LATEST NEWS

मोहन यादव की कैबिनेट बैठक में ई-विधानसभा के प्रोजेक्ट को मंजूरी,छात्रों की छात्रवृत्ति, नई सिंचाई परियोजनाओं के साथ कई अहम प्रस्ताव मंजूर

भोपाल  मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के बाद आज बुधवार को राजधानी भोपाल में सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक में ई-विधानसभा के प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई है।इसके लिए छात्रों की छात्रवृत्ति, नई सिंचाई परियोजनाओं के साथ कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। मंत्रिमंडल के द्वारा लिए गए फैसलों की जानकारी कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दी। उन्होंने बताया कि 14 जुलाई को इंदौर में वृहद वृक्षारोपण किया जाएगा, जिसमें केंद्रीय मंत्री अमित शाह शामिल होंगे। एक साथ एक स्थान पर 11 लाख पौधे लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाएंगे। इन प्रस्तावों को लग सकती है मुहर     कैबिनेट बैठक में मध्यप्रदेश विधानसभा के ई-विधान प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई। इसके तहत विधानसभा को हाईटेक और पेपरलेस किया जाएगा, जिसमें 23 करोड़ खर्च होंगे। इसके तहत 60 प्रतिशत केन्द्र सरकार और 40 फीसदी राज्य सरकार राशि खर्च करेगी। डिजिटल इंडिया, ग्रीन गवर्नेंस की ओर कदम बढ़ाया गया है।     इसमें एनआईसी द्वारा सॉफ्टवेयर तैयार किया जाएगा और विधायकों को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।इसके तहत विधानसभा में सभी काम ऑनलाइन होंगे। सदस्यों को सदन में प्रश्नकाल के दौरान पूछे जाने वाले प्रश्न भी आनलाइन स्क्रीन पर दिखाई देंगे। सभी सदस्यों के टेबल पर स्क्रीन लगाई जाएगी। इसको लेकर संसदीय कार्य मंत्रालय, विधानसभा सचिवालय और संसदीय कार्य विभाग के बीच अनुबंध भी हो चुका है।     प्रदेश में 55 पीएम एक्सीलेंस कॉलेज खुलेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इंदौर से इसका शुभारंभ करेंगे।     मध्य प्रदेश सरकार अपना स्वयं का विमान खरीदेगी। अभी फिलहाल किराए पर विमान लिया जा रहा है। सरकार एक्सपर्ट की राय के बाद कनाडा की बमबार्डियर कंपनी से जेट विमान खरीदेगी। जिसकी कीमत 233 करोड़ रुपये होगी।     नर्मदाजल के अधिकतम उपयोग में तेजी से कदम, अधिकतम उपयोग के लिए योजनाओं को मंजूरी दी गई है।     सांवेर जेल का निर्माण हाउसिंग बोर्ड के बजाय पीडब्ल्यूडी करेगा। 217 करोड रुपए की स्वीकृति दी गई है। सीमा से ज्यादा कैदी होने की वजह से जेल बनाई जा रही है। इंदौर की जेल सांवेर में शिफ्ट हो जाएगी।     घुमंतू विद्यार्थियों को अनुसूचित जनजाति विभाग के जरिए कम छात्रवृत्ति मिलती थी लेकिन अब घुमंतू और अर्ध घुमंतु छात्रों को भी बराबर छात्रवृत्ति मिलेगी।राशि बढ़ाने का फैसला।     7 बड़ी सिंचाई परियोजनाओं की कैबिनेट में स्वीकृति दी गई है। ये कुल 9271 करोड़ की योजनाएं हैं।     सीधी में बोकारो सिंचाई परियोजना को भी स्वीकृति मिली है। 46 करोड़ की परियोजना है।11 गांव के 10 लाख से अधिक कृषकों को लाभ मिलेगा   मोहन सरकार खरीदेगी बॉम्बार्डियर चैलेंजर 3500 मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार ने कनाडा की कंपनी बॉम्बार्डियर के चैलेंजर 3500 विमान को खरीदने का फैसला किया है। मध्य प्रदेश सरकार के पास 2021 से कोई विमान नहीं था। तब से ही नया विमान खरीदने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी, जो अब पूरी हो चुकी है। दो कंपनियों ने अपने प्रस्ताव दिए थे। इसमें से चैलेंजर 3500 का प्रस्ताव एल-1 कैटेगरी में चुना गया है।    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में  हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। मध्य प्रदेश सरकार ने कनाडा की कंपनी बॉम्बार्डियर इंक के चैलेंजर 3500 मॉडल को 233 करोड़ रुपये में खरीदने का फैसला किया है। दरअसल, छह मई 2021 को ग्वालियर मैं लैंडिंग के दौरान विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। कंपनी ने उस विमान को ‘बियॉन्ड रिपेयर’ करार दिया। यानी उसकी मरम्मत नहीं हो सकती थी। उसके बाद से राज्य सरकार के पास कोई विमान नहीं था और नया विमान खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। इस दौरान कनाडा की कंपनी की बोली सबसे कम रही। साथ ही निविदा शर्तों में जो आवश्यकताएं बताई गई हैं, उसे चैलेंजर 3500 पूरी करता है। 20 माह में आएगा नया विमान नया चैलेंजर 3500 विमान 20 माह में मिलेगा। सरकार की आवश्यकता के अनुसार कंपनी इस विमान को आठ सीटर बना रही है। इसकी कीमत 233 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसका मतलब यह है कि डॉ. मोहन यादव को अगले 20 माह किराये के विमान में ही उड़ान भरनी होगी। चैलेंजर 3500 के बारे में चैलेंजर 3500 अपनी श्रेणी में सबसे अधिक एडवांस तकनीक से बना है। इसमें इंडस्ट्री का पहला वॉयस-कंट्रोल्ड केबिन और नए जमाने की सीटें लगी हैं। चैलेंजर 3500 विमान स्थिरता, प्रदर्शन और विश्वसनीयता का बेहतरीन मिश्रण प्रदान करता है, जिसके सहारे आप किसी भी मौसम में लंबी उड़ान भर सकते हैं।   बेहतरीन केबिन अनुभव चैलेंजर 3500 बेहतरीन केबिन अनुभव प्रदान करता है। इसे 2022 रेड डॉट के बेस्ट ऑफ बेस्ट प्रोडक्ट डिजाइन से भी पुरस्कृत किया जा चुका है। यह विमान के इंटरनेशनल लेवल पर बेहतरीन होने की पुष्टि करता है। 4,850 फीट से 41 हजार फीट तक जमीन का अहसास इस विमान की खासियत यह है कि 4,850 की कम से कम ऊंचाई और 41 हजार फीट की अधिकतम ऊंचाई पर भी यह जमीन पर होने का अहसास देता है। एयर सर्कुलेशन की तकनीक ऐसी है कि सिर्फ दो मिनट में यह ताजा हवा से केबिन को भर देता है। इससे यात्रियों के लिए ताजगी भरा अहसास बना रहता है। इसके बाद भी केबिन में कोई शोर सुनाई नहीं देगा। इसे इस सेग्मेंट में उपलब्ध सभी विमानों में सबसे स्मार्ट केबिन कहा गया है, जहां वायरलेस चार्जिंग से लेकर अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।  

अमेरिका रिपोर्ट में बताया की भारत में घटिया तेल खाने से हर 1,000 बच्चों में से हो रही 27 की मौत

वाशिंगटन भारत में भोजन पकाने के लिए इस्तेमाल होने वाले घटिया ईंधन के संपर्क में आने के कारण हर 1,000 शिशुओं और बच्चों में से 27 की मौत हो जाती है। अमेरिका के एक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय द्वारा जारी एक रिपोर्ट में यह कहा गया है। कोर्नेल विश्वविद्यालय में ‘चार्ल्स एच. डायसन स्कूल ऑफ एप्लाइड इकोनॉमिक्स एंड मैनेजमेंट’ में प्रोफेसर अर्नब बसु समेत अन्य लेखकों ने ‘भोजन पकाने के ईंधन के विकल्प और भारत में बाल मृत्यु दर’ शीर्षक वाली रिपोर्ट में 1992 से 2016 तक बड़े पैमाने पर घरों के सर्वेक्षण के आंकड़ों का इस्तेमाल किया है। आंकड़ों का इस्तेमाल यह पता लगाने के लिए किया गया कि प्रदूषण फैलाने वाले इन ईंधन का मनुष्य की सेहत पर क्या असर पड़ता है। इसमें पाया गया कि इसका सबसे ज्यादा असर एक माह की आयु तक के शिशुओं पर पड़ा है। बसु ने कहा कि यह ऐसा आयु वर्ग है जिसके फेफड़े पूरी तरह विकसित नहीं होते हैं और शिशु सबसे ज्यादा अपनी मां की गोद में रहते हैं जो अक्सर घर में खाना पकाने वाली मुख्य सदस्य होती हैं। रिपोर्ट के अनुसार, भारत में खाना पकाने के घटिया ईंधन के संपर्क में आने के कारण हर 1,000 शिशु और बच्चों में से 27 की मौत हो जाती है। बासु ने बताया कि भारतीय घरों में इसके कारण लड़कों के बजाय लड़कियों की मौत ज्यादा होती हैं। उन्होंने कहा कि इसकी वजह यह नहीं है कि लड़कियां अधिक नाजुक या प्रदूषण से जुड़ी श्वसन संबंध बीमारियों के प्रति अधिक संवेदनशील होती हैं बल्कि इसकी वजह यह है कि भारत में बेटों को ज्यादा तरजीह दी जाती है और जब कोई बेटी बीमार पड़ती है या उसे खांसी शुरू होती है तो परिवार उसका इलाज कराने पर समुचित ध्यान नहीं देते हैं। बसु ने विश्वविद्यालय की एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘स्वच्छ ईंधन का इस्तेमाल करने से न केवल बच्चों के स्वास्थ्य पर सकारात्मक असर पड़ेगा बल्कि बेटियों की उपेक्षा भी कम होगी।” विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, दुनिया की करीब एक तिहाई आबादी चूल्हे या स्टोव पर खाना पकाती हैं जिसमें ईंधन के तौर पर लकड़ी, उपले या फसलों के अपशिष्ट का इस्तेमाल किया जाता है जिससे दुनियाभर में हर साल 32 लाख लोगों की मौत होती है। बसु ने कहा कि बदलाव लाना मुश्किल है। उन्होंने कहा, ‘‘ज्यादातर ध्यान बाहरी वायु प्रदूषण और फसलों के अपशिष्ट को जलाने के तरीकों पर केंद्रित रहता है। सरकारें पराली जलाने के खिलाफ कानून बना सकती हैं और किसानों को पराली न जलाने के लिए प्रोत्साहित करने के वास्ते अग्रिम भुगतान कर सकती हैं।” रिपोर्ट में सुझाव दिया गया है कि घर के अंदर के प्रदूषण पर भी ध्यान देना उतना ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसमें अन्य कारकों के अलावा क्षेत्रीय कृषि भूमि स्वामित्व और वन क्षेत्र, घरेलू विशेषताएं और पारिवारिक संरचना भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। 

प्रदेश IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, 2 DIG को मिली नई जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

भोपाल  मध्यप्रदेश में देर इंडियन पुलिस सर्विस के 4 अधिकारियों का स्थानंतरण किया गया है। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय ने अलग-अलग आदेश जारी किया है। आईपीएस अधिकारियों को अगले आदेश तक नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस लिस्ट में दो पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) शामिल हैं। तबादले का आदेश तत्काल रूप से प्रभावी होगा। दो डीआईजी को मिली नवीन पदस्थापन डी.कल्याण चक्रवर्ती, पुलिस उप महानिरीक्षक, भोपाल को एएसएफ में डीआईजी पद पर तैनात किया गया है। मोनिका शुक्ला को डीआईजी रेल बनाया गया है। इससे पहले वह एसएएफ में डीआईजी पद की जिम्मेदारी संभाल रहीं थी। विजय भागवानी को मिली ये जिम्मेदारी एसआईएसएफ में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) पद पर कार्यरत विजय भागवानी को पुलिस मुख्यालय में एआईजी पद पर नियुक्त किया गया है। सिवनी के एसपी बदले गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार आईपीएस अधिकारी राकेश कुमार सिंघ को पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (एआईजी) पद पर तैनात किया गया है। इससे पहले वह सिवनी जिले में पुलिस अधीक्षक (SP) पद पर कार्यरत थे।

शादी में कूलर बंद होने पर हुआ विवाद, चाकू मारकर कर दी दुल्हन के ममेरे भाई की हत्या

जबलपुर जबलपुर में शादी में कूलर बंद होने पर दुल्हन के भाई (मामा के बेटे) की हत्या कर दी गई। बारात में आए युवक और उसके तीन साथियों ने युवक की कमर – पैर में चाकू मारे।घटना मंगलवार – बुधवार दरमियानी रात 2 बजे की है। विजय नगर थाने की पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। बाकी आरोपी फरार हैं। बारात तिलवारा थाने के शास्त्री नगर से विजय नगर आई थी। फोन कर साथियों को बुलाया राज अहरिवार (19) शहर के माढ़ोताल थाना क्षेत्र में आईटीआई के पास का रहने वाला था। मंगलवार को मेट्रो लॉन मैरिज गार्डन में उसकी बुआ की बेटी का शादी फंक्शन चल रहा था। बताया जा रहा है कि फॉल्ट होने पर कूलर बंद हो गया। एक बाराती शोर मचाने लगा। बार-बार कहने लगा कि गर्मी बहुत है, जल्दी कूलर चलाओ। राज ने जाकर उसे समझाया कि दो मिनट में सुधर जाएगा। दोनों में बहस हो गई। गहमागहमी के बीच राज ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। बाराती बाहर चला गया और फोन कर अपने तीन साथियों को बुला लिया। राज जैसे ही मैरिज गार्डन से बाहर आया, चारों ने उसे घेरकर हमला कर दिया। इस समय तक खाना-पीना हो चुका था। अंदर शादी की रस्में चल रही थीं। दोस्त प्रदीप चौधरी ने बताया कि चारों लड़कों ने मिलकर राज की हत्या की और फरार हो गए। उसे मेडिकल कॉलेज ले गए। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। राज पर भी आपराधिक केस सीएसपी भगत सिंह ने बताया कि राज पर भी शहर के अलग-अलग थानों आपराधिक केस दर्ज हैं। 1 आरोपी को हिरासत में लिया है, बाकी को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।  

छतरपुर, पन्ना, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, खंडवा, बुरहानपुर, समेत कई जिलों भारी बारिश का अलर्ट जारी

भोपाल मध्यप्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन के एक्टिव होने से बारिश का दौर जारी है। मंगलवार को इंदौर समेत कई जिलों में बारिश हुई जबकि बुधवार को निमाड़ के साथ एमपी का दक्षिणी हिस्सा भीगेगा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में छतरपुर, पन्ना, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि एमपी के उत्तरी हिस्से में ट्रफ लाइन गुजर रही है। वहीं, साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी एक्टिव है। इस वजह से बारिश हो रही है, जो आगे भी जारी रहेगी। कई शहरों में पारा भी बढ़ा इससे पहले मंगलवार को मंडला, बालाघाट, बैतूल, धार, ग्वालियर, इंदौर, रतलाम समेत कई जिलों में बारिश हुई। दूसरी ओर, भोपाल समेत कई शहरों में धूप भी निकली। इस वजह से दिन के टेम्प्रेचर में बढ़ोतरी हो गई। सीधी, दमोह और नौगांव में पारा 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 34.3 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में 33.4 डिग्री, ग्वालियर में 36.6 डिग्री, जबलपुर में 34.1 डिग्री और उज्जैन में 35 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। बैतूल में तापमान सबसे कम 28.5 डिग्री रहा। खरगोन-पचमढ़ी में 29.2 डिग्री और सिवनी में यह 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश में अभी जारी रहेगा बारिश का दौर मौसम विभाग के मुताबिक, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन के एक्टिव होने की वजह से बारिश का दौर जारी है. दरअसल, मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्से में ट्रफ लाइन गुजर रही है. साथ ही साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी एक्टिव है.  मध्य प्रदेश के इन जिलों में आज होगी बारिश  IMD के अनुसार, आज यानी बुधवार को मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, छतरपुर, पन्ना, पांढुर्णा, खंडवा, बुरहानपुर, बड़वानी, धार, रतलाम, खरगोन, झाबुआ और अलीराजपुर में भारी बारिश के आसार हैं, जबकि राजधानी भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर समेत प्रदेश के अन्य जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है.  पारा में 4-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी, जानें कहां कितना रहा तापमान?  बारिश के बाद मध्य प्रदेश के कई जिलों में मंगलवार को तेज धूप निकली, जिससे तापमान में 4-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी गई. बीते दिन मध्य प्रदेश का सबसे गर्म शहर दमोह और नौगांव रहा. यहां का पारा 37.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा खजुराहो का तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस, रीवा और ग्वालियर का तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस, टीकमगढ़ का तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस, गुना का तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस, रतलाम का तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस, उज्जैन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस, सागर का तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस, उमरिया और नर्मदापुरम 34.5 डिग्री सेल्सियस, भोपाल में 34.3 डिग्री सेल्सियस, जबलपुर में 34.1 डिग्री सेल्सियस और नरसिंहपुर में तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. 

15 जुलाई तक जेल में ही रहेंगे केजरीवाल, दिल्ली हाईकोर्ट से झटका

नई दिल्ली दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका लगा है। कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को दी गई जमानत रद्द करने की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की याचिका पर सुनवाई 15 जुलाई तक के लिए टाल दी है। कोर्ट ने मामले की सुनवाई इसलिए टाल दी क्योंकि एजेंसी ने कहा कि उसे कल देर रात केजरीवाल का जवाब मिला है। केजरीवाल के वकीलों ने इस दलील का विरोध किया और कहा कि कल दोपहर 1 बजे जवाब दिया गया था। ईडी की तरफ से कोर्ट में पेश हुए एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने कहा कि केजरीवाल के वकीलों ने उन्हें रात 11 बजे अपने जवाब की कॉपी सौंपी। राजू ने कहा कि वह जवाब पर रिजाइंडर (प्रत्युत्तर) दाखिल करना चाहते हैं। वहीं केजरीवाल की तरफ से पेश हुए वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने इस दावे को चुनौती दी और कहा कि उन्होंने कल दोपहर 1 बजे जांच अधिकारी को जवाब की कॉपी सौंप दी थी। सिंघवी ने कहा कि मामले में बहुत ज्यादा अरजेंसी है और वह काउंटर जवाब देने के लिए तैयार हैं और बिना जवाब के ही मामले पर बहस करेंगे। हालांकि, जस्टिस नीना बंसल कृष्णा ने मामले की सुनवाई 15 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दी। कोर्ट ने टिप्पणी की कि ईडी केजरीवाल के जवाब पर अपना जवाब (रिजाइंडर) दाखिल करने का हकदार है। इससे पहले मंगलवार को केजरीवाल ने दिल्ली हाईकोर्ट में ईडी द्वारा उन्हें दी गई जमानत के खिलाफ दायर याचिका का विरोध करते हुए तर्क दिया कि अभियोजन पक्ष की धारणाओं और कपोल कल्पना के आधार पर जमानत के आदेश को खारिज नहीं किया जा सकता। बता दें कि आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल फिलहाल दिल्ली शराब घोटाले में कथित अनियमितताओं के चलते तिहाड़ जेल में बंद हैं। 20 जून को निचली अदालत ने प्रत्यक्ष साक्ष्य के अभाव का हवाला देते हुए उन्हें जमानत दे दी थी। हालांकि ईडी ने इस आदेश को हाईकोर्ट में चुनैती दी। कोर्ट ने 24 घंटे से भी कम समय बाद, 21 जून को इसपर रोक लगा दी।  

द्रविड़ चाहते हैं कि बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग कोच की तरह उन्हें भी 2.5 करोड़ रुपये ही दिए जाएं- बीसीसीआई

नई दिल्ली टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ ने कुछ ऐसा किया है, जिससे उनका कद और बढ़ जाएगा। क्रिकेट को भद्रजनों का खेल कहा जाता है और द्रविड़ ने अपने खिलाड़ी होने के समय से इसको कई बार साबित भी किया है। एक बार द्रविड़ ने कुछ ऐसा किया है, जो क्रिकेट जगत में मिसाल के तौर पर याद किया जाएगा। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम इंडिया के लिए 125 करोड़ रुपये बोनस का ऐलान किया था। जिस तरह से इस बोनस का बंटवारा किया गया, लगता है द्रविड़ को वह पसंद नहीं आया। हेड कोच होने के नाते द्रविड़ को पांच करोड़ रुपये इसमें से दिए गए, जबकि टीम के बाकी कोचों को 2.5 करोड़ रुपये दिए गए। हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक द्रविड़ ने बीसीसीआई से कहा है कि उनका भी बोनस 2.5 करोड़ रुपये कर दिया जाए। द्रविड़ चाहते हैं कि बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग कोच की तरह उन्हें भी 2.5 करोड़ रुपये ही दिए जाएं। बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, ‘राहुल द्रविड़ अपने बाकी सहायक कोचों जैसे 2.5 करोड़ रुपये का ही बोनस चाहते हैं। हम उनकी भावना का सम्मान करते हैं।’ 2018 में टीम इंडिया ने अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता था और उस समय उस टीम के भी हेड कोच राहुल द्रविड़ ही थे, तब भी उन्होंने ऐसा ही कुछ किया था। पहले भी ऐसा कर चुके हैं द्रविड़ द्रविड़ को हेड कोच होने के नाते 50 लाख रुपये मिले थे, जबकि बाकी सपोर्ट स्टाफ को 20 लाख रुपये दिए गए थे, और सभी खिलाड़ियों को 30 लाख रुपये दिए गए थे। द्रविड़ ने इसको लेकर ऐतराज जताया था और बीसीसीआई को फिर सभी को बराबर पैसे देने पड़े थे। बीसीसीआई ने तब कैश रिवार्ड को अपडेट करते हुए द्रविड़ समेत सभी सपोर्ट स्टाफ को 25-25 लाख रुपये दिए थे। द्रविड़ ने एक बार फिर ऐसा ही किया है। 29 जून को टीम इंडिया ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मैच में साउथ अफ्रीका को सात रनों से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था। भारतीय टीम 4 जुलाई को स्वदेश लौटी थी, जहां मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सम्मान समारोह के दौरान बीसीसीआई ने टीम इंडिया को 125 करोड़ रुपये का चेक सौंपा था।  

फिल्म सेट पर हादसे के बाद उर्वशी रौतेला अस्पताल में भर्ती

सिंह साहब द ग्रेट’ और ‘सनम रे’ जैसी फिल्मों से फेमस होने वाली उर्वशी रौतेला को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आ रही हैं. एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला को हाल ही में हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. एक्ट्रेस हैदराबाद में साउथ की फिल्म की शूटिंग कर रही थीं. तभी किसी सीन की शूटिंग के बीच हादसा हुआ और उन्हें फ्रैक्चर हो गया. उर्वशी रौतेला की आने वाली तेलुगु फिल्म एनबीके 109 है. जिसकी शूटिंग के दौरान उन्हें चोट लग गई. ऐसे में आनन-फानन में उन्हें  हैदराबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि अभी तक उर्वशी रौतेला का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है. उर्वशी रौतेला अस्पताल में भर्ती फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, रौतेला की टीम ने प्रेस बयान में इस बारे में रिएक्ट किया. एक हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस को फिल्माते समय उन्हें खतरनाक चोट लग गई. इस चलते उन्हें सीरियस फ्रैक्चर का सामना करना पड़ा. बयान में आगे बताया गया कि वह फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है. आने वाली फिल्म ‘एनबीके 109’ आने वाली एक तेलुगु फिल्म है. हालांकि अभी मेकर्स ने इस फिल्म का टाइटल भी अनाउंस नहीं किया है. इस का निर्माण नवंबर 2023 में शुरू हुआ. बॉबी कोली इसे डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म की कास्ट की बात करें तो इसमें नंदमुरी बालकृष्ण, बॉबी देओल और रौतेला सहित कई कलाकार हैं. अभी फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान नहीं हुआ है

महाराष्ट्र के हिंगोली में 4.5 तीव्रता का भूकंप, नांदेड़-परभणी में महसूस किए गए भूकंप के झटके

अमरावती  महाराष्ट्र के हिंगोली, परभणी और नांदेड़ में बुधवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि इस भूकंप से किसी तरह का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन दहशत के मारे लोग अपने घरों से बाहर जरूर निकल आए। मौसम विभाग के विज्ञान केंद्र के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.5 मापी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, सुबह करीब 7.14 बजे क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई पर था। बता दें कि इसी साल मार्च महीने में भी हिंगोली में भूकंप आया था। भूकंप के यह झटके लगातार दो बार लगे थे। दूसरी बार आया झटका बेहद तेज था और काफी देर तक जमीन हिलती रही। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप की तीव्रता 4.5 रही थी। वहीं दूसरा भूकंप का झटका पहले झटके के 10 मिनट बाद 6 बजकर 19 मिनट पर लगा। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.6 थी। जिस समय भूकंप के झटके महसूस किए गए अधिकांश लोग सो रहे थे। वहीं इसी दिन अरुणाचल प्रदेश में भी दो बार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप क्यों आता है?धरती के अंदर कई तरह के प्लेट्स मौजूद हैं। पृथ्वी के अंदर 7 प्लेट्स होते हैं। ये धरती के नीचे लगातार घूमती रहती है। जब ये आपस में टकराते हैं या इसमें हलचल होती है तो भूकंप आता है 6 साल में कई बार महसूस किए गए भूकंप के झटके कहा जा रहा है कि बीते 6 साल के कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए है। इसी साल 21 मार्च की सुबह 6.08 बजे भूकंप आया था, इस दौरान जमीन के अंदर से तेज आवाज आई थी। इसके बाद आज सुबह 7.15 बजे 4.5 तीव्रता का भूकंप आया। इस भूकंप के झटके नांदेड़ औक परभणी में भी महसूस किए गए। प्रशासन ने की लोगों से सतर्क रहने की अपील तहसील प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। तहसीलदार शारदा दलवी ने कहा कि आज सुबह भूकंप आया,प्रशासन नागरिकों की मदद कर रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि बिना घबराए प्रशासन का सहयोग करें। भूकंप का पहला झटका तो तेज था जिससे सो रहे लोग भी जाग गए थे और अपने घरों से बाहर निकल आए थे. इस दौरान किसी जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ. क्यों आता है भूकंप? बता दें कि पृथ्वी पर 4 प्रमुख परतें हैं, जिनको आउटर कोर, इनर कोर, क्रस्ट और मेंटल कहते हैं. पृथ्वी के नीचे ये प्लेट्स घूमती रहती हैं. इनके आपस में टकराने से पृथ्वी के नीचे कंपन होती है और जब ये प्लेट्स खिसकती है तो भूकंप के झटके महसूस होते है. इसी जगह पर भूकंप का ज्यादा असर रहता है और अगर भूकंप की तीव्रता ज्यादा होती है तो भूकंप के झटके काफी दूर तक महसूस किए जाते हैं. ऐसे मापी जाती है भूकंप की तीव्रता? रिक्टर स्केल के जरिए भूकंप की तीव्रता का पता लगाया जाता है. रिक्टर स्केल पर 1 से 9 तक भूकंप के झटकों को मापते हैं. भूकंप के दौरान पृथ्वी के नीचे से ऊर्जा तरंगे निकलती है जिसे रिक्टर स्केल के जरिए मापते हैं. इसी से पता चलता है कि भूकंप की तीव्रता कितनी थी और इसका केंद्र कहा था.

Redmi 12: अब सिर्फ कुछ हजार में खरीदें

Redmi 13 5G कुछ समय पहले ही लॉन्च हुआ है। इसके बाद Redmi के पुराने फोन 12 की कीमत में भारी गिरावट देखने को मिली है। अब आप इस फोन को बंपर डिस्काउंट के बाद काफी सस्ता खरीद सकते हैं। आज हम इसके बारे में ही आपको जानकारी देने वाले हैं जो आपके लिए काफी अच्छे ऑप्शन साबित हो सकते हैं। तो चलिये आपको भी इस फोन पर चल रहे ऑफर्स के बारे में बताते हैं- Redmi 12 की बात करें तो इस फोन की MRP 14,999 रुपए है और आप इसे 36% डिस्काउंट के बाद 9,499 रुपए में खरीद सकते हैं। साथ ही इस पर कई बैंक ऑफर्स भी चल रहे हैं। Flipkart Axis Bank Card से पेमेंट करने पर आपको 5% कैशबैक मिल सकता है। लेकिन सबसे भारी डिस्काउंट एक्सचेंज ऑफर के तहत मिलने वाला है। अगर आप पुराना फोन फ्लिपकार्ट को वापस करेंगे तो 5,850 रुपए की छूट हासिल कर सकते हैं। हालांकि एक्सचेंज ऑफर के तहत मिलने वाला डिस्काउंट पुराने फोन की कंडीशन और मॉडल पर भी डिपेंड करता है। ऐसे में आप इसे अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। अगर सभी डिस्काउंट आपको मिल जाते हैं तो ये फोन महज 3,649 रुपए में मिल सकता है। इस लिहाज से देखा जाए तो ये डील आपके लिए काफी अच्छी साबित होने वाली है। हालंकि ये 4जी नेटवर्क सपोर्ट के साथ आता है। ऐसे में आपको थोड़ी परेशानी तो हो सकती है। ये फोन ऐसे यूजर्स के लिए काफी अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है जो नॉर्मल स्मार्टफोन सर्च कर रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा सुनिश्चित करने में केंद्र सरकार की विफल- सांसद सैयद आगा

श्रीनगर जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के मछेड़ी इलाके में 8 जुलाई की दोपहर को आतंकियों ने घात लगाकर भारतीय सेना के गश्ती दल पर हमला कर दिया. इस हमले में एक जेसीओ समेत पांच जवान शही हो गए, जबकि पांच अन्य गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका पठानकोट आर्मी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है. सुरक्षा बलों ने इस पूरे इलाके को घेर लिया है और तीन दिनों से आतंकियों की तलाश में लगातर ऑपरेशन चला रहे हैं. आतंकी संगठन ‘कश्मीर टाइगर्स’ ने कठुआ हमले की जिम्मेदारी ली है. इस बीच कठुआ आतंकी हमले को लेकर राजनीतिक बयानबाजियां भी शुरू हो गई हैं. श्रीनगर से नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी का कहना है कि जवानों के खून से बीजेपी नाजायज फायदा उठाना चाह रही है. उन्होंने एक बयान में कहा, ‘यह सरकार हकीकत से दूर भाग रही है. जम्मू-कश्मीर में खून बह रहा है. जवानों का खून बहना बंद होना चाहिए. आतंकवाद के खिलाफ दो तरह से आगे बढ़ना चाहिए. जवान तो लड़ ही रहे हैं, लेकिन स्थायी शांति के लिए लोगों का दिल जीतना होगा. जम्मू-कश्मीर के लोगों से बातचीत करनी होगी.  कश्मीर की जनता किसी का खून बहता हुआ नहीं देखना चाहती.’ जवानों के खून से BJP फायदा उठाना चाह रही: आगा सैयद आगा सैयद ने कहा, ‘ये आतंकी हमले पीएम मोदी की नाकामी है. वह कहते हैं कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद खत्म हो गया है, लेकिन हकीकत बिल्कुल अलग है. सुरक्षा में खामी है या कोई और कारण पता नहीं, जिससे ऐसी घटनाएं हो रही हैं. जब भी ऐसी घटनाएं होती हैं तो बीजेपी उसका बस फायदा उठाना चाहती है. जवानों के खून से बीजेपी नाजायज फायदा उठाना चाह रही है. ऐसी घटनाओं का बहाना बनाकर जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव को टाला नहीं जाना चाहिए’. PAK में हालत खराब है, ये आतंकी कैसे पनप रहे: मो. सलीम सीपीआई (एम) के वरिष्ठ नेता मोहम्मद सलीम ने कुठआ आतंकी हमले को लेकर केंद्र सरकार और भाजपा पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा, ‘पहले कहते थे आतंकी सीमा पार करके पाकिस्तान से आते हैं. लेकिन अभी तो पाकिस्तान में भी हालत खराब है. तो फिर ये आतंकी कैसे पनप रहे हैं? क्या यह पुलवामा की घटना को दोहराया गया है? हमारे जवान मर रहे है, इस पर जवाब कौन देगा. ये लोग कहते हैं कि हमारे यहां घरेलू आतंकी नहीं हैं. तो ये आतंकी आखिर कहां से पनप रहे हैं? देश की सरकार को जवाब देना चाहिए.’ कठुआ में आतंकियों ने सेना के दो ट्रकों को बनाया निशाना कठुआ में आतंकियों ने सेना के दो ट्रकों पर गोलीबारी झोंक दी, जिसमें 12 सैनिक सवार थे. आतंकवादियों ने लगभग 500 मीटर की दूरी पर खड़े ट्रकों को पहले हथगोले से निशाना बनाया, फिर एम4 असॉल्ट राइफल से गोलीबारी की. इस हथियार का इस्तेमाल अमेरिकी सेना करती है. पिछले 32 महीनों में जम्मू क्षेत्र में हुए आतंकी वारदातों में 44 सैनिक मारे गए हैं. जम्मू रीजन को आतंकवाद से मुक्त माना जाता था. लेकिन हाल की घटनाओं से इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर आतंकियों के सक्रिय होने के संकेत मिलते हैं. लगभग हर हमले के बाद आतंकवादी भागने में सफल हो जाते हैं. कठुआ हमले से एक दिन पहले आतंकियों ने राजौरी में एक आर्मी कैंप को निशाना बनाया था, जिसमें एक सैनिक घायल हो गया था. हालांकि, जवान इस हमले को विफल करने में कामयाब रहे थे. ऐसी खबरें हैं कि 60 से अधिक विदेशी आतंकवादी- अकेले जम्मू क्षेत्र में सक्रिय हो सकते हैं, जबकि जम्मू-कश्मीर के सभी 10 जिलों में आतंकी वारदातों का खतरा बना हुआ है. इन आतंकियों को जंगल में युद्ध करने के लिहाज से प्रशिक्षित किया गया है. भारत ने खाई कठुआ आतंकी हमले का बदला लेने की कसम पिछले साल नवंबर और दिसंबर राजौरी में हुए दोहरे हमलों के बाद, भारतीय सेना ने कहा था कि जम्मू-कश्मीर में सक्रिय विदेशी आतंकी अफगानिस्तान और पाकिस्तान जैसे विभिन्न देशों में प्रशिक्षण पाए हो सकते हैं. वे अत्याधुनिक हथियारों के अलावा मिनी-सैटेलाइट कम्युनिकेशन सिस्टम से लैस हैं, जिन्हें इंटरसेप्ट करना मुश्किल होता है. भारत ने कठुआ हमले का बदला लेने की कसम खाई है. पाकिस्तान का नाम लिए बिना रक्षा मंत्रालय ने कहा कि ‘राक्षसी ताकतें’ हारेंगी. पिछले हफ्ते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में कहा था कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई अपने आखिरी चरण में है और बचे हुए नेटवर्क को खत्म करने के लिए हमारी सेना ने बहुआयामी रणनीति अपनाई है.  

मुकेश अंबानी और गौतम अडानी के बीच पहली बार प्रत्यक्ष रूप से कोई डील हुई

नई दिल्ली देश के दो सबसे बड़े रईसों मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और गौतम अडानी (Gautam Adani) के बीच पहली बार प्रत्यक्ष रूप से कोई डील हुई है। अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने अडानी पावर (Adani Power) की सहयोगी कंपनी महान एनर्जन (Mahan Energen) में पांच करोड़ शेयर खरीदे हैं। रिलायंस में एक एक्सचेंज फाइलिंग में यह जानकारी दी। यह डील 50 करोड़ रुपये में हुई है। रिलायंस ने मार्च में इस डील की घोषणा करते हुए महान एनर्जन में 26 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने की बात कही थी। अंबानी की कंपनी का कहना है कि उसने यह डील पूरी कर ली है। साल 2005 में स्थापित महान एनर्जन का मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में थर्मल प्लांट है। अभी इसकी कैपेसिटी 1200 मेगावाट है। पहले इसका मालिकाना हक एस्सार पावर के पास था। अडानी पावर ने मार्च 2022 में इसे 4,250 रुपये में खरीदा था। महान एनर्जन की वित्तीय वर्ष 2023 में कमाई 2,730.68 करोड़ रुपये रही। इससे पहले 2022 में कंपनी ने 1393.59 करोड़ रुपये और 2021 में 692 करोड़ का रेवेन्यू हासिल किया था। अडानी ग्रुप इस महान एनर्जन की पावर जेनरेशन कैपेसिटी को 4,400 मेगावाट पहुंचाने के लिए करीब 30,000 करोड़ रुपये का निवेश कर रहा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इस प्लांट से 500 मेगावाट बिजली के कैप्टिव यूज के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। अंबानी और अडानी की नेटवर्थ ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक अंबानी 120 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 23.8 अरब डॉलर की तेजी आई है और वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 12वें नंबर पर हैं। दूसरी ओर अडानी की नेटवर्थ 104 अरब डॉलर है। वह भारत और एशिया में अंबानी के बाद दूसरे नंबर पर हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 19.7 अरब डॉलर की तेजी आई है और वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 14वें नंबर पर हैं। रिलांयस देश का दूसरा सबसे बड़ा औद्योगिक घराना है जबकि अडानी ग्रुप तीसरे नंबर पर है। दोनों ग्रुप ग्रीन एनर्जी सेक्टर में बड़ा दांव खेल रहे हैं।  

“आप” ने कलेक्टर को सीएचएमओ सुरेश तिवारी के खिलाफ दिया शिकायत पत्र

 मनेंद्रगढ़  आम आदमी पार्टी जिला इकाई ने आज स्वास्थ विभाग में हुए घोटाले के जांच हेतु जिला कलेक्टर साहब को शिकायत पत्र सौंप जल्द कार्यवाही की मांग की. जिला एम. सी बी में स्वास्थ्य विभाग के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सरकारी नियमों को अनदेखा करते हुए भर्ती घोटला किया गया है. जिला सचिव विकास पांडेय ने बताया की इस घोटाले का खुलासा हमने प्रेस वार्ता के माध्यम से किया था. जिला सचिव विकास पांडेय ने कहा की, मुख्य आरोपी सीएचएमओ सुरेश तिवारी और पूर्व डीपीएम सुलेमान खान हैं. जिनकी मिलीभगत से इस भर्ती घोटाले को अंजाम दिया गया. इस घोटाले में बिना किसी प्रेस रिलीज के दस लोगों की अलग अलग पदों पर जिले के अलग अलग हिस्सों में अस्थायी नियुक्ति की गयी. इस नियुक्ति पत्र में कहा गया की ये सभी लोग 89 दिनों तक कार्य कर सकते हैं उसके बाद इनकी नियुक्ति अपने आप समाप्त हो जायेगी. विकास पांडेय ने कहा कि, आज 100 दिनों से ऊपर का समय बीत चुका है, इसके बावजूद ये सभी 10 लोग मानदेय प्राप्त कर रहे हैं और ड्यूटी कर रहे हैं. स्वक्षता कर्मचारी के रूप में सीएचएमओ सुरेश तिवारी ने अपने ड्राइवर की भर्ती कर रखी है.  ये पूरी प्रक्रिया ही गैर कानूनी है. पीएडिए और एएनएम के पद पर बिना रोस्टर के भर्ती किया गया है. इसमें स्वास्थ्य विभाग के एच. आर. विभाग के अधिकारियों की भी संलिप्तता है, जिसकी जाँच होनी चाहिए. आम आदमी पार्टी जिला इकाई की मांग है कि, पूरे मामले की निष्पक्ष जाँच की जाये और जांच पूरी होने तक, सीएचएमओ सुरेश तिवारी को उनके पद से हटाया जाये क्योंकि वो एक राजनैतिक प्रभाव रखने वाले सरकारी अधिकारि हैं. सीएचएमओ सुरेश तिवारी पिछले 30 वर्षों से भी ज्यादा समय से एक ही क्षेत्र में पदस्थ हैं जो की एक चिंतन करने वाली बात है. इस मामले पर प्रशासन जल्द कार्यवाही करें।

गौतम गंभीर बने भारतीय क्रिकेट टीम के नए मुख्य कोच, अब इन सूरमाओं का क्या होगा?

मुंबई 2007 और 2011 की टी-20 और वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन भारतीय टीम के सदस्य रहे पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर भारतीय क्रिकेट टीम के नए हेड कोच बन गए हैं। बीसीसीआई ने मंगलवार को उन्हें राहुल द्रविड़ का उत्तराधिकारी नियुक्त किया। भारत की 2011 एकदिवसीय विश्व कप जीत में अहम भूमिका निभाने वाले 42 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज गंभीर द्रविड़ की जगह लेने की दौड़ में सबसे आगे थे। द्रविड़ का कार्यकाल पिछले महीने बारबाडोस में टी-20 विश्व कप में भारत की जीत के साथ खत्म हुआ था। नवंबर 2021 में रवि शास्त्री की जगह लेने वाले द्रविड़ के बाद वीवीएस लक्ष्मण के मुख्य कोच का पद संभालने से इनकार करने के बाद गंभीर ही बीसीसीआई की पहली पसंद बन गए। ऐसे में चलिए आपको वो पांच वजह बताते हैं, जो गौतम गंभीर को इस पोजिशन के लिए परफेक्ट चॉइस बनाते हैं। युवा टैलेंट खोजने में माहिर: गौतम गंभीर को उनके खिलाड़ी और फैंस द्वारा एक विश्वसनीय और प्रभावशाली व्यक्ति माना जाता है। नवदीप सैनी, हर्षित राणा, मयंक यादव, मोहसिन खान सरीखे कई प्लेयर्स गंभीर को अपना गॉडफादर मानते हैं। पुराने खिलाड़ियों की जगब अब नए हेड कोच रियान पराग, अभिषेक शर्मा जैसे युवा चेहरों पर दांव लगाते नजर आ सकते हैं। खेल की बेहतर समझ: गौतम गंभीर एक अनुभवी और सफल क्रिकेट खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम में बड़ी सफलताएं हासिल की। उनके पास खेल की गहरी समझ है। साल 2003 में भारतीय नेशनल टीम के लिए डेब्यू करने वाले गंभीर ने सलामी बल्लेबाज के रूप में अपनी दृढ़ता और कौशल से जल्द ही छाप छोड़ी। गंभीर के करियर ने सही मायने में 2007 में उड़ान भरी। फैंस का इंतजार हुआ खत्म, गौतम गंभीर बने टीम इंडिया के कोच एग्रेसिव माइंडसेट:गौतम गंभीर के खेल में सौरव गांगुली की झलक दिखती है। वह ऑस्ट्रेलियाई माइंडसेट से खेलते हैं। एग्रेसिव प्लानिंग करते हैं। मैदान पर उनके बिहेवियर से लेकर फैसलों में इसकी झलक मिल जाती है। उनके खुद के खेलने का अनुभव और टीम इंडिया में भावनाओं, दबावों और जरूरतों को समझने की ताकत से गंभीर काफी आगे जा सकते हैं। लीडरशिप क्वालिटी: गौतम गंभीर को उनकी लीडरशिप क्षमता के लिए पहचाना जाता है। वे फील्ड पर बेहद आक्रामकता के साथ टीम लीड करते हैं। गंभीर को नेशनल टीम के साथ कप्तान के तौर पर अपनी नेतृत्व क्षमता दिखाने का मौका नहीं मिला, लेकिन उन्होंने अपनी कप्तानी का लोहा तब मनवाया जब उन्होंने आईपीएल में केकेआर को दो-दो बार चैंपियन बनाया। पहली बार लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए कोचिंग में हाथ आजमाया और लगातार दो सीजन टीम प्लेऑफ में पहुंची। केकेआर का मेंटॉर बनकर टीम को तीसरा खिताब दिलाया।    बतौर मेंटोर कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल 2024 का चैंपियन बनाने के बाद गौतम गंभीर काफी ज्यादा चर्चा में थे। हर कोई चाहता था कि राहुल द्रविड़ का कार्यकाल समाप्त होने के बाद गंभीर ही भारतीय टीम के अगले हेड कोच बनें। बीसीसीआई ने भी ऐसा किया। उन्होंने गौतम गंभीर को अपना अगला हेड कोच चुना। हालांकि आज हम बात करने वाले हैं 4 ऐसे खिलाड़ियों की जिनपर गंभीर के हेड कोच बनने के बाद सबकी नजरें होंगी। रोहित शर्मा टी20 फॉर्मेट से संन्यास लेने के बाद रोहित शर्मा अब वनडे और टेस्ट ही खेलते हुए नजर आएंगे। गंभीर की लीडरशिप में रोहित अहम भूमिका निभा सकते हैं। रोहित भविष्य के लिए अपने अंडर एक नए कप्तान को ग्रूम कर सकते हैं। आगामी चैंपियंस ट्रॉफी और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप को ध्यान में रखते हुए रोहित दोनों फॉर्मेट लगातार खेलते हुए नजर आ सकते हैं। रविंद्र जडेजा अनुभवी ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद टी20 से रिटायरमेंट ले लिया है। अब वनडे और टेस्ट में उनको गंभीर किस तरह से खिलाते हैं। यह देखना दिलचस्प होगा। टेस्ट में तो जडेजा का स्पिनर्स के मुफीद पिचों पर कोई तोड़ नहीं है। टेस्ट तो जड्डू लगातार खेलते हुए नजर आ सकते हैं। लेकिन वनडे में उनका रिप्लेसमेंट तैयार करने के लिए गंभीर दूसरे खिलाड़ियों को उनकी जगह ज्यादा मौका देकर दे सकते हैं और जडेजा को बड़े टूर्नामेंट या बड़ी सीरीज के लिए बचाकर रख सकते हैं। विराट कोहली भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने भी टी20 वर्ल्ड कप के बाद टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया। गंभीर और कोहली के रिश्ते भी अब अच्छे हो गए हैं। ऐसे में टेस्ट और वनडे में कोहली जीजी के प्रमुख खिलाड़ी बन सकते हैं। साथ-साथ कोहली की बढ़ती उम्र को देख गंभीर उनका रिप्लेसमेंट भी तैयार करने को देख सकते हैं। केएल राहुल गौतम गंभीर के आने के बाद एक बार फिर टी20 वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टी20 टीम में केएल राहुल की एंट्री हो सकती है। गंभीर 2 साल लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटोर भी रह चुके हैं। उस वक्त केएल ने ही लखनऊ की कप्तानी की थी। तो राहुल की वापस टीम में एंट्री हो सकती है। टेस्ट और वनडे में राहुल खेलते आए हैं। गंभीर की लीडरशिप में भी वह ऐसा करते दिख सकते हैं। हालांकि अगर राहुल निरंतरता से टेस्ट में प्रदर्शन करते नजर नहीं आए तो उनका विकल्प ढूंढा जा सकता है।  

शेयर बाजार में हाहाकार, 800 अंक फिसला सेंसेक्स… ताश के पत्तों की तरह बिखरे ये 5 शेयर

मुंबई  भारतीय शेयर बाजार (Stock Market Crash) में जहां बीते कारोबारी दिन मंगलवार को जोरदार तेजी देखने को मिली थी और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 80,000 के स्तर के पार क्लोज हुआ था, तो वहीं बुधवार को ये तेजी जारी नहीं रह सकी और शेयर बाजार खुलने के कुछ ही मिनटों बाद धराशायी हो गया. हालांकि, BSE Sensex ने  जैसे ही कारोबार शुरू किया अपना नया ऑल टाइम रिकॉर्ड लेवल छू लिया और अगले ही पर बिखरने लगा. सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा फिसलकर कारोबार कर रहा था, जबकि NSE Nifty 240 अंक से ज्यादा गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था. रिकॉर्ड बनाकर धराशायी हुआ सेंसेक्स सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार (Share Market) में हाहाकार मचा हुआ नजर आ रहा है. Sensex इंडेक्स ने अपने पिछले बंद 80,351 से बढ़त लेते हुए 80,451.36 के नए ऑल टाइम हाई लेवल पर कारोबार तो शुरू किया, लेकिन ये तेजी कायम नहीं रख सका. खबर लिखे जाने तक सुबह 10.40 बजे पर सेंसेक्स 858.37 की गिरावट के साथ 79,505 के लेवल पर कारोबार कर रहा था. बीते कारोबारी दिन ये 80,000 के पार क्लोज हुआ था. Nifty ने भी लगा दिया गोता सेंसेक्स की तरह ही Nifty-50 भी बुरी तरह टूटा. एनएसई इंडेक्स ने अपने पिछले बंद 24,433 की तुलना में तेजी के साथ 24,459.85 के लेवल पर कारोबार शुरू किया था और कुछ ही मिनटों में ये सेंसेक्स के कदम से कदम मिलते हुए धड़ाम हो गया. खबर लिखे जाने तक NIFTY 252.95 या 1.04 फीसदी फिसलकर 24,180.25 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था. बैंकिंग शेयर गिरावट को नेतृत्व कर रहे हैं। निफ्टी बैंक 318 अंक या 0.61 प्रतिशत गिरकर 52,249 पर बना हुआ है। छोटे-मझोले शेयरों में सपाट कारोबार हो रहा है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 28 अंक या 0.05 प्रतिशत बढ़कर 57,109 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 5 अंक की मामूली बढ़त के साथ 18,961 पर है। सेंसेक्स पैक में मारुति सुजुकी, इन्फोसिस, टाइटन, एनटीपीसी, नेस्ले, टाटा मोटर्स, एचयूएल और नेस्ले टॉप गेनर्स हैं। एमएंडएम, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा, जेएसडब्ल्यू स्टील, इंडसइंड बैंक और आईसीआईसीआई बैंक टॉप गेनर्स हैं। सेक्टर के हिसाब से देखें तो आईटी, फार्मा, एफएमसीजी, रियल्टी और एनर्जी इंडेक्स हरे निशान में हैं, जबकि, ऑटो, पीएसयू, फिन सर्विस, मेटल और मीडिया इंडेक्स में लाल निशान में हैं। चॉइस ब्रोकिंग में रिसर्च एनालिस्ट, देवेन मेहता का कहना है कि निफ्टी 24,400 ऊपर निकलकर एक मजबूत ब्रेकआउट दे चुका है। निफ्टी के लिए अब 24,250 और 24,400 एक मजबूत सपोर्ट लेवल है। हालांकि, अभी 24,500 एक रुकावट के स्तर को रूप में कार्य करेगा। ट्रेडर्स को अपनी लॉन्ग पोजिशन को 24,250 के स्टॉपलॉस के साथ हर गिरावट पर खरीदारी करनी चाहिए।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet