LATEST NEWS

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 17वीं विज्ञान मंथन यात्रा के लिए चयनित प्रतिभाशाली भावी वैज्ञानिकों से आज संवाद करेंगे

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् की 17 वीं “विज्ञान मंथन यात्रा” के लिए चयनित प्रतिभाशाली भावी वैज्ञानिकों से आज संवाद करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन मुख्यमंत्री निवास में शाम 7 बजे किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यात्रा पर जाने वाले भावी वैज्ञानिको को सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव विज्ञान मंथन यात्रा का फ्लैग ऑफ भी करेंगे। इस अवसर पर वैज्ञानिक संस्थानों के प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों उपस्थिति रहेंगे। 17वीं विज्ञान मंथन यात्रा 21 से 27 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। योजना में चयनित प्रतिभागियों को देश की प्रतिष्ठित प्रयोशालाओं और समर्पित वैज्ञानिकों से रूबरू होने का अवसर मिलेगा। यात्रा उपरांत परिषद् द्वारा आयोजित स्कॉलरशिप परीक्षा में भाग लेने का अवसर मिलेगा। परीक्षा में सफल होने वाले प्रत्येक कक्षा के 20 चयनित विद्यार्थियों को 5 वर्षों तक 12 हजार रुपए प्रति वर्ष की स्कॉलरशिप प्रदान की जायेगी। यात्रा के लिए इस वर्ष कक्षा 10वीं से 12वीं विज्ञान विषय में अध्यनरत पूरे प्रदेश के कुल 375 छात्र-छत्राओ का चयन किया गया है। चयन प्रक्रिया में प्रदेश को 5 विभिन्न जोन (ईस्ट, वेस्ट, नार्थ, साउथ व सेंट्रल) में बांटकर प्रत्येक जोन से 75 प्रतिभागियों का चयन किया गया है। परियोजना प्रभारी डॉ. विवेक कटारे के अनुसार इन प्रतिभागियों का चयन प्रदेश स्तर पर पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित कर किया गया है। उन्होंने बताया कि कक्षा 10वीं के 49 छात्राओं एवं 76 छात्रों, कक्षा 11वीं के 54 छात्राएं तथा 71 छात्रों और कक्षा 12वीं के 48 छात्राएं तथा 77 छात्रों का चयन किया गया है। इन छात्र-छात्राओं के उपयोगी मार्गदर्शन के लिये प्रदेश के विज्ञान विषय के 33 शिक्षकों का भी चयन किया गया है। सोमवार को प्रदेश भर से सभी चयनित विद्यार्थी प्रौद्योगिकी परिषद के नेहरू नगर स्थित मुख्यालय में प्रातः 9.00 बजे उपस्थित होंगे। इस वर्ष कुल चयनित 375 विद्यार्थियों को 02 पृथक समूहों में विभाजित किया गया है, जिनमें से एक ग्रुप चंडीगढ़ जायेगा और दूसरा समूहों दिल्ली स्थित संस्थानों का भ्रमण करेगा। दिल्ली जाने वाले समूहों के विद्यार्थी नेशनल साइंस सेन्टर, नेशनल इंस्टीटयूट ऑफ प्लांट जीनोमिक रिसर्च, इंडियन एग्रीकल्चर रिसर्च इंस्टीटयूट, राष्ट्रपति भवन और दिल्ली संस्थानों का भ्रमण करेंगे। चंडीगढ़ जाने वाले समूह के विद्यार्थी सेन्ट्रल साइंटिफिक इंस्ट्रुमेंटस ऑर्गेनाइजेशन, इंडियन इंस्टीटयूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च, पंजाब स्टेट काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, नेशनल इंस्टीटयूट ऑफ फॉर्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, गवर्नमेंट म्युजियम एंड आर्ट गैलरी संस्थानों का भ्रमण और वैज्ञानिकों से साक्षात्कार करेंगे। परियोजना प्रभारी डॉ. कटारे ने बताया कि चंडीगढ़ जाने वाले समूह का नाम “सीवी रमन समूह” एवं दिल्ली जाने वाले समूह का नाम “एपीजे अब्दुल कलाम समूह” रखा गया है। “सीवी रमन समूह ” में कक्षा 11वीं और 12वीं एवं “एपीजे अब्दुल कलाम समूह” में 10वीं के छात्र-छात्राए होंगे। दोनों ही समूह मंगलवार 22 अप्रैल को भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से प्रातः वन्दे भारत ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। दिल्ली पहुँचने पर प्रदेश के इन सभी भावी वैज्ञानिकों का भव्य स्वागत विज्ञान भारती द्वारा आयोजित कार्यक्रम में किया जायेगा। मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं में प्रदेश की भावी वैज्ञानिकों को तलाशने और उनमें विज्ञान शिक्षा के प्रति रुझान पैदा करने के लिए विगत 16 वर्षो से मिशन एक्सीलेंस का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रदेश से चयनित विद्यार्थियों के दल को किताबी ज्ञान से अलग व्यावहारिक विज्ञान की दुनिया से रूबरू कराया जायेगा। आज हम सभी की उन्नत जीवन शैली विज्ञान के नित नए आविष्कारो पर ही आधारित है। इन आविष्कारों के पीछे नित नये शोध कार्य और इस शोधो को अंजाम देने वाले हमारे कर्मठ वैज्ञानिकों, समर्पित प्रयोगशालाओं आदि के साक्षात् दर्शन से जो वातावरण पैदा होता है, वह विद्यार्थियों के मन में देशप्रेम के साथ-साथ समर्पित वैज्ञानिक के रूप में अपना कॅरियर बनाने की प्रतिबद्धता प्रदान करता है। विज्ञान मंथन यात्रा का मुख्य उद्देश्य उन प्रतिभावान विद्यार्थियों को, जिनमें विज्ञान के प्रति अभिरुचि है, उनकी पहचान करना एवं उनके द्वारा चयनित क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिये प्रोत्साहित करना है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सहयोग से चलाये जाने वाले इस कार्यक्रम के माध्यम से चयनित विद्यार्थियों को प्रशिक्षित कर उनकी वैज्ञानिक प्रतिभा को चिन्हित कर अनुसंधान एवं विकास के माध्यम से आगे बढाया जाने का कार्य किया जा रहा है।

राज्य वन विकास निगम अध्यक्ष एमसीबी जिला के केलहारी मंडल व मनेन्द्रगढ़ मंडल मे होना है आगमन

