LATEST NEWS

विश्व में हिंदू ही ऐसा धर्म है जो नदियों को माता मानता है, पर्यावरण की पूजा करता है: चम्पत राय

गोरखपुर विश्व में हिंदू ही ऐसा धर्म है जो नदियों को माता मानता है, पर्यावरण की पूजा करता है, समरसता का भाव रखता और सभी के सुख की कामना करता है। और ऐसा ही विश्व हिंदू परिषद के एकात्मकता स्तोत्र जो आपने विगत 10 दिनों में यहां पर रोज पढ़ा होगा उसमें भी वर्णित है।  ध्यान और ज्ञान से भारत ने कराया अवगत भारत ने ही पूरे विश्व को ध्यान और ज्ञान से अवगत कराया है। भारतीय सभ्यता मात्र एक भौगोलिक सीमा तक ही नहीं रही, इसका प्रभाव विश्वभर की संस्कृतियों पर पड़ा। वेद, पुराण, योग, आयुर्वेद, कला, साहित्य, शिल्प, वास्तुकला सहित जीवन जीने की आदर्श पद्धति ने असंख्य देशों, सभ्यताओं और जनजातियों पर अपनी गहरी छाप छोड़ी”। 10 दिनों से चल रहे परिषद शिक्षा वर्ग का समापन विश्व हिंदू परिषद द्वारा गोरखपुर महानगर के संस्कृति पब्लिक स्कूल में विगत 10 दिनों से चल रहे परिषद शिक्षा वर्ग के समापन एवं दीक्षांत समारोह में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष एवं श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महासचिव श्री चंपत राय ने उद्बोधन देते हुए उक्त विचार रखे। उन्होंने आगे बताया कि पूर्व एशियाई देशों, मध्य एशिया, यूरोप तक भारतीय ज्ञान, परंपरा और जीवन-मूल्य पहुंचे, जिसने उनके धर्म, जीवनदृष्टि और शासन प्रणाली तक प्रभावित किया। भारतीय संस्कृति ने विश्व को उत्कृष्ट जीवन पद्धति दी यह दर्शाता है कि भारतीय सभ्यता ने शांति, एकात्मता, सहिष्णुता, परोपकार, ज्ञान व साधना की अनुपम भेंट व प्रेरणा विश्व को दी। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय संस्कृति ने विश्व को ज्ञान, विज्ञान, कला सहित उत्कृष्ट जीवन पद्धति दी। इसका प्रभाव अनेक देशों की मूल परंपरा, भाषा, भूषा तक आया, जो उनके जीवन जीने, त्योहार मनाने, वेशभूषा अपनाने तक परिलक्षित होता है। हमारी सांस्कृतिक सीमाएं विशाल थीं इसका प्रमाण हमें अनेक स्थलों पर मिलने वाले शिलालेख, ग्रन्थ, प्रतीक चिह्न व परंपराओं से भी मिलता है।हमारी सांस्कृतिक सीमाएं विशाल थीं, वर्तमान के अनेक देश जम्बूद्वीप भारतवर्ष के अभिन्न भौगोलिक भाग थे। आज वे राजनीतिक रूप से भिन्न इकाई जरूर हैं, परन्तु सांस्कृतिक रूप से वे हमारे ही अटूट अंग रहे हैं।उन्होंने आह्वान किया कि हम अपनी श्रेष्ठ सांस्कृतिक परंपरा का गौरवबोध अनुभव कर सभी को इसकी जानकारी दे जिससे नई पीढ़ी को इसका गर्व हो सके। वर्ग प्रमुख राज नारायण ने अतिथि और वरिष्ठ कार्यकर्ता का परिचय कराया, मंच संचालन अश्विनी ओझा ने किया तथा प्रस्तावना विश्व हिंदू परिषद गोरक्ष प्रांत मंत्री नागेंद्र सिंह ने और आभार ज्ञापन प्रांत सह मंत्री मंगल देव चौबे ने किया। ये रहे कार्यक्रम में शामिल कार्यक्रम गोरक्ष प्रांत संगठन मंत्री राजेश, काशी प्रांत संगठन मंत्री नितिन कुमार,गोरक्ष प्रांत सह संगठन मंत्री दीपेश, गोरक्ष प्रांत मंत्री सह मंत्री सगुण श्रीवास्तव और मंगल देव चौबे,महानगर संगठन मंत्री सोमेश, उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ आरपी शुक्ल, दुर्गेश त्रिपाठी, तारकेश्वर, प्रांत संयोजक दुर्गेश राव, विभाग संयोजक विनोद मिश्र मंत्री अनूप शुक्ला, शीतल, गोपेश पाल, आर के सिंह कौशलेंद्र प्रताप सिंह,डॉ अजय सिंह पटेलआदि प्रशिक्षार्थियों के साथ उपस्थित रहे।  

देश की फर्म एयर इंडिया बोइंग 787-8 के मेंटनेंस में शामिल नहीं है, विमान हादसे पर दी सफाई:तुर्किए

अंकारा अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर तुर्किए का बयान आया है। तुर्किए ने कहा है कि उसके देश की फर्म एयर इंडिया बोइंग 787-8 के मेंटनेंस में शामिल नहीं है। तुर्किए के संचार निदेशालय ने कहाकि यह दावा गलत है कि टर्कि टेक्निक ने बोइंग 787-8 यात्री विमान का रख-रखाव किया था। गौरतलब है कि यह विमान 12 जून को अहमदाबाद में हादसे का शिकार हो गया था। इस हादसे में विमान में सवार 241 यात्री मारे गए थे। वहीं, एक यात्री की जान बच गई थी। इसके अलावा जिस हॉस्पिटल के मेस पर विमान गिरा था, वहां पर भी कुछ डॉक्टर्स मारे गए थे। यह बयान भ्रम फैलाने जैसा एक्स पर जारी इस बयान के मुताबिक यह कहना कि तुर्किए की फर्म विमान का मेंटनेंस कर रही थी, दोनों देशों के रिश्तों को लेकर भ्रम फैलाने जैसा है। बयान में आगे कहा गया है कि 2024 और 2025 में एयर इंडिया और टर्किश टेक्निक के बीच हुए समझौतों के तहत, B777 विमानों के लिए विशेष रूप से रख-रखाव सेवाएं दी जाती हैं। दुर्घटना में शामिल बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर इस समझौते के दायरे में नहीं आता। आज तक, टर्किश टेक्निक ने इस प्रकार के एयर इंडिया के किसी विमान पर रख-रखाव नहीं किया है। साझा किया भारत का दर्द तुर्किए की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि उसे पता है कि किस कंपनी ने दुर्घटनाग्रस्त विमान का मेंटनेंस किया था। लेकिन इस बारे में कुछ भी कहना दायरे से बाहर जाना होगा। इससे और ज्यादा भ्रम फैलेगा। बयान के मुताबिक इस तरह के झूठ से निपटने के लिए उनके पास सिस्टम है। इस झूठ के खिलाफ कदम उठाया जाएगा। तुर्की के लोग भारत में हुए इस हादसे में भारत के दर्द के साझीदार हैं। ऐसे हुआ था तनाव गौरतलब है कि भारत-पाकिस्तान तनाव के दौरान तुर्किए ने पाकिस्तान का पक्ष लिया था। इसके अलावा पाकिस्तान ने भारत पर तुर्की निर्मित ड्रोनों का इस्तेमाल किया था। वहीं, भारत के नौ प्रमुख हवाई अड्डों पर सेवाओं का प्रबंधन करने वाली तुर्की कंपनी को हटना पड़ा था। 15 मई को नागरिक उड्डयन मंत्रालय के एक आदेश में कहा गया कि सेलिबी ग्राउंड हैंडलिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के लिए सुरक्षा मंजूरी राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई।  

जगदलपुर में तेज रफ्तार वाहन पलटा, 18 लोगों में से 2 की मौत, 6 की हालत गंभीर

जगदलपुर जगदलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में बीती रात फिर एक तेज रफ्तार वाहन सड़क हादसे का शिकार हो गया। इस घटना में वाहन में सवार 18 लोगों में से 2 की मौत हो गई जबकि 6 की हालत गंभीर है। घटना के बाद छोटे डोंगर थाना पुलिस ने राहत कार्य शुरू करते हुए सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले की जानकारी देते हुए छोटे डोंगर थाना प्रभारी ने बताया कि यह सड़क हादसा भूमका के पास देर रात को हुआ है। इस वाहन में धमतरी जिले के ग्राम बोरई तहसील बेलर के सभी लोग थे, जो कि पारिवारिक काम से बोरई से मोहपाल आये हुए थे। वापसी के दौरान अचानक से ड्राइवर ने रफ्तार से अपना नियंत्रण खो दिया। इससे वाहन दुर्घनाग्रस्त हो गया। हादसे में 2 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 6 लोगों को गंभीर चोट आई। घटना के तत्काल बाद एम्बुलेंस के साथ ही पुलिस की पैट्रोलिंग पार्टी भी राहत काम मे जुट गई। घायलों को पहले छोटे डोंगर के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला कोंडागाँव के अस्पताल भिजवाया गया है। घायलों का इलाज जारी है।

मथुरा में खुदाई के दौरान कई माकन गिरने की खबर आ रही है, ये मकान टीले पर बने थे, 12 लोग मलबे में दबेम बड़ा हादसा

मथुरा उत्तर प्रदेश के मथुरा में इमारत ढहने से बड़ा हादसा हो गया। खुदाई के काम के दौरान कई माकन गिरने की खबर आ रही है। ये मकान टीले पर बने थे। हालांकि सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। सभी को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मौके पर अधिकारी, पुलिस और एनडीआरएफ की टीम पहुंच गई है। मलबा हटाने और फंसे हुए लोगों को निकालने का काम जारी है। जेसीबी भी मौके पर पहुंच गई है और राहत कार्य शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि टीमें फिलहाल मलबे को हटाने और फंसे हुए लोगों का पता लगाने के लिए काम कर रही हैं। सीओ सिटी भूषण वर्मा ने कहा कि हमें सूचना मिली कि मसानी थाना क्षेत्र में एक इमारत ढह गई है। फिलहाल मलबा हटाया जा रहा है। नगर निगम की एक टीम जेसीबी के साथ मौके पर मौजूद है। हम जांच कर रहे हैं कि मलबे में कितने लोग फंसे हुए हैं। सूत्रों का कहना है कि खुदाई के दौरान कम से कम छह घर ढह गए हैं। हालांकि मौके पर मौजूद अधिकारियों का कहना है कि अभी कितने मकान गिरे हैं इसका पता लगाया जा रहा है। साथ ही अधिकारियों ने मकान गिरने के कारणों के बारे में कहा कि कारणों की पुष्टि नहीं है। संभावना है कि सुबह चली आंधी के कारण भी ये हो सकता है। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना शाहगंज के माया टीला इलाके के पास हुई।  

संजीव अरोड़ा की जगह खुद RS जाना चाहते हैं केजरीवाल, कांग्रेस ने हमला बोलते हुए निकाली कुर्सी यात्रा

लुधियाना लुधियाना वेस्ट विधानसभा उपचुनाव में सियासी तापमान तेज हो गया है। कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी (AAP) और उसके संयोजक अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोलते हुए शुक्रवार को एक “कुर्सी यात्रा” निकाली। इस यात्रा के माध्यम से कांग्रेस ने केजरीवाल पर राज्यसभा की सीट पाने की लालसा का आरोप लगाया। यात्रा के दौरान बैंड-बाजे के साथ एक रथ पर एक डमी केजरीवाल को एक विशाल कुर्सी पर बैठा दिखाया गया। कांग्रेस समर्थकों ने उस कुर्सी के चारों ओर पार्टी के झंडे लहराते हुए यह संदेश देने की कोशिश की कि लुधियाना वेस्ट सीट पर हो रही यह लड़ाई AAP प्रत्याशी संजीव अरोड़ा को विधायक बनाने की नहीं, बल्कि केजरीवाल को राज्यसभा पहुंचाने की साजिश है। कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लाम्बा और पंजाब कांग्रेस के सह प्रभारी राणा गुरजीत सिंह ने भाग लिया। अलका लाम्बा ने कहा, “दिल्ली में मुख्यमंत्री की कुर्सी छिनने के बाद केजरीवाल सत्ता के लिए बेताब हैं। अब वे पंजाब के माध्यम से राज्यसभा में घुसपैठ करना चाहते हैं। केजरीवाल अब शाही जीवन जीने के आदी हो चुके हैं।” उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने अपने भ्रष्टाचार में फंसे करीबी लोगों मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन और विभव कुमार को पंजाब में सरकारी पदों पर बैठाया। उन्होंने कहा, “अब केजरीवाल संजीव अरोड़ा की राज्यसभा सीट छीनकर खुद को वहां पहुंचाना चाहते हैं ताकि फिर से वैभवशाली जीवन जी सकें। वह दो राज्यों की Z+ सुरक्षा का आनंद ले रहे हैं।” कांग्रेस प्रत्याशी भारत भूषण आशु ने भी केजरीवाल पर कटाक्ष किया और कहा, “लुधियाना वेस्ट में केजरीवाल विकास की बातें नहीं कर रहे हैं, बल्कि यह उपचुनाव उनकी बेरोजगारी खत्म करने का प्रयास है।” उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने 13 वर्षों में पहली बार दिल्ली की नई दिल्ली विधानसभा सीट से हारकर बेरोजगार होने का अनुभव किया है और अब वे राज्यसभा सदस्य की नौकरी ढूंढ रहे हैं। आशु ने कहा कि यह चुनाव केवल एक विधायक के चुनाव की नहीं, बल्कि एक पंजाबी राज्यसभा सदस्य की बलि देकर AAP के बेरोजगार नेता को फिर से सत्ता में पहुंचाने का षड्यंत्र है। कुर्सी यात्रा के जरिए कांग्रेस ने अपने चुनावी अभियान को एक प्रतीकात्मक और आक्रामक रूप दिया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह यात्रा न केवल कांग्रेस के वोट बैंक को एकजुट करने का प्रयास है, बल्कि AAP की मंशा पर जनता का ध्यान केंद्रित करने की रणनीति भी है।  

भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया, यूरोप दौरे में अपना अपराजेय अभियान जारी रखा

कोटिंच भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने यूरोप दौरे में अपना अपराजेय अभियान जारी रखते हुए चौथे मैच में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हरा दिया। मेजबान बेल्जियम को लगातार तीन मैच हराने के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम का मैच मुश्किल माना जा रहा था। लेकिन ऑस्ट्रेलिया पर जीत दर्ज कर भारतीय टीम ने अपनी मजबूती का एहसास कराया और बताया कि बेल्जियम के खिलाफ जीत कोई तुक्का नहीं थी। भारतीय महिला जूनियर टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उस दिन जीत हासिल की है, जिस दिन पुरुष और महिला सीनियर टीम को इसी टीम के खिलाफ 2-3 से हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया की जोसी लॉटन ने पांचवें मिनट में गोल कर बढ़त बनाई। यह गोल पेनल्टी कॉर्नर के जरिए हुआ। भारतीय टीम ने सिर्फ तीन मिनट बाद इसका जवाब दिया। नंदिनी ने आठवें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर के जरिए ही गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। पहले क्वार्टर के अंत में भारत की उप कप्तान हिना बानो ने 14वें मिनट में एक और पेनल्टी कॉर्नर का फायदा उठाकर गोल किया और टीम को 2-1 से आगे कर दिया। शेष तीन क्वार्टर में दोनों टीमों ने कई मौके बनाए, लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। भारतीय टीम ने अपनी रक्षात्मक क्षमता को मजबूत बनाए रखी और निर्धारित समय सीमा में ऑस्ट्रेलिया को गोल का मौका न देते हुए एक शानदार जीत हासिल की। यह दौरे पर भारत की लगातार चौथी जीत है। इससे पहले भारत ने लगातार तीन मैच बेल्जियम के खिलाफ जीते थे। भारतीय टीम 17 जून को इस दौरे का अपना आखिरी मैच नीदरलैंड के खिलाफ खेलेगी। इस मैच में जीत के साथ भारतीय टीम अपने दौरे का समापन यादगार तरीके से करना चाहेगी।  

चोटिल स्टीव स्मिथ ने बताया, कब तक कर सकेंगे मैदान पर वापसी

लंदन आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के दौरान स्टीव स्मिथ चोटिल हो गए। ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज को उम्मीद है कि वह वेस्टइंडीज के खिलाफ कैरेबियाई दौरे पर ऑस्ट्रेलिया के लिए तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में खेल पाएंगे। डब्ल्यूटीसी के फाइनल मुकाबले के दौरान टेंबा बावुमा का कैच लपकने की कोशिश में स्टीव स्मिथ अपने दाहिने हाथ की उंगली को चोटिल करवा बैठे थे। ‘कम्पाउंड डिस्लोकेशन’ के बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल में ‘एक्स-रे’ के लिए भेजा गया था। 36 वर्षीय स्टीव स्मिथ भाग्यशाली रहे कि सर्जरी से बच गए। स्मिथ के पास अभी भी वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में खेलने का मौका है। यह सीरीज 25 जून से शुरू हो रही है। इस सीरीज का तीसरा टेस्ट 12 जुलाई से शुरू होगा। आईसीसी ने स्मिथ के हवाले से लिखा, “मैं अब आठ हफ्ते तक स्प्लिंट में रहूंगा। मैं शायद कुछ हफ्तों में खेल सकूं। यह मेरी कार्यक्षमता पर निर्भर करेगा।” जब फर्स्ट स्लिप पर फील्डिंग करते हुए स्मिथ ने दक्षिण अफ्रीकी कप्तान टेंबा बावुमा का कैच टपकाया, उस वक्त बावुमा महज दो रन बनाकर खेल रहे थे। इस जीवनदान के बाद उन्होंने 66 रन बनाए। बावुमा ने सलामी बल्लेबाज एडेन मार्करम के साथ शानदार शतकीय साझेदारी करते हुए दक्षिण अफ्रीका को खिताब जिताने में मदद की। स्मिथ ने कहा, “मैं हेलमेट पहने हुए करीब खड़ा था। हमारी योजना काफी करीब खड़े होने की थी। मैं मिशेल स्टार्क की गेंदबाजी के एंगल के कारण गेंद को देख नहीं पाया। यह मुश्किल था, गेंद मेरे हाथ में ठीक से नहीं आई। सौभाग्य से हाथ में कोई फ्रैक्चर नहीं था। गेंद ने सिर्फ उंगली को डिसलोकेट किया, जिसके चलते मैंने काफी देर तक दर्द महसूस किया।” इससे पहले भी स्टीव स्मिथ लॉर्ड्स के मैदान पर चोटिल हो चुके हैं। उन्होंने पुरानी घटना को याद करते हुए कहा, “अब इस जगह के साथ मेरा प्यार/नफरत का रिश्ता है। मेरी यहां कुछ अच्छी यादें हैं, और कुछ अच्छी नहीं भी हैं। साल 2019 में जोफ्रा (आर्चर) की गेंद से सिर पर चोट लगने के बाद अब मेरी उंगली डिसलोकेट हो गई। लेकिन यह क्रिकेट खेलने के लिए एक शानदार जगह है। मैंने यहां इस मैदान का लुत्फ उठाया है।”  

WTC फाइनल जीतने के बाद जब खिलाड़ी जश्न मना रहे थे तब एडेन मार्करम ने मैदान पर फैन संग पी बीयर

नई दिल्ली साउथ अफ्रीका को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का खिताब जीताने में एडेन मार्करम ने अहम भूमिका निभाई। पहली पारी में भले ही वह खाता भी नहीं खोल पाए हो, मगर जब दूसरी पारी में 282 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए टीम को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी तो वह सीना तान खड़े रहे। मार्करम ने इस दौरान 207 गेंदों पर 14 चौकों की मदद से 136 रनों की पारी खेली। उन्हें इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से भी नवाजा गया। WTC का मेस जीतना SA के लिए सपना सच होने जैसा रहा क्योंकि टीम ने 27 साल बाद किसी आईसीसी ट्रॉफी को हाथ लगाया था। ऐसे में खिताब जीतने के बाद जब खिलाड़ी जश्न मना रहे थे तब एडेन मार्करम ने मैदान पर फैंस के साथ बीयर पी। बाद में उन्होंने इसका पूरा किस्सा बताया। मार्करम ने सुपरस्पोर्ट डॉट कॉम को बताया, “वह मेरे स्कूल के दोस्तों में से एक था। वह चाहता था कि मैं आऊं और मैंने कहा, ‘यार, मैं नहीं आ सकता, यह बहुत व्यस्त है, यह अराजकता है।’ और फिर वह बोला, ‘ठीक है, यह एक बीयर है।’ और मैंने कहा, ‘ठीक है, मैं तैयार हूं।’ तो, मैंने आज के लिए अपनी पहली बीयर पी ली है और मुझे पूरा यकीन है कि कुछ और भी होंगी।” एडेन मार्करम के इस अंदाज से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह WTC खिताब जीतने के बाद कितने खुश थे। पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में उनकी टीम जीत के करीब पहुंचकर चूक गई थी। उस समय वह काफी दुखी थे। मार्करम ने कहा, “मैंने कल रात टी20 विश्व कप 2024 के बारे में बहुत सोचा और आउट होने के बाद मैं कितना असहाय था और मैं ऐसा था कि मैं फिर से वहां नहीं बैठना चाहता, इसलिए इससे मुझे यह सुनिश्चित करने की प्रेरणा मिलती है कि मैं अंत तक क्रीज पर रहा। लेकिन कभी भी उपलब्धियों के बारे में नहीं सोचा और न ही इसके साथ क्या होगा। यह हमेशा काम पूरा करने और जीतने की कोशिश करने के बारे में था।”  

जम्मू कश्मीर की राजनीति में बड़ी घटना- AAP के इकलौते विधायक ने क्यों छोड़ दी अब्दुल्ला सरकार

जम्मू कश्मीर  जम्मू कश्मीर की राजनीति में बड़ी घटना हुई। यहां के डोडा विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के इकलौते विधायक मेहराज मलिक ने उमर अब्दुल्ला सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया। समर्थन वापस लेते हुए मलिक ने अपने नेता अरविंद केजरीवाल की भी याद दिलाई। मेहराज के सरकार से समर्थन वापस लेने की सबसे बड़ी वजह भी सामने आई है। मलिक ने शनिवार को उमर अब्दुल्ला सरकार से अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए समर्थन वापस लिया। इससे पहले शुक्रवार को मलिक यह फैसला लिया था, हालांकि, इसकी घोषणा उन्होंने शनिवार को की है। आइए जानते हैं मेहराज मलिक के समर्थन वापस लेने की सबसे बड़ी वजह। मलिक ने क्यों वापस लिया उमर सरकार से समर्थन मेहराज ने अब्दुल्ला सरकार से समर्थन वापस लेने का ऐलान कर दिया है। इस ऐलान के साथ ही अब गठबंधन वाली उमर अब्दुल्ला की सरकार में एक विधायक की संख्या कम हो गई है। सरकार से समर्थन वापस लेने वजह भी सामने आई है। खुद मलिक ने बताया कि उनके समर्थन वापस लेने की सबसे बड़ी वजह उमर अब्दुल्ला खुद हैं। क्योंकि इस सरकार ने आज से 9 महीने पहले जम्मू-कश्मीर के लोगों से जो वादा किया था, वो निभा नहीं पा रही है। मलिक ने कहा कि उमर अब्दुल्ला सरकार प्रदेश की जनता के लिए कुछ कर नहीं सकती ऐसा नहीं है, बल्कि वो कुछ करना ही नहीं चाहती है। अपने नेता की दिलाई याद शनिवार को एक्स पर पोस्ट करते हुए मेहराज मलिक ने समर्थन वापस लेने का ऐलान किया और अपने नेता की भी याद दिलाई। अरविंद केजरीवाल की पहली सरकार की याद दिलाते हुए मेहराज ने कहा कि उनके नेता ने अपने हिसाब से सरकार ना चला पाने के कारण 49 दिन में इस्तीफा दे दिया था, लेकिन उमर अब्दुल्ला सरकार पिछले 9 महीने से सत्ता में है, लेकिन लोगों के लिए कुछ नहीं। मेहराज ने कहा- ऐसा नहीं है कि उमर अब्दुल्ला जनता के लिए कुछ कर नहीं सकते, बल्कि वो कुछ करना ही नहीं चाहते। मेहराज ने कहा कि सेवा के लिए बहाने नहीं, चाह की जरूरत होती है।  

कैलाश मानसरोवर यात्रा को पर्यटनमंत्री ने दिखाई झंडी, यात्रा के लिए निकला पहला जत्था

गाजियाबाद करीब पांच साल बाद कैलाश मानसरोवर यात्रा इंदिरापुरम स्थित कैलाश मानसरोवर भवन से रविवार सुबह शुरू हो गई। कैलाश मानसरोवर के लिए निकले 50 यात्रियों को पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने रविवार सुबह हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, सांसद अतुल गर्ग, आचार्य प्रमोद कृष्णम, भाजपा के महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस मौके पर पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि यह यात्रा 5 साल बाद शुरू हुई है और 25 अगस्त तक मानसरोवर यात्रियों के जत्था रवाना होते रहेंगे। उन्होंने बताया कि गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित कैलाश मानसरोवर भवन में 288 यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा यूपीएसटीडीसी तमाम व्यवस्थाएं देख रही है। निर्देश दिए गए हैं कि यात्रियों को कोई परेशानी ना हो और तमाम सुविधाएं उन्हें समय से पहले उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने पहले जात्थे को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उन्हें वहां से वापस आने पर 90 दिन के अंदर प्रदेश सरकार की ओर से एक लाख रुपए की अनुदान राशि दी जाएगी। इसके लिए उन्हें केवल एक फॉर्म भरना होगा।  

खनन माफियाओं ने मुखबिरी के शक में युवक को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा

भाटापारा बलौदाबाजार बलौदा बाजार जिले के गिधौरी थाना क्षेत्र के ग्राम खपरिडीह से खनन माफियाओं की हैवानियत की तस्वीर सामने आई है। मुखबिरी के शक में एक युवक को गांव के चौक पर खंभे से बांधकर लाठी, डंडे और बेल्ट से बेरहमी से पीटा गया। यह अमानवीय घटना कैमरे में कैद हो गई और सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में काफी आक्रोश है। सूत्रों के अनुसार पीड़ित युवक पूर्व में अवैध खनन में लगे कुछ ट्रैक्टरों को पकड़वाने की कार्रवाई में शामिल रहा है। इसी बात को लेकर गांव के खनन माफिया उससे रंजिश रखते थे और संदेह था कि वह माइनिंग विभाग को लगातार सूचना दे रहा है। घटना के दिन केवल केंवट, यशवंत पटेल, गया पटेल, दिलहरण वर्मा, दिग्विजय वैष्णव और आनंद दास सहित अन्य ने युवक को सार्वजनिक चौक में खंभे से बांधा और क्रूरता की सभी हदें पार करते हुए पीटा। जब पीड़ित ने अपने बड़े भाई को बुलाया, तब भी हमलावरों का कहर जारी रहा। पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी फरार घटना की शिकायत मिलते ही गिधौरी थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। खनन माफियाओं का गढ़ बनता जा रहा है खपरिडीह स्थानीय लोगों के अनुसार खपरिडीह गांव में अवैध पत्थर, मुरूम और रेत खनन का कारोबार लंबे समय से फल-फूल रहा है। इस धंधे के पीछे गांव के कुछ दबंग और प्रभावशाली लोग शामिल हैं, जो किसी भी प्रकार की शिकायत करने वालों को डराने-धमकाने और यहां तक कि शारीरिक प्रताड़ना देने से भी नहीं चूकते। जनता में आक्रोश, प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग घटना का वीडियो वायरल होने के बाद आम लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों ने प्रशासन से इस घटना में शामिल सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और खनन माफियाओं पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

दलहन-तिलहन फसलों के साथ मोटे किस्म के अनाज उत्पादन के क्षेत्र विस्तार को प्राथमिकता दें : कमिश्नर बीएस जामोद

जबलपुर  कमिश्नर कार्यालय में आयोजित बैठक में कमिश्नर बीएस जामोद ने आगामी 18 जून को कृषि उत्पादन आयुक्त द्वारा रबी फसल की उपलब्धियों तथा खरीफ फसल की तैयारियों के संबंध में संभागीय बैठक की पूर्व तैयारी बैठक में समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दलहन-तिलहन के साथ मोटे किस्म के अनाज उत्पादन के क्षेत्र विस्तार को प्राथमिकता दें। साथ ही उद्यानिकी फसलों के क्षेत्र विस्तार में कृषि व पशुपालन विभाग समन्वय व सहयोग के साथ कार्य करे।   कमिश्नर ने कहा कि खेती ग्रामीण अर्थव्यवस्था का आधार है। रीवा संभाग में सिंचाई सुविधाओं में वृद्धि हो रही है जिससे खेती के बेहतर होने की संभावनाएं हैं। खेती को आधुनिक बनाने के लिए किसानों को उन्नत तकनीक के बारे में जानकारी दें। खेती के साथ-साथ पशुपालन, मत्स्यपालन से कृषकों को जोड़कर उनके आर्थिक विकास में सहभागी बनें। कमिश्नर कार्यालय में आयोजित बैठक में कमिश्नर ने कहा कि विकसित कृषि संकल्प अभियान में प्राप्त सुझावों को भी कार्ययोजना में शामिल करते हुए फसलवार वर्ष भर की कार्ययोजना तैयार करें। समन्वित प्रयासों से ही खेती व उससे संबद्ध अन्य गतिविधियों को शामिल कर किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार किया जा सकता है।    कमिश्नर ने कहा कि किसानों को कृषि यंत्रों के उपयोग के लिए जागरूक करते हुए स्प्रिंकलर के माध्यम से सिंचाई सुविधाओं के लिए प्रेरित करें। गुणवत्तापूर्ण बीज की उपलब्धता सुनिश्चित कराकर लाई वैल्यू क्रॉप को प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बोये जाने वाले रकबे के अनुरूप प्रमाणित बीज की उपलब्धता का आकलन करें। नरवाई प्रबंधन के लिए किसानों को प्रेरित करें तथा मिट्टी परीक्षण के अनुरूप फसल उत्पादन के लिए किसानों को प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि धान के स्थान पर मोटे अनाज के उत्पादन के लिए किसानों को जागरूक करते हुए इनके बाजार की उपलब्धता की भी व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। उन्होंने ऊषा-16 अरहर किस्म के उत्पादन की की सूची भी संकलित करने तथा पूर्ण पारदर्शिता के साथ जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में बीज वितरण की कार्यवाही सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने शिविर लगाकर किसान क्रेडिट कार्ड बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।   कमिश्नर ने कहा कि संभाग में खेत तालाब व ग्रामीण तालाबों सहित सभी तालाबों को सूचीबद्ध कर 30 जून तक मत्स्यपालन विभाग को सूचना दें ताकि सभी तालाबों में मछलीपालन हो सके। उन्होंने केज कल्चर से मत्स्यपालन उत्पादन को बढ़ावा देने की बात भी कही। बैठक में कमिश्नर ने उद्यानिकी फसलों के विस्तार के लिए क्लस्टरवार कार्ययोजना बनाकर कार्य करने की बात कही तथा उद्यानिकी फसलों के क्षेत्र की गिरदावरी कराने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने कृषि उपज मण्डियों की ई मण्डी व्यवस्था तथा डेयरी विकास द्वारा दुग्ध उत्पादन के लिए किए जा रहे कार्यों का प्रस्तुतिकरण भी देखा। उन्होंने कहा कि आगामी 18 जून को आयोजित एपीसी बैठक में सभी अधिकारी पूरी तैयारी के साथ उपस्थित रहें तथा संभागन्तर्गत जिलों में किए गए नवाचार व सफलता की कहानियों का प्रस्तुतिकरण वीडियो फिल्म के माध्यम से कराएं। बैठक में कृषि, उद्यानिकी, मत्स्यपालन, डेयरी विकास, सहकारिता, मार्फेड सहित संबंधित विभागों के संभागीय अधिकारियों ने प्रस्तुतिकरण दिया। विभिन्न जिलों के कलेक्टर्स ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपने विचार व सुझाव रखे तथा जानकारी प्रस्तुत की। वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलों के कृषि एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों ने जिलेवार जानकारी प्रस्तुत की।     वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अंशुमन राज, उपसंचालक कृषि संजय श्रीवास्तव सहित संबंधित विभागीय अधिकारी सम्मिलित हुए।

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या की संभावना को नकारा नहीं जा सकता, इस कदर क्यों भड़क गए नेतन्याहू?

इजरायल  इजरायल और ईरान के बीच चल रहे सैन्य संघर्ष के बीच एक चौंकाने वाला मोड़ आया है। इजरायल के कई शीर्ष अधिकारियों और राजनीतिक सूत्रों ने संकेत दिया है कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या की संभावना को नकारा नहीं जा सकता है। वाल स्ट्रीट जनरल में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक वरिष्ठ इजरायली अधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा, “खामेनेई को निशाना बनाना से रोक नहीं है। यह युद्ध तब तक समाप्त नहीं होगा जब तक ईरान स्वेच्छा से अपना परमाणु कार्यक्रम खत्म नहीं करता या हम उसे दोबारा शुरू करने लायक नहीं छोड़ते हैं।” इजरायल के प्रतिष्ठित समाचार चैनल Channel 12 ने भी एक राजनीतिक सूत्र के हवाले से लिखा, “यह विकल्प कि खामेनेई की हत्या हो सकती है, यह चर्चा से बाहर नहीं है। हालांकि यह कई स्थितियों पर निर्भर करता है।” इजरायल ने बीते सप्ताह ‘ऑपरेशन राइजिंग लायन’ नामक सैन्य कार्रवाई के तहत ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई रणनीतिक ठिकानों पर बड़े हमले किए। इन हमलों में ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के प्रमुख, वायु सेना कमांडर और पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा प्रमुख सहित कई शीर्ष सैन्य अधिकारी मारे गए। रक्षा सूत्रों के अनुसार, इजरायली हमलों ने ईरान के नतांज यूरेनियम संवर्धन केंद्र को भी भारी नुकसान पहुंचाया है। वहीं, कम से कम नौ परमाणु वैज्ञानिकों की मौत का दावा भी सामने आया है। सर्वोच्च नेता पर हमले की चेतावनी इजरायली बयानबाज़ी इस ओर संकेत कर रही है कि अब लक्ष्य केवल ईरान के परमाणु कार्यक्रम तक सीमित नहीं रह गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, “अब हमारी योजना ऐसी है कि ईरान अपने नेतृत्व और सैन्य ढांचे को पुनर्गठित न कर पाए।” आपको बता दें कि यह पहला अवसर है जब इजरायल की ओर से खामेनेई जैसे शीर्ष राजनीतिक और धार्मिक नेता पर हमले की संभावना को खुलेआम सामने लाया गया है। ईरान बोला- भारी कीमत चुकानी पड़ेगी ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई ने एक टीवी संबोधन में चेतावनी दी। उन्होंने कहा, “हम इस दुस्साहसिक और घातक हमले को बिना जवाब दिए नहीं छोड़ेंगे। इजरायल को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।” आपको बता दें कि ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई में तेल अवीव और हाइफा जैसे इजरायली शहरों पर मिसाइलें दागी हैं। रिपोर्टों के अनुसार, तेल अवीव में कई रिहायशी इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं और दर्जनों नागरिक हताहत हुए हैं। संघर्ष अब नियंत्रण से बाहर? इस पूरे घटनाक्रम ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय को चिंतित कर दिया है। राजनयिक विश्लेषक मानते हैं कि यदि किसी देश के राजनीतिक नेतृत्व को सीधे निशाना बनाया गया, तो यह राज्य प्रायोजित हत्या की श्रेणी में आएगा। इससे व्यापक क्षेत्रीय और वैश्विक संकट पैदा हो सकता है।  

अहमदाबाद विमान हादसे में अब तक 31 सैंपल मैच हुए, विजय रूपाणी का DNA मैच

अहमदाबाद  अहमदाबाद प्लेन क्रैश में जान गंवाने वाले गुजरात के रुपाणी का डीएनए मैच हो गया है जिसके बाद अब उनका पार्थिव शरीर उनके परिवारवालों को सौंपा जाएगा और राजकोट में उनका अंतिम संस्कार होगा। गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा, “गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी का 12 जून को अहमदाबाद में एयर इंडिया दुर्घटना के दौरान निधन हो गया था आज सुबह करीब 11:10 बजे उनका डीएनए मैच हो गया है। अब उनके परिवारवालों को उनका पार्थिव शरीर सौंपा जाएगा। गुरुवार को अहमदाबाद से लंदन जाने वाला एयर इंडिया का विमान मेघानीनगर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। उस दौरान पायलट और क्रू मेंबर्स के साथ फ्लाइट में कुल 242 लोग मौजूद थे जिनमें से एक विजय रुपाणी भी थे। वह अपनी बेटी से मिलने लंदन जा रहे थे। अहमदाबाद म्युनिसिपल कमिश्नर बोले- ब्लैक बॉक्स का मिलना जरूरी था अहमदाबाद के म्युनिसिपल कमिश्नर बंछा निधि पानी ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान ब्लैक बॉक्स को निकालना बेहद जरूरी था। आमतौर पर ब्लैक बॉक्स या तो प्लेन के आगे वाले हिस्से में होता है या फिर पीछे। सौभाग्य से इस हादसे में प्लेन का पिछला हिस्सा पूरी तरह नष्ट नहीं हुआ था, बल्कि वह पहली बिल्डिंग में फंसा हुआ था। AAIB (एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो) की टीम ने क्रेन, मजदूर और इंजीनियर उपलब्ध कराने का अनुरोध किया ताकि ब्लैक बॉक्स को सुरक्षित तरीके से निकाला जा सके। इसके बाद ब्लैक बॉक्स को सफलतापूर्वक बरामद कर लिया गया।  

भारत बढ़त के बावजूद ऑस्ट्रेलिया से 2-3 से हारा

टवर्प (बेल्जियम) भारतीय पुरुष हॉकी टीम का एफआईएच प्रो लीग में निराशाजनक प्रदर्शन जारी है। अभिषेक के दो गोल की मदद से बढ़त के बावजूद टीम को ऑस्ट्रेलिया से 2-3 से हार का सामना करना पड़ा। लगातार पांचवीं हार : यूरोपीय चरण में यह उसकी लगातार पांचवीं हार है। भारतीय टीम पहले ही नीदरलैंड्स और अर्जेंटीना से दो-दो बार हार चुकी है। भारतीय टीम अब तक 13 मैच में से पांच जीती जबकि उसे आठ में हार का सामना करना पड़ा। टीम ने कुल 25 गोल गिए जबकि उसके खिलाफ 26 गोल हुए हैं। भारत ने 13 मैदानी गोल किए जबकि 11 पेनाल्टी कॉर्नर पर हुए, एक गोल पेनाल्टी स्ट्रोक पर हुआ। भारत ने अच्छी शुरुआत की और अभिषेक (आठवें और 35वें मिनट) के दो गोल की मदद से 35वें मिनट तक 2-0 की बढ़त बना ली। हालांकि ऑस्ट्रेलिया ने मध्यांतर के बाद अधिक आक्रामक रवैया अपनाया तथा नाथन एफ्राम्स (42वें मिनट), जोएल रिंटाला (56वें मिनट) और टॉम क्रेग (60वें मिनट) के गोल से जीत सुनिश्चित की। अंत में गोल गंवाया : ऑस्ट्रेलिया ने अंतिम 10 मिनट में चार पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए, जिनमें से एक को रिंटाला ने गोल में बदला। हूटर से मात्र 42 सेकंड पहले भारत ने एक और पेनाल्टी कॉर्नर गंवा दिया और क्रेग ने जेरेमी हेवर्ड की फ्लिक को डिफ्लेक्ट करके ऑस्ट्रेलिया को जीत दिला दी। भारतीय टीम कप्तान और शीर्ष ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह के बिना उतरी क्योंकि अर्जेंटीना के खिलाफ मैच में लगी चोट के कारण उन्हें विश्राम दिया गया था। प्रो लीग के यूरोपीय चरण के अपने पहले चार मैचों में नीदरलैंड्स और अर्जेंटीना के खिलाफ करीबी हार झेलने के बाद भारतीय टीम आस्ट्रेलिया के खिलाफ काफी प्रेरित दिखी और उसने पहले दो क्वार्टर में दबदबा बनाए रखा।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live