LATEST NEWS

राजस्थान-झुंझुनू में सरकारी स्कूलों के भवन-शिक्षक हैं लेकिन पढ़ने के लिए बच्चे ही नहीं

झुंझुनू. सरकारी स्कूलों में नामांकन बढ़ाने के लिए भले ही अभियान चलाया जा रहा हो, लेकिन बच्चों की संख्या बढ़ना तो दूर जो बच्चे पहले से पढ़ रहे थे, उन्हें भी रोक पाना मुश्किल हो रहा है। कई सरकारी स्कूल तो ऐसे हैं, जहां शिक्षकों की संख्या विद्यार्थियों से ज्यादा है। ऐसे में जाहिर है कि सरकारी स्कूलों में नामांकन बढ़ाए जाने के लिए कोई खास प्रयास स्थानीय स्तर पर नहीं किए गए। हकीकत यह है कि प्रारंभिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के सैकड़ों स्कूल ऐसे हैं, जिनमें नामांकन शून्य, पांच, दस व 50 से भी कम हैं। माध्यमिक व प्रारंभिक शिक्षा विभाग के ढाई सौ के करीब ऐसे स्कूल हैं जहां पर नामांकन शून्य, पांच, दस व पचास से कम है। इसका खुलासा हाल ही में हुई जिला निष्पादन समिति की बैठक में हुआ। 21 विद्यालयों में नामांकन शून्य प्रारंभिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत ऐसे विद्यालय भी हैं जहां पर एक भी विद्यार्थी का नामांकन नहीं है। 21 ऐसे स्कूल चिह्नित किए गए हैं जहां पर स्कूलों में बच्चे नहीं हैं, जबकि शिक्षक मोटी सैलरी उठा रहे हैं। ब्लॉक वाइज स्थिति जहां नामांकन पांच व दस या इससे कम –     अलसीसर में 18     बुहाना में 17     चिड़ावा में 18     झुंझुनूं में 17     खेतड़ी में 28     मंडावा में 14     नवलगढ़ में 27     पिलानी में 18     सिंघाना में 17     सूरजगढ़ में 21     उदयपुरवाटी में 34 (आंकड़े निष्पादन कमेटी में उठे मुद्दे के अनुसार ) शून्य नामांकन वाले विद्यालय – राजकीय प्राथमिक विद्यालय धनावता, अमरपुरा खुर्द, बहरियावाली ढढाणी, अंबेडकर मोहल्ला सोटवारा, भालेखान की ढाणी, ढाका की ढाणी, ढाणी खेरली, ढेंवा की जोहड़ी पोषाणा, गोरधनपुरा, करावाली छावश्री, खीमाना जोहड़, कौशलपुरा, महरपुर, मीणा की ढाणी बजावा, सांवलवाला जोहड़, टीकपुरा, वार्ड नंबर 13 पिलानी, वार्ड नंबर चार सूरजगढ़, महलों की ढाणी, उदयपुरवाटी गणेशपुरा, खेतडी व राजकीय बालिका प्राथमिक स्कूल पन्ना की ढाण, उदयपुरवाटी स्कूलों में एक भी बच्चे का नामांकन नहीं है। अब संस्था प्रधानों को टिकाए नोटिस नामांकन कम वाले स्कूलों के संस्था प्रधानों को नामांकन कम होने पर नोटिस दिए गए हैं। प्रारंभिक शिक्षा विभाग की ओर से 117 विद्यालयों को कम नामांकन होने पर नोटिस दिए गए हैं। माध्यमिक: सैकड़ों स्कूल जहां नामांकन पचास ही नहीं प्रारंभिक शिक्षा के अलावा माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित स्कूलों का भी यही हाल है। विभाग के अंतर्गत संचालित सैकड़ों ऐसे स्कूल हैं जिनमें नामांकन 50 या इससे कम है। कई विद्यालय तो ऐसे हैं जहां पर महज सात से दस विद्यार्थी हैं जबकि इनमें शिक्षकों की संया विद्यार्थियों से ज्यादा है। प्रारंभिक के 117 स्कूल जहां पर पांच से कम नामांकन – सामने आया है जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक विभाग के अंतर्गत संचालित होने वाले 117 स्कूल हैं जहां पर नामांकन पांच या इससे कम है। इन संस्थाओं के प्रधान नामांकन बढ़ाने पर बिल्कुल भी प्रयासरत नहीं लग रहे हैं। इनका कहना है – पांच, दस या इससे कम नामांकन वाले स्कूलों के संस्था प्रधानों को नोटिस जारी किए गए हैं। पीईईओ व सीबीईओ से नामांकन कम होने पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। – मनोज कुमार ढाका, डीईओ (प्रांरभिक), झुंझुनूं

छत्तीसगढ़-दुर्ग में सनकी पति ने फावड़े से पत्नी की हत्या कर फांसी के फंदे पर लटकाया

दुर्ग. दुर्ग के उतई थाना क्षेत्र में बीती रात पति ने पत्नी सिर पर वारकर मौत की घाट उतार दिया और खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। और दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। जहां पर पत्नी का शव लहूलुहान जमीन पर पड़ी थी और पति का शव फांसी के फंदे पर झूल रहा था। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना उतई थाना क्षेत्र के ग्राम खोपली के धौराभठा खार की है। जहां पति-पत्नी दोनों खेती किसानी का कार्य करते थे। बीती रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और विवाद इतना बढ गया कि पति ने गुस्से में पत्नी के सिर फावड़े से वार कर हत्या कर दी और खुद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पाटन एसडीओपी आशीष बंछोर और उतई थाना प्रभारी मनीष शर्मा मौके पर पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। जानकारी के अनुसार, पति हेंगल बंजारे और उसकी पत्नी यशोदा दोनों उतई के ग्राम खोपली में खेती किसानी का कार्य करते थे। प्रतिदिन की तरह वो सुबह से खेती करने गए थे जिसके बाद उन्हें किसी ने नहीं देखा था। शंका होने पर जब उनके कमरे में झांककर देखा गया तो दोनों के शव पड़े हुए दिखाई दिए। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जहां खेती में बने कमरे में दोनों के शव थे और कमरा अंदर से बंद था। जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा को तोड़कर पति- पत्नी दोनों की शवों को बाहर निकाला गया। एसडीओपी आशीष बंछोर ने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को सूचना मिली कि खोपली गांव के धौराभठा खार के खेत में बने कमरे में पति-पत्नी के शव पड़ा है और कमरा अंदर से बंद है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर दोनों के शव को बाहर निकलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पति ने यह कदम क्यों उठाया िस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। पुलिस जांच में जुट गई है और परिजन और आसपास के लोगो से पूछताछ की जा रही है।

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 8 नक्सली ढेर

 नारायणपुर छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर है। जानकारी के अनुसार यहां अबूझमाड़ के जंगलों में मुठभेड़ में आठ नक्सली मारे गए हैं। मुठभेड़ में एक जवान बलिदान हो गया है और दो जवान घायल हैं। अभी मुठभेड़ जारी है। अबुझमाड़ के जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों की कार्रवाई जारी है। सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर सीमावर्ती जिलों के साथ मिलकर संयुक्त ऑपरेशन चलाया है। जवानों का संयुक्त ऑपरेशन अबुझमाड़ के कुतुल फरसबेड़ा कोड़तामेटा क्षेत्र में जारी है। जानकारी के मुताबिक, नारायणपुर जिले के माड़ में पिछले दो दिनों से सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। संयुक्त ऑपरेशन में नारायणपुर-कोंडागांव-कांकेर-दंतेवाड़ा डीआरजी, एसटीएफ और आईटीबीपी 53वीं बटालियन बल शामिल हैं। नक्सल विरोधी अभियान जारी पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 12 जून को जिले के अबुझमाड़ क्षेत्र में स्थित कुतुल, फरसबेड़ा और कोड़तामेटा गांव के जंगल में नक्सल विरोधी अभियान शुरू किया गया था. आज सुबह से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है. पिछले दो दिनों में भी कई बार रुक-रुककर गोलीबारी हुई जिसका जवाब जवानों ने दिया. सुरक्षाबल के तीन जवान घायल इधर, छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में विस्फोट की अलग-अलग घटनाओं में सुरक्षाबलों के तीन जवान घायल हो गए जिसकी जानकारी पुलिस की ओर से दी गई है. खबरों की मानें तो, बस्तर क्षेत्र के नारायणपुर जिले में बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से आईटीबीपी के दो जवान घायल हो गए जबकि बीजापुर में प्रेशर बम में विस्फोट होने से सुरक्षाबल का एक जवान घायल हो गया. जानकारी के मुताबिक, जवानों को जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसी आधार पर 4 जिलों की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन लॉच किया था। इस ऑपरेशन में 4 जिलों से 1 हजार से अधिक जवान सर्चिंग के लिए रवाना हुए थे। सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम सर्चिंग करते हुए अबुझमाड़ के कुतुल, फरसबेड़ा, कोड़तामेटा पहुंची। इसी दौरान जंगल में घात लगाए बैठे नक्सलियों ने जवानों पर हमला बोल दिया। फायरिंग के बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग से अब तक 8 नक्सलियों (Naxal Encounter) की मारे जाने की खबर मिली है। फिलहाल इलाके में सर्चिंग तेज कर दी गई है। Narayanpur Naxal Encounter: 2 दिन से चल रही मुठभेड़ यह मुठभेड़ पिछले दो दिनों से जारी है। सुरक्षाबल की टीम नक्सलियों के साथ डटकर मुकाबला कर रही है। इससे जवानों को बड़ी सफलता मिलने की संभावना जताई जा रही है। यह मुठभेड़ अभी भी जारी है। 8 नक्सलियों की मौत का यह आकंड़ा और बढ़ सकता है। बता दें कि मुठभेड़ में कोंडागांव, दंतेवाड़ा, कांकेर, नारायणपुर से डीआरजी, बस्तर फाइटर, आईटीबीपी 53वी वाहिनी जवान भी शामिल है। CG Naxal Encounter: इस वर्ष हुई बड़ी मुठभेड़     – 27 मार्च को बीजापुर के चिपुरभट्टी में 6 नक्सली ढेर किए गए     – 2 अप्रैल को बीजापुर के गंगालूर में मारे गए 13 नक्सली     – 16 अप्रैल को कांकेर के छोटेबेठिया में 29 नक्सली ढेर     – 30 अप्रैल को अबूझमाड़ के टेकमेटा में 10 नक्सली मारे गए     – 10 मई को बीजापुर जिले के पीड़िया में 12 नक्सली ढेर किए

आखिर मिल ही गया सफ़ेद बालो का जड़ से इलाज , जाने

हर कोई चाहता है कि वो सुंदर और जवां दिखे, इसके लिए बालों की डार्कनेस जरूरी है, लेकिन आजकल 20 से 25 की उम्र ही सिर पर सफेद बाल आने लगते हैं, आमतौर पर इसके पीछे हमारी अजीबोगरीब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी फूड हैबिट्स जिम्मेदार होती है. ऐसे में कई युवाओं को शर्मिंदगी और लो कॉन्फिडेंस का सामना करना पड़ता है, हालांकि अब आपको ऐसी ट्रिक बताने जा रहे हैं जिससे सिर के बाल इतने डार्क हो जाएंगे।   चायपत्ती की मदद से पाएं डार्क हेयर सफेद बालों को काला करने के लिए चाय की पत्तियां आपके काफी काम आ सकती है. भारत में पानी के बाद सबसे ज्यादा पिया जाने वाला पेय पदार्थ चाय ही, क्यों न इसकी मदद से बालों को डार्क किया जाए. ये काम बेहद आसान है और इस नुस्खे को घर बैठे बैठे अपनाया जा सकता है.   चायपत्ती क्यों है फायदेमंद चाय की पत्तियों में वो सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं जिनकी मदद से आप बालों की सेहत बेहतर कर सकते हैं. इनमें नाइट्रोजन 4 फीसदी, पोटेशियम 0.25 फीसदी और फास्फोरस 0.24 फीसदी पाया जाता है. दरअसल चाय की पत्तियों में नेचुरल ब्लैक कलर होता है जिसकी मदद से बालों की सफेदी से छुटकारा पाना आसान हो जाता है. आइए जानते हैं कि इसे जुल्फों में कैसे लगाते हैं. बालों में चायपत्ती कैसे लगाएं? -बालों में चायपत्ती को डायरेक्ट नहीं लगाया जाता बल्कि इसके पानी का इस्तेमाल किया जाता है. -इसके लिए आप एक बर्तन को गैस स्टोव पर रखें और इसे उबाल लें -अब इसे में 4 से 5 चम्मच चाय की पत्ती डालें और 5 मिनट तक फिर उबालें -अगर आप चाहते हैं कि इसका असर और ज्यादा हो तो 1 कप कॉफी भी मिक्स कर लें -अब मिक्सचर को इतना उबालें कि पानी पहले से आधा रह जाए. -अब गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें -अब इस चाय के पानी से बाल को धोएं, इस दौरान शैम्पू न लगाएं -अब इस प्रॉसेस को हफ्ते में 2 बार आजमा सकते हैं.

बड़ा हादसा… 23 यात्रियों को लेकर जा रहा वाहन अलकनंदा नदी में गिरा, कई मौतों की आशंका

रूद्रप्रयाग उत्तराखंड में रूद्रप्रयाग (Rudraprayag) के पास रैंतोली में बद्रीनाथ हाइवे पर यात्रियों को लेकर जा रहा टेंपो ट्रैवलर वाहन अलकनंदा नदी (Alaknanda river) में गिर गया. इस घटना में 12 यात्रियों के मौके पर ही मारे जाने की आशंका है. वहीं 7 यात्री घायल बताए जा रहे हैं. हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. घटनास्थल पर बचाव अभियान जारी है. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं. रुद्रप्रयाग से कुछ पहले ये हादसा (accident) हुआ है. यहां वाहन सीधे गहरी खाई में गिरते हुए अलकनंदा नदी में जाकर समा गया. वाहन जैसे ही नीचे गिरा तो यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. आसपास के लोगों की नजर पड़ी तो तुरंत मौके पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी. घटना के बारे में जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से रेस्क्यू शुरू कराया. हादसे का शिकार हुआ वाहन दिल्ली के यात्रियों को लेकर जा रहा था. ये लोग दिल्ली से चोपता तुंगनाथ जा रहे थे. इस वाहन में ड्राइवर सहित 23 लोग सवार थे. आशंका जताई जा रही है कि घटना में कई मौतें भी हो सकती हैं, लेकिन अभी कोई पुष्टि नहीं हो पाई है. घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक ने क्या बताया? घटना के संबंध में रुद्रप्रयाग की एसपी डॉ. विशाखा अशोक भदाणे ने कहा कि रुद्रप्रयाग में रैंतोली के पास एक टेम्पो ट्रैवलर के हाइवे से खाई में गिरने की सूचना प्राप्त हुई है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया. फिलहाल स्थानीय लोगों, जिला पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस, जिला आपदा प्रबंधन व जल पुलिस के द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू किया जा रहा है. घटना को लेकर मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुख घटना को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दुख व्यक्त किया है. उन्होंने लिखा- जनपद रुद्रप्रयाग में टेम्पो ट्रैवलर के दुर्घटनाग्रस्त होने की दुखद खबर मिली है. स्थानीय प्रशासन व SDRF की टीमें राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं. सीएम धामी ने आगे लिखा- घायलों को नजदीकी चिकित्सा केंद्र पर उपचार के लिए भेज दिया गया है. जिलाधिकारी को घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें. बाबा केदार से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं.  

नोएडा में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, पकड़े गए आठ बदमाश

Dr. Ankur Pathak's team removed a three and a half kilo lump from the stomach.

नोएडा दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा में पुलिस के ताबड़तोड़ एक्शन से बदमाश खौफ में हैं.  नोएडा पुलिस ने सिलसिलेवार मुठभेड़ों के बाद 48 घंटों के भीतर आठ अपराधियों को दबोचा है. इनमें से सात को मुठभेड़ में घायल होने के बाद पकड़ा गया है. न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में दिल्ली का एक लुटेरा भी शामिल है, जिसके खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में दो दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं और ‘ठक-ठक’ गिरोह के दो सदस्य भी हैं. पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि तीन मुठभेड़ों में से पहली मुठभेड़ बुधवार और गुरुवार की मध्यरात्रि को सेक्टर-39 पुलिस स्टेशन की सीमा में सेक्टर-96 जंक्शन के पास एक नियमित जांच के दौरान हुई. पुलिस ने बताया, ‘मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों को पूछताछ के लिए रुकने का इशारा किया गया, इसके बाद संदिग्धों ने हाजीपुर अंडरपास की ओर भागने का प्रयास किया जिसके बाद उनका पीछा किया गया तो उन्होंने सर्विस रोड पर सिक्का मॉल के पास पुलिस पर गोलीबारी की.” . “पुलिस की जवाबी कार्रवाई में, दो बदमाश अरुण (खेरिया टप्पल, हाथरस ) और गौरव (दिल्ली के मीत नगर से) को पैरों में गोली लगी और उन्हें पकड़ लिया गया, जबकि तीसरा संदिग्ध, जो मौके से भाग गया था. बाद में तलाशी अभियान के दौरान उसे भी पकड़ लिया गया. पुलिस ने कहा कि उन्होंने तीनों के पास से 1 लाख रुपये नकद, बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल और गोला-बारूद के साथ दो अवैध हथियार बरामद किए. एनकाउंटर के बाद पकड़े गए बदमाश पुलिस और बदमाशों के बीच गोलीबारी की दूसरी घटना गुरुवार देर रात हुई, जब फेज-1 पुलिस स्टेशन के कर्मी सेक्टर-15ए की ओर जाने वाली सड़क पर गोल चक्कर चौकी के पास जांच कर रहे थे, तभी अपराधी से उनका सामना हो गया. आरोपी ऋषभ दयाल, दिल्ली के फेज-3 इलाके में मयूर विहार का निवासी है, उसने पुलिस पर गोलीबारी की, लेकिन मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लग गई और उसे पकड़ लिया गया. उसका आपराधिक इतिहास रहा है और वो कई मामलों में आरोपी है. अधिकारी ने कहा, ”नोएडा और गाजियाबाद में डकैती, चोरी और अवैध हथियार रखने का उस पर राय है. पुलिस के अनुसार, उसके कब्जे से एक .315 बोर की देशी पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल फोन जब्त किए गए और उसका स्कूटर जब्त कर लिया गया. तीसरी मुठभेड़ शुक्रवार तड़के बिसरख थाना क्षेत्र के रोजा याकूबपुर के पास हुई, जब नियमित जांच के दौरान स्थानीय पुलिस ने मोटरसाइकिल पर दो लोगों को पूछताछ के लिए रुकने का इशारा किया. इसके बाद संदिग्धों ने रोजा याकूबपुर की ओर भागने का प्रयास किया, जिसके बाद उनका पीछा किया गया. इसी दौरान उनकी बाइक फिसल गई और गिर गए. दीपक उर्फ ​​​​बंटी और रवि कुमार ने पुलिस पर गोलीबारी करते हुए भगाने की कोशिश करने लगे जिसके बाद पुलिस ने उनके पैरों में गोली मार दी और घायल होने पर पकड़ लिया. पुलिस ने कहा कि उन्होंने दोनों के पास से दो .315 बोर की देशी पिस्टल, गोला-बारूद, 18,850 रुपये नकद जब्त किए है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चौथी मुठभेड़ की घटना शुक्रवार देर रात एक्सप्रेसवे पुलिस स्टेशन क्षेत्र में गुलशन मॉल के पास हुई जहां दो लोगों को पूछताछ के लिए रोकने पर वो भागने लगे. जब पुलिस ने उनका पीछा किया, तो दोनों ने पुलिस टीम पर गोलियां चला दीं, लेकिन पुलिस पार्टी की जवाबी फायरिंग में उन्हें गोली लग गई. घायलों की पहचान दिल्ली के रहने वाले दीपक और हापुड के रहने वाले तरुण के रूप में हुई है, जो ठक-ठक गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं. ऐसे ही अन्य मुठेभड़ में कुल 8 अपराधियों को गिरफ्तार किया है.  

मोदी सरकार ने कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स घटाया, इन कंपनियों को मिलेगा फायदा

नईदिल्ली केंद्र सरकार ने कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स में भारी कटौती करते हुए इसे 3,250 रुपये प्रति टन कर दिया है। पिछले पखवाड़े यह 5,200 रुपये प्रति टन था। विंडफॉल टैक्स कम होने का सीधा फायदा घरेलू स्तर पर कच्चा तेल उत्पादन करने वाली कंपनियों जैसे ओएनजीसी और ऑयल इंडिया को मिलता है। सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, कर की नई दर 15 जून से प्रभावी हो गई है। डीजल, पेट्रोल और विमान ईंधन (एटीएफ) पर विंडफॉल टैक्स को शून्य बरकरार रखा गया है। 15 दिन में टैक्स की होती है समीक्षा सरकार द्वारा हर 15 दिन में विंडफॉल टैक्स की समीक्षा की जाती है। हाल के महीनों में कई बार कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स कम किया जा चुका है। एक जून को इसे 5,700 रुपये प्रति टन से घटाकर 5,200 रुपये प्रति टन किया गया था। वहीं, 16 मई को सरकार ने कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स 8,400 रुपये से घटाकर 5,700 रुपये प्रति टन कर दिया था। इससे पहले 1 मई को इसे 9,600 रुपये से घटाकर 8,400 रुपये प्रति टन किया गया था। विंडफॉल टैक्स 2022 से शुरू हुआ था कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स कम करने का सीधा फायदा घरेलू स्तर पर पेट्रोलियम उत्पादक कंपनियों जैसे ओएनजीसी और ऑयल इंडिया को मिलता है। कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के कारण कंपनियों को हो रहे अप्रत्याशित लाभ पर विंडफॉल टैक्स लगाया जाता है। इसे जुलाई 2022 से शुरू किया गया था।

लाचुंग में बारिश का कहर, तीन दिन में नौ लोगों की मौत; लाचुंग में 1200 से अधिक पर्यटक फंसे

 गंगटोक  सिक्किम के मंगन जिले के लाचुंग में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण सड़क अवरुद्ध होने से 1,200 से अधिक घरेलू और 15 विदेशी पर्यटक फंसे हुए हैं। विदेशी पर्यटकों में थाईलैंड के 2, नेपाल के 3 और बांग्लादेश के 10 पर्यटक शामिल हैं। सभी पर्यटक सुरक्षित बताए जा रहे हैं। स्थानीय अधिकारियों ने उन्हें अपने जगह बने रहने और कोई जोखिम लेने से बचने की सलाह दी है। भोजन की कमी का तत्काल कोई खतरा नहीं है, क्योंकि सभी फंसे हुए व्यक्तियों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए पर्याप्त आपूर्ति और राशन उपलब्ध है। सिक्किम के मुख्य सचिव के कार्यालय ने मौसम अनुकूल होने पर पर्यटकों की संभावित एयरलिफ्टिंग के लिए भारत सरकार के साथ चर्चा शुरू कर दी है। वैकल्पिक रूप से, यदि आवश्यक हो तो सड़क मार्ग से निकासी की व्यवस्था की जाएगी। सिक्किम का पर्यटन और नागरिक उड्डयन विभाग पर्यटकों की सुरक्षित निकासी सुनिश्चित करने के लिए मंगन जिले में जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और स्थानीय पर्यटन हितधारकों के साथ मिलकर काम कर रहा है। अधिकारियों की ओर से संकट की घड़ी में सभी फंसे हुए पर्यटकों को सहायता का आश्वासन दिया जा रहा है। भारी बारिश और भूस्खलन के कारण केवल लाचुंग का इलाका प्रभावित है, जबकि यात्रा के लिए सिक्किम राज्य खुला और सुरक्षित है। पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण पूर्वी सिक्किम के लोअर टिंटेक वार्ड में भूस्खलन से कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। मार्चक में सिंगताम-डिक्चू सड़क की हालत भी चिंताजनक है।

मुकाबले महज 1 रन से जीता दक्षिण अफ्रीका, दूसरा बड़ा उलटफेर करने से चूका नेपाल

 नईदिल्ली नेपाल की टीम ने साउथ अफ्रीका को हराने के करीब थी लेकिन आखिरी गेंद पर मैच का फैसला हुआ . नेपाल ने साउथ अफ्रीका से एक रन से हार गया, साउथ अफ्रीका ने नेपाल को 116 रनों का टारगेट दिया था जिसे नेपाल की टीम बनाने से एक रन से पीछे रह गई. इस मैच में आखिरी ओवर का रोमांच (Thrilling Last Over) भी देखने को मिला था. जब नेपाल को जीत के लिए 1 गेंद पर 2 रन चाहिए थे. ऐसे बैटर Gulsan Jha  के सामने गेंदबाज ओट्टनील बार्टमैन थे. आखिरी गेंद ओट्टनील बार्टमैन ने शॉट गेंद फेंकी जिसपर बैटर बल्ला नहीं लगा पाया लेकिन रन लेने के लिए भागा, ऐसे में विकेटकीपर क्विंटन डीकॉक ने गेंद को बॉलर एंड की ओर फेंकी, गेंदबाज ने गेंद पकड़ी और स्टंप पर लगा दिया. गुलशन झा क्रीज पर नहीं पहुंच पाए और रन आउट हो गए. नेपाल रोमांचक मैच में एक रन से हार गया. ऐसा था आखिरी 6 गेंद का रोमांच आखिरी ओवर में नेपाल को 8 रन चाहिए थे. क्रीज पर गुलशन झा और सोमपाल कामी क्रीज पर थे. साउथ अफ्रीका के लिए आखिरी ओवर की जिम्मेदारी ओट्टनील बार्टमैन को दी गई. फैन्स की सांस रूक गई थी. नेपाल इतिहास रचने के करीब थी.  ऐसा था पूरा रोमांच ओट्टनील बार्टमैन की पहली गेंद पर – कोई रन नहीं (0) दूसरी गेंद- गुलशन झा दूसरी गेंद पर भी रन नहीं बना सके (0) मैच का रोमांच चरम पर पहुंच गया था. 4 गेंद पर नेपाल को 8 रन चाहिए थे. तीसरी गेंद – गुलशन झा ने लगाया चौका (4) ओट्टनील बार्टमैन की गेंद पर गुलशन ने कवर के ऊपर से चौका लगाकर नेपाल की उम्मीद को पंख लगा दिए थे. नेपाल के फैन्स की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच गई थी. अब नेपाल को 3 गेंद पर 4 रन चाहिए थे. गेंदबाज ओट्टनील बार्टमैन के माथे पर शिकन साफ झलक रही थी. चौथी गेंद – गुलशन झा लिए 2 रन (2) अब नेपाल को 2 गेंद पर 2 रन चाहिए थे. नेपाल जीत के करीब थी. पांचवीं गेंद – ओट्टनील बार्टमैन की शानदार गेंद, कोई रन नहीं (0) अब आखिरी गेंद पर नेपाल को 2 रन चाहिए थे. सुपर ओवर की उम्मीद बंध रही थी. गेंदबाज ओट्टनील बार्टमैन पर दबाव था, दोनों टीमों का खेमा एक टक लगाए मैच को देख रहा था. फैन्स की सांसे रूक गई थी. आखिरी गेंद- गुलशन शॉट गेंद को नहीं खेल पाए, गेंद विकेटकीपर के पास गई. बल्लेबाज रन के लिए भागे. विकेटकीपर ने गेंद को गेंदबाजी एंड की ओर फेंका, वहां, हेनरिक क्लासेन मौजूद थे. क्लासेन गेंद को पकड़ा और स्टंप पर लगा दिया. बल्लेबाज गुलशन क्रीज में पहुंच पाने में असफल रहे. साउथ अफ्रीका रोमांच मैच को एक रन से जीतने में सफल रहा. नेपाल जीत के करीब आककर मैच हार हार, बल्लेबाज मायूस हो गए. साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी खुशी से जश्न मनाने लगे. किस्मत ने नेपाल को आखिरी समय में दगा दे दिया. जीतने वाला मैच नेपाल एक रन से हार गया था, भले ही नेपाल की टीम मैच हार गई. लेकिन क्रिकेट की जीत हो गई.

PM मोदी ने जी7 सम्मेलन में राष्ट्रपति बाइडेन और प्रधानमंत्री ट्रूडो से अलग-अलग बातचीत की

Press Conference: BJP is anti-village and anti-farmer, took loan and indulged in corruption: Jeetu Patwari

अपुलिया जी 7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इटली दौरे से भारत के लिए रवाना हो गए हैं. जी7 शिखर सम्मेलन के इतर इटली में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और कनाडा के समकक्ष जस्टिन ट्रूडो से हुई उनकी मुलाकात काफी चर्चा में रही. बाइडेन के साथ मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि बाइडेन से मिलना हमेशा खुशी की बात होती है. भारत और अमेरिका वैश्विक भलाई को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करते रहेंगे. मोदी ने ‘एक्स’ पर कहा, “जी7 शिखर सम्मेलन में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो से मुलाकात की.” मुलाकात के दौरान मोदी और ट्रूडो दोनों एक-दूसरे का गर्मजोशी से अभिवादन करते देखे गए. हालांकि तुरंत यह पता नहीं चल पाया है कि मोदी और ट्रूडो के बीच क्या बातचीत हुई. विदेश सचिव का बयान विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने बुधवार को कहा था कि कनाडा के साथ भारत का मुख्य मुद्दा कनाडा द्वारा चरमपंथ और हिंसा की वकालत करने वाले भारत विरोधी तत्वों को राजनीतिक पनाह प्रदान करना रहा है. उन्होंने कहा कि भारत लगातार कनाडा को अपनी “गहरी चिंताओं” से अवगत कराते रहा है. और नई दिल्ली को उम्मीद है कि ट्रूडो सरकार उन तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी. दोनों देशों के रिश्तों में इस वजह से आई खटास पिछले साल सितंबर में ट्रूडो द्वारा ब्रिटिश कोलंबिया में निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंटों की “संभावित” संलिप्तता के आरोपों के बाद दोनों देशों के बीच संबंध तनावपूर्ण हो गए थे. नई दिल्ली ने ट्रूडो के आरोपों को “बेतुका” और “प्रेरित” बताकर खारिज कर दिया था. भारत कहता रहा है कि दोनों देशों के बीच मुख्य मुद्दा यह है कि कनाडा कनाडा की धरती से संचालित खालिस्तान समर्थक तत्वों को बेखौफ जगह दे रहा है.  भारत द्वारा आतंकवादी घोषित किए गए निज्जर की पिछले साल 18 जून को ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में एक गुरुद्वारे के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. हत्या की जांच रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) द्वारा की जा रही है. ट्रूडो द्वारा भारत पर लगाए आरोपों के कुछ दिनों बाद, भारत ने कनाडा से देश में अपनी राजनयिक उपस्थिति को कम करने के लिए कहा ताकि समानता सुनिश्चित की जा सके. इसके बाद कनाडा ने भारत से 41 राजनयिकों और उनके परिवार के सदस्यों को वापस बुला लिया था. जेलेंस्की से भी मिले पीएम मोदी जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की से भी मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान का समर्थन करने के लिए अपनी क्षमता के अनुसार हर संभव प्रयास करना जारी रखेगा. उन्होंने कहा कि शांति का रास्ता “बातचीत और कूटनीति” से होकर जाता है. ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में, यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने और पीएम मोदी ने शांति शिखर सम्मेलन और इसके एजेंडे के मुद्दों पर चर्चा की. उन्होंने इसमें उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भेजने के लिए भारतीय प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया. जापान और फ्रांसीसी पीएम से भी मिले मोदी पीएम मोदी ने भारत-फ्रांस के बीच रणनीतिक साझेदारी के प्रमुख पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के साथ भी चर्चा की. इसके अलावा पीएम मोदी ने इटली के अपुलिया में जी -7 शिखर सम्मेलन के मौके पर जापानी पीएम फुमियो किशिदा के साथ द्विपक्षीय बैठक की और भारत में लक्षित पांच ट्रिलियन येन के निवेश के साथ मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल परियोजना पर चर्चा की. पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, ‘अपुलिया में जी7 शिखर सम्मेलन में बहुत ही उपयोगी दिन रहा. वैश्विक नेताओं से बातचीत की और विभिन्न विषयों पर चर्चा की. साथ मिलकर, हमारा लक्ष्य ऐसे प्रभावशाली समाधान तैयार करना है जिससे वैश्विक समुदाय को लाभ हो और भावी पीढ़ियों के लिए एक बेहतर दुनिया का निर्माण हो. मैं इटली के लोगों और सरकार को उनके गर्मजोशी भरे आतिथ्य के लिए धन्यवाद देता हूं.’

UPI पिन बनाते समय इन बातों का रखें ख्याल

यूजर्स धीरे-धीरे ही सही लेकिन डिजिटल इंडिया की तरफ बढ़ रहे हैं। चाहें किसी सब्जी वाले को पेमेंट करनी हो या किसी शॉपिंग मॉल में कोई पेमेंट करनी हो, डिजिटल माध्यम आजकल सभी की पहली पसंद बन गए हैं। Google Pay से लेकर PhonePe तक कई ऐसी UPI आधारित ऐ हैं जो यूजर्स को ऑनलाइन पेमेंट करने की सुविधा देती हैं। छोटे से लेकर बड़े ट्रांजेक्शन तक इन प्लेटफॉर्म्स से आसानी से पेमेंट की जा सकती है। इस तरह की UPI ऐप्स के जरिए पेमेंट करने के लिए आपके पास UPI पिन का होना बेहद जरूरी है। बिना इसके आप ऑनलाइन पेमेंट नहीं कर सकते हैं। अगर आपने अभी तक अपना UPI पिन नहीं बनाया है तो यहां हम आपको इसका तरीका बता रहे हैं। आपको बता दें कि UPI पिन बनाने के लिए आपके पास डेबिट कार्ड का होना जरूरी है। बिना डेबिट कार्ड के UPI पिन बनाना संभव नहीं है। सबसे पहले यह जानते हैं कि क्या होती है UPI पिन: UPI पिन, यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस पर्सनल आईडेंटिफिकेशन को कहा जाता है। यह 4 या 6 डिजिट का पासकोड होता है। इसे यूजर्स द्वारा सेट किया जाता है। इसे आपको हमेशा याद रखना होगा क्योंकि बिना इसके UPI ऐप्स के जरिए आप पेमेंट नहीं कर पाएंगे। सबसे अहम बात UPI पिन को कभी भी किसी के साथ शेयर नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि इसका इस्तेमाल ट्रांजेक्शन्स के लिए किया जाता है। आपको बता दें कि हर UPI आधारित ऐप के लिए अलग-अलग आईडी की जरूरत नहीं है। एक ही UPI पिन सभी ऐप्स पर ऑनलाइन पेमेंट्स करने में मदद करती है। इस तरह बनाएं UPI पिन:    सबसे पहले आपको किसी भी UPI आधारित ऐप पर जाना होगा। ऐप को ओपन करने के बाद आपको बैंक अकाउंट सेक्शन में जाना होगा।    यहां आपको सभी बैंक्स की लिस्ट दिखाई देगी। इसमें आप अपने बैंक को चुनें।    इसके बाद आपको SET का विकल्प दिखाई देगा। इस पर टैप करने के बाद आपको अपने डेबिट कार्ड के आखिरी के डिजिट एंटर करने होंगे। साथ ही एक्सपारयरी डेट भी एंटर करनी होगी।    इसके बाद आपके फोन पर बैंक की तरफ से OTP भेजा जाएगा। यह OTP एंटर करने के बाद आपको अपनी मर्जी का UPI पिन डालना होगा।    अपनी पसंद का UPI पिन बनाने के बाद आपको Submit पर टैप करना होगा। ऐसे आपका UPI पिन बन जाएगा। इन बातों का रखें ख्याल: सबसे अहम बात यह है कि आपको यह UPI पिन हमेशा याद रखना होगा। अगर आप इसे भूल जाते हैं तो जब तक आप इसे रीसेट नहीं कर लेंगे तब तक ऑनलाइन ट्रांजेक्शन नहीं कर पाएंगे।

पत्रकार रजत शर्मा ने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ HC में दायर किया मानहानि का मुकदमा

नई दिल्ली पत्रकार रजत शर्मा ने कांग्रेस नेता जयराम रमेश और पार्टी के दो प्रवक्ता रागिनी नायक और पवन खेड़ा पर मानहानि का केस किया है। उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट में यह केस दायर किया है, जिसने अंतरिम राहत पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। रजत शर्मा पर कांग्रेस की प्रवक्ता रागिनी नायक ने आरोप लगाया था कि उन्होंने उनको इंडिया टीवी के स्टूडियो में गाली थी। इस पर जयराम रमेश और पवन खेड़ा ने रागिनी नायक के आरोपों का समर्थन किया था। इसी मामले को लेकर रजत शर्मा ने मानहानि का मुकदमा दायर किया है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं के आरोपों को अपनी गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला बताया है। दरअसल कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता ने मंगलवार को ही दिल्ली के तुगलक लेन पुलिस थाने में इंडिया टीवी के एडिटर-इन-चीफ पर केस फाइल कराया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि लाइव टेलिकास्ट के दौरान रजत शर्मा ने उन्हें गालियां दी थीं। रागिनी नायक ने मांग की थी कि रजत शर्मा को इस मामले में बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए। हालांकि रागिनी नायक के आरोपों को इंडिया टीवी ग्रुप ने खारिज किया था। यही नहीं चैनल की ओर से नायक और कांग्रेस नेताओं पवन खेड़ा और जयराम रमेश को चेतावनी दी गई थी कि वे अपने आरोप वापस ले लें। कांग्रेस नेताओं की ओर से आरोप वापस न लिए जाने के बाद अब मानहानि का केस किया गया है। रागिनी नायक का कहना था कि 4 जून को चुनाव नतीजों वाले दिन लाइव डिबेट के दौरान जयराम रमेश ने बदसलूकी की थी, जब काउंटिंग के अनुसार एनडीए को 286 सीटों पर बढ़त थी और INDIA अलायंस 243 सीटों पर आगे था। रागिनी नायक ने पुलिस में रजत शर्मा के खिलाफ सेक्शन 294 और 509 के तहत केस दर्ज कराया था। रजत शर्मा पर आरोप लगाते हुए रागिनी नायक भावुक भी हो गई थीं।  

एक बार सिरिल रामफोसा फिर बने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति, जूलियस मालेमा को मिले सिर्फ 44 वोट

 केपटाउन  दक्षिण अफ्रीका की सत्तारूढ़ अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस (एएनसी) के नेता सिरिल रामफोसा को संसद ने अगले पांच साल के लिए दोबारा राष्ट्रपति चुना है। गुरुवार को नेशनल असेंबली की पहली बैठक की अध्यक्षता करने वाले मुख्य न्यायाधीश रेमंड ज़ोंडो ने घोषणा की कि राष्ट्रपति चुनाव में रामफोसा को 283 वोट मिले, जबकि इकोनॉमिक फ्रीडम फाइटर्स के उम्मीदवार जूलियस मालेमा को 44 वोट मिले। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, दोबारा राष्ट्रपति चुने जाने के बाद अपने पहले संबोधन में रामफोसा ने कहा कि उन्होंने अपने दोबारा निर्वाचन को “एक बड़ी जिम्मेदारी” के रूप में स्वीकार किया है। वह उन लोगों के साथ भी काम करेंगे जिन्होंने उनका समर्थन नहीं किया। उन्होंने कहा कि मई के अंत में हुए आम चुनावों के परिणामों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि देश के लोग अपने नेताओं से मिलकर काम करने की उम्मीद करते हैं। रामफोसा ने कहा, “अपने वोटों के माध्यम से हमारे लोग उम्मीद करते हैं कि गैर-नस्लवाद तथा गैर-लिंगवाद पर आधारित, शांति तथा न्याय पर आधारित लोकतांत्रिक समाज के उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए; स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए और गरीबी, बेरोजगारी तथा असमानता की तिहरी चुनौतियों से निपटने के लिए; तथा सब के लिए समृद्धि हासिल करने के लिए सभी दल संविधान के ढांचे के भीतर एक साथ काम करेंगे।” रामफोसा (71) ने जोर देकर कहा कि कई दलों की सहमति से बनी राष्ट्रीय एकता की सरकार “दो या तीन दलों का एक बड़ा गठबंधन नहीं है”। उन्होंने कहा, “हम अब अपने लोगों द्वारा दिए गए जनादेश से यहां हैं, ताकि हम यह सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम कर सकें कि हम उन चुनौतियों का समाधान करें जिनका वे सामना कर रहे हैं। …और मैं दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति के रूप में इसे हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। “यह हमारे देश के लिए एक ऐतिहासिक मोड़ है, जिसके लिए हमें अपने संवैधानिक लोकतंत्र तथा कानून के राज को मजबूत करने और अपने सभी लोगों के लिए एक दक्षिण अफ्रीका बनाने के लिए मिलकर काम करना चाहिए।” दक्षिण अफ्रीकी संविधान के तहत, नेशनल असेंबली द्वारा राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने के बाद, निर्वाचित राष्ट्रपति को पांच दिन के भीतर पदभार ग्रहण करना होता है। गुरुवार को नेशनल असेंबली द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, रामफोसा 19 जून को देश की प्रशासनिक राजधानी प्रिटोरिया में शपथ लेंगे। सांसदों ने शुक्रवार को एएनसी के थोको डिडिजा को नेशनल असेंबली का स्पीकर चुना, जो पहले कृषि मंत्री रह चुके हैं। डेमोक्रेटिक अलायंस (डीए) की एनेली लोट्रिएट डिप्टी स्पीकर चुनी गईं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एएनसी और मुख्य विपक्षी दल डीए ने शुक्रवार को राष्ट्रीय एकता की सरकार बनाने के लिए एक समझौता किया, जिसमें पैट्रिऑटिक अलायंस और इंकाथा फ्रीडम पार्टी भी शामिल होगी। समझौते के तहत रामफोसा को डीए के समर्थन से फिर से राष्ट्रपति चुने जाने की पहले से उम्मीद थी। गत 29 मई को हुए आम चुनावों में एएनसी ने नेशनल असेंबली की 400 सीटों में से 159 सीटें हासिल कीं। पिछले 30 साल में पहली बार संसद के निचले सदन में उसे पूर्ण बहुमत नहीं मिला है।

जौनपुर में भीषण सड़क हादसा दो लोगों की मौत और 5 की हालत गंभीर घायल

जौनपुर  उत्तर प्रदेश के जौनपुर में भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां बारातियों से भरी बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और 5 की हालत गंभीर है। घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बोलेरो गाड़ी में अराजकतत्वों ने आग लगा दी। यह हादसा सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के बछुआर गांव का मामला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतापगढ़ के छतौना गांव से जौनपुर के महाराजगंज केवटली गांव में बारात गई हुई थी। बारात से वापस जाते समय ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ंत के बाद यह हादसा हुआ। भोजन के बाद देर रात प्रतापगढ़ के आसपुर देवसरा थानांतर्गत लछिपट्टी गांव निवासी राहुल निषाद (24), छतौना निवासी दीपक (26), राजन, आशीष, गोलू, भैरोपुर निवासी राजेश कुमार आदि एक बोलेरो पर सवार होकर वापस निकले। वाहन को वहीं का इम्तियाज चला रहा था। जैसे ही बोलेरो बछुआर स्थित हाइवे पर पहुंची सामने से आ रहे ट्रैक्टर से भिड़कर पलट गई। हादसे के बाद वहां चीख पुकार मच गई। आवाज़ सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। बारातियों को किसी तरह बोलेरो से बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक राहुल निषाद और दीपक की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी। अन्य सभी घायल हुए थे। ग्रामीणों की मदद से घायलों को सीएचसी बदलापुर में भर्ती कराया गया। वहां हालत गंभीर देख सभी को जिला अस्पताल भेज दिया गया सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस के वहां से हटने के बाद किसी ने बोलेरो में आग लगा दी।

छत्तीसगढ़-बीजापुर में आदिवासी समाज उठाएंगे , तेंदूपत्ता नगद भुगतान समेत कई मुद्दे

बीजापुर. बीजापुर जिले के ग्रामीण तेंदूपत्ता संग्राहकों द्वारा लगातार नगदी भुगतान मांग विभिन्न मंचों से किए जाने के बाद भी आज पर्यंत तक सरकार के तरफ से कोई ठोस पहल होता नजर नहीं आ रहा है। जिससे आदिवासी समाज में खासा आक्रोश व्याप्त है। संग्राहकों को नगदी भुगतान की मांग को लेकर सर्व आदिवासी समाज आगामी 18 जून को जिला मुख्यालय में रैली और ज्ञापन सौंपेगा। उक्त जानकारी सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष जग्गू राम तेलामी ने प्रेस नोट जारी कर दी है। जग्गू राम तेलामी ने बताया कि जिले में तृतीय, चतुर्थ श्रेणी में स्थानीय भर्ती में आरक्षण व छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद से बैकलॉग पदों की भर्ती लंबित है। बीजापुर जिले में वनाधिकार पट्टा वितरण प्रक्रिया में गैर अनुसूचित जन जातियों के लिए नियमों की अनदेखी और शिथिल कर पट्टा जारी कर वनों को तहस नहस किया जा रहा है। बीजापुर जिला गांवों में बसता है, दुरस्थ और सुदूर गांव के ग्रामीणों के पास न बैंक खाता है और न ही कथित तौर पर एयरटेल बैंक सुविधा। जिसके चलते अपनी थोड़ी सी राशि को निकालने के लिए ग्रामीणों को 50 से 70 किमी की दूरी तय कर बैंको में लाइन लगानी पड़ती है। तेंदूपत्ता से मिली राशि पूरे साल भर के लिए पूंजी होती है। आगामी 18 जून 2024 दिन मंगलवार को जिले का आदिवासी समाज  बस स्टैंड में एकत्र हो कर बीजापुर नगर के मुख्य मार्ग पैदल रैली कर कलेक्टर कार्यालय में राज्यपाल, मुख्यमंत्री और वन मंत्री के नाम कलेक्टर बीजापुर को ज्ञापन सौपेगा।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet