिए सफल नहीं रही। न्यूजीलैंड ने पहले दो मैच 73 और 84 रनों से जीते थे। पाकिस्तान ने तीन मैचों की सीरीज में तीसरी बार टॉस जीता और पहले गेंदबाजी की। यह रणनीति पहले दो मैचों में असफल रही, जिसे न्यूजीलैंड ने 73 और 84 रनों से जीता।

कूनो में ज्वाला अपने शावकों के साथ 6 बकरियों शिकार किया, युवक का चीता के झुंड को पानी पिलाने का वीडियो अब जमकर वायरल

श्योपुर  अगर आपका सामना शेर, तेंदुआ या फिर चीते से हो जाए तो क्या होगा. सुनकर ही शरीर में सिहरन दौड़ जाती है. लेकिन अगर कोई व्यक्ति इस भीषण गर्मी में चीतों के झुंड को पानी पिलाए तो इसे पशुओं से बेइंतहा प्रेम कहें या फिर दुस्साहस. ये कहानी कोई काल्पनिक नहीं है. बल्कि सच है. कूनो नेशनल पार्क के चीते शिकार करने के बाद छांव में बैठे हुए थे. इन्हें भीषण गर्मी में पानी की सख्त जरूरत थी. लेकिन आसपास पानी नहीं था. पेड़ की छांव में बैठे 6 चीतों की प्यास बुझाई ऐसे में एक ग्रामीण ने प्लास्टिक का बर्तन पानी से भरा और चीतों के झुंड के पास ले जाकर इसे रख दिया. चीतों ने छककर पानी पीया और फिर पेड़ की छांव में विश्राम करने लगे. दरअसल, कई दिनों से कूनो नेशनल पार्क से चीतों का झुंड बाहर घूम रहा है. इनकी संख्या 6 है. इन चीतों ने उमरी गांव में 6 बकरियों शिकार किया और फिर जमकर दावत उड़ाई. मादा चीता ज्वाला और उसके शावकों के दो वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं. इनमें ज्वाला चीता अपने शावकों के साथ बकरियों का शिकार करती नजर आ रही है. बकरियों का शिकार के बाद चीते प्यासे थे वहीं, एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इसमें एक ग्रामीण चीता और उसके शावकों को पानी पिलाते नजर आ रहा है. ये वही चीते हैं, जिन्होंने बकरियों का शिकार करके पेट भरा था. ये चीते पानी नहीं मिलने से परेशान थे, क्योंकि शिकार का भोजन करने के बाद चीतों को पानी की सख्त जरूरत थी. प्यास से परेशान चीते पेड़ के नीचे छांव में बैठकर हांफ रहे थे. उमरी कलां गांव के पास खेतों में जब ग्रामीण सत्यनारायण गुर्जर ने देखा कि चीते प्यास से परेशान हैं तो प्लास्टिक के बर्तन में पानी भरा और चीतों के झुंड के पास ले जाकर रख दिया. चीतों ने छककर पानी पीया. इस घटना से ये बात फिर साबित हो गई कि चीता इंसानों के लिए खतरा नहीं, बल्कि उनके मित्र हैं. हालांकि वन विभाग की टीम चीतों की मॉनिटरिंग भी कर रही हैं. कूनो नेशनल पार्क में 120 चीता मित्र भी हैं कूनो नेशनल पार्क के अधिकारी बताते है “चीतों से इंसानों को कोई खतरा नहीं है. चीते इंसानों को देखकर अपना रास्ता मोड़ लेते हैं. चीतो की निगरानी के लिए कूनो नेशनल पार्क की मॉनिटरिंग टीम सहित वन विभाग की टीम लगातार नजर बनाए हुए है.” बता दें कि कूनो नेशनल पार्क में 120 चीता मित्रों को प्रशिक्षण देकर तैयार किया गया है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इन चीता मित्रों के साथ संवाद किया था. चीता मित्रों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. खासकर ऐसे समय जब चीते पार्क की सीमा लांघते हैं. चीता मित्रों की अहम जिम्मेदारी ग्रामीणों को जागरूक कर मानव-चीता द्वंद्व रोकने की है.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet