LATEST NEWS

मोहसिन खान पर रेप और छेड़छाड़ के दो और केस दर्ज,भांजा दानिश भी आया जांच के दायरे में, शूटिंग एकेडमी सील

 इंदौर  शूटिंग एकेडमी में दैहिक शोषण के आरोपित मोहसिन खान की पुलिस ने दुष्कर्म और छेड़छाड़ के दो अन्य प्रकरणों में गिरफ्तारी कर ली है। शनिवार को उसकी वीडियो कान्फ्रेंस (वीसी) के माध्यम से कोर्ट में पेशी करवाई गई। मोहसिन छेड़छाड़ के मामले में पांच दिन से जेल में बंद है। पुलिस ने तीनों पीड़िताओं के कोर्ट के समक्ष कथन भी दर्ज करवा लिए हैं। एसीपी शिवेंदु जोशी के मुताबिक ड्रीम ओलिंपिक शूटिंग एकेडमी के संचालक मोहसिन खान के विरुद्ध मल्हारगंज निवासी युवती की शिकायत पर मंगलवार को छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज किया था। मोहसिन को रिमांड पर लेगी पुलिस वह इस मामले में जेल में बंद है। उस पर दुष्कर्म और छेड़छाड़ के दो अन्य प्रकरणों में फार्मल गिरफ्तारी ली गई है। पुलिस आगे की जांच के लिए जेल ही मोहसिन को रिमांड पर लेगी। पुलिस ने मोहसिन की एकेडमी की तलाशी लेकर सील कर दी है। उसके फ्लैट से कपड़े और एकेडमी संबंधित दस्तावेज मिले हैं। अन्नपूर्णा टीआई अजय नायर के मुताबिक एकेडमी का लाइसेंस मोहसिन के नाम मिला है, जिसे निलंबित कर दिया है। पंजाब की महिला ने की शिकायत चंडीगढ़ (पंजाब) निवासी एक महिला ने भी अन्नपूर्णा पुलिस से संपर्क कर मोहसिन पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। हाई कोर्ट की वकील इस महिला ने कहा साल 2020 में उसकी बेटी शूटिंग प्रशिक्षण के लिए इंदौर आई थी। मोहसिन ने कहा कि उसकी बेटी के लिए अच्छी रायफल की आवश्यकता है। मोहसिन ने झांसा देकर चार लाख रुपये ले लिए। महीनों तक उसने रायफल नहीं खरीदी। दबाव बनाने पर सिर्फ दो लाख रुपये लौटाए। उसने बेटी को एसी दिलाने के नाम पर भी 30 हजार रुपये ले लिए।

आयुष म्हात्रे को प्रसिद्ध कृष्णा ने किया चलता, चेन्नई को लगा बड़ा झटका

नई दिल्ली आईपीएल 2025 में आज गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच है। चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। गुजरात की टीम के लिए यह मुकाबला काफी अहम है। अगर शुभमन गिल की कप्तानी वाली जीटी को प्वॉइंट्स टेबल में टॉप-2 पर बने रहना है और फाइनल के लिए अपनी राह आसान बनानी है तो यह मैच जीतना होगा। वहीं, सीएसके के कप्तान एमएस धोनी चाहेंगे कि उनकी टीम भी जीत के साथ टूर्नामेंट का समापन करे। बतौर सीएसके कैप्टन यह एमएस धोनी का आखिरी मैच हो सकता है। सवाल यह भी हैं कि क्या धोनी अगले सीजन में खेलेंगे। लेकिन फिलहाल सभी की निगाहें जीटी वर्सेस सीएसके मैच के नतीजे पर होंगी। आयुष म्हात्रे को प्रसिद्ध कृष्णा ने किया आउट प्रसिद्ध कृष्णा ने गुजरात टाइटंस को बड़ा ब्रेक दिलाया है। उन्होंने आक्रामक खेल दिखा रहे म्हात्रे को मोहम्मद सिराज के हाथों कैच कराया। आयुष म्हात्रे, नाम याद रखना आयुष म्हात्रे ने बहुत ही शानदार अंदाज में आगाज किया है। उन्होंने अरशद खान के ऊपर लगातार बाउंड्रीज लगाकर रनों की बरसात करते हुए 28 रन बटोर लिए हैं।

पैसा डबल करने का लालच देकर 10 लाख 50 हजार रुपए की ठगी, भाजपा नेता और उसका साथी गिरफ्तार

सूरजपुर जिले में पैसा डबल करने का लालच देकर 10 लाख 50 हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है. पुलिस ने प्रकरण में भाजपा नेता के साथ उसके साथी को गिरफ्तार किया है. दरअसल, दो प्रार्थियों ने भटगांव पुलिस से शिकायत की थी कि भाजपा नेता इरफान अंसारी अपने साथी विकेन्द्र जगने के साथ मिलकर पैसा डबल करने का लालच देकर उनसे 10 लाख 50 हजार की ठगी को अंजाम दिया है. पुलिस ने मामले की जांच में पाया कि इरफान अंसारी ने विकेन्द्र जगने के साथ मिलकर 2024 में ग्राम मलगा निवासी शिकायतकर्ताओं से 10 लाख 50 हजार रुपए की ठगी के अलावा अन्य व्यक्तियों से भी धोखाधड़ी कर रकम हासिल की है. मामले में पुलिस ने दबिश देकर आरोपी भाजपा नेता इरफान इंसारी और विकेन्द्र जगने को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने पूछताछ में रकम डबल करने के नाम पर धोखाधड़ी को अंजाम दिया जाना स्वीकार किया है. आरोपियों के निशानदेही पर लेपटॉप व मोबाइल जप्त किया गया है. मामले में मिले सबूतों की पुलिस जांच कर रही है.

मोहन भागवत ने कहा- भारत के पास शक्तिशाली बनने के अलावा कोई विकल्प नहीं

नई दिल्ली राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर एक स्पष्ट और गंभीर आकलन पेश करते हुए कहा कि भारत के पास शक्तिशाली बनने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। यह बयान ऐसे समय पर आया है जब संघ अपनी शताब्दी वर्ष की तैयारी कर रहा है और हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ सफलतापूर्वक ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया गया है।  विशेष साक्षात्कार में भागवत ने कहा, “हम विश्व व्यापार पर प्रभुत्व जमाने के लिए ताकतवर नहीं बनना चाहते, बल्कि इसलिए कि हर कोई शांतिपूर्ण, स्वस्थ और सशक्त जीवन जी सके। हमारी सीमाओं पर बुराई की ताकतें सक्रिय हैं, इसलिए हमें शक्ति अर्जित करनी ही होगी।” भागवत ने इस बात पर बल दिया कि सुरक्षा केवल सरकार या सेना का कार्य नहीं है, बल्कि समाज से शुरू होती है। उन्होंने हिंदू समाज को आत्मरक्षा के लिए तैयार रहने की सलाह दी, “आपको खुद अपनी रक्षा करनी होगी। दूसरों का इंतजार मत कीजिए। जब हिंदू मजबूती से खड़े होते हैं, तब दुनिया उन्हें गंभीरता से लेती है।” मोहन भागवत ने राष्ट्रीय सुरक्षा को सीमाओं या बैरकों तक सीमित न मानते हुए इसे मानसिक, सांस्कृतिक और पूर्व-सक्रिय बताया। उन्होंने कहा कि जातीय समरसता, पारिवारिक मूल्यों और पारिस्थितिकी के प्रति ज़िम्मेदारी भी सुरक्षा के घटक हैं। उन्होंने कहा कि एक टूटा हुआ समाज अपनी रक्षा कैसे करेगा? युद्ध न हो, इसकी तैयारी करो मोहन भागवत ने कहा, “ऐसी शक्ति हमें प्राप्त हो कि हम वैश्विक स्तर पर अजेय बन जाएं। सच्ची ताकत आंतरिक होती है। राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हमें दूसरों पर निर्भर नहीं होना चाहिए। कोई भी ताकत चाहे कई देशों की संयुक्त शक्ति हो, हमें पराजित न कर सके। हम युद्ध की कामना नहीं करते, लेकिन युद्ध न हो इसकी तैयारी करते हैं।” हिंदू अल्पसंख्यकों की चिंता मोहन भागवत ने पाकिस्तान और बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों की बात करते हुए कहा कि अब वे भागने की बजाय लड़ने को तैयार हैं। उन्होंने कहा, “इस बार बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए अत्याचार के खिलाफ जो आक्रोश सामने आया वह अभूतपूर्व है। अब स्थानीय हिंदू भी कह रहे हैं कि हम भागेंगे नहीं, अधिकारों के लिए लड़ेंगे। संघ का यही उद्देश्य है। जहां कहीं भी हिंदू हैं, हम उनके लिए अंतरराष्ट्रीय नियमों के अंतर्गत हर संभव प्रयास करेंगे।”  

अखिल विश्‍व गायत्री परिवार,कृष्‍ण लीला फाऊंडेशन एवं हसलपुर ग्राम पंचायत के बैनर तले चलाया स्वक्षता अभियान ।

Water source purification campaign was carried out in Hasalpur pond under Jal Ganga Conservation Campaign. जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत हसलपुर तालाब में चलाया जल स्त्रोत शुद्धि अभियान । पंचायत ने जारी किया फरमान , तालाब में प्लास्टिक डालना प्रतिबंध, निर्देशों का उलंघन करने पर देना होगा जुर्माना । अभियान के दौरान विसर्जन सामग्री, प्‍लास्‍टीक पन्‍नीयों से पटा मिला हासलपुर तालाब । हरिप्रसाद गोहे आमला । जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत अंचल के विभिन्न ग्रामों में स्वयं सेवी संस्था, जागरूक समाज सेवी, संगठन एवं ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों, ग्रामीणजनों द्वारा श्रमदान कर सरकार द्वारा चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान को सार्थक बना क्षेत्र के जल मग्न नदियों, तालबो, कूपो, बावड़ियों को पुनर्जीवित कर स्वक्ष सुंदर रूप देकर जल उपयोगी जल स्रोत बनाने का सराहनीय प्रयास किया जा रहा है जो सराहनीय पहल है । अभियान अंतर्गत रविवार ग्राम पंचायत हसलपुर स्थित जलमग्न तालाब में अखिल विश्व गायत्री परिवार आमला,कृष्ण लीला फाउंडेशन आमला, एवं ग्राम पंचायत हासलपुर के सहयोग से वहा स्थित तालाब से विसर्जन सामग्री एवं प्लास्टिक पन्नी को तालाब से बाहर निकाल जल सुद्धि अभियान चलाया गया । गौरतलब हो की जल स्‍त्रोतो की शुद्धि के लिए चलाए जा रहें शुद्धि अभियान में तालाब में सालों पहले विसर्जन की गई पूजन सामग्री पन्‍नीयों में बंधी मिली जिसे श्रमदान कर बाहर निकाला गया। हसलपुर सरपंच सरस्‍वती बेले ने कहा की तालाब में प्‍लास्‍टिक विसर्जन पर प्रतिबंध के साथ जुर्माना लगाया जायेगा । विदित हो कि विगत 2 माह से अखिल विश्‍व गायत्री परिवार, कृष्‍णलीला फाऊंडेशन एवं विभिन्‍न ग्राम पंचायतो के सहयोग से जल शुद्धि अभियान चलाया जा रहा है जिससे प्रकृति का सौंदर्य पुन: उसे लौटाया जा सकें। वरिष्‍ट वकिल,समाजसेवी राजेंद्र उपाध्‍याय ने बताया कि गायत्री परिवार एवं विभिन्‍न स्‍वयंसेवी संगढनो के सहयोग से आमला विकासखण्‍ड में जल स्‍त्रोतो की शुद्धि का अभियान चलाया जा रहा है। इस जागरूकता अभियान का उद्देश्‍य जहां जल स्‍त्रोता की शुद्धि करना है वहीं जनमानस में जनस्‍त्रोतां के प्रति जागरूकता लाना है। अखिल विश्‍व गायत्री परिवार के एस पी डढोरे एवं वैध ठाकुरदास पंवार ने बताया कि जल स्‍त्रोतो की शुद्धि अखिल विश्‍व गायत्री परिवार के सप्‍त सूत्री आंदोलनों में से एक आंदोलन है जिसके अन्‍तर्गत प्राकृतिक जल स्‍त्रोतो की सफाई और व्‍यवस्‍था श्रमदान और जनसहयोग से प्रत्‍येक गांव और नगर में की जानी है। जिला युवा प्रकोष्‍ठ के निलेश कुमार मालवीय और नर्मदा सोलंकी ने इस एक दिवसीय श्रमदान कार्यक्रम के माध्‍यम से युवाओं का आव्‍हान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में स्थित कुएं तालाब बावली नदी बरसाती नालों की सफाई कर इस आंदोलन को गति दें और आने वाली पीड़ी के लिए निर्मल जल की उपलब्‍धता सुनिश्चित करें। इस अभियान में गायत्री परिवार और अन्‍य सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर निर्मल जल अभियान चलायें। जल स्‍त्रोतों की सफाई हेतु श्रमदान में पंहुचे ग्राम के कोटवार निर्मल बेले पत्रकार अजय बचले सनील नागले सदाराम झरबडे सुरेंद्र कापसे अधिवक्‍ता संघ के पूर्व अध्‍यक्ष मोहम्‍मद शफी खान अशोक पाल आदि परिजनों ने श्रमदान कर जल स्‍त्रोतो की सफाई का संकल्‍प लिया । इन्होंने क्या कहा आज रविवार विभिन्न स्वयं सेवी संगठनों, समाज सेवियों, श्रमदानियो एवं ग्राम पंचायत हसलपुर के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम में स्थित तालाब पर श्रमदान कर साफ सफाई कर जल श्रोत सुध्दि अभियान चला तालाब के सफाई की गई।आगे से तालाब में प्लास्टिक पन्नी डालना पूर्णतः प्रतिबंध है नियमों का उलंघन करने वालो को जुर्माना देना होगा ।सरस्वती निर्मल कुमार बेले सरपंच ग्राम पंचायत हासलपुर ।

अमेरिका में दो पाकिस्तानी गद्दारों को किया गिरफ्तार, वीजा फ्रॉड, अवैध इमिग्रेशन और मनी लॉन्ड्रिंग में थे संलिप्त

वाशिंगटन अमेरिका में दो पाकिस्तानी गद्दारों को गिरफ्तार किया गया है जो कि मनी लॉन्ड्रिंग और इमिग्रेशन फ्रॉड में लगे हुए थे। टेक्सास के रहने वाले आरोपियों के बारे में एफबीआई डायरेक्टर काश पटेल ने जानकारी देते हुए कहा कि अब्दुल हादी मुर्शिद और मोहम्मद सलमान नासिर नाम के शख्स रिलायबल वेंचर्स के नाम से कंपनी चलाते थे। वे वीजा फ्रॉड, अवैध इमिग्रेशन और मनी लॉन्ड्रिंग में संलिप्त थे। मुर्शिद पर अवैध रूप से अमेरिका की नागरिकता लेने की कोशिश करने का भी आरोप है। काश पटेल ने एफबीआई टीम को शाबाशी देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। एफबीआई ने जानकारी दी है कि अगर ये दोनों दोषी पाए जाते हैं तो दोनों को 20 साल तक की जेल हो सकती है। आरोप है कि दोनों ही फर्जी वीजा ऐप्लिकेशन के जरिए विदेशियों को अमेरिका में घुसाते थे। वे अवैध रूप से अमेरिका आ जाते थे और फिर यहीं रुक जाते थे। कई बार वे नौकरी के फर्जी दस्तावेज पेश करते थे। इसके बाद ईबी-2, ईबी-3 और एच-1बी वीजा सिस्टम के जरिए जालसाजी करते थे। दोनों आरोपी न्यूजपेपर में फर्जी नौकरी का विज्ञापन देते थे। अमेरिकियों को पहले नौकरी देने के नाम पर जब उन्हें अमेरिकी सरकार से मंजूरी मिल जाती थी तब वे वीजा सीकर्स के नाम पर ग्रीन कार्ड के लिए अप्लाई करते थे। वे वीजा सीकर्स से पैसा ले लेते थे और इसी का कुछ हिस्सा उन्हें वापस कर देते थे। वे इसे सैलरी बताते थे। एफबीआई ने बताया कि आरोपी लंबे समय से इमिग्रेशन कानून की धज्जियां उड़ा रहे थे। वे अंतरराष्ट्रीय गिरोह चला रहे थे। मुर्शीद और नासिर को 23 मई को कोर्ट में पेश किया गया। उन्हें अगली सुनवाई तक के लिए हिरासत में रखा गया है। 30 मई को फिर सुनवाई होनी है। मुर्शिद को अमेरिका की नागरिकता मिल गई है। वह अगर दोषी पाया जाता है तो उसकी नागरकिता भी चली जाएगी और 20 साल की जेल भी हो सकती है।  

रायपुर का मामला: बाल श्रमिक के नाम पर उगाही में लगे है अधिकारी…

  रायपुर  बालश्रम आज के समय में एक अत्यंत ही चिंता जनक विषय है। जिसपर रोक लगाना बेहद ही जरुरी है। लेकिन जब बालश्रम रोकने वाले ही अधिकारी कर्मचारी ही अपने कर्तव्यों का निवर्हन पूरी ईमानदारी से नहीं करेंगे तब तक इस बाल मजदूरी पर रोक लगाना मुश्किल ही नहीं असंभव भी नजर आ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार राजधानी रायपुर से लगे ग्राम कुथरेल में जिला बाल संरक्षण इकाई महिला एवं बाल विकास विभाग के संजय निराला एवं श्रम विभाग तथा बचपन बचाओ आंदोलन समिति के संयुक्त टीम द्वारा चलाये गए एक अभियान के तहत धरसीवां स्थित संभव स्टील प्लांट से तथाकथित 4 बालश्रम में संलग्न बालकों का रेस्क्यू कर बाल कल्याण समिति (cwc) के समक्ष प्रस्तुत किया गया। समिति के आदेश अनुसार बालकों को शासकीय बालगृह रायपुर में सुरक्षा संरक्षण और आश्रय में उपलब्ध कराया गया। इस मामले में प्लांट प्रबंधन के खिलाफ बाल श्रम अधिनियम में निहित प्रावधान, किशोर न्याय अधिनियम बालकों की देखरेख संरक्षण अधिनियम 2015, भारतीय न्याय संहिता में दिए गए प्रावधान के अनुसार कार्यवाही करने के साथ-साथ एट्रोसिटी एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई किए जाने हेतु थाना धरसीवा में प्लांट प्रबंधन और ठेकेदार के के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने आवेदन प्रस्तुत किया गया है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल तो यह उठता है कि जब 4 मई को जिला बाल संरक्षण इकाई महिला एवं बाल विकास विभाग के संजय निराला एवं श्रम विभाग तथा बचपन बचाओ आंदोलन समिति के द्वारा इन बच्चो को रेस्क्यू कर लिया गया था तो इसकी सुचना सम्बंधित थाने में क्यों नहीं दी गई थी और जब मीडिया द्वारा इस मामले को लेकर सम्बंधित अधिकारी संजय निराला से संपर्क किया तो उन्होंने गोलमोल जवाब देते हुए थाना प्रभारी कि अनुपस्तिथि के कारण इस मामले कि सुचना नहीं दिए जाने का हवाला दिया गया है। इसके साथ ही अन्य छोड़े गए 8 बच्चो को जिला बाल संरक्षण इकाई महिला एवं बाल विकास विभाग के संजय निराला एवं श्रम विभाग तथा बचपन बचाओ आंदोलन समिति के द्वारा किस आधार पर उन्हें छोड़ा गया है यह भी एक सोचनीय विषय है। झारखंड से आये दो बच्चो के परिजनों ने मिडिया के समक्ष बतलाया कि हमारे पास जो भी प्रमाण पात्र है उसके आधार पर मेरा पुत्र 18 वर्ष से अधिक का है लेकिन सम्बंधित दस्तावेजों को फर्जी बतलाकर हमारे बच्चो को रिहा करने से मना किया जा रहा है। उनका कहना है कि जिला बाल संरक्षण इकाई महिला एवं बाल विकास विभाग के संजय निराला एवं श्रम विभाग तथा बचपन बचाओ आंदोलन समिति सदस्यों द्वारा अवैध रूप से हमारे बच्चो को अपने कब्जे में पिछले 20 दिनों से रखे हुए है जबकि CWC के प्रथमन्ययाधीश महोदय से मीडिया कर्मियों ने मुलाकात कर इस मामले कि जानकारी ली तो उन्होंने बतलाया कि ये प्रक्रिया मात्र दो दिन कि होती है संजय निराला द्वारा किस आधार पर इन बच्चो को अभी तक अपने पास रखे हुए है ये समझ से परे है। इसके साथ ही जब बच्चो को चार मई को रेस्क्यू करके लाया गया था तो संजय निराला द्वारा किसका इंतज़ार किया जा रहा था कि उन्होंने इसका अपराध 20 मई को सिलतरा चौकी (धरसींवा थाना) में दर्ज कराई गई। क्या संजय निराला के द्वारा किसी का इन्तजार किया जा रहा था। संजय निराला के कार्यालय में कार्यरत कुछ हमारे सूत्रों ने स्वयं हमारे संवादाता से संपर्क करके एक चौकाने वाले मामले कि जानकारी दी है कि संजय निराला के द्वारा कुछ दिन पूर्व ही एक पास्को एक्ट के मामले में आरोपी से लम्बा लेनदेन करके उसको (आरोपी) रिहा कर दिया गया था। अब देखने वाली बात तो यह होगी कि इस तरह के अधिकारी को विभाग के द्वारा कब तक बचाया जाता रहेगा या फिर इस तरह बाल संरक्षण का आड़ लेकर यह अवैध उगाही का खेल जारी रहेगा।

खंडवा जिले में दिल्ली के निर्भया जैसा कांड की आशंका, महिला की गैंगरेप के बाद मौत, प्राइवेट पार्ट में सरिया डालने का शक

खंडवा मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जिले के ग्रामीण अंचल में 45 वर्षीय महिला के साथ दरिंदो ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया और फिर लथपथ हालत में छोड़कर फरार हो गए। पड़ोस के घर में अर्धनग्न हालत में बेटी ने मां को पाया तो पुलिस को सूचित किया। महिला के साथ इस कदर बर्बरता हुई कि उसकी बच्चादानी तक बाहर आ गई थी। जब तक पुलिस मदद के साथ घटनास्थल पर पहुंची महिला की मौत हो चुकी थी। घटना आदिवासी अंचल खालवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली रोशनी चौकी पुलिस क्षेत्र की है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में महिला के साथ बर्बरपूर्ण ढंग से दरिंदगी किए जाने की आशंका है, क्योंकि महिला के प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था और शरीर के आंतरिक अंग(बच्चादानी) बाहर पड़ी मिली थी। पुलिस को शक है कि महिला के प्राइवेट पार्ट में किसी ने लकड़ी या लोहे की रॉड डाली थी। इस घटना को कुछ हद तक दिल्ली के निर्भया कांड से जोड़कर देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि मृतिका दो बच्चों की माँ थी। पुलिस ने महिला के गांव के ही दो लोगों हरि पालवी और सुनील धुर्वे को पकड़ा है। दोनों महिला के परिचित बताए जा रहे हैं, इनके ऊपर ही महिला के साथ हैवानियत भरी घिनौनी वारदात को अंजाम देने का आरोप है। ग्रामीणों के अनुसार महिला बेहोशी की हालत में आरोपी हरी पालवी के घर ही पड़ी मिली थी। कुछ देर बाद महिला को होश आया था, तो उसने अपने साथ गलत काम होने की बात बताई थी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, हालांकि इस बीच महिला की मौत हो गई। महिला का शव खालवा अस्पताल से जिला अस्पताल खंडवा भेजा गया है, जहां मेडिकल कॉलेज के फोरेंसिक विभाग के एक्सपर्ट की निगरानी में रविवार को उसका पोस्टमार्टम होगा । इस घटना पर क्या बोले जीतू पटवारी इस मामले में अब कांग्रेस ने भी सरकार को घेरना शुरू कर दिया है पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक पर ट्वीट करते हुए लिखा है। खंडवा में एक महिला की गैंगरेप के बाद मौत हो गई है! बेहोशी की हालत में उसे तेज ब्लीडिंग हो रही थी! बताया जा रहा है दरिंदे ने निजी अंग में सरिया या लकड़ी जैसा कुछ डाला, इससे बच्चादानी ही बाहर निकल गई! बर्बर अत्याचार की इस हद ने ‘आदिम युग के जंगलराज’ को भी पीछे छोड़ दिया है! दुस्साहस की ऐसी पराकाष्ठा तभी हो सकती है, जब प्रदेश में कानून का डर खत्म हो गया हो! लाड़लियों के उत्पीड़न की इस इंतहा पर भी सरकार चुप है! महिला उत्पीड़न से गंभीर रूप से पीड़ित मप्र में महिला अपराध के इस न्यू नॉर्मल ने बीजेपी सरकारों के सरोकारों को भी उजागर कर दिया है! क्या मध्य प्रदेश की भाजपा इस “सरकारी-हत्या” के दोष से मुक्त हो पाएगी? 31 मई को प्रधानमंत्री जी को भोपाल नहीं, अब खंडवा ही आना चाहिए! सरकारी खर्च पर प्रदेश की हजारों महिलाओं को भी अब खंडवा ही बुलाना चाहिए! देश के “हृदय प्रदेश” की तेज धड़कनों को पूरे देश को सुनाना चाहिए!

तीनों फॉर्मेट में अब कौन-कौन है टीम इंडिया का कैप्टन और वाइस कैप्टन?, भारतीय टेस्ट क्रिकेट में नए युग की शुरुआत

नई दिल्ली भारतीय टेस्ट क्रिकेट में नए युग की शुरुआत हुई। रोहित शर्मा के रिटायरमेंट की वजह से टेस्ट टीम के नए कप्तान की घोषणा हुई। इसके साथ-साथ टेस्ट में नया वाइस कैप्टन भी नियुक्त किया गया। इस तरह अब इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में भारत का अलग-अलग कप्तान और उपकप्तान है। भारतीय क्रिकेट के इतिहास में पहली बार होगा, जब आधिकारिक तौर पर तीनों फॉर्मेट का कैप्टन और वाइस कैप्टन अलग-अलग है।   टेस्ट क्रिकेट में तो शुभमन गिल कप्तान और ऋषभ पंत उपकप्तान हैं, जबकि वनडे क्रिकेट में अभी भी रोहित शर्मा कप्तान हैं और उपकप्तानी शुभमन गिल के पास है। वहीं, टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय टीम के कप्तान इस समय सूर्यकुमार यादव हैं और उपकप्तानी अक्षर पटेल को दी हुई है। इस तरह तीन फॉर्मेट में अलग-अलग कप्तान और अलग-अलग उपकप्तान हैं। इससे पहले कभी भी भारतीय क्रिकेट में ऐसा देखने को नहीं मिला है, जब इतनी ज्यादा स्प्लिट कैप्टेंसी देखी गई हो। इंटरनेशनल क्रिकेट भारतीय टीम के कप्तान और उपकप्तान टेस्ट में – शुभमन गिल और ऋषभ पंत वनडे में – रोहित शर्मा और शुभमन गिल टी20 में – सूर्यकुमार यादव और अक्षर पटेल इसके अलावा आपको जानकर हैरानी होगी कि 2024 में तीनों फॉर्मेट के जो कप्तान और उपकप्तान थे, वह 2025 में बिल्कुल अलग हैं। सिर्फ वनडे टीम के कप्तान के तौर पर रोहित शर्मा बरकरार हैं, जबकि अन्य टीमों के कप्तान और उपकप्तान बदल दिए गए हैं। टेस्ट फॉर्मेट में 2024 में रोहित शर्मा कप्तान थे और उपकप्तान जसप्रीत बुमराह थे, जबकि वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा थे और उपकप्तान हार्दिक पांड्या थे। टी20 टीम की कमान रोहित शर्मा के पास थी और उपकप्तान वहां भी हार्दिक पांड्या थे, लेकिन अब हार्दिक पांड्या किसी भी टीम के कप्तान या उपकप्तान नहीं, बल्कि जो उपकप्तान नहीं थे, वह सीधे कप्तान बना दिए गए।  

