LATEST NEWS

आज रात जयपुर पहुंचेंगे अमेरिकी उपराष्ट्रपति

 जयपुर अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस आज रात जयपुर पहुंच जाएंगे। वेंस आज सुबह भारत पहुंचेंगे। उनका विशेष विमान सुबह 10 बजे दिल्ली के पालमपुर हवाई अड्डे पर लैंड करेगा। इसके बाद वे दिल्ली में अक्षरधाम मंदिर जाएंगे। शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व एनएसए अजीत डोभाल से उनकी मुलाकात होगी। इसके बाद रात 9 बजे वे जयपुर के लिए रवाना होंगे, लगभग 9:30 बजे उनका विमान जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेगा। यहां राज्यपाल और मुख्यमंत्री सहित तमाम बड़ी हस्तियां उनका स्वागत करेंगी। एयरपोर्ट से वेंस सीधे रामबाग पैलेस होटल पहुंचेंगे, जहां उनके ठहरने का इंतजाम हुआ है। इसके बाद वे यहां होटल में एक शादी समारोह में शामिल होंगे।   22 अप्रैल को जयपुर भ्रमण 22 अप्रैल को वेंस जयपुर भ्रमण पर निकलेंगे। सुबह 9 बजे वे आमेर का किला देखने जाएंगे। सुरक्षा इंतजामों के चलते आमेर का किला आम लोगों के लिए फिलहाल बंद कर दिया गया है। दोपहर 3 बजे वे राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में बिजनेस समिट को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम को राज्यपाल हरिभाऊ वागड़े और सीएम भजनलाल शर्मा से उनकी मुलाकात होगी।   23 अप्रैल को आगरा विजिट अमेरिकी उपराष्ट्रपति 23 अप्रैल की सुबह जयपुर से आगरा के लिए रवाना होंगे। यहां वे ताजमहल देखेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे वे फिर से जयपुर पहुंगे। यहां रात्रि विश्राम के बाद 24 अप्रैल को सुबह 6:30 बजे वे अमेरिका के लिए रवाना होंगे।   वेंस के साथ उनकी भारतीय मूल की पत्नी उषा और उनके तीन बच्चे इवान, विवेक और मीराबेल भी होंगे। मौजूदा एनडीए सरकार में यह पहली बार है, जब किसी अमेरिकी उपराष्ट्रपति का दौरा हो रहा है, इसलिए इसे काफी अहम माना जा रहा है। पीएम से भी कड़ी होगी वेंस की सुरक्षा  वेंस की सुरक्षा तीन घेरों में की जा रही है। सबसे इनर रिंग में अमेरिकी सुरक्षा टीम रहेगी। इसके बाद आउटर रिंग में भारतीय सुरक्षा एजेंसियां रहेंगी। उनकी सुरक्षा में 7 आईपीएस, 20 एडिशनल डीसीपी, 40 एसीपी, 300 एसआई और 21 हजार कांस्टेबलों को फील्ड में तैनात किया गया है।

भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट, ईशान-श्रेयस को मिला इनाम, अभिषेक-वरुण की भी एंट्री

मुंबई भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने पुरुष टीम के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी कर दी है. बीसीसीआई ने इस बार 34 खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट थमाया है. ईशान किशन और श्रेयस अय्यर की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में वापसी हुई है. बता दें कि श्रेयस अय्यर और ईशान किशन को पिछले साल सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर कर दिया गया था क्योंकि दोनों खिलाड़ियों ने घरेलू क्रिकेट के प्रति ढुलमुल रवैया अपनाया था. श्रेयस अय्यर को ग्रेड-बी और ईशान किशन को ग्रेड-सी में शामिल किया गया है. अभिषेक शर्मा, हर्षित राणा, आकाश दीप, वरुण चक्रवर्ती और नीतीश रेड्डी को भी इस बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट मिला है. शार्दुल ठाकुर, जितेश शर्मा, केएस भरत, आवेश खान और रिटायर हो चुके रविचंद्रन अश्विन की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से छुट्टी हो गई है. ये कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट 1 अक्टूबर, 2024 से 30 सितंबर, 2025 के लिए है. बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट प्लेयर्स की लिस्ट (2024-25) ग्रेड ए+ (4 खिलाड़ी) रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा. ग्रेड ए (6 खिलाड़ी) मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत. ग्रेड बी (5 खिलाड़ी) सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, श्रेयस अय्यर, यशस्वी जायसवाल. ग्रेड सी (19 खिलाड़ी) रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, वॉशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, रजत पाटीदार, सरफराज खान, आकाश दीप, नीतीश रेड्डी, ध्रुव जुरेल, वरुण चक्रवर्ती, ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, हर्षित राणा. बता दें कि BCCI कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में 4 कैटेगरी होती हैं. ए प्लस (A+) कैटेगरी में 7 करोड़, A में 5, B में 3 और सबसे नीचे C कैटेगरी में 1 करोड़ रुपये सालाना मिलते हैं. बता दें कि पिछले साल 30 खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट मिला था. बाद में सरफराज खान और ध्रुव जुरेल को भी इस लिस्ट में शामिल कर लिया गया था. इसके अलावा बीसीसीआई ने तेज गेंदबाजों आकाश दीप, यश दयाल, उमरान मलिक, विजयकुमार वैशाक और विद्वथ कावेरप्पा को फास्ट बॉलिंग कॉन्ट्रैक्ट दिया था. सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट प्लेयर्स को इस तरह मिलते हैं रुपये ग्रेड A+- 7 करोड़ रुपये सालाना ग्रेड A- 5 करोड़ रुपये सालाना ग्रेड B- 3 करोड़ रुपये सालाना ग्रेड C- 1 करोड़ रुपये सालाना बीसीसीआई के नियमानुसार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट उन खिलाड़ियों को दिया जाता है, जिन्होंने एक सत्र में 3 टेस्ट मैच या 8 वनडे या 10 टी20 मैच खेले हों. लेकिन बोर्ड ने इस बार इसमें रियायत दी. उदाहरण के लिए हर्षित राणा. हर्षित राणा ने भारत के लिए दो टेस्ट, पांच वनडे और एक टी20 मैच खेले हैं.  

छतरपुर में 3 बच्चों की मां अपने भतीजे के साथ फरार हो गई, अपने साथ 50 हजार कैश और 2 लाख के जेवरात भी लेकर गई

छतरपुर  रिश्तों के मायने और उसकी दुनिया आजकल तेजी से बदल रही है. प्यार, मोहब्बत और इश्क के नाम पर लोग कुछ ऐसा करने लगे हैं, जिसे जानकर सच में हैरानी होती है. उनके किस्से सुनकर आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि ये क्या हो रहा है. उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से हालही में सास और दामाद की लव स्टोरी सामने आई थी. फिर बदायूं से समधी और समधन के प्यार के किस्से ने खूब सुर्खियां बटोरी. अब कुछ ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश के छतरपुर से सामने आया है. ये किस्सा जिसने भी सुना वो दंग रह गया. पूरा मामला नौगांव इलाके के एक गांव का है. यहां 3 बच्चों की मां और रिश्ते में बुआ लगने वाली महिला अपने ही भतीजे के साथ फरार हो गई. जाते-जाते वो अपने घर से 50 हजार कैश और 2 लाख के जेवरात भी लेकर भागी. अब मासूम बच्चों को बेसहारा छोड़कर भागी पत्नी की तलाश में पति दर-दर भटक रहा है. पति ने की कार्रवाई की मांग पत्नी का घर से गायब होने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. अब बेबस पिता अपने तीन बच्चों को लेकर पुलिस से पत्नी और भतीजे के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है. बताया जा रहा है कि गांव के लोग महिला को ‘चाची जी’ कहते थे. महिला अपने भतीजे के प्यार में इस कदर चूर हो गई कि उसने घर छोड़कर अपने भतीजे के साथ भागने का फैसला कर दिया. सुबह बच्चे स्कूल जाने की तैयारी कर रहे थे. तब घर पर उनकी मां नजर नहीं आई. मां के अचानक गायब होने से घर वालों के साथ आस-पास के लोग भी हैरान रह गए. पति का कहना है कि मेरी 25 साल की पत्नी राजकुमारी मेरे भतीजे के साथ शुक्रवार की सुबह घर से 50 हजार रुपये और 2 लाख के जेवरात लेकर भाग गई. जब मेरी नींद खुली तो देखा पत्नी घर में नहीं थी. उसकी सभी जगह तलाश की गई, लेकिन पत्नी का कोई पता नहीं चला. जब घर में देखा तो रुपये और गहने गायब थे और भतीजा भी नहीं था. भतीजे पर मुझे काफी दिनों से शक था, लेकिन यह नहीं पता था कि एक दिन वो ऐसा करेगा. फिलहाल पुलिस ने पीड़ित पति की शिकायत दर्ज करते हुए पत्नी की तलाश शुरू कर दी है. इस पूरे मामले को लेकर SDOP अमित मेशराम ने कहा कि 16 अप्रैल को महिला नहीं मिली. फिर रिश्तेदारों से पूछा गया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला. पति ने शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस महिला की तलाश कर रही है.

दिल्ली मेयर चुनाव नहीं लड़ेगी आम आदमी पार्टी , आतिशी बोली- बीजेपी को मुबारक हो तोड़फोड़ की राजनीति

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी  ने मेयर चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण घोषणा की है. पार्टी ने स्पष्ट किया है कि इस बार वह मेयर का चुनाव नहीं लड़ेगी. दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि BJP उन स्थानों पर चुनाव हारने के बाद साम, दाम, दण्ड और भेद की नीति अपनाकर सरकारें बनाती है. बीजेपी अन्य पार्टियों को तोड़कर अपनी सरकार बनाती है. एमसीडी चुनाव को गुजरात चुनाव के साथ आयोजित किया गया, लेकिन उनकी कोई रणनीति सफल नहीं हुई. पिछले ढाई वर्षों में आम आदमी पार्टी के पार्षदों को बीजेपी ने तोड़कर अपने पक्ष में किया है. हम किसी विधायक या पार्षद को खरीदने या बेचने में विश्वास नहीं रखते. पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि वर्तमान में MCD में बीजेपी का बहुमत है, जो तोड़फोड़ के परिणामस्वरूप प्राप्त हुआ है. उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी तोड़फोड़ की राजनीति में शामिल नहीं है, इसलिए वे इस बार चुनाव नहीं लड़ रहे हैं. बीजेपी को अपनी ट्रिपल इंजन सरकार का संचालन करना चाहिए और दिल्ली के कानून तथा सफाई की जिम्मेदारियों को निभाना चाहिए. आतिशी ने यह भी कहा कि बीजेपी ने निगम में अपने संख्याबल को बढ़ाने के लिए तोड़फोड़ की है, और यदि उन्हें चुनाव जीतना है, तो उन्हें भी ऐसा करना पड़ेगा, जो कि उनकी पार्टी के सिद्धांतों के खिलाफ है. आम आदमी पार्टी के मेयर चुनाव में भाग न लेने के निर्णय के बाद, बीजेपी ने इस पर तीखे हमले शुरू कर दिए हैं. बीजेपी के दिल्ली प्रवक्ता, प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि आम आदमी पार्टी को यह भली-भांति समझ में आ गया है कि वह दिल्ली नगर निगम में न केवल बहुमत खो चुकी है, बल्कि पिछले ढाई वर्षों में नगर निगम के प्रशासनिक और रखरखाव कार्य भी ठप हो गए हैं. इस स्थिति के कारण आम आदमी पार्टी अब त्याग का दिखावा कर रही है. बीजेपी के प्रवक्ता ने आम आदमी पार्टी के मेयर चुनाव से पीछे हटने पर उसे आलोचना का निशाना बनाया है. इसके साथ ही, उन्होंने कांग्रेस और आप के संभावित गठबंधन का भी जिक्र किया. उनका कहना है कि भविष्य में “आप” और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ सकते हैं. हालांकि, यह ध्यान देने योग्य है कि पिछले दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने एक-दूसरे से अलग होकर चुनाव लड़ा था.

फर्जी डॉक्टर यादव और अपोलो प्रबंधन की बढ़ी मुश्किलें, 19 साल बाद FIR दर्ज, जानें कैसे मिली थी ज्वॉइनिंग

बिलासपुर फर्जी हार्ट सर्जन नरेंद्र यादव की गिरफ्तारी के बाद लगातार हैरान करने वाले खुलासे हो रहे हैं। नरेंद्र यादव ने 19 साल पहले छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा स्पीकर राजेंद्र प्रसाद शुक्ला की सर्जरी की थी और सर्जरी के बाद उनकी मौत हो गई थी। अब आरोपी डॉक्टर के खिलाफ बिलासपुर में गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि ‘फर्जी’ हृदय रोग विशेषज्ञ नरेंद्र यादव उर्फ ​​नरेंद्र जॉन कैम और बिलासपुर के एक निजी अस्पताल पर शनिवार को 19 साल पहले पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद शुक्ला की मौत के मामले में गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारी के अनुसार यादव और निजी अस्पताल के खिलाफ गैर इरादतन हत्या (धारा 304), धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। बिलासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रजनेश सिंह ने बताया कि यादव को मध्य प्रदेश के दमोह स्थित एक अस्पताल में गलत सर्जरी के बाद सात मरीजों की मौत के मामले में गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने यहां निजी अस्पताल में शुक्ला का ऑपरेशन किया था, जिसके बाद पूर्व विधानसभा अध्यक्ष की मौत हो गई थी। 2006 में हुई थी मौत कोटा विधानसभा क्षेत्र से तत्कालीन कांग्रेस विधायक शुक्ला का 2006 में बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था। वे 2000 से 2003 तक छत्तीसगढ़ विधानसभा के पहले अध्यक्ष रहे थे। पूर्व स्पीकर के बेटे प्रदीप शुक्ला ने हाल ही में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि जब उनके पिता इस निजी अस्पताल में भर्ती थे, तब यादव उस अस्पताल में काम करते थे। शिकायत में कहा गया है, “यादव ने मेरे पिता की हार्ट सर्जरी की थी और उन्हें 18 दिनों तक वेंटिलेटर पर रखा गया था। इसके बाद 20 अगस्त 2006 को उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था। अस्पताल प्रबंधन ने मेरे पिता के इलाज के लिए राज्य सरकार से 20 लाख रुपये लिए थे।” प्रदीप शुक्ला ने लगाए गंभीर आरोप प्रदीप शुक्ला ने कहा कि उन्हें हाल ही में मीडिया रिपोर्टों के माध्यम से यादव और दमोह अस्पताल में हुई मौतों के बारे में पता चला। एसएसपी सिंह ने बताया कि पुलिस ने पाया है कि यादव की डिग्री फर्जी है तथा भारतीय चिकित्सा परिषद/छत्तीसगढ़ चिकित्सा परिषद में उसके पंजीकरण का दस्तावेज अभी तक नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रबंधन ने बिना उचित जांच के यादव को हृदय रोग विशेषज्ञ के रूप में नियुक्त करके पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शुक्ला के साथ-साथ कई अन्य हृदय रोगियों के जीवन के साथ खिलवाड़ किया। दमोह में 7 मौतों के बाद हुई गिरफ्तारी यादव को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) द्वारा शिकायत मिलने के बाद गिरफ्तार किया गया था, जिसमें दावा किया गया था कि मिशन अस्पताल, दमोह में सात लोगों की मौत हो गई थी, जहां उन्होंने हृदय रोगों के इलाज के नाम पर मरीजों का ऑपरेशन किया था। इंदौर स्थित एक रोजगार परामर्श फर्म के निदेशक ने पिछले सप्ताह कहा था कि यादव ने 2020 से 2024 के बीच नौकरी के लिए तीन बार अपना बायोडाटा भेजा था और दावा किया था कि उन्होंने हजारों मरीजों का ऑपरेशन किया है। नरेंद्र यादव बोले- मेरी सारी डिग्रियां असली 2024 में अपनी फर्म को भेजे गए 9 पन्नों के बायोडाटा में यादव ने खुद को वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ बताया था और अपना स्थायी पता ब्रिटेन में बर्मिंघम बताया था। बायोडाटा में उसने यह भी बताया था कि वह हजारों हृदय रोगियों के ऑपरेशन में शामिल रहा है, जिसमें 18,740 “कोरोनरी एंजियोग्राफी” और 14,236 “कोरोनरी एंजियोप्लास्टी” शामिल हैं, निदेशक ने कहा। आरोपी नरेंद्र यादव ने खुद को एक “बड़ी साजिश” का शिकार बताया है और दावा किया है कि उनकी डिग्रियां असली हैं। अस्पताल की गंभीर लापरवाही सामने आई आरोप है कि आरोपी डॉक्टर ने फर्जी डिग्री के आधार पर इलाज किया और लापरवाही से मौत का कारण बना. स्व. राजेन्द्र शुक्ल के बेटे डॉक्टर प्रदीप शुक्ला की शिकायत के बाद IPC की धारा 420, 465, 466, 468, 471, 304, 34 के तहत 19 अप्रैल को मामला दर्ज किया गया. FIR में अपोलो प्रबंधन को भी आरोपी बनाया गया. आरोप है कि बिना दस्तावेज सत्यापन के अस्पताल प्रबंधन ने फर्जी डॉक्टर को भर्ती कर इलाज का मौका दिया. अस्पताल प्रबंधन के पास ना ही कोई डॉक्टर से संबंधित उपयोगिता और विशेषज्ञ का दस्तावेज है केवल बायोडाटा लेकर ही आरोपी डॉक्टर की पदस्थापना कर दी गई। इसी से गंभीर लापरवाही हुई और मरीज की जान चली गई.  CMHO कार्यालय को अब तक नहीं दी जानकारी 19 साल बाद दिवंगत राजेंद्र शुक्ल के बेटे प्रदीप का बयान सामने आने के बाद CMHO डॉ. प्रमोद तिवारी ने गंभीरता से लिया था. उन्होंने अपोलो अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया कि किस आधार पर डॉक्टर की नियुक्ति की गई थी..? वहीं प्रबंधन ने अब तक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए. जिसके कारण  विभागीय जांच में देरी हो रही है। उसकी शैक्षणिक योग्यता से संबंधित दस्तावेज पेश करने को कहा गया था. साथ ही पूर्व विधानसभा अध्यक्ष समेत कई लोगों की मौत के मामले में डॉक्टर के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई थी. इस मामले में स्वास्थ्य विभाग की भी जांच जारी है. ढाई महीने में 15 ऑपरेशन, 7 की मौत दमोह के मिशन अस्पताल में लंदन के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. एन जोन केम के नाम पर फर्जी डॉक्टर ने ढाई महीने में 15 हार्ट ऑपरेशन कर डाले. आरोप है कि दिसंबर 2024 से फरवरी 2025 के बीच हुए इन ऑपरेशन में 7 मरीजों की मौत हो गई. इसका खुलासा तब हुआ जब एक मरीज के परिजन ने संदेह होने पर डॉक्टर की शिकायत की. इसके बाद मामला मानवाधिकार आयोग तक पहुंच गया. मामला 4 अप्रैल को सुर्खियों में आया, जब राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की. इसमें मिशन अस्पताल में 7 हार्ट पेशेंट्स की मौत और फर्जी डॉक्टर का जिक्र किया. 7 मरीजों की मौत के बाद जांच हुई तो आरोपी डॉक्टर नरेंद्र विक्रमादित्य यादव का बिलासपुर कनेक्शन सामने आया. बिलासपुर में भी ये कई लोगों की जान ले चुका है. इनमें सबसे बड़ा नाम छत्तीसगढ़ विधानसभा … Read more

नीमच में डिवाइडर तोड़ते हुए कंटेनर में जा घुसी कार, 4 की दर्दनाक मौत 3 गंभीर

नीमच- मध्य प्रदेश के नीमच-नसीराबाद हाईवे (Neemuch Highway) पर एमपी और राजस्थान (Rajasthan) सीमा पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया. रविवार की रात करीब 10 बजे  चित्तौड़गढ़ के निम्बाहेडा कोतवाली थाना क्षेत्र के बांगेड़ा गांव मामादेव के पास एक तेज रफ्तार स्कार्पियो कार की कंटेनर से जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा जिले की सीमा से कुछ मीटर दूरी पर राजस्थान के इलाके में हुआ. जानकारी के अनुसार, सभी सात लोग सांवरिया सेठ (Sawariya Seth) के दर्शन करने जा रहे थे. सांवरिया जी मंदिर के जा रहे थे दर्शन करने स्कॉर्पियो कार सवार सभी युवक उज्जैन जिले के हिंगोरिया गांव से राजस्थान के प्रसिद्ध धार्मिक तीर्थ स्थल सांवरिया जी मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे. तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सड़क के डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन में सामने से आ रहे कंटेनर में जा घुसी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के परख्च्चे उड़ गए. हादसे में स्कॉर्पियो में सवार गौरव कुमार पवार, अनिल भांबी, राजा और संजू भांबी की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि, दीपक, योगेश और सुनील गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों का निंबाहेड़ा में इलाज चल रहा है. पुलिस ने परिजनों को दी सूचना सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस उप अधीक्षक बद्रीलाल राव ने घटनास्थल का जायजा लिया. मृतकों के शव मोर्चरी में रखवाए गए हैं. पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है. घटना स्कॉर्पियो गाड़ी और कंटेनर की आमने-सामने की टक्कर थी, इसलिए इसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

एमसीडी चुनाव : बीजेपी ने मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की

 नई दिल्ली दिल्ली नगर निगम के मेयर चुनाव को लेकर बीजेपी ने मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है. दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने ऐलान करते हुए बताया कि सरदार राजा इकबाल सिंह एमडीसी मेयर और जय भगवान यादव डिप्टी मेयर पद के उम्मीदवार होंगे. राजा इकबाल सिंह और जय भगवान यादव आज नामांकन दाखिल करेंगे. आम आदमी पार्टी के एमसीडी मेयर चुनाव लड़ने से इनकार के बाद अब इनका चुना जाना औपचारिकता भर है. राजा इकबाल सिंह दुबारा संयुक्त एमसीडी होने के बाद बीजेपी के पहले मेयर होंगे. इकबाल सिंह फिलहाल सदन में नेता विपक्ष हैं. ये पहले ही उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर रह चुके हैं. बता दें कि हर वित्तीय वर्ष की पहली बैठक में मेयर का चुनाव होता है, जो आमतौर पर अप्रैल में आयोजित की जाती है. चुनाव होने तक मौजूदा मेयर पद पर बने रहते हैं. वर्तमान में ‘आप’ के महेश खींची इस पद पर काबिज हैं और चुनाव तक वही कार्यरत रहेंगे. 11 अप्रैल को जारी आदेश में एमसीडी सचिव शिव प्रसाद ने कहा था, “एमसीडी की अप्रैल की सामान्य बैठक 25 अप्रैल, 2025 को दोपहर 2 बजे अरुणा आसफ अली सभागार, सिविक सेंटर में आयोजित की जाएगी, जिसमें मेयर और उपमेयर का चुनाव भी कराया जाएगा.” दिल्ली में निगम चुनाव हर पांच साल में होते हैं, जबकि मेयर का चुनाव हर साल होता है. पिछला मेयर चुनाव नवंबर 2024 में हुआ था, क्योंकि अप्रैल 2024 में उस समय के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के कारण समय पर मंजूरी नहीं मिल पाई थी. इस साल मेयर पद सभी पार्षदों के लिए खुला है, क्योंकि पहले कार्यकाल में महिलाओं और तीसरे कार्यकाल में अनुसूचित जातियों के लिए आरक्षण लागू होता है. इस बार कोई आरक्षण लागू नहीं है. फरवरी में दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद ‘आप’ के कई पार्षद बीजेपी में शामिल हो गए, जिससे बीजेपी को मेयर चुनाव में बढ़त मिल गई. मेयर चुनाव के लिए निर्वाचन मंडल में 250 पार्षद, सात लोकसभा सांसद, तीन राज्यसभा सांसद और दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष द्वारा नामित 14 विधायक शामिल होते हैं. 10 नामित पार्षद (एल्डरमेन) भी प्रक्रिया में भाग लेते हैं, लेकिन उन्हें मतदान का अधिकार नहीं होता. एमसीडी चुनाव में आप को मिली थी 134 सीटों पर जीत दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने 22 मार्च को एमसीडी के लिए 14 विधायकों को नामित किया, जिनमें 11 बीजेपी और 3 आप के विधायक हैं. 2022 के निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 134 सीटें जीतकर बीजेपी (104 सीटें) को हराया था. 14 नवंबर, 2024 को हुए मेयर चुनाव में ‘आप’ उम्मीदवार को केवल तीन वोटों के अंतर से जीत मिली थी, जिसमें क्रॉस वोटिंग की भूमिका रही. वर्तमान में 274 सदस्यीय निर्वाचन मंडल में बीजेपी के पास 135 और आप के पास 119 सदस्यों का समर्थन है. 12 सीटें खाली हैं, क्योंकि 11 पार्षद विधायक और एक सांसद चुने जा चुके हैं.  

CG में 41 IAS अफसरों का ट्रांसफर,11 जिलों के कलेक्टर बदले, इनमें बिलासपुर, गरियाबंद, दंतेवाड़ा जैसे जिले शामिल

 रायपुर  सुशासन तिहार के बीच प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से अफसरशाही में फेरबदल किया है। राज्य सरकार ने 41 आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव करते हुए उन्हें नई पदस्थापना दी है। 11 जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं, जिनमें से कई अफसरों को पहली बार कलेक्टर बनने का मौका मिला है। सूची के अनुसार कुणाल दुदावत को दंतेवाड़ा का नया कलेक्टर बनाया गया है। मयंक चतुर्वेदी को रायगढ़ जिले की जिम्मेदारी दी गई है। संजय कन्नौजे को सारंगढ़-बिलाईगढ़ का कलेक्टर बनाया है। नूपुर राशि पन्ना को कोंडागांव का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। संजय अग्रवाल बिलासपुर कलेक्टर बनाए गए कुंदन कुमार को मुंगेली का कलेक्टर बनाया गया है। इंद्रजीत चंद्रावल को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले का जिम्मा सौंपा है। संजय अग्रवाल बिलासपुर के नए कलेक्टर बनाए गए हैं। दिव्या उमेश मिश्रा को बालोद का कलेक्टर बनाया है। जन्मेजय महोबे जांजगीर-चांपा जिले की जिम्मेदारी संभालेंगे। सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे को राजनांदगांव का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। सर्वेश्वर भुरे को राजनांदगांव जिले का कलेक्टर बनाया गया वहीं इंद्रजीत चंद्रवाल को खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले का कलेक्टर बनाया गया है। संजय अग्रवाल को बिलासपुर जिले का कलेक्टर बनाया गया है। दिव्या उमेश मिश्रा को बालोद जिले का कलेक्टर बनाया गया है। जन्मेजय महोबे को जांजगीर जिले का कलेक्टर बनाया गया है। सर्वेश्वर भुरे को राजनांदगांव जिले का कलेक्टर बनाया गया है। बिलासपुर कलेक्टर अवनीश कुमार शरण को कलेक्टर पद से हटाकर गृह निर्माण मंडल का आयुक्त बनाया गया है। रायगढ़ जिले के कलेक्टर कार्तिकेय गोयल को हटाकर खाद्य नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता संरक्षण विभाग का संचालक बनाया गया है। वहीं सारंगढ़ जिले के कलेक्टर धर्मेश साहू को हटाकर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। इसके अलावा गरियाबंद कलेक्टर दीपक अग्रवाल को खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग का नियंत्रक बनाया गया है। बड़े अधिकारियों को नई जिम्मेदारी कुछ वरिष्ठ अधिकारियों को नई प्रशासनिक भूमिकाएं सौंपी गई हैं। इनमें पूर्व बिलासपुर कलेक्टर अवनीश कुमार शरण को गृह निर्माण मंडल का आयुक्त बनाया गया है। रायगढ़ के पूर्व कलेक्टर कार्तिकेय गोयल को खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का संचालक नियुक्त किया गया है। धर्मेश साहू, पूर्व सारंगढ़ कलेक्टर अब पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में विशेष सचिव होंगे। गरियाबंद के पूर्व कलेक्टर दीपक अग्रवाल को खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग का नियंत्रक बनाया गया है। इसके अतिरिक्त 2005 बैच के आईएएस अधिकारी टोपेश्वर वर्मा को राजस्व मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि 2011 बैच के जितेंद्र कुमार शुक्ला को केंद्र सरकार की प्रमुख योजना जल जीवन मिशन का मिशन संचालक नियुक्त किया गया है। सरकार के इस प्रशासनिक कदम को सुशासन तिहार के दौरान प्रभावी शासन व्यवस्था की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। आईएएस अधिकारियों की नई पदस्थापना     टोपेश्वर वर्मा – अध्यक्ष, राजस्व मंडल बिलासपुर     जनक प्रसाद पाठक – विशेष सचिव, वन विभाग     शिखा राजपूत तिवारी – आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा व आयुष का अतिरिक्त प्रभार     डॉ. प्रियंका शुक्ला – संचालक, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन     किरण कौशल – प्रबंध संचालक, मार्कफेड व नागरिक आपूर्ति निगम     अवनीश कुमार शरण – आयुक्त नगर तथा ग्राम निवेश व गृह निर्माण मंडल     सुनील कुमार जैन – आयुक्त, बिलासपुर संभाग     केडी कुंजाम – सदस्य, राजस्व मंडल, बिलासपुर     कार्तिकेय गोयल – संचालक, खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम व उपभोक्ता संरक्षण वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन     सारांश मित्तर – आयुक्त आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग     पदुम सिंह एल्मा – संचालक, महिला एवं बाल विकास विभाग     रमेश कुमार शर्मा – विशेष सचिव, गृह विभाग     धर्मेश कुमार साहू – विशेष सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग     जीतेंद्र कुमार शुक्ला – मिशन संचालक, जल जीवन मिशन     रिमिजियुस एक्का – संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास     रजत बंसल – संचालक, भौमिकी एवं खनिकर्म विभाग, संचालक, राज्य खनिज विकास निगम और विशेष सचिव, सुशासन एवं अभिसरण विभाग     तारण प्रकाश सिन्हा – आयुक्त मनरेगा व संचालक, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण     इफ्फत आरा – अपर संभागीय आयुक्त, रायपुर व दुर्ग संभाग     जगदीश सोनकर – प्रबंध संचालक, अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम व संचालक, आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान     डॉ. संतोष कुमार देवांगन – आयुक्त, उच्च शिक्षा व प्रबंध संचालक रूसा     ऋतुराज रघुवंशी – संचालक, लोक शिक्षण, एससीईआरटी व राज्य साक्षरता मिशन     विजय दयाराम के. – संचालक, तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवं प्रशिक्षण, सीईओ, राज्य कौशल विकास अभिकरण     राहुल देव – संचालक, कृषि एवं संयुक्त सचिव, कृषि विभाग     दीपक कुमार अग्रवाल – नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग     अरविंद कुमार एक्का – संयुक्त सचिव राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, संचालक, मुद्रण एवं लेखन सामग्री     संतन देवी जांगड़े – संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग     सुखनाथ अहिरवार – सचिव, राज्य निर्वाचन आयोग व संयुक्त सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग     आकाश छिकारा – उप सचिव, पर्यावरण एवं आवास विभाग, सीईओ, आरडीए     चंद्रकांत वर्मा – संचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं व सीईओ, राज्य जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन एजेंसी     अजय कुमार अग्रवाल – प्रबंध संचालक, राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार जानिए क्यों हटाए गए ये कलेक्टर ? जांजगीर से हटाए गए कलेक्टर आकाश छिकारा को आवास पर्यावरण विभाग का उप सचिव बनाया गया है। जांजगीर के कुछ स्थानीय नेता छिकारा के करीबियों को ठेका देने का मामला लंबे समय से उठा रहे थे। शिकायत मिलने के बाद इन्हें हटाया गया है। मुंगेली के कलेक्टर राहुल देव को भी हटाया गया है। डिप्टी CM अरुण साव का इस जिले से सीधा ताल्लुक है। जिले में विकास कार्यों की धीमी गति देव को हटाए जाने की वजह हो सकती है। हालांकि ये साफ नहीं हो पाया कि क्यों देव को कलेक्टर से हटाकर कृषि विभाग का संयुक्त सचिव बना दिया गया। जनक प्रसाद पाठक बनाए गए विशेष सचिव चर्चा में रहने वाले अधिकारी जनक प्रसाद पाठक अब वन विभाग के विशेष सचिव बनाए गए हैं। डॉ प्रियंका शुक्ला राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन की प्रबंध संचालक बनी हैं। किरण कौशल को मार्कफेड और नान में प्रबंध संचालक बनाया गया है। रायगढ़ के कलेक्टर कार्तिकेय गोयल को खाद्य नागरिक आपूर्ति का संचालक बनाया गया है।  

आश्रम के सचिव से 2.52 करोड़ रुपये की डिजिटल ठगी मामले में, 6 गिरफ्तार

ग्वालियर  पुलिस ने डिजिटल ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने उज्जैन और नागदा में छापे मारकर छह आरोपियों को पकड़ा है। पकड़े गए लोगों में बंधन बैंक की असिस्टेंट मैनेजर और कैशियर भी शामिल हैं। इन लोगों पर आरोप है कि इन्होंने मिलकर करीब 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। 26 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट रहे मिशन सचिव यह धोखाधड़ी एक बड़े डिजिटल फ्रॉड का हिस्सा है। इस फ्रॉड में रामकृष्ण मिशन के सचिव को 26 दिनों तक ‘डिजिटल अरेस्ट’ में रखा गया था और उनसे 2 करोड़ 52 लाख रुपये ट्रांसफर करवाए गए थे। ग्वालियर पुलिस की एसआईटी (विशेष जांच टीम) ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि उज्जैन और नागदा में कुछ लोग भी इस डिजिटल ठगी में शामिल हैं। इसके बाद पुलिस ने वहां छापे मारे और छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से पूछताछ करना चाहती है पुलिस पुलिस सभी आरोपियों को उज्जैन से ग्वालियर क्राइम ब्रांच ऑफिस ले आई। वहां उनसे पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया। फिर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने कोर्ट से आरोपियों की रिमांड मांगी है। पुलिस चाहती है कि आरोपियों से और पूछताछ की जाए ताकि इस गिरोह के बाकी सदस्यों और इस ठगी से जुड़े अन्य पहलुओं का भी पता चल सके। बैंक अधिकारियों की मिलीभगत की आशंका पुलिस के अनुसार, इस ठगी में उज्जैन स्थित बंधन बैंक के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत है। बैंक कर्मचारियों ने मिलकर करीब 10 लाख रुपये धोखाधड़ी से चेक के माध्यम से निकाल लिए। इस फ्रॉड में रामकृष्ण मिशन के सचिव को 26 दिनों तक ‘डिजिटल अरेस्ट’ में रखा गया था। इस दौरान आरोपियों ने उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया और उनसे देश के अलग-अलग बैंकों में करीब 2 करोड़ 52 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। विदेशों तक जुड़े हैं इस ठगी के तार रामकृष्ण मिशन के सचिव ने क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह यादव ने बताया कि यह ठगी बहुत ही योजनाबद्ध तरीके से की गई थी। इसके तार विदेशों तक जुड़े हुए हैं। पुलिस अब इस अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का भी पता लगाने में जुटी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही अन्य आरोपियों तक भी पुलिस की पहुंच होगी और इस घोटाले की पूरी साजिश का पर्दाफाश किया जाएगा। पुलिस को बैंक अधिकारियों पर शक पुलिस का मानना है कि बैंक अधिकारियों की मिलीभगत के बिना इतनी बड़ी रकम की निकासी संभव नहीं थी। इस मामले को मध्य प्रदेश की अब तक की सबसे बड़ी ‘डिजिटल अरेस्ट’ ठगी माना जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की कई टीमें लगातार काम कर रही हैं। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में और भी खुलासे होंगे।

तिलहन उत्पादन को बढ़ावा देने राष्ट्रीय मिशन के तहत वैल्यू चेन पार्टनर हेतु आवेदन आमंत्रित

एमसीबी मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला अंतर्गत राष्ट्रीय खाद्य तेल-तिलहन मिशन (National Mission on Edible Oil-Oilseed) के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु योग्य एफपीओ (FPO) एवं सहकारी समितियों से वैल्यू चेन पार्टनर (VCP) बनने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।        इस योजना के अंतर्गत किसानों के चयन से लेकर मृदा परीक्षण, बीज वितरण, फसल प्रदर्शन, प्रशिक्षण, फार्म स्कूल संचालन, सलाहकार सेवाओं का प्रसार और अंत में उत्पाद के मूल्य संवर्धन व विपणन तक की संपूर्ण प्रक्रिया में सहभागिता की जिम्मेदारी इन्हीं पार्टनरों को सौंपी जाएगी। इन कार्यों के संचालन हेतु पात्र संस्थाओं को योजना में निर्धारित प्रावधानानुसार वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाएगी। वैल्यू चेन पार्टनर बनने के लिए इच्छुक एफपीओ अथवा सहकारी समितियों को कुछ पात्रता शर्तों को पूरा करना आवश्यक है। इसमें कम्पनी अधिनियम या सहकारिता अधिनियम के तहत पंजीकरण संबंधित जिले में कम से कम तीन वर्षों का कार्यानुभव संस्था में न्यूनतम 200 पंजीकृत कृषकों की भागीदारी, पिछले तीन वर्षों में औसत वार्षिक कारोबार नौ लाख रुपए से अधिक और किसानों द्वारा संस्था में कम से कम तीन लाख रुपए की इक्विटी निवेश की अनिवार्यता शामिल है। ऐसी संस्थाएं जो उपरोक्त सभी मापदंडों को पूरा करती हैं, वे 23 अप्रैल 2025 को सायं 5:30 बजे तक कार्यालय उप संचालक कृषि, बंगला स्कूल, इंदिरा गांधी पार्क के पास, झगराखांड, जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के पते पर अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित आवेदन पंजीकृत डाक के माध्यम से भेज सकते हैं। निर्धारित समय के पश्चात प्राप्त किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

विकसित मध्यप्रदेश की संकल्प यात्रा में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें लोकसेवक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

विकसित मध्यप्रदेश की संकल्प यात्रा में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें लोकसेवक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर प्रदेशवासियों को दीं मंगलकामनाएं भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय लोक सेवा दिवस (नेशनल सिविल सर्विस-डे) की शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने कहा है कि आज का दिन प्रगति, गरीबों के उत्थान और प्रशासनिक व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण से लोक-कल्याण के प्रयासों को समर्पित है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा कि लोक-सेवकों के कठिन परिश्रम, लगन और प्रतिबद्धता से देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त हो रहा है। उन्होंने सभी लोक-सेवकों से विकसित मध्यप्रदेश की संकल्प यात्रा में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने का आह्वान किया है।  

आज केकेआर के खिलाफ भिड़ेगी गुजरात टाइटंस, प्लेऑफ पर होगी नजरें

कोलकाता मौजूदा चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में पॉइंट्स टेबल में टॉप पर मौजूद गुजरात टाइटंस के खिलाफ सोमवार को यहां होने वाले मैच में अपने बल्लेबाजों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। कोलकाता की टीम पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने पिछले मैच में 112 रन के लक्ष्य काफी अच्छा करते हुए 95 रन पर आउट हो गई थी। उसका टीम प्रबंधन बल्लेबाजों की इस खराब प्रदर्शन से निश्चित रूप से चिंता में होगा। कोलकाता ने हालांकि अपने पूर्व सहायक कोच अभिषेक नायर को फिर से अपने टीम प्रबंधन से जोड़ा है। नायर को भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने हाल में राष्ट्रीय टीम के सहायक कोच पद से हटा दिया था। कोलकाता ने इसके तुरंत बाद उन्हें अपनी टीम से जोड़ दिया था। केकेआर के पूर्व सहायक कोच नायर की घर वापसी से निश्चित रूप से टीम को प्रोत्साहन मिलेगा, जिसके वर्तमान में सात मैचों में छह अंक हैं और प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए उसे अपने शेष सात मैचों में से कम से कम पांच मैच जीतने की जरूरत है। नायर ने पहले ही उप-कप्तान वेंकटेश अय्यर और रमनदीप सिंह जैसे बल्लेबाजों के साथ काम करना शुरू कर दिया है जो इस सत्र की दो कमजोर कड़ी हैं। इस सत्र में 23.75 करोड़ रुपये के साथ टीम के सबसे महंगे खिलाड़ी अय्यर ने 24.20 की औसत से केवल 121 रन बनाए हैं, जबकि रमनदीप छह पारियों में सिर्फ 29 रन ही बना पाए हैं। आंद्रे रसेल के नाम पांच पारियों में सिर्फ 34 रन दर्ज हैं, जबकि रिंकू सिंह ने 38.66 की औसत से 116 रन बनाए हैं। बल्लेबाजों में केवल कप्तान अजिंक्य रहाणे (221 रन, 2 अर्द्धशतक) और युवा अंगकृष रघुवंशी (170 रन) ने ही अच्छा प्रदर्शन किया है। शीर्ष क्रम में क्विंटन डी कॉक और सुनील नारायण ने कुछ मैच में टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई है लेकिन उनके प्रदर्शन में ही निरंतरता का अभाव है। इस मैच के लिए दो पिचें तैयार की गई हैं और एक में घास की अतिरिक्त परत है जिसे काटा नहीं गया है। पिच को लेकर फैसला टीम की रणनीति पर आधारित होगा। कोलकाता का टीम प्रबंधन पहले भी पिच को लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त कर चुका है क्योंकि टीम को घरेलू मैदान पर खेलने का फायदा नहीं मिल रहा है। शुभमन गिल की अगवाई वाले गुजरात टाइटंस ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है। इस सत्र में उसे अभी तक केवल दो मैच में हार का सामना करना पड़ा है। उसके गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है जिनमें तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा (14 विकेट) और बाएं हाथ के स्पिनर आर साई किशोर (11 विकेट) ने उसकी जीत में अहम भूमिका निभाई है। बल्लेबाजी विभाग में सलामी बल्लेबाज बी साई सुदर्शन (365 रन) ऑरेंज कैप धारक निकोलस पूरन से सिर्फ तीन रन पीछे हैं, जबकि जोस बटलर (315 रन, औसत 63.00) नंबर तीन पर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, लवनिथ सिसौदिया, वेंकटेश अय्यर, अनुकूल रॉय, मोइन अली, रमनदीप सिंह, आंद्रे रसेल, एनरिक नॉर्टजे, वैभव अरोड़ा, मयंक मारकंडे, स्पेंसर जॉनसन, हर्षित राणा, सुनील नारायण, वरुण चक्रवर्ती और चेतन सकरिया। गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), बी साई सुदर्शन, शाहरुख खान, शेरफेन रदरफोर्ड, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, महिपाल लोमरोर, अरशद खान, जयंत यादव, निशांत सिंधु, कुलवंत खेजरोलिया, गेराल्ड कोएत्ज़ी, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, गुरनूर बराड़ और करीम जनत। मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

इंदौर में 22 अप्रैल के बाद से गर्म हवाओं की वजह से और बढ़ेगा तापमान, चलेगी लू

इंदौर उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी हुई है। वहीं हरियाणा सहित कुछ हिस्सों में बारिश भी हुई। इसके प्रभाव से हवा का रुख अभी उत्तर पश्चिमी होने के कारण इंदौर में दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिली। पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद 22 अप्रैल के बाद राजस्थान से लगे पश्चिमी व उत्तरी मप्र से जुड़े इलाकों में लू चलने की संभावना है। दोपहर में धूप के तीखे तेवर होने से सड़कों पर आम लोगों की कम आवाजाही दिखी। हालांकि पिछले दो दिन के मुकाबले रविवार को दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिली। अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य था। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 23.6 डिग्री रहा। इंदौर में सोमवार को दिन व रात का तापमान सामान्य के आसपास रहेगा। दोपहर में गर्मी के कारण घर से बाहर निकलने वालों को परेशान होना पड़ेगा। सीधी, शिवपुरी, टीकमगढ़ में चली लू गुजरात एवं राजस्थान भीषण गर्मी की चपेट में हैं। वहां से लगातार आ रही गर्म हवाओं के कारण मध्य प्रदेश में भी गर्मी के तीखे तेवर बरकरार हैं। इसी क्रम में रविवार को प्रदेश में सबसे अधिक 44.2 डिग्री तापमान सीधी में दर्ज किया गया। देश के 10 सबसे गर्म शहरों में सीधी छठे क्रम पर रहा। वहीं टीकमगढ़ और शिवपुरी में भी लू का प्रभाव रहा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार मंगलवार से अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की और वृद्धि होने की आशंका है। पिछले चार दिन में इस तरह गिरा पारा     17 अप्रैल को अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री     18 अप्रैल को अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री     19 अप्रैल को अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री     20 अप्रैल को अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री  

कुम्भ में हर घाट रामघाट होगा, श्रद्धालु कहीं भी स्नान करेंगे उन्हें उतना ही पुण्य मिलेगा: CM यादव

उज्जैन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को  के पवित्र रामघाट पर जल गंगा संवर्धन अभियान में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने शिप्रा नदी में डुबकी लगाई और घाट की सफाई कर सेवा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सीएम यादव ने कहा कि शिप्रा नदी के किनारे पंचकोशी परिक्रमा की एक पुरानी परंपरा रही है। हर साल हजारों-लाखों लोग यहां आकर परिक्रमा करते हैं। घाट पर स्वच्छता का ध्यान रखा जाएगा कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने घाट की सफाई में भाग लिया और वे खुद घाट पर पड़े कचरे को हटाते नजर आए। उन्होंने कहा कि पंचकोशी परिक्रमा की शुरुआत में श्रद्धालु जब यहां स्नान करेंगे, तो घाट पर स्वच्छता और जल की शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। खासकर नदी के अंदर जो गंदगी जम जाती है, उसे साफ करना जरूरी है। 29 किमी के नए घाट तैयार होंगे सीएम ने कहा कि सिध्दनाथ से त्रिवेणी तक 29 किमी के नए घाट तैयार होंगे। पहले से 6 किमी के घाट बने हुए है। इस तरह से कुम्भ में आने वाले श्रद्धालुओं को 35 किमी के घाट उपलब्ध होंगे। कुम्भ में हर घाट रामघाट होगा। श्रद्धालु कहीं भी स्नान करेंगे उन्हें उतना ही पुण्य मिलेगा। इस बार कुम्भ में जलमार्ग बनाने जा रहे है। शनि मंदिर से रामघाट, गऊघाट से लालपुर, मंगलनाथ से रामघाट तक नौकायन से लोग आना-जाना कर सकेंगे। जल गंगा संवर्धन अभियान में उज्जैन पहुंचे सीएम सीएम ने कहा, शिप्रा नदी के किनारे पंचकोशी परिक्रमा की एक पुरानी परंपरा रही है। हर साल हजारों-लाखों लोग यहां आकर परिक्रमा करते हैं। इस परिक्रमा की शुरुआत में श्रद्धालु जब यहां स्नान करेंगे, तो घाट पर स्वच्छता और जल की शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। खासकर नदी के अंदर जो गंदगी जम जाती है, उसे साफ करना जरूरी है। मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ 30 मार्च (गुड़ी पड़वा) से शुरू होकर 30 जून तक चलेगा। इसका उद्देश्य प्रदेश की नदियों और अन्य जल स्रोतों का संरक्षण करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश वास्तव में नदियों का मायका है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि प्रदेश में कोई ग्लेशियर नहीं होने के बावजूद, यहां की भौगोलिक और वन संपदा के साथ-साथ जनभागीदारी के कारण पर्याप्त जलराशि उपलब्ध है। उन्होंने नर्मदा, केन-बेतवा, चंबल और सोन जैसी प्रमुख नदियों का उल्लेख करते हुए बताया कि ये न केवल मध्य प्रदेश बल्कि पड़ोसी राज्यों के लिए भी जीवनदायिनी हैं। डॉ. यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश की कुल जलराशि किसी भी तरह से हिमालय के जल स्रोतों से कम नहीं है। उन्होंने जल स्रोतों के उचित रखरखाव, भूगर्भ जल भंडारण क्षमता में वृद्धि और जल के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री के ‘जल ही जीवन है’ के आह्वान को दोहराते हुए बताया कि राज्य सरकार अमृत सरोवर, खेत तालाब और पुरानी जल संरचनाओं के पुनरुद्धार के माध्यम से जल संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत मैं उज्जैन प्रवास पर आया था। शिप्रा को नमन करते हुए मैंने यहां स्नान भी किया और सेवा भाव से कार्य किया। यह हम सबका फर्ज भी है। शिप्रा को नमन करते हुए स्नान किया सीएम ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत मैं उज्जैन प्रवास पर आया था। शिप्रा को नमन करते हुए मैंने यहां स्नान भी किया और सेवा भाव से कार्य किया। यह हम सबका फर्ज भी है।

रायसेन में भीषण सड़क दुर्घटना, कार के खाई में गिरने से 6 लोगों की मौत; शादी से लौट रहा था परिवार

रायसेन  मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में एक बड़ा कार हादसा सामने आया है। इस हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई है। कार बिहार से इंदौर जा रही थी, तभी अचानक कार खाई में पलट गई और कार में सवार 6 लोगों की जान चली गई। जानकारी के अनुसार परिवार बिहार से शादी करके लौट रहा था। दुर्घटना के दौरान कार में दूल्हा-दुल्हन भी सवार थे, जो बुरी तरह से जख्मी हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। तूफान गाड़ी में सवार सभी 9 लोग इंदौर के चंदननगर क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं, जो बिहार के पटना में एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। लौटते वक्त कार में दूल्हा-दुल्हन समेत परिवार के अन्य सदस्य सवार थे। बताया गया है कि इस भीषण हादसे में दो साल की मासूम बच्ची की भी मौके पर ही मौत हो गई। ड्राइवर को लगी झपकी यह हादसा रायसेन के सुल्तानपुर इलाके में हुआ है। बम्होरी ढाबे के पास कार पुलिया पार कर रही थी। तभी अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया और कार खाई में जा गिरी। इस हादसे की वजह ड्राइवर की लापरवाही को बताया जा रहा है। खबरों की मानें तो कार चलाते समय ड्राइवर को झपकी आ गई, जिसकी वजह से उसने कार से संतुलन खो दिया और यह भीषण हादसा देखने को मिला। कार में सवार थे 9 लोग मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह हादसा आज यानी सोमवार की सुबह 7 बजे देखने को मिला है। कार में कुल 9 लोग सवार थे। हादसे के दौरान 6 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं दूल्हा-दुल्हन समेत 3 लोग बुरी तरह से घायल हैं। तीनों घायलों को रायसेन के जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। पटना से लौटा था परिवार बता दें कि सभी लोग शादी के सिलसिले में पटना गए थे। मध्य प्रदेश के इंदौर से बारात पटना के लिए रवाना हुई थी। कार में सवार सभी लोग शादी में शिरकत करके लौट रहे थे। तभी अचानक यह गंभीर हादसा हो गया। इस घटना से पूरे परिवार में मातम का माहौल है। हादसे में इनकी हुई मौत वाहन खाई में गिरने से मोहनलाल कुरील पुत्र महावीर प्रसाद (68), चंदा देवी पुत्र मोहनलाल (60), नरेंद्र पुत्र बालाराम चोपड़ा (30) , सरिता पत्नी रवि खोलवाल (25) , तस्वी उर्फ चीनू (2), ड्राइवर सुनील की मौत हेा गई। तीन लोग हुए घायल दुर्घटना में दीपक पुत्र बालाराम चोपड़ा, संगीता पति दीपक चोपड़ा (25) और रवि खोलवाल पुत्र भगीरथ (27) घायल हो गए हैं। घायलों में शामिल दीपक चोपड़ा दूल्हा है और संगीता दुल्हन है। दोनों परिवार बिहार के सुपौल जिले से शादी कर लौट रहे थे। घायल दूल्हा-दुल्हन और दूल्हे के जीजा को रायसेन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ड्राइवर गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा घटना की जानकारी मिलते ही सुल्तानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गाड़ी की रफ्तार तेज होने के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी पुलिया से सीधे नीचे गिर गई। सड़क की हालत खतरनाक यह हादसा नेशनल हाईवे-12 (जयपुर-जबलपुर मार्ग) पर बम्होरी गांव के पास हुआ, जहां सड़क की हालत पहले से ही संकरी और खतरनाक मानी जाती है। हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के गंभीर परिणामों की याद दिला दी है। पुलिस द्वारा हादसे की जांच की जा रही है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet