बलिदान दिवस पर राष्ट्र गौरव श्री चंद्रशेखर आजाद को श्रृद्धांजलि अर्पित की गई।
On Martyrdom Day, tribute was paid to national pride Shri Chandrashekhar Azad. हरिप्रसाद गोहे आमला। युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष विजय पारधी द्वारा युवा स्वाभिमान के अमर गौरव, महान राष्ट्रभक्त, शहीद “श्री चंद्रशेखर आजाद जी” के बलिदान दिवस पर युवा साथियों और स्थानीय नागरिकों के साथ, ग्राम पंचायत – लालावाड़ी में अमर शहीद श्री चंद्रशेखर आजाद जी के प्रतिमा स्थल पर प्रतिमा एवं परिसर की साफ-सफाई की गई तथा उपस्थित नागरिकों द्वारा राष्ट्र गौरव – श्री चंद्रशेखर आजाद जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिसमे प्रमुख रुप से मप्र. युवा कांग्रेस की प्रदेश महासचिव प्राची विजय पारधी , लालवाड़ी ग्राम पंचायत सरपंच नीतू रवींद्र धोटे, युवा कांग्रेस की जिला महासचिव ममता बचले, सहित महिला शक्ति मौजूद रही एवं युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष विजय पारधी, रवींद्र धोटे, किसनराव वागद्रे, गोविंदा खावड़े, नितिन सारटकर, संदीप नावंगे, पंकज मोड़क, रामनाथ डोंगरे, मधु रावत, नोखेलाल रावत,सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी कार्यक्रम में मौजूद रहे l