LATEST NEWS

अब इस जगह पर कोई भी बेतवा नदी में मछलियों का शिकार नहीं कर पाएगा, जाने क्या है कारण

अशोक नगर साढ़े छह साल पहले बेतवा नदी के जिस घाट से आचार्यश्री ने जिले में अपने कदम रखे थे, प्रशासन ने उस घाट पर मछली कारोबार व मत्स्य शिकार पर प्रतिबंध लगा दिया है। इससे अब इस जगह पर कोई भी बेतवा नदी में मछलियों का शिकार नहीं कर पाएगा। मामला मध्य प्रदेश के अशोक नगर जिले के अंतर्गत आने वाले मुंगावली की ग्राम पंचायत सोनाखेड़ी के ग्राम ढिमरौली के किस्ती घाट का है। आचार्यश्री विद्यासागर महाराज 2 दिसंबर 2018 को उप्र के देवगढ़ से बेतवा नदी को नाव से पार कर इस घाट पर पहुंचे थे। तो बेतवा नदी के मछली ठेके के पार्टनर ठेकेदार रणजीतसिंह उर्फ रामलला सिकरवार ने आचार्यश्री के सामने करोड़ों का मछली ठेका छोड़ने का निर्णय लिया और आजीवन मत्स्य पालन न करने का निर्णय लिया था। जिला पंचायत सीईओ राजेश कुमार जैन ने ढिमरौली के किस्ती घाट पर मछली कारोबार से प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित कर दिया है। पहली बार नाव में विराजमान हुए थे आचार्यश्री बता दें, तेज गर्मी हो या फिर बारिश या भीषण सर्दी का मौसम, हर तरह के मौसम में हमेशा पैदल विहार करने वाले आचार्यश्री पहली बार नाव में विराजमान हुए थे। पहली बार किया था नौका विहार बीच में 400 मीटर चौड़ी गहरी बेतवा नदी थी और आचार्यश्री के स्वागत में श्रद्धालु जिले में बेतवा नदी के इस घाट पर खड़े हुए थे, इससे आचार्यश्री पहली बार नाव में विराजमान हुए और नाव से उन्होंने गहरी व चौड़ी बेतवा नदी को पार किया था। इससे आचार्यश्री की नाव यात्रा और रामलला सिकरवार के त्याग की स्मृति को जीवंत बनाने के लिए इस घाट को मतस्य कारोबार के लिए प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया गया है।

ग्वालियर में अब तक 1250 से अधिक श्रद्धालुओं ने ऑफलाइन पंजीयन कराए

ग्वालियर बाबा बर्फानी की पवित्र अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra 2025) 3 जुलाई से शुरू होगी। 9 अगस्त को पूरी होगी। भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव (Bharat Pak Tanav) के बावजूद श्रद्धालुओं (Devotees) में इस बार 38 दिनों तक चलने वाली तीर्थयात्रा को लेकर खासा उत्साह है। ग्वालियर की नया बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा में अब तक 1250 से अधिक श्रद्धालुओं ने ऑफलाइन पंजीयन कराए हैं। इस बार भी यात्रा के लिए श्रद्धालुओं के जत्थे भी जाएंगे। उनका मानना है कि देश की सुरक्षा व्यवस्था के बलबूते ही इस बार बाबा बर्फानी के दर्शन होंगे। प्रदेश से 40 हजार जाते हैं अमरनाथ बाबा बर्फानी हर हर महादेव समिति के संरक्षक महेंद्र भदकारिया और भरत ढींगरा ने बताया, मध्यप्रदेश से हर साल करीब 35 से 40 हजार श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा पर जाते हैं। इनमें ग्वालियर से ही 7 से 8 हजार लोग रहते हैं। इस बार सरहद पर तनाव से संख्या कम हो सकती है, लेकिन उत्साह भी बरकरार है। 15 अप्रेल से जारी है पंजीयन अमरनाथ यात्रा के लिए 15 अप्रेल को पंजीयन शुरू हुआ तो पंजाब नेशनल बैंक शाखा में कड़ी धूप में भी लंबी-लंबी कतारें देखी गईं। मैनेजर अमित सिंह ने बताया, पहलगाम आतंकी हमला व हालिया परिस्थितियों के मद्देनजर पंजीयन में कमी आई है। अब काफी कम लोग पंजीयन के लिए आ रहे हैं। 450 लोग दर्शन के लिए जाएंगे बम बम भोले सेवादल के संयोजक डॉ.संजय पांडे ने बताया, ये हमारे ग्रुप की 25वीं यात्रा होगी। पिछले वर्ष ग्रुप के साथ 428 यात्रियों ने बाबा के दर्शन किए थे। यात्रियों में बनारस, गोवा, गोरखपुर, दिल्ली, मैनपुरी, मुम्बई एवं ग्वालियर-चम्बल संभाग के यात्री थे। इस वर्ष 450 लोग दर्शन के लिए जाएंगे। 2 जुलाई को ग्वालियर से यात्रा शुरू होगी।

दुर्घटना में बैंककर्मी की मौत, कोर्ट ने मृतक के परिवार को 83 लाख का मुआवजा देने के दिए आदेश

भोपाल  एक सड़क हादसे में बैंक कर्मचारी रोहित ठाकुर की मौत हो गई थी। कोर्ट ने इस मामले में मृतक के परिवार को 83 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है। यह हादसा दो साल पहले रातीबढ़ इलाके में हुआ था। रोहित ठाकुर 4 जून 2023 को अपनी बाइक से जा रहे थे, तभी एक ऑटो ने उन्हें टक्कर मार दी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। कोर्ट ने इंश्योरेंस कंपनी को यह मुआवजा राशि देने का आदेश दिया है। 30 हजार महीने कमाते थे रोहित रोहित ठाकुर एक सरकारी बैंक में काम करते थे। वह हर महीने 30 हजार रुपये कमाते थे। उनके परिवार ने कोर्ट में मुआवजे के लिए अर्जी दी थी। कोर्ट ने सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला सुनाया है। यह घटना रातीबड़ थाने के इलाके में हुई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जांच में पता चला कि ऑटो चालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ। इसी कमाई से करते थे परिवार का भरण-पोषण कोर्ट के अनुसार, रोहित ठाकुर एक्सीडेंट से पहले पूरी तरह स्वस्थ थे। वह एक सरकारी बैंक में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। उनकी मासिक आय 30 हजार रुपये थी। वह इस कमाई से अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनकी मृत्यु के बाद, परिवार ने मुआवजे के लिए कोर्ट में आवेदन किया। 83 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान स्वयं प्रकाश दुबे, जो कि 21वें सदस्य हैं और मोटर दुर्घटना अधिकरण के सदस्य हैं, उन्होंने बीमा कंपनी को मृतक के परिवार को 83 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है। रोहित ठाकुर 4 जून 2023 को भदभदा से नीलबढ़ की ओर जा रहे थे। भदभदा चौकी से सूरज नगर की ओर जाने वाली सड़क पर, ऑटो क्रमांक MP-04-RB-6065 ने पीछे से रोहित की बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में रोहित गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल ले जाया गया, जहां अगले दिन उनकी मौत हो गई। रातीबढ़ थाने में इस मामले को मर्ग के रूप में दर्ज किया गया था। पत्नी और बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़ रोहित के परिवार में उनकी पत्नी और बच्चे हैं। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था। परिवार ने कोर्ट से इंसाफ की गुहार लगाई थी। कोर्ट ने सभी बातों को ध्यान में रखते हुए परिवार को मुआवजा देने का आदेश दिया है। कोर्ट ने इंश्योरेंस कंपनी को जल्द से जल्द मुआवजा राशि देने का आदेश दिया है। इससे परिवार को कुछ राहत मिलेगी।

जॉनी डेप से अलग होने के बाद एंबर हर्ड जुडवां बच्चों की मां बनी, पोस्ट शेयर कर दिखाई मासूमों की झलक, बोलीं- फैमिली कंप्लीट

हॉलीवुड स्टार जॉनी डेप की एक्स वाइफ और एक्ट्रेस एंबर हर्ड ने अपने फैंस को मदर्स डे के दिन एक नहीं दो गुडन्यूज दी है. एक्ट्रेस ने मदर्स डे के दिन एक पोस्ट में बताया है कि वह जुडवां बच्चों की मां बनी हैं. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर भी शेयर की है. एक्ट्रेस ने अपने इस गुड न्यूज पोस्ट में अनुभव को साझा कर अपनी फैमिली कंप्लीट होने की बात कही है. एंबर हर्ड पहले से ही एक बेटी की मां हैं और अब 39 साल की उम्र में वो दोबारा मां बनी हैं. बता दें, एंबर हर्ड ने साल 2015 में हॉलीवुड स्टार जॉनी डेप से शादी रचाई थी. एंबर और जॉनी का रिश्ता दो साल ही चला और साल 2022 में दोनों ने अलग होने की कानूनी लड़ाई लड़ी. एंबर और जॉनी डेप का कोर्ट केस पूरी दुनिया ने देखा था. इस केस में हारने के बाद एंबर हर्ड स्पेन चली गईं थीं. एंबर पहले साल 2021 में सरोगेसी से मां बनी थी और पहली बेटी का नाम ऊनाघ है. अब ‘एक्वामैन’ एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने तीनों बच्चों तस्वीर शेयर की है. पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, ‘साल 2025 का मदर्स डे, जिसे मैं कभी भुला नहीं पाऊंगी, इस साल मैं अपने परिवार के पूरा होने का जश्न मनाने जा रही हूं, अपनी इस खुशी को मैं बयां नहीं कर सकती, मैं इस शब्दों में बयां नहीं कर सकती, मैं एलान करती हूं कि मैंने हर्ड गैंग में जुड़वां बच्चों का स्वागत किया है, मेरी बेटी एग्नेस और बेटा ओशन मेरे हाथों को प्यार करता है, चार साल पहले जब मेरी बेटी ऊनाघ का जन्म हुआ है तो मेरी जिंदगी बदल गई, मैं इससे ज्यादा और नहीं कह सकती, मैं अब तीन गुना खुश हूं’. एंबर हर्ड ने फिल्म एक्वामैन से फेम हासिल किया था और वह पिछली बार 2023 में एक्वामैन एंड द लॉस्ट किंगडम में दिखी थीं.

बीजापुर जिले में माओवादियों ने कांग्रेस नेता और मारूडबाका सोसायटी संचालक की हत्या

 बीजापुर माओवादियों की ओर से शांति वार्ता के लिए छह माह के युद्ध विराम की घोषणा की गई थी। इस दौरान  रात को उसूर थाना क्षेत्र के लिंगापुर में कांग्रेस नेता और मारूडबाका सोसायटी संचालक नागा भंडारी पिता उर्रा भण्डारी की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी है। नागा मारूडबाका गांव का ही रहने वाला था, पर माओवादियों के डर से कई वर्षों से उसूर में रह रहा था। अब से सात महीने पहले माओवादियों नागा के भाई तिरुपति भंडारी की भी हत्या की थी। नागा भंडारी  सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने लिंगापुर गये हुए थे। देर रात करीबन 11.30 बजे पांच से सात की संख्या में सादे कपड़ों में माओवादी गांव पहुंचे और नागा की हत्या कर फरार हो गए। सूचना पर सोमवार की सुबह पुलिस पार्टी मौके के लिए रवाना हो गई है। किसी काम से अपने गांव मारुड़बका गये थे। वहां से वे लिंगापुर गये हुए थे। तभी नक्सलियों ने मौका पाकर नागा को धारदार हथियार से वार हत्या कर दी। बताया गया है कि करीब छह महीने पहले नागा भंडारी के छोटे भाई तिरुपति भंडारी को नक्सलियों ने उसूर में सोसाइटी के पास हत्या कर दी है। दोनों भाई कांग्रेस पार्टी से जुड़े रहे हैं। बीते पंचायत चुनाव में नागा ने सरपंच का चुनाव भी लड़ा था।

छतरपुर की तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ का डेब्यू , बाबा बागेश्वर ने कहा,बुंदेलखंड का गौरव है मेरे जिले की बेटी.

छतरपुर  बुंदेलखंड में कहावत है कि पूत के पांव पालने में ही दिख जाते है. छतरपुर जिले के छोटे से गांव की बेटी ने पूरे देश में जिले का मान-सम्मान बढ़ा रही है. छतरपुर की तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ का डेब्यू रविवार को श्रीलंका के कोलंबो में खेले गए वूमेन्स ट्राई नेशन सीरीज 2025 के फाइनल मुकाबले में हुआ है. भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए अपना डेब्यू मैच खेला है. इस उपलब्धि पर बाबा बागेश्वर ने क्रांति गौड़ की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा, “बुंदेलखंड का गौरव है मेरे जिले की बेटी.” फाइनल में पहुंची क्रांति गौड़ छतरपुर जिले के घुवारा की बेटी क्रांति गौड़ ने महिला ट्राई सीरीज के फाइनल मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम में डेब्यू किया. इस मुकाबले में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन रहा. भारत ने श्रीलंका को 97 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया है. वहीं क्रांति ने अपने पहले अंतरराष्ट्रीय मैच में शानदार गेंदबाजी से सभी का दिल जीत लिया. क्रांति शानदार प्रदर्शन से छतरपुर सहित मध्य प्रदेश के लोग खुश हैं.” स्मृति मंधाना ने खेली शतकीय पारी वूमेंस ट्राई नेशनल सीरीज 2025 का फाइनल मैच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में भारतीय टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना ने क्रांति को कैप देकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू कराया. कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. मुकाबले में स्मृति मंधाना की 116 रनों की शतकीय पारी और हरलीन देओल (47), जेमिमा रोड्रिग्स (44) व हरमनप्रीत कौर (42) शानदार पारियों की बदौलत भारत ने 50 ओवर में 342/7 का विशाल स्कोर खड़ा किया. भारतीय स्कोर का पीछा करने के उतरी श्रीलंका की टीम 245 रनों पर सिमट गई. इस मैच में क्रांति ने 5 ओवर में 22 रन देकर शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया. उनकी गेंदबाजी के सामने श्रीलंका की कप्तान चमारी अट्टापट्टू और नीलाक्षी डी सिल्वा जैसी अनुभवी बल्लेबाज परेशान नजर आईं. मध्य प्रदेश का गौरव बनी छतरपुर की बेटी घुवारा की रहने वाली क्रांति गौड़ ने कड़ी मेहनत और लगन से भारतीय महिला क्रिकेट टीम तक का सफर तय किया है. क्रांति ने इसी साल महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में यूपी वॉरियर्स के लिए खेलते हुए अपनी रफ्तार और सटीकता से सभी को प्रभावित किया था. क्रांति के डेब्यू से छतरपुर, घुवारा सहित पूरे मध्य प्रदेश में खुशी का माहौल है. खेल प्रेमी और समाजसेवी उनके इस उपलब्धि को ऐतिहासिक बता रहे हैं. यह हम सभी के लिए यह गर्व का पल उनका कहना है कि क्रांति ने छोटे से कस्बे से निकलकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का नाम रोशन किया है. यह हम सभी के लिए गर्व का पल है. क्रांति की सफलता सभी बेटियों के लिए प्रेरणा है. उनके प्रदर्शन ने साल 2025 में खेले जाने वाले महिला क्रिकेट विश्व कप से पहले भारतीय टीम की तैयारियों को और मजबूत किया है. वहीं कथा वाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ को आशीर्वाद देकर कहा, “हमारी भगवान से प्रार्थना रहेगी कि बिटिया हमेशा उन्नति करे और भारत का नाम रोशन करें. बुंदेलखंड की भूमि ही ऐसी है, यहां जन्मे वीर पुरूष और वीरांगना ने हमेशा देश दुनियां में अपना परचम लहराया है.  

भारतीय सशस्त्र बलों को आतंकवादियों के ठिकानों को नष्ट करने की खुली छूट देकर पाकिस्तान के लिए हालात और खराब कर दिए: मुख्यमंत्री यादव

भोपाल नरेंद्र मोदी सरकार ने भारतीय सशस्त्र बलों को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए आतंकवादियों के ठिकानों को नष्ट करने की खुली छूट देकर पाकिस्तान के लिए हालात और खराब कर दिए. यह कहना है मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का.   इंदौर में एक रोजगार मेले को संबोधित करते हुए CM यादव ने कहा, मोदी सरकार ने देश के दुश्मनों के नापाक इरादों से निपटने के लिए पहले से ही तैयारी कर ली थी. उन्होंने कहा, “जब पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार बनी थी, तो कई लोगों ने पूछा था कि राफेल सौदे पर इतनी बड़ी रकम क्यों खर्च की जा रही है. हमने देखा कि जब भारत का दुश्मन सीमा पर खड़ा था, तब राफेल विमान और आधुनिक सैन्य तकनीक से लैस हमारे सशस्त्र बलों ने आतंकवादी ठिकानों को नष्ट कर दिया और पुराने बकाए का भुगतान किया.” मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने सशस्त्र बलों को आतंकवादी ठिकानों को नष्ट करने की खुली छूट देकर पाकिस्तान के लिए हालात और खराब कर दिए हैं. उन्होंने कहा, “यह बदलते दौर का भारत है. दुनिया भारत को आश्चर्य से देख रही है. एक समय था जब दुश्मन हमारे सैनिकों का सिर काट लेते थे और तत्कालीन सरकार कुछ नहीं कर पाती थी. वर्तमान सरकार के शासन में दुश्मन ऐसी हिमाकत की कल्पना भी नहीं कर सकता.” यादव ने कहा कि मोदी सरकार ने त्वरित निर्णय लेकर देश को सुरक्षित रखा है. मुख्यमंत्री ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की सैन्य क्षमता को दिखाया, जिसके बाद दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है. उन्होंने पहले ही कहा है कि ‘हम किसी को नहीं भड़काते, लेकिन अगर कोई हमें उकसाता है, तो हम उसे छोड़ते भी नहीं हैं.’ संकट की इस घड़ी में देश के एकजुट होने पर जोर देते हुए यादव ने कहा कि मप्र सरकार ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. उन्होंने आगे कहा कि सरकार स्वरोजगार को बढ़ावा दे रही है और विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए रोजगार मुहैया करा रही है. उन्होंने कहा, “हमने कहा है कि हम एक लाख नई सरकारी नौकरियां देंगे, लेकिन प्रदेश की आबादी नौ करोड़ है और कुल सरकारी पदों की संख्या 10 लाख से भी कम है. ऐसे में हम रोजगार आधारित उद्योगों को विशेष प्रोत्साहन दे रहे हैं.” यादव ने इंदौर में रेजीडेंसी कोठी परिसर में न्यायाधीशों के लिए विश्राम गृह निर्माण की आधारशिला रखी.  इस अवसर पर सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस जेके माहेश्वरी, एससी शर्मा और मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सुरेश कुमार कैत मौजूद थे. मुख्यमंत्री ने शहर के सिरपुर क्षेत्र में देवी अहिल्या सरोवर उद्यान में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा की स्थापना के लिए भूमिपूजन किया. अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न धातुओं से बनी यह प्रतिमा 39.6 फीट ऊंची होगी और इसका वजन करीब 14 टन होगा. उन्होंने दावा किया कि यह स्वामी विवेकानंद की अपनी तरह की दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा होगी. यादव ने कनाड़िया क्षेत्र में पुनर्निर्मित बावड़ी के उद्घाटन में भी भाग लिया, जिसे मूल रूप से इंदौर के पूर्ववर्ती होलकर राजवंश की शासक अहिल्याबाई होल्कर ने बनवाया था. अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार के ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत इंदौर विकास प्राधिकरण ने एक करोड़ रुपये की लागत से जीर्णोद्धार किया है.  

AICC ट्रेनिंग डिपार्टमेंट के चीफ सचिन राव और एमपी कांग्रेस के प्रशिक्षण विभाग द्वारा ये ट्रेनिंग कैम्प आयोजित किया जाएगा

भोपाल चुनावों में हार और दलबदल के बाद अब कांग्रेस अपने कैडर मैनेजमेंट पर फोकस कर रही है। अपने सभी विधायकों, जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों, विधानसभा प्रभारियों को अब कांग्रेस आवासीय प्रशिक्षण देगी। ट्रेनिंग कैम्प में प्रशिक्षण लेने वाले विधायकों, जिला अध्यक्षों सहित सभी नेताओं को एक निश्चित राशि बतौर पार्टी के पास जमा करनी होगी। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी(AICC) ट्रेनिंग डिपार्टमेंट के चीफ सचिन राव और एमपी कांग्रेस के प्रशिक्षण विभाग द्वारा ये ट्रेनिंग कैम्प आयोजित किया जाएगा। पार्टी के इतिहास से लेकर एआई को समझाएंगे बीते 7 मई को भोपाल में एमपी कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के साथ हुई बैठक में ये तय हुआ है कि पार्टी के कार्यकर्ताओं को आइडियोलॉजी के आधार पर जोड़ने के लिए विधायकों, जिलाध्यक्षों, प्रदेश पदाधिकारियों से लेकर ब्लॉक, मंडलम, सेक्टर और बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिए जाएं। सबसे पहले होने वाली ट्रेनिंग में कांग्रेस पार्टी के इतिहास, राजनीतिक सफरनामे से लेकर वर्तमान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बारे में बताया जाएगा। फेक और फैक्ट को कैसे पहचानें कांग्रेस ने ट्रेनिंग मॉड्यूल तैयार किया है। इसमें प्रशिक्षणार्थियों को ये बताया जाएगा कि वर्तमान में एआई के युग में फेक न्यूज और कंटेंट और फैक्ट को कैसे पहचानें। विरोधी दल द्वारा सोशल मीडिया पर किए जाने वाले दुष्प्रचार को रोकने के तौर तरीके भी बताए जाएंगे। मोबाइल मैनेजमेंट से लेकर चुनाव प्रबंधन सिखाएंगे कांग्रेस का मानना है कि सार्वजनिक जीवन में व्यक्ति के व्यवहार और काम करने के तौर तरीके का कार्यकर्ताओं और आम जनता पर बड़ा असर पड़ता है। ट्रेनिंग में मोबाइल मैनेजमेंट, मीडिया और सोशल मीडिया मैनेजमेंट भी सिखाया जाएगा। प्रशिक्षण विभाग से जुडे़ एक सदस्य ने बताया कि कई नेता अपने वॉट्सऐप पर रीड रिसिप्ट ऑन किए रहते हैं। ऐसे में जब कोई वॉट्सऐप पर मैसेज भेजता है तो यह पता नहीं चलता कि मैसेज देखा या नहीं? नेताओं के वॉट्सऐप पर प्रोफाइल फोटो, बायो पब्लिक होना चाहिए। एक्सपर्ट्स देंगे ट्रेनिंग कांग्रेस विधायकों, जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों और विधानसभा प्रभारियों को ट्रेनिंग देने के लिए देश भर के अलग-अलग सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स बुलाए जाएंगे। दो दिनों में करीब सात-आठ सत्रों में अलग-अलग विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।

मशहूर कलाकार और कॉमेडियन राकेश पुजारी का निधन

मशहूर कलाकार और कॉमेडियन राकेश पुजारी का सोमवार 11 मई को तड़के निधन हो गया। 34 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके अचानक निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी। कन्नड़ रियलिटी शो ‘कॉमेडी खिलाड़ीलु – सीजन 3’ का हिस्सा बनकर वह काफी मशहूर हुए थे। दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन पीटीआई के मुताबिक उडुपी के रहने वाले राकेश को कर्नाटक के करकला में एक निजी मेहंदी समारोह के दौरान अचानक दिल का दौरा पड़ा। वह दोस्तों के साथ थे, तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। अभिनेता के परिवार के सदस्यों ने कहा कि उनका अंतिम संस्कार उनके गृहनगर करकला में किया जाएगा। ‘कॉमेडी खिलाड़ीलु सीजन 3’ जीता साल 2020 में राकेश ने ‘कॉमेडी खिलाड़ीलु सीजन 3’ जीता उसके बाद से वह कर्नाटक का जाना-माना चेहरा बन गए। उन्होंने अपनी अलग शैली और दर्शकों से जुड़ाव के चलते। शोहरत पाई। इससे पहले साल 2018 में इसी शो के सीजन 2 में रनर-अप टीम का हिस्सा भी रह चुके थे। इन फिल्मों में किया काम राकेश ने लगभग 150 ऑडिशन देने सहित कई चुनौतियों का सामना किया और डटे रहे। आखिरकार उन्होंने मनोरंजन उद्योग में अपनी जगह बनाई। राकेश ने कन्नड़ धारावाहिक ‘हिटलर कल्याण’ में अपनी भूमिका के जरिए खास पहचान बनाई। रियलिटी टीवी के अलावा वह कन्नड़ और तुलु सिनेमा दोनों में नजर आएं। तुलु फिल्मों में वह ‘पेटकम्मी’, ‘अम्मेर पुलिस’, ‘पम्मना द ग्रेट’, ‘उमिल’ और ‘इलोकेल’ जैसी फिल्मों में नजर आए। उनके अचानक निधन से फैंस सदमे में हैं।  

गांधी परिवार पर आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए दिग्विजय सिंह के भाई को मिला नोटिस

भोपाल पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद 25 अप्रैल को कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह ने पार्टी नेतृत्व पर हमला बोला था। लक्ष्मण सिंह मध्य प्रदेश के राजगढ़ से सांसद रह चुके हैं। इसके अलावा इनकी एक और पहचान है, लक्ष्मण सिंह कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के छोटे भाई हैं। कांग्रेस ने कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए कहा है कि राहुल गांधी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को निशाना बनाकर की गई उनकी अपमानजनक टिप्पणी ने सारी हदें पार कर दी हैं। राहुल गांधी पर की थी टिप्पणी 25 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित एक शोक सभा के दौरान लक्ष्मण सिंह ने कहा था कि “राहुल गांधी और रॉबर्ट वाद्रा बहुत नादान हैं। देश उनकी अपरिपक्वता के परिणामों को भुगत रहा है।” सिंह को पार्टी की अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति (DAC) के सदस्य सचिव तारिक अनवर ने नौ मई को नोटिस जारी किया। नोटिस में कहा गया, “आपके द्वारा बार-बार सार्वजनिक रूप से दिए गए बयानों के संबंध में कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महासचिव हरीश चौधरी की ओर से एक शिकायत मिली है…सार्वजनिक बयानबाजी से पार्टी की छवि और गरिमा को गंभीर नुकसान पहुंचा है।” मांगा गया है स्पष्टीकरण नोटिस में ये भी कहा गया है, “आपके हालिया बयान, खासकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी ने सारे हदें पार कर दी हैं…आपको कारण बताओ नोटिस जारी किया जाता है और नोटिस मिलने की तारीख से 10 दिन के भीतर लिखित स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया जाता है।” उमर अब्दुल्ला पर भी साधा था निशाना पूर्व लोकसभा सदस्य एवं पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह भारतीय जनता पार्टी में भी रह चुके हैं। उन्होंने 25 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पर भी निशाना साधते हुए कहा था कि उनकी आतंकवादियों के साथ मिलीभगत हो सकती है। पार्टी से निकाले जा सकते हैं सिंह रॉबर्ट वाड्रा पर सिंह ने यह कहा था कि “रॉबर्ट वाड्रा का यह बयान कि मुस्लिमों को सड़क पर नमाज अदा नहीं करने देने के कारण आतंकवादियों ने हमला किया, न सिर्फ गैर जिम्मेदाराना है बल्कि ऐसा बयान भी है जो देश की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करता है। मैं यह सब कैमरे के सामने कह रहा हूं, ताकि कोई भी भ्रमित न हो। कांग्रेस बोलने से पहले 10 बार सोचे, नहीं तो चुनाव में जनता जवाब दे देगी।” संपर्क किए जाने पर राज्य में कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने नाम न उजागर करने की शर्त पर कहा कि पार्टी में लक्ष्मण सिंह के गिनती के दिन बचे हैं।

भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव में हर दिन सौ से डेढ़ सौ बार साइबर हमले का प्रयास

जबलपुर  मध्य प्रदेश के बिजली कंपनी के मुख्यालय से प्रदेश भर के लिए बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने वाले स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर(State Load Dispatch Center) के सिस्टम पर अचानक साइबर हमले बढ़ गए हैं। ऐसा भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने के बाद हुआ है। हर दिन सौ से डेढ़ सौ बार साइबर हमले का प्रयास हुआ है। हालांकि सुरक्षा के लिए लगे फायरवाल हर हमले को रोक कर अलर्ट कर रहे हैं। बिजली कंपनी के अधिकारी हर हमले पर नजर रखे हुए हैं और इसकी जानकारी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम समेत अन्य जांच एजेंसियों को भेज रहे हैं। बता दें कि प्रदेश में ग्रिड के जरिए वितरण कंपनियों को बिजली आपूर्ति के प्रबंधन का काम स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर करता है। हमले से बचने के लिए कर रखे हैं सुरक्षा इंतजाम कंपनी ने साइबर हमलों से बचने के लिए सुरक्षा के इंतजाम कर रखे हैं। कई तरह की फायरवाल लगाई गई हैं, ताकि कोई भी अवांछित बग सर्वर में प्रवेश न कर सके। यह ऑटोमैटिक संचालित किया जाता है। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के बाद अचानक हमले बढ़े हैं। अधिकारियों ने बताया कि पहले जहां दो-चार साइबर हमले होते थे, पिछले तीन-चार दिनों से इनकी संख्या में बेतहाशा वृद्धि हुई है। स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर के सिस्टम में यदि साइबर अटैक कामयाब हुआ तो ग्रिड के जरिए वितरण कंपनियों तक बिजली आपूर्ति करना मुश्किल हो जाएगा। इस संबंध में स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर के अधीक्षण यंत्री राजेश गुप्ता ने बताया कि कंपनी ने सारे सुरक्षा प्रबंध किए हुए हैं। फिलहाल हम सभी तरह के साइबर अटैक से सुरक्षित हैं। इसके पूर्व में भी स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर में साइबर हमले के प्रयास हुए हैं, जिन्हें कंपनी के विशेषज्ञ नाकाम कर चुके हैं। विदेशी आईपी एड्रेस से हुए थे हमले मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर में लगातार साइबर हमले होते रहते हैं जिसको लेकर कंपनी प्रबंधन अत्यधिक फायरवाल का इस्तेमाल करती है। पिछले दिनों जो साइबर हमले हुए थे वे चाइना और अन्य विदेशी आईपी एड्रेस से हुए थे। वर्तमान में जो साइबर हमले हो रहे हैं उनके आइपी एड्रेस जांच एजेंसी को दिए गए हैं। बिजली कंपनी केंद्रीय एजेंसी के साथ लगातार संपर्क बनाए हुए हैं और उनके साथ हर जानकारी को साझा कर रही है। ऊर्जा मंत्री ने दिए थे सतर्कता के निर्देश मध्य प्रदेश की ऊर्जा मंत्री प्रदुम सिंह तोमर ने भी दो दिन पहले भोपाल में बिजली कंपनी के अधिकारियों को साइबर सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए थे। केंद्रीय एजेंसी की तरफ से भी इस संबंध में दिशा निर्देश मिले हुए थे। उन्होंने अधिकारियों को साफ कहा है कि अपरिचित और अनजान बग पर प्रतिक्रिया न दें।

सीतापुर हनुमना सिंचाई परियोजना में वन तथा पर्यावरण की स्वीकृति समय पर प्राप्त करके सर्वे का कार्य तेजी से पूरा करें: : उप मुख्यमंत्री

भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा में सर्किट हाउस के नवीन खण्ड में आयोजित बैठक में सिंचाई परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सीतापुर हनुमना उदवहन सिंचाई परियोजना तथा बाणसागर बांध की नहरों का काम पूरा होने के बाद रीवा और मऊगंज जिले के हर खेत में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध हो जायेगी। इससे खेती में तेजी से विकास होगा और हर किसान समृद्ध बनेगा। सीतापुर हनुमना सिंचाई परियोजना में वन तथा पर्यावरण की स्वीकृति समय पर प्राप्त करके सर्वे का कार्य तेजी से पूरा करें। यह परियोजना इस क्षेत्र के लिए बहुत बड़ी सौगात होगी। लंबित सिंचाई परियोजनाओं का काम 30 जून तक पूरा कराके आगामी सीजन में किसानों को एक लाख 25 हजार एकड़ क्षेत्र में सिंचाई की उपलब्ध हो जायेगी। सिंचाई विकास का सबसे महत्वपूर्ण कार्य है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि सीतापुर हनुमना उदवहन सिंचाई परियोजना में मुख्य बांध निर्माण स्थल का निर्धारण कर दिया गया है। वन विभाग से सर्वे की भी अनुमति प्राप्त हो गयी है। सर्वे का कार्य तत्काल शुरू करायें। परियोजना के निर्माण कार्य से 22 हजार हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हो रहा है। इसकी प्रतिपूर्ति के लिए हनुमना तहसील में तथा हिनौती गौधाम के पास वृक्षारोपण के लिए वन विभाग को जमीन उपलब्ध करायें। इस सिंचाई परियोजना से मऊगंज जिले में 65 हजार हेक्टेयर सीधी में 28 हजार हेक्टेयर, सिंगरौली में 26500 हेक्टेयर तथा रीवा जिले में 3 हजार हेक्टेयर में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुती सिंचाई परियोजना में नहरों के निर्माण में तेजी लाये तथा 30 जून तक शेष कार्य पूरा करायें। बाणसागर बांध से 18 किलो मीटर तक नहर निर्माण, छुहिया घाटी में सुरंग में लाइनिंग का कार्य, एक्वाडक्ट निर्माण तथा नहरों में लाइनिंग का कार्य तेजी से पूरा करायें। बेला माइनर नहर में भी 51 किलो मीटर में से केवल 21 किलो मीटर का कार्य हुआ है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि हिनौती गौधाम के समीप प्रस्तावित बांध निर्माण का प्रस्ताव तत्काल प्रस्तुत करें। वन विभाग गौधाम की आंतरिक और बाहर की सड़कों के किनारे वृक्षारोपण की तैयारी कर लें। यहां कम से कम 10 हजार पौधे वर्षाकाल में रोपे जायेगें। उप मुख्यमंत्री ने नहरों में सीपेज रोकने और भू-अर्जन की कार्यवाही समय पर पूरी कराने के निर्देश दिये। कमिश्नर बीएस जामोद ने कहा कि सिंचाई परियोजनाओं के भूअर्जन के कार्य तेजी से किये जा रहे हैं। निर्माण कार्यों की सभी बाधाएं दूर करके कार्य में गति लायी जायेगी। मुख्य वन संरक्षक राजेश राय ने बताया कि उदवहन सिंचाई परियोजना के लिए वन विभाग की अनुमति के प्रस्ताव आनलाइन दर्ज हो गये हैं। इनमें सर्वे कार्य के लिए अनुमति जारी कर दी गयी है। जल संसाधन विभाग और राजस्व विभाग से समन्वय बनाकर सभी अनुमतियाँ शीघ्र जारी की जायेगीं। अधीक्षण यंत्री मनोज तिवारी ने सिंचाई परियोजनाओं के निर्माण कार्य की जानकारी दी। बैठक में संयुक्त आयुक्त श्रेयस गोखले, अधीक्षण यंत्री तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।  

बड़नगर-बदनावर के नए टोल प्लाजा पर कर्मचारियों की WWE, महिलाओं-बच्चों तक को नहीं छोड़ा, वायरल वीडियो पर SP का एक्शन

उज्जैन इंगोरिया थाना क्षेत्र के बड़नगर-बदनावर हाईवे टोल नाके के कर्मचारियों ने रविवार को जमकर उत्पात मचाया। कर्मचारियों ने एक वाहन में सवार महिलाओं व पुरुषों के साथ जमकर मारपीट की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके आधार पर पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि रविवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें इंगोरिया थाना क्षेत्र के बड़नगर-बदनावर हाईवे के टोल नाके के कर्मचारी एक परिवार के सदस्यों को बुरी तरह पीटते हुए नजर आ रहे थे। दरअसल, घटना थाना इंगोरिया क्षेत्र की है। यहां हुई मारपीट को लेकर कोई भी फरियादी पुलिस तक नहीं पहुंचा है। घटना एक दिन पहले शनिवार की बताई जा रही है। हालांकि शिकायत के बाद एसपी प्रदीप शर्मा ने वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की है। इसके चलते टोल के मैनेजर सहित सात लोगों को हिरासत में ले लिया है। वहीं, अन्य आरोपियों को चिन्हित किया जा रहा है। ये है पूरा मामला खरसोद खुर्द के पास से एक वाहन गुजर रहा था। इस दौरान वाहन चालक और टोल प्लाजा कर्मचारियों की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिससे गुस्साए टोल प्लाजा के कर्मचारी मैनेजर ने वाहन चालक और उसके साथ कार में बैठे पुरुषों और महिलाओं के साथ अभद्रता कर मारपीट कर दी। टोल कर्मियों ने महिलाओं और बच्चों तक को नहीं छोड़ा। इसके साथ ही वाहन पर तोड़फोड़ की है। मारपीट का वीडियो हुआ वायरल घटना का वाडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। वीडियो में देख सकते हैं कि महिला बच्चियों के साथ टोलकर्मी अभद्रता और मारपीट कर रहे हैं। हालांकि इस मामले में वाहन चालक और अन्य लोगों ने इस मामले की शिकायत नहीं की और वहां से चले गए। लेकिन यह वीडियो वहा मौजूद लोगों ने बना लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पाकिस्तान के साथ बातचीत केवल पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की वापसी और आतंकवादियों को सौंपने के मुद्दे पर होगी: भारत

नई दिल्ली  भारत ने अमेरिका को स्पष्ट कर दिया है कि पाकिस्तान के साथ बातचीत केवल पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की वापसी और आतंकवादियों को सौंपने के मुद्दे पर होगी. सरकारी सूत्रों ने कहा कि कश्मीर पर हमारी स्थिति बहुत स्पष्ट है, अब केवल एक ही मुद्दा बचा है- पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) की वापसी. इसके अलावा बात करने के लिए कुछ नहीं है. सूत्रों ने कहा कि अगर वे आतंकवादियों को सौंपने की बात करते हैं, तो हम बात कर सकते हैं. हमारा किसी अन्य विषय पर कोई इरादा नहीं है. हम नहीं चाहते कि कोई मध्यस्थता करे. हमें किसी की मध्यस्थता की जरूरत नहीं है.” पीएम मोदी के स्पष्ट निर्देश सूत्रों के मुताबिक ऑपरेशन सिंदूर को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि अगर पाकिस्तान से गोली चले तो भारत से गोला चलाया जाए. उन्होंने कहा कि एयरबेस पर हमले निर्णायक मोड़ थे. सूत्र ने कहा कि बहावलपुर (पाकिस्तान) में जैश-ए-मोहम्मद के मुख्यालय को सबसे ज़्यादा नुकसान पहुंचा. यह भारत का एक महत्वपूर्ण संदेश था. सूत्रों के मुताबिक भारत और पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों और विदेश मंत्रियों के बीच कोई बातचीत नहीं हुई. दोनों देशों के सैन्य संचालन महानिदेशकों (डीजीएमओ) के बीच ही बातचीत हुई. सूत्र के अनुसार हर दौर में पाकिस्तान के लिए स्थिति खराब होती गई. वे लड़ाई के हर दौर में भारत से हार गए. पाकिस्तान के हवाई ठिकानों पर हमारे हमलों के बाद पाकिस्तान को एहसास हो गया है कि वे इस लीग में नहीं हैं. भारत की ओर से साफ संदेश दिया गया कि कोई भी सुरक्षित नहीं है. सूत्रों ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर भारत ने तीनों उद्देश्य हासिल किए. 1. सैन्य उद्देश्य- पीएम मोदी ने कहा ‘मिट्टी में मिला देंगे, बहावलपुर, मुरीदके और मुजफ्फराबाद कैंप को मिट्टी में मिला दिया.’ 2. राजनीतिक उद्देश्य- सिंधु जल संधि सीमा पार आतंकवाद से जुड़ी है. जब तक सीमा पार से आतंकवाद बंद नहीं हो जाता, तब तक यह स्थगित रहेगी. 3. मनोवैज्ञानिक उद्देश्य- ‘घुस के मारेंगे’, हमने उनके दिल में गहरी चोट पहुंचाई. हम बहुत सफल रहे. पाकिस्तान ने 26 ठिकानों पर हमला किया न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से साफ कहा कि अगर पाकिस्तान कुछ करता है तो उसका जवाब और भी विनाशकारी और कड़ा होगा. उसी रात पाकिस्तान ने 26 ठिकानों पर हमला किया और भारत ने भी इसका जोरदार जवाब दिया. उनके ठिकानों पर हमले किए गए. भारत ने कड़ा संदेश दिया सूत्रों ने बताया कि आईएसआई से करीबी संबंध रखने वाले मुरीदके, बहावलपुर के आतंकी शिविरों पर हमला करके भारत ने कड़ा संदेश दिया है कि हम अंधे नहीं है और हम आपको मुख्यालय पर ही निशाना बनाएंगे. हम छोटे शिविरों पर हमला नहीं करेंगें. सूत्रों ने कहा कि तकनीकी और सैन्य उपयोग को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच बहुत बड़ा अंतर था, पाकिस्तान को एहसास हुआ कि वे उस कैटेगरी में नहीं हैं. भारत ने अपनी मर्जी से हमला किया और पाकिस्तान के ज़्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया गया. पाकिस्तान को कोई संदेह नहीं होना चाहिए.

परीक्षा में सफल रहे विद्यार्थियों को ग्राम पंचायत एवं शाला प्रबंधन सम्मानित कर बधाई दी ।

The village panchayat and school management felicitated and congratulated the students who passed the exam. हरिप्रसाद गोहेआमला । शासकीय हाई स्कूल खारीमाल का दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम बेहतर आने पर ग्राम पंचायत एवं स्कूल प्रबंधन की ओर से छात्र-छात्राओं का सम्मान कर उन्हें बधाई प्रेषित की गई । शासकीय हाई स्कूल खारीमाल वर्ष 2025 का दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम 90% रहा इस अवसर पर ग्राम पंचायत लादी के सरपंच राजू कुमार शीलू एवं उपसरपंच दिलवर उइके जी ने संस्था में पहुंचकर इस उपलब्धि के लिए शाला प्रबंधन एवं छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं प्रेषित की गौरतलब है कि शासकीय हाई स्कूल खारीमाल में अध्यनरत छात्र-छात्रायें दूरस्थ अंचल वनग्राम लादी, भांडावाड़ी, बीजादेही, बिच्छूखान तथा खारीमाल से आते हैं इस क्षेत्र में शिक्षा के प्रचार प्रसार हेतु दृढ़ संकल्पित ग्राम के सरपंच राजकुमार शीलू जी द्वारा शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ में संस्था में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए घोषणा की गई थी कि संस्था में कक्षा 10 वी बोर्ड परीक्षा में जितने भी विद्यार्थी 80% से अधिक अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण होंगे ऐसे सभी विद्यार्थियों को 5000-5000 रूपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा उनकी इस घोषणा एवं शिक्षा के प्रति एक विशिष्ट व अनोखी पहल से प्रेरित होकर तथा स्कूल प्रबंधन के प्रयास और बच्चों की अपनी मेहनत से संस्था का परीक्षा परिणाम 90 प्रतिशत रहा संस्था में कुमारी रोशनी पिता कुबेर गाठे 83.8% प्रथम प्रियंका पिता मंसाराम सरियाम 81.4% द्वितीय तथा जिगर पिता सुखमन परते 78.8% के साथ तृतीय स्थान पर रहा बच्चों इस की उपलब्धि पर संस्था के प्राचार्य श्री शैलेंद्र सूर्यवंशी एवं ग्राम पंचायत के सरपंच श्री राजू कुमार शीलु ने समस्त शिक्षको एवं उत्तीर्ण विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित कर उज्जवल भविष्य की कामना की ।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet