LATEST NEWS

बीच सड़क पर हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग: केदारनाथ धाम के लिए भरी थी उड़ान, सूझबूझ से बची यात्रियों की जान

रुद्रप्रयाग रुद्रप्रयाग जनपद के बडासू क्षेत्र में केदारनाथ के लिए जा रहा एक हेलिकॉप्टर तकनीकी खराबी के चलते अचानक सड़क पर लैंड हुआ। हेलिकॉप्टर श्रद्धालुओं को लेकर केदारनाथ धाम की ओर जा रहा था, लेकिन रास्ते में आपात स्थिति के कारण पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर को बडासू के पास सुरक्षित सड़क पर उतारा। स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया। क्रिस्टल एविएशन कंपनी का हेली बताया जा रहा है। हेलिकॉप्टर ने बड़ासु हेलीपैड से केदारनाथ के लिए उड़ान भरी थी और टेकऑफ होते ही इमरजेंसी लैंडिंग सड़क पर करनी पड़ी। हेलिकॉप्टर में पांच यात्री, पायलट और सह पायलट सवार थे। सह पायलट को हल्की चोट की सूचना है। सीईओ यूकाडा सोनिका ने जानकारी दी कि क्रिस्टल एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के हेलिकॉप्टर ने यात्रियों को लेकर सिरसी से उड़ान भरते समय हेलीपैड के अलावा सड़क पर एहतियातन लैंडिंग की।किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। डीजीसीए को सूचित कर दिया गया है बाकी शटर ऑपरेशन तय कार्यक्रम के अनुसार सामान्य चल रहे हैं। यात्रियों में मची अफरा-तफरी, लेकिन कोई घायल नहीं हेलीकॉप्टर के अचानक नीचे उतरने की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों और तीर्थयात्रियों में हलचल मच गई। लेकिन जल्द ही राहत की सांस ली गई जब यह स्पष्ट हुआ कि कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ है। हेलीकॉप्टर में कुल सात लोग सवार थे, जिनमें पायलट समेत छह यात्री थे। सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। मौके पर पहुंची प्रशासन और तकनीकी टीम हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और हवाई सुरक्षा संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे। हेलीपैड से तकनीकी विशेषज्ञों की टीम को बुलाया गया ताकि हेलीकॉप्टर की जांच की जा सके और यह पता लगाया जा सके कि तकनीकी खराबी की वजह क्या थी। फिलहाल हेलीकॉप्टर को उड़ान के लिए अनुपयुक्त घोषित कर दिया गया है और उसे सड़क मार्ग से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कौन-कौन था हेलिकॉप्टर में? हेलिकॉप्टर में 5 यात्री, 1 पायलट और 1 सह पायलट सवार थे। सभी लोग सुरक्षित हैं, लेकिन सह पायलट को मामूली चोटें आई हैं। स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। सभी यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया। इस घटना की जानकारी डीजीसीए (DGCA) को भी दे दी गई है। क्या बाकी हेलिकॉप्टर सेवाएं चालू हैं? यूकाडा (UCADA) की सीईओ सोनिका ने बताया कि बाकी सभी हेलिकॉप्टर सेवाएं तय समय पर सामान्य रूप से जारी हैं। ये लैंडिंग सिर्फ एहतियात के तौर पर की गई थी ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। पिछले माह भी हुआ था हेलिकॉप्टर हादसा पिछले महीने भी केदारनाथ धाम में लैंडिंग के समय हेली एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हेली एंबुलेंस ऋषिकेश एम्स का था, जोकि ऋषिकेश से केदारनाथ जा रहा था। वहीं बीते आठ मई को ही गंगोत्री धाम जा रहा एक हेलिकॉप्टर गंगनानी के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस घटना में पांच महिलाओं समेत छह लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। गंगनानी का हेलिकॉप्टर हादसा बहुत भयावह था। वहां पर खोज-बचाव अभियान चला रहे अधिकारी कर्मचारियों ने बताया कि घटना में हेलिकॉप्टर के भी दो टुकड़े हो गए थे। वहीं दो शव हेलिकॉप्टर में ही फंस गए थे। उन्हें निकालने के लिए हेली को काटना पड़ा था। वहीं करीब 200 मीटर गहरी खाई में रेस्क्यू अभियान चलाना बहुत मुश्किल था।    

MPPSC ने रद्द की तीन प्रमुख भर्तियां, अभ्यर्थियों को मिलेगा आवेदन शुल्क वापस

भोपाल  मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्रस्तावित जिला विस्तार एवं माध्यम अधिकारी, संचार अधिकारी, और लोक स्वास्थ्य नर्स अधिकारी पदों की भर्ती परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। आयोग ने इन पदों के लिए आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क लौटाने का निर्णय भी लिया है। शैक्षणिक योग्यता पर उठा विवाद बना रद्दीकरण का कारण इन भर्तियों के लिए निर्धारित की गई शैक्षणिक योग्यता को लेकर प्रदेशभर में अभ्यर्थियों ने विरोध जताया था। खासकर संचार अधिकारी पद के लिए केवल भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से डिप्लोमा की अनिवार्यता पर सवाल उठाए गए। इसे अन्य संस्थानों से पत्रकारिता की पढ़ाई कर चुके उम्मीदवारों के साथ अन्याय बताया गया। विवाद के चलते विभाग की सिफारिश पर आयोग ने भर्ती प्रक्रिया रद्द करने का फैसला लिया है। अब इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता की पुनर्समीक्षा की जाएगी और इसके बाद संशोधित अधिसूचना जारी की जाएगी। नर्स अधिकारी पद का विज्ञापन भी रद्द लोक स्वास्थ्य नर्स अधिकारी पद की परीक्षा का विज्ञापन भी रद्द कर दिया गया है। विभाग द्वारा भेजे गए मांगपत्र और आयोग द्वारा जारी विज्ञापन में शैक्षणिक योग्यता को लेकर विरोधाभास पाया गया। यह नियमानुसार नहीं था, इसलिए आयोग ने इस भर्ती को भी निरस्त कर दिया। आवेदन शुल्क वापसी की प्रक्रिया आयोग ने तीनों भर्तियों के लिए आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को शुल्क वापस करने की घोषणा की है। इसके लिए आवेदन ऑनलाइन मोड में करना होगा: जिला विस्तार एवं संचार अधिकारी पद के लिए आवेदन: 🗓 26 जून से 6 जुलाई 2025 तक लोक स्वास्थ्य नर्स अधिकारी पद के लिए आवेदन: 🗓 24 जून से 6 जुलाई 2025 तक

जबलपुर में युवती की संदिग्ध हालातों में मौत, आरोप-दहेज के कारण दूसरी मंजिल से नीचे फेंका, तीन साल पहले हुई थी शादी

  जबलपुर जबलपुर में 25 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसे सेकेंड फ्लोर से नीचे फेंका गया है, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। मृतिका का नाम अनमोल आहूजा है, जो कि रायपुर भाटापारा की रहने वाली है, तीन साल पहले जबलपुर निवासी विपुल आहूजा से उसका विवाह हुआ था, दोनों की डेढ़ साल की बच्ची है। मृतिका के परिवार वालों का आरोप है कि दहेज के कारण ससुराल वालों ने उसकी जान ले ली। इधर घटना की जानकारी मिलते ही निजी अस्पताल पहुंची गढ़ा थाना पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।  दिया दहेज-फिर भी मारपीट मृतिका अनमोल खत्री (शादी के बाद आहूजा) के पिता मुरली खत्री ने बताया कि तीन साल पहले बेटी का विवाह विपुल के साथ हुआ था। धूमधाम से शादी की और हैसियत से बढ़कर दहेज दिया। शादी के कुछ माह तो ठीक से बीते, पर उसके बाद से मारपीट करना शुरू कर दिया गया। दो बार अनमोल का हाथ तोड़ दिया गया, इसके बाद भी वह चुप रही। गुरूवार रात करीब 12 बजे अनमोल ने रायपुर में पिता को फोन करते हुए बताया कि उसके साथ मारपीट कर रहा है, तुरंत जबलपुर आ जाओ। पिता ने सुबह तक जबलपुर आने की बात बेटी से कही। रात डेढ़ बजे चाचा ससुर फोन करते है कि अनमोल छत से गिर गई है, अस्पताल में भर्ती है। मृतिका के पिता का कहना है कि उसके पूरे शरीर में गंभीर चोट है, वह आत्महत्या नहीं कर सकती, क्योंकि उसकी डेढ़ साल की बच्ची है। उसे दूसरी मंजिल से नीचे फेंका और फिर गंभीर हालत में अस्पताल में छोड़कर भाग गए। अनमोल अस्पताल में अकेली-ससुराल वाले गायब रायपुर छत्तीसगढ़ से जबलपुर आए परिजनों ने बताया कि आज जैसे ही यहां आए तो पता चला कि अनमोल एक निजी अस्पताल में भर्ती है। मौके पर जाकर देखा तो वह अकेले ही आईसीयू में थी। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतिका के पिता का कहना था कि जब यहां पर आए तो ससुराल पक्ष से कोई नहीं था, उनकी डेढ़ साल की नातिन भी कहां है, कुछ पता नहीं है। मुरली खत्री का कहना है कि शादी के बाद से शराब पीकर विपुल ने अनमोल के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। तीन बार दोनों के बीच समझौता हुआ। राजपुर आकर विपुल ने यह भी कबूल किया कि वह अब दोबारा कभी भी शराब नहीं पिएगा, और ना ही अनमोल के साथ मारपीट करेगा। 22 साल पाला-पोसा,आज लाश लेकर जा रहे है मृतिका के भाई सुनील का कहना है कि 22 साल तक नाजो से पाला, धूमधाम से दुल्हन बनाकर उसे जबलपुर भेजा था, पर आज उसकी लाश लेकर हम वापस रायपुर जा रहे है। अनमोल को अस्पताल में छोड़कर ससुराल वाले भाग गए, उनका कुछ पता नहीं है। परिजनों का आरोप है कि अनमोल की संदिग्ध मौत हुई है, जिसकी जानकारी जबलपुर पुलिस को भी दी गई, पर कोई भी पुलिसकर्मी अस्पताल आकर बयान दर्ज नहीं किया है। मृतिका के भाई ने बताया कि हम अनमोल को साथ ले जाने के लिए तैयार थे, पर उसका कहना था कि सब कुछ ठीक हो जाएगा, पता नहीं था कि उसकी हत्या कर दी जाएगी। सीएसपी करेंगे जांच 25 वर्षीय नवविवाहिता अनमोल आहूजा की मौत को लेकर गढ़ा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। एएसपी सूर्यकांत शर्मा का कहना है कि मृतिका नवविवाहिता है, इसलिए इसकी जांच सीएसपी गढ़ा को सौंपी गई है। परिजनों का आरोप है कि उसे दूसरी मंजिल से नीचे फेंका गया है, इसकी भी जांच करवाई जा रही है। पीएम रिपोर्ट से खुलासा होगा कि कैसे अनमोल की मौत हुई है।

बेंगलुरु भगदड़ मामले में कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के सचिव और कोषाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

बेंगलुरु IPL 2025 फाइनल जीतने के बाद बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी टीम के जश्न के दौरान 11 लोगों की मौत स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ में हो गई थी। इस मामले में आरसीबी के एक अधिकारी समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया। अब इसकी आंच कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन यानी केएससीए तक पहुंच गई है। केएससीए के सचिव और कोषाध्यक्ष को अपने पदों से इस्तीफा देना पड़ा है। 4 जून को हुए इस भगदड़ कांड के बाद कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के सचिव ए शंकर और कोषाध्यक्ष ईएस जयराम ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। केएससीए के पदाधिकारियों ने इस दुखद घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए शुक्रवार (6 जून) को अपना-अपना पद छोड़ने का ऐलान किया। बता दें कि बेंगलुरु के स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी और 50 के करीब लोग घायल हो गए थे। क्रिकबज के मुताबिक, शनिवार को केएसीए की ओर से जारी एक प्रेस नोट में लिखा गया है, “यह सूचित किया जाता है कि पिछले दो दिनों में हुई अप्रत्याशित और दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं के कारण, जिसमें हमारी भूमिका बहुत सीमित थी, लेकिन नैतिक जिम्मेदारी के कारण, हम यह बताना चाहते हैं कि कल रात हमने कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के अध्यक्ष को दिनांक 06.06.2025 के एक पत्र के माध्यम से कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के सचिव और कोषाध्यक्ष के रूप में अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है।” इस पत्र पर दोनों के हस्ताक्षर भी थे। दरअसल, आरसीबी ने 18 साल के बाद आईपीएल का खिताब जीता था। ऐसे में फैंस को इमोशन्स सातवें आसमान पर थे। आरसीबी की ओर से इस बात का ऐलान किया गया था कि स्टेडियम में खिलाड़ियों के साथ ट्रॉफी जीतने का जो जश्न होगा, उसमें फैंस की एंट्री फ्री होगी। ये कोई नई बात नहीं थी, लेकिन जिस तरह का फैन बेस टीम का है, उसे देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थी, जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ा।

विराट कोहली ने कहा था कि टेस्ट क्रिकेट उनके लिए अभी भी आईपीएल से 5 लेवल ऊपर है, आंद्रे रसेल ने किया कमेंट

नई दिल्ली वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने विराट कोहली के उस बयान पर कमेंट किया है, जिसमें उन्होंने रिटायरमेंट के बाद टेस्ट क्रिकेट की बात की थी। आईपीएल 2025 का खिताब जीतने के बाद आरसीबी के इस स्टार बल्लेबाज ने कहा था कि टेस्ट क्रिकेट उनके लिए अभी भी आईपीएल से 5 लेवल ऊपर है। भले ही वह टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं। हालांकि, आंद्र रसेल इस बात से इत्तेफाक नहीं रखते। इसके पीछे उन्होंने तर्क भी दिया है और कहा है कि टेस्ट सिर्फ टॉप टेस्ट प्लेइंग नेशन्स के लिए अच्छा है। 2008 से आरसीबी के लिए आईपीएल खेल रहे विराट कोहली ने 2025 में जाकर टीम के लिए पहली ट्रॉफी जीती। इससे पहले वे टेस्ट से रिटायरमेंट ले चुके है। फाइनल जीतने के बाद विराट ने कहा था, “यह पल मेरे करियर के सबसे बेहतरीन पलों में से एक है, लेकिन यह अभी भी टेस्ट क्रिकेट से 5 लेवल नीचे है। मैं टेस्ट क्रिकेट को इतना महत्व देता हूं और मैं टेस्ट क्रिकेट से इतना प्यार करता हूं। इसलिए मैं आने वाले युवाओं से यही आग्रह करूंगा कि वे इस प्रारूप का सम्मान करें।” कोहली के कमेंट पर रिऐक्शन देते हुए आंद्रे रसेल ने बताया कि उनके अनुसार बड़े क्रिकेट खेलने वाले देशों के खिलाड़ी ही टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित होते हैं। 37 वर्षीय ऑलराउंडर ने कई सालों से फ्रेंचाइजी क्रिकेट को तवज्जो दे रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान वे लगभग छह महीने के बाद पहली बार वेस्टइंडीज की टीम में नजर आए। द गार्डियन से बात करते हुए आंद्रे रसेल ने कहा, “मुझे लगता है कि जब आप भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड से होते हैं, जहां वे अपने टेस्ट खिलाड़ियों की देखभाल करते हैं, तो यह वेस्टइंडीज से होने से बिल्कुल अलग होता है। उन लोगों को टेस्ट क्रिकेट खेलने और बड़े मंचों पर खेलने के लिए आकर्षक केंद्रीय अनुबंध मिलते हैं, बेशक वे खेलना चाहते हैं, लेकिन वेस्टइंडीज? आप 50 या 100 टेस्ट खेल सकते हैं, और आप जानते हैं कि रिटायर होने के बाद, आपके पास दिखाने के लिए बहुत कुछ नहीं होता है।” रसेल एक अनुभवी क्रिकेटर हैं, लेकिन वेस्टइंडीज के लिए वे अब तक 56 वनडे और 83 टी20 इंटरनेशनल मैच ही खेले हैं। एक टेस्ट उन्होंने 2010 में खेला था। इसके इतर वे 551 टी20 मैच अगल-अलग टी20 लीगों में खेल चुके हैं। रसेल ने कहा, “मुझे मूल रूप से टेस्ट सेट-अप से बाहर कर दिया गया था। उन्होंने मुझे एक सफेद गेंद वाले खिलाड़ी के रूप में देखा और बस यही हुआ। ईमानदारी से? इसका जवाब है- नहीं। मैं टेस्ट क्रिकेट में विश्वास करता हूं, लेकिन आखिरकार, मैं एक प्रोफेशनल हूं। यह मेरी यात्रा का हिस्सा नहीं था। मुझे कोई पछतावा नहीं है, क्योंकि यह मैं नहीं था जिसने अपनी पीठ मोड़ ली।”  

कुर्बानी के लिए दुबई भेजे 10 हजार बकरे, नियमों के खिलाफ एक्सपोर्ट हुए तो करेंगे कार्रवाई: मंत्री कुमावत

जयपुर आज बकर ईद है। राजस्थान की सबसे बड़ी बकरा मंडी अजमेर से हजारों की संख्या में बकरे कुर्बानी के लिए विदेशों में भी एक्सपोर्ट किए गए हैं। एयर कार्गो के जरिए राजस्थान की बकरा मंडी से करीब 10 हजार बकरे दुबई भेजे गए हैं। इसे लेकर प्रदेश के पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत का बयान भी आया गया है। उन्होंने कहा कि पशुओं की बली देश की संस्कृति के खिलाफ है। यदि, राजस्थान से कुर्बानी के लिए विदेश एक्सपोर्ट किए जा रहे बकरे नियमों के खिलाफ हैं तो मामले में कार्रवाई की जाएगी। कुमावत ने कहा- हमारी संस्कृति वसुधैव कुटुंबकम् की भावना से चलती है। हम गाय को माता मानते हैं और पशुओं से लेकर आग, पानी, पहाड़ और पत्थर तक को पूजते हैं। ऐसे में किसी भी जीव की हत्या, चाहे वह बकरा ही क्यों न हो, हमारी सनातनी परंपरा में स्वीकार्य नहीं है। पशुपालन मंत्री ने कहा कि कोई बकरों को एक्सपोर्ट कर रहा है तो नियमों के तहत ही करें। यह काम भारत सरकार की नीति के अंतर्गत आता है, इसलिए हमने केंद्र की गाइडलाइन मंगवाई है। मंत्री ने कहा कि ईदु उज अजहा किसी मजहब के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है, लेकिन हमारी संस्कृति में बकरे की बली देने की इजाजत नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि यह सभी जीव पशुपालक की रोजी रोटी का जरिया होते हैं और राजस्थान जैसे राज्य की जीडीपी में योगदान देते हैं। दुबई में डिमांउ ज्यादा गौरतलब है कि राजस्थान की सबसे बड़ी बकरा मंडी (अजमेर) से अहमदाबाद, मुंबई सहित दुबई तक बकरे भेजे जा रहे हैं। खासकर दुबई में राजस्थानी बकरों की डिमांड ज्यादा है। इनमें 7 फीट तक के बकरे शामिल हैं। डाइट में भी काजू, बादाम और दूध दिया जाता है। गौरतलब है कि कारोबारियों ने बकरों के नाम फिल्म स्टार्स के नाम पर शाहरुख, सलमान जैसे नाम भी रखे हैं।

पिता के नाम एक पौधा: कार्यक्रम मातोश्री वृद्धाश्रम में मनाया जाएगा फादर्स डे

A plant in the name of father: Father’s Day will be celebrated in Matoshree old age home हरिप्रसाद गोहेआमला/बैतूल ! फादर्स डे के अवसर पर रविवार 8 जून को सेव इंडियन फैमिली बैतूल(एसआईएफ बैतूल) द्वारा सुबह 10 बजे मातोश्री वृद्ध आश्रम में पिता के नाम एक पौधा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। हर वर्ष की तरह इस बार भी एसआईएफ बैतूल द्वारा फादर्स डे मातोश्री वृद्ध आश्रम में ही मनाया जाएगा, लेकिन इस बार पिता के नाम पौधारोपण की एक नई परंपरा की शुरुआत की जा रही है। कार्यक्रम में शामिल सदस्य अपने पिता के नाम एक पौधा लगाएंगे।कार्यक्रम के दौरान वृद्धाश्रम में रह रहे बुज़ुर्गों के साथ बैठकर भोजन किया जाएगा और उन्हें फूल-मालाओं से सम्मानित किया जाएगा। सदस्य इन बुज़ुर्गों के अनुभव सुनेंगे और समाज में पुरुषों की भूमिका पर संवेदना के साथ चर्चा करेंगे। कार्यक्रम में शामिल सदस्य अपने पिता के साथ बिताए पलों, उनकी सीख, त्याग और भावनाओं को भी साझा करेंगे। एसआईएफ बैतूल की ओर से अपील की गई है कि यदि आपके आसपास कोई ऐसे पुरुष, पिता या भाई हैं जो किसी झूठे केस, मानसिक या सामाजिक दबाव, या कानूनी उलझनों से पीड़ित हैं, तो उन्हें इस आयोजन में जरूर शामिल करें। यह कार्यक्रम उनके लिए भावनात्मक सहयोग और जागरूकता का मंच बन सकता है। एसआईएफ बैतूल द्वारा पुरुषों के लिए हेल्पलाइन नंबर 8882498498 जारी किया गया है, जिस पर पीड़ित पुरुष सहायता और मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।

ईरान को यूरेनियम नहीं… न्यूक्लियर डील में सपना दिखाकर तोड़ा!

वाशिंगटन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने  एक सोशल मीडिया पोस्ट में स्पष्ट किया कि ईरान के साथ संभावित परमाणु समझौते के तहत अमेरिका किसी भी स्तर पर यूरेनियम संवर्धन (एनरिचमेंट) की अनुमति नहीं देगा। हालांकि उन्होंने इस टिप्पणी के संबंध में और अधिक जानकारी नहीं दी। यह बयान उस समय आया है जब Axios की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अमेरिकी वार्ताकारों ने ईरान को एक ऐसा प्रस्ताव दिया है जिसमें सीमित और निम्न-स्तरीय यूरेनियम संवर्धन की अनुमति दी जाएगी। इस रिपोर्ट पर ईरान की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है। ट्रंप इससे पहले भी बार-बार यह संकेत दे चुके हैं कि ईरान के साथ कोई समझौता अब जल्द हो सकता है, लेकिन अगर वार्ता विफल होती है तो ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की संभावना भी बनी हुई है। ट्रंप ने पिछले सप्ताह यह भी कहा था कि उन्होंने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से कहा है कि इस समय ईरान पर सैन्य हमला “अनुचित” होगा क्योंकि “हम समाधान के बहुत करीब हैं।” नेतन्याहू और इजरायल की सरकार लंबे समय से यह मांग करती रही है कि ईरान को किसी भी स्तर पर यूरेनियम संवर्धन की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए, भले ही वह ऊर्जा उत्पादन और अन्य शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए क्यों न हो। उधर ईरान ने लगातार यह स्पष्ट किया है कि वह ऐसा कोई भी समझौता स्वीकार नहीं करेगा जिसमें उसे कम-स्तर पर यूरेनियम संवर्धन की अनुमति नहीं दी जाए। मौजूदा समय में ईरान अत्यधिक स्तर पर यूरेनियम का संवर्धन कर रहा है, जो परमाणु हथियारों के निर्माण के लिए आवश्यक स्तर के बेहद करीब है। परमाणु संवर्धन के अलावा, ईरान की प्रमुख मांग यह भी है कि अमेरिका उसे यह स्पष्ट गारंटी दे कि समझौते के तहत उस पर लगे प्रतिबंध किस तरह और कब हटाए जाएंगे। हालांकि, ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघई ने सोमवार को कहा कि अमेरिका ने अभी तक इस पर कोई स्पष्ट आश्वासन नहीं दिया है। ईरान और अमेरिका के बीच जारी यह खींचतान न केवल पश्चिम एशिया की शांति के लिए एक चुनौती है, बल्कि वैश्विक तेल बाजारों में अस्थिरता और संभावित युद्ध की आशंका भी बढ़ा सकती है। ईरान के बढ़ते यूरेनियम भंडार से जुड़ी रिपोर्ट पर ईरानी विदेश मंत्री ने आईएईए प्रमुख से की बात ईरान के विदेश मंत्री ने रविवार सुबह संयुक्त राष्ट्र (संरा) की परमाणु निगरानी एजेंसी आईएईए के निदेशक से फोन पर बात की। इसके पहले अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) की रिपोर्ट में कहा गया था कि ईरान संवर्धित यूरेनियम के अपने भंडार में बढ़ोतरी कर रहा है जो करीब-करीब हथियार बनाने योग्य स्तर का है। ‘टेलीग्राम’ ऐप पर अब्बास अराघची ने लिखा कि उन्होंने वियना स्थित अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के प्रमुख राफेल मारियानो ग्रॉसी के साथ अपनी बातचीत में ईरान के ‘निरंतर सहयोग’ पर जोर दिया। आईएईए ने फोन कॉल के बारे में पूछे जाने पर तुरंत कोई जवाब नहीं दिया है। आईएईए की गोपनीय रिपोर्ट, जिसे शनिवार को ‘एसोसिएटेड प्रेस’ ने देखा, में सख्त चेतावनी देते हुए कहा गया है कि ईरान अब ऐसी सामग्री का उत्पादन करने वाला परमाणु हथियार से रहित एकमात्र देश है। रिपोर्ट में इसे ‘गंभीर चिंता’ का विषय बताया गया है। अराघची ने ग्रॉसी से बातचीत में इस चीज पर जोर दिया कि ईरान की सभी परमाणु गतिविधियां समझौतों के ढांचे के भीतर हैं और आईएईए द्वारा उनकी निगरानी की जा रही है। आईएईए ने एक अलग रिपोर्ट में कहा कि ईरान के कई स्थानों पर (जिन्हें तेहरान परमाणु स्थल घोषित करने में विफल रहा है) आईएईए निरीक्षकों द्वारा यूरेनियम की मौजूदगी के निशानों का पता लगाए जाने के मामले में उसके (एजेंसी) साथ ईरान का सहयोग ‘संतोषजनक’ नहीं रहा है। अराघची ने ग्रॉसी से यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि “कुछ पक्षकार ईरानी लोगों के खिलाफ राजनीतिक एजेंडे के लिए एजेंसी का दुरुपयोग ना करें।” यूरोपीय देश व्यापक रिपोर्ट के आधार पर ईरान के खिलाफ और कदम उठा सकते हैं, जिससे ईरान और पश्चिम के बीच तनाव बढ़ने की आशंका है। क्या होता है यूरेनियम संवर्धन? यूरेनियम संवर्धन एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें प्राकृतिक यूरेनियम में मौजूद यूरेनियम-235 (U-235) आइसोटोप की सांद्रता को बढ़ाया जाता है। प्राकृतिक यूरेनियम में यूरेनियम-235 की मात्रा केवल 0.7% होती है, जबकि बाकी हिस्सा यूरेनियम-238 होता है। यूरेनियम-235 ही वह आइसोटोप है जो परमाणु विखंडन के लिए उपयुक्त है, जिसका उपयोग परमाणु रिएक्टरों में ऊर्जा उत्पादन या परमाणु हथियारों में किया जाता है।

प्रदेश में मानसून के पहले जमकर बरस रहे बादल, जून में पहली बार आंधी-बारिश के साथ लू का अलर्ट

भोपाल मध्य प्रदेश में इस बार गर्मी का मौसम कुछ अलग ही रूप लेकर आया है। अप्रैल से जून के बीच जहां तेज गर्मी का अनुमान था, वहां अब लगातार बारिश और आंधियों का दौर बना हुआ है। गुरुवार को प्रदेश के कई जिलों में रायसेन-उज्जैन समेत कई जिलों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने प्रदेश के 45 जिलों में फिर से तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। यह बदलाव मुख्य रूप से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण हो रहा है। ये स्थिति आगामी 4 दिनों तक बनी रह सकती है, जिसके बाद मानसून प्रदेश में दस्तक देगा। बारिश के साथ तेज आंधी का अलर्ट प्रदेश में 26 अप्रैल से आंधी-बारिश का सिलसिला जारी है। 5 जून को भी कई जिलों में बारिश और तेज हवाएं चलीं। प्रदेश में लगातार आंधी और बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित बना हुआ है। अब मौसम विभाग ने आज शुक्रवार 6 जून को भी 45 जिलों के लिए चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर-उज्जैन में तेज आंधी चलने और बारिश होने की संभावना जताई है। इन जिलों में जारी है अलर्ट मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के 45 जिलों में जिलों आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, बैतूल, हरदा, सीहोर, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, मंदसौर, नीमच, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, निवाड़ी, पन्ना, दमोह, सिवनी, बालाघाट, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा समेत 45 जिलों में 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। क्यों हो रहा है ऐसा मौसम? सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि प्रदेश में दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इनकी वजह से मौसम अस्थिर हो गया है और गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है। अगले 4 दिन मौसम ऐसा ही बना रहेगा। कहां-कहां हुई बारिश? मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां लगातार जारी हैं। रायसेन, उज्जैन और धार में गुरुवार को तेज बारिश हुई। रायसेन में 9 घंटे में एक इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश हुई है। रायसेन, उज्जैन, धार समेत कई जिलों में तेज बारिश हुई। कई जिलों में तापमान 40 डिग्री से नीचे चला गया। खजुराहो का पारा 40.2°C, जबकि भोपाल 36.4°C, इंदौर 35.7°C पर रहा। मानसून की प्रतीक्षा फिलहाल, मानसून महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर रुका हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, 10 जून के बाद ही मध्य प्रदेश में मानसून प्रवेश करेगा।

इंग्लैंड में ध्रुव जुरेल और करुण नायर का भी बल्ला फिर से चला

लंदन IPL 2025 खेलने के बाद केएल राहुल बाकी सीनियर खिलाड़ियों से पहले इंग्लैंड पहुंच गए। इस समय इंग्लैंड में इंडिया ए की टीम इंग्लैंड लायंस के खिलाफ खेल रही है। इंडिया ए और इंग्लैंड लायंस के बीच दूसरा अनऑफिशियल टेस्ट मैच नॉर्थेम्पटन में खेला जा रहा है। शुक्रवार 6 जून को इस मुकाबले का पहला दिन था। इस मैच में केएल राहुल खेले और उन्होंने दमदार शतक जड़ दिया। इसके अलावा ध्रुव जुरेल और करुण नायर के बल्ले से भी रन निकले, जिन्होंने पिछले मैच में भी इंडिया ए के लिए दमदार बल्लेबाजी की थी। केएल राहुल ने 168 गेंदों में 15 चौके और एक छक्के की मदद से 116 रनों की पारी खेली, जबकि ध्रुव जुरेल ने 87 गेंदों में 52 रन बनाए। पिछले मैच में दोहरा शतक जड़ने वाले करुण नायर ने 71 गेंदों में 40 रन बनाए। नितीश कुमार रेड्डी के बल्ले से भी रन आए। उन्होंने 57 गेंदों में 34 रनों की पारी खेली। यशस्वी जायसवाल 17 और कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन सिर्फ 11 रन बना सके। ईश्वरन टेस्ट टीम के लिए डेब्यू करने के अपने दावे को कमजोर कर रहे हैं। पिछले मैच में भी उन्होंने पहली पारी में रन नहीं बनाए थे। हालांकि, दूसरी पारी में जरूर उनके बल्ले से 68 रन आए थे। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक इंडिया ए ने 83 ओवर में 7 विकेट खोकर 319 रन बनाए। इंग्लैंड लायंस के लिए खेल रहे क्रिस वोक्स ने 3 विकेट निकाले। वहीं, जॉर्ज हिल को दो विकेट मिले। इंडिया ए का ये दौरा कई खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण था, जो टेस्ट टीम का हिस्सा हैं और उनको प्लेइंग इलेवन में जगह बनानी है। शतक से केएल राहुल ने अपना दावा मजबूत कर दिया है। करुण नायर भी फिर से टेस्ट खेलने के दावेदार नजर आ रहे हैं। ध्रुव जुरेल को शायद इंतजार करना पड़ सकता है।

मेहरा समाज प्रतिनिधि मंडल ने किया एसपी झारिया का भव्य स्वागत, दी शुभकामनाएं ।

Mehra Samaj delegation gave a grand welcome to SP Jharia and extended best wishes to him. हरिप्रसाद गोहेआमला । जिला पुलिस अधीक्षक बैतूल एस पी निस्घल एन झारिया को मिली नवीन पदौन्नत्ती पर मेहरा समाज संगठन बैतूल द्वारा उनके कार्यालय पहुंच सौजन्य भेंट कर एस पी का स्वागत कर उन्हें मिली पदोन्नति पर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई । गौरतलब हो की इस मौके पर जिला अध्यक्ष मेहरा समाज संतु सूर्यवंशी के नेतृत्व में समाज के प्रांतीय प्रतिनिधि मंडल ने एस पी झरिया को डाक्टर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा भेट कर उन्हे शुभकामनाएं दी । इस मौके पर प्रमुख रूप से प्रांतीय अतिरिक्त प्रदेश अध्यक्ष अशोक नागले,प्रांतीय नोडल जी सी पूर्वे जी, प्रांतीय उपाध्यक्ष रमेश बेले,युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष चंद्रभान बडौदे, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष किशोर मोहबे,जिला कोषाध्यक्ष राजेश ढ़ोलेकर , सहित मेहरा समाज समिति जिला बैतूल के पदाधिकारी एवं समस्त सामाजिक बंधुओ ने पुष्प गुच्छ सहित फूल माला से भव्य स्वागत किया।

नेताजी सुभाषचंद्र बोस केंद्रीय कारागार में नेत्र परीक्षण शिविर

Eye test camp in Netaji Subhash Chandra Bose Central Jail जितेन्द्र श्रीवास्तव विशेष संवाददाताजबलपुर। नेताजी सुभाषचंद्र बोस केंद्रीय कारागार में शनिवार को 250 बंदियों का नेत्र परीक्षण किया गया। इनमें 10 महिला बंदी शामिल रहीं। यह शिविर दादा वीरेन्द्रपुरी ने़त्र चिकित्सालय ने लगाया था। चिकित्सकों ने बंदियों के नेत्र की जांच की और आवश्यक चिकित्सा सलाह दी। चिकित्सकों के मुताबिक उम्र बढ़ने के साथ आंखों में होने वाली समस्याओं के मद्देनजर उन्हें दवाएं और चश्में मुहैया कराए गए हैं। डॉ पवन स्थापक ने बताया कि जेल परिसर में रहते हुए बंदियों की आंखों में कई समस्याएं हो जाती है, जिसका समय पर इलाज जरूरी है। वहीं, जेलर मदन कमलेश ने बताया कि इतने बंदियों का इलाज करवाने में काफी समय लग जाता लेकिन इस शिविर के माध्यम से एक ही दिन में सारे बंदियों की जांच हो गई है। कार्यक्रम में श्रीमती रुपाली मिश्रा उपअधीक्षक एवं हिमांशु तिवारी सहायक अधीक्षक उपस्थित रहे उपरोक्त शिविर अखिलेश तोमर जेल अधीक्षक के मार्गदर्शन में संचालित किया गया

भोपाल मंडल में आयोजित रेल सेवा पुरस्कार 2024 समारोह में 37 उत्कृष्ट रेलकर्मियों का हुआ सम्मान

भोपाल मंडल में आयोजित रेल सेवा पुरस्कार 2024 समारोह में 37 उत्कृष्ट रेलकर्मियों का हुआ सम्मान 13 स्टेशनों एवं डिपों को भी प्रदान की गई ‘श्रेष्ठ कार्य निष्पादन शील्ड” भोपाल मंडल रेल प्रबंधक श्री देवाशीष त्रिपाठी की अध्यक्षता में दिनांक 06 जून 2025 को न्यू नर्मदा क्लब, सभागार परिसर में “रेल सेवा पुरस्कार 2024” वितरण समारोह का आयोजन सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ गरिमामयी वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह में भोपाल मंडल के विभिन्न विभागों के 37 समर्पित रेलकर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। इसके साथ ही , 13 स्टेशनों एवं डिपों को ‘श्रेष्ठ कार्य निष्पादन शील्ड’ से भी सम्मानित किया गया वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन रेलवे कर्मियों की सेवा निष्ठा एवं कार्य गुणवत्ता को प्रोत्साहित करने हेतु प्रतिवर्ष किया जाता है। इस अवसर पर रेल सेवाओं की उत्कृष्टता में योगदान देने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिह्न प्रदान किए गए। इस वर्ष जिन विभागों के कर्मचारियों को सम्मानित किया गया, उनमें इंजीनियरिंग विभाग से 07, यांत्रिक डीजल शेड इटारसी से 02, यांत्रिक कैरिज वेगन विभाग से 04, कार्मिक विभाग से 03, परिचालन विभाग से 01, कर्षण परिचालन से 03, विद्युत सामान्य से 02, विद्युत टीआरएस से 03, विद्युत टीआरडी से 02, चिकित्सा विभाग से 01, लेखा विभाग से 01, सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग से 02, आरपीएफ/सुरक्षा विभाग से 01, सामान्य प्रशासन से 02, राजभाषा विभाग से 01, संरक्षा विभाग से 01 तथा रेलवे स्कूल इटारसी से 01 कर्मचारी शामिल हैं। इस प्रकार कुल 37 रेलकर्मियों को रेल सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, 12 स्टेशनों एवं डिपों को ‘श्रेष्ठ कार्य निष्पादन शील्ड’ से भी सम्मानित किया गया, जो निम्नानुसार हैं — 1.    राजभाषा हिंदी शील्ड – वाणिज्य विभाग कार्यालय,भोपाल 2.राजभाषा हिंदी शील्ड- भोपाल एवं भोपाल स्टेशन उपसमिति 3.    उत्तम स्वच्छ स्टेशन – मथैला स्टेशन (परिचालन विभाग) 4.    सर्वोत्तम इंजीनियरिंग डिपो – शिवपुरी डिपो 5.    श्रेष्ठ रोलिंग स्टॉक डिपो – टीआरएस, इटारसी डिपो (यांत्रिक/विद्युत‌ विभाग) 6.    एआरटी/एआरएमई/स्पॉट रेस्पॉन्स हेतु श्रेष्ठ इकाई – गुना स्टेशन (यांत्रिक विभाग) 7.    रेल परिसर की श्रेष्ठ कालोनी रखरखाव इकाई – हबीबगंज रेलवे कॉलोनी(इंजीनियरिंग विभाग) 8.    रोडसाइड स्टेशनों की श्रेष्ठ कालोनी – पचौर स्टेशन (इंजीनियरिंग विभाग) 9.    सर्वोत्तम टीआरडी डिपो – औबेदुल्लागंज डिपो 10.    ऊर्जा संरक्षण में सर्वश्रेष्ठ – गुना डिपो 11.    सर्वोत्तम रनिंग रूम – 18 बंगला रनिंग रूम, इटारसी(टीआरओ विभाग) 12.    सर्वश्रेष्ठ दूरसंचार डिपो – हरदा डिपो 13.    सर्वश्रेष्ठ विद्युत डिपो – बीना डिपो इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री देवाशीष त्रिपाठी ,महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती गुंजन त्रिपाठी, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री विजय सिंह ,वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया ,सभी शाखा अधिकारी सहित अन्य अधिकारी, यूनियन पदाधिकारी,पुरस्कार प्राप्त करने वाले रेलकर्मी एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे।

ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत बीना से भोपाल आए नाबालिग बालक को संरक्षित संस्था के माध्यम से सौंपा गया परिजनों को

ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत बीना से भोपाल आए नाबालिग बालक को संरक्षित संस्था के माध्यम से सौंपा गया परिजनों को रेल सुरक्षा बल का सजग व मानवीय कार्य भोपाल  मंडल रेल प्रबंधक देवाशीष त्रिपाठी के मार्गदर्शन में भोपाल मंडल द्वारा रेल यात्रियों की सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों को भी प्राथमिकता दी जा रही है। इसी कड़ी में “ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते” के अंतर्गत एक बार फिर रेल सुरक्षा बल ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक नाबालिग बालक को समय रहते सुरक्षित संरक्षण प्रदान किया। दिनांक 05 जून 2025 को बीना से भोपाल के मध्य मार्गरक्षण ड्यूटी पर कार्यरत रेल सुरक्षा बल के स्टाफ आर. विजय कांत शर्मा को गाड़ी संख्या 12722 में एक नाबालिग बालक संदिग्ध स्थिति में मिला। पूछताछ में बालक ने अपना नाम फरमान पुत्र नौसाद खान, उम्र 15 वर्ष, निवासी छोटी बजरिया, बीना बताया। उसने यह भी बताया कि वह भोपाल में काम की तलाश में आया था, तथा उसका अपने परिजनों से संपर्क टूट गया था। परिजनों का मोबाइल नंबर  बताया गया। आरपीएफ द्वारा तत्परता दिखाते हुए बालक को तत्काल रेल सुरक्षा बल पोस्ट, भोपाल लाया गया। यहां SIPF संध्या चौधरी द्वारा बच्चे से विस्तार से पूछताछ की गई और चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) के सदस्य धनीराम पवार को इसकी सूचना दी गई। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के निर्देशानुसार, उक्त नाबालिग बालक को विधिवत प्रक्रिया के तहत नित्य सेवा सोसायटी, भोपाल के माध्यम से परिजनों को सुपुर्द किया गया। यह संपूर्ण कार्यवाही ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत संपन्न की गई, जो रेलवे द्वारा बच्चों की सुरक्षा एवं पुनर्वास हेतु संचालित एक विशेष अभियान है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने इस कार्य की सराहना करते हुए बताया कि आरपीएफ की सतर्कता और मानवीय दृष्टिकोण के चलते अनेक मासूम बच्चों को समय रहते सहायता पहुंचाई जा रही है।

माओवादियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन को तत्काल रोककर उनके साथ शांति वार्ता शुरू की जाए और सीजफायर की घोषणा की जाए- महेश कुमार

हैदराबाद 22 मई को माओवादियों के साथ मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) के महासचिव नंबाला केशव राव उर्फ ​​बसवराजू को मार गिराया था। यह नक्सलवाद के खिलाफ बहुत बड़ी सफलता मानी जा रही है। इसके बाद, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दोहराया कि 31 मार्च, 2026 तक देश से नक्सलवाद का खात्मा हो जाएगा। हालांकि तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीपीसीसी) के अध्यक्ष बी. महेश कुमार गौड़ ने केंद्र सरकार से माओवादियों के साथ शांति वार्ता शुरू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि माओवादी देश के अपने नागरिक हैं, जो गरीबों और सामाजिक अन्याय के खिलाफ लड़ रहे हैं। गौड़ ने केंद्र सरकार से अपील की है कि माओवादियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन को तत्काल रोककर उनके साथ शांति वार्ता शुरू की जाए और सीजफायर की घोषणा की जाए। कांग्रेस शासित तेलंगाना के अध्यक्ष का कहना है कि सरकार को माओवादियों का सफाया करने के लिए कठोर कदम नहीं उठाने चाहिए, बल्कि उनसे “कानूनी और संवैधानिक तरीकों” से निपटना चाहिए। “सरकार शांति वार्ता करने में क्यों हिचकिचा रही है?” इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “जीवन का अधिकार एक मौलिक अधिकार है। जीवन के अधिकार पर अंकुश लगाने का अधिकार किसी को नहीं है। ऑपरेशन कगार के संबंध में क्या हो रहा है? कांग्रेस आतंकवाद का समर्थन नहीं करेगी, चाहे वह नक्सलियों की तरफ से हो या सरकार की तरफ से। कांग्रेस पार्टी का मूल सिद्धांत अहिंसा है। अब, मेरा केंद्र सरकार से अनुरोध है कि वह शांति वार्ता के लिए आगे बढ़े, क्योंकि जो भी व्यक्ति आत्मसमर्पण करने, अपने हथियार डालने और मुख्यधारा में शामिल होने के लिए तैयार है, उसे ऐसा करने का अवसर दिया जाना चाहिए। सरकार शांति वार्ता करने में क्यों हिचकिचा रही है?” उन्होंने अपनी चिंता जाहिर करते हुए कहा, “जंगलों के अंदर बहुत से नागरिक हैं, जंगलों के अंदर नागरिक आदिवासी हैं, माओवादियों को काबू करने के लिए हज़ारों सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। क्या होगा अगर हम गोलीबारी या मुठभेड़ में नागरिकों को खो दें?” “नक्सली हमारे अपने नागरिक हैं” कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि जब पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर शुरू हुआ तो कांग्रेस इसका समर्थन करने वाली पहली पार्टी थी, मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी समेत हमारे नेताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध का समर्थन किया। लेकिन अचानक सरकार ने युद्ध विराम की घोषणा कर दी। हम इस युद्ध विराम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भागीदारी का कड़ा विरोध करते हैं क्योंकि यह एक द्विपक्षीय मुद्दा था। लेकिन…उन्हें (सरकार को) हमारे अपने नागरिकों के साथ शांति वार्ता करने में समस्या है। नक्सली हमारे अपने नागरिक हैं, हालांकि उन्होंने एक अलग रास्ता और विचारधारा अपना ली है। आखिरकार, वे गरीबों के लिए लड़ रहे हैं। यही कारण है कि हम केंद्र से माओवादियों के साथ शांति वार्ता करने का आग्रह कर रहे हैं।” “कांग्रेस माओवादियों की हिंसक राजनीति के खिलाफ” उन्होंने कहा, “जब कांग्रेस (तत्कालीन अविभाजित) आंध्र प्रदेश में सत्ता में थी, तब हमारे तत्कालीन मुख्यमंत्री मर्री चेन्ना रेड्डी और वाईएस राजशेखर रेड्डी ने नक्सलियों के साथ शांति वार्ता की थी। काफी हद तक ये वार्ता सफल रही। कई नक्सली तब खुले तौर पर मुख्यधारा में शामिल हो गए थे, अपने हथियार डाल दिए थे और अभी शांतिपूर्ण जीवन जी रहे हैं।” हालांकि उन्होंने साफ कहा कि कांग्रेस माओवादियों की हिंसक राजनीति के खिलाफ है। उन्होंने कहा, “हम अभी भी उन्हें आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा मानते हैं। मैं उन नक्सलियों द्वारा की गई हत्याओं का समर्थन नहीं कर रहा हूं जो चरमपंथी हैं। मैं खुद नक्सलियों का शिकार हूं क्योंकि मैंने अपनी संपत्ति खो दी और मेरे पिता पर 1989 में नक्सलियों ने जानलेवा हमला किया था। अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई। लेकिन जब माओवादी शांति वार्ता का अनुरोध करते हैं, तो हमें इस पर विचार करना चाहिए क्योंकि जीवन को बचाया जाना चाहिए। नक्सलवाद असमानता का प्रोडक्ट था – देश के एक प्रतिशत अमीरों के पास देश की लगभग 40% संपत्ति है और दलितों के पास केवल 3% संपत्ति है।” गौरतलब है कि नक्सलियों और उनकी माओवादी विचारधारा को खत्म करने के लिए भारत सरकार ने ऑपरेशन कगार शुरू किया है। जिसके तहत भारत सरकार नक्सलवाद के खिलाफ अपने अभियानों को और तेज कर दिया है। छत्तीसगढ़ के सुकमा और लातेहार जैसे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के कई ठिकानों को ध्वस्त किया है। ऑपरेशन के तहत कर्रेगुट्टा पहाड़ी क्षेत्र में हजारों सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्पष्ट किया है कि सरकार नक्सलियों को हथियार छोड़ने और मुख्यधारा में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित कर रही है, साथ ही सख्त कार्रवाई भी जारी रखेगी।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online