LATEST NEWS

समारोहों में बर्तन धोने वाले पिता के बेटे ने नीट यूजी परीक्षा में जगह बनाकर परिवार का नाम किया रोशन

बाड़मेर नीट यूजी 2025 के परिणाम घोषित होने के बाद देशभर के लाखों विद्यार्थियों में से कुछ ऐसे नाम भी सामने आने लगे हैं, जिन्होंने अपने कठिन संघर्ष और लगन से सफलता की नई मिसाल कायम की। ऐसा ही एक नाम बायतु क्षेत्र के एक छोटे से गांव से ताल्लुक रखने वाले श्रवण कुमार का है। किसान और शादी समारोहों में बर्तन धोने का काम करने वाले पिता रेखाराम के बेटे श्रवण ने नीट में सफलता हासिल कर न सिर्फ अपने परिवार का सपना पूरा किया, बल्कि पूरे जिले को गौरवान्वित कर दिया। रेखाराम बायतु क्षेत्र में समारोहों में बर्तन धोने का काम करते हैं। जीवन में कठिनाइयों के बावजूद उन्होंने अपने बेटे की पढ़ाई में कोई कसर नहीं छोड़ी। उनका सपना था कि बेटा डॉक्टर बने। आज वह सपना साकार हो चुका है। श्रवण ने साबित कर दिया कि अगर संकल्प मजबूत हो तो कोई भी बाधा रास्ता नहीं रोक सकती। श्रवण की इस सफलता में फिफ्टी विलेजर्स संस्था की अहम भूमिका रही। यह संस्था आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी छात्रों को नीट जैसी परीक्षाओं के लिए नि:शुल्क कोचिंग, अध्ययन सामग्री और आवासीय सुविधाएं प्रदान करती है। श्रवण बताते हैं कि उनके शिक्षक चिमनाराम ने उन्हें इस संस्था के बारे में बताया था। चयन के बाद संस्था ने उनकी पढ़ाई और कोचिंग की पूरी जिम्मेदारी उठाई। नीट के नतीजे आते ही श्रवण के गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। फिफ्टी विलेजर्स से जुड़े डॉ. भरत सारण श्रवण के घर पहुंचे और परिवार को मिठाई खिलाकर बधाई दी। बेटे की सफलता की खबर सुनते ही रेखाराम भावुक हो गए। उनकी आंखों में आंसू छलक आए और उन्होंने कहा अब शायद मुझे लोगों के घरों में बर्तन नहीं धोने पड़ेंगे, मेरा बेटा अब डॉक्टर बन गया है। श्रवण ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और फिफ्टी विलेजर्स संस्था को दिया। उन्होंने कहा कि अगर सही मार्गदर्शन और अवसर मिले तो कोई भी छात्र अपनी परिस्थितियों को पीछे छोड़ सकता है। अगर इरादा अडिग हो और दिशा सही हो, तो सपनों को हकीकत में बदला जा सकता है। श्रवण अब उन लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुके हैं, जो सीमित साधनों के बावजूद ऊंचा उड़ने का सपना देखते हैं।

सेवाभाव के साथ जनसेवा ही सच्चे लोक सेवक की पहचान : राज्यपाल पटेल

भोपाल  राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा कि लोक सेवक बनकर राष्ट्र के विकास और मानव कल्याण का अवसर बिरले लोगों को ही मिलता है। सेवाभाव के साथ जनसेवा ही सच्चे लोक सेवक की पहचान है। राज्यपाल श्री पटेल पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के नवनियुक्त जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों और विकासखंड अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। राजभवन के स्वर्ण जयंती सभागार में सौजन्य भेंट कार्यक्रम में राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव  के.सी. गुप्ता भी मौजूद थे। राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा कि प्रशिक्षण में मिलने वाली सीख और वरिष्ठ अधिकारियों के कार्य अनुभवों का उपयोग प्रशासनिक जीवन की चुनौतियों के समाधान में करें। उन्होंने कहा कि आप जब भी मैदानी भ्रमण पर जाए, जनता से आत्मीय व्यवहार करें उनकी समस्याओं को विनम्रता से सुनें और प्राथमिकता के साथ निराकरण करें। आमजनों की बुनियादी जरूरतों जैसे- रोटी, कपड़ा, मकान के साथ पानी और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जाए। राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा कि विगत वर्षों में केंद्र और राज्य सरकार के कल्याणकारी कार्यक्रमों से मध्यप्रदेश के विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। अब दूरस्थ इलाकों तक विकास दिखाई देता है। गरीब, वंचित और जरूरतमंदों के जीवन को बेहतर बनाने के सरकार के लक्ष्य को सफल बनाने की मूल जिम्मेदारी आप अधिकारियों की है। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों को दूरस्थ अंचलों के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना आपके पद का परम दायित्व है। राज्यपाल मंगुभाई पटेल का जल एवं भूमि प्रबंधन संस्थान भोपाल की संचालक श्रीमती सरिता बाला ने पौधा भेंटकर स्वागत और स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया। श्रीमती बाला ने स्वागत उद्बोधन दिया। प्रशिक्षु अधिकारी सुश्री आस्था जैन और श्री रवि ने प्रशिक्षण अनुभवों को साझा किया। आभार पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अपर सचिव दिनेश जैन ने व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन संयुक्त आयुक्त श्री अनिल कोचर ने किया। 

बरेली में भारी बारिश, कई इलाकों में जलभराव से लोगों, रेल सेवा ठप

 बरेली बरेली में बारिश का क्रम जारी है। रविवार को पहले सुबह करीब एक घंटे तक बारिश हुई। फिर रात में करीब दो बजे से जोरदार बारिश शुरू हो गई। बिजली कड़कने से लोगों की नींद उड़ गई। वहीं बारिश के दौरान शहर की बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। सोमवार सुबह छह बजे तक बारिश का क्रम जारी रहा। बरेली सिटी और जंक्शन के बीच रेल लाइन पर चार फुट तक पानी भर गया। इससे बरेली-कासगंज लाइन पर पांच ट्रेनों को रास्ते में खड़ा किया गया। कुछ और ट्रेनें भी प्रभावित हुई हैं। शहर के कई इलाकों में जलभराव से लोगों की दिक्कतें बढ़ गईं। दुकानों और घरों में भी बारिश का पानी भर गया। बरेली में तेज हवा और घंटेभर तक हल्की व तेज बारिश से रविवार का मौसम सुहाना हो गया था। तापमान में गिरावट से लोगों ने राहत महसूस की। दिन में भी बारिश के आसार थे, लेकिन अनुकूल माहौल नहीं बन सका। आधी रात बाद जोरदार बारिश हुई। सुबह लोग जागे तो घरों और दुकानों में पानी भरा मिला। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक शनिवार आधी रात के बाद निम्न वायुदाब का क्षेत्र बनने से तेज हवा चली और बादल मंडराने लगे। रविवार तड़के ही जिले में बूंदाबांदी होने लगी। पांच से छह बजे के बीच अच्छी बारिश हुई। रात में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई। सप्ताहभर तक अनुकूल माहौल पर बारिश होगी। बिजली गिरने से दो लोगों की मौत जिले में बारिश के बीच रविवार सुबह बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग झुलस गए हैं। बहेड़ी और सदर तहसील क्षेत्र में ये घटनाएं हुई। सदर तहसील क्षेत्र में दुर्गा प्रसाद और बहेड़ी में फरदीन अंसारी की बिजली गिरने से मौत हो गई।   बारिश से आधे शहर की बत्ती गुल बरेली के 11 बिजली उपकेंद्र ठप होने के कारण रविवार को इनसे जुड़े इलाकों के एक लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं को आठ घंटे तक बिजली संकट का सामना करना पड़ा। बिजली न आने से लोग पानी तक के लिए तरस गए। इन्वर्टर डिस्चार्ज होने की वजह से गर्मी के चलते घर में रुकना मुश्किल हो रहा था। इसको लेकर हरूनगला उपकेंद्र पर उपभोक्ताओं ने हंगामा भी किया।

नौ पार्षदों के उप निर्वाचन में 8823 मतदाता करेंगे मताधिकार का उपयोग, मतदान 7 जुलाई को

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 9 नगरीय निकायों में एक-एक पार्षद के उप निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। उप निर्वाचन के लिये मतदान 7 जुलाई 2025 को होगा। उप निर्वाचन में 8 हजार 823 मतदाता मताधिकार का उपयोग करेंगे। सचिव राज्य निर्वाचन आयोग अभिषेक सिंह ने जानकारी दी है कि नगर पालिका परिषद बैरसिया के वार्ड 7 में कुल 1486, नगरपालिका परिषद सिवनी के वार्ड 11 में 1946, नगर परिषद सांवेर के वार्ड 7 में 1386, गौतमपुरा के वार्ड 15 में 758, ककरहटी के वार्ड 13 में 389, बिछिया के वार्ड 13 में 576, खांड के वार्ड 8 में 375, न्यूटन चिखली के वार्ड 4 में 512 और नगरपरिषद भीकनगाँव के वार्ड 5 में 1395 कुल मतदाता है। यहां पर पार्षद पद के लिये उप निर्वाचन होगा। निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन और नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने का कार्य 16 जून से शुरू हो चुका है। नाम निर्देशन पत्र 23 जून, 2025 तक लिये जायेंगे। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 24 जून को होगी। अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 26 जून है। इसी दिन अभ्यर्थियों को निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन भी किया जायेगा। मतदान 7 जुलाई को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। मतगणना और निर्वाचन परिणामों की घोषणा 10 जुलाई को सुबह 9 बजे से होगी।  

सीएम साय से बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने सौजन्य भेंट किया है. सीएम साय ने राजीव शुक्ला का कोसा वस्त्र और बेल मेटल से निर्मित स्मृति चिन्ह भेंटकर आत्मीय स्वागत किया. इस अवसर पर छत्तीसगढ़ में क्रिकेट सहित अन्य खेलों को बढ़ावा देने से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई. इस अवसर पर सीएम साय ने छत्तीसगढ़ में खेल अधोसंरचना के विस्तार और खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अवसर दिलाने की दिशा में राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई है. सीसीपीएल (छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग) का समापन में शामिल होने के लिए राज्यसभा सांसद और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला रायपुर पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने कहा था -हम लगातार क्रिकेट को बढ़ावा दे रहे हैं. लगातार काम कर रहे हैं. छत्तीसगढ़ को 2 इंटरनेशनल क्रिकेट मैच की सौगात मिली है.

शराब के नशे में तेज रफ्तार कार सवार युवक ने दो बाइक सवारों को मारी टक्कर, युवती समेत चार की मौत

गौरेला पेंड्रा मरवाही पेंड्रा में देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिसमें तेज रफ्तार शराब के नशे में कार सवार युवक ने दो बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवती सहित चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं कार चालक को भी मामूली चोट आई है। जिनका इलाज जिला अस्पताल में जारी है। जिले में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जिसमें एक कार चालक नशे की हालत में दो अलग-अलग बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मारी है। जिसमें चार लोगो की मौत हो गई। यह भीषण सड़क हादसा बीती रात पेंड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत दुबटिया मझगवां मुख्यमार्ग पर सेवरा गांव के पास हुआ है। घटना उस समय हुई जब दो बाइक सवार धनपुर की ओर से पेंड्रा की तरफ आ रहे थे। उसी दौरान एक तेज रफ्तार कार सवार मरवाही निवासी स्नेहिल गुप्ता जो शराब के नशे में था। सामने से बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों बाइक में सवार तीन युवकों की तो मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल एक युवती को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रिफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही युवती ने भी दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार मृतक गंगा राम उर्फ सागर का कल जन्मदिन था और वह अपने दोस्त को धनपुर छोड़ने के बाद गर्लफ्रेंड सोनू केवट के साथ वापस घर गिरारी आ रहा था और पल्सर बाइक पर था। उसी दौरान कार ने उसे टक्कर मारी जबकि दूसरा बाइक सवार दो युवक जो बरघाट गांव के रहने वाले भूपेंद्र मराबी और रामावतार सिंह दोनों दशगात्र के कार्यक्रम में शामिल महोरा गांव गए हुए थे और कार्यक्रम के बाद अपने घर बरघाट आने को आईस्मार्ट बाइक से वापस घर आ रहे थे। उसे भी इसी कार चालक ने टक्कर मारी। कार की टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। कार ने दूसरे साइड में चल रहे दोनों बाइक सवारों को चपेट में लिया और दोनों ही बाइक कार से 20 मीटर तो 50 मीटर दूर जा गिरी। फिलहाल, पुलिस मामले में मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरु कर दी है। वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी की मानें तो पूरे मामले में कार चालक के खिलाफ गम्भीर धाराओं में अपराध दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी। वहीं घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

राजा रघुवंशी मर्डर में उजाला यादव की एंट्री… सोनम पर किए कई खुलासे

इंदौर  चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब भी एक के बाद एक नए खुलासे सामने आ रहे हैं. इस सनसनीखेज हत्याकांड की जांच में उस मोबाइल नंबर को भी शामिल किया जा सकता है जिसे बस में बैठकर हत्यारोपी सोनम रघुवंशी ने  डायल करने की कोशिश की, लेकिन डायल किए बिना ही मिटा दिया. बस में सोनम के साथ बैठी गाजीपुर की रहने वाली छात्रा उजाला यादव ने यह बातें मीडिया को बताई है.  उजाला ने दावा किया है कि उसने हत्या की आरोपी सोनम रघुवंशी के साथ 8 जून की रात वाराणसी से गाजीपुर तक रोडवेज बस में यात्रा की थी.लेकिन हैरान कर देने वाली बात यह थी कि सोनम गाजीपुर नहीं बल्कि गोरखपुर जाना चाहती थी.  और जब ट्रेन नहीं मिली तो रोडवेज बस से जाने का विकल्प चुना। सुबह तीन बजे थी ट्रेन  उजाला यादव ने बताया कि वह खुद भी उस रात लखनऊ से ट्रेन पकड़ कर वाराणसी कैंट स्टेशन पहुंची थीं, जहां उन्होंने पहली बार सोनम रघुवंशी को दो  युवकों के साथ देखा था.स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर खड़ी सोनम से उसकी बातचीत शुरू हुई, जब सोनम ने ट्रेन और बस की जानकारी मांगी.उजाला का कहना है कि मैंने उसे बताया कि गोरखपुर की ट्रेन सुबह 3 बजे आएगी, लेकिन अगर वह चाहे तो रोडवेज बस से जा सकती है, जो कैंट स्टेशन के बाहर से मिल जाएगी. इसके बाद सोनम को ट्रेन का इंतजार करना उचित नहीं लगा और उसने बस से गोरखपुर के लिए जाने का फैसला किया। बार-बार पूछ रही थी गोरखपुर कितनी दूर है उजाला के अनुसार, जब दोनों वाराणसी रोडवेज बस स्टैंड के प्लेटफॉर्म नंबर 7 से बस में चढ़ीं, तो सोनम ने चेहरे को कपड़े से ढक रखा था.बस में चढ़ते ही उसने पानी मांगा और चेहरा धोया, तभी उजाला ने पहली बार उसका चेहरा ठीक से देखा. बस में सोनम पहले एक अजनबी युवक के बगल में बैठी थी और उससे मोबाइल मांग रही थी, लेकिन उसने देने से मना कर दिया और सीट बदल ली. इसके बाद उजाला उसी सीट पर आ गई और सोनम के बगल में बैठ गई. यात्रा के दौरान, सोनम की बेचैन थी.वह बार-बार गोरखपुर की दूरी, समय और पहुंच के बारे में पूछ रही थी। डायल नहीं किया नंबर  बस यात्रा के दौरान जब उजाला यादव अपने मोबाइल पर राजा रघुवंशी हत्याकांड से जुड़ी खबरें और वीडियो देख रही थीं, तो सोनम घबरा गईं. उसने कहा ये सब मत देखो.  इसके बाद उजाला ने वीडियो देखना बंद कर दिया. इसी दौरान सोनम ने उजाला से मोबाइल फोन मांगा, और उसमें एक नंबर टाइप किया, लेकिन डायल नहीं किया और तुरंत मिटा दिया.फिर मोबाइल लौटा दिया. उजाला के मुताबिक यह उसे तब भी थोड़ी अजीब लगी थी.  सोशल मीडिया पर तस्वीर देख पहचान में आई सोनम उजाला के मुताबिक अगली सुबह जब वह अपने गांव नसीरपुर पहुंची और सोशल मीडिया पर सोनम की फोटो देखी तो चौंक गईं.उन्होंने तुरंत गाजीपुर के नंदगंज थाने में सूचना दी.फिर सोशल मीडिया के माध्यम से राजा रघुवंशी के भाई सचिन रघुवंशी से संपर्क किया और अपनी आपबीती साझा की.सचिन ने उन्हें चार आरोपियों की तस्वीरें भेजीं, लेकिन उजाला ने बताया कि जिन दो युवकों को उसने वाराणसी कैंट स्टेशन पर सोनम के साथ देखा था, वे तस्वीरों में शामिल नहीं हैं.  नेपाल भागने की तैयारी में थी सोनम? चर्चा है कि सोनम का गोरखपुर के रास्ते नेपाल भागने का प्लान हो सकता था.पहले वह ट्रेन से जाने वाली थी, लेकिन समय लंबा होने के कारण रोडवेज बस को चुना.बता दें कि गोरखपुर नेपाल के बेहद करीब है और सीमाओं पर आवाजाही भी आसान है. उजाला का कहना है, मेरे पास जो भी जानकारी है, मैं पुलिस के साथ साझा करने को तैयार हूं.मैं चाहती हूं कि राजा रघुवंशी को न्याय मिले और अपराधी सजा पाए.  सवाल अब भी कई बाकी – सोनम के साथ स्टेशन पर मौजूद दोनों युवक कौन थे? – क्या वे राजा की हत्या में शामिल थे या नेपाल भागने में मदद करने वाले ? – सोनम ने किसका नंबर मोबाइल में टाइप किया था? – क्या उसका नेटवर्क नेपाल में मौजूद किसी व्यक्ति से जुड़ा था?  

सुहाना खान का हॉट एंड बोल्ड अवतार, PHOTOS से नहीं हटा पाएंगे नजरें

मुंबई  फिल्म ‘द आर्चीज’ से फिल्मी दुनिया में एंट्री करने वाली सुहाना खान के स्टाइल और फैशन के चर्चे उनके डेब्यू से पहले ही होने लगे थे. शाहरुख खान और गौरी खान की लाडली बेटी अपने माता-पिता के साथ हर इवेंट में बहुत ही स्टाइल से पहुंचती थीं. ऐसे में सुहाना के स्टाइलिश और क्लासी लुक्स से हम सभी वाकिफ हैं. उन्होंने एक बार NMACC आर्ट्स कैफे लॉन्च इवेंट में अपने स्टाइलिश लुक से लोगों का दिल जीत लिया था. सितारों से सजे इस इवेंट में सुहाना ने को-ऑर्ड सेट में पहुंचकर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था. उनका ब्लैक-एंड-वाइट कॉम्बिनेशन वाला यह को-ऑर्ड से बेहद शानदार था, जो किसी भी पार्टी लुक में चार चांद लगाने के लिए परफेक्ट लगा.  CHANEL आउटफिट में स्टाइलिश लगीं सुहाना अपने बेहतरीन फैशन सेंस से फैंस के हमेशा होश उड़ा देने वाली सुहाना ने अपने ब्लैक-एंड-वाइट मोनोक्रोम लुक से सबको उनकी तारीफ करने पर मजबूर कर दिया था. NMACC इवेंट के लिए शाहरुख खान की लाडली ने मशहूर और लग्जीरियस ब्रांड CHANEL के थ्री-पीस को-ऑर्ड सेट को चुना था. उन्होंने जैकेट, स्कर्ट और टैंक टॉप पहना था. सुहाना की क्रेप ब्लैक-वाइट जैकेट और स्कर्ट शाइनी फैब्रिक से बनी थी, जो इस लुक को और ज्यादा स्टाइलिश बना रहे थे. ब्लैक एंड वाइट स्कर्ट और जैकेट को सुहाना ने वाइट टैंक टॉप के साथ स्टाइल किया था.  पार्टी परफेक्ट है सुहाना का आउटफिट सुहाना की फ्रंट बटन डिटेलिंग वाली फुल-स्लीव जैकेट ठंड के मौसम के लिए एकदम शानदार चॉइस है. जहां उनकी जैकेट सर्दियों वाला लुक दे रही थी, वहीं मिनी स्कर्ट ने उनकी प्रेसेंस को बोल्ड और ग्लैमरस टच दिया था. सुहाना के बॉटम्स उनके जैकेट के लुक को पूरी तरह से कॉम्प्लीमेंट कर रहे थे. उन्होंने जैकेट के साथ एक टैंक टॉप पहना था, जिस पर चैनल का लोगो छपा हुआ था. इस ऑउटफिट में सुहाना बोल्ड और एलिगेंट वाइब्स दे रही थीं.  एक्सेसरीज से एलिवेट किया स्टाइल सुहाना ने इस आउटफिट के साथ ही उनकी एक्सेसरीज भी बेहद स्टाइलिश थीं. एक्ट्रेस ने पेंथेयर डी कार्टियर इयररिंग्स और कार्टियर रिंग पहनकर अपने लुक को कंप्लीट किया. सुहाना के आउटफिट और एक्सेसरीज के साथ ही उनका मेकअप भी बिल्कुल बिल्कुल परफेक्ट था.  

योगी सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों से रबी फसल में पहली बार सीधे मक्का की खरीद कर रही

लखनऊ   योगी सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर किसानों से रबी फसल में पहली बार सीधे मक्का की खरीद कर रही है। विपणन वर्ष 2024-25 के अंतर्गत किसानों से मक्का की खरीद 2225 रुपए प्रति कुंतल पर हो रही है। यह खरीद 15 जून से शुरू हो गई है। खरीद 31 जुलाई तक चलेगी। क्रय केंद्रों पर सुबह 9 से शाम छह बजे तक खऱीद की जाएगी। गौरतलब है कि विगत दिनों औरैया पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मक्का किसानों द्वारा की जा रही मक्का की खेती की जानकारी ली थी और उन्हें आश्वस्त किया था कि सरकार नियमित रूप से उनकी उन्नति व खुशहाली का मार्ग प्रशस्त करेगी। इन जनपदों में होगी मक्का खरीद बदायूं, बुलंदशहर, अलीगढ़, एटा, कासगंज, फिरोजाबाद, हाथरस, मैनपुरी, हरदोई, उन्नाव, कानपुर नगर, औरैया, कन्नौज, इटावा, फर्रुखाबाद, बहराइच, बलिया, गोंडा, संभल, रामपुर, अयोध्या व मीरजापुर मक्का की बिक्री के लिए किसानों को fcs.up.gov.in या मोबाइल ऐप UP KISAN MITRA पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। पंजीकृत किसानों से ही मक्का क्रय किया जाएगा। इससे उन्हें एमएसपी का भी लाभ मिलेगा। किसान प्रयोगरत मोबाइल नंबर से ही पंजीकरण कराएं, जिससे प्राप्त ओटीपी भरकर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकें। किसान का बैंक खाता आधार से लिंक हो। बैंक द्वारा एनपीसीआई (नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) पोर्टल पर मैप्ड व सक्रिय होना आवश्यक मक्का का भुगतान पीएफएमएस (पब्लिक फाइनेंस मैनेजमेंट सिस्टम) के माध्यम से सीधे किसानों के आधार लिंक्ड बैंक खाते में करने की व्यवस्था किसानों की सुविधा के लिए नॉमिनी की व्यवस्था किसान किसी भी सहायता/समस्या के समाधान के लिए टोल फ्री नंबर- 18001800150 या संबंधित जनपद के जिला खाद्य विपणन अधिकारी, तहसील के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी या ब्लॉक के विपणन निरीक्षक से भी संपर्क कर सकते हैं।

बीसीसीआई ने स्टाफ के दैनिक भत्तों को किया अपडेट, ट्रेवल पॉलिसी पर भी लिया एक्शन

मुंबई  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई के सभी विभागों के कर्मचारियों के दैनिक भत्तों का भुगतान अब बोर्ड के शीर्ष अधिकारियों द्वारा घरेलू ‘टूर्नामेंट भत्ता नीति’ को सरल बनाने के बाद किया जाएगा। इन भत्तों का भुगतान जनवरी से नहीं किया गया है। बीसीसीआई की मौजूदा यात्रा नीति के अनुसार कर्मचारियों को छोटी अवधि की यात्रा (चार दिन तक) के लिए प्रतिदिन 15,000 रुपये और आमतौर पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल), महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) और भारत द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की प्रतियोगिताओं से संबंधित लंबी अवधि की यात्रा के लिए प्रतिदिन 10,000 रुपये का भुगतान किया जाता रहा है। हालांकि, अब इसमें बदलाव किया गया है। यात्रा के दौरान एकमुश्त आकस्मिक भत्ता 7500 रुपये था, लेकिन संशोधित नीति के अनुसार आकस्मिक भत्ते को हटा दिया गया है और कर्मचारियों को अब यात्रा के दौरान प्रतिदिन 10,000 रुपये का भुगतान किया जाएगा। आईपीएल का आयोजन दो महीने से कुछ अधिक समय तक होता है, जबकि आईसीसी प्रतियोगिता भी कम से कम एक महीने तक चलती है। बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया कि स्रोत पर कर कटौती यानी टीडीएस के बाद प्रतिदिन भत्ता 6500 रुपये होता है। चूंकि नीति में संशोधन किया जा रहा था इसलिए वित्त, संचालन और मीडिया विभाग सहित बीसीसीआई के कर्मचारियों को आईपीएल और डब्ल्यूपीएल के लिए उनके दैनिक भत्ते का भुगतान नहीं किया गया है, लेकिन अब जब नीति तैयार हो गई है तो उनके बकाए का भुगतान जल्द ही किया जाना चाहिए। सूत्र ने कहा, ‘‘भत्तों के संदर्भ में एक स्पष्ट नीति की आवश्यकता थी, क्योंकि कुछ कर्मचारी टूर्नामेंट के दौरान मुंबई मुख्यालय से संचालन करते हुए भी भत्ते का दावा कर रहे थे। अब जब यह तैयार हो गई है तो बकाए का भुगतान जल्द ही किया जाएगा।’’ अधिक स्पष्टता के लिए एक कर्मचारी जो पूरे 70 दिवसीय आईपीएल के लिए यात्रा कर रहा है वह 10,000 रुपये के दैनिक भत्ते के लिए पात्र होगा, जिसमें कुल दावा राशि सात लाख रुपये होगी। आईपीएल के दौरान सीमित यात्रा करने वाला व्यक्ति 70 दिवसीय भत्ते का केवल 60 प्रतिशत दावा करने का पात्र होगा और जो व्यक्ति बिल्कुल भी यात्रा नहीं कर रहा है वह 70 दिनों के लिए 40 प्रतिशत राशि का दावा कर सकता है। जहां तक ​​विदेश यात्रा का सवाल है तो बीसीसीआई के अधिकांश कर्मचारियों को प्रतिदिन 300 डॉलर का भुगतान किया जाता है। अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव सहित मानद पदाधिकारियों को विदेशी दौरों पर 1000 डॉलर का दैनिक भत्ता मिलता है। उन्हें भारत के भीतर एक दिन की बैठक के लिए 40,000 रुपये और कई दिनों की घरेलू कार्य यात्रा के लिए 30,000 रुपये प्रतिदिन का भुगतान किया जाता है।

सांसद रवि किशन पहुंचे महाकालेश्वर मंदिर, भस्मारती में हुए शामिल, बाबा महाकाल का लिया आशीर्वाद

 उज्जैन मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार तड़के सांसद व फिल्म अभिनेता रवि किशन शुक्ल पहुंचे.उन्होंने भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया. रवि किशन एक फिल्म की शूटिंग के लिए उज्जैन पहुंचे हैं. भस्म आरती में शामिल हुए रवि किशन दरअसल, बाबा महाकाल के दर्शन के लगातार देश, विदेश की ख्यात हस्तियां आ रही हैं. इसी कड़ी में सोमवार तड़के गोरखपुर के सांसद और प्रसिद्ध अभिनेता रवि किशन मंदिर पहुंचे. उन्होंने करीब दो घंटे नंदी हॉल में बैठकर भस्म आरती के दर्शन कर बाबा की आराधना कीं. इसके बाद चांदी द्वार से बाबा का पूजन ओर जल अभिषेक किया. इस दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने रवि किशन का स्वागत व सम्मान किया. बता दें कि रवि किशन बाबा महाकाल के भक्त हैं और वो पहले भी कई बार महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए आ चुके हैं.   शुटिंग के उज्जैन पहुंचे रवि किशन, बाबा महाकाल का लिया आशीर्वाद दरअसल, रवि किशन उज्जैन में चल रही एक फिल्म की शूटिंग के लिए उज्जैन पहुंचे हैं. बाबा महाकाल के दर्शन के बाद रवि किशन ने कहा कि अहमदाबाद और केदारनाथ में हुई प्लेन-हेलीकॉप्टर क्रैश जैसी दुर्घटना से रक्षा के लिए भगवान महाकाल काल से प्रार्थना की है. महाकाल इस काल से लोगों को बचा लें. महाकाल के चरणों में धन्यवाद अर्पित किया, मंदिर समिति की बहुत अच्छी व्यवस्था है. पूजन अर्पित पुजारी द्वारा सम्पन्न कराई गईय ये कलाकार भी बाबा के भक्त  दरअसल, पिछले कुछ समय से फिल्म इंडस्ट्रीज के लोगों में बाबा महाकाल के प्रति आस्था बढ़ती जा रही है. अब तक एक्टर अक्षय कुमार, सारा अली खान, गोविंदा,आशुतोष राणा, साउथ स्टार यश, मनोज वाजपेई, राजपाल यादव, मनोज जोशी, शिल्पा शेट्टी, हेमा मालिनी, जया प्रदा, शेफाली जरीवाला, अनुपम खेर, रेखा, अनुराधा पौडवाल, मधुर भंडारकर, टीनू आनंद, दलजीत दोसांझ, मनोज मुंतशिर अभिनेता, उत्कर्ष शर्मा, सिंगर सुनंदा शर्मा, बॉलीवुड के खलनायक रंजीत, पॉप सिंगर हनी सिंह, कोरियोग्राफर रैमो डिसूजा, बिंदु दारा सिंह और साउथ के भी कई एक्टर बाबा महाकाल के दरबार में पहुंच चुके हैं.  राजनेता भी पीछे नहीं  देश-विदेश के राजनेता भी बाबा महाकाल के आशीर्वाद लेने में पीछे नहीं हैं. अब तक पीएम नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा, अमित शाह, मोहन भागवत,योगी आदित्य नाथ, देवेन्द्र फडणवीस, हेमंत सोरेन,नितिन गडकरी,सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, राबर्ट वाड्रा  सहित विदेशों के भी कई नेता बाबा का आशिर्वाद ले चुके हैं. वहीं उद्योगपतियों का भी यहां आना लगा रहता है. बाबा के भक्तों में भारतीय  क्रिकेटर विराट कोहली, एम एस धोनी, के एल राहुल, सुशील शर्मा सहित अधिकांश खिलाड़ी भी यहां पहुंच चुके हैं.

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर, करेंगे समीक्षा बैठक

वाराणसी सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर रहेंगे। आज शाम 5:30 बजे मुख्यमंत्री योगी वाराणसी पहुंचेंगे। उसके बाद सर्किट हाउस में कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे। इस दौरान किसी भी प्रकार की खामी पाए जाने पर वे अधिकारियों को तत्काल समाधान के लिए निर्देश देंगे। सम्मेलन में अमित शाह सहित तीन राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में करेंगे दर्शन-पूजन प्रस्तावित दौरे के मुताबिक समीक्षा बैठक करने के बाद योगी शाम 7 बजे विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। उसके बाद श्री काशी विश्वनाथ व काल भैरव मंदिर में पूरे विधि विधान के साथ दर्शन-पूजन करेंगे। रात्रि विश्राम के बाद सीएम योगी मंगलवार सुबह 9:30 बजे वाराणसी से रवाना होंगे। सीएम योगी के वाराणसी दौरे को लेकर सारी तैयारियां कर ली गई है। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। समीक्षा बैठक मद्देनजर सभी अधिकारियों ने अपने स्तर पर तैयारियां कर ली है।

रिमांड खत्म होने के बाद पुलिस कोर्ट से पांचों आरोपियों को इंदौर लाने की अनुमति ले सकती है

इंदौर  राजा रघुवंशी हत्याकांड में शामिल राज-सोनम सहित पांचों आरोपियों का रिमांड जारी है। बुधवार को रिमांड खत्म होने के बाद पुलिस कोर्ट से पांचों आरोपियों को इंदौर लाने की अनुमति ले सकती है।अभी तक आरोपियों के पास से कई चीजें बरामद नहीं हुई हैं, जो शिलांग पुलिस के लिए महत्वपूर्ण सबूत हैं। सोनम ने हत्या के बाद 14 दिन इंदौर में फरारी काटी थी। वह पांच दिन राज के लक्ष्मणपुरा के घर में भी रुकी थी। शिलांग पुलिस दोनों घरों की तलाशी लेगी, ताकि वहां से अहम सबूत मिल सकें। सोनम अपने साथ जेवर और काफी नकद रुपये में ले गई थी। जिसे पुलिस ने अभी बरामद नहीं किया है। इसके अलावा सोनम के दोनों फोन और राजा की हत्या के बाद उसके शरीर से निकाली गई सोने की चेन, अंगूठी भी पुलिस को नहीं मिली है। पुलिस को आशंका है कि आरोपियों ने उसे इंदौर में छुपाकर रखा है। पुलिस गुरुवार के बाद आरोपियों को इंदौर ला सकती है। फिलहाल फ्लैट इंदौर पुलिस की निगरानी में है। केस शिलांग पुलिस ने दर्ज किया है। इस कारण इंदौर पुलिस ने फ्लैट में जाकर तलाशी नहीं ली है। हत्या के बाद जिस बुर्के को पहन कर सोनम शिलांग से भागी थी, उसे भी पुलिस अभी तक जब्त नहीं कर पाई है। इंदौर में छुपाया है सोनम ने मोबाइल फोन हत्या के बाद सोनम राज की सिम का इस्तेमाल कर रही थी। पुलिस को आशंका है कि जब 7 जून को सोनम इंदौर से रवाना हुई थी। तब वह इंदौर में अपना मोबाइल फोन छुपाकर गई, क्योंकि बस में सोनम के साथ बैठी उजाला यादव नामक युवती ने भी पुलिस को बयान दिया कि सोनम ने दो युवकों से उनका मोबाइल फोन बात करने के लिए मांगा था। इसके अलावा ढाबे वाले युवक से फोन कर अपने भाई को फोन लगाया था। 

दिग्विजय सिंह ने कहा है कि वे युवक कांग्रेस के चुनावों में किसी भी प्रकार से भाग नहीं लेंगे न ही किसी को अपना समर्थन दे रहे

भोपाल  दिग्विजय सिंह ने कहा है कि वे युवक कांग्रेस के चुनावों में किसी भी प्रकार से भाग नहीं लेंगे न ही किसी को अपना समर्थन दे रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा है कि लोग ऐसे युवाओं को समर्थन दें जो भाजपा से समझौता न करें और निष्पक्षता से बिना गुटबाजी के काम करें। वहीं, कांग्रेस के सृजन अभियान को लेकर भी उन्होंने कहा कि मैं अपनी तरफ से कोई नाम नहीं दे रहा हूं। उन्होंने सुझाव दिया कि पदाधिकारी चयन करने के लिए जो मापदंड कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने तय किये हैं, उसका पूरी तरह से पालन होना चाहिए। इसी के साथ कहा कि ऐसे किसी व्यक्ति का चयन नहीं होना चाहिए जो किसी और पार्टी से कांग्रेस में आया हो और जिनके पाँच साल पूरे हो गए हैं उन्हें परिवर्तन के लायक मानना चाहिए। यूथ कांग्रेस चुनाव को लेकर दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान मध्यप्रदेश में युवा कांग्रेस संगठन चुनाव बीस जून को होंगे। इसे लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने स्पष्ट किया है कि वो किसी को भी अपना समर्थन नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि लंबे समय से वे युवक कांग्रेस के मसलों में किसी तरह का हस्तक्षेप नहीं कर रहे हैं लेकिन ये ज़रूर कहना चाहते हैं कि ऐसे युवाओं को समर्थन दिया जाए जो बीजेपी के साथ समझौता न करें, बिना गुटबाजी के काम करें और बीजेपी सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ लड़ाई लड़ सकें।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सामने बहुत चुनौतियां हैं। हमारा संघर्ष का समय है और निडरता से लड़ाई लड़नी है। सृजन अभियान को लेकर कही ये बात इसी के साथ कांग्रेस के ‘सृजन अभियान’ को लेकर उन्होंने कहा है कि पूरे देश में कांग्रेस पार्टी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए पर्यवेक्षक भेज रही है और मध्यप्रदेश कांग्रेस ने भी पर्यवेक्षक भेजे हैं। उन्होंने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने उम्मीदवारों के लिए कुछ अर्हताएं तय की है और उसका पूरी तरह से पालन होना चाहिए। पूर्व सीएम ने सुझाव दिया कि उनमें ऐसा कोई व्यक्ति नहीं होना चाहिए जो दलबदल कर हाल ही में कांग्रेस में आया हो।साथ ही ऐसे लोग जिनके पाँच साल पूरे हो गए हों, उन्हें परिवर्तन के लायक माना जाना चाहिए। उन्होंने साफ कहा है कि वे न तो किसी का नाम दे रहे हैं, न ही किसी के नाम की पैरवी करेंगे।

इजरायल का करारा पलटवार, ईरान पर कर दिया बड़ा हमला, 400 से अधिक मरे

तेहरान  ईरान और इजराइल के बीच चौथे दिन भी लड़ाई जारी है। इजराइल ने रविवार रात ईरान के विदेश मंत्रालय पर हमला किया। इसमें 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इससे एक दिन पहले इजराइली सेना ने ईरानी रक्षा मंत्रालय पर भी हमला किया था। ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इजराइली हमलों में अब तक 224 लोग मारे जा चुके हैं, जबकि 1,277 से ज्यादा घायल हुए हैं। वहीं, अमेरिका में स्थित ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स ग्रुप ने ईरान में 406 लोगों के मारे जाने का दावा किया है। ईरान ने भी इजराइल पर पलटवार किया है। ईरान ने सोमवार सुबह सेंट्रल इजराइल में 4 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। इसमें 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 67 घायल हुए। अब तक इजराइल में ईरानी हमलों में 20 लोग मारे गए हैं, जबकि 450 से ज्यादा घायल हुए हैं। ईरान पर इजरायली हमले के 72 घंटे हो चुके हैं. इस हमले में अब 406 ईरानियों की मौत हो चुकी है, जबकि 654 लोग घायल हैं. वहीं ईरानी हमले में अबतक 16 इजरायलियों की मौत हो चुकी है और दर्जनों लोग घायल हैं. पिछले 72 घंटों में इजरायल ने ईरान के हर मुमकिन इंफ्रास्ट्रक्चर और टारगेट पर हमला किया है. हालांकि तेहरान का कहना है कि इजरायली हमले में अबतक 224 मौतें हुई हैं. इनमें ज्यादातार नागरिक हैं. इजरायल ने दावा किया है कि पिछले 24 घंटे में उसने अपने देश से तेहरान के बीच ‘एयर कॉरिडोर’ बना लिया है. यानी कि इजरायली दावे के मुताबिक अब इजरायल की वायु सेना अपने देश से तेहरान तक बिना बाधा के उड़ान भर सकती है और हमले कर सकती है. इस बीच इजरायल ने ईरान पर सबसे ज्यादा दूरी से हमला किया है. इजरायल की वायु सेना ने पूर्वी ईरान के मशहद हवाई अड्डे पर एक ईरानी ईंधन भरने वाले विमान पर हमला किया, जो इजराइल से लगभग 2,300 किलोमीटर दूर है. हमले के बाद ये विमान आग की लपटों में आ गया और तबाह हो गया. यह ऑपरेशन राइजिंग लॉयन की शुरुआत के बाद से किया गया सबसे लंबी दूरी का हमला है. इजरायल सैनिक अड्डों को निशाना बनाने के बाद अब मिलिट्री इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बना रहा है. इजरायल ने तेहरान में मौजूद जमीन से हवा में मार करने वाले मिसाइल लॉन्चर को ही उड़ा दिया है. IDF  ने इस हमले का वीडियो जारी किया है.  आइए बताते हैं कि इजरायल ने पिछले 72 घंटों में ईरान के किन-किन ठिकानों को निशाना बनाया है.  परमाणु ठिकाने: जंग की शुरुआत के साथ ही इजरायल ने ईरान के न्यूक्लियर ठिकानों पर हमला किया था. इजरायली हमले का पहला टारगेट थे नंताज परमाणु साइट. इजरायल का दावा है कि उसके हमले में नंताज में यूरेनियम संवर्धन की मशीनरी को भारी नुकसान पहुंचा है. इजरायल ने इस्फहान और फोर्डो में भी परमाणु साइट पर हमला किया है. यहां पर हुए नुकसान की जानकारी सार्वजनिक नहीं हुई है. हालांकि  सैन्य ठिकाने: इजरायल ने न्यूक्लियर साइट के अलावा ईरान के मिलिट्री साइट पर भी हमला किया है और इसे जबर्दस्त नुकसान पहुंचाया है. तेहरान और अन्य शहरों में सैन्य ठिकानों पर हमले हुए हैं. जिसमें मिसाइल उत्पादन सुविधाएं शामिल हैं. दक्षिणी ईरान में एक रिफाइनरी में भारी विस्फोट हुआ है. तबरेज और करमानशाह में दो मिसाइल बेस पूरी तरह तबाह हो गए हैं.  इजरायली हमले में राजधानी तेहरान में भारी नुकसान की खबर है. कई रिहायशी इलाकों और सरकारी इमारतों को भारी नुकसान हुआ है. मेहराबाद एयरपोर्ट प्रभावित हुआ है.  ईरान ने तेहरान एयरपोर्ट को बंद कर दिया है.  13-15 जून 2025 को इजरायली हमलों में ईरान के कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों और परमाणु वैज्ञानिकों की मौत की पुष्टि अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसियों ने की है.  टॉप मिलिट्री लीडरशिप साफ इनमें आर्मी चीफ मेजर जनरल मोहम्मद बघेरी, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के कमांडर-इन-चीफ मेजर जनरल हुसैन सलामी, IRGC के खातम-अल-अंबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर्स के प्रमुख मेजर जनरल गुलाम अली रशीद, IRGC की एयरोस्पेस फोर्स के कमांडर जनरल अमीर अली हाजीज़ादेह, ईरानी सशस्त्र बलों के डिप्टी इंटेलिजेंस चीफ जनरल गुलामरेज़ा मेहराबी, ईरानी सशस्त्र बलों के डिप्टी कमांडर ऑफ ऑपरेशंस जनरल मेहदी रब्बानी मारे गए हैं.  वहीं प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में पुष्टि की है कि ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के खुफिया प्रमुख ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद काज़मी और उनके डिप्टी जनरल हसन मोहाकिक तेहरान पर इजरायली हवाई हमले में मारे गए हैं. इसके अलावा सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई के वरिष्ठ सलाहकार और पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा प्रमुख अली शमखानी भी मारे गए हैं. इजरायली हमले में ईरान का टॉप मिलिट्री लीडरशिप खत्म हो गया है. न्यूक्लियर साइंटिस्ट का एक जेनेरेशन ही खत्म इसके अलावा इजरायल ने ईरान के कई परमाणु वैज्ञानिकों को भी मार डाला है. इनमें भौतिक विज्ञानी मोहम्मद मेहदी तेहरांची, ईरान की परमाणु ऊर्जा संगठन के पूर्व प्रमुख फेरेयदौन अब्बासी-दवानी,  शाहिद बेहेश्ती विश्वविद्यालय में परमाणु इंजीनियरिंग के प्रमुख अब्दुलहामिद मिनोचेहर, शाहिद बेहेश्ती विश्वविद्यालय में परमाणु इंजीनियरिंग के प्रोफेसर अहमदरेज़ा जोलफगारी, अमीरहोसैन फकी, परमाणु वैज्ञानिक अली बकाई करीमी, परमाणु वैज्ञानिक मंसूर असगरी, परमाणु वैज्ञानिक सईद बोरजी शामिल है.  इतने बड़े पैमाने पर परमाणु वैज्ञानिकों को मारकर इजरायल ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को भारी नुकसान पहुंचाया है.  इजरायल को नुकसान इजरायली हमले के जवाब में ईरान ने  100-200 बैलिस्टिक मिसाइलें और ड्रोन दागे. जिनमें से कुछ ने आयरन डोम रक्षा प्रणाली को भेद दिया. इससे तेल अवीव में कई इमारतें और वाहन नष्ट हो गए. ईरानी हमले में तेल अवीव में तबाही की भयानक तस्वीरें सामने आई है. ईरान के मिसाइल और ड्रोन हमलों में अबतक इजरायल में 16 लोगों की मौत हुई है. ईरान ने मुख्य रूप से तेल अवीव, रमात गान, बैट यम और रेहोवोट में हमला किया है.  तेहरान टाइम्स के अनुसार सोमवार की सुबह-सुबह ईरान ने इजरायल के कब्जे वाले इलाकों को निशाना बनाकर मिसाइलों की दूसरी खेप दागी, जो संघर्ष की शुरुआत के बाद से दसवीं बमबारी थी.  तेहरान टाइम्स का दावा है इससे पहले आधी रात को ईरान ने नेगेव रेगिस्तान और किरयात गत के साथ-साथ हाइफ़ा के अन्य क्षेत्रों में रणनीतिक स्थलों को निशाना बनाया, जिससे सैन्य और आर्थिक बुनियादी ढांचे को काफी नुकसान पहुंचा.  हाइफा में ईरानी मिसाइल गिरने … Read more

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live