LATEST NEWS

अनिल अंबानी ने की राफेल बनाने वाली कंपनी के साथ बड़ी डील, शेयर खरीदने की लूट, लगा अपर सर्किट

नई दिल्ली  अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयरों में आज जबरदस्त खरीदारी हो रही है। कंपनी के शेयर में 5% का अपर सर्किट लग गया और यह 386.05 रुपये के इंट्रा डे हाई पर पहुंच गया। शेयरों में इस तेजी के पीछे एक बड़ी डिफेंस संबंधित डील है। दरअसल, फ्रांस की दिग्गज डिफेंस कंपनी डसॉल्ट एविएशन और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर की सहायक कंपनी रिलायंस एयरोस्ट्रक्चर के बीच भारत में फाल्कन 2000 बिजनेस जेट बनाने के लिए एक डील साइन की गई है। बता दें कि डसॉल्ट एविएशन ने ही राफेल फाइटर जेट को भी बनाती है। राफेल का इस्तेमाल ऑपरेशन सिंदूर में किया गया था। क्या है डिटेल 18 जून को कारोबार के दौरान एक एक्सचेंज फाइलिंग के जरिए अनिल अंबानी के स्वामित्व वाली फर्म ने घोषणा की कि इसकी सहायक कंपनी रिलायंस एयरोस्ट्रक्चर लिमिटेड ने ग्लोबल मार्केट्स के लिए भारत में फाल्कन 2000 बिजनेस एग्जीक्यूटिव जेट बनाने के लिए डसॉल्ट एविएशन के साथ एक रणनीतिक साझेदारी की है। 18 जून को अपनी एक्सचेंज फाइलिंग में रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर ने कहा, “डसॉल्ट एविएशन और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर की सहायक कंपनी, रिलायंस एयरोस्ट्रक्चर लिमिटेड (आरएएल) ने आज पेरिस एयर शो में वैश्विक बाजारों के लिए भारत में फाल्कन 2000 बिजनेस एग्जीक्यूटिव जेट बनाने के लिए एक ऐतिहासिक रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की। यह साझेदारी भारत की एयरोस्पेस विनिर्माण क्षमताओं को आगे बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण कदम है।” बता दें कि डसॉल्ट एविएशन पहली बार भारतीय और वैश्विक बाजारों के लिए फ्रांस के बाहर फाल्कन 2000 बिजनेस जेट का निर्माण करेगा। संयुक्त राज्य अमेरिका, फ्रांस, कनाडा और ब्राजील के बाद भारत अगली पीढ़ी के बिजनेस जेट बनाने वाले देशों के कुलीन वर्ग में शामिल हो गया। डसॉल्ट एविएशन 2028 के अंत तक कॉर्पोरेट और सैन्य उपयोग के लिए पहला ‘मेड इन इंडिया’ फाल्कन 2000 जेट वितरित करेगा। रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयरों के हाल पिछले साल रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर की कीमत में उछाल आया है, बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद इसमें 83 प्रतिशत की उछाल आई है। इस साल अब तक शेयर में 21 प्रतिशत की तेजी आई है, हाल ही में 11 जून को यह 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर ₹421 पर पहुंच गया। पिछले साल 23 जुलाई को शेयर 52-सप्ताह के निम्नतम स्तर ₹169.75 पर पहुंच गया था।  

अपहरण किए 12 ग्रामीणों को नक्सलियों ने किया रिहा

बीजापुर छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने मंगलवार को तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया. वारदात को अंजाम देकर 12 ग्रामीणों का अपहरण कर लिया और उन्हें जंगल लेकर आ गए. नक्सलियों ने अब उन सभी लोगों को रिहा कर दिया है. सभी सकुशल अपने घर लौट गए हैं. हत्या और अपहरण की घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने आज तीन लोगों की निर्मम हत्या कर दी. इसके बाद उन्होंने गांव के 12 लोगों का अपहरण किया और उन्हें जंगल लेकर आए. बताया जा रहा है कि करीब 7 लोगों के साथ मारपीट की गई. हालांकि अब सभी ग्रामीण सुरक्षित गांव पहुंच गए हैं. नक्सलियों ने 12 ग्रामीणों का अपहरण करने से पहले तीन ग्रामीणों को मौत के घाट उतार दिया था. हत्या की वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है. ये हैं मृतकों के नाम..     जग्गू मोडियाम     अनिल मंडावी     सोमा मोडियाम  

पुलिस कमिश्नरेट की ड्रोन टीम दो शिफ्टों में करेंगी काम, आसमान रखेगी नजर

 जोधपुर जोधपुर पुलिस अब हाईटेक तकनीक से हर अवांछित गतिविधि पर आसमान से नजर रखेगी। चाहे अवैध बजरी परिवहन हो, शराब की अवैध बिक्री या फिर भीड़भाड़ वाले इलाके अब पुलिस ड्रोन के जरिये इन सभी गतिविधियों की निगरानी करेगी। पुलिस कमिश्नरेट की ड्रोन टीम दो शिफ्टों में सुबह 9 से रात 9 बजे तक और फिर रात 9 से सुबह 9 बजे तक पूरे शहर पर नजर रखेगी। ड्रोन टीम पुलिस कंट्रोल रूम से रवाना होगी और दिन के अनुसार अलग-अलग स्थानों पर तैनात रहेगी। ये भी पढ़ें: Banswara News: हादसे के पांचवें दिन हुआ चिकित्सक दंपती और मासूमों का अंतिम संस्कार, डीएनए जांच के बाद शव सौंपे दिनवार ड्रोन की तैनाती और फोकस क्षेत्रों में सोमवार को उम्मेद स्टेडियम, स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम और आसपास के इलाके में संदिग्ध गतिविधियों व भीड़भाड़ पर निगरानी, मंगलवार को आखलिया चौराहे पर बस स्टैंड, मसूरिया पहाड़ी, ढाबे, होटल और सार्वजनिक स्थानों की निगरानी, बुधवार को पोलो ग्राउंड में बजरी डंपर, अवैध गैस रिफिलिंग, नाका शिकारगढ़ की निगरानी, गुरुवार को एम्स हॉस्पिटल ग्राउंड से एम्स, एमडीएम, शास्त्री सर्कल, रेल्वे स्टेशन, ढाबे व अवैध गतिविधियों पर निगरानी, शुक्रवार को ओल्ड कैंपस ग्राउंड से रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टैंड, केएन कॉलेज, पुलिस लाइन व जेल क्षेत्र पर निगरानी, शनिवार को कुड़ी भगतासनी ग्राउंड से अवैध बजरी, हाईकोर्ट परिसर व संदिग्ध वाहनों पर नजर रखी जाएगी। रविवार का दिन मेंटेनेंस दिवस रखा गया है। इसी तरह रात में ड्रोन टीम बजरी डंपर, संदिग्ध वाहन, शराब की अवैध बिक्री, होटलों व ढाबों पर निगरानी रखेगी। उम्मेद स्टेडियम, पोलो ग्राउंड, आखलिया चौराहा जैसे मुख्य स्थानों पर टीम अलग-अलग दिन ड्यूटी पर रहेगी। जोधपुर पुलिस की यह तकनीकी पहल अवांछित गतिविधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में एक प्रभावी कदम है। ड्रोन से निगरानी से पुलिस की पहुंच उन क्षेत्रों तक भी होगी जहां परंपरागत तरीके से निगरानी कठिन होती है।  

विवाहिता अपने कथित प्रेमी के साथ पति होटल में मिली, पत्नी छत से कूदकर फरार, प्रेमी को पुलिस के हवाले किया गया

बागपत (उत्तर प्रदेश) जिले में एक विवाहिता को उसके पति ने उसके कथित प्रेमी के साथ होटल में रंगे हाथों पकड़ा और पुलिस को सूचित किया लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले विवाहिता होटल की छत से कूदकर फरार हो गई। उसके प्रेमी को लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। बड़ौत कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार चहल ने बुधवार को बताया कि यह घटना सोमवार को बड़ौत कस्बे के छपरौली रोड स्थित एक होटल की है। उनके अनुसार, महिला अपने कथित प्रेमी शोभित के साथ होटल आई थी लेकिन तभी उसका पति और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्य वहां पहुंच गए। पुलिस के अनुसार, महिला पति को देखकर घबरा गई और होटल की करीब 12 फुट ऊंची छत से कूदकर भाग निकली। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें महिला को छत से कूदते हुए देखा जा सकता है। चहल ने बताया कि विवाहिता का कथित प्रेमी पकड़ा गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पति की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि तुगाना गांव का एक युवक होटल किराए पर लेकर उसका संचालन कर रहा था, और उससे भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार, महिला की शादी वर्ष 2019 में ककोर गांव के युवक से हुई थी और उनका एक बेटा भी है। पति का आरोप है कि विवाह से पहले ही महिला के कुछ लोगों से संबंध थे जो विवाह के बाद भी जारी रहे। उसने यह भी आरोप लगाया कि विरोध करने पर पत्नी उसे झूठे मामलों में फंसाने और जान से मारने की धमकी देती थी। पति ने दावा किया कि सोमवार को एसपी कार्यालय स्थित महिला प्रकोष्ठ में पति-पत्नी की काउंसलिंग चल रही थी जिसके बाद महिला अपने प्रेमी के साथ बाइक पर होटल पहुंची थी। पति के अनुसार, वह और उसका भाई पीछा करते हुए मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पत्नी के फरार होने के बाद पति ने अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।  

ग्वालियर में पुलिस विभाग में फिर बड़ा तबादला.. 829 पुलिसकर्मियों के बदल गये थाने, PHQ ने जारी किया आदेश

ग्वालियर  मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बेहतर पुलिसिंग और ट्रांसपेरेंसी बनाने के लिए एसएसपी धर्मवीर सिंह यादव ने बड़ी सर्जरी की है. जिले के अलग-अलग पुलिस थानों और सर्किल में लंबे समय से तैनात 829 कर्मचारियों का तबादला किया गया है. इनमें कई पुलिसकर्मी ऐसे थे, जो 4 साल से ज्यादा समय से एक हो थाने में पदाथ थे. कुछ तो ऐसे भी मिले जो पिछले 10 वर्षों से एक ही जगह पर जमे बैठे थे. आरक्षक से एसआई तक 829 ट्रांसफर ग्वालियर एसएसपी के आदेश से जारी हुई तबादला सूची में कुल 829 पुलिसकर्मियों के नाम हैं, जो जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पदस्थ हैं. इस सूची में 13 एसआई (सब इंस्पेक्टर), 43 एएसआई (असिटेंट सब इंस्पेक्टर), 209 प्रधान आरक्षक और 563 आरक्षकों के नाम हैं. बेहतर पुलिसिंग के लिए जरूरी थे तबादले इतने पुलिसकर्मियों का एक साथ किसी जिले में तबादला चौंकाने वाला है. हालांकि, इस पर ग्वालियर एसएसपी धर्मवीर सिंह यादव ने कहा,” यह तबादला प्रक्रिया पूरी तरह नियमों के तहत की गई है. इसका मुख्य उद्देश्य पुलिसिंग में सुधार लाना है. लंबे समय तक एक ही स्थान पर जमे रहने से न केवल कर्मियों की निष्पक्षता पर प्रश्न उठते हैं, बल्कि जनता के साथ पुलिस के व्यवहार और अपराध नियंत्रण में भी गिरावट आती है.” उन्होंने स्पष्ट किया है कि यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी और जो भी पुलिसकर्मी नियमों के विरुद्ध एक ही स्थान पर लंबे समय तक तैनात पाए जाएंगे. उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी. डीजीपी के निर्देश का किया गया पालन एसएसपी के मुताबिक “प्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाना ने सभी जिलों को निर्देश जारी किए थे कि पुलिस विभाग में निष्पक्षता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं. ग्वालियर जिले में इस आदेश का कड़ाई से पालन करते हुए तबादले किए गए हैं.” इतने बड़े पैमाने पर तबादलों से पुलिस महकमे में भी हलचल मच गई है, जिन पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर हुआ है. उन्हें भी जल्द नई पोस्टिंग पर रिपोर्ट करने के आदेश दिए गए हैं. 

एफआईएच महिला प्रो लीग : अर्जेंटीना के खिलाफ भारत को मिली 1-4 की हार, दीपिका ने दागा एकमात्र गोल

लंदन एफआईएच महिला हॉकी प्रो लीग 2024-25 के मुकाबले में भारतीय महिला हॉकी टीम को अर्जेंटीना के खिलाफ 1–4 से शिकस्त झेलनी पड़ी। लंदन के ली वैली हॉकी एंड टेनिस सेंटर में खेले गए इस मुकाबले में दीपिका (30′) ने भारत के लिए एकमात्र गोल दागा, लेकिन अर्जेंटीना की अनुभवी खिलाड़ी अगस्टिना गोरजेलानी ने हैट्रिक (42′, 54′, 55′) लगाकर मुकाबले को भारत की पहुंच से बाहर कर दिया। पहला क्वार्टर गोलरहित रहा, लेकिन भारत की शुरुआत उत्साहजनक रही। सलीमा टेटे और लालरेमसियामी ने गोल के करीब मौके बनाए। भारतीय टीम ने तेज़-तर्रार खेल दिखाते हुए अर्जेंटीना की रक्षापंक्ति को चौंकाने की कोशिश की, जबकि अर्जेंटीना ने शांतचित्त, संगठित और ऊंचा प्रेसिंग गेम अपनाया। दूसरे क्वार्टर में खेल की रफ्तार बढ़ी। भारत की नवनीत कौर ने गोल लाइन पर शानदार बचाव किया, जबकि सलीमा की तेज़ दौड़ और पास के बाद बलजीत कौर गोल से चूक गईं। 29वें मिनट में अर्जेंटीना की विक्टोरिया फालास्को ने गोल कर बढ़त दिलाई। लेकिन भारत ने तुरंत जवाब दिया। 30वें मिनट में भारत को पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला जिसे दीपिका ने दमदार ड्रैग-फ्लिक से गोल में तब्दील कर स्कोर 1-1 कर दिया। तीसरे क्वार्टर में भारत ने दो पेनल्टी कॉर्नर और एक ओपन प्ले में मौके बनाए, लेकिन गोल में तब्दील नहीं कर पाए। इस बीच अर्जेंटीना को पेनल्टी स्ट्रोक मिला जिसे गोरजेलानी ने 42वें मिनट में गोल में बदला। 47वें मिनट में सलीमा फिर एक मौके पर करीब पहुंचीं लेकिन गोलकीपर ने रोक दिया। भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन सफलता नहीं मिली। अंततः गोरजेलानी ने दो और गोल (54′ पेनल्टी स्ट्रोक, 55′ पेनल्टी कॉर्नर) कर अपनी हैट्रिक पूरी की और भारत की वापसी की उम्मीदों को खत्म कर दिया।  

निर्वाचन आयोग ने नगर निगम चुनाव में 14 प्रत्याशियों को चुनाव खर्च का सही विवरण न देने पर अयोग्य घोषित किया

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने जून 2022 में हुए भोपाल नगर निगम चुनाव में 14 प्रत्याशियों को चुनाव खर्च का सही विवरण न देने पर अयोग्य घोषित कर दिया है। इनमें से 12 प्रत्याशियों पर दो वर्ष का प्रतिबंध, जबकि 2 पर पांच वर्ष का प्रतिबंध लगाया गया है। मध्यप्रदेश नगर पालिक निगम अधिनियम की धारा 14 क के तहत, पार्षद चुनाव में भाग लेने वाले प्रत्येक प्रत्याशी को नामांकन की तारीख से चुनाव परिणाम की घोषणा तक के सभी खर्चों का विवरण 30 दिनों के भीतर दाखिल करना अनिवार्य है। आयोग ने पाया कि इन प्रत्याशियों ने कई अवसर दिए जाने के बावजूद चुनाव खर्च का ब्यौरा उपलब्ध नहीं कराया। भोपाल के उप जिला निर्वाचन अधिकारी मध्यप्रदेश दीपक पांडेय ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। (   वार्ड संख्या प्रत्याशी का नाम प्रतिबंध     राधिका धीरेन्द्र सिंह 2 वर्ष (वार्ड नं- 1)     महेंद्र वानखेड़े 2 वर्ष (वार्ड नं- 1)     वैशाली गोस्वामी 2 वर्ष (वार्ड नं- 3)     माधु चांदवानी 2 वर्ष (वार्ड नं- 4)     किशोर साधवानी 2 वर्ष(वार्ड नं- 4)     अब्दुल हलीम 2 वर्ष (वार्ड नं- 22)     शराफत उल्ला खां 2 वर्ष (वार्ड नं- 22)     शजर उल्ला 5 वर्ष (वार्ड नं- 24)     सतीश विश्वकर्मा 2 वर्ष (वार्ड नं- 36)     अशरफ खान 5 वर्ष (वार्ड नं- 39)     ज्योति खर 2 वर्ष (वार्ड नं- 45)     मंजू विश्वकर्मा 2 वर्ष (वार्ड नं- 80)     लता अहिरवार 2 वर्ष (वार्ड नं- 81)     सुभाष काटे 2 वर्ष (वार्ड नं- 83)

सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी करने वाली महिला प्रोफेसर को हाईकोर्ट ने दी जमानत …

जबलपुर  एमपी हाईकोर्ट ने एक मुस्लिम महिला प्रोफेसर को जमानत दे दी है। प्रोफेसर पर सोशल मीडिया में धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाली टिप्पणी करने का आरोप है। जस्टिस ए के सिंह की एकलपीठ ने कहा कि आरोपी को अनिश्चितकाल तक जेल में नहीं रखा जा सकता। कोर्ट ने महिला प्रोफेसर को कुछ शर्तों के साथ जमानत दी है। प्रोफेसर ने व्हाट्सअप ग्रुप में एक विवादित वीडियो और मैसेज पोस्ट किया था। माता सीता को लेकर की थी टिप्पणी डिंडौरी में अतिथि प्रोफेसर के तौर पर काम करने वाली डॉ. नसीम बानो ने यह पोस्ट किया था। उन्होंने सीता माता के अपहरण का एक कार्टून वीडियो व्हाट्सअप ग्रुप में डाला था। इसके साथ ही, उन्होंने पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जिक्र भी किया था। उन्होंने लिखा था कि आतंकवादियों द्वारा धर्म पूछकर गोली मारना और जय श्री राम के नारे लगाकर मारना, दोनों में कोई अंतर नहीं है। इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा डिंडौरी कोतवाली पुलिस ने डॉ. नसीम बानो के खिलाफ B.N.S., 2023 की धारा 196, 299 और 353(2) के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस ने उन पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगाया था। 28 अप्रैल से जेल में थी प्रोफेसर हाईकोर्ट में जस्टिस ए के सिंह की एकलपीठ ने इस मामले की सुनवाई की। कोर्ट ने पाया कि महिला प्रोफेसर 28 अप्रैल 2025 से जेल में हैं। ट्रायल कोर्ट ने 30 अप्रैल 2025 को उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी। कोर्ट को यह भी पता चला कि उनके खिलाफ कोई और आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। कोर्ट ने कहा कि एक शिक्षित व्यक्ति और कॉलेज में प्रोफेसर होने के नाते, डॉ. बानो को व्हाट्सअप पर मैसेज भेजने में ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए थी। हालांकि, कोर्ट ने यह भी कहा कि सिर्फ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले मैसेज या वीडियो भेजने के आधार पर किसी को अनिश्चितकाल तक जेल में नहीं रखा जा सकता। कोर्ट ने दी सशर्त जमानत कोर्ट ने डॉ. नसीम बानो को सशर्त जमानत दी है। इसका मतलब है कि उन्हें कुछ शर्तों का पालन करना होगा। अगर वे इन शर्तों का पालन नहीं करती हैं, तो उनकी जमानत रद्द भी हो सकती है। कोर्ट ने यह भी कहा कि इस मामले की जांच जारी रहेगी और ट्रायल कोर्ट अपना काम करेगी।

गिल अपना कैप्टेंसी डेब्यू लीड्स में करेंगे और वह मैदान पर उतरते ही भारत के पांचवे सबसे युवा कप्तान बनेंगे

नई दिल्ली इंडिया वर्सेस इंग्लैंड 5 मैच की टेस्ट सीरीज का आगाज 20 जून से होने जा रहा है। शुभमन गिल की अगुवआई में भारतीय टेस्ट टीम एक नए अध्याय की शुरुआत करेगी। विराट कोहली और रोहित शर्मा के रिटायरमेंट के बाद टीम में अनुभव की कमी जरूर है, मगर युवाओं में इंग्लैंड में जीतने का जोश भरपूर हैं। गिल अपना कैप्टेंसी डेब्यू लीड्स में करेंगे और वह मैदान पर उतरते ही भारत के पांचवे सबसे युवा कप्तान बनेंगे। वहीं अगर वह एक भी मैच जीतते हैं तो वह इतिहास रच सकते हैं। वह इंग्लैंड की सरजमीं पर टेस्ट मैच जीतने वाले भारत के सबसे युवा कप्तान बनेंगे। भारत का रिकॉर्ड इंग्लैंड में कुछ खास नहीं रहा है। अभी तक खेले 67 मैचों में टीम इंडिया को सिर्फ 9 ही बार जीत नसीब हुई है। बात इंग्लैंड में भारत के सबसे सफल कप्तानों की करें तो इस लिस्ट में विराट कोहली टॉप पर हैं। उनके अलावा कपिल देव, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की अगुवाई में भी टीम इंडिया ने इंग्लैंड में मैच जीते हैं। आईए एक नजर डालते हैं इंग्लैंड में टेस्ट मैच जीतने वाले भारतीय कप्तानों पर- विराट कोहली- 3 विराट कोहली इंग्लैंड में बतौर कप्तान तीन टेस्ट मैच जीतने वाले एकमात्र भारतीय कप्तान हैं। कोहली ने इंग्लैंड की धरती पर 10 टेस्ट मैचों में भारतीय टीम को लीड किया है और तीन मौकों पर उन्हें जीत मिली है। 2018 में, कोहली की अगुवाई वाली टीम ने ट्रेंट ब्रिज में मेजबानों को हराया जबकि 2021 में लॉर्ड्स और ओवल में जीत हासिल की। ​​कोहली लगभग इंग्लिश धरती पर टेस्ट सीरीज जीतने वाले भारत के चौथे कप्तान बन गए थे क्योंकि टीम ने 2021 में 2-1 की बढ़त बनाई थी, इससे पहले कि पांचवां मैच COVID-19 के कारण रद्द हो गया। उस मैच के बाद टीम इंग्लैंड से बाहर चली गई और पांचवां टेस्ट 2022 में खेला गया, जिसे भारत जसप्रीत बुमराह की कप्तानी में हार गया, जिससे सीरीजं 2-2 से बराबरी पर समाप्त हुई। कपिल देव – 2 भारत के 1983 विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव 1986 में इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीतने वाले दूसरे भारतीय कप्तान बने और देश में 2 मैच जीतने वाले पहले कप्तान बने। कपिल की अगुआई वाली भारतीय टीम ने लॉर्ड्स और हेडिंग्ली में जीत के साथ तीन मैचों की सीरीज 2-0 से जीती थी। यह इंग्लैंड की धरती पर किसी सीरीज में भारत की सबसे बड़ी जीत का अंतर भी है। कपिल ने इस सीरीज के अलावा इंग्लैंड में कभी भी टेस्ट मैच में भारत का नेतृत्व नहीं किया। अजीत वाडेकर – 1 अजीत वाडेकर इंग्लैंड में टेस्ट मैच और सीरीज जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान थे। वाडेकर की अगुआई में भारत ने ओवल में तीसरा टेस्ट चार विकेट से जीतकर ऐतिहासिक 1-0 से सीरीज जीती थी। इससे पहले, लॉर्ड्स और मैनचेस्टर टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हुए थे। सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़ और एमएस धोनी- 1 सौरव गांगुली ने 2002 में हेडिंग्ले टेस्ट में भारत को जीत दिलाई थी, जो लंबे प्रारूप में घर से बाहर भारत की सबसे बड़ी जीतों में से एक है। यह 16 सालों में इंग्लैंड में टेस्ट मैच में भारत की पहली जीत भी थी। गांगुली ने भारत को 1-1 से सीरीज ड्रा करवाने में मदद की। राहुल द्रविड़ 2007 में इंग्लैंड की धरती पर टेस्ट सीरीज जीतने वाले तीसरे भारतीय कप्तान थे। भारत ने नॉटिंघम टेस्ट में जीत के साथ तीन मैचों की सीरीज 1-0 से जीती। लॉर्ड्स और ओवल टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हुआ था। एमएस धोनी ने 2014 में इंग्लैंड में लॉर्ड्स टेस्ट में भारत को जीत दिलाई थी। भारतीय क्रिकेट के इस महान खिलाड़ी ने नौ मैचों में नेतृत्व किया, लेकिन जीत सिर्फ एक में मिली। भारत उस सीरीज में 3-1 से हार गया था।

बुलंदशहर में दर्दनाक कार हादसा, पलटने के बाद आग लगने से पांच लोगों की मौत , एक घायल

बुलंदशहर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक कार पुलिया से टकराकर पलट गई और फिर आग लग गई। हादसे में कार सवार पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मौकेपर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, जहांगीराबाद थाना इलाके में जहांगीराबाद-बुलंदशहर मार्ग पर गांव चांदौक चौराहे के पास बदायूं की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित एक पुलिया से टकरा गई। कार में आग लग गई। हादसे में कार सवार एक मासूम समेत कुल पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। जबकि, हादसे में एक युवती की हालत गंभीर है। जिसका उपचार चल रहा है। ये सभी बदायूं में शादी समारोह से दिल्ली लौट रहे थे। हादसे की वजह ड्राइवर को नींद की झपकी आना बताई जा रही है। बदायूं जिले के थाना सहसवान के गांव चमनपुरा निवासी तनवीर अहमद दिल्ली में रहते हैं। दिल्ली जाने के लिए निकले थे कार सवार देर रात उनकी पुत्रियां गुलनाज, मोमिना, पुत्र तनवीज अहमद, एक अन्य किशोरी निदा उर्फ जेवा और जुबेर अली निवासी खैरपुर बल्ली थाना सहसवान के साथ उनका दो वर्षीय पुत्र जैनुल बुधवार सुबह कार से दिल्ली जाने के लिए निकले थे। जहांगीराबाद थाना इलाके में कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें मोमिना, तनवीज, निदा, जुबेर अली और दो वर्षीय जैनुल की जिंदा जलकर मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से झुलसी गुलनाज का उपचार चल रहा है। जहांगीराबाद-बुलंदशहर मार्ग पर हादसा बुलंदशहर के एसपी (ग्रामीण) तेजवीर सिंह ने बताया कि “आज सुबह 5.50 बजे जहांगीराबाद पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के जहांगीराबाद-बुलंदशहर मार्ग पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया।   एक घायल गुलनाज को इलाज के लिए भेजा गया है। अन्य पांच यात्रियों की मौत हो गई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि ये छह लोग बदायूं में एक शादी में शामिल होने के बाद दिल्ली के मालवीय नगर लौट रहे थे।

रग्बी अफ्रीका मेन्स 7s टूर्नामेंट के लिए युगांडा की टीम घोषित

कम्पाला युगांडा ने मॉरिशस में 21 से 22 जून तक होने वाले रग्बी अफ्रीका मेन्स 7s टूर्नामेंट के लिए अपनी अंतिम टीम की घोषणा कर दी है। टीम की कमान एलेक्स अतुरिंडा को सौंपी गई है। मुख्य कोच टोल्बर्ट ओन्यांगो ने 12 सदस्यीय टीम का ऐलान करते हुए कहा, हम बेहद उत्साहित हैं क्योंकि टीम ने अच्छी तैयारी की है। हमें अपना खिताब बचाने के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। यह टूर्नामेंट मापो के लाबोर्दोने स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा, जिसमें कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी। खिताबी मुकाबले के अलावा, टीमें वर्ल्ड रग्बी 7s सीरीज़ के नवप्रस्तावित डिवीजन 3 में जगह बनाने के लिए भी प्रतिस्पर्धा करेंगी। युगांडा की रग्बी क्रेन्स टीम को ग्रुप ए में कोट डी आइवोर, घाना और चिर प्रतिद्वंद्वी केन्या के साथ रखा गया है। कोच ओन्यांगो ने कहा, हम अपने ग्रुप में किसी भी टीम को हल्के में नहीं ले सकते, क्योंकि हर टीम मौजूदा चैंपियन को हराने की कोशिश करेगी। लेकिन हम हर मैच के लिए खास रणनीति के साथ तैयार हैं। अन्य भाग लेने वाली टीमें हैं: दक्षिण अफ्रीका, बुर्किना फासो, जाम्बिया, नाइजीरिया, मेडागास्कर, जिम्बाब्वे, ट्यूनीशिया और मेज़बान मॉरिशस। युगांडा टीम: एलेक्स अतुरिंडा (कप्तान), एलन ओलैंगो, मुबारक वांडेरा, मार्क ओसुना, अर्नोल्ड ओसेन, रॉय किज़िटो, करीम अरिनाइत्वे, मैल्कम ओकेलो, आरोन टुकेई, डेनिस एत्वाउ, जोन्स कामिजा और नोबर्ट ओकेनी।  

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा सिकल सेल एक आनुवांशिक एवं असाध्य रक्त विकार है, जो पीढ़ी दर पीढ़ी स्थानांतरित होता है

सिकल सेल रोग उन्मूलन के राष्ट्रीय संकल्प को मध्यप्रदेश कर रहा साकार : उप मुख्यमंत्री शुक्ल विश्व सिकल सेल दिवस 19 जून को 33 जिलों में लगेंगे विशेष शिविर, राज्य स्तरीय समारोह बड़वानी में  उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा सिकल सेल एक आनुवांशिक एवं असाध्य रक्त विकार है, जो पीढ़ी दर पीढ़ी स्थानांतरित होता है भोपाल  उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष-2047 तक देश को सिकल सेल मुक्त बनाने के लक्ष्य को लेकर सब एकजुट होकर कार्य कर रहे हैं। सिकल सेल रोग के उन्मूलन के राष्ट्रीय संकल्प को मध्यप्रदेश दृढ़ता से साकार कर रहा है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि सिकल सेल एक आनुवांशिक एवं असाध्य रक्त विकार है, जो पीढ़ी दर पीढ़ी स्थानांतरित होता है। इसमें लाल रक्त कणिकाएँ अर्द्धचंद्राकार हो जाती हैं, जिससे ऑक्सीजन प्रवाह बाधित होता है और व्यक्ति को तीव्र दर्द, संक्रमण व अंग क्षति जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यह रोग विशेषत: जनजातीय समुदायों में अधिक पाया जाता है और मध्यप्रदेश जैसे जनजातीय बाहुल्य राज्य के लिए एक बड़ी स्वास्थ्य चुनौती है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर 19 जून को बड़वानी में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन होगा। कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल होंगे। इस अवसर पर प्रदेश के प्रभावित 33 जिलों में परामर्श, स्क्रीनिंग, रोग प्रबंधन और निःशुल्क उपचार के लिये विशेष शिविर लगाये जायेंगे। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया है कि सब मिलकर यह संकल्प लें कि वर्ष 2047 तक मध्यप्रदेश को सिकल सेल मुक्त बनाएंगे। हर नागरिक की स्क्रीनिंग कराएं, विवाह पूर्व सिकल सेल कार्ड को अनिवार्य रूप से अपनाएं और समाज में संकोच नहीं, समाधान का संदेश फैलाएं। एक करोड़ 6 लाख नागरिकों की स्क्रीनिंग उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि राज्य सरकार ने सिकल सेल उन्मूलन को स्वास्थ्य न्याय का विषय मानते हुए इसे मिशन मोड में अपनाया है। उन्होंने कहा कि यह गर्व का विषय है कि मध्यप्रदेश आज सिकल सेल स्क्रीनिंग में देश में प्रथम स्थान पर है। अब तक 1 करोड़ 6 लाख से अधिक नागरिकों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। 2 लाख से अधिक सिकल सेल वाहक एवं 29,277 रोगी चिन्हित हुए हैं। 80 लाख 9 हज़ार से अधिक सिकल सेल कार्ड वितरित किए जा चुके हैं। 26,115 मरीजों को हाइड्रॉक्सी यूरिया दवा से उपचार उपलब्ध कराया गया है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि सभी चिन्हित रोगियों को निःशुल्क दवा, टीकाकरण, रक्ताधान और जेनेटिक परामर्श उपलब्ध कराया जा रहा है। एम्स भोपाल में नवजातों की 72 घंटे में जांच हेतु विशेष प्रयोगशाला कार्यरत है। इंदौर मेडिकल कॉलेज में 100 से अधिक बोनमेरो ट्रांसप्लांट सफलतापूर्वक किए गए हैं। रीवा में “सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर प्रीनेटल डायग्नोसिस ऑफ हीमोग्लोबिनोपैथीज़” प्रभावी रूप से कार्यशील है। जनजातीय स्कूलों, छात्रावासों और महाविद्यालयों में नियमित रूप से स्क्रीनिंग शिविरों का आयोजन किया जा रहा है ताकि रोग की पहचान प्रारंभिक स्तर पर हो सके और प्रभावी उपचार सुनिश्चित किया जा सके। कुंडली मिले या न मिले, शादी से पहले सिकल सेल कार्ड जरूर मिलाएं उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने नागरिकों से आग्रह किया है कि “कुंडली मिले या न मिले, शादी से पहले सिकल सेल कार्ड जरूर मिलाएं।” उन्होंने कहा कि यदि दोनों युवा सिकल सेल वाहक होते हैं तो उनके बच्चों में गंभीर सिकल सेल रोग होने की आशंका बहुत अधिक होती है इसलिये विवाह से पहले सिकल सेल जांच कराना केवल व्यक्तिगत ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ी के स्वास्थ्य की रक्षा का एक सामाजिक उत्तरदायित्व भी है।  

मध्य प्रदेश में बदला रहेगा मौसम, 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल मध्य प्रदेश में आंधी बारिश का दौर जारी है। प्रदेश के 5 जिलों में बुधवार को भारी बारिश का अलर्ट है। भारी बारिश के अलर्ट वाले जिलों में धार, झाबुआ, रतलाम, नीमच और मंदसौर शामिल हैं। मौसम विभाग ने कहा है कि आज भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर समेत पूरे प्रदेश में बारिश, तेज आंधी और गरज-चमक वाला मौसम रहेगा। अलग-अलग स्थानों पर बनी चार मौसम प्रणालियों के असर से मानसून के आगे बढ़ने का सिलसिला बना हुआ है।  अब तक प्रदेश के इंदौर समेत 19 जिलों में मानसून की एंट्री हो गई है। वहीं, अगले 24 घंटे के अंदर भोपाल, उज्जैन-जबलपुर में भी मानसून पहुंच सकता है।  4 सिस्टम सक्रिय, तूफान और बारिश का कॉम्बो भोपाल की वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के मुताबिक, ” वर्तमान में बारिश और आंधी के 4 सिस्टम सक्रिय हैं. पड़ोसी राज्य गुजरात में निम्न दबाव का क्षेत्र और एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है. इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ और ट्रफ लाइन की एक्टिविटी भी देखने को मिल रही है. यही वजह है कि अगले 24 घंटे से पूरे प्रदेश में मौसम बदल जाएगा. इस दौरान मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है.” आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट मौसम विभाग के मुताबिक आज बुधवार को इंदौर उज्जैन संभाग, खासतौर पर रतलाम, नीमच, धार, झाबुआ और मंदसौर में भारी बारिश हो सकती है. इसके साथ ही मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के साथ-साथ जबलपुर, ग्वालियर समेत कई जिलों में तेज आंधी और गरज-चमक का अलर्ट है. वहीं नरसिंहपुर, जबलपुर और कटनी में तूफानी हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. प्रदेश के ज्यादातर जिलों में 40 से 60 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, इसे लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. बता दें कि मध्यप्रदेश के इंदौर समेत 20 जिलों में मॉनसून ने दस्तक दे दी है. प्रदेश के 19 जिलों में पहुंचा मानसून  इंदौर समेत प्रदेश के 19 जिलों में मंगलवार तक मानसून पहुंच गया। इस दौरान प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर भी जारी रहा। मंगलवार को सिंगरौली में आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चियों की मौत हो गई। वहीं, भोपाल, राजगढ़, धार, रतलाम, छिंदवाड़ा, जबलपुर, मंडला, सतना, टीकमगढ़ समेत कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। बारिश की वजह से दिन के तापमान में भी गिरावट हुई है। शिवपुरी में ही पारा सबसे ज्यादा 40 डिग्री रहा। वहीं, सबसे कम तापमान इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी में 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 5 बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 34.4 डिग्री, इंदौर में 32.2 डिग्री, ग्वालियर में 38.5 डिग्री, उज्जैन में 33 डिग्री और जबलपुर में पारा 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में आंधी-बारिश के 4 सिस्टम एक्टिव मौसम विभाग की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि वर्तमान में आंधी और बारिश के 4 सिस्टम एक्टिव है। गुजरात क्षेत्र और पड़ोसी हिस्से में लो प्रेशर एरिया (कम दवाब क्षेत्र) और एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम सक्रिय है। वहीं, वेस्टर्न डिस्टरबेंस और टर्फ की एक्टिविटी भी देखने को मिल रही है। इस वजह से अगले चार दिन तक पूरे प्रदेश में मौसम बदला रहेगा। कुछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। यानी, 24 घंटे में सवा 4 इंच पानी गिर सकता है। एमपी में एक दिन लेट पहुंचा मानसून इस बार देश में मानसून 8 दिन पहले ही आ गया था। वहीं, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में यह तय समय से पहले पहुंच गया। ऐसे में अनुमान था कि मध्यप्रदेश में यह जून के पहले सप्ताह में ही आ जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पिछले 15 दिन से मानसून महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ में एक ही जगह पर ठहरा रहा। इस वजह से एमपी में इसकी एंट्री नहीं हो पाई। 13-14 जून को मानसून आगे बढ़ा। बावजूद यह प्रदेश में 1 दिन लेट हो गया। बता दें कि एमपी में मानसून के प्रवेश की सामान्य तारीख 15 जून ही है। पिछले साल यह 21 जून को एंटर हुआ था।इस बार एक दिन लेट पहुंचा मानसून इस बार देश में मानसून 8 दिन पहले ही आ गया था। महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में यह तय समय से पहले पहुंच गया था। ऐसे में अनुमान था कि मध्यप्रदेश में यह जून के पहले सप्ताह में ही आ जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पिछले 15 दिन से मानसून महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ में एक ही जगह पर ठहरा रहा। इस वजह से एमपी में इसकी एंट्री नहीं हो पाई। 13-14 जून को मानसून आगे बढ़ा। यह प्रदेश में 1 दिन लेट हो गया। बता दें कि एमपी में मानसून के प्रवेश की सामान्य तारीख 15 जून ही है। पिछले साल यह 21 जून को एंटर हुआ था। सिंगरौली में बिजली गिरने से 2 बच्चियों की मौत इससे पहले मंगलवार को प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर जारी रहा। सिंगरौली में आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चियों की मौत हो गई। वहीं, भोपाल, राजगढ़, धार, रतलाम, छिंदवाड़ा, जबलपुर, मंडला, सतना, टीकमगढ़ समेत कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। बारिश की वजह से दिन के तापमान में भी गिरावट हुई है। शिवपुरी में पारा सबसे ज्यादा 40 डिग्री रहा। वहीं, सबसे कम तापमान इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी में 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 5 बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 34.4 डिग्री, इंदौर में 32.2 डिग्री, ग्वालियर में 38.5 डिग्री, उज्जैन में 33 डिग्री और जबलपुर में पारा 34.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। अभी आंधी-बारिश के 4 सिस्टम एक्टिव सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि फिलहाल आंधी और बारिश के 4 सिस्टम एक्टिव हैं। गुजरात क्षेत्र और पड़ोसी हिस्से में लो प्रेशर एरिया (कम दवाब क्षेत्र) और एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम सक्रिय है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस और टर्फ की एक्टिविटी भी देखने को मिल रही है। इस वजह से अगले चार दिन तक पूरे मध्यप्रदेश में मौसम बदला रहेगा। कुछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। 24 घंटे में सवा 4 इंच पानी गिर सकता है। भीषण गर्मी से मिलने लगी राहत प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश व तेज हवाओं से दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. इससे भीषण गर्मी से राहत जरूर मिली है लेकिन जब … Read more

भारत के शुभांशु शुक्ला का मिशन Axiom-4 को 22 जून तक के लिए स्थगित, AI से पड़ेगा नौकरियों पर असर

नई दिल्ली  भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला समेत चार अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) ले जाने वाले मिशन एक्सिओम-4 को 22 जून तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। एक्सिओम स्पेस ने बुधवार को यह घोषणा की। भारत, हंगरी और पोलैंड के यात्रियों को अंतरिक्ष में ले जाने वाला यह मिशन पहले 19 जून को निर्धारित था। मिशन के तहत अंतरिक्ष यात्रियों को फ्लोरिडा में नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से स्पेसएक्स के फाल्कन 9 रॉकेट से आईएसएस भेजा जाना है। एक्सिओम स्पेस ने एक बयान में कहा, “नासा, एक्सिओम स्पेस और स्पेसएक्स अब एक्सिओम मिशन 4 को 22 जून को आईएसएस में भेजने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहे हैं।”  Axiom-4 मिशन क्या है? Axiom Mission 4 एक निजी अंतरिक्ष मिशन है, जो Axiom Space, NASA और SpaceX के सहयोग से संचालित हो रहा है. यह मिशन SpaceX की Falcon 9 रॉकेट और Crew Dragon अंतरिक्ष यान के जरिए चार अंतरिक्ष यात्रियों को ISS तक ले जाएगा. इस मिशन में भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला शामिल हैं, जो ISRO की ओर से पायलट की भूमिका निभाएंगे. उनके साथ पोलैंड और हंगरी के अंतरिक्ष यात्री भी होंगे. मिशन की अवधि 14 दिन होगी, जिसमें अंतरिक्ष यात्री ISS पर रहकर वैज्ञानिक प्रयोग, अनुसंधान और जन-जागरूकता गतिविधियां करेंगे. यह मिशन भारत के मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम, गगनयान के लिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह ISRO को भविष्य के मिशनों के लिए अनुभव प्रदान करेगा. क्यों हुई लॉन्च में देरी? Axiom-4 मिशन की शुरुआत पहले 29 मई 2025 के लिए निर्धारित थी, लेकिन कई तकनीकी और पर्यावरणीय कारणों से इसे कई बार स्थगित करना पड़ा. प्रमुख कारणों में शामिल हैं… क्यों हुई लॉन्च में देरी? Axiom-4 मिशन की शुरुआत पहले 29 मई 2025 के लिए निर्धारित थी, लेकिन कई तकनीकी और पर्यावरणीय कारणों से इसे कई बार स्थगित करना पड़ा. प्रमुख कारणों में शामिल हैं…     Falcon 9 रॉकेट में रिसाव: SpaceX की Falcon 9 रॉकेट में लिक्विड ऑक्सीजन रिसाव की समस्या पाई गई थी, जिसे अब ठीक कर लिया गया है. रॉकेट का वेट ड्रेस रिहर्सल सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है.     Crew Dragon यान की समस्या: Crew Dragon के इलेक्ट्रिकल हार्नेस में खराबी के कारण लॉन्च को स्थगित करना पड़ा.     ISS के Zvezda मॉड्यूल में रिसाव: रूसी Zvezda मॉड्यूल में हवा के रिसाव की समस्या थी, जिसे रूसी कॉस्मोनॉट्स ने ठीक किया. अब दबाव स्थिर है, लेकिन NASA और Roscosmos इसकी और जांच कर रहे हैं.     मौसम की स्थिति: लॉन्च के रास्ते में खराब मौसम ने भी देरी का कारण बना.     चालक दल की तैयारी: अंतरिक्ष यात्रियों की सेहत और प्रशिक्षण की जांच भी एक महत्वपूर्ण कारक है. सभी अंतरिक्ष यात्री क्वारंटाइन में हैं. पूरी तरह तैयार हैं. इन सभी मुद्दों को हल करने के लिए ISRO, पोलैंड और हंगरी की टीमें Axiom Space, NASA और SpaceX के साथ मिलकर काम कर रही हैं. 22 जून 2025: नई लॉन्च तारीख Axiom Space ने सभी तैयारियों का मूल्यांकन करने के बाद 22 जून 2025 को अगली संभावित लॉन्च तारीख घोषित की है। यह तारीख निम्नलिखित मापदंडों पर आधारित है…     Falcon 9 और Crew Dragon की स्थिति: SpaceX ने रॉकेट और अंतरिक्ष यान की सभी समस्याओं को ठीक कर लिया है.     Zvezda मॉड्यूल की मरम्मत: ISS के रूसी मॉड्यूल में रिसाव को ठीक करने के बाद दबाव स्थिर है.     मौसम की अनुकूलता: लॉन्च कॉरिडोर में मौसम की स्थिति अब अनुकूल होने की उम्मीद है. लॉन्च NASA के कैनेडी स्पेस सेंटर, फ्लोरिडा के लॉन्च कॉम्प्लेक्स 39A से होगा. लिफ्टऑफ का समय भारतीय समयानुसार दोपहर 2:23 बजे के आसपास का है.     Axiom-4 मिशन में चार अंतरिक्ष यात्री शामिल हैं… पेगी व्हिट्सन (कमांडर): पूर्व NASA अंतरिक्ष यात्री और Axiom Space की मानव अंतरिक्ष उड़ान निदेशक. यह उनका दूसरा निजी अंतरिक्ष मिशन होगा. शुभांशु शुक्ला (पायलट): ISRO के अंतरिक्ष यात्री और भारतीय वायुसेना के पायलट. वह भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री होंगे, जो ISS पर जाएंगे. स्लावोश उज़नांस्की-विस्निव्स्की (मिशन विशेषज्ञ): यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) के पोलिश अंतरिक्ष यात्री. यह पोलैंड का दूसरा अंतरिक्ष मिशन है. टिबोर कपु (मिशन विशेषज्ञ): हंगरी के HUNOR कार्यक्रम के तहत चुने गए अंतरिक्ष यात्री. यह हंगरी का दूसरा अंतरिक्ष मिशन है. मिशन के उद्देश्य Axiom-4 मिशन के दौरान अंतरिक्ष यात्री कई वैज्ञानिक प्रयोग और गतिविधियां करेंगे… ISRO के प्रयोग: शुभांशु शुक्ला सात प्रयोग करेंगे, जिनमें माइक्रोग्रैविटी में सूक्ष्मजीवों का अध्ययन, मांसपेशियों के पुनर्जनन और अंतरिक्ष में फसलों की वृद्धि शामिल है. पोलैंड और हंगरी के प्रयोग: इन देशों के अंतरिक्ष यात्री भी अपने वैज्ञानिक अध्ययन करेंगे, जैसे कि माइक्रोग्रैविटी में मानव आवाज और संज्ञानात्मक कार्यों का विश्लेषण. जन-जागरूकता: हंगरी का SUMIMANT प्रोजेक्ट बच्चों और युवाओं में अंतरिक्ष के प्रति जागरूकता बढ़ाएगा. कुल मिलाकर, इस मिशन में 31 देशों की 60 वैज्ञानिक गतिविधियां शामिल हैं, जो इसे अब तक का सबसे बड़ा Axiom मिशन बनाती हैं. भारत के लिए महत्व Axiom-4 मिशन भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए एक मील का पत्थर है. यह मिशन न केवल ISRO की तकनीकी क्षमता को प्रदर्शित करता है, बल्कि गगनयान मिशन की तैयारियों को भी मजबूत करता है. गगनयान भारत का पहला स्वतंत्र मानव अंतरिक्ष मिशन होगा, जो 2026 में तीन भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को 400 किलोमीटर की कक्षा में ले जाएगा.  शुभांशु शुक्ला का ISS पर अनुभव ISRO को भविष्य में भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन (Bharatiya Antariksh Station) बनाने में मदद करेगा. यह मिशन भारत की आत्मनिर्भरता और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को भी दर्शाता है.

भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम जर्मनी रवाना, 4 देशों के टूर्नामेंट में लेगी हिस्सा

बेंगलुरु भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम आज सुबह जर्मनी के बर्लिन के लिए रवाना हो गई, जहां वह 21 जून से 25 जून तक आयोजित होने वाले 4 देशों के अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट में भाग लेगी। टीम की कमान कप्तान अरिजीत सिंह हुंदल के हाथों में है, जो टूर्नामेंट के पहले पूल मैच में 21 जून को मेज़बान जर्मनी के खिलाफ मैदान में उतरेंगे। इसके बाद भारतीय टीम का सामना 22 जून को ऑस्ट्रेलिया और 24 जून को स्पेन से होगा। पूल चरण के बाद शीर्ष दो टीमें फाइनल में भिड़ेंगी, जबकि निचली दो टीमें तीसरे स्थान के लिए 25 जून को मुकाबला करेंगी। सभी मैच टीसी 1899 ब्लाउ वीस़, बर्लिन में खेले जाएंगे। कप्तान अरिजीत सिंह हुंदल ने टूर्नामेंट को लेकर कहा, यह टूर्नामेंट हमारे लिए बेहद अहम है क्योंकि एफआईएच जूनियर वर्ल्ड कप 2025 अब ज्यादा दूर नहीं है। यह हमारे लिए अपनी रणनीतियों को परखने, नए संयोजन आज़माने और कमजोरियों को पहचानने का बेहतरीन मौका होगा। यहां हमें दुनिया की कुछ बेहतरीन टीमों के खिलाफ खेलने का अनुभव मिलेगा। उपकप्तान आमिर अली ने भी टूर्नामेंट को अहम बताते हुए कहा, हमारी कोशिश है कि वर्ल्ड कप से पहले हर छोटी-बड़ी कमी को दूर किया जाए। यह टूर्नामेंट सिर्फ टीम के लिए ही नहीं, बल्कि हर खिलाड़ी के लिए व्यक्तिगत रूप से भी खुद को आंकने और सुधारने का मौका है। गौरतलब है कि एफआईएच जूनियर पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप 2025 का आयोजन 28 नवंबर से 10 दिसंबर तक चेन्नई और मदुरै में किया जाएगा। ऐसे में भारतीय जूनियर टीम के लिए यह टूर्नामेंट वर्ल्ड कप की तैयारियों का एक अहम पड़ाव साबित होगा।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88