LATEST NEWS

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने नई ट्रेन के लिए प्रधानमंत्री, रेल मंत्री वैष्णव तथा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला को धन्यवाद ज्ञापित दिया

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि डॉ. अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर प्रदेश को डॉ. अंबेडकर नगर-कोटा-नई दिल्ली 20155/56 एक्सप्रेस की सौगात प्राप्त हुई है जिसके माध्यम से प्रदेश की राजधानी दिल्ली से कनेक्टिविटी बेहतर होगी, प्रदेश के आर्थिक और सामाजिक विकास को गति मिलेगी तथा यात्रियों को सुगम, सुविधाजनक और किफायती यात्रा प्राप्त हो सकेगी। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने इस नई ट्रेन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव तथा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला को धन्यवाद ज्ञापित दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि डॉ. अंबेडकर नगर कोटा नई दिल्ली एक्सप्रेस की सौगात प्रदेश को अभूतपूर्व गति से प्राप्त हुई है, जिसकी कल्पना नहीं की गई थी। उन्होंने कहा कि उज्जैनवासियों को भी इस रेल सेवा से सुविधाजनक समय पर राजधानी दिल्ली से कनेक्टिविटी मिलेगी। उन्होंने बताया कि एक लाख 4 हजार करोड रुपए की विभिन्न परियोजनाएं प्रदेश में चल रही हैं। इस वित्त वर्ष के केंद्रीय बजट में मध्य प्रदेश को 14 हजार 745 करोड रुपए का आवंटन प्राप्त हुआ है। अमृत स्टेशन योजना के माध्यम से प्रदेश के 80 स्टेशनों को 2700 करोड़ रुपए की लागत से विश्वस्तरीय बनाया जाएगा। प्रदेश को निकट भविष्य में चार सेमीहाई स्पीड ट्रेन भी प्राप्त होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी प्रदेश को इसी तरह से अधोसंरचनात्मक सौगातें मिलने का सिलसिला जारी रहेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आज डॉ अंबेडकर नगर कोटा नई दिल्ली 20155/56 एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर लोक सभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय महिला और बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर, इंदौर सांसद शंकर लालवानी और राज्यसभा सांसद सुकविता पाटीदार भी उपस्थित थीं। एक्सप्रेस क्रमांक 20156 नई दिल्ली से प्रतिदिन रात 23.25 बजे चलेगी और 848 किलोमीटर का सफर लगभग 13 घंटे में तय कर कोटा, नागदा, उज्जैन, देवस और इंदौर के रास्ते डॉ अंबेडकर नगर अगले दिन दोपहर 12.50 बजे पहुंचेगी। एक्सप्रेस क्रमांक 20155 प्रतिदिन डॉ अंबेडकर नगर से दोपहर 15.30 बजे चलकर सुबह 4.25 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।  

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उन्हें किया नमन

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारत के संविधान निर्माता, समाज सुधारक और स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री भारतरत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर को उनकी जयंती (14 अप्रैल) के अवसर पर नमन किया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर एक विलक्षण व्यक्तित्व के धनी थे। वे बहुभाषाविद्, प्रखर विधिवेत्ता, कुशल अर्थशास्त्री, सामाजिक न्याय के पक्षधर, और दूरदर्शी राजनेता थे। उन्होंने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण सामाजिक विषमताओं के उन्मूलन और समानता, स्वतंत्रता तथा बंधुत्व के मूल्यों को प्रतिष्ठित करने हेतु समर्पित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब ने संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष के रूप में भारत को वह मजबूत नींव प्रदान की, जिस पर आज हमारा देश विविधताओं में एकता की मिसाल बनकर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने विशेष रूप से दलितों, वंचितों, श्रमिकों और महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए कई ऐतिहासिक संवैधानिक प्रावधानों को स्थापित किया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बाबा साहेब का राष्ट्र निर्माण में योगदान न केवल अतुलनीय है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत भी है। मुख्यमंत्री साय ने सभी नागरिकों से संविधान की मूल भावना, लोकतांत्रिक आदर्शों और सामाजिक न्याय के मूल्यों को आत्मसात करने और उन्हें और अधिक सशक्त बनाने के लिए सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

भाजपा अजा मोर्चा ने मनाई डॉ अम्बेडकर की 135 वीं जयंती ।

BJP Aaja Morcha celebrated 135th birth anniversary of Dr. Ambedkar.

