जबलपुर में भव्य भागवत कथा एवं धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला 28 मार्च से
A series of grand Bhagwat Katha and religious events will begin in Jabalpur from March 28. विशेष संवाददाता : जितेन्द्र श्रीवास्तव/अर्पिता श्रीवास्तव जबलपुर ! विजय नगर क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति से ओतप्रोत धार्मिक आयोजनों की भव्य शुरुआत 28 मार्च 2026 से होने जा रही है। कार्यक्रम के तहत सात दिवसीय भागवत कथा, विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान और सांस्कृतिक आयोजन आयोजित किए जाएंगे, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम का शुभारंभ 28 मार्च, शनिवार को कलश यात्रा एवं भागवत महाकथा के साथ होगा। इसके बाद 29 मार्च को भगवान मंगलाचरण, भोग सज्जा एवं ध्वजारोहण का आयोजन किया जाएगा। 30 मार्च को विभिन्न धार्मिक संस्कार एवं रस्में होंगी, जबकि 31 मार्च को रास उत्सव, गोवर्धन पूजा और श्रीराम जन्म एवं श्रीकृष्ण जन्मोत्सव जैसे प्रमुख आयोजन संपन्न होंगे। आगे 1 अप्रैल को नंदोत्सव, फूल बंगला एवं गोवर्धन धाम (छप्पन भोग) का आयोजन होगा। 2 अप्रैल को महारास लीला, गोपी उत्सव संवाद एवं रुक्मिणी विवाह जैसे आकर्षक कार्यक्रम होंगे। 3 अप्रैल को सुदामा चरित्र और सुदामा मिलन कथा के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। अंतिम दिन हवन, पूर्णाहुति एवं भंडारा दोपहर 12 बजे से आयोजित किया जाएगा। यह धार्मिक आयोजन विजय नगर, 90 क्वार्टर, कचनार गेट नंबर 2, ओल्ड किराना, जबलपुर में आयोजित होगा। आयोजकों द्वारा सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील की गई है।