अभिषेक ने किया कमाल, राज्य स्तरीय एथलेटिक्स के लिए चयनित।
Abhishek shines; selected for state-level athletics. सारणी में आयोजित संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में 200 मीटर दौड़ में पाया प्रथम स्थान, पैराडाइज स्कूल का बढ़ाया मान। हरिप्रसाद गोहेआमला। स्थानीय पैराडाइज हायर सेकेंडरी स्कूल के कक्षा 12वीं गणित संकाय के छात्र अभिषेक यादव पिता कोमल यादव का चयन राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 200 मीटर दौड़ के लिए हुआ है। सारणी में आयोजित संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में अभिषेक ने प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तर के लिए पात्रता हासिल की। छात्र की इस उपलब्धि पर पैराडाइज स्कूल के प्राचार्य अनुराग मालवीय एवं विद्यालय परिवार के प्रवीण दीगड़े, सुनील करारे, श्रीमती आशा विश्वकर्मा, श्रीमती सीमा सिंगड़े,श्रीमती ममता पवार, पुष्पा पवार, लीना मिश्रा, मल्लिका पाल सहित सभी शिक्षकों ने बधाई एवं राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएं दीं।