A three-day grand function was organised at Central Jail Jabalpur on the occasion of Madhya Pradesh Foundation Day.
- कैदियों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रदर्शनी में दिखाई मध्यप्रदेश की झलक

जितेन्द्र श्रीवास्तव विशेष संवाददाता
जबलपुर। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के 70वें वर्षगांठ के उपलक्ष्य में केंद्रीय जेल जबलपुर में तीन दिवसीय विविध सांस्कृतिक एवं प्रदर्शनी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जेल अधीक्षक अखिलेश तोमर के मार्गदर्शन में यह आयोजन 1 नवम्बर से 3 नवम्बर तक संपन्न हुआ। इस अवसर पर जेल के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बंदियों ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

कार्यक्रम की शुरुआत बंदियों द्वारा मध्यप्रदेश गीत के सामूहिक गायन से हुई, जिसने उपस्थित जनसमूह को भाव-विभोर कर दिया। इसके पश्चात बंदियों ने मध्यप्रदेश की विविधता, संस्कृति और गौरवशाली इतिहास को समर्पित स्वलिखित गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।

बंदी मयंक तिवारी, जितेन्द्र चौधरी एवं आनंद सोनकार ने राज्य की समृद्ध परंपरा, पर्यटन स्थलों और सांस्कृतिक धरोहर को अपने चित्रों और प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रदर्शित किया।
केंद्रीय जेल में निर्मित हस्तशिल्प प्रदर्शनी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इसमें जेल में बंदियों द्वारा बनाए गए चादर, टॉवल, दरी, नेपकिन, लोहे की सिगड़ी, लकड़ी के उत्पाद इत्यादि वस्तुओं को प्रदर्शित किया गया, जिन्हें आगंतुकों ने सराहा।
कार्यक्रम का संयोजन और संचालन कल्याण अधिकारी श्रीमती सरिता ध्रुव द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में उप जेल अधीक्षक मदन कमलेश का विशेष सहयोग रहा।
अंत में उप जेल अधीक्षक नेताजी सुभाषचन्द्र बोस केंद्रीय जेल जबलपुर (म.प्र.) ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बंदियों को कार्यक्रम की सफलता के लिए बधाई दी और कहा कि