LATEST NEWS

वैभव सूर्यवंशी इंग्लैंड जाएंगे, टीम इंडिया में मिली एंट्री, CSK के आयुष म्हात्रे की भी चमकी किस्मत; देखें पूरा स्क्वाड

नई दिल्ली इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की अंडर 19 टीम का ऐलान हो गया है. इस दौरे पर भारतीय टीम 24 जून से 23 जुलाई तक एक वॉर्म-अप, पांच वनडे और दो मल्टी-डे मैच खेलेगी. इस दौरे के ल‍िए 17 साल के आयुष म्हात्रे को भारतीय टीम की कमान दी गई है. वहीं 14 साल के वैभव सूर्यवंशी को भी टीम में जगह मिली है. वैभव और आयुष दोनों ने ही आईपीएल में धूम मचाकर रख दी है. आयुष और वैभव ने आईपीएल में काटा गदर ध्यान रहे आयुष और वैभव दोनों का ही IPL 2025 में बल्ला गरजा है. आयुष ने आईपीएल 2025 के  6 मैचों में 206 रन बनाए. जहां उनका एवरेज 34.33 का है और स्ट्राइक रेट 187.27 का है. वहीं वैभव सूर्यवंशी ने 7 मुकाबलों में 252 रन बनाए और उनका एवरेज 36 तो स्ट्राइक रेट 206.55 का दर्ज किया गया था. वैभव सूर्यवंशी की अंडर-19 टीम में एंट्री बता दें कि आईपीएल 2025 में भले ही राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है, लेकिन वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे ने अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया है 14 साल के वैभव और 17 वर्षीय आयुष ने बता दिया कि अगर उन्हें मौका मिले तो वो लंबे रेस के घोड़े साबित हो सकते हैं। बिहार के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में अभी तक 7 मैच खेले हैं और 206.56 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 252 रन बनाए हैं। IPL इतिहास के सबसे युवा खिलाड़ी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में 35 गेंदों पर शतक जड़कर सनसनी मचा दी थी। बात करें आयुष म्हात्रे की तो आईपीएल 2025 में उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने ऋतुराज गायकवाड़ की जगह रिप्लेसमेंट करने का फैसला किया। 17 साल के स्टाइलिश बल्लेबाज ने टूर्नामेंट में अब तक 6 मैच खेले हैं और 187.27 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 206 रन बनाए हैं।   भारत की इंग्लैंड दौरे के ल‍िए अंडर 19 टीम: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, मौल्यराजसिंह चावड़ा, राहुल कुमार, अभिज्ञान कुंडू (उप-कप्तान और विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, युद्धजीत गुहा, प्रणव राघवेंद्र, मोहम्मद एनान, आदित्य राणा, अनमोलजीत सिंह स्टैंडबाय खिलाड़ी: नमन पुष्पक, डी दीपेश, वेदांत त्रिवेदी, विकल्प तिवारी, अलंकृत रापोल (विकेटकीपर) भारतीय अंडर 19 टीम का इंग्लैंड में शेड्यूल 24 जून: वॉर्म-अप मैच – लोबोरो यूनिवर्सिटी 27 जून: पहला वनडे – होव 30 जून: दूसरा वनडे – नॉर्थेम्पटन 2 जुलाई: तीसरा वनडे – नॉर्थेम्पटन 5 जुलाई: चौथा वनडे – वॉर्सेस्टर 7 जुलाई: पांचवां वनडे – वॉर्सेस्टर 12-15 जुलाई: पहला मल्टी-डे मैच – बेकेनहैम 20-23 जुलाई: दूसरा मल्टी-डे मैच – चेम्सफोर्ड

PM नेतन्याहू ने अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी से दूतावास के कर्मचारियों की हत्या पर अमेरिकी प्रशासन के सामने नाराजगी जाहिर

यरूशलेम अमेरिका के वॉशिंगटन में गुरुवार को यहूदी म्यूजियम के पास इजरायली दूतावास के दो कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने बताया कि संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है, जो कि पकड़े जाने पर फिलिस्तीन की आजादी से जुड़े नारे लगा रहा था. मारे गए लोगों में एक महिला भी शामिल है. अमेरिका ने इसे आतंकी हमला बताया है और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी हमले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. नेतन्याहू ने मांगी हमले की डिटेल इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने अमेरिकी अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी से बात की और इजरायली दूतावास के कर्मचारियों की हत्या पर अमेरिकी प्रशासन के सामने अपनी नाराजगी जाहिर की है. प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने अमेरिका में इजरायल के राजदूत येचिएल लीटर से बात कर घटना का पूरा ब्यौरा मांगा है. साथ ही राजदूत और दूतावास के कर्मचारियों को अपना फुल सपोर्ट देने की भी बात कही है. अमेरिकी अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी ने प्रधानमंत्री नेतन्याहू को हत्यारे और दूतावास के दो कर्मचारियों की पहचान के बारे में फिलहाल जो कुछ भी जानकारी है, उसकी डिटेल दी है. अटॉर्नी जनरल ने प्रधानमंत्री से कहा कि उन्हें इस घटना का खेद है और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस घटना पर चिंतित हैं, साथ ही अमेरिका हत्यारे को न्याय के कटघरे में लाकर रहेगा. ‘खून का बदला खून से…’ अटॉर्नी जनरल बॉन्डी ने हमले में मारे गए यंग कपल के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना जताते हुए बताया कि जल्द ही उनकी सगाई होने वाली थी. प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने यहूदी-विरोध के खिलाफ साफ रुख के लिए अमेरिकी अटॉर्नी जनरल और राष्ट्रपति ट्रंप का आभार जताया है. प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा कि हम इस बात के गवाह हैं कि इजरायल के खिलाफ यहूदी विरोधी भावना और उकसावे की कितनी भयानक कीमत चुकानी पड़ी है. इजरायल के खिलाफ खूनी जंग की कीमत खून से चुकानी पड़ती है और इसके खिलाफ पूरी ताकत से लड़ना होगा. नेतन्याहू ने हमले में मारे गए लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है. साथ ही उन्होंने दुनियाभर में स्थित इजरायली दूतावासों और कर्मचारियों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है. फिलिस्तीन समर्थक है आरोपी? वॉशिंगटन में इजरायली दूतावास के दो कर्मचारियों की हत्या के आरोपी का एक वीडियो भी सामने आया है. इसमें हमलावर को फायरिंग करते हुए देखा जा सकता है, जिसको पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. वीडियो में पुलिस ने आरोपी के दोनों हाथ पीछे से पकड़ रखे हैं और इस दौरान आरोपी ‘फ्री फिलिस्तीन’ के नारे लगाता दिख रहा है. वॉशिंगटन पुलिस चीफ पामेला स्मिथ ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों पीड़ित म्यूजियम में हो रहे कार्यक्रम में शिरकत करते बाहर निकल रहे थे कि तभी फायरिंग की वारदात हुई. पुलिस के मुताबिक घटना को एक ही शख्स ने अंजाम दिया है और वह पुलिस की हिरासत में है. जैसे ही कुछ लोग म्यूजियम से बाहर निकले, हमलावर ने अपनी बंदूक से उन पर गोलियां चला दीं. शूटिंग के बाद हमलावर म्यूजियम के अंदर चला गया, जहां सुरक्षाकर्मियों ने उसे हिरासत में ले लिया है.  

रोमन रेंस को अब WWE के इतिहास में सबसे महान सुपरस्टार्स में से एक माने जाएंगे

नई दिल्ली  रोमन रेंस को प्रोफेशनल रेसलिंग में एक बड़ा नाम माना जाता है और वह WWE के इतिहास में सबसे महान सुपरस्टार्स में से एक माने जाएंगे। उनकी लोकप्रियता ने उन्हें मनोरंजन जगत में भी एक बड़ा नाम बना दिया है। रोमन रेंस कुछ फिल्म प्रोजेक्ट्स में पहले भी नजर आ चुके हैं। पिछले साल एक बड़ी हॉलीवुड फिल्म में अपनी पहली प्रमुख भूमिका के बाद रेंस को एक और बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। 21 मई, 2025 को डेडलाइन ने रिपोर्ट किया कि रोमन रेंस लोकप्रिय वीडियो गेम स्ट्रीट फाइटर के लाइव-एक्शन वर्जन का हिस्सा बनने के लिए बातचीत कर रहे हैं। अभी तक कुछ फाइनल नहीं फाइटफुल के अनुसार, अभी तक कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है। उन्होंने फिल्म और गेमिंग इंडस्ट्री में इस बारे में जानकारी हासिल की। हालांकि, वे यह रिपोर्ट करने में सक्षम थे कि रेंस को अकुमा के किरदार के लिए विचार किया जा रहा है। वीडियो गेम्स में अकुमा एक भावहीन और शक्तिशाली योद्धा है। फरवरी में यह खबर आई थी कि डायरेक्टर किताओ सकुराई इस प्रोजेक्ट का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने डैनी और माइकल फिलिप्पो की जगह ली है, जो अप्रैल 2023 में इस प्रोजेक्ट से जुड़े थे। यह तब हुआ जब लेजेंडरी ने स्ट्रीट फाइटर आईपी के विशेष फिल्म और टीवी अधिकार हासिल कर लिए। फैंस को है रिंग में रेंस का इंतजारपिछले साल रेंस टॉप एक्टर कीनू रीव्स के साथ कॉमेडी फिल्म गुड फॉर्च्यून का हिस्सा बने थे। फिल्म का निर्देशन अजीज अंसारी ने किया है और यह 17 अक्टूबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। दूसरी ओर, द ओटीसी रेसलमेनिया 41 के बाद रॉ से WWE टेलीविजन प्रोग्रामिंग से गायब है। जबकि रेसलिंग फैंस उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं, यह देखना बाकी है कि क्या रोमन रेंस ‘द स्ट्रीट फाइटर’ मूवी में दिखाई दे पाएंगे या नहीं।

शिल्पा शिरोडकर ने दी राहत की खबर, कोरोना को हराकर बोलीं– “अब अच्छा महसूस कर रही हूं”

मुंबई, बॉलीवुड एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस 18’ की पूर्व कंटेस्टेंट शिल्पा शिरोडकर ने कोविड-19 से ठीक होने की खबर सुनाई है। एक्ट्रेस की सेहत में सुधार की खबर से उनके फैंस काफी राहत महसूस कर रहे हैं। शिल्पा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर अपनी सेहत के बारे में जानकारी दी और लिखा, ”फाइनली, ठीक हो गई, अच्छा महसूस कर रही हूं, आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद। सुपर खुशहाल गुरुवार।” बता दें कि 19 मई को शिल्पा ने अपने कोरोना पॉजिटिव होने की खबर लोगों को दी थी। उन्होंने न केवल अपने कोविड पॉजिटिव होने के बारे में जानकारी दी, बल्कि फैंस को सावधानी बरतने की नसीहत भी दी थी। शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर लिखा था, ”हेलो दोस्तों! मेरा कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है। सुरक्षित रहें और मास्क पहनें।” शिल्पा को यह दूसरी बार कोविड हुआ है। इससे पहले साल 2021 में भी उनकी कोरोना वायरस की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही तेलुगू फिल्म ‘जटाधारा’ में नजर आएंगी। इस फिल्म के जरिए सोनाक्षी सिन्हा तेलुगू सिनेमा में डेब्यू करने जा रही हैं। यह पैन-इंडिया तेलुगू-हिंदी सुपरनेचुरल फैंटेसी थ्रिलर फिल्म है। इसमें शिल्पा और सोनाक्षी के साथ-साथ सुदीरे बाबू, रवि प्रकाश, दिव्या विजय, और रेन अंजलि भी अहम किरदार में नजर आएंगे। शिल्पा के करियर पर नजर डालें तो शिल्पा ने बॉलीवुड में 50 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। साल 1989 में फिल्म ‘भ्रष्टाचार’ में वह नजर आईं। साल 1991 में फिल्म ‘हम’ में उन्होंने अमिताभ बच्चन और रजनीकांत के साथ काम किया। इसके अलावा, ‘किशन कन्हैया’, ‘योद्धा’, ‘बेनाम बादशाह’, ‘दो मतवाले’, ‘दंडनायक’, ‘आंखें’, ‘गोपी-किशन’, ‘बेवफा सनम’, ‘खुदा गवाह’, ‘अपराधी’, ‘हम हैं बेमिसाल’, ‘मृत्युदंड’ जैसी कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया। शिल्पा मिस इंडिया का खिताब हासिल कर चुकी हैं। बता दें कि उन्होंने 1992 में मिस इंडिया पेजेंट में हिस्सा लिया था और ताज को अपने सिर पर सजाया था। इनकी बहन नम्रता शिरोडकर भी मिस इंडिया रह चुकी हैं।  

दिल्ली कैपिटल्स पहली ऐसी टीम बन गई है जो शुरुआती 4 मुकाबलों में जीत के बावजूद प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई

नई दिल्ली मुंबई इंडियंस के खिलाफ बुधवार को 59 रन की हार के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स ने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। आईपीएल इतिहास में आज तक जो नहीं हुआ था, दिल्ली कैपिटल्स की बदकिस्मती ने उससे करवा दिया। वह पहली ऐसी टीम बन गई है जो शुरुआती 4 मुकाबलों में जीत के बावजूद प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई। बुधवार को मुंबई बनाम दिल्ली का मैच एक तरह का वर्चुअल क्वार्टर फाइनल था। इसमें MI ने जीत हासिल कर प्लेऑफ का टिकट पक्का कर लिया और दिल्ली कैपिटल्स की अगले चरण से छुट्टी हो गई। बुधवार को वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला था। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए दिल्ली को यह मैच हर हाल में जीतना था। बीमार अक्षर पटेल की गैरमौजूदगी में फाफ डु प्लेसिस ने दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान की। उन्होंने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई इंडियंस ने सूर्यकुमार यादव के नाबाद 73 और नमन धीर के सिर्फ 8 गेंदों में 24 रन की नाबाद पारी की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 180 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम 19वें ओवर में 121 रन पर आउट हो गई। इस अहम मुकाबले में 59 रन की करारी हार के बाद वह प्लेऑफ से बाहर हो गई और मुंबई इंडियंस ने 16 अंक के साथ टॉप 4 का टिकट कटा लिया। गुजरात टाइटंस, आरसीबी और पंजाब किंग्स पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी थीं। पहले मैच में जीत के अक्षर पटेल ने कहा था- मेरी कप्तानी में ऐसा ही होगा दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 की शुरुआत 24 मार्च को लखनऊ सुपर जॉइंट्स के खिलाफ मैच से की थी। उस मैच में 210 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए उसने 1 विकेट से रोमांचक जीत हासिल की थी। जीत के बाद दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा था कि मेरी कप्तानी में ऐसा ही होगा। अब आदत बना लो। आगे कुछ-कुछ हुआ भी ऐसा। दिल्ली कैपिटल्स ने शुरुआत के 4 मुकाबलों में अजेय रही। पहले एलएसजी को 1 विकेट से धोया और फिर सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से शिकस्त दी। उसके बाद अपने तीसरे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और चौथे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को धूल चटाई। तब टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर चल रही थी। शुरुआत के 4 मैच जीतकर पॉइंट टेबल में टॉप पर थी दिल्ली दिल्ली कैपिटल्स को 13 अप्रैल को अपने पांचवें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के हाथों सीजन की पहली हार का सामना करना पड़ा लेकिन छठे मैच में उसने सुपर ओवर में राजस्थान रॉयल्स को हरा दिया। हालांकि, उसके बाद दिल्ली की लय बिगड़ गई और आखिरकार उसे प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होना पड़ा। वह आईपीएल इतिहास की पहली ऐसी टीम बन गई है जो शुरुआती 4 मुकाबलों में जीत के बाद भी प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई। दिल्ली कैपिटल्स का आईपीएल 2025 में अब सिर्फ एक मैच बचा है। 24 मई को वह अपने आखिरी मुकाबले में पंजाब किंग्स से भिड़ेगी। दिल्ली कैपिटल्स अब तक 13 मैच में 6 में जीत हासिल की है और 6 में ही उसे हार का सामना करना पड़ा। एक मैच अनिर्णित रहा। 13 अंक के साथ वह पॉइंट्स टेबल में पांचवें पायदान पर है।  

कप्तान हार्दिक पांड्या ने बताया क्यों जसप्रीत बुमराह, सैंटनर का टीम में होना आसान हो जाता है उनका काम

नई दिल्ली पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने बुधवार को वानखेड़े में दिल्ली कैपिटल्स को 59 रन से शिकस्त देकर इंडियन प्रीमियर लीग के प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी और आखिरी टीम बन गई। जीत के बाद एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने अपने गेंदबाजों और बल्लेबाजों की तारीफ की। मुंबई इंडियंस ने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ रहे सूर्यकुमार यादव (नाबाद 73 रन) के अर्धशतक के बाद मिचेल सैंटनर और जसप्रीत बुमराह के तीन-तीन विकेट की बदौलत जीत दर्ज की। पांड्या से मैच के बाद जब पूछा गया कि क्या बुमराह और सैंटनर का टीम में होना ‘लग्जरी’ है तो उन्होंने कहा, ‘बिल्कुल। मैं जब चाहूं उन्हें गेंदबाजी के लिए लगा सकता हूं। वे इतने नियंत्रण और ‘परफेक्शन’ से अपना काम करते हैं जिससे मेरा काम आसान हो जाता है।’ उन्होंने कहा, ‘हमने शुरू में सोचा था कि 180 रन का स्कोर अच्छा होगा। लेकिन अब लग रहा है कि 160 रन तक पहुंचना बहुत अच्छा होता। लेकिन जिस तरह से नमन धीर और सूर्यकुमार ने पारी खत्म की, खासकर नमन ने जिस तरह से मुश्किल ट्रैक पर आकर हिट किया, वह शानदार था।’ दिल्ली कैपिटल्स के कार्यवाहक कप्तान फाफ डुप्लेसी ने कहा, ‘हम मैदान में बेहतरीन थे, खिलाड़ियों ने शानदार जज्बा दिखाया। गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया। बल्लेबाजी के लिए यह आसान पिच नहीं थी। हमने आखिरी दो ओवरों में मैच गंवा दिया और उन्हें लगभग 50 रन दे दिए।’  

कश्मीर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, गोलीबारी के बाद दो आतंकी ढेर

किश्तवाड़ जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में गुरुवार सुबह से जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। यह मुठभेड़ सुबह करीब 7 बजे उस समय शुरू हुई, जब सेना की 11 राष्ट्रीय राइफल्स (11RR), 2 पैरा स्पेशल फोर्स, 7वीं असम राइफल्स और किश्तवाड़ एसओजी (विशेष अभियान दल) की संयुक्त टीम ने सिंघपोरा छत्रू के जंगलों में तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी के दौरान आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके जवाब में मुठभेड़ शुरू हो गई। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, मुठभेड़ स्थल पर तीन से चार आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। इनमें से एक की पहचान कुख्यात आतंकी सैफुल्लाह के रूप में की गई है। मुठभेड़ अभी भी जारी है और अन्य आतंकियों को ढूंढने के लिए इलाके में अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। सभी मार्गों को सील कर दिया गया है, ताकि आतंकी किसी भी तरह से भागने में सफल न हो सकें। इस मुठभेड़ से एक सप्ताह पहले ही जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल इलाके के नादिर गांव में सुरक्षाबलों ने तीन जैश-ए-मोहम्मद आतंकियों को मार गिराया था। इनकी पहचान आसिफ अहमद शेख, आमिर नीर वानी और यावर अहमद भट के रूप में हुई थी। ये सभी पुलवामा के ही निवासी थे। इसके अतिरिक्त, 13 अप्रैल को शोपियां के जिनपाथर केलर इलाके में एक अन्य मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकियों को मार गिराया गया था, जिनमें से दो की पहचान शाहिद कुट्टे और अदनान शफी के रूप में हुई थी। 22 अप्रैल को हुए घातक पहल्गाम आतंकी हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की मौत के बाद दक्षिण कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है। इस हमले के बाद सुरक्षाबलों ने आतंकी गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए कई बड़े अभियान चलाए हैं। आतंकवाद के खिलाफ इस व्यापक अभियान के तहत जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने आतंकियों से जुड़े लोगों की संपत्तियों को ध्वस्त करना भी शुरू कर दिया है। यह कदम आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए उठाया गया है, ताकि भविष्य में कोई व्यक्ति आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने से पहले दो बार सोचे।

सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में जबरन घुसा शख्स, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला किया दर्ज

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में 20 मई की शाम एक अंजान शख्स के घुसने की खबर सामने आई है। पुलिस ने उस संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में ले पूछताछ शुरू कर दी है। घटना 20 मई की शाम 7 बजकर 15 मिनट की है। यह शख्स अवैध रूप से सलमान खान के घर में घुसा। जब इसकी सूचना पुलिस को मिली, तो उन्होंने उस शख्स को हिरासत में ले लिया। पुलिस जांच में पता चला कि इस व्यक्ति का नाम जितेंद्र कुमार सिंह है और वह छत्तीसगढ़ का रहने वाला है। अब पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है कि वह सलमान खान के घर क्यों गया? उसकी मंशा क्या थी? या फिर क्या वह कोई फैन है या इसके पीछे कोई और वजह है। पिछले महीने उन्हें मुंबई के वर्ली ट्रैफिक विभाग के व्हाट्सएप नंबर पर धमकी भेजी गई, जिसमें एक्टर के घर में घुसकर जान से मारने की बात कही गई थी। इतना ही नहीं, सलमान की कार को बम से उड़ाने की धमकी भी दी गई थी। धमकी मिलने के बाद वर्ली पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और अभिनेता के गैलेक्सी अपार्टमेंट की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। मामला दर्ज करने के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने मैसेज भेजने वाले शख्स को ढूंढ निकाला। पुलिस की जांच में पता चला कि जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स गुजरात के वडोदरा जिले के वाघोडिया तालुका का निवासी है और मानसिक रोगी है। पुलिस ने बताया कि वडोदरा के वाघोडिया तालुका के एक गांव के निवासी 26 वर्षीय व्यक्ति का नाम मयंक पांड्या है, जो मानसिक रोगी है। उसने ये धमकी भरा मैसेज किया था। सलमान खान के फैंस और स्थानीय लोग इस घटना से परेशान हैं, क्योंकि सलमान का घर पहले भी सुरक्षा के लिहाज से चर्चा में रहा है। 2023 में लॉरेंस गैंग से धमकी मिलने के बाद ही सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। उन्हें महाराष्ट्र सरकार की तरफ से वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा मिली है। 14 अप्रैल 2024 को उनके घर पर फायरिंग हुई थी। उन्हें कई बार धमकियां मिल चुकी हैं। ऐसे में किसी अनजान व्यक्ति का उनके घर में घुसने के मामले को गंभीरता से देखा जा रहा है।  

राजन ने कहा, राष्ट्रीय स्तर पर चयनित 1009 अभ्यर्थियों में से 60 मध्यप्रदेश से, यह दूसरे युवाओं के लिए प्ररेणा देने वाला विषय

भोपाल ब्रिटश शासन के समय आइसीएस परीक्षा होती थी। परीक्षा पर अंग्रेजों को घमंड था। उस दौर में वह परीक्षा सुभाषचंद्र बोस ने 23 साल की उम्र में पास की थी और नौकरी को लात मार दी थी। यह इस देश की महानता बताता है। एक चाय वाला आज पीएम है और एक गाय वाला आपके सामने बोल रहा है, यह भारत के लोकतंत्र की खूबसूरती है।यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में चयनित प्रदेश के विद्यार्थियों के समान समारोह में कही। समारोह कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित किया गया था। इस मौके पर पुस्तिका ‘मध्यप्रदेश की प्रतिभाओं का परचम’ का विमोचन किया गया।  उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा, इतनी बड़ी संख्या में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में युवाओं का चयन गर्व का विषय है। आप सबके सहयोग से प्रदेश के सपनों को साकार करने में मदद मिलेगी। एसीएस अनुपम राजन ने कहा, राष्ट्रीय स्तर पर चयनित 1009 अभ्यर्थियों में से 60 मध्यप्रदेश से हैं। यह दूसरे युवाओं के लिए प्ररेणा देने वाला विषय है। मंदसौर के ऋषभ चौधरी और बालाघाट की फरखंदा कुरैशी ने परीक्षा के अनुभव साझा किए। ई-ज्ञान सेतु का शुभारंभ आयोजन में सीएम ने ई-ज्ञान सेतु की शुरुआत की। इससे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्टडी मटेरियल ऑनलाइन उपलब्ध होगा। इसके भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, रीवा समेत कुल 10 जगह डिजिटल स्टूडियो स्थापित किए गए हैं। सीएम ने कहा, मुझे बताया गया कि बच्चे इतने हैं कि मंच छोटा पड़ गया। कामना है कि प्रदेश से इतने प्रतिभागी हों कि मंच के आगे की जगह भी छोटी पड़ जाए। ज्यादातर चयनित उमीदवार सरकारी स्कूलों से निकले हैं। यह गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि कमल कीचड़ में ही खिलता है। सुगंध बिखेरें: यूपीएससी में चयनित उमीदवारों में से 31 प्रतिभागी हैं, जिन्होंने सरकारी संस्थान से शिक्षा ली है। सीएम ने उमीदवारों को अपना अतीत न भूलने की सलाह दी। कहा कि खुद को चंदन बनाएं, चंदन जब घिसता है, तो अपनी सुगंध घिसने वाले के हाथों में छोड़ देता है। इसी तरह आप भी अपनी सुगंध को बिखेरें। राज्य स्तरीय हॉकी खिलाड़ी भी हूं और इंदौर टीम का प्रतिनिधित्व भी किया है। 2019 में सीए बनने के बाद ग्वालियर में ऑडिट और टैक्सेशन क्षेत्र में काम के साथ-साथ परीक्षा की तैयारी की। परीक्षा के लिए नोट्स बनाए। खूब मेहनत की एवं अनुशासन से तैयारी की। जो यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं, वह स्मार्ट तरीके सेतैयारी करें और स्वयं पर विश्वास बनाए रखें। सोशल मीडिया से दूरी: अभिषेक शर्मा- 38वीं रैंक निरंतरता-धैर्य के साथ तैयारी की। यूपीएससी में सफलता के लिए सही दिशा और सकारात्मक सोच जरूरी है। मैंने जवाहर नवोदय विद्यालय से प्रारंभिक शिक्षा ली है। मैनिट से स्नातक किया। तैयारी के दौरान सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी। यूपीएससी की तैयारी जो छात्र कर रहे हैं, वह अपनी कमजोरियों पर ध्यान दें। ठीक करने का प्रयास करें। आत्मविश्वास बनाए रखें। रोजाना 8 से 10 घंटे पढ़ाई: फरखंडा कुरैशी- 67वीं रैंक स्कूली और कॉलेज की पढ़ाई बालाघाट से हुई। 2019 में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की। रोज 8-10 घंटे पढ़ती थी। मुझे डायरी लिखने और नेचर फोटोग्राफी का शौक है। इससे नई ऊर्जा मिलती है। मैंने पिछले वर्षों के प्रश्नों का विश्लेषण किया। फर्क इससे नहीं पड़ता कि आपने सब जीता या नहीं, फर्क इससे पड़ता है कि आपने आखिरी तक हार नहीं मानी। हर विषय को लेकर बनाईठोस रणनीति: आशीष रघुवंशी- 202वीं रैंक पहले ही प्रयास में मुझे यह सफलता मिली है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (इतिहास) किया। यूपीएससी परीक्षा की तैयारी के लिए सिलेबस और पिछले वर्षों के प्रश्न-पत्र पर पूरा फोकस किया। प्रतिदिन 7 से 8 घंटे तक पढ़ाई की। हर विषय के लिए मेरी अलग रणनीति रही। हर विषय का एक निश्चित स्रोत चुना और इसमें उदाहरण, करंट अफेयर्स आदि को शामिल किया। रोज लिखने की प्रैक्टिस की। जो यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं, वह प्री और मेन्स की तैयारी में संतुलन बनाए रखें और निरंतर तैयारी करें।

मुख्यमंत्री साय ने 24 लाख से अधिक की राशि से बनने वाले महतारी सदन भवन का भूमि पूजन किया

जशपुरनगर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय ने बुधवार को कांसाबेल विकास खंड के ग्राम दोकड़ा के प्राचीन जगन्नाथ मंदिर का जीर्णोद्धार पश्चात प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुई उन्होंने भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की मुख्यमंत्री ने दोकड़ा में 24 लाख 74 हजार की लागत से बनने वाले महतारी सदन का भूमि पूजन किया मुख्यमंत्री ने दोकड़ा के श्री जगन्नाथ मंदिर समिति के सदस्यों धन्यवाद देते हुए उनके कार्यों की सराहना की ग्रामवासी धर्म कर्म के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। उल्लेखनीय है कि दोकड़ा में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा 1942 से निकाली जा रही है। रथ यात्रा की शुरुआत दोकड़ा गांव के पंडित स्व सुदर्शन सतपथी और उनकी धर्मपत्नी सुशीला सतपथी के द्वारा शुरू किया गया था। मंदिर का निर्माण 1968 में किया गया था। मंदिर के जर्जर होने के कारण मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने विगत वर्ष में संकल्प लिया गया था कि मंदिर का जिर्णोद्धार करने भगवान जगन्नाथ मंदिर को नव निर्मित भवन बनाएंगे और मुख्यमंत्री का संकल्प पूरा हुआ उन्होंने ग्रामवासियों को सहयोग के लिए धन्यवाद भी दिया है। 21 मई से प्रतिदिन विशाल मीना बाजार का भी होगा आयोजन हो रहा है इस दौरान 21 से 27 मई तक अनेक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।           आयोजित धार्मिक कार्यक्रम अनुसार 21 मई को मैनी नदी बगिया से मंदिर प्रांगण तक कलश यात्रा निकाली गई  22 मई को सुबह 7 बजे से सूर्य पूजन, गौ पूजन, मंदिर प्रवेश, पार्श्व विग्रह, नेत्र उनिजन, 23 मई को प्रातः 7 बजे से सूर्य पूजन, मंडल पूजन, शिखर कलश, एवं नीलचक्र स्थापना, पार्श्व विग्रह महास्नान, 24 मई को प्रातः 7 बजे से सूर्य पूजन, मंडल पूजन, यज्ञ हवन, 25 मई को श्री जगन्नाथ स्वामी जी, बलभ्रद्र जी, सुभद्रा जी का मंदिर प्रवेश एवं संध्या भव्य कलश यात्रा अधिवास तथा 27 मई को प्रातः 8 बजे पूर्णाहूति, दधीभंजन एवं नगर भ्रमण जिसमें ओडिशा के कीर्तन मंडली द्वारा ओड़िसा भजन की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके पश्चात् महाप्रसाद वितरण एवं समापन होगा।

MP बोर्ड द्वितीय परीक्षा के लिए आवेदन की नई तारीखें, अब 25 और 31 मई तक भर सकेंगे फॉर्म

भोपाल मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने सत्र 2024-25 की 10वीं-12वीं द्वितीय परीक्षा के लिये आवेदन की तारीख बढ़ा दी है।हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा 2025 में पास हुए छात्र अंक सुधार और फेल हुए छात्र उत्तीर्ण विषयों के अंक सुधार के लिये अब 25 मई तक आवेदन कर सकते है। वहीं मुख्य परीक्षा में केवल फेल विषयों की द्वितीय परीक्षा के लिए 31 मई 2025 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। 17 जून से 5 जुलाई 2025 तक होगी परीक्षा, यहां करें आवेदन एमपी हाईस्कूल-हायर सेकेंडरी द्वितीय परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। असफल विद्यार्थी 17 जून से 5 जुलाई 2025 तक दूसरी परीक्षा दे सकेंगे। इसके लिए 21 मई तक परीक्षा फॉर्म भरे जा सकते हैं। इसके लिए स्टूडेंट्स को www.mponline.gov.in पोर्टल पर जाना होगा और उसमें परीक्षा फॉर्म सबमिट कर सकेंगे। नई शिक्षा नीति के तहत लिया गया फैसला अगर कोई अपना रिजल्ट का इंप्रूवमेंट करना चाहता है तो वह भी परीक्षा में बैठ सकेगा। देश में मध्य प्रदेश यह प्रयोग करने वाला तीसरा राज्य बन गया है। ये फैसला नई शिक्षा नीति-2020 (NEP2020) के तहत लिया गया है। परीक्षा का कार्यक्रम     हाई स्कूल (कक्षा 10वीं) की द्वितीय परीक्षा – 17 जून से 26 जून 2025 तक आयोजित की जाएगी।     हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) की द्वितीय परीक्षा – 17 जून से 5 जुलाई 2025 तक आयोजित होगी। एमपी बोर्ड एग्जाम में इतने प्रतिशत छात्र हुए पास आपको बता दें कि 6 मई को बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी हुआ था। इस साल बोर्ड परीक्षा में 15 सालों का रिकॉर्ड टूटा गया। हर साल की तरह इस साल भी लड़कियों ने बाजी मारी है। 10वीं में सिंगरौली की प्रज्ञा जायसवाल और 12वीं में सतना की रहने वाली प्रियल ने टॉप किया। इस वर्ष 10वीं में 76.42 फीसदी, जबकि 12वीं में 74.48 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए।

अज्ञात बदमाशो ने गल्ला व्यापारी के घर में घुस चोरी की घटना को दिया अंजाम, दो बाहर रेकी कर रहे थे ।

Unknown miscreants entered the house of the grain merchant and committed theft, two were doing recce outside. हरिप्रसाद गोहेआमला । शहर में बीते दो दिन पूर्व देर रात में नकाब पोश बदमाशो के गिरोह का शहर में रेकी करते हुए तस्वीर सीसी टीवी कैमरे में रिकार्ड होने के बाद शहर में दहशत का माहोल व्याप्त था। बाद घटना दिनाक 21/05/2025 की दरमियान रात्रि तीन बजे के आस पास आमला के रतेड़ा रोड स्थित गल्ला व्यापारी के घर चार अज्ञात बदमाशो ने देर रात सोने चांदी के जेवरात सहित नगदी पांच लाख रुपए लेकर फरार होने के घटना क्रम ने शहर में हाड़कम मचा रखा है। मिली जानकारी अनुसार उसी रात्रि के दौरान अंचल के एक ग्राम से दो मोटर साईकिल चोरी हो जाने का मामला भी प्रकाश में आया है । बरहाल थाना आमला में फरियादी की शिकायत पर अज्ञात बदमाशो के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध कर विवेचना जारी हे।गोरतलब हो की अज्ञात बदमाशो की शिकायत रहवासियों द्वारा पुलिस चौकी बोडखी में कर कार्यवाही की मांग की गई थी। वहीं घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रख जिले से उच्च अधिकारियों के दल एवं डाग स्काट टीम ने घटना स्थल पहुंच घटना क्रम की बारीकी से पड़ताल कर जल्द ही आरोपी गिरफ्तारी की बात कही है । विवेचना अधिकारी उनि बी एल यादव थाना आमला से प्राप्त जानकारी अनुसार फरियादी कल्लूलाल प्रजापति निवासी आमला द्वारा रिपोर्ट की गई कि दिनांक 21-22/05/2025 की रात करीब 03.20 बजे अज्ञात चार बदमाशो द्वारा के घर मे घुसकर (घर के बाहर से छत पर चढकर, घर के बीच अंदर की तरफ उतरने वाले सीड़ी से उतरकर ) मारपीट कर अलमारी मे रखे सोने चांदी के जेवर – (सोने के चार कंगन, एक बड़ा मंगलसूत्र, एक छोटा मंगलसूत्र पांच पत्ती वाला, सोने की हाय, दो जोड़ चांदी की पायल ,पांच चेन चांदी की छोटी बड़ी, पांच जोड़ी चांदी के बिछिया, चांदी के पांच सिक्के लक्ष्मी पूजा वाले ) एवं नगद पांच लाख रूपये लूट कर ले गये । एक बदमाश द्वारा फरियादी की पत्नि प्रमिला के गले पर चाकू अडाकर मंगल सूत्र छीन लिया गया । दो बदमाशो द्वारा फरियादी के साथ गन्ने तथा लोहे के सरिये जैसे हथियार से मारपीट की गई, जिससे फरियादी के सिर में तथा पेरो मे चोटे आई है । अंदर घुसे चार बदमाशो मे से एक ने मुंह पर लाला छीट वाला रूमाल दूसरे ने काला रूमाल बांध रखा था, चारो बदमाश कम हाईट के ओर कम उम्र के सावले से थे, ओर चड्डे पहने हुए थे । उनके दो अन्य साथी घर के बाहर रैकी के लिये खडे होना बताया गया है रिपोर्ट पर अपराध क्र 363/2025 धारा 310(2) बी एन एस पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया ।

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के कुलगुरु पर यौन शोषण के आरोप, HC ने दिए SIT जाँच के आदेश

जबलपुर  रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो राजेश वर्मा पर महिला अधिकारी ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। इसकी जांच में लापरवाही को हाईकोर्ट ने गंभीरता से लिया है। हाईकोर्ट जस्टिस विशाल मिश्रा ने जांच के लिए तीन सदस्यीय आईपीएस अधिकारियों के कमेटी गठित करने के आदेश जारी किए हैं। कमेटी की अध्यक्षता आईजी रैंक के अधिकारी करेंगे और पुलिस अधीक्षक रैंक की एक महिला अधिकारी सदस्य रहेंगी। कमेटी में जबलपुर जिले से किसी को शामिल नहीं किया जाएगा। एकलपीठ ने तीन दिनों में एसआईटी गठित करने के आदेश राज्य सरकार को जारी किए हैं। कुलपति के खिलाफ यौन शोषण की शिकायत रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में पदस्थ महिला अधिकारी ने कुलपति डॉ राजेश कुमार वर्मा के खिलाफ कार्यस्थल में यौन शोषण की शिकायत की थी। शिकायत पर कार्यवाही नहीं होने के कारण पीड़ित महिला अधिकारी ने हाईकोर्ट की शरण ली थी। याचिका में कहा गया था कि 21 नवंबर 2024 को एक मीटिंग के दौरान कुलगुरु ने अपने कक्ष में उन्हें अभद्र इशारे किये थे। कुलगुरु ने मर्यादा के सबके सामने विपरीत अशोभनीय टिप्पणी करते हुए अभद्र इशारे किए थे। घटना दिनांक की कुलपति कक्ष में लगे सीसीटीवी फुटेज की रिकॉर्डिंग उन्होने सूचना के अधिकार के तहत मांगी थी,जो प्रदान नहीं की गयी। सरकार याचिका की सुनवाई के दौरान एकलपीठ को बताया गया था कि जांच के लिए छह सदस्यीय कमेटी का गठित की गयी है। इसके अलावा घटना दिनांक के सीसीटीवी फुटेज को सुरक्षित रखा गया है। सीसीटीवी फुटेज पेश नहीं की याचिका की सुनवाई के दौरान युगलपीठ को बताया गया था कि विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से घटना दिनांक की सीसीटीवी फुटेज जांच कमेटी के समक्ष पेश नहीं की गई। विश्वविद्यालय प्रशासन ने जांच कमेटी को बताया कि सीसीटीवी में खराबी आने के कारण फुटेज डाउनलोड नहीं हुआ। एकलपीठ ने जिला कलेक्टर को विश्वविद्यालय में लगे कैमरों की जांच फॉरेन्सिक व तकनीकी विशेषज्ञों से करवाने के आदेश जारी किए थे। जिला कलेक्टर के द्वारा पेश की गयी रिपोर्ट का अवलोकन करने पर एकलपीठ ने पाया था कि उसमें कुलपति के कमरे में घटना के दिन सीसीटीवी कैमरा काम कर रहा था या नहीं, इसका कोई उल्लेख नहीं है। एकलपीठ ने कमेटी द्वारा जब्त दस्तावेज, गवाहों के बयान और अन्य तत्वों का परीक्षण कर जांच के संबंध में हलफनामा प्रस्तुत करने के निर्देश जारी किए थे। जांच के साक्ष्य में रुचि नहीं दिखाई जिला कलेक्टर ने प्रस्तुत हलफनामा में जांच पर असंतुष्टि व्यक्त की थी। एकलपीठ ने पाया कि जांच कमेटी ने शिकायत की जांच के दौरान साक्ष्य एकत्र करने में कोई रुचि नहीं दिखाई। समिति के दौरान पेश की गयी जांच रिपोर्ट संतोषजनक है। कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न के संबंध में एक महिला कर्मचारी द्वारा की गई गंभीर शिकायत के बावजूद मामले की उचित जांच नही करवाते हुए प्रतिवादी अधिकारी मनमानी कर रहे है। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता का तर्क है कि जिस व्यक्ति पर पीड़िता ने आरोप लगाए हैं, वह प्रभावशील व्यक्ति है और उसके उच्च राजनीतिक संबंध हैं। एमपी हाईकोर्ट ने अधिकारियों को उचित जांच करने का अवसर दिया था परंतु प्रस्तुत रिपोर्ट असंतोषजनक है। एकलपीठ ने सुनवाई के बाद उक्त आदेश जारी किए। याचिकाकर्ता की तरफ से अधिवक्ता आलोक बागरेचा ने पैरवी की।

PWD के कार्यपालन यंत्री अरनव गुहा ने ड्यूटी के समय शराब पीकर कलेक्टर की मीटिंग में आने से मना कर

नरसिंहपुर जिले में एक बड़े अधिकारी की लापरवाही सामने आई है। लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री अरनव गुहा ने ड्यूटी के समय शराब पीकर कलेक्टर की मीटिंग में आने से मना कर दिया। यह घटना कृषि मेले की तैयारियों के दौरान हुई। कलेक्टर शीतला पटले ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है और FIR दर्ज करने की चेतावनी दी है। इस घटना से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। प्रशासनिक नियमों को ताक पर रखते हैं अधिकारी जिले के कुछ बड़े अधिकारी अब मनमानी पर उतर आए हैं। वे प्रशासनिक नियमों को ताक पर रख रहे हैं। ड्यूटी के समय शराब पीना और अधिकारियों के आदेशों को न मानना आम बात हो गई है। हाल ही में लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री अरनव गुहा ने ऐसी ही लापरवाही दिखाई। कृषि मेले की तैयारी को लेकर थी मीटिंग कलेक्टर ने कृषि मेले की तैयारियों की मीटिंग में उन्हें बुलाया था। गुहा ने मीटिंग में आने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि वे ‘शराब के नशे में हूं नहीं आ सकता।’ यह कृषि मेला 26 से 28 मई तक कृषि विज्ञान केंद्र के पास होना है। इस कार्यक्रम में देश के उपराष्ट्रपति और राज्य के मुख्यमंत्री भी आ सकते हैं। इसलिए जिला प्रशासन तैयारियों को लेकर बहुत गंभीर है। लोक निर्माण विभाग की अहम भूमिका कलेक्टर शीतला पटले ने 18 मई की शाम सभी अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल पर बुलाया था। इस मीटिंग में लोक निर्माण विभाग की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण थी। हेलिपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक की व्यवस्था इसी विभाग को करनी थी। जब कार्यपालन यंत्री अरनव गुहा मीटिंग में नहीं पहुंचे, तो कलेक्टर ने अपने स्टेनो से उन्हें फोन करवाया। गुहा ने फोन पर साफ कहा कि वे शराब के नशे में हैं और मीटिंग में नहीं आ सकते। उन्होंने कहा, ‘शराब के नशे में हूं नहीं आ सकता।’ कलेक्टर ने एफआईआर करने के निर्देश दिए सूत्रों के अनुसार, गुहा विभागीय रेस्ट हाउस में शराब पी रहे थे। कलेक्टर ने तुरंत उन्हें मेडिकल जांच के लिए बुलाया और FIR दर्ज करने के आदेश दिए। लेकिन, किसी ने गुहा को पहले ही खबर कर दी, जिससे वे वहां से भाग गए। कलेक्टर ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होंने तीन दिनों में संतोषजनक जवाब मांगा है। जवाब नहीं मिलने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

लुटेरी दुल्हन ने 7 महीने में की 25 शादियां, लूटकर हुई फरार,Police ने किया पर्दाफाश

भोपाल  लुटेरी दुल्हन अनुराधा पासवान अभी सवाई मधोपुर पुलिस की कस्टडी में है। वहां के विष्णु शर्मा से शादी के बाद अनुराधा पासवान भाग गई थी। इसके बाद पुलिस ने भोपाल से उसे गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद अनुराधा के बारे में कई राज खुले हैं। वह पहले से शादीशुदा थी। साथ ही उसके दो बच्चे भी हैं। पति से तलाक नहीं हुआ है। पति और बच्चों को छोड़कर वह भोपाल में रह रही थी। भोपाल में ही रहने के दौरान वह शादी कराने वाले गिरोह का हिस्सा बनी है। गिरोह के लोगों को जरिए ही अनुराधा लोगों से शादी के नाम पर ठगी करने लगी। सात महीने में 25 शादियां पुलिस ने उन 25 पीड़ित लोगों की पहचान कर ली है, जिनसे अनुराधा पासवान ने इन सात महीनों में शादी की थी। आशंका है कि पीड़ितों की संख्या बढ़ भी सकती है। यह गिरोह मध्य प्रदेश और राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में सक्रिय है। अनुराधा के फोन में पुलिस को मैसेज मिले हैं कि वह एजेंट पर दबाव बनाती थी कि जल्दी से शादी कराओ, नहीं तो मैं दूसरी देख रही हूं। भोपाल में कुछ दिन एग डोनर का काम करते हुए गोलू नाम के युवक के संपर्क में लुटेरी दुल्हन आई। गोलू उस गिरोह का सदस्य था, जो फर्जी शादी कराता था। लुटेरी दुल्हन अनुराधा पासवान को हर शादी के एवज में 50 हजार दिये जाते थे। गिरोह के सदस्यों ने अनुराधा पासवान को निर्देश दिए थे कि, शादी के 7 दिनों में घर से फरार होना है। इकरारनामे के जरिए शादी कराई जाती थी। अनुराधा पासवान को अनाथ बताया जाता था। लोकल एजेंट के जरिए पूरा जाल बिछाया जाता था। गिरोह में गोलू, मजबूत सिंह यादव, रोशनी, रघुवीर और सुनीता का नाम सामने आए हैं। ठग दूल्हे के परिवार से 2 से 5 लाख रुपए लेते थे। इसके अलावा सात दिनों के भीतर जितना कीमती सामान दूल्हा के घर से बटोरा जा सकता, अनुराधा बटोरकर फरार हो जाती। फिलहाल, पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। 7 से 15 दिन का होता था टारगेट अनुराधा पासवान एक शादी के बाद ससुराल में 7 से 15 दिन तक रहती थी। इस दौरान वह पत्नी और बहू होने का पूरा धर्म निभाती थी। सवाई माधोपुर में विष्णु शर्मा के घर पर वह 12 दिनों तक रही थी। इसके बाद भाग गई थी। अनुराधा जब ससुराल से भागती थी तो वहां से कीमती सामान और जूलरी लेकर भागती थी। इसके बाद वह दूसरे शिकार की तलाश पर निकल जाती थी। एक शादी पर मिलते थे 50000 रुपए फर्जी शादी कराने वाले लोगों का पूरा गैंग है। उनके निशाने पर ऐसे लोग होते थे, जिनकी शादी नहीं हो रही होती है। लोकल एजेंट के जरिए ये लोग उन्हें फंसाते थे। इसके बाद पीड़ितों से शादी के बदले में दो से तीन लाख रुपए लेते थे। इसमें से 50000 रुपए पर शादी अनुराधा को मिलते थे। रुपए मिलने की वजह से अनुराधा को फर्जी शादी का चस्का लग गया था। अनाथ है यह.. वहीं, शादी से पहले एजेंट दूल्हा पक्ष के साथ इकरारनामा कराते थे कि दुल्हन अनाथ है। इसका पूरा ख्याल रखना है। अनुराधा ने बचपन से गरीबी देखी है। इसे माता-पिता का प्यार नहीं मिला है। इससे अच्छे से रखोगे तो यह लोगों का ख्याल रखेगी। भोपाल में भी कर ली थी शादी सवाई माधोपुर से भागकर अनुराधा पासवान ने भोपाल में भी शादी कर ली थी। पुलिस जब इसे गिरफ्तार करने पहुंची तो वह ससुराल में थी। राजस्थान पुलिस की टीम जब ससुरालवालों की इसकी हकीकत बताई तो लोग सन्न रह गए। वहीं, उनलोगों ने कहा था कि शादी के लिए दो लाख रुपए दिए हैं। आपलोग इसे ले जाने से पहले दो लाख रुपए दीजिए। पति से नहीं हुआ था तलाक अनुराधा पासवान मूल रूप से यूपी के महाराजगंज की रहने वाली है। वहां उसने विशाल नाम के युवक से शादी की थी। विशाल से अनुराधा के दो बच्चे भी हैं। एक बेटा और बेटी है। सभी को छोड़कर वह भोपाल में रहने लगी थी। पहले पति से उसका कानूनी रूप से तलाक भी नहीं हुआ है और अनुराधा ने 25 शादियां कर ली है। अनुराधा की तरह अन्य महिलाएं भी वहीं, गैंग में अनुराधा की तरह अन्य महिलाएं भी हैं, जो फर्जी शादी करने का काम करती थी। गिरफ्तार एजेंट के पास से 15-20 महिलाओं की तस्वीर मिले हैं। पुलिस उन सभी की जांच कर रही है। साथ ही गिरोह के अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet