LATEST NEWS

ओवैसी ने पाकिस्तान पर किया कड़ा प्रहार, ‘नाकाम देश’ बताते हुए उसकी नीतियों की जमकर की आलोचना

नई दिल्ली ऑपरेशन सिंदूर के बाद, भारतीय सांसदों का प्रतिनिधिमंडल दुनियाभर में पाकिस्तान और आतंकवाद के बीच संबंध को उजागर करने के लिए एक अभियान चला रहा है। AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व में भारतीय डलिगेशन पश्चिमी एशिया के दौरे पर है। बहरीन में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने पड़ोसी मुल्क को ‘नाकाम देश’ बताते हुए उसकी नीतियों की जमकर आलोचना की। बहरीन में, प्रतिनिधिमंडल ने पाकिस्तान के आतंकवाद को निंदा की और बहरीन सरकार से पाकिस्तान को FATF की ग्रे लिस्ट में वापस लाने का आग्रह किया। AIMIM प्रमुख पाकिस्तान की आलोचना करते हुए कहा कि आतंकवाद केवल पाकिस्तान के कारण है। असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि निर्दोष लोगों की हत्या के लिए आतंकवादियों ने धर्म का सहारा लिया। उन्होंने कुरान की आयतों को गलत संदर्भ में पेश किया है। हमें इसे खत्म करना होगा। उन्होंने लोगों की हत्या को उचित ठहराने के लिए धर्म का इस्तेमाल किया है। इस्लाम आतंकवाद की निंदा करता है और कुरान ने स्पष्ट रूप से कहा है कि एक निर्दोष व्यक्ति की हत्या पूरी मानव जाति की हत्या के समान है। ओवैसी ने कहा, “हमारी सरकार ने हमें यहां भेजा है ताकि दुनिया को यह समझा सकें कि भारत पिछले कई सालों से किस तरह के खतरों का सामना कर रहा है। दुर्भाग्य से हमारे कई निर्दोष लोग मारे जा चुके हैं। इस समस्या की जड़ पाकिस्तान है। जब तक पाकिस्तान आतंकवादी संगठनों को समर्थन देना, मदद करना और उन्हें प्रायोजित करना बंद नहीं करता, तब तक यह खतरा बना रहेगा। उन्होंने कहा कि भारत अपने लोगों की रक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठा रहा है और अगर पाकिस्तान फिर से कोई गलती करता है तो इस बार जवाब बहुत सख्त होगा। उन्होंने पहलगाम हमले का जिक्र करते हुए बताया कि कैसे इस हमले ने आम लोगों की जिदगियां तबाह कर दीं। उन्होंने कहा, “एक महिला, जिसकी शादी को सिर्फ छह दिन हुए थे, सातवें दिन विधवा हो गई। दूसरी महिला ने दो महीने पहले शादी की थी, उसका पति भी इस हमले में मारा गया। असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि हमारे देश में एकमत है, चाहे हम किसी भी राजनीतिक संबद्धता से संबंधित हों। हमारे बीच राजनीतिक मतभेद हैं, लेकिन जब हमारे देश की अखंडता की बात आती है, तो यह सही समय है कि हमारा पड़ोसी देश इसे समझे। मैं अनुरोध करता हूं और उम्मीद करता हूं कि बहरीन सरकार पाकिस्तान को FATF की ग्रे सूची में वापस लाने में हमारी मदद करेगी, .क्योंकि इस पैसे का इस्तेमाल उन आतंकवादियों का समर्थन करने के लिए किया गया है।

ताजमहल को एक बार फिर से उड़ाने की धमकी, पुलिस हाईअलर्ट

आगरा ताजमहल को एक बार फिर से उड़ाने की धमकी मिली है. ये धमकी केरल से मिली है. ई-मेल से भेजी गई इस धमकी में ताजमहल को बम से उड़ाने की बात लिखी है. जिसके बाद से पुलिस हाईअलर्ट पर है. शनिवार सुबह करीब सात बजे केरल से सव्वाकू शंकर की ईमेल आईडी से एक मेल यूपी टूरिज्म, दिल्ली पुलिस और अभय श्रीवास्तव की आईडी पर आई. जिसमें ताजमहल को दोपहर 3:30 बजे तक आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी दी गई थी. धमकी मिलने के बाद सीआईएसएफ, ताज सुरक्षा पुलिस, बन निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉइड, पर्यटन पुलिस और भारत पुरातत्व सर्वेक्षण ​विभाग ने करीब तीन घंटे तक ताजमहल का चप्पा-चप्पा छान मारा. हालांकि, कहीं कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली. धमकी के चलते ताजमहल के पूर्वी और पश्चिमी गेट पर सतर्कता और बढा दी गई. पर्यटकों को ताजमहल में पेन ले जाने पर भी पाबंदी लगा दी गई. तीन घंटे की तलाशी के बाद कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली तो सुरक्षा एजेंसियों ने राहत की सांस ली. डीसीपी सिटी के मुताबिक यह हॉक्स ईमेल था, जो केरल से आया था. इस बारे में साइबर सेल थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है. जिसकी जांच साइबर सेल कर रही है.

पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में बोला – सेना ने सिर गर्व से ऊंचा कर दिया

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 122वें एपिसोड के माध्यम से देशवासियों से संवाद किया। अपने संबोधन की शुरुआत में पीएम मोदी ने कहा, “आज पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है, आक्रोश से भरा हुआ है, संकल्पबद्ध है। आज हर भारतीय का यही संकल्प है कि हमें आतंकवाद को खत्म करना है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमारी सेना ने जो पराक्रम दिखाया उसने हर हिंदुस्तान का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया…” “जवानों ने आतंक के अड्डों को तबाह किया” पीएम मोदी ने आगे कहा, “ऑपरेशन सिंदूर ने दुनिया भर में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को नया विश्वास और उत्साह दिया है। ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य मिशन नहीं है, यह हमारे संकल्प, साहस और बदलते भारत की तस्वीर है…” उन्होंने कहा, “हमारे जवानों ने आतंक के अड्डों को तबाह किया, यह उनका अदम्य साहस था और उसमें शामिल थी, भारत में बने हथियारों, उपकरणों और टेक्नोलॉजी की ताकत। उसमें ‘आत्मनिर्भर भारत’ का संकल्प भी था। हमारे इंजीनियर, हमारे टेक्निशियन हर किसी का पसीना इस विजय में शामिल है।” उन्होंने कहा कि जिस सटीकता के साथ, जिस सटीकता के साथ, हमारी सेनाओं ने सीमा पार के आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त किया, वो अद्भुत है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दुनिया-भर में आतंक के खिलाफ़ लड़ाई को नया विश्वास और उत्साह दिया है। पीएम मोदी ने कहा, “‘ऑपरेशन सिंदूर’ सिर्फ एक सैन्य मिशन नहीं है, ये हमारे संकल्प, साहस और बदलते भारत की तस्वीर है और इस तस्वीर ने पूरे देश को देश-भक्ति के भावों से भर दिया है, तिरंगे में रंग दिया है। आपने देखा होगा, देश के कई शहरों में, गावों में, छोटे-छोटे कस्बों में, तिरंगा यात्राएं निकाली गई। हजारों लोग हाथों में तिरंगा लेकर देश की सेना, उसके प्रति वंदन-अभिनंदन करने निकल पड़े। कितने ही शहरों में सिविल डिफेंस वॉलेंटियर बनने के लिए बड़ी संख्या में युवा एकजुट हो गए, और हमने देखा, चंडीगढ़ के वीडियो तो काफी वायरल हुए थे।” उन्होंने आगे कहा, “सोशल मीडिया पर कविताएं लिखी जा रही थीं, संकल्प गीत गाये जा रहे थे । छोटे-छोटे बच्चे पेटिंग्स बना रहे थे जिनमें बड़े सन्देश छुपे थे। मैं अभी तीन दिन पहले बीकानेर गया था । वहाँ बच्चों ने मुझे ऐसी ही एक पेटिंग्स भेंट की थी। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने देश के लोगों को इतना प्रभावित किया है कि कई परिवारों ने इसे अपने जीवन का हिस्सा बना लिया है। बिहार के कटिहार में, यूपी के कुशीनगर में, और भी कई शहरों में, उस दौरान जन्म लेने वाले बच्चों का नाम ‘सिंदूर’ रखा गया है।” नक्सलवाद पर बोले पीएम मोदी पीएम मोदी ने नक्सलवाद के खिलाफ कार्रवाई का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, “बस से कहीं आना-जाना कितनी सामान्य बात है। लेकिन मैं आपको एक ऐसे गांव के बारे में बताना चाहता हूं, जहां पहली बार एक बस पहुंची। इस दिन का वहां के लोग वर्षों से इंतजार कर रहे थे। और जब गांव में पहली बार बस पहुंची तो लोगों ने ढोल-नगाड़े बजाकर उसका स्वागत किया। बस को देखकर लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं था। गांव में पक्की सड़क थी, लोगों को जरूरत थी, लेकिन पहले कभी यहां बस नहीं चल पाई थी।” पीएम ने कहा, “क्यों, क्योंकि ये गांव माओवादी हिंसा से प्रभावित था। यह जगह है महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में, और इस गांव का नाम है, काटेझरी। काटेझरी में आए इस परिवर्तन को आसपास के पूरे क्षेत्र में महसूस किया जा रहा है। अब यहां हालात तेजी से सामान्य हो रहे हैं। माओवाद के खिलाफ सामूहिक लड़ाई से अब ऐसे क्षेत्रों तक भी बुनियादी सुविधाएं पहुंचने लगी है। गांव के लोगों का कहना है कि बस के आने से उन लोगों का जीवन बहुत आसान हो जाएगा।” प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ में हम छत्तीसगढ़ में हुए बस्तर ओलंपिक्स और माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में साइंस लैब पर चर्चा कर चुके हैं। यहां के बच्चों में साइंस का जुनून है। वो स्पोर्ट्स में भी कमाल कर रहे हैं। ऐसे प्रयासों से पता चलता है कि इन इलाकों में रहने वाले लोग कितने साहसी होते हैं। इन लोगों ने तमाम चुनौतियों के बीच अपने जीवन को बेहतर बनाने की राह चुनी है। मुझे यह जानकार भी बहुत खुशी हुई कि 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में दंतेवाड़ा जिले के नतीजे बहुत शानदार रहे हैं। करीब 95 परसेंट रिजल्ट के साथ ये जिला 10वीं के नतीजों में टॉप पर रहा। वहीं 12वीं की परीक्षा में इस जिले ने छत्तीसगढ़ में छठा स्थान हासिल किया । सोचिए। जिस दंतेवाड़ा में कभी माओवाद चरम पर था, वहां आज शिक्षा का परचम लहरा रहा है। ऐसे बदलाव हम सभी को गर्व से भर देते हैं। शेरों से जुड़ी एक बड़ी अच्छी खबर पीएम मोदी ने शेरों की बढ़ती आबादी का जिक्र करते हुए खुशी जताई। उन्होंने कहा, “मेरे प्यारे देशवासियो, अब मैं लॉयन्स, शेरों से जुड़ी एक बड़ी अच्छी खबर आपको बताना चाहता हूं। पिछले केवल पाँच वर्षों में गुजरात के गिर में शेरों की आबादी 674 से बढ़कर 891 हो गई है। 674 से 891! शेरों की गणना के बाद सामने आई शेरों की ये संख्या बहुत उत्साहित करने वाली है।” उन्होंने कहा, “आप में से बहुत से लोग यह जानना चाह रहे होंगे कि आखिर ये जानवरों की जनगणना होती कैसे है? ये अभ्यास बहुत ही चुनौतीपूर्ण है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि शेरों की गणना 11 जिलों में, 35 हजार वर्ग किलोमीटर के दायरे में की गई थी। गणना के लिए टीमों ने हर समय यानी चौबीसों घंटे इन क्षेत्रों की निगरानी की। इस पूरे अभियान में वेरिफिकेशन और क्रॉस वेरिफिकेशन दोनों किए गए। इससे पूरी बारीकी से शेरों की गिनती का काम पूरा हो सका।” उन्होंने कहा, “एशियाई शेरों की आबादी में बढ़ोतरी ये दिखाती है कि जब समाज में ऑनरशिप का भाव मजबूत होता है, तो कैसे शानदार नतीजे आते हैं। कुछ दशक पहले गिर में हालात बहुत चुनौतीपूर्ण थे। लेकिन वहां के लोगों ने मिलकर बदलाव लाने का बीड़ा उठाया। वहां लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के साथ ही ग्लोबल बेस्ट प्रैक्टिस को भी अपनाया गया। इसी दौरान गुजरात ऐसा पहला राज्य बना, जहां बड़े पैमाने पर वन विभाग के पद पर … Read more

भारत ने जापान को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का दर्जा किया हासिल

नई दिल्ली भारत ने वैश्विक आर्थिक मंच पर एक और बड़ी छलांग लगाई है। नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बीवी आर सुब्रह्मण्यम ने शनिवार को इसकी घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि भारत ने जापान को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का दर्जा हासिल कर लिया है। यह आंकड़ा अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के लेटेस्ट आंकड़ों पर आधारित है। सुब्रह्मण्यम ने यह जानकारी नई दिल्ली में आयोजित 10वीं नीति आयोग गवर्निंग काउंसिल बैठक के बाद एक प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने कहा, “जैसा कि मैं बोल रहा हूं, भारत अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। हमारी अर्थव्यवस्था 4 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर को पार कर गई है। यह मेरा नहीं बल्कि IMF का डेटा है। भारत अब जापान से आगे निकल गया है।” उन्होंने आगे कहा कि अब केवल अमेरिका, चीन और जर्मनी ही भारत से आगे हैं। यदि भारत की आर्थिक प्रगति इसी रफ्तार से चलती रही तो आने वाले 2 से 3 वर्षों में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। IMF की वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक (अप्रैल 2025) रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2026 में भारत की GDP करीब 4,187 अरब डॉलर होगी। वहीं, जापान की GDP अनुमानित रूप से 4,186 अरब डॉलर रहने की संभावना है। भारत 2024 तक दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था। IMF का कहना है कि भारत 2025 और 2026 में क्रमश: 6.2% और 6.3% की दर से विकास करेगा। इसके विपरीत वैश्विक अर्थव्यवस्था की विकास दर 2025 में 2.8% और 2026 में 3% रहने की संभावना है। यह आंकड़े भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था को रेखांकित करते हैं। ‘विकसित भारत 2047’ की दिशा में मजबूत कदम बैठक के दौरान ‘विकसित राज्य से विकसित भारत 2047’ विषय पर केंद्र और राज्यों के बीच गहन विचार-विमर्श हुआ। नीति आयोग के सीईओ ने बताया कि इस बैठक में मैन्युफैक्चरिंग, सेवाएं, ग्रामीण और शहरी गैर-कृषि क्षेत्र, अनौपचारिक क्षेत्र, ग्रीन और सर्कुलर इकोनॉमी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। सुब्रह्मण्यम ने कहा, “भारत अब एक ऐसे मोड़ पर खड़ा है जहां से उसकी अर्थव्यवस्था बहुत तेज गति से आगे बढ़ सकती है। हम टेक-ऑफ स्टेज पर हैं।”  

उत्तर प्रदेश में मौसम लगातार ले रहा करवट, आज बारिश के आसार

लखनऊ उत्तर प्रदेश में मौसम लगातार करवट ले रहा है. केरल में मानसून की दस्तक का असर प्रदेश में भी कहीं ना कहीं दिखने रहा है. दिन में धूप, कभी बारिश, वहीं रात में हवाओं ने मौसम बदल दिया है. मौसम विभाग की मानें तो 25 मई को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है. विभाग के अनुसार रविवार को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में कहीं-कहीं पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. इस दौरान प्रदेश के दोनों हिस्सों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है. रविवार को गोंडा, बलरामपुर, उन्नाव, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कन्नौज, फर्रुखाबाद, गोरखपुर में बादल गरजने और बिजली चमकने के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है. इसके अलावा सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, मऊ, वाराणसी, गाजीपुर, आजमगढ़, बलिया, देवरिया,, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, हापुड, कासगंज, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और उसके आसपास के इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है. साथ ही आंधी भी चल सकती है. तापमान की बात करें तो शनिवार को सबसे ज्यादा तापमान झांसी में रहा. यहां पर 42.1डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया. वहीं बांदा, उरई और मुरादाबाद जिले में पारा 40 डिग्री के पार पहुंचा गया है. राजधानी लखनऊ में 38.8 डिग्री अधिकतम और 27 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है.

तूफानी हवाओं के साथ दिल्ली-NCR में हो रही झमाझम बारिश

नई दिल्ली शुक्रवार और शनिवार को दिल्ली में जमकर बारिश हुई। बारिश के सात तेज हवाएं चलीं, जिससे पेड़ उखड़ गए। भीषण बारिश के कारण दिल्ली में गर्मी से राहत मिली है, हालांकि, लोगों मई के महीने में ऐसे मौसम की उम्मीद नहीं रहती है। दिल्ली के साथ ही देश के उत्तर-पश्चिमी कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का दौर चला। कहा जा रहा है कि तेज बारिश के साथ गरज और तूफानी हवाओं का यह दौर कालबैसाखी हो सकता है। यह घटना देश के पश्चिमी हिस्सों में मानसूनी के पहले की घटना है, जो पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में भी देखने को मिल रही है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आखिर ये कालबैसाखी क्या है… कालबैसाखी या नॉरवेस्टर क्या है? कालबैशाखी को नॉरवेस्टर भी कहा जाता है। यह भयंकर आंधी के रूप में अप्रैल-मई के महीनों में पूर्वी भारत के राज्यों जैसे- पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, असम, झारखंड और बिहार से उठती है। कालबैसाखी प्री-मॉनसून सीजन के दौरान ही देखने को मिलती है। नॉरवेस्टर शब्द की उत्पत्ति उत्तर-पश्चिम से पूर्व की ओर उठने वाला तूफान की सामान्य गति को दर्शाता है। कालबैसाखी एक स्थानीय नाम है, जिसका अर्थ अप्रैल-मई महीने की आपदा होता है। नाम के अर्थ से ही इसकी विनाशकारी प्रकृति का अंदाजा लगाया जा सकता है। दिल्ली-एनसीआर में बारिश के कई कारण रविवार को दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर चला। इस दौरान बारिश के साथ ही गरज भी सुनने को मिली। इस बारिश को प्री-मानसून प्रणालियों से जोड़कर देखा जा सकता है। एक ही समय पर दिल्ली में बारिश के लिए कई कारक जिम्मेदार हैं। इससे बारिश के पूरे सिस्टम को पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर से दिल्ली-एनसीआर से होते हुए उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में लाकर छोड़ा है। ये भूमध्य सागर पर उत्पन्न होते हैं। ये कम दबाव वाले सिस्टम हैं जो दिल्ली एनसीआर सहित उत्तर भारत में बेमौसम बारिश के लिए जिम्मेदार होते हैं। मई के महीने ये सिस्टम गर्मी और नमी के साथ मिलकर गरज और भारी बारिश का कारण बन जाते हैं। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से भी नमी के साथ मिलकर एक पश्चिमी विक्षोभ ने दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की है।  

युद्धपोत को समंदर में उतारने के दौरान ही हादसा, अधिकारियों पर गिरी गाज

उत्तर कोरिया उत्तर कोरियाई प्राधिकारियों ने हाल में नौसेना के डिस्ट्रॉयर शिप का जलावतरण असफल रहने के मामले में शिपयार्ड के तीन अधिकारियों को हिरासत में लिया है। देश के सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी। जानकारी के मुताबिक पोत को समंदर में उतारने के दौरान ही हादसा हो गया और यह क्षतिग्रस्त हो गया। किम जोंग उन ने घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा था कि यह आपराधिक लापरवाही के कारण हुआ है। उत्तर कोरिया की नौसेना के लिए अहम माना जा रहा 5,000 टन वजनी विध्वंसक युद्धपोत अपने जलावतरण समारोह के दौरान बुधवार को क्षतिग्रस्त हो गया था। इस कार्यक्रम में उत्तर कोरिया के नेता किम भी शामिल हुए थे। उपग्रह से प्राप्त तस्वीरों में पोत स्थल पर एक ओर पड़ा हुआ और नीले रंग के कवर से ढका नजर आ रहा है। पोत के कुछ हिस्से पानी में डूबे दिख रहे हैं। देश के दूसरे डिस्ट्रॉयर शिप के जलावतरण में विफलता किम के लिए शर्मिंदगी की बात है। किम अमेरिकी नेतृत्व वाली सैन्य चुनौतियों से निपटने के लिए नौसैनिक बलों को मजबूत करने पर जोर देते हैं। उत्तर कोरिया ने पिछले महीने अपने पहले विध्वंसक पोत का जलावतरण किया था। यह भी 5,000 टन वजनी पोत है। सरकारी मीडिया ने बताया कि यह पोत उत्तर कोरिया का सबसे बड़ा एवं सबसे उन्नत युद्धपोत है और इसे परमाणु मिसाइल सहित विभिन्न हथियारों को ले जाने के लिए बनाया गया है। आधिकारिक ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ (केसीएनए) ने बताया कि कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने चोंगजिन शिपयार्ड के मुख्य अभियंता, पोत के एक हिस्से के निर्माण से जुड़ी कार्यशाला के प्रमुख और प्रशासनिक मामलों के उप प्रबंधक को हिरासत में ले लिया है। प्राधिकारियों ने बताया कि वे बुधवार को जलावतरण असफल रहने के लिए जिम्मेदार हैं। केसीएनए ने पहले बताया था कि उत्तर कोरिया के केंद्रीय सैन्य आयोग ने इस घटना की जांच शुरू करते हुए चोंगजिन शिपयार्ड के प्रबंधक हांग किल हो को तलब किया है। उत्तर कोरिया की प्रमुख सैन्य समिति ने शुक्रवार को कहा था कि जिम्मेदार लोगों को इस ‘अक्षम्य आपराधिक कृत्य’ के लिए जिम्मेदार ठहराया जाएगा। उत्तर कोरिया ने जलावतरण के दौरान युद्धपोत को कोई गंभीर नुकसान पहुंचने की बात से इनकार किया है। उसने कहा कि पोत के निचले में खरोंच आई और समुद्री का कुछ पानी पोत के एक हिस्से में भर गया जिसे निकालने, पोत की मरम्मत करने और खरोंचों को ठीक करने में कुल 10 दिन लगेंगे।  

पंजाब किंग्स आईपीएल में 200 से अधिक का स्कोर डिफेंड करते हुए सबसे ज्यादा बार हारी

नई दिल्ली पंजाब किंग्स के नाम आईपीएल के इतिहास का एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। आईपीएल के अपने पहले खिताब की ओर देख रही पंजाब की टीम को दूसरी बार इस सीजन 200 से ज्यादा रन बनाने के बावजूद हार मिली है। इसी के साथ पंजाब की टीम आईपीएल की पहली ऐसी टीम बन गई है, जिसने 200 से ज्यादा रन बनाने के बावजूद सबसे ज्यादा मैचों में हार झेली है। पंजाब किंग्स के साथ ऐसा सातवीं बार शनिवार 24 मई को हुआ, जब दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में रौंद दिया। आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच 200 या इससे ज्यादा रन बनाने के बावजूद हार झेलने के मामले में पंजाब किंग्स शर्मनाक आंकड़ों के साथ शीर्ष पर है। टीम अब तक 7 मैच 200 से ज्यादा के टोटल को डिफेंड करते हुए हारी है। लिस्ट में दूसरा नाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू यानी आरसीबी का है, जिसने 6 बार 200 से ज्यादा का टोटल डिफेंड नहीं किया। चेन्नई सुपर किंग्स लिस्ट में तीसरे नंबर पर है, जिसने 5 मैच 200 से ज्यादा रन बनाने के बावजूद हारे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटन्स ने 4-4, राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2-2 मैच 200 से ज्यादा का टोटल बनाकर गंवाए हैं। मुंबई इंडियंस अभी तक एक भी मैच 200 या इससे ज्यादा रनों का टोटल बनाकर नहीं हारी है। सबसे ज्यादा बार 200 का स्कोर डिफेंड करते हुए हार 7 मैच – पंजाब किंग्स 6 मैच – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू 5 मैच – चेन्नई सुपर किंग्स 4 मैच – कोलकाता नाइट राइडर्स 2 मैच – सनराइजर्स हैदराबाद 2 मैच – लखनऊ सुपर जायंट्स हालांकि, आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा बार 200 या इससे ज्यादा रन बनाने के मामले में पंजाब किंग्स तीसरे नंबर पर है। सबसे ज्यादा 34 बार सीएसके ने 200 से ज्यादा रन आईपीएल में बनाए हैं। आरसीबी ने 33 बार ये कमाल किया है। वहीं, पंजाब किंग्स 31 बार आईपीएल में 200 प्लस का टोटल बना चुकी है। मुंबई इंडियंस ने 29 बार इस कारनामे को अंजाम दिया है, जबकि राजस्थान रॉयल्स ने 26 बार ये करिश्मा किया है। सनराइजर्स हैदराबाद ने 25, दिल्ली कैपिटल्स ने 18, गुजरात टाइटन्स ने 15 और एलएसजी ने 12 बार ये कमाल किया है। आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 रन बनाने वाली टीमें 34 – चेन्नई सुपर किंग्स 33 – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू 29 – कोलकाता नाइट राइडर्स  

विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का रामलला के किए दर्शन कर पहुंचे हनुमान गढ़ी

अयोध्या विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा संग आजकल अलग-अलग धार्मिक स्थलों पर नजर आते हैं। आईपीएल के व्यस्त शेड्यूल के बीच रविवार को दोनों ने अयोध्या पहुंच रामलला के दर्शन किए। इसके बाद वे हनुमान गढ़ी गए और दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने पूजा-अर्चना के बाद भगवान के दर पर माथा टेका। हनुमान गढ़ी मंदिर में विराट-अनुष्का की पूजा अर्चना का वीडियो भी सामने आया है। हनुमान गढ़ी मंदिर में पहुंचे तो पुजारी ने उन्हें फूल माला पहनाकर टीका लगाया। इस दौरान फैन्स उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे। बता दें कि 12 मई को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद विराट, पत्नी अनुष्का संग वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के पास पहुंचे थे। दोनों ने प्रेमानंद महाराज से आध्यात्मिक चर्चा की थी। रविवार को दोनों के हनुमान गढ़ी मंदिर में दर्शन के बाद इस बारे में जानकारी देते हुए हनुमान गढ़ी मंदिर के महंत संजय दास जी महाराज ने एएनआई से कहा, ‘विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का आध्यात्म के प्रति बहुत ही लगाव है। भगवान राम लला के दर्शन के बाद उन्होंने हनुमान गढ़ी में भी आशीर्वाद लिया। उनके साथ आध्यात्म की भी कुछ चर्चाएं हुईं…।’ आईपीएल मैच के लिए लखनऊ में हैं विराट विराट कोहली इन दिनों आईपीएल के लीग स्टेज के मुकाबलों के लिए लखनऊ में ठहरे हुए हैं। 23 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच खेला गया था। इस मैच में विराट कोहली ने हिस्सा लिया था। उन्होंने 25 गेंद पर 43 रन बनाए थे। हालांकि उनकी टीम हार गई थी। 27 मई लखनऊ में ही मेजबान टीम लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मैच खेलना है। इस बीच 4 दिन का गैप मिला है। इसी दौरान विराट कोहली और अनुष्का ने अयोध्या पहुंचकर भगवान रामलला और हनुमान गढ़ी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उनकी सुरक्षा में जहां यूपी पुलिस पूरी तरह मुस्तैद दिखी तो वहीं फैन्स उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे।  

पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बीजेपी-एनडीए की बैठक , विकास पर प्रेजेंटेशन देंगे सीएम और डिप्टी सीएम

नई दिल्ली पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बीजेपी-एनडीए के सीएम और डिप्टी सीएम की बैठक नई दिल्ली स्थित अशोक होटल में शुरू हो गई है। बैठक में NDA के तहत शासित 20 राज्यों के करीब 20 मुख्यमंत्री और 18 उपमुख्यमंत्री शामिल हो रहे हैं। यह बैठक पूरे दिन चलने की संभावना है। बैठक में सभी राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम विकास पर प्रेजेंटेशन देंगे। वहीं ऑपरेशन सिंदूर और जातिगत जनगणना पर चर्चा होगी। साथ ही  इस बैठक का उद्देश्य ‘विकसित भारत @2047′ की रूपरेखा तैयार करना और सुशासन  के मॉडल पर साझा रणनीति बनाना है। बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद हैं। बैठक में ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी के लिए सशस्त्र बलों और पीएम मोदी को बधाई देने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया जाएगा। इसके अलावा बैठक में जाति जनगणना को लेकर भी प्रस्ताव पारित किया जाएगा। अगले महीने मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला साल पूरा हो रहा है। इन राज्यों के सीएम हुए शामिल बैठक में तमाम दिग्गज नेता हिस्सा ले रहे हैं.बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी अपने उपमुख्यमंत्री के साथ बैठक में शामिल हो रहे हैं। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ-साथ दोनों उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण भी बैठक में शामिल हुए हैं। इस बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हो रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए नीतीश कुमार की बातों और मांगों पर विशेष ध्यान रहेगा। यह बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच नई सरकार बनने के बाद पहली आधिकारिक बातचीत है। इसमें बिहार की पुरानी और नई योजनाओं के लिए केंद्र से समर्थन की बात प्रमुख रूप से उठेगी। इस बैठक में किन मुद्दों पर होगी चर्चा     ऑपरेशन सिंदूर: एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा कर सकते हैं और देश के सेना की इस बड़ी उपलब्धि को लोगों को बताने के लिए रोड मैप बनाया जा सकता है।     जातिगत जनगणना:हाल ही में मोदी सरकार ने जातिगत जनगणना करवाने का फैसला लिया था। देश के कई राज्यों की तरफ से इसकी मांग होती रही थी. इस मुद्दे पर भी चर्चा की संभावना है।     विकसित भारत @2047′ की रूपरेखा बनेगी:एनडीए के तमाम दल पीएम मोदी के विकसित भारत @2047 के संकल्प को लेकर सहमत हैं और इसे लेकर लंबी चर्चा हो आज के बैठक में होने की संभावना है। शनिवार को नीति आयोग की बैठक ली इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता की। इसमें पीएम ने कहा- हमें टीम इंडिया की तरह काम करना होगा। विकसित भारत हर भारतीय का लक्ष्य है। जब हर राज्य विकसित होगा, तो भारत विकसित होगा। इस बैठक में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल, केंद्रीय मंत्री और नीति आयोग के उपाध्यक्ष, सदस्य और CEO शामिल हुए। नीति आयोग के स्टेटमेंट के मुताबिक, इस साल बैठक की थीम ‘विकसित भारत के लिए विकसित राज्य’ है। बैठक में भारत को 2047 तक विकसित बनाने के लिए राज्यों की भूमिका पर जोर दिया जाएगा। केंद्र और राज्य सरकारों के बीच बेहतर समन्वय को लेकर भी चर्चा होगी। केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को देश के सामने मौजूद विकास से जुड़ी चुनौतियों के बारे में बताया। इसके अलावा भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए राज्य किस तरह आधारशिला बन सकते हैं, यह भी बताया गया। बैठक में उद्यमिता, कौशल और देश भर में स्थायी रोजगार के अवसर बढ़ाने के उपायों पर भी चर्चा की गई।

रायबरेली में गंगा में डूबकर तीन लोगों की मौत

रायबरेली रायबरेली के डलमऊ घाट पर तीन युवकों की गंगा में डूबने से मौत हो गई है। गोताखोरों की मदद से शवों को बाहर निकाल लिया गया है। मौके पर भारी मात्रा में पुलिस मौजूद है। प्राप्त जानकारी के अनुसार डलमऊ के रानी शिवाला घाट के सामने गंगा स्नान के दौरान तीन युवकों की मौत हुई है। चार युवक गंगा में नहा रहे थे। एक के बाद एक सभी डूबने लगे। इसमें से एक को बचा लिया गया, जबकि तीन की डूबकर मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यहां युवक नहाते-नहाते गहरे पानी में चले गए थे। मरने वाले तीनों अमेठी के जगदीशपुर के रहने वाले हैं। सभी मृतक अमेठी जिले के जगदीशपुर थाने के पालपुर निवासी चंद्रमा कौशल, चंद्र कुमार कौशल, चंद्र प्रकाश, विधि चंद्र कौशल, बाल चंद्र कौशल, घरम चंद्र कौशल, आयुष कौशल, अनिल कौशल और आर्या डलमऊ के रानी शिवालाघाट के पास स्नान करने के लिए आए थे। सभी लोग स्नान कर रहे थे। इस दौरान चंद्र कुमार कौशल (60), बाल चंद्र कौशल (42) और आर्या (17) गहरे पानी में चले गए। इस कारण तीनों की डूबकर मौत हो गई। घटना से घाट पर हड़कंप मच गया। लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए मोबाइल जमा करने की सुविधा प्रदान करेगा निर्वाचन आयोग

एमसीबी मतदाताओं की सुविधा बढ़ाने और मतदान दिवस की व्यवस्थाओं को सरल बनाने के उद्देश्य से निर्वाचन आयोग ने दो और व्यापक निर्देश जारी किए हैं। इनमें मतदान केंद्रों के बाहर मोबाइल जमा सुविधा प्रदान करना और प्रचार नियमों का सरलीकरण शामिल है। ये निर्देश लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 और निर्वाचन संचालन नियम, 1961 के संबंधित प्रावधानों के अनुरूप है।  शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल फोन के बढ़ते उपयोग और मतदाताओं विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और दिव्यांगजनों को मतदान दिवस पर मोबाइल फोन संभालने में होने वाली कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए, आयोग ने मतदान केंद्रों के ठीक बाहर मोबाइल जमा सुविधा की अनुमति देने का निर्णय लिया है। मतदान केंद्र से 100 मीटर की परिधि के भीतर केवल बंद (स्विच ऑफ) स्थिति में मोबाइल फोन रखने की अनुमति होगी। मतदान केंद्र के प्रवेश द्वार के पास साधारण पिजनहोल बॉक्स या जूट बैग रखे जाएंगे, जिनमें मतदाताओं को अपने मोबाइल फोन जमा करने होंगे। मोबाइल फोन मतदान केंद्र के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी। हालांकि, कुछ मतदान केंद्रों को स्थानीय प्रतिकूल परिस्थितियों के आधार पर रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा इस प्रावधान से छूट दी जा सकती है। मतदान केंद्र के भीतर मतदाता की गोपनीयता सुनिश्चित करने वाला निर्वाचन संचालन नियम 49 एम सख्ती से लागू रहेगा। इसके अतिरिक्त, मतदान दिवस पर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से आयोग ने प्रचार की अनुमति सीमा को निर्वाचन कानूनों के अनुरूप मतदान केंद्र से 100 मीटर की दूरी तक सीमित कर दिया है। मतदान दिवस पर मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे में चुनाव प्रचार की अनुमति नहीं होगी। अतः मतदान दिवस पर उम्मीदवारों द्वारा मतदान दिवस पर ऐसे बूथ, जिनसे वे आधिकारिक मतदाता सूचना पर्ची (VIS) न होने की स्थिति में अनौपचारिक पहचान पर्ची वितरित करते हैं, अब मतदान केंद्र से 100 मीटर की दूरी के बाहर लगाए जा सकेंगे। मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार तथा निर्वाचन आयुक्तगण डॉ. सुखबीर सिंह संधू एवं डॉ. विवेक जोशी के नेतृत्व में भारत निर्वाचन आयोग विधिक ढांचे के अनुसार निष्पक्ष निर्वाचन कराने के लिए प्रतिबद्ध है और साथ ही मतदाताओं के लिए सुविधाएं बढ़ाने हेतु लगातार नवाचार करता रहेगा।

केंद्र सरकार वाहन चालकों के लिए लाई FASTag PASS, 3 हजार रुपए में करें साल भर सफर

नई दिल्ली टोल नाके पर हाई फाई टोल टैक्स को लेकर अक्सर विवाद की स्थिति पैदा होते आपने देखा होगा। मामला तब और खराब हो जाता है जब फास्ट टैग रिचार्ज ख़त्म हो जाए। लेकिन इन समस्याओं का अंत करने केंद्र सरकार अब एक योजना लेकर आ रही है। जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार जल्द ही FASTag से जुड़ी एक नई पॉलिसी शुरू करने जा रही है, जिसके तहत वहां चालकों को मात्र 3000 रुपए में सालभर का वार्षिक पास मिलेगा। इस पास से वाहन चालक एक साल तक किसी भी टोल प्लाजा पर भुगतान किए बिना हाईवे और एक्सप्रेसवे पर यात्रा कर सकेंगे। इस योजना से अक्सर यात्रा करने वाले चालकों का पैसा और समय दोनों बचेगा। इस योजना का सबसे अधिक लाभ रोजमर्रा टोल नाकों से सफर करनेवाले ट्रक और बड़े वाहनों को मिलेगा। हालांकि, यह योजना “Distance Based Pricing” प्रणाली पर आधारित होगी, यानी पास विशेष दूरी या क्षेत्र तक ही मान्य होग। किस वजह से लाई गई यह योजना ? FASTag Pass को लाने के पीछे सरकार का मुख्य उद्देश्य टोल प्लाजा पर ट्रैफिक जाम, समय की बर्बादी और कैश ट्रांजैक्शन को खत्म करना है। अगर ज्यादा वाहन चालक यह वार्षिक पास लेते हैं, तो भविष्य में टोल नाकों को पूरी तरह हटाने की दिशा में कदम बढ़ाए जा सकते हैं। आसानी से मिल जाएगा FASTag Pass गौरतलब है कि, इस वार्षिक पास को लेने के लिए वाहन मालिकों को किसी भी नए दस्तावेज की जरूरत नहीं होगी। यह पास सीधे आपके मौजूदा FASTag अकाउंट से रिचार्ज किया जा सकेगा। गौरतलब है कि, पहले सरकार ने 15 वर्षों के लिए 30,000 रुपए वाला पास लॉन्च किया था, लेकिन लोगो ने इसमें कुछ ख़ास दिलचस्पी नहीं ली तो वह योजना अब बंद कर दी गई है।

आमला मे पाँच एवं नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ, श्रीमद प्रज्ञापुराण कथा का आयोजन सम्पन्न |

Five and nine Kundiya Gayatri Maha Yagya and Shreemad Prajna Puran Katha was organized in Amla. हरिप्रसाद गोहेआमला । अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन मे उपजोन छिंदवाड़ा की टोलीयों द्वारा ग्राम कुटखेड़ी तथा बासन्या मे नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं श्रीमद प्रज्ञापुराण कथा सम्पन्न हुई | टोली नायक धनराज धोटे ने अपने उद्बोधन मे कहा कि वर्तमान समय मे सदज्ञान एवं सद्बुद्धि के लिए गायत्री एवं यज्ञ ही एक मात्र साधन है | गायत्री परिवार के जिला समन्वयक डॉ कैलाश वर्मा ने बताया की पूरे जिले मे 5 कुंडीय एवं 9 कुंडीय गायत्री यज्ञों की शृंखला चलाई जा रही है | जिला सहसमन्वयक रवि शंकर पारखे के बताया की गायत्री परिवार के सप्त सूत्रीय कार्यक्रमों के साथ साथ यज्ञों का क्रम भी निरंतर चल रहा है | जिला व्यसन मुक्ति अभियान प्रभारी टी के चौधरी ने बताया कि 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाएगा जिसमे रैली व प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा | आमला तहसील समन्वयक नर्मदा प्रसाद सोलंकी ने बताया की ग्राम बासन्या, कुटखेड़ी, के बाद वन ग्राम ठूठामा मे दिनांक 28 से 31 मई तक पाँच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं श्रीमद प्रज्ञापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है | ग्राम बासन्या एवं कुटखेड़ी मे 251 परिजनो ने गुरुदीक्षा लेकर परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्री राम शर्मा आचार्य को गुरु वरण किया| कुटखेड़ी के हरिप्रसाद साहू एवं बासन्या के सतीश साहू ने बताया की यज्ञ मे दीक्षा संस्कार के साथ पुंसवन संस्कार सम्पन्न हुए| जिला समन्वय समिति के रमेश सूर्यवंशी बोरदेही, नीलेश मालवीय, आर के पालीवाल, अजय पवार, अनूप वर्मा, सुखदेव धोटे तथा यमुनाप्रसाद यादव कुटखेडी, आमला के सक्रिय कार्यकर्ता एस पी डढोरे, ठाकुरदास पवार, राजेश मालवीय, किसन सराटकर, जी आर खादीपुरे, गायत्री प्रज्ञा पीठ आमला के प्रमुख ट्रस्टी बी पी धामोड़े, महिला मण्डल की विमला पवार, वंदना डढोरे, पुष्पा साहू एवं तहसील आमला के नवचेतना केंद्र के गायत्री परिजनो का सहयोग रहा |

रियलमी जीटी 7 स्मार्टफोन ने 24 घंटे मूवी चलाकर गिनीज बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

नई दिल्ली Realme के एक जल्द लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन ने कमाल का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है। दरअसल हम बात कर रहे हैं Realme GT 7 की जिसने पूरे 24 घंटे तक मूवी प्ले करके एक अनोखा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है। यह स्मार्टफोन जल्द ही लॉन्च होने वाला है। Realme ने 23 मई को पूरे 24 घंटे तक मूवी प्ले करने का रिकॉर्ड बनाया। क्या है रिकॉर्ड बता दें कि Realme की “Endless Power Journey” नाम की एक खास मुहिम के तहत कंपनी ने एक अनोखा रिकॉर्ड बनाने की कोशिश की है। यह इवेंट यूरोप में एक क्रूज पर आयोजित किया गया था, जिसकी शुरुआत रोम, इटली से हुई। इस चैलेंज की शुरुआत 22 मई 2025 को रात 9:30 बजे (भारतीय समय के अनुसार) शेनझेन, चीन से एक लाइवस्ट्रीम के जरिए की गई थी। लगातार 24 घंटे तक मूवी प्लेबैक करने के इस रिकॉर्ड को 23 मई 2025 की रात 9:30 बजे आधिकारिक रूप से पूरा किया गया। जहां गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के जजेस ने इसे मान्य घोषित किया। Realme ने क्या बताया Realme ने हाल ही में अपने अपकमिंग स्मार्टफोन GT7 सीरीज से जुड़ी कुछ बड़ी जानकारी शेयर की हैं। कंपनी के मुताबिक, इस शानदार रिकॉर्ड के पीछे फोन की पावरफुल 7000mAh की बैटरी है, जो 120W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इतनी बड़ी बैटरी और तेज चार्जिंग की वजह से ही Realme GT 7 ने बिना रुके 24 घंटे लगातार मूवी चलाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। Realme ने यह भी बताया कि GT 7 की बैटरी की क्वालिटी को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार TÜV Rhineland की 5-Star बैटरी सर्टिफिकेशन से नवाजा गया है। यह इस फोन में इस्तमाल की गई बैटरी की क्वालिटी और सेफ्टी को साबित करता है। बता दें कि यह सर्टिफिकेशन सिर्फ उन्हीं डिवाइसेज को दिया जाता है, जो लंबी बैटरी लाइफ, तेज चार्जिंग और सुरक्षित इस्तेमाल के सभी स्टैंडर्ड्स पर खरे उतरते हैं। कब होगा लॉन्च Realme GT 7 सीरीज का ग्लोबल और इंडिया लॉन्च 27 मई 2025 को होने वाला है। यह खास लॉन्च इवेंट पेरिस, फ्रांस में होगा। इस मौके पर कंपनी GT 7 और GT 7T दोनों ही पेश किए जाएंगे। लॉन्च के बाद इन दोनों स्मार्टफोन मॉडल्स को realme.com, Amazon.in और अन्य रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा। कुल मिलाकर इस वर्ल्ड रिकॉर्ड के जरिए Realme GT 7 ने साबित कर दिया है कि बैटरी को लेकर इस फोन से किसी को कोई शिकायत नहीं होने वाली है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet