LATEST NEWS

हरदोई में एकतरफा प्रेम में युवक ने डीएलएड छात्रा को को मारी गोली

हरदोई  उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एकतरफा प्रेम में युवक ने डीएलएड छात्रा को जबरन घर से ले जाने की कोशिश की। छात्रा ने शोर मचाया तो युवक ने छात्रा के सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। बाबटमऊ के मजरा नई बस्ती जरेरा में हुई इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने युवक और उसके चचेरे भाई के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। बाबटमऊ के मजरा नई बस्ती जरेरा निवासी नौरंग राजपूत की पुत्री संगीता राजपूत (24) डीएलएड प्रथम वर्ष की छात्रा थी। उसकी शादी बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के अजमतनगर ठठिया निवासी माया प्रकाश से तय हुई थी। गुरुवार को बरात आनी थी। सोमवार रात वह मां लक्ष्मी और छोटी बहन साधना के साथ छत पर सोई थी। आधी रात के बाद लगभग तीन बजे कन्नौज के शहर कोतवाली क्षेत्र के बद्दापुरवा निवासी प्रेमचंद्र अपने चचेरे भाई के साथ संगीता के मकान की छत पर पीछे की दीवार के सहारे चढ़ गया। मां लक्ष्मी के मुताबिक, संगीता को उसने छत से खींचकर ले जाने की कोशिश की। संगीता ने शोर मचाया तो प्रेमचंद्र उसे खींचकर जीने में ले जाने लगा और वहीं तमंचे से लक्ष्मी के सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद फरार हुआ कातिल इसके बाद प्रेमचंद्र अपने चचेरे भाई के साथ मौके से भाग निकला। फायर की आवाज सुनकर परिजन भी जाग गए। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर सीओ बिलग्राम रवि प्रकाश सिंह, थानाध्यक्ष मल्लावां बालेंद्र मिश्रा भी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके का जायजा लेकर जरूरी नमूने जुटाए। एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। एक बार तुड़वा दी थी शादी, इस बार जान ही ले ली मृतका के पिता नौरंग घटना के बाद बदहवास हो गए। उन्होंने बताया कि आरोपी प्रेमचंद्र पहले भी एक बार उनकी बेटी की शादी तुड़वा चुका था। उनका कहना है कि पिछले साल उसने संगीता की शादी सांडी थाना क्षेत्र के नीभापुरवा गांव में तय की थी। शादी के कार्ड भी बांट दिए थे। इसी दौरान प्रेमचंद्र ने लड़के वालों को भड़का दिया और दुष्प्रचार कर शादी तुड़वा दी। इस बार भी शादी तय होने की भनक प्रेमचंद्र को सोमवार को ही लगी। इस बार उसने संगीता की जान ही ले ली। ननिहाल आते-जाते संगीता से एक तरफा मोहब्बत कर बैठा था प्रेमचंद्र कन्नौज जनपद के बद्दापुरवा गांव में संगीता का ननिहाल है। ननिहाल आने-जाने के दौरान संगीता को वहीं के रहने वाले प्रेमचंद्र ने देखा था। मृतका के पिता नौरंग के मुताबिक लगभग दो साल से प्रेमचंद्र लगातार संगीता का पीछा कर रहा था और उसे परेशान करता था। संगीता ने इसकी शिकायत परिजनों से की थी। परिजनों ने भी प्रेमचंद्र को काफी समझाया था, लेकिन वह नहीं माना। ग्रामीणों का कहना है कि प्रेमचंद्र एकतरफा मोहब्बत करता था और इसी के चलते उसने घटना को अंजाम दिया। बेटी को डोली पर बैठाना था, अर्थी बनानी पड़ी बृहस्पतिवार को संगीता की बरात आनी थी। इसकी तैयारियां जोर शोर से चल रही थीं। बुधवार को घर के आंगन में मंडप लगाया जाना था। कई रिश्तेदार आ चुके थे। इसी बीच मंगलवार सुबह हुई घटना से सब कुछ उलट गया। पिता नौरंग यही कह रहे थे कि बिटिया को डोली पर बैठाना था और अब अर्थी बनानी पड़ रही है। परिजनों ने लगाया जाम छात्रा की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से परिजन और ग्रामीण भड़क गए। इन लोगों ने शाम साढ़े छह बजे बिलग्राम कन्नौज मार्ग पर जरेरा गांव के पास शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। जानकारी पर सीओ आरपी सिंह और एसओ बालेंद्र मिश्रा मौके पर पहुंचे। परिजन हत्यारोपी की गिरफ्तारी और तत्काल ही उसका घर गिरवाने की मांग पर अड़ गए। जाम लगने स सड़क के दोनों ओरवाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने कन्नौज की तरफ से आने वाले वाहनों को मेंहदीघाट से मल्लावां की ओर, जबकि बिलग्राम की ओर से आने वाले वाहनों केा तेरवाकुल्ली चौराहा से राघौपुर की तरफ भेजा गया। सीओ के समझाने पर लगभग एक घंटे बाद परिजन माने और तब जाम खुला।  

महिला डॉक्टर की मौत के बाद बस मालिक का फर्जीवाड़ा, हादसे के बाद बस को बेचने का फर्जी डाक्यूमेंट बनवा लिया