BJP Aaja Morcha celebrated 135th birth anniversary of Dr. Ambedkar. हरिप्रसाद गोहेआमला । भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा ने अंबेडकर जयंती के अवसर पर बस स्टैंड और नगर पालिका स्कूल परिसर में स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया ।इसके साथ ही अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर अजा मोर्चा द्वारा परिसर में साफ सफाई कर दीप प्रज्वलन किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख, अजा मोर्चा अध्यक्ष लक्ष्मण चौकीकर, वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक नागले, राजेंद्र ढ़ोलेकर, प्रदीप ठाकुर, राजेश पंडोले,शिवपाल उबनारे, नितिन खातरकर,रामपाल मोड़क, भानु चंदेलकर, नितिन देशमुख,बसंत ओढ़ूकले, हरि मालवीय, विनोद परदेशी, भोला वर्मा, हेमंत गुगनानी, संजय राठौर, जोगेंद्र ठाकुर, मनोज कश्यप, मधुकर महाजन, अशोक झा, लिखीराम साहू, सहित समस्त भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मध्यप्रदेश की हॉकी टीम ने नेशनल चैम्पियनशिप के फाइनल में बनाई जगह

मध्यप्रदेश की हॉकी टीम ने नेशनल चैम्पियनशिप के फाइनल में बनाई जगह मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई भोपाल मध्यप्रदेश की टीम ने उत्तरप्रदेश के झांसी में आयोजित 15वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष नेशनल चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल मुकाबले में मणिपुर को 5-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूरी हॉकी टीम को इस शानदार प्रदर्शन पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा कि यह जीत टीम के खिलाड़ियों के कठिन परिश्रम, ऊर्जा और समर्पण का प्रतिफल है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि फाइनल मुकाबले में भी हमारे खिलाड़ी इसी जोश और जज्बे के साथ खेलकर प्रदेश और देशवासियों का दिल जीतेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश की हॉकी टीम ने राज्य का मान बढ़ाया है और यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं को खेलों में आगे आने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने टीम के कोच और सहयोगी स्टॉफ को भी इस सफलता के लिए बधाई दी है।  

सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य की प्रधानमंत्री मोदी ने की सराहना, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जताया आभार

भोपाल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला परिसर के माधव दास पार्क में चल रहे तीन दिवसीय “सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य महामंचन” और इससे जुड़ी प्रदर्शनियों की सराहना कर बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दी गई शुभकामनाओं के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आभार माना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर प्रधानमंत्री मोदी का आत्मीय आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दिल्ली के लाल किला परिसर में आयोजित तीन दिवसीय “सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य” के आयोजन के लिए मध्यप्रदेश सरकार और कलाकारों को दी गईं शुभकामनाएं अमूल्य हैं। मोदी के मार्गदर्शन में भारतीय संस्कृति, जीवन मूल्यों और सांस्कृतिक चेतना के पुनर्जागरण के लिए हमारी सरकार निरंतर कार्यरत है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सम्राट विक्रमादित्य के सुशासन और आदर्श जीवन पर आधारित यह भव्य महानाट्य देशवासियों को उनके स्वर्णिम युग की स्मृतियों से जोड़ते हुए सांस्कृतिक गौरव का भाव जागृत करेगा। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी ने सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य के संदर्भ में 11 अप्रैल 2025 को भेजे अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि “उज्जैन के महान सम्राट विक्रमादित्य के गौरव और वैभव को जन-जन तक पहुंचाने का यह प्रयास सराहनीय है। उनका शासन काल जन-कल्याण, सुशासन और सांस्कृतिक पुनरुत्थान के लिए जाना जाता है। मध्यप्रदेश के ऊर्जावान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में यह आयोजन निश्चित रूप से युवा पीढ़ी को अपने गौरवशाली अतीत से जोड़कर आत्मविश्वास और कर्तव्यनिष्ठा की भावना से परिपूर्ण नागरिक बनाने में सहायक सिद्ध होगा। प्रधानमंत्री मोदी के इस संदेश ने मध्यप्रदेश सरकार और महानाट्य महामंचन के सभी कलाकारों में उत्साह का संचार करते हुए नई ऊर्जा प्रदान की है।  

महाकुंभ वायरल गर्ल हर्षा रिछारिया सनातनी युवा पदयात्रा निकलेगी, 14 अप्रैल से शुरु करेंगी 175 किलोमीटर लंबी यात्रा

भोपाल महाकुंभ में वायरल हुईं मध्यप्रदेश की हर्षा रिछारिया जल्द ही 175 किलोमीटर लंबी यात्रा निकालने जा रही हैं। उनकी यह यात्रा 14 अप्रैल से शुरु होगी। जिसका नाम सनातनी युवा पदयात्रा होगा। ये यात्रा वृंदावन से शुरू होकर 21 अप्रैल को संभल में समाप्त होगी।   21 अप्रैल को संभल में हर्षा रिछारिया की यात्रा होगी खत्म हर्षा रिछारिया ने कहा कि वह 14 अप्रैल से सनातनी युवा पदयात्रा निकालने जा रही है जिसकी शुरुआत में वह वृंदावन से करेंगी। उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल 2025 से शुरू होने वाली इस सनातनी युवा जोड़ो पदयात्रा का समापन 21 अप्रैल को संभल में होगा। इस सात दिन की पदयात्रा के माध्यम से युवाओं को सनातन संस्कृति की गहराई, मूल्यों और उसके वैज्ञानिक पक्ष से परिचित कराना है। इस यात्रा ने युवाओं और संतों की अहम भागीदारी होगी। आगे हर्षा ने बताया कि पदयात्रा वृंदावन से शुरु होकर अलीगढ़ होते हुए 175 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए संभल पहुंचेगी। इसके पीछे उद्देश्य यह है कि युवा भगवान श्रीकृष्ण के द्वापर युग से लेकर कलयुग में आने वाले कल्कि अवतार की सनातन यात्रा को समझ सकें।

भीषण गर्मी के बीच बरसात के बाद लोगों को काफी राहत, मध्य प्रदेश में बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज

भोपाल मध्य प्रदेश में बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। भीषण गर्मी के बीच बरसात के बाद लोगों को काफी राहत मिली। भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन, जबलपुर, गुना, शिवपुर आदि में लोगों ने राहत की सांस ली। एमपी मौसम पूर्वानुमान की बात मानें तो 14 अप्रैल से करीब-करीब दो दर्जन जिलों में बारिश का दौर जारी रहेगा। उसके बार फिर से मौसम करवट लेगा। मध्य प्रदेश के कई जिलों में 16 अप्रैल से तापमान में इजाफा होगा। इसी के साथ ही मौसम विभाग की ओर से हीट वेव पर अलर्ट भी जारी किया है। मध्य प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से पिछले दो दिनों से बारिश हुई थी। एमपी की राजधानी में रविवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे लेकिन दोपहर को धूप खिल गई थी। जबकि, रायसेन, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा,सीधी, विदिशा, डिंडौरी, बालाघाट, देवास, सीहोर, रायसेन, सागर, आदि में बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश के बाद कई शहरों में दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। तापमान में गिरावट के साथ ही लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत भी मिली। मध्य प्रदेश में 14 अप्रैल को मौसम पूर्वानुमान मध्य प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से कई शहरों में बारिश का दौर जारी रहेगा। 14 अप्रैल से अगले एक-दो दिन तक कई शहरों में बारिश होगी। मौसम विभाग की बात मानें तो जबलपुर, मैहर, शहडोल, मुरैना, रीवा, दमोह, अनूपपुर, भिंड, मऊगंज, ग्वालियर,बालाघाट, आदि में गरज-चमक के साथ बरसात का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग की ओर से बारिश के साथ ही बिजली चमकने का अलर्ट भी जारी किया है। 16 अप्रैल से चलेगी लू, अलर्ट भी जारी मौसम विभाग की बात मानें तो अगले दो से तीन दिनों तक बारिश का दौर चलने के बाद एक बार फिर मौसम करवट लेगा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस का दौर खत्म होने के बाद तापमान में इजाफा होगा। कई शहरों में दिन और रात के तापमान में इजाफा होगा। मौसम विभाग की ओर से 16 अप्रैल से लू चलने का भी अलर्ट जारी किया है।

मलेरिया, मच्छरों से होने वाली एक खतरनाक बीमारी, प्रेग्नेंसी में मां और बच्चे दोनों के लिए जानलेवा साबित हो सकती

नई दिल्ली प्रेग्नेंसी के दौरान महिला का शरीर बहुत संवेदनशील होता है, और इस दौरान इम्यून सिस्टम भी कमजोर हो जाता है, जिससे मलेरिया जैसी बीमारियां जल्दी हो सकती हैं। मलेरिया, मच्छरों से होने वाली एक खतरनाक बीमारी है, जो प्रेग्नेंसी में मां और बच्चे दोनों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। प्रेग्नेंसी में मलेरिया के कारण गर्भावस्था में शरीर का इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है, जिससे मलेरिया का संक्रमण तेजी से फैल सकता है। इसके अलावा, मलेरिया के कारण गर्भवती महिला को कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जैसे समय से पहले प्रसव, गर्भपात, बच्चेदानी में संक्रमण, और खून की कमी (एनीमिया)। अगर इलाज समय पर न किया जाए, तो यह जानलेवा भी हो सकता है। प्रेग्नेंसी में मलेरिया के लक्षण बार-बार बुखार आना ठंड लगना और कंपकंपी होना सिरदर्द उल्टी या जी मिचलाना थकान और कमजोरी महसूस होना शरीर में दर्द कभी-कभी पीली त्वचा (एनीमिया का संकेत) प्रेग्नेंसी में मलेरिया से बचाव के उपाय मच्छरों से बचें मच्छरों से बचने के लिए सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करें और मच्छर भगाने वाले लिक्विड या क्रीम का प्रयोग करें। फुल बाजू के कपड़े पहनें और शाम के समय बाहर जाने से बचें। अगर बाहर जाना जरूरी हो, तो मच्छरदानी या कीटनाशक का उपयोग करें। घर में सफाई रखें घर में पानी जमा न होने दें। कूलर, गमले और पानी की टंकी में पानी की सफाई करें, क्योंकि मच्छर इन स्थानों पर प्रजनन करते हैं। मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए घर की सफाई पर ध्यान दें। डॉक्टर से सलाह लें प्रेग्नेंसी के दौरान नियमित चेकअप कराएं और मलेरिया की प्रिवेंटिव दवाइयों के बारे में डॉक्टर से सलाह लें। कुछ क्षेत्रों में मलेरिया के प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट की आवश्यकता होती है, इसलिए लापरवाही न बरतें। बुखार आने पर डॉक्टर से जांच कराएं और खुद से दवाइयों का सेवन न करें। मां और बच्चे की सुरक्षा पर ध्यान दें मलेरिया से बचाव पूरी तरह से संभव है, बस इसके लिए सावधानी और ध्यान की जरूरत है। सही समय पर उपचार और रोकथाम से मां और बच्चा दोनों को सुरक्षित रखा जा सकता है। मलेरिया प्रेग्नेंसी के दौरान खतरनाक हो सकता है, लेकिन सही समय पर इलाज और कुछ सामान्य सावधानियां अपनाकर इससे बचा जा सकता है। गर्भवती महिलाओं को अपनी और अपने बच्चे की सुरक्षा के लिए विशेष ध्यान रखना चाहिए और किसी भी लक्षण को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

मुंबई इंडियंस ने रोका दिल्ली का विजय रथ, दिल्ली को 12 रन से हराया

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के मैच नंबर-29 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना मुंबई इंडियंस (MI) से हुआ. 13 अप्रैल (रविवार) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने 12 रनों से जीत हासिल की. दिल्ली को जीत के लिए 206 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन उसकी पूरी टीम 19 ओवर में 193 रनों पर सिमट गई. मौजूदा आईपीएल सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की ये पहली हार रही. दिल्ली कैपिटल्स लगातार चार मुकाबले जीतकर इस मैच में उतरी थी. दूसरी ओर पांच बार की चैम्पियन टीम मुंबई इंडियंस की छह मैचों में ये दूसरी जीत रही. तीन रनआउट ने बिगाड़ा खेल, करुण नायर की तूफानी पारी बेकार टारगेट का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत खराब रही और उसने पहली ही गेंद पर जेक फ्रेजर-मैकगर्क का विकेट खो दिया, जो दीपक चाहर का शिकार बने. जेक के आउट होने के बाद करुण नायर ‘इम्पैक्ट सब’ के तौर पर उतरे और उन्होंने अभिषेक पोरेल के साथ जबरदस्त पार्टनरशिप की. नायर ने सिर्फ 22 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी कर ली. नायर और पोरेल के बीच दूसरे विकेट के लिए 119 रनों की पार्टनरशिप हुई, जिसने दिल्ली को मोमेंटम प्रदान किया. ‘इम्पैक्ट सब’ कर्ण शर्मा ने अपोरेल को आउट करके इस पार्टनरशिप को तोड़ा. पोरेल ने 3 चौके और एक छक्के की मदद से 25 गेंदों पर 33 रन बनाए. अभिषेक पोरेल के आउट होने के कुछ देर बाद करुण नायर भी चलते बने. करुण ने 12 चौके और 5 छक्के की मदद से 42 गेंदों पर 89 रन बनाए. करुण नायर को मिचेल सेंटनर ने बोल्ड किया. दिल्ली ने इसके बाद कप्तान अक्षर पटेल (9) और ट्रिस्टन स्टब्स (1) के विकेट सस्ते में गंवा दिए. अक्षर को जसप्रीत बुमराह और स्टब्स को कर्ण शर्मा ने आउट किया. कर्ण शर्मा ने इसके बाद 16वें ओवर में केएल राहुल का विकेट लिया, जिससे दिल्ली की टीम की चिंताएं बढ़ गईं. अब आशुतोष शर्मा और विप्रज निगम पर जीत की जिम्मेदारी थी, लेकिन विप्रज को स्पिनर मिचेल सेंटनर ने स्टम्प आउट करा दिया. विप्रज जब आउट हुए तो मुंबई का स्कोर 7 विकेट पर 180 रन था. आखिरी 2 ओवरों में दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 23 रन बनाने थे. लेकिन 19वें ओवर में हुए तीन रनआउट ने दिल्ली का काम तमाम कर दिया. बुमराह के उस ओवर में आशुतोष शर्मा, कुलदीप यादव और मोहित शर्मा रनआउट हुए.  3 लगातार रन आउट से बिगड़ा खेल… 13 अप्रैल (रविवार) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित मैच में मुंबई इंडियंस ने 206 रनों का टारगेट सेट किया था, लेकिन मेजबान टीम 19 ओवर्स में 193 रनों पर ढेर हो गई. दिल्ली ने गंवा दिया हाथ में आया मैच देखा जाए तो दिल्ली कैपिटल्स ने हाथ में आया मुकाबला गंवा दिया. दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर एक समय 11.3 ओवर में दो विकेट पर 135 रन था और वो बेहद मजबूत स्थिति में थी. लगभग तीन साल बाद आईपीएल मैच खेल रहे करुण नायर पूरी लय में थे और ऐसा लग रहा था कि वो शतक भी बना सकते हैं. लेकिन मिचेल सेंटनर के उस ओवर की अगली गेंद पर करुण बोल्ड हो गए. ‘इम्पैक्ट सब’ के तौर पर उतरे करुण नायर ने 12 चौके और 5 छक्के की मदद से 42 गेंदों पर 89 रन बनाए. करुण के आउट होने के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने मोमेंटम खो दिया. दिल्ली ने इसके बाद कप्तान अक्षर पटेल, ट्रिस्टन स्टब्स और केएल राहुल के विकेट सस्ते में गंवा दिए. राहुल के आउट होने के बाद भी दिल्ली गेम में बनी हुई थी क्योंकि आशुतोष शर्मा और विप्रज निगम क्रीज पर मौजूद थे. विप्रज निगम ने 18वें में एक छक्का और एक चौका लगाया, लेकिन उसी ओवर में मिचेल सेंटनर की एक वाइड गेंद पर विप्रज स्टम्प आउट हो गए. विप्रज जब आउट हुए तो मुंबई का स्कोर 7 विकेट पर 180 रन था और अब जीत दिलाने की जिम्मेदारी आशुतोष शर्मा पर पूरी तरह आ चुकी थी. रन आउट की हैट्रिक और जीत गई मुंबई आखिरी 2 ओवरों में दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 23 रन बनाने थे. जसप्रीत बुमराह के उस ओवर की पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना. फिर अगली दो गेंदों पर आशुतोष शर्मा ने चौके जड़े. अब दिल्ली को 9 गेंदों पर 15 रनों की आवश्यकता थी. लेकिन ओवर की चौथी गेंद पर दूसरा रन लेने के चक्कर में आशुतोष शर्मा रन आउट हो गए. विल जैक्स के थ्रो को विकेटकीपर रयान रिकेल्टन ने सही से कलेक्ट किया और गिल्लियां बिखेर दीं. क्रीज पर उतरे कुलदीप यादव भी फिर अगली गेंद पर दूसरा रन लेने के चक्कर में रन आउट हो गए. सब्स्टीट्यूट फील्डर राज बावा का थ्रो स्ट्राइकर एंड पर आया और रिकेल्टन ने बेल्स उड़ा दिए. फिर ओवर की आखिरी गेंद पर मोहित शर्मा के रन आउट होने के साथ ही दिल्ली की मैच हार गई. मिचेल स्टार्क के कॉल पर मोहित शर्मा रन लेने के लिए दौड़े, लेकिन मिचेल सेंटनर का थ्रो इतना सटीक था कि मोहित के पास क्रीज में पहुंचने का कोई चांस ही नहीं था. इससे पहले मुंबई इंडियंस ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए पांच विकेट पर 205 रन बनाए थे. मुंबई इंडियंस के लिए तिलक वर्मा ने 6 चौके और तीन छक्के की मदद से 33 गेंदों पर 59 रनों की पारी खेली. वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज रियान रिकेल्टन ने 5 चौके और दो छक्के की मदद से 25 गेंदों पर 41 रन बनाए. सूर्यकुमार कुमार ने 40 और नमन धीर ने नाबाद 38 रनों का अहम योगदान दिया.

इंदौर में पर्यावरण प्रेमियों ने पेड़ों की कटाई के विरोध में ज़ोरदार प्रदर्शन किया, शहर की बड़ी संस्थाएं भी पहुंची

इंदौर इंदौर में पर्यावरण प्रेमियों ने पेड़ों की कटाई के विरोध में ज़ोरदार प्रदर्शन किया। रीगल चौराहे पर हज़ारों लोगों ने मानव श्रंखला बनाकर सरकार को चेतावनी दी। शहर की प्रमुख संस्थाएं और राजनीतिक दल इस विरोध में शामिल हुए। इंदौर के पर्यावरण प्रेमियों ने पेड़ों की कटाई के विरोध में बड़ा प्रदर्शन किया। रीगल चौराहे पर बनाई गई मानव श्रंखला में शहर के राजनीतिक दलों ने भी एकजुटता दिखाई। इंदौर की बड़ी संस्थाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और शहर के प्रबुद्धजन शामिल हुए। सभी ने एक सुर में कहा कि पेड़ों की कटाई को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूरा शहर भट्टी की तरह तप रहा है, तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। बारिश के दिन कम हो रहे हैं और भूमिगत जल खत्म हो रहा है। प्रदूषण में पूरा शहर घिरा हुआ है। इन सभी बातों से परेशान लोगों ने आज मानव श्रंखला बनाकर सरकार को सीधे चेतावनी दी कि यदि अब पेड़ों की कटाई की गई तो बड़ा जनआंदोलन किया जाएगा। आय़ोजन में जनहित पार्टी, कांग्रेस, आप, कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सेवा सुरभि, अभ्यास मंडल, इंदौर इनिशिएटिव, मालव मंथन, यूथ होस्टल, बस्ती फाउंडेशन, जीवन प्रवाह समेत कई संस्थाएं पहुंचीं। हुकुमचंद मिल के प्रोजेक्ट को रोकने की मांग जनहित पार्टी के संस्थापक अभय जैन ने कहा कि हुकुमचंद मिल में प्राकृतिक वन है और पांच हजार से अधिक प्राचीन वृक्ष और सैकड़ों पशु पक्षी हैं। वहां पर किसी तरह का कोई प्रोजेक्ट नहीं आना चाहिए। जो भी प्रोजेक्ट लाया जा रहा है उसे तुरंत निरस्त करें वरना बड़े जन आंदोलन के लिए तैयार रहें। कांग्रेस के राहुल निहोरे ने कहा कि सरकार जनता को जीने के लिए शुद्ध हवा, पानी भी नहीं दे रही। जनता की सांसे भी छीन रही है। जनता जाग रही है और अब यह सहन नहीं करेगी। पद्मश्री पलटा और मोंढे ने कहा बस बहुत हुआ पद्मश्री जनक पलटा और पद्मश्री भालू मोंढे ने कहा कि इंदौर को बचाने के लिए प्रकृति की रक्षा करना ही सर्वोपरी है। अब शहर में एक भी पेड़ कटा तो उसकी भरपाई नहीं हो सकती। बुद्धिजीवी बोले यह शहर की बर्बादी की शुरुआत एसएल गर्ग, डीके वाघेला, ओपी जोशी, अशोक गोलाने, अजय लागू, संदीप खानवलकर, प्रमोद नामदेव, चंद्रशेखर गवली, उज्जवल स्वामी और अखिलेश जैन समेत कई बुद्धिजीवी भी शामिल हुए। सभी ने कहा कि यह शहर की बर्बादी की शुरुआत है। इसी तरह चलता रहा तो इंदौर में जीवन दूभर हो जाएगा। बड़ी संख्या में आए युवा, बच्चे और महिलाएं प्रणीता दीक्षित, भावना अहलुवालिया, जयश्री सिक्का ने कहा कि हमारे धर्म में प्रकृति को ही ईश्वर माना गया है। इसके बावजूद प्रकृति का विनाश सोच से परे है। आयोजन में बड़ी संख्या में कालेज के छात्र और बच्चे भी शामिल हुए।  

नक्सलवाद के गढ़ में अब 90 लोग ले रहे कौशल विकास का प्रशिक्षण

बीजापुर बस्तर संभाग में एक समय बंदूक थामे जंगलों में खून-खराबा करने वाले पूर्व नक्सली आज हुनरमंद बनकर नई जिंदगी जी रहे हैं। सरेंडर के बाद ये लोग आत्मनिर्भर बन रहे हैं और अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा में सरकार द्वारा संचालित विशेष प्रशिक्षण शिविरों में 90-90 लोगों के बैच में पूर्व नक्सलियों को कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इन शिविरों में प्रशिक्षण ले रहे लोग अपने अतीत पर पछतावा जताते हुए वर्तमान से संतुष्ट नजर आते हैं। पूर्व पीएलजीए सदस्य सुकराम बताते हैं, “मैं पहले दूसरे राज्य में मजदूरी करता था। नक्सलियों ने मेरे परिवार को परेशान किया, जिसके चलते मजबूरी और जोश में मैं संगठन में शामिल हो गया। खून-खराबा किया, लेकिन बाद में समझ आया कि यह गलत है। मैंने सरेंडर किया और अब राजमिस्त्री का प्रशिक्षण ले रहा हूं।” सुकराम जैसे कई युवा परिवार की सुरक्षा और अन्य मजबूरियों के चलते नक्सलवाद में शामिल हुए थे, जो अब इन शिविरों में नई राह तलाश रहे हैं। कौशल विकास और रोजगार पर जोर सरकार इन पूर्व नक्सलियों को उनकी रुचि के अनुसार ट्रेड सिखा रही है, ताकि उन्हें भविष्य में आसानी से रोजगार मिल सके। आइटीआइ और लाइवलीहुड मिशन के तहत राजमिस्त्री, खेती-किसानी, पशुपालन, मछली पालन जैसे कौशल सिखाए जा रहे हैं। प्रशिक्षण के साथ-साथ एक्सपोजर विजिट भी करवाई जा रही हैं, जहां ये लोग विभिन्न जिलों के संस्थानों में जाकर व्यवसायों को करीब से समझ रहे हैं। नक्सलवाद से हुनर की ओर बस्तर, खासकर बीजापुर, एक समय नक्सलवाद का गढ़ माना जाता था। अब सरेंडर करने वाले नक्सलियों के लिए सरकार विशेष प्रयास कर रही है, ताकि वे बेरोजगारी के कारण दोबारा उसी दलदल में न लौटें। प्रशिक्षण शिविरों में 90 लोगों के बैच में पहले चरण का प्रशिक्षण शुरू किया गया है। यहां सुबह पांच बजे योग से दिन की शुरुआत होती है, फिर दिनभर विभिन्न ट्रेड की ट्रेनिंग दी जाती है। साक्षर भारत कार्यक्रम के तहत पढ़ाई, टीवी देखने का समय और शाम को खेलकूद का आयोजन भी किया जाता है। पछतावे से नई शुरुआत तक इन शिविरों में ऐसे पूर्व नक्सली भी शामिल हैं, जो कभी बम बनाने और हथियार चलाने जैसे कामों में लिप्त थे। अब वे खेती, पशुपालन और अन्य रोजगारपरक कौशल सीख रहे हैं। सरकार का उद्देश्य इन्हें जिम्मेदार और आत्मनिर्भर नागरिक बनाना है। प्रशिक्षण ले रहे पूर्व नक्सलियों का कहना है कि बंदूक छोड़ने के बाद उनकी जिंदगी में सकारात्मक बदलाव आया है।  

छिंदवाड़ा को मिलेगा आध्यात्मिक सौभाग्य, पहली बार पधारेंगे शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती, नंदन हिल्स में प्रवचन होंगे

छिंदवाड़ा 17 से 19 अप्रैल तक छिंदवाड़ा में द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती पहली बार पदार्पण करेंगे। नंदन हिल्स में प्रवचन होंगे। नगर में उनका भव्य स्वागत होगा। यह आध्यात्मिक उत्सव सभी धर्मप्रेमियों के लिए खुला रहेगा, जिसमें जीवनदायी विचारों का आदान-प्रदान होगा। छिंदवाड़ा की धरती इस बार अध्यात्म की ऊर्जा से सराबोर होने जा रही है। द्वारका शारदा पीठ के पूज्य शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती, शंकराचार्य पद पर आसीन होने के बाद पहली बार नगर में पदार्पण करेंगे। यह ऐतिहासिक क्षण 17 अप्रैल को शाम 4 बजे आएगा, जब वे चौरई से नगर में प्रवेश करेंगे। 17 से 19 अप्रैल तक चलने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शंकराचार्य की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। नरसिंहपुर रोड स्थित नंदन हिल्स उनका विश्राम स्थल रहेगा। वहां प्रतिदिन शाम पांच बजे शंकराचार्यजी के प्रवचन होंगे, जो केवल धार्मिक उपदेश नहीं बल्कि जीवन को दिशा देने वाले विचार होंगे। सादगी में होगा स्वागत, भव्यता में नहीं होगी कमी शंकराचार्य का छिंदवाड़ा में यह पहला आगमन है, और इसी को ध्यान में रखते हुए नगर के श्रद्धालु, धार्मिक संस्थाएं व स्वयंसेवी संगठन भव्य स्वागत की तैयारियों में जुटे हैं। पूरे मार्ग को सजाने की योजना है, वहीं स्थानीय मंदिरों में विशेष पूजन और भजन संध्या की भी संभावना है। आध्यात्मिक उत्सव में सभी को आमंत्रण यह केवल एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि छिंदवाड़ा की आध्यात्मिक पहचान का क्षण है। आयोजकों ने बताया कि यह समारोह सभी धर्मप्रेमियों के लिए खुला है और हर कोई इस अलौकिक अनुभव का साक्षी बन सकता है।

हम अमेरिका से आग्रह करते हैं कि वह अपनी गलतियों को सुधारने के लिए एक बड़ा कदम उठाए, ट्रंप के सामने झुका चीन!

वाशिंगटन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ वॉर को लेकर दो महाशक्तियां अमेरिका और चीन आमने सामने हैं. चीन ने पहले तो इसको लेकर कड़े तेवर दिखाए लेकिन धीरे-धीरे उसके तेवरों में नरमी देखने को मिल रही है. ताजा घटनाक्रम में चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने रअमेरिका से अपील की कि वह पारस्परिक टैरिफ को पूरी तरह से रद्द कर दे. प्रवक्ता के हवाले से कहा, “हम अमेरिका से आग्रह करते हैं कि वह अपनी गलतियों को सुधारने के लिए एक बड़ा कदम उठाए, पारस्परिक टैरिफ की गलत प्रथा को पूरी तरह से रद्द करे और आपसी सम्मान के सही रास्ते पर लौट आए.” इससे पहले बीते दिन शनिवार (12 अप्रैल, 2025) को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्मार्टफोन, लैपटॉप और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ड्स के लिए छूट की घोषणा की थी. ‘टाइगर के गले में बधी घंटी कौन खोलेगा?’ चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने कहा, “बाघ के गले में बंधी घंटी को केवल वही शख्स खोल सकता है जिसने उसे बांधा है.” मंत्रालय ने ट्रंप प्रशासन से टैरिफ को लेकर अपने नजरिए को सही करने का आह्वान किया. चीन ने कहा कि वे अभी भी कुछ इलेक्ट्रॉनिक्स को शुल्क से बाहर रखने के कदम का मूल्यांकन कर रहे हैं, क्योंकि देश को 90 दिन के टैरिफ स्थगन से बाहर रखे जाने के बाद भी ज्यादातर चीनी वस्तुओं पर अभी भी 145 प्रतिशत शुल्क लग रहा है. डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ वॉर में यूएस-चीन आमने सामने इससे पहले शुक्रवार (11 अप्रैल, 2025) को चीन ने अमेरिकी वस्तुओं पर टैरिफ 84 प्रतिशत से बढ़ाकर 125 प्रतिशत कर दिया था, जबकि अमेरिका ने चीनी उत्पादों पर टैरिफ बढ़ाकर कुल 145 प्रतिशत कर दिया था. साथ ही चीन ने अन्य देशों से भी ट्रंप की एकतरफावाद और आर्थिक धौंस के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया और अन्य साझेदारों के साथ व्यापार के अवसरों को आगे बढ़ाने की कोशिश की है.

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने देहरादून के विकास नगर में बुलडोजर ऐक्शन पर रोक

देहरादून उत्तराखंड हाईकोर्ट ने देहरादून के विकास नगर क्षेत्र में झुग्गी-झोपड़ियों के खिलाफ बुलडोजर ऐक्शन पर रोक लगा दी है। अदालत ने कहा कि ध्वस्तीकरण नोटिस प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का उल्लंघन करते हैं। मुख्य न्यायाधीश जी. नरेंद्र और जस्टिस आशीष नैथानी की खंडपीठ ने शनिवार को एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि निवासियों को सुनवाई का मौका दिए बिना ही ध्वस्तीकरण नोटिस जारी कर दिए गए। ऐसे में यह अदालत अगले आदेश तक ध्वस्तीकरण पर रोक लगाती है। जनहित याचिका में कहा गया है कि पीड़ित देहरादून जिले के विकास नगर के विभिन्न गांवों के निवासी हैं। ये लोग देश के वैध नागरिक हैं। इन लोगों को 5 अप्रैल को ध्वस्तीकरण का नोटिस मिला था। इस नोटिस में कहा गया था कि उनकी संपत्तियां ध्वस्त की जानी हैं क्योंकि ये नालियों, मौसमी नदियों और नालों पर बनी हैं। याचिका में दावा किया गया था कि प्रशासन ने संपत्ति का विवरण जाने बिना ही नोटिस जारी कर दिया। याचिका में यह भी कहा गया है कि नोटिस पाने वाले अधिकांश लोग अशिक्षित और समाज के निचले तबके से आते हैं। इन्हें प्रशासन के ऐक्शन के बारे में उचित जानकारी नहीं है। याचिका में यह भी दावा किया गया कि जिन लोगों को नोटिस दिया गया है, उनके पास अपना स्वामित्व साबित करने के लिए वैध संपत्ति के दस्तावेज हैं। इन संपत्तियों में से अधिकांश का जल निकायों और नदियों से कोई लेना-देना नहीं है। याचिका में आगे यह भी दलील दी गई है कि क्षेत्र की सैटेलाइट तस्वीरों से पता चलता है कि जिन लोगों को ध्वस्तीकरण नोटिस जारी किए गए हैं, ये लोग मौसमी नदी, नालों और जल निकायों से दूर रहते हैं। याचिका में यह भी बताया गया है कि पीड़ित 15 अप्रैल तक हाईकोर्ट में सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार, अपने स्वामित्व को साबित करने वाले संपत्ति के दस्तावेज दाखिल करेंगे।

पत्नी को तीन तलाक देकर तुरंत बाद दूसरी औरत से शादी भी कर ली, पीड़िता ने थाना में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई

भिलाई दहेज की मांग पूरी न होने पर तीन तलाक देने का एक मामला सामने आया है। आरोपी ने अपनी पत्नी को तीन तलाक देकर तुरंत बाद दूसरी औरत से शादी भी कर ली। पीड़िता ने पद्मनाभपुर थाना में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मारपीट और मुस्लिम विवाह विच्छेद अधिनियम 2019 की धारा के तहत प्राथमिकी की है। आरोपी पति फरार है, जिसकी पतासाजी की जा रही है।   बुलेट बाइक के लिए की मारपीट पुलिस ने बताया कि पीड़िता रेशमा फातेमा की शिकायत पर उसके पति रजा फायर वर्क्स के पास कसारीडीह दुर्ग निवासी आरोपी मोहम्मद रईस खोखर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पिता की 7 साल पहले मौत हो चुकी है। पिता की मौत के बाद मां ने उसे और उसके चार अन्य भाई बहनों को पाल पोसकर बड़ा किया। 16 नवंबर 2023 को पीड़िता की शादी मोहम्मद रईस खोखर से हुई थी। शादी के समय पीड़िता की मां ने आरोपी को सलामी के रूप में 1 लाख 7 हजार 786 रुपये दिए थे। शादी के कुछ दिन तक ही आरोपी पति और ससुराल वालों का व्यवहार ठीक रहा। उसके बाद पति के व्यवहार में बदलाव आ गया। वो बुलेट बाइक और रुपयों को लिए उससे मारपीट करने लगा। उसकी छोटी बहन मदीना फातेमा की शादी उसके देवर बशीर खोखर से हुई थी। दोनों एक ही परिवार में रहते थे। वो अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ आवाज उठाती, तो उसकी बहन के जीवन पर भी असर पड़ सकता था। पीड़िता दो साल तक सब कुछ सहन करती रही। मारपीट कर दे दिया तीन तलाक पीड़िता रेशमा फातेमा ने पुलिस को बताया कि उसके पति ने रुपयों की मांग को लेकर उससे मारपीट की। 18 दिसंबर 2024 को उसे तीन तलाक दे दिया। तलाक देने के बाद उसने रूबीना नाम की लड़की से दूसरी शादी कर ली। आरोपी अपनी दूसरी बीवी के साथ भोपाल में जाकर रह रहा है। पीड़िता ने इन सभी में अपनी सास ताराबी और ससुर अकरम खोखर की भी संलिप्तता होने का दावा किया है। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet