LATEST NEWS

बांधवगढ़ में घास खाते बाघ को देखकर हैरान हुए लोग, Viral हुआ Video

उमरिया मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व (Bandhavgarh Tiger Reserve) में पर्यटक उस और वक्त टाइगर सफारी के दौरान रोमांचित हो उठे. जब एक बाघ को घास खाते हुए देखा गया. ये नजारा देख सफारी का लुत्फ उठा रहे पर्यटकों ने कहा- अरे वाह…ये कैसे..? इसके बाद पर्यटकों के समूह से एक पर्यटक ने अपना कैमरा ऑन किया. इस सुंदर दृश्य को अपने कैमरे में कैद कर लिया. खितौली जोन में दिखा है ये बाघ दरअसल, वीडियो में बाघ घास खाते हुए दिखाई दे रहा है. अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो (Video Viral) उस समय का है, जब पर्यटक बांधवगढ़ के खितौली जोन में सफारी का लुत्फ उठा रहे थे. एक मिनट 40 सेकंड के इस वायरल हो रहे वीडियो में बाघ बड़े आराम से घास खाते हुए दिख रहा है. हालांकि, बाघ का घास खाने का यह मामला कोई असामान्य विषय नहीं है, कुत्ते, बिल्ली, बाघ समेत ऐसे कई जानवर होते हैं, जो कभी-कभी घास खाते हैं. वो ऐसा तब करते हैं जब उन्हें पाचन क्रिया में परेशानी होती है. डायरेक्टर अनुपम सहाय से ने  वीडियो की पुष्टि की  उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पदस्थ डायरेक्टर अनुपम सहाय से बात हुई थी तो उन्होंने इस वीडियो की पुष्टि की है और बाघ को हरी घास खाने पर कहा कि जब उन्हें पाचन क्रिया में समस्या होती है तो घास खाते हैं. बाघ भी खाता है घास वायरल हो रहा वीडियो पीलीभीत के टाइगर रिज़र्व का है. यहां पर आपको एक टाइगर दिखाई दे रहा है, ज सड़क के किनारे टहल रहा है. उसके ठीक सामने एक मरा हुआ अजगर पड़ा हुआ है. वो उसके पास से निकलकर सामने मौजूद घास खाने लगता है. उसे इस तरह से घास चलते हुए देखकर आप भी आश्चर्य में पड़ जाएंगे. आखिर बाघ खास कैसे खा सकता है, जबकि वो विशुद्ध तौर पर मांसाहारी जानवर है. अजगर ने कर दिया बुरा हाल इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर lucknowfeed नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ जानकारी दी गई है कि पीलीभीत टाइगर रिज़र्व के इस बाघ ने अजगर खा लिया था, जिसके बाद उसकी हालत खराब हो गई. उल्टी हुई लेकिन फिर भी ठीक नहीं लग रहा था. वीडियो पर कमेंट करते हुए कुछ लोगों ने बताया कि बाघ और कुत्ते भी कई बार पेट ठीक नहीं होने पर घास खाते हैं. वहीं कुछ यूज़र्स ने आश्चर्य जताया कि ये घास कैसे खा रहा है. घास चबाने से मिलता है राहत और पोषण विशेषज्ञों का कहना है कि घास में फाइबर और कुछ विशेष पोषक तत्व होते हैं जो शेर और बाघ जैसे जानवरों के पाचन को बेहतर बनाते हैं। घास चबाना केवल एक आदत नहीं बल्कि एक स्वास्थ्य लाभकारी प्रक्रिया है। यह आदत उनके पेट के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए लाभकारी है। तनाव कम करने का प्राकृतिक तरीका विशेषज्ञों का मानना है कि घास चबाने का यह व्यवहार जानवरों को मानसिक राहत भी देता है। शेर और बाघ जैसे जानवरों का जीवन भी कई बार तनावपूर्ण हो सकता है खासकर जब वे अपने इलाके की सुरक्षा कर रहे होते हैं या अपने भोजन की तलाश में होते हैं। ऐसे में घास चबाना उनके लिए एक स्वाभाविक और कारगर तरीका है जिससे वे खुद को संतुलित और स्वस्थ महसूस करते हैं। बाघिन ने बहन के 3 शावकों को 4 साल पाला सीधी जिले के संजय दुबरी टाइगर रिजर्व की मौसी बाघिन T28 ने करीब चार साल बाद अपने पांच शावकों को खुद से अलग कर दिया है। 19 मई को इसके शावक दुबरी रेंज में अलग-अलग नजर आए। वैसे तो बाघ वंश की ये सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन T28 के मामले में ये बिल्कुल अलग है।

मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने चार घंटे में धरदबोचा

सीकर जिले के एक गांव में बुधवार शाम को एक मासूम के साथ दुष्कर्म की शर्मनाक घटना सामने आई है। तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली मासूम को टॉफी का लालच देकर एक अधेड़ व्यक्ति सूनसान जगह ले गया और दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर महज चार घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी बनवारीलाल बच्ची को बहला-फुसलाकर एक खंडहरनुमा जगह पर ले गया और वहां उसने बच्ची के साथ खेल रहे उसके दो छोटे भाइयों को 10 रुपये देकर चॉकलेट लाने भेज दिया। उनके जाते ही आरोपी ने बच्ची के साथ ये घिनौनी हरकत की। घटना की जानकारी तब सामने आई जब मजदूरी से लौटे बच्ची के पिता ने उसे घर पर न पाकर खोज शुरू की। इस दौरान भाइयों ने अपनी चाची को पूरी बात बताई। इसके बाद परिजन तुरंत घटनास्थल पहुंचे, जहां बच्ची अचेत अवस्था में मिली। सूचना मिलते ही गोकुलपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची की हालत अब स्थिर है। घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा, पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण यादव, एएसपी गजेंद्र सिंह जोधा और अन्य अधिकारी अस्पताल पहुंचे और बच्ची के स्वास्थ्य की जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण यादव के निर्देश पर डीएसटी, साइबर सेल और स्थानीय पुलिस की टीमें गठित की गईं। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की गई और उसे पिपराली बाईपास से चार घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया। घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोग आरोपी को कठोर सजा देने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की गहन जांच जारी है।

अथिया शेट्टी ने फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया, एक्टिंग करियर छोड़ चुन ली नई राह

मुंबई बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने इसी साल मार्च में क्रिकेटर पति केएल राहुल संग अपनी बेटी का स्वागत किया था, जिसका नाम उन्होंने इवारा रखा है। इन दिनों अथिया अपनी बेटी की परवरिश पर ध्यान दे रही हैं। इसी बीच उन्हें लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। अथिया शेट्टी ने फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया है। एक्ट्रेस को लेकर यह खुलासा उनके पिता और दिग्गज एक्टर सुनील शेट्टी ने किया है। एक इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने बताया कि अथिया अब फिल्मों में काम नहीं करना चाहतीं और उन्होंने अपने करियर की नई राह चुन ली है। सुनील शेट्टी ने एक बातचीत में कहा, ‘एक दिन अथिया ने मुझसे कहा, ‘बाबा, मुझे अब फिल्में नहीं करनी हैं और बस, उसने तय कर लिया। मैंने उसे कभी नहीं रोका। मैं उसकी इस सोच की सराहना करता हूं कि उसने खुद के मन की सुनी, न कि समाज की उम्मीदों की।’  सुनील शेट्टी ने बताया कि अथिया के पास फिल्मों के कई ऑफर्स थे, लेकिन उन्होंने ठुकरा दिए। बता दें, अथिया शेट्टी ने साल 2015 में फिल्म ‘हीरो’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वह ‘मुबारकां’ और ‘मोतीचूर चकनाचूर’ जैसी फिल्मों में नजर आईं, लेकिन कुछ फिल्में देने के बाद वह अचानक इंडस्ट्री से गायब सी हो गईं। हालांकि, अब उन्होंने फाइनली फिल्म इंडस्ट्री से दूर जाने का मन बना लिया है।  

छत्तीसगढ़ को डबल इंजन सरकार का मिल रहा फायदा : विष्णुदेव साय

बलरामपुर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार को बलरामपुर जिले में ढोढरीकला पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बातचीत में बताया कि राज्यु को डबल इंजन सरकार का लाभ मिल रहा है। इससे राज्या का चहुंमुखी विकास हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का संकल्पय है कि 31 मार्च 2026 तक पूरे देश से नक्सोलवाद को समाप्तम करना है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में हमारे देश के जवान आगे बढ़ रहे हैं और कई नक्सल विरोधी अभियानों को सफलता से पूरा कर रहे हैं। अभी भी नारायणपुर क्षेत्र में ऑपरेशन चल रहा है, उसमें 27 नक्सलियों को जवानों ने मार गिराया है। इनमें से कई इनामी भी हैं, इनमें से एक नक्सलियों के जनरल सेक्रेटरी को भी मार गिराया गया है। भारत के जवानों को हम नमन करते हैं। जिस तरह से नक्सलवाद के साथ मजबूती से लड़ाई चल रही है, इससे कहा जा सकता है कि 31 मार्च 2026 तक भारत नक्सल विहीन हो जाएगा। बलरामपुर जिले में ढोढरीकला गांव में एक विशेष दृश्य देखने को मिला। मुख्यमंत्री ने महुआ पेड़ की छांव में खटिया पर बैठकर चौपाल लगाई और ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने बीते डेढ़ वर्षों में अनेक वादों को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया है। धान खरीदी, आवास, मूलभूत सुविधाओं जैसे कार्य भी तेजी से पूरे किए जाएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सड़क, पानी और बिजली जैसी समस्याओं को प्राथमिकता में रखने को कहा। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़कों की शीघ्र पहचान और निर्माण कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ मिले, इसके लिए शिविर लगाने के लिए भी कहा है। मुख्यमंत्री ने ‘सुशासन तिहार’ के तहत हरगवां पंचायत में कुल 111 आवेदनों के शत-प्रतिशत समाधान को प्रशासन की तत्परता और जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक शासन की पहुंच और न्याय सुनिश्चित करना है। मुख्यमंत्री ने 10 लाख की लागत से सीसी रोड निर्माण, सामुदायिक भवन निर्माण, झीकी नाला में पुलिया निर्माण, हैंडपंप व बोरवेल की सुविधा देने की घोषणाएं कीं।  

स्कूटी सवार महिला को कोयले से भरे ट्रेलर ने मारी टक्कर, महिला गंभीर रूप से घायल

 गौरेला पेंड्रा मरवाही पेंड्रा के दुर्गा चौक पर एक कोयले से भरा ट्रेलर वाहन की चपेट में आकर एक स्कूटी सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जबकि उसकी पांच साल की बेटी इस घटना में बाल-बाल बच गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने महिला और बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। नाराज लोगों ने दुर्गा चौक में यातायात व्यवस्था को लेकर चक्काजाम कर दिया। हालांकि, पुलिस और प्रशासन के मौके पर पहुंचकर नो एंट्री के समय सीमा में बदलाव के आश्वासन के बाद चक्का जाम समाप्त कर दिया गया है। पूरा मामला जीपीएम जिले के पेंड्रा के मुख्य चौक दुर्गा चौक का है। गुरुवार सुबह कोटमी में की ओर से गौरेला की ओर जा रहा कोयले से भरे ट्रेलर की चपेट में एक स्कूटी सवार सुषमा रजक निवासी तेंदुपारा पेंड्रा और उसकी पांच साल की बेटी आ गई। महिला इस हादसे में बुरी तरह से घायल हो गई। महिला का पैर बुरी तरह से फैक्चर हो गया। इसके बाद आसपास के लोगों ने तत्काल ऑटो की मदद से महिला और उसके बच्चे को तत्काल जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा और उसके बाद दुर्गा चौक बस स्टैंड में नाराज लोगों ने यातयात व्यवस्था को लेकर चौक पर जाम कर दिया। जिसके बाद पुलिस प्रशासन के साथ एसडीएम पेंड्रारोड़ ऋचा चन्द्राकर भी मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर रहे लोगों से चर्चा के बाद शहर में भारी वाहनों के गुजरने और प्रस्तावित बाइपास सड़क को लेकर बातचीत की गई। एसडीएम ने तात्कालिक व्यवस्था के तहत शहर में नो एंट्री को लेकर समय सीमा पर बदलाव करने का आदेश दिया। जिसमे अब से सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक शहर के अंदर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहने का आदेश दिया गया है। एसडीएम के आश्वासन के बाद प्रदर्शन कर रहे लोगों का गुस्सा शांत हुआ और चक्का जाम समाप्त हुआ।

मुख्यमंत्री साय बोले – अमृत स्टेशनों में दिखेगी विकसित भारत की झलक

6 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से विकसित किया गया अम्बिकापुर में अमृत स्टेशन छत्तीसगढ़ को मिली 5 अमृत स्टेशनों की सौगात रायपुर, प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आज देशभर के 103 स्टेशनों का वर्चुअल उद्घाटन किया। इनमें छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर सहित 5 रेल्वे स्टेशन शामिल हैं। इन रेल्वे स्टेशनों को विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस किया गया है। यह भारतीय रेलवे के विकास की नई संस्कृति है, जिसमें चुनिंदा रेल्वे स्टेशनों को पुनर्विकसित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय इस वर्चुअल कार्यक्रम में अम्बिकापुर रेल्वे स्टेशन से जुड़े। गौरतलब है कि भारतीय रेल और देश के प्रधानमंत्री  मोदी की दूरदृष्टि का परिणाम रहा है कि इन विकास कार्यों से स्थानीय यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र में पर्यटन एवं आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी। भारतीय रेलवे द्वारा 1337 स्टेशनों के कायाकल्प की शुरुआत की है, इनमें 103 स्टेशनों के पुनर्विकास का कार्य पूर्ण हो चुका है। उनमें छत्तीसगढ़ राज्य के पांच स्टेशन बिलासपुर मंडल का अम्बिकापुर, रायपुर मंडल का उरकुरा, भिलाई, भानुप्रतापपुर तथा नागपुर मंडल का डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन शामिल हैं।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर कहा कि सम्माननीय लरंग साय जी के प्रयासों के कारण ही अम्बिकापुर में रेलवे स्टेशन की स्थापना हुई है। देश के प्रधानमंत्री श्री मोदी 140 करोड़ देशवासियों को अपना परिवार मानते हुए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले 2047 तक छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाना है। अमृत काल के तहत रेलवे स्टेशन का लगातार विकास किया जा रहा है। आज प्रदेश के जिन पांच स्थानों का लोकार्पण हुआ है, वह विकसित हो रहे भारत की झलक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब जशपुर जिले को भी रेल कनेक्टिविटी से जोड़ने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, वित्तमंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, सांसद श्री चिंतामणि महाराज, विधायक श्री राजेश अग्रवाल, श्रीमती शकुंतला पोर्ते, श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा, श्री राम कुमार टोप्पो, श्री प्रबोध मिंज, छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर, महापौर श्री मंजूषा भगत मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, सहित अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में सरगुजा अंचल के नागरिक शामिल हुए। अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन छत्तीसगढ़ की आदिवासी सांस्कृतिक विरासत का केंद्र रहा अम्बिकापुर का रेलवे स्टेशन देश की जीवनरेखा भारतीय रेल का एक अभिन्न अंग है। इस रेलवे स्टेशन को अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। यात्रियों को पूरी तरह से सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से इस नए स्टेशन भवन में कई नए प्रावधान भी किए गए हैं। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन में 6 करोड़ 29 लाख रुपए की लागत से उन्नयन तथा आधुनिकीकरण के कार्य किए गये हैं, जिसमें सर्कुलेटिंग क्षेत्र को बेहतर बनाते हुए रोड का चौड़ीकरण, यात्रियों के स्वागत के लिए सुसज्जित प्रवेशद्वार, 3900 वर्गमीटर सड़क, 3677 वर्गमीटर पर  दोपहिया, तिपहिया एवं चारपहिया वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था भी की गई है।  अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन में उन्नत व आधुनिक सुविधाओं से युक्त द्वितीय श्रेणी, उच्च श्रेणी प्रतीक्षालय एवं वीआईपी कक्ष, 6 नए आधुनिक छायादार प्लेटफार्म शेड, महिलाओं, पुरुषों और दिव्यांगजनों हेतु आधुनिक शौचालय, वॉटर फाउंटेन, ट्रेन/कोच डिस्प्ले बोर्ड, सीसीटीवी कैमरे, रैम्प एवं टैक्टाइल टाइल्स, 300 मीटर स्टेनलेस स्टील रेलिंग, 58 स्ट्रीट लाइट्स, बेहतर प्रकाश व्यवस्था हेतु हाई मास्ट लाइट, नवीनतम पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम का लाभ यहाँ के यात्रियों को मिलेगा। रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर एक बड़ा तिरंगा झंडा लगाया गया है साथ ही स्टेशन में यात्रियों के लिए सरगुजा की प्रसिद्ध सीताबेंगरा गुफा की तर्ज पर सेल्फी पॉइंट भी बनाया गया है। अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन पर भव्य प्रवेश द्वार, आकर्षक फसाड, हाई मास्ट लाइटिंग, आधुनिक प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर, मॉर्डन टॉयलेट और दिव्यांगजन के लिए सुगम रैंप जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं। प्लेटफॉर्म पर शेल्टर, कोच इंडिकेशन सिस्टम और सूचना के लिए डिजिटल डिस्प्ले लगाए गए हैं। सभी सुविधाओं को दिव्यांगजन अनुकूल बनाया गया है। वहीं, हर स्टेशन पर स्थानीय लोक कला, संस्कृति और परंपराओं की झलक भी देखने को मिलेगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने बीकानेर में किया 103 अमृत रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी ने बीकानेर में किया 103 अमृत रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन राज्यपाल पटेल वर्चुअली हुए शामिल भोपाल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विरासत और विकास के प्रतीक देश के पुनर्विकसित 103 अमृत रेलवे स्टेशनों का राजस्थान के बीकानेर में उद्घाटन किया। राज्यपाल मंगुभाई पटेल राजभवन से बीकानेर में आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए।समारोह में प्रधानमंत्री मोदी ने 26 हजार करोड़ रूपये के विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया। इस अवसर पर राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव के.सी. गुप्ता, राज्यपाल के अपर सचिव उमा शंकर भार्गव, जनजाति प्रकोष्ठ राजभवन की सदस्य सचिव श्रीमती जमुना भिड़े सहित राजभवन के अधिकारी गण उपस्थित थे।        

नेशनल हेराल्ड केस में 2 जुलाई से रोजाना होगी सुनवाई, बुरे फंसे Sonia और Rahul

नई दिल्ली प्रवर्तन निदेशालय ने  दिल्ली की एक अदालत को बताया कि नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी तथा अन्य के खिलाफ पहली नजर में धन शोधन का ‘प्रथम मामला बनता है। ईडी ने विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने के समक्ष मामले का संज्ञान लेने के संबंध में प्रारंभिक दलीलें पेश कीं। इस बीच, न्यायाधीश ने ईडी को निर्देश दिया कि वह इस मामले में अपने आरोपपत्र की एक प्रति भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी को उपलब्ध कराए, जिनकी निजी शिकायत के आधार पर ईडी ने वर्तमान मामला दर्ज किया था। इस मामले में बहस अभी चल रही है। हाल ही में आरोपपत्र दाखिल करने वाली ईडी ने 2021 में अपनी जांच शुरू की थी, जब एक मजिस्ट्रेट अदालत ने 26 जून 2014 को स्वामी की ओर से दायर एक निजी शिकायत पर संज्ञान लिया था। नेशनल हेराल्ड धन शोधन मामले में संघीय एजेंसी का प्रतिनिधित्व कर रहे अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने कहा कि आरोपी तब तक “अपराध की आय का आनंद ले रहे थे” जब तक कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नवंबर 2023 में नेशनल हेराल्ड से जुड़ी 751.9 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त नहीं कर ली। ईडी ने आगे दावा किया कि गांधी परिवार ने न केवल अपराध से प्राप्त धन को अर्जित करके धन शोधन किया, बल्कि उस पेसे को अपने पास भी रखा। ईडी ने बताया कि नेशनल हेराल्ड के संबंध में सोनिया गांधी, सैम पित्रोदा, सुमन दुबे और अन्य के खिलाफ प्रथम दृष्टया धन शोधन का मामला सामने आया है। इस बीच, न्यायाधीश ने संघीय एजेंसी को शिकायतकर्ता सुब्रमण्यम स्वामी को एक प्रति उपलब्ध कराने का आदेश दिया। ईडी ने 2021 में अपनी जांच शुरू करने के बाद हाल ही में अपना आरोपपत्र दाखिल किया। पिछली 3 सुनवाई में क्या-क्या हुआ…     8 मई: कोर्ट ने कहा था- आरोपी का पक्ष सुने बिना कार्रवाई आगे नहीं बढ़ा सकते जस्टिस विशाल गोगने ने ED की दलीलें सुनने के बाद कहा कि पिछले आदेश के अनुसार सभी आरोपियों को नोटिस भेजे जा चुके हैं। लेकिन उन्हें नोटिस 8 मई को ही भेजा गया, इसलिए उनका पक्ष सुने बिना कार्रवाई आगे नहीं बढ़ा सकते। 21 और 22 मई को पहले उनका पक्ष सुना जाएगा।     2 मई: कोर्ट ने कहा था– सुने जाने का अधिकार निष्पक्ष सुनवाई में जान फूंकता है नेशनल हेराल्ड मामले में दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने सोनिया और राहुल गांधी को नोटिस दिया। कोर्ट में मामले की दूसरी सुनवाई हुई थी। स्पेशल जज विशाल गोगने ने कहा, किसी भी स्तर पर बात सुने जाने का अधिकार निष्पक्ष सुनवाई में जान फूंकता है। क्या है नेशनल हेराल्ड मामला? नेशनल हेराल्ड मामले में पहली शिकायत 2012 में दर्ज की गई थी। हालांकि, ईडी ने 2014 में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत मामले की जांच शुरू की। यह तब हुआ जब एक ट्रायल कोर्ट ने 2012 में स्वामी की ओर से दायर एक निजी आपराधिक शिकायत के आधार पर अनियमितताओं की आयकर जांच का संज्ञान लिया था। आरोपों के अनुसार 2010 में, नेशनल हेराल्ड प्रकाशित करने वाली एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) में 1,057 शेयरधारक थे। स्वामी की शिकायत के अनुसार, गांधी परिवार ने धोखाधड़ी, आपराधिक गबन और विश्वासघात के जरिए यंग इंडियन लिमिटेड (वाईआईएल) का इस्तेमाल कर एजेएल का अधिग्रहण किया। 2008 में भारी कर्ज के बोझ तले दबी एजेएल ने वित्तीय तंगी का हवाला देते हुए नेशनल हेराल्ड का प्रकाशन बंद कर दिया। दो साल बाद वाईआईएल बना। सोनिया और राहुल गांधी के पास इसके 38-38 फीसदी शेयर थे, जो संयुक्त रूप से 78 फीसदी था। चूंकि एजेएल पर कांग्रेस का 90.25 करोड़ रुपए बकाया था, इसलिए पार्टी ने 50 लाख रुपए में इस लोन को वाईआईएल को हस्तांतरित कर दिया। इस हस्तांतरण के साथ ही एजेएल का नियंत्रण वाईआईएल को हस्तांतरित हो गया, अब इस पर अब एजेएल का 99 प्रतिशत स्वामित्व है। ये सारे बदलाव राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) या किसी अन्य नियामक संस्था की निगरानी के बगैर किया गया। जिससे इस लेनदेन पर सवाल उठने लगे।

कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने वाले मंत्री शाह के खिलाफ स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम ने जांच शुरू कर दी

 मानपुर मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के डॉ. आंबेडकर नगर (महू) में कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर विवादित बयान देने वाले कैबिनेट मंत्री विजय शाह के खिलाफ स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम (एसआइटी) ने जांच शुरू कर दी है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर गठित एसआइटी  इंदौर पहुंची। एसआइटी ने जांच की शुरुआत करते हुए मानपुर थाने में दर्ज एफआइआर का ब्यौरा जुटाया और केस डायरी को अपने कब्जे में ले लिया है।  मानपुर पुलिस ने एफआईआर के बाद जांच के नाम पर ग्राम पंचायत छापरिया के सरपंच-सचिव को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस जारी किया था। 11 मई को रायकुंडा गांव में हुए हलमा कार्यक्रम के मंच पर मौजूद लोगों की सूची भी तैयार की गई थी। यह सूची भी एसआइटी को सौंपी गई है। वीडियो साक्ष्य अहम, इसी आधार पर FIR मानपुर पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के स्वत: संज्ञान के बाद एफआईआर दर्ज की है। इसकी जांच एसआइटी को करना है, हाईकोर्ट ने एफआइआर के हिस्से को लेकर भी आपत्ति ली थी, हालांकि पुलिस ने जांच के दौरान हाईकोर्ट के आदेश के पालन की बात कही थी। अब एसआइटी पुलिस से वीडियो भी प्राप्त कर रही है, इसे मानपुर पुलिस तकनीकी जांच के लिए भेजने वाली थी। मानपुर थाने से जुटाया एफआइआर का ब्यौरा एसआइटी ने एफआईआर का ब्यौरा जुटाया है, एसपी इंदौर ग्रामीण हितिका वासल के साथ टीम मानपुर थाना पहुंची थी। मालूम हो कि, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सरकार ने आइपीएस आइजी सागर प्रमोद वर्मा, डीआइजी विशेष सशस्त्र बल कल्याण चक्रवर्ती और एसपी डिंडोरी वाहिनी सिंह को एसआइटी में शामिल किया है। एसआईटी जिले के मानपुर थाने में दर्ज एफआईआर की जांच कर अपनी रिपोर्ट 28 मई तक तैयार करेगी। केस डायरी हैंडओवर डीआइजी इंदौर ग्रामीण रेंज निमिष अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि, एसआइटी ने संबंधित केस में मानपुर पुलिस थाने पर दर्ज एफआईआर से जुड़ी केस डायरी हैंडओवर कर दी है, आगे की जांच अब सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित टीम करेगी।

क्या एक दूसरे से खेलेंगे भारत-पाकिस्तान?, आईसीसी टूर्नामेंट्स में भारत-पाकिस्तान क्रिकेट के भविष्य पर चर्चा होने की संभावना

नई दिल्ली पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत के ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान घुटनों पर आ गया और उसे सीजफायर की गुहार लगानी पड़ी। दोनों देशों के बीच अब तनावभरी शांति है। इस तनाव का असर खेल पर भी पड़ा है। इस बीच इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) का जुलाई में सिंगापुर में वार्षिक सम्मेलन होना है। यह 17 जुलाई से 20 जुलाई तक चलेगा। इसमें आईसीसी टूर्नामेंट्स में भारत-पाकिस्तान क्रिकेट के भविष्य पर चर्चा होने की संभावना है। ऐसी अटकलें लग रही थीं कि भारत सितंबर में एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट में नहीं खेलेगा जिसमें पाकिस्तान को भी हिस्सा लेना है। हालांकि, बीसीसीआई ने इन अटकलों को खारिज किया है। अगले महीने श्रीलंका में होने वाला महिला एशिया कप इस वजह से रद्द हो चुका है कि उसमें भारत हिस्सा नहीं लेगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के वार्षिक सम्मेलन के दौरान खेल की संचालन संस्था की प्रतियोगिताओं में भारत-पाक क्रिकेट के भविष्य पर चर्चा होने की संभावना है जो 17 से 20 जुलाई तक सिंगापुर में होगी। दोनों देश केवल उन्हीं प्रतियोगिताओं में ही एक-दूसरे के साथ खेलते हैं जिसमें कई टीमें खेलती हैं। लेकिन हाल में हुए सैन्य संघर्ष ने आईसीसी प्रतियोगिताओं में दोनों के बीच मुकाबले के भविष्य को लेकर अटकले लगाई जा रही हैं जिसकी शुरूआत अगले साल भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले टी20 विश्व कप से होगी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, ‘यह मुद्दा वार्षिक सम्मेलन में चर्चा के लिए आना तय है। हालांकि भारत और पाकिस्तान के आईसीसी नॉकआउट में नहीं खेलने की संभावना कम है, लेकिन उन्हें एक ही ग्रुप में नहीं रखना आईसीसी प्रतियोगिताओं में आम बात रही है और इसकी ही संभावना है।’  

मुख्यमंत्री ने दोकड़ा में पीएम आवास योजना के हितग्राही संतु चक्रेस को चाबी देकर गृह प्रवेश कराया

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को कांसाबेल विकास खंड के ग्राम दोकड़ा में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत हितग्राही श्री संतु चक्रेस को उनके नए आवास की चाबी देकर गृह प्रवेश कराया। संतु चक्रेश ने मुख्यमंत्री को बताया कि पहले कच्चा मकान होने के कारण बरसात और गर्मी के मौसम में बहुत परेशानी होती थी। उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि अब उन्हें चिंता से मुक्ति मिल गई।

आतंक का फन कुचलने की यही नीति है, पाकिस्तान का असली चेहरा अब दुनिया देखेगी: प्रधानमंत्री मोदी

बीकानेर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीकानेर में आतंकवाद पर एक बार फिर जमकर प्रहार किया. उन्होंने कहा कि आतंकियों ने धर्म पूछकर हमारी बहनों की मांग का सिंदूर उजाड़ दिया था. वो गोलियां पहलगाम में चली थी लेकिन उन गोलियों से 140 करोड़ देशवासियों का सीना छलनी हुआ था. इसके बाद हर देशवासी ने एकजुट होकर संकल्प लिया था कि आतंकियों को मिट्टी में मिला देंगे. उन्हें कल्पना से भी बड़ी सजा देंगे. आज आपके आशीर्वाद से देश की सेना के शौर्य से हम सब उस प्रण पर खरे उतरे हैं. पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने तीनों सेनाओं को खुली छूट दे दी थी और तीनों सेनाओं ने मिलकर ऐसा चक्रव्यूह रचा कि पाकिस्तान को घुटने टेकने के लिए मजबूर कर दिया. ये वीर धरा हमें सिखाती है कि देश और देशवासियों से बड़ा और कुछ नहीं. 22 तारीख के हमले के जवाब में हमने 22 मिनट में आतंकियों के नौ सबसे बड़े ठिकाने तबाह कर दिए. उन्होंने कहा कि मैं देशवासियों से कहता हूं जो सिंदूर मिटाने निकले थे, उन्हें मिट्टी में मिलाया है. जो हिंदुस्तान का लहू बहाते थे, आज कतरे-कतरे का हिसाब चुकाया है. जो सोचते थे कि भारत चुप रहेगा. आज वो घरों में दुबके पड़े हैं. जो अपने हथियारों पर घमंड करते हैं, आज वो मलबे के ढेर में दबे हुए है. मेरे प्यारे देशवासियों, ये शोध-प्रतिशोध का खेल नहीं, ये न्याय का नया स्वरूप है. ये ऑपरेशन सिंदूर है. ये सिर्फ आक्रोश नहीं है. ये समस्त भारत का रौद्र रूप है. ये भारत का नया स्वरूप है. पहले घर में घुसकर किया था वार. अब सीधा सीने पर किया प्रहार है. आतंक का फन कुचलने की यही नीति है, यही रीति है. यही भारत है, नया भारत है. पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया ने और देश के दुश्मनों ने भी देख लिया कि जब सिंदूर, बारूद बन जाता है तो नतीजा क्या होता है. मैं जब एयरस्ट्राइक के बाद आया था, तब मैंने कहा था कि सौगंध मुझे इस मिट्टी की मैं देश नहीं मिटने दूंगा. मैं देश नहीं झुकने दूंगा. आज मैं राजस्थान की धरती से देशवासियों से बड़ी नम्रता के साथ कहना चाहता हूं कि देश के कोने-कोने में जो तिरंगा यात्राओं का हुजूम चल रहा है. पीएम मोदी ने कहा कि एटम बम की गीदड़ भभकियों से भारत डरने वाला नहीं है. हम आतंक के आकाओं और आतंकी सरपरस्त सरकार को अलग-अलग नहीं देखेंगे. उन्हें एक ही मानेंगे. पाकिस्तान का ये स्टेट और नॉन स्टेट एक्टर वाला खेल अब नहीं चलेगा. आपने देखा होगा, पूरी दुनिया में पाकिस्तान की पोल खोलने के लिए हमारे देश के सात अलग-अलग प्रतिनिधिमंडल विश्वभर में पहुंच रहे हैं. इसमें देश के समस्त राजनीतिक दलों के लोग हैं. अब पाकिस्तान का असली चेहरा पूरी दुनिया को दिखाया जाएगा. पाकिस्तान भारत से कभी सीधी लड़ाई जीत भी नहीं सकता. जब भी सीधी लड़ाई होती है, तो बार-बार पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ती है. इसलिए पाकिस्तान ने आतंकवाद को भारत के खिलाफ लड़ाई का हथियार बनाया है. आजादी के बाद पिछले कई दशकों से यही चला आ रहा है. पाकिस्तान आतंक फैलाता था, निर्दोष लोगों की हत्या करता था. भारत में डर का माहौल बनाता था लेकिन पाकिस्तान एक बात भूल गया. अब मां भारती का सेवक मोदी यहां सीना तानकर खड़ा है. मोदी का दिमाग ठंडा है, ठंडा रहता है लेकिन लहू गर्म बहता है. अब तो मोदी की नसों में लहू नहीं गर्म सिंदूर बह रहा है. उन्होंने कहा कि हर आतंकी हमले की पाकिस्तान को भारी कीमत चुकानी पडे़गी और ये कीमत पाकिस्तान की सेना चुकाएगी, पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था चुकाएगी. जब मैं दिल्ली से यहां आया तो बीकानेर के नाल एयरपोर्ट पर उतरा. पाकिस्तान ने इस एयरबेस को भी निशाना बनाने की कोशिश की थी लेकिन वो इस एयरबेस को रत्तीभर भी नुकसान नहीं पहुंचा पाया और वहीं यहां से कुछ ही दूर सीमापार पाकिस्तान का रहीमयार खान एयबेस है, पता नहीं कम खुलेगा. आईसीयू में पड़ा है. पाकिस्तान के साथ ना ट्रेड होगा, ना टॉक. अगर बात होगी तो पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की. पाकिस्तान को भारत के हक का पानी मिलेगा. भारतीयों के खून से खेलना, पाकिस्तान को भारी पड़ेगा. ये भारत का संकल्प है कि दुनिया की कोई ताकत हमें इस संकल्प से डिगा नहीं सकती. मुख्य बिंदु  ‘PAK से ना ट्रेड, ना टॉक होगा’, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा  ‘मोदी का दिमाग ठंडा, लहू गर्म रहता है’, बोले प्रधानमंत्री मोदी ‘मोदी की रगों में लहू नहीं गर्म सिंदूर बह रहा है’, बोले PM मोदी ‘पाकिस्तान का असली चेहरा अब दुनिया देखेगी’, बीकानेर में PM मोदी ने कहा ‘आतंक का फन कुचलने की यही नीति है’, बीकानेर में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा ‘आतंकी और सरपरस्त सरकार को एक जैसा देखेंगे’, बीकानेर में बोले पीएम मोदी ये शोध प्रतिशोध नहीं न्याय का नया स्वरूप है- पीएम नरेंद्र मोदी सिंदूर मिटाने वाले मिट्टी में मिला दिए गए- पीएम नरेंद्र मोदी दुश्मनों ने सिंदूर को बारूद बनते देखा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘हमने 22 मिनट में आतंक के ठिकाने तबाह किए’, पीएम मोदी ने कहा ‘आतंकियों ने धर्म पूछकर सिंदूर उजाड़े’, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा ‘आतंकियों ने धर्म पूछकर हमारे लोगों को मारा’, बोले पीएम मोदी ‘राजस्थान रिफाइनरी का काम अंतिम चरण में’, बोले प्रधानमंत्री मोदी  ‘विकसित भारत की दिशा में अग्रसर’, बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  अभी देश में 70 रूट पर वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं- पीएम मोदी      

अन्नपूर्णा देवी बोली – अहिल्याबाई होल्कर रानी नहीं बल्कि गरीबों, असहायों की माता थीं

रांची झारखंड में रांची जिले के नगड़ी में रानी अहिल्याबाई होलकर की 300 वीं जयंती पर भाजपा रांची ग्रामीण जिला द्वारा जिला अध्यक्ष विनय महतो धीरज की अध्यक्षता में आयोजि गोष्ठी को केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने संबोधित किया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि पुण्य श्लोक रानी अहिल्याबाई होलकर रानी नहीं बल्कि गरीबों, असहायों की माता थीं। उन्होंने जीवन पर्यंत एक शासक के रूप में नहीं बल्कि भगवान शिव की प्रतिनिधि के रूप में जनता की सेवा की। वे अपने हस्ताक्षर भी भी भगवान शिव के निर्देशानुसार लिखती थीं। उन्होंने कहा कि एक सामान्य परिवार में जन्म लेने वाली रानी अहिल्याबाई होल्कर अपनी अद्वितीय प्रतिभा के कारण राज परिवार में ब्याही गईं। अपने जीवन काल में विषम परिस्थितियों का उन्होंने सामना किया और राजकाज भी संभाला। अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि 30 वर्षों के शासन में उन्होंने अनेक उल्लेखनीय कार्य किए जो स्वर्णाक्षरों में अंकित है। आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्होंने नारी सशक्तिकरण के लिए सख्त दहेज विरोधी कानून बनाए, बिना संतान की विधवाओं की संपत्ति राज्य द्वारा जब्त कर लेने की नीति समाप्त की, विधवाओं को गोद लेने की स्वतंत्रता दी, विधवा पुनर्विवाह का नैतिक समर्थन किया, महिलाओं को शिक्षा का अधिकार दिया, महिलाओं बच्चों के लिए विशेष सुरक्षा कानून बनाए, महिलाओं को युद्ध कौशल सिखाया और महिला सैन्य टुकड़ी का गठन किया। कहा कि रानी अहिल्याबाई होलकर ने किसानों की सदैव चिंता की। उन्होंने किसानों को अपनी उपज किसी भी बाजार में बेचने की अनुमति दी। शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया। राज्य में कुशल डाक सेवा की शुरुआत की। कहा कि उन्होंने केवल राज्य की सीमा के अंतर्गत कार्य नहीं किए बल्कि सांस्कृतिक भारत के उत्थान के लिए कार्य किए। उन्होंने भारत के सभी प्रमुख मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया जिसने काशी विश्वनाथ, सोमनाथ जैसे मंदिर शामिल हैं। उन्होंने चार धाम बद्रीनाथ, रामेश्वरम, पूरी और द्वारका का भी जीर्णोद्धार कराया, नदियों में सुंदर घाट बनवाए, तालाब निर्माण, वृक्षारोपण के लिए विशेष अभियान चलाए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज भारत को नरेंद्र मोदी के रूप में एक ऐसा नेतृत्व मिला है जो रानी अहिल्याबाई होल्कर के पद चिन्हों पर आगे बढ़ते हुए गांव गरीब किसान, दलित वंचित समाज की सेवा कर रहा। साथ ही भारत के सांस्कृतिक वैभव को स्थापित करने के लिए कार्य कर रहा। अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि जनधन खाता हो या उज्जवला योजना के गैस सिलिंडर, किसान सम्मान निधि हो या गरीब कल्याण अन्न योजना। प्रधानमंत्री आवास योजना हो या फिर आयुष्मान योजना सभी गरीबों बीके कल्याण को समर्पित हैं। महिला सशक्तिकरण के लिए भी मोदी सरकार ने अनेक ऐतिहासिक कार्य किए हैं। आज नारी शक्ति राष्ट्र शक्ति बन चुकी है। राम मंदिर का निर्माण हो या बाबा विश्वनाथ, उज्जैन महाकाल मंदिर कॉरिडोर सभी भारत के सांस्कृतिक वैभव को स्थापित करते हैं। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रीतम, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, प्रदेश मंत्री गणेश मिश्रा जी ने भी संगोष्ठी को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम की सह संयोजक नेहा सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन मुन्नी मुंडा ने किया। मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर, प्रदेश मंत्री मनोज महतो वाजपेयी, किसान मोर्चा अध्यक्ष पवन साहू,वरिष्ठ भाजपा नेता शशिभूषण भगत, पूर्व विधायक डॉ जीतू चरण राम, गंगोत्री कुजूर, रामकुमार पाहन , कार्यक्रम संयोजक प्रभुदयाल बड़ाईक, पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार, सुरेंद्र महतो, रणधीर चौधरी, सन्नी टोप्पो, प्रीतम साहू, कमलेश राम, अर्चना सिंह, सीमा सिंह, शोभा यादव, नरेंद्र सिंह, मनोज चौधरी, सुधाकर चौबे, सरिता पांडेय, अजय तिवारी,प्रमोद सिंह, चुड़ामनी महतो, संजीव तिवारी, शशिकांत सिंह, जयकिशन महतो, परमेश्वर गोप, रितेश महतो, गोरमेंट भगत, मधुबाला, विकास आदि मौजूद थे।  

कांग्रेस के कद्दावर नेता आनंद शर्मा ने नरेंद्र मोदी सरकार की तारीफ, जानें क्या कहा

नई दिल्ली पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से शशि थरूर लगातार मोदी सरकार के पक्ष में बात कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक पार्टी द्वारा इशारों में समझाने के बाद भी थरूर ने अपनी बात को सार्वजनिक रूप से रखना जारी रखा। अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने भी मोदी सरकार के फैसले की तारीफ की है। शर्मा ने वैश्विक स्तर पर आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान की पोल खोलने और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भारत की राय रखने के लिए सांसदों के प्रतिनिधिमंडल को विदेश भेजने के फैसले को महत्वपूर्ण पहल बताया है। वहीं कांग्रेस पार्टी ने इसे एक भटकाने वाली योजना के रूप में रेखांकित किया था। कांग्रेस पार्टी द्वारा दिए गए चार नामों में से केवल आनंद शर्मा को ही केंद्र सरकार ने सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल किया है। आने वाले दिनों में शर्मा अपनी टीम के साथ मिस्र, कतर और इथियोपिया की यात्रा करेंगे।  बात करते हुए शर्मा ने कहा, “हमारा क्षेत्र दशकों से सीमा पार आतंकवाद से पीड़ित है। ऐसे में इसे लेकर वैश्विक जनमत को संवेदनशील बनाना महत्वपूर्ण है। पाकिस्तानी सेना और आईएसआई द्वारा पोषित आतंकवादी संगठनों ने भारत का बहुत खून बहाया है। हमने इस आतंकवाद की एक बड़ी कीमत चुकाई है। लेकिन इसके बाद भी हमने अपनी प्रतिक्रियाओं में संयम बरता.. आतंकवाद को लेकर बहुत कम देश ऐसे होते हैं, जो संयमित हो सकते हैं .. लेकिन भारत ने ऐसा किया। पहलगाम के बाद हमने जवाबी कार्रवाई की लेकिन यह एक मापी हुई कार्रवाई थी, जिसे हमने पहले ही स्पष्ट कर दिया था।” आपको बता दें शशि थरूर के बाद अब आनंद शर्मा ने भी ऑपरेशन सिंदूर और उसके बाद की कार्रवाई पर सरकार के प्रति नरम रुख अपनाया है, जबकि कांग्रेस पार्टी इस मामले को लेकर केंद्र पर हमलावर बनी हुई है। बुधवार को कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सर्वदलीय सांसदों को विदेश भेजने के फैसले को केंद्र सरकार द्वारा सवालों से बचने और ध्यान भटकाने का तरीका बताया। जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि 1950 के बाद हर अक्टूबर-नवंबर में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र का दौरा करता था लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 में इस परंपरा को खत्म कर दिया। अब जबकि वैश्विक स्तर पर वह हताश हैं और उनकी छवि को धक्का लग चुका है तब वह दोबारा से सर्वदलीय सांसदों को विदेशों में भेजने का फैसला ले रहे हैं।

12 साल पहले खोया पति, 41 की उम्र में जीते 3 गोल्ड मेडल

नागदा नागदा की बेटी दीपा (गंगा) डोडिया ने थाईलैंड में आयोजित पावर लिटिंग प्रतियोगिता में भारत का परचम लहराया है। विगत 11 मई को पटाया (थाईलैंड) में आयोजित अंतरराष्ट्रीय पावर लिटिंग प्रतियोगिता में 41 साल की दीपा ने अंडर 60 किलो मास्टर-1 कैटेगरी में 80 प्रतिभागियों को मात देकर तीन गोल्ड हासिल कर पहला स्थान हासिल किया है।  इसी के साथ दीपा ने आगामी माह में रशिया में होने वाली अंतरराष्ट्रीय पावर लिटिंग प्रतियोगिता में स्थान जमा लिया है। प्रतियोगिता में तीन रैफरी की मौजूदगी में 7 से 8 सेकंड तक भार उठाना होता है, इसके मुकाबले दीपा ने 10 सेकंड तक 265 किलो भार उठाकर बडी उपलब्धि हासिल की है। जेवर, कपड़े, खिलौने बेचे फिर बनी पावर लिटर पावर लिटिंग में मुकाम हासिल करने की दीपा की कहानी बेहद मार्मिक है। दरअसल, नागदा के श्रीराम कॉलोनी की बेटी दीपा का ब्याह रतलाम जिले के गांव नगरा के रहने वाले गजराजसिंह डोडिया के साथ हुआ था। वे बीते कुछ सालों से अपने बड़े बेटे यश के साथ पुणे में रह रही है। यश पुणे की आइटी कंपनी में नौकरी करते है। 2013 में सडक़ दुर्घटना में पति गजराज का निधन हो गया था। पति की मौत से दीपा मानसिक रुप से टूट चुकी थी। बच्चों की परवरिश के लिए दीपा ने मॉल में काम किया, जेवर, खिलौने भी बेचे। फिर उन्हें खिलाड़ी बनने का जुनून सवार हुआ। 2016 से उन्होंने पावर लिटिंग की ट्रेनिंग लेना शुरू की। इस दौरान अपनों ने उनका मनोबल बढ़ाने की बजाए उल्टा ताने सुनाएं, कहा- इस उम्र में पावर लिटिंग कहां तक सही है। मगर जिद की पक्की दीपा अपने लक्ष्य से नहीं भटकी और 38 साल की उम्र में उन्होंने पावर लिटिंग खेलना शुरू किया। अब 41 की उम्र में वे एक बेहतर पावर लिटर बनकर उभरी है। दो साल में एक भी स्पर्धा नहीं हारी पावर लिटिंग सीखने के बाद दीपा ने दो साल में राज्य, राष्ट्र व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर करीब 8 से 10 प्रतियोगिताएं खेली। इसमें से एक भी प्रतियोगिता दीपा हारी नहीं है। इससे पहले 23 फरवरी को सूरत में आयोजित अंतरराष्ट्रीय पावर लिटिंग प्रतियोगिता में तीन गोल्ड हासिल किए थे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login