LATEST NEWS

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राज्य वन्य जीव बोर्ड की बैठक संपन्न

रायपुर. मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राज्य वन्य जीव बोर्ड की बैठक संपन्न मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य वन्यजीव बोर्ड की 16वीं बैठक आयोजित हुई। बैठक में बोर्ड की 15वीं बैठक के पालन प्रतिवेदन तथा नवीन एजेंडों पर चर्चा उपरांत प्रस्तावों को राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड के निर्णय हेतु प्रेषित करने पर सहमति बनी। मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि वन्यजीव हमारी प्रकृति की अमूल्य धरोहर हैं और उनके संरक्षण–संवर्धन के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए सतत निगरानी, अवैध गतिविधियों पर रोक तथा उनकी सुरक्षा के लिए जनभागीदारी को बढ़ावा देने पर जोर दिया। साथ ही, वनों के आसपास रहने वाले ग्रामीणों में जागरूकता बढ़ाने और युवाओं की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने की आवश्यकता बताई। मुख्यमंत्री ने न्यूनतम हस्तक्षेप के सिद्धांत को अपनाते हुए अत्यावश्यक कार्यों को ही वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास में बिना किसी छेड़छाड़ के पूर्ण करने पर बल दिया। उन्होंने सह-अस्तित्व के सिद्धांतों के अनुरूप सभी गतिविधियों के संचालन की बात कही।          बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य वन्यजीव बोर्ड की स्थायी समिति (Standing Committee of State Board for Wildlife) के गठन को मंजूरी दी गई। स्थायी समिति का गठन वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री की अध्यक्षता में किया जाएगा, जिसमें 11 अन्य सदस्य शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि वन्य प्राणियों की दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्रों में होने वाले कार्यों के प्रस्तावों पर राज्य वन्यजीव बोर्ड का अभिमत अनिवार्य होता है। बोर्ड की बैठकों के बीच अधिक अंतराल के कारण प्रस्तावों की स्वीकृति में विलंब की स्थिति बनती है। स्थायी समिति के गठन से वैधानिक मंजूरियों के त्वरित निपटान तथा वन्यजीव प्रबंधन से संबंधित मुद्दों के शीघ्र निराकरण में सहायता मिलेगी।     बैठक में उदंती–सीतानदी टाइगर रिजर्व अंतर्गत बरबांधा जलाशय में बांध एवं नहरों के जीर्णोद्धार एवं नवीन कार्य, पीएम जनमन योजना के अंतर्गत कबीरधाम जिले के कवर्धा वनमंडल में पंडरीपानी मेन रोड से सौरु तक मार्ग मजबूतीकरण, गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में ऑप्टिकल फाइबर बिछाने से संबंधित 6 प्रस्ताव, सेमरसोत अभ्यारण्य में ऑप्टिकल फाइबर बिछाने, उदंती–सीतानदी टाइगर रिजर्व में सीआरपीएफ कैंप की स्थापना तथा उदंती–सीतानदी टाइगर रिजर्व में ऑप्टिकल फाइबर बिछाने के प्रस्तावों का अनुमोदन कर उन्हें राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की स्वीकृति हेतु प्रेषित करने पर सहमति दी गई।               कार्यक्रम में वन मंत्री  केदार कश्यप, विधायक  धर्मजीत सिंह, मुख्य सचिव  विकास शील, अपर मुख्य सचिव मती ऋचा शर्मा, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख  व्ही. निवास राव, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव)  अरुण कुमार पाण्डेय सहित बोर्ड के अन्य सदस्य एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

विमेंस राउंड 1 के बाद गुंतास कौर संधू बनीं सर्वश्रेष्ठ भारतीय, रैंकिंग में 17वां स्थान

वेलिंगटन (न्यूज़ीलैंड) भारत की गुंतास कौर संधू ने गुरुवार को यहां रॉयल वेलिंगटन गोल्फ क्लब में वन-अंडर 71 का कार्ड खेला और विमेंस एमेच्योर एशिया-पैसिफिक के शुरुआती राउंड के बाद 17वें नंबर पर रहकर बेस्ट इंडियन बनीं। यह टूर्नामेंट द रॉयल एंड एंशिएंट, स्कॉटलैंड होस्ट कर रहा है, जो गोल्फ के नियमों के लिए वर्ल्ड गवर्निंग बॉडी है, और एशिया-पैसिफिक गोल्फ कन्फेडरेशन के साथ मिलकर खेल रही है। इंडियन गोल्फ यूनियन (आईजीयू) की भेजी गई चार मेंबर वाली टीम का हिस्सा, गुंतास ने पहले होल पर बोगी के साथ ठीक-ठाक शुरुआत की, फिर तीसरे, आठवें और 12वें होल पर बर्डी लगाईं। लेकिन 15वें होल पर बोगी ने उन्हें पीछे कर दिया। वह लीडर साउथ कोरिया की युनसेओ यांग से सात स्ट्रोक पीछे हैं। मुकाबले में शामिल दूसरी भारतीय, अनन्या सूद (2-ओवर 74; संयुक्त 42वें), ज़ारा आनंद (7-ओवर 79; संयुक्त 66वें) और जिया कटारिया (9-ओवर 81; संयुक्त 75वें) का पहला राउंड निराशाजनक रहा। दुनिया में 545वें नंबर पर मौजूद गुंतास कौर संधू का घरेलू सीज़न शानदार रहा, उन्होंने आईजीयू सर्किट पर चार बार जीत हासिल की, जिसमें गुजरात लेडीज एंड जूनियर गर्ल्स एमेच्योर, ईस्टर्न इंडिया लेडीज एंड जूनियर गर्ल्स एमेच्योर, सदर्न इंडिया लेडीज एंड जूनियर गर्ल्स एमेच्योर और महाराष्ट्र लेडीज एंड जूनियर गर्ल्स एमेच्योर गोल्फ चैंपियनशिप शामिल हैं। वह 2025 आईजीयू ऑल इंडिया लेडीज एंड जूनियर गर्ल्स एमेच्योर चैंपियनशिप में तीसरे स्थान पर रहीं। वर्ल्ड एमेच्योर एशिया-पैसिफिक के विजेता को तीन बड़ी चैंपियनशिप – एआईजी विमेंस ओपन, अमुंडी एवियन चैंपियनशिप और द शेवरॉन चैंपियनशिप में खेलने का न्योता मिलता है।  

नागपुर मंडल में विकास कार्यों के चलते निर्णय, छत्तीसगढ़ की 9 पैसेंजर ट्रेनें रद्द

बिलासपुर. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन बिलासपुर ने नागपुर मंडल में विकास कार्यों का हवाला दे छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 9 पैसेंजर ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। रेलवे ने बताया है कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल में अधोसंरचना विकास कार्य करने के लिए समपार फाटक क्रमांक 481 (किमी 948/19-21) बोरतलाव–दरेकसा खंड पर बॉक्स पुशिंग कार्य के लिए आरएच-गर्डर (RH-Girder) लॉन्चिंग एवं डी-लॉन्चिंग का कार्य किया जाना प्रस्तावित है। इस कार्य के निष्पादन के लिए 13-14 फरवरी 2026 को अप एवं डाउन लाइन पर तथा 13-14 मार्च 2026 को डी-लॉन्चिंग के लिए ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक कार्य तथा तृतीय लाइन पर लॉन्चिंग एवं डी-लॉन्चिंग का कार्य किया जाएगा। जिससे कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रद्द की जाने वाली गाड़िया– 1) गाड़ी संख्या 68721 रायपुर – डोंगरगढ़ मेमू दिनांक – 13, 14 फरवरी एवं 13, 14 मार्च 2026 को रद्द रहेगी। 2) गाड़ी संख्या 68723 डोंगरगढ़ – गोंदिया मेमू दिनांक – 13, 14 फरवरी एवं 13, 14 मार्च 2026 को रद्द रहेगी। 3) गाड़ी संख्या 68724 गोंदिया – रायपुर मेमू दिनांक – 14, 15 फरवरी एवं 14, 15 मार्च 2026 को रद्द रहेगी। 4) गाड़ी संख्या 68741 दुर्ग – गोंदिया मेमू दिनांक – 13, 14 फरवरी एवं 13, 14 मार्च 2026 को रद्द रहेगी। 5) गाड़ी संख्या 68744 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी – गोंदिया मेमू दिनांक – 13, 14 फरवरी एवं 13, 14 मार्च 2026 को रद्द रहेगी। 6) गाड़ी संख्या 68711 डोंगरगढ़ – गोंदिया मेमू दिनांक – 13, 14 फरवरी एवं 13, 14 मार्च 2026 को रद्द रहेगी। 7) गाड़ी संख्या 68716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी – गोंदिया मेमू दिनांक – 13, 14 फरवरी एवं 13, 14 मार्च 2026 को रद्द रहेगी। 8) गाड़ी संख्या 68715 बालाघाट – नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू दिनांक – 13, 14 फरवरी एवं 13, 14 मार्च 2026 को रद्द रहेगी। 9) गाड़ी संख्या 68714 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी – बालाघाट मेमू दिनांक – 13, 14 फरवरी एवं 13, 14 मार्च 2026 को रद्द रहेगी। विनियमित (Regulated) गाड़ियां-     गाड़ी संख्या 18109 टाटा–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस – दिनांक 13.02.2026 एवं 13.03.2026 को दुर्ग–बोरतलाव खंड के बीच विनियमित की जाएगी।     गाड़ी संख्या 18239 कोरबा – नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी दिनांक 13.02.2026 एवं 13.03.2026 को दुर्ग–बोरतलाव खंड के बीच विनियमित की जाएगी।

भोपाल में करोड़ों के विकास कार्यों की शुरुआत, राज्यमंत्री गौर ने किया शिलान्यास

भोपाल के विकास की नई उड़ान: राज्यमंत्री  गौर ने किया साढ़े 5 करोड़ से अधिक लागत के विकासकार्यों का भूमिपूजन साकेत नगर में 2 करोड़ 29 लाख, बाइपास से संपदा कॉलोनी तक 3 करोड़ 36 लाख की लागत से तक बनेगी सड़क भोपाल  पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  कृष्णा गौर ने शुक्रवार को गोविंदपुरा क्षेत्र में करीब साढ़े 5 करोड़ से अधिक की लागत से बनने वाली दो मुख्य सड़कों का भूमिपूजन किया। राज्यमंत्री  गौर ने कहा कि क्षेत्र के विकास में स्थानीय जनप्रतिनिधि महती भूमिका निभा रहे हैं। हर कार्य को उत्कृष्टता के साथ पूर्ण करने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि लगातार मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि साकेत नगर में विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं और ऐसे विकासकार्य निरंतर जारी रहेंगे। राज्यमंत्री गौर ने पंचवटी मार्केट से साकेत नगर एरिया में 1.7 किलोमीटर के रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया, इसकी अनुमानित लागत 2 करोड़ 29 लाख रुपए है। उन्होंने वार्ड 62 में पिरिया मोहल्ला संपदा कॉलोनी में 60 मीटर चौड़ाई वाली 1.3 किलोमीटर की सड़क का भी भूमिपूजन किया, जिसकी अनुमानित लागत 3 करोड़ 36 लाख रुपए है। कार्यक्रम में पार्षद ममता विश्वकर्मा,  अर्चना परमार,  छाया ठाकुर,  नीरज सिंह,  संतोष ग्वाला,  मनोज विश्वकर्मा,  नरेंद्र ठाकुर, समाजसेवी  करनेल सिंह,  लीलाधर मालवीय,  सुरेंद्र द्विवेदी,  अनिल गुप्ता सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और रहवासी मौजूद रहे।  

महाशिवरात्रि 2026: भद्रा में शिव पूजन संभव या वर्जित? जानिए पूरी धार्मिक व्याख्या

इस बार महाशिवरात्रि 15 फरवरी को मनाई जाएगी। महाशिवरात्रि पर भक्त शिवजी का अभिषेक और रुद्राभिषेक करते हैं। फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी 15 फरवरी को महाशिवरात्रि मनायी जाएगी। इस बार महाशिवरात्रि पर भद्रा लग रही है। ऐसे में भद्रा में शिवजी की पूजा होती है या नहीं भक्त इसको लेकर लोग कंफ्यूज रहते हैं।यहां हम आपको बताएंगे कि भद्रा में शिवजी की पूजा का क्या नियम है और इस दिन भद्रा किस समय लग रही है। चतुर्वेदी ने कहा कि सूर्य, बुध, शुक्र, राहु चार ग्रहों की युति में महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाएगा। इस दिन भद्रा कब रहेगी? इस बार महाशिवरात्रि पर भद्रा लग रही है। ऐसे में भद्रा में शिवजी की पूजा होती है या नहीं भक्त इसको लेकर लोग कंफ्यूज रहते हैं।यहां हम आपको बताएंगे कि भद्रा में शिवजी की पूजा का क्या नियम है और इस दिन भद्रा किस समय लग रही है। इस साल 15 फरवरी को सायं 05:04 बजे से प्रारंभ होकर 16 फरवरी सोमवार शाम 05 बजकर 34 मिनट तक चतुर्दशी रहेगी। इस साल 15 फरवरी को संपूर्ण रात्रि निशीथ व्यापिनी चतुर्दशी तिथि रहने के कारण 15 फरवरी को ही महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाएगा। आपको बता दें कि भद्रा में शिवपूजन पर कोई रोक नहीं है। शिवपूजा करने के लिए पाताल लोक भद्रा बाधक नहीं होता है। इस साल शिवरात्रि पर भद्रा 15 फरवरी को सायं 05.04 बजे से अगले दिन प्रातः 5.23 तक भद्रा योग रहेगा। ज्योतिषियों के अनुसार इस बार भद्रा पाताल लोक में होने के कारण उसका पृथ्वी पर असर नहीं पड़ेगा। चतुर्दशी तिथि की रात्रि क्यों है खास इसलिए सभी लोग आराम से महाशिवरात्रि पर्व पर शंकर जी का रुद्राभिषेक, पूजन अर्चन एवं रात्रि जागरण कर सकते हैं। ऐसा कहा जाता है कि शिव पूजा से आपको सुख समृद्धि ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। नाकोटिरुद्र संहिता एवं ईशान संहिता के अनुसार फाल्गुन कृष्ण पक्ष त्रयोदशी के उपरांत चतुर्दशी तिथि को रात्रि में महादेव शिवलिंग के रूप में अवतरित हुए थे, जिसमें करोड़ों सूर्य के समान तेज बताया गया है। भोलेनाथ का इन चीजों से करें अभिषेक भोलेनाथ के पूजन में दूध,दही, घी, शहद, शर्करा से पंचामृत अभिषेक करें और संभव हो सके तो गंगाजल से स्नान कराएं, फिर चंदन, रोली,अक्षत, बेलपत्र, धतूरा नाना प्रकार के सुगंधित पुष्प अर्पित करें। धूप-दीप कर फल व मिष्ठान का भोग लगाएं अंत में कपूर से आरती करें व पुष्पांजलि करें। ऐसा कहा जाता है कि शिवरात्रि पर्व पर व्रत रखने से मन शुद्ध होता है।

सेंसेक्स 1000 अंक गिरा, बाजार में कोहराम, 7 लाख करोड़ रुपये का निवेशक संपत्ति हुआ घट

मुंबई  अमेरिका में आई भारी गिरावट के बाद शुक्रवार को भारी शेयर बाजार में भी कोहराम मच गया. निवेशकों के पोर्टफोलियो लाल निशान पर बंद हुए. आईटी सेक्‍टर्स से लेकर रियल एस्‍टेट सेटर तक भारी बिकवाली हुई. इस हैवी गिरावट में टीसीएस, इंफोसिस और रिलायंस जैसे शेयरों ने इस गिरावट में ज्‍यादा योगदान दिया. सप्‍ताह के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्‍स 1048 अंक या 1.25 फीसदी गिरकर 82,626 पर क्‍लोज हुआ. वहीं निफ्टी50 336 अंक या 1.30 फीसदी गिरकर 25,471 पर क्‍लोज हुआ. बैंक निफ्टी में भी 553 अंकों की हैवी गिरावट रही. शुरुआती कारोबार में आईटी शेयरों में दबाव के कारण मार्केट गिरा था, लेकिन धीरे-धीरे बाकी सभी सेक्‍टर्स भी दबाव में आते चले गए और मार्केट में व्‍यापक स्‍तर पर बिकवाली हावी हुई. BSE के टॉप 30 शेयरों में से बजाज फाइनेंस और एसबीआई को छोड़कर बाकी सभी 28 शेयर गिरावट पर बंद हुए. सबसे ज्‍यादा गिरावट हिंदुस्‍तान यूनिलीवर,  एटर्नल, टाइटन, टाटा स्‍टील और टीसीएस के शेयरों में करीब 5 फीसदी तक रही. IT के अलावा गिरावट में मेटल, कंज्‍यूमर प्रोडक्‍ट्स, रियल एस्‍टेट, एनर्जी, बैंकिंग और फाइनेंस सर्विसेज ने योगदान दिया.  इसका मतलब‍ साफ है कि गिरावट व्‍यापक लेवल पर रही.    शेयर बाजार में क्‍यों आई भारी गिरावट?  बाजार के जानकारों का मानना ​​है कि आईटी शेयरों में आई तेज गिरावट का कारण AI के नेतृत्व में होने वाले तकनीकी व्यवधान और इसके परिणामस्वरूप पारंपरिक व्यापार मॉडलों के आसपास की अनिश्चितता को लेकर बढ़ती चिंताएं हैं.  विलियम ओ’नील इंडिया के इक्विटी रिसर्च प्रमुख मयूरेश जोशी ने बिजनेस टुडे को बताया कि आईटी सेक्‍टर में एक बड़ा बदलाव आ रहा है. बेहतर एआई एजेंटिक एजेंट और मजबूत एप्लिकेशन लेयर बनाने की होड़ न केवल इस क्षेत्र में, बल्कि इसके कार्यक्षेत्रों और इससे जुड़े अंतिम-उपभोक्ता उद्योगों में भी महत्वपूर्ण व्यवधान पैदा कर सकती है. मेरा मानना ​​है कि एक बड़ा बदलाव आने वाला है. हमें बस कुछ समय के लिए रुककर देखना चाहिए.  7 लाख करोड़ रुपये डूबे  बीएसई मार्केट कैप में शुक्रवार को भारी कमी आई. गुरुवार को बीएसई एमकैप 472.48 लाख करोड़ रुपये थे, जो 6.83 लाख करोड़ रुपये कम होकर 465.31 लाख करोड़ रुपये पर आ गया. वहीं अगर अमेरिकी मार्केट को देखें तो एक रिपोर्ट के मुताबिक, 3 दिनों के दौरान वहां करीब 90 लाख करोड़ रुपये साफ हुए हैं. 

US का सबसे बड़ा एयरक्राफ्ट कैरियर तैनात, ईरान पर बढ़ते तनाव के बीच ट्रंप का फैसला चर्चा में

न्यूयॉर्क ईरान से वार्ता के बीच अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सैन्य कार्रवाई की धमकी देने से भी नहीं चूक रहे हैं। दोनों देशों में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका अपना सबसे बड़ा एयरक्राफ्ट कैरियर शिप कैरिबिनय शिप में तैनात करने जा रहा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे मध्य एशिया भेजने का आदेश दे दिया है। जानकारी के मुताबिक अमेरिका का यूएसएस गेराल्ड आर फोर्ट शिप मध्य एशिया की तरफ रवाना हो चुका है। यह मई तक कैरीबियन शी में ही रुक सकता है। अमेरिका के इस शिप के साथ यूएसएस अब्राहम लिंकन कैरियर स्ट्राइक ग्रुप और तीन गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर भी होंगे। इस शिप को भूमध्य सागर से कैरीबियन सागर में अक्टूबर में ही भेज दिया गया था। माना जा रहा है कि डोनाल्ड ट्रंप वेनेजुएला में अभियान चलाने से पहले तैयारी पूरी कर रहे थे। इसके बाद पिछले महीने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ लिया गया और अमेरिका ले आया गया। ईरान को हमले की धमकी इजरायल के राष्ट्रपति बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को हमले की धमकी दी है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान उसकी बातों पर सहमत नहीं होता है तो जून की तरह के हमले एक बार फिर किए जाएंगे। नेतन्याहू के साथ इस मुलाकात में डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ बातचीत जारी रखने पर जोर दिया। अमेरिका ईरान के साथ परमाणु समझौते को आगे बढ़ाना चाहता है। ट्रंप और नेतन्याहू के बीच यह मुलाकात ‘व्हाइट हाउस’ (अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) में हुई। अमेरिकी राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ”यह मुलाकात बहुत अच्छी रही और दोनों देशों के बीच शानदार रिश्ते जारी रहेंगे।” उन्होंने कहा, ”कुछ भी निश्चित नहीं हुआ है, सिवाय इसके कि मैंने ईरान के साथ बातचीत पर यह देखने के लिए जोर दिया कि यह समझौता हो सकता है या नहीं।’ बीते दिनों ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा था कि वह इस बा की गारंटी दे सकते हैं कि ईरान कोई परमाणु हथियार नहीं बनाएगा। हालांकि अमेरिका को भी आश्वासन देना चाहिए परमाणु शक्ति के शांतिपूर्ण इस्तेमाल का हक उससे नहीं छीना जाएगा। ईरान ने नौ फरवरी को कहा था कि अगर उस पर लगे प्रतिबंध हटा दिये जाते हैं तो वह अपने 60 प्रतिशत संवर्धित यूरेनियम को डायल्यूट (गुणवत्ता कम) करने को तैयार है। ईरान की मेहर समाचार एजेंसी (एमएनए) के मुताबिक, ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन के प्रमुख मोहम्मद इस्लामी ने कहा कि अगर बदले में सभी प्रतिबंध हटा दिए जाते हैं तो ईरान यूरेनियम की गुणवत्ता कम करने पर विचार कर सकता है।

दिल्ली के आदेश पर MP कांग्रेस ने किया बड़ा एक्शन, कई पदाधिकारी हटाए और जिलों की कार्यकारिणी भंग

भोपाल मध्य प्रदेश कांग्रेस ने संगठनात्मक सख्ती दिखाते हुए चार जिलों की जिला कार्यकारिणी भंग कर दी है। यह फैसला अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के निर्देश के बाद लिया गया है। अब नई गाइडलाइन के अनुसार दोबारा कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। AICC ने सभी राज्यों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि छोटे जिलों में अधिकतम 31 और बड़े जिलों में 51 से ज्यादा सदस्य कार्यकारिणी में शामिल नहीं किए जाएं। इसी निर्देश के पालन में मध्य प्रदेश कांग्रेस ने छिंदवाड़ा, सागर, मऊगंज और झाबुआ जिलों में घोषित पदाधिकारियों से जिम्मेदारियां वापस ले ली हैं। कितने सदस्य कार्यकारिणी में शामिल किए जाएंगे? अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की ओर से प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) और जिला अध्यक्षों को भेजे गए पत्र में जिला कार्यकारिणी का नया स्वरूप तय किया गया है. निर्देश के अनुसार, बड़े जिलों में अधिकतम 51 और छोटे जिलों में 31 सदस्य ही कार्यकारिणी में शामिल किए जा सकेंगे. इससे अधिक सदस्यों को शामिल करने की अनुमति नहीं होगी. इसी मानक के आधार पर अब सभी जिलों में पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. दरअसल, जिला अध्यक्षों ने करीब तीन महीने की मशक्कत के बाद कार्यकारिणी की सूची तैयार कर पीसीसी को भेजी थी. पीसीसी स्तर पर परीक्षण के बाद चार जिलों की कार्यकारिणी घोषित भी कर दी गई थी, जबकि शेष जिलों की घोषणा 15 फरवरी तक करने की तैयारी थी. इसी बीच केंद्रीय नेतृत्व का नया फरमान आ गया, जिससे पूरी प्रक्रिया दोबारा शुरू करनी पड़ी. नाम काटना संगठन के सामने बनेगा चुनौती नई सीमा लागू होने के बाद जिला अध्यक्षों के सामने सबसे बड़ी चुनौती पहले से घोषित या प्रस्तावित नामों में कटौती की है. जिन नेताओं के नाम कार्यकारिणी से हटाए जाएंगे, उनकी नाराजगी स्वाभाविक मानी जा रही है. वहीं, पीसीसी को भी सभी जिलों की संशोधित सूचियों का दोबारा परीक्षण करना होगा, जिसके बाद ही अंतिम घोषणा संभव होगी. कमलनाथ के जिले में बनी जंबो कार्यकारिणी प्रदेश संगठन महामंत्री डॉ. संजय कामले ने पुष्टि करते हुए कहा कि सभी जिलों की कार्यकारिणी नए सिरे से बनाई जाएगी. प्रयास है कि फरवरी माह के भीतर सभी जिलों की कार्यकारिणी घोषित कर दी जाए. वहीं छिंदवाड़ा जिले की कार्यकारिणी सबसे बड़ी थी, जिसमें कुल 261 सदस्य शामिल थे. इसमें 73 महामंत्री, 68 सचिव, 62 आमंत्रित सदस्य और अन्य पदाधिकारी थे. सूत्रों के अनुसार, इसी तरह की भारी-भरकम कार्यकारिणियों को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने आकार सीमित करने का निर्णय लिया है, ताकि संगठन अधिक चुस्त-दुरुस्त और सक्रिय बने तथा पदाधिकारियों की जवाबदेही तय हो सके. गौरतलब है कि AICC के निर्देश जारी होने से मात्र दो दिन पहले ही इन चारों जिलों में नई कार्यकारिणी घोषित की गई थी। उस दौरान बड़े पैमाने पर पद बांटे गए थे। खासकर छिंदवाड़ा जिले में कांग्रेस ने 250 से अधिक पदाधिकारियों की घोषणा कर दी थी, जिसे लेकर संगठन के भीतर भी चर्चा तेज हो गई थी। अब पार्टी नेतृत्व ने स्पष्ट कर दिया है कि संगठन में संतुलन और अनुशासन बनाए रखने के लिए तय मानकों के अनुसार ही नई कार्यकारिणी गठित की जाएगी। 

आयरलैंड को बड़ा झटका! कप्तान पॉल स्टर्लिंग टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, सैम टॉपिंग की एंट्री

नई दिल्ली आयरलैंड को एक बड़ा झटका लगा है क्योंकि उनके कप्तान पॉल स्टर्लिंग के घुटने में लिगामेंट डैमेज हो गया है और वे चल रहे ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप के बाकी मैच नहीं खेल पाएंगे। आयरलैंड की टी20 वर्ल्ड कप टीम में स्टर्लिंग की जगह 20 साल के बैटर सैम टॉपिंग लेंगे। आईसीसी के मुताबिक बुधवार को ऑस्ट्रेलिया से आयरलैंड की 67 रन की हार के दौरान कैच लेते समय स्टर्लिंग के दाहिने घुटने में चोट लग गई थी और अनुभवी कप्तान ने उसी मैच में बैटिंग के लिए क्रीज पर लौटते समय एक तेज सिंगल लेने की कोशिश में घुटने की चोट को और बढ़ा दिया। आयरलैंड के हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर, ग्रीम वेस्ट ने कहा कि स्टर्लिंग के अनुभव को खोना एक बहुत बड़ा झटका है, हालांकि उन्हें टॉपिंग से रिप्लेसमेंट के तौर पर काफी उम्मीदें हैं। वेस्ट ने कहा, ‘ऑस्ट्रेलियाई मैच के बाद पॉल स्टर्लिंग का असेसमेंट और स्कैन हुआ जिसमें लिगामेंट डैमेज का पता चला इसलिए वह टी20 वर्ल्ड कप के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं। पॉल जल्द ही होम समर से पहले आराम और रिहैबिलिटेशन के लिए घर लौटेंगे।’ उन्होंने कहा, ‘पॉल की जगह लेने के लिए हमने सैम टॉपिंग को बुलाया है, जो तुरंत कवर दे सकते हैं। सैम नॉर्दर्न नाइट्स ट्रेनिंग स्क्वॉड के साथ रहे हैं और श्रीलंका जैसे ही हालात में खेल और ट्रेनिंग कर रहे हैं। उनके पास जो स्किल सेट है, वह स्क्वॉड के कई एरिया में कवर देता है, जो जरूरी है क्योंकि बेन कैलिट्ज भी पिछले मैच के बाद हाथ में चोट से जूझ रहे हैं।’ आयरलैंड का अगला मैच शनिवार को कोलंबो में ओमान के खिलाफ होगा। इस बीच ज़िम्बाब्वे को भी अपनी टीम में बदलाव करने के लिए मजबूर होना पड़ा है जिसमें बेन कुरेन को चोटिल अनुभवी ब्रेंडन टेलर की जगह 15-प्लेयर ग्रुप में शामिल किया गया है। आयरलैंड टीम : मार्क अडायर, रॉस अडायर, बेन कैलिट्ज़, कर्टिस कैम्फर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, मैथ्यू हम्फ्रीज़, जोश लिटिल, बैरी मैकार्थी, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर, लोरकन टकर, सैम टॉपिंग, बेन व्हाइट, क्रेग यंग।  

₹10 के पान मसाले का महंगा खुलासा, शाहरुख और अन्य स्टार्स कोर्ट में तलब, कानूनी मुसीबत बढ़ी

गुना  क्या 10 रुपए के गुटखे में 4 लाख रुपए किलो वाला असली केसर होना मुमकिन है? इसी सवाल ने अब बॉलीवुड के दिग्गज सुपरस्टार्स को कानूनी कटघरे में खड़ा कर दिया है। मध्य प्रदेश राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने एक फेमस ‘पान मसाला’ के विज्ञापनों में ‘दाने-दाने में केसर का दम’ के दावे को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। आयोग ने गुटखा में ‘केसर’ के दावे को लेकर फिल्म स्टार अक्षय कुमार, अजय देवगन, शाहरूख खान और टाइगर श्रॉफ को तलब किया है। दरअसल ‘दाने-दाने में केसर का स्वाद’ के दावे को गुना के एक विट्ठल अहिरवार ने कोर्ट में चैलेंज किया है। उन्होंने आयोग में केस दाखिल किया है। गुना निवासी विट्ठल अहिरवार ने अपने मित्र के लिए एक फेमस पान मसाला का पाउच खरीदा था। विज्ञापन में बॉलीवुड स्टार्स अक्षय कुमार, शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को यह कहते सुना कि इसमें ‘केसर’ है, लेकिन जब विट्ठल ने पाउच के कंटेंट्स (सामग्री) की जांच की, तो उसमें केसर का कोई जिक्र नहीं मिला। उपभोक्ता विट्ठल ने अपने अधिवक्ता शैलेंद्र सिंह यादव के माध्यम से पहले जिला उपभोक्ता फोरम, गुना में परिवाद पेश किया। हालांकि, वहां से अभिनेताओं के नाम हटाने का आदेश मिलने के बाद, विट्ठल ने अधिवक्ता अनुराग खासकलम के माध्यम से राज्य उपभोक्ता आयोग (Case No – FA/25/1678) में अपील दायर की थी। 5 मार्च को होना होगा पेश मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य उपभोक्ता आयोग ने स्पष्ट किया है कि संबंधित पान मसाला निर्माता कंपनी और इसके विज्ञापन करने वाले सितारों को यह साबित करना होगा कि उत्पाद में वाकई केसर है। बता दें कि पिछली तारीख 20 जनवरी 2026 को किसी भी पक्ष की ओर से जवाब नहीं आया। आयोग ने अब अगली सुनवाई 5 मार्च 2026 को रखी है। इसमें सभी ब्रांड एंबेसडर और गुना के पान मसाला विक्रेता को पेश होने का अंतिम आदेश दिया है। पान मसाला में ‘केसर के दावे’ को चैलेंज करने का तर्क पान मसाला के विज्ञापन और उसमें फिल्म स्टार द्वारा किए गए ‘दाने दाने में केसर का दम’ के दावे को चैलेंज करते हुए अपीलकर्ता विट्ठल अहिरवार ने कई तर्क दिए हैं। इसमें कहा गया है कि असली केसर की कीमत 4 लाख से 4.5 लाख रुपए प्रति किलो है। ऐसे में 10 रुपए के पाउच में केसर का दावा पूरी तरह भ्रामक है।     उन्होंने यह भी उल्लेख किया है कि युवा इन सितारों को अपना रोल मॉडल मानते हैं। उनके प्रभाव में आकर युवा गुटखे के आदी हो रहे हैं, जिससे 20 से 40 वर्ष की उम्र में ही वे कैंसर और शारीरिक कमजोरी जैसी गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं।     अपीलकर्ता ने मांग की है कि ऐसे भ्रामक विज्ञापनों के जरिए जनता को गुमराह करने वाले सितारों से उनके ‘पद्मश्री’ पुरस्कार वापस लिए जाने चाहिए और इन विज्ञापनों पर तत्काल रोक लगनी चाहिए। यदि साबित नहीं कर सके तो, जुर्माना-प्रतिबंध लग सकता है उपभोक्ता मामलों के जानकार वरिष्ठ अधिवक्ता पवन नन्हौरिया बताते हैं कि गुना के विटठ्ल अहिरवार द्वारा उठाया गया मुद्दा समाज हित में है। कंपनियां सितारों को मोटी रकम देकर कुछ भी भ्रामक और झूठे दावे कराती हैं। जबकि वे सत्यता से परे होते हैं। इस मामले में पान मसाला कंपनी, विक्रेता और सिने स्टार को यह सिद्ध करना होगा कि विज्ञापन में जो दावा किया जा रहा है, वह सत्य और सही है। उनके प्रोडक्ट में वे तत्व मौजूद हैं, जिनका दावा किया गया है। यदि वे ऐसा करने में विफल रहे तो कंपनी सहित उन पर जुर्माना लग सकता है। वहीं कंपनी के इस विज्ञापन पर प्रतिबंध भी लगाया जा सकता है।

उज्जैन बायपास रेलवे लाइन को स्वीकृति, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रेल मंत्री को कहा धन्यवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन बायपास रेलवे लाइन परियोजना की स्वीकृति के लिए रेल मंत्री  वैष्णव का माना आभार नईखेरी-चिंतामन गणेश को जोड़ने वाली 8.60 किमी लंबी बायपास रेलवे लाइन से निर्बाध रेल आवागमन होगा सुनिश्चित उज्जैन  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रेल मंत्रालय द्वारा उज्जैन बायपास लाइन को स्वीकृति प्रदान करने के लिए रेल मंत्री  अश्विनी वैष्णव का आभार माना है। कुल 8.60 किमी की नईखेड़ी-चिंतामन गणेश रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाली इस लाइन के प्रारंभ होने से उज्जैन के समीप वैकल्पिक रेल मार्ग उपलब्ध होगा। इससे उज्जैन से ट्रेनों को वापस मोड़ने की आवश्यकता समाप्त हो जाएगी और ट्रेनों में विलंब नहीं होगा। यह व्यवस्था ‘सिंहस्थ-2028’ के दौरान श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम बनाएगी। उल्लेखनीय है कि भारतीय रेल द्वारा 189.04 करोड़ रुपये की इस परियोजना को स्वीकृति प्रदान की गई है।  

जब अभिरा कोमा में थी, तब मायरा के लिए अरमान अकेले लड़ा

मुंबई  ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के 13 फरवरी के एपिसोड की शुरुआत अरमान से होती है। अरमान को गुस्से में देख मायरा गैरेज वालों को कॉल करती है। अभिरा का फोन वाणी (मुक्ति) उठाती है। फोन पर मायरा और वाणी की लड़ाई हो जाती है। अभिरा आकर वाणी से फोन ले लेती है। वहीं अरमान, मायरा से फोन लेकर कॉल काट देता है। पौद्दार हाउस पहुंचेगी अभिरा वाणी, अभिरा को बताती है कि फोन पर कोई उसके बारे में गलत बोल रहा था इसलिए उसे गुस्सा आ गया। अभिरा, वाणी को घर भेज देती है और खुद रोने लगती है। अभिरा फ्लैशबैक में जाती है। डांस कॉम्पिटिशन वाले दिन अभिरा, वाणी को हॉस्पिटल लेकर जाती है। इसी बीच एम्बुलेंस का एक्सीडेंट हो जाता है। अभिरा कोमा में चली जाती है और दो हफ्ते बाद कोमा से उठती है। विद्या देगी अभिरा को झटका कोमा से उठते ही अभिरा, मायरा से मिलने जाती है। हालांकि, विद्या, अभिरा को किसी से नहीं मिलने देती है। अभिरा, विद्या को समझाने की कोशिश करती है कि उसका एक्सीडेंट हो गया था और वो हॉस्पिटल में थी। लेकिन, विद्या, अभिरा की बातों पर विश्वास नहीं करती है। इतना ही नहीं, विद्या, अभिरा के हाथ में कस्टडी के पेपर्स भी थमा देती है। अभिरा लेगी बड़ा फैसला अभिरा, अरमान और मायरा से मिलने की जिद करती है। हालांकि, विद्या उसे पौद्दार हाउस के अंदर कदम रखने नहीं देती है। अभिरा बेहोश हाे जाती है। ऐसे में विद्या कार से अभिरा और मायरा की कस्टडी के पेपर्स हॉस्पिटल भिजवा देती है। होश में आने के बाद अभिरा, मायरा की कस्टडी के लिए लड़ना फैसला लेती है। वहीं डॉक्टर उसे बताती हैं कि वाणी ट्रॉमा में है।

प्रेम-व्यापार: महिला अधिकारी ने 1.5 करोड़ में प्रेमी को पत्नी से अलग कराया, जुदाई की कहानी सुर्खियों में

भोपाल  भोपाल के कुटुंब न्यायालय में हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने 90 के दशक की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जुदाई’ की यादें ताजा कर दीं। भोपाल के एक परिवार में शांति बहाली के लिए रिश्तों का बाकायदा वित्तीय समझौता किया है। एक महिला ने अपनी गृहस्थी में जहर घोल रही ‘सौतन’ से करीब डेढ़ करोड़ रुपये की संपत्ति और कैश लेकर अपने पति को हमेशा के लिए उसके नाम कर दिया। शहर के न्यायिक गलियारों में इस ‘महंगे तलाक’ की चर्चा हर तरफ है। सरकारी विभाग में हैं कार्यरत मामला केंद्रीय सरकारी विभाग का है। यहां तैनात एक 42 वर्षीय अधिकारी का प्रेम प्रसंग अपनी ही सहकर्मी के साथ शुरू हुआ। दिलचस्प बात यह है कि प्रेमिका की उम्र 54 वर्ष है, जो अधिकारी से उम्र में 12 साल बड़ी है। इस प्रेम के परवान चढ़ते ही अधिकारी ने अपने घर, पत्नी और दो मासूम बेटियों की अनदेखी शुरू कर दी। घर में आए दिन होने वाले विवादों ने वातावरण को बोझिल बना दिया था। बेटियों पर पड़ रहा था असर माता-पिता के बीच हर दिन होने वाली ‘महाभारत’ का सबसे बुरा असर 16 और 12 साल की दो बेटियों पर पड़ रहा था। मानसिक अवसाद से जूझ रही बड़ी बेटी ने हिम्मत दिखाई और मामले को कुटुंब न्यायालय तक ले गई। काउंसलिंग सत्र के दौरान पति ने दो टूक शब्दों में कह दिया कि वह अपनी पत्नी के साथ खुश नहीं है और उसे अपनी सहकर्मी (प्रेमिका) के साथ ही मानसिक शांति मिलती है। जब रिश्ता जुड़ना नामुमकिन है, तो पत्नी ने एक व्यावहारिक रास्ता चुना। मान ली यह शर्त उसने मांग रखी कि बेटियों के भविष्य और गुजर-बसर के लिए उसे एक शानदार डुप्लेक्स मकान और 27 लाख रुपये नकद दिए जाएं। हैरत की बात यह रही कि पति की प्रेमिका ने बिना किसी हिचकिचाहट के यह शर्त मान ली। प्रेमिका का तर्क था कि वह अपने साथी के परिवार को बेसहारा नहीं देखना चाहती, इसलिए वह अपनी जीवन भर की जमापूंजी इस सौदे में लगाने को तैयार है। पारिवारिक मामलों के काउंसलर्स का मानना है कि जहां भावनाएं खत्म हो जाएं, वहां जबरन साथ रहने से बेहतर सम्मानजनक विदाई होती है। यह निर्णय भले ही समाज को अजीब लगे, लेकिन बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और वित्तीय सुरक्षा के नजरिए से यह एक तार्किक कदम है। जब रिश्ता केवल बोझ बन जाए तो शांति के लिए अलग होना ही अच्छा है।

आसान समझे जाने वाले मैच ने बढ़ाया सिरदर्द, पाकिस्तान से पहले भारत के लिए खतरे की घंटी

नई दिल्ली नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस की अपरंपरागत स्पिन गेंदबाजी के सामने गुरुवार को भारतीय बल्लेबाज कमजोर नजर आए। उन्हें अब रविवार को कोलंबो में होने वाले T20 विश्व कप के महत्वपूर्ण मुकाबले से पहले पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक की इसी तरह की गेंदबाजी के खतरे से निपटने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।   नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस की अपरंपरागत स्पिन गेंदबाजी के सामने गुरुवार को भारतीय बल्लेबाज कमजोर नजर आए। उन्हें अब रविवार को कोलंबो में होने वाले टी20 विश्व कप के महत्वपूर्ण मुकाबले से पहले पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक की इसी तरह की गेंदबाजी के खतरे से निपटने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। इरास्मस और तारिक दोनों ही मूल रूप से ऑफ स्पिन गेंदबाजी करते हैं और उसमें असामान्य विविधताओं का इस्तेमाल करते हैं। इरास्मस ने गुरुवार रात को राउंड ऑर्म ऐक्शन से काफी गेंदें फेंकीं और उनकी स्टंप्स के काफी पीछे से फेंकी गई कुछ गेंदों ने भी भारतीय बल्लेबाजों को चकमा दिया। उन्होंने चार ओवरों में 20 रन देकर चार विकेट लिए। इरास्मस ने डेथ ओवरों में भी बेहतरीन गेंदबाजी की और भारतीय बल्लेबाजों पर भारी पड़े। दूसरी ओर तारिक गेंद फेंकने से पहले एक अजीबोगरीब विराम लेते हैं। वह गेंद फेंकने के दौरान इतने समय तक रुक जाते हैं कि उनकी गेंदबाजी की वैधता पर सवाल उठाए जा रहे हैं। भारत को टी20 विश्व कप में सपाट विकेटों की उम्मीद थी, लेकिन मुंबई और दिल्ली की पिचों ने बल्लेबाजों की खूब परीक्षा ली। कोलंबो की पिच पारंपरिक रूप से धीमी मानी जाती है जिससे दोनों टीमों के स्पिनरों को काफी मदद मिल सकती है। नामीबिया के खिलाफ भारत की तरफ से अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में ईशान किशन भी शामिल थे और जीत के बाद उनसे पूछा गया कि क्या इरास्मस का सामना करना रविवार को तारिक और उनकी टीम के खिलाफ खेलने के लिए अच्छी तैयारी थी। किशन ने कहा, ‘मुझे लगता है कि हमने तैयारी पहले ही कर ली है। अब बस गेंद को देखना और अपना स्वाभाविक खेल खेलना बाकी है। इसलिए अगर गेंद सही जगह पर पड़ती है तो एक बल्लेबाज के रूप में हम बस आगे बढ़ना चाहते हैं क्योंकि यह एक टी20 मैच है।’ उन्होंने कहा, ‘हम अच्छा स्कोर बनाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन हमें अपने मजबूत पक्षों पर भी भरोसा रखना होगा। तैयारी करने जैसी कोई बात नहीं है। मुझे लगता है कि इस स्तर पर हम बस कुछ वीडियो देखते हैं और हमें अंदाजा हो जाता है कि किस तरह की गेंद आने वाली है। इसलिए हम इसे सरल बनाए रख रहे हैं।’ किशन ने हालांकि स्वीकार किया कि अपरंपरागत ऐक्शन से गेंदबाजी करने वाला कोई गेंदबाज बल्लेबाज के दिमाग पर असर डाल सकता है। उन्होंने कहा, ‘हां, कुछ गेंदों के लिए यह बात आपके दिमाग में चल सकती है, लेकिन मुझे लगता है कि इस स्तर पर आपको अपनी मजबूती पर भी भरोसा रखना होगा। भले ही वह कुछ करने की कोशिश कर रहा हो, हम छक्के या चौके लगा सकते हैं। जब गेंदबाज कुछ अलग करने की कोशिश कर रहा होता है, तो उस समय हम कैसे सोच रहे होते हैं, यह काफी मायने रखता है।’

क्रिकेट होस्ट कृतिका कमरा ने तय किया शादी का दिन, मुंबई में होने वाला है भव्य उत्सव

मुंबई  पॉपुलर टेलीविजन एक्ट्रेस कृतिका कमरा इस साल मार्च में जिंदगी की नई शुरुआत करने जा रही हैं. कृतिका अपने बॉयफ्रेंड गौरव कपूर से शादी करने वाली हैं. कपल ने डेस्टिनेशन वेडिंग छोड़कर मॉडर्न मिनिमलिस्ट सेलिब्रेशन चुना है. दोनों पूरी तरह से शादी की तैयारियों में जुट गए हैं. शादी के हर एलिमेंट पर बारीकी से ध्यान दिया जा रहा है. कृतिका और गौरव अपनी शादी में किसी भी चीज को ओवर नहीं करना चाहते.  एक-दूजे के होंगे कृतिका-गौरव कृतिका और गौरव दोनों ही अपनी ग्राउंडेड पर्सनालिटी के लिए जाने जाते हैं. दोनों की इच्छा है कि उनकी शादी में उनकी पर्सनालिटी की झलक दिखे. उन्होंने क्लीन, एलिगेंट और कंटेम्परेरी लुक ट्रेंड की वजह से नहीं, बल्कि अपने व्यक्तित्व की वजह से चुना है.  पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक कृतिका और गौरव के लिए शादी का मतलब किसी तरह का दिखावा नहीं है. इसलिए उन्होंने डेस्टिनेशन वेडिंग छोड़कर मुंबई में मॉडर्न, मिनिमल और इंटिमेट सेलिब्रेशन चूज किया है. वो कुछ ऐसा चाहते हैं जो उनकी पर्सनालिटी और शेयर्ड वैल्यूज से मैच करे. शादी की हर डिटेल को केयरफुली हैंडल किया जा रहा है. वो खुद भी हर चीज पर फोकस कर रहे हैं. ताकि वो लाइफ के नए चैप्टर को रियल में महसूस कर सकें. डेकोर से लेकर स्टाइलिंग तक, सबकुछ दोनों की पर्सनालिटी के हिसाब से किया जाएगा.  कौन है कृतिका का होने वाला दूल्हा? जिनके साथ एक्ट्रेस की शादी की  ये एक निजी समारोह होगा, जिसमें सिर्फ कपल का परिवार और करीबी शामिल होंगे. हालांकि, अब तक कपल ने शादी की खबरों पर रिएक्ट नहीं किया है.  पिछले साल ऑफिशियल किया था रिश्ता  कृतिका कमरा और गौरव कपूर ने पिछले साल इंस्टाग्राम पर अपना रिश्ता ऑफिशियल करके फैन्स को सरप्राइज किया था. कृतिका और गौरव की शादी को लेकर इनके फैन्स एक्साइटेड हैं.  दोनों के प्रोफेशन की बात करें, तो कृतिका एक जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. गौरव कपूर IPL के एक्स्ट्रा इनिंग्स टी20 की होस्टिंग के लिए मशहूर हैं. वो यूट्यूब पर ‘ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस’ शो भी होस्ट करते हैं. गौरव से पहले कृतिका, करण कुंद्रा के साथ रिश्ते में थीं. कई सालों की डेटिंग के बाद दोनों ने अपनी राहें अलग कर लीं. 

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet