बाबूलाल वरकडे भगत (कान्हावाडी) को पद्मश्री पुरस्कार देने की मांग को लेकर अजाक्स संगठन आमला ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौपा ज्ञापन।
Ajax organization Amla submitted a memorandum to the SDM in the name of the President demanding Padmashree award for Babulal Varkade Bhagat (Kanhawadi). हरिप्रसाद गोहे आमला। आज दिनांक 30/01/2026 को अजाक्स जिला कार्यकारिणी बैतूल के आव्हान पर बाबूलाल वरकडे भगत (कान्हावाडी) को पद्मश्री पुरस्कार देने की मांग को लेकर अजाक्स संगठन आमला ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम आमला को ज्ञापन सौपा, सौपे गए ज्ञापन में निवेदन किया गया है कि बैतूल जिले के विकासखंड घोड़ाडोंगरी ग्राम पंचायत कान्हावाड़ी में जन्मे वैद्य बाबूलाल वरकडे जी का जन्म ग्राम कान्हावाड़ी में दिनांक 01/10/1938 को हुआ है आप वैद्य के रूप में विगत कई वर्षों से क्षेत्र में निरंतर जन सेवा और संपूर्ण भारत के लोगों को कैंसर की बीमारी या अन्य बीमारी से पीड़ित मरीजों का इलाज लगातार कर रहे हैं आयुर्वेद( जड़ी बूटियां) के द्वारा बीमारियां दूर कर रहे हैं साथ ही सभी मरीजों को निशुल्क सेवा दे रहे हैं। अतः राष्ट्रपति से अजाक्स संघ निवेदन करता है कि भविष्य में बाबूलाल वरकडे भगत को पद्मश्री पुरस्कार दिया जावे ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से अजाक्स तहसील अध्यक्ष आमला राजाराम नागले, अजाक्स ब्लॉक अध्यक्ष आमला श्रीमती रेखा धुर्वे, अजाक्स जिला उपाध्यक्ष बैतूल रामानंद बेले, अजाक्स जिला संयुक्तसचिव बैतूल देवानंद धुर्वे अजाक्स तहसील उपाध्यक्ष शिवप्रसाद गुजरे, श्रीमती रिंदों उइके,अजाक्स ब्लॉक उपाध्यक्ष दिनेश सोनारे,श्रीमती सरिता चौकीकर,अजाक्स तहसील महासचिव हरिदास पाटिल, रमेश ब्राह्मने, जगदीश निरापुरे, बालाराम मर्सकोले अजाक्स तहसील सचिव हरिदास बड़ोदे, श्रीमती रेखा नागले अजाक्स ब्लॉक कोषाध्यक्ष दवतसिंग धुर्वे, अजाक्स कार्यकारिणी सदस्य दिलीप कुमार दवंडे, श्रीमती मोनिका मर्सकोले सहित भारी संख्या में अजाक्स संगठन के सदस्यगण उपस्थित रहे ।