LATEST NEWS

देश में एक्टिव हुए कोरोना के दो वैरिएंट NB.1.8.1 and LF.7, जानें ये कितने खतरनाक?

नई दिल्ली देश में एक बार फिर कोरोना ने दस्तक दे दी है और स्थिति धीरे-धीरे गंभीर होती जा रही है। मई 2025 के अंत तक भारत में कोविड-19 के एक्टिव केस 1000 का आंकड़ा पार कर चुके हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। दिल्ली, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल और बिहार समेत कई राज्यों में संक्रमण तेजी से फैल रहा है, जिस पर केंद्र और राज्य सरकारों ने सतर्कता बढ़ा दी है। सबसे ज्यादा केस कहां? कोविड की इस नई लहर में केरल सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य बनकर सामने आया है, जहां अब तक 430 से अधिक एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं। वहीं, दिल्ली में 100 से ज्यादा मरीज, महाराष्ट्र में 43 नए केस, और नोएडा में 8 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। पटना में भी संक्रमण ने दस्तक दे दी है, जहां एक मरीज पटना एम्स का डॉक्टर है। नोएडा और पटना में नए केस नोएडा में सामने आए मामलों में से एक व्यक्ति की हाल की यात्रा चेन्नई से रही है, जो नए संक्रमण के प्रसार की आशंका को और गहरा करता है। वहीं बिहार की राजधानी पटना में दो नए केस दर्ज किए गए हैं, जिससे स्थानीय प्रशासन सतर्क हो गया है। कोरोना के नए वेरिएंट भारत में इस समय 4 वेरिएंट्स की पुष्टि हो चुकी है:     XFG सीरीज     LF.7 सीरीज     JN.1 सीरीज     NB.1.8.1 सीरीज इन वेरिएंट्स में से JN.1 तेजी से फैलने वाला बताया जा रहा है, जिसके लक्षणों में नाक बहना, गले में खराश, बुखार, सिरदर्द और मांसपेशियों में दर्द शामिल हैं। एशिया में भी बढ़ता खतरा भारत के साथ-साथ एशिया के कई देशों में कोरोना मामलों में तेजी देखी जा रही है। हांगकांग, सिंगापुर, थाईलैंड और चीन में रोज़ नए संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। सिंगापुर और हांगकांग में मौतों की संख्या में भी इजाफा दर्ज हुआ है। कोरोना के दो वैरिएंट NB.1.8.1 and LF.7, जानें ये कितने खतरनाक? पिछले सप्ताह में वायरस के कारण कम से कम सात मौतें हुई हैं. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत स्थापित भारतीय SARS-CoV-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (INSACOG) के डेटा के अनुसार इस समय देश में कोरोना वायरस के दो वैरिएंट NB.1.8.1 और LF.7 – JN.1 भी पाए गए हैं. ऐसे में कई लोगों के मन में ख्याल आ सकता है कि यह दोनों वैरिएंट कितने खतरनाक हैं. चलिए हम आपको इस सवाल का जवाब देते हैं. सबसे पहले आपको संक्षेप में इन मामलों के अपडेट बताते हैं.     INSACOG के आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल में तमिलनाडु में NB.1.8.1 का एक मामला पाया गया था, जबकि मई में गुजरात में LF.7 के चार मामले सामने आए थे.     अब तक, 22 अलग-अलग देशों के ग्लोबल जीनोम डेटाबेस में NB.1.8.1 वैरिएंट के 58 मामले दर्ज किए गए हैं. इनमें अमेरिका, जापान, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड और सिंगापुर शामिल हैं. अमेरिका में, कैलिफ़ोर्निया, वाशिंगटन, वर्जीनिया और न्यूयॉर्क जैसे राज्यों में एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग के दौरान इस वैरिएंट की पहचान की गई थी. कोरोना वायरस के NB.1.8.1 और LF.7 – JN.1 वैरिएंट क्या हैं? इसे जानने के लिए आपको पहले वैरिएंट का मतलब समझना होगा. दरअसल फैलने के लिए एक वायरस किसी होस्ट (इंसान या जानवर) को संक्रमित करता है, वह अपनी बहुत साली कॉपी बनाता है. जब कोई वायरस अपनी कॉपी बनाता है, तो वह हमेशा अपनी एक सटीक कॉपी तैयार करने में सक्षम नहीं होता है. इसका मतलब यह है कि, समय के साथ, वायरस अपने जीन सीक्वेंस (जिन कैसे लाइन में लगे हैं) में थोड़ा अलग होना शुरू कर सकता है. इस प्रक्रिया के दौरान उस वायरस के जीन सीक्वेंस में किसी भी परिवर्तन को म्यूटेशन के रूप में जाना जाता है, और इन नए म्यूटेशन (नए या अलग जीन सीक्वेंस वाले वायरस) वाले वायरस को ही वेरिएंट कहा जाता है. वेरिएंट एक या एक से अधिक म्यूटेशन से भिन्न हो सकते हैं. अब वापस आते हैं कोरोना वायरस के दो वैरिएंट NB.1.8.1 और LF.7 – JN.1 पर. NB.1.8.1 और LF.7 दोनों कोरोना के JN.1 वैरिएंट में बदलाव होने से बने हैं आनी वे उप-वंशावली हैं. अभी भारत में सबसे अधिक फैलने वाला वैरिएंट JN.1 ही है. सभी मालूम चले कोरोना मामलों के सैंपल में 53% JN.1 वैरिएंट के ही हैं. इसके बाद BA.2 (26 प्रतिशत) और अन्य ओमिक्रॉन सबलाइनेज (20 प्रतिशत) का स्थान है. भारत सरकार की तैयारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को विशेष गाइडलाइंस जारी की हैं। टेस्टिंग, ट्रैकिंग और आइसोलेशन पर ज़ोर देने की सिफारिश की गई है, ताकि संक्रमण को शुरुआती स्तर पर ही रोका जा सके। क्या कहती हैं ताज़ा रिपोर्ट्स?     दिल्ली में बीते एक हफ्ते में 100+ नए केस सामने आए हैं।     महाराष्ट्र में अब तक कोविड से 5 मौतें दर्ज हो चुकी हैं।     केरल, कर्नाटक और मुंबई जैसे शहरों में रेड अलर्ट लागू कर दिया गया है। कोरोना वायरस के NB.1.8.1 और LF.7 – JN.1 वैरिएंट कितने खतरनाक? WHO के इन वैरिएंट को लेकर उनके जोखिम का जो शुरुआती मूल्यांकन किया है, उसके अनुसार, NB.1.8.1 वैरिएंट दुनिया भर में कम सार्वजनिक स्वास्थ्य जोखिम पैदा करता है. फिर भी इसमें A435S, V445H, और T478I जैसे स्पाइक प्रोटीन म्यूटेशन है. यह दिखाता है कि यह अन्य वैरिएंट की तुलना में तेजी से फैल सकता है और शरीर के इम्यून सिस्टम (रोगों से लड़ने की क्षमता) को मात दे सकता है. शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि NB.1.8.1 और LF.7 के संक्रमण से सामान्य फ्लू या हल्के COVID-19 के समान लक्षण होते हैं. अधिकांश रोगी अस्पताल में एडमिट हुए बिना घर पर ही जल्दी ठीक हो जाते हैं. यह डेल्टा जैसे पहले के वेरिएंट के उल्टा है, जो अधिक गंभीर बीमारी और उच्च मृत्यु दर का कारण बनता है, खासकर बिना टीकाकरण वाले लोगों में या उनमें जिनका इम्यून सिस्टम कमजोर है . हांगकांग-ताइवान में मरीजों की भीड़…. कोरोना कहां-कहां बरपा रहा कहर? भारत में पिछले एक हफ्ते में कोविड-19 के 752 नए केस रिपोर्ट किए गए हैं. देश में कुल पॉजिटिव मामलों की तादाद 1,000 से ज्यादा हो गई है. केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली ऐसे राज्य हैं, जहां पिछले एक हफ्ते में सबसे ज्यादा नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं. इसके साथ ही विदेश में भी कोरोना के … Read more

युवती का फोटो पोस्ट कर लिखा, फुल नाइट इंज्वाय Book Now, धर्म परिवर्तन से जुड़ा है मामला

दुर्ग  जिले में धर्म परिवर्तन के लिए युवती को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। युवती ने कहा कि उसे गौ.मांस खिलाकर धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया गयाए ऐसा नहीं करने पर मारपीट की गई। उसका अबॉर्शन कराया गया। जब बच्चा हुआ तो उसकी मर्जी के बिना 5 साल के मासूम का खतना किया गया। लड़की की शिकायत पर भिलाई नगर थाने में आरोपी बादशाह खान के खिलाफ नाबालिग से रेप और मारपीट का मामला दर्ज है। युवती ;26द्ध ने बताया कि कोर्ट में उसका केस चल रहा है। वह दूसरे जिले की रहने वाली है। साल 2016 में उसकी मुलाकात भिलाई हॉस्पिटल सेक्टर सड़क नंबर 9 निवासी बादशाह खान ;28द्ध से हुई। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और बादशाह खान ने उसे झूठे प्यार का वादा किया। वह उस समय 17 साल की थी, इसके बाद भी वो उसे अपने घर ले गया और शादी का वादा करके उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।यह सिलसिला कई साल तक चला। इस दौरान लड़की 2 बार गर्भवती हुई तो बादशाह ने उसका अबॉर्शन करा दिया। तीसरी बार फिर से लड़की गर्भवती हुई तो उसने फिर से उसे बच्चा गिराने की दवा खिलाना चाहा, लेकिन लड़की जिद पर अड़ गई। इसके बाद बादशाह ने एक उर्दू लिखे पेपर में साइन करके उसे बोला कि वो दोनों आज से पति-पत्नी हैं। आधिकारिक तौर पर दोनों ने शादी या निकाह नहीं किया है। लड़की ने बताया कि वो अपना धर्म नहीं छोड़ना चाहती थी। बादशाह ने उसे कहा कि उसे उसके धर्म से कोई तकलीफ नहीं है। वो उसके साथ शादी के बाद भी अपने हिंदू धर्म में रह सकती है। लेकिन जैसे ही युवती ससुराल गई, ससुराल वालों ने उसे मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। बादशाह और युवती के बीच दूरियां बढ़ने लगी। आरोपी ने एक दिन युवती का फोन लिया और उसकी फोटो को फेसबुक में पोस्ट कर दिया और उसमें लिख दिया कि फुल नाइट इंज्वाय बुक नाउ और नीचे लड़की का फोन नंबर डाल दिया। इसके बाद लड़की के पास हर दिन 15-20 फोन कॉल आने लगे। लोग अश्लील बात करते तो लड़की मानसिक रूप से परेशान हो गई। युवती की शिकायत पर भिलाई नगर पुलिस ने बादशाह खाने के खिलाफ रेप और पॉक्सो की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। लड़की ने न्यायालय से लड़के को कड़ी सजा देने की मांग की है। साथ ही कहा है कि उसकी जान को खतरा है। वह ये लड़ाई इसलिए लड़ रही है ताकि दूसरी लड़कियों के साथ ऐसा ना हो। इसके बाद से शुरू हुई प्रताड़ना लड़की ने बताया कि वो अपना धर्म नहीं छोड़ना चाहती थी। बादशाह ने उसे कहा कि उसे उसके धर्म से कोई तकलीफ नहीं है। वो उसके साथ शादी के बाद भी अपने हिंदू धर्म में रह सकती है। लेकिन जैसे ही युवती ससुराल गई, ससुराल वालों ने उसे मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। गाय का मांस खिलाया, पूजा करने से रोका लड़की ने कहा कि ससुराल वालो ने उसे गाय का मांस खिलाया और कहा कि उनके धर्म में गाय का मांस खाना सुन्नत होता है। लड़की ने दबाव में आकर उसे खा लिया। इसके बाद उसे पूजा करने और मंदिर जाने से मना किया गया। पति आए दिन करता था मारपीट ससुराल वालों ने लड़की को कलमा पढ़ना और नमाज अदा करना सीखने के लिए दबाव बनाया। इसके बाद बादशाह भी अब उसके साथ मारपीट करने लगा। उसे बुरी तरह मारता, जिससे वो कई-कई दिन घर में पड़ी रहती थी। उसका 2 बार गर्भपात कराया गया। तीसरी बार बच्चा हुआ तो युवती के मर्जी के बिना मासूम का खतना करा दिया गया। दूसरी लड़की के साथ देखा तो तोड़ दिया संबंध युवती ने बताया कि बादशाह छत्तीसगढ़ स्टूडियो नाम से अपनी एक दुकान चलाता है। वो लड़कियों को हिरोइन बनाने का लालच देकर उन्हें अपने जाल में फंसाता फिर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। जब युवती ने बादशाह को दूसरी लड़की के साथ दो बार रंगे हाथों पकड़ा तो उसके साथ संबंध तोड़ लिया।

शिलांग घूमने गए नव दंपति लापता, संवेदनशील इलाके में मिली गाड़ी, 15 दिन पहले इंदौर में हुई थी शादी

इंदौर  इंदौर से हनीमून पर शिलांग घूमने गए कारोबारी और उसकी पत्नी लापता हो गए। 15 दिन पहले ही दोनों की शादी हुई थी। विवाह के बाद मेघालय के शिलांग में हनीमून मनाने गए थे। दंपति की गाड़ी शिलांग के संवेदनशील इलाके में मिली है। फिलहाल शिलांग पुलिस के साथ ही इंदौर क्राइम ब्रांच भी इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक, इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी (30) और सोनम रघुवंशी (25) की 11 मई को इंदौर में शादी हुई थी। विवाह के बाद दोनों गुवाहाटी में कामाख्या देवी के दर्शन करने पहुंचे। यहां दर्शन के बाद 23 मई को मेघालय के शिलांग पहुंचे। दंपति शिलांग में जिस गाड़ी पर घूम रहे थे, वह गाड़ी शिलांग के संवेदनशील इलाके में मिली है। बताया गया कि परिवार के लोग दो दिन से संपर्क में थे, लेकिन जब संपर्क नहीं हुआ तो घर वाले शिलांग पहुंचे। फिलहाल शिलांग पुलिस और इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम दंपति को ढूंढने में जुटी हुई है। 3 दिनों से लापता हैं राजा और सोनम 30 साल के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी की 11 मई को ही इंदौर में शादी हुई थी. शादी के बाद दोनों ने सबसे पहले गुवाहाटी जाकर मां कामाख्या देवी के दर्शन किए. इंदौर से 20 मई को सुबह 9 बजे बेंगलुरु होते हुए गुवाहाटी पहुंचे थे. 23 मई को मेघालय के शिलांग पहुंचे. 2 दिन से परिवार के लोगों उनके संपर्क में थे लेकिन जब संपर्क नहीं हुआ तो परिवार के 2 सदस्य इमरजेंसी फ्लाइट से शिलांग पहुंच गए. बड़े भाई सचिन रघुवंशी और चचेरे भाई अर्पित रघुवंशी ने बताया कि पहले तो यही लगा कि नेटवर्क का इशू होगा. इस वजह से बात नहीं हो पा रही है. 24 मई को भी दोनों को फोन बंद आए. 23 मई को आखिरी बार मां से उनकी बातचीत हुई थी. सोनम के भाई गोविंद ने गूगल मैप के जरिए उनके फोटो से आसपास की लोकेशन ट्रेस कर पता लगाया तो रेंट पर एक्टिवा गाड़ी देने वाले की जानकारी मिल गई. जब उसे फोटो भेजा तो उसने कहा कि हां दोनों ने मेरे से एक्टिवा गाड़ी लेकर ओसरा हिल गए थे. लोकल पुलिस से पता चला की एक्टिवा पहाड़ी क्षेत्र में लावारिस हालत में मिली है. पत्नी के साथ लापता हुए इंदौर के कारोबारी. कपल 23 मई को शिलांग में घूमने के लिए किराए पर बाइक देने वाले एक व्यक्ति के पास पहुंचा. यहां से एक्टिवा किराए पर ली और फिर ईस्ट ओसरा हिल्स इलाके में एक्टिव से घूमने चले गए . यहां दोपहर 1:30 बजे राजा की पत्नी सोनम और राजा ने इंदौर में मां उमा रघुवंशी से फोन पर आखिरी बार बात की और वादियों में होने की जानकारी दी. इसके बाद से दोनों से संपर्क नहीं हो पाया. अगले दिन परिवार वालों ने फोन किया तो फोन नहीं लगा. सभी को लगा जंगल इलाका होने की वजह से नेटवर्क इशू हो सकता हैं. पुलिस भी जाने से कतराती है उस इलाके में शिलांग पहुंचे राजा के बड़े भाई विपिन ने जानकारी दी की जिस इलाके में गाड़ी लावारिस मिली है वहां से पहाड़ी के बीच एक खाई भी है. यहां एक ओसरा रिजॉर्ट भी बना हुआ है. स्थानीय लोगों से पता चला है कि ये लुटेरों और बदमाशों का गढ़ है. कुछ महीने पहले एक दंपति भी लापता हुए थे, जिनके बारे में आज तक पता नहीं चल सका है. पुलिस भी इस इलाके में जाने से कतराती हैं. अब परिवार के लोगों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भी मदद की गुहार लगाई है.

जस्टिस संजीव सचदेवा को मिल सकती है MP हाईकोर्ट की कमान

जबलपुर  जस्टिस संजीव सचदेवा एमपी हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस हो सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने उनके नाम की सिफारिश की है। वे एक्टिंग चीफ जस्टिस हैं। 3 नए जज मिले हाईकोर्ट को 3 नए जज मिले हैं। जबलपुर के अपर महाधिवक्ता अमित सेठ, ग्वालियर के अधिवक्ता दीपक खोत व पवन द्विवेदी जज बनाए गए। हाईकोर्ट ने 11 नवंबर 2022 को नाम सुप्रीम कोर्ट भेजे थे। कॉलेजियम ने जांच की। जनवरी 24 को तीनों नाम केंद्र को भेजे। 3 नए जज आने से हाईकोर्ट में 35 जज हो जाएंगे। कर्नाटक, पटना, गुवाहाटी, झारखंड हाईकोर्ट में सीजे नियुक्ति के नामों की सिफारिश केंद्र को भेजी है। जस्टिस संजीव सचदेवा का जन्म 7 अप्रैल 1964 को हुआ था। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से कानून की डिग्री प्राप्त की और वर्ष 1989 में वकालत शुरू की। वर्ष 2013 में उन्हें दिल्ली हाईकोर्ट में अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया। बाद में वे स्थायी न्यायाधीश बने और 2024 में उनका तबादला मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में किया गया। वर्तमान में वे जबलपुर हाईकोर्ट में प्रशासनिक न्यायाधीश के रूप में कार्यरत हैं।

रीवा में स्कूल को बना डाला ‘ गोदाम’, वीडियो हुआ वायरल तो डीएम ने प्राचार्य को किया निलंबित

रीवा मध्य प्रदेश के रीवा में स्कूल प्रबंधक की लापरवाही का मामला सामने आया है. जहां एक शासकीय स्कूल को प्याज के गोदाम के रूप में तब्दील कर दिया गया. कमरों के अंदर प्याज से भरी हुई बोरियां रखी गई हैं. स्कूल के अंदर प्याज के भण्डारण का वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन सकते में आ गया. कलेक्टर ने मामले में संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रभाव से स्कूल के हेडमास्टर को निलंबित कर दिया है. इसके अलावा उन्होंने जिले के अन्य स्कूलों को सख्त निर्देश जारी किया है. स्कूल के हेडमास्टर ने किया कारनामा मामला गोविंदगढ़ क्षेत्र स्थित ओढ़की खुर्द शासकीय प्राथमिक पाठशाला का है. छुट्टियों के चलते स्कूल पूरी तरह से खाली है. ग्रीष्मकालीन अवकाश खत्म होने के बाद 15 जून से स्कूल फिर से खुलेंगे. मगर यहां पर पदस्थ हेडमास्टर नरेन्द्र पाण्डेय ने एक गजब का कारनामा कर दिया. हेडमास्टर ने शासकीय स्कूल को पूरी तरह से प्याज के गोदाम में तब्दील कर दिया. इस बात की भनक ग्रामीण और बच्चों के अभिभावकों को लगी तो वो आक्रोशित हो गए. उन्होंने कलेक्टर को शिकायती पत्र लिखकर स्कूल प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. स्कूल के प्रिंसिपल को किया गया सस्पेंड किसी ने स्कूल का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया. वीडियो कलेक्टर प्रतिभा पाल के संज्ञान में आया तो वो भी हेडमास्टर की इस करतूत को देखकर हैरान हो गईं. इसके अलावा उन्हें मामले की शिकायत भी मिली थी. उन्होंने तत्काल इस पर संज्ञान लेते हुए शासकीय स्कूल को निजी उपयोग करने पर स्कूल के हेडमास्टर नरेंद्र पांडेय को दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. बताया जा रहा है कि हेडमास्टर द्वारा पिछले कई दिनों से स्कूल में प्याज के भंडारण किया गया था. कलेक्टर ने जिले के अन्य स्कूलों को दिया निर्देश मामले को लेकर कलेक्टर प्रतिभा पाल का कहना है कि “उन्हें शिकायत मिली थी कि रीवा ब्लाक स्थित ओढ़की खुर्द प्राथमिक पाठशाला में किसी ने प्याज की बोरियों का भंडारण किया है. प्राथमिक जांच में ये शिकायत सही पाई गई. हेडमास्टर नरेन्द्र पाण्डेय की जवाबदेही थी की विद्यालय की कक्षाओं का उपयोग केवल पठन-पाठन के लिए हो. ऐसा न पाए जाने पर हेडमास्टर को निलंबित कर दिया गया. साथ ही अन्य स्कूलों के प्रिंसिपल को भी निर्देश दिए गए हैं कि स्कूल कैंपस केवल शैक्षणिक गतिविधियों के लिए इस्तेमाल हो. अगर कैंपस में कोई दूसरी गतिविधि होते हुए पाई जाएगी तो उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी.”

IPL में 14 साल के वैभव सूर्यवंशी के शतक से स्टीव वॉ हैरान, नियंत्रण पर फोकस करने की दी सलाह

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग के इस सत्र में सनसनी फैलाने वाले 14 वर्ष के वैभव सूर्यवंशी की शानदार टाइमिंग से ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर स्टीव वॉ भी हैरान हैं। उन्होंने सूर्यवंशी को ‘सुपरनोवा’ बनने से बचते हुए नियंत्रण पर फोकस करने की सलाह दी है। वॉ ने सचिन तेंदुलकर से तुलना को लेकर कहा कि उनसे किसी खिलाड़ी की तुलना हो ही नहीं सकती। सचिन जैसी प्रतिभा बार-बार नहीं आती। वॉ नियमित रूप से आईपीएल नहीं देखते हैं लेकिन उन्होंने सूर्यवंशी को शानदार खिलाड़ी बताते हुए कहा कि उसे अपने पैर जमीन पर रखने होंगे। राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंद में शतक जमाया जो टूर्नामेंट के इतिहास में किसी भारतीय बल्लेबाज का सबसे तेज शतक है । वॉ ने जियो स्टार की तरफ से आयोजित , क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और ऑस्ट्रेलिया सरकार मीडिया कांफ्रेंस ‘ऑस्ट्रेलियन समर आफ क्रिकेट 2025-26’ में अनिल कुंबले, मैथ्यू हेडन और रॉबिन उथप्पा के साथ भाग लिया। उन्होंने कहा ,‘‘चौदह साल की उम्र में उस पर कोई दबाव नहीं है। वह पूरी आजादी के साथ खेल रहा है जिसे देखकर अच्छा लगा। मुझे लगता है कि उसके सामने चुनौती नियंत्रण बनाए रखने की होगी।’’ वॉ का मानना है कि एक करोड़ से अधिक का आईपीएल करार पा चुके सूर्यवंशी 16 वर्ष के होने से पहले करोड़पति होंगे और उन पर अपेक्षाओं का काफी दबाव होगा। उन्होंने कहा , ‘‘ क्या वह इसी उत्साह से खेल सकेगा, इसी आजादी से बल्लेबाजी करेगा? यह एक चुनौती होगी।’’ उन्होंने कहा , ‘‘उसके पास कौशल है और वह मानसिक रूप से मजबूत है। आप चाहते हैं कि उसके जैसा बल्लेबाज कामयाब हो। क्रिकेट के लिए यह शानदार कहानी है। मैं आईपीएल ज्यादा नहीं देखता लेकिन इस तरह का कोई खिलाड़ी आता है तो देखने का मन करता है।’’ भारत में हर नए बल्लेबाजी स्टार की तुलना सचिन तेंदुलकर से की जाती है लेकिन वॉ ने कहा कि सूर्यवंशी या किसी की भी तुलना उनसे नहीं होनी चाहिए क्योंकि तेंदुलकर जैसी प्रतिभा बार-बार नहीं आती। पर्थ में 1991-92 में 18 वर्ष के तेंदुलकर की 114 रन की पारी आज भी याद की जाती है। वॉ ने कहा , ‘‘मुझे नहीं लगता कि सचिन तेंदुलकर से किसी की भी तुलना हो सकती है। ऑस्ट्रेलिया में आकर पर्थ में शतक जड़ना जो दुनिया की सबसे कठिन पिचों में से है और जहां अधिकांश खिलाड़ी जूझते नजर आते हैं।’’ उन्होंने कहा , ‘‘पर्थ में इतनी कम उम्र में शतक लगाना हैरानी भरा था। सचिन तेंदुलकर जैसा दूसरा आसानी से नहीं मिल सकता। लेकिन मैंने एक 14 साल के लड़के के आईपीएल में शतक लगाने की कल्पना भी नहीं की थी।’’  

पंजाब किंग्स के टॉप-2 में पहुंचने पर बोले कोच रिकी पोंटिंग- ये तो आधा-अधूरा काम है, अभी तो कुछ भी हासिल नहीं किया

नई दिल्ली पंजाब किंग्स की टीम ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के वर्तमान सत्र में अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है। हालांकि, मुख्य कोच रिकी पोंटिंग का मानना ​​है कि टीम ने अभी तक कुछ हासिल नहीं किया है और एक दशक से अधिक समय में प्लेऑफ के लिए क्वॉलिफाई करना अभी आधा-अधूरा काम है। पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराकर प्लेऑफ में शीर्ष दो में अपना स्थान पक्का कर लिया है जिससे उसे फाइनल में पहुंचने के लिए दो मौके मिलेंगे। पोंटिंग ने जियोहॉटस्टार से कहा, “मुझे लगता है कि यह स्पष्ट हो गया है कि यह वास्तव में एक प्रतिभाशाली टीम है जो सही दिशा में आगे बढ़ रही है। हां, यह अब तक की एक बड़ी उपलब्धि है, लेकिन वास्तव में, यदि आप अतीत पर गौर करें तो हमने अभी तक कुछ भी हासिल नहीं किया है। यह एक बात है जो मैं खिलाड़ियों से उस समय से कह रहा हूं जब हमने प्लेऑफ के लिए क्वॉलिफाई किया था।” पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा, ‘‘मेरा लक्ष्य शुरू से शीर्ष दो में रहना था और अब हम वहां पहुंच गए हैं। यह एक ऐसी टीम है जिसमें प्रत्येक खिलाड़ी एक दूसरे की सफलता का भरपूर आनंद ले रहा है।’’ पोंटिंग ने कप्तान श्रेयस अय्यर की जमकर तारीफ की। पिछली बार जब पोंटिंग-अय्यर की जोड़ी दिल्ली कैपिटल्स के लिए कोच और कप्तान थी, तब उन्होंने कोविड-19 के समय में टीम को अपने पहले फाइनल में पहुंचाया था। पोंटिंग ने कहा, ‘‘मैं उनके (अय्यर) साथ दोबारा काम करने के लिए काफी उत्सुक था। यह बिल्कुल स्पष्ट था कि नीलामी में मैं उन पर कितना पैसा खर्च करने को तैयार था। उनके कप्तान रहते हुए हमने दिल्ली को फाइनल में पहुंचाया था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं उन्हें एक व्यक्ति और एक खिलाड़ी के रूप में लंबे समय से जानता हूं। वह एक बेहद कुशल इंसान हैं। यदि आप खिलाड़ियों से व्यक्तिगत रूप से बात करें, तो मुझे लगता है कि उनमें से प्रत्येक श्रेयस की बहुत प्रशंसा करेगा, क्योंकि उसने खिलाड़ियों के साथ काफी समय बिताया है। उन्होंने जरूरत पड़ने पर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया और उनकी पीठ थपथपाई जो एक अच्छे और मजबूत कप्तान का लक्षण है।’’  

थाने में 25 पुलिस एक्ट का उपयोग कर 59 वाहन की नीलामी की गई, 17 लाख का राजस्व प्राप्त हुआ

भोपाल भोपाल के थानों में लंबे समय से खड़े जब्त वाहनों को नीलाम किया गया। थाने में 25 पुलिस एक्ट के दी हुई प्रदत्त शक्तियों का उपयोग कर जप्त वाहनों की हुई नीलामी जिससे राज्य शासन को करीबन 17 लाख का राजस्व प्राप्त हुआ। 17 लाख के बिके वाहन नीलामी से पहले पुलिस उपायुक्त जोन 3 द्वारा कमेटी गठित की गई,  जिसमें अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन 3 शालिनी दीक्षित सहायक पुलिस आयुक्त, अनिल बाजपेई एसीपी कोतवाली, सुजीत तिवारी एसीपी हनुमान गंज,  राकेश बघेल थाना प्रभारी कोतवाली काशी राम कुशवाहा एस एच ओ, अजय सोनी एस एच ओ तलैया द्वारा थाना प्रांगण में खुली बोली में नीलामी की प्रक्रिया संपन्न कराई गई, जिसमें थाने में कई वर्षों से रखे 59 नग वाहन की नीलामी की गई जिसमें कुल 17 लाख का राजस्व प्राप्त हुआ। नीलाम किए गए जप्त शुदा वाहनों में  55 मोटरसाइकिल और  03 चार पहिया वाहन रखे हुए थे। 100 लोग हुए शामिल नीलामी में नीलामी की यह कार्रवाई थाना कोतवाली के वाहनों की गई। इस नीलामी में करीब 100 लोग भाग लेने पहुंचे। जिनमें से बोली प्रक्रिया में निर्धारित तरीके से नियम अनुसार बोली लगाई गई।

IPL के फाइनल मुकाबले में मनेगा ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न, इंडियन आर्मी को मिलेगा ‘ग्रैंड सैल्यूट’

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 का 18वां सीजन अपने चरम पर पहुंच रहा है। सीजन का खिताबी मुकाबला 3 जून 2025 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस भव्य फाइनल से पहले स्टेडियम में एक शानदार समापन समारोह का आयोजन होगा, जिसमें भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता और ऑपरेशन सिंदूर की शानदार सफलता को श्रद्धांजलि दी जाएगी। प्लेऑफ का रोमांच शुरू आईपीएल 2025 के प्लेऑफ मुकाबले 29 मई से शुरू होंगे। मुल्लांपुर में 29 मई को क्वालिफायर 1 खेला जाएगा, जिसमें जीतने वाली टीम सीधे फाइनल के लिए क्वालिफाई कर अहमदाबाद रवाना होगी। अगले दिन, 30 मई को मुल्लांपुर में ही एलिमिनेटर मैच होगा। इस मैच की विजेता टीम क्वालिफायर 2 के लिए अहमदाबाद जाएगी, जबकि हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। 1 जून को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में क्वालिफायर 2 का मुकाबला होगा, जिसकी विजेता दूसरी फाइनलिस्ट टीम बनेगी। इसके बाद 3 जून को फाइनल में दो सर्वश्रेष्ठ टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी। सीडीएस सहित तीनों सेनाओं के अध्यक्ष को न्योता स्पोर्ट्स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाने का फैसला किया है और इसके तहत बोर्ड ने समापन समारोह के लिए सीडीएस, थल सेना अध्यक्ष के साथ ही वायुसेना और नौसेना प्रमुख को भी न्योता दिया है। बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने इस रिपोर्ट के हवाले से कहा, बोर्ड हमारे सशस्त्र बलों की बहादुरी, साहस और निस्वार्थ सेवा को सलाम करता है, जिनके ऑपरेशन सिंदूर ने वीरतापूर्ण प्रयास से राष्ट्र की रक्षा की और हमें प्रेरित किया। सम्मान के रूप में हमने समापन समारोह को सशस्त्र बलों को समर्पित करने का फैसला किया है।  2019 में भी सशस्त्र बलों को समर्पित हुआ था समारोह हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब आईपीएल के दौरान सशस्त्र बलों को समर्पित कोई समारोह आयोजित किया जाएगा। 2019 में बीसीसीआई ने चेन्नई में टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह के लिए सैन्य बैंड को आमंत्रित किया था और पुलवामा आतंकी हमले के बाद सशस्त्र बलों के लिए 20 करोड़ रुपये का योगदान देने का भी संकल्प लिया था। मालूम हो कि पुलवामा हमले में 44 सीआरपीएफ जवान बलिदान हुए थे। ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानिए भारत ने सात मई को ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकियों के ठिकानों पर सटीक हमले किए। यह कार्रवाई 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में की गई थी। इसके बाद पाकिस्तान ने 8, 9 और 10 मई को भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमले की कोशिश की, जिनका भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया। इस जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचा, जिनमें एयर बेस, रडार साइट्स, और कमांड सेंटर शामिल हैं। इससे घबराए पाकिस्तान ने 10 मई को भारत के सामने सीजफायर का प्रस्ताव रखा, जिसे दोनों देशों ने आपसी चर्चा के बाद लागू कर लिया। आईपीएल एक सप्ताह के लिए हुआ था स्थगित भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का प्रभाव आईपीएल पर भी पड़ा था और टूर्नामेंट को एक सप्ताह के लिए स्थगित करना पड़ा था। सीजफायर के बाद आईपीएल 17 मई से दोबारा शुरू हुआ, लेकिन इसके कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ा। तय कार्यक्रम के अनुसार, आईपीएल का फाइनल 25 मई को कोलकाता में खेला जाना था, लेकिन बाद में संशोधित कार्यक्रम जारी हुआ जिसके तहत फाइनल मुकाबला तीन जून को अहमदाबाद में कराने का फैसला लिया गया। सशस्त्र बलों के सम्मान में कुछ मुकाबलों से पहले राष्ट्रगान भी बजाया गया था। समापन समारोह में भारतीय सेना को सम्मान फाइनल से पहले आयोजित होने वाले समापन समारोह में भारतीय सेना के शौर्य को सलाम किया जाएगा। इस समारोह में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाया जाएगा। बीसीसीआई ने इस खास मौके के लिए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ, चीफ ऑफ नेवी स्टाफ और चीफ ऑफ एयर स्टाफ को विशेष रूप से आमंत्रित किया है। ऑपरेशन सिंदूर: भारतीय सेना की वीरता 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 भारतीय नागरिकों की जान चली गई थी। इसके जवाब में भारतीय सेना ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया। इस ऑपरेशन में पाकिस्तान और पीओके में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर सटीक एयरस्ट्राइक की गई। भारतीय सेना ने यह सुनिश्चित किया कि इस कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना या वहां के नागरिकों को कोई नुकसान न पहुंचे। हालांकि, इसके बावजूद पाकिस्तान की सेना ने सीमा पर गोलीबारी शुरू कर दी और ड्रोन हमलों का प्रयास किया। भारतीय सुरक्षा प्रणाली ने इन ड्रोनों को तुरंत नष्ट कर दिया। तनाव के बीच आईपीएल का आयोजन भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के कारण आईपीएल 2025 को एक सप्ताह के लिए स्थगित करना पड़ा था। लेकिन 17 मई से टूर्नामेंट फिर से शुरू हुआ, और लगभग सभी विदेशी खिलाड़ी भारत लौट आए। इसने टूर्नामेंट के रोमांच को और बढ़ा दिया। आईपीएल 2025: एक शानदार समापन की ओर आईपीएल 2025 न केवल क्रिकेट के रोमांच के लिए याद किया जाएगा, बल्कि यह भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता और एकता का प्रतीक भी बनेगा। 3 जून को अहमदाबाद में होने वाला फाइनल मुकाबला और समापन समारोह निश्चित रूप से प्रशंसकों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव होगा।  

पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने ट्रेंट बोल्ड की गेंद पर विजयी छक्का मारा तब प्रीति जिंटा की खुशी देखने लायक थी

नई दिल्ली पंजाब किंग्स ने सोमवार को आईपीएल 2025 के अपने आखिरी लीग मैच में मुंबई इंडियंस को हराकर टॉप-2 में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली। जीत के लिए 184 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जब पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने ट्रेंट बोल्ड की गेंद पर विजयी छक्का मारा तब प्रीति जिंटा की खुशी देखने लायक थी। 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर जैसे ही सिक्स लगा, पंजाब किंग्स की सह-मालकिन अपनी सीट पर खुशी से उछल पड़ीं। मुट्ठियां भींचकर दोनों हाथ खुशी से विजयी मुद्रा में लहराते हुए उनका रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल है। जयपुर में सोमवार को मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला था। दोनों टीमों के लिए लीग स्टेज टॉप-2 में खत्म करने के लिहाज से यह काफी अहम मैच था। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 184 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 57 रन की पारी खेली। जवाब में प्रभसिमरन सिंह के रूप में पंजाब का पहला विकेट 5वें ओवर में 34 रन के स्कोर पर गिर गया। उसके बाद प्रियांश आर्य और जोश इंग्लिश के बीच दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी ने मुंबई इंडियंस को मैच से बाहर कर दिया। 18 ओवर में पंजाब ने 3 विकेट के नुकसान पर 180 रन बना लिए थे। तब उन्हें जीत के लिए 12 गेंद में 5 रन चाहिए थे। 19वां ओवर बोल्ट लेकर आए। पहली गेंद पर वढेरा ने 1 रन लिया। अब स्ट्राइक पर पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर थे। बोल्ट की दूसरी गेंद पर अय्यर कोई रन नहीं बना सके। तीसरी गेंद पर उन्होंने शानदार छक्का जड़कर जीत दिला दी। सिक्स लगते ही प्रीति जिंटा खुशी से उछल पड़ीं। उछले भी क्यों नहीं, श्रेयस अय्यर के इस शॉट ने पंजाब किंग्स का टॉप-2 में रहना सुनिश्चित कर दिया। लीग स्टेज टॉप-2 में खत्म करने का मतलब है कि टीम का अगला मुकाबला क्वॉलिफायर 1 होगा जिसमें जीत सीधे फाइनल का टिकट देगी। अगर हार भी गए तो टीम को फाइनल में पहुंचने का एक और मौका मिलेगा। वह एलिमिनेटर जीतने वाली टीम से क्वॉलिफायर 2 में भिड़ेगी जो वर्चुअल सेमीफाइनल होगा। फिलहाल पंजाब किंग्स की टीम 19 अंक के साथ आईपीएल पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। टॉप-2 में पंजाब के अलावा दूसरी कौन सी टीम होगी, यह मंगलवार को आरसीबी बनाम एलएसजी मुकाबले से तय होगा। अगर आरसीबी अच्छे अंतर से मुकाबला जीत गई तो वह टॉप पर और पंजाब दूसरे पर होगी। अगर आरसीबी हार गई तो पंजाब टॉप पर और गुजरात टाइटंस दूसरे नंबर होगी।  

इंदौर में 2 जून को प्रशासन के द्वारा रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा

 इंदौर इंदौर में 2 जून को प्रशासन के द्वारा रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। राज्य शासन के निर्देशानुसार युवाओं को निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी दिलाने के लिए इंदौर जिले में लगातार रोजगार मेले आयोजित किए जा रहे हैं। इसी सिलसिले में आगामी 02 जून 2025, सोमवार को प्रातः 10:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, नंदानगर, इंदौर में रोजगार मेला आयोजित होगा। इसमें निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों में 500 युवाओं को नौकरी मिलेगी। यह संयुक्त रोजगार मेला जिला रोजगार कार्यालय, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था एवं जिला उद्योग केन्द्र, इंदौर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा। कई बड़ी कंपनियां आएंगी उप संचालक रोजगार पी.एस. मण्डलोई ने बताया कि रोजगार मेले में बालाजी वेपर्स, रूपरंग स्टोर्स, श्याम टाटा मोटर्स, शैफाली बिजनेस, मेडपप्स, बी-एबल जैसी प्रतिष्ठित कंपनियां लगभग 500 रिक्त पदों के लिए प्रारंभिक चयन करेंगी। कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा आवेदकों का साक्षात्कार लेकर पात्र अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। योग्यता के पैमाने मेले में 18 से 40 वर्ष की आयु के ऐसे युवा भाग ले सकते हैं, जिन्होंने हाईस्कूल से लेकर स्नातकोत्तर तक की शिक्षा या तकनीकी योग्यता (जैसे आईटीआई) प्राप्त की हो। आवेदकों को रोजगार के साथ-साथ स्वरोजगार हेतु ऋण प्रक्रिया की जानकारी एवं मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा। यह दस्तावेज जरूर लाएं रोजगार मेले में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों, बायोडेटा की प्रतियाँ, आधार कार्ड एवं अन्य आवश्यक प्रमाण पत्रों की छायाप्रतियाँ साथ लेकर आएं।  

मनोहरलाल धाकड़ ने कहा कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति वह नहीं

मंदसौर  मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर महिला के साथ अश्लील कृत्य के बहुचर्चित मामले में कथित भाजपा नेता मनोहरलाल धाकड़ को रविवार को आत्मसमर्पण के बाद सोमवार को ही जमानत मिल गई। यह मामला तब तूल पकड़ गया, जब अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हुआ। वीडियो में दिखाई देने वाले व्यक्ति की पहचान मनोहरलाल धाकड़ के रूप में की गई थी, जिसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी। वीडियो में मैं नहीं हूं… जमानत मिलने के बाद मीडिया से बात करते हुए मनोहरलाल धाकड़ ने कहा कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति वह नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि जिस कार के आधार पर उनकी पहचान की गई, वह गाड़ी उन्होंने पहले ही बेच दी थी। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका भाजपा से कोई संबंध नहीं है। “मेरी पत्नी जरूर भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य है, पर मैं पार्टी से जुड़ा नहीं हूं,” धाकड़ ने कहा। ब्लैकमेलिंग का आरोप पुलिस सूत्रों के अनुसार, धाकड़ ने बयान में बताया कि 13 मई को टोलकर्मियों ने CCTV फुटेज डिलीट करने के नाम पर एक लाख रुपये की मांग की थी। मौके पर 20 हजार रुपये भी ले लिए गए थे। जब पूरी रकम नहीं मिली, तो आठ दिन बाद टोलकर्मियों ने उस फुटेज की स्क्रीन रिकॉर्डिंग करके उसे सोशल मीडिया पर तीन भागों में प्रसारित कर दिया। वीडियो की अवधि सात मिनट से अधिक जो वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुए, वे दरअसल 7 मिनट 27 सेकंड की एक ही रिकॉर्डिंग के तीन हिस्से हैं। यह फुटेज 13 मई की रात 8:22 से 8:29 बजे के बीच का है। पुलिस को संदेह है कि टोलकर्मियों ने ब्लैकमेलिंग की मंशा से इस वीडियो को प्रसारित किया। टोलकर्मियों की तलाश में टीमें रतलाम रेंज के डीआईजी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अब पुलिस की जांच का दायरा टोलकर्मियों तक भी बढ़ाया गया है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि वीडियो किसने और किन परिस्थितियों में वायरल किया, और क्या वाकई इसमें ब्लैकमेलिंग की साजिश थी। पुलिस इस मामले में जल्द ही टोल प्रबंधन से भी पूछताछ कर सकती है। धाकड़ की चेतावनी धाकड़ ने मीडिया से कहा कि यदि उन्हें झूठे आरोप में फंसाया गया है, तो वे एक्सप्रेस वे के प्रबंधन के खिलाफ मानहानि का दावा करेंगे। हालांकि उन्होंने सार्वजनिक रूप से ब्लैकमेलिंग की बात को नहीं दोहराया।

म‌ऊगंज :कलेक्टर की दो बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप,अवैध खनन पर 10 करोड़ का जुर्माना

 मऊगंज  मऊगंज जिले में अवैध खनन पर जिला प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है. खनन माफियाओं (Mining Mafias) के खिलाफ सख्त रुख अपनाया गया है. कलेक्टर संजय कुमार जैन के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के तहत एक क्रेशर संचालक पर 10 करोड़ 8 लाख एक हजार रुपये का भारी-भरकम जुर्माना लगाया गया है. यह जुर्माना मऊगंज तहसील के हर्रहा क्षेत्र में तय सीमा से बाहर खनन करने और बांध क्षेत्र के नजदीक अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर लगाया गया है. क्या है पूरा मामला? प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीधी जिले के नेबुहा गांव निवासी कृष्ण कुमार सिंह द्वारा संचालित क्रेशर यूनिट पर आरोप था कि उसने खसरा नंबर 7/1 के उस हिस्से में खनन किया जो स्वीकृत लीज क्षेत्र से बाहर आता है. यही नहीं, खनन स्थल बांध के नजदीक होने से जल संरचना और पर्यावरणीय संतुलन को गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया था. जानकारी के अनुसार, सीधी जिले के नेबुहा गांव निवासी कृष्ण कुमार सिंह द्वारा संचालित क्रेशर यूनिट पर आरोप था कि उसने खसरा नंबर 7/1 के उस हिस्से में खनन किया जो स्वीकृत लीज क्षेत्र से बाहर आता है। यही नहीं, खनन स्थल बांध के नजदीक होने से जल संरचना और पर्यावरणीय संतुलन को गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया था। कलेक्टर संजय कुमार जैन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए राजस्व और खनिज विभाग की संयुक्त टीम से जांच करवाई। जांच में अवैध खनन की पुष्टि होते ही कलेक्टर ने दोषी क्रेशर संचालक पर 10 करोड़ से अधिक का जुर्माना ठोकते हुए 15 दिन के भीतर राशि जमा कराने का निर्देश दिया है। कलेक्टर जैन ने स्पष्ट कहा कि मऊगंज जिला प्रशासन पर्यावरण और सरकारी नियमों के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई एक मिसाल है, उन्होंने भविष्य में अवैध खनन करने वालों को चेतावनी है कि अब ऐसे अपराधों पर कड़ी सजा दी जाएगी। जांच में हुआ खुलासा कलेक्टर संजय कुमार जैन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए राजस्व और खनिज विभाग की संयुक्त टीम से जांच करवाई. जांच में अवैध खनन की पुष्टि होते ही कलेक्टर ने दोषी क्रेशर संचालक पर 10 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना ठोकते हुए 15 दिन के अंदर राशि जमा कराने का निर्देश दिया है.

जिले में पहली बार पुरुषों के हक में आयोजित हुआ एक कुर्सी मर्दों के नाम कार्यक्रम

For the first time in the district a program in the name of men was organized in favor of men हरिप्रसाद गोहेआमला । सेव इंडियन फैमिली बैतूल (एसआईएफ बैतूल) की टीम ने मंगलवार को आमला में पहली बार पुरुषों के मानसिक उत्पीड़न और सामाजिक उपेक्षा के खिलाफ एक कुर्सी मर्दों के नाम नामक प्रतीकात्मक कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर एसआईएफ बैतूल टीम ने अमला-एसडीएम, तहसीलदार और थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा, जिसमें फर्ज़ी मुकदमों, घरेलू हिंसा में पुरुषों पर झूठे आरोप, और बढ़ते मानसिक उत्पीड़न की घटनाओं को लेकर चिंता जताई गई। ज्ञापन में यह मांग रखी गई कि ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच हो और पुरुषों के पक्ष को भी समान गंभीरता से सुना जाए। कार्यक्रम में दो नए और चौंकाने वाले मामलों का खुलासा भी हुआ। पहला मामला आमला के हर्षित सोनी का है, जिनकी शादी के महज तीन दिन बाद ही उनकी पत्नी बिना किसी पूर्व सूचना के घर छोड़कर चली गई। अब वह न तो लौट रही है और न ही किसी प्रकार का संवाद कर रही है। उल्टा हर्षित को झूठे आरोपों में फंसाने की धमकी दी जा रही है। दूसरा मामला आमला के ही 19 वर्षीय युवक उदय पठाहे का है। इंस्टाग्राम पर एक लड़की से दोस्ती के बाद दोनों ने शादी कर ली। कुछ समय बाद लड़की ने उसी युवक पर बलात्कार का मामला दर्ज करा दिया, जिसके चलते उसे 20 दिन जेल में बिताने पड़े। अब वही लड़की फिर से उसी घर में रह रही है और युवक को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही है। पुरुषों की पीड़ा को अक्सर किया जाता है नजरअंदाज कार्यक्रम में उपस्थित एसआईएफ संस्था के प्रमुख, साइकोलॉजिस्ट, सोशल वर्कर, मेंस राइट्स एक्टिविस्ट डॉ. संदीप गोहे ने कहा कि समाज में पुरुषों की पीड़ा को अक्सर नजरअंदाज किया जाता है, जबकि वे भी झूठे मामलों और सामाजिक दबाव का शिकार होते हैं। उन्होंने कहा कि एसआईएफ का प्रयास है कि हर उस पुरुष को न्याय दिलाया जाए जो किसी भी प्रकार के अन्याय से पीड़ित है। इस अवसर पर एसआईएफ बैतूल टीम के प्रमुख सदस्य रूपेश पवार, बिश्वजीत मंडल, हितेश सोनी, बाबूलु बाचले, दिलीप पवार, उदय पठाहे और देवी प्रसाद मालवीय उपस्थित थे।

मंत्री विजय शाह मामले में SIT ने पूरी की जांच, कर्नल सोफिया अंसारी पर की थी विवादित टिप्पणी

भोपाल  मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह के विवादित बयान मामले में गठित SIT (विशेष जांच टीम) ने अपनी जांच पूरी कर ली है। अब यह रिपोर्ट 28 मई को सुप्रीम कोर्ट को सौंपी जाएगी। लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि पूरी जांच के दौरान मंत्री विजय शाह से कोई बयान ही नहीं लिया गया। इस बात ने ना सिर्फ सवाल खड़े किए हैं बल्कि पूरे मामले में पारदर्शिता को लेकर बहस भी छेड़ दी है। सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा मामला यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए विजय शाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया। इसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा और कोर्ट ने खुद इस जांच की निगरानी अपने हाथ में ली। पुलिस महानिदेशक द्वारा सागर जोन के आईजी प्रमोद वर्मा के नेतृत्व में तीन सदस्यीय SIT का गठन किया गया। वीडियो, चश्मदीद और सभास्थल की जांच जांच के दौरान टीम ने उस विवादित वीडियो की गहराई से पड़ताल की। जिसमें मंत्री विजय शाह को कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर बयान देते हुए देखा गया। साथ ही मंच पर मौजूद अन्य लोगों से पूछताछ की गई, और धार जिले के मानपुर स्थित सभास्थल का दौरा कर चश्मदीदों से भी बातचीत की गई। अब सभी की नजरें सुप्रीम कोर्ट पर जैसे ही रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में पेश की जाएगी, यह तय होगा कि आगे की कानूनी कार्रवाई किस दिशा में जाएगी। अब सवाल उठता है, क्या बिना मंत्रीजी के बयान के जांच को पूर्ण माना जा सकता है? घटनास्थल पर जाकर भी SIT ने की जांच एसआईटी ने मध्य प्रदेश के धार जिले के मानपुर में घटनास्थल पर जाकर भी जांच की है। साथ ही अन्य तथ्यों का परीक्षण किया है। उस वीडियो की भी जांच की गई है, जिसमें शाह कर्नल सोफिया कुरैशी के संबंध में बोल रहे हैं मंच पर मौजूद लोगों से भी पूछताछ की बात सामने आई है। जांच के दौरान विजय शाह से नहीं लिया गया कोई बयान हालांकि, सूत्रों का कहना है कि जांच दल ने मामले में विजय शाह से कोई बयान नहीं लिया है। बता दें, सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के निर्देश पर विजय शाह के विरुद्ध कायम की गई एफआइआर की जांच करने के लिए कहा था। हाई कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए एफआईआर कायम करने के लिए कहा था।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet