LATEST NEWS

दिल्ली बनाम पंजाब विवाद तेज, विधानसभा ने अफसरों से मांगा जवाब, तय की अंतिम तारीख

नई दिल्ली दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) नेता आतिशी मार्लेना की टिप्पणी से जुड़े मामले में दिल्ली विधानसभा की विशेषाधिकार कमेटी ने पंजाब सरकार के अफसरों से अपना जवाब देने को 20 फरवरी तक अंतिम मौका दिया है।   दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) नेता आतिशी मार्लेना की टिप्पणी से जुड़े मामले में दिल्ली विधानसभा की विशेषाधिकार कमेटी ने पंजाब सरकार के अफसरों से अपना जवाब देने को 20 फरवरी तक अंतिम मौका दिया है। कमेटी ने शिकायत की कॉपी, एफआईआर और फोरेंसिक रिपोर्ट भी तलब की है। किन-किन अफसरों कों भेजा पत्र दिल्ली विधानसभा की विशेषाधिकार कमेटी ने पत्र लिखकर पंजाब के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह), पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और जालंधर के पुलिस कमिश्नर को निर्देश दिया है कि वे विपक्ष की नेता आतिशी से संबंधित कथित टिप्पणियों के मामले में अपना लिखित उत्तर 20 फरवरी 2026 तक अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें। पत्र में कमेटी ने स्पष्ट किया है कि यह तिथि अंतिम अवसर के रूप में मानी जाएगी और इसके बाद कोई अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा। कमेटी ने अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह), पंजाब सरकार से इस प्रकरण से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज भी मांगे हैं। इनमें शिकायत की कॉपी एवं उसके संलग्नक, जिनके आधार पर एफआईआर दर्ज की गई, एफआईआर की कमेटी, पंजाब पुलिस के सोशल मीडिया विशेषज्ञ (टेक्निकल सेल) की रिपोर्ट तथा पंजाब की फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की रिपोर्ट शामिल हैं। जानकारी नहीं देने को अवमानना माना जाएगा कमेटी ने निर्देश दिया है कि सभी जवाब और दस्तावेज निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रस्तुत किए जाएं, ताकि प्रक्रिया एवं कार्य संचालन नियमों के अनुसार उन पर विचार किया जा सके। समय पर जानकारी उपलब्ध नहीं कराने की स्थिति में इसे विशेषाधिकार हनन एवं अवमानना के रूप में देखा जा सकता है। पंजाब सरकार ने क्या कहा था यह भी उल्लेखनीय है कि 12 फरवरी 2026 को पंजाब सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह), कार्यालय द्वारा भेजे गए पत्र में कहा गया है कि 5 फरवरी 2026 को दिल्ली विधानसभा सचिवालय द्वारा भेजे गए पत्र से पूर्व इस मामले में कोई डायरेक्ट कम्युनिकेशन प्राप्त नहीं हुआ था। पत्र में यह भी बताया गया है कि डीजीपी पंजाब, पुलिस कमिश्नर जालंधर तथा डायरेक्टर फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी, पंजाब की टिप्पणियां दिल्ली के संबंधित कार्यालयों को भेज दी गई हैं। साथ ही, एक विस्तृत और समेकित औपचारिक उत्तर तैयार किया जा रहा है, जिसे सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति के लिए प्रस्तुत किया गया है। यह मामला सदन के पटल पर दिए गए वक्तव्यों तथा उसके पश्चात पंजाब पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के संदर्भ में विशेषाधिकार हनन और अवमानना की शिकायतों से संबंधित है। विशेषाधिकार कमेटी वर्तमान में इस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है, जिसमें संबंधित अधिकारियों के आचरण तथा दिल्ली विधानसभा सचिवालय द्वारा मांगी गई सूचनाओं और पत्राचार के निपटान की प्रक्रिया भी शामिल है।  

भारत-पाक रिश्तों पर फिर चर्चा, हैंडशेक को लेकर सलमान अली आगा का बयान चर्चा में

कोलंबो भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को लेकर तमाम संशय के बादल छंट गए हैं। दोनों देशों के बीच कोलंबो में रविवार को मुकाबला होना है। मैच को लेकर करोड़ों क्रिकेट फैंस रोमांचित हैं। फैंस के मन में एक सवाल है कि क्या भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी मैच के बाद पहले की तरह एक दूसरे के साथ हाथ मिलाएंगे या एशिया कप वाली ‘हाथ नहीं मिलाने’ की नीति ही काम करेगी। शनिवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा से पूछा गया कि क्या मैच के दौरान दोनों देशों के खिलाड़ी एक दूसरे से हाथ मिलाएंगे? इसके जवाब में आगा ने कहा, “यह भारत पर है कि वे सही भावना के साथ खेलना चाहते हैं या नहीं।” उन्होंने कहा, “क्रिकेट को भावना के साथ खेला जाना चाहिए। मेरी निजी राय शायद मायने न रखे, लेकिन क्रिकेट वैसे ही खेला जाना चाहिए जैसा हमेशा से खेला जाता रहा है। यह उन्हें तय करना है कि क्या करना है।” मैच को लेकर पाकिस्तान के कप्तान ने कहा, “भारत के खिलाफ हमारा रिकॉर्ड अच्छा नहीं है, लेकिन हम इतिहास नहीं बदल सकते। हर दिन एक नया दिन होता है।” अप्रैल में हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के आपसी रिश्ते निचले स्तर पर हैं। इसका असर क्रिकेट पर भी पड़ा है। एशिया कप 2025 के दौरान हुए तीन मैचों में भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों के साथ मैच के बाद होने वाला पारंपरिक ‘हैंड शेक’ नहीं किया था। महिला क्रिकेट टीम और जूनियर टीमों ने भी ऐसा ही किया। विमेंस वर्ल्ड कप, अंडर-19 एशिया कप, अंडर-19 विश्व कप और राइजिंग स्टार्स एशिया कप में भी दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने एक-दूसरे से हाथ नहीं मिलाया था। पाकिस्तान को हराकर एशिया कप का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम ने एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से भी इनकार कर दिया था। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड द्वारा टी20 विश्व कप से बाहर होने और उसकी जगह आईसीसी द्वारा स्कॉटलैंड को मौका दिए जाने के बाद पाकिस्तान ने बांग्लादेश के समर्थन में भारत के साथ 15 फरवरी वाला मैच खेलने से इनकार कर दिया था। आईसीसी की मध्यस्थता के बाद पाकिस्तान ने अपना फैसला बदला। रविवार को कोलंबो में मैच के अलावा दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच आपसी व्यवहार कैसा रहता है, इस पर भी फैंस की नजरें रहेंगी।

रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान: हेडगेवार प्रतिमा अनावरण के साथ आरोग्य संस्थान को मिलेगा विस्तार

नई दिल्ली दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को शाहदरा के डॉ. हेडगेवार आरोग्य संस्थान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पहले सरसंघचालक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. हेडगेवार ने जो विचार और लक्ष्य शुरू किया था, वह आज मजबूत और विशाल संगठन के रूप में देश सेवा कर रहा है। व्यक्ति निर्माण के जरिए समाज को संगठित करने का उनका मार्ग आज भारत के सांस्कृतिक जागरण की मजबूत नींव बन चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संस्थान में लगी यह प्रतिमा केवल स्मारक नहीं है, बल्कि यह सेवा, समर्पण और राष्ट्र प्रथम की भावना की प्रेरणा देती रहेगी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री पंकज कुमार सिंह, विश्वास नगर के विधायक ओम प्रकाश शर्मा, लक्ष्मी नगर के विधायक अभय वर्मा, शाहदरा के विधायक संजय गोयल, कृष्णा नगर के विधायक अनिल गोयल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ और नागरिक उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने अस्पताल की बढ़ती जरूरत को देखते हुए इसके विस्तार की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जल्द ही यहां नई मंजिल बनाई जाएगी और आधुनिक चिकित्सा मशीनें लगाई जाएंगी। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि संस्थान में जो भी कमियां हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा। संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि विस्तार के लिए विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर काम जल्द शुरू किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यमुनापार की बड़ी आबादी को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलें, इसके लिए मजबूत और व्यवस्थित हेल्थ नेटवर्क बनाना सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के एक साल के कार्यकाल में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं। दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य कवर को 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये किया गया है। 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी बुजुर्गों के लिए ‘वय वंदन योजना’ की शुरुआत की गई है। अब तक 7 लाख से अधिक नागरिक इस योजना में पंजीकृत हो चुके हैं और लगभग 30,000 लोगों को उपचार का लाभ मिल चुका है। मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली में अब तक 370 आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोले जा चुके हैं और 1100 केंद्र बनाने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली सरकार के सभी अस्पतालों को पूर्ण रूप से डिजिटल किया जा चुका है। अब प्रत्येक मरीज का डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड उपलब्ध है, ऑनलाइन ओपीडी अपॉइंटमेंट की सुविधा शुरू कर दी गई है और किसी भी अस्पताल में उपचार का पूरा इतिहास एक क्लिक में देखा जा सकता है। उन्होंने बताया कि इससे न केवल पारदर्शिता बढ़ेगी और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा, बल्कि उपचार प्रक्रिया भी अधिक प्रभावी और सुव्यवस्थित होगी। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों की उपेक्षा के कारण कई अस्पतालों में आवश्यक मशीनों का अभाव था, लेकिन वर्तमान सरकार ने स्वास्थ्य ढांचे को सशक्त बनाने के लिए ठोस कदम उठाए हैं। जी. बी. पंत अस्पताल में अत्याधुनिक सीटी स्कैनर, न्यूरो लैब और न्यूरो आईसीयू जैसी सुविधाएं स्थापित की गई हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्षों से निष्क्रिय पड़े यमुनापार विकास बोर्ड को पुनर्जीवित कर 700 करोड़ रुपये का विशेष फंड प्रदान किया गया है। इस बजट के माध्यम से यमुनापार क्षेत्र में सड़कों, ड्रेनेज और अन्य आधारभूत ढांचे का तेजी से विकास किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की नीति और नियत दोनों ही जनसेवा के लिए समर्पित हैं। जनता का धन जनता की सेवा में ही लगाया जा रहा है।

बांग्लादेश चुनाव परिणाम: तारिक रहमान की BNP विजयी, हिंदू प्रतिनिधित्व में 3 सांसद शामिल

ढाका  बांग्लादेश के 13वें पार्लियामेंट्री चुनाव के नतीजों ने पूरे साउथ एशिया में हलचल मचा दी है. लगभग दो दशक के लंबे इंतजार के बाद, तारिक रहमान की लीडरशिप वाली बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने सत्ता में जबरदस्त वापसी की है. ‘द डेली स्टार’ की रिपोर्ट के मुताबिक, BNP ने 299 में से 212 सीटों पर जीत दर्ज कर स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है. वहीं, कभी राजनीतिक रूप से हाशिए पर रहने वाली जमात-ए-इस्लामी 77 सीटें जीतकर मुख्य विपक्षी दल के रूप में उभरी है. BNP के ‘हिंदू फेस’ ने लहराया जीत का परचम इस चुनाव में अल्पसंख्यकों की भागीदारी पर पूरी दुनिया की नजर थी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, BNP के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले तीन हिंदू उम्मीदवारों ने शानदार जीत दर्ज की है. गयेश्वर चंद्र रॉय: ढाका-3 सीट से जीत हासिल की. उन्होंने जमात के शाहीनूर इस्लाम को 15 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया. नितई रॉय चौधरी: मगुरा-2 सीट से कंफर्टेबल जीत दर्ज की. इन्हें BNP के भीतर अल्पसंख्यकों का सबसे बड़ा चेहरा माना जाता है. एडवोकेट दीपेन देवान: रांगामाटी संसदीय सीट से जीत हासिल कर संसद पहुंचे. इनके अलावा, अल्पसंख्यक समुदाय के ही सचिंग प्रू ने बंदरबन निर्वाचन क्षेत्र से BNP के लिए एक और सीट जीती. हालांकि, जमात-ए-इस्लामी की ओर से एकमात्र हिंदू उम्मीदवार कृष्णा नंदी को हार का सामना करना पड़ा. संविधान बदलने पर लगी मुहर  चुनाव के साथ-साथ बांग्लादेश में एक बड़ा रेफरेंडम (जनमत संग्रह) भी हुआ, जिसमें जनता से संविधान सुधारों पर राय मांगी गई थी. चुनाव आयोग के अनुसार, करीब 4.8 करोड़ लोगों ने ‘हां’ में वोट दिया, जबकि 2.25 करोड़ लोगों ने ‘ना’ कहा. इन सुधारों के बाद अब बांग्लादेश में कोई भी व्यक्ति 10 साल से ज्यादा प्रधानमंत्री नहीं रह पाएगा. साथ ही न्यायपालिका को ज्यादा आजादी देने और दो सदनों वाली संसद (Bicameral Parliament) बनाने का रास्ता भी साफ हो गया है. जमात का उदय  अगस्त 2024 में हुए छात्र आंदोलन के बाद शेख हसीना की अवामी लीग को चुनाव लड़ने से बैन कर दिया गया था. इसका सीधा फायदा BNP और जमात को मिला. जमात ने ढाका की 15 में से 6 सीटों पर कब्जा किया है, जो उनकी बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है. हालांकि, महिलाओं और रूढ़िवादी नीतियों पर जमात के पुराने स्टैंड के कारण वे BNP को मात नहीं दे पाए. दूसरी ओर, जमात ने नतीजों में देरी और ‘धांधली’ का आरोप लगाते हुए आंदोलन की धमकी भी दी है. क्या होगा आगे? मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार अब सत्ता तारिक रहमान को सौंपेगी. तारिक रहमान फिलहाल प्रधानमंत्री पद की रेस में सबसे आगे हैं. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी रहमान को जीत की बधाई दी है और उम्मीद जताई है कि दोनों देशों के रिश्ते और मजबूत होंगे. चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि जल्द ही सभी आधिकारिक गैजेट नोटिफिकेशन जारी कर दिए जाएंगे.

महाशिवरात्रि 2026: पूजा का फल बिगड़ने से बचाने के लिए शिवलिंग पर जल अर्पित करते समय करें ये 6 चीजें

 इस बार महाशिवरात्रि का पर्व 15 फरवरी को मनाया जाएगा. महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव को समर्पित सबसे पवित्र रातों में से एक माना जाता है. इस दिन भक्त व्रत रखते हैं, रात्रि जागरण करते हैं और शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र अर्पित करते हैं. मान्यता है कि भगवान शिव को सच्चे मन से अर्पित किया गया जल जीवन की बाधाओं को दूर करता है. लेकिन कई बार अनजाने में की गई छोटी-छोटी गलतियां पूजा का पूर्ण फल मिलने से रोक सकती हैं. इसलिए जलाभिषेक करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. 1. तांबे के पात्र की जगह प्लास्टिक का इस्तेमाल शास्त्रों में तांबे या पीतल के पात्र से जल चढ़ाने की परंपरा बताई गई है. प्लास्टिक या गंदे बर्तन से जल चढ़ाना अशुभ माना जाता है. कोशिश करें कि साफ और शुद्ध पात्र का ही उपयोग करें. 2. तुलसी दल न चढ़ाएं भगवान शिव की पूजा में तुलसी दल अर्पित नहीं किया जाता. तुलसी का संबंध भगवान विष्णु से माना जाता है. इसलिए भूलकर भी शिवलिंग पर तुलसी न चढ़ाएं. 3. केतकी का फूल अर्पित न करें धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, केतकी का फूल शिव पूजा में वर्जित है. इसलिए महाशिवरात्रि पर इसे चढ़ाने से बचें. 4. बेलपत्र उल्टा न रखें बेलपत्र हमेशा तीन पत्तियों वाला और साबुत होना चाहिए. इसे शिवलिंग पर इस तरह रखें कि उसकी चिकनी सतह ऊपर की ओर रहे. फटा या कीड़ा लगा बेलपत्र अर्पित न करें. 5. जल चढ़ाते समय दिशा का ध्यान रखें जलाभिषेक करते समय उत्तर दिशा की ओर मुख करना शुभ माना जाता है. साथ ही जल धीरे-धीरे अर्पित करें, एकदम से न उड़ेलें. 6. अभिषेक के जल का अपमान न करें जो जल शिवलिंग से बहकर निकलता है, उसे पवित्र माना जाता है. उस पर पैर रखना या उसे अपवित्र करना ठीक नहीं माना जाता है.

इंदौर प्रशासन का बड़ा फैसला, रात 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध

इंदौर जिले में आगामी आयोजनों और वैवाहिक कार्यक्रमों में रात्रि दस बजे बाद लाउडस्पीकर बजाना प्रतिबंधित रहेगा। नियमों को उल्लंघन करने पर संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी। मैरिज गार्डन और अन्य वैवाहिक स्थलों के संचालकों को भी इस नियम का पालन करना होगा। संचालको को आयोजन से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा और आदेश की प्रति कार्यक्रम स्थल पर प्रदर्शित करनी होगी। मीटिंग के बाद लिया गया फैसला आसपास के रहवासियों को असुविधा भी नहीं होना चाहिए। जिला प्रशासन द्वारा ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण को लेकर शनिवार को मैरिज गार्डन, मैरिज हाल और अन्य वैवाहिक स्थलों के संचालकों के साथ बैठक आयोजित की गई। अपर कलेक्टर रोशन राय ने ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग संबंधी जारी प्रतिबंधात्मक आदेश की जानकारी दी। साथ ही निर्देश दिए कि निर्धारित समयावधि के बाहर लाउडस्पीकर या डीजे का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। नियम उल्लंघन पर होगी कार्रवाई रात्रि 10 बजे के बाद ध्वनि उपकरणों का संचालन, विशेष अनुमति के बिना, नहीं किया जा सकेगा। ध्वनि स्तर तय मानकों से अधिक पाए जाने पर संबंधित संचालक के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर के इस्‍तेमाल पर स्वामी निश्चलानंद सरस्वती का बड़ा बयान, बोले- धर्म स्थलों पर शांति से हो पूजा बैठक में एसडीएम प्रदीप सोनी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में संचालक उपस्थित रहे। प्रशासन ने सामाजिक कार्यक्रमों की गरिमा और नागरिकों की सुविधा के बीच संतुलन बनाए रखने पर जोर दिया। पियानो प्रोजेक्ट में पुलिस का छापा, स्पीकर-मिक्सर और सिस्टम जब्त देर रात तेज आवाज में गाने बजा रहने क्लब पर पुलिस ने छापा मार कार्रवाई की है। मैनेजर के विरूद्ध कायमी कर क्लब से स्पीकर,साउंड सिस्टम, मिक्सर जब्त कर लिए है। संचालक को भी नोटिस भेजा गया है। विजयनगर पुलिस के अनुसार कार्रवाई थाना के सामने स्थित अपोलो प्रीमियम में पियानो प्रोजेक्ट पर की गई है। रात 11:30 बजे तक तेज गानों की आवाज सुनाई दे रही थी। एसीपी पराग सैनी और टीआइ सीके पटेल ने दबिश दी। पुलिस ने मैनेजर रंजन चक्रवर्ती के खिलाफ कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया। पुलिस ने मौके से साउंड सिस्टम भी जब्त कर लिया। भंवरकुआं पुलिस ने भी द हेवन फूड कैफे (भोलाराम उस्ताद मार्ग) पर कार्रवाई की है। संचालक योगेश माहेश्वरी निवासी कुशवाह नगर के खिलाफ कायमी की है। कैफे में तेज आवाज में गाने बज रहे थे।    

इगोर ट्यूडर बने टोटेनहम हॉटस्पर के अंतरिम कोच

नई दिल्ली इगोर ट्यूडर ने सीजन के आखिर तक इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब टोटेनहम हॉटस्पर का अंतरिम कोच बनने के लिए एक एग्रीमेंट किया है। क्लब ने इस हफ्ते की शुरुआत में थॉमस फ्रैंक को बर्खास्त किया था। टोटेनहम हॉटस्पर ने तब एक्शन लिया जब खराब फॉर्म के कारण वे रेलीगेशन जोन से सिर्फ पांच प्वाइंट्स ऊपर थे, जिससे क्लब को सीजन के आखिर में गिरावट से बचने के लिए अल्पकालिक स्थिरता की तलाश करनी पड़ी। 47 वर्षीय ट्यूडर अक्टूबर 2025 में जुवेंटस छोड़ने के बाद मैनेजमेंट में वापस आ रहे हैं। ट्यूरिन में उनका कार्यकाल आठ मैचों की बिना जीत के सीक्वेंस के बाद खत्म हुआ, जिससे इटैलियन जायंट्स सीरी ए में आठवें स्थान पर खिसक गए। क्रोएशियाई कोच ने पूरे यूरोप में एक मजबूत प्रबंधकीय प्रोफाइल तैयार की है। वह लाजियो, मार्सिले, गैलाटसराय और उडिनीस जैसे क्लबों के साथ काम कर चुके हैं। मार्च 2024 में उन्होंने मौरिजियो सारी की जगह लाजियो के हेड कोच का पद संभाला, जब रोम स्थित क्लब खराब प्रदर्शन के चलते तालिका में नौवें स्थान पर था। ट्यूडर के नेतृत्व में लाजियो ने नौ मुकाबलों में पांच जीत दर्ज कीं और सिर्फ एक हार झेली, जिससे टीम सातवें स्थान पर रही और यूएफा यूरोपा लीग के लिए क्वालीफाई किया। इसके बावजूद, उन्होंने उस सीजन के अंत में पद छोड़ने का फैसला किया। बतौर कोच उनकी एकमात्र ट्रॉफी अपने गृह नगर के क्लब हजदुक स्प्लिट के साथ आई, जिसे उन्होंने 2013 में क्रोएशियाई कप जिताया। ट्यूडर ने जुवेंटस में 9 साल बिताए, जहां उन्होंने दो लीग खिताब जीते और 2003 के यूईएफए चैंपियंस लीग फाइनल में उपविजेता रहे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, वह क्रोएशिया की नेशनल फुटबॉल टीम का हिस्सा थे, जिसने फीफा वर्ल्ड कप 1998 के सेमीफाइनल तक का सफर तय किया और अंततः तीसरा स्थान हासिल किया। टोटेनहैम ने बोरुसिया डॉर्टमुंड के पूर्व कोच एडिन टेर्जिक और आरबी लीपजिग के पूर्व बॉस मार्को रोज सहित दूसरे शॉर्ट-टर्म ऑप्शन भी देखे थे। हालांकि, ट्यूडर की नियुक्ति अल्पकालिक है, लेकिन अगर वह बेहतरीन प्रभाव डालते हैं तो स्थायी भूमिका के लिए अभी भी तैयार हो सकते हैं। पूर्व स्पर्स मैनेजर मौरिसियो पोचेतीनो लंबे समय से उम्मीदवार बने हुए हैं, उनका यूनाइटेड स्टेट्स मेंस नेशनल सॉकर टीम के हेड कोच के तौर पर कॉन्ट्रैक्ट इस वर्ल्ड कप तक चलेगा। इस बीच रॉबर्टो डी जर्बी के नाम पर भी विचार किया जा रहा है, जो इस हफ्ते की शुरुआत में आपसी सहमति से मार्सिले से अलग हो गए थे।  

प्यार या दिखावा? वैलेंटाइन डे पर सुकेश ने जैकलीन को प्राइवेट जेट देने का किया दावा

नई दिल्ली सुकेश चंद्रशेखर ने वैलेंटाइन डे पर जैकलीन फर्नांडीज को एक कस्टमाइज्ड प्राइवेट जेट गिफ्ट किया है। जेल में बंद सुकेश के दावे पर अब तक जैकलीन की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है। वैलेंटाइन डे पर ठग सुकेश चंद्रशेखर ने मंडोली जेल के अंदर से एक्टर जैकलीन फर्नांडीज को एक ‘लव लेटर’ लिखा है। इस बार सुकेश ने जैकलीन को अपने प्यार का इजहार करने के लिए एक तोहफा भी भेजा है। उसने उन्हें एक कस्टमाइज़्ड गल्फस्ट्रीम जेट (हेलीकॉप्टर) तोहफे में दिया है। उस दिन का इंतजार जब… सुकैश ने चिट्ठी की शुरुआत जैकलीन को अपना “वैलेंटाइन” बताते हुए की। उसने लिखा कि यह वैलेंटाइन डे उसके लिए खास है। वह उस दिन का इंतजार कर रहा है जब वे साथ में जिंदगी के बाकी वैलेंटाइन मना सकेंगे। चिट्ठी में उसने जैकलीन के प्रति अपने प्रेम का इजहार करते हुए लिखा- वह उन्हें “दुनिया की सबसे बेहतरीन वैलेंटाइन” मानता है। गल्फस्ट्रीम जैट देने का दावा अपने संदेश में सुकैश ने दावा किया कि उसने जैकलीन के लिए खास तौर पर एक गल्फस्ट्रीम जेट तैयार करवाया है। इस पर बाहर और अंदर दोनों जगह उनके नाम के शुरुआती अक्षर ‘JF’ बने हुए हैं। उसने यह भी कहा कि जेट का रजिस्ट्रेशन नंबर जैकलीन की जन्मतिथि और जन्म के महीने से जुड़ा हुआ है। इस कारण यह तोहफा और भी स्पेशल बन जाता है। सुकेश के दावे पर जैकलीन का नहीं आया रिएक्शन सुकैश के अनुसार, चूंकि जैकलीन अक्सर काम और शूटिंग के सिलसिले में ट्रैवल करती रहती हैं, इसलिए यह जेट उनके आने-जाने में काफी सुविधा प्रदान करेगा। गौरतलब है कि सुकैश चंद्रशेखर फिलहाल जेल में बंद है और पहले भी कई बार जैकलीन के नाम पत्र लिख चुका है। इस नए दावे को लेकर अब तक जैकलीन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। जैट को पूरी तरह से कानूनी बना दूंगा लेटर में सुकैश ने यह भी दावा किया कि वह इस जेट को अपने इस साल के इनकम टैक्स रिटर्न में घोषित करेगा और इस पर लागू सभी गिफ्ट टैक्स अदा करेगा। उसने लिखा कि ऐसा कर वह इस उपहार को “पूरी तरह कानूनी” बना देगा और यह किसी कथित आपराधिक आय से जुड़ा नहीं होगा। अपनी चिट्ठी में उसने जैकलीन को “बोम्मा” कहकर बुलाया है और खुद को दुनिया का “सबसे खुशकिस्मत इंसान” बताया है। 2015 से जेल में बंद है सुकेश आपको बताते चलें कि सुकैश चंद्रशेखर 2015 से जेल में बंद है। उस पर करोड़ों रुपये की ठगी के गंभीर आरोप हैं। ईडी की जांच के दौरान उसका नाम बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस के साथ जुड़ा। सुकैश ने दावा किया है कि वह जैकलीन को डेट कर रहा था। उसके इन दावों के बाद दोनों की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई थीं। सुकेश के दावों को जैकलीन ने नकारा हालांकि जैकलीन फर्नांडिस ने सुकैश के इन दावों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि सुकैश ने खुद को एक वैध कारोबारी बताकर उन्हें गुमराह किया था। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सुकैश ने उन्हें डराने-धमकाने की कोशिश की, जिससे वे मानसिक रूप से आहत और परेशान हुईं। मामले की जांच एजेंसियों द्वारा की जा रही है।

दुर्घटना में कोबरा बटालियन के जवानों का निधन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शोकाकुल

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज धमतरी में हुए सड़क हादसे में कोबरा बटालियन के जवानों के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रसेवा में समर्पित हमारे जांबाज जवानों का निधन अत्यंत हृदयविदारक है. यह अपूरणीय क्षति है. मुख्यमंत्री साय ने दिवंगत जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने में कोबरा बटालियन के जवानों की भूमिका सदैव महत्वपूर्ण रही है. मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है. मुख्यमंत्री साय ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा घायल जवान के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर आवश्यक सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को घायल जवान के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं.

बांग्लादेश चुनाव पर दाग: हत्या-रेप के आरोपियों को मिला टिकट, आंकड़े चौंकाने वाले

ढाका बांग्लादेश के चुनाव में इस बार कई बड़े अपराधियों को भी टिकट दिया गया था। इसमें जमात के अजहरुल इस्लाम का भी नाम है। उसपर 1971 के युद्ध के दौरान 1200 लोगों के कत्ल और 13 रेप का आरोप था। उसे दोषी भी ठहराया गया था। बांग्लादेश में कराए गए 13वें आम चुनाव में तारिक रहमान की अगुआई में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने बड़ी जीत दर्ज की है। इनमें से कई ऐसे उम्मीदवारों ने भी जीत दर्ज की है जिनपर कभी आतंकवाद का ठप्पा लगा हुआ था। ऐसे दो प्रत्याशी बीएनपी से और एक जमात-ए-इस्लामी से है। शेख हसीना की सरकार गिरने से पहले इनमें से एक को फांसी की सजा सुना दी गई थी। हालांकि जब शेख हसीना की सरकार गिरी और मोहम्मद यूनुस की अगुआई में अंतरिम सरकार गठित की गई तो उनकी सजा भी माफ करदी गई। बीएनपी नेता लुफ्तोज्जमान बाबर और अब्दुस सलाम पिंटू दोनों ही बीएनपी के नेता हैं जिनपर गंभीर आरोप थे। वहीं जमात-ए-इस्लामी नेता अजहरुल इस्लाम पर आतंकवाद और देशविरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप थे। दिसंबर 2004 में ही बांग्लादेश के हाई कोर्ट ने तारिक रहमान, लुत्फोज्जमान बाबर औ अन्य आरोपियों को 2021 के ग्रैनेड कांड मामले में बरी कर दिया था। उनपर शेख हसीना पर ग्रैनेड अटैक करवाने का आरोप था। इस हमले में कम से कम 24 लोग मारे गए थे। वहीं शेख हसीना की जान किसी तरह बच गई थी। लुत्फोज्जमान बाबर ने इस बार 1.6 लाख वोटों से चुनाव जीता है। उनकी ही पार्टी के अब्दुल सलाम पिंटू पर भारत विरोधी संगठन से संपर्क रखने का आरोप था। बाबर के बरी होने के एक साल बाद पिंटू को भी कोर्ट से राहत मिल गई। पिंटू पर पाकिस्तानी आतंकी संगठन हरकत-उल-जिहाद-अल-इस्लामी से जुड़े रहने का भी आरोप था। इस संगठन पर यूपी के वाराणसी में 2006 में बम ब्लास्ट करवाने और 2007 में अजमेर शरीफ की दरगाह में और दिल्ली में 2011 का बम ब्लास्ट करवाने का आरोप है। पिंटू ने इस चुनाव में दो लाख मतों के अंतर से जीत हासिल की है। तीसरे नेता की बात करें तो उनका नाम एटीएम अजहरुल इस्लाम हैं जो कि जमात के सीनियर नेता हैं। 1998 में से ही वह राजनीति में किस्मत आजमा रहे थे हालांकि किस्मत का ताला इस बार खुला है। वह 2012 से जमात-ए-इस्लामी में महासचिव के पद पर हैं। क्या हैं अजहरुल इस्लाम पर आरोप अजहरुल इस्लाम पर 1971 के युद्ध में 1200 से ज्यादा लोगों की हत्या करने का आरोप है। उसपर 13 रेप केस भी हैं। 2014 में उसे फांसी की सजा सुनाई गई थी। हालांकि शांति के नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस ने उसके सारे अपराध माफ कर दिए और सजा रद्द हो गई। भारत के नजरिए से देखें तो बांग्लादेश की हालत बहुत सुधरने वाली नहीं है। वहीं तारिक रहमान के रवैये पर भी कड़ी नजर रखने की जरूरत है।  

किंग खान के मुरीद हुए जेसन मोमोआ, बोले– शाहरुख मुझसे बेहतर कलाकार हैं

लॉस एंजिल्स हॉलीवुड के हंक और सुपरस्‍टार जेसन मोमोआ ने शाहरुख खान की तारीफ में जमकर कसीदे पढ़े हैं। ‘एक्‍वामैन’ और ‘गेम ऑफ थ्रोन्‍स’ फेम हॉलीवुड स्‍टार ने बॉलीवुड के ‘किंग खान’ को ना सिर्फ खुद से बेहतरीन एक्‍टर बताया है, बल्‍क‍ि उन्‍हें ‘जेंटलमैन’ कहा है। जाहिर है, हॉलीवुड के सबसे बड़े एक्शन हीरोज में से एक जेसन की ओर से यह शब्‍द ना सिर्फ शाहरुख खान, बल्‍क‍ि उनके फैंस को भी गदगद करने वाले हैं। जेसन मोमोआ और शाहरुख खान कई बार मिल चुके हैं। बीते दिनों सऊदी अरब में आयोजित ‘जॉय अवॉर्ड्स’ में भी उनकी मुलाकात हुई थी। वहां शाहरुख खान को जैकी चैन और जीन-क्लाउड वैन डैम के साथ भी देखा गया था। दरअसल, सऊदी में ही जेसन और शाहरुख के बीच की केमिस्‍ट्री देख दुनिया की नजर उनकी दोस्ती पर गई थी। जेसन मोमोआ बोले- शाहरुख बहुत हैंडसम हैं जेसन मोमोआ इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म, ‘द रेकिंग क्रू’ का प्रमोशन कर रहे हैं। इसमें उनके साथ डेव बटिस्टा भी हैं। इस फिल्‍म के एक प्रमोशन के दौरान, जेसन मोमोआ ने शाहरुख खान से मिलने और अपनी दोस्‍ती को लेकर बात की। ‘पिंकविला’ को एक इंटरव्यू में जब जेसन से शाहरुख को लेकर सवाल पूछा गया तो हॉलीवुड एक्‍टर ने कहा, ‘वह बहुत हैंडसम हैं।’ वह बहुत जेंटलमैन हैं। वह मुझसे बेहतर एक्टर और परफॉर्मर हैं, तो यह आपसी सम्मान की बात है। जेसन ने बताया शाहरुख खान से क्‍या बातें हुई जब जेसन से पूछा गया कि हाल ही जब वे मिले तो उन्होंने क्या बातें की, इस पर जवाब मिला, ‘बस दो कॉमन दोस्त और एक-दूसरे के काम के फैन। वह बहुत प्यारे हैं। वह बहुत जेंटलमैन हैं। वह मुझसे बेहतर एक्टर और परफॉर्मर हैं, तो यह आपसी सम्मान की बात है।’ कौन हैं जेसन मोमोआ जेसन मोमोआ एक एक्‍टर और प्रोड्यूसर हैं। उनका जन्म 1 अगस्त 1979 को होनोलुलु, हवाई में हुआ था। हवाई के रहने वाले पिता और जर्मन मां की संतान जेसन ने साल 1999 में टेलीविजन शो ‘बेवॉच: हवाई से’ एक्टिंग में डेब्यू किया। बाद में वह ‘स्टारगेट अटलांटिस’ में दिखे, इससे पहले कि उन्हें 2011 में ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ सीरीज के पहले सीजन में खाल ड्रोगो के किरदार ने जबरदस्‍त पॉपुलैरिटी दी। जेसन मोमोआ बाद में बड़े पर्दे पर DC एक्सटेंडेड यूनिवर्स में ‘एक्वामैन’ बनकर आए। इसके अलावा वह ‘जस्टिस लीग’ में भी दिखे। जेसन मोमोआ की ‘फ्रंटियर’, ‘ड्यून’ और ‘फास्ट X’ जेसन मोमोआ को हाल ही टेलीविजन सीरीज ‘फ्रंटियर’, ‘सी’, और ‘चीफ ऑफ वॉर’ में भी बहुत पसंद किया गया। जबकि बड़े पर्दे पर वह ‘ड्यून’ और ‘फास्ट X’ जैसी ब्लॉकबस्टर फ‍िल्मों का हिस्‍सा रहे हैं। बीते साल 2025 में जेसन मोमोआ सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फ‍िल्म ‘ए माइनक्राफ्ट’ में भी दिखे थे। 2026 में जेसन मोमोआ की 5 फिल्‍में होंगी रिलीज जेसन मोमोआ के अपकमिंग प्रोजेक्‍ट्स की बात करें तो वह साल 2026 में, ‘द रेकिंग क्रू’ के अलावा पांच और फिल्मों में नजर आएंगे। वह DC कॉमिक्स की दुनिया में भी वापसी कर रहे हैं। जेसन आगामी ‘सुपरगर्ल’ में लोबो का रोल करेंगे, जो जेम्स गन के फिर से शुरू किए गए DC यूनिवर्स का हिस्सा है। KING में नजर आएंगे शाहरुख खान जहां तक शाहरुख खान की बात है, तो इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘किंग’ की तैयारियों में जुटे हैं। यह एक एक्शन एडवेंचर फिल्‍म है, जिसमें वह अपनी बेटी सुहाना खान के साथ नजर आएंगे। यह फिल्‍म इसी साल क्रिसमस के मौके पर 24 द‍िसंबर 2026 को रिलीज होगी।

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ और बधाई।

भोपाल. उप मुख्यमंत्री  जगदीश देवड़ा ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ और बधाई दी है। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि भगवान शिव की आराधना, आस्था, तप और आत्मशुद्धि का पर्व है। यह दिन हमें सत्य, संयम, करुणा और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कामना की कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से प्रदेश में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे। उप मुख्यमंत्री ने नागरिकों से आग्रह किया कि वे इस पावन अवसर पर सामाजिक सद्भाव, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें तथा जरूरतमंदों की सहायता कर पर्व की सार्थकता बढ़ाएँ। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि का यह पावन पर्व प्रदेश के विकास, प्रगति और जनकल्याण के संकल्प को और मजबूत करने का अवसर भी है।  

नवागत आयुक्त जनसंपर्क श्री मनीष सिंह ने कार्यभार ग्रहण किया

भोपाल भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी श्री मनीष सिंह ने गुरुवार को आयुक्त जनसंपर्क एवं प्रबंध संचालक, म.प्र. माध्यम के पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। वे परिवहन सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। आयुक्त जनसंपर्क और प्रबंध संचालक माध्यम ने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों तक प्रभावी रूप से पहुँचाना विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इस दिशा में समन्वित प्रयास सुनिश्चित किए जाएंगे। आयुक्त जनसंपर्क और प्रबंध संचालक माध्यम श्री सिंह ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने विभागीय योजनाओं एवं गतिविधियों की समीक्षा करते हुए जनहित के कार्यक्रमों के प्रभावी प्रचार-प्रसार और समयबद्ध क्रियान्वयन पर बल दिया।  

फ्लाइट में बम होने का दावा, पायलट को मिली रहस्यमयी पर्ची से मची हलचल

कोलकाता कोलकाता एयरपोर्ट पर शनिवार को तब हड़कंप मच गया जब पायलट को एक धमकी वाली पर्ची मिली। विमान उड़ान भरने ही वाला था कि पायलट को विमान को बम से उड़ाने की धमकी वाली एक पर्ची मिली और फिर विमान को खाली करा लिया गया। कोलकाता एयरपोर्ट पर इंडिगो के विमान की उड़ान से ठीक पहले पायलट को एक ऐसी पर्ची मिली जिसके बाद हड़कंप मच गया। तुरंत विमान को खाली करवाया गया। जानकारी के मुताबिक इस पर्ची में विमान को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। विमान को खाली कराए जाने के बाद जांच-पड़ताल की जा रही है। एयरपोर्ट पर भी हाई अलर्ट घोषित किया गया है। इंडिगो का 6E3074 विमान सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हाई अड्डे से शिलॉन्ग के लिए उड़ान भरने वाला था। वहीं बम की धमकी मिलने के बाद इसे आईसोलेशन बे में ले जाया गया। बोर्डिंग के दौरान ही पायलट टॉइलेट में एक पर्ची मिली। इसमें लिखा था कि विमान के अंदर बम है। इसके बाद यात्रियों को तुरंत विमान से उतारा गया। इस बात की जानकारी मिलने के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। चेतावनी के बाद विमान को एक अलग जगह पर ले जाया गया और सभी यात्रियों को उतार दिया गया। सुरक्षा एजेंसियों ने विमान की तलाशी शुरू की। हवाई अड्डा के अधिकारियों ने कहा कि यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि विमान में नोट किसने रखा। सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद उड़ान पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई। गौरतलब है कि इंडिगो के विमान में बम की सूचना की यह पहली घटना नहीं है। जनवरी में ही 222 यात्रियों को ले जा रही इंडिगो की दिल्ली-बागडोगरा उड़ान को उड़ान भरने के बाद बम की धमकी मिली, जिसके बाद उसे लखनऊ में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी थी, जहाँ तलाशी ली गई। पिछले साल, कोलकाता-मुंबई इंडिगो की उड़ान (6ई-5227) में भी बम की धमकी मिली थी। उस समय एक अनजान व्यक्ति ने हवाई अड्डा पर फ़ोन करके दावा किया था कि उसमें विस्फोटक है। सभी 195 यात्रियों को निकाला गया और विमान की तलाशी ली गई, हालाँकि कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। हवाई अड्डा अधिकारियों ने कहा कि इस घटना में भी सुरक्षा मानक का पालन किया गया, और अब तक कोई विस्फोटक नहीं मिला है। एक दिन पहले ही दिल्ली में पांच स्कूलों को बम की धमकी वाले ईमेल मिले थे। इन्हें बाद में अफवाह घोषित कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि धमकी भरे ईमेल में उकसाने वाली और आपत्तिजनक सामग्री थी जिसमें दावा किया गया था, “दिल्ली खालिस्तान बन जाएगा और स्कूलों में दोपहर 1.11 बजे बम विस्फोट होगा।” ईमेल में यह भी कहा गया था कि दोपहर 2.11 बजे संसद के अंदर विस्फोट होगा, जिसके बाद विभिन्न एजेंसियों के बीच सतर्कता बढ़ा दी गई और समन्वय स्थापित किया गया।  

कोतमा विधानसभा के 25 से ज्यादा पंचायतों में 25-25 लाख के मंगल भवन स्वीकृत

अनूपपुर  मध्य प्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  दिलीप जायसवाल ने कहा है कि राज्य सरकार विकास के प्रति पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा अनुपपुर जिले को अनेक विकासात्मक सौगातें प्रदान की गई हैं, जिससे जिले में निरंतर प्रगति का मार्ग प्रशस्त हो रहा है। राज्य मंत्री  जायसवाल ने कहा कि जिले में नए उद्योगों की स्थापना की जा रही है, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे तथा क्षेत्र की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी। राज्यमंत्री  जायसवाल शुक्रवार को कोतमा में आयोजित पालिका बाजार शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। राज्य मंत्री  दिलीप जायसवाल ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस एवं प्रभावी प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु एयर एम्बुलेंस सेवा प्रारंभ की गई है तथा सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय खोले जा रहे हैं। साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं का निरंतर विस्तार किया जा रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में सांदीपनि विद्यालय स्थापित किए जा रहे हैं, जहां विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ संस्कारयुक्त वातावरण भी प्रदान किया जा रहा है।  राज्य मंत्री जयसवाल ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा  लाडली बहना योजना, लाडली लक्ष्मी योजना , प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं के माध्यम से महिलाएं आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त होकर समृद्धि की ओर अग्रसर हो रही हैं। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान कर उन्हें जनप्रतिनिधित्व का अवसर दिया जा रहा है, जिससे समाज के विकास में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित होगी। राज्य मंत्री  जायसवाल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री  डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप जिले के 125 ग्रामों में लगभग 46 हजार हेक्टेयर भूमि को सिंचित करने हेतु कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इससे किसानों को समुचित सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी तथा वे विविध फसलों का उत्पादन कर अधिक लाभ अर्जित कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किसानों को निःशुल्क सौर पंप उपलब्ध कराने की योजना भी संचालित की जा रही है, जिससे प्रत्येक खेत तक जल उपलब्ध कराया जा सके। इससे किसान अपनी उपज को बाजार में विक्रय कर सकेंगे, व्यापारिक गतिविधियों में वृद्धि होगी तथा स्थानीय अर्थव्यवस्था को नया प्रोत्साहन प्राप्त होगा। राज्य मंत्री  जायसवाल ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र कोतमा के अंतर्गत 25 से अधिक ग्राम पंचायतों में 25-25 लाख रुपये की लागत से मंगल भवन स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से लगभग 14 मंगल भवनों का भूमिपूजन संपन्न हो चुका है तथा शेष मंगल भवनों का भूमिपूजन आगामी दिनों में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ग की आवश्यकता एवं मांग के आधार पर चरणबद्ध रूप से मंगल भवनों का निर्माण कराया जा रहा है। राज्य मंत्री  जायसवाल ने विधानसभा क्षेत्र कोतमा में संचालित विभिन्न विकास कार्यों एवं योजनाओं के संबंध में उपस्थित नागरिकों को विस्तारपूर्वक जानकारी भी प्रदान की। इस दौरान कार्यक्रम को  अध्यक्ष नगर पालिका कोतमा  अजय सराफ, उपाध्यक्ष नगर पालिका कोतमा मती वैशाली बद्री ताम्रकार, जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के पूर्व अध्यक्ष  हीरा सिंह श्याम ने भी संबोधित किया। इस दौरान राज्य मंत्री  जायसवाल ने नगर पालिका कोतमा के द्वारा 103.09 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित पालिका बाजार शॉपिंग कंपलेक्स का फीता काटकर वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ लोकार्पण किया। इस दौरान राज्य मंत्री द्वारा नगर पालिका द्वारा नवनिर्मित पालिका बाजार शॉपिंग कांप्लेक्स के आवंटित दुकानदारों को प्रतीक स्वरूप दुकानों की चाबी प्रदान की गई। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष डूमर कछार  सुनील चौरसिया, वरिष्ठ समाजसेवी  रामावतार अग्रवाल,  मदन त्रिपाठी,  जितेंद्र भट्ट,  विनोद केवट,  हनुमान गर्ग सहित अन्य जनप्रतिनिधि अधिकारी नगर पालिका कोतमा के पार्षद सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online