LATEST NEWS

स्कूल से बीस मीटर की दूरी पर बेची जा रही अवैध शराब, बच्चो को हो रही परेशानी।

Illegal liquor is being sold at a distance of twenty meters from the school, children are facing problems. हरिप्रसाद गोहेआमला। जनपद पंचायत आमला क्षेत्रांतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत रामभखेड़ी के ग्राम केदारखेड़ा ढाना में मेन रोड पर अवैध रूप से कच्ची एवं पक्की शराब की बिक्री बड़े स्तर पर किए जाने की शिकायत तीन ग्राम पंचायत के सरपंचों की अगुवाई में ग्रामीणों ने थाना आमला पहुंच कर की है। एवं अवैध शराब की वजह से तीनों ग्रामों हो रही परेशानियों से थाना प्रभारी आमला को अवगत कराया और तत्काल प्रभाव केदारखेड़ा ढाणा में बेची जा रही अवैध शराब पर रोक लगाने मांग की गई। सौंपे ज्ञापन के माध्यम से बताया गया ग्राम केदारखेड़ा ढाना में अवैध शराब की बिक्री जोरों से चल रही है शराब दुकान स्कूल से सिर्फ 20 मीटर की दूरी पर है जहां अवैध शराब की दुकान से शराब बेची जा रही है जिससे स्कूली बच्चों पर उसका गलत प्रभाव पड़ रहा है बताया गया यह दुकान अमला मुलताई मार्ग से सटी है इसी मार्ग से रंभाखेड़ी परसोडा आदि गांव के स्कूली छात्र छात्राएं व ग्रामीण महिलाओं का भी आवागमन रहता है। आवागमन के समय शराबियों के द्वारा अश्लील टिप्पणी की जाती हैं क्योंकि शराब की दुकान पर दिनभर शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है । जो शराब के नशे में धुत्त आने जाने वाले ग्रामीणों को जाते आते समय शराबियों द्वारा गाली गलौज तक की जाती हैं जिससे कभी भी अप्रिय घटना होने से इनकार नहीं किया जा सकता हैं । इन सब से ग्रामीण बहुत परेशान है इस परेशानी इस अवैध गतिविधि से त्रस्त ग्रामीणों के द्वारा रंभाखेड़ी सहित आस पास की और दो ग्राम पंचायत परसोडा रमली दोनों सरपंचों के साथ मिल कर सभी ग्रामीण केदारखेड़ा, परसोडा, रमली द्वारा थाना प्रभारी को आवेदन दिया है । जल्द ही कच्ची शराब अवैध दुकान को बंद नहीं किया जाता तो ग्रामीणों के द्वारा शराबबंदी आंदोलन किया जाएगा ग्रामीण सरपंच प्रमोद चौकीकर,लीलाधर हुडे, सरपंच ग्राम पंचायत परसोडा,सरपंच ग्राम पंचायत रमली नीलेश कायस्थ,राजेश मोड़क,विजय पूरी,ललित सरले,दुर्गेश ख्यालीराम,उत्तम हुडे,केदार कायस्थ,कमल पुडे,राजू,सुनील,कैलाश आदि ग्रामीण उपस्थित थे

आय से अधिक संपत्ति मामले में फंसे डिप्टी कमिश्नर, ईओडब्ल्यू का छापा

Deputy commissioner caught in disproportionate assets case, EOW raids जबलपुर। आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर जगदीश सर्बटे संभागीय उपायुक्त के जबलपुर और भोपाल स्थित आवास पर ईओडब्ल्यू ने छापा मारा है। डिप्टी कमिश्नर जगदीश सर्वटे के जबलपुर स्थित घर शंकर शाह नगर स्थित शासकीय आवास एवं जबलपुर अधारताल स्थित निजी निवास पर छापामार कार्रवाई की है। संपत्तियां, बैंक खातों, नगदी और आभूषण सहित दस्तावेजों का ईओडब्ल्यू अवलोकन कर रही है। यह कार्रवाई सुबह 6:00 बजे से शुरू हुई है। सर्चिंग कार्रवाई पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा की डिप्टी कमिश्नर ने कितनी आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है।

कूनो में बारिश से बढ़ी चीतों की मुश्किलें, पानी भरे गड्ढों-दलदली जमीन में फंसने का मंडरा रहा खतरा

Rain in Kuno has increased the difficulties of cheetahs, there is a danger of them getting trapped in water filled pits and marshy land ग्वालियर। कूनो नेशनल पार्क में लगातार हो रही भारी वर्षा ने एक बार फिर चीतों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि मादा चीता ‘आशा’ और उसके तीन शावक रविवार को पार्क की सीमा पार कर बागचा क्षेत्र की ओर निकल गए। इस समय जंगल में चारों ओर जलभराव और दलदल जैसी स्थिति है, जिससे ट्रैकिंग में भारी बाधा आ रही है। जंगल के बाहर पहुंचना जोखिम भरापार्क की सीमा पार कर चुके चीतों के सामने नहर में डूबने और गड्ढों में फंसने का खतरा बना हुआ है। उल्लेखनीय है कि पिछले साल चीता ‘पवन’ की मौत पानी से भरे एक गड्ढे में गिरने से हो चुकी है। इसी को ध्यान में रखते हुए, वन विभाग की टीम विशेष सतर्कता बरत रही है, लेकिन वर्षा और रास्तों के बाधित होने के कारण ट्रैकिंग बेहद मुश्किल हो गई है। गार्ड्स और ट्रैकर्स की सीमाएंहालांकि सभी चीतों के गले में कालर आइडी लगे हुए हैं, फिर भी ट्रैकिंग टीमें बारिश के चलते मौके पर जल्दी नहीं पहुंच पा रहीं। पानी से भरे रास्तों और कीचड़ के कारण न तो गाड़ियों से पहुँचना संभव है और न ही पैदल ट्रैकिंग आसान रह गई है। इसी कारण, ट्रैकर्स और वनरक्षकों ने एक प्रस्ताव प्रबंधन के सामने रखा है कि मानसून खत्म होने तक चीतों को सुरक्षित बाड़ों में रखा जाए। संक्रमण से बचाव के उपायकूनो डीएफओ थिरूकुरल आर ने बताया कि सभी चीतों को संक्रमण से बचाने के लिए एंटी एक्टो परजीवी दवा दी जा चुकी है। साथ ही लगातार निगरानी जारी है। कूनो नेशनल पार्क में इस समय कुल 26 चीते हैं, जिनमें 9 वयस्क (6 मादा, 3 नर) और 17 भारत में जन्मे शावक शामिल हैं। इनमें से 16 चीते अब खुले जंगल में विचरण कर रहे हैं। शावकों के लिए स्थिति ज्यादा संवेदनशीलमादा चीतों के साथ मौजूद शावकों के लिए बारिश के मौसम में खुले जंगल में रहना और भी खतरनाक है। पानी भरे गड्ढों और दलदली जमीन में उनके फिसलने या फंसने का खतरा लगातार बना हुआ है। ट्रैकिंग रूट्स में पानी भरने से निगरानी टीमों की गतिविधि सीमित हो गई है, जो किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता में बाधा बन सकती है।

नगर में हरियाली महोत्सव की धूम, महिलाओं ने किया कार्यक्रम आयोजित

Hariyali Mahotsav celebrated in the city, women organized the program हरिप्रसाद गोहेआमला। आमला के पशुपतिनाथ मंदिर बंधा रोड में हरियाली महोत्सव का आयोजन किया गया । जिसमें मंदिर समिति से जुड़ी महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया । कार्यक्रम के दौरान वास्तव में सभी दूर हरियाली ही हरियाली नजर आ रही थी, सभी महिलाएं हरे परिधान में नजर आई । महिलाओं ने वृक्षारोपण कर कार्यक्रम का आगाज किया । कार्यक्रम भगवान शिव तथा माता पार्वती को समर्पित था । कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा सावन के झूले का आनंद लिया तथा भजनों के माध्यम से माता पार्वती तथा भगवान भोलेनाथ की स्तुति की । कार्यक्रम के पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया ।

वार्ड पार्षद ने बताई रेलवे कालोनी की समस्या, मंत्री जी ने समस्या निराकरण करवाने जताया भरोसा।

Ward councilor told about the problem of railway colony, the minister expressed confidence in solving the problem. हरिप्रसाद गोहेआमला ! रविवार आमला पहुंचे श्री दुर्गादास उइके केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार से वार्ड क्रमांक 11 की पार्षद ओमवती विश्वकर्मा ने मुलाकात कर रेलवे कालोनी आमला के पार्क, रेलवे स्टेडियम का जीर्णोद्धार एवं लोको हनुमान मंदिर के सामने मुख्य सड़क के सुधार की मांग कर ज्ञापन सौंपा गया। वहीं पार्षद ने ज्ञापन के माध्यम से रेलवे कालोनी में व्याप्त विभिन्न समस्याओं से भी अवगत कराया। बताया कि आमला में खिलाड़ियों के लिए कोई भी सर्वसुविधा युक्त खेल मैदान नहीं है।इस बाबत रेलवे स्टेडियम जो कि शहर के मध्य में स्थित है इस स्टेडियम का जीर्णोद्धार करवाया जावे स्टेडियम में अन्य सुविधाओं का विस्तार करवाए।रेलवे कालोनी स्थित सरस्वती पार्क जो कि वर्तमान में जर्जर स्थिति में है इस पार्क का सुधार कार्य करवाया जावे पार्क में खेलकूद उपकरण, पाथ वे निर्माण, सौंदर्यीकरण,पर्याप्त लाइट सहित अन्य सुविधाओं का विस्तार करवाया जावे जिससे इसका लाभ बच्चो सहित अन्य लोगों को मिल सके। साथ ही लोको हनुमान मंदिर के सामने की सड़क सहित बारा क्वाटर शिव मंदिर के सामने की सड़क, एवं रेलवे कालोनी आमला की अन्य सड़कों का सुधार करवाया जावे सड़क का सुधार कार्य शीघ्र हो । वही रेलवे कालानी के आवासों का सुधार कार्य,शुद्ध पेयजल की सतत् आपूर्ति की व्यवस्था आदि के कार्य हो । एवं विभिन्न ट्रेनों के स्टॉपेज सहित अन्य मांगों का ज्ञापन सौंपा गया।केंद्रीय मंत्री श्री उइके ने कहा कि इसे वे शीघ्र ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष रखेंगे और इसका त्वरित निराकरण का पूरा पूरा प्रयास करेंगे ।

परिवार में संस्कारों की परम्परा के लिए उत्कृष्ट कार्य कर रहा गायत्री परिवार: विधायक योगेश पंडाग्रे

Gayatri Parivar is doing excellent work for the tradition of values in the family: MLA Yogesh Pandagre हरिप्रसाद गोहेआमला ! अखिल विश्‍व गायत्री परिवार जिला समन्‍वय समिति बैतूल के तत्‍वावधान में वृक्षगंगा अभियान की पुर्णाहुति में एक सप्‍तपंर्णी का पौधा लगाकर 108 कुण्‍डीय गायत्री महायज्ञ की सफलता के सत्र दियें मान. दुर्गादास उईके केन्‍द्रीय (राज्‍य) मंत्री आदिम जाति मामले ने बताये और गायत्री परिवार के परिजनों को पर्ण समर्पण भाव से यज्ञ और गायत्री की सेवा करने हेतु एकजुट होकर समर्पण भाव से कार्य करने की प्रेरणा दी। वहीं आमला-सारणी विधायक डॉ योगेश पंडागरे ने अपने उदबोधन में कहा कि गायत्री परिवार विभिन्‍न सामाजिक कुरितियों को खत्‍म करने और परिवार में संस्‍कारों की परम्‍परा कें लिए उत्‍कृष्‍ट कार्य कर रहा है। वहीं जिला समन्‍वय समिति के जिला समन्‍वयक डा कैलाश वर्मा ने बताया कि वे आमला विकासखण्‍ड में शक्तिसंवर्धन 108 कुण्‍डीय गायत्री महायज्ञ के प्रयाज क्रम में लगभग 5000 पौधों का रापेण करेंगें। प्रत्‍येक पौधों को ट्रीगार्ड या अन्‍य संसाधनों से सुरक्षा देने का काम युवा प्रकोष्‍ठ गायत्री परिवार करेंगा। आज रेल्‍वे स्‍टेडियम में सप्‍तपर्णी, आम, बरगद आदि के पौधें लगाकर ट्रीगार्ड से सु‍रक्षित किया गया बता दें की गायत्री परिवार जन सहयोग से ट्रीगार्ड लेकर तरूपुत्र बनवा रहें है जिसमें परिजन इस ट्रीगार्ड देकर प्रकृति के लिए अपना योगदान दे रहें है। इस मौके पर नगरपालिका अध्‍यक्ष नितिन गाडरे ने वृक्षगंगा अभियान के तरूपुत्र बनाने हेतु एक ट्रीगार्ड और पौधा लगाकर इस अभियान में अपना योगदान दिया और बताया की यह परंपरा नगर में चल पड़े तो हमारा शहर आने वाले 10 सालों में हरा-भरा हो जायेगा । इस कार्यक्रम में नगर के गणमान्‍य नागरिकों समेत बार एसोसिएशन के अध्‍यक्ष अशोक वर्मा और अखिल विश्‍व गायत्री परिवार कें सैकड़ो परिजन मौजद रहें।

एमपी में फॉरेस्ट टीम पर जानलेवा हमला, लाठी-डंडों से जमकर पीटा, 2 डिप्टी रेंजर समेत 5 घायल

Deadly attack on forest team in MP, beaten with sticks, 5 injured including 2 deputy rangers Attack On Forest Team :मध्य प्रदेश के कटनी जिले में वनकर्मियों पर जानलेवा हमला करने का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि, विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से हमला कर बेरहमी से मारपीट की गई है। हमले में 2 डिप्टी रेंजरों के साथ 3 वन रक्षक घायल हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, वन विभाग की टीम गांव में अतिक्रमण हटाने पहुंची थी, जिससे खफा होकर ग्रामीणों ने उनपर हमला कर दिया। जैसे-तैसे वो ग्रामीणों से जान बचाकर गांव से बचकर निकले हैं। फिलहाल, टीम की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर धरपकड़ शुरु कर दी है। बता दें कि, जिले की ढीमरखेड़ा इलाके के अंतर्गत आने वाले ग्राम बिहरिया से सटी वनभूमि पर अतिक्रमण कर हल बैल से जुताई कर खेती की तैयारी कर ली गई थी। वन भूमि पर कब्जे की शिकायत पर वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान अतिक्रमणकारियों ने पहले तो विरोध करते हुए वन्य टीम से जमकर गाली-गलौज की। इसपर भी उन्होंने बस नहीं किया और टीम पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में दो डिप्टी रेंजरों और तीन वनरक्षक घायल हो गए। टीम से मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल होने लगा है।

लाइफ कॅरियर सीनियर सेकेण्डरी सी.बी.एस.ई. स्कूल आमला में विकासखण्ड स्तरीय शालेय शतरंज प्रतियोगिता आयोजित

Life Career Senior Secondary CBSE School Amla organized Block level school chess competition. हरिप्रसाद गोहेआमला । लाइफ कॅरियर सीनियर सेकेण्डरी सी.बी.एस.ई. स्कूल में विकासखण्ड स्तरीय शालेय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विकासखण्ड आमला के सभी स्कूलों के खिलाडियों ने 14, 17 एवं 19 आयु वर्ग के बालक एवं बालिका वर्ग में अपने खेल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम मुख्य अतिथि पीएम श्री स्कूल जम्बाड़ा के सहदेव गव्हाडे़, सी.एम.राइज (सांदीपनी) स्कूल आमला के खेल प्रभारी परवेज आलम एवं प्रदीप नागले के विशिष्ट आतिथ्य तथा म.प्र. हाईकोर्ट जबलपुर के एडवोकेट शाहिद उल्लाह बेग की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। अपने मुख्य आतिथ्य उदबोधन में सहदेव गव्हाड़े ने कहा कि खेल हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। खेलने से हमारे शरीर की शक्ति बढती है और हम तन्दुरूस्त रहते है। यह हमे स्वस्थ रखने के साथ साथ मानसिक, शारीरिक और सामाजिक विकास का भी माध्यम है। अपने अध्यक्षीय उदबोधन में एडवोकेट बेग ने कहा कि खेल तनाव एवं चिन्ता से मुक्ति प्रदान करता है तथा विद्याथियो में समयबध्दता, धैर्य, अनुशासन, समुह में कार्य करने एवं लगन सिखाता है। इस प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी मुलताई में आयोजित होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। कार्यक्रम का कुशल संचालन शिक्षक श्रीराम कोकाटे ने किया तथा व्यायाम शिक्षक अमित पटवारी ने सभी अतिथियों का आभार माना। इस अवसर पर एडवोकेट हसीब बेग, श्रीमती शिवली गोस्वामी, श्रीमती रश्मि सोनी, श्रीमती मनीषा रावत, श्रीमती योगिता नारे, श्रीमती मोनिका पांडे, श्रीमती ललीता दाबडे आदि लोग उपस्थित थे।

मुलताई से यात्रा आमला पहुंचने पर नगर वासियों ने जगह, जगह किया भव्य स्वागत।

When the Yatra reached Amla from Multai, the city residents gave it a grand welcome at many places. हरिप्रसाद गोहेआमला। क्षेत्र की खुशहाली एवं रूठी बारिश को प्रारंभ कराने दस कावड़ियों का दल मां ताप्ती के उदगम स्थल मुलताई से पवित्र जल लेकर भोपाली स्थित छोटा महादेव पद यात्रा करते रवाना हुए। कावड़ियों की पद यात्रा मुलताई से बैतूल ब्लाक के माहिया ग्राम पहुंची जहां ग्रामीणों ने कावड़ यात्रा का भव्य स्वागत कर शुभ यात्रा की कामना की। बाद काफिला आमला के लिए निकाला यहां उपनगरी बोड़खी सहित जनपद चौक पर श्रद्धालुओं ने पद यात्रा कर रहे कावड़ियों को तिलक, पुष्प वर्षा एवं पुष्प माला पहना कर उनका भव्य स्वागत किया गया। पद यात्रा के दौरान कांवड़िए अपने कांधों पर सुसज्जित कावड़ रख पैदल चल रहे थे वहीं धर्मप्रेमी जनता द्वारा यात्रा का उत्साह वर्धन किया जा रहा था। हमारे प्रतिनिधि से चर्चा के दौरान कावड़ियों ने बताया हमारी यह कावड़ पद यात्रा का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की खुशहाली एवं अच्छी वर्षा होने के लिए की जा रही हे। यात्रा का समापन भोपाली स्थित छोटा महादेव की पूजा अर्चना कर होगा । गौरतलब हो कि पुलिस प्रशासन द्वारा उप निरीक्षक बल राम यादव के मार्गदर्शन में पुलिस बल द्वारा पद यात्रा के दौरान बेहतर सुरक्षा व्यवस्था के इंतजामात किए गए थे।

बड़ी खबर, अब ‘राम बाग’ कहलाएगा अशोका गार्डन, हमीदिया और हबीबगंज का नाम भी बदलेगा

ashoka garden now called ram bagh hamidia and habibganj also renamed Bhopal News : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल शहर के प्रमुख जगहों के नाम बदलकर शहर सरकार ‘शुद्धिकरण अभियान’ चला रही है। दावा किया जा रहा है कि, अब गुलामी और विदेशी आंक्राताओं के नाम से नहीं, बल्कि भोपाल की पहचान भारतीय संस्कृति के नामों से होगी। इसी के चलते नगर निगम द्वारा हमीदिया कॉलेज, हमीदिया अस्पताल, हबीबगंज के साथ-साथ शहर के कई प्रमुख इलाकों के नाम बदलने के लिए शासन से मांग की है। इसी के तहत मेयर इन काउंसिल (MIC) ने शहर के बड़े और प्रमुख इलाके में शामिल अशोका गार्डन का नाम बदल भी दिया है। इस इलाको को अब ‘राम बाग’ नाम से जाना जाएगा। मीडिया से बातचीत के दौरान नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने कहा कि, गुलामी और विदेशी आक्रांताओं के नामों को बदलना जरूरी है। भारतीय संस्कृति के नामों से भोपाल को राजा भोजपाल की पहचान मिले। कई सड़कों और संस्थानों के नाम बदलने के लिए शासन को पत्र लिखा गया है। शहर सरकार की शक्तियों का उपयोग कर अशोका गार्डन का नाम बदलकर राम बाग का प्रस्ताव पारित हुआ है। निगम अद्यक्ष ने कहा कि, भोपाल का नवाब रहा हमीदुल्लाह खान के नाम की सड़कों के नाम बदले। भोपाल का हमीदुल्लाह खान पाकिस्तान में विलय चाहता था। इसलिए ये शुद्धिकरण का अभियान है। विपक्ष के मति में भ्रम और अशुद्धि है।

भोपाल प्रशासन का बड़ा फैसला, स्कूलों में ई-रिक्शा पर प्रतिबंध लगेगा, बच्चों की सेफ्टी के सही नहीं

Bhopal administration’s big decision, e-rickshaws will be banned in schools, not good for children’s safety भोपाल: शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए शुक्रवार को कंट्रोल रूम में एक मीटिंग हुई। सांसद आलोक शर्मा ने जिला प्रशासन, पुलिस, नगर निगम और पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए। मीटिंग में लेफ्ट-टर्न को सुधारने, ई-रिक्शा पर नियंत्रण रखने, ट्रांसफार्मर हटाने और पार्किंग व्यवस्था को ठीक करने जैसे मुद्दों पर बात हुई। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को उनके अधूरे प्लान के लिए फटकार लगाई गई और उन्हें एक हफ्ते में ट्रैफिक एक्सपर्ट्स के साथ मिलकर लेफ्ट टर्न सुधार का प्लान पेश करने का निर्देश दिया गया। शहर के 42 चौराहों पर लेफ्ट टर्न की समस्या को दूर करने के लिए 3 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। ई-रिक्शा पर रोकई-रिक्शा के गलत इस्तेमाल को लेकर चिंता जताई गई और कलेक्टर ने कहा कि बच्चों को ई-रिक्शा में स्कूल भेजना सुरक्षित नहीं है। इसलिए स्कूलों में ई-रिक्शा को प्रतिबंधित करने का फैसला लिया गया, क्योंकि यह बच्चों की सुरक्षा के लिए जरूरी था। मीटिंग में सड़कों से अतिक्रमण हटाने और कंडम वाहनों को हटाने पर भी बात हुई। सांसद शर्मा ने ट्रांसफार्मर और खंभों को हटाने की बात कही और पार्किंग व्यवस्था को आम लोगों के लिए आसान बनाने के निर्देश दिए। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को फटकारसांसद आलोक शर्मा ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को फटकार भी लगाई। दरअसल, पीडब्ल्यूडी अधिकारी बिना किसी वर्किंग प्लान के मीटिंग में पहुंच गए थे। इस पर सांसद ने नाराजगी जताई। मीटिंग में संबंधित विभागों को कुछ निर्देश दिए गए। उन्हें मैनिट के ट्रैफिक विशेषज्ञों की मदद से सभी 42 चौराहों की समीक्षा रिपोर्ट और एस्टीमेट तैयार करने को कहा गया। इससे जल्द से जल्द काम शुरू किया जा सके। ऐसा करने से ट्रैफिक जाम में कमी आएगी और लोगों का आना-जाना आसान हो जाएगा। साथ ही, चौराहों की सुरक्षा और दृश्यता भी बेहतर हो जाएगी।

स्कूली बच्चों को थाना प्रभारी ने दिलाई नशा से दूर रहने शपथ, अन्य को भी समझाइश देने की पहल।

Police station in-charge made the school children take an oath to stay away from drugs and also took the initiative to give advice to others. हरिप्रसाद गोहेआमला। मध्यप्रदेश सरकार के महत्वकांक्षी नशा मुक्त मध्य प्रदेश अभियान की अभिनव पहल का आमला पुलिस थाना में बखूबी असर देखा जा रहा है।आमजन सहित स्कूली बच्चो में नशा मुक्त मध्य प्रदेश अभियान अंतर्गत जनजागरुकता का संदेश देने जिला पुलिस अधीक्षक निश्चल झरिया के निर्देश पर आमला नगर निरीक्षक सत्यप्रकाश सक्सेना के मार्गदर्शन में आमला थाना स्टाफ टीम द्वारा नगर में विभिन्न चौक चौराहों एवं स्कूलों में पहुंच नशा के दुष परिणामों एवं नशा आगे से नहीं करने एवं अन्य लोगों को नशा नहीं करने देने प्रेरित किया जा रहा हे। थाना प्रभारी आमला सत्यप्रकाश सक्सेना से प्राप्त जानकारी अनुसार मध्य प्रदेश शासन एवं उच्च अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देशानुसार थाना आमला पुलिस द्वारा नगर के सीएम राइज स्कूल के बच्चों की मौजूदगी में नगर के विभिन्न मार्गों से होकर हाथों में नशा मुक्त मध्य प्रदेश अभियान अंतर्गत स्लोगन लिखी तख्ती एवं नशा से बचाव के नारे लगाते हुए स्कूली बच्चों ने विशाल रैली निकाली गई वहीं सीएम राइज स्कूल में पहुंच थाना प्रभारी ने नशा मुक्त अभियान अंतर्गत बच्चों को जनजागरुकता संदेश देकर नशा नहीं करने सामूहिक शपथ दिलाई गई। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान की नगर में सराहना की जा रही हे। मध्य प्रदेश पुलिस के मुखिया द्वारा प्रदेश के नागरिकों को नशे के प्रति जागरूकता हेतु चलाए जा रहे अभियान- ” नशे से दूरी है जरूरी” के तारतम्य में पुलिस थाना आमला की थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सक्सेना उप निरीक्षक बलराम यादव एवं थाने के बल को साथ लेकर आज दिनांक 16.7.2025 को 1200 बजे सीएम राइस स्कूल आमला के लगभग 700 बालक एवं बालिका विद्यार्थियों एवं स्कूल का शिक्षण स्टाफ के सहयोग से कस्बे के मुख्य मार्गों पर “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के अंतर्गत स्लोगन हाथ में लिए हुए एवं नशा विरोधी नारे लगाते हुए लिए विशाल रैली का आयोजन किया गया एवं शपथ दिलवाई गई। आमला की जनता द्वारा इस अभियान का बड़े उत्साह से समर्थन किया जा रहा है।

छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति स्थापना हेतु नगर पालिका अध्यक्ष एवं तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

Memorandum submitted to the Municipal President and Tehsildar for the installation of the statue of Chhatrapati Shivaji Maharaj हरिप्रसाद गोहेआमला। महान राष्ट्रभक्त देश के हिंदू हृदय सम्राट भारतीय नौसेना के जनक छत्रपति शिवाजी महाराज की आमला नगर में मूर्ति स्थापना हेतु कुंबी समाज ने नगर पालिका अध्यक्ष एवं तहसीलदार महोदय को आज ज्ञापन सौंपा गया।इस संबंध में समाज के यशवंत चढ़ोकार ने बताया कि समाजसेवी एवं दैनिक भास्कर के पूर्व वरिष्ठ पत्रकार हरिहरराव देशमुख जी के नेतृत्व में कुनबी समाज ने नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे उपाध्यक्ष किशोर माथनकर प्रभारी सीएमओ प्रकाश देशमुख को ज्ञापन सौंपकर छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति आमला नगर में स्थापित करने की मांग की, इससे पूर्व समाज की वरिष्ठ हरिहरराव देशमुख जी द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाकर ज्ञापन तैयार किया ज्ञापन में बताया गया कि कैसे वीर शिवाजी महाराज ने हिंदू समाज को एकत्रित कर हमारे देश की रक्षा की एवं बाहरी ताकतो को भगाया युवाओं को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए आमला के सभी प्रबुद्धजन आम नागरिक एवं सभी छत्रपति शिवाजी महाराज से प्रेरणा लेते हैं और चाहते हैं कि उनकी मूर्ति की स्थापना आमला नगर में हो जिससे कि आम नागरिको सहित आने वाली पीढ़ी को उनकी वीरगाथाओं की जानकारी रहे। दिनांक 16 जुलाई को प्रातः 10:30 बजे अंबेडकर पार्क में जमा हुए लोगों द्वारा जब नगर पालिका अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपने की सूचना दी तो उन्होंने स्वयं उपस्थित होकर ज्ञापन लेने का आग्रह किया जिससे वहां उपस्थित लोग उनके इस सरल व्यवहार से बड़े प्रभावित हुए कुछ ही समय में नगर पालिका अध्यक्ष उपाध्यक्ष सीएमओ सहित अंबेडकर पार्क में उपस्थित हुए समाज के अरविंद पाटणकर द्वारा उन्हें ज्ञापन पढ़कर सुनाया गया तत्पश्चात समाज के सभी वरिष्ठ जनों द्वारा ज्ञापन सौंपा गया अध्यक्ष, उपाध्यक्ष द्वारा शीघ्र ही इसे परिषद की बैठक में प्रस्ताव लेकर इसे मूर्त रूप प्रदान करने का आश्वासन दिया गया साथ ही उनके द्वारा बताया गया की चंद्रभागा नदी पर बन रहे पार्क का नाम छत्रपति शिवाजी महाराज होगा एवं शीघ्र ही इसका शुभारंभ किया जाएगा ज्ञापन देते समय प्रमुख रूप से पार्षद शोभा देशमुख,किरणलता देशमुख, देवीदास खाड़े ,सुदामा साबले, हेमंत देशमुख ,राजेंद्र कावड़कर ,राजेंद्र दवण्डे, सोनू साबले, रवि घानेकर ,पुरुषोत्तम लिखितकर, अजाबराव धोटे , मनीष देशमुख,अशोक गाडवे, भगवत सराटकर ,जयंक देशमुख साहबराव चिलातटे मारुति पाटणकर, यशवंत डेंगे,दीपक देशमुख मौजूद रहे ।

गुणों का बखान पूजन है,गुणों को प्राप्त करना भक्ति है: मुनिश्री विनत सागर जी

Describing virtues is worship, attaining virtues is devotion: Munishri Vinat Sagar Ji हरिप्रसाद गोहेआमला। वाणी महत्वपूर्ण नहीं वाणी को व्यक्त करने वाला वक्ता वाणी को महत्वपूर्ण बनाता है। किसी को बुरा मत बोलो,कोई बोले तो मध्यस्थ हो जाओ निराकरण स्वतः ही हो जाता है उक्त आशय के विचार 108 मुनिश्री विनत सागर जी ने चतुर्मास के अंतर्गत जैन संत निवास आमला में प्रवचन के दौरान व्यक्त किए,मुनिश्री ने कहा कि अध्यात्म से राग और भक्ति से द्वेष समाप्त होता है। उच्चारणाचार्य वर्षायोग के अंतर्गत आमला में पहली बार किसी मुनिश्री का चातुर्मास आमला में हो रहा है।मुनिश्री विनत सागर के मुखारबिंद से आध्यात्म ज्ञान दर्शन की बयार प्रवाहित हो रही है जिसका पुण्य लाभ लोग प्राप्त कर रहे है।आमला में सकल जैन समाज के तत्वाधान में यह आयोजन सम्पन्न हो रहा है। संत निवास आमला में प्रतिदिन सुबह 8 से 10 बजे तक और दोपहर में 2 बजे से 4 बजे तक मुनिश्री विनत सागर जी का प्रवचन हो रहा है जिससे सुनने बड़ी संख्या में न केवल जैन समाज के बल्कि अन्य समाज के लोग भी पहुंच रहे है। मुनिश्री विनत सागर जी महाराज के चातुर्मास के अंतर्गत चार माह तक ज्ञान भक्ति अध्यात्म की बयार पूरे आमला में प्रवाहित होगी। इसके अंतर्गत मंगलवार से भक्तामर शिविर भी प्रारंभ हुआ जिसमें जैन धर्म दर्शन,अध्यात्म,भक्ति,पूजन आदि के महत्व को बताया जावेगा।शिविर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में पुरुष महिलाएं पहुंच रहे है। मुनिश्री विनत सागर जी का यह चतुर्मास आमला के लिए कल्याणकारी होगा। इसी के अंतर्गत रविवार को भवानी लान आमला में रजत कलश स्थापना का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जिसमें बड़ी संख्या में लोग जिले ही नहीं बल्कि दूसरे प्रदेश से भी पहुंचे। इस वृहद आयोजन में क्षेत्रीय विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे भी पहुंचे और उन्होंने भी मुनिश्री का आशीर्वाद लिया। कलश स्थापना के कार्यक्रम में लोगो का उत्साह चरम पर दिखा सभी ने भक्ति भाव से इस आयोजन को सफल बनाया। भक्तामर शिविर में ज्ञान का लाभ लेकर लोग धन्य हो रहे है।सभी का कल्याण हो इस भाव से यह आयोजन चल रहा है।आयोजन समिति ने बताया कि आमला के इतिहास में पहली बार मुनिश्री का चर्तुमास हो रहा है। यह आमला के लोगों के लिए कल्याणकारी होगा। सब सुखी हो सबका कल्याण हो इसी भाव से यह आयोजन सम्पन्न हो रहा है।

आमला पुलिस ने दिलाई शपथ, लोगों को नशा नहीं करने दिया जन जागरूकता संदेश ।

Amla police administered oath to people and did not allow them to take drugs, public awareness message. हरिप्रसाद गोहेआमला। मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे प्रदेश स्तरीय नशा मुक्त मध्य प्रदेश अभियान मुहिम का असर मंगलवार थाना क्षेत्रांतर्गत आने वाले शहर के व्यस्ततम चौराहे जनपद चौक पर देखा गया। उक्त अभियान अंतर्गत आमला पुलिस द्वारा उप निरीक्षक बलराम यादव थाना आमला के मार्गदर्शन में आमला पुलिस दल द्वारा शहरी तथा अंचल के ग्रामीणों की मौजूदगी में सर्वप्रथम उन्हें नशा नही करने शपथ दिलवाई गई बाद मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्त मध्य प्रदेश अभियान अंतर्गत समझाइश देकर जन जागरूकता का संदेश आम जन को दिया गया । गौरतलब हो कि मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा “नशा मुक्ति अभियान” 15 से 30 जुलाई तक चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य नशे को रोकने के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता पैदा करना भी है। इस अभियान के तहत, पुलिस और प्रशासन के साथ समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता रहेगी। दिया नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता संदेश उप निरीक्षक यादव ने लोगो को नशा नहीं करने जागरूक करते हुए कहा आप भी किशोर, युवा और अन्य नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करे कम से कम प्रत्येक व्यक्ति द्वारा बीस लोगों को यह संदेश पहुंचाना हे वहींलोगों को नशे की लत से दूर रहने और स्वस्थ जीवन अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना तथानशे के खिलाफ सामाजिक जागरूकता पैदा करने और लोगों को इसके दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देना यह हम सभी की जिम्मेदारी हे। जिस बात की सभी को सामूहिक शपथ भी दिलाई गई । अभियान अंतर्गत मध्यप्रदेश सरकार ने नशा मुक्ति के लिए कई पहल की हैं, जिनमें एडिक्शन ट्रीटमेंट फैसिलिटीज (एटीएफ) सेंटरों की स्थापना शामिल है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet