LATEST NEWS

NCPCR अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने मप्र सरकार से मदरसों में पढ़ने वाले हिंदू बच्चों को सामान्य स्कूलों में भेजने का अनुरोध किया

भोपाल राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार से मदरसों में पढ़ने वाले हिंदू बच्चों को सामान्य स्कूलों में भेजने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि ये इस्लामी संस्थान शिक्षा के अधिकार (आरटीई) अधिनियम के अंतर्गत नहीं आते हैं। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में 1,755 पंजीकृत मदरसों में 9,417 हिंदू बच्चे पढ़ रहे हैं। इन संस्थानों में आरटीई अधिनियम के तहत अनिवार्य बुनियादी ढांचे का अभाव है। उन्होंने यह भी कहा कि अपंजीकृत मदरसों में पढ़ने वाले मुस्लिम बच्चों को भी सामान्य स्कूलों में भेजा जाना चाहिए। कानूनगो ने संवाददाताओं से कहा, “मैं मध्य प्रदेश सरकार से मदरसों में पढ़ने वाले हिंदू बच्चों को बाहर निकालने का अनुरोध करता हूं।” एनसीपीसीआर प्रमुख बाल अधिकारों के संरक्षण के संबंध में राज्य के विभिन्न विभागों के साथ बैठक करने के लिए यहां आए थे। कानूनगो ने कहा कि जिस अधिनियम के तहत मध्य प्रदेश मदरसा बोर्ड अस्तित्व में आया, उसमें मदरसों को परिभाषित किया गया है और स्पष्ट रूप से कहा गया है कि उनमें इस्लामी धार्मिक शिक्षा दी जानी चाहिए। शिक्षा के अधिकार अधिनियम की धारा एक मदरसों को शिक्षा के अधिकार अधिनियम के दायरे से बाहर रखती है। उन्होंने कहा कि एनसीपीसीआर के पास मौजूद जानकारी के अनुसार इन मदरसों के शिक्षकों के पास बी.एड. की डिग्री नहीं है और उन्होंने शिक्षक पात्रता परीक्षा भी नहीं दी है। उन्होंने दावा किया कि मदरसों का बुनियादी ढांचा भी आरटीई अधिनियम के अनुरूप नहीं है। साथ ही कहा कि मदरसों में सुरक्षा व्यवस्था भी ठीक नहीं है। उन्होंने हिंदू बच्चों को मदरसों में भेजे जाने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि वह मध्य प्रदेश सरकार से इसे तुरंत सुधारने का अनुरोध करते हैं। कानूनगो ने कहा कि शिक्षा का अधिकार कानून साफ साफ कहता है कि स्कूलों की स्थापना और बच्चों को पढ़ाने का काम सरकार करेगी। ऐसे में मदरसा बोर्ड को फंड देना उन गरीब बच्चों के हक का पैसा मदरसों को देना है जो शिक्षा के अधिकार से बच्चों को वंचित कर रहे हैं। इसलिए सरकार को इस पूरी योजना पर विचार करना चाहिए और तत्काल हिंदू बच्चों को मदरसों से बाहर निकाल कर उनको सामान्य स्कूलों में भेजना चाहिए।  

राजस्थान-सरकार की प्री- बजट मीटिंग में वित्त मंत्री और अब राजयमंत्री केके को ही भूले सलाहकार

जयपुर. प्रदेश की अफसरशाही के आगे सरकार के मंत्री भी बौने नजर आने लगे हैं। अफसर चाहें तो मंत्री को मीटिंग में बुलाएं और न चाहें तो न बुलाएं। जी हां बजट पूर्व संवाद को लेकर 19 जून को दोपहर साढ़े तीन बजे मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बुलाई गई बैठक के आदेश को देखकर तो यही लगता है । यह बैठक सीएमओ स्थित कन्वेशन हॉल में होने जा रही है। बैठक में डिप्टी सीएम दिया कुमारी, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को बुलाया गया है । लेकिन उद्योग एवं वाणिज्य राज्यमंत्री केके विश्नोई को आमंत्रित नहीं किया गया है । यह बैठक व्यापार, कर सलाहकार और उद्योग क्षेत्र के प्रतिनिधियों क साथ होने जा रही है। बैठक में अधिकारियों के अलावा 29 संगठनों को बजट पूर्व चर्चा के लिए आमंत्रित किया गया है। बता दें कि इससे पहले भी वित्त विभाग ने कुछ दिनों पहले कर्मचारी संगठनों की प्री बजट बैठक वित्तमंत्री दीया कुमारी को नजरंदाज किया था। कांग्रेस ने भी इस इसे मुद्दा बनाया।  जब मामला मीडिया में उछला तो आनन-फानन में संशोधित आदेश जारी कर दिए। लेकिन इनती बड़ी चूक बार-बार करने वाले अफसरों पर कोई कार्रवाई नहीं होना सरकार पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

पाकिस्तान के टी20 वर्ल्ड कप 2024 लीग स्टेज से बाहर होने के बाद पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम ने अपनी टीम को जमकर ट्रोल किया

Rahul Gandhi wrote a letter to CM Yogi in Hathras stampede case, made this big demand

नई दिल्ली पाकिस्तान के टी20 वर्ल्ड कप 2024 लीग स्टेज से बाहर होने के बाद पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम ने अपनी टीम को जमकर ट्रोल किया है। शुक्रवार 14 जून को यूएसए वर्सेस आयरलैंड मैच बारिश के चलते रद्द होने के कारण मेजबान अमेरिका को सुपर-8 का टिकट मिला और पाकिस्तान टीम टूर्नामेंट से बाहर हुई। टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में यह तीसरा मौका है जब मैन इन ग्रीन टूर्नामेंट के पहले राउंड से बाहर हुई है। पाकिस्तान के इस निराशाजनक प्रदर्शन के बाद वसीम अकरम ने सबसे पहले यूएस की टीम को बधाई दी है और इस दौरान उन्होंने अपनी टीम को ट्रोल भी किया है। वसीम अकरम ने अमेरिकी टीम को इस बड़े टूर्नामेंट के अगले चरण में पहुंचने के लिए बधाई दी क्योंकि यूएसए ने सुपर-8 में पहुंचने के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भी अपनी जगह पक्की कर ली है। आईसीसी द्वारा पोस्ट की गई वीडियो में वसीम अकरम कहते नजर आ रहे हैं, “हां, बिल्कुल। और यूएसए की टीम को बधाई। जब आप खेल के वैश्वीकरण की बात करते हैं तो उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। यूएसए ने सुपर आठ के लिए क्वालीफाई किया है। वे वहां पहुंचने के हकदार हैं। उन्होंने राउंड मैच में पाकिस्तान को हराया था। इसलिए वे वहां पहुंच गए हैं। और पाकिस्तान के लिए प्लान ये है कि वह EK 601 से पहले दुबई जाएं और फिर पाकिस्तान। और फिर हम देखते हैं कि वहां से आगे क्या होता है।”   बता दें पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए यह टूर्नामेंट किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। टी20 वर्ल्ड कप के पहले ही मैच में यूएसए के हाथों उन्हें बड़े उलटफेर का शिकार होना पड़ा, इसके बाद टीम को भारत के हाथों दूसरी हार का सामना करना पड़ा। इन दोनों हार के बाद पाकिस्तान की टीम लगभग टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी, मगर उनकी आखिरी उम्मीद यूएस वर्सेस आयरलैंड मैच पर टिकी थी, मगर इस मुकाबले के रद्द होने के बाद टीम पूरी तरह से टूर्नामेंट से बाहर हो गई है।  

गंभीर चोट से उबर कर वापसी के बाद से ऋषभ पंत की बल्ले से साहसिक पारी टीम के लिए खुशी की बात है

लॉडरहिल (फ्लोरिडा) सड़क दुर्घटना में गंभीर चोट से उबर कर वापसी के बाद से ऋषभ पंत की बल्ले से साहसिक पारी टीम के लिए खुशी की बात है लेकिन भारतीय टीम के क्षेत्ररक्षण कोच टी दिलीप घुटने की सर्जरी के बावजूद विकेट के पीछे उनकी क्षमता को देख कर आश्चर्यचकित है। पंत दिसंबर 2022 में एक भयानक कार दुर्घटना में गंभीर रूप से चोटिल हो गये थे। उन्होंने लंबे इलाज और रिहैबिलिटेशन के बाद इस साल आईपीएल से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करने की। पंत इस टी20 विश्व कप में तीसरे क्रम पर कुछ महत्वपूर्ण पारियों के साथ टीम के सबसे प्रभावशाली खिलाड़ी रहे हैं। विकेट के पीछे उन्होंने अपने काम से सबसे अधिक प्रभावित किया है। दिलीप ने कनाडा के खिलाफ भारतीय टीम के ग्रुप चरण के आखिरी मुकाबले से पहले कहा, ‘‘सबसे अच्छी बात यह है कि ऋषभ ने अपनी वापसी के बाद कमाल का प्रदर्शन किया है। उनकी बल्लेबाजी पहले से ही काफी अच्छी मानी जाती है. लेकिन उनके बारे में एक अच्छी बात यह है कि उन्होंने विकेटकीपर के रूप में गजब का प्रदर्शन किया है।’’ क्षेत्ररक्षण कोच ने कहा कि घुटने की सर्जरी के बाद किसी के लिए भी विकेट के दोनों ओर डाइव लगाना आसान नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘चोट लगने के बाद विकेटकीपर के रूप में उनकी वापसी कमाल की है। वह विकेट के दोनों ओर फुर्ती से गेंद को लपक रहे हैं।’’  

छत्तीसगढ़-कोरबा में तूफान में गिरे बिजली के खंभे और टूटे तार

कोरबा. तेज आंधी-तूफान ने विद्युत वितरण केंद्र बरपाली के तुमान फीडर में ऐसा कहर बरपाया कि पेड़ टूटकर बिजली के तारों पर आ गिरे। जिससे कई बिजली के खंभे टूट गए। भीषण गर्मी में बिजली न होने की वजह से लोगों को जागकर रात गुजारनी पड़ी। 26 घंटे बाद किसी तरह लाइन चालू की गई लेकिन आधा घंटे के भीतर ट्रांसफार्मर केबल जल गया। जिससे लगातार दूसरे दिन शुक्रवार रात को भी 10 हजार से अधिक ग्रामीणों रातभर जागना पड़ा। भीषण गर्मी में विद्युत विभाग की लापरवाही एवं शासन प्रशासन की उदासीनता से निराश एवं आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट कूच करने का मन बनाया है। जानकारी के मुताबिक, विद्युत वितरण केंद्र बरपाली के तुमान फीडर में गुरुवार की शाम तेज आंधी तूफान ने ऐसा कहर बरपाया कि बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। यहां गुरुवार शाम पांच बजे से बिजली प्रभावित है। ग्रामीणों का आरोप है कि बरपाली, तुमान फीडर में उच्च अधिकारी लापरवाही कर रहे हैं। विद्युत वितरण केंद्र बरपाली में पदस्थ अधिकारी लोगों के फोन तक नहीं उठाते। उन्हें जब कहीं बिजली खराब होने की सूचना दी जाती है तो वे इसे भी अनसुना कर देते हैं। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है।

शिल्पी राज और कान्हा सिंह का नया गाना शिला कहेला रिलीज

मुंबई,  शिल्पी राज और कान्हा सिंह का नया गाना शिला कहेला रिलीज हो गया है। शिल्पी राज और कान्हा सिंह का नया गाना शिला कहेला रिलीज किया गया है। गाना शिला कहेला एक पेपी और एनर्जेटिक गाना है।डेजी म्यूजिक प्रस्तुत गाना शिला कहेला में मोनू मंसूरी और ख़ुशी सिंह की केमेस्ट्री नजर आ रही है।गाने को लेकर शिल्पी ने कहा, हम बहुत खुश हैं कि गाना ‘शिला कहेला’ को दर्शकों का इतना प्यार मिल रहा है। मैंने और कान्हा सिंह ने बेहतरीन काम किया है और हमें उम्मीद है कि यह गाना लंबे समय तक श्रोताओं की पसंद बना रहेगा। गाना शिला कहेला के गीतकार आर्यन मेहताभ और संगीतकार कान्हा सिंह हैं। म्यूजिक डायरेक्टर प्रिंस बाबू ,मिक्स मास्टर संदीप चौहान, निर्देशक अनीश चौधरी, कोरियोग्राफर अनीश चौधरी और मोनू मंसूरी, डी ओ पी सूरज , संपादक भरत गुप्ता हैं।

ED पूर्व बीएसपी एमएलसी मोहम्मद इकबाल और उसके परिवार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की, 4440 करोड़ की जमीन जब्त

सहारनपुर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बीएसपी के पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल (former MLC Mohammad Iqbal) के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है. केंद्रीय जांच एजेंसी ने पूर्व एमएलसी की 4 हजार करोड़ से ज्यादा की संपत्तियों को अटैच कर दिया है. यहां यूनीवर्सिटी की 4,440 करोड़ रुपये की कीमत की इमारत और जमीन कुर्क की गई है. एजेंसी के अनुसार, मनी लॉन्ड्रिंग केस में जांच एजेंसी ने एक अनंतिम कुर्की आदेश जारी किया था, इसके बाद 121 एकड़ जमीन और ग्लोकल यूनिवर्सिटी की इमारत को जब्त कर लिया गया है. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक बयान में कहा कि ये संपत्तियां अब्दुल वहीद एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के नाम पर दर्ज हैं, इन पर मोहम्मद इकबाल और उनके परिवार के सदस्यों का कंट्रोल था. मोहम्मद इकबाल, ट्रस्ट और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ की गई ये कार्रवाई अवैध खनन मामले से जुड़ी है. ईडी के अनुसार, पूर्व एमएलसी फरार है. माना जा रहा है कि वह दुबई में है. मोहम्मद इकबाल के चार बेटे हैं. बेटों और भाई के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं, जो जेल में बंद हैं. मनी लॉन्ड्रिंग का केस उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में रेत खनन, पट्टों के अवैध नवीनीकरण और कई खनन पट्टा धारकों, कुछ अधिकारियों और अज्ञात लोगों के खिलाफ दिल्ली में दर्ज सीबीआई की एफआईआर से जुड़ा है. सभी खनन फर्मों का स्वामित्व और संचालन मोहम्मद इकबाल ग्रुप के पास था. ये फर्म सहारनपुर और आसपास के इलाकों में बड़े पैमाने पर अवैध खनन में शामिल थीं. ईडी ने कहा कि आईटीआर (आयकर रिटर्न) में मामूली आय दिखाए जाने के बावजूद खनन फर्मों और मोहम्मद इकबाल के ग्रुप की कंपनियों के बीच बिना किसी व्यापारिक संबंध के करोड़ों के लेनदेन मिले हैं. यह मुकदमा सहारनपुर में खनन के पट्टों में हुई धांधली से जुड़ा था, जिसमें लीज होल्डर महमूद अली, दिलशाद, मोहम्मद इनाम, महबूब आलम (अब मृत), नसीम अहमद, अमित जैन, नरेंद्र कुमार जैन, विकास अग्रवाल, मोहम्मद इकबाल का बेटा मोहम्मद वाजिद, मुकेश जैन, नरेंद्र कुमार, पुनीत कुमार और कुछ अज्ञात सरकारी अधिकारियों को नामजद किया गया था। ईडी की जांच से पता चला कि सभी खनन फर्मों का स्वामित्व और संचालन मोहम्मद इकबाल के पास था। इकबाल और उसके करीबियों की कंपनियां और फर्में सहारनपुर और आस-पास के इलाकों में बड़े पैमाने पर अवैध खनन में शामिल थीं।  इसके जरिए मोहम्मद इकबाल के साथ करोड़ों रुपये का लेन-देन किया गया, जबकि इन कंपनियों से उसका कोई कारोबारी संबंध नहीं था। इतना ही नहीं, मोहम्मद इकबाल ने इस अवैध कमाई को आयकर विवरण में इसे छिपा लिया गया था। बाद में मोहम्मद इकबाल ने सारी धनराशि अब्दुल वहीद एजुकेशनल ट्रस्ट के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी।  अधिकतर रकम को असुरक्षित कर्ज और दान के रूप में दिया जाना दर्शाया गया था। बाद में ट्रस्ट ने इस धनराशि का उपयोग यूनिवर्सिटी की भूमि खरीदने और भवनों के निर्माण के लिए किया। ईडी की जांच में सामने आया है कि इस तरह करीब 500 करोड़ रुपये ट्रस्ट के जरिए ग्लोकल यूनिवर्सिटी में निवेश किए गये। वर्तमान में यूनिवर्सिटी की भूमि और भवनों की बाजार कीमत 4440 करोड़ रुपये है। बता दें मोहम्मद इकबाल के चार बेटे और भाई अलग-अलग मामलों में जेल में बंद हैं।  

टैन हटाने के लिए घर पर बनाएं यह प्रभावी बॉडी स्क्रब

गर्मी के इस मौसम में हर कोई टैनिंग से परेशान है, साथ ही तेज धूप की वजह से हमारी स्किन भी रूखी हो जाती हैं। और ऐसा सिर्फ हमारे साथ ही नहीं सेलिब्रिटीज के साथ भी है, लेकिन दिनभर घूमने पर भी इस एक्ट्रेस की स्किन इतनी ग्लो कैसे करती है? आपके मन में भी यही सवाल आता होगा न! अपनी स्किन भी इन्हीं हीरोइन की तरह गर्मी में भी चमके, इसके लिए आज हम आपको बताने वाले हैं प्रियंका चोपड़ा के बताएं होममेड स्क्रब की रेसिपी, जो आपके पैसे और केमिकल वाले प्रोडक्ट से स्किन को बचाने का एक असरदार नुस्खा हैं। ये आपकी स्किन को टैनिंग से बचाने के साथ-साथ ग्लो देने और मॉइस्चराइज करने का काम भी करेगा। तो फिर आइए जानते हैं कैसे तैयार करें ये फेस पैक। प्रियंका चोपड़ा ने बताए इस स्क्रब के फायदे इस स्क्रब को बनाना भी आसान है और इस्तेमाल करना भी। इस होममेड स्क्रब का इस्तेमाल करने से एक्सफोलिएट करने, हाइड्रेट करने के साथ-साथ मॉइश्चराइज करने के साथ-साथ स्किन को हील करने का काम भी करता है। आप इसका इस्तेमाल हर एक दिन छोड़कर कर सकते हैं किन चीजों की है जरूरत 1 कप आटा 2 बड़ा चम्मच प्लेन दही 1/2 कटे नींबू का रस 4 चम्मच दूध 2 चम्मच चंदन पाउडर 1/2 चम्मच हल्दी​ ऐसे करें स्क्रब तैयार सबसे पहले एक बड़ा बाउल लें। अब इसमें आटा और दही डालकर अच्छे से मिक्स कर दें। इसके बाद इसमें नींबू का रस और दूध मिक्स कर दें। जब ये अच्छे मिक्स हो जाए तो पेस्ट में चंदन पाउडर और हल्दी डालकर इन्हें अच्छे से मिक्स कर दें। लीजिए तैयार है प्रियंका चोपड़ा का बताया बॉडी स्क्रब।​ ऐसे करें इस्तेमाल जब स्क्रब तैयार हो जाएं तो इसे अपनी टैन स्किन पर लगाएं और थोड़ी देर तक सूखने के लिए रख दें। थोड़ी देर बाद सूख चुके पेस्ट को हाथों से रब करके स्क्रब करें। देखिए कैसे आपके हाथ चमक गए हैं और टैनिंग भी साफ हो गई है। आप इसका इस्तेमाल हफ्ते में 2-3 बार कर सकते हैं। ये बातें भी हैं जरूरी ये स्क्रब आपको टैन फ्री स्किन भी देगा और डेड सेल्स को भी रिमूव करेगा। आप चाहें तो एक ही बार में ज्यादा सामग्री का इस्तेमाल करके एक महीने के लिए स्क्रब तैयार कर सकते हैं। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो सबसे पहले हाथों के थोड़े से हिस्से पर स्क्रब का इस्तेमाल करें और अगर स्किन पर किसी भी तरह का कोई साइड इफेक्ट दिखता है तो फौरन हाथ धो लें।

जमाल मुसियाला के पहले हाफ में किए गए गोल की मदद से जर्मनी ने स्कॉटलैंड को 5-1 से करारी शिकस्त दी

Every third Indian is in the grip of this dangerous disease, know what is this disease

म्यूनिख फ्लोरियन विर्ट्ज़ और जमाल मुसियाला के पहले हाफ में किए गए गोल की मदद से जीत का मंच तैयार करने वाले मेजबान जर्मनी ने 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रहे स्कॉटलैंड को 5-1 से करारी शिकस्त देकर यूरोपीय फुटबाल चैंपियनशिप (यूरो 2024) में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। विर्ट्ज़ ने दसवें मिनट में जर्मनी के लिए पहला गोल किया जबकि मुसियाला ने 19वें मिनट में उसकी बढ़त दोगुनी कर दी। काई हैवर्ट ने पहले हाफ के इंजरी टाइम में पेनल्टी को गोल में बदलकर मध्यांतर तक जर्मनी को 3-0 से आगे कर दिया। जर्मनी को डिफेंडर रयान पोर्टियस की गलती के कारण यह पेनल्टी मिली थी, जिन्हें रेफरी ने लाल कार्ड दिखाकर बाहर कर दिया था। इस कारण स्कॉटलैंड को दूसरे हाफ में 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा था। मध्यांतर के बाद सब्सटीट्यूट निकोलस फुलक्रग ने 68वें मिनट और एमरे कैन ने इंजरी टाइम में गोल करके जर्मनी की बड़ी जीत सुनिश्चित की। स्कॉटलैंड एंटोनियो रोडिगर के 87वें मिनट में किए गए आत्मघाती गोल से खाता खोल पाया। जर्मनी के कप्तान इल्के गुंडोगन ने मैच के बाद कहा,‘‘हम वास्तव में इसी तरह की शुरुआत चाहते थे। मैं मैच से पहले भी जीत के प्रति अश्वस्त था। हमें दर्शकों का भरपूर समर्थन मिल रहा था और हमने वैसा प्रदर्शन किया जैसा हम चाहते थे।’’  

कांग्रेस 99 पर क्या पहुंची, आतंकवादी समूह सक्रिय हो गए- बीजेपी

 नई दिल्ली भाजपा ने आतंकवादी संगठनों को मुंहतोड़ जवाब देने का दावा करते हुए कहा है कि कांग्रेस 99 पर क्या पहुंची देश में आतंकवादी समूह फिर से सक्रिय हो गए हैं। फैजाबाद में भाजपा की हार के बाद जैश-ए-मोहम्मद अयोध्या में राम मंदिर को उड़ाने की धमकी देने लगा है। भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने शनिवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “कांग्रेस 99 पर क्या पहुंची, आतंकवादी समूह सक्रिय हो गए। एक तरफ विपक्ष फैजाबाद में भाजपा की हार का जश्न मना रहा है तो दूसरी तरफ जैश-ए-मोहम्मद अयोध्या में राम मंदिर को उड़ाने की धमकी दे रहा है। कांग्रेस की तरह, उन्हें भी जल्द ही एहसास होगा कि 99 पर कोई केवल ‘नैतिक’ जीत का ही दावा कर सकता है, सरकार बनाने का नहीं। मुंहतोड़ जवाब मिलेगा।” लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार के अयोध्या से हारने के बाद और पूरे देश के नतीजे आने के बाद से ही विपक्षी दल लगातार भाजपा की जीत पर सवाल उठा रहे हैं। अयोध्या की हार को भाजपा के लिए बड़ी हार बताते हुए विपक्षी दल लोकसभा में भाजपा की सीटों की संख्या कम होने पर भी कटाक्ष कर रहे हैं। उनका दावा है कि यह भाजपा की नैतिक हार है। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों में जम्मू कश्मीर में आतंकवादी घटनाओं में भी बढ़ोतरी देखी गई है। आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने अयोध्या में राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी है। आतंकी धमकी के मद्देनजर अयोध्या में सुरक्षा-व्यवस्था और मजबूत कर दी गई है।

छत्तीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव की छह माह से कैंसर से जूझ रहीं धर्मपत्नी इंदिरा सिंहदेव ‘बेबीराज’ नहीं रहीं

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की अर्द्धांगिनी इंदिरा सिंह बेबीराज नहीं रहीं। पिछले छह माह से कैंसर से पिड़ित थीं। इनका इलाज दिल्ली एवं मुंबई के प्रमुख अस्पतालों में चल रहा था। बड़े चिकित्सा संस्थानो में भी स्वास्थ्य ठीक नहीं हुआ तो 13 जून को मुंबई से अंबिकापुर एयर एम्बुलेंस के माध्यम से लाया गया। शनिवार की सुबह आठ बजे यहां निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार दोपहर दो बजे स्थानीय रानी तालाब में किया जाएगा। इनका जन्म 12 अप्रैल 1950 को धरमजयगढ़ राजपरिवार में हुआ था। इनके निधन से सरगुजा राजपरिवार व सरगुजा में शोक का माहौल है। बता दें,बेबीराज मानवीय संवेदनाओं से परिपूर्ण थीं। निराश्रित, मजबूर, अशक्त, अभावग्रस्त लोगों के लिए सदैव हाथ खुला रखतीं थीं। जरूरतमंदों की दवा, चिकित्सा, पढ़ाई, शादी ब्याह, धार्मिक सामाजिक आयोजनों,मंदिर, शैक्षणिक संस्थाओं, अनाथालयों, वृद्धाश्रमों को दान, भेंट तथा जरूरतमंदों के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाए बिना मदद करने आगे रहतीं थीं। उनके निधन पर सरगुजा कांग्रेस परिवार ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।

अफगानिस्तान को सुपर-8 की खुशी के बाद मिला बड़ा गम, स्पिनर मुजीब टी20 विश्व कप से बाहर

Union Minister Bhupendra Yadav visited Mahakal with Chief Minister Dr. Mohan Yadav

ग्रॉस आइलेट अफगानिस्तान के ऑफ स्पिनर मुजीब उर रहमान उंगली की चोट के कारण टी20 विश्व कप से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह बल्लेबाज हजरतुल्लाह जजई को टीम में शामिल किया गया है। तेईस वर्षीय मुजीब अफगानिस्तान की तरफ से टूर्नामेंट में केवल एक मैच खेल पाए थे। वह युगांडा के खिलाफ पहले मैच में खेलने के बाद अगले दो मैच में नहीं खेले थे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बयान में कहा, ‘‘आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप की टूर्नामेंट की तकनीकी समिति ने मुजीब उर रहमान की जगह हजरतुल्लाह जजई को अफगानिस्तान की टीम ने रखने की मंजूरी दे दी है।’’ अफगानिस्तान पहले ही सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर चुका है। वह ग्रुप चरण का अपना अंतिम मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेगा। अफानिस्तान टीम ने लगाई हैट्रिक अफगानिस्तान ने मौजूदा टूर्नामेंट में कमाल का प्रदर्शन किया है। अफगानिस्तान ने अभी तक ग्रुप चरण के तीन जीते हैं। ग्रुप सी का हिस्सा अफगानिस्तान ने पहले मैच मैं युगांडा को 125 रन और दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड को 84 रन से धूल चटाई। अफगानिस्तान ने किसी भी फॉर्मेट में पहली बार न्यूजीलैंड को हराया था। वहीं, राशिद खान की अगुवाई वाली अफगानिस्तान टीम ने तीसरे मैच में पापुआ न्यू गिनी को सात विकेट से मात दी। ग्रुप सी में टॉप पर है राशिद ब्रिगेड राशिद ब्रिगेड आखिरी लीग मैच में संयुक्त मेजबान वेस्टइंडीज से भिड़ेगी। यह मैच 17 जून को डेरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के खाते में 6-6 अंक हैं। लेकिन अफगानिस्तान बेहतर नेट रनरेट (+4.230) के कारण ग्रुप सी में टॉप पर है। वेस्टइंडीज का नेट रनरेट प्लस 2.596 का है। वेस्टइंडीज ने भी सुपर-8 में जगह बना ली है। बता दें कि टूर्नामेंट में 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें पांच-पांच के चार ग्रुप में बांटा गया गया है। एक ग्रुप से दो टीम अगले राउंड में जाएंगी।  

हरियाणा कांग्रेस में फिर मचा घमासान, एसआरके और हुड्डा गुट आमने-सामने

चंडीगढ़  लोकसभा चुनाव में हरियाणा की पांच सीटों पर जीत के साथ जहां इस बार प्रदेश कांग्रेस मजबूती से ऊपर उठी है, वहीं चुनाव परिणाम के बाद टिकट बंटवारे को लेकर घमासान छिड़ गया है। चुनाव में जीतने वाले चार सांसद तो भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में एकजुटता दिखा रहे हैं, लेकिन कुमारी सैलजा अलग चल रही हैं। वह आए दिन नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के फैसलों पर सवालिया निशान लगा रही हैं। हालांकि, एसआरके गुट में रणदीप सुरजेवाला और किरण चौधरी ने चुप्पी साध रखी है। सिरसा से सांसद बनने के बाद सैलजा ने हरियाणा में जिलास्तर पर अपने समर्थकों को लामबंद करना शुरू कर दिया है। समर्थकों के साथ बैठकों के दौरान सैलजा लगातार लोकसभा चुनाव में टिकट आवंटन को लेकर बयान दिए जा रही हैं। सैलजा ने अंबाला में वरुण मुलाना को उनकी सिफारिश पर टिकट दिए जाने का बयान देकर सभी को चौंका दिया है। इसके बाद उन्होंने गुड़गांव और भिवानी-महेंद्रगढ़ में टिकट बंटवाने को लेकर सवाल खड़े किए हैं। सैलजा ने कह दी ये बात बासांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि और बेहतर तरीके से टिकट वितरण कर सकते थे। सैलजा ने अपनी ही पार्टी से सवाल पूछा कि कैंडिडेट इम्पोर्ट करने की जरूरत क्यों पड़ी। उन्होंने माना कांग्रेस में गुटबाजी है। उन्होंने नसीहत देते हुए कहा कि ऐसे ही तेरा मेरा करते रहे तो मुश्किल हो जाएगी। आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सैलजा ने कहा कि प्रभारी को निष्पक्ष होगा होगा। मैरिट के आधार पर टिकटें दी जाए। सीएम पद को लेकर सैलजा ने कहा कि इसका फैसला हाईकमान करेगा। उदयभान ने भी सैलजा के खिलाफ खोला मोर्चा वहीं, इस पूरे घटनाक्रम पर जहां भूपेंद्र सिंह हुड्डा चुप हैं, वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान ने भी सैलजा के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा है कि वह पार्टी में वरिष्ठ हैं। उन्हें जो भी बात कहनी है वह पार्टी के प्लैटफॉर्म पर आकर कहें। कांग्रेस अध्यक्ष ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा कि टिकट वितरण बेहतर हुआ था, तभी हरियाणा में कांग्रेस को पांच सीटों पर जीत मिली है। हरियाणा में कांग्रेस का ग्राफ भी बढ़ा है। कुमारी सैलजा को इस तरह से जनता में या फिर मीडिया में बयान नहीं देना चाहिए। कांग्रेस इस चुनाव के बाद मजबूत होकर उभरी है और प्रदेश के विधानसभा चुनाव में 70 से अधिक सीटों पर जीतकर सरकार बनाएगी।

भारतीय टीम शनिवार को कनाडा के खिलाफ खेलती नजर आएगी, मैच से पहले शिवम दुबे ने जीता दिल

नई दिल्ली भारतीय टीम शनिवार को कनाडा के खिलाफ खेलती नजर आएगी। इस मैच में विराट कोहली से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। दरअसल, पिछले तीन मैचों में वह सिर्फ पांच रन बना पाए हैं। सलामी बल्लेबाजी करते हुए वह अमेरिका के खिलाफ शून्य पर आउट हुए थे। टी20 विश्व कप के इतिहास में वह पहली बार गोल्डन डक का शिकार हुए थे। हालांकि, कनाडा के खिलाफ मैच से पहले शिवम दुबे ने किंग कोहली की फॉर्म में वापसी पर बड़ी बात कही है। विश्व कप में नहीं चल रहा कोहली का बल्ला आईपीएल में रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओर से 150 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 700 से अधिक रन बनाने के बाद कोहली टी20 विश्व कप में आए थे लेकिन शुरुआती मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे। वह अब अब तीन मैच में 1.66 के औसत से पांच ही रन बना पाए हैं जिसमें अमेरिका के खिलाफ पहली गेंद पर खाता खोले बिना आउट होना भी शामिल है। उम्मीद है कि वह एक बार फिर आईसीसी प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करेंगे जो 13 साल बाद भारत के लिए एक और आईसीसी खिताब जीतने का उनका संभवत: आखिरी मौका है। दुबे का बयान टी20 विश्व कप 2024 के 33वें मैच से पहले शिवम दुबे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किंग कोहली की फॉर्म पर बात की। उन्होंने उम्मीद जताई कि भले ही विराट ने पिछले तीन मैचों में रन नहीं बनाए लेकिन अगले तीन मैचों में वह शतक बना सकते हैं। दुबे ने कहा, “मैं कौन होता हूं कोहली के बारे में बात करने वाला? यदि उन्होंने तीन मैचों में रन नहीं बनाए, तो हो सकता कि अगले तीन मैचों में वे तीन शतक बना लें और फिर कोई चर्चा नहीं होगी।” कप्तान रोहित शर्मा के साथ पारी का आगाज कर रहे कोहली के जल्दी आउट होने से टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिल रही और बाद में आने वाले बल्लेबाजों पर दबाव बन रहा है। न्यूयॉर्क में कोई टीम नहीं बना सकी 150 से ज्यादा रन भारत ने अब तक विश्व कप में अपने तीनों मैच न्यूयॉर्क में खेले हैं। नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए एक बुरा सपना रही। इस अस्थायी मैदान पर खेले गए आठ मैचों में कोई भी टीम 150 से अधिक रन नहीं बना सकी। अब भारत का सामना लॉडहरिल में कनाडा से होगा। इस मैच में भारतीय बल्लेबाज शानदार प्रदर्शन करना चाहेंगे।  

‘कांग्रेस अब 99 के चक्कर में फंस गई है’, जेडीयू ने खड़गे पर किया पलटवार

Encounter continues in Kulgam, eight terrorists eliminated

नई दिल्ली कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र में गठबंधन सरकार गलती से बनी है और वह कभी भी गिर सकती है। आपको बता दें कि लोकसभा चुनावों में भाजपा को कुल 240 सीटें मिलीं, जो बहुमत के लिए जरूरी 272 के आंकड़े से कम है। हालांकि चुनाव पूर्व तैयार हुए एनडीए को पूर्ण बहुमत मिला है। केंद्र में अब एनडीए की सरकार भी बन चुकी है। खड़गे ने आगे कहा, “एनडीए सरकार गलती से बनी है। मोदी जी के पास जनादेश नहीं है। यह अल्पमत की सरकार है। यह सरकार कभी भी गिर सकती है। हम चाहते हैं कि यह चलती रहे। देश के लिए यह अच्छा हो। हमें देश को मजबूत बनाने के लिए मिलकर काम करना चाहिए। लेकिन हमारे प्रधानमंत्री की आदत है कि वे किसी चीज को चलने नहीं देते। लेकिन हम देश को मजबूत बनाने के लिए सहयोग करेंगे।” पीएम मोदी और गठबंधन सरकार पर खड़गे के कटाक्ष पर बिहार में उनके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। जेडीयू ने खड़गे को कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन के प्रधानमंत्रियों के स्कोरकार्ड की याद दिलाई। बिहार के पूर्व आईपीआरडी मंत्री और जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार ने खड़गे की जानकारी पर सवाल उठाया। उन्होंने उनसे पीवी नरसिम्हा राव और मनमोहन सिंह की कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारों के स्कोरकार्ड के बारे में पूछा। 1991 के आम चुनाव में कांग्रेस ने 2024 में भाजपा के बराबर सीटें जीती थीं। जब कोई भी पार्टी बहुमत हासिल नहीं कर पाई, तो कांग्रेस ने लगभग रिटायर हो चुके नरसिम्हा राव के नेतृत्व में अल्पमत की सरकार बनाई। कांग्रेस पार्टी किसी तरह सरकार बनाने में कामयाब रही। नरसिम्हा राव ने चुपचाप छोटी पार्टियों में फूट डाली और दो साल में अल्पमत वाली कांग्रेस को बहुमत वाली पार्टी में बदल दिया। नीरज कुमार ने पूछा कि क्या खड़गे कांग्रेस की विरासत से अनभिज्ञ हैं। कांग्रेस अब “99 के चक्कर” में फंस गई है। वहीं राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा, “खड़गे सही कह रहे हैं। जनादेश मोदी सरकार के खिलाफ था। मतदाताओं ने उन्हें स्वीकार नहीं किया। फिर भी वे सत्ता में आए।”  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet