LATEST NEWS

काव्य कुंभ का अभिनव आयोजन

भोपाल नव भूमिका साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था के तत्वाधान में नवाचार करते हुए “काव्य कुंभ” का अभिनव आयोजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की विशेषता यह थी कि इसमें उपस्थित सभी रचनाकारों को विशेष अतिथि मानकर क्रमशः  पाँच-पाँच की संख्या में मंच पर बिठाया गया। उनका कलम देकर सम्मान किया गया, तत्पश्चात उनको रचना पाठ हेतु आमंत्रित किया गया।  उपरांत अन्य पाँच रचनाकारों को आमंत्रित किया गया। अध्यक्षता या मुख्य अतिथि उद्बोधन में बचा समय रचनाकारों के रचना पाठ में उपयोग किया गया।       संस्था के सचिव चंद्रभान राही ने उपस्थित कवियों का स्वागत करते हुए इस नवाचार योजना पर प्रकाश डाला। उसके बाद अध्यक्ष रमेश नंद ने “काव्य कुंभ” नवाचार की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। संस्था की उपाध्यक्ष डॉक्टर अनीता सिंह चौहान ने नवाचार शृंखला में नए तरीके से कार्यक्रम की शुरुआत की एवं संचालन किया।      कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए सुचर्चित साहित्यकार सुरेश पटवा ने कहा कि सभी साहित्यकार एक ही पायदान पर खड़े होते हैं। इनमें कोई बड़ा-छोटा नहीं  होता। प्रेमिल संबंध इनकी पूंजी होती है। इसी सिद्धांत पर यह नवाचार की भूमिका रखी है। उन्होंने एक ग़ज़ल सुनाई-  “दिल  मेरा  गुलाब  है यारो,  ख़ुशबू  लाजवाब  है  यारो।  रुतबे  का  रोग  मत  पालो,  आख़िर एक  नक़ाब है यारो।         सुप्रसिद्ध व्यंग्यकार विवेक रंजन श्रीवास्तव ने सार्थक रचना पढ़ी-  हर मन में थोड़ा रावण है  ज्यादा राम भरा होता है  जो आलोकित करे राम  को वो ये भूमिका है।       वरिष्ठ साहित्यकार गोकुल सोनी ने एक सुंदर गीत प्रस्तुत किया – “वक्त के साथ तुमने जो बदला है रंग मैं बदल जाऊं इतना, ये मुमकिन नहीं वास्ते स्वार्थ के छोडूं अपनों का संग मैं बहक जाऊं इतना ये मुमकिन नहीं।”      संस्था अध्यक्ष रमेश नंद ने ग़ज़ल का पाठ किया –  हमारी आत्मा को खल रहा है, पड़ौसी से पड़ौसी जल रहा है।  सुप्रसिद्ध उपन्यासकार चन्द्रभान राही ने ग़ज़ल सुनाई –  मैं जुल्म सह रहा हूँ यही सोच-सोचकर, शायद हो  पत्थरों की  बरसात आख़िरी      डॉक्टर गौरी शंकर गौरीश ने भोपाल की पहचान “जर्दा, पर्दा और गर्दा” पर रचना सुनाई। अशोक निर्मल, कृष्ण देव चतुर्वेदी, महेश प्रसाद सिंह, दिनेश भदौरिया और मनीष बादल ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत की।  अगले क्रम में  पंडित सुरेश नारायण शर्मा ने सोनम और राजा प्रकरण को अपनी कविता में पिरोया, अशोक व्यग्र जी ने सुनाया “चढ़ता जाता सूर्य ज्यों चढ़ता जाता ताप”, शारदा दयाल श्रीवास्तव ने सुनाई “चलो आज मां को याद करते हैं।” बिहारीलाल सोनी अनुज ने पढ़ा, “पीड़ाओं की चादर में लिपटा हरेक चेहरा है।” कमल सिंह जी ने पढ़ा “दूध मलाई खाने देती, लोरी रोज सुनाती।” प्रतिभा द्विवेदी ने पढ़ा ” कहती हैं श्मशान की लपटें, यही सत्य है जीवन का” कमलेश भार्गव ने पढ़ा “रात भीगी चांद भीगा भीगे हम और तुम”, शिवांश सरल ने पढ़ा, एक दूजा गीत, दोनों ही सच्चे मनमीत” साथ ही कैलाश चंद्र शर्मा ने पढ़ा “करले ऐसे काम, जगत में नाम रहेगा” प्रमिला झरबड़े ने पढ़ा “स्वागत शौर्य पराक्रम की मैं गाथा आज  सुनाती हूं।”  कमलेश  गुल नूर ने पढ़ा, “अगर आँखें मेरी तुम दान लोगे, तो मुझसे सारा हिंदुस्तान लोगे”  प्रदीप कश्यप ने पढ़ा “मतलबी दिल से कभी दोस्ती करते नहीं हैं।” देवेंद्र जेठवानी ने हास्य रचना पढ़ी, “बेशक कुछ हसरतें रही बाकी” शशिकांत सक्सेना जी ने पढ़ा, “हां जनाब मैं इंसान तराशता हूं।” दिनेश गुप्ता मकरंद ने वेदों की महत्ता पर पढ़ा, विज्ञान और कुछ नहीं, वेद ही विज्ञान है।   कार्यक्रम के अंत में पंडित सुरेश तांतेड़ एवं विमान दुर्घटना में दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी गई।

दलित पिछड़े साथ आयें तभी मिलेगी सत्ता-दामोदर सिंह यादव ग्वालियर हाईकोर्ट में बाबा साहब की स्टेचू लगाके रहेंगे-DPSS

दलित पिछड़ा समाज संगठन की प्रांतीय बैठक हुई आयोजित  दलित पिछड़े साथ आयें तभी मिलेगी सत्ता-दामोदर सिंह यादव ग्वालियर हाईकोर्ट में बाबा साहब की स्टेचू लगाके रहेंगे-DPSS भोपाल  सामाजिक समानता के लिए प्रदेश में कार्यरत संगठन ‘दलित पिछड़ा समाज संगठन की प्रांतीय बैठक का आयोजन भोपाल में नूतन कॉलेज के पास स्थित दुष्यंत कुमार पाण्डुलिपि संग्रहालय भवन में आयोजित की गई जिसमे प्रदेश भर के लगभग 30-32 जिलों से सैकड़ों पदाधिकारी सम्मिलित हुये। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मौजूद संगठन के संस्थापक एवं आजाद समाज पार्टी भीम आर्मी के राष्ट्रीय नेता दामोदर सिंह यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस देश में सामाजिक समानता लाने के लिए सत्ता प्राप्त करना आवश्यक है और सत्ता तभी प्राप्त होगी जब दलित पिछड़े एवं आदिवासी एक मंच पर आयेंगे। यादव ने कहा कि ग्वालियर हाईकोर्ट में भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाने का विरोध करने वाले सभी मनुवादी और सामंतवादी सोच के लोग हैं। लेकिन उनकी जितनी ताकत है वो लगा लें हम हर हाल में बाबा साहब की मूर्ति की स्थापना ग्वालियर हाईकोर्ट में करके ही रहेंगे। यादव ने कहा की चार दिन पहले हमारी भीम आर्मी ने ग्वालियर में जोरदार प्रदर्शन किया और दो दिन पूर्व मैंने स्वम् भिंड में किसानों के आंदोलन का नेतृत्व किया। हमारी आवाज को दबाने के लिए जिला प्रशासन ने कुछ नेताओं पर FIR भी कर दी लेकिन हम नहीं रुकेंगे, भू-माफियाओं से जमीन छीनकर किसानों को वापस दिलाकर रहेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश भर से पाल, कुशवाह, यादव जाटव, अहिवार, कुर्मी, गुर्जर समाज के दर्जनों नेता सम्मिलित हुए और सभी ने अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में ग्वालियर हाईकोर्ट में बाबा साहब अम्बेडकर जी की मूर्ति लगाने, जातिगत जनगणना करने जैसे मांगे को लेकर आगामी आंदोलन जुलाई माह में भोपाल में करने की सहमति बनी जो मुख्य मंत्री निवास घेराव के रूप में किया जाएगा। मंच का संचालन संगठन के प्रदेश महासचिव कमल सिंह कुशवाह ने किया। इस अवसर पर अनेक संगठनात्मक नियुक्तिया भी की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बलबहादुर पाल, राजेश अहिरवार, सौरभ यादव, अनिरूद्ध पठारिया, अमोल रावत, नासिर बख्श, नाजिम खान, सुनीता धरवे, संगीता गोलिया, अमित लोधी रजनीश यादव, केदार कौरव सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मोरवा पुलिस ने करीब 1 दर्जन आरोपियों पर की कार्यवाही

मोरवा पुलिस ने करीब 1 दर्जन आरोपियों पर की कार्यवाही मादक पदार्थ के साथ एक धराया, वहीं दुष्कर्म के आरोपी को गोरखपुर से किया गिरफ्तार सिंगरौली   जिले के मोरवा पुलिस ने बीती देर रात जहां कांबिंग गस्त के दौरान अपराधियों पर नकेल कसने के लिए जगह-जगह दबिश देकर हिस्ट्री शीटर व निगरानी बदमाशों की जांच की। वहीं 13 गिरफ्तारी वारेंटियों की तामीली के साथ एक स्थाई वारंटी रामशुभग लाल अगरिया पिता शिवरतन अगरिया को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चितरंगी थाना क्षेत्र के बगईया निवासी रामसुभग लाल लूट व डकैती की योजना के अपराध में कोर्ट से जमानत पाकर दिल्ली भाग गया था। उसके ग्रह ग्राम लौटने की सूचना पर कल उसे गिरफ्तार का न्यायालय में पेश किया गया है। वहीं दुराचार के मामले में एक फरार आरोपी को भी नेपाल बॉर्डर के पास उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। इसके अतरिक्त मोरवा थाना क्षेत्र के ग्राम ख़िरवा के निगरानी बदमाश राजाराम बिंद के घर दबिश देकर उसके पास से 8 सीसी कोडिंग युक्त कफ सिरप जप्त कर उसे गिरफ्तार किया गया। बताते चलें की राजाराम बिंद पर अकेले मोरवा थाना क्षेत्र में ही करीब एक दर्जन से अधिक अपराध पंजीबद्ध हैं। वहीं अभी आरोपी तीन प्रकरणों में फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार यह नशे का सामान वह अपने ग्राम में लोगों को बेचने के लिए रखा था। पुलिस ने उसपर एनडीपीएस के तहत कार्यवाही की है।

भरथरी गायिका सुरुज बाई खांडे की जयंती पर सुरुज उत्सव का आयोजन सम्पन्न हुआ

रायपुर/जगदलपुर  प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय भरथरी गायिका सुरुज बाई खांडे की जयंती के अवसर पर 12 जून को बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स हाल में सुरुज उत्सव का आयोजन सम्पन्न हुआ जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उल्लेखनीय कार्य कर बस्तर छत्तीसगढ़ का नाम रौशन करने वालो को सुरुज सम्मान 2025 प्रदान किया गया। सुरुज उत्सव में शिवकुमार नाग द्वारा बस्तर वंदना गीत, मोहरी वाले ग्रुप द्वारा दंतेश्वरी पाड़ की प्रस्तुति के साथ ही आयोजन स्थल में चित्रकार द्वय खेमदास वैष्णव व सुभाष पांडेय द्वारा बस्तर लोकचित्र की प्रदर्शनी लगाई गई। मेघ प्रकाश शेरपा की किताब ईरुम मांड का द्वंद व प्रेम का विमोचन भी सुरुज उत्सव के मंच से किया गया जिसमें लेखक द्वारा बस्तर के अपने अनुभव को लिखा गया है। कार्यक्रम में मंच संचालन अफजल अली ने किया व भरथरी लोक गीत कलाकार हिमानी वासनिक ने भरथरी गायन की बेहतरीन प्रस्तुति दी । सुरुज ट्रस्ट की दीप्ति ओग्रे ने सुरुज उत्सव के विषय में बताया की बिलासपुर, रायपुर संभाग के बाद इस वर्ष बस्तर संभाग के लोगो को सुरुज सम्मान देने को योजना बनी। सुरुज ट्रस्ट द्वारा सुरुज बाई खांडे के जयंती व पुण्यतिथि के अवसर पर हर साल हम कार्यक्रम आयोजित कर रहे है जिसके माध्यम से भरथरी गायन का भी प्रचार कर रहे है ताकि भरथरी गायन विधा से लोग जुड़े और भरथरी गायन विधा फिर राष्ट्रीय,अंतर्राष्ट्रीय तक पहुचे।सुरुज ट्रस्ट से जुड़े शकील रिजवी ने बताया कि सुरुज उत्सव के माध्यम से हम कलाकारों को स्थानीय से राष्ट्रीय, अंतराष्ट्रीय मंच दिलाने के लिए प्रयासरत है, सुरुज सम्मान समारोह में विभिन्न प्रस्तुतियां उसका एक हिस्सा है और हम अन्य विभिन्न कार्यक्रमो के माध्यम से बस्तर के कलाकारों के विभिन्न विधाओं को अधिक से अधिक लोगो तक पहुचाने के लिए कार्यरत है।  सुरुज उत्सव में मुख्य अतिथि एस. करीमुद्दीन, कार्यक्रम में अध्यक्षता खेमदास वैष्णव ने की व विशिष्ट अतिथि डॉ. जयमती कश्यप व अनिल लुंकड़ के करकमलों से सम्मानित होने वाले विभूतियों में  पत्रकारिता: विकास तिवारी, गायत्री आचार्य,  साहित्य: श्रीमती खुदैजा खान, विक्रम सोनी,  समाज सेवा: प्रकाश ठक्कर,  महिला आर्थिक उन्नयन: रजिया शेख,  अभिनय: मोहन सोनी, खुशबू सोढ़ी,  लोक गायन: शिव कुमार नाग, पिलादास कोर्राम, वादन: जयप्रकाश,  पर्यटन: उर्मिला नाग, मानसिंह भघेल,  सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर: कविता कश्यप, अस्तु नाग चित्रकला: सुरभि वर्मा, जगदीश तिवारी, चित्र विचित्र ग्रुप, मोहरी वाले ग्रुप,  सुरक्षा बल: सैनिक करन राय व मंच संचालन: अफज़ल अली,  घड़वा शिल्प: महेश सागर, उर्मिला सागर थे।  

राजा का ट्रैकिंग करते हुए आखिरी VIDEO कैमरे में कैद; ‘सफेद’ शर्ट में दिखी सोनम

इंदौर  ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में पकड़े गई उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी और उसके तीन साथियों के बारे में रोजाना नए खुलासे हो रहे हैं. वहीं दूसरी ओर एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जिसमें मेघालय में सोनम और राजा घूमते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में राजा जहां रिलेक्स मूड में नजर आ रहा है वहीं सोनम थकी हुई दिख रही है. यह वीडियो एक टूरिस्ट द्वारा बनाया गया है. हालांकि ईटीवी भारत इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है. नेपाल भागने की तैयारी में थी सोनम ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में शिलांग पुलिस ने उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी, राज कुशवाहा, विशाल, आनंद और अंकित को गिरफ्तार किया गया है. सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है. जांच में सामने आया है कि सोनम हत्याकांड की घटना को अंजाम देने के बाद पूरे तरीके से गायब होना चाहती थी, इसके लिए वह नेपाल भागने की योजना बना रही थी. लेकिन उससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गई. वहीं, आरोपियों के द्वारा किस तरह से उसकी मदद की जा रही थी इसको लेकर भी शिलांग पुलिस पूछताछ करने में जुटी हुई है. वीडियो में तनाव में दिख रही सोनम अब सोनम और राजा का मेघालय में घूमने का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जिसमें सोनम हाथों में लकड़ी लिए आगे चल रही है. वहीं, राजा उसके पीछे चलते हुए नजर आ रहा है. वीडियो में राजा रिलेक्स मूड में नजर आ रहा है. लेकिन सोनम के चेहरे पर तनाव और थकावट आसानी से देखी जा सकती है. वीडियो हत्याकांड के कुछ देर पहले का ही बताया जा रहा है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर एक देव सिंह नामक यूजर्स के द्वारा अपलोड किया गया है. यूजर ने सोशल मीडिया पर अपलोड किया वीडियो देव सिंह ने लिखा, ”मैं पिछले दिनों मेघालय में डबल डेकर रूट ब्रिज पर गया हुआ था. यह वीडियो 23 मई 2025 को मेरे द्वारा रिकॉर्ड किया गया था. वीडियो तकरीबन 9:45 बजे सुबह का है.” यूजर ने आगे लिखा, ”यह कपल वहां पर नाइट स्टे किया हुआ था. साथ ही एक और वीडियो मेरे पास मौजूद है, जिसमें तीन लोग नजर आ रहे हैं. मैं वह वीडियो मेघालय पुलिस को उपलब्ध करवा दूंगा.”

मोदी सरकार के 11 साल पूरे: राजेश मूणत ने रायपुर पश्चिम में जनसभा को किया संबोधित

मोदी सरकार के 11 साल पूरे: राजेश मूणत ने रायपुर पश्चिम में जनसभा को किया संबोधित रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे होने के अवसर पर रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में एक भव्य जनसभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश मूणत ने शिरकत की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजेश मूणत ने कहा कि “यह नरेंद्र मोदी पर जनता के अटूट विश्वास का ही परिणाम है कि केंद्र में भाजपा लगातार तीसरी बार सत्ता में आई है। पिछले 11 वर्षों में भारत ने न केवल आर्थिक क्षेत्र में बल्कि वैश्विक सामरिक मंचों पर भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है।” उन्होंने कहा कि आज देश की साख वैश्विक मंचों पर पहले से कहीं अधिक मजबूत हुई है। आतंकवाद, भ्रष्टाचार और लालफीताशाही पर लगाम कसते हुए सरकार ने गरीबों, किसानों और युवाओं के लिए कई ऐतिहासिक योजनाएं शुरू की हैं। इस अवसर पर स्थानीय भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भारत की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसे लोगों ने सराहा। कार्यक्रम के अंत में राजेश मूणत ने जनता का आभार प्रकट करते हुए कहा कि “जनता के सहयोग से ही यह 11 वर्षों की यात्रा संभव हो सकी है और यह विश्वास भाजपा को आगे और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।”

बीते दिनों राजहंस और वृंदावन कालोनियों में हुई चोरी का पर्दा फाश, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

सिरोही जिले के आबूरोड सदर थाना क्षेत्र में बीते दिनों राजहंस और वृंदावन कालोनियों में हुई चोरी और नकबजनियों की वारदातों का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने मामले में तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने वारदातों को अंजाम देना कबूल कर लिया है। थानाधिकारी दर्शनसिंह राठौड़ के अनुसार इन कॉलोनियों में रात के समय सूने पड़े मकानों को निशाना बनाकर ताले तोड़े गए और घरों से नकदी, मोबाइल व घरेलू सामान चोरी किया गया था। वारदातों की गंभीरता को देखते हुए एसपी अनिल कुमार के निर्देश पर विशेष टीमें गठित की गईं। पुलिस ने घटनास्थलों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और इलाके के संदिग्धों पर नजर रखी। मुखबिर तंत्र और तकनीकी साधनों के जरिए तीन आरोपियों सोमाराम, रमेश और चतराराम को गिरफ्तार किया गया है। तीनों आरोपी आबूरोड सदर थाना क्षेत्र के निवासी हैं। आरोपियों से चोरी का सामान और नकदी बरामद करने के प्रयास जारी हैं। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में और वारदातों का खुलासा हो सकता है। फिलहाल इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इस पूरी कार्रवाई में थाना स्टाफ समेत कई पुलिसकर्मियों ने अहम भूमिका निभाई।  

‘डिजिटल युग में हिंदी पत्रकारिता की चुनौतियां’ पर राज्य सभा के उप सभापति, चिंतक-संपादक-लेखक हरिवंश का व्याख्यान होगा

भोपाल  21 जून को संपादक विष्णु प्रकाश त्रिपाठी को ‘माधवराव सप्रे सम्मान’ से विभूषित किया जाएगा। यह प्रतिष्ठित सम्मान माधवराव सप्रे स्मृति समाचारपत्र संग्रहालय एवं शोध संस्थान भोपाल द्वारा दिया जाएगा। यह सम्मान राष्ट्रीय स्तर पर ख्यातिलब्ध पत्रकार को प्रदान किया जाता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य सभा के उपसभापति हरिवंश होंगे। अध्यक्षता भारतीय प्रेस परिषद के सदस्य एवं वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश दुबे करेंगे। मुख्य वक्ता माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के कुलगुरु विजय मनोहर तिवारी होंगे। माधवराव सप्रे संग्रहालय 21 जून से हिंदी पत्रकारिता की द्विशताब्दी समारोह शृंखला का शुभारंभ करने जा रहा है। यह हिंदी पत्रकारिता का 200वां साल है। सप्रे संग्रहालय के निदेशक अरविंद श्रीधर ने बताया कि समारोह में माधवराव सप्रे के साथ ‘महेश गुप्ता सृजन सम्मान’ से डा. विजय अग्रवाल और इस वर्ष से प्रारंभ किए जा रहे ‘मनोज पाठक न्यू मीडिया पुरस्कार से पत्रकार राकेश मालवीय को सम्मानित किया जाएगा। ‘डिजिटल युग में हिंदी पत्रकारिता की चुनौतियां’ पर राज्य सभा के उप सभापति, चिंतक-संपादक-लेखक हरिवंश का व्याख्यान होगा। पत्रकारिता की द्विशताब्दी पर ‘उदंत मार्तंड’ के हवाले से हिंदी पर आधार वक्तव्य विजयदत्त श्रीधर देंगे। बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे माधवराव सप्रे मध्य प्रदेश के दमोह के पथरिया में जन्मे माधवराव सप्रे बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। कुशल संपादक, प्रकाशक, शिक्षक, कथाकार, निबंधकार, अनुवादक के रूप में उनकी ख्याति थी। उन्होंने छत्तीसगढ़ के पेंड्रा से ‘छत्तीसगढ़ मित्र’ का प्रकाशन प्रारंभ किया। 1905 में हिंदी ग्रंथ प्रकाशन-मंडली की स्थापना की। 13 अप्रैल, 1907 से ‘हिंदी केसरी’ का प्रकाशन आरंभ किया। बाल गंगाधर तिलक की गीता रहस्य का हिंदी में अनुवाद किया। आर्थिक शब्दावली के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और विज्ञान शब्दकोष का संपादन किया।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पचमढ़ी में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत किया

नर्मदापुरम  केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पचमढ़ी में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि केंद्रीय रक्षा मंत्री की मध्यप्रदेश यात्रा निश्चित ही प्रदेश के विकास को गति प्रदान करेगी। पचमढ़ी में आज बीजेपी प्रशिक्षण शिविर का तीसरा और अंतिम दिन दरअसल, मध्यप्रदेश के पचमढ़ी में बीजेपी का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। बीजेपी विधायकों, सांसदों के प्रशिक्षण वर्ग का आज सोमवार को अंतिम दिन है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस प्रशिक्षण वर्ग का समापन करेंगे। आपको बता दें कि 14 जून से पचमढ़ी के होटल ग्लेन व्यू में इस शिविर की शुरुआत हुई थी। प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया था। पहले दिन केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने सत्रों को संबोधित किया था। दूसरे दिन केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल, बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावडे़, सीएम डॉ. मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा सहित तमाम सीनियर नेताओं ने सत्रों को संबोधित किया था।

कांग्रेस विधायक भैरो सिंह परिहार का वीडियो वायरल, RSS के साथ अच्छे रिश्तों का किया खुलासा

सुनसेर  कांग्रेस और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ दोनों की विचारधारा एकदम अलग है, लेकिन संघ का प्रभाव इतना व्यापक है कि कांग्रेसी भी इससे अछूते नहीं हैं। वैसे तो लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लगातार आरएसएस को निशाने पर लेते रहते हैं, लेकिन अब उनके ही एक सिपाही का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में विधायक कह रहे हैं कि मैं कांग्रेस का विधायक हूं, लेकिन आरएसएस से भी जुड़ा हुआ हूं। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वायरल वीडियो में क्या है सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो आगर-मालवा क्षेत्र का है। भैरो सिंह परिहार यहां की सुनसेर विधानसभा सीट से विधायक हैं। किसी संगठन के प्रोग्राम में शामिल होने के लिए भैरो सिंह पहुंचे थे। इस दौरान जब माइक उनके हाथ में आया तो वो आरएसएस के साथ अपनी नजदीकियां गिनवाने लगे। भैरो सिंह ने कहा कि वैसे तो वो कांग्रेस विधाय हैं, लेकिन आरएसएस से भी जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि आरएसएस के कई पदाधिकारी उनके करीबी हैं और उन्होंने भी संघ के लिए कई काम किए हैं। इस दौरान भैरो सिंह ने हाल ही में हुए एक समझौते की भी याद दिलाई। 2 साल पहले भी करवाया था समझौता सुनसेर विधानसभा सीट से कांग्रेसी विधायक भैरों सिंह ने कहा कि उन्होंने आरएसएस के लिए काम किया है। इस दौरान परिहार ने एक वाक्या याद दिलाया जब गरोठ सीट से विधायक को पुलिस उठा ले गई थी। उन्होंने कहा कि उस समय जब मुख्यमंत्री आए थे तो उन्होंने मिलकर एक समझौता करवाया था। संघ पदाधिकारियों से शिकायत भी कांग्रेस विधायक भैरो सिंह वायरल वीडियो में संघ पदाधिकारियों से शिकायत करते भी सुनाई दे रहे हैं। भैरों सिंह का कहना है कि अगर वो अभी संघ कार्यालय चले जाएं तो मंडल अध्यक्ष कहेगा कि ना जाने ये कौन आ गया है। शिकायत करते हुए भैरों ने संघ के साथ अपनी नजदीकी और संगठन के लिए काम करने के इतिहास को सबके सामने खुलकर रखा। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोग इस विषय में चर्चा कर रहे हैं।

भारत-इंग्लैंड सीरीज का ‘पटौदी’ लिंक नहीं होगा खत्म, सचिन ने उठाया ये ऐतिहासिक कदम

नई दिल्ली दो देशों के बीच क्रिकेट सीरीज में खिलाड़ियों के नामों के इस्तेमाल करने की प्रथा रही है। खिलाड़ी के लिए सम्मान की बात होती है कि उसके नाम पर कोई सीरीज खेली जा रही है। भारतीय टीम इंग्लैंड पहुंची तो खबर आई कि पटौदी ट्रॉफी अब एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के नाम से जानी जाएगी। कोई और होता तो इसे स्वीकार करता और अपने नाम पर ट्रॉफी के ऐलान से खुश होता, लेकिन सचिन तेंदुलकर यूं ही नहीं महान हैं। उन्होंने बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाते हुए इसे पटौदी के नाम को बचाने की कोशिश शुरू कर दी है। महान भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने बीसीसीआई और इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के अधिकारियों से बात की है। यह बातचीत भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज में पटौदी ट्रॉफी की विरासत को बनाए रखने के लिए हुई। ईसीबी कथित तौर पर इस ट्रॉफी को रिटायर करना चाहता था। इसके बाद दोनों क्रिकेट बोर्ड ने मिलकर आगामी भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का नाम बदलकर ‘एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी’ करने का फैसला किया था। इस फैसले की काफी आलोचना हुई। पटौदी विरासत को बचाने के लिए आगे आए सचिन तेंदुलकर तेंदुलकर ने खुद पटौदी विरासत को बचाने के लिए हस्तक्षेप किया है। अब खबर है कि दिवंगत मंसूर अली खान पटौदी के नाम पर एक मेडल जीतने वाली टीम के कप्तान को दिया जाएगा। ईसीबी के एक अधिकारी ने Cricbuzz को बताया- हां, इंग्लैंड-भारत सीरीज में पटौदी के नाम को बनाए रखने की योजना की पुष्टि हो गई है। इसका मतलब है कि पटौदी ट्रॉफी का नाम पूरी तरह से नहीं हटाया जाएगा। पहले इंग्लैंड में भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच पटौदी ट्रॉफी के लिए खेले जाते थे। यह ट्रॉफी इफ्तिखार अली खान पटौदी और उनके बेटे, मंसूर अली खान पटौदी के नाम पर थी। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने किया था पटौदी ट्रॉफी को रिटायर करने का ऐलान मार्च में ईसीबी ने पटौदी परिवार को पत्र लिखकर बताया था कि वे इस ट्रॉफी को रिटायर करना चाहते हैं। इस खबर से क्रिकेट प्रेमियों में निराशा थी। सचिन तेंदुलकर क्रिकेट के इतिहास में सबसे महान बल्लेबाजों में से एक हैं। टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 15,921 रन हैं, जो कि एक रिकॉर्ड है। उन्होंने 1989 से 2013 के बीच 200 टेस्ट मैच खेले। टेस्ट और ODI दोनों फॉर्मेट में उनके नाम कई रिकॉर्ड हैं। जेम्स एंडरसन इंग्लैंड के सबसे सफल गेंदबाज हैं। टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 704 विकेट हैं। वे टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज भी हैं। पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद, 42 वर्षीय एंडरसन इंग्लैंड के गेंदबाजी सलाहकार के रूप में काम कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने लंकाशायर के साथ अनुबंध बढ़ाया है और अब काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं। सचिन तेंदुलकर और जेम्स एंडरसन 14 टेस्ट मैचों में आमने-सामने आए। एंडरसन ने तेंदुलकर को नौ बार आउट किया है। किसी भी गेंदबाज ने तेंदुलकर को इतनी बार आउट नहीं किया है। इंग्लैंड अभी पटौदी ट्रॉफी का विजेता है। 2021 और 2022 में COVID-19 महामारी के कारण सीरीज 2-2 से बराबर रही थी, जिसके कारण इंग्लैंड ने ट्रॉफी अपने पास बरकरार रखी थी।

इंदौर में कांग्रेस पार्षद ने पैसे देकर कहा- हिंदू लड़कियों से शादी कर देह व्यापार कराओ, केस दर्ज

इंदौर  इंदौर में कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी पर लव-जिहाद और हिंदू युवतियों को देह व्यापार में धकेलने की साजिश रचने का केस दर्ज किया गया है। इससे पहले पुलिस ने शुक्रवार को दो आरोपियों- साहिल शेख और अल्ताफ को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में दोनों ने खुलासा किया कबुल।  मामले का खुलासा शुक्रवार को हुआ था, जब दोनों पीड़ित युवतियां हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं से मिलीं। उनसे जानकारी लेकर कार्यकर्ताओं ने दोनों आरोपियों को पकड़ा। संगठन के सदस्यों ने दोनों आरोपियों का वीडियो भी जारी किया था। इसमें आरोपियों ने पार्षद अनवर कादरी का नाम लिया था। पुलिस ने पार्षद के घर दबिश दी तो भाग गया बाणगंगा टीआई सियाराम गुर्जर के अनुसार, एक युवती की शिकायत पर मौनी बाबा आश्रम के पीछे रहने वाले साहिल शेख पर लव जिहाद और दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया था। दूसरी महिला की शिकायत पर नरवल निवासी अल्ताफ अली के खिलाफ भी दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। रविवार को पुलिस ने अनवर को आरोपी बनाया। पुलिस ने उसी रात अनवर कादरी के घर दबिश दी, पर वह भाग गया। अल्ताफ को एक लाख, साहिल को दो लाख दिए अल्ताफ ने बताया कि वह पेंटर है और साहिल कार शोरूम में काम करता है। पार्षद कादरी ने उसे एक लाख और साहिल को दो लाख रुपए नकद दिए थे। शर्त रखी थी कि वे हिंदू लड़कियों से शादी करें और फिर उन्हें देह व्यापार में धकेलें। उन्होंने यह भी बताया कि आधी रकम पहले ही मिल चुकी थी और बाकी रकम काम पूरा होने के बाद दी जानी थी। सोशल मीडिया पर खुद को हिंदू बताकर दोस्ती की टीआई गुर्जर के मुताबिक, पहली युवती ने शिकायत में कहा कि साहिल ने सोशल मीडिया पर खुद को हिंदू बताकर दोस्ती की। फिर शादी का वादा कर दोस्त के घर ले जाकर रेप किया। कुछ दिन बाद दूसरी जगह ले गया और रेप किया। बाद में धर्म बदलने का दबाव डाला और पैसे का लालच दिया। मोबाइल गिफ्ट देकर दुष्कर्म किया, फिर धमकाया दूसरी युवती ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि अल्ताफ ने दोस्ती करने के बाद शादी का झांसा दिया। उसे एक मोबाइल भी गिफ्ट किया। फिर दुष्कर्म किया। जब परिजन ने उसकी सगाई तय कर दी, तो अल्ताफ ने धमकाया और धर्म बदलने के लिए रुपए देने की पेशकश की। कादरी ने मोबाइल फोन में फोटो देखकर पैसे दिए थे साहिल ने कबूल किया कि उसका रिश्तेदार कादरी के पड़ोस में रहता है। उसी के जरिए मुलाकात हुई। कादरी ने मोबाइल में युवतियों के फोटो देखे और पैसे दिए। पुलिस को यह भी इनपुट मिला है कि कादरी ने अपने क्षेत्र के अन्य युवकों को भी इसी तरह की गतिविधियों के लिए पैसे दिए हैं। मोबाइल से मिले हिंदू लड़कियों के फोटो-वीडियो हिंदू संगठन का आरोप लगाया था कि अल्ताफ और साहिल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अर्जुन और राज नाम से फर्जी आईडी बनाकर लड़कियों से दोस्ती करते थे। उन्हें मिलने के लिए बुलाकर झूठे वादे करते थे। दोनों के मोबाइल फोन से हिंदू लड़कियों के साथ फोटो और वीडियो मिले हैं। कॉल डिटेल निकालने में जुटी पुलिस फिलहाल पुलिस अल्ताफ और साहिल की कॉल डिटेल, मोबाइल में मौजूद वीडियो, फोटो, मैसेज और बैंक स्टेटमेंट की जांच कर रही है। टीआई सियाराम गुर्जर ने बताया कि हर पहलू की बारीकी से पड़ताल की जा रही है। फर्जी प्रोफाइल से लड़कियों को फंसाते थे आरोपी इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में दो मुस्लिम युवकों पर दो हिंदू युवतियों के साथ रेप और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का केस दर्ज किया गया है। जांच के दौरान सामने आए वीडियो में दोनों आरोपियों ने कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी का नाम लिया। उन्हें लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाने और निकाह के लिए पैसों का लालच देने का आरोप लगाया। जो बने कर लेना, इस्लाम धर्म कबूल करवाऊंगा बजरंगियों ने बताया कि एक लव जिहादी के मोबाइल फोन में हिंदू युवती (प्रेमिका) की चैट खुली मिली। इसमें लव जिहादी किसी हिंदू युवक से बात करते हुए कह रहा है कि वह लड़की का बॉयफ्रेंड अयान लाला है और नरवल में रहता है। तुझसे जो बने कर लेना। युवती को इस्लाम धर्म कबूल करवाऊंगा और तू मेरा कुछ नहीं… पाएगा। युवक ने ऐसा करने का कारण पूछा तो कहने लगा, हमारे धर्म में ऐसा ही लिखा है। फिर मैसेज पर कहने लगा तू इतना सब क्यों पूछ रहा है। तू संगठन का आदमी है, मुझे सब पता चल जाता है। तुम्हारे संगठन के आदमी मुझसे भी जुड़े हैं। साहिल और अल्ताफ के मोबाइल खंगालने पर हिंदू युवतियों के साथ महाकाल दर्शन के दौरान के फोटो भी मिले हैं। दोनों हिंदू युवतियों ने बजरंगियों के साथ पहुंचकर आरोपी मुस्लिम जिहादियों पर केस दर्ज कराया। उधर, बजरंग दल आरोपियों को संरक्षण देकर फंडिंग कर रहे पार्षद कादरी पर कार्रवाई के लिए अड़ा है। पुलिस का कहना है कि अनवर कादरी की भूमिका की जांच चल रही है। पुष्टि के बाद कार्रवाई होगी। बातचीत करने के लिए मोबाइल भी दिलाया युवती ने बताया कि वह पार्लर में काम करती है, जबकि लवजिहादी आरोपी अल्ताफ उसका पड़ोसी है। 2020 में आरोपी से मकान खरीदा था। पड़ोसी होने से जिहादी आरोपी अल्ताफ से बातचीत होती थी। उसने प्रेम का इजहार करते हुए कहा तुझसे शादी करना चाहता हूं। साथ ही बात करने के लिए मोबाइल भी दिलाया। धर्म परिवर्तन कर ले, जितना बोलेगी उतना पैसा दूंगा वहीं, केयरटेकर का काम करने वाली हिंदू युवती ने आरोपी साहिल पिता मोहम्मद आजाद निवासी नरवल पर मौनी बाबा आश्रम के विरुद्ध रेप, धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है। पीड़ित युवती ने बताया कि पांच महीने पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से लव जिहादी आरोपी साहिल खान से दोस्ती हुई थी। उस समय साहिल ने खुद को हिंदू बताकर दोस्ती की थी। दोनों के बीच बातचीत होने लगी। इस बीच 12 मई को आरोपी साहिल ने युवती को मिलने बुलाया और सांवेर रोड स्थित दोस्त के रूम पर लेकर गया। जहां साहिल मुझसे बोला कि मैं तुमसे प्यार करता हूं, तुमसे शादी करूंगा। उसके बाद जबरदस्ती कर शारीरिक संबंध बनाए। मैंने बदनामी के डर से किसी को कुछ … Read more

देश में 24 घंटे में कोविड-19 से 11 मौतें, सक्रिय मामले घटकर 7,264 रह गई

नई दिल्ली/मुंबई/बेंगलुरु/तिरुवनंतपुरम भारत में कोविड-19 संक्रमण को लेकर फिलहाल राहत की खबर है। देश में लगातार दूसरे दिन कोरोना के सक्रिय मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा 16 जून को सुबह 8 बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में अब सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 7,264 रह गई है। बीते 24 घंटों में 119 एक्टिव केस कम हुए हैं, जो संक्रमण की स्थिति में सुधार का संकेत है। केरल में सबसे ज्यादा संक्रमण मामले स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, केरल, जो संक्रमण के मामलों में सबसे आगे रहा है, वहां एक्टिव केस घटकर 1,920 रह गए हैं। अकेले केरल में 87 सक्रिय मामले कम हुए हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र में 38, दिल्ली में 33, तमिलनाडु में 23, गुजरात और हरियाणा में 8-8, पंजाब में 7, आंध्र प्रदेश में 6, असम में 4, उत्तराखंड में 3, जम्मू-कश्मीर में 2, और पुडुचेरी में 1 एक्टिव केस में गिरावट आई है। इन राज्यों में संकमण के नए केस हालांकि कुछ राज्यों में संक्रमण के नए मामले भी सामने आए हैं। उत्तर प्रदेश में 37, राजस्थान में 30, कर्नाटक में 18, मणिपुर में 5, झारखंड और मध्य प्रदेश में 4-4, छत्तीसगढ़ और सिक्किम में एक-एक नए मरीज मिले हैं। उत्तर प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या अब 275 तक पहुंच गई है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, केरल में संक्रमण के 87 केस घटे हैं। उसके अलावा महाराष्ट्र में 38, दिल्ली में 33, तमिलनाडु में 23, गुजरात-हरियाणा में 8-8, पंजाब में 7, आंध्र प्रदेश में 6, असम में 4, उत्तराखंड में 3, जम्मू-कश्मीर में 2, पुडुचेरी में एक की गिरावट दर्ज हुई है। हालांकि बीते 24 घंटों में उत्तर प्रदेश के अलावा राजस्थान में कोविड संक्रमण के 30, कर्नाटक में 18, मणिपुर में 5, झारखंड और मध्य प्रदेश में 4-4, छत्तीसगढ़ और सिक्किम में एक-एक मरीज मिले हैं। नए आंकड़ों के बाद केरल में सबसे ज्यादा कुल एक्टिव केस 1920 हैं, जबकि गुजरात में 1433, दिल्ली में 649, महाराष्ट्र में 540 हैं। इसके अलावा देशभर में एक दिन में ही कोविड संक्रमण से 11 लोगों की जान गई है। लगातार दूसरा दिन है, जब नए वैरिएंट से मरने वालों की संख्या 10 से ज्यादा रही है। 15 जून को भी देशभर में कोविड से संक्रमित 10 लोगों की जान गई थी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि पिछले 24 घंटों में पूरे देश में सबसे ज्यादा 7 मौतें केरल में हुई हैं। बाकी मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली और छत्तीसगढ़ में एक-एक मरीज की जान गई है। 24 घंटे में 11 मरीजों की मौत गंभीर चिंता का विषय यह है कि बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण से 11 मरीजों की मौत हुई है। यह लगातार दूसरा दिन है, जब कोविड से 10 से अधिक मौतें दर्ज की गई हैं। इससे पहले 15 जून को 10 मरीजों की मृत्यु हुई थी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इन 11 मौतों में से सबसे अधिक 7 मौतें केरल में हुई हैं। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली और छत्तीसगढ़ में एक-एक मरीज की मृत्यु हुई है। देश में संक्रमण की स्थिति अभी नियंत्रण में दिख रही है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि नई वैरिएंट्स और मौसम में बदलाव को ध्यान में रखते हुए सतर्कता बेहद जरूरी है। सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क पहनना, हाथों की स्वच्छता बनाए रखना और टीकाकरण को अपडेट रखना जरूरी है, ताकि संक्रमण पर पूरी तरह से नियंत्रण पाया जा सके। राज्यों से कोरोना अपडेट…     उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश सरकार ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए सावधानी बरतने का निर्देश जारी किया है। प्रमुख स्वास्थ्य अधिकारियों ने सभी अस्पतालों को जरूरी दवाएं, पीपीई किट, जांच सुविधाएं, आइसोलेशन बेड, ऑक्सीजन सिलेंडर, आईसीयू और वेंटिलेटर जैसी सुविधाओं को तैयार रखने को कहा है।     महाराष्ट्र: राज्य में शनिवार को कोरोना के 53 नए केस मिले। वहीं, 2 मरीजों की मौत हो गई। 1 जनवरी से अब तक 21067 कोविड-19 टेस्ट किए गए हैं। इस दौरान 1967 पॉजिटिव केस सामने आए।     केरल: स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों को कोविड-19 और इन्फ्लूएंजा के लक्षणों वाले मरीजों का इलाज करते समय जून 2023 में जारी की गई कोविड गाइडलाइन पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। अस्पतालों में सभी को मास्क लगाना अनिवार्य है। साथ ही ​​​​​​जुकाम, खांसी और बुखार जैसे लक्षण वाले मरीजों का कोविड टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है।     कर्नाटक: गुलबर्गा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज ने में 25 बेड का कोविड वार्ड बनाया गया है। इनमें से पांच-पांच बेड ICU (वेंटिलेटर समेत), हाई डिपेंडेंसी यूनिट और पांच प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए हैं। बाकी 10 नॉर्मल बेड हैं। भारत में मिले कोविड-19 के 4 नए वैरिएंट भारत के कई राज्यों में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी के बीच देश में चार नए वैरिएंट मिले हैं। ICMR के डायरेक्टर डॉ. राजीव बहल ने बताया कि दक्षिण और पश्चिम भारत से जिन वैरिएंट की सीक्वेंसिंग की गई है, वे LF.7, XFG , JN.1 और NB.1.8.1 सीरीज के हैं। बाकी जगहों से नमूने लेकर सीक्वेंसिंग की जा रही है, ताकि नए वैरिएंट की जांच की जा सके। मामले बहुत गंभीर नहीं हैं, लोगों को चिंता नहीं, बस सतर्क रहना चाहिए। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) ने भी इन्हें चिंताजनक नहीं माना है। हालांकि, निगरानी में रखे गए वैरिएंट के रूप में कैटेगराइज किया है। चीन सहित एशिया के दूसरे देशों में कोविड के बढ़ते मामलों में यही वैरिएंट दिख रहा है। NB.1.8.1 के A435S, V445H, और T478I जैसे स्पाइक प्रोटीन म्यूटेशन अन्य वैरिएंट की तुलना में तेजी से फैलते हैं। इन पर कोविड के खिलाफ बनी इम्यूनिटी का भी असर नहीं होता। भारत में कोविड का JN.1 वैरिएंट सबसे आम है। टेस्टिंग में आधे से ज्यादा सैंपल में यह वैरिएंट मिलता है। इसके बाद BA.2 (26 प्रतिशत) और ओमिक्रॉन सबलाइनेज (20 प्रतिशत) वैरिएंट के मामले भी मिलते हैं। JN.1 वैरिएंट इम्यूनिटी कमजोर करता है​​​​​ JN.1, ओमिक्रॉन के BA2.86 का एक स्ट्रेन है। इसे अगस्त 2023 में पहली बार देखा गया था। दिसंबर 2023 में WHO ने इसे ‘वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट’ घोषित किया। इसमें करीब 30 म्यूटेशन्स हैं, जो इम्यूनिटी कमजोर करते हैं। अमेरिका के जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी … Read more

भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर पर आरोप लगाने वाली रोहिणी कौन? सफाई कर्मचारी की बेटी, एक करोड़ की स्कॉलरशिप

बिजनौर  भीम आर्मी के संस्थापक और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद एक युवती के गंभीर आरोपों का सामना कर रहे हैं। इंदौर की पीएचडी स्कॉलर डॉ. रोहिणी घावरी ने उन पर शोषण के आरोप लगाए हैं। रोहिणी का दावा है कि चंद्रशेखर ने उनका और कई अन्य लड़कियों का शोषण किया है। उन्होंने चंद्रशेखर के खिलाफ केस दर्ज कराने और मामले को कोर्ट तक ले जाने की बात कही है। इस पूरे मामले में पहली बार चंद्रशेखर की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्‍होंने कहा कि वह इन आरोंपों का कोर्ट में जवाब देंगे। मीडिया से बातचीत में चंद्रशेखर आजाद ने कहा- ‘ये मामला महिला के सम्मान से जुड़ा हुआ है। मेरे संस्कारों में है कि महिला के सम्मान के प्रति सजग रहूं। मुझे पता चला है वह कोर्ट जा रही हैं, तो मैं कोर्ट में ही इसका जवाब दूंगा।’ लोकसभा चुनाव तक चुप थी मैं: रोहिणी गौरतलब है कि डॉ. रोहिणी घावरी पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर चंद्रेशखर के खिलाफ लगातार आरोप लगा रही हैं। उनका कहना है कि वह लोकसभा चुनाव 2024 तक वह चुप रहीं। उन्‍हें चिंता थी कि चंद्रशेखर का कोई नुकसान ना हो। लोकसभा चुनाव के समय रोहिणी ने X पर चंद्रशेखर को लेकर पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा था कि उन्होंने चंद्रशेखर को माफ कर दिया है। अब रोहिणी का कहना है कि उनके ऊपर आरोप लग रहे हैं, इसलिए उन्होंने चंद्रशेखर खिलाफ फिर से मोर्चा खोला है। रोहिणी ने कई लड़कियों के शोषण का लगाया आरोप डॉ. रोहिणी घावरी का कहना है कि जब वह चंद्रशेखर आजाद के साथ रिलेशन में थीं, तब मुझे पता चला कि वो शादीशुदा हैं। रोहिणी ने यह भी दावा किया है कि कई लड़कियां उनसे संपर्क कर रही हैं। इन लड़कियों के साथ चंद्रशेखर ने शोषण किया है। रोहिणी घावरी के आरोपों ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। चंद्रशेखर आजाद के भविष्य पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है। स्विटजरलैंड में रहकर एनजीओ चलाती हैं डॉ. रोहिणी घावरी एक पीएचडी स्‍कॉलर हैं। सोशल मीडिया अकाउंटर पर उन्‍होंने लिखा है कि वह एक अस्‍पताल के सफाईकर्मी की बेटी हैं। 2019 में वह उच्‍च शिक्षा के लिए स्विटजरलैंड गई थीं। उन्‍हें पीएचडी पूरा करने के लिए 1 करोड़ रुपये की स्‍कॉलरशिप मिली थी। पिछले पांच साल से रोहिणी स्विटजरलैंड में जॉब कर रही हैं। वहां वह एक एनजीओ चलाती हैं। वह पहली बार तब चर्चा में आई थीं जब उन्‍होंने यूनाइटेंड नेशंस में अपनी स्‍पीच की शुरुआत जयश्री राम से की थी। दलित की बेटी का सवाल है- बृजभूषण शरण सिंह भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने भीम आर्मी चीफ और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद को निशाने पर लेते हुए कहा, जब मेरे ऊपर आरोप लगे थे तो इन सांसद (चंद्रशेखर आजाद)  ने कहा था कि अगर समाज मुझे इजाजत दे तो वह मुझे घसीटकर ले जाए. आज मैं उनसे पूछना चाहता हूं. मेरे ऊपर तो केस दर्ज हो गया. मैं कोर्ट का सामना कर रहा हूं. दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा. मगर आज तुम्हारा बल कहां गया?   भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने आगे कहा, आज में उन सांसद (चंद्रशेखर आजाद) से पूछना चाहता हूं कि आज वो बल तुम्हारा कहां गया? आज दलित की बेटी का सवाल है. उस समय जाट की बेटी का सवाल था. क्या अब वह सांसद मीडिया के सामने अपना मुंह खोलेंगे. बेटी आरोप लगा रही है. उसका जवाब उनको देना चाहिए या नहीं.  कांग्रेस, किसान नेता चुप क्यों?- बृजभूषण शरण सिंह बृजभूषण शरण सिंह ने इस दौरान विपक्षी दलों की चुप्पी पर भी सवाल उठाएं. उन्होंने कहा, आज कांग्रेस, किसान नेता, आम आदमी पार्टी, ममता बनर्जी, अशोक गहलोत चुप क्यों हैं? इस मामले पर चुप्पी क्यों साध रखी है? क्या इस सांसद पर केस नहीं बनता? ये दलित की बेटा का सवाल है. सरकार को भी इस मामले पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए.  ‘बेटी हर बात का प्रमाण दे रही है’ भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने नगीना सांसद चंद्रशेखर को घेरते हुए कहा, मैं ये नहीं कहता कि उनको फांसी हो जाए. मगर मामले की जांच तो की जाए. दलित की बेटी की आवाज बंद नहीं होनी चाहिए. उसे इंसाफ मिलना चाहिए. बेटी हर बात का प्रमाण दे रही है. आज दलित की बेटी का सवाल है. कमजोर वर्ग से आने वाली बेटी का सवाल है. सरकार को ये बात गंभीरता से लेनी चाहिए. सरकार को भी चुप नहीं रहना चाहिए. बृजभूषण शरण सिंह ने इस दौरान ये भी कहा कि अगर पीड़ित बेटी किसी और समाज की होती तो अब तक उसे खूब गालियां पड़ गई होतीं. मगर बेटी भी उसी समाज की है. मगर इसके लिए कोई बोलने के लिए तैयार नहीं है. रोहिणी ने लगाए चंद्रशेखर पर सनसनीखेज आरोप रोहिणी का आरोप है कि नगीना सांसद चंद्रशेखर ने उनका और कई अन्य लड़कियों का शोषण किया है. अब  रोहिणी का कहना है कि वह इस मामले में उनके खिलाफ केस दर्ज करवाएंगी और इस मामले को कोर्ट तक ले जाएंगी. अपनी शादी की बात छिपाई- रोहिणी रोहिणी का कहना है कि अब मेरे ऊपर सवाल उठने लगे इसलिए मैं अब बोल रही हूं. हम दोनों डीप रिलेशन में थे. मगर ये पता नहीं था कि ये पहले से ही शादीशुदा हैं. डीप रिलेशन के दौरान पता चला कि वो शादीशुदा हैं. कई लड़कियों का शोषण किया- रोहिणी रोहिणी ने चंद्रशेखर के खिलाफ ये भी आरोप लगाया है कि उन्होंने कई लड़कियों का शोषण किया है. उन्होंने कहा, जिन लड़कियों के साथ ये किया गया, वह मुझसे संपर्क करती हैं.  

यूपी सरकार ने कैलाश मानसरोवर यात्रियों को दी खुशखबरी: देगी 1 लाख रुपये की सौगात

लखनऊ   कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है. उत्तर प्रदेश सरकार ने श्रद्धालुओं को एक लाख रुपये देने की घोषणा की है. यह सहायता उन लोगों को मिलेगी जो अपनी यात्रा के समय उत्तर प्रदेश के स्थायी निवासी हैं. यूपी सरकार में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने रविवार को यह जानकारी दी.  कैलाश मानसरोवर यात्रा के बाद मिलेंगे 1 लाख रुपये रविवार को आगरा में पर्यटन और विकास योजनाओं की समीक्षा करने के दौरान पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि कैलाश मानसरोवर की यात्रा कर लौटने वाले उत्तर प्रदेश के श्रद्धालुओं को यूपी सरकार की ओर से 1,00,000 रुपये की धनराशि दी जाएगी. यह रकम श्रद्धालुओं के सीधे खाते में भेजी जाएगी. धार्मिक मामलों के विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश कुमार मेश्राम ने शुक्रवार को बताया कि यह सहायता राशि सिर्फ भारत सरकार के आधिकारिक कैलाश मानसरोवर यात्रा कार्यक्रम के माध्यम से भाग लेने वाले तीर्थयात्रियों तक ही सीमित नहीं होगी. वास्तव में, निजी ट्रैवल एजेंसियों या व्यक्तिगत व्यवस्थाओं के माध्यम से तीर्थयात्रा पूरी करने वाले व्यक्ति भी इसके पात्र होंगे. कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए 50 श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना यूपी के पर्यटन मंत्री ने बताया कि कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए पहला जत्था रवाना हो चुका है. इसमें 50 श्रद्धालु शामिल हैं. इस दौरान उन्होंने कहा कि शिवाजी स्मारक और म्यूजियम का कार्य जल्द पूरा होगा. आगरा जेवर एयरपोर्ट से जुड़ेगा. सिविल एविएशन की सुविधाएं बढ़ेंगी. सरकार आगरा में विकास कार्यों को लेकर गंभीर है. यात्रा पूरी करने के बाद करना होगा अप्लाई कैलाश मानसरोवर यात्रा पूरी करने के बाद श्रद्धालुओं को 90 दिनों के भीतर विभाग की वेबसाइट पर जाकर जरूरी डाक्युमेंट्स की स्कैन कॉपी के साथ ऑनलाइन आवेदन करना होगा. फार्म भरने के लिए चाहिए होंगे ये जरूरी डाक्युमेंट्स लेटेस्ट फोटो आधार कार्ड पैन कार्ड निवास प्रमाण पत्र पासपोर्ट वीजा बैंक अकाउंट डिटेल यात्रा पूरी करने का सर्टिफिकेट अन्य जरूरी डाक्युमेंट्स की स्कैन कॉपी के साथ ध्यान देने वाली बात 1 लाख रुपये की सहायता रकम पाने के लिए यात्रा से लौटने वाले श्रद्दालुओं को 90 दिनों के भीतर ऑनलाइन माध्यम में आवेदन करना होगा. ऑफलाइन आवेदनों स्वीकार नहीं किए जाएंगे. अगर आप कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए हैं या जाने वाले हैं और लौटकर राज्य सरकार से 1 लाख रुपये की सहायता चाहते हैं, तो तय समय के भीतर आवेदन करना होगा. इस दौरान अपलोड किए गए डाक्युमेंट्स की जांच उत्तर प्रदेश के धार्मिक कार्य निदेशालय, लखनऊ द्वारा की जाएगी. सभी दस्तावेज सही पाए जाने और वेरीफिकेशन की प्रक्रिया पूरी होने पर एक लाख रुपये की राशि सीधे आपके बैंक खाते में भेज दी जाएगी. लेकिन अगर किसी तरह की गड़बड़ी या फर्जी दस्तावेज़ मिले, तो आपका आवेदन कैंसिल कर दिया जाएगा और इसकी जानकारी आपको मोबाइल या ईमेल के ज़रिए दी जाएगी. पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने दी जानकारी उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह आगरा के सर्किट हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने पर्यटन से जुड़ी विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा की. इसी दौरान उन्होंने यह महत्वपूर्ण घोषणा की कि मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को सरकार की ओर से 1 लाख रुपये दिए जाएंगे. उन्होंने बताया कि यह कदम श्रद्धालुओं को उत्साहित करने और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उठाया गया है. पहला जत्था हो चुका है रवाना पर्यटन मंत्री ने यह भी जानकारी दी कि मानसरोवर यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था पहले ही रवाना हो चुका है. इस जत्थे में कुल 50 श्रद्धालु शामिल हैं जो इस पुण्य यात्रा पर निकले हैं. सरकार द्वारा दी जाने वाली सहायता राशि का लाभ इन्हें भी मिलेगा. धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा यह घोषणा धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश सरकार के बढ़ते कदम का हिस्सा है. कैलाश मानसरोवर यात्रा भारत के सबसे पवित्र और कठिन यात्राओं में से एक मानी जाती है. सरकार का मानना है कि इससे श्रद्धालुओं में उत्साह बढ़ेगा और राज्य की धार्मिक पहचान को भी नई ऊंचाई मिलेगी. आगरा में विकास योजनाएं होंगी तेज जयवीर सिंह ने यह भी कहा कि आगरा में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चल रही हैं. शिवाजी स्मारक और म्यूजियम का निर्माण कार्य तेज़ी से किया जा रहा है और जल्द ही उसे पूरा कर जनता को समर्पित किया जाएगा. इसके साथ ही आगरा को जेवर एयरपोर्ट से जोड़ा जाएगा, जिससे एयर कनेक्टिविटी बेहतर होगी. सिविल एविएशन सेक्टर की सुविधाएं भी बढ़ाई जाएंगी. सरकार पर्यटन को लेकर गंभीर पर्यटन मंत्री ने स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश सरकार धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों के विकास को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है. आने वाले समय में राज्य के विभिन्न हिस्सों में पर्यटन को लेकर बड़ी योजनाएं लागू की जाएंगी, जिससे न केवल श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी बल्कि स्थानीय रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा. सरकार की ओर से श्रद्धालु को यह सहायता राशि जीवन में सिर्फ एक बार मिलेगी. अगर किसी यात्री की मृत्यु हो जाती है, तो उसका जीवनसाथी या परिवार का कोई सदस्य अनुदान के लिए आवेदन कर सकता है, लेकिन उस पर जांच के बाद ही फैसला होगा. यह राशि उसी वित्त वर्ष के बजट से दी जाएगी जिसमें आवेदन किया गया हो. अगर आवेदन अगली वित्त वर्ष में पहुंचता है, तो उस पर विचार नहीं होगा. यदि कोई व्यक्ति झूठ बोलकर या दस्तावेज छिपाकर अनुदान लेता है, तो उससे पैसे की वसूली की जाएगी और कानून के अनुसार कार्रवाई भी की जाएगी.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet