LATEST NEWS

पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए तस्करी कर लाई जा रही 12 किलोग्राम हेरोइन सुरक्षा बलों ने की जब्त

राजस्थान सुरक्षा बलों ने शनिवार को राजस्थान के अनूपगढ़ जिले में पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए तस्करी कर लाई जा रही 12 किलोग्राम हेरोइन जब्त की। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार हेरोइन की अनुमानित कीमत 60 करोड़ रुपये है। उसने बताया कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पुलिस ने जिले के अनूपगढ़ और समेजा कोठी थाना क्षेत्रों से छह-छह किलोग्राम वजन की हेरोइन की दो खेप बरामद की, इन्हें ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से तस्करी कर लाया जा रहा था। आवाज सुनने के बाद जवानों ने गोलियां चलाईं पुलिस ने बताया कि अनूपगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह कैलाश चौकी के पास ‘13 के गांव’ में ड्रोन की आवाज सुनने के बाद बीएसएफ के जवानों ने गोलियां चलाईं। संयुक्त तलाशी के दौरान बीएसएफ के जवानों और पुलिस कर्मियों को 6 किलोग्राम वजन के हेरोइन के दो पैकेट मिले। इस खेप की कीमत 30 करोड़ रुपये आंकी गई है। अधिकारियों ने बताया कि समेजा कोठी थाना क्षेत्र में दूसरी घटना में स्थानीय लोगों ने ड्रोन की आवाज सुनी और पुलिस को सूचना दी और उस स्थान पर पहुंचे जहां तस्कर खेप लेने आए थे। ड्रोन से लगातार मादक पदार्थों की तस्करी की जा रही है अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीणों और पुलिस दल को देखकर तस्करों ने गोलियां चला दीं और भागने में सफल रहे। पुलिस ने बताया कि तलाशी के दौरान 30 करोड़ रुपये मूल्य की छह किलोग्राम हेरोइन से भरे दो पैकेट बरामद किए गए। अनूपगढ़ के पुलिस अधीक्षक रमेश मोरया ने बताया कि पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए लगातार मादक पदार्थों की तस्करी की जा रही है और जल्द ही ड्रोन का पता लगाने और निष्क्रिय करने के लिए सीमा क्षेत्र में ड्रोन रोधी प्रणाली लगाई जाएगी।

गीता कॉलोनी में राहत की सांस, बाधित सेवाओं को लेकर दिल्ली जल बोर्ड के खिलाफ शिकायतों और विरोध के बाद पानी की आपूर्ति मिली

नई दिल्ली दिल्ली में गीता कॉलोनी के निवासियों ने शनिवार को राहत की सांस ली, क्योंकि उन्हें बाधित सेवाओं को लेकर दिल्ली जल बोर्ड के खिलाफ शिकायतों और विरोध के बाद आखिरकार बढ़ी संख्या में टैंकरों के माध्यम से पानी की आपूर्ति मिली। स्थानीय लोग, जो गर्मियों के कारण चल रहे जल संकट का विरोध करने के लिए प्रदर्शन कर रहे थे, ने कहा कि पर्याप्त पानी की आपूर्ति की उनकी मांग को प्रतिदिन दो टैंकरों के माध्यम से पूरा किया जा रहा है। ‘पानी की कमी ने हमें बहुत परेशान किया’ गीता कॉलोनी निवासी राम कली ने कहा, “पानी की कमी ने हमें बहुत परेशान किया है। जब हमने विरोध किया और मीडिया ने इस मुद्दे को उठाया, तो दिल्ली जल बोर्ड ने टैंकरों के ज़रिए पानी की आपूर्ति शुरू कर दी है। उन्होंने हमें प्रतिदिन दो टैंकर पानी की आपूर्ति करने का आश्वासन दिया है।” एक अन्य निवासी ने बताया, ”पहले हमें एक टैंकर से पानी की आपूर्ति की जाती थी, हमें बहुत परेशानी होती थी – कुछ लोगों को पानी मिल पाता था और कुछ को नहीं। अब हमें दो टैंकर दिए गए हैं, जिससे हमारी स्थिति आसान हो गई है। अब सभी निवासियों को पर्याप्त पानी मिल पा रहा है उन्होंने कहा कि गीता कॉलोनी में स्थिति में सुधार हो रहा है, लेकिन मैदान गढ़ी और चाणक्यपुरी सहित दिल्ली के अन्य इलाकों में रहने वाले लोगों को अपर्याप्त जल आपूर्ति के कारण असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। वे पानी के टैंकरों के आसपास बाल्टी, कंटेनर और डिब्बे लेकर पानी ढोते नजर आते हैं। शहर के कई निवासियों के लिए, पानी की कमी के कारण उनकी दैनिक पानी की जरूरतें पूरी नहीं हो पा रही हैं। दिल्ली में रिकॉर्ड उच्च तापमान और लू के कारण कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है, जिससे शहर में पानी की मांग में भी असाधारण और अत्यधिक वृद्धि हुई है। इस बीच, दिल्ली सरकार ने मुनक नहर में दिल्ली के पानी के हिस्से को कम करने के लिए हरियाणा सरकार को दोषी ठहराया है। हरियाणा- दिल्ली सरकार से मांगा जवाब इससे पहले बुधवार को दिल्ली उच्च न्यायालय ने हरियाणा सरकार और उसके सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के खिलाफ अवमानना ​​याचिका पर उनका पक्ष मांगा था। दिल्ली को जलापूर्ति के संबंध में उच्च न्यायालय के आदेश का कथित रूप से पालन न करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग वाली याचिका दायर की गई है। नीना बंसल कृष्णा की अवकाश पीठ ने हरियाणा सरकार, उसके अधिकारियों और दिल्ली सरकार को नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 24 जुलाई को होगी। यह नोटिस अधिवक्ता एसबी त्रिपाठी द्वारा दायर याचिका पर जारी किया गया है, जिसमें 15 जनवरी को पारित दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश का पालन न करने के लिए हरियाणा सरकार के खिलाफ अवमानना ​​की कार्रवाई की मांग की गई है, जिसके तहत हरियाणा को प्रतिदिन दिल्ली को 1041 क्यूसेक पानी की आपूर्ति करनी थी। याचिका में कहा गया है कि इससे पहले हरियाणा ने कहा था कि दिल्ली को 719 क्यूसेक पानी का आवंटन है। हरियाणा अपने नागरिकों से 319 क्यूसेक पानी दिल्ली में भेजकर दिल्ली को 1041 क्यूसेक पानी की आपूर्ति कर रहा है। हरियाणा ने 1041 क्यूसेक की वर्तमान आपूर्ति को कम करने के बारे में कुछ नहीं कहा है। आगे कहा गया है कि हरियाणा ने मुनक नहर (नहर) से कम पानी देना शुरू कर दिया है। कभी-कभी तो मुनक नहर से पानी ही नहीं दिया जाता था।  

राजस्थान-झुंझुनू में आग बरसाते सूरज के बीच चारों तरफ अग्निकुंड में साधु ने रमाई धूनी

VIP's Mahakal: Do only BJP leaders have the right to enter the sanctum sanctorum of the temple

झुंझुनू. राजस्थान समेत पूरे देश में इन दिनों भीषण गर्मी की मार जारी है। इस गर्मी की चपेट से लोग परेशान हैं, लेकिन देश में कुछ योगी ऐसे भी हैं जो प्राकृतिक नियमों को भी मात देकर अपनी तपस्या का चमत्कार पेश कर रहे हैं। ऐसे ही एक संत राजस्थान के झुंनझुंनु जिले में देखने को मिल रहे हैं। इस भीषण गर्मी में इन संत ने अपने चारों तरफ अग्निकुंड जलाए हैं और तपस्या कर रहे हैं। प्रचंड गर्मी के बीच साधु को तपस्या में लीन देख लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। जिले के निकटवर्ती गांव बुड़ाना के रुपनाथजी धाम पर महंत बालयोगी पूनमनाथ महाराज ने भरी दोपहर में खड़ी तपस्या कर जन कल्याण की प्रार्थना कर रहे हैं। सात दिनों तक चली इस तपस्या में महंत बालयोगी पूनमनाथ महाराज ने अपने चारों ओर अग्नि के पांच धूणे जलाए। जिससे तापमान और अधिक बढ़ता रहा है। इन अग्नि के धूणों के बीच महंत पूनमनाथ महाराज ने दोपहर में सात दिन तक शरीर को भस्म से लेपकर खड़े होकर तपस्या की है। महंत बालयोगी पूनमनाथ महाराज ने बताया कि इस तपस्या का मुख्य उद्देश्य है कि सृष्टि की रक्षा हो जीव जंतुओं तथा मानव का कल्याण हो। उन्होंने कहा कि मनुष्य को प्रकृति से जुड़ाव रखना चाहिए। प्रकृति को नुकसान पहुंचाने पर हम खुद को ही खतरे में खड़े कर रहे हैं। इसलिए हम सबका धर्म है कि मानवीय सरोकार को निभाते हुए प्रकृति से जुड़ाव रखें. तपस्या समापन के दौरान मंदिर परिसर में 21 कुंडीय यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने सुख समृद्धि की कामना करते हुए आहूतियां दी गईं। इसके बाद रुपनाथजी महाराज की विधि विधान से प्राण-प्रतिष्ठा की गई, इससे पहले सजी धजी पालकी में बैठाकर मूर्ति को चारों ओर परिक्रमा लगाई गई। तपस्या के दौरान श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। वहीं तपस्या संपन्न होने के साथ भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सोती, बुड़ाना, देसूसर, बास बुडाना, भरगड़ो की ढ़ाणी, प्रतापपुरा गांव समेत अन्य दूर दराज से श्रद्धालु उमड़े।

आरएसएस ने भाजपा के साथ मतभेद की अफवाहों को किया खारिज : मोहन भागवत

District Hospital; Bread and vegetables have been reduced in the food

नई दिल्ली राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने भाजपा के साथ मतभेद की अफवाहों को खारिज कर दिया। इससे पहले पार्टी प्रमुख मोहन भागवत ने लोकसभा चुनाव में भाजपा के बहुमत से चूक जाने के बाद अपने पहले बयान में कहा था कि एक सच्चा सेवक कभी अहंकारी नहीं होता। आरएसएस सूत्रों ने यह जानकारी दी। आरएसएस सूत्रों ने कहा कि संघ और उसके वैचारिक मार्गदर्शक भाजपा के बीच “कोई मतभेद नहीं है”, जबकि विपक्षी नेताओं सहित लोगों के एक वर्ग ने दावा किया है कि भागवत की टिप्पणी भगवा पार्टी के नेतृत्व या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लक्षित थी। उन्होंने कहा कि ऐसी टिप्पणियां अटकलें हैं और संदर्भ से हटकर कही गई हैं। मोहन भागवत का बयान सोमवार को नागपुर में एक कार्यक्रम में भागवत ने कहा, “एक सच्चा ‘सेवक’ मर्यादा बनाए रखता है। वह काम करते समय मर्यादा का पालन करता है। उसे यह अहंकार नहीं होता कि वह कहे कि ‘मैंने यह काम किया’। केवल वही व्यक्ति सच्चा ‘सेवक’ कहलाता है।” जवाब में आरएसएस सूत्रों ने कहा, “उनके (भागवत) भाषण में 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों के बाद दिए गए भाषण से बहुत अंतर नहीं था। किसी भी संबोधन में राष्ट्रीय चुनाव जैसी महत्वपूर्ण घटना का संदर्भ देना लाजिमी है।” इसका गलत अर्थ निकाला गया उन्होंने कहा, “लेकिन भ्रम पैदा करने के लिए इसका गलत अर्थ निकाला गया और इसे संदर्भ से बाहर ले जाया गया। उनकी ‘अहंकार’ वाली टिप्पणी कभी भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या किसी भाजपा नेता के लिए नहीं थी।” आरएसएस सूत्रों ने भी अपने राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार द्वारा भाजपा के चुनाव प्रदर्शन को लेकर की गई आलोचना से खुद को अलग कर लिया। एक पदाधिकारी ने कहा कि यह उनकी निजी राय है और यह संगठन के आधिकारिक रुख को नहीं दर्शाता। मोदी के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने से खुश- इंद्रेश कुमार गुरुवार को जयपुर के निकट एक कार्यक्रम में कुमार ने कहा, “जिस पार्टी (भाजपा) ने (भगवान राम की) भक्ति की, लेकिन अहंकारी हो गई, उसे 241 पर रोक दिया गया, लेकिन वह सबसे बड़ी पार्टी बन गई।” उन्होंने कहा, “और जिनकी राम में कोई आस्था नहीं थी, उन्हें मिलाकर 234 पर रोक दिया गया।” उन्होंने विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ को मिली सीटों का हवाला दिया। अपनी टिप्पणी पर विवाद उत्पन्न होने के बाद कुमार ने शुक्रवार को कहा कि देश भाजपा के चुनाव प्रदर्शन और नरेन्द्र मोदी के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने से खुश है। लोग भगवान राम के खिलाफ थे, वे सत्ता से बाहर हैं उन्होंने कहा, ”इस समय, ताजा खबर यह है कि जो लोग भगवान राम के खिलाफ थे, वे सत्ता से बाहर हैं और जो भगवान राम के भक्त थे, वे सत्ता में हैं।” उन्होंने कहा, ”पीएम मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की करेगा।”  भागवत के भाषण को लेकर चल रही बहस के बारे में पूछे जाने पर कुमार ने कहा, “बेहतर होगा कि आप इसके बारे में संघ के अधिकृत पदाधिकारियों से पूछें।”  

छत्तीसगढ़-कोरबा में दूसरी के चक्कर में पहली पत्नी और बच्चों पर हमला

कोरबा. कोरबा के करतला में एक शख्स ने अपनी पत्नी, बेटे और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। कुल्हाड़ी के वार से मां, बेटी और बेटा गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। जिन्हें करतला के सामुदायिक स्वास्य केंद्र में उपचार देने के बाद कोरबा के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी दो शादियां कर रखी हैं, जिसकी वजह से उसका पहली पत्नी से अक्सर विवाद होता रहता था। आरोपी शरद दास महंत जो गांव का कोटवार है पहली पत्नी टीका बाई है। जिससे उसकी बेटी टिंकी (22) और बेटा पवन दास (25) है। वहीं दूसरी पत्नी के चक्कर में शरद का पहली पत्नी से अक्सर विवाद होता था, जिसका मामला कोर्ट में विचाराधीन है। पहली पत्नी का आरोप है कि पति उसे घर खर्च नहीं देता, जिसके कारण उसका जीना दुश्वार हो गया है। इस मामले को लेकर कोर्ट ने भी आरोपी को फटकार लगाई है। बस इसी बात को लेकर शरद का पत्नी से विवाद हुआ और हिंसक घटना घट गई। आरोप है कि शरद लॉकडाउन के समय अपनी पहली पत्नी, बेटी-बेटे को छोड़कर किसी दूसरी महिला के साथ रहने लगा था। वह जब भी बीच-बीच में घर आता था तो अक्सर मारपीट करता था। जिसके बाद इसकी शिकायत पुलिस में की। घायल महिला ने बताया कि जब भी उसका पति जब से दूसरी पत्नी के साथ रहने लगा है तब से कुछ भी खर्चा नहीं देता। किसी तरह वह अपनी बेटी और बेटे का भरण-पोषण करते आ रही है। दोनों को पढ़ा-लिखा रही है। मामला कोर्ट में चल भी रहा है, दो दिन पहले कोरबा कोर्ट में पेशी हुई थी। जहां कोर्ट ने शरद को खर्चा देने के लिए कहा। इसी बात से वह नाराज था। घायल महिला ने बताया कि जब वह अपनी बेटी और बेटे के साथ किसी काम से जा रही थी तो इसी दौरान शरद ने उनपर हमला कर दिया। किसी तरह उन्होंने अपनी जान बचाई, लोगों ने उसे पकड़ा। नहीं तो उनकी जान जा सकती थी। इस घटना के बाद आरोपी ने खुद को करतला पुलिस के हवाले किया और घटना की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। करतला थाना प्रभारी आशीष सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलती है पुलिस मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार का जेल दाखिल कर दिया गया है आगे की कार्यवाही की जारी है।

मैनपुरी में निमोनिया से दो माह की बच्ची की मौत, सात बच्चे अस्पताल में भर्ती

मैनपुरी उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बीमारियों से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। भीषण गर्मी के बीच डायरिया और बुखार के मरीजों के साथ ही बच्चे निमोनिया की चपेट में भी आ रहे हैं। शनिवार को जिला अस्पताल पहुंची एक दो माह की बच्ची की निमोनिया की दिक्कत के चलते मौत हो गई। वहीं सात बच्चों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। शनिवार को सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। जिला अस्पताल की ओपीडी में 996 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। 33 मरीज भर्ती कराए गए। भोगांव थाना क्षेत्र के गांव बरधनियां निवासी जयराम की दो माह की पुत्री अराधना को पिछले कुछ दिनों से निमोनिया की दिक्कत थी। परिजन गंभीर हालत में उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल में बुखार, डायरिया, पेटदर्द और निमोनिया से पीड़ित सात बच्चे भर्ती कराए गए। दो बच्चों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया। सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना था कि बच्ची को अंतिम सांसों में ही अस्पताल लाया गया था। यहां उसे हर संभव उपचार देकर बचाने की कोशिश की गई लेकिन उसकी मौत हो गई।

वैज्ञानिकों ने पृथ्वी पर दिन की अवधि को लेकर बड़ा दावा किया, धरती के आंतरिक कोर की घूर्णन गति लगातार कम हो रही

कैलिफोर्निया हम सभी जानते हैं कि 24 घंटे में एक बार दिन और एक बार रात होती है। वहीं दिन और रात को मिलाकर हमारा एक दिन पूरा होता है। वैज्ञानिकों ने पृथ्वी पर दिन की अवधि को लेकर बड़ा दावा किया है। एक शोध के मुताबिक धरती के आंतरिक कोर की  घूर्णन गति लगातार कम हो रही है। इसका प्रभाव पृथ्वी की घूर्णन गति पर भी पड़ेगा और दिन की लंबाई ज्यादा हो जाएगी। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह प्रक्रिया 2010 से ही शुरू हो गई है और अब दिन की अवधि पहले से ज्यादा हो गई है। वैज्ञानिकों का कहना है कि आंतरिक कोर की घूर्णन में परिवर्तन की वजह से दिन 24 घंटे से भी लंबे हो सकते हैं। बता दें कि पृथ्वी की आंतरिक कोर एक ठोस स्फेयर की तरह है जो कि लोहे और निकेल से बनी है। वहीं इसके चारों ओर पिघली हुई धातुओं बेहद गर्म और तरल अवस्था में मौजूद हैं। पृथ्वी की तीन लेयर में मैंटल और क्रस्ट शामिल हैं। वैज्ञानिकों को पृथ्वी के आंतरिक कोर के बारे में जानकारी सीस्मिक तरंगों के जरिए मिलती है। भूकंप के वक्त रिकॉर्ड किए गए कंपन से यह अध्ययन किया गया है। कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों के नेचर जर्नल में छपे शोध में बताया गया है कि अगर यही ट्रेंड बरकरार रहता है तो दिन की अवधि बदल जाएगी। इसमें सेकंड के एक हिस्से का फर्क आना शुरू हो जाएगा जो कि लगातार बढ़ता ही रहेगा। शोधकर्ताओं में शामिल प्रोफेसर जॉन विडाले ने कहा, पहले जब मुझे यह पता चला तो मैं खुद अचंभित रह गया। लेकिन जब पता चला कि दो दर्जन ऐसे ही सिग्नल और पाए गए हैं तो यकीन हो गया कि इनर कोर में परिवर्तन हो रहा है। कई दशकों बाद पहली बार ऐसा हुआ है जब इनर कोर के घूर्णन में परिवर्तन पाया गया है। धऱती के इनर कोर को लेकर कई तरह की बहस चलती रहती है। कुछ वैज्ञानिकों का कहना है कि यह पृथ्वी की घूर्णन गति से ज्यादा तेजी से घूमती है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि मैग्नेटिक फील्ड की वजह से इसका घूर्णन धऱती के घूर्णन से कम होता है। हालांकि इस बात से कोई इनकार नहीं करता कि इनर कोर से बैकट्रैकिंग होती है और इसका असर धरती की घूर्णन गति पर पड़ता है। 40 साल में पहली बार पाया गया है कि इनर कोर की घूर्णन गति मैंटल से कम है। ग्लोबल वॉर्मिंग की वजह भी लंबे हो रहे दिन? एक अन्य स्टडी में कहा गया था कि ग्लोबल वॉर्मिंग की वजह से पहाड़ों के ग्लैशियर और अंटार्कटिका की बर्फ तेजी से पिघल रह है और इसकी वजह से भी पृथ्वी का घूर्णन धीमा हो रहा है। इस  वजह से दिन लंबे होते जा रहे हैं। रिसर्च में कहा गया था कि इस इफेक्ट को कम करने के लिए धरती की तरल वाली लेयर भी धीमी हो रही है। वहीं ठोस लेयर की गति तेज हो गई है। शोध में कहा गया था कि दिन की मियाद में कुछ लीप सेकंड ही जोड़े जा सकते हैं। 1972 के बाद से कुछ सालों में लीप सेकंड जोड़ने पड़ते हैं। इससे पता चलता है कि पृथ्वी हमेशा एक ही गति से नहीं घूमित है। बता दें कि वैज्ञानिक आंतरिक कोर के घूर्णन पर लगातार नजर रखते हैं। यह पृथ्वी का वह हिस्सा है जो कि 5500 डिग्री सेल्सियस तक गर्म रहता है। वहीं यह हिस्सा हमारे पैरों के नीचे करीब 3 हजार मील दूर है। इंसान चांद का सफर तो कर चुका है लेकिन पृथ्वी के इस हिस्से तक पहुंचना अब भी नामुमकिन है।

नक्सलियों का खात्मा नहीं हो जाता तब तक हम चुप नहीं बैठेंगे : साय

रायपुर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नारायणपुर जिले के ओरछा थाना के अंतर्गत फरसबेड़ा-धुरबेड़ा के बीच सुरक्षाबलों की नक्सलियों संग हुई मुठभेड़ में 8 नक्सलियों के मारे जाने के बाद अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा कि मुठभेड़ में एसटीएफ के एक जवान के शहीद होने और 2 जवानों के घायल होने की भी दु:खद खबर आ रही है। घायल जवानों को तत्काल एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए राजधानी रायपुर लाया जा रहा है। ईश्वर से शहीद जवान की आत्मा की शांति और घायल जवानों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ। उन्होंने आगे लिखा कि नक्सलियों के खिलाफ हो रही कड़ी कार्रवाई से नक्सली विचलित हैं। उनके खात्मे के लिए हमारी सरकार पूरी तरह तत्पर है और जब तक लक्ष्य पूरा नहीं हो जाता हम चुप नहीं बैठेंगे।

विद्या बालन की फिल्म दो और दो प्यार ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर हुई रिलीज

मुंबई,  विद्या बालन की फिल्म दो और दो प्यार को इसी साल 19 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म को दर्शक नसीब नहीं हुए।घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 4.63 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।अब दो और दो प्यार ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज हो गई है। ऐसे में जो दर्शक इस फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देख पाए, वह अब इसे ओटीटी पर देख सकते हैं।फिल्म दो और दो प्यार में सेंथिल राममूर्ति, इलियाना डिक्रूज और प्रतीक गांधी जैसे सितारे भी अहम भूमिका में है।इसकी कहानी काव्या (विद्या) और अनिरुद्ध (प्रतीक) की है, जिनकी शादी उथल-पुथल भरे दौर से गुजर रही है। 3 साल तक डेटिंग करने और शादी के 12 साल बाद, काव्या और अनिरुद्ध का रिश्ता नीरस हो चुका है।इसके बाध उनकी जिंदगी में विक्रम (सेंधिल) और नोरा (इलियाना) की एंट्री होती है, जो उनके रिश्ते में नए रंग भरते हैं।विद्या बालन, इलियाना डिक्रूज, प्रतीक गांधी और सेंथिल राममूर्ति स्टारर फिल्म का एक पोस्टर शेयर करते हुए डिज्नी प्लस हॉटस्टान ने कैप्शन में लिखा है, प्यार में पडऩा, फिर से. क्योंकि सिर्फ एक बार काफी नहीं है, दो और दो प्यार अब स्ट्रीमिंग हो रही है हॉटस्टार पर.फिल्म में अपनी परफॉर्ममेंस के लिए पॉजिटिव रिएक्शन मिलने पर, विद्या ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर आभार व्यक्त किया था. उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा, दो और दो प्यार के लिए हमें जो प्यार मिल रहा है, उससे वाकई बहुत खुश हूं. आपका बहुत-बहुत धन्यवाद मेरा दिल प्यार, खुशी, कृतज्ञता और मुस्कान से भरा है.

केंद्रीय मंत्री वी सोमन्ना के बेटे समेत 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, जानिए क्या है मामला..

बेंगलुरु रेलवे और जल शक्ति मंत्रालयों में राज्य मंत्री वी. सोमन्ना के बेटे के खिलाफ बेंगलुरु में एफआईआर दर्ज की गई है। एक दंपति ने उन पर ब्लैकमेल करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के 37वें एडिशनल चीफ मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट (एसीएमएम) के निर्देश पर अरुण सोमन्ना के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। सोमन्ना के बेटे के साथ एफआईआर में दो और लोगों दासरहल्ली निवासी जीवन कुमार और हेब्बल निवासी प्रमोद राव के भी नाम हैं। संजय नगर थाने में दर्ज एफआईआर में केंद्रीय मंत्री के बेटे के खिलाफ आईपीसी की धारा 506, 34, 504, 387, 420, 477ए, 323, 327 और 354डी के तहत मामला दर्ज किया गया है। महिला ने लगाए आरोप बेंगलुरु के संजयनगर इलाके की रहने वाली त्रुप्ति की ओर से आरोप लगाए गए हैं। त्रुप्ति ने कहा कि अरुण सोमन्ना ने एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में फर्जीवाड़ा किया। इसके अलावा अरुण ने और उसे तथा उसके पति माधवराज को जान से मारने की धमकी दी। 2017 में ऑर्गनाइज की थी अरुण की बेटी की बर्थडे पार्टी एफआईआर में कहा गया है कि त्रुप्ति और माधवराज 23 साल से एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी चला रहे हैं। साल 2013 में एक सरकार समारोह के दौरान माधवराज को अरुण सोमन्ना से मिलवाया गया। कंपनी ने वर्ष 2017 में अरुण सोमन्ना की बेटी की बर्थडे पार्टी भी ऑर्गेनाइज की। कंपनी से निकालने का आरोप शिकायत में कहा गया है कि बाद में अरुण और माधवराज ने मिलकर पार्टनरशिप के तहत एक कंपनी शुरू की। आरोप है कि जब कंपनी को घाटा हुआ तो अरुण ने माधवराज को इसकी सूचना नहीं दी। उसे जबरन कंपनी से निकाल दिया गया और नये पार्टनर रखे गए। त्रुप्ति और उसके परिवार को धमकी दी गई। शिकायतकर्ता ने दावा किया है उसके परिवार को गुंडे धमकाने लगे और उसके पति को एक अंधेरे कमरे में बंद कर प्रताड़ित किया गया।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-एससीपी प्रमुख शरद पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कसा तंज

नई दिल्ली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-एससीपी प्रमुख शरद पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर शनिवार को तंज कसा। उन्होंने कहा कि जहां भी प्रधानमंत्री का रोड शो और रैली हुई, वहां हमारी पार्टी के कैंडिडेट ने जीत दर्ज की। इसलिए मैं प्रधानमंत्री को धन्यवाद देना चाहता हूं और इसे अपना कर्तव्य समझता हूं। उन्होंने कहा, ‘हम एमवीए के पक्ष में राजनीतिक माहौल को अनुकूल बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हैं।’ वहीं, शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि महा विकास आघाडी (MVA) के लिए लोकसभा चुनाव की जीत अंत नहीं, बल्कि शुरुआत है। उन्होंने कहा, ‘भाजपा ने ही तो 400 पार का नारा दिया था। आखिर अच्छे दिन के नैरेटिव का क्या हुआ? मोदी की गारंटी का क्या हुआ? देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि हमारी सरकार रिक्शे के तीन पैरों जैसी है, आप देखिए कि केंद्र की भाजपा सरकार का भी यही हाल है।’ कैसा रहा महाराष्ट्र का चुनावी नतीजा बता दें कि महाराष्ट्र में एमवीए ने 2024 के लोकसभा चुनाव में राज्य की 48 सीटों में से 29 सीटें जीती हैं। महायुति ने 18 सीटें जीतीं और सांगली से एक निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की। मराठवाड़ा क्षेत्र में 8 सीटों में से एमवीए ने 6 सीटें जीतीं जबकि महायुति ने केवल 2 सीटें जीतीं। विदर्भ क्षेत्र की 10 सीटों में से 7 एमवीए ने जीतीं और सिर्फ 3 सीटें महायुति ने जीतीं। उत्तर महाराष्ट्र क्षेत्र में 6 लोकसभा सीटों में से एमवीए को 4 और महायुति को केवल 2 सीटें मिलीं। कोकण क्षेत्र की 6 सीटों में से महायुति ने 5 और 1 सीट एमवीए ने जीती। मुंबई और उसके उपनगरीय जिलों में 6 सीटों में से एमवीए ने 4 और महायुति ने 2 सीटें जीतीं। वहीं, पश्चिमी महाराष्ट्र क्षेत्र में 12 सीटों में से एमवीए ने 7 सीटें जीतीं, जबकि 4 महायुति और एक निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की।  

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों ने मादक पदार्थ और हथियार बरामद किए, तीन गिरफ्तार, सेना ने लिया एक्शन

श्रीनगर जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों ने मादक पदार्थ और हथियार बरामद किए हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मादक पदार्थ (हेरोइन) को बेचने के लिए किसी खरीदार की तलाश कर रहा है, इस सूचना के मिलते ही पुलिस ने एक्शन लेते हुए तलाशी अभियान शुरू कर दिया। जिसके बाद जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने मादक-पदार्थ के आतंकी मॉड्यूल का भंडा फोड़ते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दो व्यक्तियों के पास से 500 ग्राम से अधिक हेरोइन जब्त किया गया है। इन आरोपियों की पहचान खावरपरब करनाह निवासी शफीक अहमद शेख और बाघबल्ला निवासी तारिक अहमद मलिक के रूप में हुई है। पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि इनके गिरोह में एक और व्यक्ति शामिल था जिसकी पहचान साधपुरा निवासी परवेज अहमद पठान के रूप में हुई है। परवेज को पुलिस और सेना की संयुक्त छापेमारी में गिरफ्तार किया गया, जिसमें उसके पास से  तीन पिस्तौल, 76 जिंदा कारतूस, छह मैग्जीन और लगभग पांच किलोग्राम संदिग्ध विस्फोटक बरामद किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी है। आपको बता दें कि पिछले दिनों में जम्मू-कश्मीर में आतंक की घटनाओं में इजाफा हुआ है, जिसको देखते हुए सुरक्षा बलों और पुलिस ने तलाशी अभियानों में तेजी लाई है। संदिग्ध जगहों पर छापेमारी की जा रही है।  

छत्तीसगढ़-बलौदा बाजार हिंसा पीड़ितों को दें राहत राशि : राज्य विधिक प्राधिकरण अध्यक्ष

Indore today

बलौदा बाजार. बलौदा बाजार हिंसा और आगजनी पर राज्य विधिक प्राधिकरण (सालसा) के अध्यक्ष जस्टिस गौतम भादुड़ी ने संज्ञान लिया है। उन्होंने पीड़ितों को क्षतिपूर्ति और राहत प्रदान किये जाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालौदाबाजार को निर्देश जारी किये हैं। जस्टिस भादुड़ी ने इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया में प्रकाशित खबरों के आधार पर निर्देश दिए कि भीड़जनित हिंसा और आगजनी की घटना में जिनकी संपत्ति का नुकसान हुआ है और जिन्हें चोट आई है, उन्हें क्षतिपूर्ति व अंतरिम राहत प्रदान करने की कार्रवाई की जाये। उक्त आगजनी में जो कीमती दस्तावेज नष्ट हो गये हैं उन्हें पुनः निर्मित किये जाने हेतु प्रभावित क्षेत्र में विधिक सहायता क्लीनिक संचालित किया जाये। आगजनी की घटना में जो सैकड़ों वाहन जल कर खाक हो गये हैं, उन वाहन मालिकों-पीड़ितों के दावों के निपटान के लिए बीमा कंपनियों के साथ समन्वय स्थापित कर जल्द से जल्द उनके दावों का भुगतान सुनिश्चित करें और समुचितचिकित्सा खर्च, सहायता और काउंसिलिंग के भी निर्देश दिए। उन्होंने यह निर्देश भी दिए कि उक्त भीड़जनित हिंसा के कारण मनोवैज्ञानिक सदमे व अवसाद के शिकार व्यक्तियों के लिए तत्काल मनोचिकित्सक की सहायता से काउंसिलिंग की व्यवस्था कराई जाये। घटना में जो व्यक्ति घायल हुए हैं, उनका निशुल्क इलाज किया जाना सुनिश्चित किया जाये। उनके इलाज में जो वास्तविक व्यय हुआ है, उसका भुगतान विधि अनुसार किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलौदाबाजार को सभी सरकारी व गैर सरकारी एजेंसियों के माध्यम से तत्काल विधिक सहायता उपलब्ध कराने और उनका पर्यवेक्षण करने भी कहा है। बता दें कि बलौदाबाजार में 10 जून 2024 को आंदोलित व आक्रोशित भीड़ ने एसपी एवं कलेक्टर कार्यालय में आग लगा दी और लोगों के साथ मारपीट कर तोड़फोड़ की। इससे बहुत से लोग गंभीर रूप से घायल हुए और सैकड़ों गाड़ियां जलकर राख हो गईं। शासकीय कार्यालयों में रखे जनसाधारण से संबंधित दस्तावेज भी जलकर राख हो गये।

गंगा में गिरा ई-रिक्शा, दो बच्चे सहित बह रही महिला को युवक ने छलांग लगाकर बचाया

फर्रुखाबाद फर्रुखाबाद में गंगा स्नान के बाद लौटते वक्त पैंटून पुल पर अनियंत्रित ई-रिक्शा पलट कर गंगा में गिर गया। उसमें सवार महिला और दो बच्चे गंगा में बह लगे। पीछे आ रहे एक युवक ने छलांग लगाकर महिला और बच्चों को बचा लिया। शहर कोतवाली के मोहल्ला पक्कापुल नाला सिम्तसुमाल निवासी राजाबाबू की बहन मनोरमा कानपुर से परिवार के साथ गंगा स्नान करने आईं थीं। वह सुबह गंगा स्नान करने के बाद ई-रिक्शा पर सवार होकर पैंटून पुल से पुरानी घटिया की ओर आ रही थीं। पुल पार करने के दौरान ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। ई-रिक्शा गंगा के गहरे पानी में जा गिरा। महिला पुल पर गिर गईं, जबकि दो बच्चे और मनोरमा गंगा में जा गिरे। पीछे से आ रहे युवक विशाल पांडेय ने गंगा में छलांग लगा दी। उसने दोनों बच्चों और महिला को पकड़कर कंधों के सहारे पुल में लगे तार पकड़कर धार में बहने से रोक लिया।  विशाल के साथी बंटी और साथी शोरगुल करने लगे। करीब 20 मिनट बाद पहुंचे नाविकों ने महिला और बच्चों को नाव में बैठाकर ऊपर पहुंचाया। युवक की वजह से बच्चों और महिला की जान बच गई। मनोरमा ने बताया कि वह कानपुर से भाई के घर आई थीं। सुबह कार से गंगा घाट पहुंची। दूसरी तरफ खड़ी कार तक पहुंचने के लिए ई-रिक्शा पर सवार हुई थीं।  2100 रुपये लेकर गोताखोरों ने निकाला ई-रिक्शा गरीब 12 फीट गहरे पानी में समाए ई-रिक्शा को निकालने के लिए गोताखोरों ने 21 सौ रुपये में बात तय की। रुपये लेने के बाद गोताखोरों ने ई-रिक्शा को करीब दो घंटे के प्रयास के बाद बाहर निकाला। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग तमाशबीन बने रहे।  

मानहानि के मुकदमे में दिल्ली हाई कोर्ट ने पत्रकार रजत शर्मा को दी अंतरिम राहत, कांग्रेस नेताओं को दिया निर्देश

नई दिल्ली दिल्ली हाई कोर्ट ने पत्रकार रजत शर्मा को उनकी मानहानि के मुकदमे में अंतरिम राहत देते हुए कांग्रेस नेताओं रागिनी नायक, पवन खेड़ा और जयराम रमेश को निर्देश दिया कि वे उन एक्स पोस्ट(ट्वीट) को हटा लें, जिनमें आरोप लगाया गया है कि रजत शर्मा ने ऑन एयर रागिनी नायक के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया था। सुनवाई के दौरान जस्टिस नीना बंसल कृष्णा ने उल्लेख किया कि तीनों कांग्रेस नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक संपादित वीडियो पोस्ट किया था, जबकि उन्होंने दावा किया गया था कि यह इंडिया टीवी न्यूज चैनल पर मतगणना वाले दिन हुई बहस का ‘रॉ फुटेज’ है। साथ ही कोर्ट ने यह भी माना कि रजत शर्मा को दोषी दिखाने वाली ये एक्स पोस्ट कुछ और नहीं बल्कि अति-सनसनीखेज तरीके से तथ्यों का चित्रण है, जो कि स्पष्ट रूप से झूठे हैं। कोर्ट ने कहा कि मुकदमे का फैसला होने तक अगर सामग्री (वीडियो और एक्स पोस्ट/ट्वीट्स) को सार्वजनिक डोमेन में रहने से रोक दिया जाता है, तो प्रतिवादियों को कोई नुकसान नहीं होगा, जबकि इन ट्वीट्स से भविष्य में वादी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचने की आशंका है, तथा उनकी प्रतिष्ठा को हुए नुकसान की भरपाई व्यावहारिक रूप से नहीं की जा सकेगी। अदालत ने कहा, ‘इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि नागरिकों को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार है, लेकिन घटना के बारे में सच्चाई को उजागर करना भी उनका कर्तव्य है। वादी को दोषी ठहराने वाले एक्स पोस्ट कुछ और नहीं बल्कि तथ्यों का अति सनसनीखेज चित्रण और स्पष्ट रूप से झूठा चित्रण है।’ जस्टिस बंसल ने यह निर्देश भी दिया कि जिन एक्स पोस्ट या ट्वीट्स को अभी तक नहीं हटाया गया है, उन्हें मध्यस्थ दिशा-निर्देशों के अनुसार सात दिनों के भीतर हटा दिया जाए। इसके अलावा अदालत ने निर्देश दिया कि जो वीडियो सार्वजनिक डोमेन में हैं, उन्हें गूगल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निजी बनाया जाए और अदालत के आदेश के बिना उन्हें सार्वजनिक डोमेन में न डाला जाए। सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि कोर्ट में चलाए गए टीवी डिबेट के फुटेज से यह प्रथम दृष्टया स्पष्ट है कि रजत शर्मा ने कुछ सेकंड के लिए ही हस्तक्षेप किया था और रागिनी नायक के खिलाफ कोई अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल नहीं किया गया था। यह विवाद उस वक्त पैदा हुआ जब कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने शर्मा पर 2024 के लोकसभा चुनावों की मतगणना वाले दिन यानी 4 जून को शो में बहस के दौरान राष्ट्रीय टेलीविजन पर उनके साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया था कि लाइव टेलीकास्ट के दौरान रजत शर्मा ने बुदबुदाते हुए उन्हें गाली दी थी। आरोप लगाते हुए रागिनी नायक भावुक भी हो गई थीं। इस मामले में कांग्रेस नेताओं पवन खेड़ा और जयराम रमेश ने भी रागिनी के का समर्थन किया था और उस वीडियो क्लिप को शेयर किया था, जिसमें कथित रूप से रजत शर्मा अपशब्द कहते हुए दिख रहे हैं। रागिनी ने इस मामले को लेकर मंगलवार को इंडिया टीवी के एडिटर-इन-चीफ पर दिल्ली के तुगलक लेन पुलिस थाने में केस फाइल कराया था। रागिनी ने शर्मा के खिलाफ सेक्शन 294 और 509 के तहत केस दर्ज कराया था। रागिनी ने मांग की थी कि रजत शर्मा को इस मामले में बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए। हालांकि रागिनी नायक के आरोपों को इंडिया टीवी ग्रुप ने खारिज किया था। यही नहीं चैनल की ओर से नायक और कांग्रेस नेताओं पवन खेड़ा और जयराम रमेश को चेतावनी दी गई थी कि वे अपने आरोप वापस ले लें। कांग्रेस नेताओं की ओर से आरोप वापस न लिए जाने के बाद रजत शर्मा ने शुक्रवार को मानहानि का केस किया गया था। शर्मा की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता मनिंदर सिंह ने दलील दी कि शो की एक क्लिप प्रसारित की जा रही थी, जिसमें एक गाली डाली गई थी, जबकि मूल फुटेज में ऐसी कोई सामग्री नहीं है।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet