LATEST NEWS

महापौर के आदेश पर एक्शन, इंदौर बीआरटीएस में तुर्किये की कंपनी का ठेका रद्द

इंदौर  तुर्की की कंपनी को इंदौर में बड़ा झटका लगा है। मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने तत्काल प्रभाव से तुर्की स्थित असिस गार्ड कंपनी का बीआरटीएस (बेस्ड रैपिड ट्रांजिट सिस्टम) पर फेयर कलेक्शन सिस्टम का ठेका निरस्त कर दिया है। निगम के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, मेयर को पता चला कि यह जिम्मेदारी विदेशी कंपनी के पास है, जिसके बाद उन्होंने अधिकारियों को तुरंत टेंडर रद्द करने का आदेश दिया। 2019 से फेयर कलेक्शन कर रही कंपनी जानकारी के मुताबिक असिस गार्ड कंपनी ने 2019 से इंदौर बीआरटीएस फेयर कलेक्शन सिस्टम की आपूर्ति एवं मेंटेनेंस का कार्य संभाला हुआ था। पिछले सप्ताह हुई बोर्ड बैठक में पहले ही यह निर्णय लिया गया था कि बीआरटीएस पर काम करने वाली सभी कंपनियों के ठेके निरस्त किए जाएंगे, क्योंकि हाईकोर्ट के आदेश पर बीआरटीएस को तोड़ने का काम किया जाना है। भोपाल–इंदौर मेट्रो का भी मिला है काम असिसगार्ड को मध्य प्रदेश मेट्रो कॉर्पोरेशन ने बीते वर्ष भोपाल–इंदौर मेट्रो के 53 स्टेशनों पर ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम लगाने के लिए इंटरनेशनल टेंडर (कुल राशि 230 करोड़) में 186.52 करोड़ की बोली लगाने पर यह ठेका दिया था। इसके प्रतिद्वंद्वी NEC कॉर्पोरेशन इंडिया ने 204.57 करोड़ का प्रस्ताव रखा था। भोपाल में कई जगहों पर काम जब ठेका मिला, तो कंपनी ने भोपाल के सुभाष नगर, केंद्रीय स्कूल, डीबी मॉल, एमपी नगर एवं रानी कमलापति स्टेशनों पर गेट एवं टर्नस्टाइल इंस्टालेशन का कार्य शुरू कर दिया। इंदौर में भी गांधीनगर से सुपर कॉरिडोर-3 तक पांच स्टेशनों में सिस्टम इंस्टाल कर दिया गया था। असिस गार्ड के उत्पाद एवं सेवाएं तुर्की की असिस गार्ड रक्षा एवं सीमा सुरक्षा क्षेत्र में अग्रणी है। यह कंपनी रोटरी विंग सशस्त्र एवं निरस्त्र ड्रोन सिस्टम, इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल विजन एवं सीमा सुरक्षा समाधानों के साथ-साथ सैन्य वाहन इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम भी विकसित करती है। असिस गार्ड’ का अनुबंध खत्म तो सिर्फ,  टिकट सिस्टम मैन्यूवल करेंगे मेट्रो अफसरों की माने तो कंपनी का अनुबंध खत्म करने की स्थिति में एक ही ऑप्शन बच रहा है, जो मैन्युवली टिकट सिस्टम है। दरअसल, ‘असिस गार्ड’ के जिम्मे ही सबसे महत्वपूर्ण ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन यानी किराया लेने की पूरी प्रक्रिया का सिस्टम तैयार करने का काम है। जिसमें कार्ड के जरिए किराया लेने के बाद ही गेट खुलना भी शामिल है। यह कंपनी सिस्टम का पूरा मेंटेनेंस भी करेगी। अनुबंध खत्म होने की स्थिति में कंपनी से काम नहीं लिया जा सकेगा। इसलिए मेट्रो कॉरपोरेशन मैन्युवली टिकट सिस्टम लागू कर सकता है। अफसरों के अनुसार, मैन्युवली सिस्टम के लिए अमला तैनात करना पड़ेगा। इसलिए प्लान तैयार कर रहे हैं। मेट्रो के जीएम (प्रोजेक्ट) अजय गुप्ता ने बताया, कंपनी के संबंध में वरिष्ठ स्तर पर चर्चा की जा रही है। पूर्व मंत्री बोले-तुर्किए मेट्रो में विस्फोट भी कर सकता है कांग्रेस के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि तुर्किए की कंपनी का ठेका तुरंत निरस्त होना चाहिए। भोपाल और इंदौर के मेट्रो स्टेशन पर कंपनी ने जो सामान लगाया है, उसे बाहर निकाला जाए। तुर्किए पाकिस्तान का समर्थक है और भारत के खिलाफ उसके ड्रोन का इस्तेमाल हुआ है। यदि उसके इक्युपमेंट (संसाधन) मेट्रो स्टेशनों पर लगते हैं तो कोई भरोसा नहीं कि तुर्किए मेट्रो ट्रेन में विस्फोट भी कर दें। यदि अनुबंध निरस्त और सामान नहीं निकाला जाता है तो बड़ा प्रदर्शन करेंगे। मंत्री विजयवर्गीय के इस ट्विट के बाद मामला सुर्खियों में आया… 19 मई को शाम 6.58 बजे डॉ. मोहन सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने ‘X’ पर एक पोस्ट लिखी। जिसमें उन्होंने कहा कि राष्ट्र सर्वोपरि…भारत विरोधी मानसिकता का कोई स्थान नहीं। हमारे लिए राष्ट्रधर्म सर्वोपरि है। जो भी भारत की संप्रभुता के विरुद्ध खड़ा होगा, वह चाहे कोई भी क्यों न हो, उसके साथ किसी भी प्रकार की सहानुभूति या सहयोग असहनीय है।

जाफर ने 16 खिलाड़ियों के अपने इस स्क्वॉड का कप्तान शुभमन गिल या फिर ऋषभ पंत को नहीं बल्कि जसप्रीत बुमराह को चुना

नई दिल्ली भारत के इंग्लैंड दौरे का आगाज 20 जून से होने जा रहा है। इस टूर से पहले बीसीसीआई और चयनकर्ताओं के सामने कई सवाल है। इस टूर के लिए टीम इंडिया का कप्तान कौन होगा, रोहित शर्मा और विराट कोहली की जगह प्लेइंग XI में कौन होगा। अश्विन की जगह किस स्पिनर को स्क्वॉड में जगह मिलनी चाहिए…इन सभी सवालो का जवाब फैंस को जल्द ही बीसीसीआई की तरफ से मिलेगा। मगर फिलहाल टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज और मौजूदा एक्सपर्ट वसीम जाफर ने देने की कोशिश की है। जाफर ने 16 खिलाड़ियों के अपने इस स्क्वॉड का कप्तान शुभमन गिल या फिर ऋषभ पंत को नहीं बल्कि जसप्रीत बुमराह को चुना है। वसीम जाफर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपना स्क्वॉड चुनते हुए बतौर ओपनर यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल को चुना है। रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में राहुल ने ही ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय पारी का आगाज किया था। वहीं जाफर ने नंबर-3 पर शुभमन गिल को ही रखा है और उन्हें उप-कप्तान बनाया है। कई एक्सपर्ट ने गिल को नंबर-4 पर खेलने की सलाह दी थी, मगर जाफर का कुछ और ही मानना है। उन्होंने नंबर-4 पर श्रेयस अय्यर या फिर करुण नायर को खिलाने का विकल्प चुना है। नंबर-5 पर उन्होंने विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का चयन किया है। वसीम जाफर ने अपने इस स्क्वॉड के टॉप-11 खिलाड़ियों में रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव को बतौर स्पिनर जगह दी है, वहीं हरफनमौला शार्दुल ठाकुर समेत जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी पेस अटैक का हिस्सा होंगे। एक्सट्रा खिलाड़ियों में उन्होंने अभिमन्यू ईश्वरन, ध्रुव जुरेल, सरफराज खान, अर्शदीप सिंह/प्रसिद्ध कृष्णा/आकाशदीप और वॉशिंगटन सुंदर को रखा है। इंग्लैंड टूर के लिए वसीम जाफर का भारतीय स्क्वॉड- यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल (उप-कप्तान) , श्रेयस अय्यर/करुण नायर, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), मोहम्मद सिराज, अभिमन्यू ईश्वरन, ध्रुव जुरेल, सरफराज खान, अर्शदीप सिंह/प्रसिद्ध कृष्णा/आकाशदीप और वॉशिंगटन सुंदर  

अब IPL में यूं फुस्स हुई दिल्ली कैपिटल्स, पहली जीत के बाद अक्षर पटेल ने कहा था- मेरी कप्तानी में ऐसा ही होगा

नई दिल्ली ‘इसे आदत बना लो क्योंकि मेरी कप्तानी में ऐसा ही होगा।’ 24 मार्च को आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के पहले ही मुकाबले में टीम के बाद कप्तान अक्षर पटेल ने गर्व से कहा था। लखनऊ सुपर जॉइंट्स ने 210 रन का लक्ष्य दिया था जिसे कैपिटल्स ने 3 गेंद और 1 विकेट बाकी रहते ही हासिल कर लिया। उसके बाद के 3 मैचों में भी दिल्ली कैपिटल्स ने लगातार जीत दर्ज की और पॉइंट्स टेबल पर टॉप पर थी। अब वह आईपीएल इतिहास की पहली टीम बन चुकी है जिसे शुरुआती 4 मुकाबले जीतने के बाद भी प्लेऑफ से महरूम होना पड़ा है। बुधवार 21 मई को वानखेड़े में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अहम मुकाबला था। प्लेऑफ की चौथी और इकलौती बची सीट के लिए दोनों ही टीमों का इस मैच में जीतना जरूरी था। दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक पार्थ जिंदल के शब्दों में कहें तो यह मैच ‘वर्चुअल क्वार्टर फाइनल’ था। शुरुआती 4 मैच जीतकर भी प्लेऑफ में नहीं पहुंची दिल्ली दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई ने प्लेयर ऑफ द मैच रहे सूर्यकुमार यादव के 73 और नमन धीर के सिर्फ 8 गेंदों में 24 रन की नाबाद पारियों की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम 19वें ओवर में 121 रन पर सिमट गई। इस तरह मुंबई इंडियंस 59 रन से मैच जीतकर धमाकेदार अंदाज में प्लेऑफ में पहुंच गई और दिल्ली कैपिटल्स का प्लेऑफ में पहुंचने का सपना और ‘अब ऐसा ही होगा, इसकी आदत डाल लो’ का ऐलान रेत की इमारत की तरह भरभरा गया। दिल्ली कैपिटल्स के नाम अनचाहा रिकॉर्ड दिल्ली कैपिटल्स को इस सीजन में पहली हार अपने पांचवें मैच में मुंबई इंडियंस से ही 13 अप्रैल को मिली थी। लेकिन उसके अगले ही मैच में टीम ने राजस्थान रॉयल्स को सुपर ओवर में हराकर जबरदस्त वापसी की थी। अब उसके नाम अनचाहा रिकॉर्ड बन गया है। दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल इतिहास की पहली ऐसी टीम बन गई है जो किसी सीजन के अपने शुरुआती 4 मैच जीतने के बाद भी प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई। आखिर दिल्ली कैपिटल्स की लय कहां बिगड़ी, यह समझने के लिए आइए आईपीएल 2025 में उसके सफर पर एक निगाह मारते हैं। आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स का सफर पहला मैच- 24 मार्च 2025 दिल्ली कैपिटल्स (211/9) बनाम लखनऊ सुपर जॉइंट्स (209/8) नतीजा- दिल्ली कैपिटल्स की 1 विकेट से जीत दूसरा मैच- 30 मार्च 2025 नतीजा- दिल्ली कैपिटल्स की 7 विकेट से जीत तीसरा मैच- 5 अप्रैल 2025 नतीजा- दिल्ली कैपिटल्स की 25 रन से जीत चौथा मैच- 10 अप्रैल 2025 आरसीबी (163/7) बनाम दिल्ली कैपिटल्स (169/4) नतीजा- दिल्ली कैपिटल्स की 6 विकेट से जीत पांचवां मैच- 13 अप्रैल 2025 दिल्ली कैपिटल्स (193) बनाम मुंबई इंडियंस (205/5) नतीजा- मुंबई इंडियंस 12 रन से जीती छठा मैच- 16 अप्रैल 2025 दिल्ली कैपिटल्स (188/5) बनाम राजस्थान रॉयल्स (188/4) नतीजा- दिल्ली कैपिटल्स की सुपर ओवर में जीत सातवां मैच- 19 अप्रैल 2025 नतीजा- गुजरात टाइटंस की 7 विकेट से जीत 8वां मैच- 22 अप्रैल 2025 लखनऊ सुपर जॉइंट्स (159/6) बनाम दिल्ली कैपिटल्स (161/2) नतीजा- दिल्ली कैपिटल्स की 8 विकेट से जीत 9वां मैच- 27 अप्रैल 2025 दिल्ली कैपिटल्स (162/8) बनाम आरसीबी (165/4) नतीजा- आरसीबी की 6 विकेट से जीत 10वां मैच- 29 अप्रैल 2025 नतीजा- केकेआर की 14 रन से जीत 11वां मैच- 5 मई 2025 सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स (133/7) नतीजा- अनिर्णित 12वां मैच- 18 मई 2025 दिल्ली कैपिटल्स (199/3) बनाम गुजरात टाइटंस (205/0) नतीजा- गुजरात टाइटंस 10 विकेट से जीता 13वां मैच- 21 मई 2025 मुंबई इंडियंस (180/5) बनाम दिल्ली कैपिटल्स (121) नतीजा- मुंबई इंडियंस की 59 रन से जीत 14वां मैच- 24 मई 2025 * यह मैच अभी होना है।  

SC ने मोहन सरकार के उस आदेश को “अवमाननापूर्ण” करार देते हुए रद्द कर दिया, जाने क्या है मामला

भोपाल नौकरशाहों के बीच कामकाज के मूल्यांकन के विवाद का सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने पटाक्षेप कर दिया। चीफ जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस अगस्टीन जॉर्ज मसीह की बेंच ने राज्य सरकार के आदेश को रद्द कर दिया। इसमें भारतीय वन सेवा (IFS) अफसरों की वार्षिक मूल्यांकन रिपोर्ट (ACR) भरने का अधिकार आइएएस अफसरों को देने का 2024 में जारी किया था। कोर्ट ने कहा एपीसीसीएफ के पद तक एसीआर उसके वरिष्ठ को भरनी चाहिए।  केवल पीसीसीएफ के संबंध में रिपोर्टिंग प्राधिकरण वह व्यक्ति होगा, जिसे वह रिपोर्ट करता है या उससे सीनियर है। आवश्यक हो तो जिला प्रशासन द्वारा वित्तपोषित कार्यों के कार्यान्वयन के संबंध में उनके प्रदर्शन की एक अलग शीट पर अपनी टिप्पणियां दर्ज कर सकते हैं। इस पर भी विचार वरिष्ठ आइएफएस के सीनियर अधिकारी ही करेंगे। पत्रिका ने प्रमुखता से उठाया था मुद्दा श्रेष्ठता को लेकर छिड़े विवाद को पत्रिका ने प्रमुखता से उठाया था। सुप्रीम कोर्ट ने भी पहले की सुनवाई में मौखिक टिप्पणी की थी कि आइएएस अधिकारी आइपीएस और आइएफएस अधिकारियों पर श्रेष्ठता दिखाना चाहते हैं। राज्य के आदेश को आइएफएस एसोसिएशन ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। एमपी सरकार ने किया आदेश का उल्लंघन बेंच ने दोहराया कि उसके आदेश को केंद्रीय वन व पर्यावरण मंत्रालय ने सही तरीके से समझा था, लेकिन मध्यप्रदेश सरकार ने कोर्ट के पूर्व आदेशों का उल्लंघन करते हुए आदेश जारी किया। हालांकि अवमानना की कार्यवाही को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने इस फैसले तक पहुंचने के लिए एमिकस क्यूरी एडवोकेट के परमेश्वर व सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता के प्रयासों की सराहना की।

दादागुरु के दर्शन करने पहुचे विधायक गोपालसिंह इंजीनियर

दादागुरु के दर्शन करने पहुचे विधायक गोपालसिंह इंजीनियर दादागुरु ने कहा,पार्वती को नर्मदा जैसा स्वरूप दीजिये ,पार्वती-पापनाश के संगम के कारण आष्टा,आष्टा नही,ये तीर्थराज है-दादागुरु विधायक ने कहा,आपके आशीर्वाद से पूरे प्रयास करूंगा आष्टा मध्य प्रदेश में भारत के मध्य प्रदेश राज्य के सीहोर ज़िले में स्थित एक नगर है। यहां पार्वती नदी के किनारे बसा हुआ है । यहां पर आष्टा नगर के समाजसेवी मुकाती परिवार द्वारा 7 दिवसीय आयोजित माँ नर्मदा सप्ताह ज्ञान यज्ञ कथा के अंतिम दिन नगर के श्रद्धालुओ को आशीर्वाद एवं दर्शन का लाभ देने,भक्तो से संवाद करने आष्टा पहुचे पूज्य दादागुरु के दर्शन कर उनसे आशीर्वाद लेने पहुचे, आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर को आशीर्वाद प्रदान कर संवाद के माध्यम से दादागुरु ने विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर को कहा की विधायक जी आपका आष्टा नगर जो आस्थाओ से भरा शहर है । ये दो नदियों के तट पर बसा है । इस नगर से बहने वाली पार्वती नदी जिसका उदगम स्थल आष्टा के ग्राम में ही है । ये पार्वती नदी कल्याणी है,जो सब का कल्याण करती है,वही दूसरी नदी पापनाश है, पापनाश अर्थात पापो का नाश करने वाली । इन दोनों नदियों के संगम के कारण  आष्टा तीर्थो का राजा है । इसलिये पार्वती नदी को नर्मदा की तरह साफ,स्वच्छ,पवित्र,शुद्ध पर्यावरण से युक्त बनाने की दृष्टि से जरूर कार्य करे । कथा के दौरान भी दादागुरु ने अपने श्रीमुख से उक्त उद्गार व्यक्त करते हुए कहा था की पार्वती नदी का उदगम स्थल भी यही से है । जहां से किसी नदी का उदगम होता है वो नदी,नदी नही होती है, वो एक शक्ति होती है । आप सब आष्टा वासी पुण्यशाली,धन्य हो,जो आपको दो दो शक्तिया प्राप्त हुई है । दादागुरु द्वारा व्यक्त की गई इच्छा को लेकर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा कि वे पूरे प्रयास करेंगे कि दादागुरु की भावना अनुसार पार्वती को भी नर्मदा जैसी नदी का स्वरूप प्रदान कर सकू । इस अवसर पर विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने क्षेत्र के सभी नागरिकों की ओर से दादागुरु का स्वागत,सम्मान कर उनके चरणों मे नमन किया ।

MP में आज कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, ग्वालियर-चंबल में चलेगी लू

भोपाल मध्य प्रदेश में कई सिस्टम एक्टिव होने की वजह से मई महीने में लगातार बारिश-आंधी का दौर चल रहा है। इस महीने एक भी ऐसा दिन नहीं रहा जब किसी न किसी जिले में बारिश ना हुई हो। गुरुवार को भी ग्वालियर-चंबल संभाग में लू और भोपाल, इंदौर समेत 35 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में लू चलने का अलर्ट है। वहीं, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर और झाबुआ में आंधी का ऑरेंज अलर्ट है। इन जिलों में हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रह सकती है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, शहडोल, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, रायसेन, विदिशा, सीहोर, शाजापुर, देवास, धार और रतलाम में तेज आंधी और बारिश होने की संभावना है। मई महीने में मध्यप्रदेश में सावन-भादौ जैसा मौसम है। पूरे महीने प्रदेश के किसी न किसी जिले में बारिश हो रही है। बुधवार को ओले, बारिश और आंधी का दौर रहा। वहीं, कुछ शहरों में तेज गर्मी भी रही। खजुराहो में 46 डिग्री रहा पार प्रदेश के 13 से ज्यादा जिलों में बुधवार को आंधी-बारिश का दौर रहा। कुछ जिलों में ओले भी गिरे। भोपाल-इंदौर में दोपहर तक तेज गर्मी रही, लेकिन इसके बाद हल्की बारिश शुरू हो गई। सीहोर के कई गांवों में ओले गिरे। रतलाम, विदिशा में तेज आंधी वाला मौसम रहा। धार, रतलाम, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम, रायसेन, रीवा, सागर, बालाघाट में भी बारिश का दौर चलता रहा। होशंगाबाद रोड पर मंडीदीप और औबेदुल्लागंज के बीच 10 से ज्यादा बिजली के पोल तेज हवा से झुक गए। इधर, छतरपुर प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। खजुराहो में पारा 46 डिग्री और नौगांव में 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। टीकमगढ़ में 44.5 डिग्री, गुना में 44.4 डिग्री, शिवपुरी में 44.2 डिग्री, सतना में 43.6 डिग्री, दमोह में 42 डिग्री, सीधी में 41.9 डिग्री, उमरिया, रीवा-सागर में 41 डिग्री और मंडला में 40.2 डिग्री दर्ज किया गया। बड़े शहरों की बात करें तो ग्वालियर में सबसे ज्यादा 44.6 डिग्री, भोपाल में 39.1 डिग्री, इंदौर में 36.8 डिग्री, जबलपुर में 41 डिग्री और उज्जैन में पारा 38.7 डिग्री सेल्सियस रहा। इंदौर समेत 35 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में लू चलने का अलर्ट है। वहीं, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर और झाबुआ में आंधी का ऑरेंज अलर्ट है। इन जिलों में हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रह सकती है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, शहडोल, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, रायसेन, विदिशा, सीहोर, शाजापुर, देवास, धार और रतलाम में तेज आंधी और बारिश होने की संभावना है। 13 जिलों में आंधी-बारिश, ओले भी गिरे प्रदेश के 13 से ज्यादा जिलों में बुधवार को आंधी-बारिश का दौर रहा। कुछ जिलों में ओले भी गिरे। भोपाल-इंदौर में दोपहर तक तेज गर्मी रही, लेकिन इसके बाद हल्की बारिश शुरू हो गई। सीहोर के कई गांवों में ओले गिरे। रतलाम, विदिशा में तेज आंधी वाला मौसम रहा। धार, रतलाम, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम, रायसेन, रीवा, सागर, बालाघाट में भी बारिश का दौर चलता रहा। होशंगाबाद रोड पर मंडीदीप और औबेदुल्लागंज के बीच 10 से ज्यादा बिजली के पोल तेज हवा से झुक गए। इधर, छतरपुर प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। खजुराहो में पारा 46 डिग्री और नौगांव में 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। टीकमगढ़ में 44.5 डिग्री, गुना में 44.4 डिग्री, शिवपुरी में 44.2 डिग्री, सतना में 43.6 डिग्री, दमोह में 42 डिग्री, सीधी में 41.9 डिग्री, उमरिया, रीवा-सागर में 41 डिग्री और मंडला में 40.2 डिग्री दर्ज किया गया। बड़े शहरों की बात करें तो ग्वालियर में सबसे ज्यादा 44.6 डिग्री, भोपाल में 39.1 डिग्री, इंदौर में 36.8 डिग्री, जबलपुर में 41 डिग्री और उज्जैन में पारा 38.7 डिग्री सेल्सियस रहा। मध्य प्रदेश में इसलिए हो रही बारिश मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया, एक ट्रफ मध्यप्रदेश के ऊपर से गुजर रही है। वहीं, एक साइक्लोनिक सकुर्लेशन सिस्टम की एक्टिविटी भी है। इस वजह से प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर चल रहा है। अगले कुछ दिन तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। अगले 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम 22 मई: ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी,टीकमगढ़ और छतरपुर में लू चलने का अलर्ट है। अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर और झाबुआ में आंधी का ऑरेंज अलर्ट है। यहां हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रह सकती है। इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, शहडोल, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, रायसेन, विदिशा, सीहोर, शाजापुर, देवास, धार और रतलाम में तेज आंधी और बारिश होने की संभावना है। 23 मई: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर,श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, शाजापुर, सीहोर, हरदा, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, दमोह, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, कटनी, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, अनूपपुर में तेज आंधी और हल्की बारिश का अलर्ट है। 24 मई: भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया,रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, सतना, मैहर, मऊगंज, कटनी, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी में बारिश होने की संभावना है। यहां हवा की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक हो सकती है। 25 मई: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, मुरैना, भिंड,दतिया, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, सतना, मैहर, मऊगंज, कटनी, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी और नीमच में बारिश होने की संभावना है। यहां हवा की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक हो सकती है।

सुकमा-बीजापुर में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ जारी, एक नक्सली का मिला शव

बीजापुर, सुकमा छत्तीसगढ़ के सुकमा और बीजापुर जिले की सीमा पर तुमरेल क्षेत्र में 21 मई बुधवार को नक्सलियों की मौजूदगी की खबर मिलने पर पुलिस और सुरक्षाबल (डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा) ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान नक्सलियों से मुठभेड़ हुई, जिसमें 27 नक्सली मारे गए। वहीं, दूसरे दिन 22 मई की सुबह से नक्सलियों के साथ रुक-रुक कर मुठभेड़ चल रही है। सुरक्षाबलों ने एक नक्सली का शव बरामद किया है और चार-पांच नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। दो जवान भी घायल हुए हैं, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। क्षेत्र में सर्चिंग जारी है और वार रूम से अधिकारी नजर रखे हुए हैं। पूरी जानकारी अभियान खत्म होने के बाद दी जाएगी। नक्सलियों के गढ़ बस्तर संभाग को नक्सलवाद से मुक्त कराने के लिए छत्तीसगढ़ में जवानों का अभियान जारी है। लगातार नक्सलियों का एनकाउंटर हो रहा है। इससे नक्सलियों के पैर उखड़ रहे हैं। नक्सल मोर्चे पर फोर्स को एक के बाद एक बड़ी कामयाबी मिल रही है। जवानों ने 21 मई  को डेढ़ करोड़ रुपये के देश के सबसे बड़े इनामी खूंखार नक्सली बसवराजू समेत 27 नक्सलियों को मार गिराया। नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में डीआरजी जवानों और नक्सलियों के बीच देश का यह सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन था। वहीं भारी संख्या में हथियार बरामद हुए।मुठभेड़ में दो जवान बलिदान हुए थे।

भिंड का मृत्यु सर्टिफिकेट जारी करने वाले तहसीलदार मोहन लाल शर्मा को हटाया, लोक सेवा केंद्र भी आया कटघरे में

 भिंड मध्य प्रदेश के भिंड जिले में एक तहसीलदार को लापरवाही के आरोप में पद से हटा दिया गया, क्योंकि तहसीलदार कार्यालय की ओर से जारी किए गए मृत्यु प्रमाण-पत्रों के सभी कॉलम में ‘भिंड’ लिखा पाया गया.यह कार्रवाई तब की गई, जब सोशल मीडिया पर एक ऐसे प्रमाण-पत्र को पोस्ट किया गया, जिसमें आवेदक और मृतक के नाम व मृत्यु के स्थान के कॉलम में ‘भिंड’ लिखा हुआ था. यह पोस्ट ‘भिंड का मृत्यु प्रमाण-पत्र’ के रूप में ट्रेंड करने लगा.भिंड के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट एल के पांडे ने पुष्टि की कि तहसीलदार मोहन लाल शर्मा को लापरवाही के आरोप में पद से हटा दिया गया है.भिंड के चतुर्वेदी नगर कॉलोनी निवासी गोविंद ने लोक सेवा केंद्र में अपने पिता रामहेत के मृत्यु प्रमाण-पत्र के लिए आवेदन किया था. यह प्रमाण पत्र 5 मई को तहसीलदार कार्यालय की ओर से जारी किया गया था.मामले से परिचित लोगों ने बताया कि प्रमाण पत्र के सभी कॉलम में ‘भिंड’ लिखा हुआ था. जब इस संबंध में तहसीलदार से संपर्क किया गया तो उन्होंने इसे ‘टाइपिंग की गलती’ बताया और लोक सेवा केंद्र को दोषी ठहराया. नाम, पता और स्थान सभी जगह लिख दिया भिंड दरअसल, ये पूरा मामला शहर के चतुर्वेदी नगर का है. यहां रहने वाले गोविंद के पिता रामहेत का निधन वर्ष 2018 में हो गया था. अप्रैल 2025 में जब उनके परिवार को डेथ सर्टिफिकेट की आवश्यकता पड़ी, तो उन्होंने आवेदन किया. 5 मई 2025 को जब भिंड तहसीलदार कार्यालय से प्रमाण पत्र जारी हुआ, तो इसे देखकर आवेदक के साथ ही बाकी के दूसरे लोग चौंक गए, क्योंकि उस प्रमाण पत्र में मृतक का नाम “भिंड”, पता “भिंड” और स्थान “भिंड” दर्ज था. सोशल मीडिया पर लोग ले रहे हैं चुटकी अब यह गजब सर्टिफिकेट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो चुका है. लोग कह रहे हैं कि लगता है इस बार पूरा जिला ही चल बसा! जब तहसीलदार मोहन लाल शर्मा से बात की गई, तो उन्होंने इसे “टाइपिंग मिस्टेक” करार दिया और दोष लोकसेवा केंद्र के सिर मढ़ दिया. लोकसेवा प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई तहसीलदार ने इस मामले में लोकसेवा प्रबंधन को दोषी मानते हुए केंद्र के संचालक को नोटिस जारी कर दिया है और 25 हजार रुपये की पेनल्टी का शोकॉज नोटिस भी थमा दिया है. उनका दावा है कि आगे से इस तरह की लापरवाही न हो, इसके लिए सख्ती बरती जा रही है. नोटिस जारी करने से पहले तहसीलदार साहब यह भूल गए की मृत्यु प्रमाण-पत्र पर खुद के भी डिजिटल सिग्नेचर है. कठघरे में तहसीलदार सवाल यह है कि सिग्नेचर करने से पहले तहसीलदार साहब ने क्यों नहीं देखा. लापरवाही तो उनकी भी बनती है. हालांकि, अपर कलेक्टर एलके पांडेय ने तहसीलदार माखनलाल शर्मा की गलती मानते हुए तहसीलदार को तहसील कार्यालय से हटाकर भू-अभिलेख में अटैच कर दिया है. अब सवाल ये है कि जब एक जिले का नाम मृत्यु प्रमाण पत्र में मृतक के रूप में आ सकता है, तो आम आदमी अपने कागज़ात की शुद्धता की उम्मीद आखिर कैसे करे? जबकि, सरकारी दस्तावेजों में ज़रा सी चूक भी आमजन के लिए भारी परेशानी का सबब हो सकती है. ऐसे में उम्मीद है कि इस वायरल मौत से व्यवस्था कुछ सबक लेगी!    

इंदौर में चीन और बांग्लादेश का बॉयकॉट, इन देशों से आए कपड़े बेचने पर ‘BAN’

 इंदौर इंदौर में खुदरा वस्त्र संघ ने चीन और बांग्लादेश में बने कपड़े बेचने वाले दुकानदारों पर सख्त कार्रवाई का ऐलान किया है. संगठन ने फैसला किया है कि यदि कोई सदस्य दुकानदार इन देशों के कपड़े बेचता पाया गया, तो उस पर 1.11 लाख रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा. इंदौर खुदरा वस्त्र संघ के अध्यक्ष अक्षय जैन ने मीडिया से बातचीत में कहा, “हमारा संगठन मानता है कि चीन और बांग्लादेश में बने कपड़ों का कारोबार भारतीय हितों के खिलाफ है. इसलिए, हमने निर्णय लिया है कि हमारे किसी भी सदस्य दुकानदार को इन देशों के कपड़े बेचते हुए पकड़ा गया, तो उस पर 1.11 लाख रुपए का जुर्माना लगेगा.” जैन ने बताया कि जुर्माने की राशि भारतीय सेना के लिए केंद्र सरकार के कोष में जमा की जाएगी. उन्होंने दावा किया कि इंदौर के 600 व्यापारियों ने अब तक इस प्रस्ताव का समर्थन किया है और चीन व बांग्लादेश में बने कपड़े न बेचने की प्रतिबद्धता जताई है. बांग्लादेश और चीन से बड़े पैमाने पर आता है कपड़ा बताया गया है कि चीन और बांग्लादेश से बड़े पैमाने पर कपड़ा आता है, जिसका अब बहिष्कार (Boycott of China Bangladesh in MP) किया जाएगा। सुभाष चौक मंदिर में भगवान हनुमान को साक्षी मानकर 600 से अधिक व्यापारियों ने इस संकल्प पर सहमति दी है। इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष अक्षय जैन, राजेश जैन, पवन पंवार, पप्पी विल्सन, मिलन जैन, दीपक पंवार, चेतन डेमला, रूपेश गुप्ता, मोहन पोरवाल, सचिन सुराणा, शैलेंद्र दुबे, अंशुल मांडलिक सहित बड़ी संया में व्यापारी मौजूद थे। इस सामूहिक फैसले को लेकर सभी दुकानों पर पोस्टर लगाए गए हैं। इनमें लिखा है कि हम चीन और बांग्लादेश के कपड़े नहीं बेचेंगे। पोस्टर के साथ व्यापारियों ने प्रदर्शन भी किया। डिस्ट्रीब्यूटर्स को लिखा पत्र एसोसिएशन अध्यक्ष अक्षय जैन ने बताया कि इंदौर के अलावा चीन और बांग्लादेशी कपड़ों के अन्य शहरों के डिस्ट्रीब्यूटर्स को पत्र लिखकर जानकारी दी है कि अब इन देशों का कपड़ा नहीं बेचेंगे। इस मुहिम से जुड़कर केवल स्वदेशी कपड़े का व्यापार होगा, ताकि भारत की आर्थिक व्यवस्था को हम मजबूत बना सकें। किसी भी व्यापारी के पास चीन व बांग्लादेश का कपड़ा बिक्री के लिए मिलेगा तो उस पर 1.11 लाख रुपए का दंड लगाया जाएगा, जो सेना को देंगे। सभी व्यापारी इस फैसले से सहमत हैं। कपड़ा और मटेरियल होगा नष्ट एसोसिएशन ने चीन की एसेसरीज, कपड़ा और अन्य मटेरियल को नष्ट करने का भी फैसला लिया है। इसमें निकला वेस्ट नगर निगम को सौंपा जाएगा।

मोहसिन खान के फोन में मिली आपत्तिजनक चैटिंग और वीडियो, शूटिंग एकेडमी में युवतियों से अश्लील हरकतें करता था

इंदौर  छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार शूटिंग एकेडमी के डायरेक्टर मोहसिन का फोन जब्त किया गया है। उसके फोन में लड़कियों से आपत्तिजनक चैटिंग मिली है। आरोपित कई हिंदू लड़कियों से बात करता था। पुलिस मोबाइल की जांच करवाएगी। अन्नपूर्णा पुलिस ने मंगलवार को ही मल्हारगंज क्षेत्र निवासी युवती की शिकायत पर सिल्वर ऑक्स कॉलोनी (अन्नपूर्णा) से मोहसिन खान को पकड़ा था। मोहसिन की सिल्वर ऑक्स कॉलोनी में शूटिंग एकेडमी है। वह निशानेबाजी सिखाने के बहाने युवतियों से अश्लील हरकतें करता था। युवती ने हिंदू संगठन की मदद से उसे पकड़ा और कायमी करवाई। टीआई अजय नायर के मुताबिक उसके फोन में कई युवतियों से चैटिंग मिली है। कुछ आपत्तिजनक वीडियो भी मिले हैं। मोहसिन डेटिंग एप के माध्यम से भी लड़कियों से चैटिंग करता था। इधर… क्राइम ब्रांच की मदद से फरारी काट रहा था दुष्कर्म का आरोपित दो साल से पुलिस को चकमा दे रहा दुष्कर्म का आरोपित जिम ट्रेनर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। वह क्राइम ब्रांच की मदद से फरारी काट रहा था। इस बार पुलिस नंबर प्लेट हटाकर पहुंची थी। जैसे ही वर्जिश कर बाहर निकला पुलिसकर्मियों ने दबोच लिया। उसने अपहरण का आरोप लगाकर भीड़ बुलाई मगर एसआइ सीधे थाने जा पहुंचे। डीसीपी जोन-2 अभिनय विश्वकर्मा के मुताबिक मामला साल 2023 का है। फायनेंस कंपनी की कर्मचारी ने आरोपित जगदीप पुत्र जोगिंदरसिंह के खिलाफ दुष्कर्म और धोखाधड़ी की रिपोर्ट लिखवाई थी। जगदीप जिम ट्रेनर है। युवती से दोस्ती कर दुष्कर्म, 2 लाख रुपये भी ले गया वह इंस्टाग्राम और फेसबुक पर वर्कआउट करते हुए फोटो अपलोड करता रहता है। आकर्षक फोटो देख कर युवती ने दोस्ती कर ली। वह मिलने के बहाने इंदौर आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बहाने से दो लाख रुपये भी ले लिए। कुछ दिनों बाद जगदीप हिमाचल प्रदेश के पोंटा साहिब शहर चला गया और फोन नंबर बदल लिए। पीड़िता से बातचीत बंद कर दी और दूसरी युवती से विवाह कर लिया। प्रकरण दर्ज होने के बाद पुलिस ने दबिश दी, लेकिन हर बार चकमा देकर निकल जाता था। मौका मिलते ही गायब कर देते थे उसके रिश्तेदार पुलिस और क्राइम ब्रांच में है। मौका मिलते ही जगदीप को गायब कर देते थे। इस बार विजय नगर थाने की टीम ने स्थानीय पुलिस को खबर नहीं की। गाड़ी की नंबर प्लेट भी हटा ली। जैसे ही जगदीप जिम से बाहर आया एसआई बलवीरसिंह रघुवंशी ने रोक लिया। उसने हुज्जत करना शुरू कर दी। अपहरण का आरोप लगाया और भीड़ एकत्र कर ली। प्रधान आरक्षक प्रवीण पंवार, शशांक, मोनू रघवुंशी सीधे थाने पर ले गए।

मुख्यमंत्री को भेंट की छिंद की चटाई, रागी, कुटकी और कटहल

रायपुर,  पहाड़ी कोरवा के जनमन आवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के पहुंचने पर परिवार ने पारंपरिक रीति रिवाज और सरई फूल की माला पहनाकर उनका आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री साय आज सुशासन तिहार के अंतर्गत अचानक बलरामपुर-रामानुजगंज जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर पर सुदूरवर्ती पहाड़ी कोरवा ग्राम हरगवां ढोढरीकला पहुंचे थे। जहां ग्रामीणों से चौपाल में संवाद के बाद मुख्यमंत्री पीएम जनमन योजना के तहत दो हितग्राहियों के नवनिर्मित आवास में जाकर उसकी गुणवत्ता देखी। श्री लहंगू पहाड़ी कोरवा के घर पहुंचने पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उनका स्वागत किया गया। लहंगू और उनकी पत्नी ने सरई फूलों की माला पहनाकर आत्मीयता से मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री साय ने खाट पर बैठकर लहंगू और उनके परिवार से विस्तारपूर्वक चर्चा की इस दौरान मुख्यमंत्री पूरी सहजता के पहाड़ी कोरवा परिवार से घुलते मिलते नजर आए। उन्होंने उनके जीवन, दिनचर्या, संस्कृति के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने लहंगू से आवास के संबंध में पूछा जिस पर लहंगू ने बताया कि पहले कच्चे मकान में रहने में कई समस्याएं होती थी। लेकिन पक्के आवास से अब खुश हैं। अब किसी प्रकार की चिंता नहीं सताती। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को सरई पत्तों से बने दोने-पत्तल में तेंदू, चार और लीची जैसे स्थानीय और मौसमी फल परोसे गए। आम से बने पारंपरिक पेय आम पना का भी उन्होंने स्वाद लिया। लहंगू  की पत्नी दरसी ने मुख्यमंत्री को अपने हाथों से तैयार की गई छिंद की चटाई, रागी, कुटकी और कटहल का फल उपहार स्वरूप भेंट किया, जिसे मुख्यमंत्री ने पूरे सम्मान के साथ स्वीकार किया। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने पहाड़ी कोरवा श्रीमती भूखना के पीएम जनमन आवास योजनान्तर्गत बने आवास का भी अवलोकन किया।

ट्रंप के घर के करीब 2 इज़रायलियों की हत्या, हमलावरों ने लगाए ‘फ्री फिलिस्तीन’ के नारे

वाशिंगटन  अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में बुधवार की शाम एक दिल दहलाने वाली घटना घटी. यहां पर इजरायली दूतावास के दो कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह हमला कैपिटल ज्यूइश म्यूजियम के पास हुआ, जो अमेरिकी राजधानी में एफबीआई के फील्ड ऑफिस से महज कुछ कदम की दूरी पर स्थित है. होमलैंड सिक्योरिटी सेक्रेटरी क्रिस्टी नोएम ने इस दुखद घटना की पुष्टि करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में दोनों कर्मचारियों की मृत्यु की खबर साझा की. डीसी के पुलिस चीफ ने बताया है कि हमलावरों ने फिलिस्तीन के समर्थन में नारे भी लगाए. अमेरिका के राष्टपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इस हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है कि ये घटना भयानक है और इसे रोकना चाहिए- वॉशिंगटन पुलिस चीफ पामेला स्मिथ ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों पीड़ित म्यूजियम में हो रहा कार्यक्रम अटैंड कर बाहर निकल रहे थे कि तभी यह घटना हुई. हमें लगता है कि हमले को एक ही शख्स ने अंजाम दिया, जो अब कस्टडी में है. शूटिंग से पहले इस शख्स को म्यूजियम के बाहर चहलकदमी करते देखा गया था. म्यूजियम से कुछ लोग जैसे ही बाहर निकले. उसने हैंडगन निकालकर दो पर गोली चला दी. वह शूटिंग के बाद म्यूजियम के भीतर गया, जहां सुरक्षाकर्मियों ने उसे डिटेन कर लिया.. इस घटना पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यहूदी विरोध में वॉशिंगटन डीसी में हुई इन हत्याओं को अब थम जाना चाहिए. अमेरिका में नफरत और कट्टरपंथ की कोई जगह नहीं है. पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदनाएं. बुरा है कि इस तरह की चीजें अब भी होती है. आप सभी पर ईश्वर की कृपा रहे. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने इजरायली कर्मचारियों पर हुए हमले की कड़ी निंदा की. उन्होंने कहा कि हम वॉशिंगटन डीसी में इजरायली दूतावास के दो कर्मचारियों की हत्या की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं. हमारी दुआएं पीड़ितों के साथ हैं. यह कायराना यहूदी विरोधी हिंसा है. हम इस हमले के जिम्मेदार लोगों को कटघरे में लेकर आएंगे. वॉशिंगटन में इजरायली दूतावास के प्रवक्ता टैल नइम कोहेन ने कहा कि इजरायली दूतावास के दो कर्मचारियों को बेहद करीब से गोली मारी गई. ये दोनों कमचारी एक यहूदी कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे. हमें स्थानीय और संघीय दोनों स्तर पर प्रशासन पर पूरा भरोसा है कि वे हमलावरों को पकड़ेंगे और इजरायल के प्रतिनिधियों और यहूदी समुदाय की रक्षा करेंगे. यह गोलीबारी जिस यहूदी म्यूजियम के बाहर हुई है, वहां एक कार्यक्रम हो रहा था, जिसका आयोजन अमेरिकी Jewish समिति ने किया था. एफबीआई की ज्वॉइंट टेररिज्म टास्कफोर्स इस घटना की जांच कर रही है. होमलैंड सिक्योरिटी विभाग की मंत्री क्रिस्टी नोएम ने बताया कि वॉशिंगटन डीसी में Jewish म्यूजियम के पास इजरायली दूतावास के दो कर्मचारियों की मौत हो गई. हम सक्रियता से इसकी जांच कर रहे हैं और इस संबंध में और जानकारी मिलने पर शेयर करेंगे. पीड़ितों के परिवारों के लिए दुआ करे. हम हत्यारों को कटघरे में लाकर खड़ा करेंगे. एफबीआई निदेशक काश पटेल ने कहा कि मुझे और मेरी टीम को वॉशिंगटन में Jewish  म्यूजियम के बाहर  शूटिंग की जानकारी दी गई. हम एमपीडी के साथ मिलकर काम कर रहे हैं. पीड़ितों और उनके परिवार वालों के लिए दुआ करें. हम आपको जल्द ही इस बारे में और जानकारी देंगे. संयुक्त राष्ट्र में इजरायली राजदूत डैनी डैनन ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे यहूदियों के खिलाफ आतंकी कार्रवाई बताया है.  

बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस 1 से 7 जून तक कैंसल रहेगी, अब एनकेजे यार्ड में दबाव कम होगा, ट्रेनें लेट नहीं होंगी

जबलपुर  जबलपुर-अंबिकापुर इंटरसिटी सहित न्यू कटनी जंक्शन से गुजरने वाली 18 ट्रेनें जून के पहले सप्ताह में निरस्त रहेंगी। वहीं, गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी। इस दौरान रेलवे की ओर कटंगी खुर्द से झलवारा स्टेशन तक निर्मित कार्ड लाइन को जोड़ने का कार्य होगा। रेल लाइन को कटनी ग्रेड सेपरेटर से भी जोड़ा जाएगा। इसके प्रीएनआइ और एनआइ कार्य के ब्लाक के लिए ग्रेड सेपरेटर कार्ड लाइन बनाने वाली कंपनी इरकान की ओर से ब्लाक मांगा गया था। इसे दक्षिण पूर्व मध्य रेल ने स्वीकृति प्रदान कर दिया है। इससे पूर्व मई माह में कार्य प्रस्तावित किया गया था। इसमें अब परिवर्तन कर नई कार्ययोजना तैयार की गई है। एनकेजे यार्ड में दबाव कम होगा, ट्रेनें लेट नहीं होंगी सिंगरौली रेलमार्ग पर कटंगी-खुर्द से झलवारा स्टेशन कार्ड लाइन से जुड़ने पर न्यू कटनी जंक्शन-एनकेजे यार्ड में मालगाड़ी का दबाव कम होगा। अभी सिंगरौली से बिलासपुर आने-जाने वाली मालगाड़ी का एनकेजे यार्ड में इंजन बदलना पड़ता है। ग्रेड सेरपेटर कार्डलाइन से जुडने के बाद मालगाड़ियां सीधे बिलासपुर से आकर सिंगरौली की ओर आवाजाही कर सकेंगी। एनकेजे यार्ड से ट्रेन का दबाव कम होने से यात्री ट्रेनों भी आउटर से तेजी से गुजर सकेंगी। ये ट्रेन चलती रहेंगी कार्ड लाइन कार्य की नई कार्ययोजना में यात्रियों को राहत देने के प्रयास किए गए हैं। पूर्व में नर्मदा एक्सप्रेस, रीवा-बिलासपुर के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ओर चंदिया-चिरमिरी के मध्य संचालित होने वाली पैसेंजर ट्रेन को भी निरस्त करने की योजना थी, लेकिन नई अधिसूचना में तीनों ट्रेनों का नाम नहीं है। ये एक्सप्रेस ट्रेन नहीं चलेंगी     11265 जबलपुर-अंबिकापुर एक्सप्रेस दो से सात जून तक।     11266 अंबिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस तीन से आठ जून तक।     18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस एक से सात जून।     18235 भोपाल- बिलासपुर एक्सप्रेस तीन से नौ जून तक।     11751 रीवा-चिरमिरी एक्सप्रेस दो, चार व छह जून।     11752 चिरमिरी-रीवा एक्सप्रेस तीन, पांच व सात जून।     12535 लखनऊ-रायपुर गरीबरथ एक्सप्रेस दो व पांच जून।     12536 रायपुर-लखनऊ गरीबरथ एक्सप्रेस तीन व छह जून।     22867 हजरत निजामुद्दीन-दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस तीन व छह जून।     22868 दुर्ग-हजरत निजामुद्दीन हमसफर एक्सप्रेस चार व सात जून।     18213 दुर्ग-अजमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस एक जून।     18214 अजमेर-दुर्ग साप्ताहिक एक्सप्रेस दो जून।     18205 दुर्ग- नौतनवा एक्सप्रेस पांच जून।     18206 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस सात जून। ये अनारक्षित ट्रेन भी निरस्त     51755 चिरमिरी-अनूपपुर पैसेंजर तीन, पांच व सात जून।     51756 अनूपपुर-चिरमिरी पैसेंजर तीन, पांच व सात जून।     61601 कटनी-चिरमिरी मेमू दो से सात जून।     61602 चिरमिरी-कटनी मेमू तीन से आठ जून।  

भारत ने WHO में पाकिस्तान को कड़ा जवाब देते हुए आतंकवाद को बढ़ावा देने में उसकी भूमिका को उजागर किया

नई दिल्ली आतंकवाद से पीड़ित होने का दावा कर रहे पाकिस्तान को भारत ने WHO यानी विश्व स्वास्थ्य संगठन में जमकर सुनाया। भारत ने पड़ोसी मुल्क को पाकिस्तान का ‘जन्म देने वाला’ बताया है। साथ ही कहा है कि पाकिस्तान आतंकवाद से पीड़ित होने का दिखावा नहीं कर सकता। जवाब दे रहीं IFS यानी भारतीय विदेश सेवा अधिकारी अनुपमा सिंह का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। क्या बोला भारत भारतीय राजनयिक अनुपमा सिंह ने कहा, ‘हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि आतंकवाद के प्रायोजक और आयोजक पाकिस्तान की धरती से काम करते हैं। इसके जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया। जो सटीक था और पाकिस्तान के अंदर बने आतंकवादी ढांचे को निशाना बना रहा था।’ उन्होंने यह भी कहा, ‘पाकिस्तान सिंधु जल समझौते को लेकर भी झूठी कहानियां गढ़ रहा है और मामले को उलझाने की कोशिश कर रहा है।’ सिंह ने कहा, ‘हमने यह सुनिश्चित करने के लिए भी उपाय किए हैं कि कोई आम नागरिक निशाना ना बने और ना ही घायल हो और सिर्फ पाकिस्तान से प्रशिक्षण हासिल किए आतंकवादी और उनके ठिकाने निशाना बनें।’ उन्होंने कहा, ‘एक देश जो आतंकवाद को जन्म देता है, वो पीड़ितों की तरह दिखावा नहीं कर सकता।’ अनुपमा सिंह ने आगे कहा, “हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि आतंकवाद के प्रायोजक और आयोजक पाकिस्तानी धरती से काम करते हैं।” इसके जवाब में, भारत ने “ऑपरेशन सिंदूर” शुरू किया। यह ऑपरेशन सटीक था और पाकिस्तान के अंदर आतंकवाद के बुनियादी ढांचे पर केंद्रित था। भारत ने संयम बरतते हुए कहा, “हमने यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए कि उनके नागरिकों को निशाना न बनाया जाए और उन्हें नुकसान न पहुंचे। हमने सिर्फ पाकिस्तान में प्रशिक्षित आतंकवादियों और उनके ठिकानों को निशाना बनाया।” कौन हैं अनुपमा सिंह अनुपमा सिंह 9 सालों से IFS में हैं और इससे पहले वह साल 2012 से लेकर 2014 तक KPMG कंपनी में थीं। उन्होंने कंपनी ने कंसल्टेंट के तौर पर शुरुआत की थी और बाद में सीनियर कंसल्टेंट बनीं। उन्होंने साल 2014 में लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन से ट्रेनिंग पूरी की। वह साल 2008 से 2011 तक CFA प्रोग्राम में भी शामिल रहीं। सिंह ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से फाइनेंस में MBA किया है और कॉरपोरेट फाइनेंस, वेल्युएशन और पोर्टफोलियो मैनेजमेंट में महारत हासिल है। खास बात है कि उन्होंने MANIT यानी मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से बीटेक की डिग्री भी हासिल की है।

मुख्यमंत्री को भेंट की छिंद की चटाई, रागी, कुटकी और कटहल

रायपुर पहाड़ी कोरवा के जनमन आवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के पहुंचने पर परिवार ने पारंपरिक रीति रिवाज और सरई फूल की माला पहनाकर उनका आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री साय आज सुशासन तिहार के अंतर्गत अचानक बलरामपुर-रामानुजगंज जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर पर सुदूरवर्ती पहाड़ी कोरवा ग्राम हरगवां ढोढरीकला पहुंचे थे। जहां ग्रामीणों से चौपाल में संवाद के बाद मुख्यमंत्री पीएम जनमन योजना के तहत दो हितग्राहियों के नवनिर्मित आवास में जाकर उसकी गुणवत्ता देखी। लहंगू पहाड़ी कोरवा के घर पहुंचने पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उनका स्वागत किया गया। लहंगू और उनकी पत्नी ने सरई फूलों की माला पहनाकर आत्मीयता से मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री साय ने खाट पर बैठकर लहंगू और उनके परिवार से विस्तारपूर्वक चर्चा की इस दौरान मुख्यमंत्री पूरी सहजता के पहाड़ी कोरवा परिवार से घुलते मिलते नजर आए। उन्होंने उनके जीवन, दिनचर्या, संस्कृति के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने लहंगू से आवास के संबंध में पूछा जिस पर लहंगू ने बताया कि पहले कच्चे मकान में रहने में कई समस्याएं होती थी। लेकिन पक्के आवास से अब खुश हैं। अब किसी प्रकार की चिंता नहीं सताती। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को सरई पत्तों से बने दोने-पत्तल में तेंदू, चार और लीची जैसे स्थानीय और मौसमी फल परोसे गए। आम से बने पारंपरिक पेय आम पना का भी उन्होंने स्वाद लिया। लहंगू  की पत्नी दरसी ने मुख्यमंत्री को अपने हाथों से तैयार की गई छिंद की चटाई, रागी, कुटकी और कटहल का फल उपहार स्वरूप भेंट किया, जिसे मुख्यमंत्री ने पूरे सम्मान के साथ स्वीकार किया। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने पहाड़ी कोरवा श्रीमती भूखना के पीएम जनमन आवास योजनान्तर्गत बने आवास का भी अवलोकन किया।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login