भोपाल  बाणगंगा चौराहे पर सोमवार करीब 11 बजे हुए बस हादसे के बाद श्रीराम नंदा एजुकेशन एंड वेयलफेयर सोसायटी ने दोपहर तीन बजे पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए जालसाजी की थी। पुलिस ने जांच के बाद इस फर्जीवाड़े को भी राजफाश कर दिया। जांच में सामने आया कि स्कूल बस हादसे के चार घंटे बाद ही बस बेचने के अनुबंध के दस्तावेज तैयार करवाए गए थे, ताकि हादसे की जिम्मेदारी से बचा जा सके। इसके लिए एक किसान प्रवेश नागर को प्रलोभन देकर तैयार किया गया था। पुलिस ने इसके बाद दोनों आरोपित पर धोखाधड़ी की धाराएं बढ़ा दी हैं। दस्तावेज खंगाले गए टीटी नगर थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे के बाद जब जांच शुरू हुई तो दस्तावेज खंगाले गए। इस दौरान पाया गया कि हादसे के बाद करीब तीन बजे दस्तावेज तैयार किए गए। इसमें प्रवेश नागर को क्रेता और श्रीराम नंदा एजुकेशन एंड वेयलफेयर सोसायटी के सचिव प्रदीप पांडे को विक्रेता दर्शाया गया। हादसे के बाद एग्रीमेंट करवाते नजर आए पुलिस ने इसे दस्तावेजी फर्जीवाड़ा मानते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। प्रवेश नागर पुलिस को पूछताछ में गुमराह करता रहा, लेकिन बाद में वह टूट गया। पुलिस को एक स्थान पर सीसीटीवी फुटेज में दोनों हादसे के बाद एग्रीमेंट करवाते नजर आ रहे हैं। बस ड्राइवर विशाल बैरागी फिलहाल फरार है। डॉक्टर की मौके पर ही मौत बता दें कि सोमवार को भोपाल के बाणगंगा चौराहे पर स्कूल की बस ने रेड सिग्नल पर खड़ी आठ गाड़ियों को टक्कर मार दी थी। हादसे में स्कूटी सवार बीएएमएस इंटर्न डॉ. आयशा खान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। वह अपनी शादी की तैयारियों में जुटी थी। शादी की तारीख 14 जून तय थी। उनकी मां जब रिश्तेदारों को शादी के कार्ड बांट रही थीं, तभी उन्हें बेटी की मौत की खबर मिली। 50 फीट तक घिसटती रही सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि रेड सिग्नल पर खड़ी गाड़ियों को पीछे से तेज रफ्तार आई बस ने टक्कर मारी। स्कूटर पर बैठी आयशा बस के अगले हिस्से में फंस गई और करीब 50 फीट तक घिसटने के बाद आगे वाले पहिए के नीचे आ गई। छह अन्य लोग घायल हुए, जिनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। टक्कर मारने वाली बस का फिटनेस नवंबर 2024 में ही खत्म हो चुका था और बीमा भी नवीनीकृत नहीं था। बस सड़क पर अवैध रूप से दौड़ाई जा रही थी। इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए संभागायुक्त संदीप सिंह ने भोपाल आरटीओ जितेंद्र शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। फर्जी दस्तावेजों से बचने की कोशिश टीटी नगर थाना प्रभारी सुधीर अरजरिया ने बताया कि इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की बस से हुए हादसे के बाद जब जांच शुरू हुई तो दस्तावेज खंगाले गए। इस दौरान पाया गया कि दुर्घटना के तुरंत बाद, बैकडेट में दस्तावेज तैयार किए गए। इसमें प्रवेश नागर को क्रेता और प्रदीप पांडे को विक्रेता दर्शाया गया। यह संभावना है कि दस्तावेजों में दी गई तारीख हादसे के बाद ही बनाई गई है। पुलिस ने इसे दस्तावेजी फर्जीवाड़ा मानते हुए दोनों पर IPC की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, हादसे के मुख्य आरोपी बस ड्राइवर विशाल बैरागी फिलहाल फरार है। IPS स्कूल का संचालन करती है श्री रामनंदा एजुकेशन सोसाइटी डीसीपी प्रियंका शुक्ला ने बताया कि आईपीएस स्कूल का संचालन श्री रामनंदा एजुकेशन सोसाइटी करती है। सोसाइटी में 8 सदस्य हैं। पुलिस सभी की भूमिका की जांच कर रही है। मामले में सोसाइटी के सचिव प्रदीप पांडेय सहित प्रवेश नागर की गिरफ्तारी कर ली गई है। ड्राइवर विशाल बैरागी फरार है। उसके पास हैवी लाइसेंस नहीं होने के बावजूद उसे बस चलाने को दी गई थी।

हॉलीवुड के प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक और ऑस्कर विजेता रॉबर्ट बेंटन का निधन

लॉस एंजिल्स हॉलीवुड के प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक और ऑस्कर विजेता रॉबर्ट बेंटन का निधन 92 साल की उम्र में हो गया। उनका निधन न्यूयॉर्क के मैनहटन स्थित उनके घर पर हुआ। बेंटन को फिल्म ‘क्रेमर वर्सेज क्रेमर’ के निर्देशक और लेखक के तौर पर बड़ी पहचान मिली थी। इस फिल्म ने 1979 में 5 ऑस्कर पुरस्कारों को जीते थे और इसमें डस्टिन हॉफमैन और मेरिल स्ट्रीप के शानदार अभिनय की भी खूब सराहना की गई थी। रॉबर्ट बेंटन का करियर और उनके योगदान बेंटन का फिल्मी सफर लगभग छह दशकों तक फैला हुआ था। उन्हें तीन अकादमी पुरस्कार मिले और उन्होंने कई ऐतिहासिक और यादगार फिल्मों का निर्देशन किया। उनके द्वारा लिखी गई फिल्म ‘बोनी एंड क्लाइड’ (1967) ने हॉलीवुड सिनेमा को एक नया दृष्टिकोण दिया था और यह फिल्म 60 के दशक के कल्चर का प्रतीक बन गई। रॉबर्ट बेंटन का जन्म टेक्सास के वैक्साहाची में हुआ था। उन्हें फिल्मों का शौक अपने पिता से मिला था। उन्होंने टेक्सास यूनिवर्सिटी और कोलंबिया यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की। उनके करियर की शुरुआत एस्क्वायर मैगजीन में आर्ट डायरेक्टर के तौर पर हुई थी। ऑस्कर की दोहरी जीत बेंटन को 1984 में फिल्म ‘प्लेसेस इन द हार्ट’ के लिए एक बार फिर ऑस्कर मिला। यह फिल्म उन्होंने अपनी मां को श्रद्धांजलि देने के लिए बनाई थी और इसके लिए उन्हें बेस्ट स्क्रीनप्ले के लिए ऑस्कर अवार्ड मिला। करियर में उतार-चढ़ाव और वापसी अपने करियर में बेंटन को कई हिट और फ्लॉप फिल्मों का सामना करना पड़ा। फिल्मों जैसे ‘द ह्यूमन स्टेन’, ‘बिली बाथगेट’, और ‘ट्वाइलाइट’ ने उम्मीदों पर पानी फेर दिया, लेकिन उन्होंने ‘नोबडीज फूल’ जैसी फिल्म से वापसी की और एक बार फिर ऑस्कर नामांकन प्राप्त किया। बेंटन के जीवन के अंतिम वर्षों में एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, “ऑस्कर समारोह में जब आप उन लोगों से मिलते हैं जिन्हें आपने बरसों बाद देखा हो—कुछ दोस्त, कुछ दुश्मन, कुछ करीबी—वही मेरा परिवार था। और मैंने अपना पूरा जीवन इसी परिवार को खोजने में बिताया।” रॉबर्ट बेंटन ने हॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को अपना निर्देशन दिया और उनकी फिल्मों ने सिनेमा जगत में एक अहम स्थान प्राप्त किया। उनका निधन फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी क्षति है, लेकिन उनकी फिल्में हमेशा उनके योगदान को याद दिलाती रहेंगी।  

इंदौर में किसान ने नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए तरबूज सड़क पर फेंकें

इंदौर इंदौर में किसान ने नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए तरबूज सड़क पर फेंक दिए. किसानों का आरोप है कि नगर निगम सड़कों पर दुकान लगाने वाले दुकानदारों के साथ अतिक्रमण के नाम पर अभद्रता और छीना झपटी कर रहा है. नगर निगम द्वारा एक किसान के साथ फिर ज्यादती करने का मामला सामने आया है. इस बात से दुखी किसान ने अपने ट्रैक्टर ट्राली में भरे हुए तरबूजों की सड़क पर बरसात कर दी. विरोध स्वरूप किसान ने इस दौरान अपने कपड़े भी उतार फेंके, जिससे सड़क पर जाम की स्थिति बन गई. किसान ने सड़क पर की तरबूज की बारिश आरोप है कि, आम तौर पर सड़कों से अतिक्रमण हटाने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों की कोशिश रहती की दुकानदारों के साथ आपसी हितलाभ साधकर मामले को रफा दफा कर दिया जाए. लेकिन जो दुकानदार अधिकारियों और कर्मचारी की बात नहीं मानते उन्हें निगम कर्मियों की ज्यादती का शिकार होना पड़ता है. शहर के एरोड्रम क्षेत्र में छोटा बांगरदा के 60 फीट रोड पर ऐसे ही एक घटनाक्रम के चलते किसान ने सड़क पर तरबूजों की बरसात कर दी. अर्धनग्न होकर किसान का प्रदर्शन दरअसल, मौके पर नगर निगम की टीम और पुलिस ने रोड पर ट्रैक्टर खड़ा करके तरबूज बेचने का आरोप लगाते हुए तराजू जब्त कर लिया था. इस दौरान किसान के करीब 2 क्विंटल तरबूज भी सड़क पर फेंक दिए थे. इस बात से व्यथित किसान विक्रम सिसोदिया के भाई ने अर्धनग्न होकर सड़क पर ही तरबूज फेंकना शुरू कर दिए. इस दौरान वहां चौराहे पर भीड़ एकत्र होने से जाम लग गया. हालांकि यह देख नगर निगम की टीम चुपचाप मौके से रवाना हो गई. किसान ने लगाए नगर निगम कर्मचारियों पर आरोप किसान विक्रम सिसोदिया का कहना था, ”तरबूज बेचे नहीं जा रहे थे, लेकिन नगर निगम के कर्मचारियों ने तराजू छीन लिया और काफी सारे तरबूज सड़क पर फेंक दिए जो बहुत ही आपत्तिजनक है.” उन्होंने कहा, ”वे खुद भी भाजपा कार्यकर्ता हैं, लिहाजा इस मामले की शिकायत वह महापौर को करेंगे.” इधर इस मामले में बिना पड़ताल के किसी भी अधिकारी ने प्रतिक्रिया देने से इनकार किया है. विधायक पहुंचे एरोड्रम थाने इस पूरे मामले में इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव का कहना है कि, ”प्रारंभिक तौर पर जो बात सामने आई है उसकी जांच पड़ताल की जा रही है.” लेकिन देपालपुर विधानसभा के भाजपा नेता के साथ जिस तरह से इंदौर नगर निगम के कर्मचारियों और पुलिस ने अभद्रता की उसके चलते क्षेत्रीय विधायक मनोज पटेल एरोड्रम थाने पर पहुंचे और नगर निगम के कर्मचारियों के साथ ही पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने की बात पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से कही है. जिस पर संबंधित अधिकारियों ने विधायक को आश्वासन दिया है की जांच के बाद अभद्रता करने वाले निगम के अधिकारी और पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई होगी. क्षेत्रीय विधायक के थाने पहुंचने के मामले को लेकर एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया का कहना है कि, ”विधायक ने जिन पुलिसकर्मियों की शिकायत की है उनकी जांच पड़ताल की जा रही है और आने वाले दिनों में कार्रवाई की जाएगी.  

Sofia Qureshi पर विवादित टिप्पणी मामले में विजय शाह पर होगी बड़ी कार्रवाई, डैमेज कंट्रोल में जुटी बीजेपी

 छतरपुर मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान दिया। जिसके बाद से न केवल मध्य प्रदेश बल्कि पूरे देश की राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस की तरफ से मंत्री के इस्तीफे की मांग की जा रही है तो वहीं FIR दर्ज कराने की भी तैयारी चल रही है। बीजेपी ने मामले को शांत करने के लिए कुछ नेताओं को कर्नल सोफिया के घर भेजा। भारतीय जनता पार्टी के मध्य प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का संदेश लेकर बीजेपी के कई नेता कर्नल सोफिया कुरैशी के छतरपुर स्थित नौगांव घर पहुंचे। कर्नल सोफिया के घर पहुंचे BJP नेता बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के निर्देश के बाद पूर्व विधायक मानवेंद्र सिंह सहित बीजेपी नेताओं ने सोफिया कुरैशी के नौगांव छतरपुर स्थित घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और सोफिया को देश की बेटी बताया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि सोफिया हमारे देश की बेटी है और हमें उन पर गर्व है। बता दें कि विजय शाह के बयान से बीजेपी आलाकमान बेहद नाराज़ है और विवाद बढ़ने के बाद विजय शाह ने माफ़ी भी मांगी है।    खिलाफ FIR दर्ज कराने की तैयारी, इधर बंगले की बढ़ाई गई सुरक्षा मंगलवार को करनाल मोहल्ला स्थित उनके निवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। पूर्व कैबिनेट मंत्री मानवेन्द्र सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष अनूप तिवारी, पूर्व अध्यक्ष अंजुल सक्सेना, और वार्ड पार्षद श्यामसुंदर अर्जरिया पूर्व पार्षद कलीम खान ने उनके भाई बंटी सुलेमान से मुलाकात कर पूरे परिवार को बधाई दी। भाजपा की ओर से सार्वजनिक रूप से सम्मान कर कहा गया, “ऐसी बेटियाँ राष्ट्र की धरोहर होती हैं।” मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी व्यक्तिगत रूप से बधाई भेजी। पूर्व मंत्री मानवेंद्र सिंह ने कही ये बात पूर्व मंत्री मानवेंद्र सिंह ने कहा कि हमारे लिए बहुत गर्व की बात है, माननीय प्रधानमंत्री जी और राष्ट्रीय नेतृत्व ने हमारे नगर की बेटी को लीडरशिप में सबसे आगे जिम्मेदारी सौंपी। जिस तरीके से बेटी सोफिया ने यह कार्य किया है, इसके लिए हम सभी गौरवान्वित है। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि आगे राष्ट्रीय नेतृत्व इस परिवार का सम्मान करेगा। हम सभी परिवार का मनोबल बढ़ाने आए हैं। परिवार को भी गर्व होना चाहिए कि उनकी बेटी ने देश के लिए इतना बड़ा कार्य किया।    कर्नल सोफिया के चचेरे भाई बंटी सुलेमान बोले- परिवार के लिए गर्व की बात   कर्नल सोफिया के चचेरे भाई बंटी सुलेमान ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय नेतृत्व ने जिस तरह से उनकी बहन का मान बढ़ाया है, यह उनके परिवार के लिए गर्व की बात है और पूरा परिवार बहुत खुश है। हमारी बहन उनके फैसले पर खरी उतरी है। आगे भी इसी तरह का विश्वास उस पर बनाए रखे। हमारे परिवार की ओर से बहुत-बहुत आभार। मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए विवादित बयान ने देशभर की राजनीति गरमा दी है। एक तरफ जहां कांग्रेस समेत देशभर के राजनैतिक दल प्रदेश भाजपा सरकार के मंत्री विजय शाह के बयान की निंदा करते हुए उनसे इस्तीफे की मांग कर चुके हैं तो वहीं दूरी तरफ देश के आम लोगों में भी मंत्री विजय शाह की टिप्पणी पर नाराजगी दिखाई दे रही है। हालात ये हो गए हैं विवाद बढ़ने पर मंत्री विजय शाह की ओर से माफी मांगे जाने के बावजूद मामला गर्माता देख भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को इसपर संज्ञान लेना पड़ा है।  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भाजपा के राज्य संगठन से मंत्री विजय शाह से जुड़े मामले की रिपोर्ट तलब की है। रिपोर्ट के आधार पर राष्ट्रीय नेतृत्व इस मामले पर फैसला लिया जाएगा। मंत्री शाह के इस बयान पर मचा बवाल दरअसल, सोमवार को href=”https://www.patrika.com/indore-news/” target=”_blank” rel=”noopener”>इंदौर जिले के महू में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर अमर्यादित बयान दिया था, जिसके वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। मंत्री ने कहा, ‘जिन्होंने हमारी बेटियों का सिंदूर उजाड़ा, मोदी जी ने उन्हीं की बहन को भेजकर उनकी ऐसी की तैसी कर दी।’ इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में तकरार पैदा कर दी। उन्होंने कहा, ‘तुम्हारे समाज की बहन तुम्हें नंगा करके छोड़ेगी।’ विवाद बढ़ने बेकफुट पर आए मंत्री इधर, बयान के बाद विजय शाह संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा से मिलने पहुंचे। प्रदेश बीजेपी दफ्तर में दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में मुलाकात हुई। हालांकि विजय शाह ने अपने विवादित बयान को लेकर माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि मैं अपने बयान को लेकर माफी मांगता हूं। मैं 10 बार माफी मांगता हूं। बीजेपी हुई असहज कर्नल सोफिया कुरैशी पर पूरे देश को नाज है। वहीं, मध्य प्रदेश के लिए तो अलग ही गर्व की बात है। कर्नल सोफिया कुरैशी मध्य प्रदेश के नौगांव की रहने वाली हैं। वह यहां की बेटी हैं। तमाम बयानवीर नेता कर्नल सोफिया कुरैशी की तारीफों के पुल बांधते नहीं थक रहे हैं। बीजेपी लगातार ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एज ले रही है। बड़बोले मंत्री विजय शाह ने अपने एक बयान से सब कुछ गुड़ गोबर कर दियाहै। विपक्ष के साथ-साथ इनके बयान से सोशल मीडिया पर भी उबाल है। लोग मंत्री की बेशर्मी पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पार्टी ने भी तलब कर खानापूर्ति कर दी है। बेशर्मी पर मंत्री की राक्षसी हंसी हालांकि यह कोई पहली बार नहीं है, जब मंत्री विजय शाह विवादों में घिरे हैं। डैमेज कंट्रोल के लिए कर्नल सोफिया कुरैशी से मंत्री माफी मांग रहे हैं। एक नहीं, 10-10 बार माफी मांग रहे हैं। अफसोस है कि यह सिर्फ दिखावे के लिए है। उन्हें अपने घटिया बयान पर लगता है कि कोई अफसोस नहीं हो रहा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। माफी के बाद वह ठहाके लगाकर हंसते हैं। बीजेपी ढो क्यों रही? मंत्री विजय शाह के बयान को लेकर बीजेपी की फजीहत हो रही है। सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद कर्नल सोफिया कुरैशी को आगे कर भारत सरकार ने दुनिया को अलग संदेश दिया था। बीजेपी इस मुद्दे पर अलग माइलेज ले रही थी। इसके जरिए … Read more

प्रदेश के सभी स्कूलों और कॉलेजों में 1 जून से 500 मिलीलीटर तक की प्लास्टिक की पानी की बोतलों पर लगाया बैन

हिमाचल प्रदेश हिमाचल प्रदेश के शिक्षा विभाग ने एक बड़ा फैसला लेते हुए प्रदेश के सभी स्कूलों और कॉलेजों में 1 जून से 500 मिलीलीटर तक की प्लास्टिक की पानी की बोतलों के इस्तेमाल पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में सभी जिलों के उपनिदेशकों को आधिकारिक पत्र जारी कर दिया है, जिसमें पर्यावरण विभाग के हालिया निर्णय को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार का यह कदम पर्यावरण को सुरक्षित रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। प्लास्टिक की छोटी बोतलों, खासकर पॉलीइथिलीन टेरेफ्थेलेट (पीईटी) पानी की बोतलों के बढ़ते उपयोग और उनके पर्यावरणीय नुकसान को देखते हुए यह प्रतिबंध लगाया गया है। एकल उपयोग वाले प्लास्टिक कचरे को कम करने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। अब छात्रों और शिक्षकों को पानी ले जाने के लिए पुन: प्रयोज्य बोतलों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

प्रदेश के लाखों पेंशनर्स को 1 मई 2023 से 7% ब्याज के साथ एक वेतनवृद्धि सहित सभी अनुषांगिक लाभों का भुगतान 6 सप्ताह में जाए

इंदौर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पक्ष में राहतकारी आदेश दिए हैं। चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैत व जस्टिस विवेक जैन की डिवीजन बेंच ने कहा है कि पेंशनर्स को 1 मई 2023 से 7% ब्याज के साथ एक वेतनवृद्धि सहित सभी अनुषांगिक लाभों का भुगतान 6 सप्ताह में जाए। 2024 में पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर दायर की गई थी याचिका पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन, भोपाल के अध्यक्ष आमोद सक्सेना और नर्मदापुरम के दिनेश कुमार चतुर्वेदी ने 2024 में याचिका दायर की। कोर्ट को बताया कि सेवानिवृत्ति की आयु पूरी करने से पहले वे सभी एक वार्षिक वेतन वृद्धि पाने के हकदार हैं। हाई कोर्ट से पेंशनर्स को मिली बड़ी राहत हाई कोर्ट ने इस मामले में पेंशनर्स (MP Pensioners) को राहत देते हुए अपने फैसले में स्पष्ट कर दिया कि वित्तीय लाभ केवल 1 मई 23 से 7% ब्याज के साथ दिया जाएगा। वहीं ये लाभ पेंशनर्स को तय की गई समय सीमा के अंदर ही दिया जाना चाहिए। बता दें कि कोर्ट के इस फैसले से एमपी के लाखों पेंशनर्स को राहत मिल गई है।

भोपाल में 8 हजार पेड़ बचाने की मुहिम तेज, 18 मई को अयोध्या बायपास पर जुटेंगे लोग चिपको आंदोलन

भोपाल राजधानी भोपाल के अयोध्या बायपास को लेकर 20 साल पहले तय एक नियम ने आज यहां 8000 पेड़ों के काटने की स्थिति बनाई है। बढ़ती आबादी और ट्रैफिक का अनुमान लगाते हुए 1995 में इस रोड की चौड़ाई 66 मीटर तय कर दी थी। आबादी के साथ रोड बनी और अनुमतियां भी यहां 66 मीटर की जगह छोड़कर दी गई, जिससे ग्रीनरी विकसित हुई। अब मास्टर प्लान में तय चौड़ाई को ही आधार बनाकर चौड़ीकरण तय किया और यहां पेड़ों की कटाई प्रस्तावित की गई। रविवार शाम पांच बजे करेंगे चिपको आंदोलन पेड़ों को बचाने पर्यावरण प्रेमी चिपको आंदोलन(Chipko movement) करेंगे। 18 मई शाम पांच बजे पर्यावरण प्रेमियों को बायपास पर एकत्रित होने का आह्वान किया गया है। पेड़ों को बचाने रक्षासूत्र बांधे जाएंगे। प्रशासन को इस आंदोलन की सूचना दी है। इस पर प्रशासन यहां उचित इंतजाम भी कर रहा है। प्रदर्शन को लेकर रणनीति भी बनाई जा रही है। बैठकों का दौर भी चल रहा है। पर्यावरणविद् उमाशंकर तिवारी ने बताया कि पिछले दिनों शिवाजी नगर में बैठक हुई थी। इसमें निर्णय लिया गया कि 18 मई की शाम को अयोध्या बायपास पर आंदोलन किया जाएगा, जिसमें सैकड़ों लोग शामिल होंगे। विकास जरूरी है, पर हरियाली के नाम पर ऐसा नहीं होने देंगे। एनएचएआई को प्रोजेक्ट में बदलाव करना चाहिए। ताकि, प्रोजेक्ट भी पूरा हो और पेड़ भी न काटे जा सके। इसलिए 10 लेन बनाया जा रहा अयोध्या बायपास बता दें कि इस रोड पर 3 ब्लैक स्पॉट हैं, जहां साल भर में 30-35 लोगों की मौत हो जाती है। इसलिए सड़क को सर्विस लेन मिलाकर 10 लेन किया जा रहा है। विरोध की आशंका को देखते हुए एनएचएआई ने हाईकोर्ट और एनजीटी में कैविएट दायर की है। ताकि न्यायालय कोई भी स्टे देने से पहले एनएचएआई का पक्ष सुना जाए। हाउसिंग बोर्ड ने विकसित की कॉलोनियां मास्टर प्लान में आवासीय सह व्यावसायिक गतिविधि के लिए तय इस क्षेत्र को अयोध्या नगर के तौर पर हाउसिंग बोर्ड ने इसे विकसित किया। बोर्ड के विकास से निजी डेवलपर भी सक्रिय हुए और आवासीय व व्यावसायिक गतिविधियों का बड़ा केंद्र बन गया। आनंद नगर व अयोध्या बायपास के नाम से ये रोड पहचाने जाने लगी। अब 8000 पेड़ कटाई से ये फिर चर्चा में है। पेड़ों को बांध चुके रक्षासूत्र इससे पहले रविवार की शाम को भी लोगों ने प्रदर्शन किया था। बड़ी संख्या में लोगों रत्नागिरी तिराहे पर पहुंचकर पेड़ों को रक्षासूत्र बांधे थे। साथ ही उन्हें बचाने का संकल्प लिया था। आयोजन की अगुआई श्रमिक नेता दीपक गुप्ता ने की। उन्होंने कहा- यह सिर्फ पेड़ों की लड़ाई नहीं है, बल्कि हमारे अस्तित्व की लड़ाई है। हम इन पेड़ों को कटने नहीं देंगे। गुप्ता ने खुद पेड़ों को रक्षासूत्र बांधते हुए आंदोलन की शुरुआत की।

नगर पालिका आमला के हाल बेहाल, निरीक्षण में 20 कर्मचारी गैरहाजिर, नगर पालिका अध्यक्ष ने थमाए नोटिस

Amla Municipality is in a bad state, 20 employees were found absent during inspection, Municipality President served notices हरिप्रसाद गोहेआमला । नगर पालिका परिषद आमला के कार्यालय में सरकारी कर्मचारियों की अपनी मनमर्जी बनी हुई है। यहां कर्मचारी कब आते है कब जाते है। यह हाल वरिष्ठ से लेकर कनिष्ठ कर्मचारियों के बीच परंपरा बनी हुई है। शिकायत मिलने पर नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें 20 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इन कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए । गौरतलब हो की नगर पालिका आमला में पदस्थ कर्मचारी मनमर्जी से ड्यूटी पर आने जाने की वजह से शहर की आम नागरिकों को खासी परेशानी का सामना करना होता है। यहां ज्यादातर कर्मचारी सीट पर नही मिलते है। ऐसे में लोगों को पेयजल, सड़क व सफाई जैसी समस्या से जूझना पड़ रहा है। ज्यादातर नगर पालिका के कर्मचारी समय से कार्यालय नहीं पहुंचते हैं, यह एक गंभीर समस्या है जो विभिन्न कारणों से उत्पन्न हो सकती है। समय पर कार्यालय पहुंचने में विफलता, कर्मचारियों के काम की गुणवत्ता और दक्षता को कम कर सकती है। इन्होंने क्या कहाआज निरीक्षण के दौरान कार्यालीन समय में 20 कर्मचारी अनुपस्थित मिले जिन्हे कारण बताओं नोटिस पत्र जारी किया गया। यदि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो अग्रिम कठोर कार्यवाही की जाएंगी। वहीं इस संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी आमला वीरेंद्र तिवारी से संपर्क करना चाहा गया तो उनका मोबाईल स्विच आफ आ रहा था ।

सीएम योगी ने अफसरों को दिए निर्देश, चौराहों पर लगाएं मिलावटखोरों व नकली दवा कारोबारियों की तस्वीरें

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खाद्य पदार्थों में मिलावट और नकली दवाओं के कारोबार को ‘सामाजिक अपराध’ करार देते हुए कहा कि यह जनस्वास्थ्य से जुड़ा गंभीर विषय है, जिससे किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राज्य सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत मिलावटखोरों, नकली दवाओं के कारोबारी नेटवर्क और इस अपराध में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त व निर्णायक कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि ऐसे लोगों को सार्वजनिक रूप से चिन्हित किया जाए और उनकी तस्वीरें प्रमुख चौराहों पर लगाई जाएं, ताकि जनता भी उन्हें पहचान सके और समाज में उनके प्रति नकारात्मक संदेश जाए। मुख्यमंत्री ने बुधवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में निर्देश दिया कि तेल, घी, मसाले, दूध और पनीर जैसी दैनिक उपभोग की वस्तुओं की जांच यथासंभव उत्पादक इकाई पर ही की जाए। दूध व दुग्ध उत्पादों की विशेष रूप से सघन जांच के लिए समर्पित टीमें बनाई जाएं जो लगातार निगरानी रखें। साथ ही पेशेवर रक्तदाताओं की पहचान कर इस पर भी प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जाए। नकली औषधियों के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि पुलिस के साथ विभागीय समन्वय को और बेहतर बनाया जाए ताकि प्रवर्तन कार्यवाहियों की गुणवत्ता और प्रभावशीलता सुनिश्चित हो सके। औषधियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए की जा रही कार्रवाइयों की समीक्षा भी बैठक में की गई। मुख्यमंत्री को बताया गया कि राज्य में खाद्य एवं औषधि प्रयोगशालाओं के नेटवर्क का तेजी से विस्तार हुआ है। पूर्व में कार्यरत छह प्रमुख मंडलों के अलावा अब अलीगढ़, अयोध्या, आजमगढ़, बरेली, बस्ती, चित्रकूट, कानपुर, मिर्जापुर, मुरादाबाद, प्रयागराज, सहारनपुर और देवीपाटन मंडलों में भी नई प्रयोगशालाएं और कार्यालय स्थापित किए गए हैं। लखनऊ, गोरखपुर और झांसी में प्रयोगशाला भवनों का उच्चीकरण किया गया है। साथ ही, लखनऊ, मेरठ और वाराणसी में तीन आधुनिक माइक्रोबायोलॉजी प्रयोगशालाएं भी स्थापित की गई हैं, जिनमें सूक्ष्मजीव, प्रोटोजोआ, विषाणु, जीवाणु, माइक्रोटॉक्सिन्स तथा अन्य रोगकारक जीवों की जांच संभव हो पाई है। लखनऊ और मेरठ में परीक्षण भी प्रारंभ हो चुके हैं। मुख्यमंत्री ने इन प्रयोगशालाओं के संचालन व रखरखाव हेतु एक ‘कॉर्पस फंड’ स्थापित करने का सुझाव दिया।

प्रधानमंत्री जी की पहल से हम पिछड़ी जनजातियों के भाग्य खुल गए , हर प्रकार की सरकारी सुविधाओं के साथ पक्का आवास भी मिलने लगा

रायपुर : धन्यवाद उन सभी का, जिन्होंने हमारी सुध ली रायपुर हम लोग पहाड़ी कोरवा है बाबू,  जंगल से जुड़े हैं, जो कुछ है हमारा सबकुछ जंगल ही है, हमारे पुरखे ही नहीं, हम लोग का जीवन संघर्षों के साथ ही बीता है किसी ने आँसू तक नहीं पोछा…किसी ने हमारी सुध नहीं ली, आज हमें साफ पानी..गाँव तक सड़क..गाँव में स्कूल…बीमारी से इलाज के लिए आयुषमान कार्ड और पक्का मकान दिया जा रहा है..हमें पैरों में खड़ा करने के साथ ही..हमारे पांव पखारे जा रहे हैं। यह हमारा सौभाग्य है। धन्यवाद उन सभी लोगों का, जिन्होंने हमारी सुध ली और हमें सम्मान दे रहे हैं। यह कहना है विशेष पिछड़ी जनजाति परिवार की पहाड़ी कोरवा फूलो बाई और शनी राम कोरवा का। ये पहाड़ी कोरवा परिवार प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत आशियाना मिलने के बाद गृह प्रवेश से पहले केंद्रीय कृषि एवं पंचायत मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के हाथों पाँव पखारने के पश्चात अभिभूत और खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे थे। छत्तीसगढ़ के दौरे पर आए केंद्रीय कृषि एवं पंचायत मंत्री  श्री शिवराज सिंह, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय तथा अन्य अतिथियों ने आज अम्बिकापुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के पाँव को पखारकर गृह प्रवेश कराया। इस मौके पर प्रदेश के 51 हजार हितग्राहियों को आवास की चाबी सौंपी। जशपुर जिले के बगीचा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंडरापाठ की रहने वाली फूलो बाई बताती है कि उनका जीवन संघर्षों से गुजरा। दो साल पहले पति के मौत के बाद उनकी मुश्किलें और भी बढ़ गई थीं। उनका कहना था कि पति जब तक जीवित थे तब तक उनको पूरा भरोसा था कि पक्का मकान एक दिन बना लेंगे, लेकिन असमय उनकी मौत ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया था। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वनांचलों में रहने वाले विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों की सुध ली है। प्रधानमंत्री जी की पहल से हम पिछड़ी जनजातियों के भाग्य खुल गए हैं। हर प्रकार की सरकारी सुविधाओं के साथ पक्का आवास भी मिलने लगा है। ग्राम ढेलवाडाँड़-बोकाई पंचायत जिला सरगुजा के पहाड़ी कोरवा शनी राम ने बताया कि जंगलों के आसपास रहते हमारी कई पीढ़ियां बीत गई। हमारी पीढ़ियों ने पानी भी ढोढ़ी का पीया। घास-फूस के घर में रहे और आंधी-तूफान, बारिश के दिनों में डर के साये में जैसे-तैसे जिंदगी काटी। हमने तो कभी सोचा भी नहीं था कि एक दिन हमारी जिंदगी के कठिन दिन बहुरेंगे। अब पीएम जनमन से हमारे पक्के मकान बन गए। नल कनेक्शन, बिजली कनेक्शन मिल रहा। इलाज के लिए कार्ड बन रहा है। गाँव तक पक्की सड़क बन रही है। हमारे पांव पखार कर सम्मान दिया गया वह एक सुखद अनुभूति है, यह हमारे आने वाली पीढ़ी की तकदीर बदलने की शुरूआत है, इसके लिए हम जितना भी आभार जताए..कम ही है।

इस कारण कोलकाता से छिन सकती है IPL फाइनल की मेजबानी …

कोलकाता एक हफ्ते के विराम के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने IPL 2025 के नए शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। 27 मई तक लीग स्टेज के मैच होंगे। वहीं इसके बाद 29 मई से प्लेऑफ के मैच खेले जाएंगे और फाइनल 3 जून को होगा। पहले के कार्यक्रम के अनुसार खिताबी मुकाबले की मेजबानी कोलकाता को करनी थी, मगर नए शेड्यूल में बीसीसीआई ने प्लेऑफ के वेन्यू तय नहीं किए हैं। ऐसे में अब खबर आ रही है कि कोलकाता से फाइनल मुकाबले की मेजबानी छिन सकती है। वहीं प्लेऑफ मुकाबले होस्ट करने की रेस में दिल्ली का नाम भी शामिल किया जा सकता है। पहले के शेड्यूल के अनुसार क्वालीफायर-1 और एलिमिनेटर हैदराबाद में तो क्वालीफायर-2 और फाइनल कोलकाता में होने थे। मगर भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव को देखते हुए बीसीसीआई शेष टूर्नामेंट के लिए 7 ही वेन्यू चुने हैं जिसमें दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, लखनऊ, बेंगलुरु, जयपुर और अहमदाबाद शामिल है। KKR लीग स्टेज के अपने 7 मुकाबले होम ग्राउंड पर खेल चुकी है, जिस वजह से 7 वेन्यू में कोलकाता शामिल नहीं है। बीसीसीआई के एक सूत्र ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि दिल्ली भी आईपीएल-2025 के चार प्लेऑफ मैचों की मेजबानी करने की दौड़ में है, साथ ही अहमदाबाद (जो फाइनल का संभावित स्थल है) और मुंबई भी। सूत्र ने कहा, “फाइनल के लिए तय की गए दिन, 3 जून के आसपास कोलकाता में भारी बारिश के पूर्वानुमान है, इस वजह से इसे कोलकाता से शिफ्ट कर दिया गया है। अहमदाबाद, मुंबई और दिल्ली के लिए मौसम का पूर्वानुमान फिलहाल साफ है।” IPL 2025 का नया शेड्यूल इस प्रकार है- 17 मई, 2025 – शाम 7:30 बजे – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, बेंगलुरु 22 मई – शाम 7:30 बजे – गुजरात टाइटन्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, अहमदाबाद 23 मई – शाम 7:30 बजे – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, बेंगलुरु 24 मई – शाम 7:30 बजे – पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, जयपुर 25 मई – दोपहर 3:30 बजे IST – गुजरात टाइटन्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, अहमदाबाद 25 मई – शाम 7:30 बजे IST – सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, दिल्ली 26 मई – शाम 7:30 बजे IST – पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस, जयपुर 27 मई – शाम 7:30 बजे IST – लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, लखनऊ आईपीएल 2025 प्लेऑफ शेड्यूल 29 मई – शाम 7:30 बजे IST – क्वालीफायर 1 30 मई – शाम 7:30 बजे IST – एलिमिनेटर 1 जून – शाम 7:30 बजे IST – क्वालीफायर 2 3 जून – शाम 7:30 बजे IST – फाइनल

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 का आगाज, आलिया भट्ट ने पोस्टपोन किया अपना कान्स डेब्यू

लॉस एंजिल्स कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 का आगाज हो चुका है. फैशन के सबसे बड़े फैशन इवेंट में बॉलीवुड से हॉलीवुड तक के स्टार्स ने शिरकत किया है. इस बार बॉलीवुड की दो हसीनाओं का डेब्यू होने वाला है. नितांशी गोयल और आलिया भट्ट डेब्यू करने के लिए तैयार हैं. लेकिन वहीं, अब भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच आलिया भट्ट ने बड़ी कुर्बानी देते हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल को छोड़ने का फैसला लिया है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में आलिया भट्ट अपने डेब्यू को लेकर चर्चा में बनी हुई थीं. लेकिन आखिरी समय में उन्होंने प्लान कैंसल कर दिया और अपना कान्स डेब्यू पोस्टपोन कर दिया है. ओपनिंग सेरेमनी अटेंड करने के लिए एक्ट्रेस को वीकेंड पर उन्हें ट्रैवल करना था. लेकिन उन्हें अपने देश के लिए खड़े होना है इसलिए ये फैसला लिया है. बता दें कि कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में अपने डेब्यू को पोस्टपोन करने पर आलिया भट्ट  का अभी तक कोई ऑफिशियल अपडेट सामने नहीं आया है. लेकिन उनकी टीम ने डेवलेपमेंट पर नजर बनाया हुआ है और अगर सिचुएशन में इम्प्रूवमेंट होता है तो आलिया भट्ट अपना प्लान रीशेड्यूल कर सकती हैं. कान्स में दिखेंगे ये बॉलीवुड स्टार्स बता दें कि कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में हर बार की तरह इस साल भी ऐश्वर्या राय बच्चन रेड कारपेट पर अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरेंगी. इसके अलावा जाह्नवी कपूर, ईशान खट्टर और करण जौहर भी आने वाले हैं. क्योंकि कान्स में उनकी फिल्म होमबाउंड की स्क्रीनिग होने वाली है. इसके अलावा शर्मिला टैगोर सत्यजीत रे की क्लासिक फिल्म अरान्येर दिन रात्रि की स्क्रीनिंग के लिए शामिल होंगी.

बलूचों ने पाकिस्तानी पंजाबी ट्रक ड्राइवरों को किडनैप कर की हत्या

इस्लामाबाद भारत और पाकिस्तान के बीच भले ही सीजफायर हो गया है, लेकिन बलूचिस्तान में विद्रोही अब भी पड़ोसी देश की नाक में दम किए हुए हैं। पंजाब मूल के 4 ट्रक ड्राइवरों को किडनैप कर बलूचिस्तान में हत्या कर दी गई है। इन लोगों की हत्याओं की जिम्मेदारी फिलहाल बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने नहीं ली है, लेकिन पाकिस्तानी एजेंसियों का संदेह बलूच विद्रोहियों पर ही है। दरअसल इन ट्रक ड्राइवरों को 9 मई को ही किडनैप कर लिया गया था। इन्हें तब अगवा किया गया था, जब वे ईरान से एलपीजी के ट्रक लेकर आ रहे थे। इन्हें रास्ते में ही बलूच विद्रोहियों ने रोका और फिर उनकी पहचान जानने के बाद अगवा कर लिया। लंबे समय से पंजाबी मूल के पाकिस्तानियों को बलूच विद्रोही टारगेट करते रहे हैं। बीते कुछ सालों में तो ऐसी घटनाओं में तेजी से इजाफा हुआ है। डॉन की न्यूज के मुताबिक क्वेटा से करीब 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित अहमदवाल इलाके से इन लोगों को अगवा किया गया था। विद्रोहियों ने पहले ट्रक टायरों को गोलियां मारकर पंचर कर दिया। इसके बाद ड्राइवरों को अगवा कर ले गए। सुरक्षाबलों के मौके पर पहुंचने से पहले ही वे ट्रक ड्राइवरों को लेकर निकल चुके थे। अब उनके शव मंगलवार को बरामद किए गए हैं। ये शव एक सुनसान स्थान पर मिले थे। इनकी जानकारी स्थानीय लोगों की तरफ से ही पुलिस प्रशासन को दी गई थी। इसके बाद इन शवों को नोशकी ले जाया गया। अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि इन सभी लोगों को करीब से गोलियां मारी गई हैं और कई गोलियां लगने से इनकी मौत हुई है। इनमें से दो ड्राइवर मोइन और हुजैफा पाकिस्तानी पंजाब के पाकपट्टन इलाके के रहने वाले हैं। अन्य दो इमरान अली और इरफान अली रहीम यार खान के निवासी थे। इन शवों को कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उनके घरों में भेज दिया गया। इस मामले की जांच शुरू हो गई है, लेकिन अब तक किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है। पंजाबी मूल के लोगों को ही क्यों बना रहे हैं निशाना दरअसल ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं, जब बलूच विद्रोहियों ने हाईवे ही जाम कर दिया और फिर पंजाबी मूल के लोगों को टारगेट करके कत्ल किया। इसके अलावा पिछले दिनों जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को भी अगवा किया गया था। इसमें भी पंजाबी मूल के लोगों को ही निशाना बनाया गया था। बलूच विद्रोहियों का कहना है कि पाकिस्तान का उनकी जमीन पर अवैध कब्जा है। इसके अलावा देश के शासन, सेना, राजनीति में पंजाब का ही प्रभुत्व है और बलूचिस्तान को किनारे रखा जाता है।

कॉलेजों में एडमिशन शुरू हो चुके, सरकारी कॉलेजों में कम फीस में भी बेहतर कोर्स उपलब्ध

इंदौर कॉलेजों में एडमिशन शुरू हो चुके हैं। सरकारी कॉलेजों में कम फीस में भी बेहतर कोर्स उपलब्ध हैं। इंदौर में कौन कौन से कोर्स हैं और एडमिशन प्रक्रिया क्या है, यह आज हम आपको बता रहे हैं। महिला पॉलीटेक्निक कॉलेज राज्य शासन के तकनीकी शिक्षा संचालनालय मध्यप्रदेश द्वारा प्रदेश के समस्त पॉलीटेक्निक महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया हेतु पंजीयन 30 अप्रैल से प्रारंभ कर दिया गया है। पॉलीटेक्निक महाविद्यालयों में परीक्षा 10वीं के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। शासकीय महिला पॉलीटेक्निक महाविद्यालय की प्राचार्य विजया शिन्दे द्वारा बताया गया कि ऐसे उम्मीदवार भी पंजीयन कर सकते हैं जो सत्र 2024-2025 में 10वी कक्षा की परीक्षा में शामिल हुए हैं एवं जिनका परीक्षा परिणाम अभी जारी नहीं हुआ है। ऐसे उम्मीदवार यदि प्रवेश के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराते हैं तो उन्हें परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद कांउसलिंग पोर्टल पर परीक्षा परिणाम का विवरण दर्ज कर काउंसलिंग प्रक्रिया को पूर्ण करना आवश्यक होगा।   अभ्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने में मदद के लिए सभी शासकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों में हेल्प सेंटर स्थापित किए गए हैं। प्राचार्य विजया शिंदे द्वारा बताया गया समस्त पाठ्यक्रम एआईसीटीई, आरजीपीवी एवं काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर से संबद्ध हैं। शासकीय महिला पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में अनेक रोजगार मूलक डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में छात्राओं को प्रवेश मिलेगा। वर्तमान में संस्थान में चार डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, फैशन टेक्नोलॉजी, आर्किटेक्चर एंड इंटीरियर डिजाईन एवं होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी संचालित किए जा रहे हैं। इन सभी पाठ्यक्रमों की प्रवेश प्रक्रिया अध्यक्ष काउंसलिंग समिति, आयुक्त तकनीकी शिक्षा संचालनालय भोपाल द्वारा ऑनलाईन आयोजित की जा रही है। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 01 जून 2025 है। यह इंदौर जिले का एकमात्र शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय है जो कि न्यूनतम शिक्षण शुल्क 10 हजार रुपए मात्र प्रतिवर्ष पर छात्राओं को विभिन्न रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम उपलब्ध करवा रहा है।              छात्राओं के व्यावसायिक एवं रचनात्मक विकास हेतु संस्था द्वारा समय-समय पर एक्सपर्ट लेक्चर, इंडस्ट्री विजिट, वर्कशाप, इंटर्नशिप एवं सेमिनार का आयोजन किया जाता है। सर्वसुविधा युक्त एवं आधुनिक उपकरणों से लैस विभिन्न प्रयोगशालाओं द्वारा छात्राओं को प्रायोगिक ज्ञान प्रदान किया जाता है। सभी विभागों की अंतिम वर्ष की छात्राओं हेतु प्रतिवर्ष ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा विभिन्न कंपनियों में छात्राओं का प्लेसमेन्ट करवाया जाता है, जिस कारण से विगत कई वर्षों में छात्राओं का डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की ओर रूझान अत्यधिक बढ़ गया है। आईटीआई में एडमिशन शुरू इंदौर में संचालित शासकीय/निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में प्रवेश प्रक्रिया 01 मई 2025 से शुरू हो चुकी है। आईआईटी में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन https://mpiticounseling.co.in/ पर 31 मई तक अपना पंजीयन करा सकते हैं। इसके बाद अभ्यर्थियों को च्वॉइस फिलिंग भरना होगा तथा पंजीयन के पश्चात इच्छित संस्थाओं एवं ट्रेड्स के क्रम का चयन 10 मई से 31 मई तक कर सकेंगे। पोर्टल पर पंजीकृत आवेदकों के लॉगइन पर 05 जून 2025 को कॉमन रैंक प्रदर्शित की जाएगी । आईटीआई में संचालित ट्रेड-फिटर, मशीनिष्ट, मैकेनिक मोटर व्हीकल, वेल्डर, स्टेनो हिन्दी, कंप्यूटर ऑपरेटर एण्ड प्रोग्रामिंग असिसटेन्ट, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक तथा इलेक्ट्रीशियन में प्रवेश हेतु शैक्षणिक योग्यता 10वी कक्षा उत्तीर्ण एवं ट्रेड- स्वीइंग टेक्नोलॉजी हेतु 8वीं कक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते है। आवेदकों को कोई त्रुटि सुधार कराना हो तो ई-मेल mpiticounseling2025@gmail.com के माध्यम से अपने रजिस्ट्रेशन क्रमांक व अंक सूची के आधार पर 6 जून से 8 जून तक सुधार करा सकेंगे। अधिक जानकारी के लिये कार्यालयीन समय में शासकीय आईटीआई में स्थापित हेल्पडेस्कक पर सम्पर्क कर सकते है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live