LATEST NEWS

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, पारा चढ़ा, 40 शहरों में 40 डिग्री के पार तापमान, IMD ने जारी की लू की चेतावनी

भोपाल  मध्य प्रदेश में गर्मी अपने चरम पर है. कई जिलों में पारा 44 डिग्री सेल्सियस के पार कर गया है. रविवार को रतलाम सबसे गर्म रहा. इसके अलावा भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर-चंबल में भी गर्मी कहर ढा रहा है. साथ ही प्रदेश के 40 शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया है. इधर, मौसम विभाग ने प्रदेश के 6 जिलों के लिए लू का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक, 21 अप्रैल को रतलाम, दमोह, गुना, सागर, सीधी और शिवपुरी में लू चलने की संभावना है. इसके अलावा भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर में आज दिन का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक रह सकता है. बता दें कि प्रदेशवासियों को अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. वहीं मंगलवार, 22 अप्रैल से प्रदेश 10 से ज्यादा जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है. मध्य प्रदेश के इन शहरों में गर्मी के तीखे तेवर मध्य प्रदेश के इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और चंबल संभाग में तेज गर्मी का असर दिख रहा है, लेकिन अब पूर्वी हिस्से यानी, सागर, सिंगरौली, रीवा, सीधी जैसे शहरों में गर्मी के तेवर तीखे हो गए हैं. रविवार को सीधी में तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा टीकमगढ़ में 43.4 डिग्री सेल्सियस, खजुराहो में 43.2 डिग्री सेल्सियस, शिवपुरी में 43 डिग्री सेल्सियस, नौगांव-रीवा में 42.5 डिग्री सेल्सियस, मंडला में 42.3 डिग्री सेल्सियस और सतना में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अगर बड़े शहरों की बात करें तो राजधानी भोपाल में पारा 40.6 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में पारा 41.2 डिग्री सेल्सियस, जबलपुर में तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस और उज्जैन में 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यहां तापमान 42 पार मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से सीधी, सागर, सिंगरौली, रीवा जैसे शहरों में भी गर्मी के तीखे तेवर देखने को मिला। रविवार को सीधी शहर में पारा 44.2 डिग्री दर्ज किया गया। टीकमगढ़ में 43.4 डिग्री, खजुराहो में 43.2 डिग्री दर्ज किया गया। शिवपुरी में 43 डिग्री, नौगांव-रीवा में 42.5 डिग्री, मंडला में 42.3 डिग्री और सतना में पारा 42 डिग्री दर्ज किया गया। बुरी तरह तप रहा भोपाल वहीं राजधानी भोपाल में 40.6 डिग्री, जबलपुर में 40.4 डिग्री, ग्वालियर में 41.2 डिग्री, इंदौर में 39.4 डिग्री और उज्जैन में 39.2 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में अगले कुछ दिन तक पारे में बढ़ोतरी का दौर जारी रहेगा। इस दौरान लू का अलर्ट भी जारी किया गया है। इन शहरों में गर्मी के तीखे तेवर प्रदेश के पश्चिमी और उत्तरी हिस्से यानी, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और चंबल संभाग में अब तक तेज गर्मी का असर रहा है, लेकिन अब पूर्वी हिस्से यानी, सागर, सिंगरौली, रीवा, सीधी जैसे शहरों में भी गर्मी के तेवर तीखे हो गए हैं।रविवार को पूर्वी हिस्से के सीधी शहर में पारा 44.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह प्रदेश में सबसे अधिक रहा। वहीं, टीकमगढ़ में 43.4 डिग्री, खजुराहो में 43.2 डिग्री दर्ज किया गया। इसी तरह शिवपुरी में 43 डिग्री, नौगांव-रीवा में 42.5 डिग्री, मंडला में 42.3 डिग्री और सतना में पारा 42 डिग्री रहा। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 40.6 डिग्री, इंदौर में 39.4 डिग्री, ग्वालियर में 41.2 डिग्री, उज्जैन में 39.2 डिग्री और जबलपुर में पारा 40.4 डिग्री दर्ज किया गया। पारे में बढ़ोतरी का दौर रहेगा मौसम वैज्ञानिक वीएस यादव ने बताया कि अगले कुछ दिन तक पारे में बढ़ोतरी का दौर रहेगा। इस दौरान लू का अलर्ट भी जारी किया गया है।

रेलवे में युवाओं के लिए निकाली है बंपर भर्तियां, 10वीं पास भी कर सकते है अप्लाई, आकर्षक सैलरी, जानें पूरी डिटेल्स

नई दिल्ली  रेलवे में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने अपरेंटिस के 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है. आवेदन की प्रक्रिया 5 अप्रैल से जारी है, इच्छुक व योग्य अभ्यर्थी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या अपरेंटिस इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर 4 मई तक आवेदन कर सकते हैं। रेलवे ने सहायक लोको पायलट (एएलपी) के 9970 पदों पर भी भर्ती निकाली है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाकर 9 मई 2025 तक अप्लाई कर सकते हैं। चयन लिखित परीक्षा, साइक्लॉजिकल टेस्ट और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। आरआरबी एएलपी आवेदन शुल्क 2025 श्रेणी के अनुसार अलग-अलग है। कुल पद : 1007 पदों का विवरण     नागपुर डिवीजन के लिए कुल 919 पद     मोतीबाग वर्कशॉप के लिए 88 पद आयु सीमा :निर्धारित आयु सीमा कम से कम 15 साल और अधिकतम 24 वर्ष है। नियमों के तहत आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। योग्यता: उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 50% अंकों के साथ दसवीं पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा उनके पास संबंधित क्षेत्र में आईटीआई सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। किसी प्रकार के जॉब एक्सपीरियंस की जरूरत नहीं पड़ेगी। चयन प्रक्रिया: उम्मीदवारों का चयन 10वीं और आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा। टाई होने पर अधिक आयु वाले उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी। अंत में मेडिकल फिटनेस और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा। इसके बाद ही फाइनल सिलेक्शन होगा। सैलरी: 2 वर्षीय आईटीआई कोर्स वाले उम्मीदवारों को नियुक्ति के बाद 8050 रुपये और एक वर्षीय आईटीआई कोर्स वाले उम्मीदवारों को 7700 रुपये स्टाइपेन्ड दिया जाएगा। ट्रेनिंग की अवधि 1 साल होगी। कुल पद: 9970 पदों का विवरण     सेंट्रल रेलवे 376     ईस्ट सेंट्रल रेलवे 700     ईस्ट कोस्ट रेलवे 1461     ईस्टर्न रेलवे 768     नॉर्थ सेंट्रल रेलवे 508     नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे 100     नॉर्थइस्ट फ्रंटियर रेलवे 125     नॉर्थर्न रेलवे 521     नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे 679     साउथ सेंट्रल रेलवे 989     साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे 796     साउथर्न रेलवे 510     वेस्ट सेंट्रल रेलवे 759     वेस्टर्न रेलवे 885     मेट्रो रेलवे कोलकाता 225 आयु सीमा: उम्मीदवारों की आयु 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए।रिजर्व कैटेगरी को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी योग्यता : 10वीं पास के साथ संबंधित विषय में आईटीआई डिप्लोमा अनिवार्य है। आवेदन शुल्क : सामान्य/ओबीसी उम्मीदवारों को 500 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि एससी/एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, महिला और भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों को 250 रुपये जमा करना होगा। भुगतान करने के लिए उम्मीदवार डेबिट/क्रेडिट कार्ड, यूपीआई या नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है। चयन प्रकिया :रिटन एग्जाम, साइकोलॉजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन सैलरी: लेवल 2 के अनुसार 19900 रुपए प्रतिमाह जरूरी डॉक्यूमेंट्स :     10वीं-12वीं की मार्कशीट     आईटीआई, डिप्लोमा या डिग्री     उम्मीदवार का फोटो और सिग्नेचर     जाति प्रमाण पत्र     उम्मीदवार का मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी     आधार कार्ड

इंदौर में शराब के नशे में वॉटर पार्क के पूल में युवती से अश्लील हरकत, पहुंचे सलाखों के पीछे

 इंदौर  इंदौर शहर के बायपास स्थित एक वाटर पार्क में हिंदू युवती के साथ मुस्लिम युवकों ने आपत्तिजनक हरकतें की। पति के रोकने पर आरोपितों ने हिंदू देवी-देवताओं पर टिप्पणी की और पूल में छलांग लगा दी। घटना के बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ता थाने पहुंचे और दोनों की पकड़कर पिटाई कर दी। थाने का घेराव करने पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया। घटना बिचौली स्थित मयंक ब्ल्यू वाटर पार्क की है। राऊ निवासी युवती पति के साथ पिकनिक मनाने आई थी। अश्लील इशारे किए पूल में नहाते वक्त तीन मुस्लिम युवकों ने युवती की तरफ अश्लील इशारे किए। आरोपितों ने करीब आने की कोशिश भी की। उस वक्त युवती का पति पूल में ही था। उसने इशारा कर युवती को दूर हटाया। दो चेंजिंग रूम में पकड़े गए आरोपितों ने हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की और पूल में कूद गए। कुछ देर बाद हंगामा हो गया। पीड़िता के पति ने हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को कॉल लगाकर बुलाया। आरोपितों ने भागने की कोशिश की, मगर दो को चेंजिंग रूम से पकड़ लिया। युवतियों को बनाते हैं निशाना आरोपितों की पहचान कटकटपुरा निवासी सोहेल खान और सादिक खान के रूप में हुई है। एक आरोपित फैजान फरार हो गया। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने कहा कि आरोपित शराब के नशे में थे। उनका आरोप है कि ऐसे कई मुस्लिम युवा हैं, जो पिकनिक स्पॉट, वाटरपार्क, होटलों में हिंदू युवतियों को निशाना बनाते हैं। इधर…13 वर्षीय बच्चे से हरकत, गिरफ्तार इंदौर की एमआइजी पुलिस ने 13 वर्षीय बच्चे से अश्लील हरकतें करने के आरोप में हाउसिंग बिल्डिंग रोड नेहरूनगर निवासी अनिल गायकवाड़ को गिरफ्तार किया है। टीआइ सीबी सिंह के मुताबिक आरोपित ने बच्चे को रूम में बंद कर लिया था। करीब 15 मिनट बाद छूटकर बच्चे ने मां को घटना बताई। रविवार को बच्चे के कथन लेकर अनिल को गिरफ्तार कर लिया। उसके विरुद्ध पाक्सो एक्ट में केस दर्ज किया है।

नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे की गिरफ्तारी पर बवाल, हीरानगर थाने के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी

इंदौर इंदौर नगर निगम के विपक्षी नेता चिंटू चौकसे को हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. यह कार्रवाई चौकसे और उनके परिवार के बीजेपी नेता कपिल पाठक के परिवार के बीच हुए झगड़े के बाद हुई. चिंटू चौकसेकी गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस ने मध्य प्रदेश  सरकार पर अपने सदस्यों को गलत तरीके से निशाना बनाने का आरोप लगाया. अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित सिंह ने बताया कि बीती शनिवार रात चौकसे और बीजेपी नेता कपिल पाठक के बच्चों के बीच झगड़ा हुआ था. उन्होंने बताया कि दोनों परिवारों के बीच झगड़ा हुआ, जिसमें पाठक के सिर पर गंभीर चोटें आईं और उसे अस्पताल ले जाया गया. पुलिस को दिए गए अपने बयान में पाठक ने चौकसे पर रॉड से हमला करने का आरोप लगाया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में भी डॉक्टर ने पाठक के सिर पर गहरे घाव की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि चौकसे के अलावा 7 अन्य लोगों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि चिंटू चौकसे और सुभाष यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य – रोहन चौकसे, ईशान चौकसे, राधेश्याम चौकसे, गौरव चौधरी, सुमित ठक्कर, रवि प्रजापति और एक अज्ञात व्यक्ति फरार हैं. इस बीच, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने गिरफ्तारी की निंदा करते हुए इसे असंवैधानिक और राजनीतिक प्रतिशोध का नतीजा बताया. पटवारी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “हमने सत्ता के इस दुरुपयोग को उठाने के लिए डीजीपी (पुलिस महानिदेशक) से मिलने की मांग की है.” गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता इंदौर पुलिस कमिश्नर के कार्यालय के बाहर एकत्र हुए, जबकि चौकसे समर्थकों ने हीरानगर पुलिस स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन किया. आगे की अराजकता को रोकने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया. मेडिकल रिपोर्ट का हवाला देते हुए बीजेपी समर्थकों ने दावा किया कि पाठक की शिकायत सही थी.

ग्रैपलिंग कमेटी ऑफ इंडिया की AGM मीटिंग में अकाशा डंडोतिया ने किया मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व

शिमला शिमला में आयोजित बीच ग्रैपलिंग नेशनल टूर्नामेंट के दौरान ग्रैपलिंग कमेटी ऑफ इंडिया की वार्षिक आमसभा (AGM) बैठक आयोजित की गई, जिसमें मध्यप्रदेश की ओर से उपाध्यक्ष अकाशा डंडोतिया ने राज्य का प्रतिनिधित्व किया। इस महत्वपूर्ण बैठक में मध्यप्रदेश से रेफरी विजय ओझा, कोच सौरव एवं 23 खिलाड़ियों ने भाग लिया। टीम को मध्यप्रदेश ग्रैपलिंग कमेटी के  अध्यक्ष हिमांशु अत्रीवाल एवं महासचिव एहतशाम उद्दीन द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया गया एवं अकाशा डंडोतिया को प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के लिए विशेष रूप से भेजा गया। इस अवसर पर सीईओ राजेन्द्र बारस्कर, ट्रेज़रर भूपेन्द्र भट्ट, सदस्य प्रियांका जोंवाल एवं पुष्पेन्द्र कुशवाहा ने पूरी टीम को एवं अकाशा डंडोतिया को शुभकामनाएं दीं। यह आयोजन न केवल मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों के लिए एक प्रेरणास्पद अवसर रहा, बल्कि राज्य की ग्रैपलिंग प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का भी एक सशक्त माध्यम बना।

28 साल बाद कांग्रेस नेत्री सरला मिश्रा की मौत की दोबारा जांच, हैंडराइटिंग से खुल सकता हैं हत्या का राज

भोपाल मध्य प्रदेश की दिवंगत कांग्रेस नेत्री सरला मिश्रा की 1997 में हुई संदिग्ध मौत के मामले में भोपाल की एक अदालत ने नए सिरे से जांच के आदेश दिए हैं. न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी पलक राय ने पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट को अधूरा बताते हुए टीटी नगर पुलिस को मामले की दोबारा जांच करने का निर्देश दिया. इस फैसले से सरला मिश्रा के परिवार को 28 साल बाद न्याय की उम्मीद जगी है. 14 फरवरी 1997 को सरला मिश्रा भोपाल के साउथ टीटी नगर स्थित अपने सरकारी आवास में गंभीर रूप से जली हुई अवस्था में पाई गई थीं. 5 दिन बाद यानी 19 फरवरी को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई. पुलिस ने इस मामले को आत्महत्या करार देते हुए साल 2000 में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की थी. हालांकि, सरला के भाई अनुराग मिश्रा ने इस रिपोर्ट को चुनौती दी और मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का रुख किया. हाईकोर्ट के निर्देश पर भोपाल जिला अदालत ने मामले की फिर से जांच का आदेश दिया. अनुराग मिश्रा ने एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में कहा, “यह मामला पहली बार अदालत में आया और हमारे तर्कों को स्वीकार किया गया. पुलिस ने इस मामले को दबाने की कोशिश की और इसे आत्महत्या के रूप में पेश किया. हम अदालत के फैसले से बहुत संतुष्ट हैं.” उन्होंने दावा किया, “मेरी बहन ने आत्महत्या नहीं की, उसकी हत्या की गई थी. मुझे पूरा विश्वास है कि अब न्याय मिलेगा.” प्रारंभिक जांच में पुलिस ने इसे आत्महत्या बताया था और केस बंद करने के लिए कोर्ट में आवेदन किया था। वहीं, सरला मिश्रा के भाई ने कोर्ट में इसे हत्या बताते हुए तत्कालीन दिग्विजय सरकार पर मामले को दबाने का आरोप लगाया था। परिजन के आपत्ति दर्ज करने के बाद 16 अप्रैल को कोर्ट ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि कोर्ट ने जिन बिंदुओं को लेकर जांच के आदेश दिए हैं, क्या उन बिंदुओं की नए सिरे से जांच की जा सकती है? इस सवाल का जवाब जानने के लिए  फॉरेंसिक साइंस और हैंडराइटिंग एक्सपर्ट्स के अलावा कानून के जानकारों से बात की। अनुराग ने पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट को खारिज करने के अदालत के फैसले को गड़बड़ी का सबूत बताया. उन्होंने कहा कि 90% जली हुई अवस्था में कोई व्यक्ति मृत्यु पूर्व बयान या हस्ताक्षर कैसे दे सकता है, जैसा कि पुलिस ने दावा किया था. इस मामले ने उस समय राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया था, क्योंकि 1997 में मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी और दिग्विजय सिंह मुख्यमंत्री थे. अनुराग मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और उनके भाई लक्ष्मण सिंह पर हत्या के आरोप लगाए हैं, जिसे उन्होंने राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता से जोड़ा. बुधवार के अदालत के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा, “जितनी जांच करनी है, करा लें. मैं हर जांच का स्वागत करता हूं.” उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि भाजपा सरकार के दौरान सीबीआई ने भी इस मामले की जांच की थी. सरकार से लगाई गुहार अनुराग मिश्रा ने वर्तमान सरकार से मांग की है कि इस पूरे मामले की जांच कराई जाए और जो सफेद पोश लोग हैं, उनके नाम भी सामने आने चाहिए. कोर्ट में दोबारा सरला के मौत की फाइल दोबारा खुलने से उनके परिवार को राहत मिली है और उन्हें न्याय की आशा जगी है.  

सूचना का अधिकार कोई एहसान नहीं, यह हमारा संवैधानिक हक है

जबलपुर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला – RTI को कमजोर करने वालों को मिलेगा करारा जवाब मामला: डॉ. जयश्री दुबे बनाम केंद्रीय सूचना आयोग एवं अन्य फैसला दिनांक: 03 अप्रैल 2025 स्थान: उच्च न्यायालय, जबलपुर यह फैसला उन लाखों लोगों के लिए एक मिसाल है जो सरकारी संस्थानों में पारदर्शिता, जवाबदेही और ईमानदारी की उम्मीद रखते हैं। आइए, जानिए इस ऐतिहासिक फैसले के प्रमुख बिंदु: 1. नौकरी से संबंधित दस्तावेज अब ‘गोपनीय’ नहीं रहेंगे: यदि कोई व्यक्ति किसी सार्वजनिक पद पर नियुक्त हुआ है, तो उसकी शैक्षणिक योग्यता, अनुभव प्रमाणपत्र, चयन प्रक्रिया से संबंधित दस्तावेज, नियुक्ति आदेश आदि निजी जानकारी नहीं माने जाएंगे। कोर्ट का स्पष्ट आदेश: ये सभी दस्तावेज जनता के लिए सार्वजनिक सूचना हैं और RTI के माध्यम से प्राप्त किए जा सकते हैं। 2. गोपनीयता का झूठा बहाना अब नहीं चलेगा: सूचना आयोग ने इस RTI को RTI Act की धारा 8(1)(h), 8(1)(j) और 11 के तहत खारिज कर दिया था, लेकिन अदालत ने कहा: “बिना ठोस कारण बताए सूचना को रोकना RTI अधिनियम का दुरुपयोग है।” 3. जनहित सर्वोपरि है – पारदर्शिता से समझौता नहीं: अगर किसी नियुक्ति में भ्रष्टाचार या अनियमितता की आशंका है, तो जनता का यह जानना अधिकार है कि चयन प्रक्रिया निष्पक्ष थी या नहीं। गोपनीयता की आड़ लेकर इन तथ्यों को छिपाया नहीं जा सकता। 4. धारा 11 की गलत व्याख्या पर रोक: सूचना आयोग ने तीसरे पक्ष की सहमति के बिना जानकारी देने से मना कर दिया था। अदालत ने स्पष्ट कहा: अगर सूचना जनहित में है, और किसी तीसरे व्यक्ति को इससे कोई वास्तविक नुकसान नहीं, तो उसकी सहमति जरूरी नहीं है। सूचना देनी ही होगी। 5. गलत मंशा से RTI नकारने पर दंड: कोर्ट ने पाया कि यह RTI जानबूझकर खारिज की गई थी ताकि किसी अयोग्य व्यक्ति को बचाया जा सके। आदेश: संबंधित जन सूचना अधिकारी पर ₹25,000 जुर्माना यह राशि RTI आवेदनकर्ता डॉ. जयश्री दुबे को दी जाएगी 6. 15 दिन में निशुल्क सूचना उपलब्ध कराना अनिवार्य। कोर्ट ने आदेश दिया। सभी मांगी गई सूचनाएं 15 दिनों के भीतर निशुल्क आवेदक को दी जाएं। यह फैसला एक चेतावनी है उन सभी अधिकारियों और संस्थाओं के लिए जो RTI के तहत सूचना देने से बचते हैं। RTI कानून का पालन न करना अब उन्हें भारी पड़ेगा। आपका RTI, आपकी ताकत! अगर आप भी सरकारी भर्तियों, नियुक्तियों या फंड के दुरुपयोग से जुड़े दस्तावेजों की जानकारी चाहते हैं, तो RTI आपका संवैधानिक हथियार है। इसे जानें, अपनाएं और आवाज़ उठाइये। #Corruption #RTIACT2005 #भ्रष्टाचारी सरकारी नौकर जनहित में प्रसारित – आत्माराम यादव आरटीआई कार्यकर्ता नर्मदापुरम

विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की महत्वपूर्ण भूमिका: मुख्यमंत्री

रायपुर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की  महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रदेश में व्यापार, व्यवसाय और उद्योग तेजी से विकास कर रहे हैं, जिसके कारण जीएसटी कलेक्शन में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी है। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने का संकल्प लिया है। इसके लिए हम सबको मिलकर विकसित छत्तीसगढ़ बनाना होगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने  राजधानी रायपुर के शहीद स्मारक ऑडिटोरियम में आयोजित छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। कार्यक्रम में चैंबर के अध्यक्ष सतीश थौरानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष निकेश बरड़िया सहित अन्य पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण किया। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज 62 वर्षों से कार्यशील है, जिससे 12 लाख व्यापारी जुड़े हैं। प्रदेश के इस सबसे बड़े व्यापारी संगठन के इतिहास में पहली बार सर्वसम्मति से निर्वाचन संपन्न हुआ है, जो संगठन की एकजुटता का प्रमाण है। इस परंपरा को यह संगठन आगे भी कायम रखे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में उद्योग और व्यापार की उन्नति के लिए राज्य सरकार द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने छोटे व्यापारियों को हमेशा प्राथमिकता दी है। ई-वे बिल की सीमा 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दी गई है। हमने पेट्रोल पर वैट 1 रुपये प्रति लीटर कम किया है। व्यापारियों को राहत देते हुए 10 साल पुराने लंबित मामलों में 25 हजार रुपये तक की वैट देनदारी को माफ किया गया है। इसका लाभ प्रदेश के 40 हजार व्यापारियों को मिल रहा है। नई औद्योगिक नीति : प्रदेश में साढ़े चार लाख करोड़ रुपये के निवेश के प्रस्ताव मुख्यमंत्री साय ने कहा कि नई उद्योग नीति से उद्योगों के लिए प्रदेश में सकारात्मक वातावरण बना है। इसके लागू होने के बाद से अब तक प्रदेश में साढ़े चार लाख करोड़ रुपये के निवेश के प्रस्ताव मिले हैं। नवा रायपुर में सेमीकंडक्टर निर्माण के लिए हाल ही में प्लांट का भूमिपूजन हुआ है। हाल ही में हमने दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में इन्वेस्टर मीट का आयोजन किया। देशभर के कारोबारियों और उद्योगपतियों में इसे लेकर गजब का उत्साह है। वे छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में शामिल होना चाहते हैं। नई औद्योगिक नीति का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने का आग्रह मुख्यमंत्री ने चैंबर के पदाधिकारियों से राज्य सरकार की नई औद्योगिक नीति का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने का आग्रह किया, जिससे प्रदेश में अधिक से अधिक निवेश आकर्षित हो सके। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं भी दीं। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि राज्य की अर्थव्यवस्था के लिए बाजार में धन का प्रवाह आवश्यक है। किसान हमारी अर्थव्यवस्था की धुरी हैं। मुख्यमंत्री साय ने किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल और प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से धान की रिकॉर्ड खरीदी की। दो साल का धान बोनस भी दिया गया।  प्रदेश का बजट 6000 करोड़ से बढ़कर अब 1 लाख 60 हजार करोड़ रुपये का हो गया है। देश में सर्वाधिक ऑटोमोबाइल विक्रय छत्तीसगढ़ में हो रहा है, जो यह दर्शाता है कि हमारी अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है। वर्ष 2047 तक छत्तीसगढ़ देश के प्रथम तीन विकसित राज्यों में शामिल होगा। प्रदेश के विकास में चैंबर की भी उल्लेखनीय भागीदारी होगी। पूर्व सांसद और पूर्व राज्यपाल रमेश बैस ने कहा कि छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार उद्योग और व्यापार की उन्नति के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। इसी प्रकार उद्योग जगत भी प्रदेश के विकास में अपना योगदान दे रहा है। जब दोनों पहिए साथ-साथ चलते हैं, तो विकास की रफ्तार तेजी से बढ़ती है। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि सर्वसम्मति से चैंबर के चुनाव होना यह दर्शाता है कि व्यापार जगत तेजी से आगे बढ़ेगा। जो देश व्यापार, व्यवसाय और उद्योग को बढ़ावा देता है, उसकी तरक्की को कोई नहीं रोक सकता। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में यह कार्य कुशलता से किया जा रहा है। उन्होंने चैंबर के सदस्यों से आग्रह किया कि गर्मियों में लोगों को राहत पहुंचाने के लिए पानी, पना और मठा का वितरण करें। इस अवसर पर संत साईं उदय शदाणी, साईं लालदास, अम्मा महंत मीरा देवी, अनेक जनप्रतिनिधि, निगम-मंडलों के अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

बादल फटने से तबाही, रामबन में बाढ़, भूस्खलन से इतने लोगों की गई जान, रेस्क्यू जारी

 रामबन जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में रविवार तड़के बादल फटने से मूसलधार बारिश हुई, जिसके चलते फ्लैश फ्लड (अचानक आई बाढ़) और भूस्खलन जैसी घटनाएं हुईं. इस भीषण आपदा में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई मकानों, दुकानों और सड़कों को नुकसान पहुंचा. अधिकारियों ने बताया कि 100 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है. बादल फटने और भूस्खलन की वजह से 250 किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित हो गया. यह सड़क कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाला एकमात्र ऑल-वेदर रास्ता है. नाशरी से बनिहाल के बीच करीब दर्जनभर जगहों पर पहाड़ियों से गिरे मलबे ने रास्ता बंद कर दिया, जिससे सैकड़ों वाहन फंस गए. भारतीय सेना ने संभाला मोर्चा भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के रामबन में बादल फटने के बाद राहत अभियान शुरू किया है. NH-44 पर फंसे यात्रियों को खाना, शेल्टर और मेडिकल हेल्प प्रदान करने के लिए क्यूआरटी तैनात हैं. सेना की आठ टुकड़ियां स्टैंडबाय पर हैं और निकासी अभियान जारी है. शुरुआती आकलन के अनुसार, सड़कों से मलबा हटाने और यातायात बहाल करने में 48 घंटे तक का समय लग सकता है. बारिश में तीन लोगों की मौत सीरी बगना गांव में बादल फटने की घटना में आकिब अहमद (12), उसका भाई मोहम्मद साकिब (10) और उनके पड़ोसी मुनी राम (65) की मौत हो गई. गांव के एक निवासी मो. हफीज ने बताया, ‘सुबह 4:30 बजे बादल फटने की जोरदार आवाज़ सुनाई दी, उसके बाद तुरंत चीख-पुकार मच गई.’ उन्होंने कहा, ‘हमने दोनों भाइयों को मलबे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.’ मौसम ने मचाई भारी तबाही लगातार बारिश के बीच धारमकुंड गांव में आई बाढ़ से करीब 40 मकानों को नुकसान हुआ. इनमें से 10 मकान पूरी तरह तबाह हो गए. पुलिसकर्मियों ने 100 से अधिक फंसे हुए ग्रामीणों को रेस्क्यू किया. उन्हें सरकारी मिडिल स्कूल में शरण दी गई है, जहां प्रशासन की ओर से राशन और जरूरी सहायता मुहैया कराई जा रही है. बिजली गिरने से दो लोगों की जान गई रियासी जिले के अर्नास इलाके में शनिवार देर रात आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हुई थी, जिनमें एक महिला भी शामिल थी, और एक महिला घायल हुई थी. इस प्रकार दो दिन में बारिश से संबंधित घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो चुकी है. एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि पूरे रामबन जिले में भारी बारिश, तेज हवाओं, ओलावृष्टि और भूस्खलनों के कारण बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है. उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी, जो NC विधायक अर्जुन सिंह राजू (रामबन) और सजाद शाहीन (बनिहाल) के साथ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर थे, ने कहा, ‘स्थिति बहुत गंभीर है… मैं लौटकर मुख्यमंत्री को पूरी रिपोर्ट सौंपूंगा.’ जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस आपदा में हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया और कहा कि प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता दी जा रही है. रामबन में सभी स्कूल-कॉलेज बंद रामबन के उपायुक्त बसीर-उल-हक चौधरी ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन युद्ध स्तर पर जारी है और सभी सरकारी एजेंसियां, पुलिस, एसडीआरएफ, सेना, एनजीओ और स्थानीय स्वयंसेवक मिलकर राहत कार्यों में जुटे हैं. उन्होंने बताया कि 21 अप्रैल को जिले के सभी स्कूल, कॉलेज और तकनीकी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे. कश्मीर घाटी में भी भारी बारिश को देखते हुए सोमवार को सभी स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं. शिक्षा मंत्री सकीना इत्तू ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘यह फैसला छात्रों की सुरक्षा और भलाई को ध्यान में रखते हुए एहतियातन लिया गया है.’ केंद्र सरकार के मंत्री जितेंद्र सिंह ने रामबन प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की सराहना की और कहा कि जरूरत पड़ने पर सांसद निधि से भी मदद दी जाएगी. नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि रामबन और बनिहाल में बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है और केंद्र से राहत के लिए सहयोग की मांग की जाएगी.  

बेटे की मौत के बाद सास-ससुर ने बहू की शादी कराकर देश में पेश की मिसाल

अंबाजी समाज में कई किस्से ऐसे बनते हैं, जो मिसाल बन जाते हैं और जिंदगीभर याद रह जाते हैं.  हाल में गुजरात के सबसे बड़े शक्तिपीठ अंबाजी में भी कुछ ऐसा ही हुआ. यहां अपने परिवार के साथ रहने वाले प्रवीणसिंह राणा ने बेटे की मृत्यु के बाद अपनी बहू का विवाह कराकर दुनिया के सामने बेहतर उदाहरण रखा है. दरअसल, प्रवीणसिंह ने कुछ समय पहले अपने बेटे को खो दिया था. बीते साल उनके घर दीवाली का त्यौहार मानो दुःख लेकर आया. त्योहार के दिन बड़े लड़के सिद्धराजसिंह की हार्ट अटैक से मौत हो गई. सिद्धराजसिंह की जब मौत हुई तब उनकी बेटी दीक्षिता महज 6 महीने की थी. सिद्धराजसिंह की पत्नी कृष्णा पर दुखों का पहाड़ गिर गया था. पर अब उनके ससुर ने अपनी बहू को बेटी मानकर फिर से शादी कराकर एक पिता का फर्ज निभाया.  प्रवीणसिंह राणा,अंबाजी के पेट्रोल पंप के पीछे परिवार के साथ रहते थे. उनके बड़े बेटे की मौत के बाद वह अपनी बहू को नया जीवन देना चाहते थे. बही की कम उम्र में जीवनसाथी के बगैर अकेल हो जाना और साथ में छोटी बच्ची होना उसके लिए बड़ा संघर्ष था. ऐसे में प्रवीणसिंह ने समाज की परवाह किए बीना अपनी बहू की फिर से धामधूम से शादी कराकर पिता का फर्ज निभाया. शादी में विदाई के वक्त ससुर पिता की भूमिका में नजर आए और उन्होंने अपनी आंखों से रोते- रोते बहु नहीं बेटी को विदाई दी. शादी करने वाला दुल्हा संजय भी प्रवीणसिंह के बड़े बेटे और बहु का भी दोस्त था. संजय ने बताया कि मैं दोस्त की बेटी ओर बहू को नया जीवन देना चाहता था. ट्रेन से विदाई होते समय छोटी पोती दादा को प्यार करते नजर आए. यह शादी पूरे गुजरात में मिसाल बन गई है.

सुशासन तिहार : बंद पड़े स्ट्रीट लाइटों में सुधार से जगमग हुए सड़क

बिलासपुर सुशासन तिहार में की गई शिकायतों के निराकरण से लोगों को काफी राहत मिल रही है। शिकायतों के प्रति आमतौर पर उदासीन रवैया दिखाने वाले अधिकारी सक्रिय होकर समाधान में लगे हैं। नगर निगम बिलासपुर में लाइट, नाली सफाई जैसी कई समस्याओं का त्वरित निदान होने से लोगों को काफी राहत मिल रही है।       शहर में स्ट्रीट लाइट के संदर्भ में मिली शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। प्रमुख तौर पर मुक्तिधाम सरकंडा में स्ट्रीट लाइट के नहीं जलने की शिकायत सुशासन तिहार में आयोजित शिविर में की गई थी। जिसके बाद तत्काल स्ट्रीट लाइटों का संधारण कर निराकरण किया गया। इसी तरह वार्ड क्रमांक 48 में बिसाहूदास महंत नगर वार्ड में स्ट्रीट लाइट खराब होने की शिकायत की गई थी,जिसे ठीक कर दिया गया है। लिंक रोड में भी स्ट्रीट लाइट में खराबी की शिकायत थी,जिसे सुधारा गया है। वार्ड नंबर 15, 27 खोली में कोल इंडिया ऑफिस के सामने सुशासन तिहर 2025 में जे एच शेम्स द्वारा शिकायत की गई कि आवासीय प्लाट में निस्तारी के तहत बनाई गई नाली की सफाई नहीं हो रही है। नाली जाम होने की वजह से गंदा पानी आवासीय प्लाट में जा रहा है। शिकायत मिलने के बाद तत्काल निराकरण करते हुए नाली की सफाई की गई।

उपराष्ट्रपति जेडी वेंस चार दिन के भारत यात्रा पर दिल्ली पहुंचे, Vice President ताजमहल और अक्षरधाम मंदिर की करेंगे यात्रा, जानें कहां रुकेंगे

 नई दिल्ली अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भारत की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा के लिए नई दिल्ली पहुंच चुके हैं। अमेरिका के उपराष्ट्रपति, उनकी पत्नी उषा और उनके तीन बच्चे इवान, विवेक और मीराबेल चार दिवसीय भारत यात्रा पर सोमवार सुबह करीब 10 बजे पालम एयरपोर्ट पर पहुंचे। उनके साथ अमेरिकी प्रशासन के वरिष्ठ सदस्य भी हैं। एयरपोर्ट के बाद वे अक्षरधाम मंदिर जाएंगे। वहां पारंपरिक भारतीय हस्तशिल्प देखने किसी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स भी जाएंगे। वे सोमवार शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। पीएम मोदी वेंस के साथ व्यापार, शुल्क, क्षेत्रीय सुरक्षा और समग्र द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के तरीकों सहित कई प्रमुख मुद्दों पर सोमवार को बातचीत करेंगे। फिर शाम को उनके एवं उनकी पत्नी उषा के लिए रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि पीएम मोदी और वेंस की बैठक में प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार संधि के अलावा दोनों देशों के बीच संबंधों को बढ़ावा देने के तरीके पर चर्चा होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि विदेश मंत्री एस जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल, विदेश सचिव विक्रम मिसरी और अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाले भारतीय दल का संभवत: हिस्सा होंगे। जेडी वेंस का पूरा शेड्यूल वेंस के यात्रा कार्यक्रम की जानकारी रखने वाले अधिकारियों ने पीटीआई को बताया कि दिल्ली पहुंचने के कुछ घंटों बाद वेंस और उनका परिवार स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर जाएगा। फिर वे पारंपरिक भारतीय हस्तनिर्मित सामान बेचने वाले एक ‘शॉपिंग कॉम्प्लेक्स’ भी जा सकते हैं। वेंस के भारत आगमन पर केंद्र का कोई वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री पालम एयरबेस पर उनका स्वागत करेगा। वेंस अपने परिवार के साथ दिल्ली के अलावा जयपुर और आगरा की भी यात्रा करेंगे। इस मामले की जानकारी रखने वाले अधिकारियों ने बताया कि अमेरिकी रक्षा मंत्रालय एवं विदेश मंत्रालय के अधिकारियों सहित कम से कम पांच वरिष्ठ अधिकारियों के वेंस के साथ भारत आने की संभावना है। प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को शाम साढ़े छह बजे अपने 7 लोक कल्याण मार्ग निवास पर वेंस और उनके परिवार का स्वागत करेंगे जिसके बाद आधिकारिक वार्ता होगी। अधिकारियों ने बताया कि बैठक में प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार संधि साथ-साथ दोनों देशों के बीच संबंधों को बढ़ावा देने के तरीके पर चर्चा होने की संभावना है। कहां रुकेंगे? – अमेरिकी उपराष्ट्रपति और उनका परिवार दिल्ली में आईटीसी मौर्य शेरेटन होटल में ठहरेगा। अधिकारियों ने बताया कि वेंस और उनका परिवार सोमवार रात जयपुर रवाना होगा। वेंस 22 अप्रैल को आमेर किले सहित कई ऐतिहासिक स्थलों पर जाएंगे। यह किला यूनेस्को (संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन) विश्व धरोहर स्थल है। वेंस दोपहर में जयपुर स्थित राजस्थान अंतरराष्ट्रीय केंद्र में एक सभा को संबोधित करेंगे। – वेंस अपने भाषण में अमेरिका में ट्रंप प्रशासन के शासनकाल में भारत-अमेरिका संबंधों के व्यापक पहलुओं पर बात कर सकते हैं। इस कार्यक्रम में राजनयिकों, विदेश नीति विशेषज्ञों, भारत सरकार के अधिकारियों और शिक्षाविदों के भाग लेने की संभावना है। – अधिकारियों ने बताया कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति और उनका परिवार संभवत: 23 अप्रैल की सुबह आगरा जाएगा। वे वहां ताजमहल और शिल्पग्राम जाएंगे। शिल्पग्राम विभिन्न भारतीय कलाकृतियों को दर्शाने वाला एक खुला एम्पोरियम है। आगरा की यात्रा के बाद वेंस 23 अप्रैल को जयपुर लौटेंगे। – अधिकारियो ने बताया कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति और उनका परिवार 24 अप्रैल को जयपुर से अमेरिका रवाना होंगे। जयपुर में वेंस भव्य रामबाग पैलेस में ठहरेंगे, जो एक आलीशान होटल है। कभी शाही लोगों का अतिथि गृह हुआ करता था। वेंस इटली की अपनी यात्रा समाप्त करने के बाद दिल्ली आएंगे।

आवास योजना के लिए पात्र हितग्राहियों का सर्वेक्षण किया जा रहा, विशेष आवास सर्वेक्षण पखवाड़ा 30 अप्रैल तक

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु  देव साय के मार्गदर्शन में राज्यव्यापी मोर दुआर-साय सरकार अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लिए पात्र हितग्राहियों का सर्वेक्षण किया जा रहा है। यह अभियान आगामी 30 अप्रैल तक चलेगा। कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने आज बलरामपुर जिले में संचालित किए जा रहे इस सर्वेक्षण अभियान का अवलोकन किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आवासहीन पात्र परिवारों का सर्वेक्षण किया जाए। उन्होंने ग्राम पंचायत महराजगंज, पचावल और जाबर एवं तेतरडीह में विशेष पखवाड़ा चौपाल में शामिल होकर आवास प्लस 2.0 में पात्र हितग्रहियों का सर्वे कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे पात्र हितग्राही जिन्हें पीएम आवास नहीं मिला है उन्हें आवास 2.0 सर्वेक्षण के माध्यम से जोड़ा जाए। पात्र हितग्राही खुद से भी अपने मोबाइल के माध्यम से अपना नाम सर्वे मे जुड़वा सकते है। उन्होंने इस मौके पर ग्रामीणों से चर्चा की और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिले में अब तक 39506 सर्वेक्षण कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं। मंत्री नेताम तेतराडीह में सुशासन तिहार में शामिल हुए और राज्य सरकार के जनहितैषी फैसलों, कार्यक्रमों की जानकारी विस्तार से दी। उन्होंने मिलेट्स के उत्पादन पर विशेष ज़ोर देते हुए कहा कि धान के अलावा भी कोदो, कुटकी की खेती को बढ़ावा दें शासन प्रशासन के द्वारा इनकी खरीदी की व्यवस्था भी की जाएगी। गौरतलब है कि “मोर दुआर-साय सरकार महाअभियान” के तहत तीन चरणों में आयोजित हो रहे प्रधानमंत्री आवास सर्वे का कार्य जिसके प्रथम चरण में 15 से 19 अप्रैल 2025 तक जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर आवास सर्वेक्षण पखवाड़ा चलाया गया। द्वितीय चरण में 20 से 28 अप्रैल 2025 तक ग्राम नोडल अधिकारी, सर्वेक्षक द्वारा प्रत्येक ग्राम में सभा आयोजित कर सर्वेक्षण की प्रक्रिया का प्रस्तुतीकरण, घर-घर जाकर प्रत्येक परिवार का संतृप्तता के आधार पर शत-प्रतिशत परिवारों का सर्वेक्षण एवं सर्वेक्षित परिवारों के विवरण का ग्राम सभा में पठन व वाचन किया जाएगा। तृतीय चरण में 29 से 30 अप्रैल 2025 तक सर्वेक्षक एवं ग्राम पंचायत सरपंच के संयुक्त हस्ताक्षर से सर्वे कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण होने का प्रमाण पत्र प्राप्त कर जिला कार्यालय को प्रेषित किया जाएगा।

रेलवे से लेकर इसरो तक 10000+ पदों पर नौकरी पाने का सुनहरा मौका

आपके पास सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। देशभर के अलग-अगल विभागों में 10,435 पदों पर युवाओं के लिए सरकारी पदों पर नौकरी निकली है। कुछ की अंतिम तिथि बहुत नजदीक है, तो कुछ के लिए आवेदन प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है। इसलिए जल्द से जल्द अप्लाई करें। रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती 2025 रेलवे भर्ती बोर्ड असिस्टेंट लोको पायलट (एएलपी) के पदों पर बंपर भर्ती निकालने जा रहा है। इस बार आरआरबी एएलपी के 9970 पदों पर भर्ती निकालने जा रहा है। एएलपी की नई भर्ती के आवेदन 10 अप्रैल 2025 से शुरू हो गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 9 मई 2025 तय की गई है। BSSC Recruitment 2025: बिहार फील्ड असिस्टेंट भर्ती 2025 बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने कृषि निदेशालय के कृषि प्रक्षेत्र के लिए फील्ड असिस्टेंट (क्षेत्र सहायक) के 201 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए योग्य युवा bssc.bihar.gov.in पर जाकर 25 अप्रैल से 23 मई 2025 तक आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन शुल्क 21 मई तक जमा किया जा सकता है। रिक्तियों में 35 फीसदी पद यानी 67 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। कोटिवार आरक्षण की बात करें तो 79 पद अनारक्षित हैं। 35 पद एससी, 02 एसटी, 37 एमबीसी, 21 बीसी, 07 पिछड़े वर्गों की महिलाएं, 20 ईबीसी वर्ग के लिए आरक्षित हैं। MPPSC Food Safety Officer Recruitment 2025: मध्य प्रदेश खाद्य सुरक्षा अधिकारी भर्ती 2025 मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी पदों पर उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाना होगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 मार्च 2025 से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 अप्रैल 2025 रात 12 बजे तक निर्धारित की गई है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 120 पदों पर फूड सेफ्टी ऑफिसर की नियुक्ति की जाएगी। CPCB Recruitment 2025: सीपीसीबी भर्ती 2025 सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) ने विभिन्न पदों पर उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट cpcb.nic.in पर जाकर आवेदन करना होगा। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 अप्रैल 2025 निर्धारित की गई है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 69 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। ISRO Apprentice Recruitment 2025: इसरो अप्रेंटिस ट्रेनी भर्ती 2025 इसरो में नौकरी पाने का गोल्डन चांस आ गया है। इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) ने अप्रेंटिस ट्रेनी पदों पर नौकरी निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि कल 21 अप्रैल 2025 तय की गई है। आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को सबसे पहले अपना nats.education.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद अपना आवेदन फॉर्म ऑफलाइन माध्यम से अपने क्षेत्र के संबंधित इसरो सेंटर पर भेजना होगा। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 75 ग्रेजुएट, डिप्लोमा और ट्रेड अप्रेंटिस पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए यह अच्छी पहल – अरुण साव

रायपुर उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने  रायपुर के चंगोराभाठा में महतारी सिलाई केंद्र का शुभारंभ किया। रायपुर नगर निगम द्वारा संचालित इस सिलाई केंद्र में महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद सिलाई कार्य में दक्ष महिलाएं अपना स्वरोजगार शुरू कर सकेंगी। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सिलाई केंद्र के शुभारंभ के बाद प्रशिक्षु महिलाओं से बात भी की। उन्होंने शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए यह अच्छी पहल है। यहां प्रशिक्षण प्राप्त कर महिलाएं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार करेंगी। उन्होंने कहा कि इस तरह का सिलाई केंद्र सिर्फ रायपुर में ही नहीं, पूरे प्रदेश में हो, इसकी कोशिश करेंगे। उप मुख्यमंत्री साव ने राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की टीम की सराहना करते हुए कहा कि टीम ने यहां सिलाई प्रशिक्षण की अच्छी व्यवस्था की है। इस केंद्र को मॉडल के रूप में विकसित किया जाना चाहिए, ताकि अन्य शहरों में भी महिलाओं के लिए इस तरह के केंद्र प्रारंभ किए जा सकें। महतारी सिलाई केंद्र के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने बताया कि उप मुख्यमंत्री अरुण साव जब चंगोराभाठा में सांस्कृतिक कार्यक्रम में आए थे, तब उन्होंने उप मुख्यमंत्री से कहा था कि महिलाएं सिलाई सीखना चाहती हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण गरीब महिलाएं सिलाई मशीन नहीं खरीद पाती हैं। उन्होंने मेरी मांग पर सिलाई केंद्र खोलने की घोषणा की थी जो आज मूर्त रूप ले रहा है। महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा कि यहां सिलाई का काम सीखकर महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी होंगी और अपने परिवार को आर्थिक मजबूती प्रदान करेंगी। इससे उनकी आर्थिक-सामाजिक स्थिति सुधरेगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा। राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा, रायपुर नगर निगम के सभापति सूर्यकान्त राठौर, आयुक्त विश्वदीप, एमआईसी सदस्य, पार्षदगण और गणमान्य नागरिक भी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet