यादव कॉलोनी चौक पर भव्य मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन, रात 8 बजे से जुटेंगे गोविंदा
yadav colony chowk matki phod pratiyogita jabalpur विशेष संवाददाता जितेन्द्र श्रीवास्तव अर्पिता श्रीवास्तव जबलपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर यादव कॉलोनी चौक में आज 03 सितंबर, गुरुवार को रात 8 बजे से भव्य मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। मटकी फोड़ प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न अखाड़ों की गोविंदा टीमें हिस्सा लेंगी। आयोजन के माध्यम से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व को उत्साह और पारंपरिक अंदाज में मनाया जाएगा। आयोजक एवं भाजपा नगर महामंत्री रंजीत पटेल ने सभी अखाड़ों के गोविंदाओं से प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। साथ ही उन्होंने संस्कारधानीवासियों से कार्यक्रम में पहुंचकर आयोजन की शोभा बढ़ाने और गोविंदा टीमों का उत्साहवर्धन करने का आग्रह किया है। कार्यक्रम एक नजर में स्थान: यादव कॉलोनी चौक, जबलपुर दिनांक 03 सितंबर, गुरुवार समय: रात 8 बजे से कार्यक्रम: मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजक: रंजीत पटेल, भाजपा नगर महामंत्री खास बात: आयोजन में विभिन्न अखाड़ों के गोविंदाओं के शामिल होने से प्रतियोगिता रोमांचक होने की उम्मीद है। जबलपुर | स्थानीय समाचार | धर्म एवं संस्कृति