पूर्व पीएम शेख हसीना ने कहा- यूनुस अमेरिका के इशारे पर देश को बेच रहे हैं और आतंकवादियों की मदद से सत्ता चला रहे

ढाका बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि यूनुस अमेरिका के इशारे पर देश को बेच रहे हैं और आतंकवादियों की मदद से सत्ता चला रहे हैं। यह हमला उस समय हुआ है जब देश में एक बार फिर प्रदर्शन तेज हो गए हैं। हाल ही में ऐसी खबरें आई थीं कि सेना द्वारा दिसंबर में चुनाव की मांग के बाद यूनुस ने इस्तीफे की धमकी दी थी। शेख हसीना ने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि उनके पिता और बांग्लादेश के संस्थापक बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान ने अमेरिका को सेंट मार्टिन द्वीप देने से इनकार कर दिया था और इसके चलते उन्हें अपनी जान गंवानी पड़ी। उन्होंने लिखा, “जब अमेरिका ने सेंट मार्टिन द्वीप मांगा तब मेरे पिता ने इनकार कर दिया। उन्हें अपनी जान देनी पड़ी। मैं सत्ता में बने रहने के लिए देश को बेचने की कल्पना भी नहीं कर सकती। जिस देश की आजादी के लिए 30 लाख लोगों ने जान दी, उसे कोई एक इंच भी किसी को कैसे दे सकता है?” आतंकियों के सहारे सत्ता पर काबिज: शेख हसीना शेख हसीना ने आरोप लगाया कि यूनुस ने आतंकवादियों और प्रतिबंधित संगठनों की मदद से सत्ता हथियाई है। उन्होंने कहा, “उन्होंने आतंकियों की मदद से सत्ता छीनी है। जिन आतंकवादियों से हमने बांग्लादेश के लोगों को बचाया, आज वही खुली छूट में हैं। जेलें खाली कर दी गई हैं और सभी को छोड़ दिया गया है। अब बांग्लादेश पर आतंकियों का राज है।” अवामी लीग पर प्रतिबंध को बताया असंवैधानिक शेख हसीना ने अपनी पार्टी अवामी लीग पर लगाए गए प्रतिबंध को असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक करार दिया। उन्होंने कहा कि अंतरिम सरकार को संविधान से छेड़छाड़ करने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा, “हमारे संविधान की नींव मुक्ति संग्राम और संघर्ष से बनी है। यह अवैध सत्ता हथियाने वाले व्यक्ति कौन होते हैं, जो संविधान से छेड़छाड़ करें? उनके पास जनमत नहीं है, न ही संवैधानिक आधार। जिस पद पर वह बैठे हैं, उसका कोई कानूनी अस्तित्व नहीं है। संसद के बिना कानून बदलना पूर्ण रूप से अवैध है।” राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह बयान आने वाले दिनों में बांग्लादेश की राजनीति में बड़ी उथल-पुथल का संकेत हो सकता है। यूनुस और हसीना के बीच टकराव लगातार गहराता जा रहा है और इससे चुनावी प्रक्रिया भी प्रभावित हो सकती है।  

इस मुस्लिम देश में महिलाओं पर टूटा कहर, रातोंरात चली गई नागरिकता, बैंक अकाउंट तक हो गए बंद

कुवैत कुवैत की सरकार ने रातोंरात हजारों लोगों की नागरिकता रद्द कर दी। इस लिस्ट में ज्यादातर महिलाएं हैं। लोग जब सुबह सोकर उठे तो किसी का बैंक अकाउंट बंद हो गया तो किसी की अन्य सरकारी सुविधाएं ठप हो गईं। जब पता किया तो पता चला कि उनकी नागरिकता ही खत्म हो गई है। मई 2024 में ही अमीर ने लोकतंत्र को खतरा बताया था और संविधान में संशोधन करने की घोषणा कर दी थी। सरकार उन लोगों की नागरिकता ज्यादा रद्द कर रही है जिन्हें शादी के बाद यहां की नागरिकता मिली थी। इस लिस्ट में वे महिलाएं ज्यादा शामिल हैं जिन्होंने कुवैत के पुरुषों से शादी कर नागरिकता हासिल की थी। लामा जब कुवैत सिटी में क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने लगीं तो पता चला कि उनका अकाउंट फ्रीज कर दिया गया है। बाद में पता चला कि उनकी नागरिकता ही छिन गई है। लामा मूल रूप से जॉर्डन की रहने वाली हैं। बता दें कि अमीर शेख मेशाल अल अहमद अल सबाह दिसंबर 2023 में कुवैत के अमीर बने थे। इसके बाद उन्होंने संसद को भंग कर दिया और संविधान के कुछ हिस्सों को भी सस्पेंड कर दिया। अब अमीर का कहना है कि उन लोगों को ही कुवैत का नागरिक माना जाएगा जिनका यहां के लोगों के साथ ब्लड रिलेशन है। अमीर ने एक स्पीच में कहा था कि कुवैत में रनहे वाले करीब 50 लाख लोगों में केवल एक तिहाई ही असली कुवैती हैं। अमीर ने कहा कि अब कुवैत में केवल ओरिजिनल लोग ही रहेंगे। लामा उन 37 हजार लोगों में शामिल हैं जिनकी अगस्त के बाद से नागरिकता जा चुकी है। इनमें 26 हजार महिलाएं ही हैं। यह कुवैत की सरकार का डेटा है। मीडिया का कहना है कि असली नंबर और भी ज्यादा हो सकते हैं। कुवैत में पहले से भी ऐसे तमाम लोग रह रहे हैं जिनके पास वहां की नागरिकता नहीं है। 1961 में ब्रिटिश सुरक्षा से अजाद होने के बाद करीब 1 लाख लोगों को नागरिकता नहीं मिल पाई थी। वहीं जिन लोगों के पास कुवैत की नागरिकता नहीं होगी उनको बैंकिंग, शिक्षा, सरकारी नौकरी और अन्य सुविधाएं भी नहीं मिल पाएंगी। कुवैत में 1987 के बाद से जिन लोगों को शादी के आधार पर नागरिकता मिली है, सरकार उनपर कार्रवाई कर रही है। आंकड़े कहते हैं कि 1992 से 2020 तक 38,505 महिलाओं शादी के आधार पर नागरिकता दी गई थी। इसके अलावा दोहरी नागरिकता वाले लोगों की भी नागरिकता छीनी जा रही है। इसके अलावा जिनको उपलब्धियों के आधार पर नागरिकता दी गई थी, उनकी भी नागरिकता रद्द की जा रही है। इस लिस्ट में पॉप सिंगर नवल और ऐक्टर दाऊद हुसैन भी शामिल हैं।  

पीड़ित बुजुर्ग का अश्लील वीडियो बनाकर उससे 50 लाख रुपयों की भी डिमांड की, 61 साल के बुजुर्ग के साथ हनी ट्रैप

इंदौर मध्य प्रदेश के इंदौर में एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। 61 साल के बुजुर्ग के साथ हनी ट्रैप का मामला सामने आने के बाद पुलिस भी दंग रह गई। आरोप है कि पीड़ित बुजुर्ग का अश्लील वीडियो बनाकर उससे 50 लाख रुपयों की भी डिमांड की गई। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, इंदौर के कनाड़िया में एक 61 साल के बुजुर्ग को एक महिला ने अपने हुस्न के जाल में फसाया। बुजुर्ग के साथ आरोपी महिला ने अश्लील फोटोज व वीडियो भी बना डाले। अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर आरोपी महिला ने बुजुर्ग से 50 लाख रुपयों की मांग तक कर डाली। आरोपी महिला के टॉर्चर से परेशान होकर पीड़ित ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई थी। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि मकवाना कॉम्प्लेक्स में एक सुपर मार्केट के लिए उन्होंने दुकान को किराये पर दिया था। बिल्डिंग मालिक होने के कारण बुजुर्ग दंपति दुकान में आया-जाया करते थे। बताया कि दुकान में वैशाली मनावत पत्नी संतोष मनावत निवासी पहाड़ी टेकरी सेल्स गर्ल का काम करती थी। स्टोर में आने जाने के दौरान पीड़ित का बुजुर्ग से बातचीत शुरू हुई। 28/11/2023 को लगभग 10 बजे आरोपी वैशाली ने पीड़ित को फोन कर मिलने की बात कही। वैशाली ने पीड़ित को कहा कि यदि मैंने आप को नहीं बताया तो मैं बर्बाद हो जाउंगी । आरोपी वैशली ने चालाकी से उसे कहा की ट्रैफिक में कैसे बात करेंगे तो बुजुर्ग ने उसे अपनी कार में बैठा लिया। वैशाली ने कार को पहले उज्जैन रोड की और ले जाने को कहा। आरोप है कि वैशाली ने बुजुर्ग को बात खत्म होने तक उज्जैन दर्शन के लिए चलने की जिद की। रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में कमरा लेने के बाद आरोपी वैशली ने बुजुर्ग को खाना लाने के लिए कमरे से बाहर भेज दिया। इस बीच, वैशली ने मोबाईल वीडियो रिकॉर्डिंग मोड पर ऑन कर छुपा दिया। खाना खाने के बाद बुजुर्ग बेहोश हो गए, जिसके बाद आरोपित वैशाली ने बुजुर्ग के साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। फोन पर दी धमकी-बदनाम कर दूंगी आरोप है कि वैशाली ने फोन पर बुजुर्ग को कहा कि तुमने मेरे साथ जो किया है वह सारी बातें उसके घरवालों को बता देगी। घरवालों को बताकर बदनाम करने के साथ ही जेल भेजने की धमकी भी दी गई। पीड़ित ने इस उम्र में इस तरह कार्य नहीं करने में वो शरारिक असमर्थता बताई लेकिन वैशाली ने उसे 50 लाख की डिमांड कर दी । आरोपी वैशाली ने बुजुर्ग को स्टोर बुलाकर एक वीडियो दिखाया। आरोपी वैशाली ने 19 लाख रुपये देकर फोटो-वीडियो वायरल नहीं करने की बात तय हुई। 5 लाख फिर मांगे और दोबारा 11 लाख की थी डिमांड दिनांक 17.01.2024 को वैशाली एवं पीड़ित के 19 लाख रूपये देने के रूप में एग्रीमेंट 500 रूपये के स्टाम्प पर हुआ । जिसके बाद कुछ राशि नगद और कुछ राशि चेक के माध्यम से वैशाली को दिए । वीडियो-फोटो देने की बात पर पीड़ित ने बोला की वह मोबाईल फोन उसके भाई के पास है और वह वीडियो-फोटो डिलीट कर देगी। आरोप है कि वैशली ने 5 लाख और मांगे, जो बुजुर्ग ने दे दिए। बुजुर्ग ने आरोप लगाया कि वैशाली ने 11 लाख की दोबारा डिमांड रखी जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस को अपनी आपबीती बताई। पुलिस ने पूरे मामले की जांच करने के बार आरोपी वैशाली को गिरफ्तार कर लिया।

पोलमपाड़ दशकों बाद फिर से रौशन, लोगों ने घरों में बल्ब जलाकर दी एक-दूसरे को बधाई

सुकमा जिले के नक्सली प्रभावित पोलमपाड़ दशकों बाद फिर से रौशन हो गया है. पुलिस-प्रशासन और सीआरपीएफ की 223वीं बटालियन के प्रयासों से बिजली आपूर्ति बहाल की गई है. बिजली पहुंचने की खुशी में लोगों ने अपने घरों में बल्ब जलाकर एक-दूसरे को बधाइयाँ दी. गौरतलब है वर्षों से माओवाद का दंश झेल रहे पोलमपाड़ के ग्रामीणों तक बुनियादी सुविधाएं पहुँचाने लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. शासन के नियद नेला नार योजन के तहत इसी कड़ी में पोलमपाड़ होते हुए रायगुड़म तक सड़क का निर्माण जारी है, जिसके बनने से लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी. सुकमा जिला मुख्यालय से करीब 50 किलो मीटर अंदरूनी क्षेत्र में नक्सलियों ने दशकों पहले खंभों को तोड़कर बिजली सेवा बाधित कर दिया था. जिसके बाद से थाना चिंतलनार का पोलमपाड़ वह इलाका रहा है, जहां के लोगों को अपने निजी कार्यों से भी बाहर जाने नक्सलियों की अनुमति की जरूरत होती थी. यदि नक्सली मना कर दें तो लोग गांवों से निकल भी नहीं पाते थे, लेकिन समय के साथ पोलमपाड़ में बदलाव आया है. बताया गया कि कभी इन क्षेत्रों में बिजली हुआ करती थी. लेकिन 2006 की बात है, जब सलवा जुडूम अभियान के प्रारंभ होते ही नक्सलियों पोलमपाड़ इलाके को पुरी तरह विद्युत सेवा से दूर करते हुए बिजली के सारे पोल तोड़ दिया था. नक्सलियों का इतना ख़ौफ़ था की लोग चाह कर भी विकास की माँग सरकार के पास नहीं रख पाते थे, पर कैम्प के खुलने के बाद अब गांव का माहौल पुरी तरह बदल चुका है. लोग गांव में बाकी सुविधाओं की भी माँग सरकार व स्थानीय प्रशासन व पुलिस, सीआरपीएफ से करने लगे हैं. सीआरपीएफ व जिला पुलिस के प्रयासों से कैम्प की स्थापना की गई, जिसके बाद अब लोगों को आने जाने में किसी की अनुमति की जरूरत नहीं पड़ती है. लोग जब दिल चाहे आना-जाना कर सकते हैं.

कवर्धा में तेज रफ्तार यात्री बस पलटी, 20 से अधिक यात्री घायल, ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल

कवर्धा कोरबा से कवर्धा की ओर आ रही तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। यह हादसा पंडरिया थाना क्षेत्र के सैगोनाडीह और किशुनगढ़ गांव के बीच हुआ है। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में बस सवार 20 से अधिक यात्री घायल हो गए, जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय राहगीरों और ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को बस से बाहर निकाला और एंबुलेंस की सहायता से पंडरिया अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही पंडरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन ने घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल में अतिरिक्त चिकित्सकों की व्यवस्था की गई है। कोयले से लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलटा गौरेला-अनुपपूर मार्ग पर कोयले से लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। पहले बेकाबू ट्रेलर वाहन पेड़ से टकराया, फिर सड़क पर पलट गया। वाहन इतनी तेज रफ्तार में था कि जिस पेड़ से टकराकर ट्रेलर पलटा वो पेड़ ही जमीन से उखड़ गया। हादसा रविवार सुबह गौरेला के फॉरेस्ट बैरियर के पास हुआ है। जानकारी के अनुसार कोयले से लदा ट्रेलर मध्यप्रदेश के रामपुर से चम्पा जांजगीर की ओर जा रहा था। इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की जानकारी नही है। वहीं घटना के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। गौरेला पुलिस जांच में जुटी है।

पहलगाम हमले पर बीजेपी सांसद का शर्मनाक बयान, अखिलेश बोले- भाजपा दल नहीं, नारी विरोधी मानसिकता का दल-दल है

लखनऊ हरियाणा से बीजेपी के राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर जो बयान दिया है, उस पर बवाल मच गया है. सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बीजेपी सांसद पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि नारी वंदना की जगह, नारी का अपमान, निंदा और हर संभव शोषण व उत्पीड़न करना ही भाजपा का असली चेहरा है. अखिलेश ने X पर पोस्ट किया है कि ‘पहलगाम की पीड़ित महिलाओं के बारे में कहे गये भाजपा सांसद के इस कुत्सित बयान के लिए ‘निंदनीय’ शब्द लिखने से निंदनीय शब्द तक को आपत्ति होगी. नारी वंदना की जगह, नारी का अपमान, निंदा और हर संभव शोषण व उत्पीड़न करना ही भाजपा का असली चेहरा है, जो वीभत्स भी है और बेहद शर्मनाक भी. भाजपा दल नहीं नारी विरोधी मानसिकता का दल-दल है.’ दरअसल, हरियाणा के भिवानी में एक कार्यक्रम के दौरान सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि पहलगाम हमले में अपने पति (सुहाग) को खोने वाली महिलाओं में वीरांगनाओं जैसा जोश और भाव नहीं था. बीजेपी सांसद ने कहा जो ट्रेनिंग पीएम मोदी इस देश के लोगों को देना चाहते हैं अगर ये ट्रेनिंग उन पर्यटकों के पास होती तो तीन उग्रवादी 26 लोगों को नहीं मार सकते थे.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live