LATEST NEWS

किसी ने कार्यकर्ताओं की उदासीनता की बात की तो किसी ने हार का ठीकरा भितरघातियों पर फोड़ा, यूपी में बीजेपी की हार के कारण

लखनऊ भाजपा में हार पर मंथन शुरू हो गया है। किसी ने कहा कि कई जातियां छिटकने से हार गए। कोई बोला संगठन निष्क्रिय रहा। किसी ने कार्यकर्ताओं की उदासीनता की बात की तो किसी ने हार का ठीकरा भितरघातियों पर फोड़ा। टिकटों का जल्दी घोषित होना भी कुछ लोगों ने चुनाव की हवा बिगड़ने का कारण बताया। ऐसी तमाम बातें भाजपा के अवध क्षेत्र की सीटों से हारे प्रत्याशियों ने कहीं। पार्टी द्वारा क्षेत्रवार की जा रही समीक्षा के क्रम में गुरुवार को उन्हें प्रदेश कार्यालय पर बुलाया गया था। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने अवध क्षेत्र के जीते और हारे प्रत्याशियों से अलग-अलग बात की। केंद्र में तीसरी बार मोदी सरकार की ताजपोशी के बाद अब यूपी में हार के कारणों की समीक्षा का सिलसिला शुरू हो गया है। पार्टी ने दो स्तर पर समीक्षा का सिलसिला शुरू किया है। एक ओर सभी प्रत्याशियों से क्षेत्रवार चर्चा कर उनकी हार के कारण पूछे जा रहे हैं। साथ ही सुधार के लिए उनके सुझाव भी लिए जा रहे हैं। इसकी शुरुआत गुरुवार को अवध क्षेत्र से हुई। अवध में शामिल 16 लोकसभा सीटों में से लखनऊ के सांसद व रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और गोंडा के सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह और बाराबंकी की प्रत्याशी को छोड़ बाकी सभी पहुंचे। दूसरी ओर हार के जमीनी कारणों का पता लगाने के लिए एक 80 लोगों की टॉस्क फोर्स भी बनाई गई है। पार्टी सूत्रों की मानें तो कौशल किशोर, साक्षी महाराज, रेखा वर्मा, अजय मिश्रा टेनी, दिनेश प्रताप सिंह, लल्लू सिंह, राजेश वर्मा और रितेश पांडेय ने अलग-अलग चर्चा में अपनी हार के कारण बताए। सभी ने संविधान बदलने और आरक्षण खतरे में होने के विपक्षी दांव के चलते नुकसान होने की बात कही। अयोध्या के प्रत्याशी लल्लू सिंह ने पार्टी के कई लोगों पर सहयोग न करने का आरोप लगाया। कौशल किशोर, साक्षी महाराज, रेखा वर्मा, दिनेश प्रताप सिंह द्वारा भी कुछ ऐसे ही आरोप लगाए जाने की खबर है। प्रत्याशियों ने यह भी कहा कि जल्दी टिकट घोषित होने के कारण भी माहौल बिगाड़ने वालों को ज्यादा मौका मिला। वहीं चुनाव जीतने वाले हरदोई और मिश्रिख के सांसदों ने प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया। शुक्रवार को कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रत्याशियों संग हार के कारणों पर चर्चा होनी है। आज होगी टास्क फोर्स की बैठक यूपी में चुनावी नतीजे भाजपा की अपेक्षा के प्रतिकूल रहे। अब पार्टी ने एक 80 सदस्यों वाली टास्क फोर्स बनाई है। यह टॉस्क फोर्स 15 जून से तय लोकसभा क्षेत्रों में जाएगी। एक टीम में दो सदस्य होंगे। हर टीम को दो-दो लोकसभा क्षेत्र दिए गए हैं। हर लोकसभा क्षेत्र में टीम 3 से 4 दिन रहेगी। शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में इस टास्क फोर्स की बैठक होगी। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह मौजूद रहेंगे। टास्क फोर्स के सदस्यों को वे बिंदु बताए जाएंगे, जिन पर उन्हें अपनी रिपोर्ट तैयार करनी है। इनमें संगठन की स्थिति, सामाजिक समीकरण कैसे गड़बड़ाए, केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का असर, प्रत्याशी की स्थिति सहित अन्य बिंदु शामिल हैं। इन टीमों में प्रदेश और क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ ही कुछ जनप्रतिनिधियों को भी शामिल किया गया है।  

कुंडली भाग्य फेम अंजुम फकीह करेंगी अनिल कपूर के शो में एंट्री? खतरों के खिलाड़ी 13 में आ चुकी हैं नजर

मुंबई, रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 में जाने वाले कंटेस्टेंट के नाम लगातार सामने आ रहे हैं. मेकर्स लगातार एक से बढ़कर एक सेलेब्स को इस शो के लिए अप्रोच कर रहे हैं. बिग बॉस ओटीटी 3 जियो सिनेमा पर 21 जून से शुरू होगा. इस शो को अभी से ही फैंस का खूब प्यार मिल रहा है. बिग बॉस ओटीटी अभी शुरू नहीं हुआ है लेकिन अभी से ही चर्चा में है.  शो का प्रोमो रिलीज हो चुका है और लोग इसे लेकर बेहद एक्साइेड हैं. इस शो में एंट्री करने वालों में मीका सिंह, हर्षद चोपड़ा, भव्या गांधी, साई केतन राव, शीजान खान, तनुश्री दत्ता, अहाना देओल, त्रिशाला दत्त, सना सुल्तान, अरहान बहल, शहजादा धामी, प्रतीक्षा होनमुखे और कई सेलेब्स के नाम सामने आ रहे हैं. अब हाल ही में एक्ट्रेस अंजुम फकीह जिन्हें आखिरी बार कुंडली भाग्य में सृष्टि अरोड़ा के किरदार में देखा गया था, उन्हें लेकर अफवाह है कि शो में जाने के लिए एक्ट्रेस का नाम फाइनल हो गया है. रिपोर्ट्स की मानें तो अंजुम ने प्रोजेक्ट साइन कर लिया है और 21 जून को बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में एंट्री करेंगी. हालांकि अभी तक अंजुम ने रियलिटी शो में जाने को लेकर कोई पुष्टि नहीं की है. अंजुम फकीह, जो टीवी इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं, ने 2023 में कुंडली भाग्य छोड़ दिया. इसके बाद उन्होंने रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 13 में हिस्सा लिया था. एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि इस शो ने उन्हें एक मजबूत इंसान बनने में मदद की है. बिग बॉस ओटीटी 3 की बात करें तो इसका प्रीमियर 21 जून 2024 को होगा और शो को अनिल कपूर होस्ट करेंगे. इस साल यह शो अलग होगा क्योंकि दर्शकों को शो देखने के लिए चार्ज देना होगा. ये मेकर्स द्वारा पैसा कमाने के लिए नहीं बल्कि फेक फैन फॉलोइंग को कंट्रोल करने के लिए उठाया गया कदम है. इस साल कोई भी पीआर योजना काम नहीं करेगी और कथित तौर पर सलमान खान ने ये योजना बनाई है.  

इश्क विश्क रिबाउंड का सोनी सोनी गाना हुआ आउट

मुंबई, फिल्म इश्क विश्क रिबाउंड के लिए नए-नए अपडेट सामने आते रहते हैं, जिससे दर्शकों में एक्साइटमेंट बढ़ जाती है। फिल्म में युवा प्रतिभाएं हैं, रोहित सराफ, पश्मीना रोशन, जिबरान खान और नायला ग्रेवाल। हाल ही में इस फिल्म का टाइटल ट्रैक रिलीज किया गया था। अब इस फिल्म का दूसरा गाना रिलीज कर दिया गया है। सोनी सोनी का यह गाना एक रोमांटिक मेलोडी है, जहां रोहित और पश्मीना अपनी केमिस्ट्री के साथ-साथ डांस मूव्स भी दिखाते नजर आ रहें हैं।आपको बता दें कि आने वाली फिल्म इश्क विश्क रिबाउंड के निर्माताओं ने साउंडट्रैक से दूसरा गीत जारी कर दिया है। सोनी सोनी, यह संगीत निर्देशक रोचक कोहली द्वारा रचित है, जिसके बोल गुरप्रीत सैनी ने लिखे हैं। दर्शन रावल, जोनिता गांधी और रोचक कोहली ने ट्रैक को अपनी आकर्षक आवाज़ें दी हैं। शानदार डांस फिल्मों को विजय गांगुली ने कोरियोग्राफ किया है।यह गाना एक सुरम्य पार्टी लोकेशन पर होता है, जहां रोहित सराफ और पश्मीना रोशन आकर्षक बीट्स पर डांस करते हुए दिखाई देते हैं। यह जोड़ी पूरे मेलोडी में अपनी सिजलिंग केमिस्ट्री का भी जलवा बिखेरती है। यह इस गर्मी के मौसम के लिए एकदम सही रोमांस एंथम है।गाना सोनी सोनी रिलीज होते ही फैंस इस पर अपने रिएक्शन दे रहें हैं। फैंस ने अभिनेताओं के साथ-साथ गाने के पीछे की टीम पर भी प्यार की बौछार की। एक यूजर ने लिखा, दर्शन रावल रोहित सराफ के लिए गा रहे हैं? मैंने इसे खो दिया है दोस्तों। एक फ्रीकिंग फ्रेमी में दो पसंदीदा!!!!!! दूसरे यूजर ने लिखा, इतना ग्रूवी और रिफ्रेशिंग सॉन्ग, दर्शन रावल और जोनिता ने स्क्रीन पर सोनी सोनीÓ और रोहित सराफ को कितना खूबसूरत गाया है।  तीसरे यूजर ने लिखा, लानत है खिंचाव उफ इसे ग्रूविंग पसंद करता था।  तो किसी यूजर ने लिखा, खांचे, भाव, वाइब्स और आवाज सब कुछ बिंदु पर। अन्य यूजर ने लिखा, पश्मीना और रोहित एक साथ अद्भुत लग रहे हैं! एक यूजर ने ये भी लिखा, इस गर्मी का सर्वश्रेष्ठ प्रेम गीत। यूजर ने लिखा, क्या गीत है!! मन उड़ाने वाला, फुल ऑन वाइबिंग, बढिय़ा गीत, सुन्दर गीत। इसके अलावा कई लोगों ने लाल दिल और आग इमोजी ड्रॉप कर गाने की तारीफ की है।

मंत्री बनने के बाद राजस्थान-अलवर के बाबा धाम में पहुंचे भूपेंद्र यादव ने लगाई धोक

Monsoon Update: Heavy rain in many states… Read complete weather report

अलवर. केंद्रीय वन पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव आज सुबह अलवर पहुंचे। सर्वप्रथम उन्होंने भर्तृहरि बाबा धाम में जाकर धोक लगाई, वहीं शहर में आकर उन्होंने जगन्नाथ मंदिर में चुनाव जीतने का मन्नत का नारियल बांधा था। केंद्रीय मंत्री यादव ने कहा मैं अलवर का ही हूं। मुझे अलवर के विकास के लिए कार्य करना है। आज पूरे दिन व्यस्त कार्यक्रम में से पूर्व देव दर्शन कर अलवर की खुशहाली की कामना की। मंदिर महंत द्वारा केंद्रीय मंत्री यादव को चांदी का श्रीफल भेंट करके सम्मान किया। यहां से निकलने के बाद अलवर के त्रिपोलिया महादेव मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की। उसके बाद अलवर सांसद क्षेत्र के विभिन्न विधानसभाओं के लोगों से मुलाकात का कार्यक्रम है। जिले से जुड़ी समस्याओं पर होगी। वहीं केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव द्वारा पानी की समस्या के समाधान के लिए जिला कलेक्टर और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक का कार्य योजना पर चर्चा का कार्यक्रम है।

कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल को भी अपने अकाउंट से वीडियो को हटाने को कहा

नई दिल्ली कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के एक वीडियो को हाई कोर्ट ने डिलीट करने का आदेश दिया है। फेसबुक, एक्स, यूट्यूब सभी सोशल प्लैटफॉर्म से इस वीडियो को तुरंत हटाने को कहा गया है। कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल को भी अपने अकाउंट से वीडियो को हटाने को कहा। सुनीता समेत पांच लोगों से जवाब भी तलब किया गया है और यदि कोर्ट उनकी दलीलों से संतुष्ट नहीं हुआ तो आने वाले समय में उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आखिर इस वीडियो में ऐसा क्या है और क्यों कोर्ट ने डिलीट करने का आदेश दिया, आइए आपको बताते हैं। पहले जानें कोर्ट ने क्या दिया आदेश जस्टिस नीना बंसल कृष्णा और जस्टिस अमित शर्मा की पीठ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाने वाली याचिका पर सुनीता केजरीवाल समेत 6 लोगों और सोशल मीडिया प्लैंटफॉर्म ‘मेटा’ और ‘यूट्यूब’ को नोटिस जारी किए हैं। कोर्ट ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स से कहा है कि यदि ऐसी ही सामग्री दोबारा पोस्ट की गई है तो वे उसे भी हटा दें। इस मामले की अगली सुनवाई अब 9 जुलाई को होगी। हाई कोर्ट के वकील वैभव सिंह की ओर से दायर एक याचिका की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने यह रुख अपनाया। क्यों दायर की गई याचिका दरअसल, वकील वैभव सिंह ने अपनी याचिका में दावा किया है कि कोर्ट के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग नियमों का उल्लंघन किया गया है। उनका आरोप है कि मुख्यमंत्री की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने अवैध तरीके से कोर्ट की कार्यवाही को रिकॉर्ड किया और फिर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जोकि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से संबंधित दिल्ली हाई कोर्ट नियम, 2021 के तहत प्रतिबंधित है। क्या था उस वीडियो में केजरीवाल को कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। 28 मार्च को जब उन्हें राउज एवेन्यू स्थित विशेष अदालत में पेश किया गया तो उन्होंने व्यक्तिगत रूप से अपनी बात रखने की इच्छा जाहिर की। अदालत की इजाजत पर केजरीवाल ने बोलना शुरू किया। उन्होंने इलेक्टोरल बॉन्ड का मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया कि भाजपा को कथित शराब घाटाला केस में एक आरोपी और अब गवाह बन चुके कारोबारी शरद चंद रेड्डी ने चंदा दिया। आम आदमी पार्टी के कई नेताओं ने इस वीडियो को यह कहते हुए साझा किया कि केजरीवाल ने मनी ट्रेल को एक्सपोज कर दिया है। याचिका दायर करने वाले वकील का आरोप है कि केजरीवाल की पत्नी ने कोर्ट की कार्यवाही को गैरकानूनी तरीके से रिकॉर्ड किया और फिर इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने इसे न्यायपालिका की छवि खराब करने की कोशिश भी बताया।  

पुणे पोर्श एक्सीडेंट मामले में नाबालिग को नहीं मिली राहत, 25 जून तक बढ़ी हिरासत

 पुणे  पुणे के पोर्शे कार हादसे में नाबालिग आरोपी की मौसी ने बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका में नाबालिग की रिहाई की मांग की गई है। याचिका में दावा किया गया है कि अवैध और मनमाने तरीके से नाबालिग को हिरासत में भेजा गया है। शुक्रवार को कोर्ट ने इस मामले में किसी प्रकार का अंतरिम आदेश जारी करने से इनकार करते हुए याचिका पर 20 जून को सुनवाई रखी है। याचिका के मुताबिक, किशोर न्याय कानून के प्रावधानों के तहत नाबालिग को हिरासत में रखना नियमों के विपरीत है। ऐसे में, आरोपी के अधिकारों की सुरक्षा की ज़रूरत है, ताकि उसे दुर्दांत अपराधी बनने से रोका जा सके। जेजे बोर्ड के मैजिस्ट्रेट की ओर से यह आदेश जारी किया गया है। लिहाजा इस मामले में न्याय के हित में कोर्ट का हस्तक्षेप ज़रूरी है। मौसी ने याचिका में कहा कि उसे अवैध रूप से हिरासत में रखा गया है और किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम का उल्लंघन करते हुए उसके साथ व्यवहार किया जा रहा है। सरकारी वकील ने क्या कहा याचिका के अनुसार, इस मामले में नाबालिग और उसके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। इस मामले में निचली अदालत की ओर से दिया गया आदेश मीडिया रिपोर्ट की दबाव से प्रभावित है। वहीं, सरकारी वकील हितेन वेणेगांवकर ने कहा कि यह याचिका सुनवाई योग्य नहीं है, क्योंकि नाबालिग ऑब्जर्वेशन होम की लीगल कस्टडी में है। इसलिए मामले में अदालत का हस्तक्षेप अपेक्षित नहीं है। मौसी की याचिका में क्या मौसी की याचिका में कहा गया है, ‘…इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को चाहे जिस नजरिए से देखा जाए, यह एक दुर्घटना थी और जिस व्यक्ति के बारे में कहा गया है कि वह वाहन चला रहा था, वह नाबालिग था।’ उन्होंने कानून के साथ संघर्षरत बच्चे को पूरी तरह से गैरकानूनी और मनमानी हिरासत से तुरंत रिहा करने और मजिस्ट्रेट और किशोर न्याय बोर्ड के अवैध रिमांड आदेशों को रद्द करने का आग्रह किया। सरकारी वकील हितेन वेनेगावकर ने कहा कि बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका विचारणीय नहीं है, क्योंकि नाबालिग को अदालत के आदेश के तहत हिरासत में रखा गया है। साथ ही, वह जेल में नहीं बल्कि एक निगरानी केंद्र में है और इसलिए, उसे तुरंत रिहा किए जाने का कोई सवाल ही नहीं है। 21 मई से हिरासत में नाबालिग वरिष्ठ अधिवक्ता आबाद पोंडा ने उसकी तत्काल रिहाई के लिए तर्क दिया। न्यायमूर्ति भारती डांगरे और मंजूषा देशपांडे ने कहा कि चूंकि नाबालिग 21 मई से ही निगरानी गृह में है, इसलिए अंतरिम आदेश पारित करने की कोई आवश्यकता नहीं है। वे 20 जून को याचिका पर विचार करेंगे। 19 मई को सुबह करीब 2.30 बजे कथित तौर पर नशे में धुत होकर अपनी पोर्शे कार तेज गति से चला रहा लड़का एक बाइक से टकरा गया, जिसमें दो आईटी इंजीनियरों की मौत हो गई। इस केस ने पूरे देश में हड़कंप मचा दिया।

आगरा में 55 पुलिसकर्मी सस्पेंड, सामने आई ये वजह, DCP बोले- अनुशासनहीनता बर्दाश्त

Clean chit to Bhole Baba in SIT report? Officers and organizers responsible

आगरा  उत्तर प्रदेश की आगरा पुलिस कमिश्नरेट में बुधवार और गुरुवार को लगातार दो दिन में 55 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। पहले दिन 7 दारोगा समेत 30 पुलिसकर्मियों को भ्रष्टाचार और पासपोर्ट वेरिफिकेशन में देरी या पासपोर्ट का सत्यापन करने में लापवाही बरतने पर सस्पेंड कर दिया गया। दूसरे दिन 25 पुलिसकर्मियों पर निलंबन की गाज गिरी। दो दिन में 55 पुलिसकर्मियों के निलंबन की यह सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। दूसरे दिन निलंबित 23 पुलिसकर्मी पश्चिमी जोन और दो पुलिसकर्मी पूर्वी जोन के हैं। पासपोर्ट और चरित्र प्रमाणपत्र की रिपोर्ट लगाने के लिए रिश्वत लेने के आरोप में यह कार्रवाई की गई। डीसीपी ने शुक्रवार को कहा कि अनुशासनहीनता बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आगरा में डीसीपी पश्चिमी सोनम कुमार ने 23 पुलिस कर्मियों को निलंबित किया।वहीं डीसीपी पूर्वी अतुल कुमार शर्मा ने प्रशिक्षु महिला दरोगा सहित दो पुलिस कर्मियों पर निलंबन की कार्रवाई की। सभी आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायतें थीं। इनमें ज्यादातर वे पुलिस कर्मी हैं, जिनकी फीड बैक सेल से रिपोर्ट विपरीत आई थी। कुछ ऐसे भी हैंस जिनके खिलाफ जनता ने सीधे शिकायतें की थीं। सभी के खिलाफ भ्रष्टाचार, अनुशासनहीनता और लापरवाही के आरोप में कार्रवाई हुई। बीट पुलिस ऑफिसर स्कीम डीसीपी सिटी सूरज राय ने शुक्रवार को बताया कि आगरा में बीट पुलिस ऑफिसर स्कीम लागू है। पहले ही कहा गया था कि पासपोर्ट, चरित्र प्रमाण पत्र सहित अन्य रिपोर्ट के बदले किसी प्रकार की कोई डिमांड नहीं जाएगी, बल्कि लोगों का पूरी सुविधा के साथ काम किया जाएगा। 16 पुलिसकर्मियों पर फीडबैक के आधार पर कार्रवाई की गई। इसके साथ ही मुकदमे की जांच में लापरवाही बरतने, भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता की रिपोर्ट मिली थी, जिसके बाद बड़ी कार्रवाई गई है। डीसीपी सिटी सूरज राय ने आदेश जारी कर कहा कि पुलिस की छवि को धूमिल कर व जनमानस से लाभ लेने के चलते इन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया। दरअसल पुलिस आयुक्त जे रविंद्र गौड़ की फीड बैक सेल ने इन पुलिसकर्मियों की पहचान की गई थी, जिसके विरुद्ध कार्रवाई हुई है। जब ये पुलिसकर्मी बीट पुलिस ऑफिसर बनाए गए थे तो इनको आम जनता को लाभ पहुंचाने का निर्देश दिया गया है। उन्हें पासपोर्ट, चरित्र प्रमाण पत्र सहित अन्य की रिपोर्ट के बदले घूस न लेने की कड़ी चेतावनी दी गई थी, लेकिन फीड बैक में इन पुलिसकर्मियों की विपरीत रिपोर्ट आई। पुलिस की छवि धूमिल करने का आरोप डीसीपी सिटी के आदेश को तत्काल तामील कराने को कहा गया है। पुलिस कर्मियों पर पासपोर्ट रिपोर्ट, चरित्र प्रमाण पत्र सहित अन्य रिपोर्ट के बदले आम लोगों से लाभ लेने और पुलिस की छवि को धूमिल करने का आरोप है कार्रवाई सिर्फ निलंबन तक सीमित नहीं रहेगी,जांच के बाद दंड भी मिलेगा। चरित्र पंजिका में एंट्री होगी। खास बात यह है कि कार्रवाई किसी बड़ी रिश्वत में नहीं बल्कि अधिकतर मामलों में पासपोर्ट और चरित्र प्रमाण पत्रों के वेरीफिकेशन में हज़ार दो हज़ार के लेनदेन में हुई है।

मौसम विभाग ने कहा- थम चुके मॉनसून आगे बढ़ने की अनुकूल परिस्थितियां बन रही, झमाझम बारिश की दी खबर

नई दिल्ली उत्तर-पश्चिम भारत में प्रचंड गर्मी के बीच मौसम विभाग ने राहतभरा अपडेट दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि थम चुके मॉनसून आगे बढ़ने की अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। ऐसे में चार-पांच दिन में मॉनसून फिर रफ्तार पकड़ेगा और उत्तर प्रदेश-बिहार झारखंड समते उत्तर के राज्यों में झमाझम बारिश होगी। बता दें कि 10 जून के बाद मॉनसून आगे ही नहीं बढ़ रहा है। तय समय के मुताबिक 15 जून तक मॉनसून उत्तर प्रदेश पहुंच सकता है। हालांकि विलंब की वजह से अब बारिश के लिए चार से पांच दिन और इंतजार करना पड़ सकता है। दरअसल मॉनसून इस बार रेमल चक्रवात की वजह से बेहद तेज गति से चला था। बताया जा रहा था कि इस बार मॉनसून दो दिन अडवांस चल रहा है। वहीं  10 जून आते-आते मॉनसुन रुक गया। दरअसल जून से सितंबर तक मॉनसून की दो शाखाएं ऐक्टिव रहती हैं। एक शाखा बंगाल की खाड़ी से प्रवेश करती है तो दूसरी अरब सागर से आती है। मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी वाली शाखा भले ही धीमी हो गई है लेकिन अरब सागर से चलने वाली मॉनसूनी हवाएं अपनी गति पकड़े हुए हैं। इन राज्यों में हो रही बारिश कई राज्यों में इस समय मॉनसूनी बारिश हो रही है। इसमें महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान के कुछ  इलाके शामिल हैं। हालांकि उत्तर भारत के लिए मॉनसून की पूर्वी शाखा का ज्यादा महत्व है। इसके कमजोर पड़ने की वजह से ही उत्तर में बारिश की कमी देखी जा रही है। वहीं गौर करें तो इस बार सर्दियों से लेकर मई-जून तक उत्तर भारत में बारिश बेहद कम हुई है। वहीं दक्षिणी राज्यों में ज्यादा बारिश हो रही है। पूर्वोत्तर में भी बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिन बाद बंगाल और पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी बारिश के आसार हैं। इसके बाद यह यूपी और बिहार की ओर बढ़ेगा। फिलहाल उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब और हरियाणा में लू का अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी हवाओं के चलते हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और उत्तर के अन्य इलाकों में गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। दिल्ली पहुंचते-पहुंचते मॉनसून को 30 जून तक का समय लग सकता है।

एक्शन से भरपूर तेलुगु फिल्म कन्नप्पा का टीजर रिलीज

मुंबई, विष्णु मंचू ,अक्षय कुमार, प्रभास, मोहनलाल जैसे सितारों से सजी तेलुगु फिल्म कन्नप्पा का टीजर रिलीज हो गया है। तेलुगु फिल्म ‘कन्नप्पा’ में विष्णु मंचू की मुख्य भूमिका है। फिल्म में विष्णु मंचू के अलावा अक्षय कुमार मलयालम फिल्मों की सुपरस्टार मोहनलाल, तेलुगु फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास, प्रीति मुकुंदन, शरतकुमार, काजल अग्रवाल आदि भी नज़र आएंगे। मुकेश कुमार सिंह के निर्देशन में बनी ‘कन्नप्पा’ का टीजर रोमांच से भरपूर है। टीजर में दिखाया गया है कि कन्नप्पा इतना सक्षम है कि वह किसी की मदद के बगैर ताकतवर लोगों को मार सकता है। टीजर में एक-एक कर मोहन बाबू, सरतकुमार, काजल अग्रवाल, मोहनलाल, अक्षय कुमार और प्रभास की झलक भी दिखाई गई है। अक्षय कुमार ‘ओएमजी’ के बाद एक बार फिर इस फिल्म में भगवान शिव के रोल में नज़र आएंगे, जबकि विष्णु मंचू भगवान शिव के भक्त कन्नप्पा की भूमिका में दिखाई देंगे। इस फिल्म को तेलुगु के साथ-साथ तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज किया जाएगा। टीजर भी पांचों भाषाओं में आया है। फिल्म कन्नप्पा की कहानी भगवान शिव के भक्त रहे कन्नप्पा की जिंदगी पर आधारित है। तमिल लोक कथाओं के अनुसार कन्नप्पा की भगवान शिव में अटूट श्रद्धा थी। आंध्र प्रदेश के श्रीकालहस्तीश्वर मंदिर से उनकी किवदंती जुड़ी हुई है। कहा जाता है कि कन्नप्पा शिकारी थे और उन्होंने भगवान शिव को अपनी एक आंख समर्पित कर दी थी।वे अपनी दूसरी आंख निकालते, उससे पहले ही भगवान शिव उनके सामने प्रकट हो गए थे। शिव ने कन्नप्पा को शैव संतों के 63 नयनार में से एक के रूप में सम्मानित किया।

भारत और चीन के बीच लंबे समय से तनाव जारी, डेपसांग मैदानों में चीन अपनी ताकत बढ़ा रहा

Health check-up camp was organized in Jabalpur Central Jail

बीजिंग  चीन की विस्तारवादी नीतियां एक बार फिर देखने को मिल रही हैं। ये भारत की टेंशन बढ़ाने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक चीनी सेना डेपसांग मैदानों में भारत के हिस्से वाली सीमा के अंदर कब्जे वाले इलाके में तेजी से बुनियादी ढांचों का निर्माण कर रही है। पूर्वी लद्दाख में कई अतिक्रमण पॉइंट पर चीन ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। इससे जुड़ी रिपोर्ट द टेलीग्राफ इंडिया में छपी है। रिपोर्ट में केंद्रीय गृह मंत्रालय से जुड़े एक सुरक्षा अधिकारी के हवाले से कहा गया, ‘हाल की जमीनी रिपोर्टों से पता चलता है कि चीनी सेना ने डेपसांग मैदानों में भारत के दावे वाली सीमा में अपने बुनियादी ढांचा विकास परियोजनाओं को बढ़ा दिया है।’ अधिकारी ने कहा, ‘चीन अन्य अतिक्रमण बिंदुओं पर अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘पीपुल्स लिबरेशन आर्मी डेपसांग मैदानों में अतिरिक्त राजमार्ग और सड़कें बना रही है। इसने पूर्वी लद्दाख में भारत के दावे वाली सीमा के भीतर पैंगोंग झील के उत्तर और दक्षिण तटों पर सैन्य बुनियादी ढांचे के निर्माण में भी तेजी ला दी है।’ रिपोर्ट के मुताबिक 2020 से चल रहे सीमा गतिरोध का कोई भी समाधान नहीं हुआ है, जिसके कारण भारतीय सेना ने पहाड़ी इलाकों में अपनी सैन्य चौकियों को बढ़ा दिया है, ताकि किसी भी उकसावे से निपटा जा सके। गलवान में हुई थी हिंसा चीन ने अब तक डेपसांग मैदानों में कब्जे वाले क्षेत्र से सैनिकों को पीछे हटाने से इनकार कर दिया है। जबकि गलवान घाटी, पैंगोंग झील, हॉट स्प्रिंग्स और गोगरा से आंशिक सैनिकों को पीछे हटाने पर सहमति व्यक्त की है। समझौते के तहत दोनों सेनाएं एक बफर जोन बनाकर समान दूरी से पीछे हट गई हैं। गलवान नदी के करीब के इलाके को गलवान वैली कहते हैं। 1962 से ही यह दोनों देशों के बीच तनाव का कारण रहा है। 2020 में यहां एक हिंसक झड़प देखने को मिली थी। बॉर्डर के पास चीन बनाता है गांव इससे पहले रिपोर्ट आई थी कि चीन लगातार एलएसी के करीब बॉर्डर पर गांव बसा रहा है। यह दोहरे इस्तेमाल वाले गांव हैं, जहां सिविल और मिलिट्री का फ्यूजन देखने को मिलता है। भारत के साथ सीमा पर गांव बसाना चीन की रणनीतिक ‘ग्रे जोन’ टूल के रूप में जाना जाता है। इन गांवों में सैन्य और दोहरे इस्तेमाल वाले बुनियादी ढांचे हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि गांवों का निर्माण करके बॉर्डर पर आबादी बढ़ाकर चीन अपने क्षेत्रीय दावों को वैध करना चाहता है।

मेलोनी ने ली PM मोदी के साथ सेल्फी, G7 में दिखी भारत की धमक

 नईदिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी G-7 शिखर सम्मेलन से वापस भारत लौट आए हैं। उन्होंने अपने दौरे को उपयोगी बताया है और गर्मजोशी भरे आतिथ्य के लिए इटली की जनता और सरकार का आभार भी जताया है। पीएम मोदी के इटली दौरे के पहले से ही सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा उत्सुकता इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी से उनकी मुलाकात को लेकर थी। दोनों नेताओं की मुलाकात भी बेहद शानदार रही और दोनों ने एक दूसरे का अभिवादन हाथ जोड़कर किया था। दोनों नेता सहज अंदाज में मिले अब जी-7 शिखर सम्मेलन के बाद पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें जॉर्जिया मेलोनी पीएम मोदी के साथ सेल्फी ले रही हैं। दोनों ही वर्ल्ड लीडर एक दूसरे के साथ सहजता के साथ खड़े हैं और मुस्कुरा रहे हैं। पहली नजर में यह तस्वीर किसी कमरे के बाहर की प्रतीत हो रही है। क्योंकि तस्वीर के पीछे एक दरवाजा है और वहां एक-दो लोग मौजूद भी हैं। इस तस्वीर में जॉर्जिया मिलोनी और पीएम मोदी का अंदाज देखने लायक है। दोनों ही नेता पूरी सहजता के साथ एक दूसरे से मिले। हाथ जोड़कर किया अभिवादन तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद इटली के अपुलिया में जाॉर्जिया मेलोनी से उनकी मुलाकात बेहद खास रही। पीएम मोदी ने इस बार भारत की सांस्कृतिक परंपरा के अनुसार जॉर्जिया मेलोनी को हाथ जोड़कर नमस्ते किया। इसके बाद इटली की पीएम ने भी उसी अंदाज में प्रधानमंत्री मोदी का अभिवादन किया। लोकसभा चुनाव का किया जिक्र बता दें कि जी-7 शिखर सम्मेलन के आउटरीच सेशन के दौरान पीएम मोदी ने देश में हाल में हुए लोकसभा चुनाव और उसकी निष्पक्ष और पारदर्शी प्रक्रिया की तारीफ में कसीदे पढ़े। पीएम मोदी ने देश की चुनावी प्रक्रिया को पूरे लोकतांत्रिक विश्व के लिए बड़ी जीत बताया। उन्होंने कहा कि भारत का चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है। जी सेवन समिट को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि G7 संग उनके देश का संवाद और सहयोग जारी रहेगा। टेक्नोलॉजी और AI पर दिया जोर पीएम मोदी ने टेक्नोलॉजी में एकाधिकार को समाप्त करने का आह्वान किया और कहा कि समावेशी समाज की नींव रखने के लिए इसे रचनात्मक बनाया जाना चाहिए ।पीएम मोदी ने टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की चर्चा करते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फॉर ऑल का मंत्र दिया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर राष्ट्रीय रणनीति तैयार करने वाले पहले कुछ देशों में से एक है।

न्यूजीलैंड ने युगांडा को 40 पर निपटाकर 32 गेंदों में जीता मैच, साउदी ने रचा इतिहास

नईदिल्ली न्यूजीलैंड ने युगांडा के खिलाफ दिलचस्प जीत हासिल की है. उसने युगांडा को पहले 40 रनों के स्कोर पर ढेर किया और इसके बाद 32 गेंदों में मैच जीत लिया. न्यूजीलैंड ने पूरे 6 ओवर भी बैटिंग नहीं की. इस बीच टीम के घातक गेंदबाज टिम साउदी ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने टी20 विश्व कप के इतिहास का सबसे किफ़ायती स्पेल डाला है. साउदी की घातक गेंदबाजी के आगे युगांडा के खिलाड़ी बेबस नजर आए. साउदी ने युगांडा के खिलाफ 4 ओवर फेंके. उन्होंने इस दौरान महज 4 रन देकर 3 विकेट झटके. साउदी ने 1 मेडन ओवर भी निकाला. यह टी20 विश्व कप के इतिहास का सबसे क़िफायती स्पेल रहा. न्यूजीलैंड के लिए इस मैच में ट्रेंट बोल्ट और मिचेल सैंटनर ने भी अच्छी बॉलिंग की. बोल्ट ने 4 ओवरों में 7 रन देकर 2 विकेट लिए. सैंटनर ने 3.4 ओवरों में 8 रन देकर 2 विकेट लिए. न्यूजीलैंड के नाम भी दर्ज हुआ खास रिकॉर्ड – न्यूजीलैंड ने भी इस मुकाबले में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. उसने टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा गेंदें रहते हुए मैच जीतने के मामले में ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ दिया है. न्यूजीलैंड ने 88 गेंदें रहते हुए मैच जीता है. ऑस्ट्रेलिया ने नामीबिया के खिलाफ 86 गेंदें रहते हुए मैच जीता था. इस लिस्ट में इंग्लैंड टॉप पर है. उसने ओमान के खिलाफ 101 गेंदें रहते हुए मैच जीत लिया था. टी20 विश्व कप से एलिमिनेट हो चुकी है न्यूजीलैंड – न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम सुपर 8 की दौड़ से बाहर हो चुकी है. उसने टी20 विश्व कप 2024 में 3 मैच खेले हैं. इस दौरान एक मैच जीता है और 2 में हार का सामना किया है. उसका आखिरी ग्रुप मैच पीएनजी से है. न्यूजीलैंड ग्रुप सी में है. इस ग्रुप से अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज ने सुपर 8 के लिए क्वालीफाई किया है. युगांडा भी एलिमिनेट हो चुकी है.

थानेदारों के परफार्मेंस के आधार पर हुई पोस्टिंग

बिलासपुर बिलासपुर में लोकसभा चुनाव आचार संहिता के बाद SP ने एक साथ 13 थानेदारों का ट्रांसफर आदेश जारी किया है। तबादला आदेश में राजनीतिक एप्रोच और शिकायत को भी तवज्जों देने का दावा किया जा रहा है। वहीं, खराब परफार्मेंस और अवैध वसूली के चलते भी थानेदारों को हटाने की बात कही जा रही है। जारी आदेश के अनुसार सकरी थानेदार अभय बैस को हटाकर एयरपोर्ट सुरक्षा के लिए भेजा गया है। वहीं, कोटा टीआई रजनीश सिंह को रतनपुर और बेलगहना चौकी प्रभारी विवेक पांडेय को लाइन अटैच कर दिया गया है। हालांकि, जारी आदेश में प्रशासनिक कारणों का हवाला दिया गया है। लोकसभा चुनाव के बाद आचार संहिता के बीच कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने अवैध रेत उत्खनन के नाम पर किसानों से अवैध वसूली करने का आरोप लगाया था। इसके साथ ही हाल ही में कोटा व बेलगहना क्षेत्र में पुलिसकर्मियों के रेत परिवहन करने वाले ट्रैक्टर मालिकों से पैसे वसूली की शिकायत आईजी से की गई थी। हालांकि, इस दौरान मौखिक आदेश पर तोरवा टीआई राहुल तिवारी और सिरगिट्‌टी प्रभारी भारती मरकाम की पोस्टिंग जरूर की गई थी। इस दौरान वो खुद थानेदारों की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे। क्राइम मीटिंग में भी उन्होंने थानेदारों के परफार्मेंस के आधार पर पोस्टिंग और ट्रांसफर करने की चेतावनी दी थी। 2 आरक्षक के भरोसे थीं थानेदार बताया जा रहा है कि सिरगिट़्टी थाना प्रभारी भारती मरकाम मौखिक आदेश पर जमीं थीं। इस दौरान उनका खराब परफार्मेंस रहा। दो आरक्षकों के भरोसे वो थाना चला रहीं थीं। वहीं, वाहन चेकिंग के दौरान पैसे वसूली की शिकायतें भी मिल रही थी, जिसके चलते उन्हें अब हटाकर महिला थाने भेज दिया गया है। तखतपुर क्षेत्र में नए थानेदारों की पोस्टिंगजारी तबादला आदेश में सत्ताधारी दल के विधायकों की पसंद का भी ख्याल रखा गया है। यही वजह है कि तखतपुर क्षेत्र के सकरी में पदस्थ अभय सिंह बैस को हटाकर उनकी जगह चकरभाटा टीआई दामोदर मिश्रा को भेजा गया है। तखतपुर टीआई हरीश तांडेकर को बेलगहना चौकी प्रभारी बना दिया गया है। वहीं, दामोदर की जगह रविंद्र अनंत को चकरभाटा थाने की जिम्मेदारी दी गई है। बेहतर काम का मिला इनाम एसपी ऑफिस में पदस्थ सुमंतराम साहू पहले तखतपुर थाने में पदस्थ थे, तब उनका ट्रांसफर शिकायत शाखा में किया गया था। यहां बेहतर काम करने की वजह से एसपी रजनेश सिंह ने उन्हें सिटी कोतवाली टीआई बनाया है। जबकि, सिटी कोतवाली टीआई विजय चौधरी को सिरगिट्‌टी थाने की जिम्मेदारी दी गई है। कोनी कांड: टीआई हटाए गए, आरक्षक पर नहीं हुई कार्रवाई कोनी में कुछ दिन पहले लूट के आरोप में युवक पर पुलिस पिटाई और हत्या का आरोप लगा था। मृतक युवक के परिजनों ने आरक्षक शैलेंद्र साहू पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। कहा जा रहा है कि वो टीआई के संरक्षण में पेट्रोलिंग टीम में था। इसे गंभीरता से लेते हुए एसपी ने कोनी टीआई गोपाल सतपथी को हटाकर एयरपोर्ट सुरक्षा में तैनात थानेदार नवीन देवांगन को कोनी भेजा है। अनिल अग्रवाल बने कोटा टीआई बेलगहना चौकी प्रभारी रहे अनिल अग्रवाल को एसपी रजनेश सिंह ने पहले तारबाहर थाने की जिम्मेदारी दी थी। अब जारी आदेश में उन्हें तारबाहर से कोटा थाने भेजा गया है। बता दें कि बेलगहना चौकी कोटा क्षेत्र में ही आता है और अग्रवाल वहां पहले काम कर चुके हैं। यह अलग बात है कि उनकी कार्यप्रणाली को लेकर हमेशा से सवाल उठते रहा है।

केजरीवाल की पत्नी सुनीता पर कोर्ट का एक्शन, जानें किस मामले में दिल्ली HC ने भेजा नोटिस

नई दिल्ली  दिल्ली हाई कोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल को सोशल मीडिया पर अदालत की कार्यवाही का वीडियो हटाने का निर्देश दिया। सुनीता केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर ये वीडियो तब पोस्ट किया था जब अरविंद केजरीवाल शराब नीति घोटाले मामले में ईडी द्वारा गिरफ्तार होने के बाद अदालत के सामने पेश हुए थे। जस्टिस नीना बंसल कृष्णा और जस्टिस अमित शर्मा की बेंच ने सुनीता केजरीवाल और अन्य के खिलाफ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में दायर एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए नोटिस जारी किया है। ‘सुनीता केजरीवाल ने जानबूझ कर की कोर्ट की अवमानना’ सुनीता केजरीवाल के खिलाफ ये जनहित याचिका दिल्ली के वकील वैभव सिंह ने दायर की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री की पत्नी ने जानबूझकर और इरादतन दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा अधिसूचित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग नियमों की अवहेलना की है। इस याचिका में अक्षय मल्होत्रा, एक्स यूजर नागरिक-इंडिया जीतेगा, प्रमिला गुप्ता, वीनेता जैन और डॉ. अरुणेश कुमार यादव के खिलाफ भी शिकायत दर्ज की गई है। अदालत ने सभी आरोपियों को निर्देश दिया है कि वे अपने सोशल मीडिया हैंडल्स से वीडियो हटा दें। अब इस मामले की सुनवाई 09 जुलाई को होगी। एसआईटी के गठन की मांग अदालत में दायर याचिका में एक एसआईटी के गठन की मांग की गई है, जो उन लोगों के खिलाफ जांच करे और एफआईआर दर्ज करे, जिन लोगों ने कोर्ट की कार्यवाही का ऑडियो और वीडियो सार्वजनिक किया। याचिका में कहा गया है कि इस कदम ने ट्रायल कोर्ट के जज की जान को खतरे में डाल दिया है। आप के नेताओं पर साजिश करने का आरोप याचिका में कहा गया है कि आम आदमी पार्टी के कई कार्यकर्ताओं समेत अन्य विपक्षी पार्टियों के सदस्यों ने जानबूझकर और इरादतन कोर्ट की कार्यवाही का ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग किया और इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल किया। इससे कोर्ट की कार्यवाही को बिगाड़ने और गलत दिशा में मोड़ने का प्रयास किया गया है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि कोर्ट की कार्यवाही की ऑडियो या वीडियो रिकॉर्डिंग करने की साजिश अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी के सदस्यों द्वारा रची गई थी। आरोपियों के खिलाफ सख्त ऐक्शन लेने की मांगयाचिका में उन लोगों की पहचान के लिए पूरी जांच की मांग की गई है, जो कथित रूप से कोर्ट की कार्यवाही की ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग करके उसे शेयर करने के लिए जिम्मेदार हैं। याचिका में अपील की गई है कि आरोपियों को कोर्ट की अवमानना अधिनियम, 1971 के प्रावधानों और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग नियम उल्लंघन के दोषियों को कड़ी सजा दी जाए। इसके अलावा, याचिका में यह भी मांग की गई है कि सोशल मीडिया प्लेटफार्मों को निर्देश जारी किए जाएं ताकि ऐसी अनधिकृत रिकॉर्डिंग को रोका जा सके।

बिलासपुर में टोल प्लाजा के कर्मचारी को जमकर पिटा

बिलासपुर बिलासपुर के अकलतरा-पाराघाट टोल प्लाजा में जमकर बवाल हो गया। इस दौरान कार सवार युवकों ने टोल प्लाजा के कर्मचारी की जमकर पिटाई कर दी। इससे घायल कर्मचारी ने पुलिस से शिकायत की है। मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है। पेंड्री निवासी प्रमोद कुमार धीरज नेशनल हाइवे के पाराघाट टोल प्लाजा में ठेका कर्मचारी है। गुरुवार की रात वह टोल प्लाजा में ड्यूटी कर रहा था, तभी लेन नंबर पांच में अकलतरा तरफ से कार आकर रुकी। कार में फास्टैग होने के बाद भी पैसे नहीं कट रहे थे, जिसके कारण देरी हो गई। फास्टैग में तकनीकी खराबी, हंगामा मचाते हुए कर पिटाई इस दौरान कार सवार युवक नीचे उतर गए और देरी होने का कारण पूछने लगे। इस पर कर्मचारी ने फास्टैग में तकनीकी खराबी के कारण देरी होने की जानकारी दी। इतना सुनते ही कार सवार युवकों ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया। टोल प्लाजा के कर्मचारी की पिटाई टोल प्लाजा के कर्मचारी से गाली-गलौज करने लगे, जिसका विरोध करने पर युवकों ने कर्मचारी की पिटाई कर दी। इस दौरान वहां मौजूद कर्मचारियों ने बीच-बचाव किया। मारपीट के बाद युवक वहां से भाग निकले। वहीं, घायल कर्मचारी ने घटना की शिकायत मस्तूरी थाने में की, जिस पर पुलिस ने कार सवार युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet