LATEST NEWS

गाजा में चल रहे युद्ध को समाप्त करने के वास्ते सभी बंधकों को छोड़ने के लिए तैयार

गाजा इजरायल की ताबड़तोड़ कार्रवाई से हमास के हौंसले पस्त होते नजर आ रहे हैं। फिलिस्तीन के इस कट्टरपंथी संगठन ने एक महत्वपूर्ण घोषणा में कहा है कि वह गाजा में चल रहे युद्ध को समाप्त करने के वास्ते सभी बंधकों को छोड़ने के लिए तैयार है। हमास ने कहा है कि वह इजरायली सेना की पूर्ण वापसी और फिलिस्तीनी कैदियों की रिहाई के बदले सभी इजरायली बंधकों को रिहा करने के लिए तैयार है। यह बयान हमास के वरिष्ठ अधिकारी खलील अल-हय्या ने गुरुवार को एक टेलीविजन भाषण में दिया। इस प्रस्ताव को गाजा में डेढ़ साल से अधिक समय से चल रहे संघर्ष को खत्म करने की दिशा में एक संभावित कदम के रूप में देखा जा रहा है। हमास का प्रस्ताव हमास के वरिष्ठ अधिकारी खलील अल-हय्या ने कहा, “हम एक व्यापक समझौते के लिए तैयार हैं, जिसमें सभी इजरायली बंधकों की रिहाई, इजरायल में कैद फिलिस्तीनी कैदियों की रिहाई, गाजा युद्ध का अंत और क्षेत्र के पुनर्निर्माण की शुरुआत शामिल हो।” हालांकि, हमास ने स्पष्ट किया कि वह इजरायल की उस मांग को स्वीकार नहीं करेगा जिसमें उसे अपने हथियार डालने होंगे। अल-हय्या ने इजरायल के 45 दिन के अस्थायी युद्धविराम प्रस्ताव को भी खारिज कर दिया, जिसमें हमास के हथियार डालने की शर्त शामिल थी। हमास ने यह भी कहा कि कोई भी समझौता स्थायी युद्धविराम, इजरायली सेना की पूर्ण वापसी और गाजा के पुनर्निर्माण की गारंटी पर आधारित होना चाहिए। एक वरिष्ठ फिलिस्तीनी अधिकारी ने कहा, “इजरायल का नवीनतम प्रस्ताव युद्ध को पूरी तरह समाप्त करने की घोषणा नहीं करता और केवल बंधकों को प्राप्त करना चाहता है।” संघर्षविराम का इस्तेमाल राजनीतिक फायदे के लिए कर रहे नेतन्याहू- हमास अल-हय्या ने इजराइल द्वारा प्रस्तावित 45 दिन की अस्थायी संघर्षविराम योजना को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि अब हमास किसी भी “आंशिक समझौते” को स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू संघर्षविराम का इस्तेमाल केवल अपने राजनीतिक फायदे के लिए कर रहे हैं। उन्होंने रॉयटर्स के हवाले से कहा, “नेतन्याहू और उनकी सरकार आंशिक समझौतों का इस्तेमाल अपनी उस राजनीतिक नीति को आगे बढ़ाने के लिए करते हैं, जिसका मकसद नरसंहार और भुखमरी के जरिए युद्ध को जारी रखना है — भले ही इसके लिए अपने ही बंधकों की बलि क्यों न देनी पड़े। हम इस नीति को लागू करने का हिस्सा नहीं बनेंगे।” हमास की इस सख्त स्थिति से मिस्र के मध्यस्थों द्वारा युद्धविराम को बहाल करने की कोशिशों को और झटका लग सकता है। काहिरा में इस हफ्ते हुई बातचीत बिना किसी नतीजे के समाप्त हो गई। हमास ने इजरायल की उस मांग को भी खारिज कर दिया है, जिसमें संगठन से अपने हथियार छोड़ने की शर्त रखी गई थी। हमास ने साफ कहा है कि वह तभी बचे हुए 59 इजराइली बंधकों को छोड़ेगा, जब इजराइल युद्ध को पूरी तरह समाप्त करने पर सहमत होगा। इजरायल ने तेज किए हमले इधर, इजरायली सेना ने गाजा पर अपने हमले तेज कर दिए हैं। गुरुवार को हुए हवाई हमलों में गाजा स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कम से कम 32 फिलिस्तीनियों की मौत हुई, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। जबालिया में संयुक्त राष्ट्र संचालित एक स्कूल पर हमले में छह लोगों की जान गई। इजराइल ने दावा किया कि वहां एक हमास कमांड सेंटर था। वहीं, हमास ने यह जानकारी दी कि इजरायली-अमेरिकी सैनिक एडन अलेक्जेंडर को बंधक बनाकर रखने वाले लड़ाकों से उनका संपर्क टूट गया है। बताया गया कि जिस स्थान पर अलेक्जेंडर को रखा गया था, वहां इजराइली हमले हुए। हमास ने एक वीडियो संदेश में बंधकों के परिवारों को चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसे हमलों में उनके प्रियजन मारे जा सकते हैं। 2023 से चल रहा संघर्ष यह युद्ध 7 अक्टूबर 2023 को शुरू हुआ, जब हमास ने दक्षिणी इजरायल पर एक आश्चर्यजनक हमला किया, जिसमें इजरायली अधिकारियों के अनुसार 1,200 लोग मारे गए और 251 लोग बंधक बनाए गए। इसके जवाब में, इजरायल ने गाजा पर व्यापक सैन्य अभियान शुरू किया, जिसमें गाजा स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार अब तक 51,000 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए हैं। हमास का कहना है कि वर्तमान में उसके पास 59 बंधक हैं, जिनमें से 24 के जीवित होने की उम्मीद है। इजरायल में जनता का दबाव इजरायल में, बंधकों की रिहाई को प्राथमिकता देने की मांग बढ़ रही है। सैकड़ों पूर्व मोसाद और वायुसेना कर्मियों ने सरकार से युद्ध को रोककर बंधकों की रिहाई पर ध्यान देने का आह्वान किया है। तेल अवीव में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं, जहां लोग बंधकों की सुरक्षित वापसी के लिए समझौते की मांग कर रहे हैं। एक प्रदर्शनकारी, योना श्निट्जर ने कहा, “गाजा में बंधकों की स्थिति सामान्य नहीं होनी चाहिए। यह दिल दहलाने वाला है।”

यात्रीगण कृपया ध्यान दें, भोपाल मंडल से गुजरने वाली 26 ट्रेनें इन तारीख को रहेंगी कैंसिल

नर्मदापुरम  उत्तर पूर्व रेलवे के गोरखपुर मंडल के गोरखपुर जंक्शन–गोरखपुर कैंट खंड के मध्य तीसरी लाइन के इंटरलॉकिंग कार्य के कारण भोपाल मंडल से होकर गुजरने वाली निम्नलिखित गाड़ियाँ अपनी निर्धारित तिथियों में निरस्त रहेंगी.     गाड़ी संख्या 11037 पुणे–गोरखपुर एक्सप्रेस 17 अप्रैल एवं 02 मई 2025 को निरस्त रहेगी.     गाड़ी संख्या 11038 गोरखपुर–पुणे एक्सप्रेस 19 अप्रैल एवं 03 मई 2025 को निरस्त रहेगी.     गाड़ी संख्या 12511 गोरखपुर–कोचुवेली एक्सप्रेस 27 अप्रैल, 01, 02 एवं 04 मई 2025 को रद्द रहेगी.     गाड़ी संख्या 12512 कोचुवेली–गोरखपुर एक्सप्रेस 30 अप्रैल, 04, 06 एवं 07 मई 2025 को निरस्त रहेगी.     गाड़ी संख्या 12589 गोरखपुर–सिकंदराबाद एक्सप्रेस 30 अप्रैल 2025 को निरस्त रहेगी.     गाड़ी संख्या 12590 सिकंदराबाद–गोरखपुर एक्सप्रेस 01 मई 2025 को निरस्त रहेगी.     गाड़ी संख्या 12591 गोरखपुर–यशवंतपुर एक्सप्रेस 26 अप्रैल 2025 को निरस्त रहेगी.     गाड़ी संख्या 12592 सिकंदराबाद–गोरखपुर एक्सप्रेस 28 अप्रैल 2025 को निरस्त रहेगी.     गाड़ी संख्या 12597 गोरखपुर–छत्रपति शिवाजी महाराज ट. एक्सप्रेस 22 एवं 29 अप्रैल 2025 को निरस्त रहेगी.     गाड़ी संख्या 12598 छत्रपति शिवाजी महाराज ट.–गोरखपुर एक्सप्रेस 23 एवं 30 अप्रैल 2025 को निरस्त रहेगी     गाड़ी संख्या 15017 लोकमान्य तिलक ट.–गोरखपुर एक्सप्रेस 27 अप्रैल से 03 मई 2025 तक प्रतिदिन निरस्त रहेगी.     गाड़ी संख्या 15018 गोरखपुर–लोकमान्य तिलक ट. एक्सप्रेस 27 अप्रैल से 03 मई 2025 तक प्रतिदिन निरस्त रहेगी.     गाड़ी संख्या 15023 गोरखपुर–यशवंतपुर एक्सप्रेस 22 एवं 29 अप्रैल 2025 को निरस्त रहेगी.     गाड़ी संख्या 15024 यशवंतपुर–गोरखपुर एक्सप्रेस 24 अप्रैल एवं 01 मई 2025 को निरस्त रहेगी.     गाड़ी संख्या 15029 गोरखपुर–पुणे एक्सप्रेस 24 अप्रैल एवं 01 मई 2025 को निरस्त रहेगी.     गाड़ी संख्या 15030 पुणे–गोरखपुर एक्सप्रेस 26 अप्रैल एवं 03 मई 2025 को निरस्त रहेगी.     गाड़ी संख्या 15045 गोरखपुर–ओखा एक्सप्रेस 24 अप्रैल एवं 01 मई 2025 को निरस्त रहेगी.     गाड़ी संख्या 15046 ओखा–गोरखपुर एक्सप्रेस 27 अप्रैल एवं 04 मई 2025 को निरस्त रहेगी.     गाड़ी संख्या 15065 गोरखपुर–पनवेल एक्सप्रेस 15, 17, 18, 19, 20, 21, 22, 24, 25, 27, 28, 29 अप्रैल एवं 01, 02, 04 मई 2025 को निरस्त रहेगी.     गाड़ी संख्या 15066 पनवेल–गोरखपुर एक्सप्रेस 16, 18, 19, 20, 21, 22, 23, 25, 26, 28, 29, 30 अप्रैल एवं 02, 03, 05 मई 2025 को निरस्त रहेगी.     गाड़ी संख्या 15067 गोरखपुर–बांद्रा ट. एक्सप्रेस 16, 23 एवं 30 अप्रैल 2025 को निरस्त रहेगी.     गाड़ी संख्या 15068 बांद्रा ट.–गोरखपुर एक्सप्रेस 18, 25 अप्रैल एवं 02 मई 2025 को निरस्त रहेगी.     गाड़ी संख्या 20103 गोरखपुर–लोकमान्य तिलक ट. एक्सप्रेस 19 अप्रैल से 02 मई 2025 तक प्रतिदिन निरस्त रहेगी.     गाड़ी संख्या 20104 लोकमान्य तिलक ट.–गोरखपुर एक्सप्रेस 20 अप्रैल से 03 मई 2025 तक प्रतिदिन निरस्त रहेगी.     गाड़ी संख्या 22533 गोरखपुर–यशवंतपुर एक्सप्रेस 28 अप्रैल 2025 को निरस्त रहेगी.     गाड़ी संख्या 22534 यशवंतपुर–गोरखपुर एक्सप्रेस 30 अप्रैल 2025 को निरस्त रहेगी. गर्मियों में समर स्पेशल ट्रेन में यात्री लें मजा, रेलवे ने चलाई वापी-दानापुर-वलसाड ट्रेन यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें. उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें.

पुलिस लाइन में दिया गया सब इंस्पेक्टर नाथूराम को गार्ड ऑफ ऑनर

टीकमगढ़ टीकमगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई ने शुक्रवार की सुबह बताया कि टीकमगढ़ जिले के बड़ागांव पुलिस थाने में सब इंस्पेक्टर के पद पर नाथूराम कोल पदस्थ थे, जो विभागीय काम से टीकमगढ़ से अपनी बाइक से बड़ा गांव जा रहे थे। तभी सागर रोड पर एक ट्रक की टक्कर से वह घायल हो गए थे और उनके साथ एक रक्षा समिति का सिपाही भी था। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार बड़गांव में दिया गया। इसके बाद टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय लाया गया था, जहां हालात गंभीर होने पर दोनों को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि इलाज के दौरान रात्रि में सब इंस्पेक्टर नाथूराम की मौत हो गई। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां पर शुक्रवार की सुबह पोस्टमार्टम हुआ और पोस्टमार्टम के बाद उनके पार्थिव शरीर को पुलिस लाइन टीकमगढ़ लाया गया। पुलिस लाइन में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर टीकमगढ़ के पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई ने बताया कि ड्यूटी के दौरान शहीद हुए सब इंस्पेक्टर नाथूराम को पुलिस लाइन टीकमगढ़ में गार्ड ऑफ होना दिया गया, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के साथ-साथ जिला पुलिस बल के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को उनकी जन्म भूमि के लिए रवाना किया गया। मैहर में होगा अंतिम संस्कार टीकमगढ़ जिले के पुलिस थाना बड़ागांव में पदस्थ सब इंस्पेक्टर नाथूराम मैहर के रहने वाले थे पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस एंबुलेंस के माध्यम से उनके पार्थिव शरीर को मैहर भेजा गया है जहां पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। शहीद का मिलेगा दर्ज पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई ने बताया कि मृतक सब इंस्पेक्टर नाथूराम को शहीद का दर्जा दिया जाए क्योंकि नाथूराम विभागीय काम से ऑन ड्यूटी टीकमगढ़ से बड़ा गांव जा रहे थे तभी वह दुर्घटना में घायल हो गए थे और इलाज के दौरान उनकी झांसी में मौत हो गई रक्षा समिति के जवान की हालत नाजुक टीकमगढ़ जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम ने बताया कि सब इंस्पेक्टर के साथ बाइक पर सवार रक्षा समिति के सदस्य जवान रईस वंशकार की हालत भी गंभीर बनी हुई है और पुलिस अधिकारी लगातार उसपर निगरानी रख रहे हैं उन्होंने बताया कि उसका इलाज झांसी में चल रहा है और पुलिस अधिकारी लगातार उनके परिवार और डॉक्टर के संपर्क में है  

मध्य प्रदेश में अब जमानत मिलने के मामलों में सुप्रीम कोर्ट ने सख्ती दिखाई, अब अपराधियों को आसानी से जमानत नहीं मिल पाएगी

इंदौर  मध्य प्रदेश में अब जमानत मिलने के मामलों में सुप्रीम कोर्ट ने सख्ती दिखाई है. अब अपराधियों को आसानी से जमानत नहीं मिल पाएगी. सुप्रीम कोर्ट ने जमानत को लेकर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट समेत सभी खंडपीठ के लिए फार्मेट जारी किया है. हाईकोर्ट में अब जमानत याचिका लगाने वाले संबंधित व्यक्ति को अपने आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी भी कोर्ट के सामने रखनी पड़ेगी. सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश से जुड़े जमानत के मामलों में यह महत्वपूर्ण आदेश दिया है. 1 मई से यह व्यवस्था लागू हो जाएगी. जमानत देने को लेकर सुप्रीम कोर्ट का आदेश सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट जबलपुर समेत इंदौर और ग्वालियर खंडपीठ को जमानत याचिका या अलग-अलग तरह के मामलों की सुनवाई करने को लेकर एक फॉर्मेट जारी किया है. इसके चलते जिस भी व्यक्ति को किसी मामले में सजा हो गई है या फिर वह जमानत या अग्रिम जमानत को लेकर कोर्ट के समक्ष याचिका लगता है, तो उसे अपने पिछले आपराधिक रिकॉर्ड की पूरी जानकारी जमानत याचिका के साथ कोर्ट के सामने प्रस्तुत करनी होगी. इसके बाद कोर्ट उस पूरे मामले में सुनवाई कर तय करेगा कि जमानत दी जाए या नहीं. अपराधियों को ऐसे मिल जाता था फायदा अभी तक जो भी व्यक्ति अग्रिम जमानत, जमानत या सजा पर रोक के लिए याचिका कोर्ट के सामने प्रस्तुत करता है तो कोर्ट संबंधित थाना पुलिस को निर्देश जारी कर उनसे संबंधित जानकारी मांगती है. जिसके चलते पुलिस कई बार इस तरह की जानकारी कोर्ट के समक्ष तय समय में उपलब्ध नहीं करवा पाती है. जिसका फायदा संबंधित आरोपी को हो जाता है और उसे कई बार आसानी से जमानत मिल जाती है. ऐसे में कई अपराधी ऐसे भी होते हैं जिनके पिछले आपराधिक रिकॉर्ड में गंभीर मामले दर्ज होते हैं. इंदौर के कुख्यात गुंडे को मिल गई थी जमानत बता दें कि पिछले दिनों इंदौर के एक कुख्यात गुंडे हेमंत यादव पर तकरीबन एक दर्जन से अधिक प्रकरण दर्ज थे लेकिन पुलिस ने हेमंत यादव से संबंधित जानकारियां कोर्ट के सामने प्रस्तुत नहीं की. जिसके चलते उसे आसानी से सजा के एक मामले में जमानत मिल गई. इस तरह की घटनाओं को देखते हुए अब सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट जबलपुर समेत इंदौर और ग्वालियर खंडपीठ को नए फॉर्मेट पर सुनवाई करने के आदेश दिए हैं. 1 मई से यह व्यवस्था लागू हो जाएगी. यह व्यवस्था लागू होने के बाद कुख्यात आरोपियों को हाईकोर्ट से आसानी से जमानत नहीं मिल पाएगी.

मध्यप्रदेश में 9 साल बाद भी स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट के लिए उपकरण खरीदी नहीं होने पर हाईकोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया

 जबलपुर मध्यप्रदेश में 9 साल बाद भी स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट के लिए उपकरण खरीदी नहीं होने पर हाईकोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। हाईकोर्ट ने तुरंत टेंडर जारी कर कैंसर इंस्टीट्यूट के लिए उपकरण खरीदी के निर्देश दिए हैं। शासन की ओर से 6 मई को टेंडर खोलने की अंडरटेकिंग दी गई है। मेडिकल एजुकेशन विभाग के प्रमुख सचिव और मध्य प्रदेश लोक स्वास्थ्य सेवा निगम के एमडी कोर्ट में हाजिर हुए। पिछली सुनवाई में हाइकोर्ट ने स्वास्थ्य सेवा निगम के एमडी और चिकित्सा शिक्षा प्रमुख सचिव को तलब किया था। बता दें कि 84 करोड रुपए मिलने के बाद भी 9 साल में जबलपुर स्थित स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में उपकरण नहीं आ पाए है। तीन बार टेंडर बुलाकर निरस्त कर दिया गया था। जस्टिस सुरेश कुमार कैत और जस्टिस विवेक जैन की बैंच में सुनवाई हुई हैं। अब 13 मई को मामले की अगली सुनवाई होगी। जबलपुर निवासी एडवोकेट विकास महावर ने मामले में याचिका लगाई है। याचिका में जबलपुर स्थित स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में पर्याप्त साधन नहीं होने की बात कही है। याचिका में कहा गया उपकरण के अभाव में पीड़ितों को पर्याप्त इलाज नहीं मिल पा रहा है। खरीदी के लिए 84 करोड़ रुपए मिलने के बाद खरीदी नहीं की गई। उपकरण खरीदी के लिए साल 2016 में 84 करोड़ रुपए मिले थे। पिछली सुनवाई के दौरान सरकार की तरफ से बताया गया था कि तकनीकि कारण से दो-तीन बार टेंडर प्रक्रिया को निरस्त किया गया है। उपकरण खरीदी मप्र लोक सेवा स्वास्थ्य निगम के द्वारा की जानी है। युगलपीठ ने मप्र लोक सेवा स्वास्थ्य निगम के एमडी को अनावेदक बनाने के निर्देश याचिकाकर्ता को दिए थे। टेंडर किन कारणों से निरस्त किये गये थे, इस संबंध में जानकारी प्रदान करने लिए स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव मप्र लोक सेवा स्वास्थ्य निगम के एमडी को युगलपीठ ने व्यक्तिगत रूप से तलब किया गया था। याचिका की सुनवाई के दौरान स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव संदीप यादव ने व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर युगलपीठ को बताया कि पूर्व में जारी टेंडर में एक-दो प्रतिभागी ने हिस्सा लिया था। जिसके कारण उन्हें निरस्त किया गया है। तकनीकी बोली 29 अप्रैल को खोली जानी है, जिसमें जबलपुर केन्द्र के लिए उपकरण एवं मशीन भी जोड़ दी गई है। लोक स्वास्थ्य सेवा निगम के प्रबंध निदेशक की तरफ से बताया गया कि टेंडर 6 मई को खोलना संभव हो पाएगा। युगल पीठ ने सुनवाई के बाद अपने आदेश में उक्त बोली में अंतिम निर्णय लेने के आदेश जारी करते हुए अगली सुनवाई 13 मई को निर्धारित की गई है।

18 अप्रैल का दिन आईपीएल के लिए है बेहद खास, आज के ही दिन हुआ था आगाज, ब्रैंडन मैक्कुलम की चली थी आंधी

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट के दशकों पुराने इतिहास में 18 अप्रैल का दिन बेहद खास है. इसी दिन साल 2008 में दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग यानी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की शुरुआत हुई थी. आईपीएल का उद्घाटन मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला गया था. बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित उस पहले ही मैच में न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैक्कुलम का जलवा देखने को मिला था. मैक्कुलम की आंधी में ढह गई थी आरसीबी ब्रैंडन मैक्कुलम कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए ओपनिंग करने उतरे और रनों का अंबार लगा दिया. मैक्कुलम ने सिर्फ 73 गेंदों पर नाबाद 158 रनों की धुआंधार पारी खेली थी. इस दौरान उनके बल्ले से 13 छक्के और 10 चौके निकले. मैक्कुलम की यादगार पारी के दम पर सौरव गांगुली की अगुवाई वाली केकेआर ने तीन विकेट पर 222 रनों का स्कोर खड़ा किया. जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पूरी टीम 15.1 ओवर्स में महज 82 रनों पर ढेर हो गई और उसे 140 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा. उस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी राहुल द्रविड़ कर रहे थे, जो आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स (RR) के मौजूदा हेड कोच हैं. मैक्कुलम को उनकी ऐतिहासिक इनिंग्स के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया था. आईपीएल का पहला सीजन राजस्थान रॉयल्स ने जीता था. ऑस्ट्रेलिया के महानतम स्पिनर शेन वॉर्न की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स चैम्पियन बनने में कामयाब रही थी. तब राजस्थान रॉयल्स ने फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 3 विकेट से शिकस्त दी थी. वह मुकाबला 1 जून 2008 को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेला गया. उस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में थी. धोनी मौजूदा आईपीएल सीजन में भी ऋतुराज गायकवाड़ के बाहर होने के बाद सीएसके की कप्तानी कर रहे हैं. राजस्थान रॉयल्स बनी थी आईपीएल की पहली चैम्पियन, फोटो: X आईपीएल का पहला ही सीजन बेहद सफल एवं रोमांचक रहा. आगे चलकर फैन्स का रुझान क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट की ओर इस कदर बढ़ा कि यह लीग लोकप्रियता के शीर्ष पर जा पहुंचा. आईपीएल ललित मोदी की सोच थी. ग्लैमर और चकाचौंध के तड़के के बीच इस लीग में इतना पैसा बरसा कि दुनिया देखती ही रह गई. आईपीएल ने भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) की रेवेन्यू में चार चांद लगा दिया. ऐसे में बाकी देशों के बोर्ड आर्थिक तौर पर बीसीसीआई से कोसों पीछे छूट गए. विवादों से भी रहा है आईपीएल का नाता आगे चलकर बाकी देशों ने भी आईपीएल के मॉडल को अपनाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें उतनी कामयाबी नहीं मिली. आईपीएल के अबतक 17 सीजन हो चुके हैं और 18वां सीजन जारी है. खास बात यह है कि आईपीएल में आज बेंगलुरु के ही एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) की टक्कर होनी है. एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही आईपीएल का आगाज हुआ था. आईपीएल के मुकाबले तो हिट होते चले गए, लेकिन दूसरी तरफ कई विवादों में भी यह लीग घिरी रही. आईपीएल 2010 फाइनल के बाद ललित मोदी को बीसीसीआई से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. ललित मोदी पर पैसे की हेराफेरी सहित कई आरोप लगे थे. बता दें कि ललित मोदी 2008 से 2010 तक यानी पहले तीन सीजन में आईपीएल के चेयरमैन और कमिश्नर रहे थे. फिर सबसे बड़ा विवाद साल 2013 में सामने आया, जब राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ियों पर स्पॉट फिक्सिंग का आरोप लगा. उस समय बीसीसीआई के अध्यक्ष एन. श्रीनिवासन के दामाद को अवैध सट्टेबाजी में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.

भोपाल में घटना के 6 महीने बाद स्कूल पर एक्शन, मान्यता रद्द, 324 स्टूडेंट्स अन्य स्कूलों में ले सकेंगे प्रवेश

भोपाल भोपाल के रेडक्लिफ स्कूल में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया था. अब इस मामले में जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है. कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने स्कूल की मान्यता सत्र 2025-26 से रद्द करने के आदेश जारी कर दिए हैं. इस फैसले के बाद स्कूल में पढ़ने वाले छात्र अब स्वयं के खर्चे पर शासकीय या किसी अन्य निजी स्कूल में दाखिला ले सकेंगे. यह कार्रवाई उस जघन्य घटना के बाद हुई है, जिसमें 19 सितंबर 2024 को स्कूल के आईटी टीचर ने साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था. आदेश में कहा गया है कि स्कूल सत्र 2025-26 से शाला का संचालन नहीं कर सकेगा। ऐसे में यहां पहले से पढ़ने वाले बच्चे सरकारी या अन्य प्राइवेट स्कूल में एडमिशन ले सकते हैं। आरटीई के तहत प्रवेश लेने वाले बच्चों को अन्य सरकारी स्कूल में प्रवेश दिलाया जा सकेगा, जबकि अन्य छात्र-छात्राएं स्वयं के व्यय पर दूसरे स्कूल में प्रवेश ले सकते हैं। स्कूल की मान्यता सत्र 2025-26 से रद्द घटना के सामने आते ही पूरे शहर में गुस्से का माहौल बन गया था. हिंदू संगठनों ने इस घटना के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और स्कूल परिसर में तोड़फोड़ भी की थी. प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की और स्कूल की लापरवाही को लेकर यह सख्त फैसला लिया गया. स्कूल में तीन साल की मासूम से हुआ था रेप कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए यह जरूरी कदम है. अभिभावकों से अपील की गई है कि वे समय रहते अपने बच्चों के लिए वैकल्पिक स्कूल का चयन कर लें ताकि उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो. 324 बच्चों का भविष्य दूसरे स्कूलों में संवरेगा बता दें कि इस स्कूल में कुल 324 बच्चे पढ़ते हैं। पिछले साल सितंबर में स्कूल के टीचर ने ही 3 साल की बच्ची से रेप किया था। इस मामले में हंगामे के बाद स्कूल को सील कर दिया गया था। 6 सदस्यीय जांच कमेटी की रिपोर्ट मिलने के बाद कलेक्टर सिंह ने सरकार को प्रस्ताव भेजा था कि स्कूल का संचालन डीईओ करें। जांच के लिए दो टीमें बनाई गई थीं। पहली जांच रिपोर्ट में बच्चियों की सुरक्षा को लेकर स्कूल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई थी। वहीं, दूसरी 7 सदस्यीय कमेटी ने स्कूल के संचालन को लेकर अपनी रिपोर्ट कलेक्टर को दी थी। इसके बाद भोपाल में पहली बार किसी प्राइवेट स्कूल की कमान सरकारी हाथ में ली गई थी। संकुल प्राचार्य को संचालन की व्यवस्था सौंपी गई थी। इसके बाद स्कूल खोल दिया गया था, लेकिन अब संचालन नहीं होगा। स्कूल को कक्षा पहली से 8वीं की मान्यता नहीं दी गई है। 79 बच्चों का दाखिला आरटीई से स्कूल में कुल 324 बच्चे पढ़ते हैं। इनमें से 79 ऐसे हैं, जिनका आरटीई (राइट टू एजुकेशन) के जरिए एडमिशन हुआ है। बीच सत्र में स्कूल बंद होने से सभी बच्चों को परेशानी हो सकती थी। उनका एक साल बिगड़ जाता। दूसरी ओर, जब बच्ची के साथ गलत हरकत हुई, तब स्कूल खुले पांच महीने हो चुके थे। यानी, आधा शिक्षा सत्र। ऐसे में बच्चों का कहीं एडमिशन भी नहीं हो सकता था। प्रशासन यदि स्कूल को बंद रखता तो बच्चों का एक साल खराब हो जाता। इसलिए स्कूल का संचालन सरकार ने खुद ही किया।

प्रदेश में गर्मी का असर बढ़ते ही मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक जरूरत पड़ने पर ही घरों से बाहर निकलने की सलाह दी

भोपाल  मध्य प्रदेश में गर्मी का कहर बढ़ता जा रहा है। सूरज की तपिश तेज होने के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। गुरुवार को शाजापुर-सीहोर जिले में जहां बारिश हुई। वहीं, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन समेत प्रदेश के 20 जिलों में दिन का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को नर्मदापुरम सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री दर्ज किया गया। रतलाम में 43.2 डिग्री रहा। गुना में 42.4 डिग्री, शाजापुर में 42.1 डिग्री, नरसिंहपुर-धार में 42 डिग्री, टीकमगढ़ में 41.5 डिग्री, सागर में 41.4 डिग्री, नौगांव, खजुराहो-मंडला में 41 डिग्री दर्ज किया गया। इसी तरह खरगोन में 40.6 डिग्री, खंडवा-दमोह में 40.5 डिग्री, रायसेन में 40.4 डिग्री और शिवपुरी में 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बड़े शहरों की बात करें तो ग्वालियर सबसे गर्म रहा। यहां दिन का पारा 42 डिग्री रहा। भोपाल में 41.1 डिग्री, इंदौर में 40.4 डिग्री, उज्जैन में 41.5 डिग्री और जबलपुर में 39.6 डिग्री रहा। गर्मी का असर बढ़ते ही मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक जरूरत पड़ने पर ही घरों से बाहर निकलने की सलाह दी है। इन्हीं 4 घंटों के दौरान धूप तेज होती है और गर्म हवाएं चलती हैं। वहीं, खाना-पान और सूती कपड़े पहनने की सलाह भी दी गई है। मौसम वैज्ञानिक वीएस यादव ने बताया, दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई। वहीं, रात में भी गर्मी बढ़ी है। अगले 5 दिन तक ऐसा ही मौसम रहेगा। एमपी में गर्मी का पारा बढ़ गया है। ग्वालियर, इंदौर, उज्जैन सहित 20 से ज्यादा जिलों में सूरज के तेवर तीखे रहेंगे। चिलचिलाती धूप से लोग बेहाल रहेंगे। अगले 5 दिन तक MP में मौसम ऐसा ही रहेगा। दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक जरूरत पड़ने पर ही घरों से बाहर निकलने की सलाह दी है। इन जिलों में रहेगी तेज गर्मी मौसम विभाग ने 18 अप्रैल को निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना, इंदौर, उज्जैन, श्योपुर, ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, रतलाम, झाबुआ, नीमच, मंदसौर, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, देवास, हरदा, खंडवा और बुरहानपुर में तेज गर्मी की संभावना जताई है। दिन तपिश रहेगी। रात को भी गर्मी का अहसास होगा। नर्मदापुरम सबसे गर्म नर्मदापुरम में गुरुवार को दिन का पारा सबसे ज्यादा 43.6 डिग्री रहा। रतलाम 43.2, गुना 42.4, शाजापुर 42.1, ग्वालियर 42, भोपाल 41.1, इंदौर 40.4, उज्जैन 41.5 और जबलपुर में 39.6 डिग्री तापमान रहा। नरसिंहपुर, 42, धार 42, टीकमगढ़ 41.5, सागर 41.4, नौगांव, खजुराहो-मंडला में 41 डिग्री दर्ज किया गया। खरगोन में 40.6, खंडवा 40.5, -दमोह 40.5, रायसेन 40.4 और शिवपुरी में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जानिए कल कैसा रहेगा मौसम मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, अप्रैल के आखिरी सप्ताह में गर्मी का कहर रहेगा। बंगाल में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम सक्रिय होगा। सिस्टम का असर एमपी भी रहेगा। अप्रैल के आखिरी 3 से 4 दिन तक लू चलेगी। दिन और रात का पारा बढ़ेगा। मौसम विभाग ने 19 अप्रैल को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर तेज गर्मी की संभावना जताई है। 20 अप्रैल को भोपाल, इंदौर, उज्जैन ग्वालियर में दिन का तापमान 40 डिग्री से ज्यादा रहने का अनुमान जताया है।   

दिग्विजय ने कहा 1992 में भोपाल दंगों के दौरान दंगा-फसाद होने में हमने पूरी की कोशिश ….

शाजापुर शाजापुर में पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह के एक विवादित बयान ने मध्य प्रदेश की सियासत में हलचल मचा दी है. हिंदू-मुस्लिम सद्भावना सम्मेलन में भाषण के दौरान दिग्विजय की जुबान फिसल गई और उन्होंने कह दिया, “1992 में भोपाल दंगों के दौरान दंगा-फसाद होने में हमने पूरी कोशिश की.” इस बयान से सभागार में मौजूद लोग स्तब्ध रह गए. हालांकि, दिग्विजय सिंह ने इस पर कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया, लेकिन उनका यह बयान चर्चा का केंद्र बन गया है. इस बयान पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने तीखा पलटवार कर  ‘X’ पर लिखा, “काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती… देश विरोधी कांग्रेस पार्टी के नेता चाहे कितने भी मुखौटे पहन लें, सच सामने आ ही जाता है.” सिंधिया ने दिग्विजय सिंह के बयान को कांग्रेस की मानसिकता का प्रतीक बताते हुए इसे देश के खिलाफ बताया. दरअसल, शाजापुर के चौबदार वाडी में मुस्लिम समाज की ओर से आयोजित सद्भावना सम्मेलन में दिग्विजय सिंह ने 1992 के भोपाल दंगों का जिक्र किया. वे बाबरी मस्जिद विध्वंस के बाद हुए दंगों के दौरान अपनी भूमिका बताते हुए कहा, “जब बाबरी मस्जिद शहीद हुई थी, मैं कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष था. मैंने दो हफ्ते तक प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में रातें बिताईं.” लेकिन इसके बाद उनकी जुबान फिसल गई और वे बोल गए, “हिंदू-मुस्लिम को जोड़कर हमने दंगा-फसाद होने में पूरी कोशिश की.” इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद बीजेपी ने इसे कांग्रेस की सांप्रदायिक राजनीति का सबूत बताया. सिंधिया और दिग्विजय का पुराना सियासी बैर ज्योतिरादित्य सिंधिया और दिग्विजय सिंह लंबे समय से मध्य प्रदेश की राजनीति में एक-दूसरे के विरोधी रहे हैं. पहले कांग्रेस में साथ रहते हुए भी दोनों के बीच तनातनी की खबरें आती थीं. 2020 में सिंधिया के बीजेपी में शामिल होने के बाद यह टकराव और तेज हो गया. हाल के वर्षों में दोनों नेताओं ने एक-दूसरे पर कई बार निशाना साधा है. दिग्विजय सिंह ने जहां सिंधिया को ‘बच्चा’ कहकर तंज कसा, वहीं सिंधिया ने दिग्विजय को ‘राष्ट्रविरोधी मानसिकता’ वाला नेता करार दिया.

प्रदेश का सबसे बड़े शहर इंदौर में NEET PG exam का एक भी सेंटर नहीं

इंदौर इंदौर में 15 जून से नीट पीजी की परीक्षा होने वाली है, लेकिन इस बार इंदौर में इसके लिए परीक्षा सेंटर ही नहीं बनाया गया है,जबकि प्रदेश का सबसे बड़ा शहर होने के कारण इंदौर में पीजी की परीक्षा देने वाले इंदौर में सबसे ज्यादा विद्यार्थी है। इंदौर से सेंटर नहीं बनाए जाने से विद्यार्थी भी हैरान है। उनका कहना है कि दूसरे शहरों में परीक्षा देने जाएंगे तो होटलों में रुकना होगा। परीक्षा की तैयारियां भी वहां ठीक से नहीं हो सकती है। इंदौर में भी सेंटर दिया जाना चाहिए था। हर साल इंदौर में सेंटर दिया जाता है। इससे परीक्षार्थियों को  आसानी होती है। इंदौर में एक सरकारी और दो निजी मेडिकल काॅलेज है। मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा नीट पीजी में इंदौर के ही छात्र परीक्षा देते है। इनकी संख्या हजारों में है। इसके बावजूद इंदौर के बजाए भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, सतना और उज्जैन में परीक्षा सेंटर बनाए गए है। यह परीक्षा 15 जून को होगी। इंदौर के हजारों विद्यार्थियों के सेंटर दूसरे शहरों में आए है। इस कारण अब उन्हें वहां होटलों या रिश्तेदारों के घर रुककर परीक्षा की तैयारी करना होगी और पेपर देने जाना होगा।  

आमला नपा अध्यक्ष ने कलेक्टर को पत्र लिख पूछा,मुख्यमंत्री कन्या विवाह आयोजन क्या शासकीय निधि से हो रहा, या भाजपा पार्टी फंड से ?

Amla Municipal Chairman wrote a letter to the Collector and asked

Amla Municipal Chairman wrote a letter to the Collector and asked, is the Chief Minister’s Kanya Vivaah being organised from government funds or from BJP party funds? जताई नाराजगी , समिति से बाहर रखने पर उठाए सवाल । (हरिप्रसाद गोहे) /आमला ! मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना को लेकर अब सियासी तकरार शुरू हो गई है । 25 अप्रैल को ग्राम कनोजिया, काजली (देवगांव) में आयोजित होने जा रहे सामूहिक विवाह समारोह को लेकर नगरपालिका परिषद आमला के अध्यक्ष नितिन गाडरे ने आयोजन समिति में खुद को नज़रअंदाज़ किए जाने पर कड़ा ऐतराज़ जताया है।प्राप्त जानकारी अनुसार गाडरे ने इस मामले को लेकर जिला कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने पूछा है कि क्या यह आयोजन शासकीय निधि से हो रहा है या फिर भाजपा के पार्टी फंड से ? उन्होंने साफ तौर पर आरोप लगाया कि जिले की सभी जनपद पंचायतों में जहां भाजपा समर्थित पदाधिकारी व पूर्व नपा अध्यक्ष को स्थान दिया गया है, जबकि वर्तमान आमला नगरपालिका अध्यक्ष को पूरी तरह से दरकिनार कर दिया गया है ।“शासन का कार्यक्रम या पार्टी का प्रचार?” नपा अध्यक्ष ने अपने पत्र में लिखा, “यदि यह कार्यक्रम सरकारी पैसे से हो रहा है, तो फिर नगरपालिका अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को आयोजन समिति में क्यों नहीं जोड़ा गया? क्या अब शासकीय योजनाएं भी पार्टी लाइन पर संचालित होंगी?” गाडरे ने इस निर्णय को न केवल असंवैधानिक बताया, बल्कि इसे स्थानीय जनप्रतिनिधियों की गरिमा के खिलाफ भी करार दिया। “सम्मान की मांग, राजनीति से परे” पत्र में उन्होंने यह भी मांग की कि आयोजन समिति में तत्काल संशोधन कर आमला नगरपालिका के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को भी शामिल किया जाए, जिससे कार्यक्रम गरिमामय और समावेशी रूप से संपन्न हो सके। इस पूरे घटनाक्रम ने स्थानीय राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस पर क्या रुख अपनाता है—सुधार की दिशा में कदम उठाता है या यह मामला और तूल पकड़ता है।

देश में लॉन्च हुई नई 2025 Skoda Kodiaq, जानें क्या है कीमत और फीचर्स

हैदराबाद  Skoda Auto India ने भारतीय बाजार में अपनी दूसरी-जनरेशन की Skoda Kodiaq को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसके Sportline ट्रिम को 46.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर उतारा है, जबकि इसके Laurin & Klement (एलएंडके) ट्रिम को 48.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत पर लॉन्च किया गया है. बता दें कि Skoda India पहले की तरह ही नई Skoda Kodiaq को भारत में स्थानीय रूप से असेंबल करना जारी रखेगी और इसमें मौजूदा 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन लगाया जाएगा. दूसरी-जनरेशन की एसयूवी में विकासवादी स्टाइलिंग, पहले से ज्यादा फीचर्स के साथ बिल्कुल नया इंटीरियर और पावर में भी मामूली बढ़ोतरी की गई है. Skoda ने नई Kodiaq के लिए बुकिंग शुरू कर दी है और इसकी डिलीवरी 2 मई से शुरू होगी. 2025 Skoda Kodiaq का एक्सटीरियर डिजाइन नई Skoda Kodiaq पिछली-जनरेशन की एसयूवी की तुलना में थोड़ी ज़्यादा गोल दिखती है, जिसकी खासियत शार्प डिज़ाइन लैंग्वेज थी. इसमें स्प्लिट हेडलैंप सेटअप को बरकरार रखा गया है, लेकिन इसमें नए एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप सिग्नेचर हैं, जो ग्रिल तक फैले हुए हैं. बम्पर के दोनों किनारों पर फंक्शनल एयर वेंट्स दिए गए हैं, और बोनट पर भी अच्छे पावर बल्ब लगाए गए हैं. व्हीलबेस में कोई बदलाव नहीं इस कार के प्रोफाइल की बात करें तो L&K ट्रिम में 18-इंच के अलॉय व्हील्स लगाए गए हैं, जिसके लिए नया एयरो-ऑप्टिमाइज़्ड लुक और डी-पिलर के लिए कंट्रास्टिंग फ़िनिश दी गई है. रियर प्रोफाइल की बात करें, तो नई Kodiaq में लाइट बैंड से जुड़े नए सी-आकार के टेल-लैंप लगाए गए हैं. आकार की बात करें, तो इसके व्हीलबेस को 2,791 मिमी के साथ अपरिवर्तित रखा गया है, लेकिन इसकी कुल लंबाई 59 मिमी तक बढ़ गई है. Skoda Kodiaq Sportline ट्रिम में ग्रिल, विंग मिरर, डी-पिलर गार्निश और रियर बम्पर के लिए ब्लैक-आउट फिनिश इस्तेमाल की गई है. इसमें 18-इंच के अलॉय के लिए स्पोर्टियर डिज़ाइन भी है. 2025 Skoda Kodiaq का इंटीरियर वैसे तो इसका एक्सटीरयिर अभी भी पुराने Skoda Kodiaq से काफी मिलता-जुलता है, लेकिन इसके इंटीरियर को कंपनी ने पूरी तरह से नया डिजाइन दिया है. इसके डैशबोर्ड में विंग्ड डिज़ाइन दिया गया है, जिसमें नया 13-इंच का फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम सबसे बड़ा अपडेट है. इसमें HVAC कंट्रोल के लिए तीन फिजिकल डायल भी दिया गया हैं. नेविगेशन फीड के साथ नया 10-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और ‘Skoda’ बैजिंग (स्पोर्टलाइन पर तीन-स्पोक) के साथ नया टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील है. दूसरी पंक्ति की सीटों को स्पेस एडजस्ट करने के लिए आगे और पीछे खिसकाया जा सकता है, और उनमें रिक्लाइन फ़ंक्शन भी है. 2025 Skoda Kodiaq के फीचर्स नई Skoda Kodiaq के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें कॉन्फ़िगरेबल एम्बिएंट लाइटिंग, एक पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, एक 13-स्पीकर कैंटन साउंड सिस्टम, 3-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, मेमोरी फंक्शन के साथ पावर-एडजेस्टेबल फ्रंट सीट्स, मसाज फंक्शन के साथ हीटेड/वेंटिलेटिड फ्रंट सीट्स (L&K), हीटिंग के साथ स्पोर्ट्स सीट्स (Sportline), जेस्चर कंट्रोल के साथ एक इलेक्ट्रिक टेलगेट, एक 360-डिग्री कैमरा और पार्क असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं. 2025 Skoda Kodiaq के सेफ्टी फीचर्स सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो नई Skoda Kodiaq में 9 एयरबैग, ईएससी, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक डिफरेंशियल लॉक, मल्टी-कोलिजन ब्रेक, ड्राइवर अटेंशन और स्लोनीसिटी मॉनिटर, तथा डिसेंट कंट्रोल के साथ हिल स्टार्ट असिस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं. 2025 Skoda Kodiaq का पावरट्रेन इसमें मिलने वाले इंजन की बात करें, तो नई Skoda Kodiaq में 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन लगाया गया है, जो अब 203bhp की पावर और 320Nm का अधिकतम टॉर्क उत्पन्न करता है. यह इंजन पिछले Kodiaq की तुलना में पावर 13bhp ज़्यादा पावर देता है, लेकिन इसके टॉर्क में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इस इंजन के साथ 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स से जोड़ा गया है, और Kodiaq के दोनों ट्रिम में ऑल-व्हील ड्राइव स्टैण्डर्ड तौर पर मिलता है. Skoda का दावा है कि ARAI-रेटेड फ्यूल दक्षता 14.86kpl की है.

MLA उषा ठाकुर ने कहा, भगवान देख रहे हैं, अपना वोट देते समय अपनी ईमानदारी न खोएं

इंदौर मध्य प्रदेश की बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री उषा ठाकुर ने पैसे, शराब और तोहफों के बदले वोट देने वालों को जमकर सुनाई. कहा कि लोकतंत्र को बेचने वाले ऐसे लोग ऊंट, भेड़, बकरी, कुत्ते और बिल्ली के रूप में पुनर्जन्म लेंगे. इंदौर की महू विधानसभा क्षेत्र के हसलपुर गांव में एक बैठक में की गई महिला विधायक की टिप्पणी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद विपक्षी कांग्रेस ने विधायक की ‘रूढ़िवादी सोच’ के लिए आलोचना की. बीजेपी विधायक ने लोगों से लोकतंत्र की रक्षा करने का आग्रह करते हुए कहा, “भाजपा सरकार की लाड़ली बहना योजना और किसान सम्मान निधि जैसी कई योजनाओं के माध्यम से प्रत्येक लाभार्थी के खाते में हजारों रुपए आते हैं. इसके बाद भी अगर वोट 1,000-500 (रुपए) में बिकते हैं, तो यह इंसानों के लिए शर्म की बात है.” मतदान की गोपनीयता का जिक्र करते हुए MLA ठाकुर ने कहा, भगवान देख रहे हैं, अपना वोट देते समय अपनी ईमानदारी न खोएं. जो लोग पैसा, साड़ी, गिलास और शराब लेकर तटस्थ हो गए हैं, वे अपनी डायरी में लिख लें कि वे अगले जन्म में ऊंट, भेड़, बकरी, कुत्ते और बिल्ली जरूर बनेंगे. जो लोग लोकतंत्र को बेचेंगे, वे यही बनेंगे. यह लिख लें. मेरी भगवान से सीधी बातचीत है, यकीन मानिए.” उन्होंने आगे कहा कि किसी को भी भाजपा को ही वोट देना चाहिए, जो राष्ट्र, धर्म और संस्कृति की सेवा करती है. इन टिप्पणियों के बारे में पूछे जाने पर ठाकुर ने एक न्यूज से कहा कि वह ग्रामीण मतदाताओं के बीच जागरूकता फैलाने की कोशिश कर रही थीं. विधायक ने कहा, “लोकतंत्र हमारा जीवन है. सरकार संविधान के प्रावधानों के अनुसार लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए कई योजनाएं चलाती है. वह साल के 12 महीने जनता की सेवा करती है. ऐसे में अगर कोई व्यक्ति चुनाव के दौरान किसी भी स्थिति में पैसे, शराब या अन्य सामग्री के लिए अपना वोट बेचता है, तो यह अक्षम्य अपराध है.” उन्होंने अपने बयान का बचाव करते हुए कहा, “हमें अपने कर्मों के आधार पर अगला जन्म मिलता है. अगर हमारे कर्म बुरे हैं, तो हमें मनुष्य के रूप में पुनर्जन्म नहीं मिलेगा.” मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता मृणाल पंत ने कहा कि ठाकुर का बयान न केवल उनकी “रूढ़िवादी सोच” को दर्शाता है, बल्कि महू में भाजपा नेताओं के बीच अंदरूनी खींचतान की ओर भी इशारा करता है.  

रेलवे ने अब खानपान के 60 आइटमों को महंगा किया, कचौड़ी भी 12 की बजाए अब 15 रुपये की मिलेगी

ग्वालियर  उत्तर मध्य रेलवे के अंतर्गत आने वाले स्टेशनों से ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों की जेब पर अब खानपान का बोझ बढ़ने जा रहा है। इसका कारण है कि रेलवे ने अब खानपान के 60 आइटमों को महंगा कर दिया है। ये नई रेट लिस्ट अलाकार्ट यानी रेलवे स्टेशन पर बनाकर बेचने वाले आइटमों पर लागू होगी। इसके अंतर्गत स्टेशन पर अब 16 के बजाय 20 रुपये में दो समोसे मिलेंगे। वहीं कचौड़ी के लिए भी यात्रियों को 12 के बजाय 15 रुपये चुकाने होंगे। रेलवे द्वारा एक आदेश जारी कर अपने सभी जन आहार केंद्र, रिफ्रेशमेंट रूम, स्टाल्स में बिकने वाले खाद्य पदार्थों के दामों में वृद्धि कर दी है। इधर… ग्वालियर स्टेशन पर सेंसर हो रहा खराब तो बंद किया एस्केलेटर ग्वालियर रेलवे स्टेशन पुनर्विकास योजना के अंतर्गत काम धीमी गति से चल रहा है। सवा दो साल बीतने के बाद भी स्टेशन का काम 55 प्रतिशत ही पूरा हो पाया है। स्टेशन पर बने पुराने 36 सीढ़ियों वाले फुटओवर ब्रिज को हटाकर रेलवे ने 64 सीढ़ियों वाला नया एफओबी बना दिया। साथ ही बगल में एस्केलेटर भी लगा दिया, लेकिन यह एस्केलेटर दिखावे का साबित हो रहा है। जानसन कंपनी के इस एस्केलेटर का सेंसर जरा सी हलचल को पकड़कर चालू हो जाता है और जब यात्रियों का आवागमन नहीं होता, तो स्वत: ही बंद हो जाता है। 19 एस्केलेटर और 21 लिफ्ट लगानी है जब शुरूआत में कंपनी ने यह एस्केलेटर लगाया, तो कुछ ही दिन में इसका सेंसर खराब हो गया। ऐसे में अब सेंसर को खराब होने से बचाने के लिए एस्केलेटर को ही बंद कर दिया जाता है। चूंकि कंपनी को 19 एस्केलेटर और 21 लिफ्ट लगानी हैं और ये काम पूरा होने के बाद ही रेलवे को हैंडओवर होना है। कंपनी के जिम्मे है मरम्मत का काम ऐसे में एस्केलेटर खराब होने पर एक साल तक मरम्मत कंपनी के जिम्मे है। इसका नतीजा यह है कि यात्रियों को भारी-भरकम सामान लेकर सीढ़ियां चढ़नी-उतरनी पड़ रही हैं। हालांकि रेलवे के अधिकारियों का दावा है कि एस्केलेटर खराब होने की स्थिति में उसे तुरंत ठीक करने के प्रयास किए जाते हैं। कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने की तैयारी नईदुनिया टीम ने बुधवार और गुरुवार को स्टेशन पर एस्केलेटर की स्थिति देखी, तो पाया कि ज्यादातर एस्केलेटर बंद ही रहता है। यात्रियों को सीढ़ियों से ही चढ़ना-उतरना पड़ रहा है। ये शिकायतें जब झांसी मंडल के अधिकारियों तक पहुंचीं, तो अब एस्केलेटर चालू रहे, इसके लिए बाकायदा 12-12 घंटों की शिफ्ट में आउटसोर्स कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने की तैयारी की जा रही है।

झांसी-खजुराहो हाईवे पर ओटापुरवा गांव के पास हुई दुर्घटना, बाइक पर सवार तीन की मौत

छतरपुर  झांसी खजुराहो नेशनल हाईवे पर शुक्रवार सुबह ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं दो लोग घायल हो गए। घटना ओटापुरवा गांव के पास सुबह करीब आठ बजे की बताई जा रही है। हादसे में घायल दो लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद बमीठा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे में मिजाजी लाल अहिरवार (45 साल), शिवम (2 साल), भावना (3 साल) की मौत हो गई है। वहीं बादल (6 साल), काजल (5 साल) घायल हो गए हैं। यह सभी भैरा गांव के निवासी हैं। यह लोग ओटापुरवा में ललता अहिरवार के यहां आयोजित कार्यक्रम में आये थे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे कार्यक्रम में शामिल होने के बाद ये वापस अपने गांव भैरा जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। मिजाजी की पत्नी सुरिक्षत है। दो बच्चे घायल हो गए हैं, उनको एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया है। घटना की जानकारी लगते ही वह बमीठा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भेजा। बताया गया है कि यह सभी लोग एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live