42 सीताराम कीर्तन का पूर्ण आहुति के साथ हुआ समापन।
42 Sitaram Kirtan concluded with complete offering. हरिप्रसाद गोहे आमला। नगर के भीमनगर वार्ड हवाई पट्टी क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध मनोकामना नाथ शिव मंदिर में साकेतवासी महामंडलेश्वर 1008 श्री रघुवरदास जी महाराज विद्या कुंड अयोध्या निवासी के मार्गदर्शन में चल रहा 42 वा सीताराम कीर्तन का शुक्रवार पूर्ण आहुति एवं महा भंडारे के साथ समापन हुआ । मंदिर समिति प्रमुख लक्छमण शेषराव जी चौकीकर ने बताया मंदिर में यह भव्य धार्मिक आयोजन चैत्र नवरात्रि के मौके पर 19 मार्च से श्री मनोकामना नाथ नागेश्वर शिव मंदिर, आमला में निरंतर जारी था । गौरतलब हो की साकेतवासी महामंडलेश्वर 1008 श्री रघुवरदास जी महाराज विद्याकुंड अयोध्या निवासी के मार्गदर्शन में पिछले 42 वर्षों से चैत्र नवरात्र के अवसर पर चल रहे इस कीर्तन में क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग लेकर भक्ति रस में सराबोर हो रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना था। कार्यक्रम के दौरान नवयुवक रामायण मंडल आमला, रामायण मंडल बोड़खी, महिला मंडल एवं ग्रामीण भजन मंडलों द्वारा नौ दिनों तक निरंतर कीर्तन प्रस्तुत किया गया, जिससे आयोजन की गरिमा और भी बढ़ गई । समापन अवसर पर हवन-पूजन एवं पूर्णाहुति का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं की विशेष उपस्थिति रही। आयोजक समिति ने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे परिवार सहित उपस्थित होकर इस पावन अवसर पर भाग लें और पुण्य लाभ प्राप्त करें। कार्यक्रम का आयोजन उमराव चौकीकर भगत जी रामायण मंडल, आमला बोडखी के तत्वावधान में समस्त भजन मंडल एवं महिला मंडल के सहयोग से किया गया । समापन अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पवार, समाजसेवी मुकेश खंडेलवाल एवं विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे सपत्नीक विशेष रूप से उपस्थित रहे और आयोजन की सराहना की। आयोजन समिति के लक्ष्मण शेषराव चौकीकर ने सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों एवं भजन मंडलों के प्रति आभार व्यक्त किया।