राज्य वन विकास निगम अध्यक्ष एमसीबी जिला के केलहारी मंडल व मनेन्द्रगढ़ मंडल मे होना है आगमन दोनो मंडलो मे अंबेडकर जयंती के अवसर पर समरसता दिवस मे होंगे शामिल एमसीबी भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के नेतृत्व मे तथा एमसीबी जिला के जिलाध्यक्षा श्रीमती चम्पा देवी पावले के मार्गदर्शन मे समरसता पखवाडा के अवसर पर अंबेडकर जयंती  पर समरसता दिवस के रूप मे मनाया जा रहा जिसके अंतर्गत केलहारी मंडल के केराबहरा ग्राम मे कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसमें छग राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष माननीय राम सेवक पैकरा जी (पूर्व गृहमंत्री, छग शासन) की गरिमामय उपस्थिति मे 21 अप्रेल, दिन -सोमवार  को दोपहर 12 बजे केराबहरा  मे होगा । इसके पश्चात     मनेन्द्रगढ़ मंडल मे रेलवे कालोनी स्थित खैर माता मंदिर रेलवे स्कूल के पास शाम 5 बजे आयोजित होना है जिसमे छग राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष माननीय राम सेवक पैकरा जी (पूर्व गृहमंत्री, छग शासन)  का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

डायलिसिस सेंटर में अब तक 315 से अधिक डायलिसिस सेशन सफलतापूर्वक किए जा चुके

डायलिसिस सेंटर बना संजीवनी रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की दूरदर्शी पहल और संवेदनशील नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। इसी क्रम में जशपुर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुनकुरी में स्थापित चार बिस्तरों वाला डायलिसिस सेंटर किडनी रोगियों के लिए वरदान साबित हो रहा है। 21 फरवरी 2025 से शुरू हुए इस डायलिसिस सेंटर में अब तक 315 से अधिक डायलिसिस सेशन सफलतापूर्वक किए जा चुके हैं। रोजाना दो से तीन मरीज यहां उपचार हेतु पहुँच रहे हैं। अत्याधुनिक डायलिसिस मशीनों से सुसज्जित यह सेंटर मरीजों को न केवल समय पर इलाज उपलब्ध करा रहा है, बल्कि उन्हें बाहर अन्य शहरों की ओर रुख करने से भी राहत मिल रही है। इससे मरीजों के समय और पैसे दोनों की बचत हो रही है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत गरीब और जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क डायलिसिस सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। वर्तमान में जिले में तीन डायलिसिस यूनिट कार्यरत हैं। जिला अस्पताल जशपुर में 5 बिस्तरों की, पत्थलगांव में 3 बिस्तरों की और अब कुनकुरी में 4 बिस्तरों की यूनिट शुरू की गई है। स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन की दिशा में मुख्यमंत्री साय की प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। उनकी अगुवाई में कुनकुरी में मेडिकल कॉलेज स्थापना के लिए बजटीय प्रावधान किए गए हैं। साथ ही जशपुर में प्राकृतिक चिकित्सा एवं फिजियोथेरेपी केंद्र, शासकीय नर्सिंग कॉलेज तथा शासकीय फिजियोथेरेपी कॉलेज की स्थापना का निर्णय लिया गया है। छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के दूरस्थ अंचलों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाने हेतु सतत प्रयासरत है। कुनकुरी में डायलिसिस सेंटर की शुरुआत इसी प्रयास का प्रत्यक्ष उदाहरण है, जिससे स्थानीय नागरिकों को घर के पास ही जीवन रक्षक स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ हो रही हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और राज्यपाल आचार्य देवव्रत महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती पर धर्मरक्षा महायज्ञ में हुए शामिल

रायपुर संस्कृति की रक्षा और जनकल्याण में आर्य समाज की भूमिका अनुकरणीय : मुख्यमंत्री सायसंस्कृति की रक्षा और जनकल्याण में आर्य समाज की भूमिका अनुकरणीय : मुख्यमंत्री सायसंस्कृति की रक्षा और जनकल्याण में आर्य समाज की भूमिका अनुकरणीय : मुख्यमंत्री सायसंस्कृति की रक्षा और जनकल्याण में आर्य समाज की भूमिका अनुकरणीय : मुख्यमंत्री साय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत आज राजधानी रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में महर्षि दयानंद सरस्वती जी की 200वीं जयंती और आर्य समाज के 150वें स्थापना वर्ष के शुभ अवसर पर आयोजित धर्मरक्षा महायज्ञ एवं वैदिक सनातन संस्कृति सम्मेलन में शामिल हुए। मुख्यमंत्री साय ने इस दौरान धर्मरक्षा यज्ञ में हवन-पूजन कर प्रदेश कल्याण की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय और राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने छत्तीसगढ़ प्रांतीय आर्य प्रतिनिधि सभा द्वारा तैयार पुस्तिका “चुनौतियों का चिंतन” का विमोचन किया। मुख्यमंत्री साय ने सभा को संबोधित करते हुए महर्षि दयानंद सरस्वती का पुण्यस्मरण किया। उन्होंने कहा कि आर्य समाज को मानव कल्याण का कार्य करते हुए आज 150 वर्ष पूरे हो गए हैं। आर्य समाज के द्वारा निरंतर देश सेवा, धर्म-संस्कृति की रक्षा तथा जनजागरण का कार्य किया जा रहा है। साय ने बताया कि वे महर्षि दयानंद के विचारों से प्रभावित होकर वर्ष 1999 से आर्य समाज से जुड़े हुए हैं और विभिन्न अवसरों पर समाज के मनीषियों का मार्गदर्शन उन्हें प्राप्त होता रहा है। आर्य समाज महर्षि दयानंद के विचारों को आगे बढ़ाते हुए संस्कार और शिक्षा का पुनीत कार्य कर रहा है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री जी प्राकृतिक खेती और देशी नस्ल की गायों के उपयोग को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दे रहे हैं। प्रदेश सरकार निश्चित रूप से इस दिशा में अपने प्रयासों को और अधिक गति देगी। साय ने कहा कि पिछले डेढ़ वर्षों में हमारी सरकार ने मोदी की गारंटियों को पूरा करने का कार्य किया है। गरीब परिवारों को आवास उपलब्ध कराने के लिए हमने पहले ही कैबिनेट में 18 लाख आवास की स्वीकृति दी थी और अब आवास प्लस-प्लस का सर्वेक्षण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी जरूरतमंद परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही भूमिहीन मजदूरों को सालाना 10 हजार रुपये, माताओं-बहनों को प्रति माह एक हजार रुपये, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना और रामलला दर्शन योजना के माध्यम से प्रदेशवासियों के तीर्थदर्शन के पुण्य संकल्प को भी पूरा किया जा रहा है। गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने महर्षि दयानंद सरस्वती को नमन करते हुए कहा कि उनके जीवन-मूल्यों और विचारों को आत्मसात करने से शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक उन्नति का संकल्प पूरा होगा। उन्होंने महर्षि दयानंद की संपूर्ण जीवन-यात्रा और उद्देश्यों पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक कृषि और देशी गौवंश की रक्षा एवं उनका संवर्धन अत्यंत आवश्यक है। वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाकर यदि हम गौपालन को लाभकारी बनाएंगे, तो समाज में उसकी रक्षा हेतु स्वाभाविक चेतना विकसित होगी। इससे सड़कों पर पशुओं के विचरण की समस्या स्वतः समाप्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि जैविक खेती के माध्यम से हम स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकते हैं। इस अवसर पर योग आयोग के अध्यक्ष रूप नारायण सिन्हा, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष विशेषर पटेल, स्वामी धर्मानंद सरस्वती जी महाराज, सुरेश जी, कैप्टन रुद्रसेन, विनय आर्य, डॉ. राजेंद्र विद्या अलंकार, प्रबल प्रताप जूदेव, आर्य समाज के रामकुमार पटेल सहित आर्यवीर और आर्य समाज के अनुयायी उपस्थित थे।

लगातार दुसरी बार चैंपियन बनी सन्नी इलेवन,फाइनल मुकाबले में नितेश फैंस क्लब बोरी को हरा,जीता खिताब ।

Sunny Eleven became champion for the second consecutive time, defeated Nitesh Fans Club Bori in the final match and won the title. आमला, हरिप्रसाद गोहे ! नगर के हवाई पट्टी क्षेत्र स्थित रेलवे खेल मैदान पर बीते एक सप्ताह से आयोजित रात्रि कालीन टैनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का शनिवार देर रात समापन हो गया । प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने पूर्व कैबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे आमला पहुंचे थे। उन्होंने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर समिति एवं खिलाड़ियों का धन्यवाग ज्ञापित कर उन्हें बधाई प्रेषित की । प्रतियोगिता के आयोजक नितिन गाडरे, सतीश मीणा ने बताया प्रतियोगिता का फाइनल एवं सेमी फाइनल मुकाबला सनिवार शाम खेला गया। पहले सेमी फाइनल में सन्नीइलेवन ने साईं आराधना को हराकर फाइनल में जगह बनाई वहीं दूसरे सेमी फाइनल में महाकाल बोरी ने नितिन गाडरे फैंस क्लब को 5 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाईं गोरतलब हो की फाइनल मुकाबले में महाकाल बोरी ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट खोकर 8 ओवर में 79 रन बनाए लक्ष्य का पीछा करने उतरी सन्नी 11 ने 8 ओवर में 4 विकेट खोकर यह मैच जीत लिया रोमांचकारी फाइनल मुकाबले में सोहिल पटेल ओपन बल्लेबाजी करने उतरे उन्होंने 20 गेंदों में 38 रन बनाए और 6 मार कर नाबाद रहे ओर अपनी टीम को जीत दिलाई जिन्हे प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया । आपको बतादे सन्नी इलेवन की टीम ने आनर सन्नी भूभारकर, टीम के कप्तान शिवम् बचले के मार्गदर्शन में स्थानीय रेलवे खेल मैदान पर लगातार दूसरी बार खिताब जीतकर आमला का नाम रोशन किया है। वहीं सन्नी इलेवन के धाकड़ बल्लेबाज सोहेल पटेल, शिवम बचले, और आयरन चिमटे ने मौजूदा दर्शको का भरपूर मनोरंजन किया जिन्हे आयोजन समिति द्वारा आकर्षक पुरस्कार दे सम्मान्नित किय । इस अवसर पर अयोजन समिति द्वारा प्रतियोगिता की फाइनल विजेता रही सनी इलेवन टीम को मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष आमला नितिन गाडरे के हस्ते 51000 हजार रूपए नगद राशि वहीं उप विजेता नितेश यादव फैंस क्लब बोरी को 25000 हजार रूपए राशि एवं ट्राफी देकर सम्मानित किया गया । सन्नी इलेवन के आनर सन्नी भम्बरकर ने कैप्टन शिवम् बचले,आर्यन चिमटे,सोहेल खान ,विनय घोघरे ,अल्ताफ खान, कुणाल पाल,रोहित , नारू, ओम,अंकित मानकर,अंकित झारबड़े, बंटी,अविनाश झरबडे ,हुसैन, टिंकू, अंकित,रघु मासाब, चिंटू , विकाश को जीत के लिए बधाई प्रेषित की ।

शेयर बाजार में आई तूफानी तेजी, 555 अंक से ज्यादा उछला सेंसेक्स

मुंबई भारतीय शेयर बाजार (Indian Stock Market) में तेजी का सिलसिला जारी है. बीते सप्ताह ताबड़तोड़ तेजी के बाद सोमवार को भी दोनों इंडेक्स ग्रीन जोन में ओपन हुए. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (Sensex) 500 अंक उछलकर 78,903.09 के लेवल पर खुला, तो वहीं दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (Nifty) भी तेजी के साथ 23,949.15 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की. शुरुआती कारोबार के दौरान बैंकिंग और आईटी स्टॉक में शानदार तेजी देखने को मिली और HDFC Bank से SBI तक भागते नजर आए. इसके साथ ही Tech Mahindra और Infosys ने भी तेज शुरुआत की. मिनटों में सेंसेक्स 79000 के पार शेयर मार्केट (Share Market) में कारोबार ओपन होने के साथ ही सेंसेक्स अपने पिछले बंद तुलना में उछाल के साथ 78,903.09 पर ओपन हुआ और कुछ ही देर में 555 अंकों की तेजी लेकर 79,152.86 के लेवल पर कारोबार करता नजर आया. इसी तरह निफ्टी इंडेक्स भी अपने पिछले बंद 23,851 की तुलना में चढ़कर 23,949.15 पर खुला और इसके बाद सेंसेक्स के कदम से कदम मिलाकर रफ्तार पकड़ता गया. निफ्टी ने भी कुछ देर के कारोबार के दौरान ही 24,004 का स्तर छू लिया. गुरुवार को शानदार तेजी पर था बाजार इससे पिछले कारोबारी दिन बीते सप्ताह के गुरुवार को भी Sensex-Nifty जोरदार तेजी के साथ क्लोज हुए थे. बीएसई का सेंसेक्‍स 1509 अंक बढ़कर 78,553 पर और एनएसई का निफ्टी इंडेक्स 414 अंक चढ़कर 23,851 पर बंद हुआ था. बता दें कि बीते सप्ताह के तीन कारोबारी दिनों में BSE Sensex ने 3,395.94 अंकों या 4.51% की तेजी दर्ज की, तो वहीं NSE Nifty 1023.10 या 4.48% की बढ़त में रहा था. ये 10 शेयर सबसे तेज भागे शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान सबसे तेज भागने वाले शेयरों में लार्जकैप में शामिल Tech Mahindra Share (3.54%), Infosys Share (2.80%), Axis Bank Share (2.54), HDFC Bank Share (2.20%), SBI Share (2.10%) IndusInd Bank Share (1.90%) उछलकर कारोबार कर रहा था. वहीं मिडकैप कंपनियों में शामिल Yes Bank Share (4.37%), Suzlon Share (3.29%), AU Bank Share (3.10%) और Paytm Share (2.60%) की तेजी लेकर ट्रेड कर रहे थे.

52 लीटर टैंक में 1100KM रेंज! जानिए Toyota Hycross की पूरी डिटेल

नई दिल्ली टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस को भारत में शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसका हाइब्रिड मॉडल एक फुल टैंक में 1100 KM से अधिक की दूरी तय कर सकता है। साथ ही इसमें एडवांस सेफ्टी फीचर्स, प्रीमियम केबिन और बेहतरीन ड्राइविंग एक्सपीरियंस मिलता है, जो इसे एक कम्पलीट फैमिली कार बनाता है। टोयोटा की इनोवा हाईक्रॉस भारत में एक पॉपुलर 7-सीटर MPV बन गई है। इसका हाइब्रिड वर्जन शानदार माइलेज और दमदार सेफ्टी फीचर्स के साथ आता है। 1100 KM की लंबी रेंज और आरामदायक इंटीरियर के साथ यह कार हर परिवार के लिए एक परफेक्ट चॉइस बनती जा रही है। 1100 KM तक की ड्राइविंग रेंज– फुल टैंक में दम Toyota Innova Hycross MPV को लेकर सबसे बड़ी खासियत इसका माइलेज और फ्यूल एफिशिएंसी है। इस कार में 52 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है और कंपनी के अनुसार इसका हाइब्रिड वर्जन 23 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देने में सक्षम है। माइलेज का गणित… फ्यूल टैंक क्षमता: 52 लीटर   क्लेम्ड माइलेज: 23 kmpl   रेंज: 52 × 23 = लगभग 1196 KM इस आंकड़े के अनुसार यह कार एक फुल टैंक में 1100 किलोमीटर से भी ज्यादा की दूरी तय कर सकती है। यह लंबे ट्रिप्स और हाईवे राइड के लिए इसे एक बेहतरीन विकल्प बनाता है। इंजन ऑप्शन और पावरट्रेन: Innova Hycross को दो इंजन विकल्पों में पेश किया गया है- पेट्रोल इंजन… 2.0-लीटर फोर-सिलेंडर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल   ट्रांसमिशन: CVT ऑटोमैटिक   हाइब्रिड इंजन… 2.0-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन (पेट्रोल + इलेक्ट्रिक)   ट्रांसमिशन: e-CVT   इसका हाइब्रिड मॉडल इलेक्ट्रिक और पेट्रोल दोनों पर चलता है, जिससे शहरों में कम स्पीड पर यह इलेक्ट्रिक मोड में बेहद स्मूथ चलता है। ADAS और सेफ्टी फीचर्स से लैस Innova Hycross को लेटेस्ट सेफ्टी टेक्नोलॉजी के साथ तैयार किया गया है। इसमें ADAS (Advanced Driver Assistance Systems) फीचर्स दिए गए हैं जो ड्राइवर और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। प्रमुख सेफ्टी फीचर्स… 6 एयरबैग   लेन डिपार्चर वार्निंग   ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर   ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग   360 डिग्री कैमरा   फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर्स   इन सभी फीचर्स के चलते यह कार न सिर्फ आरामदायक बल्कि बेहद सुरक्षित भी बनती है। शानदार और लग्जरी इंटीरियर: Toyota Innova Hycross का इंटीरियर इसे बाकी MPVs से अलग बनाता है। इसमें मिलने वाले फीचर्स न सिर्फ प्रीमियम फील देते हैं बल्कि लॉन्ग राइड को आरामदायक भी बनाते हैं। इंटीरियर हाइलाइट्स… डुअल टोन केबिन   पैनोरमिक सनरूफ   वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स   इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल कैप्टन सीट्स (सेकंड रो)   10.1 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम   वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay   ड्राइविंग एक्सपीरियंस और राइड क्वालिटी हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ Toyota Innova Hycross एक स्मूद और साइलेंट राइड देती है। खासकर शहरों में कम स्पीड पर यह बेहद शांति से चलती है, जिससे केबिन में शोर बिल्कुल नहीं होता। हाईवे पर परफॉर्मेंस… ट्रिपल डिजिट स्पीड (100+ kmph) तक आसानी से पहुंचती है   हाई स्टेबिलिटी और कम बॉडी रोल   सस्पेंशन सिस्टम भी बेहद बैलेंस्ड है   यह कार फैमिली ट्रैवल और लॉन्ग जर्नी दोनों के लिए एक परफेक्ट SUV-स्टाइल MPV है। कीमत और वैरिएंट्स Toyota Innova Hycross के हाइब्रिड वर्जन की कीमत ₹26.31 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। यह कीमत वैरिएंट और फीचर्स के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है। उपलब्ध ट्रिम्स… GX   VX   ZX   ZX (O) ZX और ZX (O) ट्रिम्स में हाइब्रिड सिस्टम और अधिक प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं। अगर आप एक ऐसी कार की तलाश में हैं जो… लंबी दूरी तय कर सके   बेहतरीन माइलेज दे   सेफ्टी और कम्फर्ट दोनों दे   फैमिली के लिए परफेक्ट हो

12वीं के बाद यूपी की टॉप यूनिवर्सिटी में लीजिए एडमिशन

आप भी यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2025 का इंतजार कर रहे हैं लेकिन क्या आप ने अपने लिए 12वीं के बाद कॉलेज चुन लिया है। अच्छी जॉब्स और बेहतरीन सैलरी के लिए 12वीं के बाद बेस्ट कॉलेज या यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेना बहुत जरूरी है, इसलिए आइए आपको NIRF रैंकिंग 2024 के अनुसार उत्तर प्रदेश के टॉप यूनिवर्सिटी के बारे में बताते हैं। जहां से आप अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर सकते हैं। अपने लिए सही फैसला कीजिए और बेस्ट यूनिवर्सिटी चुनिए। यूपी की टॉप 9 यूनिवर्सिटी की लिस्ट- बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) को NIRF रैंकिंग 2024 में टॉप 5 स्थान प्राप्त हुआ है। इसे 66.05 स्कोर दिया गया है। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) को इस लिस्ट में 8वां स्थान प्राप्त हुआ है। इसे 65.57 स्कोर मिला है। इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर एमिटी यूनिवर्सिटी है। इसे NIRF रैंकिंग 2024 में 32वीं रैंक हासिल हुई है। इसे 56.14 स्कोर प्राप्त हुआ है। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी को NIRF रैंकिंग 2024 में 33वीं रैंक हासिल हुई है। इसे 56.03 स्कोर दिया गया है। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ को इस लिस्ट में पांचवां स्थान मिला है । इसे NIRF रैंकिंग 2024 में 53वीं रैंक हासिल हुई है। इसे 51.10 स्कोर मिला है। शिव नादर यूनिवर्सिटी, गौतम बुद्ध नगर को NIRF रैंकिंग 2024 में 62वीं रैंक दी गई है। इसे 49.80 स्कोर दिया गया है। शारदा यूनिवर्सिटी, नोएडा को NIRF रैंकिंग 2024 में 46.88 स्कोर के साथ 86वीं रैंक दी गई है। मदन मोहन मालवीय यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी को NIRF रैंकिंग 2024 में 94वें रैंक दी गई है। इसे 46.33 स्कोर मिला है। लखनऊ यूनिवर्सिटी को NIRF रैंकिंग 2024 में 97 रैंक दी गई है। इसे 45.89 स्कोर दिया गया है। NIRF की रैंकिंग कुल 16 कैटेगरी में जारी की जाती है, जिसमें ओवरऑल, यूनिवर्सिटी, कॉलेज, रिसर्च संस्थान, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, फार्मेसी, मेडिकल, डेंटल, लॉ, आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग, एग्रीकल्चर एंड अलायड सेक्टर, स्टेट पब्लिक इंस्टीट्यूशन, स्किल यूनिवर्सिटी और ओपन यूनिवर्सिटी और इन्नोवेशन शामिल हैं।

4 महीने से बंद है ब्राइटकॉम ग्रुप लिमिटेड में कारोबार, ₹10 का है भाव, अब 30 अप्रैल अहम दिन

मुंबई ब्राइटकॉम ग्रुप लिमिटेड जिसके शेयरों पर पिछले 4 महीने से अधिक समय से लगातार कारोबार निलंबित है। बीएसई पर दी गई जानकारी के मुताबिक, कंपनी के शेयरों में अंतिम बार 30 दिसंबर 2024 को कारोबार हुआ था। इस दिन यह शेयर 4% से अधिक चढ़कर 10.28 रुपये पर बंद हुआ था। बता दें कि इस साल की शुरुआत में ब्राइटकॉम ग्रुप ने कहा था कि जनवरी के अंत तक उसका करोबार निलंबन समाप्त कर दिया जाएगा, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हुआ है। इस बीच, कंपनी ने इसी महीने अब इसी महीने की आखिरी सप्ताह में कंपनी की सालाना बैठक होने वाली है। अब 30 अप्रैल को बड़ी बैठक कंपनी ने शेयर बाजार को भेजी जानकारी में कहा है कि 30 अप्रैल, 2025 को सुबह 11:30 बजे शेयरधारकों की एक असाधारण आम बैठक होने वाली है। यह ब्राइटकॉम ग्रुप द्वारा कुछ सप्ताह के बाद साझा किया गया पहला साप्ताहिक अपडेट था। बता दें कि ब्राइटकॉम ग्रुप के शेयरों को पिछले साल जून में भी NSE मास्टर सर्कुलर का अनुपालन न करने के कारण नियमित ट्रेडिंग से निलंबित कर दिया गया था। दिसंबर तिमाही के अंत में, ब्राइटकॉम ग्रुप के पास 6.26 लाख रिटेल शेयरधारक थे, या जिनके पास ₹2 लाख तक की रजिस्टर्ड शेयर पूंजी थी। इन निवेशकों के पास कंपनी में 43.42% हिस्सेदारी है। कंपनी के शेयरों के हाल कंपनी के शेयरों का 52 वीक हाई प्राइस 21.99 रुपये और 52 वीक का लो प्राइस 6.65 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 2,074.42 करोड़ रुपये है। ब्राइटकॉम ग्रुप एक डिजिटल मार्केटिंग कंपनी है जिसकी स्थापना 2000 में हुई थी और इसका मुख्यालय हैदराबाद, भारत में है कंपनी अपने ग्राहकों को उन्नत डिजिटल मार्केटिंग सेवाएं प्रदान करने में मदद करती है।

भारत के हज यात्रियों का बढ़ा कोटा, अब 185,000 हज यात्री जा सकेंगे मक्का

नई दिल्ली निया के सभी धर्मों के कुछ पवित्र धार्मिक स्थल होते हैं. इस्लाम धर्म में हज यात्रा को सबसे पवित्र और अहम माना गया है. हर साल दुनिया भर से लाखों लोग हज यात्रा पर जाते हैं. हज यात्रा सऊदी अरब के मक्का में की जाती है. भारत से भी हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु हज यात्रा पर जाते हैं. आँकड़ों के आधार पर बात की जाए तो हर साल लगभग 20 लाख से ज्यादा श्रद्धालु हज यात्रा पर जाते हैं. जिनमें से 1.7 लाख से ज्यादा भारत से होते हैं.  पिछले साल की बात की जाए तो , 1,75,025 भारतीय श्रद्धालुओं ने हज यात्रा की थी. लेकिन आपको बता दें इस साल भारत के हज यात्रियों के लिए सऊदी अरब सरकार ने कोटा बढ़ा दिया है. जानें हज यात्रा के लिए कैसे और कहां करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन? बढ़ाया गया भारत के हज यात्रियों का कोटा भारत से हर साल 175,000 हज यात्रा के लिए सऊदी अरब जाते हैं. जिनमें 1,22,518 हज यात्रियों भारतीय हज समिति के जरिए हज यात्रा पर भेजा जाता है. इसके अलावा बचे हुए 52,000  हज यात्री प्राइवेट टूर ऑपरेटरों के जरिए हज यात्रा पर जाते हैं. लेकिन इस साल सऊदी हज मंत्रालय  की ओर से इस संख्या में इजाफा कर दिया गया है. और इस साल भारत से 175,000 हज यात्रियों की जगह 185,000 हज यात्री जा सकते हैं. क्योंकि सऊदी हज मंत्रालय की ओर से 10,000 एक्सट्रा तीर्थयात्रियों के रजिस्ट्रेशन को लेकर हामी भर दी है. इस तरह कर सकते हैं हज यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन भारत से हर साल हज यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं का रजिस्ट्रेशन हज कमेटी ऑफ इंडिया के जरिए होता है. यह प्रक्रिया अब ऑनलाइन कर दी गई है. रजिस्ट्रेशन के लिए आपको हज कमेटी ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर https://hajcommittee.gov.in पर जाकर अप्लाई करना होगा. इसके अलावा आप हज सुविधा (HAJ SUVIDHA) मोबाइल ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. जो कि एंड्राइड (Android) और आईओएस (iOS) दोनों के लिए ही उपलब्ध है. रजिस्ट्रेशन के लिए आपको कुछ अहम दस्तावेज चाहिए होंगे. आपको बता दें हज यात्रा के लिए अब ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की सर्विस उपलब्ध नहीं है.

नए दौर की भागदौड़ में पीछे छूटते भारतीयता के संस्कारों के दौर में समाज को सकारात्मक दिशा देना अत्यंत आवश्यक : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर : नई शिक्षा नीति में शिक्षा के साथ रोजगार भी है और संस्कार भी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री ने ‘नए दौर की भागदौड़ में पीछे छूटते भारतीयता के संस्कार’ विषय पर आयोजित ‘की-नोट’ एड्रेस में रखे अपने विचार नए दौर की भागदौड़ में पीछे छूटते भारतीयता के संस्कारों के दौर में समाज को सकारात्मक दिशा देना अत्यंत आवश्यक  : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर नए दौर की भागदौड़ में पीछे छूटते भारतीयता के संस्कारों के दौर में समाज को सकारात्मक दिशा देना अत्यंत आवश्यक है। आज विदेशी हमारी संस्कृति से प्रभावित हो रहे हैं। प्रयागराज महाकुंभ में बड़ी संख्या में पश्चिमी देशों के लोग श्रद्धा से गंगा स्नान करने पहुँचे। दूसरी ओर, हम दिखावे और आडंबर के चलते अपनी महान संस्कृति से दूर होते जा रहे हैं और पाश्चात्य संस्कृति को अपना रहे हैं। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा लागू की गई नई शिक्षा नीति में शिक्षा के साथ-साथ रोजगार और संस्कार दोनों सम्मिलित हैं। मुख्यमंत्री साय राजधानी के बेबीलोन कैपिटल होटल में पत्रिका समूह द्वारा आयोजित ‘की-नोट’ एड्रेस में अपने विचार व्यक्त करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मैं गुलाब कोठारी को बधाई देना चाहता हूं कि वे अपनी लेखनी के माध्यम से समाज को निरंतर सकारात्मक दिशा दे रहे हैं। पत्रिका समूह के दायित्वों के साथ-साथ वे जो समय निकाल रहे हैं, उसे सामाजिक चेतना के लिए समर्पित कर रहे हैं – यह अत्यंत सराहनीय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा देश सदियों तक विश्व गुरु रहा है। नालंदा जैसे विश्वविद्यालयों में पूरी दुनिया से छात्र शिक्षा ग्रहण करने आते थे। हमारा सनातन धर्म अत्यंत प्राचीन है, जिसकी मूल भावना ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ है – अर्थात् पूरा विश्व एक परिवार है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा लागू की गई नई शिक्षा नीति को छत्तीसगढ़ ने अपनाया है। इस नीति में शिक्षा के साथ-साथ रोजगार और संस्कार दोनों को प्राथमिकता दी गई है। इसके माध्यम से हम पुनः अपनी गौरवशाली सभ्यता की ओर अग्रसर हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राचीन काल से ही भारत में नारी का सम्मान सर्वोपरि रहा है। हमारे यहां कहा गया है– ‘यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः’, अर्थात जहाँ नारी का सम्मान होता है, वहाँ देवताओं का वास होता है। हमारे धर्म में भगवान के नाम से पहले देवी का नाम आता है– जैसे उमापति महादेव, सियापति राम, राधाकृष्ण आदि। हम माँ सरस्वती से विद्या, माँ लक्ष्मी से धन और माँ दुर्गा से शक्ति की कामना करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी’ का अर्थ है – माता और मातृभूमि स्वर्ग से भी श्रेष्ठ हैं। माता-पिता ही बच्चे के प्रथम गुरु होते हैं, और जैसा वे सिखाते हैं, बच्चे वही सीखते हैं। हमारी सभ्यता आज भी जीवित है, जो हमारी शक्ति का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि आज हमारे परिवारों में एक गंभीर समस्या यह है कि हम बच्चों को मोबाइल थमा रहे हैं। मोबाइल में अच्छाई और बुराई दोनों हैं। हमें चाहिए कि हम उसमें से अच्छाई को चुनें – जैसे हंस दूध को ग्रहण करता है, वैसे ही हमें भी विवेकपूर्वक चयन करना चाहिए। पत्रिका समूह के चेयरमैन गुलाब कोठारी ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखने की शक्ति केवल माँ के पास है। माँ सूक्ष्म स्तर पर जीवन जीती है। उसमें अन्न ब्रह्म और शब्द ब्रह्म दोनों विद्यमान हैं। माँ ही जीवन का पोषण करती है। आधुनिक शिक्षा ने माँ की भूमिका को कमज़ोर कर दिया है, जबकि शरीर और आत्मा दोनों के पोषण की शक्ति माँ के पास ही है। आज माँ-बाप और बच्चों के बीच की दूरी बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि सिर्फ बौद्धिक विकास जीवन में सुख की गारंटी नहीं देता। कोठारी ने कहा कि अगर हम बदलती दुनिया में भी अपनी सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखें, तो ही हम विश्व को कुछ देने योग्य बन पाएंगे। भारतीय दर्शन हमें सिखाता है कि हम केवल शरीर नहीं, आत्मस्वरूप हैं। सूचना और ज्ञान बाहर से आते हैं, लेकिन विज़न और जीवन की दिशा भीतर से आती है। आज यही ‘भीतर’ हमसे छूट रहा है। आधुनिक शिक्षा ने हमें मानव संसाधन बना दिया है, जबकि हमें अपनी संस्कृति को जीवित रखना आवश्यक है। आईआईएम के डायरेक्टर प्रो. रामकुमार काकानी ने कहा कि आज पीढ़ियों के बीच जो खाई उत्पन्न हुई है, उसे पाटना ज़रूरी है। नई पीढ़ी की दुनिया अलग है – उस पर अधिक दबाव है, चौबीसों घंटे विज्ञापनों का असर है, और परिवार भी छोटे होते जा रहे हैं। संचार और तकनीक के प्रसार ने पीढ़ियों के बीच की दूरी और बढ़ा दी है। पहले की पीढ़ियों में अनुशासन और सीमित साधन होते थे, आज की पीढ़ी प्रतिस्पर्धा के दबाव में है। इससे पारिवारिक ढांचा भी बदला है, और भावनात्मक दूरी भी आई है। उन्होंने कहा कि हमें साझा मूल्यों की पुनः पहचान करनी होगी। नई पीढ़ी को सहानुभूति और स्पष्ट लक्ष्यों के साथ प्रेरित करना होगा। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और खुले वातावरण में संवाद को बढ़ावा देने की ज़रूरत है। अगर हम ऐसा करें, तो पीढ़ियों के बीच की दूरी को पाटा जा सकता है। कार्यक्रम में कोंडागांव की युवा उद्यमी सुअपूर्वा त्रिपाठी ने भी विचार रखे। इस अवसर पर विधायक सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, पद्मश्रीमती फुलबासन यादव,  पत्रिका के स्टेट एडिटर पंकज श्रीवास्तव सहित पत्रिका समूह के अनेक सदस्य व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

घरेलू शेयर बाजार में 8,500 करोड़ रुपए का ‎एफपीआई ने किया निवेश ‎

   नई दिल्ली, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने पिछले सप्ताह घरेलू शेयर बाजारों में करीब 8,500 करोड़ रुपये का ‎निवेश ‎किया है। इस माह की शुरुआत में एफपीआई ने घरेलू बाजार में बिकवाली की थी। ‎फिर वैश्विक व्यापार मोर्चे पर कुछ राहत की उम्मीद और मजबूत घरेलू अर्थव्यवस्था से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार कम कारोबारी सत्रों वाले समाप्त सप्ताह के दौरान एफपीआई ने शेयरों में से 8,472 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इसमें 15 अप्रैल को 2,352 करोड़ रुपये की निकासी भी शामिल है। हालांकि, इसके अगले दो सत्रों में उन्होंने 10,824 करोड़ रुपये का निवेश किया। उन्होने कहा ‎कि एफपीआई गतिविधियों में हालिया तेजी से धारणा में संभावित बदलाव का संकेत मिलता है, लेकिन इस प्रवाह की स्थिरता वैश्विक वृहद आर्थिक स्थिति, अमेरिकी व्यापार नीति में स्थिरता और भारत की घरेलू वृद्धि के परिदृश्य पर निर्भर करेगी। कुल मिलाकर एफपीआई ने अप्रैल में अब तक शेयरों से 23,103 करोड़ रुपये निकाले हैं। इससे 2025 की शुरुआत से उनकी कुल निकासी 1.4 लाख करोड़ रुपये हो गई है। भारत की मजबूत घरेलू अर्थव्यवस्था, वैश्विक व्यापार व्यवधानों से कुछ राहत और भारतीय शेयर बाजारों में हालिया ‘करेक्शन’ की वजह से आकर्षक मूल्यांकन के चलते एफपीआई की धारणा में सुधार हुआ है। इसके अलावा अमेरिका और चीन दोनों देशों में इस साल धीमी वृद्धि दर्ज होने की संभावना है, जबकि भारत में प्रतिकूल वैश्विक माहौल के बावजूद वित्त वर्ष 2025-26 में वृद्धि दर छह प्रतिशत रहने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि वृद्धि के मोर्चे पर भारत का बेहतर प्रदर्शन शेयर बाजारों के लिए भी अच्छा रहेगा।इससे पहले मार्च में एफपीआई ने शेयरों से 3,973 करोड़ रुपये निकाले थे। फरवरी में उनकी निकासी 34,574 करोड़ रुपये रही थी। वहीं जनवरी में उन्होंने कहीं अधिक 78,027 करोड़ रुपये की निकासी की थी।  

मुख्यमंत्री साय बोले- विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में चैंबर ऑफ कॉमर्स की है महत्वपूर्ण भूमिका

रायपुर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की  महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रदेश में व्यापार, व्यवसाय और उद्योग तेजी से विकास कर रहे हैं, जिसके कारण जीएसटी कलेक्शन में छत्तीसगढ़ अग्रणी है। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने का संकल्प लिया है। इसके लिए हम सबको मिलकर विकसित छत्तीसगढ़ बनाना होगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के शहीद स्मारक ऑडिटोरियम में आयोजित छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। कार्यक्रम में चैंबर के अध्यक्ष सतीश थौरानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष निकेश बरड़िया सहित अन्य पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज 62 वर्षों से कार्यशील है, जिससे 12 लाख व्यापारी जुड़े हैं। प्रदेश के इस सबसे बड़े व्यापारी संगठन के इतिहास में पहली बार सर्वसम्मति से निर्वाचन संपन्न हुआ है, जो संगठन की एकजुटता का प्रमाण है। इस परंपरा को यह संगठन आगे भी कायम रखे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में उद्योग और व्यापार की उन्नति के लिए राज्य सरकार द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने छोटे व्यापारियों को हमेशा प्राथमिकता दी है। ई-वे बिल की सीमा 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दी गई है। हमने पेट्रोल पर वैट 1 रुपये प्रति लीटर कम किया है। व्यापारियों को राहत देते हुए 10 साल पुराने लंबित मामलों में 25 हजार रुपये तक की वैट देनदारी को माफ किया गया है। इसका लाभ प्रदेश के 40 हजार व्यापारियों को मिल रहा है। नई औद्योगिक नीति : प्रदेश में साढ़े चार लाख करोड़ रुपये के निवेश के प्रस्ताव मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नई उद्योग नीति से उद्योगों के लिए प्रदेश में सकारात्मक वातावरण बना है। इसके लागू होने के बाद से अब तक प्रदेश में साढ़े चार लाख करोड़ रुपये के निवेश के प्रस्ताव मिले हैं। नवा रायपुर में सेमीकंडक्टर निर्माण के लिए हाल ही में प्लांट का भूमिपूजन हुआ है। हाल ही में हमने दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में इन्वेस्टर मीट का आयोजन किया। देशभर के कारोबारियों और उद्योगपतियों में इसे लेकर गजब का उत्साह है। वे छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में शामिल होना चाहते हैं। नई औद्योगिक नीति का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने का आग्रह मुख्यमंत्री ने चैंबर के पदाधिकारियों से राज्य सरकार की नई औद्योगिक नीति का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने का आग्रह किया, जिससे प्रदेश में अधिक से अधिक निवेश आकर्षित हो सके। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं भी दीं। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि राज्य की अर्थव्यवस्था के लिए बाजार में धन का प्रवाह आवश्यक है। किसान हमारी अर्थव्यवस्था की धुरी हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल और प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से धान की रिकॉर्ड खरीदी की। दो साल का धान बोनस भी दिया गया।  प्रदेश का बजट 6000 करोड़ से बढ़कर अब 1 लाख 60 हजार करोड़ रुपये का हो गया है। देश में सर्वाधिक ऑटोमोबाइल विक्रय छत्तीसगढ़ में हो रहा है, जो यह दर्शाता है कि हमारी अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है। वर्ष 2047 तक छत्तीसगढ़ देश के प्रथम तीन विकसित राज्यों में शामिल होगा। प्रदेश के विकास में चैंबर की भी उल्लेखनीय भागीदारी होगी। पूर्व सांसद और पूर्व राज्यपाल श्री रमेश बैस ने कहा कि छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार उद्योग और व्यापार की उन्नति के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। इसी प्रकार उद्योग जगत भी प्रदेश के विकास में अपना योगदान दे रहा है। जब दोनों पहिए साथ-साथ चलते हैं, तो विकास की रफ्तार तेजी से बढ़ती है। रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि सर्वसम्मति से चैंबर के चुनाव होना यह दर्शाता है कि व्यापार जगत तेजी से आगे बढ़ेगा। जो देश व्यापार, व्यवसाय और उद्योग को बढ़ावा देता है, उसकी तरक्की को कोई नहीं रोक सकता। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में यह कार्य कुशलता से किया जा रहा है। उन्होंने चैंबर के सदस्यों से आग्रह किया कि गर्मियों में लोगों को राहत पहुंचाने के लिए पानी, पना और मठा का वितरण करें। इस अवसर पर संत साईं उदय शदाणी, साईं लालदास, अम्मा महंत मीरा देवी, अनेक जनप्रतिनिधि, निगम-मंडलों के अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

मल्टीबैगर शेयर हिताची एनर्जी इंडिया लिमिटेड 1500% से ज्यादा का दिया रिटर्न, लोगो को बना दिया लखपति

  नई दिल्ली शेयर मार्केट में पिछले हफ्ते काफी रौनक रही। तीन दिन मार्केट खुली और तीनों दिन सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी रही। वहीं कई कंपनियों के शेयर में भी जबरदस्त तेजी आई। इसके अलावा मार्केट में कुछ मल्टीबैगर शेयर निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दे रहे हैं। ऐसा ही एक शेयर स्टॉक मार्केट में रॉकेट बना हुआ है। इसने 5 साल में 1500 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है। इस मल्टीबैगर शेयर का नाम हिताची एनर्जी इंडिया लिमिटेड है। यह मल्टीबैगर स्टॉक निवेशकों को लगातार जबरदस्त रिटर्न दे रहा है। गुरुवार को यह शेयर 3.74% की तेजी के साथ 13169.35 रुपये पर बंद हुआ। पिछले हफ्ते स्टॉक मार्केट में सिर्फ 3 दिन (मंगलवार, बुधवार और गुरुवार) की कारोबार हुआ। इन तीन दिनों में यह शेयर रॉकेट की रफ्तार से भागा है। इस तीन दिनों में इसने निवेशकों को 10 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दे दिया। एक साल में 50% से ज्यादा रिटर्न यह शेयर निवेशकों को एक साल में 50 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दे चुका है। एक साल पहले इसकी कीमत 8294 रुपये थी। अब 13169.35 रुपये है। ऐसे में इस शेयर का एक साल का रिटर्न 58.77 फीसदी रहा है। अगर आपने एक साल पहले एक लाख रुपये के शेयर खरीदे होते तो उनकी वैल्यू अब डेढ़ लाख रुपये से ज्यादा होती। तीन साल में लखपति इस शेयर ने तीन साल में ही निवेशकों की हजारों की रकम को लाखों में बदल दिया है। यानी उन्हें लखपति बना दिया है। तीन साल पहले इस शेयर की कीमत करीब 3236 रुपये थी। अब 13169.35 रुपये है। इस शेयर ने तीन साल में निवेशकों को करीब 300 फीसदी रिटर्न दिया है। अगर आपने तीन साल पहले इसमें 50 हजार रुपये निवेश किए होते तो वह रकम बढ़कर आज 1.50 लाख रुपये हो चुकी होती। यानी आप लखपति बन चुके होते। 5 साल में कमाल कर दिया बात अगर 5 साल के रिटर्न की करें तो इसने निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। इन 5 सालों में इसका रिटर्न करीब 1560 फीसदी रहा है। अगर आपने 5 साल पहले इस कंपनी के एक लाख रुपये के शेयर खरीदे होते तो आज उन एक लाख रुपये की वैल्यू 16 लाख रुपये से ज्यादा होती। यानी मात्र 5 साल में ही एक लाख पर 15 साल रुपये से ज्यादा का प्रॉफिट हो चुका होता। कितना है कंपनी का मार्केट कैप? हिताची एनर्जी इंडिया पावर टेक्नोलॉजी कंपनी है। यह बिजली ग्रिड, ट्रांसफॉर्मर और अन्य बिजली उपकरणों का निर्माण और आपूर्ति करती है। यह कंपनी हिताची लिमिटेड और एबीबी पावर ग्रिड्स के बीच एक जॉइंट वेंचर के रूप में शुरू हुई थी। बीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक कंपनी का मार्केट कैप 58,698.90 करोड़ रुपये है। डिस्क्लेमर: इस विश्लेषण में दिए गए सुझाव व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, एनबीटी के नहीं। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि किसी भी निवेश का निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श कर लें। क्योंकि शेयर बाजार की परिस्थितियां तेजी से बदल सकती हैं।  

उत्तर प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, आंधी और बारिश की भी संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

लखनऊ उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है. जिसको लेकर मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले दो दिनों तक यूपी कई जिलों में बादल बरसने वाले है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना हैं. बिजली गिरने को लेकर भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है. मौसम विभाग ने बारिश की भी संभावना जताई है. विभाग ने रविवार को इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में गर्म और उमस भरी रात होने की संभावना जताई गई है. वहीं आज से 25 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम साफ रह सकता है. इस दौरान बारिश और तेज हवा चलने की संभावना नहीं है. मौसम विभाग के मुताबिक आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा और बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और इसके आसपास के इलाकों में बादल गरज सकते हैं. साथ ही बिजली चमकने और ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet